BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 परपोते का मुंह देखने से पहले हुई बुजुर्गों की मौत, आशीर्वाद देने पहुंचा दादा-दादी का भूत

परपोते का मुंह देखने से पहले हुई बुजुर्गों की मौत, आशीर्वाद देने पहुंचा दादा-दादी का भूत

भूत-प्रेत (Real Life Ghost) होते हैं या नहीं, इसे लेकर लंबे समय से बहस चलती आ रही है. जहां कुछ लोग सुपरनेचुरल पावर (Supernatural Power) पर यकीन करते हैं, वहीं कुछ इसे सिर्फ वहम मानते हैं. ऐसे कई वीडियोज सामने आते हैं, जिनमें भूत कैद (Ghost Captured In Camera) होने का दावा किया जाता है. ऐसा ही एक वीडियो हाल में एक मां ने यूके से पोस्ट किया. इस महिला का दावा है कि उसके बेटे से मिलने उसके दादा-दादी का भूत आया था. उसने वीडियो में भूत को भी कैद किया.

चेरिल सकॉट (Cheryl Scott) नाम की इस महिला ने अपने बेटे के बेबी मॉनिटर में कैद हुआ एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में चेरिल का बेटा आराम से सोता नजर आ रहा है. लेकिन थोड़ी देर के बाद कैमरे में दो हाथ हिलते नजर आए. इसके तुरंत बाद अपने आप कैमरे का मुंह दूसरी तरफ घूम गया. चेरिल का कहना है कि ये हाथ उसके दादा-दादी का है जो वहां अपने परपोते से मिलने आए थे.

चेरिल अपने पति रोबर्ट थोररट के साथ कुछ समय पहले ही दूसरे घर में शिफ्ट हुई. उनके आने से पहले ये घर चेरिल के दादा-दादी का था. चेरिल ने हाल ही में अपने तीसरे बेटे को जन्म दिया था और परिवार सहित इस घर में रहने आई थी. कुछ समय घर के बुजुर्गों की मौत हो गई थी. बुजुर्गों की मौत के बाद चेरिल फैमिली के साथ यहां रहने लगी. कैमरे में हिलते हाथ देख चेरिल ने कहा कि उसके दादा-दादी उसके बेटे को आशीर्वाद देने आए थे.

चेरिल अपने पति और 18 साल की बेटी अलीशा और 13 साल के बेटे इमोगन के साथ 2019 में यहां शिफ्ट हुई थी. इसके बाद इसी घर में उसने तीसरे बेटे को जन्म दिया. चेरिल के दादा-दादी की मौत एक साल पहले हो गई थी. वो अपने परपोते का मुंह नहीं देख पाए थे. चेरिल मुताबिक़, शायद इसी वजह से मौत के बाद वो वहां उससे मिलने और उसे आशीर्वाद देने आए थे.
 सिद्धार्थ शुक्ला को अंतिम विदाई देने श्मशान पहुंचीं शहनाज गिल, फूट-फूटकर रोती दिखीं

सिद्धार्थ शुक्ला को अंतिम विदाई देने श्मशान पहुंचीं शहनाज गिल, फूट-फूटकर रोती दिखीं

नई दिल्ली: सिद्धार्थ शुक्ला का बृहस्पतिवार को निधन हो गया. वह 40 वर्ष के थे. सिद्धार्थ के पार्थिव शरीर को अब कूपर अस्पताल से ओशिवारा श्मशान घाट लाया गया है. शांति पाठ के बाद सिद्धार्थ का अंतिम संस्कार किया जाएगा. श्मशान घाटे पर उनके साथी कलाकारों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है.
 
सिद्धार्थ की खास दोस्त शहनाज गिल भी श्मशान पहुंच चुकी हैं. मौके से उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शहनाज गिल का रो-रोकर बुरा हाल है उनकी हालत बिल्कुल भी ठीक नहीं लग रही है

शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला ने बिग बॉस से निकलने के बाद कई म्यूजिक वीडियो में साथ काम किया था. खबर ये भी थी कि दोनों जल्द ही एक वेब सीरीज में भी नजर आने वाले हैं. दोनों ही कलाकार सफलता की ऊंचाइयों को एक साथ छूते जा रहे हैं. पूरे देश में दोनों की खूब लोकप्रियता है
 
VIDEO: मालदीव में वेकेशन एन्जॉय करते दिखी मोनालिसा, यहाँ देखे विडियो

VIDEO: मालदीव में वेकेशन एन्जॉय करते दिखी मोनालिसा, यहाँ देखे विडियो

नई दिल्ली. भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस मोनालिसा जो अपने बोल्ड अंदाज की वजह से सोशल मीडिया में हमेशा सुर्खियां बटोरती रहती हैं, एक बार फिर से उनका ग्लैमरस अंदाज सोशल मीडिया में देखने के लिए मिल रहा है. अक्सर अपनी हॉट तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया में पोस्ट करने वालीं मोनालिसा ने मालदीव में छुट्टियां मनाने के दौरान का अपना एक और वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर किया है, जिसमें वे देखते ही बन रही हैं. फैन्स भी मोनालिसा के इस अंदाज पर लट्टू हुए जा रहे हैं.

मोनालिसा, जो कि इन दिनों छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव पहुंची हुई हैं, उन्होंने जो वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है, इसमें मालदीव के समुद्र में वे खूब मस्ती करती हुई दिख रही हैं. यहां वे अपने पति विक्रांत सिंह के साथ हैं. वीडियो में विक्रांत सिंह भी छुट्टियों का खूब मजा लेते हुए बड़े ही उत्साहित नजर आ रहे हैं. वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं. वे फायर और हार्ट इमोजी बनाकर मोनालिसा पर प्यार बरसा रहे हैं. बड़ी संख्या में फैन्स उन्हें बहुत ही खूबसूरत भी बता रहे हैं.

गौरतलब है कि मोनालिसा एक भोजपुरी अभिनेत्री जरूर हैं, लेकिन हिंदी शोज में भी वे इन दिनों खूब काम कर रही हैं. अभी कुछ ही दिनों पहले उन्होंने अपनी एक नई वेब सीरीज की शूटिंग भी पूरी कर ली है. नमक इश्क का, नजर और नजर 2 जैसे टीवी शोज में भी काम करके उन्होंने दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया है.
 

 BIG BREAKING: बिग बॉस फेम और टीवी एक्टर Siddharth Shukla की हार्ट अटैक से मौत

BIG BREAKING: बिग बॉस फेम और टीवी एक्टर Siddharth Shukla की हार्ट अटैक से मौत

बॉलीवुड जगत से बहुत ही दुखद खबर है. टीवी की दुनिया के जाने माने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) की मौत हो गई है. सिद्धार्थ शुक्ला की उम्र 40 साल थी. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है. हार्ट अटैक के बाद आज उन्हें मुंबई के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था जहां उनकी मौत हो गई.

उनके पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है.

सिद्धार्थ शुल्का को टीवी सीरियल बालिका वुध से पॉपुलैरिटी मिली. दुखद ये है कि इस सीरीयल की लीडिंग एक्ट्रेस प्रत्युषा बैनर्जी ने कुछ साल पहले सुसाइड कर लिया था. अब इस सीरियल के ये दोनों बड़े सितारे हमारे बीच नहीं रहे.

2008 में सिद्धार्थ शुक्ला ने सीरीयल बाबुल का अंगना छूट ना सीरीयल से किया था. बालिका वुध से फेमस होने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. वो दिल से दिल तक सीरियल में भी नज़र आए. बॉलीवुड में डेब्यू उन्होंने Humpty Sharma Ki Dulhania फिल्म से किया.

ये खबर मिलने के बाद पूरी इंडस्ट्री सदमे में है. उनके फैंस और चाहने वाले अपना दुख जता रहे हैं. बहुत ही कम उम्र में दुनिया छोड़कर जा चुके सुशांत सिंह राजपूत के गम से अभी लोग उबर नहीं पाए थे कि आज सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर ने देश को गम में डुबो दिया है.

बिग बॉस 13 से उन्हें बहुत ज्यादा प्रसिद्धि मिली. उनकी जोड़ी को पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल के साथ काफी पंसद किया गया. दोनों हाल ही में बिग बॉस ओटीटी में भी नज़र आए थे.

इसके अलावा सिद्धार्थ शुक्ला फियर फैक्टर-खतरों के खिलाड़ी सीजन 7 में नज़र आए थे. उन्होंने सावधान इंडिया और इंडियाज गॉट टैलेंट को होस्ट भी किया था. 

सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म 12 दिसंबर 1980 को मुंबई के हिंदु ब्राहम्ण परिवार में हुआ था. अपने मॉडलिंग के दिनों में ही उन्होंने अपने पिता को खो दिया था. 
Malaika Arora ने Salman Khan की उतारी ऐसी नक़्ल और फिर किया Dabbangg डांस, बोलीं - 'एक बार जो मैंने कमिटमेंट कर दिया तो....'

Malaika Arora ने Salman Khan की उतारी ऐसी नक़्ल और फिर किया Dabbangg डांस, बोलीं - 'एक बार जो मैंने कमिटमेंट कर दिया तो....'

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का खान परिवार से कितना गहरा ताल्लुक है ये हमें बताने की जरूरत नहीं. भले ही कागजों में आज रिश्ते खत्म हो चुके हों लेकिन कभी मलाइका खान परिवार की बहू थीं और सलमान खान (Salman Khan) की भाभी भी. अरबाज खान (Arbaaz Khan) से तलाक के बाद भी वो कई सदस्यों के साथ आज भी टच में हैं लेकिन सलमान खान का नाम उनके मुंह से ना के बराबर सुनने को मिलता है. लेकिन हाल ही में एक वीडियो सामने आई है जिसमें वो न केवल दबंग के हिट गाने पर डांस करती दिखीं बल्कि इसी फिल्म से सलमान खान के हिट डॉयलॉग को भी बोलती नजर आईं.


मलाइका ने बोला सलमान का हिट डॉयलॉग
मलाइका अरोड़ा इन दिनों एमटीवी सुपर मॉडल ऑफ द ईयर रियलिटी शो को जज कर रही हैं. जिसमें उनके साथ मिलिंद सोमन भी नजर आ रहे हैं. इसी रियलिटी शो की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसमे मलाइका एक कंटेस्टेंट से कह रही हैं एक बार जो मैंने कमिटमेंट की तो फिर मैं खुद का भी नहीं सुनती. वो आगे कहती हैं कि मैंने सुना है कि आप सलमान खान की बहुत बड़ी फैन हैं. और हां कहते ही मलाइका सीट से उठकर दबंग के टाइटल स़ॉन्ग पर डांस करने लगती हैं. ये देखकर हर कोई हंसने लगता है.
मलाइका ने दिया था फिल्म में सुपरहिट गाना
आपको बता दें कि दबंग फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म में मलाइका ने भी स्पेशल परफॉर्मेंस दी थी. वो मुन्नी बदनाम गाने में थीं जो जबरदस्त हिट रहा था. आज भी ये गाना मलाइका के हिट डांस नंबर में शामिल है. इसके बाद दबंग 2 मे भी मलाइक थीं जो 2012 में रिलीज हुई. हालांकि इसके कुछ सालों बाद ही मलाइका और अरबाज के रिश्ते में दरार आने लगी और दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया.
 

VIDEO: 'साथ निभाना साथिया' की गोपी बहु की इस विडियो ने  सोशल मीडिया में मचाया धमाल, यहाँ देखे

VIDEO: 'साथ निभाना साथिया' की गोपी बहु की इस विडियो ने सोशल मीडिया में मचाया धमाल, यहाँ देखे

नई दिल्ली. फेमस टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. टीवी पर संस्कारी बहू का किरदार निभाने वालीं देवोलीना रियल लाइफ में बहुत ग्लैमरस और स्टाइलिश हैं और इसका सबूत वे आये दिन अपनी तस्वीरें शेयर कर देती रहती हैं. इसी क्रम में देवोलीना का एक नया वीडियो सामने आया है, जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस अपनी कातिलाना अदाओं से फैन्स का दिल चुरा रही हैं.

वीडियो को देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें कभी पहाड़, कभी पूल तो कभी एक्ट्रेस खुद नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि देवोलीना ब्लैक कलर की मोनोकिनी पहन धड़ाम से पूल में जंप करती हैं और किसी जलपरी की तरह तैरने लगती हैं. वीडियो में देवोलीना की खूबसूरती देखते ही बन रही है. इसे शेयर करते हुए वे लिखती हैं, “यकीनन यह ढेर सारा प्यार, ताकत, हैप्पीनेस और काइंडनेस के साथ एक एक नई जर्नी की शुरुआत थी. मेरे रील्स गुरु को इसे इतना खूबसूरत बनाने के लिए धन्यवाद”.

देवोलीना भट्टाचार्जी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को कुछ ही घंटे में 48 हजार से भी अधिक लाइक्स आ गए हैं. लोग देवोलीना के वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. पोस्ट पर यूजर ‘गॉर्जियस', ‘हॉट', ‘ब्यूटीफुल' और ‘ग्लैमरस' जैसे कमेंट्स कर रहे हैं. बता दें, देवोलीना भट्टाचार्जी ‘साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हो गई थीं. देवोलीना को बिग बॉस के सीजन 13 में भी देखा गया था.
 

BREAKING: बॉलीवुड की इस दिग्गज एक्ट्रेस की तबीयत बिगड़ी, आईसीयू में कराया गया भर्ती...

BREAKING: बॉलीवुड की इस दिग्गज एक्ट्रेस की तबीयत बिगड़ी, आईसीयू में कराया गया भर्ती...

मुंबई। बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस और दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें मुंबई के हिन्दुजा अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।

हालांकि, अस्पताल के एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि निम्न रक्तचाप के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें तीन दिन पहले अस्पताल लाया गया था। वह अब ठीक हैं और काफी बेहतर हैं। चिंता की कोई बात नहीं है। आपको बता दें, दिलीप साहब के इंतकाल के करीब दो महीने के बाद सायरा बानो की तबीयत अचानक खराब हो गई। सायरा बानो पिछले 54 सालों से दिलीप कुमार के साथ पल-पल साये की तरह साथ रहीं, लेकिन उनके इंतकाल के बाद से वह काफी अकेली हो गई हैं।

 

 Video Viral: मल्लिका शेरावत ने पहनी ऐसी साड़ी की अब पहनावे पर फैंस ले रहे मजे

Video Viral: मल्लिका शेरावत ने पहनी ऐसी साड़ी की अब पहनावे पर फैंस ले रहे मजे

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत अपनी आउटफिट को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। हमेशा कम कपड़ों में दिखने वाली मल्लिका शेरावत  साड़ी पहने स्पाट हुईं। मल्लिका की साड़ी सोशल मीडिया में काफी सुर्खियां बटोर रही हैं।

वायरल वीडियो में मल्लिका शेरावत वैनिटी वैन से उतरती नजर आ रही हैं। इस दौरान फिल्मों में अपने हॉट और सिजलिंग लुक से लोगों को घायल कर चुकीं एक्ट्रेस को ब्लू कलर की रैपअप साड़ी में देखा जा रहा है।

हालांकि, ये वीडियो वायरल होते ही सुर्खियों में आ गया है और ट्रोलर्स एक्ट्रेस को आड़े हाथों लेने लगे हैं। कई यूजर्स ने तो मल्लिका को साड़ी के साथ एक्सपेरिमेंट ना करने तक की सलाह दे दी है।
 
VIDEO: उतरन' की मीठी की जबरदस्त डांस विडियो में सोशल मीडिया में मचाया धमाल, यहाँ देखे

VIDEO: उतरन' की मीठी की जबरदस्त डांस विडियो में सोशल मीडिया में मचाया धमाल, यहाँ देखे

नई दिल्ली. फेमस टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता ने सीरियल 'उतरन' से सुर्खियों में आई थी. 'उतरन' में टीना दत्ता ने मीठी और इच्छा का डबल रोल निभाया था. बेशक इन दिनों टीना दत्ता (Tina Dutta) किसी सीरियल में नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन 2020 में उनकी वेब सीरीज 'नक्सलबाड़ी' जी5 पर रिलीज हुई थी. बेशक टीवी की दुनिया से वह इन दिनों थोड़ी दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वह एक्टिव हैं, और अपने फैन्स के साथ जिंदगी की झलक पेश करती रहती हैं.

टीना दत्ता ने 'टच इट' सॉन्ग पर डांस किया है और इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. टीना दत्ता ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'आप इस पर डांस करने के लिए मजबूर हो जाएंगे, मेरे साथ रीमिक्स करें!' इस तरह टीना दत्ता ने फैन्स के साथ इस डांस वीडियो को शेयर किया है. इस पर फैन्स के साथ मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं. एक फैन ने 'वाउ' लिखा है तो दूसरे ने उन्हें प्रेटी डॉल बताया है.

टीना दत्ता ने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 'सिस्टर निवेदिता' से की थी. उन्होंने विद्या बालन की फिल्म 'परिणीता' में भी काम किया है. टीना को सीरियल 'उतरन' से लोकप्रियता मिली. शो में उनके सादगीभरी रोल की जमकर तारीफ हुई थी. टीना 'उतरन' के बाद 'डायन' और 'कर्मफल दाता शनि' में भी नजर आ चुकी हैं.
 

दीपिका और ऋतिक की 'फाइटर' की रिलीज डेट जारी

दीपिका और ऋतिक की 'फाइटर' की रिलीज डेट जारी

फिल्म फाइटर काफी समय से चर्चा में है और हो भी क्यों ना, इसके जरिए दर्शकों को पर्दे पर पहली बार दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की जोड़ी जो दिखने वाली है। अब इस फिल्म की नई रिलीज डेट भी फाइनल हो गई है, जिसके बाद दर्शकों का इंतजार और बढ़ गया है। जाने-माने फिल्म समीक्षक और व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है।


यह फिल्म पहले 30 सितंबर, 2022 को पर्दे पर आने वाली थी, लेकिन अब इसके लिए लंबा इंतजार करना होगा। यह फिल्म 2022 नहीं, बल्कि 2023 में दर्शकों के बीच आएगी। तरण आदर्श ने ट्विटर पर यह ऐलान किया। उन्होंने लिखा, दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन अभिनीत फिल्म फाइटर 26 जनवरी, 2023 को रिलीज होगी। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं और इसका निर्माण वायकॉम 18 स्टूडियो के बैनर तले किया जा रहा है।


फाइटर भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म होगी। इस फिल्म में ऋतिक का हाई वोल्टेज एक्शन होगा। वह एरियल स्टंट करते नजर आएंगे। ऋतिक अपने फिल्मी करियर में पहली बार पायलट की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। फिल्म में रोमांस, इमोशन और देशप्रेम सब एकसाथ देखने को मिलेगा। इस फिल्म का बजट 250 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। यह एक पैन इंडिया फिल्म होगी, जो हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में भी रिलीज होगी।


रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि फिल्म फाइटर की रिलीज से जुड़े डिजिटल, थिएटर और सैटेलाइट राइट्स वायकॉम 18 स्टूडियोज को मिल गए हैं। बताया जा रहा था कि सिद्धार्थ आनंद के मार्फिलक्स प्रोडक्शन हाउस के साथ वायकॉम की काफी महंगी डील हुई है। फिल्म के रिलीज राइट्स को लेकर निर्माता काफी समय से कई स्टूडियोज के साथ संपर्क में थे और आखिरकार यह बाजी वायकॉम 18 स्टूडियोज के हाथ लगी।
ऋतिक, सिद्धार्थ आनंद की फिल्म वॉर 2 में भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। वह फिल्म रामायण में रावण की भूमिका निभाने वाले हैं। ऋतिक सुपरहिट तमिल फिल्म विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक का भी हिस्सा हैं। दीपिका द इंटर्न के हिंदी रीमेक और फिल्म 83 में नजर आएंगी। फिल्म सर्कस में दीपिका मेहमान भूमिका निभाएंगी, वहीं, पठान में उन्हें शाहरुख खान के साथ मुख्य भूमिका में देखा जाएगा। वह शकुन बत्रा की फिल्म में भी काम कर रही हैं।

 मिस इंडिया यूनिवर्स का बड़ा आरोप, नशे में बनवाया Porn वीडियो

मिस इंडिया यूनिवर्स का बड़ा आरोप, नशे में बनवाया Porn वीडियो

वर्ष 2019 की मिस इंडिया यूनिवर्स रह चुकी परी उर्फ प्रियंका पासवान का एक पोर्न वीडियो वायरल हो रहा है जिसके बारे में परी का कहना है वह मॉडल हैं। मुंबई में काम के लिए गई थीं। वहां पर नशे में उसका वीडियो बना कर वायरल कर दिया गया है। अब मुंबई पुलिस इसकी जांच कर रही हैं।

वैसे परी पर उसके ससुराल वालों ने पोर्न वीडियो में काम करने का आरोप लगाया है जिस पर परी ने इसे साजिश करार दिया है। परी का कहना है कि उसने अपने पति पर दहेज का केस किया है इसलिए ससुराल वाले उसे बदनाम कर रहे हैं।

परी की शादी मई 2021 में नीरज कुमार से हुई थी। दोनों की पहचान फेसबुक के जरिये हुई और फिर दोनों ने शादी कर ली। शादी के तुरंत बाद ही दोनों के बीच विवाद होने लगे। इसी बीच परी ने अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करा दिया जिससे पति को जेल हो गई।

इधर परी के ससुराल वालों का कहना है कि जब उन्हें परी के पोर्न वीडियो के बारे में पता चला तो उन्होंने शादी से इंकार कर दिया था, लेकिन परी ने धमकी और दबाव के जरिये उनके बेटे से जबरदस्ती शादी करवा दी।

परी के ससुराल वालों का यह भी कहना है कि शादी से पहले परी की एक बेटी भी थी। जिस पर परी का कहना है कि यह बात उनके पति को पता है। परी का कहना है कि ससुराल वाले झूठे आरोप
लगाकर उनके सम्मान को ठेस पहुंचा रहे हैं।

परी का कहना है कि पोर्न वीडियो के मामले में वह पीड़िता हैं और मुंबई में उन्होंने केस दर्ज करा दिया है। यह काम उनसे धोखे में रह कर करवाया गया।
 एक्ट्रेस पायल सरकार को मिला डर्टी ऑफर, इस डायरेक्टर पर लगाए आरोप

एक्ट्रेस पायल सरकार को मिला डर्टी ऑफर, इस डायरेक्टर पर लगाए आरोप

बंगाल की फेमस एक्ट्रेस पायल सरकार (Bengali ActressPaayel Sarkar) ने शिकायत दर्ज करवाई है कि एक शख्स ने फेक आइडी बनाकर काम के नाम पर उन्हें डर्टी फिल्म का ऑफर दिया है. पायल का आरोप है कि उससे चैट करने वाला शख्स खुद को टॉलीवुड (Tollywood) का डायरेक्टर रवि किनागी (Ravi Kinagai) बता रहा था. रवि ‘अन्नदाता’, ‘चैंपियन, बॉन्डन’, ‘आई लव यू’, ‘लव स्टोरी’, ‘वॉन्टेड फेमस’जैसी कई हिट फिल्मों के डायरेक्टर हैं.

क्या है पूरा मामला
बता दें पायल सरकार बांग्ला टीवी इंडस्ट्री की नामी एक्ट्रेस हैं. उनकी सोशल मीडिया पर भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. इसी कारण उन्हें सोशल मीडिया साइट पर डायरेक्टर के कॉन्टेक्ट करने पर कोई शक नहीं हुआ. उन्हें टॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रवि किनागी के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, जिसके बाद दोनों की फेसबुक मैसेंजर पर बात शुरू हुई. उसने कहा कि वो अगली फिल्म में उन्हें लीड रोल देंगे. इस बीच बात करे हुए उस शख्स ने फिल्म के बदले में पायल से समझौता करने की बात कही, जिसे सुनकर  एक्ट्रेस हैरान हो गई और उन्होंने उस शख्स से बात बंद कर दी. इसके बाद पायल ने उस शख्स की चैट की स्क्रीनशॉर्ट्स अपने फेसबुक पर पोस्ट कर दी. इसे देखकर कुछ लोगों का कहना है कि ये आईडी फेक है. इसके बाद एक्ट्रेस ने पुलिस से संपर्क किया.इस मामले के बाद से टॉलीवुड इंडस्ट्री में हंगामा मचा हुआ है.

साइबर सेल में शिकायत की दर्ज
इस मामले के बाद बंगाली अभिनेत्री ने कोलकाता पुलिस के साइबर सेल में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके बाद से पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. अभिनेत्री पायल सरकार ने तुरंत ई मेल की सहायता से वो सारी चैट साइबर सेल को भेज दी. पायल ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को करीब 1 बजे उन्हें रवि किनागी के नाम से फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई. शख्स ने अपनी अगली फिल्म में उन्हें लेने के बारे में कहा और जब मैंने फिल्म की डिटेल्स पूछी, तो उन्हें प्रोफाइल से डर्टी पिक्चर की पेशकश की गई. फिलहाल मामले में बैरकपुर पुलिस कमिश्नर से मदद ली गई है और इस मामले की जांच चल रही है.
प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी  ग्लैमरस फोटोज, यहाँ देखे

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी ग्लैमरस फोटोज, यहाँ देखे

नई दिल्ली. प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है, सोशल मीडिया में अक्सर वे अपनी नई-नई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. इसी बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसे देखने के बाद उन्हें अपने फैंस की तरफ से तारीफें तो खूब मिल रही हैं, लेकिन इसकी वजह से सोशल मीडिया में वे बुरी तरह से ट्रोल भी हो गई हैं. प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक बड़ी ही ग्लैमरस फोटो शेयर की है, जिसे देखने के बाद यूजर्स अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं. निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा की फोटो पर परिणीति चोपड़ा ने कमेंट किया है और लिखा है, 'जीज! मिमी दीदी! क्या हो रहा है, इंस्टाग्राम पर फैमिली भी है. लाइक बटन को आंखें बद करके दबाने की कोशिश करें.'

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे बिकिनी पहनी हुईं नजर आ रही हैं. वे लेटी हुई हैं और उन्होंने सनबाथ लेते हुए अपनी ये सेल्फी ली है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- संडे इस तरह से. प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने भी इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया दी है और उन्होंने कमेंट में Yummy लिखा है. प्रियंका की इस तस्वीर को अब तक 6 लाख से भी अधिक लाइक्स मिल चुके हैं. प्रियंका चोपड़ा के फैंस फायर और हार्ट इमोजी बनाकर उन पर प्यार लुटा रहे हैं.

हालांकि, बड़ी संख्या में यूजर्स प्रियंका चोपड़ा को इसके लिए ट्रोल भी कर रहे हैं. कई यूजर्स ने यह लिखा है कि वे अपने संस्कारों को भूल गई हैं. वहीं, एक यूजर ने लिखा है कि, 'कर दिया भारत का नाम रोशन!'. प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अगली फिल्म सिटाडेल की शूटिंग कर रही हैं. आने वाले समय में वे जी ले जरा, मैट्रिक्स 4 और टेक्स्ट फॉर यू में भी नजर आने वाली हैं.
 

‘Bachpan Ka Pyaar' गाने पर क्यूट सी बच्ची के साथ Rubina Dilaik ने बनाई रील, देखें Video

‘Bachpan Ka Pyaar' गाने पर क्यूट सी बच्ची के साथ Rubina Dilaik ने बनाई रील, देखें Video

Bachpan Ka Pyaar Song: 'जाने मेरी जानेमन' गाना सोशल मीडिया पर हाल ही में खूब वायरल हुआ था. कई लोगों ने इस गाने पर रील बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. अब एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक ने भी इस गाने पर एक नई वीडियो बनाई है. इस वीडियो में रुबीना एक छोटे बच्चे के साथ ये गाना गाती दिखाई दे रही हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर नए-नए ट्रेंड्स ट्राई करने का शौक है. बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं.
शक्ति-अस्तित्व के एहसास की अभिनेत्री की सोशल मीडिया पर बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और वो अक्सर तस्वीरें और वीडियो साझा करती हैं. रुबीना ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो ट्रेंडिंग गाना ‘बचपन का प्यार’ की धुनों का आनंद लेती नजर आ रही हैं. वो इस वीडियो में अपने बिस्तर पर एक छोटे बच्चे के साथ ये गाना गाती हुई दिखाई देती हैं. वीडियो में जो छोटा सा बच्चा दिखाई दे रहा है वो बेहद ही क्यूट है. वीडियो में रुबीना पीले रंग की टी-शर्ट पहने नजर आ रही हैं. इस वीडियो को शेयर करने के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘वह क्यूटनेस से भरी हुई है. आप लोगों के लिए इवाना.’
 

 Bigg Boss 15 Ott: 'पास आओ मुझे किस करो', शमिता शेट्टी ने राकेश बापेट से की ये डिमांड

Bigg Boss 15 Ott: 'पास आओ मुझे किस करो', शमिता शेट्टी ने राकेश बापेट से की ये डिमांड

मुंबई. शमिता शेट्टी और राकेश बापट बिग बॉस 15 के पहले कपल बन रहे हैं। दोनों के बीच करीबियां घर के अंदर चर्चा का विषय बन गया है। शो का प्रोमो रिलीज हुआ है। इसमें वह शमिता शेट्टी को एक बार फिर से किस करते हुए नजर आ रहे हैं। 

बिग बॉस के प्रोमो के मुताबिक शमिता शेट्टी डाइनिंग एरिया में खाना खा रही हैं। इस दौरान राकेश बापट माइक्रोवेव में खाना गर्म करने जा रहे हैं। शमिता कहती हैं, 'खाना ज्यादा गर्म मत करो वरना हार्ड हो जाएगा।' राकेश इसके जवाब में कहते हैं कि 'और कुछ'। शमिता शेट्टी इस पर कहती कि, 'मेरे पास आओ और मुझे अभी किस करो' राकेश शमिता शेट्टी को किस करते हैं।' 
 

पहले भी किया था किस
राकेश बापट इससे पहले भी शमिता शेट्टी को कैमरे के आगे किस कर चुके हैं। दरअसल दिव्या अग्रवाल की ओर ध्यान देने से शमिता शेट्टी राकेश बापट से नाराज हो जाती है । शमिता ने राकेश को दूर से देखा और जब राकेश उसके पास लौटे तो उन्हें गुस्सा दिखाया। शमिता शेट्टी कहती हैं कि वह उससे बात करना नहीं चाहते हैं। शमिता शेट्टी का गुस्सा ठंडा होने के बाद राकेश उनसे खाने में एक बाइट मांगते हैं। राकेश शमिता को गले लगाते हुए किस करते हैं।

बेड में आने की कोशिश
राकेश और शमिता का एक वीडियो सामने आया था इसमें शमिता सुबह के वक्त बेड पर सो रही हैं, तभी राकेश बापत उनके बिस्तर पर जाकर उनके हाथ पर किस करते हैं। जिससे शमिता उठ जाती हैं। इसके अलावा राकेश बापट शमिता शेट्टी के बेड में आने की कोशिश करते हैं। शमिता उन्हें हटा देती है।

राकेश बापट शमिता शेट्टी से अपनी  पर्सनल लाइफ के बारे में भी बात करने से नहीं हिचकिचा रहे हैं। राकेश ने कहा वाइफ रिद्धि डोगरा से तलाक लेने और फिर पिता की मौत ने उन्हें बुरी तरह तोड़ दिया। 
 OMG: अचानक घर की छत फाड़ निकला बालों से भरा मुंह, देखते ही चीखकर बाहर भागा कपल

OMG: अचानक घर की छत फाड़ निकला बालों से भरा मुंह, देखते ही चीखकर बाहर भागा कपल

दुनिया में कई तरह की अजीबोगरीब चीजें देखने को मिलती हैं. कुछ चीजें तो बेहद शॉकिंग (Shocking News) होती हैं. पहली नजर में इन चीजों को देख लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं. ऐसी ही एक कन्फ्यूजिंग स्थिति चीन (China) से सामने आई. यहां रहने वाले एक परिवार ने अपने घर की दीवार पर जो देखा, उसके बाद अच्छे-खासे इंसान को भी हार्ट अटैक आ जाता. दीवार के पीछे से अचानक बालों से भरा एक सिर झांकता नजर आया. पहले तो कपल वहां से चीखते हुए बाहर भाग गया. लेकिन इसके बाद जब हिम्मत कर वो अंदर गए तो उन्हें पूरा मामला समझ आया.

चीन के इस परिवार के लिए पूरा मामला किसी डरावनी मूवी जैसा था. मामला गुइझोऊ प्रान्त (Guizhou province) से 27 अगस्त को सामने आया. यहां एक परिवार ने अचानक अपने घर के ड्राइंग रूम में बालों से भरा सिर देखा. दरअसल, दीवार पर 8 इंच चौड़ा एक छेद था. इसे वेंटिलेशन के लिए छोड़ा गया था. लेकिन घर में रहने वाले इस कपल की बेटी ने मजाक-मजाक में इस छेद के अंदर अपना सिर डाल दिया. उसे पता नहीं था कि उसका सिर अंदर फंस जाएगा.

इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को घर में रेस्क्यू के लिए आए फायरफाइटर्स ने रिकॉर्ड किया. इसमें दीवार से लंबे-लंबे बाल वाला एक सिर झांकता दिखा. लड़की का सिर दीवार में बुरी तरह फंसा हुआ था. एक क्रू मेंबर ने छत की दूसरी तरफ से लड़की के सिर को धकेल कर बाहर निकालने की कोशिश की. लेकिन नाकामयाब रहे. इसके बाद दीवार को तोड़ने की कोशिश की गई. लेकिन उसमे भी असफल हुए. आखिरकार जब सिर में तेल लगाकर उसे बाहर धक्का दिया गया तो सिर निकल गया.

लड़की के रेस्क्यू में 40 मिनट का समय लगा. उसे तुरंत निकाल कर अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में उसकी जाँच की गई, जिसमें लड़की की नाक पर चोट सामने आई. इसके अलावा लड़की को कोई चोट नहीं लगी थी. लोगों ने जब लड़की की फोटोज देखी तो घबरा गए. एक शख्स ने लिखा कि अगर उसकी नजर ऐसी किसी चीज पर पड़ती तो उसे हार्ट अटैक आ जाता. कई लोगों ने इसे डरावनी मूवी का सीन बताया. लड़की का सिर निकल जाने की खबर से सभी ने राहत की सांस ली.
ULLU वेबसीरिज : ULLU एप्प पर इस दिन से स्ट्रीमिंग होने जा रही है एक नयी वेबसीरिज, देखें यहाँ विडियो

ULLU वेबसीरिज : ULLU एप्प पर इस दिन से स्ट्रीमिंग होने जा रही है एक नयी वेबसीरिज, देखें यहाँ विडियो

ULLU वेबसीरिज : ULLU पर नई वेबसीरिज Client No. 7   इस माह  31  अगस्त से स्ट्रीमिंग होगी। ULLU की इस मर्डर मिस्ट्री में अश्मित पटेल और लीना जुमानी लीड रोल में हैं। Client No 7 का ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसे पसंद किया जा रहा है। Client No 7 एक ऐसी खूबसूरत लड़की मोनिका लहरी की कहानी है जो एक मर्डर करने के बाद पुलिस को बुलाती है। एक हैंडसम पुलिस ऑफिसर राकेश चौबे घटनास्थल पर पहुंचता है। खूबसूरत लड़की को देख वह उसकी मदद करता है।

दोनों में एक लगाव पैदा हो जाता है और बात 'हद' पार हो जाती है। एक दिन पुलिस वाला उस स्थान पर पहुंचता है तो पता चलता है कि वह लड़की उस कॉटेज से चली गई है। वह एक चिठ्ठी छोड़ जाती है जिस पर लिखा होता है Client No.7। आखिर किसने मर्डर का प्लान बनाया और कौन अंत में पकड़ाया यह एक शानदार ट्विस्ट है।

इसके बाद कहानी में क्या मोड़ आता है? आखिर Client No 7 क्या बला है? क्या पुलिस वाला उस खूबसूरत लड़की को ढूंढ पाएगा? इनके जवाब मिलेंगे ULLU पर प्रसारित होने वाली सीरिज Client No 7 में। इसे ULLU Originals ने प्रोड्यूस किया है और Prashant Murli Gorey ने डायरेक्ट किया है।

BREAKING: बॉलीवुड के इस अभिनेता को NCB ने हिरासत में लिया, घर से मिले ड्रग्स, कई घंटों तक चली छापेमारी

BREAKING: बॉलीवुड के इस अभिनेता को NCB ने हिरासत में लिया, घर से मिले ड्रग्स, कई घंटों तक चली छापेमारी

NCB Detained Armaan Kohli: 70 और 80 के दशक में एक बाल कलाकार के तौर पर और फिर 90 के दशक में एक हीरो के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अभिनेता अरमान कोहली को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स से जुड़े एक मामले में हिरासत में ले लिया है.


एनसीबी ने आज दोपहर को अरमान कोहली के जुहू स्थित बंगले में छापेमारी की और कई घंटों की पूछताछ के बाद उन्हें अपनी जीप में बिठाकर ले गई. बताया जा रहा है कि अरमान के घर पर हुई छापेमारी के दौरान एनसीबी को कुछ मात्रा में ड्रग्स भी बरामद हुआ है. फिलहाल ड्रग्स की ये मात्रा कितनी है और अरमान कोहली का ड्रग्स मामले में और क्या कनेक्शन है, इसे लेकर अभी तक एनसीबी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है.
उल्लेखनीय है कि अरमान कोहली मुम्बई के जुहू स्थित विकास पार्क नामक सोसाइटी के बंगला नंबर 10 में अपने माता-पिता के साथ रहते हैं. इस सोसाइटी में कुल 17 बंगले हैं.
एनसीबी की 11 सदस्यीय टीम अरमान कोहली के बंगले में छापेमारी के दौरान मौजूद थी. बाद में शाम को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेडे़ भी शाम को अरमान कोहली से पूछताछ के लिए पहुंचे थे.

 

 हनी सिंह को कोर्ट से लगी फटकार, तबीयत ठीक ना होने की वजह से मांगी थी पेश होने से छूट

हनी सिंह को कोर्ट से लगी फटकार, तबीयत ठीक ना होने की वजह से मांगी थी पेश होने से छूट

मुंबई: बॉलीवुड सिंगर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) के खिलाफ उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा (domestic violence)का मामला दर्ज करवाया था. इसके बाद से बॉलीवुड सिंगर (bollywood singer)औऱ मशूहर रैपर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) इन दिनों बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं, जहां कुछ दिनों पहले ही उन्होंने फिर से फिल्मों में अपने धमाकेदार गानों के साथ वापसी की है वहीं दूसरी तरफ कुछ दिनों पहले ही उनकी पत्नी शालिनी तलवार (Shalini Talwar) ने हनी सिंह (Honey Singh) पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था और फिलहाल उन्हें कोर्ट में पेश होने का आदेश मिला है.

बॉलीवुड सिंगर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) के खिलाफ उनकी पत्नी शालिनी तलवार (Shalini Talwar)ने घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया था. शालिनी ने ‘घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम, 2005’ के तहत हनी सिंह के खिलाफ दिल्ली की तीस हजारी अदालत में केस दर्ज कराया था. जिसकी आज सुनवाई होनी थी. मगर हनी ने कोर्ट में पेश होने से छूट मांगी है.

हनी सिंह के वकील ने कोर्ट ने उनके पेश ना हो पाने की वजह की बताते हुए छूट मांगी है. उन्होंने कहा है कि हनी सिंह की तबीयत ठीक नहीं है. जिसकी वजह से इस सुनवाई में उन्हें पेश होने से छूट दी जाए. उन्होंने दिल्ली कोर्ट को विश्वास दिलाया है कि वह अगली सुनवाई में जरुर पेश होंगे.

तीस हजारी कोर्ट में दायर याचिका में शालिनी तलवार ने पति हनी सिंह (Honey Singh)पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. शालिनी का कहना है कि वह खुद को बाड़े में बंद जानवर की तरह महसूस करती है. शालिनी का कहना है कि ससुराल में उनसे क्रूर व्यवहार होता है. शालिनी तलवार के वकील संदीप कपूर और अपूर्ण पांडे के मुताबिक, शादी के बाद से ही उनके मुवक्किल शालिनी तलवार के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया जाता था.

 
 शादी में दूल्हा-दुल्हन ने स्टेज पर की ऐसी हरकत की अब Video हुआ वायरल

शादी में दूल्हा-दुल्हन ने स्टेज पर की ऐसी हरकत की अब Video हुआ वायरल

आए दिन सोशल मीडिया पर शादी के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। आजकल अपनी शादी में हर कोई खास बनना चाहता है। यहां तक कि दूल्हा-दुल्हन अपनी ही शादी में कई बार ऐसी हरकत करते हैं जिन्हें देखकर लोग दंग रह जाते हैं। आपने सोशल मीडिया पर शादी के कई सारे वीडियोज देखे होंगे। लेकिन क्या आपने कभी अपनी ही शादी में स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन को एक्सरसाइज करते हुए देखा है। 

इन दिनों एक ऐसा ही एक डियो सुर्खियों में है जहां फिटनेस फ्रीक कपल ने स्टेज पर एक साथ पुश-अप्स किए। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन अपने ब्राइडल लहंगे में औऱ दुल्हा शेरवानी पहने हुए स्टेज पर एक साथ पुश-अप्स करते हुए नजर आ रहे हैं। इस क्लिप को देखकर जहां एक तरफ फिटनेस के प्रति इनकी दीवानगी साफ तौर पर देखी जा सकती है वहीं दूसरी तरफ ऐसा लग रहा है कि अपनी शादी में वो सभी को फिट रहने का मैसेज दे रहे हैं। इस वीडियो में सबसे मजेदार बात ये है कि दूल्हा-दुल्हन के पुश-अप्स  के दौरान वायरल गाना बचपन का प्यार बज रहा है।

यदि आपको अपनी फिटनेस के लिए प्रेरणा की आवश्यकता है तो दूल्हा-दुल्हन का  पुशअप्स करते हुए यह वायरल वीडियो आपको प्रेरित कर सकता है। इंस्टाग्राम पर दूल्हा-दुल्हन के इस वीडियो को fit.arora नाम के एक यूजर ने शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा - जो कपल साथ में वेट लिफ्ट करते हैं वो शादी करते हैं।