BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 भाभी जी ने साड़ी में लगाए Govinda के गाने पर जबरदस्त ठुमके, लोग बोले..

भाभी जी ने साड़ी में लगाए Govinda के गाने पर जबरदस्त ठुमके, लोग बोले..

Sari Me Gadar: डांस वीडियो तो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तहलका मचाते हैं, पर इनमें कुछ ऐसे होते हैं जो लोगों की पहली पसंद बन जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इसमें एक महिला गोविंदा के मशहूर गाने ‘मक्खना’ पर डांस करती दिख रही है.
इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ने साड़ी पहनी है और वो अपने घर की छत पर है. देसी अंदाज में वो डांस कर रही हैं.
बैकग्राउंड में गोविंदा का मशहूर सॉन्ग ‘मक्खना’ चल रहा है. लोगों को सबसे ज्यादा जो बात पसंद आ रही है वो है उनके ठुमके और हावभाव.
वीडियो को इंस्टाग्राम पर radioactiveblossom अकाउंट से शेयर किया गया है.
देखें वायरल वीडियो-
 

बॉलीवुड के 2 बड़े सुपरस्टार शाहरुख खान और अक्षय कुमार साथ मे क्रिकेट खेलते हुये आए नज़र , फोटो वाइरल

बॉलीवुड के 2 बड़े सुपरस्टार शाहरुख खान और अक्षय कुमार साथ मे क्रिकेट खेलते हुये आए नज़र , फोटो वाइरल

नई दिल्ली: बॉलीवुड सितारे क्रिकेट खेलना खूब पसंद करते हैं, इसलिए कई बार फिल्म सेट से ऐसी तस्वीरें या वीडियो सामने आते हैं, जिसमें सितारे क्रिकेट खेलते दिखाई देते हैं, ऐसा ही एक तस्वीर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की सामने आई है, जिसमें दोनों सुपरस्टार सेट पर क्रिकेट खेलते दिख रहे हैं. शाहरुख और अक्षय की यह वायरल तस्वीर फिल्म 'दिल तो पागल है' (Dil Toh Pagal Hai) के सेट की है. फोटो में शाहरुख खान विकेटकीपिंग कर रहे हैं और अक्षय कुमार बैटिंग करते दिख रहे हैं|


शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की इस थ्रौबैक फोटो पर फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. तस्वीर में खास बात यह भी है कि सितारों ने चेयर को विकेट बनाया हुआ है. फोटो में शाहरुख ब्लैक शर्ट और ब्लू जींस में नजर आ रहे हैं. वहीं, अक्षय कुमार सफेट शर्ट और क्रीम कलर की पैंट में दिख रहे हैं. दोनों सुपरस्टार उस दौरान लंबे बालों में होते थे और ये फोटो में नजर आ रहा है. फिल्म 'दिल तो पागल है' में शाहरुख खान, अक्षय कुमार के साथ-साथ माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर भी नजर आए थे|

'52 गज का दामन' फेम हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार ने सोशल मीडिया पर विडियो शेयर कर लगाई आग, यहाँ देखिये विडियो

'52 गज का दामन' फेम हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार ने सोशल मीडिया पर विडियो शेयर कर लगाई आग, यहाँ देखिये विडियो

नई दिल्ली| फ़ेमस हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है, हाल ही मे उन्होने अपना एक विडियो साझा किया है. फैंस उनके लेटेस्ट वीडियो का बेसब्री से इंतजार करते हैं,  रेणुका पंवार के '52 गज का दामन (52 Gaj Ka Daman)' गाने ने फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है, 19 साल की रेणुका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, बता दें कि उनके पॉपुलर गाने '52 गज का दामन' को 1 बिलियन व्यूज पूरे हो चुके हैं| जिसके बाद उनकी पॉपुलेरिटी का ग्राफ तेजी से बढ़ा है|

 

 

 

 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दयाबेन आ चुकी हैं देवदास, जोधा अकबर जैसी कई बड़ी फिल्मों में नजर

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दयाबेन आ चुकी हैं देवदास, जोधा अकबर जैसी कई बड़ी फिल्मों में नजर

टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को हर उम्र के लोग बड़े ही चाव से देखना पसंद करते हैं। जिसमें दयाबेन और जेठालाल का किरदार सबसे ज्यादा फेमस रहा है।  इस बात को हर कोई जानता है कि जेठा लाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। लेकिन आपको बता दें कि दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी भी देवदास, जोधा अकबर जैसी कई बड़ी फिल्मों नजर आ चुकी हैं। 

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और ऋतिक रोशन की फिल्म जोधा अकबर दर्शकों को काफी पसंद आई थी। आपको बता दें कि इस फिल्म में दिशा वकानी भी एक छोटे से रोल में नजर आई थी। वह ऐश्वर्या राय बच्चन की दासी के रूप में नजर आई थी।  दिशा वकानी ने जोधा की दासी माधवी की भूमिका निभाई। जो जोधा के बादशाह अकबर के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद उसके साथ मुगलों के राज्य में चली गई थी।

शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय की बहुचर्चित फिल्म देवदास में ही दिशा वकानी नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में भी दिशा ऐश्वर्या राय की दोस्त के रूप में नजर आईं

आमिर खान की फिल्मन मंगल पांडे में भी दिशा वकानी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने फिल्म में एक वेश्या यास्मीन की छोटी भूमिका निभाई थी।

प्रियंका चोपड़ा और हरमन बावेजा की फिल्म लव स्टोरी 2050 में भी दिशा वकानी नजर आईं। यह फिल्म सिनमों घरों में अपना कमाल नहीं दिखा पाई थी। इस फिल्म में दिशा ने एक नौकरानी का किरदार निभाया था। 

अनुपम खेर  की 'नॉट सो पॉपुलर' फिल्म सी केके कंपनी में भी दिशा वकानी भी नजर आई थी। वह फिल्म में एक विधवा का किरदार में नजर आई थी। आपको बता दें कि इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, तुषार कपूर  जैसे एक्टर भी शामिल थे। 
‘Taarak Mehta Ka Ulta Chashma’ में 'अय्यर' का किरदार निभाने वाले Tanuj का छलका 'दर्द'

‘Taarak Mehta Ka Ulta Chashma’ में 'अय्यर' का किरदार निभाने वाले Tanuj का छलका 'दर्द'

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ulta Chashma) भारतीय टेलीविजन के पसंदीदा शो में से एक है. ये शो पिछले 12 सालों से टीवी पर सफलतापूर्वक चलता आ रहा है. इस साल शो ने 12 साल पूरे कर लिए हैं. हालांकि इन 12 सालों में कई किरदार शो छोड़कर चले गए. शो के हर किरदार को लोग पसंद करते हैं. इन्हीं में से एक हैं मिस्टर अय्यर का किरदार. जिन्होंने यह किरदार निभाया है उनका असली नाम तनुज महाशब्दे (Tanuj Mahashabde) है. शो में उनका नाम मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) के साथ जोड़ा जाता है, जो बबीता अय्यर की भूमिका निभाती हैं.
वैसे तो उनका किरदार मशहूर है, लेकिन लोग अक्सर उनसे उनकी सलामती के बारे में नहीं बल्कि मुनमुन के बारे में पूछते हैं. तनुज ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया. उन्होंने भावुक होते हुए बताया कि, कैसे लोग हमेशा उनकी रील लाइफ पत्नी बबीताजी जी बारे में पूछते हैं.
एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'रियल लाइफ में जब भी मैं कहीं जाता हूं तो लोग पूछते हैं कि बबीताजी कैसी हैं, कोई नहीं पूछता कि अय्यर कैसे हैं? अय्यर फेमस किरदार है लेकिन तनुज नहीं है. मैं चाहूंगा कि तनुज भी लोगों के बीच फेमस हों. मेरी पहचान एक कॉमेडी अभिनेता के रूप में हो. मैं समझता हूं कि अय्यर एक बड़ा किरदार है और इसलिए फेमस है लेकिन मेरा मानना है कि लोगों को उस व्यक्ति को भी जानना चाहिए जो अय्यर की भूमिका निभा रहा है.’
तनुज ने आगे कहा कि वह असल जिंदगी में भी अय्यर बन गए हैं. उन्होंने कहा, ‘मेरी आदतें, सोच, सब कुछ उस किरदार से प्रभावित होता है जिसे मैं शो में निभा रहा हूं. ये ऐसा हो गया है कि जब मैं घर आता हूं तो मुझे लगता है कि मैं काम पर हूं और जब मैं काम पर होता हूं तो मुझे लगता है कि मैं घर पर हूं.’
 

शादी कराते हुए पंडित ने लिया ब्रेक तो ये क्या करने लगे दूल्हा- दुल्हन, देखें वीडियो

शादी कराते हुए पंडित ने लिया ब्रेक तो ये क्या करने लगे दूल्हा- दुल्हन, देखें वीडियो

शादी जैसे कार्यक्रमों में कपल्स का अधिकतर समय मेहमानों से मुलाकात करने और बधाइयां लेने में निकल जाता है। हालांकि कई बार दूल्हा दुल्हन के जबरदस्त डांस वीडियो भी वायरल होते हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी कपल को मंडप में शादी के बीच खेलते देखा है।
दरअसल इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शादी करा रहे पंडित ने थोड़ी देर के लिए मंत्र उच्चारण रोका हुआ और इस दौरान दूल्हा दूल्हन जो कर रहे हैं वह मजेदार है। दरअसल दोनों बाटल फिल्प चैलेंज करते दिख रहे हैं और एक एक कर एक दूसरे को बॉटल फ्लिप कर खड़ी करने का मौका दे रहे हैं।


मेहमानों में से किसी ने कपल का ये वीडियो लेकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया और लोग इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर हजारों बार देखा गया और ढेरों लाइक आए। कोई इस कपल को क्यूट बता रहा है तो कोई कूल। वहीं कई लोग कह रहे हैं को दोस्त से शादी करने पर मंडप का माहौल ऐसा ही होता है।

 

 OMG: दुल्हन को गोद में उठाकर सरेआम कर डाला Kiss,  देखे वीडियो फिर क्या हुआ

OMG: दुल्हन को गोद में उठाकर सरेआम कर डाला Kiss, देखे वीडियो फिर क्या हुआ

सोशल मीडिया में इस बार दूल्हे का दुल्हन को सरेआम Kiss करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर वायरल होने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा हंसते और शरमाते हुए दुल्हन को अपने गोद में उठा लेता है और इसके बाद वह उसे गोद में ही लेकर घुमाने लग जाता है।
 

वहीं खुशी के मारे वह अपनी होने वाली पत्नी के गाल पर सरेआम किस कर लेता है। यह देखकर वहां खड़े लोग भी हूटिंग करने लग जाते हैं। दूल्हा रोमांटिक अंदाज में ही दुल्हन को गोद में लेकर उसके माथे पर चूमता है। इस दौरान कई लोगों ने इस पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
 
 बैलगाड़ी पर सवार होकर निकली बारात, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बैलगाड़ी पर सवार होकर निकली बारात, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर आए दिनों शादियों से जुड़े कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं. लेकिन इन दिनों एक ऐसा वीडियो सुर्खियों में छाया हुआ है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाएगा. सोशल मीडिया पर हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जहां बारात बैलगाड़ी में निकल रही है. बारात का यह वीडियो उत्तर प्रदेश के देवरिया का बताया जा रहा है. जहां बारात किसी कार, घोड़े या हाथी में नहीं निकल रही है बल्कि बैलगाड़ी से निकल रही है.
 

एक रिपोर्ट के मुताबिक खबर के मुताबिक, बारात देवरिया के कुशहरी गांव की है जहां दूल्हा तथा बाराती बैलगाड़ी में सवार होकर निकले. बैलगाड़ी में सवार बारात ने 35 किलोमीटर की दूरी तय की. इस दौरान बारात जैसे ही बाजार और मेन रोड से निकली तो इसे नजारे को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. इस बारात से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं.

 

चूहे के साथ खेलना महिला को पड़ा भारी, कर दी ऐसी हरकत कि...

चूहे के साथ खेलना महिला को पड़ा भारी, कर दी ऐसी हरकत कि...

Dress Main Ghusa Chuha: कई बार मौज-मस्ती में की हुई चीजें काफी महंगी पड़ जाती हैं. मस्ती में किए हुए मजाक कई बार काफी आफत लेकर आ जाती है. लोग कई बार जानवरों के साथ काफी मस्ती करते हैं. ऐसा ही कुछ एक महिला के साथ हुआ. महिला को मजाक करना काफी महंगा पड़ गया. महिला मजे से चूहे के साथ मस्त कर रही थी लेकिन उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उसके साथ ऐसा हो जाएगा.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क किनारे खड़ी एक महिला को नन्हा सा चूहा दिखता है तो वो उसे पुचकारने लगती है. चूहा उसके पास आता है औऱ कूदकर उसकी स्कर्ट में घुसने लगता है. डर के मारे महिला चीखते हुए स्कर्ट को संभालते हुए भागती है तो चूहा नीचे गिर जाता है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर failarmy नामक यूजर ने शेयर किया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है – जंगली जानवरो को उत्साहित नहीं करना चाहिए.
 

दोस्त के कंधे पर बैठकर जोश में नाचता हुआ जा रहा था दुल्हा, तभी हुआ कुछ ऐसा..

दोस्त के कंधे पर बैठकर जोश में नाचता हुआ जा रहा था दुल्हा, तभी हुआ कुछ ऐसा..

Gir Gaya Dulha: शादी किसी भी व्यक्ति के जीवन में बेहद महत्वपूर्ण दिन होता है. अपनी शादी को लेकर हर कोई उत्सुक रहता है. इस खुशी के मौके पर दूल्हा हो या दुल्हन सभी काफी जोश में रहते हैं. लेकिन कई बार यह जोश भारी पड़ जाता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों शादी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जहां जोश के चलते दूल्हे के साथ काफी फनी हादसा हो गया. सोशल मीडिया पर यूं तो शादी की कई फनी वीडियोज शेयर की जाती है. लेकिन इस वीडियो को देख कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे.
वीडियो की बात करें तो इसमें सड़क पर बाराती झुंड में नाच रहे हैं. तभी दूल्हे का दोस्त उसे कंधे पर चढ़ाए आता है औऱ डांस करने लगता है. कंधे पर चढ़े चढ़े दूल्हा भी मौज में नाच रहा है. आस पास बच्चे भी ढोल की थाप पर जमकर नाच रहे हैं. अचानक नजारा बदलता है औऱ दूल्हा दोस्त के कंधे से धड़ाम पीठ के बल नीचे जमीन पर जा गिरता है. उसके साथ उसका दोस्त भी जमीन पर गिर जाता है. आस पास के लोग तेजी से दूल्हे को उठाने के लिए आते है.
लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इस फनी वीडियो को official_niranjanm87 नामक यूजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.

देखे विडियो

 

Taarak Mehta: जानें जेठालाल की दुकान 'गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स' का कौन है असली मालिक? शूटिंग के लिए भाड़े पर देते हैं दुकान

Taarak Mehta: जानें जेठालाल की दुकान 'गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स' का कौन है असली मालिक? शूटिंग के लिए भाड़े पर देते हैं दुकान

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Gada Electronics Shop Real Owner: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) सालों से दर्शको का मनोरंजन कर रहा है. ऐसे में आझ हम आपको एक कमाल की बात बताते हैं. शो के मुख्य किरदारों में से एक जेठालाल गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स (Gada Electronics) दुकान के मालिक हैं और वो एक मशहूर व्यापारी का किरदार निभाते हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स (Gada Electronics) का असली मालिक कौन है.
गड़ा इलेक्ट्रोनिक्स (Gada Electronics) में जेठालाल की मदद नट्टू काका और बाघा करते हैं. इस दुकान को लगभग हर एपिसोड में दिखाया जाता है, रियल लाइफ में ये दुकान मुंबई के खार में स्थित है. इस दुकान के मालिक का नाम शेखर गड़ीयार है और पहले इस दुकान का नाम शेखर इलेक्ट्रॉनिक्स था.
शेखर गड़ीयार के मुताबिक गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से फेमस होने के बाद उन्होंने इसका नाम गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स ही रख दिया. मालिक ने ये भी बताया कि शो की वजह से उनकी ये दुकान बेहद मशहूर हो गई है और शो के चाहनेवाले अक्सर इस दुकान से सामना लेते रहते हैं. बता दें कि शो की शुरुआत साल 2008 में हुई थी और 12 सालों से लोगों का ये मनोरंजन कर रहा है.
 

साड़ी पहन लड़की ने लट्ठ-तलवार से दिखाई कलाबाजी, लोग हुए फैन, बोले- देसी मर्दानी

साड़ी पहन लड़की ने लट्ठ-तलवार से दिखाई कलाबाजी, लोग हुए फैन, बोले- देसी मर्दानी

Desi Mardani Video: पर्व-त्योहारों, मेलों में कलाबाजियां दिखाते लड़के तो बहुत दिख जाते हैं पर क्या आपने कभी किसी लड़की को ऐसा करते देखा है? वायरल हो रहा ये वीडियो इसीलिए खास है क्योंकि इसमें एक लड़की नौवारी साड़ी पहन ऐसे-ऐसे करतब दिखा रही है कि कोई भी इसका फैन हो जाए.
ये लड़की सड़क पर कलाबाजी दिखा रही है. पहले वो लट्ठ से करतब करती है और उसके बाद तलवार से. लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हो रहे हैं, साथ ही इस लड़की की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं.
वीडियो में दिख रहा है कि इस कला को देखने के लिए वहां लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा है. इस वीडियो को IPS रुपिन शर्मा ने ट्विटर पर शेयर किया. कैप्शन लिखा,
Watch अद्भुत..
देसी martial art
देखें वायरल वीडियो-
 

Viral video: दिल चीर के देख तेरा ही नाम होगा...पत्नी को यह कहना पड़ा भारी, अब जान बचाने को भाग रहा शख्स

Viral video: दिल चीर के देख तेरा ही नाम होगा...पत्नी को यह कहना पड़ा भारी, अब जान बचाने को भाग रहा शख्स

नब्बे के दशक में आई फिल्म रंग का गीत 'दिल चीर के देख तेरा ही नाम होगा' अपनी पत्नी के सामने बोलना एक पति को भारी पड़ गया है। पत्नी चाकू लेकर पति का दिल चीरना चाहती है। पत्नी के डर से पति हाईवे पर भाग रहा है। हाईवे पर हांफते हुए भाग रहे पति का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मामला आगरा का है। पत्नी से बचने के लिए भाग रहा पति कौन है अभी इसका पता नहीं चल सका है।
विकास पांडेय नाम के व्यक्ति ने अपने ट्विटर हैंडल पर 57 सेकेंड का वीडियो ट्वीट किया है। इस वीडियो में एक दाढ़ी वाला व्यक्ति हाईवे पर भागता दिख रहा है। वह व्यक्ति कह रहा है कि मुझे बचा लीजिए दोस्तों। मेरी बीवी मेरे पीछे पड़ी है। मेरी जान के लाले पड़े हुए हैं। मैं भाग आया हूं आगरा से बाहर। हाईवे पर भाग रहा हूं दोस्तो। मेरी बीवी मेरे पीछे पड़ी है। कल घर पर ऐसे ही बैठे हुए थे। मेरी बीवी ने मजाक में पूछ दिया कि मुझे कितना प्यार करते हो? मैं समझ नहीं पाया। मैंने बोल दिया कि दिल चीर कर देख तेरा ही नाम होगा। इसके बाद से वह चाकू लेकर पीछे पड़ी है। वह दिल चीरकर देखना चाहती है कि मैं उससे कितना प्यार करता हूं। मुझे बचा लीजिए दोस्तों।
पत्नी से बचने के लिए भाग रहे पति का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग लगातार इसे देख रहे हैं और लाइक के साथ रिट्वीट कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह फनी वीडियो है। इसे एक स्थान पर खड़े होकर ही कॉमेडी के लिए बनाया गया है। जबकि कुछ लोग वीडियो में दिख रहे व्यक्ति के चेहरे के भाव देखकर उसके पीड़ित होने का अंदाजा लगा रहे हैं।
अभी तक वीडियो में दिख रहे व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस तक भी वीडियो पहुंचा है। आगरा पुलिस का कहना है कि भाग रहा व्यक्ति आगरा का नाम ले रहा है। मगर, वह वीडियो और व्यक्ति कहां का है? अभी तक यह स्पष्ट नहीं है। वीडियो के आधार पर जानकारी कराई जा रही है।

देखे विडियो
 

  'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबीता जी को मिली सुप्रीम कोर्ट से राहत, जानिए क्या है पूरा मामला

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबीता जी को मिली सुप्रीम कोर्ट से राहत, जानिए क्या है पूरा मामला

मुंबई: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबीता जी यानी मशहूर एक्ट्रेस एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता को आज सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है, सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर रोक लगा दी है। दरअसल मुनमुन दत्ता का एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वो जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल कर रही थीं, जिसके बाद राजस्थान, एमपी, गुजरात, हरियाणा और महाराष्ट्र में दर्ज कराए गए थे, अब मुनमुन दत्ता को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए इन मामलों पर रोक लगा दी है।

मुनमुन दत्ता द्वारा जातिसूचक शब्द इस्तेमाल करने पर बवाल हो गया था और उनसे माफी की मांग उठने लगती थी, दरअसल अपने एक मेकअप ट्यूटोरियल वीडियो मुनमुन कहती दिख रही थीं मैं जल्द ही यूट्यूब पर अपना डेब्यू करूंगी और इसके लिए अच्छा दिखना चाहती हूं और इसके बाद वो एक जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करती हैं, मुनमुन दत्ता का ये वीडियो वायरल हो गया और उनके खिलाफ कई लोग एकट्ठे हो गए और माफी की मांग करने लगे। सोशल मीडिया पर भी मुनमुन दत्ता को ट्रोल किया जाने लगा।

मामला बढ़ता देख मुनमुन दत्ता ने माफी भी मांग ली थी। 10 मई को मुनमुन ने माफी मांगते हुए कहा कि वो अलग भाषायी क्षेत्र से हैं इसलिए उन्हें शब्द का सही मतलब नहीं बता था, उनका इरादा किसी को लेकर गलत बोलने का नहीं था वो सभी जाति और समुदायों का सम्मान करती हैं, उन्होंने कहा कि हर जाति और धर्म के लोगों का देश और समाज के विकास में काफी योगदान है।
 
'बाबा का ढाबा' के मालिक कांता प्रसाद ने की सुसाइड की कोशिश, हालत नाजुक

'बाबा का ढाबा' के मालिक कांता प्रसाद ने की सुसाइड की कोशिश, हालत नाजुक

नई दिल्ली: दिल्ली के बाबा का ढाबा वाले बुजुर्ग कांता प्रसाद ने शनिवार रात खुदकुशी की कोशिश की। उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अभी नाजुक बताई जा रही है। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कांता प्रसाद एक विडियो के बाद देशभर में चर्चित हो गए थे। उन्होंने पब्लिक से मिले मदद के पैसों से एक नया रेस्टोरेंट खोला था, लेकिन नुकसान के बाद करीब चार महीने पहले उसे बंद कर दिया था। पैसों की हेराफेरी के आरोप लगाने के बाद पिछले दिनों उनकी यूट्यूबर गौरव वासन से भी सुलह हो गई थी।

गुरुवार रात मिली थी पुलिस को सूचना
कांता प्रसाद दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में सड़क किनारे अपना ढाबा चला रहे थे। पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात पीसीआर को कॉल आई कि किसी ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो देखा कि 80 वर्षीय कांता प्रसाद हैं। कांता की पत्नी बादामा देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति पिछले कुछ दिनों से तनाव में थे।

सफदरजंग अस्पताल में भर्ती
टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक कांता प्रसाद ने शनिवार देर रात आत्महत्या की कोशिश की। उन्होंने नींद की गोलियां खाईं, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, कांता प्रसाद को तुरंत दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस इस मामले की आत्महत्या की कोशिश के नजरिए से जांच कर रही है।

लॉकडाउन में बंद हो गया था नया रेस्टोरेंट
कांता प्रसाद सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो के जरिए देशभर में चर्चा में आए थे। उनकी मदद के लिए कई लोगों ने मदद का हाथ बढ़ाया था, जिसके बाद उनकी आर्थिक स्थिति काफी बेहतर हो गई थी। कांता प्रसाद ने क्राउड फंडिंग से मिले पैसों से नया रेस्टोरेंट खोला था। इसमें उन्होंने दो शेफ और एक हेल्पर को नौकरी पर रखा था। लॉकडाउन में रेस्टोरेंट पर ताला लगने के कारण उन्हें काफी नुकसान हुआ था, जिसके बाद उन्होंने इसे बंद कर दिया था। बाबा के बेटे ने बताया था कि रेस्टोरेंट में खर्चे के अनुसार कमाई बेहद कम हो रही थी। रेंट, काम करने वाले लड़कों की तनख्वाह, बिजली और पानी का बिल भरना पड़ता था। रेस्टोरेंट खोलने में डेढ़ लाख से अधिक पैसे लगे थे। रेस्टोरेंट बंद होने के बाद हमने सारा सामान बेच दिया, जिससे 30 से 40 हजार रुपये मिले। बाबा के बेटे के अनुसार, रेस्टोरेंट में यदि महीने का खर्चा 2 लाख रुपये था तो कमाई सिर्फ 15 हजार रुपये हो रही थी।''

वीडियो से रातोंरात हो गए थे चर्चित
पिछले साल यूट्यूबर गौरव वासन ने बाबा का एक वीडियो बनाकर शेयर किया था, जिसमें कांता प्रसाद ने रोते हुए बताया था कि उनके दो बेटे और एक बेटी है, लेकिन कोई मदद नहीं करता है। वह और उनकी पत्नी दिनभर ढाबे पर खाना बनाकर बेचते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ कि रातों-रात बाबा की किस्मत बदल गई। बड़ी संख्या में लोग उनकी मदद के लिए सामने आए और ढाबे पर लंबी कतार लग गई। लोग उनके साथ एक फोटो खिंचाने के लिए उतावले होने लगे थे।
 एक्ट्रेस कोमल सिंह ने समर सिंह के गाने पर जमकर लगाए ठुमके, अब वीडियो हो रहा वायरल

एक्ट्रेस कोमल सिंह ने समर सिंह के गाने पर जमकर लगाए ठुमके, अब वीडियो हो रहा वायरल

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की एक्ट्रेस कोमल सिंह (Komal Singh) नई सेंसेशन बन चुकी हैं. कोमल सिंह अपनी खूबसूरती और अदाओं से लोगों को अपना फैन बना चुकी हैं. कोमल इंस्टाग्राम (Komal Singh Instagram) पर काफी एक्टिव हैं. वो अपनी बोल्ड एंड ब्यूटीफुल फोटोज और वीडियोज को अक्सर पोस्ट करती रहती हैं.हॉट एंड ग्लैमरस छवि के अलावा कोमल सिंह अपने डांस के लिए भी लाइमलाइट में रहती हैं. उनके इंस्टा रील पर पोस्ट किए हर डांस वीडियो (Komal Singh Dance Video) को दर्शकों से काफी प्यार मिलता है.

हाल ही में कोमल सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो (Komal Singh Instagram Reel) शेयर किया है जिसमें वो छत पर ब्लू शॉर्ट ड्रेस में समर सिंह (Samar Singh) के गाने ‘ककरी भईल बा कमरिया लपक के 2’ (Kakari Bhayil Ba Kamariya Lapak Ke 2) पर गजब डांस मूव्स दिखा रही हैं. कोमल सिंह के इस बवाल डांस वीडियो को अब तक 64000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 10 हजार के करीब लाइक्स आ चुके हैं.
 
फिल्म के रोल पर चर्चा के नाम पर होटल के कमरे में बुलाकर प्रोड्यूसर ने पूछा- क्या तुम मेरे साथ ...

फिल्म के रोल पर चर्चा के नाम पर होटल के कमरे में बुलाकर प्रोड्यूसर ने पूछा- क्या तुम मेरे साथ ...

मुंबई, बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता की हाल में ऑटोबायोग्राफी रिलीज हुई है। अपनी ऑटोबायोग्राफी में नीना ने फिल्मी दुनिया से जुड़ी कई अहम तथ्यों को लेकर खुलासा किया है। नीना गुप्ता ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में फिल्ड इंडस्ट्री के शुरुआती दिनों का जिक्र करते हुए कहा है कि एक प्रोड्यूसर ने मुझे फिल्म के रोल के लिए बात करने के लिए होटल में बुलाया था, यहां उन्होंने सीधे मुझसे पूछा कि क्या तुम रात बिताओगी? इतना सुनते ही मैं सन्न रह गई थी। बता दें कि नीना गुप्ता की ऑटोबायोग्राफी को एक्ट्रेस करीना कपूर द्वारा लॉन्च किया गया है।
जूम की एक रिपोर्ट के अनुसार इस दौर में नीना को साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक प्रोड्यूसर का फोन आया था। उन्होंने बताया कि फिल्म के रोल को लेकर प्रोड्यूसर आप से मिलना चाहते हैं। इस समय नीना ने मुंबई के जुहू में पृथ्वी थिएटर में अपना परफॉर्मेंस दे रही थी, परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद नीनी गुप्ता बताए गए पते पर पहुंची। लेकिन होटल के कमरे तक जाते-जाते नीना को ये लगने लगा था कि कुछ तो गड़बड़ है। एक समय तो ये भी लगा की प्रोड्यूसर से नहीं मिलना चाहिए, लेकिन फिर भी वो मुलाकात करने कमरे में पहुंची।
नीना ने अपने ऑटोबायोग्राफी में लिखा है कि होटल के कमरे में पहुंचने के बाद प्रोड्यूसर ने पहले तो कई एक्टर्स के नाम गिनाए, जिनको उन्होंने लॉन्च किया था। लेकिन जैसे ही प्रोड्यूसर से पूछा कि मेरा रोल क्या होगा, तो वे एक छोटे से रोल की बात करने लगे, जो मुझे पसंद नहीं आया। मुझे एक्ट्रेस की दोस्त का रोल दिया गया था। इतना सुनते ही मैने कहा कि सर मुझे चलना चाहिए, मेर दोस्त इंतजार कर रहे हैं। तो वे शॉक्ड हो गए।
नीना ने आगे लिखा है कि जब मैंने जाने के लिए कहा तो वह शॉक्ड हो गए और पूछ लिया कि कहां जाना है। फिर उन्होंने हड़बड़ाते हुए पूछा कि क्या तुम यहां रात बिताओगी? इस पर नीना को लगा कि जैसे किसी ने सिर पर बर्फ की बाल्टी डाल दी हो उन्होंने लिखा कि इससे मेरा खून सूख गया।
 

Video Viral: घूंघट में भाभी का कमरतोड़ डांस, देख लोग बोले- कसम से...कमरिया लॉलीपॉप लागेलू

Video Viral: घूंघट में भाभी का कमरतोड़ डांस, देख लोग बोले- कसम से...कमरिया लॉलीपॉप लागेलू

Bhabhi Ka Dance: अगर आपने अभी तक हाई-फाई डांस वीडियोज देखे हैं तो अब एक देसी वीडियो देखिए. इसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. वजह है इसमें डांस करती महिला, जिसने घूंघट ले रखा है. लोग इस वीडियो पर मर-मिटे जा रहे हैं.
ये महिला साड़ी पहनकर इस अंदाज में डांस कर रही है कि बड़े-बड़े डांसर फेल हो जाएं. इसका नाम है रंजना सिंह. वीडियो का बैकग्राउंड देखकर समझ आता है कि ये अपने घर में ही वीडियो शूट कर रही हैं. इनके वीडियो ठेठ देसी अंदाज में होते हैं.
लोगों को इनकी जो अदा सबसे पसंद आ रही है वो है साड़ी में गजब की कमर लटकाना. कमर हिलाकर ये ऐसा डांस करती हैं कि कोई भी इनका फैन हो जाए.
वीडियो को इंस्टाग्राम पर इन्होंने अपने अकाउंट से शेयर किया है.
देखें वीडियो-

 

 Video : जानिए आखिर किसके लिए भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने वीडियो पोस्ट कर लिखा 'आई लव यू'

Video : जानिए आखिर किसके लिए भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने वीडियो पोस्ट कर लिखा 'आई लव यू'

सोशल मीडिया (Social Media) पर हमेशा एक्टिव रहने वाली अक्षरा का ये वीडियो (Akshara Singh Video) भी उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. वीडियो में ब्लू ड्रैस पहने वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं. इसमें अक्षरा का कृति सेनन (Kriti Sanon) के गाने 'चल वहां जाते हैं' (chal wahan jaate hain) पर परफॉर्मेंस फैंस को खासा पसंद आ रहा है. गाना अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने गाया है,  जिसपर अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के संजीदा एक्सप्रेशन और डांस स्टेप कमाल लग रहे हैं. अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर ये रील वीडियो शेयर किया है, जिसपर अभी तक 42000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. अक्षरा ने इस वीडियो के साथ लिखा- ‘आई लव यू’. वीडियो पर कई सारे कमेंट भी आ रहे हैं.
 

इससे पहले भी अक्षरा का एक वीडियो (Akshara Singh Video) उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा था. इसमें वो मीका सिंह (Mika Singh) और नीति मोहन (Neeti Mohan) के गाने ‘पिया मोरे’ पर लिप सिंक कर रही थीं. गाने में उनके एक्सप्रेशन हमेशा की तरह दमदार दिख रहे थे. अक्षरा के इस गाने के बाद लोग उनके दीवाने हो रहे थे. वीडियो को अभी तक करीब 3 लाख व्यूज मिल गए हैं. वीडियो में कैप्शन में लिखा है ‘अगर ये वीडियो आपको पसंद आया हो तो हार्ट इमोजी के साथ कमेंट करें’. फैंस भी कमेंट करने में कोई कंजूसी नहीं कर रहे हैं और खूब कमेंट भेज रहे हैं.
 
साक्षी मलिक अपनी खूबसूरत तस्वीरों से सोशल मीडिया पर मचा रही हैं धमाल

साक्षी मलिक अपनी खूबसूरत तस्वीरों से सोशल मीडिया पर मचा रही हैं धमाल

 

लीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और सनी सिंह की फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के फेमस गाने 'बम डिगी डिगी' में नजर आ चुकीं साक्षी मलिक इन दिनों अपनी खूबसूरत तस्वीरों और बोल्ड लुक को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। साक्षी ने कार्तिक आर्यन अभिनीत फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' से ही बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की।

 


सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस अपने लुक से फैंस को अक्सर इम्प्रेस करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस साक्षी मलिक एक बार फिर अपनी हॉट अंदाज की तस्वीरों के चलते सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं, उनके फैन्स उनकी इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।
 

मॉडल और एक्ट्रेस साक्षी मलिक के इंस्टाग्राम पर बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं और प्रशंसकों को उनके स्टाइल स्टेटमेंट से प्यार है। साक्षी के इंस्टाग्राम हैंडल पर करीब 4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। साक्षी के इंस्टाग्राम हैंडल पर ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न तक साक्षी का हर अंदाज देखने को मिलता है। साक्षी मलिक अपने कातिलाना अंदाज से फैन्स को दीवाना बना रही हैं।

साक्षी मलिक की तस्वीरें वायरल होते ही इंटरनेट पर तहलका मचाती हैं। वायरल तस्वीरों में साक्षी पूल किनारे नजर आ रही हैं। साक्षी की ये तस्वीरें तेज़ी से वायरल हो रही हैं। उनके फैन्स के लिए एक्ट्रेस की इन तस्वीरों से नजरें हटाना मुश्किल है।
 

साक्षी मलिक का जन्म 22 जनवरी 1993 को उत्तरप्रदेश के कानपुर में हुआ था। उत्तर प्रदेश के कानपुर की साक्षी मलिक मॉडलिंग में अपना करियर बनाने के लिए मुंबई शिफ्ट हो गईं। साक्षी ने अपने करियर की शुरूआत टीवी विज्ञापनों के माध्यम से की थी।

जिसके बाद फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटीÓ फिल्म के एक गाने 'बॉम डिग्गी डिग्गीÓ ने उन्हें रातों रात बॉलीवुड का एक चमकता हुआ सितारा बना दिया। इस गाने में वह कुछ सेकंड के लिए नजर आई थी लेकिन चश्मों के साथ उनकी खूबसूरती को देख हर कोई उनका दीवाना हो गया था। इस गाने के रिलीज़ होने के बाद उनके सोशल मीडिया पर फोल्लोवर एकदम से ही बढऩे शुरू हो गए। अभिनेत्री अपने बॉलीवुड डेब्यू के बाद से ही सुर्खियों में रही हैं।
 
 

साक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और कभी भी अपने प्रशंसकों को अपनी तस्वीरों से प्रभावित करने का मौका नहीं छोड़ती हैं। साक्षी को यात्रा करना और तस्वीरें पोस्ट करना बहुत पसंद है।

साक्षी मलिक इंटरनेट पर सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक है। अपने शानदार फिगर और मनमोहक मुस्कान के लिए जानी जाने वाली साक्षी मलिक अपने प्रशंसकों को लुभाना जानती हैं। इंटरनेट पर परफेक्ट आई कैंडी, साक्षी मलिक ने अपने हॉट और बोल्ड अवतार से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
 

कई तस्वीरों में साक्षी मलिक अट्रैक्टिव आउटफिट पहने हुए समुद्र के किनारे मस्ती करते हुए दिख रही हैं। हालही में साक्षी मलिक ने सोशल मीडिया पर अपनी वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। साक्षी मलिक सोशल मीडिया पर अपनी इन खूबसूरत तस्वीरों से हंगामा मचा रही हैं। इस ड्रेस में साक्षी अपनी परफेक्ट फिगर से बॉलीवुड सुंदरियों को मात देती नजर रही हैं।

अभिनेत्री साक्षी मलिक इस फोटो में स्ट्रैपलेस ऑरेंज ड्रेस में अपने गॉर्जियस लुक्स के साथ अपने फैन्स को एंटरटेन करते हुए नजर आ रही हैं। साक्षी की इन फोटोज को खूब लाइक मिल रहे हैं। साक्षी ने अभी तक अपने किसी भी नए प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है और उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए उनके फैन्स को बेसब्री से इंतजार है।