नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

WTC Final 2025 : फाइनल में बन गया गजब रिकॉर्ड, 145 साल में पहली बार हुआ ये अद्भुत कमाल …

 WTC Final 2025: क्रिकेट में हर दिन रिकॉर्ड टूटते और बनते हैं. कुछ रिकॉर्ड ऐसे होते हैं जो सोचने पर मजबूर कर देते हैं. कुछ ऐसा ही WTC Final 2025 में 11 जून को हुआ है. आइए जानते हैं डिटेल में…

WTC Final 2025: इस वक्त सबकी नजर लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर चल रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल पर बनी हुई है. इस खिताबी जंग में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमें हैं. पहला दिन धमाकेदार रहा. कुल 14 विकेट गिरे हैं, जिनमें से 12 फास्ट बॉलर्स के निकाले. लॉर्ड्स के मैदान पर गेंदबाजों का ऐसा जलवा देखने को मिला कि बल्लेबाज जैसे चक्रव्यूह में फंस गए.

145 साल में पहली बार हुआ ऐसा

पहले दिन चले हाई-वोल्टेज मैच में एक अनोखा रिकॉर्ड बन गया. इंग्लैंड की धरती पर 145 साल के इतिहास में पहली बार कुछ ऐसा हुआ, जिसने विश्व क्रिकेट को चौंका दिया है. फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के नंबर 1 बैटर शून्य पर आउट हुए. पहले ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा बिना खाता खोले आउट हुए और फिर साउथ अफ्रीका के ओपनर एडिन मार्करम भी शून्य पर चलते बने.

WTC Final 2025 बना गवाह

दरअसल, साल 1880 से लेकर आज तक इंग्लैंड में 561 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, लेकिन क्रिकेट के इस लंबे इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि दोनों टीमों के सलामी बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. WTC Final 2025 में बना यह रिकॉर्ड न केवल दुर्लभ है, बल्कि क्रिकेट प्रेमियों के लिए चर्चा का बड़ा विषय भी बन गया है.

मैच का हाल

अगर मैच की बात करें तो साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और उनके इस फैसले को कगिसो रबाडा ने अपनी घातक गेंदबाजी से सही साबित कर दिखाया. रबाडा ने सटीक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट निकाले और कंगारू टीम की कमर तोड़ दी. हालांकि स्टीव स्मिथ और वेबस्टर ने संघर्ष करते हुए पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन टीम सिर्फ 212 रन पर ढेर हो गई.

अफ्रीका के 43 रन पर गिर चुके हैं 4 विकेट

साउथ अफ्रीका जब बैटिंग करते उतरी तो उसे पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा. मिचेल स्टार्क ने ऐडन मार्करम को शून्य पर आउट कर दिया. इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने अपना दबदबा बनाए रखा है और पहले दिन के खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने 43 रन पर 4 विकेट खो दिए हैं. कप्तान टेम्बा बावुमा और डेविड बेडिंघम क्री पर हैं.

RCB ने 17 साल बाद जीता आईपीएल खिताब, रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया, विराट की आँखें हुई नम

 IPL WINNER 2025:  अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। यह RCB का IPL में पहला खिताब है, जिससे फ्रेंचाइज़ी के 18 साल लंबे इंतज़ार का अंत हो गया।

RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 190 रन बनाए। टीम की ओर से विराट कोहली ने 35 गेंदों में 43 रन की अहम पारी खेली। पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह और काइल जैमिसन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके।

191 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में 184 रन ही बना सकी। RCB की ओर से क्रुणाल पंड्या ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 17 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने भी 2 विकेट चटकाए।

इस जीत के साथ RCB IPL के 8वें अलग-अलग विजेता के रूप में उभरी है। टीम के खिलाड़ियों और समर्थकों के लिए यह ऐतिहासिक जीत बेहद खास रही, खासकर विराट कोहली के लिए, जो वर्षों से इस ट्रॉफी का सपना देख रहे थे।

IPL 2025 Price Money: फाइनल जीतने वाली टीम पर होगी पैसों की बारिश, मिलेंगे इतने करोड़

 IPL 2025 Price Money: आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में आज  पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB Vs PBKS IPL 2025 Final:) के बीच मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा. टॉस 7 बजे होगा. वहीं मुकाबले से पहले सभी की निगाहें विनर को मिलने वाली प्राइज मनी पर भी टिकी हुई हैं. सभी के मन में एक सवाल आ रहा है कि चैंपियन टीम को कितनी इनामी राशि मिलेगी, वहीं रनरअप टीम को कितना पैसा मिलेगा. चलिए जानते है.

आईपीएल विजेता टीम को मिलेंगे इतने करोड़ 

आईपीएल 2025 का खिताब जीतने वाली टीम को प्राइज मनी के रूप में 20 करोड़ रुपये मिलेंगे। यह 2022 से ही विजेता टीम को इतने पैसे मिलते हैं. इसे बढ़ाने का ऐलान नहीं किया गया है. वहीं खिताबी मैच हारने वाली टीम को 12.5 करोड़ मिलेंगे.

इसके साथ ही प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीम गुजरात टाइटंस को 6.5 करोड़ रुपये की राशि मिलेगी. वहीं दूसरे क्वालिफायर से बाहर होने वाली मुंबई इंडियंस को 7 करोड़ रुपये मिलेंगे. इसके अलावा फेयर प्ले का अवॉर्ड भी टीम को दिया जाता है.

  • विनर: 20 करोड़
  • रनरअप: 13.5 करोड़
  • क्वालीफायर-2: 7 करोड़
  • एलिमिनेटर: 6.5 करोड़

ऑरेंज और पर्पल कैप जीतने वाले खिलाड़ी को क्या मिलेगा?

ऑरेंज कैप और पर्पल कैप जीतने वाले खिलाड़ी को 10-10 लाख तो वहीं इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी को 20 लाख रुपए मिलेंगे.

टीम प्राइज मनी
विजेता ₹20 करोड़
उपविजेता ₹12.5 करोड़
क्वालिफायर-2 ₹7 करोड़
एलिमिनेटर ₹6.5 करोड़

व्यक्तिगत कैटगरी में 10-10 लाख प्राइज मनी

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को मिलने वाला ऑरेंज कैप और सबसे ज्यादा विकेट के लिए दिए जाने वाले पर्पल कैप भी शामिल है. सीजन के सबसे बेहतरीन युवा खिलाड़ी को इमर्जिंग प्लेयर चुना जाता है.
 
कैटेगरी प्राइज मनी
बेस्ट स्ट्राइक रेट ऑफ द सीजन ₹10 लाख
फैंटेसी प्लेयर ऑफ द सीजन ₹10 लाख
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन ₹10 लाख
सर्वाधिक छक्के ₹10 लाख
सर्वाधिक चौके ₹10 लाख
कैच ऑफ द सीजन ₹10 लाख
फेयर प्ले अवॉर्ड ₹10 लाख
पर्पल कैप ₹10 लाख
ऑरेंज कैप ₹10 लाख
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ₹10 लाख
पिच और ग्राउंड अवॉर्ड ₹50 लाख

श्रेयस अय्यर के पास इतिहास रचने का मौका

आईपीएल 2025 के फाइनल की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स दोनों ही टीमें खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। जो भी टीम आज के मैच में अच्छा प्रदर्शन करेगी वो आईपीएल का खिताब अपने नाम करेगी। RCB की कप्तानी रजत पाटीदार करते हुए नजर आएंगे तो वहीं पंजाब किंग्स श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलने के लिए उतरेगी। श्रेयस अय्यर के पास आज एक इतिहास रचने का मौका होगा। अगर पंजाब किंग्स इस मैच को जीत लेती है तो श्रेयस अय्यर आईपीएल के इतिहास के पहले ऐसे कप्तान बन जाएंगे जिन्होंने दो अलग-अलग फ्रेंचाइजी को चैंपियन बनाया हो।

 

RCB Vs PUBKS IPL 2025 Final: आज फाइनल मुकाबले में भिड़ेगी आरसीबी और पंजाब, जानिए पिच रिपोर्ट

 RCB Vs PUBKS IPL 2025 Final:आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में आज आरसीबी और पंजाब के बीच मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा. टॉस 7 बजे होगा.

ये है पिच रिपोर्ट 

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पिच बल्लेबाजों को मदद करने वाला है. क्वालीफायर दो में भी इस मैदान पर खूब रन बने थे. मुंबई इंडियंस ने 203 रन बनाए थे जिसे पंजाब किंग्स ने आसानी से हासिल कर लिया.इस मैदान पर साल 2025 में कुल आठ मैच खेले गए हैं जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 6 मैच जीते है.

यहां आईपीएल के अब तक कुल 43 मैच खेले गए हैं. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 21 मैच तो दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम 22 मैच जीती है.

इस मैदान पर सर्वाधिक स्कोर- 243
इस मैदान पर सबसे कम स्कोर- 89

RCB Vs PUBKS IPL 2025 Final: दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग 12

पंजाब किंग्स  : 1 प्रियांश आर्य, 2 प्रभसिमरन सिंह, 3 जॉश इंग्लिस (विकेटकीपर), 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 नेहाल वढेरा, 6 शशांक सिंह, 7 मार्कस स्टॉयनिस, 8 अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई, 9 विजयकुमार वैशक, 10 काइल जेमिसन, 11 अर्शदीप सिंह, 12 युज़वेंद्र चहल/हरप्रीत बराड़

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : 1 फ़िल सॉल्ट, 2 विराट कोहली, 3 मयंक अग्रवाल, 4 रजत पाटीदार (कप्तान), 5 लियम लिविंगस्टन/टिम डेविड, 6 जितेश शर्मा (विकेटकीपर), 7 रोमारियो शेफ़र्ड, 8 क्रुणाल पंड्या, 9 भुवनेश्वर कुमार, 10 यश दयाल, 11 जॉश हेज़लवुड, 12 सुयश शर्मा

रिंकू सिंह की सगाई और शादी की तारीख हुई अनाउंस, जानिए कौन-कौन होगा शामिल

 Rinku Singh wedding : भारतीय टीम के स्टार बैट्समैन रिंकू सिंह और मछलीशहर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सपा सांसद प्रिय सरोज की सगाई और शादी की तारीख सामने आ गई है। लखनऊ में 8 जून को इनकी सगाई होगी तथा वाराणसी के होटल ताज में इसी वर्ष 18 नवंबर को शादी होगी।

कौन-कौन होगा शामिल?
सगाई और शादी में शामिल होने वाले लोगों के बारे में प्रिया सरोज के पिता ने बताया कि सगाई में परिवार के लोगों के साथ सिर्फ करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल होंगे। तो वहीं शादी शानदार तरीके से की जाएगी। शादी के ग्रांड सेलिब्रेशन में प्रमुख राजनेता, क्रिकेटर्स, बॉलीवुड स्टार्स शामिल हो सकते है।

विवाह को लेकर प्रिय सरोज के पिता और सपा विधायक तूफानी सरोज ने बताया कि दोनों परिवारों की सहमति से ये रिश्ता तय हुआ है। प्रिय की दोस्त जिसके पिता एक क्रिकेटर है, उनके माध्यम से दोनों की मुलाकात हुई थी। दोनों ही एक दूसरे को पहले से ही जानते थे

कौन है रिंकू सिंह की होने वाली पत्नी प्रिया सरोज-
पेशे से अधिवक्ता प्रिया सरोज 2024 में UP के मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से पहली बार सांसद चुनी गई। उनके पिता भी सपा से जौनपुर के केराकत विधानसभा सीट से विधायक हैं। 26 वर्षीया प्रिया का जन्म वाराणसी में हुआ था। प्रिया ने दिल्ली विश्व विद्यालय से ग्रेजुएशन के बाद नोएडा के एमिटी यूनिवर्सिटी से LLB की पढ़ाई की है। साथ ही वह सुप्रीम कोर्ट में वकालत भी कर चुकी है।

रिंकू सिंह का संघर्ष-
पांच भाई बहनों में तीसरे नंबर के रिंकू सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के अलीगढ में हुआ। उनके पिता रसोई गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। कई मुसीबतों और गरीबी का सामना करते हुए अपनी मेहनत के दम पर आज एक बड़े मुकाम को हासिल करने में कामयाब हुए है। रिंकी सिंह ने भारतीय टीम के लिए 2 ODI और 33 T20 इंटरनेशनल खेले है। IPL में वह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए फिनिशर की भूमिका अदा करते है।

Virat Kohli के Pub-रेस्टोरेंट पर हुई FIR.. जानिए क्या है पूरा मामला

 नेशनल डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली की मुश्किलें थोड़ी बढ़ गई हैं। उनकी बेंगलुरु में स्थित पब और रेस्टोरेंट One8 Commune के खिलाफ बेंगलुरु पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई इसलिए की गई है क्योंकि पब में नो स्मोकिंग ज़ोन नहीं था, जो सार्वजनिक स्थलों पर अनिवार्य होता है।

हर सार्वजनिक जगह पर नो स्मोकिंग जोन

स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह नियम बनाया गया है कि हर सार्वजनिक जगह पर धूम्रपान निषिद्ध क्षेत्र (नो स्मोकिंग ज़ोन) होना चाहिए। लेकिन कोहली के पब में इसकी व्यवस्था नहीं मिलने पर पुलिस ने कानून के उल्लंघन का हवाला देते हुए केस दर्ज किया।

फिलहाल, इस मामले में विराट कोहली की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद पब प्रबंधन को नोटिस भी भेजा गया है। ऐसे मामलों में आमतौर पर सामाजिक उत्तरदायित्व, स्वास्थ्य सुरक्षा और कानूनी अनिवार्यता जैसे पहलुओं पर ध्यान देना जरूरी होता है।

IPL फाइनल में किससे भिड़ेगा RCB आज होगा फैसला दूसरे क्वालीफायर में पंजाब और मुम्बई होंगे आमने सामने पढ़े पूरी ख़बर

 आईपीएल 2025 का क्वालिफायर 2 मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच रविवार, 1 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

यह हाई-वोल्टेज मैच फाइनल में जगह बनाने के लिए बेहद अहम है, जहां विजेता टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से भिड़ेगी.

दोनों टीमों का हाल

मुंबई ने एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस को हराकर शानदार फॉर्म दिखाई, जबकि पंजाब को क्वालिफायर 1 में RCB के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा. अब जो भी टीम इस मुकाबले को जीतती है, वो 3 जून को बेंगलुरु के खिलाफ फाइनल में खेलती हुई दिखाई देगी.

मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन

मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन किया. रोहित शर्मा ने 50 गेंदों में 81 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जबकि जॉनी बेयरस्टो ने 47 रनों का योगदान दिया. मुंबई ने 20 ओवर में 228 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसे गुजरात 20 रनों से चूक गया.

पंजाब किंग्स की स्थिति

दूसरी ओर, पंजाब किंग्स का क्वालिफायर 1 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा. उनकी बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और वे सिर्फ 101 रन ही बना सके. RCB ने इस लक्ष्य को 10 ओवर बाकी रहते आसानी से हासिल कर लिया. पंजाब को इस हार से उबरकर मुंबई के खिलाफ मजबूत वापसी करनी होगी.

छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का आगाज 6 जून को, इन्हे निशुल्क बांटे जाएंगे वीआईपी टिकट, भोजन भी फ्री

 रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) का आयोजन 6 से 15 जून 2025 तक रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (सीएससीएस) ने दर्शकों को निशुल्क प्रवेश देने का निर्णय लिया है। साथ ही एक नई योजना शुरू की है, जिसके तहत पहले बुकिंग कराने वाले 500 दर्शकों को वीआईपी गैलरी में निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा, जिसमें दर्शकों को मैच का आनंद भोजन, सर्वोत्तम सीटिंग और विशेष सुविधाओं के साथ मिलेगी।

निशुल्क बांटे जाएंगे वीआईपी टिकट

सीसीपीएल का आगाज 6 जून को होने जा रहा है। टिकटों की बुकिंग 30 मई से शुरू हो जाएगी। प्रतिदिन पहले 500 दर्शकों को निशुल्क वीआईपी टिकट बांटे जाएंगे। टूर्नामेंट के सभी मैच नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाएंगे। उद्घाटन मैच रायपुर रायनोज और बिलासपुर बुल्स के बीच खेला जाएगा।

ऐप में करनी होगी बुकिंग

CCPL 2025: निशुल्क वीआईपी टिकट प्राप्त करने के लिए दर्शकों को ticketgenie मोबाइल ऐप पर जाना होगा और अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करके मैच की तिथि डालकर टिकट बुक करने होंगे। प्रथम 500 दर्शक प्रतिदिन निशुल्क टिकट प्राप्त कर पाएंगे। एक दर्शक अधिकतम 2 टिकट प्राप्त कर सकते हैं। दर्शक बुकिंग के पश्चात प्राप्त क्युआर कोड के माध्यम से स्टेडियम में प्रवेश कर पाएंगे। 

 

टी20 क्रिकेट में इतिहास: विराट कोहली ने रचा कीर्तिमान, RCB के लिए 9000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज

 लखनऊ, 28 मई 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने आईपीएल 2025 के आखिरी लीग मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ खेलते हुए RCB के लिए 9000 रन पूरे किए, और ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। यह उपलब्धि उन्होंने 5वें ओवर में आवेश खान की गेंद पर चौका लगाकर हासिल की, जब वह 24 रन बनाकर इस ऐतिहासिक आंकड़े तक पहुंचे।

विराट का शानदार प्रदर्शनमैच में कोहली ने 30 गेंदों में 54 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें 10 चौके शामिल थे। इस पारी के साथ उन्होंने न केवल 9000 रनों का आंकड़ा छुआ, बल्कि आईपीएल 2025 में अपने 600 रन भी पूरे किए। यह पांचवीं बार है जब कोहली ने एक आईपीएल सीजन में 600 से अधिक रन बनाए, जो एक रिकॉर्ड है। इसके साथ ही, उनके नाम अब आईपीएल में 63 अर्धशतक हो गए हैं, जो उन्हें इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाला बल्लेबाज बनाता है।

9000 रनों का अनोखा रिकॉर्डविराट कोहली ने RCB के लिए 280 मैचों में 271 पारियों में 39.6 की औसत और 134 की स्ट्राइक रेट के साथ 9030 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और 64 अर्धशतक शामिल हैं। इस आंकड़े में आईपीएल के 8609 रन और चैंपियंस लीग टी20 (CLT20) के 424 रन शामिल हैं, जो अब बंद हो चुका है। कोहली 2008 से RCB के लिए खेल रहे हैं और उनकी इस निष्ठा ने उन्हें इस अनोखे कीर्तिमान तक पहुंचाया।

दूसरे बल्लेबाजों से कोसों आगेटी20 क्रिकेट में एक फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने की सूची में कोहली का कोई सानी नहीं है। उनके बाद दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस (MI) के लिए रोहित शर्मा हैं, जिनके नाम 6060 रन हैं। तीसरे स्थान पर इंग्लैंड के जेम्स विंस (हैम्पशायर, 5934 रन), चौथे पर सुरेश रैना (CSK, 5529 रन) और पांचवें पर एमएस धोनी (CSK, 5314 रन) हैं। कोहली का यह रिकॉर्ड फिलहाल अटूट माना जा रहा है।

IPL 2025 में कोहली की धमाकेदार फॉर्मआईपीएल 2025 में कोहली ने 12 मैचों में 60.88 की औसत से 600 से अधिक रन बनाए, जिसमें 8 अर्धशतक शामिल हैं। चेज मास्टर के रूप में मशहूर कोहली ने इस सीजन में लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 अर्धशतक जड़े, जो किसी भी अन्य बल्लेबाज से ज्यादा है। उनकी इस शानदार फॉर्म ने RCB को प्लेऑफ में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

IPL 2025 KKR vs RCB : बारिश की भेंट चढ़ा कोलकाता-बेंगलुरु का मुकाबला; प्लेऑफ से बाहर हुई KKR

IPL 2025 KKR vs RCB : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शनिवार, 17 मई को खेला जाने वाला मुकाबला बारिश रद्द हो गया है. बेंगलुरु में लगातार हुई बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो पाया. इस मैच के रद्द होने से दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट दे दिया है. इसी के साथ RCB के आईपीएल पॉइंट्स टेबल में 17 अंक हो गए हैं और टीम टेबल में टॉप पर आ गई है.

IPL 2025 KKR vs RCB : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शनिवार, 17 मई को खेला जाने वाला मुकाबला बारिश रद्द हो गया है. बेंगलुरु में लगातार हुई बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो पाया. इस मैच के रद्द होने से दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट दे दिया है. इसी के साथ RCB के आईपीएल पॉइंट्स टेबल में 17 अंक हो गए हैं और टीम टेबल में टॉप पर आ गई है.

 

IPL 2025: आज से फिर शुरू हो रहा IPL,जानें कब, कहां और कितने बजे से खेला जाएगा मुकाबला

  नई दिल्ली/ बेंगलुरु। RCB vs KKR: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और सैन्य टकराव के चलते स्थगित हुआ इंडियन प्रीमियर लीग 2025 अब फिर पिच पर लौटने को तैयार है। शनिवार यानी 17 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइटराइडर्स आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले की सबसे खास बात होगी पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली की वापसी, जिन्होंने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा। फैंस की निगाहें एक बार फिर उनके प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी।

IPL 2025: लगभग 10 दिन के अंतराल के बाद दोनों टीमें टूर्नामेंट में अपनी पूरी ताकत झोंकना चाहेंगी। आरसीबी ने अब तक 11 मैचों में 16 अंक हासिल किए हैं और पाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर काबिज है। इस मैच में जीत उसे प्लेऑफ में लगभग पक्की जगह दिला देगी। वहीं, डिफेंडिंग चैंपियन केकेआर के लिए मुकाबला करो या मरो जैसा है। 12 मैचों में 11 अंक जुटाने वाली टीम फिलहाल छठे पायदान पर है और एक और हार उनकी प्लेऑफ की उम्मीदों पर पानी फेर सकती है।

IPL 2025: आइए जानते हैं कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला..

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच कब और कहां खेला जाएगा?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में 17 मई को खेला जाएगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच कितने बजे शुरू होगा?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच 7:30 बजे शुरू होगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच में टॉस कब होगा?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच में टॉस शाम 7:00 बजे होगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच किस टीवी चैनल पर आएगा?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी) पर पर होगा। लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

IPL 2025: दोनों टीमों का स्क्वॉड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), मयंक अग्रवाल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, यश दयाल, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, नुवान तुषारा, लुंगी एनगिडी, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह।

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, लवनिथ सिसोदिया, क्विंटन डिकॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, सुनील नारायण, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वेंकटेश अय्यर, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, एनरिक नॉर्किया, स्पेंसर जॉनसन।

क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी ! अगले महीने की इस तारीख से शुरू होगा CG क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन 2, दर्शकों के लिए एंट्री फ्री

 

रायपुर: छत्तीसगढ़ में क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह स्टेडियम में जून महीने से छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) सीजन 2 की शुरुआत होने जा रही है। इस बार लीग में कई अहम बदलाव और नई तकनीकों को शामिल किया गया है। सबसे खास बात यह है कि घरेलू क्रिकेट में पहली बार DRS (डिसीजन रिव्यू सिस्टम) लागू किया जाएगा।

 

 

DRS का पहली बार घरेलू क्रिकेट में इस्तेमाल

 

CCPL में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की तर्ज पर DRS सिस्टम लागू किया जाएगा। हर टीम को 3 रिव्यू मिलेंगे, जिनका उपयोग अंपायर के फैसलों को चुनौती देने में किया जा सकेगा।

 

इंटरनेशनल कमेंटेटर्स और BCCI पैनल के अंपायर
इस सीजन में कमेंट्री के लिए 10 अंतरराष्ट्रीय कमेंटेटरों की सूची तैयार की गई है, जिनमें से 3-4 को फाइनल किया जाएगा। साथ ही BCCI पैनल के अंपायर भी अंपायरिंग करेंगे, जिससे लीग की विश्वसनीयता और स्तर बढ़ेगा।

 

 

6 टीमों के बीच होगी भिड़ंत

 

लीग में पिछले साल की तरह इस बार भी 6 टीमें शामिल होंगी:

 

रायपुर राइनोस
बिलासपुर बुल्स
सरगुजा टाइगर्स
बस्तर बाइसनस
रायगढ़ लायंस
राजनांदगांव पैंथर्स
पिछले सीजन में रायपुर राइनोस ने बिलासपुर बुल्स को हराकर खिताब जीता था।

 

बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को इस बार मौका मिलेगा। सोनी टीवी पर सभी मैचों का सीधा प्रसारण होगा और दर्शकों को स्टेडियम में फ्री एंट्री दी जाएगी। पास सिस्टम के जरिए दर्शकों के बैठने की बेहतर व्यवस्था की जा रही है।

छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ इस लीग को एक ब्रांड के रूप में स्थापित करने की दिशा में जुटा है, जिससे प्रदेश के खिलाड़ियों को बड़ा मंच और पहचान मिल सके।

IPL 2025 का नया शेड्यूल जारी, बदली गई फाइनल की तारीख; जानें कहां खेले जाएंगे मैच

 IPL 2025 Revised Schedule : भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव की वजह से आईपीएल 2025 को अनिश्चित समय के लिए स्थगित कर दिया गया था। अब भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का फैसला होने के  बाद आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने आईपीएल 2025 का नया शेड्यूल जारी किया है, जिसमें लीग के बचे हुए 13 मैच और प्लेऑफ के चार मैचों का शेड्यूल शामिल है।

IPL 2025 Revised Schedule बीसीसीआई ने सोमवार को बताया कि भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण स्थगित हुआ आईपीएल 2025 17 मई से दोबारा शुरू होगा और यह 6 शहरों में खेला जाएगा। 17 मई को आरसीबी और केकेआर के बीच बेंगलुरु में भिड़ंत होगी। वहीं, ‘क्वॉलिफायर 1’ 29 मई, ‘एलिमिनेटर’ 30 मई, ‘क्वॉलिफायर 2’ 1 जून और फाइनल मुकाबला 3 जून को खेला जाएगा।

IPL 2025 Revised Schedule : IPL 2025 का नया शेड्यूल जारी, बदली गई फाइनल की तारीख; जानें कहां खेले जाएंगे मैच

IND vs ENG Test Series : जून में इस दिन शुरू होगी भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज, देखें पूरा शेड्यूल

 IND vs ENG Test Series : टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच जून में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। दोनों टीमों के लिए ये सीरीज काफी अहम होगी, क्योंकि ये विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है।

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 20 जून से खेला जाएगा। ये मैच लीड्स में होगा। ये जून का पहला और अकेला टेस्ट होगा, जो भारतीय टीम खेलेगी। इसके बाद सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 जुलाई से शुरू होगा। ये मैच बर्मिंघम में होगा। सीरीज का तीसरा टेस्ट 10 जुलाई और चौथा 23 जुलाई से शुरू होगा। पांचवां और आखिरी मुकाबला 31 जुलाई से शुरू होगा, जो चार अगस्त तक चलेगा।

भारतीय क्रिकेट को लगा एक और बड़ा झटका,विराट कोहली का टेस्ट से संन्यास…

 स्पोर्ट्स न्यूज़। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, कोहली ने अपना इरादा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को बता दिया है। हालांकि बोर्ड ने उन्हें अंतिम निर्णय से पहले फिर से सोचने की सलाह दी है। यह ख़बर ऐसे समय आई है जब रोहित शर्मा पहले ही टेस्ट क्रिकेट से विदाई ले चुके हैं, और अब कोहली के फैसले से भारतीय टेस्ट क्रिकेट एक और अनुभवी स्तंभ को खो सकता है।

प्रदर्शन में गिरावट बनी वजह?
हाल ही में खत्म हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में कोहली का प्रदर्शन उनके स्तर के मुताबिक निराशाजनक रहा। उन्होंने सीरीज में सिर्फ 23.75 की औसत से रन बनाए और अक्सर ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों पर आउट होते रहे। कुल 9 पारियों में कोहली ने 190 रन बनाए, जिसमें एकमात्र शतक नाबाद रहा। पिछले 5 वर्षों में उन्होंने 37 टेस्ट मैच खेले और केवल 3 शतक जड़े, वहीं उनका औसत भी 35 से नीचे आ चुका है।

IPL में फॉर्म में दिखे, लेकिन टेस्ट में ठहराव
हालांकि विराट कोहली ने IPL 2025 में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक 11 मुकाबलों में 505 रन बना लिए हैं और लगातार रन बरसा रहे हैं। लेकिन टेस्ट क्रिकेट में वह पुरानी लय वापस नहीं ला पाए, जो उनके इस फैसले की एक अहम वजह मानी जा रही है।

कोहली का टेस्ट करियर: एक गौरवशाली सफर
36 वर्षीय विराट कोहली ने अब तक 123 टेस्ट मैचों में 9,230 रन बनाए हैं। इसमें 30 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने भारतीय टेस्ट क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया—चाहे वह विदेश में ऐतिहासिक जीतें हों या आक्रामक कप्तानी का युग।

क्या यह टेस्ट टीम के युग का अंत है?
रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली का संभावित संन्यास भारत के टेस्ट क्रिकेट में एक नए युग की शुरुआत की ओर इशारा करता है। दो दिग्गजों की विदाई टीम के संतुलन और अनुभव दोनों के लिए बड़ी चुनौती होगी। अब देखना यह है कि BCCI कोहली को मनाने में सफल होता है या नहीं।

BREAKING NEWS : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच IPL स्थगित, BCCI ने दी बड़ी जानकारी

  IPL 2025 : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया है। बीसीसीआई ने तनाव को देखते हुए आईपीएल 2025 का सत्र बीच में ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। इससे पहले, आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने गुरुवार रात बताया था कि मौजूदा स्थिति में आईपीएल का 18वां सत्र जारी रहेगा, लेकिन अब बोर्ड में इसे स्थगित करने का फैसला किया है।

इससे पहले, धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया मुकाबला रद्द कर दिया गया था। फ्लड लाइट्स में खराबी के कारण मैच को रोका गया था और दर्शकों तथा खिलाड़ियों को मैदान से बाहर ले जाया गया था। बीसीसीआई ने बताया था कि धर्मशाला में तकीनी खामी के चलते मैच रद्द किया गया है। हालांकि, गुरुवार से ही आईपीएल 2025 को लेकर संशय चल रहा था।
 
16 मुकाबले थे शेष
 
बीसीसीआई अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, ‘यह अच्छा नहीं लगता कि जब देश युद्ध में है तब क्रिकेट चल रहा है।’ आईपीएल 2025 का सत्र अपने अंतिम पड़ाव पर चल रहा था और इसमें फाइनल सहित कुल 16 मुकाबले खेले जाने शेष थे। आईपीएल 2025 सत्र का फाइनल मुकाबला 25 मई को कोलकाता में खेला जाना था, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए इस अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भी पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) को यूएई स्थानांतरित करने का फैसला किया था।
 
पाकिस्तान के हमले को भारतीय सेना ने किया नाकाम
 
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ पाकिस्तान में चलाए गए भारत के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने गुरुवार की रात भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी, जिसे भारतीय सेनाओं ने पूरी तरह नाकाम कर दिया। लड़ाकू विमानों, ड्रोन, रॉकेट व मिसाइलों के जरिए पाकिस्तान ने रात 8 से 10 बजे के बीच जम्मू, पठानकोट, फिरोजपुर, कपूरथला, जालंधर व जैसलमेर के सैन्य ठिकानों और आयुध केंद्रों पर हमले की कोशिश की थी। भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के चार लड़ाकू विमान मार गिराए। इनमें अमेरिका निर्मित दो एफ-16 और चीन निर्मित दो जेएफ-17 हैं। जैसलमेर में गिराए एफ-16 और अखनूर में गिराए गए अन्य विमान के दो पायलटों को सैन्य बलों ने हिरासत में ले लिया। पाकिस्तान के दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारत ने पड़ोसी देश के लाहौर, इस्लामाबाद, पेशावर व सियालकोट समेत सात शहरों पर एकसाथ जवाबी कार्रवाई की थी। थल व वायुसेना के बाद नौसेना भी इसमें जुड़ गई।

रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर किया ऐलान, वनडे को लेकर कही यह बात

 Rohit Sharma Retirement : भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा ने तत्काल प्रभाव से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। इससे अब सबसे लंबे प्रारूप में उनके भविष्य को लेकर चल रहीं अटकलों पर विराम लग गया है। रोहित टेस्ट प्रारूप में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 67 टेस्ट मुकाबलों में 12 शतकों और 18 अर्धशतकों की मदद से 40.57 के औसत से 4301 रन बनाए।

रोहित ने सोशल मीडिया पर किया संन्यास का एलान
 
रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान अपने सोशल मीडिया हैंडल से किया। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर अपनी टेस्ट कैप की तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा- मैं आप सभी साथियों को बताना चाहता हूं कि मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। इस प्रारूप में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं वनडे में भारत के लिए खेलना जारी रखूंगा।
 
इंग्लैंड सीरीज पर मिलेगा भारत को नया टेस्ट कप्तान
 
रोहित के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद यह साफ हो गया है कि इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम को नया टेस्ट कप्तान मिलेगा। इस दौड़ में जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत सबसे आगे चल रहे हैं। इस सीरीज की शुरुआत जून में होगी।
 
खराब दौर से गुजर रहे थे रोहित 
 
रोहित 2024-25 सीजन के दौरान खराब दौर से गुजरे। उन्होंने 15 मैचों में 10.83 के औसत से 164 रन बनाए। रोहित बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान खराब फॉर्म में थे। इसके बाद वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में अपने बेटे के जन्म के कारण नहीं खेले थे। एडिलेड में हुए दूसरे टेस्ट के दौरान जब रोहित वापस आए तो उन्होंने ओपनिंग नहीं की और यशस्वी जायसवाल तथा केएल राहुल को पारी का आगाज करने भेजा। रोहित की अनुपस्थिति में पहले टेस्ट में यशस्वी और राहुल की जोड़ी ने 201 रनों की साझेदारी की थी।
 
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर किया संघर्ष
 
रोहित छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन संघर्ष करते दिखे। ब्रिसबेन में खेले गए तीसरे टेस्ट में उन्होंने महज 10 रन बनाए। इसके बाद रोहित ने शीर्ष क्रम में वापसी की, लेकिन वहां भी असफल रहे और मेलबर्न टेस्ट में तीन और नौ रन बनाए। शुभमन गिल को चौथे टेस्ट से बाहर रखा गया था और फिर पांचवें टेस्ट के लिए रोहित की जगह गिल की वापसी हुई थी।

IPL 2025 : MI बनाम GT मुकाबला आज, टॉप पर पहुंचने की जंग वानखेड़े में

 IPL 2025 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का 56वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। यह रोमांचक भिड़ंत मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगी। दोनों टीमें फिलहाल अंकतालिका में बराबरी पर हैं और इस मैच की विजेता सीधे टेबल टॉपर बन जाएगी।

पॉइंट्स टेबल में कांटे की टक्कर

हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने इस सीजन अब तक 11 में से 7 मैच जीते हैं और 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं, शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने 10 मैचों में 7 जीत हासिल कर 14 अंक जुटाए हैं और चौथे पायदान पर है। आज का मुकाबला दोनों के लिए अहम है, क्योंकि जीतने वाली टीम टॉप पर काबिज हो जाएगी।

हेड-टू-हेड में GT का पलड़ा भारी

IPL इतिहास में अब तक MI और GT के बीच कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 4 मैच गुजरात टाइटंस ने जीते हैं, जबकि 2 बार मुंबई इंडियंस विजयी रही है। IPL 2025 की पहली भिड़ंत में भी GT ने 26 रन से जीत हासिल की थी। ऐसे में मुंबई के पास आज पिछली हार का बदला चुकता करने का मौका है।

वानखेड़े स्टेडियम: पिच रिपोर्ट और आंकड़े

वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां लाल मिट्टी की पिच पर बॉल अच्छी तरह बैट पर आती है, जिससे बड़े स्कोर बनने की संभावना रहती है। स्पिनरों को खास मेहनत करनी पड़ती है और तेज गेंदबाजों को घास की कमी के कारण कम मदद मिलती है। टॉस अहम भूमिका निभा सकता है और अक्सर टीमें पहले गेंदबाजी करना पसंद करती हैं।

अब तक इस मैदान पर 121 IPL मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से 56 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली और 65 बार बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। RCB द्वारा 235/1 का सबसे बड़ा स्कोर (MI के खिलाफ, 2015) और KKR द्वारा 67 का न्यूनतम स्कोर (MI के खिलाफ, 2008) दर्ज है।

वानखेड़े में MI और GT का रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस ने इस मैदान पर अब तक 90 मैच खेले हैं, जिनमें से 55 में जीत हासिल की है। वहीं गुजरात टाइटंस ने वानखेड़े में 5 मुकाबलों में से 3 में जीत और 2 में हार देखी है।

टीमें इस प्रकार हैं:

मुंबई इंडियंस (MI): हार्दिक पंड्या (कप्तान), रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, कर्ण शर्मा।

गुजरात टाइटंस (GT): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, जेराल्ड कूट्जी, साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा।

मैच देखने का तरीका:

इस मुकाबले को दर्शक JioCinema ऐप पर ऑनलाइन स्ट्रीम कर सकते हैं। टेलीविजन पर Star Sports के विभिन्न चैनलों पर भी मैच का सीधा प्रसारण होगा। लाइव अपडेट और स्कोर से जुड़ी सभी खबरें Lalluram.com पर भी उपलब्ध रहेंगी।

ICC Rankings 2025 : ICC ने जारी की सालाना रैंकिंग्स, वनडे और टी20 में टॉप पर टीम इंडिया

ICC Rankings 2025 : आईसीसी ने पुरुष टीमों की सालाना रैंकिंग्स जारी की है। जिसमें भारत वनडे और टी201 की रैंकिंग्स में टॉप पर जबकि टेस्ट में चौथे स्थान पर है। वहीं आपको बता दें टेस्ट रैंकिंग्स में ऑस्ट्रेलिया 126 रेटिंग पॉइंट्स के साथ शीर्ष पर जबकि इंग्लैंड 113 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है। वनडे और टी20 में न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है।

T20 World Cup 2026 : ICC का बड़ा ऐलान! इस स्टेडियम पर खेला जाएगा फाइनल

 महिला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है! अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने महिला टी20 विश्व कप 2026 को लेकर एक अहम फैसला सुनाते हुए फाइनल मुकाबले की मेजबानी के लिए ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान को चुना है। इंग्लैंड पहले ही इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है, लेकिन अब फाइनल के वेन्यू पर लग रही अटकलों पर विराम लग गया है।

दिलचस्प बात ये है कि लॉर्ड्स का मैदान इंग्लैंड के लिए लकी साबित होता रहा है – 2017 और 2019 में यहीं खिताब जीत चुकी है इंग्लिश टीम। अब जब 2026 में भी यहीं फाइनल खेला जाएगा, तो क्या इंग्लैंड महिला टीम एक और खिताब अपने नाम करेगी? यही है अब सबकी नजरों का केंद्र।

आईसीसी ने इस टूर्नामेंट के लिए इंग्लैंड के छह प्रमुख मैदानों को चुना है, जिनमें ओल्ड ट्रैफर्ड, हेडिंग्ले, एजबेस्टन, हैम्पशायर बाउल, द ओवल और ब्रिस्टल भी शामिल हैं। टूर्नामेंट 12 जून से 5 जुलाई 2026 तक चलेगा, जिसमें 12 टीमें भाग लेंगी। अब तक भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और श्रीलंका अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं, जबकि बाकी चार टीमें क्वालिफायर के जरिए चुनी जाएंगी।