BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
मशहूर अभिनेत्री निया शर्मा के ग्लैमरस फोटोज ने सोशल मीडिया में लगाई आग, खूब वायरल हो रहा, यहाँ देखे

मशहूर अभिनेत्री निया शर्मा के ग्लैमरस फोटोज ने सोशल मीडिया में लगाई आग, खूब वायरल हो रहा, यहाँ देखे

नई दिल्ली. टीवी की मशहूर अभिनेत्री निया शर्मा का सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. निया अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हर अगले दिन एक से बढ़कर एक स्टनिंग फोटो शेयर करती रहती हैं, वहीं उनके इस गजब के अंदाज के कारण कई बार उन्हें ट्रोल भी किया जाता है. निया की तस्वीरें शेयर होते ही वायरल भी होने लग जाती हैं. हाल में निया ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, इन तस्वीरों में वे बड़ी ही स्टाइलिश और गॉर्जियस दिख रही हैं.


शेयर की बोल्ड फोटोज
निया शर्मा (Nia Sharma Photo) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, इन तस्वीरों में निया ने ऑफ व्हाइट कलर का फुल स्लीव ट्रांसपेरेंट टॉप पहना हुआ है, इसके साथ वे ब्लैक कलर की शार्ट्स पहने नजर आ रही हैं. अपने स्टाइलिश लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर के बूट पहने हुए हैं. इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. निया की ये तस्वीरें उनके फैंस को खूब भा रहीं है, घंटे भर में ही उनकी तस्वीरों पर सवा लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं. वहीं फैंस निया के इस स्टनिंग लुक को देख कर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे. किसी ने कमेंट में उनके लिए 'खूबसूरत' लिखा तो कई कोई उन्हें 'मोस्ट गॉर्जियस' लिख तारीफ कर रहे हैं.


बर्थडे ड्रेस की हो रही चर्चा
निया ने हाल ही में अपना 31वां बर्थडे मनाया. बर्थडे की फोटोज में भी वे काफी खूबसूरत दिख रही थीं. निया ने अपने जन्मदिन पर पिंक कलर की हाई स्लिट ड्रेस पहनी थी, जो काफी रिवीलिंग थीं. बर्थडे की तस्वीरें भी इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं, वहीं निया के लुक को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है.निया इन दिनों अपने लेटेस्ट सॉन्ग 'दो घूंट' को लेकर भी काफी चर्चा में हैं. ये गाना हाल ही में रिलीज़ हुआ है और काफी पॉपुलर हो गया है. गाने के प्रमोशन को लेकर ही निया 'बिग बॉस' में भी गई थीं.

 

 आलिया भट्ट के इस विज्ञापन पर मचा बवाल : आलिया के विज्ञापन में उठाया गया कन्यादान पर सवाल तो

आलिया भट्ट के इस विज्ञापन पर मचा बवाल : आलिया के विज्ञापन में उठाया गया कन्यादान पर सवाल तो

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने कमला पसंद का विज्ञापन किया। जिसपर यूजर्स ने खूब सवाल उठाए थे। ये विवाद अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि मान्यवर का एक विज्ञापन विवादों में आ गया है। इस विज्ञापन में आलिया भट्ट को दुल्हन के रूप में तैयार किया गया था और कन्यादान की परंपरा पर सवाल उठाया गया है। हिंदू संस्कृति में कन्यादान को सबसे बड़ा दान माना जाता है। सोशल मीडिया पर जैसे ही ये विज्ञापन लोगों ने देखा, वैसे ही लोगों का गुस्सा भड़क गया। लोगों ने इस विज्ञापन को फेक फेमिनिज्म बताया है।

क्या होता है कन्यादान
कन्यादान का अर्थ होता है कन्या का दान करना। शादी के वक्त हर पिता अपनी बेटी का हाथ वर के हाथ में सौंपता है, जिसके बाद कन्या की सारी जिम्मेदारियां वर को निभानी होती है। वेदों और पुराणों के अनुसार विवाह में वर को भगवान विष्णु का स्वरुप माना जाता है। सनातन संस्कृति के अनुसार ऐसा माना गया है कि जिन माता-पिता को कन्यादान का सौभाग्य प्राप्त होता है उनके लिए इससे बड़ा पुण्य कुछ नहीं है।
 

एक यूजर ने लिखा- 'पहले यह हिंदू त्योहार को टारगेट किया जाता था और अब यह हमारी प्रथाएं और रीति-रिवाज हैं जो प्रचार, सस्ते पीआर और विज्ञापनों का लक्ष्य हैं। अब बहुत हो गया है। इसे बैन किया जाना चाहिए।'
 
 जाह्नवी कपूर का समंदर किनारे वाला बिकिनी वीडियो वायरल, देखे वीडियो

जाह्नवी कपूर का समंदर किनारे वाला बिकिनी वीडियो वायरल, देखे वीडियो

जाह्नवी कपूर आज के दौर की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनका जिम लुक हो या एयरपोर्ट लुक देखते ही देखते वायरल हो जाता है। जाह्नवी इस वक्त मुंबई में हैं लेकिन ऐसा लग रहा है वह बीच और समंदर मिस कर रही हैं। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि वह मन से अभी बीच के किनारे हैं। उनका यह सिजलिंग अवतार फैंस को पसंद आ रहा है।

जाह्नवी ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह समंदर में पानी के बीच अठखेलियां करती नजर आ रही हैं और अपनी जुल्फों को झटक रही हैं। जाह्नवी ने इस दौरान शिमरी बिकिनी टॉप और स्कर्ट पहना है। वह अपने कर्व्स फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘mentally here.’ 
 

यह वीडियो तब का जब वह एक मैगजीन के लिए फोटोशूट करा रही थीं। इस साल की शुरुआत में उन्होंने मालदीव में इसे शूट किया था। 

बीते दिनों जाह्नवी को जिम के बाहर स्पॉट किया गया था। उन्होंने ब्लैक शॉर्ट्स और स्पोर्ट्स ब्रा पहनी हुई थी। कपड़ों से मैचिंग करता हुआ उन्होंने मास्क लगा रखा था। 

जाह्नवी की आने वाली फिल्मों की बात करें तो सिद्धार्थ सेनगुप्ता के साथ ‘गुड लक जेरी’ है। इसके अलावा उनके पास करण जौहर की ‘दोस्ताना 2’ है। जाह्नवी पिछली बार राजकुमार राव के साथ फिल्म ‘रूही’ में नजर आई थीं। 
 
 Pornography Case: पुलिस को राज कुंद्रा के पास से मिले 119 पॉर्न वीडियो, 9 करोड़ में बेचने का था प्लान

Pornography Case: पुलिस को राज कुंद्रा के पास से मिले 119 पॉर्न वीडियो, 9 करोड़ में बेचने का था प्लान

अश्लील फिल्मे बनाने के आरोप में गिरफ्तार हुए राज कुंद्रा सोमवार को जमानत  मिल गई है, जिसके बाद आज वह रिहा होने वाले हैं। 50 हजार रुपये देकर जमानत पाने वाले कुंद्र को लेकर  मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया है कि राज कुंद्रा के पास से उन्हें 119 अश्लील वीडियो मिले हैं जिन्हें वह 9 करोड़ रुपये में बेचने वाले थे। 

9 करोड़ में बेचने वाला था 119 पॉर्न वीडियो
समाचार एजेंसी के मुताबिक, मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कहा कि जांच के दौरान (अश्लील साहित्य मामले में) पुलिस को बिजनसमैन राज कुंद्रा के मोबाइल, लैपटॉप और एक हार्ड डिस्क से 119 अश्लील वीडियो मिले। वह इन वीडियो को 9 करोड़ रुपये में बेचने की योजना बना रहे थे।

50 हजार में जमानत
मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 50 हजार रुपये के मुचलके पर उन्हें जमानत दी।  इससे पहले कुंद्रा ने दावा किया था कि उन्हें बलि का बकरा बनाया जा रहा है। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें बढ़ गई थीं। पुलिस ने उनसे भी पूछताछ की। हालांकि शिल्पा इन सबसे उबरने में लगी हुई थीं और कुछ दिनों के ब्रेक के बाद वह फिर से काम पर लौटीं। अब राज कुंद्रा को जमानत मिलने पर शिल्पा ने एक पोस्ट साझा किया है।  
बड़ी खबर: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मिली जमानत

बड़ी खबर: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मिली जमानत

Pornography Case: अश्लील फिल्म मामले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई की एक अदालत ने आज जमानत दे दी. कुंद्रा के साथ रयान थोर्प को भी जमानत मिली है. अदालत ने कुंद्रा को 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर बेल दी है.
कुंद्रा ने शनिवार को जमानत अर्जी दाखिल कर दावा किया था कि उन्हें ‘बलि का बकरा’ बनाया जा रहा है. मामले में दाखिल चार्जशीट में उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है.
मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच ने कुंद्रा और तीन अन्य के खिलाफ कथित तौर पर अश्लील (पोर्न) फिल्म बनाने और कुछ ऐप की मदद से प्रसारित करने के आरोप में हाल में पूरक आरोप पत्र दाखिल किया था.
राज कुंद्रा को 19 जुलाई को गिफ्तार किया गया था. उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है.

 

  ऊप्स मोमेंट का शिकार हुईं एक्ट्रेस श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर, ट्रांसपेरेंट कपड़े पहने फोटो वायरल

ऊप्स मोमेंट का शिकार हुईं एक्ट्रेस श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर, ट्रांसपेरेंट कपड़े पहने फोटो वायरल

नई दिल्ली: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने तो काफी कम समय में इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बना ली है. वहीं, श्रीदेवी की लाडली यानी छोटी बेटी खुशी कपूर (Khushi Kapoor) बेशक अभी फिल्मों से दूर हैं, लेकिन उनकी खूबसूरती के चर्चे बॉलीवुड के गलियारों में अभी से गूंजने लगे हैं. खुशी कपूर हर मामले में अपनी बहन जाह्नवी को टक्कर देती हैं. 

खुशी हुईं ऊप्स मोमेंट का शिकार
खुशी कपूर (Khushi Kapoor) के ग्लैमरस फोटोशूट अक्सर वायरल होते रहते हैं, लेकिन इस बार उनकी एक ऐसी फोटो वायरल हो रही है, जिसकी वजह से उन्हें ऊप्स मोमेंट का शिकार होना पड़ा है. दरअसल, सोशल मीडिया पर खुशी की एक फोटो सामने आई है, जिसमें खुशी ट्रांसपेरेंट कपड़े पहने दिख रही हैं. उन्होंने जिम आउटफिट यानी ट्रैक पैंट और टॉप पहना है. बॉडी फिटेड इस आउटफिट में एक्ट्रेस के इनरवियर साफ नजर आ रहे हैं. 

पैप्स के सामने असहज हुईं खुशी
खुशी कपूर (Khushi Kapoor) को पापाराजी ने उनके घर से बाहर स्पॉट किया है. खुशी भी पापाराजी के सामने कंफर्टेबल नजर नहीं आ रही हैं. फोटोज में वो भी पापाराजी से बचते हुए दिख रही हैं. खुशी कपूर की तस्वीर पर लोग भद्दे-भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं. एक शख्स ने लिखा, 'सब दिख रहा है.' एक यूजर ने लिखा, 'इसे भी उतार दो.' कुछ अन्य सूजर्स ने तो सारी हदें पार कर दी हैं.

खुशी कपूर की है खूब फैन फॉलोइंग भले खुशी कपूर (Khushi Kapoor) अभी फिल्मों से दूर हों, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी भी एक्ट्रेस से कम नहीं है. अपने चाहने वालों के साथ जुड़े रहने के लिए खुशी कपूर (Khushi Kapoor) सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर खूब एक्टिव रहती हैं. वह आए दिन अपनी खूबसूरत फोटोज और वीडियोज शेयर कर फैंस का दिल धड़काती रहती हैं. खुशी कपूर (Khushi Kapoor) अपने लुक्स और ग्लैमरस अवतार को लेकर छाई रहती हैं.
 
 
 
VIDEO: बालिका बधू फेम अविका गोर के इस ग्लैमरस अंदाज ने फैन्स को बनाया दीवाना, देखे यहाँ

VIDEO: बालिका बधू फेम अविका गोर के इस ग्लैमरस अंदाज ने फैन्स को बनाया दीवाना, देखे यहाँ

नई दिल्ली. 'बालिका बधू’ से लोकप्रियता हासिल करने वाली टीवी अभिनेत्री अविका गोर सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव रहने लगी हैं. आए दिन वो अपनी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर कर रही हैं. उनका ग्लैमरस अंदाज और लुक फैन्स को काफी पसंद आ रहा है. अविका ने टीवी सीरियल 'बालिका वधू' से लोगों के दिल में एक खास जगह बना ही थी. अब वो सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरती से फैन्स को अपनी और आकर्षित कर रही हैं. इसी बीच उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो उनके मालदीव वेकेशन का है, जहां वो बॉयफ्रैंड मिलिंद चांदवानी के साथ छुट्टियां मना रही हैं.

अविका गौर ने अपना ये वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, अविका मजे से पूल में चिल कर रही हैं. इस वीडियो के बैकग्राउंड में 'तेरा होने लगा हूं' सॉन्ग भी सुनाई दे रहा है. वहीं फैन्स भी उनके इस लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं. वीडियो को कुछ ही समय में 24 हजार से ज्यादा बार देखा जा चूका है.

बता दें, एक्ट्रेस अविका गौर ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत सीरियल 'बालिका बधू’ से की थी. इस शो में एक्ट्रेस ने 'छोटी आनंदी' का किरदार निभाया था. इसके बाद उन्हें 'ससुराल सिमर का' सीरियल में देखा गाया. वहीं, एक्ट्रेस इन दिनों साउथ की फिल्मों में अपना हाथ आजमाती नजर आ जाती हैं.
 

VIRAL VIDEO : रोड में अचानक जमकर नाचने लगे दूल्हा-दुल्हन, नवविवाहित जोड़े का डांस तेजी से हो रहा है वायरल, देखें विडियो

VIRAL VIDEO : रोड में अचानक जमकर नाचने लगे दूल्हा-दुल्हन, नवविवाहित जोड़े का डांस तेजी से हो रहा है वायरल, देखें विडियो

नई दिल्ली | भारत में शादी एक बड़े त्‍योहार या उत्‍सव की तरह होती है | इसमें कई दिनों तक चलने वाली रस्‍में, खाना-पीना, महंगी ड्रेस-ज्‍वेलरी, डांस, गाना-बजाना, रूठना-मनाना सब कुछ होता है | आजकल सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म भारतीय शादियों के वायरल वीडियो से भरे हुए हैं | इनमें डांस-गाने से लेकर, रस्‍मों, दूल्‍हा-दुल्‍हन के कमाल के रिएंक्‍शंस आदि के वीडियो शामिल हैं | ऐसा ही एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी के बाद जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं |

सड़क पर ही झूमने लगे दूल्‍हा-दुल्‍हन
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन सड़क के किनारे खड़े रहते हैं और फिर अचानक ही वे डांस करने लगते हैं | खुशी से झूमते ये दूल्‍हा-दुल्‍हन देखकर लोग भी हंसने लगते हैं | ढोल और गाने की धुन पर नाचते इन दूल्‍हा-दुल्‍हन का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है |

लोगों को पसंद आई दुल्‍हन की डांस स्‍टाइल
लोगों को दुल्‍हन का यह स्‍ट्रीट स्‍टाइल डांस जमकर पसंद आ रहा है | हालांकि इस वीडियो में दुल्‍हन का पूरा चेहरा तो नजर नहीं आ रहा है लेकिन उसकी खुशी का अंदाजा उसके डांस मूव्स देखकर ही लगाया जा सकता है | इस वीडियो को ढेरों लाइक्‍स मिल चुके हैं और लोग कमेंट बॉक्‍स में दुल्‍हन के डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं |

अब इस प्रख्यात साहित्यकार एवं पत्रकार का हुआ निधन, पीएम मोदी ने जताया दुःख

अब इस प्रख्यात साहित्यकार एवं पत्रकार का हुआ निधन, पीएम मोदी ने जताया दुःख

भुवनेश्वर | ओडिशा की जानीमानी साहित्यकार और पत्रकार मनोरमा महापात्रा का शनिवार को यहां निधन हो गया। वह 87 वर्ष की थीं। वह ओडिशा के सबसे बड़े अखबार की संपादक रह चुकी थीं। उनको सीने की दर्द की शिकायत के बाद एससीबी मेडिकल कॉलेज, अस्पताल ले जाया गया था। वहीं इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रख्यात उड़िया साहित्यकार और पत्रकार मनोरमा महापात्रा के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि प्रख्यात साहित्यकार मनोरमा महापात्रा के निधन से व्यथित हूं। उन्हें विभिन्न मुद्दों पर उनके लेखन के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने मीडिया में भी भरपूर योगदान दिया और व्यापक सामुदायिक सेवा की। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी जताया दुख
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित कई अन्य राजनेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। पटनायक ने कहा कि राज्य ने एक विद्वान और सम्मानित व्यक्तित्व को खो दिया है। एक शिक्षाविद् और साहित्यकार के रूप में, महापात्रा ने ओडिया साहित्य जगत में एक जगह बनाई थी।

पद्म भूषण पुरस्कार से हो चुकी हैं सम्मानित
मनोरमा महापात्रा को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। महापात्रा ओडिशा में महिला सशक्तिकरण का चेहरा थीं।

Big Boss OTT : इस कंटेस्टेंट ने जीती बिग बॉस ओटीटी की ट्रॉफी और इतने लाख रुपये, ये कंटेस्टेंट रहे रनर अप

Big Boss OTT : इस कंटेस्टेंट ने जीती बिग बॉस ओटीटी की ट्रॉफी और इतने लाख रुपये, ये कंटेस्टेंट रहे रनर अप

 मुंबई6 हफ्ते पहले शुरू हुआ बिग बॉस ओटीटी का ग्रैंड फिनाले  18 सितंबर को हुआ, जहां सभी कंटेस्टेंट्स को पछाड़ते हुए ट्रॉफी पर दिव्या अग्रवाल ने अपना कब्जा जमाया। बिग बॉस ओटीटी को करण जौहर होस्ट कर रहे थे, और फिनाले में दिव्या अग्रवाल, निशांत भट्ट, राकेश बापट, शमिता शेट्टी और प्रतीक सहजपाल के बीच टक्कर थी। बता दें कि विनर को ट्रॉफी के साथ ही 25 लाख रुपये विनिंग अमाउंट मिला है। एक ओर जहां दिव्या ने शो जीता तो वहीं निशांत फर्स्ट और शमिता सेकेंड रनर अप रहे। गौहर ने दिव्या को बधाई देते हुए ट्वीट भी किया है।

 बड़ी खबर : सोनू सूद ने 20 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी की : आयकर विभाग

बड़ी खबर : सोनू सूद ने 20 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी की : आयकर विभाग

नई दिल्ली। ताबड़तोड़ रेड का सामना कर रहे अभिनेता सोनू सूद की मुश्किलें बढऩे वाली हैं। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद और उनसे जुड़े परिसरों पर दो दिनों की छापेमारी के बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने शनिवार को कहा कि सोनू सूद के खिलाफ 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। आयकर विभाग ने कहा कि विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) के उल्लंघन के अलावा, अब तक सोनू सूद और उनके सहयोगियों द्वारा 20 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। बता दें कि आयकर विभाग ने अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ कथित कर चोरी मामले में शुक्रवार को मुंबई, नागपुर और जयपुर में उनके कई परिसरों पर छापेमारी की थी। 
 
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में कहा कि अभिनेता और उनके सहयोगियों के परिसरों की तलाशी के दौरान कर चोरी से संबंधित आपत्तिजनक सबूत मिले हैं। सीबीडीटी ने कहा कि अभिनेता ने फर्जी संस्थाओं से फर्जी और असुरक्षित ऋण के रूप में बेहिसाब पैसे जमा किए। आयकर विभाग ने मुंबई में सोनू सूद के विभिन्न परिसरों के साथ-साथ लखनऊ स्थित ग्रुप रियल एस्टेट समूह में तलाशी और जब्ती अभियान चलाया था। दो दिनों में मुंबई, लखनऊ, कानपुर, जयपुर, दिल्ली और गुरुग्राम में कुल 28 परिसरों की तलाशी ली गई।

सीबीडीटी ने कहा कि अब तक की जांच में 20 ऐसी प्रविष्टियों के उपयोग का पता चला है, जिनके प्रदाताओं ने फर्जी आवास प्रविष्टियां देने की शपथ ली है। उन्होंने नकद के बदले चेक जारी करना स्वीकार किया है। ऐसे कई उदाहरण हैं जहां, पेशेवर प्राप्तियों को कर चोरी के उद्देश्य से अकाउंट में ऋण के रूप में छिपाया गया है। यह भी पता चला है कि इन फर्जी ऋणों का इस्तेमाल निवेश करने और संपत्ति हासिल करने के लिए किया गया है।

आईटी विभाग ने अभिनेता सोनू सूद चैरिटी फाउंडेशन में विदेशी धन के लेन देन में कानून का उल्लंघन पाया है। सीबीडीटी ने कहा कि फाउंडेशन ने 1 अप्रैल, 2021 से अब तक 18.94 करोड़ रुपये का चंदा इक_ा किया है, जिसमें से उन्होंने विभिन्न राहत कार्यों के लिए करीब 1.9 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जबकि शेष 17 करोड़ रुपये बैंक में फाउंडेशन के बैंक अकाउंट में बगैर इस्तेमाल के पाए गए हैं। सीबीडीटी ने अपने बयान में कहा कि ऐसा देखा गया है कि चैरिटी फाउंडेशन ने क्राउड फंडिंग प्लेटफॉर्म पर (विदेशी योगदान विनियमन अधिनियम) एफसीआरए नियमों का उल्लंघन करते हुए विदेशी दानदाताओं से 2.1 करोड़ रुपये की राशि भी जुटाई है। 
VIDEO: इस मॉडल ने ट्रैफिक सिग्नल के बीच सड़क पर किया डांस, लोगो की आ रही अलग-अलग प्रतिक्रिया

VIDEO: इस मॉडल ने ट्रैफिक सिग्नल के बीच सड़क पर किया डांस, लोगो की आ रही अलग-अलग प्रतिक्रिया

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर अभी-अभी एक विडियो वायरल हो रहा हैं. जिसमें एक मॉडल ट्रैफिक के बीच सड़क पर डांस करती नजर आ रही हैं. इस विडियो को लेकर लोगो की कई प्रतिक्रियाए आ रही है, इस मॉडल का नाम श्रेया कालरा है. ये एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मॉडल हैं. सोशल मीडिया पर भी ये काफी एक्टिव रहती हैं. श्रेया के इंस्टाग्राम पर 2.56 लाख फॉलोअर्स हैं. श्रेया अकसर अपनी बोल्ड फोटो और वीडियो फैन्स के आठ शेयर करती रहती हैं. लेकिन इस बार उन्होंने जो डांस वीडियो शेयर किया है, उसकी वजह से वो बड़ी मुश्किल में फंस गई हैं.

श्रेया कालरा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, श्रेया ट्रैफिक के बीच सड़क पर डांस कर रही हैं. ये वीडियो मध्य प्रदेश के इंदौर का है. बता दें, सोमवार को श्रेया इंदौर के रसोमा चौराहे और कार की छत पर चढ़कर देखा गया था. उनका ये वीडियो कुछ ही समय में जमकर वायरल हो गया. जिसके बाद मध्यप्रदेश के गृहमंत्री ने इस पर कारवाई करने के आदेश दिए. बाद में विजय नगर थाना पुलिस ने श्रेया के खिलाफ केस दर्ज किया.

हालांकि मॉडल ने इस मामले में अपनी सफाई रखी है. श्रेया का कहना है, उनका डांस के दौरान किसी नियम का उल्लंघन करना नहीं था और उन्होंने नियम भी नहीं तोड़े हैं. वो वहां लोगों को जागरूक करना चाहती थीं. श्रेया ने आगे कहा, वो रेड सिग्नल के दौरान डांस कर रही थीं ताकि लोग सिग्नल पर रुकें और पैदल यात्री जेब्रा क्रॉसिंग से सड़क पार कर सकें.
 

  अभिनेता साहिल खान के खिलाफ दर्ज हुआ केस, लगा इस अभिनेता को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

अभिनेता साहिल खान के खिलाफ दर्ज हुआ केस, लगा इस अभिनेता को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

मुंबई। अभिनेता मनोज पाटिल को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में अभिनेता साहिल खान और अन्य तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल पाटिल का इलाज मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा है. 'मिस्टर इंडियाÓ प्रतियोगिता के पूर्व विजेता मनोज पाटिल ने मुंबई के उपनगर ओशिवारा में अपने आवास पर कथित तौर पर नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी.

पाटिल की मैनेजर परी नाज़ ने बताया कि घटना बुधवार देर रात साढ़े 12 से एक बजे के बीच ओशिवारा में साईलीला इमारत स्थित उनके घर पर हुई. पाटिल के परिवार वाले उन्हें तत्काल अस्पताल ले कर गए,जहां उनकी हालत 'गंभीरÓ बताई जा रही है.

नाज़ ने बताया कि पाटिल एक मॉडल हैं. कुछ दिन पहले पाटिल ने ओशिवारा पुलिस को पत्र सौंपा था, जिसमें उन्होंने एक बॉलीवुड अभिनेता के खिलाफ सोशल मीडिया पर उन्हें कथित तौर पर बदनाम करने और उनके पेशेवर जीवन में समस्याएं पैदा करने के लिए कार्रवाई की मांग की थी. नाज़ ने कहा कि उन्होंने उस अभिनेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाने की मांग भी की थी
 
इस बीच, ओशिवारा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है. उन्होंने कहा कि हमारे अधिकारी कूपर अस्पताल गए थे, जहां पाटिल भर्ती है. पाटिल का जन्म 1992 में हुआ था और उन्होंने 2016 में 'मिस्टर इंडिया मेन्स फिजिक ओवरऑल चैंपियनशिपÓ जीती थी.
Hema Malini का पड़ गया था भूतों से पाला, कहा-ऐसा लगता था रात में कोई मेरा गला दबाता था’!

Hema Malini का पड़ गया था भूतों से पाला, कहा-ऐसा लगता था रात में कोई मेरा गला दबाता था’!

Hema Malini horrific experience: बात आज वेटरन एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) की जिन्होंने कुछ साल पहले एक ऐसा खुलासा किया था जिसे सुनकर आपको भी आश्चर्य होगा. जी हां, बात ही कुछ ऐसी है, हेमा की मानें तो अपने करियर के शुरूआती दौर में कुछ समय के लिए वो एक ऐसे घर में रहा करती थीं जो भुतहा था. एक्ट्रेस के अनुसार, इस घर में उन्हें हर रात ऐसा लगता था जैसे कोई उनका गला दबा रहा हो. यह बातें सुनने में थोड़ी विचित्र लग सकती है लेकिन खुद हेमा मालिनी ने एक इंटरव्यू में यह आपबीती सुनाई थी.
हेमा मालिनी ने कहा था, ‘यह तब की बात है जब मैंने बॉलीवुड में अपना करियर शुरू किया था, उन दिनों मैं फिल्म सपनों का सौदागार (1968) की शूटिंग कर रही थी. हम अनंतस्वामी के घर से बांद्रा स्थित मानवेंद्र अपार्टमेंट्स में शिफ्ट हुए थे लेकिन वो फ़्लैट बहुत छोटा था जिसके बाद हम जुहू में 7वीं रोड पर स्थित एक बंगले में शिफ्ट हुए जो कि भुतहा था’. आपको बता दें कि तब हेमा अपने पेरेंट्स के साथ रहा करती थीं.
हेमा के अनुसार, वो अपनी मां के साथ सोती थीं. हेमा ने इंटरव्यू में बताया था कि, ‘मेरी मां को तो ठीक से नींद आ जाती थी लेकिन मुझे रात में ऐसा लगता था जैसे कोई मेरा गला दबा रहा हो, यदि ऐसा एक दो बार होता तो शायद हम इसे नज़रंदाज़ कर देते लेकिन बार-बार ऐसा हो रहा था जिसके बाद हमने वो घर छोड़कर अपना खुद का अपार्टमेंट खरीद लिया था’. हेमा मालिनी के अनुसार, उनकी मां ने भी रात को उनकी बेचैनी को अनुभव किया था. आपको बता दें कि यह वो दौर था जब हेमा और धर्मेन्द्र सिर्फ अच्छे दोस्त थे और दोनों के बीच प्यार जैसा कुछ भी नहीं था. हेमा मालिनी ने 1980 में धर्मेन्द्र से शादी की थी.
 

VIDEO: बिना मर्जी के शादी होने से परेशान दुल्हन ने वरमाला के साथ किया छेड़छाड़, लोग बोले ये नहीं टिकने वाली

VIDEO: बिना मर्जी के शादी होने से परेशान दुल्हन ने वरमाला के साथ किया छेड़छाड़, लोग बोले ये नहीं टिकने वाली

सोशल मीडिया पर पर हर दिन हमे कुछ नई मनोरंजक विडियो देखने को मिलती हैं. कई बार तो ऐसे-ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देखने के बाद हम सोचते ही रह जाते हैं कि भला ऐसा भी होता है क्या. सोशल मीडिया पर अब एक नया शादी का वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी सोचेंगे कि शादी के पहले ये हाल है तो बाद में क्या होगा. इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े होकर एक दूसरे को जयमाला पहनाने जा रहे हैं. लेकिन तभी दुल्हन वरमाला लेकर कुछ ऐसा करती है जिसे देखकर हर कोई यही सोच रहा है कि शायद ये शादी दुल्हन की मर्जी के खिलाफ हो रही है.


वायरल हो रहे स वीडियो को इंस्टाग्राम पर official_niranjan_kgm नाम के पेज से शेयर किया गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर हाथ में वरमाला लिए खड़े हैं. उनके आसपास काफी लोग भी हैं. लेकिन, स्टेज पर खड़ी दुल्हन का मूड कुछ ठीक नहीं लग रहा है. वो अपने हाथ में ली हुई माला को बड़े ही अजीब ढंग से झटके दे देकर हिला रही है, जिससे माला के ज्यादातर फूल नीचे गिरते जा रहे हैं. दुल्हन का ऐसा रवैया देख लोगों को यही लग रहा है कि शायद दुल्हन अपनी शादी से खुश नहीं और इसी वजह से गुस्से में ऐसा कर रही है

 

इस वीडियो लोग खूब पसंद कर रहे हैं, साथ ही वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं. अबतक इस वीडियो को सैंकड़ों बार देखा जा चुका है. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- शादी के पहले ऐसा हाल है तो बाद में क्या होगा. दूसरे ने लिखा- भाई ये टिकने वाली नहीं है.
 

 राज कुंद्रा की बढ़ी मुश्किलें : दायर हुई 1500 पन्नों की चार्जशीट, 43 गवाहों में शिल्पा शेट्टी भी शामिल

राज कुंद्रा की बढ़ी मुश्किलें : दायर हुई 1500 पन्नों की चार्जशीट, 43 गवाहों में शिल्पा शेट्टी भी शामिल

मुंबई। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का पोर्नोग्राफी केस में उनकी मुश्किलों दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं। इस केस में गिरफ्तार हुए राज कुंद्रा जहां अपनी जमानत की राह देख रहे हैं। वहीं अब उनके खिलाफ मुंबई क्राइम ब्रांच ने चार्जशीट दाखिल कर इस केस को और पेचीदा बना दिया। बता दें कि पुलिस ने इन आरोपों में राज कुंद्रा को जुलाई में गिरफ्तार किया था। 

अब तक इस केस से जुड़े कई बड़े खुलासे किए जा चुके हैं, इसी बीच मामले में क्राइम ब्रांच ने बुधवार को राज कुंद्रा के खिलाफ करीब 1,500 पन्नों की चार्जशीट दायर की है। इससे पहले क्राइम ब्रांच ने इस केस में अप्रैल महीने में 9 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी।
 
जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस ने जानकारी साझा की है कि चार्टशीट में 43 गवाहों के बयान रिकॉर्ड किए गए हैं। इन 43 गवाहों में राज कुंद्रा की पत्नी और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और शर्लिन चोपड़ा भी शामिल हैं।

बता दें, राज कुंद्रा 19 जुलाई 2021 से जेल में हैं। उन्हें कथित रूप से पोर्न फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। राज कुंद्रा की जमानत अर्जी पर सत्र न्यायालय में एक बार फिर से 16 सितंबर को सुनवाई होगी। बता दें, 8 सितंबर को राज कुंद्रा के वकीलों द्वारा कोर्ट से अगली तारीख की मांग की गई थी, जिसके बाद सुनवाई की अगली तारीख 16 सितंबर दी गई।
 अभिनेता सोनू सूद के घर फिर पहुंचे इनकम टैक्स अधिकारी, कल भी हुआ था सर्वे

अभिनेता सोनू सूद के घर फिर पहुंचे इनकम टैक्स अधिकारी, कल भी हुआ था सर्वे

मुंबई। बुधवार को अभिनेता सोनू सूद से जुड़े उनके छह ठिकानों पर आयकर विभाग द्वारा सर्वे किया गया था. दरअसल, इस सर्वे के जरिए आयकर विभाग यह पता लगाने कि कोशिश कीस कि कहीं बॉलीवुड अभिनेता के पास आय से ज्यादा संपत्ति तो नहीं है.  अब आपको बता दें कि आज फिर से एक्टर के घर आयकर विभाग के अधिकारी पहुंचे हैं.

खबर के अनुसार गुरुवार को फिर से सोनू सूद के घर पर इनकम टैक्स के अधिकारी फिर पहुंचे हैं. जबकि बुधवार को करीब 12 घंटे की सर्वे के बाद अधिकारी चले गए थे. लेकिन आज फिर से अधिकारी यहां पहुंचे हैं.

आपको बता दें कि यह कोई छापेमारी नहीं है और न ही आयकर विभाग की तरफ से कुछ भी सोनू सूद के यहां से सीज किया गया है.  खबर के अनुसार एक्टर के अलग अलग ठिकानों पर सर्वे आयकर विभाग ने बुधवार को रेड किया था, क्योंकि अभिनेता से जुड़ा अकाउंट बुक में गड़बड़ी का आरोप लगा है. आयकर विभाग अभिनेता से जुड़े छह जगहों पर सर्वे  ही किया था. लेकिन जिस तरह से आज फिर से अधिकारी एक्टर के घर पहुंचे हैं, उससे साफ हो रहा है कि ये मामला कुछ बड़ा रूप लेने वाला है.

आपको बता दें कि 2020 में कोरोना के प्रकोप के वक्त लगे लॉकडाउन में सोनू सूद एक नए रूप में सामने आए थे. सोनू  ने कई जरूरतमंद लोगों की मदद की थी. सोनू ने हर किसी की अलग अलग तरीके से मदद की थी.  कोविड-19 की परिस्थितियों में लोगों की मदद करने के कारण वह लोगों के मसीहा बन गए थे. सोनू अभी भी लोगों की मदद कर रहे हैं.

सोनू सूद के काम के कारण उनको काफी सराहा भी जा रहा है. उनके सराहनीय कार्य के चलते कई ब्रैंड्स का एम्बेसडर बनाया गया और इतना ही नहीं, उनके एक के बाद एक फिल्मों के ऑफर भी मिलने शुरू हो गए.  हालांकि सोनू पर पहले भी फ्राड करने के आरोप भी लगे हैं.

अब  यह देखना होगा कि आयकर विभाग को सोनू सूद की संपत्ति में किसी प्रकार का हेरफेर मिलता है कि नहीं. साथ ही आपको ये बात बता दें कि सोनू सूद बीएमसी के साथ एक कानूनी विवाद में झेल रहे हैं, जिसमें उनपर अपने एक बिल्डिंग में अवैध निर्माण कराने का आरोप लगा है.
मुझे अफसोस है मैंने उनके साथ रिलेशनशिप के बारे में क्यों नहीं बोला: नरगिस फाखरी

मुझे अफसोस है मैंने उनके साथ रिलेशनशिप के बारे में क्यों नहीं बोला: नरगिस फाखरी

अभिनेत्री नरगिस फाखरी एक समय आदित्य चोपड़ा के छोटे भाई और अभिनेता उदय चोपड़ा के प्यार में गिरफ्तार थीं। दोनों के अफेयर की खबरों से गपशप गली गुलजार रहती थीं। वो बात अलग है कि नरगिस ने हमेशा अपने इस रिश्ते पर चुप्पी साधे रखी। वह हमेशा उदय को अपना अच्छा दोस्त ही बताती थीं। हाल ही में पहली बार उन्होंने अपने इस टूटे रिश्ते पर खुलकर बात की। नरगिस ने इस बारे में क्या कुछ कहा, आइए जानते हैं।
नरगिस ने स्वीकार किया कि वह उदय चोपड़ा के साथ रिलेशनशिप में थीं। उन्होंने कहा, उदय और मैंने पांच साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। भारत में मिले सभी लोगों में से वह सबसे खूबसूरत इंसान था। मैंने इस बारे में कभी बात नहीं की, क्योंकि लोग मुझे इस रिश्ते को लेकर चुप रहने की सलाह देते थे। उदय से ब्रेकअप होने के बाद नरगिस भारत छोड़ अमेरिका चली गई थीं।
नरगिस ने आगे कहा, मुझे बहुत अफसोस है कि मैंने उदय के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया। काश उस समय मैंने पहाड़ की चोटियों से चिल्लाकर कहा होता कि मैं इतने अच्छे इंसान के साथ हूं। उन्होंने कहा, इंटरनेट और सोशल मीडिया पर लोग बहुत नकली हैं। वे नहीं जानते कि सच क्या है? अक्सर हम ऐसे लोगों को अपना आदर्श मान लेते हैं, जो बंद दरवाजों के पीछे बहुत बुरे होते हैं।
उदय चोपड़ा से अलग होने के बाद नरगिस अमेरिकी शेफ जस्टिन सैंटोस को डेट कर रही थीं, लेकिन उनसे भी ब्रेकअप हो गया। अपने इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि भले ही जस्टिन और उनकी राहें जुदा हो गई हों, लेकिन दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता बरकरार है। नरगिस अमेरिकी फिल्ममेकर मैट अलोंजो के साथ अपने अफेयर को लेकर भी सुर्खियों में रहीं। हालांकि, उनके इस रिश्ते ने भी मंजिल तक पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
काम के मोर्चे पर बात करें तो मॉडलिंग की दुनिया में अपनी जगह बनाने के बाद नरगिस ने 2011 में निर्देशक इम्तिायाज अली की फिल्म रॉकस्टार से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के बाद नरगिस फिल्म मद्रास कैफे, मैं तेरा हीरो, अजहर, हाउसफुल 3 और अमावस जैसी फिल्मों में नजर आईं। नरगिस आखिरी बार संजय दत्त अभिनीत फिल्म टोरबाज में दिखाई दी थीं। उनकी यह फिल्म दिसंबर, 2020 में रिलीज हुई थी।
 

सोनू सूद के घर पहुंचा आयकर विभाग, बॉलीवुड एक्टर से जुड़े छह जगहों पर किया ‘सर्वे’

सोनू सूद के घर पहुंचा आयकर विभाग, बॉलीवुड एक्टर से जुड़े छह जगहों पर किया ‘सर्वे’

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के घर का आयकर विभाग ने आज 'सर्वे' किया. सूत्रों ने बताया कि जांच की यह कार्रवाई मुंबई और लखनऊ के कम से कम आधा दर्जन ठिकानों पर की गई. सूत्रों ने बताया कि सोनू सूद की तरफ से की गई संपत्ति की खरीद आयकर विभाग की नजर में है. हालांकि कोई भी दस्तावेज जब्त नहीं किया गया है.
बता दें कि आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 133ए के प्रावधानों के तहत किए जाने वाले ‘सर्वे (खातों के अवलोकन के) अभियान’ में आयकर अधिकारी केवल व्यावसायिक परिसरों और उससे जुड़े परिसरों में अवलोकन करते हैं. हालांकि, अधिकारी दस्तावेज जब्त कर सकते हैं.
सोनू सूद कोरोना काल की शुरुआत के बाद से लोगों की मदद के लिए काफी मशहूर हुए हैं. कड़े लॉकडाउन में लोगों को घर पहुंचाना हो या किसी बीमार को दवा उन्हें मदद की थी. सोनू सूद के इस कदम की खूब तारीफ होती रही है. उन्होंने 12 सितंबर को ही एक महिला को मदद किए जाने की जानकारी दी थी.
हालांकि उनके आलोचक मदद के लिए होने फंडिंग पर सवाल उठाते रहे हैं. हाल के दिनों में सोनू सूद को दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने ‘देश का मेंटर’ कार्यक्रम के तहत ब्रांड एंबेसडर घोषित किया था. इस कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों का उनके करियर को लेकर मार्गदर्शन दिया जाएगा.
आयकर विभाग के 'सर्वे' के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ सच्चाई की राह पर लाखों मुश्किलें हैं, लेकिन सच्चाई की हमेशा जीत होती है. सच्चाई के रास्ते पर लाखों मुश्किलें आती हैं, लेकिन जीत हमेशा सच्चाई की ही होती है. सोनू जी के साथ भारत के उन लाखों परिवारों की दुआएं हैं, जिन्हें मुश्किल घड़ी में सोनू जी का साथ मिला था.’’

सोनू सूद सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. उन्होंने आयकर विभाग के सर्वे को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. सूद ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा था, 'चलो नया रास्ता बनाएं...किसी और के लिए'.

 

दिलीप कुमार के ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट को बंद करने की घोषणा, फैन्स हुए निराश

दिलीप कुमार के ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट को बंद करने की घोषणा, फैन्स हुए निराश

नई दिल्ली: बॉलीवुड के प्रसिद्ध लीजेंड्री अभिनेता दिलीप कुमार ने अपनी शानदार अभिनय से अपने चाहने वालों के दिलों में खास जगह बना ली है. लीजेंड्री अभिनेता दिलीप कुमार ने 7 जुलाई को दुनिया को अलविदा कह दिया था. उनके निधन से उनकी पत्नी सायरा बानो को ही नहीं बल्कि उनके लाखो करोड़ों चाहने वाले लोगों को भी सदमा लगा था. वहीं अब दिलीप कुमार साहब के ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट पर घोषणा की गई कि उनका ये एकाउंट बंद कर दिया जाएगा. जिसके बाद फैंस के लगातार रिएक्शन देखे जा सकते हैं.

ट्विटर एकाउंट को बंद करने की घोषणा
हाल ही में दिलीप कुमार (Dilip Kumar) साहब के ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट पर घोषणा की गई कि उनका ऑफिशियल ट्विटर हैंडल बंद कर दिया जाएगा, इस पोस्ट में दिलीप कुमार की तस्वीर के साथ ही लिखा गया- "बहुत चर्चा और विचार-विमर्श के बाद और सायरा बानो जी की सहमति से, मैंने प्रिय दिलीप कुमार साहब के इस ट्विटर अकाउंट को बंद करने का फैसला किया है. आपके निरंतर प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद" इस पोस्ट पर लगातार फैंस के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- 'ये यह सिर्फ एक एकाउंट नहीं है बल्कि यह एक इतिहास, हेरिटेज है'. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- 'इसमें दिलीप साहब की यादों से भरा सफर है'.

साल 2011 में शुरु किया गया था एकाउंट
आपको बता दें कि दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के ट्विटर एकाउंट को साल 2011 में शुरू किया गया था. इस एकाउंट को 6 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. वहीं उन्होंने 6 लोगों को फॉलो किया था. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, लता मंगेशकर, फैजल फ़ारुखी समेत पीएमओ इंडिया शामिल है.