#VideoViral Adventures wedding in #Hunza Valley #Pakistan pic.twitter.com/ruhMmqwPYI
— Ghulam Abbas Shah (@ghulamabbasshah) October 1, 2021
मुंबई: आरएसएस के खिलाफ कथित टिप्पणी के आरोप में मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा स्थानीय वकील संतोष दुबे की शिकायत पर दर्ज किया गया है। जावेद अख्तर ने आरएसएस की तुलना तालिबान से की थी।
सार्वजनिक मंचों या फिर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड गीतकार जावेद अख्तर काफी सक्रिय रहते हैं। इसके अलावा वो अपनी बयानबाजी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। इस बार उनका बयान उनके लिए गले की फांस बन गया है। आरएसएस की तुलना तालिबान से करने के मामले में मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
स्थानीय अधिवक्ता संतोष दुबे की शिकायत पर मुलंद थाने में जावेद अख्तर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिकारी के अनुसार, भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि के लिए सजा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.
नई दिल्ली: अभिनेता शाहरुख खान के बेटे को ड्रग के मामले में 7 अक्टूबर तक NCB की रिमांड पर भेजा गया. आर्यन खान और अन्य दो लोगों को कोर्ट ने 7 अक्टूबर तक एनसीबी की कस्टडी में रहने का फैसला सुनाया है. आर्यन खान की कोर्ट पेशी में मजिस्ट्रेट, एनसीबी और आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे के बीच लंबी बहस हुई है. बताया जा रहा है कि सतीश मानशिंदे ने करारा जवाब एनसीबी को दिया है. मजिस्ट्रेट ने एनसीबी से आर्यन की कस्टडी को लेकर सवाल किया. एनसीबी का कहना है कि उन्हें आर्यन खान की कस्टडी की जरूरत इसलिए है, क्योंकि वह पता लगाना चाहते हैं कि उन्हें पार्टी में क्यों बुलाया गया था और वह किन केबिन में रुके थे. इसपर सतीश मानशिंदे ने कहा - आर्यन खान को शिप में ड्रग्स बेचने की जरूरत नहीं है. वह शिप में क्यों गए थे इसमें एनसीबी का कोई काम नहीं. आर्यन चाहे तो पूरा शिप खरीद सकते हैं.'
सुनवाई में प्रॉसिक्यूशन ने कहा है कि आर्यन खान के फोन से ड्रग्स के बारे में और भी चैट्स मिली है. कुछ चैट 21 जुलाई की हैं तो कुछ पुरानी हैं. चैट्स इ अनजान लोगों से गांजे के बारे में बात हुई है. प्रॉसिक्यूशन ने मजिस्ट्रेट को यह चैट्स दिखाई भी हैं. आर्यन खान की व्हाट्सएप चैट में पैसों की लेनदेन का खुलासा भी हुआ है. चैट में सामने आया है कि उन्होंने बैंक ट्रांजैक्शन के लिए कैश की मांग की है. एनसीबी ने कहा- चैट्स में कई कोड नेम पाए गए हैं और उसका पता लगाने के लिए कस्टडी की जरूरत होगी. सबका सामना करना पड़ता है. एनसीबी ने आगे कहा- लिंक और नेक्सस को उजागर करने के लिए हिरासत की जरूरत है. ड्रग्स तस्करों के साथ व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक चैट की जा रही है. इस मामले में अभी भी छापेमारी चल रही है. आर्यन खान के एनसीबी रिमांड में कहा गया है कि उनके फोन में तस्वीरों के रूप में चौंकाने वाली आपत्तिजनक चीजें मिली हैं. एनसीबी ने 11 तारीख तक और हिरासत की मांग की थी. बताया जा रहा है कि आर्यन के फोन से पिकचर्स चैट के रूप में कई लिंक्स मिले हैं, जो इंटरनेशनल ड्रग्स ट्रैफिकिंग की ओर इशारा करते हैं.
एक लड़के ने ऐसी शादी की है कि उसकी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। इस लड़के ने किसी लड़की से नहीं बल्कि कुकर के साथ शादी की है। इतना ही नहीं इस लड़के ने शादी के चार दिन बाद ही कुकर से तलाक भी ले लिया है। अब इस लड़के की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
दरअसल, यह मामला इंडोनेशिया से सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां के रहने वाले खोइरुल अनम ने अपने सोशल मीडिया पर जब तस्वीरें पोस्ट की तो सब हैरान रह गए क्योंकि इस लड़के ने बकायदा कुकर के साथ शादी रचाई। इन तस्वीरों में लड़का कुकर को थामकर शादी वाले कपड़े पहनकर खड़ा है। जैसे ही लड़के ने पोस्ट शेयर की, लोग इसे जमकर शेयर करने लगे।
तस्वीरों को पोस्ट करते हुए खोइरुल अनम ने लिखा कि मैंने अपने चावल पकाने वाले कुकर से शादी करने का फैसला किया क्योंकि यह निष्पक्ष, आज्ञाकारी, प्यार करने वाला और खाना पकाने में मदद करने वाला है। इसलिए मैंने इसे अपना लिया है। लेकिन चार दिन बाद ही अनम ने कुकर से तलाक ले लिया, उन्होंने फेसबुक पर ही तलाक की घोषणा की।
तलाक की घोषणा करते हुए अनम ने बताया कि यह केवल चावल ही पका सकता है, इसलिए तलाक की घोषणा करता हूं। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग ट्रोल भी करने लगे। कुछ लोगों ने इसे स्टंट बताया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनम इंडोनेशिया में एक फेमस हस्ती हैं जो अपने फॉलोअर्स के मनोरंजन के लिए अजीबोगरीब स्टंट करते रहते हैं। इन्हें वहां सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी कहा जाता है।
मुंबई: लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में नट्टू काका लोकप्रिय किरदार निभाने वाले घनश्याम नायक का आज निधन हो गया है। नट्टू काका काफी दिनों से गले के कैंसर से पीड़ित थे। पिछले साल उनका इसी सिलसिले में ऑपरेशन भी हुआ था। मगर वो कैंसर से उबर नहीं पाए और रविवार को उनका निधन हो गया। तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में उनका किरदार काफी लोकप्रीय था।
नई दिल्ली | अभिनेता मनोज बाजपेयी के पिता राधाकांत बाजपेयी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। रविवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। कुछ हफ्ते पहले ही तबीयत बिगड़ने पर राधाकांत बाजपेयी को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की खबर सुनते ही उनके गांव में शोक की लहर है। वह बिहार के बेतिया शहर के पास एक छोटे से गांव बेलवा के रहने वाले थे।

शूटिंग रोककर पिता से मिलने पहुंचे थे
सितंबर महीने में मनोज बाजपेयी के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उस वक्त अभिनेता केरल में शूटिंग कर रहे थे। जैसे ही उन्हें इस बारे में बता चला शूटिंग रोककर वह परिवार के पास पहुंचे थे। जब पिता की तबीयत में थोड़ा सुधार हुआ तो मनोज बाजपेयी शूटिंग पर लौटे।
पिता के सपने को किया पूरा
मीडिया से हाल ही में बातचीत करते हुए मनोज बाजपेयी ने कहा था कि उनके पिता ने उन्हें हमेशा पहले पढ़ाई पूरी करने की सलाह दी। मनोज ने कहा, ‘18 साल की उम्र में मैं बिहार के एक गांव से दिल्ली आया। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी ज्वॉइन किया। ग्रेजुएशन खत्म किया जो कि मेरे पिता का सपना था। वह नहीं चाहते थे कि मैं अपनी पढ़ाई छोड़ूं। मैं वाकई चाहता था कि उनके सपनों को पूरा करूं और किसी तरह मैंने कोर्स खत्म कर लिया और डिग्री ली।‘
नई दिल्ली | पाकिस्तान के मशहूर कॉमेडियन उमर शरीफ ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 66 साल की उम्र में उमर ने अपनी आखिरी सांस ली। याद दिला दें कि बीते साल दिल की बाईपास सर्जरी के बाद से ही उनकी तबीयत ठीक नहीं रहती थी।
कैंसर से जारी थी जंग
जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के लेजेंड्री कॉमेडियन और टीवी जगत की जानी मानी हस्ती उमर शरीफ की कैंसर से जंग जारी थी। ऐसे में इलाज के लिए उन्हें एयर एंबुलेंस से कराची से वॉशिंग्टन ले जाया जा रहा था, लेकिन अचानक तबीयत अधिक बिगड़ जाने के कारण जर्मनी में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी। वहीं के एक अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। गौरतलब है कि उमर शरीफ भारत के पॉप्युलर कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में गेस्ट जज बनकर, नवजोत सिंह सिद्धू और शेखर सुमन के साथ नजर आए थे।
सितारे और फैन्स दे रहे श्रद्धांजलि
उमर के निधन पर आम फैन्स के साथ ही साथ सेलेब्स भी दुख जाहिर कर रहे हैं। कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी उमर शरीफ को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इसके साथ ही कई और फैन्स ने भी उन्हें याद किया है।
Urvashi Rautela Hot Photoshoot- बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) सोशल मीडिया पर अपने फैंस को अपडेट देती रहती हैं. उर्वशी की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हैं. यही वजह है कि उनकी फोटो सोशल मीडिया पर आती नहीं कि सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है. को यूं ही हॉट एक्ट्रेस नहीं कहते. आए दिन वे बोल्ड फोटोशूट कराती हैं.
इस बार उर्वशी ने फिर कुछ ऐसा ही किया है. उर्वशी (Urvashi Rautela) ने अपनी ताजा तस्वीरों में गोल्डेन शिमरी ड्रेस पहनी है. इन तस्वीरों में वो गोल्डन गर्ल जैसी लग रही हैं. खुले बालों में उर्वशी का स्टाइल भी देखने वाला है.
उर्वशी की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो उर्वशी अपकमिंग वेब सीरीज़ इंस्पेक्टर अविनाश में नज़र आएंगी.
सोशल मीडिया में शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो खूब देखे जाते हैं. इनमें कुछ वीडियो ऐसे ही भी होते हैं जो आते ही छा जाते हैं. इस समय एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है. वीडियो विवाह में जीजा और साली के मजाक से जुड़ा है, जिसे अभी तक हजारों बार देखा जा चुका है और सैकड़ों ने इसे पसंद किया है. कुछ सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर बैठे हैं, तभी जूता चुराने के लिए दूल्हे मिया की साली भी वहां पहुंच गई. आमतौर पर दूल्हे के जूते तब उठा लिए जाते हैं जब वो देख नहीं रहा होता है और यहा उसका ध्यान कहीं और होता है.
मगर इस वीडियो में ऐसा कुछ नहीं है. साली जूते चुराने के लिए स्टेज पर सीधे दुल्हे के पास पहुंच गई और जूते देने के लिए कहा. इस दौरान जब दूल्हे ने जूता देने से इनकार कर दिया साली उसकी गोद में ही बैठ गई. वीडियो में ये दृश्य देखना खूब मजेदार लगता है. इसमें देखा जा सकता है कि जब अकेले बात नहीं बनती तब दूल्हे का साला भी वहां पहुंच गया और बहन की मदद करने लगा. इसके बाद साली ने खुद दूल्हे के जूते उतार लिए और वहां से लेकर चलती बनी.
मजेदार वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं. वीडियो इंस्टाग्राम (Instagram) पर brides_special नाम के यूजर ने अपने पेज पर भी शेयर किया है.
यहां देखें वीडियो-
नई दिल्ली: फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ने अपने डांस स्टेप्स से फैन्स के दिलो में खास जगह बनाई है, लेकिन उनका स्टाइल और लुक देख फैंस उनके दीवाने हो गए हैं. नोरा का इंस्टाग्राम हैंडल उनकी नई और खूबसूरत तस्वीरों से भरा पड़ा है. बीते दिनों उनका रेड आउटफिट में फोटोशूट फैंस को काफी पसंद आया था. वहीं अब नोरा एक डिजाइनर गाउन में फोटो शेयर किया है. इस लुक के साथ ही उनके खुले बाल ड्रेस पर चार चांद लगा रहे हैं. फैंस इस पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं.
जमकर वायरल हो रही है तस्वीर
वायरल हो रहीं नोरा फतेही की इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर की कटिंग में ड्रेस पहनी हुई है. हाथ में ब्रेसलेट और खुले बाल उनपर काफी जंच रहे हैं. इस हाई थाई स्लिट में नोरा ने फैंस के दिलों को जीत लिया है. पोस्ट पर कमेंट और लाइक की बारिश हो रही है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'आप कुछ भी पहनो सुंदर दिखती हो' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा 'ड्रेस चूहे ने कुतर दी क्या ?'
बड़े प्रोजेक्ट कर काम कर रही हैं नोरा
बता दें कि नोरा इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं. हाल ही में उनकी फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' रिलीज हुई थी. इस फिल्म से उन्होंने खूब वाहवाही लूटी. 'दिलबर' और 'गर्मी' जैसे गानों से उन्होंने अपनी खास पहचान बनाई है. बता दें कि नोरा बिग बॉस के घर का हिस्सा भी रह चुकी हैं.





महाराष्ट्र में जब से सिनेमाघर खोले जाने को हरी झंडी मिली है, तभी से मेकर्स लगातार फिल्मों का ऐलान कर रहे हैं. ऐसे में अब इस लिस्ट में संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी भी शामिल हो गई हैं. हाल ही में गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज डेट सामने आई है.
संजय लीला भंसाली ने भी आलिया भट्ट और अजय देवगन अभिनीत फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. लंबे समय से इस फिल्म के रिलीज का फैंस इंतजार कर रहे थे, बता ये ये मूवी 2022 के जनवरी में पर्दे पर रिलीज होने वाली है.
आपको बता दें कि संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटिड फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी अगले साल 6 जनवरी 2022 को रिलीज होने वाली है. यानी कि साफ है आलिया भट्ट फैंस को गंगूबाई के जरिए नए साल का नायाब तोहफा देने वाली हैं. वहीं, फिल्म को नए साल पर रिलीज काफी फायदा भी मिल सकता है.
आपको बता दें कि गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर पहले तक ये खबरें थीं कि फिल्म को दीवाली पर भंसाली रिलीज करेंगे, लेकिन मेकर्स ने सरप्राइज देते हु्ए फिल्म को नए साल पर रिलीज करने का ऐलान किया है. वैसे दीवाली के मौके पर रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी भी रिलीज होने वाली है. वैसे बता दें कि फिल्म का टीजर कोरोना की दूसरी लहर के आने से पहले रिलीज हुआ था, लेकिन कोविड के कारण फिर से लगे लॉकडाउन से फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया था.
इतना ही नहीं आपको बता दें कि गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट के अलावा अजय देवगन कैमियो करते नजर आएंगे. फिल्म में अजय का काफी खास रोल होने वाला है. इसके अलावा फिल्म को भंसाली व जयंतिलाल गड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं. आपको बता दें कि आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म से हर किसी को खासा उम्मीदे हैं. फिल्म में आलिया के अलग तरह के रोल में दिखाई देने वाली हैं. इस फिल्म के लिए आलिया ने काफी मेहनत भी की है. हालांकि फिल्म कुछ वक्त पहले विवादों में भी आई थी, अब देखना होगा फिर से रिलीज डेट सामने आने के बाद क्या इसको लेकर बवाल होगा?







