BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबिता जी को हुआ टप्पू से प्यार? अब क्या करेंगे जेठालाल

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबिता जी को हुआ टप्पू से प्यार? अब क्या करेंगे जेठालाल

छोटे पर्दे का पसंदीदा शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) किसी न किसी वजह से हमेशा सुर्ख़ियों में रहता है. इस बार शो में ‘बबिता जी’ का किरदार निभाने वाली अदाकारा मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) चर्चा में हैं. अपने हुस्न और अपनी अदाकारी से सनसनी मचाने वाली मुनमुन दत्ता की प्रोफेशनल लाइफ हमेशा लाइमलाइट में रही है मगर इस बार उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है

जी हां, मुनमुन दत्ता का अफेयर इन दिनों खबरों में हैं. लोग उनकी लव लाइफ के बारे में बात कर रहे हैं. दरअसल ईटाइम्स में छपी खबर के अनुसार मुनमुन दत्ता शो के टप्पू (Tappu) यानी राज अंदकत (Raj Anadkat) को डेट कर रही हैं. दोनों के रिश्ते के बारे में पहले भी कई बार सवाल उठ चुके हैं मगर इस बार ऐसा लग रहा है दोनों का रिश्ते पर स्टाम्प लग गया है. 

सोशल मीडिया पर मुनमुन दत्ता और राज एक दूसरे के पोस्ट पर जमकर प्यार बरसाते हैं. दोनों को कई बार इशारों में मोहब्बत करते हुए देखा भी गया है मगर अब ये बात साबित हो गई है कि दोनों के बीच एक स्पेशल रिश्ता है. इस मामले से जुड़े एक सूत्र का कहना है, ‘मुनमुन दत्त (Munmun Dutta) और राज अंदकत (Raj Anadkat) के परिवार वालों को भी सब पता है, कोई अंधेरे में नहीं है.’

बता दें कि मुनमुन दत्ता और राज के बीच 9 साल का फासला है. मुनमुन अपने कथित बॉयफ्रेंड राज से 9 साल बड़ी है. दोनों के फैन्स इस खबर से काफी खुश नज़र आ रहे हैं.
VIDEO: माधुरी दीक्षित ने जैकलिन फर्नांडीस और यामी गौतम के साथ लगाये ठुमके, यहाँ देखे विडियो

VIDEO: माधुरी दीक्षित ने जैकलिन फर्नांडीस और यामी गौतम के साथ लगाये ठुमके, यहाँ देखे विडियो

नई दिल्ली. बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अपनी एक्टिंग के साथ-साथ डांस के लिए भी जानी जाती हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर लगातार अपने वीडियो पोस्ट कर सुर्खियां बटोरती हैं. माधुरी दीक्षित इन दिनों 'डांस दीवाने' शो को जज कर रही हैं. उनके शो पर बॉलीवुड सेलेब्स अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए आते रहते हैं. इस दौरान वो माधुरी दीक्षित संग डांस भी करते हैं. इस बार शो पर जैकलिन फर्नांडीस और यामी गौतम अपनी आगामी फिल्म 'भूत पुलिस' के प्रमोशन के लिए पहुंची हैं. इस दौरान दोनों ने माधुरी दीक्षित संग जमकर डांस किया. वीडियो को माधुरी ने शेयर किया है.

माधुरी दीक्षित द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि वो जैकलिन फर्नांडीस और यामी गौतम संग मराठी सॉन्ग पर बेहतरीन डांस कर रही हैं. इस दौरान तीनों एक्ट्रेस साड़ी लुक में नजर आ रही हैं और बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. माधुरी ने वीडियो को शेयर कर गाने को बोल भी कैप्शन में लिखे हैं. उन्होंने लिखा है: "रेशमाच्या रेघांनी, लालकाळ्या धाग्यांनी कर्नाटकी कशिदा मी काढिला हात नगा लावू माझ्या साडीला!" इस डांस वीडियो को हजारों व्यूज मिल चुके हैं.

माधुरी दीक्षित द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर फैन्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं. बता दें कि फिल्म 'भूत पुलिस में जैकलिन फर्नांडीस, यामी गौतम, सैफ अली खान और अर्जुन कपूर काम कर रहे हैं. 'भूत पुलिस' में जावेद जाफरी और जेमी लीवर भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म को पवन कृपलानी ने डायरेक्ट किया है. रमेश तोरानी, अक्षय पुरी इसके प्रोड्यूसर हैं जबकि जया तोरानी को प्रोड्यूसर. 'भूत पुलिस' 17 सितंबर, 2021 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी.

VIDEO: सपना चौधरी की इस विडियो ने सोशल मीडिया में लगाई आग, खूब वायरल हो रहा, यहाँ देखे

VIDEO: सपना चौधरी की इस विडियो ने सोशल मीडिया में लगाई आग, खूब वायरल हो रहा, यहाँ देखे

नई दिल्ली. सपना चौधरी अपने डांस विडियो की वजह से अपने फैन्स के बीच काफी मशहूर हैं. उन्हें देश के कोने-कोने से स्टेज परफॉर्मेंस के ऑफर आते हैं. इतना ही नहीं सपना म्यूजिक वीडियो और फिल्मों के जरिए भी दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं. सपना चौधरी का अब एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो हरियाणवी सॉन्ग 'चंद्रावल' पर स्टेज पर डांस कर रही हैं. भोजपुरी (Bhojpuri), पंजाबी (Punjabi) और हरियाणवी (Haryanvi) फिल्मों में धमाल मचाने वाली सपना चौधरी का यह वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है.

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के इस डांस वीडियो को टशन हरियाणवी सोनोटेक यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है. वीडियो को अभी तक 18 लाख से व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो को मिले व्यूज से सपना की लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना के डांस परफॉर्मेंस को देखने भारी भीड़ उमड़ी हुई है. सपना इस दौरान हिट हरियाणवी सॉन्ग पर अपने अंदाज में डांस कर रही हैं.

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनका 'गुर्शल,' 'घूम घाघरा,' 'फटफटिया,' 'बगड़ो' और 'बांगरो' जैसे हरियाणवी सॉन्ग रिलीज हुए हैं. उन्होंने हरियाणा की एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ अपनी जर्नी की शुरुआत की थी. सपना चौधरी शुरुआत में हरियाणा और आस पास के राज्यों में रागिनी प्रोग्रामो में रागिनी पार्टियों के साथ हिस्सा लेती थीं. उसके बाद उन्होंने स्टेज डांस करना शुरू किया फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. सपना चौधरी टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में आ चुकी हैं और चर्चित कंटेस्टेंट रही थीं.

 

 सनी लियोनी की बिकनी फोटो ने लगाई सोशल मीडिया पर आग, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा-‘स्वर्ग में एक और दिन’

सनी लियोनी की बिकनी फोटो ने लगाई सोशल मीडिया पर आग, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा-‘स्वर्ग में एक और दिन’

सनी लियोनी ने बिकिनी में अपनी नई फोटो शेयर की है जो की इंटरनेट की दुनिया में वायरल हो गयी है लोग एक्ट्रेस के इन तस्वीरों में अपने प्रकिया देते नहीं थक रहे है। बॉलीवुड की गॉर्जियस डीवा सनी लियोनी बीते कई दिनों से अपने मालदीव वेकेशन से लगातार अपनी सिजलिंग तस्वीरें शेयर कर रही हैं, सनी फोटो में समंदर की लहरों के बीच एन्जॉय करती हुई दिख रही हैं, तो किसी फोटो में रिलैक्स करती हुई नजर आ रही हैं।

सनी वेकेशन के लिए समुद्र के किनारे पहुंच चुकी हैं, एक्ट्रेस ने बीच साइड से अपनी कई सारी तस्वीरें शेयर की है जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. सनी मल्टी कलर ड्रेस में समुद्र किनारे जबरदस्त पोज देती दिख रही हैं। फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है ‘आइलैंड गेटवे के लिए परफेक्ट ड्रेस'. फैंस एक्ट्रेस की फोटो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर किया था। जिममें वो पर्पल कलर की बिकिनी पहने समंदर किनारे वॉक करती दिख रही थीं। वहीं अब एक्ट्रेस ने बीच किनारे से अपनी एक और सिजलिंग फोटो शेयर की है। सनी हवा में लहराते के खुले बाल और पिंक कलर के बड़े से सनग्लासेस में सनी का लुक देखते ही बनता है। मालदीव के सुहाने मौसम और खूबसूरत लोकेशन के बीच सनी लियोनी ब्लू एंड व्हाइट लाइनिंग वाली बिकिनी में बेहद स्टनिंग लग रही हैं।
Video Viral : पैर पर बनवा लिया मिया खलीफा का टैटू… देखकर नाराज हुई पूर्व पोर्नस्टार

Video Viral : पैर पर बनवा लिया मिया खलीफा का टैटू… देखकर नाराज हुई पूर्व पोर्नस्टार

 पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा (Former Pornstar Mia Khalifa) सोशल मीडिया में छाई हुई हैं. दरअसल दिल्ली के एक टैटू आर्टिस्‍ट ने उनके चेहरे का टैटू अपने पैर पर बनवाते हुए वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. 15 अगस्त को शेयर किया गया ये वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है. वीडियो को अभी तक चालीस लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है जबकि 2.36 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है. वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो इसने मिया खलीफा का भी ध्यान खींचा. अपने फैन के इस कदम से मिया खुश नजर नहीं आईं. उन्होंने निराशा जाहिर करते हुए इंस्टग्राम पर कहा कि ‘ये भयानक है.’ हालांकि मिया के प्रशंसक को इससे कोई फर्क नही पड़ा. उन्होंने दोबारा वही वीडियो पोस्ट करते हुए कहा- बहुत शुक्रिया मिया और इंस्टाग्राम के दोस्तों चार मिलियन व्यूज के लिए.

 

इंस्टग्राम पर tattoo_artist_01 यूजर आईडी से पोस्ट किए गए इस वीडियो में एक टेब में मिया की मूल तस्वीर नजर आ रही है. इसके बाद आर्टिस्ट पैर के उस हिस्से को जूम इन करता है जिसपर मिया का टैटू बना है. वो पैर से झाग को हटाता है और टैटू में मिया का चेहरा सामने आ जाता है.

खास बात है कि मिया जो चश्मा पहनती है वो टैटू में भी नजर आ रहा है. मालूम हो कि मिया ने अपने इस चश्मे का ऑक्शन कराया था ताकि इससे मिली रकम का इस्तेमाल बेरुत पीड़ितों की मदद के लिए किया जा सके. भारतीय रुपए के हिसाब से ये रकम करीब 73 लाख रुपए बैठती है.
 Viral Video: केक काटने के लिए दूल्हा-दुल्हन ने उठाई तलवार और फिर

Viral Video: केक काटने के लिए दूल्हा-दुल्हन ने उठाई तलवार और फिर

आज के समय में किसी भी तरह की पार्टी केक के बिना अधूरी होती है। फिर चाहे वो शादी ही क्यों न हो। यही नहीं, अब शादियों के लिए अलग-अलग तरह के थीम रखे जाते हैं। जिससे पूरा कार्यक्रम देखने में काफी आकर्षक लगता है। ऐसे में साजवाट भी काफी खूबसूरत होती है। आपने शादियों में तरह-तरह की डेकोरेशन, कई थीम्स और बहुत सी फैंसी चीजें देखी होंगी। लेकिन, क्या कभी ऐसा देखा है कि दूल्हा-दुल्हन तलवार से केक काट रहे हों? ये बात सुनकर ही हंसी छूट जाती है। 

हाली ही में सोशल मीडिया पर इसी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं। उनके सामने हांडी की तरह केक लटका हुआ है। तलवार भारी होने की वजह से स्टेज पर खड़े दूल्हा-दुल्हन को केक काटने में परेशानी होती है। इस दौरान दोनों बस एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराए जा रहे थे। इसके बाद दोनों फिर से एकसाथ तलवार पकड़कर केक काटने की कोशिश करते हैं।

लेकिन, जब केक कट नहीं पाया, तो दुल्हन तलवार से अपना हाथ हटा लेती है। इस बीच, दूल्हा कोशिश जारी रखता है। उसकी कोशिश को देखकर ऐसा लगता है कि मानो किसी जंग के मैदान में दुश्मन से भिड़ रहा हो। वहीं, स्टेज पर उनके पीछे खड़े लोग इसे देखकर खूब मजे लेते हैं।

यह वीडियो The Chopra Events नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। हालांकि, वीडियो पुराना है। लेकिन यह दोबारा वायरल हो रहा है। 
VIDEO: ‘बचपन का प्यार’ गाने के बाद सहदेव की ये विडियो सोशल मीडिया में हो रही वायरल, देखे VIDEO

VIDEO: ‘बचपन का प्यार’ गाने के बाद सहदेव की ये विडियो सोशल मीडिया में हो रही वायरल, देखे VIDEO

सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के सहदेव दिरदो अपनी नई विडियो के कारण एक बार फिर चर्चाओ में है. सोशल मीडिया में धूम मचाने वाले सहदेव दिरदो का अब एक नया सॉन्ग तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में ‘बचपन का प्यार’ (bachpan ka pyar) गाने के बाद सहदेव अब ‘बेला चाओ’ (Bella Ciao) सॉन्ग गाता नजर आ रहा है. 15 सेकेंड के इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स भी काफी पसंद कर रहे है. सहदेव के इस वीडियो को लाखों व्यू मिला है. भले ही सहदेव गांव में क्रिकेट खेल रहा हो, लेकिन सोशल मीडिया पर फैनबेस बढ़ता जा रहा है.
दरअसल, सहदेव का ‘बेला चाओ’ गाना जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो स्पेनिश वेब सीरिज ‘मनी हाइस्ट’ का है. ‘मनी हाइस्ट’ नेटफ्लिक्स की एक फेमस सीरिज है जिसके देश विदेश में काफी फैंस हैं. इसी सीरिज में लिया गया गाना ‘बेला चाओ’ भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है. सहदेव के सहयोगी पिंटू मानिकपुरी ने बताया कि एक कंपनी ने सितंबर में सहदेव को रायपुर बुलाया था. फिर बेलो चाओ को शूट किया गया.


40 दशक पुराना है गाना

‘बेला चाओ’ इटालियन भाषा का शब्द है और इसका मतलब है ‘गुड बाय ब्यूटीफुल’. माना जाता है कि इटली में ये गाना महिलाएं धान की खेती में काम करते वक्त गाती थींं. इस गाने का मतलब है कि हम रोज खेतों में सुबह काम करने जाते हैं और खेत मालिक हाथों में डंडा पकड़ कर खड़ा रहता था. लेकिन हम आजाद होंगे और एक दिन ऐसा आएगा जब हमारे खुद के खेत होंगे. साथ ही ये गाना दूसरे विश्व युद्ध में ज्यादा प्रसिद्ध हुआ था.

हर दिन बढ़ रहे सहदेव के फॉलोवर्स


इस वक्त सहदेव अपने गांव में है. हालांकि अब उसके पास मोबाइल आ गया है, लेकिन सोशल मीडिया से अभी तक कनेक्ट नहीं है क्योकि जानकारी का अभाव है. हालांकि उसकी टीम सोशल मीडिया में लगातार सक्रिय है. टीम का दावा है कि सहदेव के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम में 71 हजार फॉलोवर्स हो गए है और हर दिन 3 से 4 हजार फॉलोवर्स बढ़ रहे हैं. यही हाल बाकी अकॉन्ट्स का भी है. इंटरनेट सेंसेशन बना सहदेव गांव में दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने में अपना समय बिताता है.
 

 

श्वेता तिवारी की बेटी ने करवाया ग्लैमरस फोटोशूट, यहाँ देखे

श्वेता तिवारी की बेटी ने करवाया ग्लैमरस फोटोशूट, यहाँ देखे

नई दिल्ली. फेमस टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी सोशल मीडिया पर अपने ग्लैमरस लुक के लिए अक्सर जानी जाती हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे बेहद गॉर्जियस नजर आ रही हैं. पलक के फैंस को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है और वे कमेंट करके उनके इस लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं. पलक तिवारी ने कम समय में सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बना ली है और वे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय भी रहती हैं.

इस वीडियो से कुछ दिनों पहले पलक ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिसमें वे स्ट्रीट लुक में नजर आई थीं. हाल ही में पलक तिवारी ने बॉलीवुड में भी अपने कदम रख दिए हैं. पलक की डेब्यू फिल्म 'रोजी- द सैफ्रॉन चैप्टर' बीते महीने रिलीज हो चुकी है, जिसे विशाल मिश्रा ने निर्देशित किया है. बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय और प्रेरणा वी अरोड़ा ने इस फिल्म को मिलकर प्रोड्यूस किया है. पलक तिवारी के साथ विवेक ओबेरॉय भी इस फिल्म में नजर आए हैं.

बीते दिनों पलक ने स्किन टाइट वाइट ड्रेस में एक फोटोशूट कराया था, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था. शूट के दौरान कभी वे अपनी जुल्फों से खेलती, तो कभी बोल्ड अंदाज से अपने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ाती हुई नजर आई थीं. गौरतलब है कि पलक तिवारी की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग है और इसलिए उनके पोस्ट झट से वायरल हो जाते हैं. अब बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद फैंस को उनकी अगली फिल्म का इंतजार है.

 

संस्कारी गोपी बहू देवोलीना भट्टाचार्जी ने टू-पीस पहन दिखाया जलवा, ग्लैमरस अंदाज हुआ वायरल

संस्कारी गोपी बहू देवोलीना भट्टाचार्जी ने टू-पीस पहन दिखाया जलवा, ग्लैमरस अंदाज हुआ वायरल

देवोलीना भट्टाचार्जी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव हैं और अपने वीडियोज शेयर कर फैन्स का आए दिन मनोरंजन करती रहती हैं। वैसे तो देवोलीना भट्टाचार्जी छोटे पर्दे पर संस्कारी बहू कहा जाता है, लेकिन असल जिंदगी में वे काफी स्टाइलिश हैं। देवोलीना अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी स्टाइलिश तस्वीरें व वीडियो शेयर करते हुए देखी जाती हैं। इसी क्रम  में एक्ट्रेस की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आया है, जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में देवोलीना काफी ग्लैमरस लग रही हैं।

 

लोयै बिकिनी और प्रिंटेड बॉटम में देवोलीना बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। देवोलीना ने अपने बालों को खुला ही रखा है। बिकिनी लुक को देवोलीना ने गोल्डन चंकी नेकपीस के साथ कंप्लीट किया है। 
 
तस्वीरों में देवोलीना की कातिलाना और दिलकश आदाएं फैंस को दीवाना बना रही हैं। फैंस देवोलीना की बिकिनी पिकचर्स पर हार्ट और फायर इमोजी बनाकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

टीवी की संस्कारी बहू का बिकिनी में सिजलिंग अवतार फैंस को काफी इंप्रेस कर रहा है। एक्ट्रेस की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। 

देवोलीना को पहचान टीवी सीरियल साथ निभाना साथिया से मिली थी। इस सीरियल में उनके गोपी बहू के किरदार को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद वो साथ निभाना साथिया के सीजन 2 में भी देखी गई थीं। हालांकि, इसमें उनका रोल काफी छोटा था।

देवोलीना बिग बॉस 13 में कंटेस्टेंट के रूप में आई थीं। लेकिन वो शो जीत नहीं पाईं। इसके बाद देवोलानी को बिग बॉस 14 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में देखा गया था। वो शो में एजाज खान की प्रॉक्सी बनकर आई थीं।
BREAKING : अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन, आईसीयू में कराया गया था भर्ती

BREAKING : अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन, आईसीयू में कराया गया था भर्ती

अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन हो गया है। अक्षय ने बुधवार की सुबह ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। बता देंअक्षय की मां अरुणा भाटिया लंबे समय से बीमार थीं और मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थीं। सोशल मीडिया पर सितारे और फैंस अक्षय की मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

मां के लिए अक्षय ने लिखा इमोशनल पोस्ट
अक्षय कुमार ने भारी मन से पोस्ट करते हुए लिखा- आज मैं एक असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं। वो मेरा अहम हिस्सा थीं। मेरी मां श्रीमती अरुणा भाटिया आज सुबह शांतिपूर्वक इस दुनिया को छोड़कर दूसरी दुनिया में मेरे पिता से मिल गईं। मैं आपकी प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं क्योंकि मैं और मेरा परिवार इस दौर से गुजर रहे हैं। ओम शांति।

अक्षय कुमार को जब अपनी मां के सेहत की जानकारी मिली तो वे यूके से अपनी फिल्म सिंड्रेला की शूटिंग को बीच में ही छोड़कर भारत वापस लौट आए। बता दें कि अक्षय को अपनी मां से बेहद लगाव था। इसलिए ही उन्होंने उनके अस्वस्थ होने पर शूटिंग बीच में ही छोड़कर भारत वापस लौटने का निर्णय लिया था लेकिन अब उनकी मां इस दुनिया में नहीं रहीं। आपको बता दें कि अरुणा भाटिया की उम्र 77 साल के करीब थी और कुछ साल पहले उनके घुटनों की सर्जरी हुई थी। अरुणा भाटिया फिल्म प्रोड्यूसर रह चुकी हैं और उन्होंने कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। जिनमें हॉलीडे, नाम शबाना और रुस्तम है। बता दें अक्षय के पिता का बहुत पहले ही निधन हो चुका है। उनके परिवार में उनकी एक बहन भी हैं जो लाइमलाइट से दूर रहती हैं।

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा ने मलाइका को मारा जोरदार धक्का, विडियो हुआ वायरल, देखें विडियो

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा ने मलाइका को मारा जोरदार धक्का, विडियो हुआ वायरल, देखें विडियो

मुंबई | बॉलीवुड सेलेब्स इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं। इस लिस्ट में खूबसूरत अदाकारा मलाइका अरोड़ा का भी नाम शामिल है। मलाइका ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की है, जहां पर वो अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ मजेदार अंदाज में डांस कर रही हैं।

अमृता ने मारा मलाइका को धक्का
मलाइका ने जो वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, इस वीडियो में उनके साथ ही अमृता एक दम बिंदास अंदाज में डांस कर रही हैं। दोनों बहनें 'टच इट' पर अपने जोरदार डांस मूव्स दिखा रही होती हैं, तभी अमृता, मलाइका को धक्का दे देती हैं। मलाइका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 निया शर्मा ने मचाया धमाल : 'Bigg Boss OTT' से बाहर आते ही रिलीज हुआ निया शर्मा का '2 घूंट सॉन्ग

निया शर्मा ने मचाया धमाल : 'Bigg Boss OTT' से बाहर आते ही रिलीज हुआ निया शर्मा का '2 घूंट सॉन्ग

नई दिल्ली. छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) का मोस्ट अवेटेड सॉन्ग ‘2 घूंट (Do Ghoont)’ आज रिलीज किया जा चुका है और रिलीज के साथ ही यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है. लोगों को निया शर्मा का यह गाना बेहद पसंद आ रहा है. वीडियो के कमेंट बॉक्स में लोग लगातार इस गाने की तारीफ करते नजर आ रहे हैं. सारेगामा म्यूजिक द्वारा यूट्यूब पर रिलीज किए गए इस गाने को अब तक 1 लाख 37 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है.


इस गाने में निया शर्मा ने गजब का डांस किया है. इस गाने को श्रुति राणे ने अपनी आवाज दी है, तो वहीं गाने को रिक्रिएट बॉम्बे राजा ने किया है. सोशल मीडिया पर अब निया शर्मा का ये गाना वायरल हो रहा है. बता दें, निया शर्मा आए दिन अपनी तस्वीरों और वीडियोज के कारण खबरों में बनी रहती हैं. निया अपने बोल्डनेस और ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं और फैंस उनके इसी लुक के दीवाने भी हैं, लेकिन कभी कभार वह अपने बोल्डनेस की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो जाती हैं.

 
 200 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में चार गिरफ्तार, अभिनेत्री लीना मारिया पॉल से पूछताछ जारी

200 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में चार गिरफ्तार, अभिनेत्री लीना मारिया पॉल से पूछताछ जारी

 

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह (shivinder singh) की पत्नी अदिति सिंह को कथित तौर पर 200 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में चार और लोगों को गिरफ्तार किया है. इससे पहले रविवार को दिल्‍ली पुलिस ने अभिनेत्री लीना मारिया पॉल को रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह से 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण (मकोका) अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है और इस मामले में आगे की जांच जारी है.

 

 


 

उन्होंने कहा कि पॉल ने कथित तौर पर फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह के साथ ठगी करने में सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekar) की मदद की थी.
 

कारोबारी की पत्‍नी अदिति को चंद्रशेखर ने किया था फोन
रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह द्वारा इस बारे में पुलिस को सूचित किए जाने के बाद सात अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की गई थी. जिसमें बताया गया कि पिछले साल जून में एक व्यक्ति ने खुद को कानून मंत्रालय का वरिष्ठ अधिकारी बताकर सिंह के पति को जमानत दिलवाने में मदद करने की पेशकश की, इसके बदले में उनसे मोटी रकम मांगी. उस समय अदिति के पति जेल में थे जिन्हें मनीलॉड्रिंग से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया था. पुलिस के मुताबिक, जांच में पता चला कि अदिति को चंद्रशेखर ने फोन किया था.
 

 

कुत्ते के सामने कर रहा था अजीब तरह का डांस, पीछे से बुरी तरह काट लिया | Viral हुआ मजेदार वीडियो

कुत्ते के सामने कर रहा था अजीब तरह का डांस, पीछे से बुरी तरह काट लिया | Viral हुआ मजेदार वीडियो

सोशल मीडिया में एक शख्स के अजीब डांस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में शख्स का डांस देखकर पास में खड़ा डॉगी तक कंफ्यूज हो गया और उसे पीछे से काट लिया. वीडियो को कुछ ही देर में हजारों लोग देख चुके हैं और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है. कुछ सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि कैपरी पहने हुए एक शख्स किसी गाने पर डॉगी स्टाइल में डांस कर रहा है. इस बीच उसने अपना डांसिंग स्टाइल बदला और अजीब तरह की हरकत करने लगा.
वीडियो में नजर आता है कि शख्स डॉगी के सामने अपने शरीर के पिछले हिस्से को घुमाने लगा. वहीं शख्स को ऐसा करता देख कथित तौर पर डॉगी तक कंफ्यूज हो गया उसे पीछे से बुरी तरह काट लिया. डॉगी ने काटा तो शख्स बुरी तरह चिल्लाने लगा और वीडियो बना रहे अन्य शख्स ने तुरंत कैमरा ऑफ किया और उसकी मदद के लिए पहुंच गया.
यहां देखें वीडियो-
 

दिशा पाटनी के एक्शन अवतार पर फिदा हुए टाइगर श्रॉफ, इंस्टाग्राम पर ऐसे किया रिएक्ट

दिशा पाटनी के एक्शन अवतार पर फिदा हुए टाइगर श्रॉफ, इंस्टाग्राम पर ऐसे किया रिएक्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहती हैं। दिशा पाटनी के डांस मूव्स से लेकर बिकिनी फोटोज तक, एक्ट्रेस का हर अंदाज फैन्स को भाता है। वहीं दिशा फिटनेस को लेकर भी काफी सजग रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर उन्होंने अपना एक्शन अवतार इंस्टा पर दिखाया है, जिसे देखकर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) भी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए।
दिशा ने दिखाए मार्शल आर्ट्स स्किल्स
दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम पर रील शेयर की है। इस वीडियो में दिखा मार्शल आर्ट्स स्किल्स दिखा रही हैं। वीडियो में दिशा वाकई शानदार मूव्स करती दिख रही हैं। इस वीडियो पर फैन्स के साथ ही साथ कई सितारों ने भी रिएक्ट किया है। वहीं एक्शन किंग कहलाने वाले टाइगर ने भी वीडियो पर इमोजीस कमेंट किए हैं। टाइगर ने क्लैप, फायर और आखों में दिल दिखने वाले इमोजी कमेंट किए हैं।
फिटनेस फ्रीक हैं दिशा
बता दें कि दिशा पाटनी एक अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ ही साथ एक जोरदार डांसर भी हैं। दिशा पाटनी ने नोरा फतेही से भी डांस सिखा है। वहीं डांस के अलावा दिशा फिटनेस फ्रीक भी हैं। वो अक्सर अपने जिम से जुड़े फोटोज- वीडियोज शेयर करती रहती हैं। वहीं दिशा का बोल्ड अंदाज भी अक्सर चर्चा में रहता है।
'एक विलेन रिटर्न्स' में दिशा आएंगी नजर
दिशा पाटनी ने 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' (2016) से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, भारतीय क्रिकेटर एम एस धोनी के किरदार में दिखे थे। धोन की बायोपिक के बाद दिशा ने जैकी चैन के साथ फिल्म कुंग फू योगा (2017) में काम किया। याद दिला दें कि राधे से पहले दिशा ने सलमान खान के साथ फिल्म भारत में काम किया है। वहीं दिशा जल्दी ही फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में नजर आएंगी।

 

 Video Viral : फैशन शो के दौरान ब्राइडल लहंगा पहने यूं गिरी मॉडल, देखें वीडियो

Video Viral : फैशन शो के दौरान ब्राइडल लहंगा पहने यूं गिरी मॉडल, देखें वीडियो

फैशन की दुनिया में मॉडल्स अक्सर रैंप वॉक के दौरान संतुलन खो बैठते हैं और स्टेज पर गिर जाते हैं। कई सेलेब्स भी रैंप पर वॉक करते हुए गिर चुके हैं। इन शोज में ट्रिपिंग और गिरना काफी आम बात है। ऐसा ही एक फैशन शो का वीडियो वायरल हो रहा है जहां एक मॉडल ब्राइडल फैशन शो के दौरान फिसल कर गिर जाती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कई मॉडल्स खूबसूरत भारी लहंगा पहने, मेकअप और चमकते गहनों के साथ रैंप पर चलते हुए नजर आ रही हैं। उसके बाद एक-एक कर सभी मॉडल्स रैंप पर वॉक करती हैं और अपने खूबसूरत ब्राइडल लहंगे का प्रदर्शन करती हैं। हालांकि अचानक रैंप पर चल रही एक मॉडल फिसल कर कैमरे के सामने गिर जाती है। मॉडल गिरने के डर से अपने सामने चल रही एक अन्य मॉडल का दुपट्टा खींच लेती है जिससे उस मॉडल का भी दुपट्टा गिर जाता है।  इसके बाद पीछे से आ रही दूसरी मॉडल उसे उठाने में मदद करती है।
 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर atulchauhan_makeoversacademy नाम के एक पेज ने शेयर किया है। इस वीडियो में रैंप वॉक करने के दौरान फिसली मॉडल ने कमेंट सेक्शन में कमेंट कर अपने गिरने की वजह बताई। 

कमेंट में  मॉडल राफिया अंसारी ने लिखा- ओह! यह मैं थी..आगे चल रही मॉडल के दुपट्टे से ये हो गया। सभी मॉडलों को चलने के लिए ठीक से व्यवस्था नहीं थी। फर्श बहुत अनकंफर्टेबल था।  जगह बेहद कम थी और लाइन्स में कई मॉडल थी चलने के लिए।
 
ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म 'शर्मा जी नमकीन' का फर्स्ट लुक जारी, लीड रोल में नजर आएंगे Paresh Rawal

ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म 'शर्मा जी नमकीन' का फर्स्ट लुक जारी, लीड रोल में नजर आएंगे Paresh Rawal

Rishi Kapoor Last Film: बॉलीवुड के दिवंगत सुपरस्टार ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के फैंस को उनके बर्थ एनिवर्सिरी पर एक खास तोहफा मिला है. उनकी आखिरी फिल्म 'शर्मा जी नमकीन' का पहला लुक जारी कर दिया गया है. ऋषि कपूर इस फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं कर सके थे. इस फिल्म में उनके किरदार को परेश रावल ने पूरा किया है. बॉलीवुड एक्टर-डायरेक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने इस बारे में जानकारी दी.


यह फिल्म रितेश सिधवानी, हनी त्रेहान, फरहान अख्तर, अभिषेक चौबे द्वारा निर्मित और कासिम जगमगिया द्वारा सह-निर्मित है. फिल्म में जूही चावला (Juhi Chawla) भी अहम रोल में नजर आएंगी.

इस वजह से परेश रावल को मिला रोल

इस फिल्म में ऋषि कपूर मुख्य किरदार में थे. उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग भी लगभग पूरी कर ही ली थी. लेकिन अप्रैल में उनका निधन हो गया था. इसके बाद फिल्म की बाकी बची हुई शूटिंग नहीं हो पाई थी. इसके बाद फिल्म के निर्माता ने ऋषि कपूर की जगह परेश रावल को फिल्म में लेने का फैसला किया.

जानिए क्यों है ये फिल्म सबके लिए खास

परेश रावल भी फिल्म के लिए मान गए. लेकिन फिर भी ये फिल्म ऋषि कपूर के करियर या कहें कि जीवन की आखिरी फिल्म है, इसलिए ये सभी के लिए बेहद खास है. इस पोस्टर को उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और फरहान अख्तर ने भी शेयर किया है.


 

BREAKING : एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की खबर सुन कोमा में पहुंची सिद्धार्थ की फीमेल फैन

BREAKING : एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की खबर सुन कोमा में पहुंची सिद्धार्थ की फीमेल फैन

सिद्धार्थ शुक्ला का परिवार सिर्फ उनकी मां, बहनें और शहनाज ही नहीं थी बल्कि लाखों करोड़ो उनके फैंस और प्रशंसक भी थे. सिद्धार्थ के निधन की खबर ने सभी को झकझोर के रख दिया है. इस सुपरस्टार की अंतिम यात्रा में आसिम रियाज से लेकर राजकुमार राव तक पहुंचे. शहनाज और सिद्धार्थ की मां रीता शुक्ला की हालत देख हर किसी की आंखे नम थी. पर आपको बता दे, इस बीच एक्टर की मौत से उनकी एक फैन (Sidhharth Fan) इतनी आहत हुई कि वो आंशिक तौर पर कोमा में पहुंच गई. उसे अभी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस फैन के अब दुआओं की जरुरत है.


बाथरुम में बेहोश पाई गई थी सिडनाज की ये फीमेल फैन
दरअसल, सिद्धार्थ शुक्ला के इस आकस्मिक निधन पर उनके फैंस यकीन नहीं कर पा रहे. दूसरी ओर सिद्धार्थ की मौत के बाद सिडनाज के फैंस को अब शहनाज की चिंता सताने लगी है. इस बीच सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला (Sidhharth Fan) की एक फोटो शेयर की है, जिसके साथ डॉक्टर जयेश ठाकर नाम के एक यूजर का पोस्ट है. इस पोस्ट में लिखा है- दोस्तों, अपने परिवार और दोस्तों से बात किजिए, अकेले मत रहिए, सिडनाज की एक फैन को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है… वह बाथरुम में बेहोश पाई गई थी.. कृप्या अपना ध्यान रखे.. उसके लिए प्रार्थना करे.

वही विरल भयानी ने भी पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा- सिद्धार्थ की एक फैन उनके निधन की खबर सुन आंशिक रुप से कोमा में है. हम उनके जल्दी ठीक होने की कामना करते है. और  उम्मीद करते है कि सिडनाज के फैंस इस मुश्किल समय में स्ट्रांग रहेंगे.

2 सितंबर को हार्ट अटैक से हुई थी सिद्धार्थ की मौत
सिद्धार्थ शुक्ला ने गुरुवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. उनके निधन की वजह हार्ट अटैक बताई गई है. गुरुवार को सुबह एक्टर का परिवार उन्हें कूपर अस्पताल लेकर गया था. जहां डॉक्टर्स ने उन्हें ‘डेथ बिफोर अराइवल’ घोषित कर दिया था. इस खबर से पूरी एंटेरटेनमेंट इंडस्ट्री और पूरे देश में शोक की लहर छा गई थी. उनके करोडो फैंस अब तक इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे है कि सिद्धार्थ इस दुनिया में नहीं रहे है.
VIDEO: सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम विदाई के दौरान पुलिसकर्मियों से भिड़ गईं संभावना सेठ, यहाँ देखे विडियो

VIDEO: सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम विदाई के दौरान पुलिसकर्मियों से भिड़ गईं संभावना सेठ, यहाँ देखे विडियो

नई दिल्ली. सिद्धार्थ शुक्ला पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं. उन्हें आखिरी विदाई देते समय फैन्स के साथ-साथ सितारों का जमावड़ा देखने को मिला. सिद्धार्थ को आखिरी बार देखने हर वो कलाकार मौजूद था, जिसने सिद्धार्थ के साथ काम किया है. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें संभावना सेठ कुछ पुलिसकर्मियों से उलझती नजर आ रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मियों ने उनके पति अविनाश को थप्पड़ मारा है. संभावना सेठ का यह वीडियो जब से वायरल हुआ है तब से ही फैन्स अपनी प्रतिक्रियाएं देने में लगे हुए हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि संभावना सेठ और उनके पति अविनाश मौके पर मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों से बहसबाजी करते दिख रहे हैं. साथ ही वीडियो में ये भी सुनाई दे रहा है कि संभावना कह रही हैं कि पुलिस ने उनके पति अविनाश को थप्पड़ मारा है. वहीं पुलिस वाले कहते दिख रहे हैं कि मारा नहीं है. संभावना सेठ और पुलिसकर्मियों का यह वीडियो फिलहाल सुर्खियों में है.

ता दें कि बिग बॉस 2 में जबरदस्त हंगामा मचाने वाली एक्ट्रेस संभावना सेठ इन दिनों फेमस यूट्यूबर बन चुकी हैं. संभावना के वीडियो को खूब व्यू मिलते हैं और उनके 10 लाख से ज्यादा सब्स्क्राइबर्स भी हैं. उन्होंने भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी स्पेशल सॉन्ग किया हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में लोकप्रयिता तब मिली जब उन्होंने 2008 में टीवी के सबसे चर्चित शो 'बिग बॉस' में धमाकेदार एन्ट्री मारी. हालांकि, संभावना शो की विनर तो नहीं बन पाईं, लेकिन फैन्स को शो में उनकी परफॉर्मेंस बेहद पसंद आई. संभावना ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 'पागलपन' फिल्म से की थी. जिसके बाद उन्होंने अब्बास मस्तान की '36 चाइना टाउन' में स्पेशल सॉन्ग भी किया.
 

 ED के दफ्तर पहुंची बॉलीवुड और टॉलीवुड एक्ट्रेस Rakul Preet Singh

ED के दफ्तर पहुंची बॉलीवुड और टॉलीवुड एक्ट्रेस Rakul Preet Singh

मुंबई. बॉलीवुड और टॉलीवुड एक्ट्रेस Rakul Preet Singh प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर पहुंच गई हैं. वो एजेंसी के अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए पहुंची हैं. जानकारी के अनुसार हाल ही में ED ने ड्रग्स से जुड़े 4 साल पुराने एक मामले में कई सितारों को समन जारी किया था.

बता दें कि साल 2017 में तेलंगाना आबकारी और निषेध विभाग ने 30 लाख रुपए का ड्रग्स जब्त करने के बाद 12 मामले दर्ज किए थे. जिनमें से 11 मामलों में चार्जशीट दाखिल की गई है. इसके बाद ED ने आबकारी विभाग के मामलों में मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच शुरू कर दी है. इस मामले में Rakul Preet Singh, राणा दग्गुबाती, तेजा, पुरी जगन्नाथ, चार्ममे कौर और मुमैथ खान सहित अन्य को अलग-अलग तारीखों पर पूछताछ के लिए तलब किया है.

इस वजह से जल्द हुई पेशी 
इससे पहले Rakul Preet Singh को 6 सितंबर को ED के सामने पेश होने के लिए कहा गया था. लेकिन Rakul ने अधिकारियों से अनुरोध किया था कि या तो अपनी पूछताछ को टालने या पूछताछ का समय बदल दिया जाए. उनके अनुरोध पर विचार करने के बाद ED के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ टाल दी और उन्हें 3 सितंबर को ही उनके सामने पेश होने के लिए कहा गया था.

ईडी ने एक्साइज डिपार्टमेंट को भी किया तलब
बता दें कि इस मामले में ईडी ने एक्साइज डिपार्टमेंट को भी तलब किया है, जो इस मामले की जांच कर रही है. दिलचस्प बात ये है कि जो SIT इस मामले की जांच कर रही है, उसने सबूत के अभाव में इस मामले की जांच बीच में ही छोड़ दी है. आरोपी सितारों से भी पूछताछ हुई थी और उन्होंने इस आरोप को पूरी तरह खारिज कर दिया था.