BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बड़े सीनियर ऐक्टर के साथ रोमांस इतना आसान नहीं था: प्रियल महाजन

बड़े सीनियर ऐक्टर के साथ रोमांस इतना आसान नहीं था: प्रियल महाजन

टीवी के मशहूर शो में शुमार 'मोलक्की के मुख्य किरदार प्रियल महाजन और अमर उपाध्याय की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। इस शो की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसकी लीड ऐक्ट्रेस प्रियल महाजन जोकि सिर्फ 19 साल की हैं और वह शो में अपने से दोगुने उम्र के ऐक्टर अमर उपाध्याय की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। प्रियल से जब पूछा गया कि ऑन स्क्रीन उम्र में इतने बड़े सीनियर ऐक्टर के साथ रोमांस करने में परेशानी हुई तो इस पर ऐक्ट्रेस ने कहा, 'इतना आसान नहीं था सब।

'मोलक्की ऐक्ट्रेस प्रियल महाजन ने शो में अमर उपाध्याय के साथ रोमांटिक सीन को लेकर खुलकर बात की। प्रियल ने कहा, 'शुरू में परेशानी होती थी, लेकिन मेरे को- ऐक्टर अमर उपाध्याय बहुत अच्छे हैं और वह हमेशा मुझे सपोर्ट करते हैं।
 

'मोलक्की शो में प्रियल एक युवा लड़की का किरदार निभा रही हैं। जिसकी शादी दो बच्चों के पिता के साथ हो जाती है। शादी के बाद पूर्वी यानी प्रियल और वीरेंद्र प्रताप सिंह की जिंदगी किस तरह बदल जाती है। शो की कहानी इसी के इर्द- गिर्द घूमती नजर आएगी।
 

प्रियल से जब पूछा गया कि उन्हें कभी भी इस बात को लेकर परेशानी हुई? तो इस पर प्रियल कहती हैं, 'अमर सर मेरे से बड़े हैं, लेकिन मुझे उनसे बात करते हुए कभी भी अजीब नहीं लगता। हम सीन पहले डिस्कस कर लेते हैं।

प्रियल महाजन ने खुलासा किया कि कुछ रोमांटिक सीन बस आंखों से करने होते थे। यह मेरा पहला शो हैं मैं हर दिन कुछ सीख रही हूं।
पिंक बिकिनी में Video शेयर करके Kiara Advani ने दिखाया अपना बोल्ड अंदाज, कहा 'मिस कर रही हूं...'

पिंक बिकिनी में Video शेयर करके Kiara Advani ने दिखाया अपना बोल्ड अंदाज, कहा 'मिस कर रही हूं...'

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक कियारा आडवाणी की फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ रही है. कियारा आडवाणी आए दिन सोशल मीडिया पर अपने दिलकश वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. पिछले कुछ दिनों से कियारा अपने मालदीव ट्रिप को बुरी तरह मिस कर रही हैं और इसी वजह से वह अपने पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं. अब कियारा का एक और वीडियो सामने आया है और आते ही यह वायरल हो गया है.
कियारा ने हाल ही में अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह पिंक कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं. इस वीडियो में बेहद लाइट मेकअप में कियारा आडवाणी की खूबसूरती किसी को भी मोह लेगी. कियारा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'सनशाइन और टैन की कमी महसूस हो रही है'
 

  फल समझकर हेलमेट खा गया हाथी, सोशल मीडिया में वायरल हुआ विडियो

फल समझकर हेलमेट खा गया हाथी, सोशल मीडिया में वायरल हुआ विडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक हाथी बाइक पर टंगे हेलमेट को फल समझकर उसे खा लेता है। दरअसल, यह घटना गुवाहाटी की है। यहां से एक हैरान कर देने वाली और अजीबोगरीब घटना हुई जब एक जंगली हाथी को हेलमेट खाते देखा गया। असम की राजधानी गुवाहाटी में सतगांव आर्मी कैंप में ये अजीबोगरीब घटना घटी है।

हाथी ने हेलमेट को सूंड से उठाया और मुंह में रख लिया। इस पूरी घटना को एक शख्स ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया। वह शख्स यह कहते हुए सुना जा रहा है कि अरे वह मेरा हेलमेट खा गया। वीडियो में दिख रहा है हाथी सेना के शिविर में खड़ी बाइक के पास पहुंचा और उसने हेलमेट को अपनी सूंड से खींचकर निकाल लिया। इसके बाद बाइक वहां अकेली खड़ी रह गई।
 
 महाभारत फिल्म में द्रौपदी का रोल निभाएंगी रिया चक्रवर्ती!  नए अंदाज में दिखाई जाएगी कहानी

महाभारत फिल्म में द्रौपदी का रोल निभाएंगी रिया चक्रवर्ती! नए अंदाज में दिखाई जाएगी कहानी

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत केस से चर्चा में आने वाली और सुशांत की एक्स रह चुकी रिया चक्रवर्ती को अब महाभारत से प्रेरित एक फिल्म में काम का ऑफर आया है जिसमें वह द्रौपदी बन सकती हैं
 
खबर के मुताबिक 'मेरे डैड की मारूति' में काम करने वाली रिया एक बड़े बजट की फिल्म में द्रौपदी का रोल निभाएंग। अखबार के मुताबिक यह बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है जिसमें महाभारत और द्रौपदी के कैरेक्टर के विभिन्न आय़ामों को दिखाया जाएग। उन्होंने बताया कि यह फिल्म आज की दुनिया के हिसाब से बनाया जाएगा, इसलिए यह फिल्म मॉडर्न और कंटेंपरेरी होग। उन्होंने बताया कि द्रौपदी का रोल रिया को ऑफर किया गया है लेकिन अभी बहुत ही शुरुआती स्तर पर इसकी बातचीत हो रही है।
 कंगना रनौत की बेहद हॉट और सिजलिंग फोटो ने लगाई सोशल मीडिया पर आग, खुद को बताया हॉट संघी

कंगना रनौत की बेहद हॉट और सिजलिंग फोटो ने लगाई सोशल मीडिया पर आग, खुद को बताया हॉट संघी

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत वो एक्ट्रेस हैं जो देश में चल रहे हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय देती है. कंगना अपने बयानों की वजह से हर दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती है. और कई विवादों का भी सामना करती है, लेकिन कभी भी वो अपनी बात से पीछे नहीं हटती. हालांकि इस बार उनके चर्चा में रहने की वजह उनके बयान नहीं बल्कि कुछ और है.
दरअसल हाल ही में कंगना ने सोशल मीडिया पर अपनी बेहद हॉट और सिजलिंग फोटो शेयर की है. जो काफी वायरल हो रही है.इन सेक्सी फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने एक बहुत ही खास कैप्शन लिखा जो काफी सुर्खियां बटोर रहा है. कंगना ने कैप्शन में खुद को हॉट संघी बताया है. बता दें कि कंगना ने ये पोस्ट उस ऑडियो के वायरल होने के बाद की है. जिसमें संघ से जुड़े लोगों के लिए कई सारी आपत्तिजनक बातें बोली गई है.

 
वहीं दूसरी फोटो को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा कि, हॉट संघी. दरअसल इस पोस्ट से कंगना ने उस वायरल आडियो को जवाब दिया है जिसमें एक महिला कह रही थी किस संघी 'हॉट' नहीं होते. वहीं इससे पहले कंगना ने सोशल मीडिया पर खुद को सबसे ज्यादा टैक्स देने वाली ऐक्ट्रेस बताया था. उन्होंने साथ में ये भी लिखा था कि, पिछले साल उन्हें कोई काम नहीं मिला जिसकी वजह से इस बार वो सिर्फ आधा टैक्स ही दे पाई हैं.
 
VIDEO: उर्वशी रौतेला ने होटल में की ये गलती, वीडियो वायरल होने पर मांगनी पड़ी माफी

VIDEO: उर्वशी रौतेला ने होटल में की ये गलती, वीडियो वायरल होने पर मांगनी पड़ी माफी

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला हमेशा से अपने एक्टिंग और सोशल मीडिया के जरिये कई लोगो को अपनी वो आकर्षित किया है अपने सोशल मीडिया के जरिये वो अपने फैंस से डायरेक्ट बात भी करती हैं. हाल ही में उर्वशी रौतेला ने एक वीडियो अपलोड किया था जिसमे एक फैन उनसे काफी नाराज़ दिख रहा है. जिसके वजह से उर्वशी ने उस फैन का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर की और कहा कि वो खुद उन सभी फैंस से मिलेंगी जो उन्हे मिल नहीं पाए. उर्वशी रौतेला का ये व्यक्तित्व हमेशा से उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ाता रहा है.


आपको बता दे की उर्वशी रौतेला अपनी शूटिंग के लिए इंडिया से बहार टबिलिसि में शूट करने गयी थी लेकिन शूटिंग के बाद जब वो अपने होटल पहुंची तब उनकी तबीयत खराब होने के कारण वो अपने होटल में आराम कर रही थीं. सूत्रों के मुताबिक उर्वशी इस बात से अनजान थी की उनके 50-60 फैंस होटल के नीचे पिछले 72 घंटे से बिना सोये इंतज़ार कर रहे थे. लेकिन जब वो होटल से बहार निकली तब उन्हें पता चला की फैंस उनका इंतज़ार कर रहे थे. उर्वशी को जल्दी कई दूसरी जगह जाना था इसीलिए कुछ ही फैंस के साथ उन्होंने फोटो क्लिक कराई और वह से वो चली गयी. बात यही नहीं रुखी कुछ नाराज़ फैंस जिनसे उर्वशी मिल नहीं पायी उन्होंने एक वीडियो बनाया और सोशल मीडिया साइट पर अपलोड कर जब उर्वशी ने इस बात को नोटिस किया तब उन्होंने सभी से माफ़ी मांगी और उन सभी फैंस को आश्वासन दिया की वो जरूर उन सभी से मिलेंगी.


अभिनेत्री ने अपने इंस्टग्राम पर वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "मैं अपने तहे दिल से मेरे यूरोप के फैंस से माफ़ी चाहती हूँ, मेरी तबीयत खराब थी और मिल नहीं पाई, ये सभी के लिए है जिन्होंने मेरे लिए 72 घंटे इंतज़ार किया है मेरे होटल के बहार. मैं आप सभी से प्यार करती हूँ और मुझे चिंता भी है आपकी, जिसने भी ये वीडियो अपलोड किया है प्लीज उससे टैग कीजिये और मैं आप सभी से पर्सनली खुद मिलना चाहूंगी, मुझे बेहद अफ़सोस है और मैं आप सभी से क्षमा प्रार्थी हूं #love #urvashirautela”.


तो वहीं अगर उनकी आगामी प्रजेक्ट के बात करे तो उर्वशी रौतेला अपना तमिल डेब्यू एक बिग बजट सई फाई फिल्म जिसमे वो माइक्रोबायोलॉजिस्ट और आईआईटीअन की भूमिका में नजर आएंगी साथ ही ब्लैक रोज और थिरुतु पायल 2 में भी दिखाई देंगी. हिंदी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश जोकि की एक बायोपिक है उसमे वो अविनाश मिश्रा की वाइफ का किरदार निभाएंगी.
 

दूल्हे के दोस्त स्टेज पर पहुंचे, दुल्हन को घेरकर दिया ऐसा तोहफा, देखकर आ गई शर्म...

दूल्हे के दोस्त स्टेज पर पहुंचे, दुल्हन को घेरकर दिया ऐसा तोहफा, देखकर आ गई शर्म...

Dulhan Ka Tohfa: शादी-ब्याह का मौका हो तो दूल्हे के दोस्त खूब मजे करते हैं. ऐसा ही एक मजेदार वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. वीडियो में दूल्हे के दोस्त ऐसा तोहफा लाए दिख रहे हैं जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक सकेंगे. वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि शादी का स्टेज है, दूल्हा-दुल्हन बैठे हैं. तभी वहां दूल्हे के दोस्त पहुंचते हैं.
दूल्हे के दोस्त दुल्हन को तोहफा देते हैं और फिर उस तोहफे को खोलना शुरू कर देते हैं. यकीन मानिकए उनके दिए तोहफे को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे.
बाकी लोगों की छोड़िए, तोहफा देखकर दूल्हा भी हैरान दिख रहा है. हो भी क्यों ना, तोहफे है बेलन, चिमटा.
वीडियो को इंस्टाग्राम पर official_niranjanm87 अकाउंट से शेयर किया गया है.
देखें मजेदार वीडियो

 

 आज मार्वेल की नई सीरीज 'लोकी' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई,

आज मार्वेल की नई सीरीज 'लोकी' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई,

 मुंबई. आखिरकार फैंस का इंतेजार खत्म हुआ, डिज्नी प्लस हॉटस्टार ( disney plus hotstar) पर मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स की वेब सीरीज ‘लोकी’ (Loki) रिलीज हो गई है| सीरीज के मुख्य भूमिका में टॉम हिडलेस्टन (Tom Hiddleston) हैं| केट हेरॉन 'लोकी' के निर्देशक हैं और माइकल वाल्ड्रॉन मुख्य लेखक हैं. मार्वेल स्टूडियो की नई सीरीज ‘लोकी’ के पहले दो एपीसोड समीक्षकों को रिलीज से पहले ही मुहैया करा दिए गए. फैंस इसको लेकर कफी एक्साइटेड हैं|

टीवी इनसाइडर के साथ एक इंटरव्यू में टॉम (Tom Hiddleston) ने कहा, 'मुझे लगता है कि वास्तव में लोकी की तुलना करने के लिए दर्शकों के पास लोकी से बेहतर दृष्टिकोण है, क्योंकि दर्शकों ने द डार्क वर्ल्ड, रग्नारोक, इन्फिनिटी वॉर, और एंडगेम की घटनाओं को देखा है, जिसमें एक अकेला लोकी ही है जिसमें आत्म-जागरूकता नहीं है| वह बहुत ही भ्रमित और अस्थिर प्राणी है, वह अपने कम्फर्ट जोन से बाहर है, जैसे एक मछली पानी से बाहर आकर होती है. लोकी इससे बिल्कुल भी खुश नहीं है.'

आपको बता दें कि, टॉम हिडल्स्टन (Tom Hiddleston) ने यहां अपनी मशहूर सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ से भी बेहतर करने की कोशिश की है. ठीक 10 साल पहले 2011 में रिलीज हुई फिल्म ‘थॉर’ से एमसीयू से जुड़ने वाले टॉम हिडल्स्टन के पास खुद को नए सिरे से स्थापित करने का ये सुनहरा मौका है| 40 साल के हो चुके टॉम के करियर का ये सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट भी है|


इस वेब सीरीज के लिए एक अनोखी दुनिया बसाई गई है, जिसका न कोई आदि है और न कोई अंत. असल में यही इस सीरीज का असल रोमांच है. सीरीज आपको ये भी दिखाती है कि जिन चीजों के लिए एवेंजर्स और थानोस ‘एंडगेम’ तक भिड़े रहे, उनकी कीमत इस दुनिया में क्या है? सीरीज के बाकी कलाकार भी अपने अपने किरदारों के हिसाब से मेहनत करते दिख रहे हैं|

स्टंट करने के दौरान ही Sunny Leone भूल गईं अपनी लाइनें, ऊपर ही लटकी रहीं Watch Video

स्टंट करने के दौरान ही Sunny Leone भूल गईं अपनी लाइनें, ऊपर ही लटकी रहीं Watch Video

जब एक एक्शन पंच पैक करने और एक ही बार में अपनी लाइनें बोलने की बात आती है, तो सनी लियोनी का नाम बिल्कुल इस लिस्ट में आता है क्योंकि वे शूटिंग के दौरान बीच में ही अटक जाती हैं, अपनी लाइनें भूल जाती हैं. मंगलवार को पोस्ट की गई एक इंस्टाग्राम वीडियो क्लिप में, सनी केबल से बंधी हुई और एक स्टंट का प्रयास करती हुई दिखाई दे रही हैं, सीन में सनी को जमीन पर पड़े एक सह अभिनेता पर गिरना पड़ता है. केबल एडेड ड्रॉप सनी के उस आदमी से टकराने से पहले ही सनी रुक जाती हैं, क्योकिं सनी अपनी लाइनें भूल जाती हैं.
क्लिप में, वह अनिश्चित रूप से हवा में टंगी हुई दिखाई दे रही हैं, जब निर्देशक ने सनी को अपना संवाद बोलने के लिए कहा तो वह अपनी पंक्तियों को बोलना शुरू करती हैं और बीच में भूल जाती हैं.
सनी ने कैप्सन में लिखा, “आता मांझी सतकली” हालांकि उन्होंने यह साझा नहीं किया कि वह किस प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही हैं. उनके अन्य आगामी रोस्टर में मनोवैज्ञानिक थ्रिलर ‘शेरो’ और थ्रिलर श्रृंखला ‘अनामिका’ शामिल हैं. सनी पीरियड ड्रामा ‘द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव’ में भी नजर आएंगी.
 

जीजाजी का जूता चुराने आपस में भिड़ गईं सालियां, मच गई खींचतान, लोग बोले- वाह बेटे मौज कर दी

जीजाजी का जूता चुराने आपस में भिड़ गईं सालियां, मच गई खींचतान, लोग बोले- वाह बेटे मौज कर दी

शादियों में जूता चुराई की रस्म ऐसी होती है जिसमें सबसे ज्यादा मजा सालियों को आता है. जूता लौटाने की ऐवज में मोटी रकम जो वसूलती हैं. पर जूता चुराते-चुराते सालियां आपस में ही भिड़ जाएं, तो क्या कहेंगे. लेटेस्ट वीडियो में ऐसा ही दिखता है. वीडियो ऐसा है जिसे देखकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे. वीडियो में दूल्हा दिख रहा है और उसके जूते से चिपकी तीन-चार सालियां. सभी की सभी दूल्हे का जूता उतारने को खींचतान कर रही हैं. ये वीडियो इतना मजेदार है कि लोग इसे कई-कई बार देख रहे हैं. जूता छीनने की कोशिश करते हुए तो एक बार को दूल्हे का बैलेंस बिगड़ जाता है. पर वो गिरने से बच जाता है.
सोशल मीडिया पर ये वीडियो @tweetbyjounralist ने शेयर किया है. कैप्शन लिखा,
जीजा का जूता चुराने के लिए आपस में भिड़ीं सालियां
देखें मजेदार वायरल वीडियो-

 

तारक मेहता का उल्टा चश्मा: अब जेठालाल ने बदला भेस, क्या पोपटलाल और भारती की बचा लेंगे जान?

तारक मेहता का उल्टा चश्मा: अब जेठालाल ने बदला भेस, क्या पोपटलाल और भारती की बचा लेंगे जान?

तारक मेहता का उल्टा चश्मा(Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में पोपटलाल(Popatlal) का मिशन काला कौआ अब फेल होने की कगार पर है. पोपटलाल और भारती दवा की काला बाजारी करने वाले गिरोह के चंगुल में फंस चुके हैं जहां उनकी जान खतरे में हैं. इस बीच जेठालाल(Jethalal), बापूजी और बाघा लगातार उन्हें ढूंढ रहे हैं लेकिन उनके बारे में कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है. इसी बीच जेठालाल ने बदल लिया है अपना भेस. दाढ़ी - मूंछ लगाकर जेठा पूरी तरह बदले बदले लग रहे हैं. लेकिन उन्होंने ऐसा किया क्यों है? चलिए बताते हैं पूरा मामला.


सीक्रेट मिशन पर जाएंगे जेठालाल
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया है कि पोपटलाल और भारती को काला बाजारियों ने पकड़ लिया है और अब मिशन काला कौआ की पूरी जिम्मेदारी आ गई है जेठालाल, बापूजी और बाघा के कंधों पर. शायद यही वजह है कि जेठालाल ने अपना भेस बदला है ताकि कोई उन्हें पहचान न सके और वो पोपटलाल को बचाने के साथ साथ इस मिशन को कामयाब कर सके. वो ये सब कैसे करेंगे ये आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा लेकिन फिलहाल जेठालाल का बदला लुक साफ नजर आ रहा है.
पोपटलाल और भारती की जान खतरे में
जहां एक तरफ जेठालाल मिशन पर निकल चुके हैं तो वहीं पोपटलाल और भारती की जान खतरे में है. उनके कमरे की चेकिंग ली जा चुकी है. लेकिन अच्छी बात ये है कि काला बाजारियों को जेठालाल के बारे में कुछ नहीं पता है. उन्हें लगता है कि पोपटलाल अकेले ही उनका पर्दाफाश करने वाले थे जिन्हें पकड़ लिया गया है.
वहीं जेठालाल को नए कोड वर्ड के बारे में भी पता चल चुका है. जो है - सफेद कबूतर. अभी इसी कोर वर्ड और जेठालाल पर ये पूरा मिशन टिका है.
 

लाल साड़ी वाली ने सिलेंडर उठाकर की धांसू एक्सरसाइज, हुस्न पर लाखों फिदा, दिल थामकर देखिएगा जनाब!

लाल साड़ी वाली ने सिलेंडर उठाकर की धांसू एक्सरसाइज, हुस्न पर लाखों फिदा, दिल थामकर देखिएगा जनाब!

Lal Sari Wali Viral: रसोई में इस्तेमाल होने वाला एलपीजी सिलेंडर इतना भारी तो होता ही है कि महिला उसे हवा में उछालकर उठा ले तो ये देख कोई भी हैरान रह जाए. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. वीडियो को देखकर लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा कि इतनी आसानी से कोई महिला ये काम कैसे कर सकती है.
इस महिला की खासियत केवल सिलेंडर उठाना ही नहीं है बल्कि उसने जो लाल साड़ी पहनी है, उसमें वो बेहद खूबसूरत भी दिख रही है.
महिला लाल साड़ी में गैस सिलेंडर उठाकर एक्सरसाइज कर रही है. जी हां, बकायदा एक्सरसाइज.
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को shaili_chikara अकाउंट से शेयर किया गया.
देखें वीडियो-


 

‘तारक मेहता का उलटा चश्मा’(Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) : एक विवाद जो दिलीप जोशी (जेठालाल) द्वारा बोले गए एक डायलॉग के बाद उठा

‘तारक मेहता का उलटा चश्मा’(Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) : एक विवाद जो दिलीप जोशी (जेठालाल) द्वारा बोले गए एक डायलॉग के बाद उठा

कॉमेडी टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उलटा चश्मा’(Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की रिलीज को अगले महीने 13 साल पूरे हो जाएंगे. यह सीरियल 28 जुलाई 2008 को ऑन एयर हुआ था और तब से निरंतर लोगों का मनोरंजन कर रहा है. आज के इस आर्टिकल में हम आपको ‘तारक मेहता का उलटा चश्मा’ के सबसे मजेदार किरदार जेठालाल से जुड़ा एक किस्सा सुनाएंगे. आपको बता दें कि इस टीवी सीरियल में जेठालाल का किरदार एक्टर दिलीप जोशी ने निभाया है. दिलीप के लिए यह सीरियल ना सिर्फ गेम चेंजर साबित हुआ बल्कि इसके चलते उन्हें घर-घर में पहचान भी मिली है. यह किस्सा असल में एक विवाद है जो दिलीप जोशी द्वारा बोले गए एक डायलॉग के बाद उठा था. इस डायलॉग और विवाद के बारे में दिलीप ने कुछ समय पहले एक पॉडकास्ट के दौरान बात की थी और पूरे मामले के बारे में समझाया था. जेठालाल बने दिलीप ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में एक डायलॉग ‘ऐ पागल औरत’ बोला था. इस डायलॉग को बोला कॉमिक अंदाज़ में गया था लेकिन इससे बड़ा विवाद खड़ा हो गया था. दिलीप जोशी के अनुसार कई महिला संगठनों ने इस डायलॉग पर अपनी आपत्ति जताई थी, यहां तक कि इसे लेकर कुछ प्रदर्शन भी हुए थे. बहरहाल, दिलीप और शो के मेकर्स ने वक्त रहते इस डायलॉग के लिए दर्शकों से माफ़ी भी मांग ली थी, आपको बता दें कि यह डायलॉग स्क्रिप्ट में नहीं था बल्कि इसे खुद दिलीप जोशी ने इम्प्रोवाइज़ करके (अपनी तरफ से बोलना) बोला था. हालांकि, समय रहते माफ़ी मांगने के बाद यह विवाद धीरे-धीरे अपने आप शांत हो गया था. आपको बता दें कि दिलीप आज के बेहद पॉपुलर टीवी स्टार हैं लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की थी. कहते हैं कि संघर्ष के दिनों में दिलीप जोशी महज 50 रुपए प्रति रोल के हिसाब से बैकस्टेज आर्टिस्ट काम करते थे.

सोनू सूद को बनना चाहिए प्रधानमंत्री, एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के इस बयान पर अभिनेता ने​ दिया ये जवाब...

सोनू सूद को बनना चाहिए प्रधानमंत्री, एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के इस बयान पर अभिनेता ने​ दिया ये जवाब...

 नई दिल्ली। कोरोना काल में अभिनेता सोनू सूद पिछले एक साल से लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। उनके इस नेक काम को देखते हुए कई लोगों ने सोनू सूद के प्रधानमंत्री बनने की इच्छा जता चुके हैं। इसी क्रम में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने भी अपनी इच्छा जताते हुए देश का अगला प्रधानमंत्री बनने की इच्छा जताई है।

बता दें कि कोरोना काल में लोगों के लिए मसीहा बनकर सामने आए सोनू सूद को कई राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। सोनू सूद सिर्फ एक मैसेज से ही लोगों तक मदद पहुंचाने में माहिर है। उनके इस नेक काम को आज भारत के लोग तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। इस बीच अब लोगों की इच्छा है कि अभिनेता सोनू सूद प्रधानमंत्री बने। हुमा कुरैशी की भी इच्छा है कि सोनू सूद देश के प्रधानमंत्री बने। इस पर सोनू सूद ने मुस्कुराते हुए कहा कि "ये थोड़ा ज्यादा हो गया। उनसे ये सुनना अच्छा लगा। अगर वह सोचती है कि मैं इस सम्मान के लायक हूं तो मुझे कहना होगा कि मैंने कुछ अच्छा किया होगा। हालांकि, मैं उनसे सहमत नहीं हूं। मुझे लगता है कि हमारे पास बहुत सक्षम प्रधानमंत्री हैं। इसमें उम्र भी मायने रखती है।"

सोनू सूद ने आगे कहा,"मुझे लगता है कि मैं इस तरह की जिम्मेदारी निभाने के लिए बहुत छोटा हूं। हां, मैं जानता हूं कि राजीव गांधी जी 40 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बने थे। लेकिन वे बहुत खास परिस्थितियां थीं। और वह प्रतिष्ठित राजनेताओं के परिवार से आते हैं जबकि मुझे कोई अनुभव नहीं है।"

आर्थिक तंगी की वजह से इस एक्ट्रेस ने किया था अपने जिस्म का सौदा, देह व्यापार में घुस गईं...खुद किया खुलासा

आर्थिक तंगी की वजह से इस एक्ट्रेस ने किया था अपने जिस्म का सौदा, देह व्यापार में घुस गईं...खुद किया खुलासा

नई दिल्ली, बॉलीवुड की दुनिया बाहर से खूब चमकती हुई दिखाई देती है मगर इस दुनिया की असलियत कुछ और ही है. फ़िल्मी दुनिया में ऐसे कई दिल दहला देने वाले किस्से हैं जिन्हें सुनकर खूब हैरानी होती है. फिल्म जगत में ऐसे कई नाम हैं जिन्हें अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में ढेरों परेशानियों का सामना करना पड़ा. यही नहीं कुछ ऐसे भी स्टार्स हैं जिन्हें आर्थिक तंगी की वजह से गलत कदम भी उठाने पड़े हैं.


साल 2002 में आई फिल्म मकड़ी से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अभिनय जगत में कदम रखने वाली एक्ट्रेस श्वेता बासु प्रसाद (Shweta Basu Prasad) को पहली फिल्म से ही खूब शोहरत मिली. इसके बाद उन्होंने बंगाली, तेलुगु, तमिल सिनेमा में भी काम किया. साथ ही श्वेता ने टीवी जगत में भी अपना सिक्का जमा लिया था मगर कुछ वक़्त के बाद श्वेता की ज़िंदगी पटरी से उतरने लगी और उन्हें पैसों की किल्लत का सामना करना पड़ा.
आपको जानकर हैरानी होगी की इस अभिनेत्री का नाम देह व्यापार में भी सामने आ चुका है. इस पर उनका कहना था कि पैसी की कमी के कारण उन्हें ये सब करना पड़ा था. उनके पास पैसे आने के सभी रास्ते बंद ही चुके थे. आर्थिक तंगी के बेहद ही बुरे दौर से गुजर चुकी श्वेता आज अपने बीते कल को भूलकर आगे बढ़ चुकी हैं.
 

ऑरेंज बिकिनी में जाह्नवी कपूर ने ढाया कहर, हॉट तस्वीरें वायरल

ऑरेंज बिकिनी में जाह्नवी कपूर ने ढाया कहर, हॉट तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी एक्टिंग के साथ- साथ अपने लुक को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। जाह्नवी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपने ग्लैमरस फोटोशूट शेयर करती रहती हैं।
हाल ही में जाह्नवी कपूर ने ऑरेंज कलर की बिकिनी में हॉट फोटोशूट करवाया है, जो जमकर वायरल हो रहा है। तस्वीरों में जाह्नवी ऑरेंज बिकिनी के ऊपर उसी कलर का ओपन टॉप पहने नजर आ रही हैं।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए जाह्नवी ने कैप्शन में लिखा, 'काश हम इस पृथ्वी पर हल्के पैरों से चलना शुरू करें, जैसे बाकी के क्रीचर्स चलते हैं। काश कि हम समझ पाएं कि हमारा एनवायरमेंट ही हमारे पास इकलौती चीज बची है, जिसे हम शेयर कर सकते हैं।

तस्वीरों में जाह्नवी गार्डन में लेटकर अलग-अलग अंदाज में हॉट पोट देती नजर आ रही हैं। जान्हवी कपूर का ये लुक फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है। इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहें हैं।
जाह्नवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'रुही' में नजर आई थीं। वह जल्द ही दोस्ताना 2 और तख्त जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

 

किसी और से हो रही थी गर्लफ्रेंड की शादी, प्रेमी ने कर दी ऐसी हरकत, खुल गई सबसे सामने पोल

किसी और से हो रही थी गर्लफ्रेंड की शादी, प्रेमी ने कर दी ऐसी हरकत, खुल गई सबसे सामने पोल

Premi Ka Viral Video: ये बात तो आपने बहुत बार सुनी होगी कि प्यार अंधा होता है. प्यार में और प्यार को पाने के लिए व्यक्ति कई बार ऐसे काम कर बैठता है जिससे बाद में उसे पछतावा होता है. आज के समय में प्रेमी और प्रेमिकाएं अपने प्यार को पाने के लिए किसी भी हद तक गुजर जाते हैं. ऐसे ही एक मामले के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं. यहां एक प्रेमी ने प्रेमिका को पाने के लिए ऐसी हरकत की जिसे देखकर आप आपका मुंह भी खुला का खुला रह जाएगा. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
यह मामला उत्तर प्रदेश के भदोही का है. जहां अपनी प्रेमिका की शादी में उसका प्रेमी साड़ी पहनकर महिलाओं की तरह तैयार होकर पहुंच गया. साड़ी पहनकर प्रेमी अपनी प्रेमिका की शादी में पहुंच तो गया, लेकिन मेहमानों की की नजरों से नहीं बच सका और भरी महफिल में उसकी पोल खुल गई. प्रेमिका के घर जाने के लिए मनचले प्रेमी ने लाल साड़ी पहनी, नकली बाल भी लगाए. प्रेमिका के परिवारजनों से बचने के लिए प्रेमी ने अपने कंधे पर स्लिंग बैग भी लटका लिया.
दरअसल प्रेमिका की शादी किसी ओर से होने पर प्रेमी उससे मिलने चला गया वहां उसने लोगों से दुल्हन से मिलने का अनुरोध किया लेकिन मेहमान उसके हाव भाव से उसे पहचान गए. और उसकी पोल खुल गई. डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, यह शख्स अपने दो दोस्तों के साथ मौके से फरार हो गया, जो दुल्हन के घर के बाहर इंतजार कर रहे थे.
 

इस मशहूर अभिनेता की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती

इस मशहूर अभिनेता की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती

मुंबई । दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिलीज कुमार को सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी पत्नी सायरा बानो ने दिलीप कुमार को अस्पताल में दाखिल करने की जानकारी देते हुए कहा, `दिलीप कुमार को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और इसी के चलते उन्हें आज सुबह 8.30 बजे माहिम के हिंदूजा अस्पताल में दाखिल कराया गया है। यह एक नॉन कोविड अस्पताल है। नितिन गोखले की देखरेख में दिलीप कुमार के सारे टेस्ट लिये जा रहे है और उनका इलाज चल रहा है। आप सभी उनके लिए दुआ करें कि वो जल्द ठीक हो जाएं।

अस्पताल में काम करने के दौरान हुई थकान तो PPE किट पहनकर डांस करने लगीं महिला डॉक्टर, वीडियो वायरल

अस्पताल में काम करने के दौरान हुई थकान तो PPE किट पहनकर डांस करने लगीं महिला डॉक्टर, वीडियो वायरल

कोरोना की दूसरी लहर में कोविड अस्पताल में सुहागनगरी में काम के दौरान थकान और खुद के ऊपर मानसिक तनाव को हावी नहीं होने देतीं, इसलिए महिला डॉक्टर और टेक्सनीशियन पीपीई किट में डांस कर खुद के अंदर एनर्जी पैदा करती हैं। जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में इन दिनों मरीजों की संख्या भले ही कम हो गई हो लेकिन लगातार दूसरी लहर में काम करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों के अंदर मानसिक तनाव भी आ जाता है। इसको दूर करने के लिए पीपीई किट पहनकर ड्यूटी कर रहीं महिला टेक्नीशियन और महिला चिकित्सक, चिकित्साकर्मियों द्वारा इन दिनों म्यूजिक और डांस का सहारा लिया जा रहा है।


मोबाइलों से चलाती हैं म्यूजिक
काम के बीच जब वे पीपीई किट पहनकर थकान महसूस करती हैं तो एक हाल में एकत्रित होकर मोबाइलों से म्यूजिक लगा लेती हैं। एक बाक्स भी लाकर रखा गया है। जो स्वास्थ्यकर्मी अपने मनपसंद गाने पर डांस करना चाहती है वह अपना ब्लूटूथ से मोबाइल कनेक्ट कर सबको उस गाने पर डांस करवाती हैं।
पुरुष भी आकर करते हैं डांस
पीपीई किट पहनकर परेशानी महसूस करने वालों में महिलाएं ही नहीं पुरुष स्वास्थ्यकर्मी भी हैं। वे भी तनाव को दूर करने के लिए पीपीई किट में महिला स्वास्थ्यकर्मियों के साथ शामिल होकर डांस करते हैं। फिर काम में लग जाते हैं। कंट्रोल रूम में पीपीई किट पहनकर डांस करना और तनाव दूर करना इनकी दैनिक दिनचर्या में शामिल हो गया है।
मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा ने बताया, इन दिनों मरीजों की संख्या कोविड हास्पीटल में कम हो गई है। इसकी भी जहां खुशी है तो वहीं तनाव को दूर करने का म्यूजिक एक माध्यम भी है। इसलिए स्वास्थ्यकर्मी काम के बीच में थोड़ी थकान मिटा लेते हैं। (HINDUSTAN)
 

वायरल विडियो: कश की कशमकश ऐसी कि ऑक्सीजन संग सुट्टा लगा रहे अंकल, लोग बोले- दिमाग का दही हो गया यार...

वायरल विडियो: कश की कशमकश ऐसी कि ऑक्सीजन संग सुट्टा लगा रहे अंकल, लोग बोले- दिमाग का दही हो गया यार...

Oxygen Ke Sath Smoking: कोरोना काल में कश की कशमकश ऐसी कि तलब बर्दाश्त न हो सकी. और फिर वही हुआ जिसका डर था. वायरल वीडियो देख लोग हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.
इस वीडियो की खासियत है इसमें दिख रहे बुजुर्ग व्यक्ति. ये ऐसा काम कर रहे हैं, जिसे करने का हम-आप सोच भी नहीं सकते. वीडियो में दिखता है कि अंकल ने एक हाथ से ऑक्सीजन का पाइप पकड़ रखा है और दूसरे हाथ में सिगरेट है. मजेदार बात ये है कि वे एक कश लगाते हैं और फिर ऑक्सीजन लेते हैं.
ये वीडियो सोशल मीडिया पर IPS Rupin Sharma ने शेयर किया. शेयर करते हुए लिखा,
कश की कशमकश
#Smoking व #Oxygen
नही रुक सकते
Oxygen का कश से मुकाबला
#Corona की ऐसी की तैसी
देखें वीडियो-