CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

चैंपियंस ट्रॉफी हारते ही बदल गया न्यूजीलैंड का कप्तान, इस खिलाड़ी को मिली कमान

 New Zealand vs Pakistan T20I Series: चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब न्यूजीलैंड इस बार नहीं जीत पाई। फाइनल में भारत ने कीवी टीम को हराकर उनका ये सपना तोड़ दिया। अब दोनों टीमें अपने-अपने देश लौट गई हैं। अब न्यूजीलैंड की टीम को अपनी अगली सीरीज पाकिस्तान के साथ खेलनी है। जिसके लिए कीवी टीम का ऐलान हो चुका है। इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का कप्तान भी बदल गया है। मिचेल सेंटनर की जगह दूसरे मैच विनर खिलाड़ी को कमान सौंपी गई है।

माइकल ब्रेसवेल को मिली कप्तानी

न्यूजीलैंड की टीम अब पाकिस्तान के साथ 5 मैचों की घरेलू टी20 सीरीज खेलने वाली है। सीरीज का आगाज 16 मार्च से होगा। इस टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का कप्तान माइकल ब्रेसवेल को बनाया गया है। जबकि चैंपियंस ट्रॉफी में कीवी टीम की कप्तानी करने वाले मिचेल सेंटनर को इस सीरीज से बाहर रखा गया है। इसके अलावा चैंपियंस ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन करके प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाले रचिन रवींद्र को भी इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है।

पाकिस्तान के साथ होने वाली टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम

माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), फिन एलन, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, जैक फाउलकेस, मिच हे, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, विल ओ’रुरके, टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी।

फाइनल में ब्रेसवेल ने खेली थी शानदार पारी

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। इस मैच में कीवी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 251 ही बना पाई थी। माइकल ब्रेसवेल ने फाइनल मैच में 53 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम के स्कोर को 251 तक पहुंचाने में मदद की थी।

टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

Date Match   Venue
16 मार्च पहला टी20   हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च
18 मार्च दूसरा टी20   यूनिवर्सिटी ऑफ ओटागो ओवल, डुनेडिन
21 मार्च तीसरा टी20   ईडन पार्क, ऑकलैंड
23 मार्च चौथा टी20   बे ओवल, टौरंगा
25 मार्च पांचवां टी20   स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के दौरान क्यों नहीं था कोई PCB अधिकारी? ICC ने किया साफ

Champions Trophy Final Ceremony: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब पर कब्जा किया था। वहीं, टूर्नामेंट की ट्रॉफी देते समय मंच पर कोई पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का अधिकारी मौजूद नहीं था, जिससे पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों को अब मिर्ची लग रही है। इसको लेकर टूर्नामेंट के बाद पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर का भी बयान सामने आया था। वहीं, इस मामले को लेकर अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने जवाब देकर बताया कि क्यों पीसीबी का कोई अधिकारी ट्रॉफी देते हुए मंच पर मौजूद नहीं था?

आईसीसी ने दी जानकारी

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल समारोह में पीसीबी का कोई अधिकारी क्यों मौजूद नहीं था। जबकि बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, न्यूजीलैंड क्रिकेट के निदेशक रोजर टूसे और आईसीसी के चेयरमैन जय शाह समापन समारोह में मौजूद थे, जबकि पाकिस्तान इस बार चैंपियंस ट्रॉफी का मेजबान था।

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, पीसीबी के एक सूत्र ने दावा किया कि आईसीसी ने पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी को मंच पर लाने की तैयारी की थी, लेकिन जब वह नहीं आ सके तो उन्होंने अपनी योजना बदल दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान ने इस स्पष्टीकरण को खारिज कर दिया है। इसके अलावा, पीसीबी ने दावा किया कि आईसीसी ने टूर्नामेंट के दौरान मेजबान देश के रूप में पाकिस्तान की स्थिति के संबंध में कई गलतियां की थीं।

आईसीसी के अधिकारी ने जियो टीवी पर कहा “मोहसिन नकवी उपलब्ध नहीं थे और फाइनल के लिए दुबई नहीं गए। आईसीसी केवल मेजबान बोर्ड के प्रमुख को ही पुरस्कार समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित करता है जैसे कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, चेयरमैन या सीईओ। अन्य बोर्ड अधिकारी, चाहे वे आयोजन स्थल पर मौजूद हों या नहीं, स्टेज की कार्यवाही का हिस्सा नहीं होते। ”

IND vs NZ Final : भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तीसरी बार जीता चैंपियंस ट्रॉफी

  IND vs NZ Final : आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार (9 मार्च) को फाइनल्स के मुकाबले में भारत ने जीत दर्ज कर ली है।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में खेला गया है। टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट खोकर 251 रन बनाए हैं। 252 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 6 विकेट से साथ जीत दर्ज कर ली है।

बता दें कि रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी हुई। गिल 50 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए। कुछ गेंद के बाद विराट कोहली दो गेंद में एक रन ही बनाकर एलबीडब्ल्यू हो गए। रोहित 83 गेंद में 76 रन बनाकर पवेलियन लौटे। श्रेयस अय्यर ने 62 गेंद में 48 रन की पारी खेली। उन्होंने अक्षर के साथ 61 रन की साझेदारी की लेकिन 39वें ओवर में सैंटनर का शिकार बने। अक्षर 40 गेंद में 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इससे पहले न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल ने सर्वाधिक 61 रन की पारी खेली। उनके अलावा रचिन ने 37, ब्रेसवेल ने 41 रन बनाए। भारतीय टीम की ओर से वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए।

पहले बैटिंग कर रही न्यूजीलैंड की टीम को सलामी बल्लेबाज विल यंग और रचिन रविंद्र ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 57 रन की साझेदारी हुई। वरुण चक्रवर्ती ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने यंग (15) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। रचिन रविंद्र 29 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। केन विलियमसन 14 गेंद में 11 रन ही बना सके। टॉम लैथम ने 30 गेंद में 14 रन का योगदान दिया। ग्लेन फिलिप्स ने 34 रन की पारी खेली। 46ओवर में मोहम्मद शमी ने डैरिल मिचेल को आउटकर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। डैरिल मिचेल ने 101 गेंदों में तीन चौके लगाते हुये (63) रनों की जूझारू पारी खेली।

सातवें विकेट के रूप में 49वें में कप्तान मिचेल सैंटनर(आठ) रनआउट हुए। माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए (नाबाद 53) रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट पर 251 रन का स्कोर खड़ा किया।भारत की ओर वरूण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिये। रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

IND vs NZ Final : न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 252 का लक्ष्य, मिचेल-ब्रेसवेल के अर्धशतक

  IND vs NZ Final : आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड क टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 251 रन का स्कोर खड़ा किया। मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने दमदार शुरुआत की और लगातार अंतराल पर विकेट निकाले। हालांकिच डेरिल मिचेल और माइकल ब्रेसवेल की फिफ्टी से जैसे-तैसे कीवी टीम 250 रन के स्कोर को पार करने में सफल रही।

IND vs NZ : कुलदीप यादव का कमाल, सिर्फ 11 रन पर आउट हुए केन विलियमसन

 India vs New Zealand Final LIVE Updates, ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही न्यूजीलैंड को कुलदीप यादव ने तीसरा और बड़ा झटका दिया है. कुलदीप यादव ने केन विलियमसन को पवेलियन की राह दिखाई है. इससे पहले उन्होंने रचिन रवींद्र को आउट किया, जबकि वरुण च्रकवर्ती ने विल यंग का विकेट लेकर भारत के विकटों का खाता खोला. बता दें, भारत के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. भारतीय टीम बिना बदलाव के उतरी है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम में एक बदलाव हुआ है. न्यूजीलैंड की टीम से मैट हेनरी बाहर हुए हैं. रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वह कीवी टीम से 2000 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल की हार का बदला ले और चैंपियंस ट्रॉफी की सबसे सफल टीम बने. (Live SCORECARD)

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती

न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन: विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, विलियम ओ’रूर्के, नाथन स्मिथ Mar 09, 2025 15:55 (IST)

वरूण चक्रवर्ती को फिर से अटैक पर लगाया गया है.
भारत के सबसे मिस्ट्री स्पिनर वरूण चक्रवर्ती फिर से अटैक पर आए हैं. चक्रवर्ती ने विल यंग को आउट कर न्यूजीलैंड को पहली सफलता दिलाई थी . इस समय 19वां ओवर चल रहा है. लैथम और मिचेल संभल कर न्यूजीलैंड की पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं.

 

IND vs NZ : चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का लिया फैसला

 IND vs NZ :आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच के लिए दोनों टीमों के बीच टॉस हो चुका है, न्यूजीलैंड टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। यह महामुकाबला दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा। इससे पहले दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर डाल लेते हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर.

न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओरुर्के, जैकब डफी, डेवोन कॉन्वे, मार्क चैपमैन, नाथन स्मिथ.

CG NEWS : आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला आज, भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने

 रायपुर : क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है, क्योंकि भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जिसमें दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें टिकी रहेंगी।

इस महामुकाबले को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित कई बड़े राजनीतिक दिग्गज स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा, भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर सहित कई पूर्व क्रिकेटर भी इस ऐतिहासिक मुकाबले के साक्षी बनेंगे।

अगर भारत यह मुकाबला जीतता है, तो वह दूसरी बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम करेगा। इससे पहले भारत ने 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में यह खिताब जीता था। इस बार टीम इंडिया के कप्तान और खिलाड़ी जीत के इरादे से मैदान में उतरेंगे, जिससे क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमें जबरदस्त फॉर्म में हैं, ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। क्रिकेट प्रेमी इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो भारतीय समयानुसार शाम को खेला जाएगा।

Champions Trophy : कल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा फाइनल का महामुकाबला, देखें पिच रिपोर्ट

 Champions Trophy IND VS NZ Final : टीम इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला कल 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जाएगा। दुबई की पिच स्पिनर्स के लिए मददगा होगी या फिर बल्लेबाज हावी रहेंगे। इससे पहले इसी पिच पर एक लीग मुकाबला हो चुका है, जिसे टीम इंडिया ने अपने नाम किया था।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला उसी पिच पर खेला जाएगा, जो भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच के दौरान इस्तेमाल की गई थी। ये मुकाबला 23 फरवरी को हुआ था और भारत ने इस मैच को आसानी से अपने नाम किया था।

इसी पिच पर विराट कोहली ने लगाई थी सेंचुरी, श्रेयस ने भी बनाया अर्धशतक
इस मुकाबले में पाकिस्तान की ओर से बनाए गए 241 रनों के जवाब में टीम इंडिया ने 42.2 ओवर में ही 244 रन बनाकर छह विकेट से मैच अपने नाम कर लिया था। विराट कोहली ने इस मैच में नाबाद 100 रन और श्रेयस अय्यर ने 56 रनों की पारी खेली थी। भले ही टीम इंडिया इस मैच को जीत गई हो, लेकिन पाकिस्तान के भी स्पिनर्स ने अच्छी बल्लेबाजी की थी। अबरार अहम ने 10 ओवर में केवल 28 रन देकर एक विकेट लिया था। इसलिए भारत को संभलकर खेलना होगा।

इस पिच पर 250 का स्कोर होगा काफी हद तक सुरक्षित
अभी तक दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी के जो भी मैच हुए हैं, उसमें स्पिनर्स का कमाल देखने के लिए मिला है और ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं बना है। दुबई की इस पिच पर औसत स्कोर 246 रन रहा है, जो वनडे के हिसाब से काफी कम है। पिच तय होने के बाद अब ये भी पक्का हो गया है कि टीम इंडिया एक बार फिर से चार स्पिनर्स के साथ ही मैदान में उतरेगी। ऐसे में भारत की जीत की संभावना ज्यादा नजर आ ही है। अब देखना होगा के मैच के दौराना दोनों कप्तान किस रणनीति पर मैच को आगे चलाते हैं।

Vindo Sehwag arrested : वीरेंद्र सहवाग के भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार...जानिए क्या है पूरा मामला..!

 Vindo Sehwag arrested : भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के भाई विनोद सहवाग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रिपोर्ट के मुताबिक विनोद सहवाग का चेक बाउंस का मामला अदालत में चल रहा है. उनका 7 करोड़ रुपए का चेक बाउंस मामला अदालत में चल रहा है. उन्हें इस मसले को लेकर कोर्ट में पेश होना था.  वे वहां पेश नहीं हुए और कोर्ट ने उन्हें भगोड़ा करार दे दिया गया था. गिरफ्तारी के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया है.

2023 में हुआ था केस दर्ज

साल 2023 में बद्दी स्थित कंपनी श्री नैना प्लास्टिक द्वारा दिल्ली की जल्टा फूड एंड बेवरेजेज और उसके तीन निदेशकों विनोद सहवाग, विष्णु मित्तल और सुधीर मल्होत्रा के खिलाफ चेक बाउंस का मामला दायर किया गया था. श्री नैना प्लास्टिक कंपनी के वकील विकास सागर का कहना है कि जाल्टा कंपनी ने उनकी कंपनी से कुछ मैटीरियल सप्लाई करने का ऑर्डर दिया था, जिसकी कीमत 7 करोड़ थी. इस कीमत को चूकाने के लिए जाल्टा कंपनी ने जून 2018 में शिकायतकर्ता कंपनी को एक-एक करोड़ रुपये के 7 बैंक चेक दिए.

बैंक में फंडस न होने की वजह से ये सातों चेक बाउंस हो गए, जिसकी जानकारी नैना प्लास्टिक ने आरोपी कंपनी को दी. इसके बाद जब दो महीने तक भी चेक क्लियर नहीं हुआ तो जाल्ता कंपनी के खिलाफ लीगल नोटिस जारी कर दिया और 15 दिन तक पैसे लुटाने की मांग की. हालांकि, इसके बावजूद जाल्टा कंपनी ने पेमेंट नहीं चुकाई और फिर उनके खिलाफ केस फ़ाइल हो गया. विनोद सहवाग की जमानत याचिका पर 10 मार्च को सुनवाई होगी.

वीरेंद्र सहवाग के हैं चार भाई और बहन –

वीरेंद्र सहवाग की फैमिली में कुल चार भाई और बहन हैं. सहवाग की बहनें उनसे बड़ी हैं. जबकि विनोद उनसे छोटे हैं.

IMLeague – 2025 : आज रायपुर में भिड़ेगी इंडिया और वेस्टइंडीज मास्टर्स, यहां देखें पूरा शेड्यूल

International Masters League 2025 : इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IMLeague – 2025 ) के 7 मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 8 मार्च से खेले जाएंगे। शनिवार को इंडिया मास्टर्स का मुकाबला वेस्टइंडीज मास्टर्स के साथ होगा।
 
बता दें कि इस लीग में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें भारत, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। सभी टीमों के बीच लीग के दौरान कुल 18 मैच खेले जाएंगे, जिसमें प्रत्येक टीम राउंड-रॉबिन प्रारूप में पांच टीमों से भिड़ेगी। इसके बाद शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।
 
 

बढ़ाई गई सुरक्षा बढ़ा 

 

 

 

 
मैच के लिए इंडिया मास्टर्स की टीम गुरुवार को रायपुर पहुंची। वहां की सुरक्षा और यातायात को लेकर आईजी डॉ. अमरेश मिश्रा ने शुक्रवार को सिविल लाइन सी-4 कार्यालय में जिले के सभी अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में खिलाड़ियों के आने जाने से लेकर पार्किंग और रोड रुट को लेकर चर्चा की गई। वही मैच को लेकर सुरक्षा पर एक हज़ार से भी ज्यादा जवान तैनात किये जायेगे साथ ही दूसरे जिलों से भी बल को बुलवाया गया है। वही नया रायपुर इलाके में दो दिन पूर्व से ही सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025: सभी 6 टीमों का स्क्वाड

इंडिया मास्टर्स

सचिन तेंदुलकर (कप्तान), अंबाती रायडू, गुरकीरत सिंह मान, सुरेश रैना, युवराज सिंह, इरफान पठान, स्टुअर्ट बिन्नी, यूसुफ पठान, नमन ओझा (विकेटकीपर), अभिमन्यु मिथुन, धवल कुलकर्णी, पवन नेगी, राहुल शर्मा, शाहबाज नदीम, विनय कुमार।

ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स

शेन वॉटसन (कप्तान), कैलम फर्ग्यूसन, नाथन रियरडन, शॉन मार्श, बेन कटिंग, डैन क्रिश्चियन, बेन डंक (विकेटकीपर), पीटर नेविल (विकेटकीपर), बेन हिल्फेनहास, बेन लॉफलिन, ब्राइस मैकगेन, जेम्स पैटिंसन, जेसन क्रेजा, नाथन कूल्टर-नाइल, जेवियर डोहर्टी।

वेस्टइंडीज मास्टर्स

ब्रायन लारा (कप्तान), क्रिस गेल, किर्क एडवर्ड्स, लेंडल सिमंस, नरसिंह देवनारायण, एश्ले नर्स, ड्वेन स्मिथ, चैडविक वाल्टन (विकेटकीपर), दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), विलियम पर्किन्स (विकेटकीपर), फिडेल एडवर्ड्स, जेरोम टेलर, रवि रामपॉल, सुलेमान बेन, टीनो बेस्ट।

इंग्लैंड मास्टर्स

इयोन मोर्गन (कप्तान), इयान बेल, केविन पीटरसन, डैरेन मैडी, दिमित्री मास्कारेनहास, टिम ब्रेसनन, फिल मस्टर्ड (विकेटकीपर), टिम एम्ब्रोस (विकेटकीपर), बॉयड रैनकिन, क्रिस स्कोफील्ड, क्रिस ट्रेमलेट, मोंटी पनेसर, रयान साइडबॉटम, स्टीवन फिन, स्टुअर्ट मीकर।

श्रीलंका मास्टर्स

कुमार संगकारा (कप्तान, विकेटकीपर), असेला गुणरत्ने, लाहिरु थिरिमाने, उपुल थरंगा, आशान प्रियंजन, चतुरंगा डी सिल्वा, चिंताका जयसिंघे, दिलरुवान परेरा, इसुरु उदाना, जीवन मेंडिस, सीकुगे प्रसन्ना, रोमेश कालूविथराना (विकेटकीपर), धम्मिका प्रसाद, नुवान प्रदीप, सुरंगा लकमल।

दक्षिण अफ्रीका मास्टर्स

जैक्स कैलिस (कप्तान), अल्विरो पीटरसन, फरहान बेहार्डियन, हाशिम अमला, हेनरी डेविड्स, जैक्स रूडोल्फ, जोंटी रोड्स, जेपी डुमिनी, वर्नोन फिलेंडर, डेन विलास (विकेटकीपर), मोर्ने वान विक (विकेटकीपर), एडी लेई, गार्नेट क्रूगर, मखाया एनतिनी, थांडी तशबालाला।

ये रहा पूरा शेड्यूल 

 

नवी मुंबई – डीवाई पाटिल स्टेडियम

 

मैच 1: 22 फरवरी: इंडिया मास्टर्स Vs श्रीलंका मास्टर्स – डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई, शाम 7:30 बजे.
मैच 2: 24 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स Vs वेस्टइंडीज मास्टर्स – डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई, शाम 7:30 बजे.
मैच 3: 25 फरवरी: इंडिया मास्टर्स Vs इंग्लैंड मास्टर्स – डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई, शाम 7:30 बजे.
मैच 4: 26 फरवरी: दक्षिण अफ्रीका मास्टर्स Vs श्रीलंका मास्टर्स – डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई, शाम 7:30 बजे.
मैच 5: 27 फरवरी: वेस्टइंडीज मास्टर्स Vs इंग्लैंड मास्टर्स – डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई, शाम 7:30 बजे.

नवी मुंबई – डीवाई पाटिल स्टेडियम

मैच 6: 28 फरवरी: श्रीलंका मास्टर्स Vs ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स – बीसीए स्टेडियम, वडोदरा, शाम 7:30 बजे.
मैच 7: 1 मार्च: इंडिया मास्टर्स बनाम Vs अफ्रीका मास्टर्स – बीसीए स्टेडियम, वडोदरा, शाम 7:30 बजे.
मैच 8: 3 मार्च: साउथ अफ्रीका मास्टर्स Vs इंग्लैंड मास्टर्स – बीसीए स्टेडियम, वडोदरा, शाम 7:30 बजे.
मैच 9: 5 मार्च: इंडिया मास्टर्स Vs ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स – बीसीए स्टेडियम, वडोदरा, शाम 7:30 बजे.
मैच 10: 6 मार्च: श्रीलंका मास्टर्स Vs वेस्टइंडीज मास्टर्स – बीसीए स्टेडियम, वडोदरा, शाम 7:30 बजे.
मैच 11: 7 मार्च: ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स Vs दक्षिण अफ्रीका मास्टर्स – बीसीए स्टेडियम, वडोदरा, शाम 7:30 बजे.

 

रायपुर – शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम

 

मैच 12: 8 मार्च: इंडिया मास्टर्स Vs वेस्टइंडीज मास्टर्स – शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम, रायपुर, शाम 7:30 बजे.
मैच 13: 10 मार्च: श्रीलंका मास्टर्स Vs इंग्लैंड मास्टर्स – शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम, रायपुर, शाम 7:30 बजे.
मैच 14: 11 मार्च: वेस्टइंडीज मास्टर्स Vs दक्षिण अफ्रीका मास्टर्स – शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम, रायपुर, शाम 7:30 बजे.
मैच 15: 12 मार्च: इंग्लैंड मास्टर्स बनाम ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स – शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम, रायपुर, शाम 7:30 बजे.

मैच 16: गुरुवार, 13 मार्च: सेमीफाइनल 1 – शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, रायपुर, शाम 7:30 बजे.
मैच 17: शुक्रवार, 14 मार्च: सेमीफाइनल 2 – शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, रायपुर, शाम 7:30 बजे.
मैच 18: रविवार, 16 मार्च: फाइनल – शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, रायपुर, शाम 7:30 बजे.

चैपियंस ट्रॉफी 2025: आंकड़ों में न्यूजीलैंड खतरनाक, टीम इंडिया के सामने हैं 8 सवाल

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल होने वाला है. ये मैच 9 मार्च 2025 को दुबई में होगा.भारत की टीम बहुत मज़बूत है. टीम इंडिया के पास शानदार बल्लेबाज़ और गेंदबाज़ हैं. इस टूर्नामेंट में भारत ने अब तक 3 मैच खेले और तीनों जीते. भारत ने न्यूज़ीलैंड को ग्रुप स्टेज में 44 रन से हराया था. उस मैच में भारत ने पहले 249 रन बनाए, जिसमें श्रेयस अय्यर ने 79 रन बनाए. फिर वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट लिए और न्यूज़ीलैंड को 205 रन पर रोक दिया. भारत की स्पिन गेंदबाजी में बहुत धार है, और इस टूर्नामेंट में स्पिनरों ने 15 विकेट लिए हैं.

न्यूज़ीलैंड भी बहुत खतरनाक टीम है. उनके पास अच्छे स्पिनर और तेज़ गेंदबाज़ हैं. न्यूज़ीलैंड ने सेमी-फाइनल में साउथ अफ्रीका को 50 रन से हराया. उस मैच में रचिन रवींद्र ने 108 रन और केन विलियमसन ने 102 रन बनाए. न्यूज़ीलैंड ने 362 रन बनाए, जो चैंपियंस ट्रॉफी का सबसे बड़ा स्कोर है. न्यूजीलैंड की फील्डिंग भी कमाल की है. इस टूर्नामेंट में उन्होंने 96% कैच पकड़े हैं, जो सबसे ज़्यादा हैं. न्यूज़ीलैंड के तेज़ गेंदबाज़ मैट हेनरी ने 5 मैचों में 15 विकेट लिए हैं.

ये फाइनल उसी पिच पर होगा, जहां भारत ने पाकिस्तान को हराया था. उस पिच पर स्पिनरों को मदद मिलती है. भारत और न्यूज़ीलैंड, दोनों के पास शानदार स्पिनर हैं. भारत के पास कुलदीप यादव हैं, जिन्होंने 6 विकेट लिए, और न्यूज़ीलैंड के पास मिचेल सैंटनर हैं, जिनके नाम 8 विकेट हैं. दोनों टीमें जीतने के लिए पूरी ताकत लगाएंगी. लेकिन कुछ प्वाइंट ऐसे भी जहां दोनों टीमों की तुलना की जाए तो भारत को चौकन्ना रहना जरूरी है.

बात करें वनडे मैचों में तो भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 119 मैच खेले हैं. इनमें भारत को 61 में जीत मिली है जबकि 50 मैचों में हार हुई है. वहीं आईसीसी टूर्नामेंट में आंकड़े न्यूजीलैंड के पक्ष में हैं.

1-न्यूज़ीलैंड भारत के लिए ICC चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में क्यों मुश्किल टीम है?
न्यूज़ीलैंड एक बहुत मुश्किल टीम है भारत के लिए ICC चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में. इसके पीछे कई कारण हैं. पहला कारण ये है कि न्यूज़ीलैंड के खिलाड़ी उस मैदान की पिच को बहुत अच्छे से जानते हैं. वे पहले भारत के साथ उसी मैदान पर खेल चुके हैं. इससे उन्हें पिच की हर बात समझ में आ गई होगी, जैसे कि पिच कैसे खेलती है, गेंद कितनी उछलती है, और बल्लेबाज़ी करना कितना आसान या मुश्किल है. दूसरा कारण ये है कि न्यूज़ीलैंड के पास बहुत अच्छे स्पिन गेंदबाज़ हैं, जो भारत के स्पिन गेंदबाज़ों जितने ही खतरनाक हैं. इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड के स्पिनरों ने मिलकर 5 विकेट गिराए हैं. जिस में मिशेल सैंटनर ने 3 और ग्लेन फिलिप्स ने 2 विकेट लिए हैं. भारत को भी अपनी स्पिन गेंदबाजी पर भरोसा है, लेकिन न्यूज़ीलैंड भी कम नहीं है. तीसरा कारण है उनके तेज़ गेंदबाज़. न्यूज़ीलैंड के तेज़ गेंदबाज़ गेंद को हवा में हिलाते हैं और बहुत उछाल पैदा करते हैं, जो भारतीय बल्लेबाज़ों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है. चौथा कारण उनकी फील्डिंग है. न्यूज़ीलैंड की फील्डिंग दुनिया में सबसे अच्छी मानी जाती है. वे मैदान पर बहुत तेज़ हैं और रन बचाने में माहिर हैं. आखिरी कारण है उनके बल्लेबाज़। न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ उस पिच पर अच्छा खेल सकते हैं और खासकर स्पिन गेंदबाजी को बहुत अच्छे से संभाल सकते हैं. इन सारी बातों की वजह से न्यूज़ीलैंड भारत के लिए बहुत बड़ी चुनौती है.

2-न्यूज़ीलैंड की स्पिन गेंदबाजी भारत की तुलना में कैसी है और उनकी क्या रणनीति हो सकती है?
भारत अपनी स्पिन गेंदबाजी के लिए बहुत मशहूर है. पूरी दुनिया जानती है कि भारत के पास दुनिया के सबसे अच्छे स्पिन गेंदबाज़ हैं. लेकिन न्यूज़ीलैंड के पास भी बहुत अच्छे स्पिन गेंदबाज़ हैं, और वे भारत को कड़ी टक्कर दे सकते हैं. न्यूज़ीलैंड की स्पिन गेंदबाजी का लीडर है मिचेल सैंटनर. मिचेल सैंटनर बहुत चालाक गेंदबाज़ हैं. वे गेंद को घुमाते हैं और बल्लेबाज़ों को परेशान करते हैं. उनके साथ माइकल ब्रेसवेल भी हैं, जो एक और शानदार स्पिनर हैं. फिर ग्लेन फिलिप्स हैं, जो गेंदबाजी भी करते हैं और फील्डिंग में भी कमाल हैं. रचिन रवींद्र भी स्पिन गेंदबाजी करते हैं और बहुत अच्छे ऑलराउंडर हैं. इन चारों स्पिनरों की खास बात ये है कि ये सब अलग-अलग तरह की गेंदबाजी करते हैं. कोई तेज़ गेंद डालता है, कोई धीमी, कोई ज़्यादा घुमाता है, तो कोई कम. इससे न्यूज़ीलैंड की स्पिन गेंदबाजी बहुत मज़बूत हो जाती है.

न्यूज़ीलैंड की रणनीति क्या हो सकती है? चूंकि वे पहले भारत के साथ इस टूर्नामेंट में खेल चुके हैं, तो उन्हें पिच की पूरी जानकारी होगी.उन्हें पता होगा कि पिच पर गेंद कैसे रुकती है, कैसे घूमती है, और बल्लेबाज़ों को क्या परेशानी होती है. फाइनल उसी पिच पर होगा, जो भारत और पाकिस्तान के मैच में इस्तेमाल हुई थी. उस पिच पर स्पिन गेंदबाज़ों को बहुत मदद मिलती है. इसलिए न्यूज़ीलैंड अपने स्पिनरों पर बहुत भरोसा करेगा. वे भारत के बल्लेबाज़ों को रोकने के लिए अपनी स्पिन गेंदबाजी का पूरा इस्तेमाल करेंगे. वे कोशिश करेंगे कि भारत के बड़े बल्लेबाज़ जल्दी आउट हो जाएं. इसके लिए वे अपनी गेंदबाजी में बदलाव करते रहेंगे, ताकि भारतीय बल्लेबाज़ समझ न पाएं कि अगली गेंद क्या होगी.

3-न्यूज़ीलैंड की तेज़ गेंदबाजी में क्या खास है, और ये भारत के बल्लेबाज़ों को कैसे परेशान कर सकती है?
न्यूज़ीलैंड की तेज़ गेंदबाजी बहुत खास है. उनके तेज़ गेंदबाज़ नई गेंद से बहुत कुछ कर सकते हैं. वे गेंद को स्विंग कराने में माहिर हैं. ये स्विंग इस टूर्नामेंट में दूसरी टीमों के गेंदबाज़ों से ज़्यादा देखने को मिली है. न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ लंबे हैं, यानी उनकी हाइट ज़्यादा है. इसकी वजह से जब वे गेंद डालते हैं, तो गेंद को हवा में ज़्यादा समय मिलता है. हवा में ज़्यादा समय होने से गेंद हिलती है और बल्लेबाज़ को समझ नहीं आता कि गेंद कहां जाएगी. साथ ही, वे गेंद को अच्छी लंबाई पर डालते हैं, जिससे उछाल भी पैदा होता है. ये उछाल भारतीय बल्लेबाज़ों के लिए बहुत परेशानी का कारण बन सकती है.

भारत के टॉप बल्लेबाज़, जो शुरुआत में खेलते हैं, उन्हें ये उछाल और गेदों का हिलना पहले भी ICC टूर्नामेंट्स में परेशान कर चुकी है. न्यूज़ीलैंड के तेज़ गेंदबाज़ इस बात का फायदा उठाना चाहेंगे. वे कोशिश करेंगे कि भारत के बड़े बल्लेबाज़ जल्दी आउट हो जाएं, ताकि भारत दबाव में आ जाए. अगर शुरुआती ओवरों में भारत के विकेट गिर गए, तो न्यूज़ीलैंड को बहुत बड़ा फायदा हो सकता है.

4-न्यूज़ीलैंड की फील्डिंग कितनी अहम है, और ये मैच को कैसे प्रभावित कर सकती है?
न्यूज़ीलैंड की फील्डिंग दुनिया में सबसे अच्छी है. वे मैदान पर बहुत तेज़ हैं। वे 30 से 40 रन आसानी से बचा सकते हैं. यानी अगर भारत के बल्लेबाज़ अच्छा खेल रहे हों, तो भी न्यूज़ीलैंड की फील्डिंग की वजह से कम रन बनाने देंगे.इसके अलावा, न्यूज़ीलैंड के फील्डर मुश्किल कैच भी पकड़ लेते हैं. ग्लेन फिलिप्स एक बहुत शानदार फील्डर हैं. वे ऐसे कैच पकड़ सकते हैं, जो खेल का रुख बदल दें. इससे पहले हुए मैच में विराट कोहली का कैच ग्लेन फिलिप्स ने जिस तरह से पकड़ा था उससे हर कोई हैरान रह गया था.

जब न्यूज़ीलैंड के स्पिनर गेंदबाजी करते हैं, तो वे अपने सबसे अच्छे फील्डरों को पास में खड़ा करते हैं. इससे भारत के बल्लेबाज़ों को सिंगल रन लेना भी मुश्किल हो जाता है. हर रन के लिए उन्हें बहुत मेहनत करनी पड़ती है. ये दबाव भारत के लिए बहुत बड़ा हो सकता है. अगर भारत रन नहीं बना पाया, तो न्यूज़ीलैंड आसानी से मैच में आगे निकल सकता है.फील्डिंग न्यूज़ीलैंड की सबसे बड़ी ताकत में से एक है.

5-न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ों की क्या ताकत है, खासकर स्पिन के खिलाफ?
न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ उस पिच पर बहुत अच्छा खेल सकते हैं. उनके पास रचिन रवींद्र, विल यंग और केन विलियमसन जैसे खिलाड़ी हैं, जो तेज़ शुरुआत दे सकते हैं. ये बल्लेबाज़ स्पिन गेंदबाजी को अच्छे से खेलते हैं और बड़े शॉट भी मार सकते हैं. फिर टॉम लैथम, डैरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स हैं, जो मिडिल ओवर्स में अच्छा खेलते हैं. ये सब स्पिन को बहुत अच्छे से संभालते हैं.

पिछले मैच में न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ वरुण चक्रवर्ती की शानदार गेंदबाजी से हार गए थे. लेकिन अब वे उससे सीख लेकर बेहतर खेलने की कोशिश करेंगे. वे भारत के स्पिनरों को ध्यान से खेलेंगे और बड़े स्कोर बनाने की कोशिश करेंगे. उनकी ताकत ये है कि वे पिच के हिसाब से खेल सकते हैं और स्पिन को परेशानी नहीं मानते.

6-भारत को न्यूज़ीलैंड को हराने के लिए किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?
भारत को न्यूज़ीलैंड को हराने के लिए बहुत मेहनत करनी होगी. सबसे पहले, उन्हें शुरुआती ओवरों में न्यूज़ीलैंड की तेज़ गेंदबाजी का जवाब ढूंढना होगा. न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ गेंद को हिलाते हैं और उछालते हैं, तो भारत को सावधान रहना होगा. पावरप्ले में रन बनाना बहुत ज़रूरी है. दूसरी बात, भारत को पिच को अच्छे से समझना होगा. उन्हें न्यूज़ीलैंड के स्पिनरों के खिलाफ रणनीति बनानी होगी. अगर भारत इन दोनों चीज़ों पर ध्यान देगा, तो वे न्यूज़ीलैंड को हरा सकते हैं.

7-पिच की हालत फाइनल के लिए कितनी ज़रूरी है, और ये दोनों टीमों को कैसे प्रभावित करेगी?
पिच बहुत ज़रूरी है. फाइनल उसी पिच पर होगा, जो भारत-पाकिस्तान मैच में थी. उस पिच पर स्पिन गेंदबाज़ों को बहुत मदद मिलती है. भारत और न्यूज़ीलैंड, दोनों के पास अच्छे स्पिनर हैं. दोनों टीमों के बल्लेबाज़ भी स्पिन को अच्छे से खेल सकते हैं. जो टीम पिच को बेहतर समझेगी और अपनी रणनीति को अच्छे से लागू करेगी, वही जीतेगी.

8-पिछले भारत-न्यूज़ीलैंड मैच से फाइनल के लिए क्या सीख मिलेगी?
पिछले मैच से न्यूज़ीलैंड को भारत की स्पिन गेंदबाजी का अनुभव मिला है.भारत को न्यूज़ीलैंड की तेज़ गेंदबाजी से सावधान रहना होगा. दोनों टीमें पिच को ध्यान से देखेंगी और उसी हिसाब से रणनीति बनाएंगी. दिल थाम कर बैठिए, ये मैच बहुत रोमांचक होने जा रहा है.  

 

source: ABP Live

36 साल की उम्र में भी रन चेज में विराट कोहली जैसा कोई नहीं, खुद बताया सफलता का राज

 विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी बेमिसाल बल्लेबाजी से भारत को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 विकेट से जीत दिलाई। कोहली ने 84 रन की शानदार पारी खेली, जिससे भारत ने 264 रन के लक्ष्य को 11 गेंद रहते हासिल कर लिया। इस जीत के बाद विराट ने अपनी बल्लेबाजी और मानसिकता पर एक बड़ा बयान दिया, जिसमें उन्होंने साफ किया कि अब उन्हें किस चीज की चिंता नहीं रहती और किसे वो अब और ज्यादा महत्व नहीं देते हैं।

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज और चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल के ‘प्लेयर ऑफ द मैच' विराट कोहली ने कहा कि व्यक्तिगत उपलब्धियां मेरे लिये मायने नहीं रखती। ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद संवाददाता सम्मेलन में विराट कोहली ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच जैसा ही प्रदर्शन था। उन्होंने कहा कि मैं बस परिस्थिति के हिसाब से खेलना चाहता था क्योंकि इस पिच पर साझेदारी बेहद जरूरी थी। मैंने हड़बड़ी नहीं दिखाई। मैंने जो सिंगल्स लिए, वही मेरे लिए सबसे संतोषजनक हिस्सा था। मैं अपने खेल से खुश था।  

उन्होंने कहा कि जब एक बल्लेबाज के तौर पर गैप निकालने में सक्षम होते हैं तब बात कुछ और होती है। अगर हाथ में विकेट शेष हों तो रन रेट मायने नहीं रखता क्योंकि विपक्षी टीम को भी पता होता है कि मैच जीतने के लिए विकेट ही जरूरी है। विराट ने अपनी फॉर्म को लेकर सवाल के जवाब में कहा कि मुझे नहीं पता। यह आप लोगों पर निर्भर करता है कि आप इसे किस तरह आंकते हैं। मैंने कभी इन चीजो पर ध्यान नहीं दिया। टीम के लिए मैच जीतना सबसे जरुरी है, व्यक्तिगत उपलब्धियां मेरे लिए मायने नहीं रखतीं और मैंने अपने पूरे करियर में यही किया है।

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में बनाई जगह, विराट कोहली बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’

 Sports News : दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। भारतीय टीम के लिए यह जीत एक शानदार रन चेज के साथ आई, जहां विराट कोहली ने अहम भूमिका निभाई।

विराट कोहली ने 84 रन की शानदार पारी खेली, जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया। कोहली ने इस पारी के दौरान तीन बड़ी साझेदारियां की, जिनमें श्रेयस अय्यर (91 रन), अक्षर पटेल (44 रन) और केएल राहुल (47 रन) के साथ मिलकर भारतीय पारी को मजबूती दी। इन साझेदारियों ने रन चेज को काफी आसान बना दिया।

आखिरी ओवरों में हार्दिक पंड्या ने ताबड़तोड़ 28 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। इसके बाद केएल राहुल ने छक्का मारकर भारत को जीत दिलाई, वे 42 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 265 रन का लक्ष्य भारत के सामने रखा था। कप्तान स्टीव स्मिथ ने 73 और एलेक्स कैरी ने 61 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेली। भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को 50 ओवर में ऑलआउट कर दिया। मोहम्मद शमी ने 3 विकेट, जबकि रवींद्र जडेजा और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लेकर भारतीय गेंदबाजी की धाक जमा दी।

अब भारत 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना चुका है, जहां उसकी नजरें खिताब पर होंगी।

चैंपियंस ट्रॉफी: भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए बनाने होंगे 265 रन, सामी ने झटके तीन विकेट

 ICC Champions Trophy : चैंपियंस ट्राफी के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को 265 रनों का लक्ष्य मिला है। टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करने वाली भारतीय टीम ने आस्ट्रेलिया को 264 रनोंं पर आल आउट कर दिया। भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज मोहम्मद सामी रहे, जिन्होंने 3 विकेट लिये। वहीं वरुण चक्रवर्ती ने दो, हार्दिक पांडया ने 1  और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिये। 

आस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा स्मिथ ने 73 रन बनाये, जबकि हेड ने 39 रनों की पारी खेली। एलेक्स कैरी ने अच्छी बल्लेबाजी की और 57 गेंद पर 61 रनों की पारी खेली। एक वक्त आस्ट्रेलिया का स्कोल 300 के पार जाता दिख रहा था। लेकिन स्मिथ और अलेक्स की जोड़ी टूटते ही ऑस्ट्रेलिया की पारी बिखर गयी।मैक्सवेल का बल्ला भी नहीं चला, जबकि पिछली मैच के हीरो से इग्लिस भी 11 रनों पर कोहली को कैच थमा बैठे।

Champions Trophy 2025 : ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला

 स्पोर्ट्स डेस्क। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है।

ऐसा कहा जा रहा है कि आईसीसी टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी लग रहा है। क्योंकि उसके अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस नहीं खेल रहे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टक्कर हुई है, जिसमें से भारत ने दो बार जीत दर्ज की है, जबकि ऑस्ट्रेलिया को एक बार जीत नसीब हुई है। 1998 और 2000 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत से हारकर ही ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर हुआ था। 2009 में हुए टूर्नामेंट में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत ने अपने तीनों मुकाबले जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल की थी, उसके दो मुकाबले (दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान) बारिश की भेंट चढ़ गए थे। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 ग्रुप स्टेज में बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को मात दी। टूर्नामेंट में भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने तीन मैचों में 150 रन बनाए हैं, जबकि वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी ने 5-5 विकेट झटके हैं। वरुण ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में पांच विकेट हॉल लिया है।

IND vs NZ : भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रन से हराया, सेमीफाइनल में होगा ऑस्ट्रेलिया से सामना

 Champions Trophy 2025, IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से हरा दिया है. इस मैच के हीरो वरुण चक्रवर्ती रहें जिन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके. मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 249 रन बनाए थे, जिसमें श्रेयस अय्यर की 79 रनों की पारी का अहम योगदान रहा. जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 205 रनों पर ही आउट हो गई. केन विलियमसन ने 81 रनों की पारी जरूर खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाएं.

भारत की ओपनिंग जोड़ी, रोहित शर्मा और शुभमन गिल सस्ते में आउट हो गए. यह विराट ने 11 रन बनाए. मगर संकट की स्थिति से श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने टीम इंडिया को संभाला, जिनके बीच 98 रनों की पार्टनरशिप हुई. अय्यर ने 79 रन बनाए, वहीं अक्षर पटेल ने 42 रनों का योगदान दिया. हार्दिक पांड्या ने भी 45 रनों की पारी खेल भारत को 249 के स्कोर तक पहुंचने में मदद की.

वरुण चक्रवर्ती ने खोला पंजा

भारत की जीत में सबसे बड़ा योगदान श्रेयस अय्यर और वरुण चक्रवर्ती का रहा. पहले दुबई की स्लो पिच पर श्रेयस अय्यर ने 79 रन की पारी खेली. वहीं गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट लेकर कीवियों को जमकर परेशान किया.

IND vs NZ: रोहित-शमी बाहर, पंत अंदर… कीवियों के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग XI

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को सुपरहिट मुकाबला होने जा रहा है। रोहित शर्मा और उनकी टीम पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों को हराकर पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, जबकि मिचेल सेंटनर की अगुवाई में कीवी टीम भी टॉप फोर में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच सेमीफाइनल मुकाबले से पहले एक प्रैक्टिस की तरह है और यही वजह है कि इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

क्या रोहित शर्मा को मिलेगा आराम?

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में भारतीय कप्तान रोहित को आराम दिया जा सकता है। रोहित को पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। हालांकि टीम मैनेजमेंट ने स्पष्ट कर दिया है कि वो पूरी तरह ठीक हैं। लेकिन वो नॉकआउट मुकाबले में शायद सतर्कता बरतना चाहेंगे। अगर हिटमैन को आराम दिया जाता है, तो केएल राहुल टॉप ऑर्डर में वापसी करेंगे और शुभमन गिल के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। रोहित के ना होने पर गिल टीम की कमान संभालेंगे।

पंत की हो सकती है वापसी

मैच के नतीजे से कोई फर्क नहीं पड़ेगा, ऐसे में इस मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। बाएं हाथ के इस खिलाड़ी को अभी तक चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने का मौका नहीं मिला है।

शमी को भी दिया जा सकता है आराम

 

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में भारत तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को आराम दे सकता है। 14 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने वाले शमी को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में चोट लग गई थी। हालांकि, रोहित की तरह ही भारतीय खेमे ने स्पष्ट किया है कि शमी को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है। टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को मौका दे सकती है। पंत की तरह अर्शदीप को भी अभी तक मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी में कोई मैच नहीं खेलने को मिला है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव। 

CT 2025: साउथ अफ्रीका या ऑस्ट्रेलिया, सेमीफाइनल में किससे भिड़ना चाहेगी टीम इंडिया; गावस्कर ने दिया जवाब

 Champions Trophy 2025: रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में जोरदार तरीके से एंट्री ली है। बांग्लादेश और पाकिस्तान पर छह विकेट की शानदार जीत के साथ टीम के सामने अब रविवार को न्यूजीलैंड की चुनौती है। इस मैच के नतीजे से ही यह तय हो जाएगा कि दोनों टीमें सेमीफाइनल में किस टीम से भिड़ेंगी। अगर रविवार को भारत हार जाता है, तो उसका सेमीफाइनल में सामना साउथ अफ्रीका से होगा। दूसरी तरफ अगर रोहित की सेना जीत जाती है तो सेमीफाइनल में भारत की टक्कर ऑस्ट्रेलिया से होगी।

भारत के सेमीफाइनल में संभावित टीम को लेकर दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने अपनी राय रखी है। पूर्व कप्तान का मानना ​​है कि भारत को साउथ अफ्रीका की तुलना में ऑस्ट्रेलिया के साथ मुकाबला करना ज्यादा पसंद हो सकता है। ‘इंडिया टुडे’ से बात करते हुए उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के कमजोर पेस अटैक को भारतीय बल्लेबाजों के लिए संभावित फायदे के तौर पर बताया।

भारत शायद ऑस्ट्रेलिया को पसंद करे- गावस्कर

उन्होंने कहा, ‘दोनों टीमें बहुत मजबूत हैं और इसमें कोई संदेह नहीं है। ऐसी कोई टीम नहीं है जिसके बारे में भारत कुछ कह सके, क्योंकि अब उन्हें पता है कि वे नॉकआउट स्टेज में पहुंच चुके हैं। अब यह करो या मरो वाली बात है, इसलिए मुझे नहीं लगता कि वे किसी भी टीम को प्राथमिकता देंगे। सेमीफाइनल को लेकर हो सकता है कि शायद ऑस्ट्रेलिया हो, क्योंकि वे ऑस्ट्रेलिया के साथ खेल चुके हैं। वे ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका से थोड़ा बेहतर जानते हैं, जिसके साथ उन्होंने आखिरी बार टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में खेला था। इसलिए शायद वे ऑस्ट्रेलिया को पसंद करें क्योंकि ऑस्ट्रेलिया अपने मुख्य गेंदबाजों के बिना उतरा है। स्टार्क, कमिंस और हेजलवुड नहीं हैं, इसलिए शायद वे सेमीफाइनल में उनके खिलाफ ही खेलना चाहेंगे।’

ऑस्ट्रेलिया के दो मैच धुले

ऑस्ट्रेलिया ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी, जहां जोश इंग्लिस के तूफानी शतक के दम पर टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 352 रनों का रिकॉर्डतोड़ टारगेट हासिल किया। हालांकि, साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के खिलाफ उनके अगले दो ग्रुप-स्टेज मैच बारिश की भेंट चढ़ गए। सिर्फ एक पूरा मैच खेलने के बावजूद स्टीव स्मिथ की अगुवाई वाली टीम चार पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही।

Semi-final: भारत किससे खेलेगा सेमीफाइनल? 3 देशों के साथ हो सकती है टक्कर, जानें पूरा समीकरण

 Champions Trophy Semi-final Scenarios: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। ग्रुप ए में भारत फिलहाल दूसरे स्थान पर है, और आगामी भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबला यह तय करेगा कि ग्रुप की शीर्ष टीम कौन होगी।

भारत के सेमीफाइनल खेलने की संभावनाएं

  • भारत बनाम अफगानिस्तान:

यदि भारत न्यूजीलैंड को हरा देता है। यदि इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका को 207+ रन से हराता है या 173+ रन के लक्ष्य को 15 ओवर में चेज़ कर लेता है।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

  • यदि भारत न्यूजीलैंड को हरा देता है।
  • यदि इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका को 207 रन से कम अंतर से हराता है या 173+ रन के लक्ष्य को 15 ओवर में चेज़ नहीं कर पाता।
  • या यदि न्यूजीलैंड, भारत को हरा देता है या मैच रद्द हो जाता है। और दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड को हरा देता है या मैच रद्द हो जाता है।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

  • यदि न्यूजीलैंड, भारत को हरा देता है या मैच रद्द हो जाता है और इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका को हरा देता है।
  • या यदि भारत, न्यूजीलैंड को हरा देता है और दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड को हरा देता है या मैच रद्द हो जाता है।

आगामी महत्वपूर्ण मैच

  • इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: शुक्रवार, दोपहर 2:30 बजे।
  • भारत बनाम न्यूजीलैंड: रविवार, दोपहर 2:30 बजे।
 

CT 2025: फिर हुई सुरक्षा में भारी चूक, अफगानिस्तान-इंग्लैंड मैच के दौरान पिच तक पहुंचा फैन

 Afghanistan vs England: पाकिस्तान इस बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी कर रहा है। जबसे टूर्नामेंट शुरू हुआ है, तबसे खिलाड़ियों की सुरक्षा का मुद्दा छिड़ा हुआ है। न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच खेले गए मैच के दौरान एक फैन ने मैदान में घुसकर कीवी खिलाड़ी रचिन रवींद्र को गले लगाने की कोशिश की थी, जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की सुरक्षा व्यवस्था पर काफी सवाल उठे थे, इसको लेकर पीसीबी को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। वहीं, एक बार फिर से पीसीबी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठता हुआ दिखाई दे रहा है। बीते दिन इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मैच के दौरान कुछ ऐसा वाकया देखने को मिला, जब एक फैन मैदान में पिच तक घुस आया था।

पीसीबी पर फिर उठा सवाल

बुधवार को चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच के खत्म होने के बाद एक फैन मैदान में घुस आया और दौड़कर अफगान खिलाड़ियों के पास पहुंच गया, जिसके बाद इस फैन अफगान खिलाड़ियों को गले लगाने की भी कोशिश की थी। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उस फैन को पकड़ा और बाहर लेकर चले गए।

---विज्ञापन---

ये मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया था। इस घटना के बाद एकबार फिर से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मैच के दौरान पिच पर घुसने वाले व्यक्ति की पहचान के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

अफगानिस्तान ने जीता मैच

इस मैच को अफगानिस्तान ने 8 रन से जीत लिया था। वहीं, अफगान टीम से मिली हार के बाद इंग्लैंड की टीम चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गई है। अब इंग्लैंड को अपना आखिरी लीग मुकाबला साउथ अफ्रीका के साथ खेलना है। वहीं, अफगानिस्तान का मुकाबला अब ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा, इस मैच को जीतकर अफगान टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती है। फिलहाल ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल में अफगान टीम तीसरे पायदान पर बनी हुई है।