BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
फेमस टीवी एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, अपार्टमेंट में लाश के साथ सुसाइड नोट भी बरामद

फेमस टीवी एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, अपार्टमेंट में लाश के साथ सुसाइड नोट भी बरामद

नई दिल्ली: कन्नड़ टेलीविजन जगत की फेमस एक्ट्रेस सौजन्या गुरुवार को बेंगलुरु में अपने आवास पर मृत पाई गईं. सौजन्या महज 25 साल की थीं. उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिस पर सावी मडप्पा का साइन है. सावी मडप्पा उनका रियल नेम था. उन्होंने इस नोट में अपनी मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम और उसका सामना कर पाने में सक्षम नहीं होने के बारे में बताया है. सौजन्या मूल रूप से कर्नाटक के कोडागु जिले से ताल्लुक रखती थीं, लेकिन वो बेंगलुरु में रहती थीं. एक्ट्रेस ने अपने पीछे छोड़े गए चार पेज के नोट में अपने परिजनों और दोस्तों से माफी मांगी है.

सौजन्या के इस नोट के बारे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये तीन दिन पहले लिखा गया था. उन्होंने लिखा था, "मैं ही इसके लिए जिम्मेदार हूं... इसलिए कृपया मुझे माफ कर दें... मैंने वादा किया था कि मैं अपने जीवन में कभी भी ऐसी बेवकूफी नहीं करूंगी, लेकिन मेरे पास कोई विकल्प नहीं था. मैं पूरी तरह से अंदर ही अंदर मार रही थी. हर एक दिन बीतने के साथ मैं लो होती जा रही थी. मैंने खुद को इस तरह पहले कभी नहीं देखा."


इस साल जनवरी में भी कन्नड़ बिग बॉस कंटेस्टेंट जयश्री रमैया ने आत्महत्या कर ली थी. बहरहाल, सौजन्या (Soujanya) के निधन की खबर से उनके फैन्स और करीबी लोगों में मातम पसरा है. सौजन्या ने कई पॉपुलर टीवी शो में काम किया था. धारावाहिक के साथ-साथ एक्ट्रेस साउथ फिल्मों का भी हिस्सा रही हैं.

VIDEO: घर में घुस गया था मगरमच्छ फिर शख्स ने कुछ इस तरह से जानवर को फंसाया, यहाँ देखे विडियो

VIDEO: घर में घुस गया था मगरमच्छ फिर शख्स ने कुछ इस तरह से जानवर को फंसाया, यहाँ देखे विडियो

सोशल मीडिया पर हमे अक्सर मनोरंजक और हैरान कर देने वाले वीडियो देखने को मिलते हैं. वहीं, सोशल मीडिया पर ऐसे भी कई वीडियो वायरल होते हैं, जिनमें तेंदुआ, हाथी और मगरमच्छा जैसे खतरनाक जानवरों को लोगों के घरों में घुसते हुए दिखाया गया है. ऐसा ही एक वीडियो अब वायरल हो रहा है, जिसमें एक मगरमच्छ घूमते-घूमते रिहायशी इलाके में जा पहुंचा और एक घर के घर घुसा गया. उसके बाद घर में मौजूद एक शख्स ने जो किया वो देखकर आपकी भी आंखे फंटी रह जाएंगी, क्योंकि शायद ही ऐसा कोई होगा जो इस खतरनाक जानवर के सामने ऐसी बहादुरी दिखाने की कोशिश करेगा.


वायरल हो रहे इस वीडियो को ट्विटर पर @MajorFactor2 नाम के यूजर ने शेयर किया है. 52 सेकेंड के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि घर के अंदर एक विशालकाय मगरमच्छ घूमते हुए दिखाई दे रहा है. वहीं, उसके सामने एक शख्स एक बड़ा सा कूड़ादान लेकर जानवर को उसके अंदर फंसाने की कोशिश कर रहा है. जैसे-जैसे शख्स कूड़ेदान के साथ मगरमच्छ की ओर आगे बढ़ रहा है, मगरमच्छ पीछे की ओर खिसक रहा है. लेकिन, इसी बीच शख्स हिम्मत दिखाते हुए मगरमच्छ को कूड़ेदान के अंदर घुसाने में खामयाब हो जाता है और उसका ढक्कन बंद कर देता है.


तो आपने देखा कि मगरमच्छ को पकड़ने के लिए इस शख्स ने कैसे दिमाग लगाया और हिम्मत दिखाते हुए उसे कूड़ेदान में बंद कर दिया. आमतौर पर शायद ही ऐसे लोग होंगे जो मगरमच्छ के सामने ऐसी बहादुरी दिखा पाएं. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. अबतक इस वीडियो को 9 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग शख्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उसे रियल लाइफ हीरो कह रहे हैं.

 

 Viral Video : देवर बना दूल्हा तो खुशी से झूम उठी भाभी, फिर किया…

Viral Video : देवर बना दूल्हा तो खुशी से झूम उठी भाभी, फिर किया…

सोशल मीडिया में शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो सबसे अधिक वायरल होते हैं. इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखते ही हम भावुक हो जाते हैं, तो कई वीडियो को देखकर बहुत अच्छा लगता है. इस समय इंटरनेट पर शादी से जुड़ा एक ऐसा वीडियो खूब देखा जा रहा है. वीडियो एक भाभी से जुड़ा है, जो अपने देवर की शादी में खूब डांस करती है. डांस करते हुए भाभी के इस वीडियो को सोशल मीडिया में खूब पसंद किया जा रहा है. हजारों लोग अभी तक वीडियो देख चुके हैं और बड़ी ने संख्या में नेटिजन ने इसे पसंद किया है.

वीडियो देखकर मालूम होता है कि दूल्हा तैयार हो चुका है और घर से बारात निकलने वाली है. इस बीच अपने देवर को दूल्हे के लिबास में देखकर भाभी की खुशी का ठिकाना ना रहा और उसने खूब डांस कर इसका इजहार किया. बैकग्रांउड में गाना बज रहा है- ‘मैं अपने देवर की बारात लेके चली मैं…’ इसपर भाभी का गजब का घूंघट डांस देखने लायक है. वहीं भाभी को डांस करते हुए देवर भी कहा शांत रहने वाला था, वो डांस करने लगा.
 
 रुबीना दिलैक ने मालदीव पहुंचकर बिकिनी में दिखाया बोल्ड अवतार, यहां देखें

रुबीना दिलैक ने मालदीव पहुंचकर बिकिनी में दिखाया बोल्ड अवतार, यहां देखें

मुंबई: टीवी की फेमस एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 14’ (Bigg Boss 14) विनर रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) एक बार फिर सुर्खियों में  हैं. ‘बिग बॉस’ के घर में आने के बाद एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी में काफी इजाफा हुआ है. रुबीना अपने हस्बैंड अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) के साथ इस समय मालदीव में खुशनुमा पल एन्जॉय कर रहीं हैं. वकेशन से अपनी फोटोज की वजह से एक्ट्रेस चर्चा में हैं.
 

मालदीव से रुबीना ने अपनी बोल्ड फोटोज शेयर कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. पीले रंग की बिकिनी में रुबीना का ये अवतार देख फैंस भी जमकर तारीफ कर रहें हैं. रुबीना दिलैक बिग हैट लगाए और थाई हाई स्पिलिट स्कर्ट पहन बेहद खूबसूत लग रहीं हैं
 

रुबीना इस फोटो में अपने फेस को हैट से कवर किए सनबाथ लेती नजर आ रहीं हैं. दरअसल, रुबीना दिलैक अपने पति अभिनव शुक्ला का बर्थडे सेलीब्रेट करने मालदीव गईं हुईं है. फ्लॉवर प्रिंट ड्रेस पहनकर बालों में फ्लॉवर लगा एक्ट्रेस गॉर्जियस नजर आ रहीं हैं
 

टीवी एक्ट्रेस रुबीना इन दिनों काफी बिजी चल रही हैं, फिर भी वकेशन के लिए समय निकाल लिया. ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 11’ से लौटे अपने हस्बैंड के साथ लंबे समय बाद वक्त बिता रहीं हैं.
 
बबीता जी ने धरा ऐसा रूप, देखते ही रह गए जेठालाल, आंखे रह गई खुली की खुली

बबीता जी ने धरा ऐसा रूप, देखते ही रह गए जेठालाल, आंखे रह गई खुली की खुली

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah) में बबीता जी (Babita Ji) का नाम आए और जेठालाल (Jethalal) का चेहरा ना खिले ऐसा भला कैसे हो सकता है. जब जब बबीता जी का नाम सुनाई देता है तो चेहरा ही नहीं बल्कि रोम रोम खिल उठता है. जेठालाल बबीता जी के स्टाइल के दीवाने हैं और उन्हें देखते ही वो आहे भरने लगते हैं. अब एक बार फिर बबीता जी ने ऐसा रूप धरा है कि जेठालाल खुल उठे हैं.
एनी बेसेंट बनीं बबीता जी
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के हाल के एपिसोड में गणेश उत्सव का जश्न मनाया गया जिसमें हर कलाकार को कोई ना कोई स्वतंत्रता सेनानी बनना है और उस पर कुछ लाइनें बोलनी हैं. ऐसे में बबीता जी बनीं एनी बेसेंट. जिन्होंने भारत की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. वहीं जब जेठालाल बबीता जी को देखते हैं तो बस एकटक देखते ही रह जाते हैं. इस दौरान बबीता जी गाउन में नजर आईं.
 

 सोशल मीडिया पर Viral हुआ रेलवे स्टेशन के पास दही-कचौड़ी बेचने वाला ये लड़का, देखें वीडियो क्या है मामला

सोशल मीडिया पर Viral हुआ रेलवे स्टेशन के पास दही-कचौड़ी बेचने वाला ये लड़का, देखें वीडियो क्या है मामला

कोरोना महामारी के दौरान देश में लाखों लोगों को अपने रोजगार से हाथ धोना पड़ा। ऐसे लोगों को मुश्किल वक्त में छोटा-मोटा काम करके अपने परिवार का गुजारा करना पड़ा। इतना ही नहीं मजबूरी ने बच्चों को भी अपने परिवार की मदद के लिए कड़ी मेहनत करना सिखा दिया। इन दिनों सोशल मीडिया पर गुजरात के अहमदाबाद का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जहां एक छोटा सा लड़का आर्थिक रूप से अपनी फैमिली की मदद करने के लिए रेलवे स्टेशन के पास दही-कचौड़ी बेचता दिखाई दे रहा है। 


वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बच्चा स्कूटी पर दही-कचौड़ी और समोसा बेचता हुआ नजर आ रहा है। यह अहमदाबाद का रहने वाला है और इसकी उम्र 14 साल है। ये अहमदाबाद के मणिनगर रेलवे स्टेशन के पास दही-कचौड़ी का ठेला लगाता है। 14 साल का यह लड़का बहुत कम दाम पर ही दही-कचौड़ी बेच रहा है। 

इस वीडियो को ट्वीटर पर @vishal_dop नाम एक शख्स ने शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा - 'हो सके तो इस लड़के की मदद कीजिए। वह सिर्फ 14 साल का है और दही-कचौड़ी केवल 10 रुपए में बेच रहा है। लोकेशन : मणिनगर रेलवे स्टेशन अहमदाबाद। उसकी मदद करने की आवश्यकता है!। वह अपने परिवार की मदद करने के लिए इतनी मेहनत कर रहा है। ऐसे बच्चों पर गर्व है।'

सोशल मीडिया पर इस लड़के का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने ठेले पर पहुंचना शुरू कर दिया। लोग इस बच्चे के ठेले पर दही-कचौड़ी खाने उमड़ पड़े। यहां इतनी भीड़ हो गई कि ऑर्डर पूरा करना ही मुश्किल हो गया।
 डीप नेक ड्रेस में Khesari की ऑनस्क्रीन गर्लफ्रेंड Neha Malik ने उड़ाए फैंस के होश, यहां देखें

डीप नेक ड्रेस में Khesari की ऑनस्क्रीन गर्लफ्रेंड Neha Malik ने उड़ाए फैंस के होश, यहां देखें

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) के हिंदी सॉन्ग 'तेरे मेरे दरमियां' (Tere Mere Darmiyan) फेम एक्ट्रेस नेहा मलिका (Neha Malik) इस गाने के हिट होने के बाद से काफी चर्चा में हैं. उन्होंने इस म्यूजिक वीडियो में उनकी गर्लफ्रेंड का रोल प्ले किया था. इसी बीच एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं. वो एक के बाद एक अपनी सिजलिंग तस्वीरें (Neha Malik Sizzling Photos) इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं. ऐसे में अब उन्होंने डीप नेक ड्रेस में फैंस के होश उड़ा दिए हैं. देखिए...


नेहा मलिक ने एक के बाद एक कई पोस्ट्स इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं, जिसमें वो ब्लैक कलर की डीप नेक ड्रेस में नजर आ ही हैं और अपनी बोल्ड अदाएं (Neha Malik Bold look) फ्लॉन्ट कर रही हैं. एक्ट्रेस ने फोटोज को शेयर करने के साथ ही एक पोस्ट में लिखा, 'आपको चमकने के लिए किसी कारण की जरूरत नहीं है. चमको अपने लिए.' तस्वीरों में नेहा मलिक की अदाएं तो देखते ही बन रही हैं. उनकी बोल्ड अदाएं सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रही है और वो इनकी तारीफ में जमकर कमेंट्स कर रहे हैं.


बता दें कि नेहा मलिक रियल लाइफ में काफी हॉट (Neha Malik Hot) और बोल्ड हैं वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरों के चलते सुर्खियों में आ जाती हैं. अब वहीं, अगर उनके करियर की बात की जाए तो उन्होंने 2012 में मॉडलिंग में करियर की शुरुआत की थी वो बचपन से ही मॉडल बनना चाहती थीं. नेहा ने बतौर एक्ट्रेस फिल्म 'भनवारी का जाल' (2016) से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी.


खेसारी के साथ म्यूजिक वीडियो में काम करने से पहले एक्ट्रेस ने कई पंजाबी सॉन्ग्स (Punjabi Songs) के लिए काम किया था. इसमें नीट दारू (Neat daaru) जैसे म्यूजिक वीडियोज (Neha Malik Music Videos) शामिल हैं. इसमें उनके साथ मिलिंद गाबा ने एक्ट किया था. इसके अलावा नेहा मलिक ने 2012 में नेहा मलिक ने अरब फैशन वीक में मोस्ट ब्यूटीफुल वूमन के लिए तीसरे स्थान पर जगह बनाई थी.
 Viral :छत पर चमगादड़ की तरह लटके नजर आए Janhvi Kapoor और Varun Dhawan, जानें क्या है माजरा

Viral :छत पर चमगादड़ की तरह लटके नजर आए Janhvi Kapoor और Varun Dhawan, जानें क्या है माजरा

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले स्टार किड वरुण धवन (Varun Dhawan) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी फिटनेस को लेकर सजग हैं और अक्सर दोनों जिम में काफी पसीना बहाते नजर आते हैं. दोनों ने कई बार अपने एक्सरसाइज करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं. जिन्हें फैन्स ने जमकर लाइक किया है, लेकिन इस बार जाह्नवी और वरुण का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो थोड़ा सा अलग है. इस वीडियो में दोनों ही स्टार्स जिम में एक कपड़े का सहारा लेते हुए लटके हुए नजर आ रहे है. जैसे चमगादड़ पेड़ से लटक कर सोते हुए नजर आते हैं ठीक उसी तरह दोनों स्टार्स भी इस हैंगिंग एक्सरसाइज को कर रहे है.

क्या है ये एक्सरसाइज
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और वरुण धवन (Varun Dhawan) के इस वीडियो को एक पब्लिक रिलेशन कंपनी  ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जारी किया है. इस वीडियो में दोनों ही कपड़े के सहारे जिम की छत्त से लटके हुए नजर आ रहे है.वीडियो में दोनों एक दम शांत तरीके से इस एक्सरसाइज को पूरा कर रहे है. वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि जाह्नवी और वरुण ध्यान लगा रहे हों. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर एक फैन्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा है कि "यह एक्सरसाइज किस तरह से फिट रहने में मदद करती है". तो दूसरे फैन्स दोनों स्टार्स को एक साथ पर्दे पर देखने की अपनी इच्छा कमेंट के जरिए जाहिर कर रहे हैं.
 

जिस तरह से इस वीडियो में दोनों स्टार्स एक साथ एक जैसी एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं उसे देखकर फैन्स ऐसे कयास लगा रहे हैं कि जल्द दोनों किसी बड़े प्रोजेक्ट में  एक साथ दिख सकते हैं. हालांकि इससे पहले भी ऐसी खबरें आई थीं कि जाह्नवी और वरुण एक साथ फिल्म करने जा रहे है, लेकिन बात कुछ जमीं नहीं थी. वहीं अगर फिटनेस फ्रीक वरुण के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वे राज मेहता की फिल्म "जुग जुग जियो" की शूटिंग में बिजी हैं और जाह्नवी कूपर "गुड लक जैरी" और "दोस्ताना 2" में नजर आने वाली हैं.
VIDEO: वेब सीरीज ‘आश्रम’ फेम इस एक्ट्रेस की ग्लैमरस विडियो ने सोशल मीडिया में मचाई धूम, यहाँ देखे

VIDEO: वेब सीरीज ‘आश्रम’ फेम इस एक्ट्रेस की ग्लैमरस विडियो ने सोशल मीडिया में मचाई धूम, यहाँ देखे

नई दिल्ली. वेब सीरीज ‘आश्रम’ से सुर्खियों में आने वाली एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती है. उन्होंने इस चर्चित वेब सीरीज में बबिता का रोल निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. तब से उनकी फैन फॉलोइंग में काफी इजाफा हुआ है. वे सोशल मीडिया पर पहले से ज्यादा एक्टिव हो गई हैं और अक्सर अपनी जिंदगी की झलकियां फैंस के लिए शेयर करती हैं. अब उन्होंने अपना एक डांस वीडियो (Tridha Choudhury Dance Video) शेयर कर फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं. वीडियो में वे एक पूल में बिकिनी पहनकर बोल्ड डांस करती हुई नजर आ रही हैं.


त्रिधा ने यह वीडियो शनिवार 25 सितंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. वीडियो में एक्ट्रेस बैकग्राउंड में बज रहे गाने पर डांस कर रही हैं. वे पूल के अंदर बड़ी मस्ती के साथ झूम रही हैं. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘वीकेंड डांस. अपना भी ऐसा ही वीडियो बनाएं और डीएम के जरिए शेयर करें.’ एक्ट्रेस का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो करीब 9 घंटे पहले शेयर हुआ है, जिस पर 1 लाख से ज्यादा लाइक्स आ गए हैं.

वीडियो में त्रिधा के डांस और अदाओं के लोग दीवाने हो रहे हैं. वे वीडियो में अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं. एक्ट्रेस के फैंस और दोस्त उनके वीडियो पर कमेंट कर प्यार की बौछार कर रहे हैं. बता दें कि त्रिधा फिल्म, वेब सीरीज और टीवी शो में काम कर चुकी हैं. उन्होंने एक बंगाली फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. वे टीवी शो ‘दहलीज’ में भी काम कर चुकी हैं. उन्होंने नसीरुद्दीन शाह के साथ वेब सीरीज ‘बंदिश बैंडिट्स’ में काम किया है. वे अगली बार फिल्म ‘शमशेरा’ में नजर आएंगी, जिसमें रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर अहम रोल निभा रहे हैं.
 

 जैकलीन फर्नांडीज ED की पूछताछ में नहीं हुईं शामिल, 200 करोड़ की रंगदारी से जुड़ा है केस

जैकलीन फर्नांडीज ED की पूछताछ में नहीं हुईं शामिल, 200 करोड़ की रंगदारी से जुड़ा है केस

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) को शनिवार प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष मनी लांड्रिंग (Money laundeting) से जुड़े एक मामले में पेश होना था, लेकिन वो पूछताछ के लिए दिल्ली में हाजिर नहीं हुईं. यह लगातार दूसरी बार है, जब वो ईडी के नोटिस के बावजूद पूछताछ में शामिल नहीं हुई हैं. हालांकि जैकलीन किसी शूटिंग की व्यस्तता की वजह से दिल्ली नहीं आईं या कोई और वजह थी, इस पर अभी कोई जानकारी नहीं मिली है.  यह मामला तिहाड़ जेल में 200 करोड़ की रंगदारी (200 crores extortion Case) से जुड़ा है. इसका मास्टरमाइंड सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) तिहाड़ जेल के भीतर से पूरा रैकेट चला रहा था.

जानकारी के मुताबिक, दो सौ करोड़ की ये रंगदारी वसूलने के लिए मास्टरमाइंड सुकेश चंद्रशेखर फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को तिहाड़ जेल के भीतर से ही मोबाइल फोन करता था. जांच एजेंसी के सूत्रों का कहना है कि सुकेश चंदशेखर तिहाड़ जेल के अंदर से ही जैकलीन को कॉल स्पूफिंग सिस्टम के माध्यम से फोन करता था. लेकिन सुकेश चंद्रशेखरअपनी पहचान और पद बड़ा चढ़ाकर बताता था.

जांच एजेंसी के अनुसार, जब जैकलिन सुकेश के जाल में फंसने लगी तो उसे महंगे फूल और चॉकलेट गिफ्ट के तौर पर भेजने लगा. जैकलीन ये नहीं समझ पा रही थी कि ये सारा कुछ तिहाड़ जेल में बंद शातिर ठग सुकेश चंदशेखर कर रहा है. जांच एजेंसियों को सुकेश की अहम कॉल रिकॉर्ड हाथ लगे हैं. इसी आधार पर जैकलीन के साथ हुई धोखाधड़ी का जांच एजेंसियों को भी जानकारी मिल सकी.

जांच एजेंसियों ने सुरक्षा कारणों से उस नाम और पद का खुलासा नहीं किया है जो सुकेश चंद्रशेखर बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन को बताता था. इसी से जैकलीन सुकेश के बहकावे में आ गई. बॉलीवुड की एक और महिला सेलिब्रेटी, जो कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी है, उसे भी सुकेश ने निशाना बनाया था. एक फिल्म अभिनेता भी उसके निशाने पर था और इन सभी से जल्दी ही पूछताछ हो सकती है. 
BREAKING: मशहूर लेखिका और समाजिक कार्यकर्ता का 75 साल की उम्र में निधन,

BREAKING: मशहूर लेखिका और समाजिक कार्यकर्ता का 75 साल की उम्र में निधन,

नई दिल्ली। मशहूर लेखिका और समाजिक कार्यकर्ता कमला भसीन का 75 साल की उम्र में शनिवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि भसीन ने तड़के करीब तीन बजे अंतिम सांस ली। कमला भसीन के निधन से सामाजिक कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। 

भारत और अन्य दक्षिण एशियाई देशों में महिला आंदोलन में भसीन एक प्रमुख आवाज रही हैं। सामाजिक सगंठनों ने कहा है कि कमला भसीन के निधन से महिलावादी आंदोलन समेत सभी जन आंदोलनों की अपूरणीय क्षति हुई है।

सामाजिक कार्यकर्ता कविता श्रीवास्तव ने ट्विटर पर जानकारी शेयर करते हुए लिखा कि भसीन ने तड़के करीब तीन बजे अंतिम सांस ली। यह भारत और दक्षिण एशियाई क्षेत्र में महिला आंदोलन के लिए एक बड़ा झटका है। उन्होंने जीवन को विपरीत परिस्थितियों में मनाया। कमला आप हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगी। 

अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता शबाना आजमी ने भी कमला भसीन के निधन पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि कमला भसीन ने अपनी आखिरी लड़ाई, गायन और जीवन को अच्छी तरह से जीने का जश्न मनाया है। उनकी अनुपस्थिति हमेशा महसूस की जाएगी। उनकी साहसी मौजूदगी हंसी और गीत, उनकी अद्भुत ताकत उनकी विरासत है। हम सब इसे संजो कर रखेंगे जैसा हमने पहले अरुणा रॉय के लिए किया था। 

 Video : राखी सावंत ने पीएम मोदी से की अजीब डिमांड, मंगवाया ये सामान

Video : राखी सावंत ने पीएम मोदी से की अजीब डिमांड, मंगवाया ये सामान

 

 
राखी सावंत (Rakhi Sawant ) उन सिलेब्रिटीज़ में से हैं, जो बेझिझक अपने मन की बातें कमरे पर बोलना जानती हैं। इस बार राखी का एक वीडियो सिर्फ इसलिए वायरल हो रहा है क्योंकि उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) से अमेरिका से अपने लिए कुछ लाने को कहा है।

 

 

राखी अक्सर जिम के बाहर नजर आती हैं, जहां पैपराजी भी हमेशा ही चक्कर काटते रहते हैं। वहीं एक फोटोग्राफर ने राखी से पूछ दिया कि मोदी जी अमेरिका दौरे पर हैं, ऐसे में वह उनके लिए क्या संदेश देना चाहती हैं? फोटोग्राफर्स उनसे कहते नजर आ रहे हैं - मोदी जी वॉशिंगटन गए हैं, हमारे देश को काफी आगे बढ़ा रहे हैं। क्या कहना चाहेंगी ? मोदी जी के लिए आपके दो शब्द।
 

यह सुनते ही राखी ने फौरन पीएम के लिए एक-एक कर अपनी डिमांड रखने लगीं। राखी सावंत ने कहा, 'नमस्कार मोदी जी मैं बहुत खुश हूं कि आप अमेरिका गए हैं, वहां के सारे इंडियंस को प्यार देना और उनको मेरा मेसेज देना। बोलना कि मैं आप सबको बहुत प्यार करती हूं।' राख की बात यहीं खत्म नहीं हुई।

इसके बाद राखी ने पीएम मोदी से अपने लिए शॉपिंग करने की भी डिमांड कर डाली और कहा- आप वहां से लौटेंगे तो मेरे लिए कुछ शॉपिंग कर लेना, वहां क्या अच्छा मिलता है। आखिर में राखी सावंत पीएम मोदी से डॉलर्स तक लाने की डिमांड करती दिख रही हैं।
नोरा फतेही की बोल्ड फोटोज ने सोशल मीडिया में लगाई आग, यहाँ देखे

नोरा फतेही की बोल्ड फोटोज ने सोशल मीडिया में लगाई आग, यहाँ देखे

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने बोल्ड अंदाज़ के लिए अपने फैन्स के बीच सुर्खियों में बने रहती है हाल ही में नोरा ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ बेहद हॉट तस्वीरें पोस्ट की हैं. नोरा बॉलीवुड में एक्टिंग के साथ साथ डांस मूव्स के लिए भी काफी फेमस हैं और इसके अलावा वे अपवे स्टाइलिंग और फैशन सेंस के लिए भी काफी जानी जाती हैं. नोरा की इन हॉट फोटोज को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और आलम यह है कि महज1 घंटे में इस पोस्ट पर 1.2 मिलियन यानी 12 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं.

इन तस्वीरों में नोरा सेक्सी वाइट कट आउट ड्रेस में नजर आ रही हैं जिसमें उनके परफेक्ट कर्व्स फ्लॉन्ट हो रहे हैं और नोरा का कैप्शन भी कुछ ऐसा ही हाल बयां कर रहा. उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, 'तुम मुझे ऐसे देख रहे जैसे मैनें तुम्हारे लिए कोई दूसरा रास्ता नहीं छोड़ा.' इन तस्वीरों को देखकर नोरा के फैंस का हाल सच में कुछ ऐसा ही है.

इस व्हाइट ड्रेस के साथ नोरा ने व्हाइट हील्स भी पहन रखी हैं और कान में गोल्डन इयरिंग्स इस ड्रेस पर खूब जंच रहे हैं और ड्रेस के गोल्डन हूप के साथ मैचिंग कर रहे हैं. नोरा के इस लुक पर फैंस हार्ट एंड फायर इमोजी पोस्ट कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं. नोरा बॉलीवुड में कई आइटम सॉन्ग कर चुकी हैं और उनके डांस स्किल्स से हर कोई वाकिफ है. हाल ही में अजय देवगन के फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में भी एक गाने में नजर आई थीं. इस फिल्म में अजय के अलावा संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा जैसे मंझे हुए कलाकार भी थे और इस फिल्म को हाल ही में डिजिटल प्लेटफॉर्म हॉस्टार पर रिलीज किया गया था.

 बड़ी खबर : कपिल शर्मा शो के खिलाफ FIR, बीते दिनों दिखाए गए एक एपिसोड का मामला

बड़ी खबर : कपिल शर्मा शो के खिलाफ FIR, बीते दिनों दिखाए गए एक एपिसोड का मामला

कपिल शर्मा शो के मेकर्स के खिलाफ मध्य प्रदेश के शिवपुरी कोर्ट में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। मामला शो के एक एपिसोड से जुड़ा है। इस एपिसोड में कोर्टरूम सीन में ऐक्टर्स को ड्रिंक करते दिखाया गया था। मेकर्स पर कोर्ट के अपमान का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने कपिल शर्मा के शो को बेहूदा बताया है। साथ ही कहा है कि महिलाओं पर भी भद्दे कॉमेंट्स किए जाते हैं।

कहा, बंद हो अभद्रता
कपिल शर्मा का नाम एक बार फिर से कॉन्ट्रोवर्सी में आ गया है। सोनी टीवी पर आने वाले द कपिल शर्मा शो के मेकर्स के खिलाफ एमपी में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। शिवपुरी के एक वकील ने CJM कोर्ट में शिकायत दर्ज करवाई है। केस की सुनवाई 1 अक्टूबर को होगी। Indiatoday की रिपोर्ट के मुताबिक, वकील का कहना है कि सोनी टीवी पर आने वाला द कपिल शर्मा शो बेढंगा है। वे लोग महिलाओं पर भी अशिष्ट कॉमेंट्स करते हैं। एक एपिसोड में स्टेज पर कोर्ट का सेटअप लगाया गया था। इसमें कलाकार सबके सामने शराब पीते दिखाई दिए थे। यह कोर्ट की अवमानना है। ये अभद्रता बंद होनी चाहिए।

2020 के एपिसोड का है मामला
वकील ने जिस एपिसोड की शिकायत की है वह जनवरी 2020 में दिखाया गया था। इसका रिपीट टेलीकास्ट 24 अप्रैल 2021 को हुआ था। वकील का कहना है कि इस एपिसोड में एक किरदार कोर्टरूम के सेट पर शराब के नशे में था। उनका कहना है कि इससे कोर्ट की तौहीन हुई है। बता दें कि दूसरा बच्चा होने के बाद कपिल शर्मा ने कुछ दिन का ब्रेक लिया था। उनका शो 7 महीने बाद अगस्त में फिर से शुरू हुआ है।
 दादी के जज्बे को सलाम, 90 साल की उम्र में हाइवे पर दौड़ाई कार, देखिए Video

दादी के जज्बे को सलाम, 90 साल की उम्र में हाइवे पर दौड़ाई कार, देखिए Video

आपने ये कहावत तो सुनी होगी कि 'सीखने की कोई उम्र नहीं होती है'। ये जिसने भी कहा है, बिलकुल सही कहा है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 90 साल की दादी कार चलाते हुए नजर आ रही हैं। दरअसल वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि देवास जिले की 90 साल की दादी रेशम बाई तंवर हाइवे पर ड्राइविंग कर रही हैं। उन्होनें इस उम्र में कार चलाना सीखा है और उम्र के इस पड़ाव पर आकर उन्होंने गाड़ी चलाकर सभी को चौंका दिया हैं। 

इस वीडियो में दादी रेशम बाई तंवर हाइवे पर गाड़ी को दौड़ाते हुए नजर आ रही हैं। दादी बिल्कुल कॉन्फिडेंस के साथ सड़क पर तेज गति से गाड़ी चला रही हैं। इस वीडियो को ट्विटर पर @SINGH_SANDEEP_ नाम के पेज ने शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है - '#वाह_दादी_वाह… #देवास जिले के बिलावली की रहने वाली 90 साल की #दादी रेशम बाई तंवर ने इस उम्र में कार चलाना सीखा और अब हाईवे पर भर रहीं हैं फर्राटे..।'
 

आप को बता दें, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी उनके इस अंदाज की तारीफ करते हुए वीडियो को ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो को ट्विट करते हुए कैप्शन में लिखा है - 'दादी मां ने हम सभी को प्रेरणा दी है कि अपनी अभिरुचि पूरी करने में उम्र का कोई बंधन नहीं होता है। उम्र चाहे कितनी भी हो, जीवन जीने का जज़्बा होना चाहिए!'
 OMG : बर्थडे केक काटते इस एक्टेस के बालों में लग गई आग, देखें वो हादसा

OMG : बर्थडे केक काटते इस एक्टेस के बालों में लग गई आग, देखें वो हादसा

अमेरिकी टीवी पर्सनेलिटी, फैशन डिजाइनर और टीवी एक्टेस निकोल रिची (Nicole Richie) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में निकोल रिची जन्मदिन का जश्न मना रही हैं. लेकिन इस वीडियो में कुछ ऐसा खौफनाक हादसा हो जाता है, जिसके बाद वह चीखने चिल्लाने लगती हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि निकोल रिची (Nicole Richie Video) अपने बर्थडे का केक काट रही हैं. वह जैसे ही मोमबत्तियां बुझाने के लिए झुकती हैं, उनके बालों को आग लग जाती हैं. वह खौफ से चिल्लाने लगती हैं.

निकोल रिची (Nicole Richie Instagram) के पति जोएल मैडन ने मजाक करते हुए लिखा है, 'यह तो हॉट है.' सिंगर कैटी पैरी ने भी इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, OMG. निकोल रिची रियलिटी सीरीज 'द सिम्पल लाइफ' से सुर्खियों में आई थीं. यह शो 2003 से 2007 तक चला था, और इसमें उनके साथ पेरिस हिल्टन भी थीं. यही नहीं, निकोल रिची दो नॉवेल भी लिख चुकी हैं और एक्टिंग के मोर्चे पर भी उन्होंने खूब काम किया है. जोएल मैडन और निकोल रिची की शादी 2010 में हुई थी और जोएल एक म्यूजिशन हैं. उनके दो बच्चे हैं. निकोल रिची लाइफस्टाइल ब्रांड हाउस हार्लो 1960 की भी संस्थापक हैं. 


 
 बिकिनी पहनकर रेत पर लेटी दिखी ‘बालिका वधू’ एक्ट्रेस अविका गौर, देखे वीडियो

बिकिनी पहनकर रेत पर लेटी दिखी ‘बालिका वधू’ एक्ट्रेस अविका गौर, देखे वीडियो

मुंबई। टीवी शो ‘बालिका वधू’ (Balika Vadhu) में कभी अहम किरदार प्ले करने वाली एक्ट्रेस अविका गौर (Avika Gor) इन दिनों काफी बोल्ड हो गई हैं, शो में जहां उनका किरदार काफी संस्कारी था वहीं बड़ी हो चुकीं अविका गौर (Avika Gor) अब रियल लाइफ में काफी बोल्ड देखी जा रही हैं, सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली अविका गौर (Avika Gor) ने हाल ही में अपनी काफी बोल्ड तस्वीरें इंटरनेट पर शेयर की हैं।

अविका इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रहीं हैं, तस्वीरों में काफी इंटेंस लुक देती दिखाई पड़ रही हैं, अविका गौर (Avika Gor) इन PHOTOS में समंदर किनारे रेत पर लेटी नजर आ रही हैं, अविका गौर (Avika Gor) अपने बोल्ड लुक में अंगड़ाइयां लेकर अदाओं से लोगों को दीवाना बना रही हैं।

एक्ट्रेस की ये तस्वीरें और रील्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो अविका (Avika Gor) को ‘बालिका वधू’ (Balika Vadhu) के बाद कलर्स के ही शो ‘ससुराल सिमर का’ (Sasural Simar Ka) में भी देखा गया था। इस सीरियल में भी उन्हें खूब पसंद किया गया था। अविका (Avika Gor) साउथ की भी कुछ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
मशहूर टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक के स्टाइलिश लुक ने सोशल मीडिया में लगाई आग, यहाँ देखे

मशहूर टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक के स्टाइलिश लुक ने सोशल मीडिया में लगाई आग, यहाँ देखे

नई दिल्ली: फेमस टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट की वजह से फैन्स के बीच काफी पॉपुलर हैं आए दिनों सोशल मीडिया पर उनका एक के बाद एक ग्लैमरस लुक देखने को मिलता है. हाल ही में उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर तीन खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं जो फैंस को काफी अट्रैक्टिव लग रही हैं. रुबीना का ये अंदाज देख फैंस उनकी जमकर सराहना कर रहे हैं. इस तस्वीर के साथ ही ये बैकग्राउंड उनकी तस्वीर पर चार चांद लगा रहा है.

स्टाइलिश लुक में दिखीं रुबीना
हाल ही में रुबीना दिलैक ने सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं इस तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रुबीना ने वाइन रेड कलर का क्रॉप टॉप पहना है. साथ ही स्किन टाइट जींस और खुले बाल उनपर काफी जंच रहे हैं. रुबीना की इस तस्वीर को 3 लाख से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है.

पॉपुलर फेस हैं रुबीना
आपको बता दें कि रुबीना दिलैक ने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रसारित हुए 'छोटी बहू' सीरियल से की थी. इस सीरियल से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था. वहीं अब वे शक्ति अस्तित्व के एहसास की सीरियल में नजर आ रही हैं. रुबीना बिग बॉस सीजन 14 की विनर भी रह चुकी हैं
.
 

 BREAKING : फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस का कार एक्सीडेंट में निधन, पानी में कार डूबने से हुई मौत

BREAKING : फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस का कार एक्सीडेंट में निधन, पानी में कार डूबने से हुई मौत

मराठी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस ईश्वरी देशपांडे का कार एक्सीडेंट में निधन हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक गोवा के बागा-कलंगुट में अभिनेत्री की कार हादसे के शिकार हो गई। इस दौरान कार में मौजूद उनके दोस्त शुभम देगडे की भी हादसे में मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक दोनों की मौत गहरे पानी में डूबने से हुई। पुलिस ने दोनों शव सोमवार को उत्तरी गोवा के अरपोरा इलाके में गहरे पानी में डूबी एक कार के अंदर से बरामद किया। 

25 वर्षीय एक्ट्रेस और उनके दोस्त शुभम ( 28) की मौत पर गोवा पुलिस ने बताया कि जिस कार से वे जा रहे थे वह तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर पानी में गिर गई। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि कार कौन चला रहा था। सेंट्रल लॉक बंद होने के कारण दोनों कार से बाहर नहीं निकल सके।

किसी क्लब में जाने की आशंका
पुलिस को दोनों के हाथ में रिस्टबैंड मिले हैं। पुलिस का मानना है कि दुर्घटना से एक रात पहले वह किसी क्लब में गए थे। शुभम देगडे पुणे के किर्कटवाड़ी इलाके के रहने वाले थे, जबकि ईश्वरी देशपांडे भी पुणे में ही रहती थीं। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों के परिजन पुणे से गोवा पहुंच गए हैं।

मराठी-हिंदी फिल्मों में अभिनय
ईश्वरी देशपांडे मराठी की जानी मानी एक्ट्रेस थीं और उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। हाल ही में ईश्वरी एक हिंदी और एक मराठी फिल्म में काम कर रहीं थी। उनकी मराठी फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी थी और जल्द ही यह फिल्म सिनेमा के परदे पर रिलीज होने वाली थी।

कई सालों से साथ थे ईश्वरी और शुभम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री ईश्वरी देशपांडे और शुभम देगडे पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे के साथ रिलेशन में थे। कहा जाता है कि दोनों ही एक-दूसरे को काफी समय से जानते थे। दोस्ती से शुरू हुआ यह रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदल गया। बताया जा रहा है कि अगले महीने दोनों सगाई करने वाले थे, लेकिन नए जीवन की शुरुआत से पहले ही दोनों की जिंदगी का इस तरह अंत हो गया। 
 
 पोर्न फिल्म केस में एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को सुप्रीम कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक

पोर्न फिल्म केस में एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को सुप्रीम कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक

पोर्न फिल्म केस (Porn Film Case) मामले में एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ (Gehana Vassisth) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने गहना वशिष्ठ  की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज करने के बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) के आदेश पर रोक लगा दी है. सुप्रीम कोर्ट ने गहना वशिष्ठ को आदेश दिया है कि जरूरत पड़ने पर वो जांच में शामिल होगीं.

पोर्न फिल्म केस (Porn Film Case) में मुंबई पुलिस ने फरवरी के महीने में एफआईआर दर्ज की थी. इसके बाद गहना वशिष्ठ (Gehana Vassisth)को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. हालांकि बाद में खराब स्वास्थ्य के आधार पर गहना को जमानत पर छोड़ दिया गया था.

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जब इस केस की जांच को आगे बढ़ाया तो उसमें एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) की संलिप्तता का पता चला. इसके बाद जांच में राज कुंद्रा और गहना वशिष्ठ के खिलाफ कुछ और धाराएं जोड़ी गई हैं , जिनमें जमानत मिलना काफी मुश्किल नजर आ रहा है.

गहना वशिष्ठ पर आरोप है कि उन्होंने अपनी अश्लील फिल्मों में जबरन लड़कियों से काम कराया और उनके न्यूड सीन शूट किए. गहना पर उनकी फिल्मों में काम करने वाली कुछ लड़कियों ने रेप करवाने के भी आरोप लगाए हैं. उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि गहना ही उन फिल्मों की डायरेक्टर थीं और बोल्ड सीन के नाम पर उन्होंने न्यूड सीन फिल्माए.

गहना, राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आ गई थीं. वे तब लोगों को इरॉटिक और पॉर्न वीडियो में फर्क समझाती नजर आई थीं. आपको बता दें कि वे वेब सीरीज ‘गंदी बात’ में बतौर एक्ट्रेस काम कर चुकी हैं