बिग बॉस से मशहूर हुई राखी सावंत (Rakhi Sawant) अक्सर सोशल मीडिया पर अपने अदंजा के लिए वायरल हो जाती हैं. राखी (Rakhi Sawant) अपने हंसी-मजाक वाले अंदाज के लिए जानी जाती हैं, साथ ही एक्ट्रेस का ड्रामा हर किसी को भा ही जाता है. ऐसे में अब राखी (Rakhi Sawant) का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कोरोना की वैक्सीन लगवा रही हैं औऱ वो इस दौरान डर के मारे उनका बुरा हाल हो गया है.
राखी (Rakhi Sawant) एंटरटेनमेंट क्वीन के साथ सोशल मीडिया क्वीन भी बनती जा रही हैं, सोशल मीडिया पर आए दिन राखी (Rakhi Sawant) के अलग अलग वीडियोज वायरल होते रहते हैं. ऐसे में अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो वैक्सीन लेती हुई दिखाई दे रही हैं, उनका वैक्सीन लगवाने का वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है.
राखी (Rakhi Sawant) ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी काफी डरी हुई हैं और वे नर्स से कहती हैं, ‘मैं एक गाना गाऊं नया…मेरा वीडियो रिलीज होने वाला है..तेरे ड्रीम में मेरी एंट्री…मेरे ड्रीम में तेरी एंट्री’. राखी (Rakhi Sawant) वीडियो में बताती हैं कि उन्होंने कोवीशील्ड की पहली डोज लगवाई है. विंदु दारा सिंह ने भी राखी के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘आपके हाथ में कोवीशील्ड की एंट्री’. इस तरह से लोग राखी के इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं.
Bhag Gayi Dulhan: शादी से पहले दुल्हन भाग गई हो, ऐसा तो आपने अब तक फिल्मों में ही देखा होगा. पर असलियत में ऐसी घटना सामने आई है. शादी से ऐन पहले बारात पहुंचने के बाद ऐसा हुआ. घटना मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले की बताई जा रही है. यहां बारात आने से पहले ही दुल्हन फरार हो गई. दूल्हे का परिवार थाने भी पहुंचा मगर शिकायत दर्ज नहीं कराई. वाकया वारासिवनी थाना क्षेत्र का है.
यहां के रामपुर से डोलरिया थाने के खोकसर बारात जा रही थी. बारात दुल्हन के घर पहुंचती इसके पहले दूल्हे के भाई के पास सूचना आई कि दुल्हन भाग गई है.
दूल्हे के परिवार वालों से कहा गया कि वह बारात लेकर न आए.
दूल्हे का कहना है कि उसने शादी की तैयारी पूरी कर ली थी, मगर दुल्हन ने उसके साथ धोखा किया है. दूल्हे के परिवार वालों ने सिवनी मालवा के पुलिस अफसर को आपबीती सुनाई.
इस घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है. लोग ये बात कर रहे हैं कि ऐसा क्या हो गया कि दुल्हन ने ये कदम उठाया.
(एजेंसी से इनपुट)
VIDEO : चिड़िया पर हमला करने की फिराक में थी बिल्ली, लेकिन चिड़ियों के गैंग ने कर दिया बिल्ली पर हमला
कहते हैं कि हर प्राणी को अपने घर से बहुत प्यार होता है। उतना ही प्यार घर में रहने वालों से भी होता है। लेकिन जब एक पर संकट आए तो टीम बनकर संकट से लड़ने का हुनर केवल इंसानों में ही नहीं है। चिड़िया भी ये जानती है, तभी तो संकट बनकर आई बिल्ली को चिड़ियों ने गैंग बनाकर ऐसा छकाया कि वो दुम दबाकर भागने पर मजबूर हो गई। ये वीडियो वायरल हो रहा है।
Can’t stop laughing.. pic.twitter.com/kyYlqHv0yN
— Buitengebieden (@buitengebieden_) June 14, 2021
बॉलीवुड एक्ट्रेस राइमा सेन ग्लैमर वर्ल्ड में अपनी शानदार वापसी करती हुई नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी एक से बढ़कर एक हॉट और बोल्ड फोटोज का तड़का लगाकर अपने फैंस को एंटरटेन किया. बंगाली बाला का ये सेक्सी अवतार देखकर हर कोई हैरान और उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही ही. इन तस्वीरों में वो बॉलीवुड की युवा एक्ट्रेसेस को भी अपनी हॉटनेस से क्लीन बोल्ड करती दिखाई दे रही हैं.
नई दिल्ली। फ़िल्म अभिनेता रहे सुशांत सिंह राजपूत पर वेब सीरीज तैयार की गई है। इसका पोस्टर एंड फस्ट लुक दिल्ली में लांच किया गया है। इस सीरीज में राजधानी रायपुर के आर्यपुत्र मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। दरअसल, बॉलीवुड के दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की प्रथम पुण्यतिथि पर एक संघर्षरत अभिनेता की कहानी, जिससे उनके बहुत अच्छा काम करने के बावजूद फिल्मी दुनिया के कुछ प्रभावशाली लोगों के दबाव के कारण उसे उसके हिस्से की कामयाबी और शोहरत नही मिलती और उसके जीवन का अंत अकस्माक रहस्यपूर्ण तरीके से हो जाता है ।
बता दें कि आर्यपुत्र छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह जी पर आधारित फिल्म में वीर नारायण सिंह के किरदार से बॉलीवुड में प्रदार्पण कर रहे है । अविनाश बावनकर वेब सीरीज के लेखक एवम निर्देशक है और आदित्य गर्ग एग्जीक्यूटिव निर्माता है। सत्य घटनाओं से प्रेरित वेब सीरीज़ प्रमुख ओ टी टी प्लेटफॉर्म पर 21 जनवरी को आएगी।
उर्वशी रौतेला अपनी खूबूसरती को बरकरार करने के लिए तरह-तरह के जतन करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह पूरे शरीर पर मिट्टी लगाए दिख रही हैं। बता दें कि उर्वशी मड बाथ ले रही हैं और उन्होंने इसके फायदे गिनवाए हैं। उनके फैन्स ने इस पोस्ट पर मजेदार कॉमेंट्स कर रहे हैं।
बताई मड-बाथ की हिस्ट्री
उर्वशी रौतेला ने तस्वीर के साथ लिखा है, मेरा फेवरिट मड बाथ स्पा/ मड थेरपी
क्लियोपेट्रा पुरानी थीं जिन्हें मड बाथ पसंद था, मॉडर्न फैन्स में मैं शामिल हूं। बलेरिक बीच की लाल मिट्टी का मजा ले रही हूं। कहा जाता था कि रोमन प्यार की देवी इसे शीशे के तौर पर इस्तेमाल करती थीं। यह मिनरल-रिच मिट्टी होती है जिसे स्किन के लिए थेराप्युटिक और अच्छा माना जाता है।
बताए क्या-क्या हैं फायदे
उर्वशी ने मड बाथ के फायदे भी बताए और लिखा, ये डिटॉक्सिफाई करते हैं, अशुद्धियां बाहर करते हैं, स्किन को सॉफ्ट बनाते हैं, सर्कुलेशन बढ़ाते हैं और दर्द में भी राहत देते हैं। उर्वशी के फैंस ने हार्ट और लिट इमोजी बनाए हैं वहीं उनके एक फैन ने लिखा है, लड़के बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
फिटनेस का भी रखती हैं ध्यान
उर्वशी रौतेला अपनी ब्यूटी के साथ फिटनेस का भी काफी ध्यान रखती हैं। उन्होंने अपने वर्कआउट के कई वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। एक वीडियो में वह पेट पर मुक्के खाती दिख रही हैं। वहीं पंचिंग बैग से उल्टा लटकर मेहनत करती दिख रही हैं।
दूल्हे संग दोस्त ने किया गंदा मजाक, तो दुल्हन के सामने Angry Young Man बन गया दूल्हा, खूब चले थप्पड़
Dulha Khatarnak: शादी के स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन संग मस्ती-मजाक का दौर तो चलता ही है. पर कई बार ये मजाक इतना भारी पड़ जाता है कि लोगों को यकीन नहीं होता कि ऐसा कैसे हो गया. शादी के स्टेज का ऐसा ही एक वीडियो लोगों की पहली पंसद बना हुआ है.
वायरल हो रहे वीडियो में दिखता है कि शादी के स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन बैठे हैं. तभी वहां एक लड़का आता है. वो दूल्हे के गाल खींचने लगता है.
पहले तो दूल्हा उसका हाथ हटा देता है. पर जब वो नहीं मानता तो दूल्हे का दिमाग खराब हो जाता है. वो दुल्हन के सामने ही उस आदमी को खींचकर पीटता है.
ये वीडियो इंस्टाग्राम पर official_niranjanm87 अकाउंट से शेयर किया गया है.
आप भी देखें ये मजेदार वीडियो-
प्रयागराज. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शादी समारोह के दौरान एक हाथी ने जमकर उत्पात मचा दिया| जिससे लोगो मे अफरा-तफरी मच गई, सराय इनायत थाना क्षेत्र के अमलापुर मलवा गांव का ये मामला है| यहां बारात के साथ आया हाथी अचानक बेकाबू हो गया, हाथी को महावत नियंत्रित करने की कोशिश करता रहा लेकिन उसने तांडव मचाना शुरू कर दिया था| बेकाबू हुए हाथी ने पंडाल तोड़ा और कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त कर दीं, यही नहीं उसने गांव के कई घरों को भी नुकसान पहुंचाया| बेकाबू हाथी महावत से भी काबू में नहीं हुआ| दूल्हा देव आनंद त्रिपाठी ने बग्गी से भागकर अपनी जान बचाई| घटना की सूचना पर देर रात तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंची, पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत से हाथी को मौके से हटाने में सफलता पाई|
बता दें 11 जून की रात थरवई थाना क्षेत्र के नारायणपुर से बारात सराय इनायत थाना क्षेत्र के अमलापुर मलवा गांव पहुंची थी, बारात की शोभा बढ़ाने के लिए हाथी और घोड़े को भी ले जाया गया था| जिसमें से एक हाथी ने बारात स्थल पर अपना आपा खो दिया और जनवासे में लगे टेंट और कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर डाला, इसके साथ ही गांव के कई घरों को क्षतिग्रस्त किया|
हाथी के बेकाबू होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई| यही नहीं बग्गी पर सवार दूल्हे ने भी किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई, उधर गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी| घटना की सूचना पर देर रात तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंची, इसके बाद पुलिसवालों ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को मौके से हटाने में सफलता पाई|
प्रयागराज के सरायइनायत बरात मे हाथी हुआ बेकाबू पंडाल तोड़ाफोड़,गांव के कई घरों को भी नुकसान पहुंचाया, महावत की दर्दनाक मौत,बग्गी से दूल्हा भागा देर रात तीन थानों की फोर्स पहुंची
— आदित्य तिवारी / Aditya Tiwari (@aditytiwarilive) June 12, 2021
11 जून की रात नारायणपुर से बरात पहुंची,विवाह की शोभा बढ़ाने के लिए हाथी और घोड़े को भी ले जाया गया pic.twitter.com/Tm0FJlKQAv
शाहरुख खान बॉलीवुड के किंग खान के नाम से मशहूर हैं और ये मुकाम हासिल करने के लिए उन्होंने बहुत संघर्ष किया है। दिल्ली में अपना बचपन गुजारने वाले शाहरुख मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का सपना देखा करते थे और उन्होंने अपना ये सपना पूरा भी किया। शाहरुख बॉलीवुड के वो आउटसाइडर हैं जिन्होंने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई। आज उन्हें देखकर लाखों लोग फिल्मों में हीरो बनने का सपना लेकर मुंबई आते हैं। 'रोमांस किंग' शाहरुख सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं और फैंस को खुद से जुड़ी अपडेट देते रहते हैं। इसी बीच शाहरुख ने अपने दाढ़ी के साथ एक तस्वीर साझा की है और बोले "इसे काटने का समय आ गया है" जो तेजी से वायरल हो रही है।
Dulhan Sister Kiss Jija: भारतीय शादियों में चलने वाली मस्तियों के बारे में सभी लोग जानते हैं. शादियों में जीजा का सालियों के बीच में काफी मस्ती और मजाक चलता रहता है. जीजा और साली का ऐसा ही एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में बहन के सामने साली ने जीजा के साथ ऐसी हरकत कर दी कि आपके होश उड़ जाएंगे.
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर बैठे हैं. तभी फोटो खिंचवाने के लिए दुल्हन की बहन आती है और जीजा के साथ बैठकर फोटो खिंचवाने लगती है.
जैसे ही फोटो खिंचती है साली को अनाचक मस्ती सूझती है और वह जीजा को किस करने लगती है. जैसे ही साली जीजा को किस करती है आसपास खड़े लोग चिल्लाने लगते हैं. बहन की इस हरकत को देखकर दुल्हन भी हैरान रह गई. इस वीडियो को देखकर लोग कमेंट कर रहे हैं कि ‘साली हो तो ऐसी’
वीडियो को इंस्टाग्राम पर official_niranjanm87 अकाउंट से शेयर किया गया है.
देखे विडियो
Bhabhi Ji Dance Video: डांस वीडियो तो कई वायरल होते रहते हैं पर जब बात हरियाणवी गाने पर डांस की हो तो सपना चौधरी का नाम सबसे पहले आता है. अगर आप भी सपना चौधरी के फैन हैं तो आपको एक देसी वीडियो जरूर पसंद आएगा. ये वीडियो लोगों की पहली पंसद बना हुआ है.
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला साड़ी पहने छत पर डांस कर रही है. वो हरियाणवी गाने ‘ना लोड पड़े हथियारों की…’ गाने पर परफॉर्म कर रही है. उनका डांस इतना जबरदस्त है कि लोग उनके फैन हुए जा रहे हैं. वीडियो वायरल हो गया है.
वीडियो को इंस्टाग्राम पर boldmeeraswag अकाउंट से शेयर किया गया है.
देखें वायरल वीडियो-
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर दबंग खान याने सलमान खान ने ईद के मौके पर ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ (Radhe: Your Most Wanted Bhai) रिलीज किया था| लेकिन क्रिटिक्स ने इस फिल्म को लगातार निगेटिव रिव्यू दिये . कमाल आर खान ने तो सलमान के खिलाफ मोर्चा ही खोल दिया है. बावजूद इसके ओटीटी पर फिल्म देखी जा रही और सलमान के फैंस सराहना भी कर रहे हैं| इसी बीच सलमान ने अपनी दो बड़ी मेगा बजट फिल्म का ऐलान करने का फैसला कर लिया है, खबरों के मुताबिक सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही शूटिंग भी शुरू हो जाएगी|
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान तमिल एक्टर थालापति विजय की फिल्म ‘मास्टर’ के हिंदी वर्जन पर काम कर रहे हैं, इस साल रिलीज हुई इस फिल्म को देखने के बाद एक्टर इस पर रीमेक बनाना चाह रहे हैं| अगर यह फिल्म बनाने की सलमान खान की चाहत पूरी होती है तो सलमान के फैंस उन्हें ‘मास्टर’ के रोल में देख पाएंगे| इसके अलावा एक बड़े बजट की एक्शन थ्रिलर फिल्म पर भी काम करने वाले हैं|
खबरों की माने तो सलमान खान ने साउथ सुपर स्टार रवि तेजा (Ravi Teja) की फिल्म 'खिलाड़ी' के हिंदी रीमेक की राइट्स खरीद लिए है| फिल्म को रमेश वर्मा ने डायरेक्ट किया है, हाल ही में इसका टीजर रिलीज किया गया| एक्शन-एंटरटेनर से भरे इस टीज़र पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रहा है| रिपोर्ट की माने तो सलमान खान को इस फिल्म का टीजर काफी पसंद आया है, एक्टर ने फिल्म के निर्देशक रमेश वर्मा के सामने इसे हिंदी में भी निर्देशित करने का प्रस्ताव रखा है. हालांकि, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है कि फिल्म निर्माता ने प्रस्ताव को माना है या नहीं|
सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’, ‘कभी ईद कभी दीवाली’, ‘किक 2’ जैसी 6 फिल्में आने वाली हैं. इसके अलावा सलमान खान शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ में भी अपने जबरदस्त अंदाज में फैंस का मनोरंजन करते दिखने वाले हैं|





