BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बैकलेस स्ट्रैपी ड्रेस में निकलीं मलाइका अरोड़ा, किसी ने पकड़ा गाउन तो किसी ने हाथ

बैकलेस स्ट्रैपी ड्रेस में निकलीं मलाइका अरोड़ा, किसी ने पकड़ा गाउन तो किसी ने हाथ

मलाइका अरोड़ा एक बेहतरीन अदाकारा हैं और उनके चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है। बीते कल उन्हें स्पॉट किया गया और इस दौरान बैकलेस ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जी दरअसल मलाइका देर रात शूटिंग के बाद स्पॉट हुई और इस दौरान उनके साथ अर्जुन कपूर नहीं थे। इसके चलते एक्ट्रेस की टीम उनका ख्याल रखती दिखाई दी। इस दौरान हर किसी की नजरें मलाइका के इस स्ट्रैपी बैकलेस लुक पर ही थम रही हैं। आप देख सकते हैं अब उस दौरान के फोटोज सामने आए हैं। जी दरअसल मलाइका अरोड़ा आए दिन अपने एक से बढ़कर एक सिजलिंग लुक को लेकर छाई रहती हैं और इस बार भी वह कातिलाना लुक्स से लोगों का दिल लूट ले गईं।


वैसे स्टाइल और फैशन के मामले में मलाइका अरोड़ा नए ही बेंचमार्क सेट कर देती हैं और इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया। जी हाँ, एक बार फिर से मलाइका अरोड़ा का दिलकश अंदाज देखने को मिला। आप देख सकते हैं सामने आई तस्वीरों में मलाइका ने अपने फैशन स्टेटमेंट के साथ जो एक्सपेरिमेंट किया उसके कारण उन्हें चलने के लिए अपनी पूरी टीम का सहाना लेना पड़ा। वहीं इस दौरान किसी ने मलाइका का हाई हील्स के कारण हाथ थामा को कोई उनका गाउन संभालता दिखाई दिया।
आप सभी को हम यह भी बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब मलाइका अपना हुस्न बैकलेस ड्रेस में दिखाती नजर आ रही हों बल्कि इससे पहले भी एक्ट्रेस कई बार ऐसे डेयरिंग अंदाज में दिखाई दे चुकी हैं। वैसे आप सभी को पता हो कि बीते अप्रैल के महीने की शुरुआत में अदाकारा की कार का एक्सीडेंट हो गया था और उसके बाद कुछ दिन तक उन्होंने आराम किया और अब सेट पर वापस आ चुकीं हैं।
 

फैशन वीक में शिल्पा के हुस्न और रैम्प वॉक ने उड़ाए फैंस के होश...

फैशन वीक में शिल्पा के हुस्न और रैम्प वॉक ने उड़ाए फैंस के होश...

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा बी-टाउन की हॉट एड फिट मॉमस में से एक कही जाती है। शिल्पा की फिटनेस देख कोई अंदाज नहीं लगा सकता कि उनके 2 बच्चे भी है। हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने बॉम्बे फैशन वीक 2022 फाइनल डे पर अपनी अदाओं से रैंप पर आग लगा चुकी है। 46 वर्ष की आयु में भी शिल्पा शेट्टी की खूबसूरती देखने काबिल थी। जैसे ही शिल्पा रैंप पर उतरी हर कोई बस उन्हें देखता ही रहा।

 

 

शिल्पा शेट्टी ने डिजाइनर गोपी वैद्य के लिए रैंप वॉक कर रह थी। लुक्स के बारें में बात की जाए तो शिल्पा ने आइवरी बेस का लहंगा पहना था जिस पर ब्लू और रेड का वर्क किया हुआ है। लहंगे के साथ शिल्पा ने शॉर्ट मैचिंग चोली भी पहन रखी थी उनकी पतली कमर पर हर किसी की निगाहें थम गई थी।

 

शिल्पा शेट्टी ने इस लहंगे के संग दुपट्टा कैरी नहीं किया था लेकिन वो इस लहंगे में इतनी स्टनिंग दिखाई दे रही थी कि दुपट्टे को किसी ने मिस भी नहीं किया। मेकअप के बारें में बात की जाए तो शिल्पा ने स्मोकी आईज, न्यूड लिपस्टिक से लुक को कम्पलीट कर रखा था। जिसके साथ उन्होंने कर्ली वेवी हेयर लुक को कैरी कर रखा था। शिल्पा शेट्टी को ग्लैमरस अंदाज में रैंप पर देख हर किसी की निगाहें उन्हीं पर टिकी रह गईं। रैंप पर शिल्पा ने एक से बढ़कर एक पोज दिए। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
 

थाई हाई स्लिट गाउन पहने फैशन वीक में तारा ने लगा दी आग, फैंस हुए दीवाने....

थाई हाई स्लिट गाउन पहने फैशन वीक में तारा ने लगा दी आग, फैंस हुए दीवाने....

बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया ने बॉम्बे फैशन वीक 2022 फाइनल डे पर शो स्टॉपर बन अपने हुस्न के जलवे बिखेरती हुई दिखाई दी है। तारा ने इस फैशन शो में डिज़ाइनर डॉली जे के लिए रैंप वॉक करते हुए नजऱ आई है। हमेशा ही अपने लुक्स से चलते चर्चाओं में रहने वाली तारा ने इस दौरान थाई हाई स्लिट ड्रेस कैरी की थी इसमें बैक पर कटआउट था। इस ड्रेस में वह अपनी परफेक्ट बॉडी फ्लॉन्ट करती हुई और भी ज्यादा खूबसूरत दिख रही थी।

 

 

तारा ने ड्रेस से मैचिंग गोल्डन मेकअप कर रखा था। इस बीच उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था। फैंस तारा की इन फोटोज को बहुत पसंद कर रहे हैं। वर्कफ्ऱंट के बारें में बात की जाए तो तारा की मूवी हीरोपंती 2 हाल ही में रिलीज की गई है। इस मूवी में तारा टाइगर श्रॉफ के अपोजिट दिखाई दिए।

इससे पहले तारा सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू मूवी तड़प में नजर आई थीं। पर्सनल लाइफ के बारें में बात की जाए तो तारा करीना कपूर के कजिन अरमान जैन को डेट कर रही हैं। दोनों हमेशा साथ दिखाई देते है और सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे के लिए प्यार जताते रहते हैं।
 

इस ओटीटी प्लेटफार्म ने खरीदे पठान के डिजिटल राइट्स, कीमत सुनकर उड़ेंगे आपके होश

इस ओटीटी प्लेटफार्म ने खरीदे पठान के डिजिटल राइट्स, कीमत सुनकर उड़ेंगे आपके होश

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान इन दिनों अपनी नयी फिल्म को लेकर सुखिऱ्यों में है। जी हाँ और उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म का नाम पठान है। यह फिल्म साल 2023 में रिलीज होने वाली है, हालाँकि किंग खान ने इसका प्रमोशन अभी से करना शुरू कर दिया है। आप सभी को बता दें कि हर दिन फिल्म को लेकर नयी खबरें भी आ रहीं हैं। कुछ दिन पहले शाहरुख़ की इस फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी। जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। और अब ताजा रिपोर्ट है कि उनकी फिल्म पठान के डिजिटल राइट्स का सौदा भी हो चुका है। जी हाँ और ये डील करोड़ों में फाइनल हुई है।
सामने आने वाली रिपोर्ट के बाद पता चला है कि फिल्म निर्माताओं ने पठान के राइट्स की डील ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम के साथ तकरीबन 200 करोड़ से ज्यादा में की है। जी हाँ, सुनकर आपको यकीन तो नहीं हो रहा होगा लेकिन यह सच बताया जा रहा है। हालाँकि अब तक निर्माताओं या शाहरुख खान की तरफ से इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आप सभी को बता दें कि काफी समय बाद शाहरुख खान फिल्म पठान से अपनी वापसी कर रहे हैं। वहीं इस बार किंग खान एक बार फिर से सुपरहिट एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे।
कहा जा रहा है फिल्म में शाहरुख का लुक बेहद ही दमदार होने वाला है। वहीं उनके और दीपिका के अलावा भी फिल्म में कई कलाकार दिखाई देने वाले हैं। जी दरअसल फिल्म में दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाडिय़ा, आशुतोष राणा, जॉन अब्राहम और सलमान खान भी दिखाई देंगे और इस फिल्म के अलावा शाहरुख़ के पास एटली कुमार की फिल्म लॉयन और राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी भी हैं।

 

ग्रीन एंड व्हाइट चेक ड्रेस में कैटरीना ने ढाया अपना कहर, देखे तस्वीरे...

ग्रीन एंड व्हाइट चेक ड्रेस में कैटरीना ने ढाया अपना कहर, देखे तस्वीरे...

कौशल खानदान की बहू बनने के उपरांत अभिनेत्री कैटरीना कैफ और भी ज्यादा सुखिऱ्यों में आ चुकी है। विवाह के उपरांत फैंस की निगाहें उनके लेटेस्ट लुक पर होती हैं। विवाह के उपरांत कैटरीना हर लुक को बड़े डीसेंट तरीके से कैरी कर रहे है, जो उनके फैंस को खूब पसंद आने लगा है। हाल ही में विक्की कौशल की वाइफ ने अपनी लेटेस्ट लुक की फोटोज, जो इंटरनेट पर आते ही चर्चा का विषय भी बन गया है। फैस कैटरीना की इन फोटोज पर खूब प्यार बरसाने में लगे हुए है।

 


लुक्स के बारें में बात की जाए तो इन फोटोज में कैटरीना का ग्रीन और व्हाइट चेक की ड्रेस मंं कूल लुक देखने के लिए मिल रहा है। न्यूड मेकअप और ग्लोसी लिप्स उनके लुक को पूरा कर रखा है।

 

शॉर्ट ड्रेस पहने बेड पर कैटरीना कैमरे के सामने अपने शाइनी हेयर्स फ्लॉन्ट करती हुई कातिलाना पोज दे रही हैं। इस बीच उनकी किलर स्माइल भी फैंस को खूब इम्प्रेस करने में लगे हुए है।

 


इन फोटोज को साझा करते हुए कैटरीना ने कैप्शन में लिखा- इसे सेट्रडे हेयर कहते हैं। कैटरीना की इन लेटेस्ट फोटोज पर फैंस के खूब कमेंट आ रहे हैं और इसे अब तक 643,067 लोग लाइक भी कर चुके है। वर्कफ्ऱंट के बारें में बात की जाए तो कैटरीना कैफ जल्द ही सुपरस्टार सलमान खान के साथ टाइगर 3 दिखाई देने वाली है।
 

सनी लियोनी ने खऱीदा आलीशान बंगला....! कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

सनी लियोनी ने खऱीदा आलीशान बंगला....! कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

सनी लियोनी अपने वर्क फ्रंट पर बहुत सक्रीय रहती हैं और अपनी पर्सनल लाइफ में भी वे मस्ती का वक़्त निकाल लेती हैं. अभिनेत्री को फैमिली संग टाइम स्पेंड करना अच्छा लग रहा है. सोशल मीडिया पर वे अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से फैंस को हमेशा अपडेट रखती हैं. अभिनेत्री ने बीते वर्ष मुंबई में एक आलीशान अपार्टमेंट खऱीदा था. जिसका मूल्य बहुत ज्यादा था. अब सनी लियोनी की नेट वर्थ को लेकर नया खुलासा सुनने के लिए मिला है. कुछ रिपोर्ट्स में ये सामने आया है कि अभिनेत्री का ये बंगला 16 करोड़ का है. अब इसपर सनी ने रिएक्ट कर दिया है.


सनी ने किया रिएक्ट: सनी ने हालिया साक्षत्कार में इस बारे में कहा है कि- मुझे लगता है कि ये मीडिया का काम है कि वो कोई भी आंकड़े साझा करने से पहले वैरिफाई कर दें. किसे फर्क पड़ता है कि कोई अपने घर पर कितना खर्च कर रहा है. कभी-कभी लोग बिना बात का मुद्दा बनाने का काम करते है. मुझे लगता है कि अगर मेरी फैमिली को घर अच्छा लगा है तो हमें और किसी बात से कोई भी फर्क नहीं पड़ता है. हमने अपने लिए और अपने बच्चों के लिए वो घर चुना जो हम चाहते थे. हम इस बात से बेहद ही खुश हैं.


जब सनी से पूछा गया कि वे अफवाहों को किस तरह लिया जाता है. इसपर सनी ने बोला है कि- आपको ऐसी खबरों को अधिक भाव नहीं देना होता है और जाने देना होता है. आगे बढ़ जाना ही अच्छा है. यदि कोई चीज ऐसी है जो मेरे बच्चों के लिए नुकसानदेह नहीं है तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है. सनी लियोनी अपनी फैमिली संग शूटिंग से समय निकालकर ट्रिप्स पर जाना पसंद करती हैं. इस दौरान की वे तस्वीर और वीडियोज भी साझा करती रहती हैं. सनी ने डेनियल वेबर से वर्ष 2011 में विवाह किया था. सनी ने एक बेटी को गोद लिया था जिसका नाम निशा है. इसके अलावा अशर और नोह नाम के उनके दो बेटे भी हैं.
 

 आचार्य में सोनू सूद को देख फैंस ने उड़ाए नोट, वीडियो शेयर कर एक्टर ने कही ये बात....

आचार्य में सोनू सूद को देख फैंस ने उड़ाए नोट, वीडियो शेयर कर एक्टर ने कही ये बात....

लॉकडाउन के दौरान गरीबों और जरूरतमंदों की मदद कर सुपरस्टार बनने वाले बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अब लोगों के दिलों में बस चुके हैं। आज के समय में लोगों के बीच सोनू इतने मशहूर हो गए हैं कि वह कोई भी किरदार निभाए लोग उन्हें प्यार दे रहे हैं। अब हाल ही में इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जी दरअसल सोनू सूद को फिल्म 'आचार्यÓ में देखा जा रहा है और इस फिल्म में उन्हें देखते ही फैंस अपनी भावनाओं पर कंट्रोल नहीं कर पाए और हॉल में नोटों की बारिश शुरू कर दी। अब उसी दौरान का वीडियो सोनू ने शेयर किया है।

आपको बता दें कि साउथ सुपरस्टार्स चिरंजीवी और राम चरण की फिल्म 'आचार्य में सोनू सूद गजब की परफॉर्मेंस देते दिखाई दे रहे हैं। अभिनेता ने बीते शनिवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर फैंस का आभार जताते हुए एक वीडियो शेयर किया। आप देख सकते हैं इस वीडियो को शेयर कर सोनू ने कहा कि, उन्हें लगता है कि वे इस तरह के प्यार के लायक नहीं हैं, लेकिन वे मानते हैं कि यह उन्हें और बेहतर परफॉर्म करने के लिए प्रेरित करता है। आप देख सकते हैं इस इस वीडियो की शुरुआत एक थिएटर में 'आचार्य Ó की स्क्रीनिंग की एक क्लिप से हुई, जिसमें फैंस ने सोनू की एंट्री पर एक्साइटमेंट जाहिर करने के साथ-साथ नोट हवा में उड़ाए।


आप सभी को बता दें कि सोनू ने फिल्म में विलेन बसवा का रोल निभाया है और वीडियो में नोटों की बारिश से स्क्रीन कवर नजर आ रही है। वहीँ इस वीडियो की अगली क्लिप में फैंस सोनू के एक बड़े कटआउट के सामने ढोल बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जी हाँ और उन्होंने सोनू के कटआउट को एक बड़ी माला पहनाई और उनके माथे पर तिलक लगाने से पहले उन पर दूध डाला। इसके अलावा उन्होंने पटाखे फोडऩे से पहले सोनू के कटआउट की आरती भी उतारी। यह सब देखने के बाद इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनू सूद भावुक हो गए। जी हाँ और उन्होंने लिखा, 'प्यारे फैंस का बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्हें मैं गर्व से अपनी फैमिली बुलाता हूं। मैं इस तरह के प्यार के लायक नहीं हूं, लेकिन आपकी विनम्रता मुझे और बेहतर करने के लिए प्रेरित करती है। आप सभी को प्यार।


 

एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने ब्लू साड़ी में गिराई बिजली, सोशल मीडिया पर हो रहा खूब वायरल....

एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने ब्लू साड़ी में गिराई बिजली, सोशल मीडिया पर हो रहा खूब वायरल....

पटना : भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस रानी चटर्जी न सिर्फ अपने अभिनय, बल्कि बेबाक अंदाज के लिए काफी मशहूर हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी कुछ फोटोज शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर धमाल मचाती नजर आ रही है. एक्ट्रेस का इन तस्वीरों में ग्लैमरस लुक दिख रहा है साथ ही भारतीय परिधान में बेहद खुबसूरत नजर आ रही है.

उन्होंने अपनी साड़ी में फोटोज शेयर की है. तस्वीरों में उन्हें ब्लू साड़ी में देखा जा रहा है. ब्लू साड़ी में एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए लाइट मेकअप के साथ पिंक कलर की लिपस्टिक लगाई हुई है और बालों को भी खुला छोड़ा हुआ है. इसके साथ ही उन्होंने साड़ी के मेचिंग का डीप नेक ब्लाउज पहना हुआ है. इस पूरे आउटफिट में वो कमाल की लग रही हैं.

रानी चटर्जी ने फोटोज को शेयर करने के साथ ही लिखा कि 'ब्लू लवर, कोई फोटो खींच दो मैंने ब्लू पहना है'. फैंस कर रहे जबरदस्त कमेंट. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है कि 'आज ब्लू है रानी रानी'. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा 'हाय मार डाला'. इन तस्वीरों में उनकी हसीं चार चांद लगा रही है. फैंस को उनकी अपकमिंग फिल्मों और वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार है. उनकी आखिरी वेब सीरीज 'मस्तराम' थी, जिसमें एक्ट्रेस ने अपनी मदमस्त अदाओं से दर्शकों की धड़कनें बढ़ाई थी.

हाई स्लिट गाउन में कृति ने ढाया कहर, दिखाया अपना जलवा, देखे तस्वीरे

हाई स्लिट गाउन में कृति ने ढाया कहर, दिखाया अपना जलवा, देखे तस्वीरे

अभिनेत्री कृति सैनन बॉलीवुड अभिनय के साथ-साथ वह अपनी फैशन सेंस के लिए भी पहचानी जाती है। कृति सैनन उन हसीनाओं में से हैं जिन्होंने बार-बार यह साबित किया है वह न सिर्फ एक अच्छी अभिनेत्री है बल्कि एक फैशन आइकन भी रही है। ऐसा ही एक बार शुक्रवार रात त्रक्त इंडिया मोस्ट प्रभावशाली यंग इंडियंस अवॉर्ड फंक्शन में भी देखने के लिए मिल गया है। ब्लैक कार्पेट पर कृति का अंदाज देखने के लिए मिल गया है।

फोटोज में कृति पिंक कलर के बैकलेस गाउन में स्टाइलिश नजऱ आई है। उनका के गाउन साइड से हाई थाई स्लिट भी था जिसमें वह अपनी लेग्स फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही है। पिंक शिमरी ड्रेम में पोज़ देतीं कृति सेनन फंक्फशन की सेटर ऑफ अट्रेक्शन बन चुकी है। मिनिमल मेकअप के साथ पिंक आईशेडो कृति के लुक को चार-चांद लगाने का काम कर रही है। हेयरस्टाइल के बारें में बात की जाए तो उन्होंने बालों की पोनी की थी। फोटोज में अभिनेत्री का कातिलाना अंदाज देख आपकी सांसे और भी बढ़ जाएगी।

 

कृति की ये फोटोज सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को बहुत ही पसंद कर रहे हैं। वर्कफ्ऱंट के बारें में बात की जाए तो कृति हाल ही में अक्षय कुमार के साथ मूवी बच्चन पांडे में दिखाई दी है। बता दें कि इसमें अक्षय और कृति के अलावा जैकलीन फर्नांडिस भी नजऱ आ चुकी है। हलाकि मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं किया। अपकमिंग प्रोजैक्ट के बारें में बात की जाए तो कृति गणपत,आदिपुरुष और भेडिय़ा जैसी मूवीज में दिखाई देने वाली है।

 

VIDEO: अवार्ड नाईट में कियारा की ड्रेस ने दिया धोखा...वीडियो हुआ वायरल

VIDEO: अवार्ड नाईट में कियारा की ड्रेस ने दिया धोखा...वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपने लुक्स को लेकर बहुत मेहनत करती हैं. रेड कार्पेट पर सबसे खूबसूरत दिखने के लिए हीरोइनों की पूरी टीम जी जान एक करके उन्हें तैयार कर रही है. लेकिन कई बार इस मेहनत पर तब पानी फिर जाता है जब अभिनेत्रियां की ड्रेस पब्लिक प्लेस में धोका दे चुकी है. ऐसा ही कुछ इस बार एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ हो चुका है. कियारा के साथ हुए वार्डरोब मालफंक्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि बहुत तेजी से वायरल होने लगा है.


कियारा का बोल्ड लुक

कियारा आडवाणी का नाम बी टाउन की उन हसीनाओं की लिस्ट में गिनी जाती है और अपनी खूबसूरती और स्टाइल के दम पर फैंस के दिलों पर राज कर रही है. कियारा आडवाणी अपने लुक और फैशन स्टेटमेंट को लेकर बहुत एक्सपेरिमेंटल हैं. हाल ही में अभिनेत्री त्रक्त रेड कार्पेट पर नजऱ आई है. इस बीच के उनके लुक की काफी सारी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ चुके है.


बार-बार संभाली खिसकती ड्रेस

कियारा आडवाणी इस दौरान जहां बहुत ही खूबसूरत दिख रही है तो वहीं दूसरी ओर अभिनेत्री अपनी ड्रेस से जरा परेशान और अनकंफर्टेबल फील करती हुई नजऱ आई है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कियारा की ड्रेस में बहुत हाई स्लिट कट था जो बार बार खिसक रहा था, जिसे एक्ट्रेस बार-बार संभालती हुई नजऱ आ रही है. कियारा के एक्सप्रेशन से साफ है कि वो इस ड्रेस में बहुत असहज महसूस कर रही हैं. इतना ही नहीं वो पैपराजी को फोटोज ना क्लिक करने का इशारा भी कर रही हैं.
 

आलिया-रणबीर के पड़ोसी बनने जा रहे हैं राहुल-अथिया, शादी के बाद इस घर में होंगे शिफ्ट....

आलिया-रणबीर के पड़ोसी बनने जा रहे हैं राहुल-अथिया, शादी के बाद इस घर में होंगे शिफ्ट....

केएल राहुल और अथिया शेट्टी इन दिनों लाइमलाइट में बने हुए हैं। जी दरअसल खबरें हैं यह कपल जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। जी हाँ, कहा जा रहा है दोनों इस साल शादी करने वाले है। वहीं, इस बीच खबर आई थी कि दोनों ने साथ में रहने के लिए बांद्रा के कार्टर रोड के एक अपार्टमेंट में शिफ्ट होने वाले है। अब जो लेटेस्ट अपडेट मिली है

उसके अनुसार, कपल को अपने सपनों का घर मिल गया है। जी हाँ, हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक दोनों ने मुंबई में पाली हिल के एक अपार्टमेंट में पूरा नौंवा फ्लोर खरीदा है। इसे नये घर की सजावट आथिया की मां माना शेट्टी करेंगी।जी हाँ और एक रिपोर्ट में बताया गया कि ये अपार्टमेंट सुनील शेट्टी और माना ने अपनी बेटी के लिए खरीदा है। इसी के साथ एक अन्य सूत्र की मानें तो इसे केएल राहुल ने खरीदा है। 

 

इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि शादी के बाद अथिया और राहुल इसमें रहेंगे। हालांकि एक रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि जब तक ये अपार्टमेंट बनकर तैयार नहीं हो जाता तब तक वो किराए के अपार्टमेंट में रहेंगे। इस फ्लैट का किराया 10 लाख रुपये है और ये आलीशान फ्लैट है।
 

दुल्हन ने अपनी एंट्री पर किया जबरदस्त डांस, देखने वालों की आंखे रह गई फटी-की-फटी, विडियो हो रहा वायरल, देखें विडियो

दुल्हन ने अपनी एंट्री पर किया जबरदस्त डांस, देखने वालों की आंखे रह गई फटी-की-फटी, विडियो हो रहा वायरल, देखें विडियो

शादी हर लड़की का सपना होता है और इसे भव्य बनाने का जिम्मा उसके घरवाले और रिश्तेदारों पर होता है. दुल्हन भी शादी से महीनों पहले ही अपनी एंट्री पर मेहनत करने लगती है और जब परफॉर्मेंस की बारी आती है तो सबका दिल चुरा लेती है. सोशल मीडिया पर अब इसी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि स्टेज पर दुल्हन ‘मधानिया’ सॉन्ग पर खूबसूरती के साथ सोलो डांस कर रही है. इस दौरान उसके एक-एक स्टेप पर खूब हो-हल्ला मचा. कुल मिलाकर दुल्हन ने सभी को इंप्रेस कर दिया.

दुल्हन का मधानिया डांस
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी में दुल्हन की एंट्री होती है. दुल्हन पूरी तैयारी में और कॉन्फिडेंट दिख रही है. स्टेज पर चढ़ते ही ‘मधानिया’ गाना बजता है और फिर शुरू होता है दुल्हन का डांस. स्टेज पर उसने इतनी खूबसूरती के साथ डांस किया कि सभी उसके फैन बन गए. सारे लोग सीटियां मारकर दुल्हन को चीयर कर रहे हैं. डांस के दौरान दुल्हन के एक्सप्रेशन के कहने ही क्या वो काफी कमाल के थे.

इंप्रेस हो गया पूरा इंटरनेट
दुल्हन ने अपनी परफॉर्मेंस से समूचे इंटरनेट का दिल जीत लिया है. शादी से जुड़े इस वीडियो को morethanthumkas नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है. वीडियो को देखने के बाद नेटिजन्स हार्ट इमोजी शेयर कर प्यार लुटा रहे हैं. अभी तक इसे हजारों व्यूज मिल चुके हैं और खूब लाइक्स भी वीडियो को पड़ चुके हैं.

'हिंदी भाषा विवाद' पर अब कंगना का बड़ा बयान, कहा ये हो राष्ट्र भाषा....

'हिंदी भाषा विवाद' पर अब कंगना का बड़ा बयान, कहा ये हो राष्ट्र भाषा....

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और कन्नड़ स्टार किच्चा सुदीप के बीच हुई राष्ट्रभाषा को लेकर बहस और सुलह ने एक नए विवाद को जन्म दिया। दोनों के बीच ‘हिंदी’ बतौर राष्ट्रभाषा को लेकर बहस हुई थी। आम आदमी से लेकर, नेता और अभिनेता भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दे रहे है कि हिंदी भारत की राष्ट्रभाषा है या नहीं। अब इस पर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया दी है। कंगना एक कदम आगे निकलते हुए संस्कृत’ को राष्ट्रभाषा में शामिल करने की बात कह डाली।

उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘धाकड़’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान ये बात कही।
कंगना बोलीं- नैशनल लैंग्वेज संस्कृत होना चाहिए : ट्रेलर लॉन्च पर कंगना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कंगना कहती नजर आ रही हैं, 'जब इन लोगों ने बनाई तो हिन्दी को राष्ट्र भाषा बनाया। तमिल दरअसल में हिन्दी से पुराना है, लेकिन उससे भी पुराना है संस्कृत। अगर आप मेरा बयान पूछना चाहते हैं तो मुझे लगता है कि नैशनल लैंग्वेज संस्कृत होना चाहिए। क्योंकि कन्नड़ से तमिल से लेकर गुजराती से लेकर हिन्दी, सब उसी से आई हुई हैं।'


'अगर मेरे हाथ में होगा तो मैं संस्कृत भाषा को लीगल करूंगी' : कंगना ने अपनी बात यहीं खत्म नहीं की। उन्होंने कहा, 'जब आप हिन्दी से इनकार करते हैं तो यानी हमारे संविधान का अपमान करते हैं। दिल्ली सरकार जो भी करती है वह हिन्दी में ही करती है। क्या आपको नहीं लगता है कि हिन्दी या संस्कृत या तमिल भाषा को बातचीत का जरिया बनाना चाहिए? यह हम सबको ही तय करना होगा। अभी के लिए देखा जाए तो हिंदी इस संविधान में राष्ट्रीय भाषा है। तो जो अजय देवगन जी ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा है तो उन्होंने यह गलत नहीं कहा। अगर कोई यह कहता है कि कन्नड़ या तमिल भाषा, हिंदी भाषा से भी पुरानी हैं तो वह भी गलत नहीं कह रहे हैं। अगर मेरे हाथ में होगा तो मैं संस्कृत भाषा को लीगल करूंगी। हम क्यों संस्कृत भाषा को नेशनल लैंग्वेज नहीं कर सकते हैं। संस्कृत भाषा को स्कूल में क्यों अनिवार्य नहीं किया जा रहा है, मैं यह बात नहीं जानती।'


बता दें कि आज कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' का दमदार ट्रेलर रिलीज़ हुआ है। कंगना रनौत की इस एक्शन फिल्म में अर्जुन रामपाल, दिव्या दत्ता और शाश्वत चटर्जी के साथ-साथ कई और शानदार कलाकार नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 20 मई 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।
 

BIG NEWS : जैकलीन फर्नांडिस की ED ने अटैच की 7 करोड़ रुपये की संपत्ति...

BIG NEWS : जैकलीन फर्नांडिस की ED ने अटैच की 7 करोड़ रुपये की संपत्ति...

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री तथा अनेक फिल्मो में काम कर चुकी जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में ईडी ने अभिनेत्री की 7 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति अटैच कर दी है। हाल ही में ईडी ने पांच साल पुराने धोखाधड़ी मामले में चंद्रशेखर को गिरफ्तार किया था। इससे पहले 215 करोड़ रुपये की वसूली के मामले में ठग को पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका था।


मीडिया जानकारी के अनुसार, ED ने अभिनेत्री की 7.27 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। इनमें 7.12 करोड़ रुपये की एफडी भी शामिल है। ईडी ने अनुमान लगाया है कि सुकेश ने जबरन वसूली के पैसों से जैकलीन को 5.71 करोड़ रुपये के तोहफे दिए थे। ठग ने 1 लाख 73 हजार अमेरिका डॉलर और 27 हजार ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के आसपास राशि अभिनेत्री के करीबियों को दी थी।

इससे पहेल भी एजेंसी ईडी से जैकलीन से पूछताछ कर चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुकेश के साथ कनेक्शन को लेकर अभिनेत्री ने ईडी को कई जानकारियां दी थी। उन्होंने बताया था कि वह साल 2017 से सुकेश के संपर्क में हैं और ठग ने उन्हें बताया कि वह जयललिता के परिवार से है। अभिनेत्री ने कहा, ‘मैं फरवरी 2017 से सुकेश से बात कर रही हूं। अगस्त 2020 में उसने मुझे कहा था कि वह सन टीवी का मालिक है और जयललिता के सियासी परिवार से है।’
 

शिमरी क्रॉप टॉप में कंगना ने ढाया कहर, देखे तस्वीरे ....

शिमरी क्रॉप टॉप में कंगना ने ढाया कहर, देखे तस्वीरे ....

अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपने रिएलिटी शो लॉक अप को लेकर खूब चर्चाओं में बना हुआ है। शो को होस्ट करने के साथ-साथ कंगना सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहती हैं और अपने लेटेस्ट लुक की फोटोज से इंटरनेट का तापमान बढ़ाने का काम कर रही है। हाल ही में एक बार फिर कंगना ने अपने हॉट लुक की फोटोज साझा की हैं और साथ ही लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिख दिया है।

 

लेटेस्ट फोटोशूट में कंगना का बवाल लुक देखनेके लिए मिलने लगा है। शिमरी क्रॉप टॉप के साथ रेड कोट-पैंट में अभिनेत्री बहुत किलर लग रही हैं। न्यूड मेकअप के साथ कर्ली ओपन हेयर्स उनके लुक को पूरा करने का काम कर रहे हैं। कैमरे के कातिलाना पोज देते हुए कंगना अपने लुक से फैंस पर जुल्म ढाती हुई दिखाई दे रही है।
 

सिल्वर थाई-स्लिट ड्रेस में बॉयफ्रेंड का हाथ थामे नजर आई किम, देखे तस्वीरे.....

सिल्वर थाई-स्लिट ड्रेस में बॉयफ्रेंड का हाथ थामे नजर आई किम, देखे तस्वीरे.....

हॉलीवुड स्टार किम कार्दिशियन अपने बोल्ड फैशन सेंस के लिए खूब पहचानी जाती हैं। वे हमेशा अपनी ग्लैमरस फोटोज सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं, जिन्हें देख फैंस के लिए होश संभालना परेशानी से भरा हुआ होता है। हाल ही में किम ने कार्दिशियन प्रीमियर से क्चञ्जस् तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की है, जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंड संग दिखाई दे रही है। उनकी यह तस्वीरें इंटरनेट पर आते ही चर्चा का विषय बन चुकी है।

लुक के बारें में बात की जाए तो इन फोटोज में किम कार्दिशियन स्किनटाइट थाई स्लिट ग्रे गाउन में बहुत अट्रैक्टिव लग रही हैं, इस गाउन के साथ अभिनेत्री ने मैचिंग ज्वेलरी भी पहन रखी है। गले में ग्रेन चोकर, हाथों में मैचिंग चूडिय़ों से उन्होंने अपने लुक को पूरा कर रखा है।

 

न्यूड लिपस्टिक और हाई बन से लुक को पूरा करते हुए किम का जलवा हर किसी को अपना दीवाना बना रहा है। खूबसूरत लुक को कैरी करते हुए किम कभी गाड़ी से निकलते हुए तो कभी पब्लिक के मध्य बॉयफ्रेंड का हाथ थाम पोज देती हुई दिखाई दे रही है। फैंस उनकी इन फोटोज पर खूब लाइक कर हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी देने लगे है।

 

देसी जुगाड़ के साथ तपती धुप में घोड़े पर सवार हो कर दुल्हन को लेने पंहुचा दूल्हा, बारात का विडियो हो रहा जमकर वायरल, देखे विडियो

देसी जुगाड़ के साथ तपती धुप में घोड़े पर सवार हो कर दुल्हन को लेने पंहुचा दूल्हा, बारात का विडियो हो रहा जमकर वायरल, देखे विडियो

नई दिल्ली | भारत और शादी का ऐसा मेल है जिसकी दुनिया भर में चर्चा होती है. भारतीय फिल्‍मों में भी शादी सबसे लोकप्रिय सब्‍जेट है तो शादियों में फिल्‍मी गाने. शादी में डांस और बारात में नाचने का भी अपना मजा है. इस तेज गर्मी और लू-लपट के बीच निकलने वाली बारातों के लिए अलग-अलग इंतजाम किए जाते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर भी ऐसी ही एक बारात का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बाराती सनशेड के नीचे जमकर नाच रहे हैं. अन्‍य बाराती और दूल्‍हा भी इसी शेड के नीचे है और यह पीले रंग का शेड बारात को छाया देता हुआ बारात के साथ-साथ चल रहा है. इस वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया है और वे अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. हालांकि यह साफ नहीं हो पाया कि यह किस शहर का वीडियो है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे शादी के इस वीडियो का सबसे बड़ा आकर्षण है पीले रंग का सनशेड. दरअसल इस सनशेड को चार बड़े पिलर्स से बांधा हुआ है और इन पिलर्स के नीचे पहिए लगे हुए हैं. इससे यह सनशेड बारात के साथ-साथ मूव हो रहा है. इन पिलर्स को थामे हुए लोग सतर्क हैं और एक दूसरे को इसकी स्‍पीड और दिशा के लिए बता रहे हैं. बीच ट्रेफिक में बारात को छाया देता यह सनशेड लोगों को खूब पसंद आया है. इस वीडियो को सोशल मीडिया में यूजर देवयानी कोहली ने शेयर किया है. वे लिखती है कि इसलिए #भारत को इनोवेशन की भूमि कहा जाता है या बस ‘जुगाड़’. ‘बारात’ के दौरान #गर्मी की लहर को मात देने के लिए भारतीयों ने समाधान ढूंढ लिया है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि उत्‍साहित बाराती जमकर नाच रहे हैं. वहीं बारात के अन्‍य लोग शेड के भीतर चल रहे हैं. इसी शेड में घोड़ी पर सवार दूल्‍हा भी है और उसके साथ चल रहे बाराती भी छाया के कारण राहत महसूस कर रहे हैं. इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर भी तमाम कमेंट्स आ रहे हैं. कुछ ने कहा कि भारत में हर चीज का हल है. कुछ ने इसे जुगाड़ से जोड़ कर लिखा है कि हम जुगाड़ किंग हैं. कुछ का कहना है कि ये शानदार शादी यादगार शादी है.

मुश्किल में फंसी बॉलीवुड की ये मशहूर एक्ट्रेस, धोखाधड़ी का केस दर्ज, सफाई देते हुए कहा...

मुश्किल में फंसी बॉलीवुड की ये मशहूर एक्ट्रेस, धोखाधड़ी का केस दर्ज, सफाई देते हुए कहा...

मुंबई : सुपरहिट फिल्म ‘गदर’ के सीक्वल ‘गदर 2’ फिल्म की शूटिंग में व्यस्त एक्ट्रेस अमिषा पटेल कानूनी दांव-पेंच में फंस गई हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक इवेंट को लेकर ऑर्गनाइजर्स ने एक्ट्रेस अमीषा पटेल के खिलाफ कथित तौर पर केस दर्ज कराया है। ऑर्गनाइजर्स ने अमीषा पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि एक्ट्रेस ने मोटी रकम ली थी लेकिन कार्यक्रम में उन्होंने बेहद कम समय दिया, जिसकी वजह से ऑर्गनाइजर्स को काफी नुकसान हुआ।

 


एक्ट्रेस ने भी हाल ही में ट्वीट कर इस मामले को लेकर जानकारी साझा की है। अमीषा पटेल का कहना है कि इवेंट में उन्हें अपनी ‘जान का खतरा’ महसूस हुआ और वहां से उन्हें निकालने के लिए पुलिस को धन्यवाद भी दिया। अमीषा को आखिरी बार 2018 की फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ में देखा गया था, जिसमें सनी देओल, प्रीति जिंटा और अरशद वारसी मुख्य भूमिका में थे, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर सकी। फिलहाल फैंस एक बार फिर बड़े पर्दे पर सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी देखने को बेकरार है।


अपने खिलाफ एफआईआर मामले को लेकर अमीषा पटेल ने ट्वीट में लिखा, ’23 अप्रैल को मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में नवचंदी महोत्सव 2022 में भाग लिया, स्टार फ्लैश एंटरटेनमेंट द्वारा बहुत बेकार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मिस्टर अरविंद पांडे... मुझे अपनी जान का डर था लेकिन मैं स्थानीय पुलिस को धन्यवाद देना चाहती हूं कि उन्होंने मुझे बहुत ही सुरक्षित तरीके और अपनी देखरेख में वहां से बाहर निकाला।’ मंगलवार को कार्यक्रम के आयोजकों में से एक सुनील जैन नाम के सोशल वर्कर ने कथित तौर पर अमीषा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
 

अनुष्का और विराट ट्रेडिशनल लुक  में  पहुंचे शादी के फंक्शन, फोटो शेयर कर बताई बबल लाइफ की झलक, जानिए क्या है खास....

अनुष्का और विराट ट्रेडिशनल लुक में पहुंचे शादी के फंक्शन, फोटो शेयर कर बताई बबल लाइफ की झलक, जानिए क्या है खास....

विराट कोहली इन दिनों आईपीएल में व्यस्त हैं। वहीं दूसरी तरफ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी इस दौरान उनके साथ मौजूद हैं। जी दरअसल एक्ट्रेस उनके मैच देखने भी जाती हैं, हालाँकि कोविड की वजह से क्रिकेटर्स और उनके साथ मौजूद परिवार के सदस्यों को भी बबल में रहना पड़ता है। अब इन सभी के बीच अनुष्का शर्मा और विराट कोहली शादी के फंक्शन में पहुंचे। जी दरअसल यह फंक्शन ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की शादी का है। आप सभी को बता दें कि दोनों ने शादी तो पहले ही कर ली थी, लेकिन अब उनकी टीम ने मैक्सवेल के लिए स्पेशल पार्टी रखी। हालांकि ये पार्टी बबल में ही हुई हैं।


जी हाँ और अनुष्का भी विराट के साथ यहां ट्रेडिशनल लुक में पहुंचीं। इस दौरान की एक्ट्रेस ने एक फोटो भी शेयर की है जो आप देख सकते हैं। इस फोटो में अनुष्का ने पिंक कलर का सूट पहना है और विराट ने ब्लू कलर का कुर्ता और व्हाइट कलर का पजामा। इस फोटो को शेयर करने के साथ अनुष्का ने लिखा, वेडिंग फंक्शन बबल में। अब मुझे लगता है कि मैंने बबल में हर एक फंक्शन को सेलिब्रेट किया है।


अब अनुष्का के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक दोनों की जोड़ी पर प्यार बरसा रहे हैं। कई लोग अनुष्का विराट को बेस्ट कपल कह रहे हैं तो कई लोग दोनों को आकर्षक बता रहे हैं। वैसे काम के बारे में बात करें तो अनुष्का जल्द फिल्मों में वापसी कर रही हैं। वह जल्द ही फिल्म चकदा एक्सप्रेस में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अनुष्का, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज बॉलर झूलन गोस्वामी का किरदार निभाएंगी।
 

इस मशहूर अभिनेता का  हुआ निधन...

इस मशहूर अभिनेता का हुआ निधन...

मुंबई : मशहूर एक्टर सलीम गौस का 70 की उम्र में निधन हो गया। एक्टर को सीने की दर्द की शिकायत के चलते कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनका गुरुवार सुबह निधन हो गया। एक्टर की मौत की जानकारी उन्हीं के परिवार के सदस्य से मिली।


धारावाहिक ‘भारत एक खो
ज’ और ‘सरदारी बेगम‘ और ‘सोल्जर’ जैसी कई फिल्मों में अभिनय से पहचान बनाने वाले प्रसिद्ध अभिनेता सलीम गौस का बृहस्पतिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। गौस ने 1978 में फिल्म ‘स्वर्ग नरक’ में एक छात्र के किरदार से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने श्याम बेनेगल की ‘मंथन’, ‘कलयुग’, ‘सरदारी बेगम’ और महेश भट्ट की ‘सारांश’ तथा सईद मिर्जा की ‘मोहन जोशी हाजिर हो’ फिल्मों में भी काम किया। श्याम बेनेगल की 1988 में आई मशहूर टीवी श्रृंखला ‘भारत एक खोज’ के विभिन्न एपिसोड में उन्होंने राम, कृष्ण और टीपू सुल्तान आदि किरदार निभाए।

 


सलीम गौस की पत्नी अनीता सलीम ने भी अपने पति की मौत की पुष्टि की। अनीता सलीम ने बताया कि बुधवार की रात उनके सीने में दर्द का अनुभव होने के बाद, गुरुवार की सुबह कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। उन्होंने कहा, ‘हम उन्हें कल रात कोकिलाबेन अस्पताल ले गए और आज सुबह उसका निधन हो गया। वह शोक से नफरत करते थे और चाहता था कि जीवन चलता रहे। उन्हें कष्ट नहीं हुआ, वह किसी पर निर्भर रहना पसंद नहीं करता। वह बहुत स्वाभिमानी व्यक्ति थे। वह एक बहुमुखी अभिनेता, एक मार्शल आर्टिस्ट, एक अभिनेता, एक निर्देशक और रसोई घर में एक प्यारा रसोइया था।