बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने अपनी वेब सीरीज महारानी से सभी को काफी इम्प्रेस किया है। उनके शानदार अभिनय को काफी पसंद किया गया। जिसके बाद अब हुमा ने सोशल मीडिया अपना ग्लैमरस अवतार दिखाया है। हुमा का ये लुक सभी को खूब पसंद आ रहा है।
जीजा संग साली का डांस तो शायद आपने पहले देखा हो. पर जो वीडियो सोशल मीडिया पॉपुलर हो रहा है, उसमें दोनों की डांस केमिस्ट्री देखकर आपको हंसी आ जाएगी. पूरे वीडियो में जीजा जी का संकोच नजर आता है.
वीडियो में जो लड़की डांस करती दिख रही है, वो पहले भी डांस वीडियोज पोस्ट करती रही है. लोग इसके वीडियोज को काफी पसंद भी करते हैं. पर इस वीडियो की बात ही अलग है.
इस वीडियो में वो अपने जीजा जी के संग डांस कर रही है. बैकग्राउंड में मशहूर गाना चल रहा है, क्यों आगे पीछे डोलते हो भंवरों की तरह…
लोगों को जो बात सबसे ज्यादा पसंद आ रही है, वो ये है कि जीजा जी डांस तो बहुत करना चाहते हैं पर वे साली के आगे बेबस से नजर आते हैं.
वीडियो को boldmeeraswag अकाउंट से शेयर किया गया है. शेयर करते हुए लिखा,
Mere pyare jiju
देखें वीडियो-
'गंदी बात' फेम गहना वशिष्ठ की हालत बिगड़ती जा रही है. उन्हें पिछले दिनों पोर्न फिल्म बनाने के आरोप में जेल भेजा गया था. जेल से रिया होने के बाद उन्हें हार्ट अटैक आया था और अब खबर आ रही है कि एक्ट्रेस के फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया है. डॉक्टर लगातार उनकी रिकवरी को लेकर अपडेट दे रहे हैं.
एक्ट्रेस के पब्लिसिस्ट ने इस बात की जानकारी दी कि एक्ट्रेस की हालत खराब है, उन्हें सीबीसी पंप मशीन पर रखा गया है क्योंकि वो अपने फेफड़ों का इस्तेमाल नहीं कर पा रही हैं. हम आपको आगे की जानकारी देते रहेंगे. उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह को गहना की हालत में सुधार हुआ था, लेकिन दोपहर होते-होते स्थिति गंभीर हो गई. उनकी हालत में कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा है.
भारतीय सिनेमा में ट्रेजडी किंग नाम से मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार अब इस दुनिया में नहीं रहे. 98 साल की उम्र में उनका निधन (Dilip Kumar Passed Away) हो गया. दिलीप कुमार ने आज सुबह 7:30 बजे मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली. अस्पताल में डॉ. पार्कर उनका इलाज कर रहे थे. पिछले एक माह में उनको दो बार अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.
दिलीप कुमार की मौत की खबर से हर तरफ सन्नाटा पसर गया है. बॉलीवुड में शोक की लहर है. आम आदमी से लेकर फिल्मी हस्तियां तक इस महान कलाकार को याद कर रहे हैं. हर कोई उन्हें अपने अपने तरीके से श्रद्धांजलि दे रहा है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हिंदुजा अस्पताल के बाहर एक ऑटो रिक्शा नज़र आ रहा है. जैसे ही रिक्शे वाले को उनकी मौत की खबर मिली उसने अपने ऑटो में दिलीप साहब के गाने बजने शुरू कर दिए.
वायरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज से इस वीडियो को शेयर किया है. रिक्शे में दिलीप साहब का गाना ‘उड़े जब जब ज़ुल्फ़ें तेरी’ बजते हुए सुनाई दे रहा है. लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और नम आंखों से दिग्गज अभिनेता को याद कर रहे हैं.
रशियन लड़कियां अगर पंजाबी गाने पर सज-धजकर भांगड़ा करें तो ऐसा वीडियो वायरल होना पक्का है. इस वीडियो को देखकर लोग जबरदस्त कमेंट्स भी दे रहे हैं.
वायरल वीडियो मजेदार है. इसमें रशियन लड़कियां भारतीय परंपरागत परिधान में दिख रही हैं. वहीं बैकग्राउंड में ‘मुंडया तू बचके रही’ गाना चल रहा है.
इस गाने पर रशियन गर्ल्स मस्त होकर डांस कर रही हैं. सिर्फ डांस ही नहीं, बल्कि लड़कियों की मस्ती, उनके एक्सप्रेशंस भी काफी जबरदस्त हैं.
साथ में लड़के भी कुर्ता-पजामा पहने डांस करते दिख रहे हैं. वीडियो में चार लड़के और चार लड़कियों का ग्रुप डांस करता दिख रहा है.
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर IPS Rupin Sharma ने शेयर किया है. शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया,
#Russians and #Bhangra beats.
देखें वीडियो-
#Russians and #Bhangra beats. pic.twitter.com/fb4lqFgPSn
— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) July 6, 2021
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का बुधवार सुबह (7 जुलाई) निधन हो गया। 98 वर्षीय दिलीप कुमार काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें हाल ही में सांस लेने में परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उनके निधन की खबर आई। दिलीप कुमार के ऑफिशल ट्विटर हैंडल पर उनके निधन की जानकारी दी गई है। फिल्म इंडस्ट्री के लोग और उनके फैंस सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

सांस से जुड़ी तकलीफ के चलते हुए थे भर्ती
एएनआई कि रिपोर्ट के मुताबिक, उनका इलाज कर रहे पल्मोनॉजिस्ट डॉक्टर जलील पार्कर ने भी यह खबर दी। दिलीप कुमार हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती थे। दिलीप कुमार की सेहत बिगड़ने के बाद उनकी पत्नी सायरा बानो सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपडेट दे रही थीं। दिलीप कुमार को बीती 6 जून को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी। रिपोर्ट्स थीं कि उनके लंग्स में फ्लूइड इकट्ठा था जिसके ट्रीटमेंट के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसके बाद 29 जून को कुछ दिक्कत महसूस होने पर उन्हें फिर से हॉस्पिटल में ऐडमिट करवाना पड़ा। उनके ट्विटर अकाउंट पर हेल्थ अपडेट दिया गया था जिसमें हालत में सुधार बताया गया था। वहीं सायरा बानो ने भी मीडिया से कहा था कि उन्हें जल्द घर ले जाएंगी। लेकिन इस बार फैंस और करीबियों की लाख दुआओं के बाद भी दिलीप साहब इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए।
सोशल मीडिया के इस दौर में हमे नयी नयी मजेदार वीडियो देखने को मिलती है, ऐसे ही कई बार जब हम बस या ट्रेन में सफर कर रहे होते हैं तो हमें इतनी ज़ोर की नींद आने लगती है कि हम खड़े या बैठ रहकर ही गहरी नींद में सो जाते हैं. ऐसा में कई बार लोगों के साथ हादसा भी हो जाता है या फिर गहरी नींद सो जाने की वजह से वो अपनी जगह से आगे निकल जाते हैं और फिर उनका समय और पैसा दोनों ही बर्बाद होता है. कई बार तो सोने की नजह से लोगों का सामान भी चोरी हो जाता है|
सोशल मीडिया पर आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सोते हुए लोगों के कई मजेदार नजारे दिखाए गए हैं. सभी क्लिप्स काफी मजेदार हैं. लेकिन, उस वीडियो में जो सबसे पहली क्लिप है वो ज्यादा ही दिलचस्प है. वीडियो की शुरुआत में आप देखेंगे कि एक शख्स बस में बैठा गहरी नींद में सो गया है. जैसे ही बस को झटका लगता है वो शख्स सामने खड़ी एक महिला के ऊपर गिरता है और उस महिला की स्कर्ट उतर जाती है. बस इतने में महिला उसे मारना शुर कर देती है| ये पूरा वीडियो ही देखने में काफी मजेदार है. वीडियो के साथ मजेदार कैप्शन में रुपिन शर्मा ने लिखा है, कुछ कुछ होता है. लोग वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं. साथ ही मजेदार कैप्शन भी दे रहे हैं.
Kuchh kuchh hota hai#Sleepers #Dreamers
— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) July 6, 2021
कभी भी #सोता है.... pic.twitter.com/mWwDHoXIVZ
KAMAR LAPKAUAA- भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी ने गायक अंकुश राजा और ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी का वीडियो सांग ‘कमर लपकउआ’ मंगलवार को रिलीज के साथ ही यूटयूब पर धमाल मचा दिया. इस गाने को अंकुश राजा और ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है. रिलीज के कुछ ही घंटे में इस गाने को लाखों लोग देख चुके हैं. गाने में अंकुश राजा और नीलम गिरी के लटके-झटके ने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया है.
इस गाने में नीलम गिरी खूबसूरत और आकर्षक लग रही हैं. गाने को बेहद भव्य रूप से फिल्माया हुआ है जिसमें डांस, लोकेशन, कस्ट्यूम, डांसर्स और स्टाइल का संगम है.
वर्ल्डवाइड रिकर्ड्स प्रस्तुत इस गाने का टीजर जब से जारी किया गया था, तब से दर्शक बेसब्री से गाने का इंतजार कर रहे थे.
नीलम गिरी की अदाएं जहां लोग पसंद कर रहे हैं, वहीं अंकुश राजा का बेहद रोमांटिक अंदाज में डांस और उनकी एनर्जी देखने लायक है.
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार है. गाने को अंकुश राजा और शिल्पी राज ने आवाज दी है जबकि संगीतकार छोटु रावत, गीतकार बोस रामपुरी और निर्देशक रवि पंडित हैं.
Khaini Dance Viral: खैनी खाने का ऐसा चस्का कि लड़के ने खैनी डांस ही ईजाद कर डाला, और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो इतना जबरदस्त है कि आपको देखकर हंसी आ जाएगी. शायद खुद लड़के को भी नहीं पता होगा कि वो ऐसा कुछ कर देगा जिसे लोग बार-बार देखेंगे.
वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई देता है कि डीजे लगा है. डांस का माहौल है. कुछ लड़के डांस कर रहे हैं. इस बीच एक लड़का कुछ अलग तरह का डांस शुरू कर देता है.
ये लड़का खैनी डांस करता है. यानी डांस मूव्स के बीच में खैनी बनाने की एक्टिंग करता है. और फिर लड़कों संग डांस में मस्त हो जाता है. इंस्टाग्राम पर ये वीडियो ghantaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.
देखें वीडियो-
Dulhe Ka Pajama: शादियों में ऐसा काफी कुछ होता है जो हंसी-मजाक की वजह बनता है. पर सोचिए क्या हो अगर दूल्हे का पजामा ही जयमाला के वक्त गिर जाए. अगर आपको ये सोचकर ही हंसी आ रही है तो वायरल हो रहे वीडियो को देखकर आप लोटपोट हो जाएंगे. वीडियो में खुद दूल्हा भी हंसता दिख रहा है.
वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखता है कि शादी का माहौल है. स्टेज पर जयमाला की रस्म चल रही है. दुल्हन बड़े प्यार से दूल्हे को वरमाला पहनाती है. फिर दूल्हा उसे पहनाता है.
पर जैसे ही दूल्हा, दुल्हन के गले में वरमाला डालता है तो उसका पजामा नीचे गिर जाता है. ये देखकर वहां मौजूद लोग हंसने लगते हैं. खुद दूल्हा भी हसंते हुए अपना पजामा उठाता है. दुल्हन शर्मा जाती है, पर वो अपनी हंसी नहीं रोक पाती.
वीडियो बेहद मजेदार है और फनी भी, यही वजह है कि लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं.
देखें वीडियो-
साउथ इंडियन सिनेमा की ग्लैमरस अभिनेत्री याशिका आनंद के सोशल मीडिया मे काफी चाहने वाले है, याशिका आनंद ने बहुत कम समय में इंडस्ट्री में काफी नाम कमा लिया है, अब वो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं| याशिका जितना अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं, उससे कहीं ज्यादा वो अपने हॉट और ग्लैमरस अंदाज के लिए चर्चा में रहती हैं, याशिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. इंस्टाग्राम (Yashika Anand Instagram) पर उन्हें 25 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. उनकी बोल्ड फोटोज के सभी दीवाने हैं| हाल ही मे याशिका आनंद ने सोशल मीडिया पर कुछ बोल्ड फोटो साझा की|
भोजपुरी जगत के सुपरस्टार सत्येन्द्र कुमार सिंह और अभिनेत्री प्रियंका पंडित की भोजपुरी फिल्म 'द पावर ऑफ दहशत' (The Power Of Dahashat) का बेहद जबरदस्त वीडियो सांग "पोरे पोरे चढ़ल" (Pore Pore Chadhal) वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से रिलीज किया गया है|
इस डांस नम्बर को कुछ ही घन्टे में काफी व्यूज मिल गए हैं. इस गाने में सत्येन्द्र कुमार सिंह और प्रियंका पंडित (Satyendra Kumar Singh Priyanka Pandit) की परफॉर्मेंस कमाल की है जो दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. इस गीत को खुशबू जैन (Khushboo Jain) ने अपनी सुरीली आवाज़ में गाया है. दामोदर राव का संगीत है जबकि गीतकार हैं राजेश मिश्रा. वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स द्वारा रिलीज प्रियंका पंडित के गाने (Priyanka Pandit Song) में डांस और ग्लैमर का ऐसा तड़का है कि दर्शकों की नजर एक सेकंड के लिए भी नहीं हटती. आपको बता दें कि यह फ़िल्म एक जाबाज आईपीएस असफर के जीवन पर आधारित रियल स्टोरी है|
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स द्वारा रिलीज प्रियंका पंडित के गाने में डांस और ग्लैमर का ऐसा तड़का है कि दर्शकों की नजर एक सेकंड के लिए भी नहीं हटती. आपको बता दें कि यह फ़िल्म एक जाबाज आईपीएस असफर के जीवन पर आधारित रियल स्टोरी है. एक्शन से भरपूर फिल्म "द पावर ऑफ दहशत" में सत्येन्द्र कुमार सिंह और प्रियंका पंडित की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीता है. प्रेम एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फ़िल्म "द पावर ऑफ दहशत" का निर्देशन कुशल डायरेक्टर संजय श्रीवास्तव ने किया है. संगीत छोटे बाबा व दामोदर राव ने दिया है. मुख्य कलाकार सत्येन्द्र कुमार सिंह व प्रियंका पंडित के साथ संजय पांडेय, बालेश्वर सिंह, संजय वर्मा, संतोष श्रीवास्तव, संगीता तिवारी, सी.पी. भट्ट, साहिल शेख हैं|
New Dance Style Viral Video: शादियों में अक्सर लोगों को नागिन डांस करते हुए देखा जाता है. नागिन डांस भारत में काफी फेमस है और लोग इसे अपने-अपने ढंग से करते हैं. नागिन डांस के बिना शादियों में मजा ही नहीं आता है. लेकिन अब नागिन डांस के अलावा एक और डांस स्टाइल काफी ट्रेंड कर रहा है. इस डांस स्टाइल का नाम है एनकाउंटर डांस.
ये खास तरह का डांस सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. लोग इस डांस को काफी पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में दो लड़के इस नए स्टाइल में डांस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो को इंस्टाग्राम पर Giedde नामक पेज पर शेयर किया गया और यहां जो बच्चे मस्ती में आकर डांस कर रहे हैं उसे देखकर लोग खुद मस्ती में आ गए हैं.
इस डांस स्टाइल में जमीन पर लेटकर बंदूक चलाने का स्टेप करना होता है. वीडियो में डांस के दौरान एक लड़का तो चप्पल से बंदूक बनाकर डांस कर रहा है. स़ड़क पर लेट लेट कर डांस कर रहे इन लड़कों को देखकर लोग काफी मजे ले रहे हैं.
TV actor Pracheen Chauhan, who also appeared in serial 'Kasauti Zindagi Kay' season 1, arrested for allegedly molesting a girl. A case has been registered: Mumbai Police
— ANI (@ANI) July 3, 2021
(Photo credit: Chauhan's Instagram handle)#Maharashtra pic.twitter.com/I9EkE6k4KP
अमर प्रेम वही है जिस पर खून के हल्के हल्के-से छींटे हों, ताकि उसे बुरी नजर न लगे. फिल्म हसीन दिलरुबा के इस डायलॉग से ही आप समझ सकते हैं कि इसमें ऐसे प्रेम की कहानी है जो खून-खराबे या कत्ल के बगैर पूरी नहीं हो सकती. विज्ञापन फिल्मों से सिनेमा की दुनिया में आए विनिल मैथ्यू सात साल बाद अपनी दूसरी फिल्म लाए हैं. 2014 में उन्होंने बनाई थी, हंसी तो फंसी (सिद्धार्थ मल्होत्रा, परिणीति चोपड़ा). हसीन दिलरुबा उनकी पहली फिल्म के रोमांस से बिल्कुल जुदा है. लेकिन इतना जरूर है कि यहां भी जिस लड़की, रानी कश्यप (तापसी पन्नू) की कहानी उन्होंने कही है, उसे देख कर पहली नजर में कोई ‘सटकी हुई’ मानेगा.
सुंदर, सुशील, वेजिटेरिन, गोरी और हिंदी साहित्य में एम.ए. रानी की कुंडली का मंगल बहुत भारी है. इसलिए पांच साल में दो ही रिश्ते आए. वह लव मैरिज करना चाहती है लेकिन परिवार अरेंज्ड मैरिज कराता है. दिल्ली में मेक-अप का जॉब करने वाली रानी पर्याप्त विकल्पों के अभाव में ज्वालापुर (जिलाः हरिद्वार, उत्तराखंड) के इलेक्ट्रिक इंजीनियर रिशु (विक्रांत मैसी) को जीवन साथी चुनती है. सीधे-सादे इमोशनल रिशु को वह समझा देती है कि उसने जो लड़की चुनी है, उसमें तन-मन-धन का कॉम्बिनेशन है.
रिशु रानी की अदा पर फिदा हो जाता है और उसका दिल जीतने की कोशिश करता है मगर बाद में पछताता है कि उसने दिल जीतने के बजाय रेशमी जिस्म को जीतने की कोशिश की होती तो रानी उसकी मौसी के बेटे नील (हर्षवर्द्धन राणे) के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाती. यही कहानी का हाई-पॉइंट है. रानी और नील की पिक्चर पूरा मोहल्ला देख चुका है. अब रिशु-रानी के रिश्ते का क्या भविष्य हो सकता है?
कैसी है फिल्म
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई हसीन दिलरुबा रोचक थ्रिलर है, जो धीमी रफ्तार और भावनात्मक दोहरावों के साथ शुरू होती है लेकिन धीरे-धीरे पटरी पर आकर रफ्तार पकड़ लेती है. रानी पर पति के कत्ल का इल्जाम है और पुलिस पूछताछ में वह उनके रिश्तों के बारे में जो बातें बताती है, उनसे खुद घिरती जाती है. तापसी पन्नू ने रानी की भूमिका को बढ़िया ढंग से निभाया है और शुरू से अंत तक छाई हैं.
सितारों ने कैसी एक्टिंग की है?
विक्रांत मैसी शुरू में बोर करते हैं लेकिन फिर उनके किरदार का ग्राफ बदलता है. वहीं हर्षवर्द्धन राणे अपनी भूमिका में जमे हैं. भले ही उन्हें मौका कम मिला. तापसी के किरदार में निरंतर छटाएं बदलती हैं और वह हर कुछ मिनट बाद नए रंग और नई साड़ी या अन्य ड्रेस में दिखाई देती हैं. चाहे बिंदास लड़की का अंदाज हो या फिर अपने आत्मग्लानि से भर कर अपराध को स्वीकार करने वाली गृहिणी का रूप, तापसी प्रभावित करती हैं.
फिल्म की कमियां
फिल्म शुरू के करीब आधे घंटे एक जगह ठहरी मालूम पड़ती है. हर्षवर्द्धन की एंट्री के साथ वह करवट बदलती है. कुछ रोचक सिलवटें पैदा होती हैं. यहां से विनिल और उनकी टीम ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा. हसीन दिलरुबा उन दर्शकों के लिए है, जो रोमांस-रोमांच एक ही कहानी में देखना चाहते हैं. हिंदी फिल्मों में बीते कुछ वर्षों से दिल्ली केंद्र में थी और तमाम कहानियां राजधानी की पृष्ठभूमि पर रची जाती थीं मगर यह ट्रेंड अब बदल रहा है. नए और गुमनाम-से शहर केंद्र में आ रहे हैं. इसीलिए नायिका यहां दिल्ली से निकल कर ज्वालापुर आ जाती है. फिर यहीं जम जाती है.
फिल्म इस दौर की लड़कियों के सपनों के राजकुमार की तस्वीर भी खींचती है और आम लड़कों की मुश्किल भी बताती है. नायक सवाल करता है कि आपको कैसा लड़का चाहिए था रानी जी? रानी कहती है, ‘जिसका सेंस ऑफ ह्यूमर हो. डैशिंग हो. नॉटी हो. प्यार में पागल हो. कभी-कभी तो बाल खींच ले, कभी-कभी चूम ले. थोड़ा सरफिरा.’ एक तरह से सिक्स-इन-वन टाइप लड़का चाहने वाली नायिका से रिशु कहता है, ‘आपको तो पांच-छह लड़के एक साथ चाहिए रानी जी. अब एक में कहां मिलेगा यह सब.’
क्यों देखें
हसीन दिलरुबा शादी के शुरुआती दिनों/महीनों में आने वाली समस्याओं को मजाकिया लहजे में सामने रखती है. जिब उम्मीदों और सपनों को झटके लगने पर हालात बिगड़ते-बनते हैं. जहां लड़की को ससुराल में एडजस्ट होने की समस्या से दो-चार होना पड़ता है. अपनी मां और मौसी से लगातार फोन पर संपर्क में रहने वाली रानी खीझ कर उनसे कहती है, ‘कभी होमली फील कराओ, कभी मैनली फील कराओ... कितनी फीलिंग्स देनी पड़ेंगी’ रिश्ते को बनाने या बनाए रखने के लिए. यहां नायिका को जासूसी उपन्यास पढ़ने का शौक है और वह लेखक दिनेश पंडित की फैन है. पंडित की बातों को वह जिंदगी में जगह-जगह आजमाती है और यह कहानी का अहम बिंदु है. पंडित फिल्म में नहीं दिखता मगर उसकी बातें रानी के माध्यम से कई जगहों पर गुदगुदाती है.
हसीन दिलरुबा की स्क्रिप्ट कहीं-कहीं जुगनू की तरह जगमगाती है और इमोशनल उतार-चढ़ाव के साथ तापसी का परफॉरमेंस दर्शक को बांधे रहता है. यह उत्सुकता बनी रहती है कि पुलिस पूछताछ में पति की हत्या के आरोप में घिरती जा रही रानी अंत में फंसेगी या बचेगी? फिल्म की लंबाई सवा दो घंटे के लगभग है.
Dulhe Ka Badla: शादी में वरमाला के समय ऐसे-ऐसे वाक्ये होते हैं जिन्हें देखकर हंसी रोक पाना मुश्किल हो जाता है. ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है. वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि दूल्हे ने दुल्हन से बदला लेकर सही किया.
वायरल वीडियो में दिखता है कि शादी का माहौल है. स्टेज पर जयमाला की रस्म चल रही है. पहले दुल्हन को वरमाला डालनी है. पर जैसे ही वो वरमाला डालती है तो उसका अंदाज देखकर हर कोई हैरान रह जाता है.
वजह है कि वो दूल्हे को माला पहनाने के बजाय उस पर माला फेंक देती है. दूल्हे का चेहरा देखकर समझ आता है कि उसे बेइज्जती महसूस होती है.
फिर दूल्हा जो करता है वो होता है उसका बदला. वो दुल्हन के गले में माला डालता नहीं बल्कि माला को उसके गले पर फेंक देता है. दुल्हन उस माला को गले में सही करती है.
सोशल मीडिया पर ये वीडियो @tweetbyjounralist अकाउंट से शेयर किया गया. शेयर करते हुए कैप्शन लिखा,
यहां तो गंगा उल्टी बह रही है
देखें वीडियो-
यहां तो गंगा उल्टी बह रही है pic.twitter.com/xlU6J0o9QE
— @tweetbyjounralist (@kumarayush084) July 2, 2021
बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के लिए जाने जाते है, हाल ही में उन्होने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, लेकिन ये वीडियो कमज़ोर दिल वालों के लिए बिल्कुल भी नहीं है, जो भी कमज़ोर दिल के लोग हों वो इस वीडियो को न देंखें| सांप से हर किसी को डर लगता है और सांप देखने में भी खतरनाक होते हैं, लेकिन सोचिए अगर की सांप को अपनी नाक में डाले तो आपको कैसा लगेगा. इस वीडियो में ऐसा ही कुछ दिखाया गया है. जिसमें सांप को नाक में डालकर शख्स उसे अपने मुंह से बाहर निकालता है|
विद्युत जामवाल द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सांप को बड़े आराम से अपनी नाक में डालता है और फिर उसे अपने मुंह से बाहर निकाल लेता है. इस दौरान आप सांप की पूंछ को हिलते हुए देख सकते हैं. ये वीडियो कहां का है अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन ये वीडियो देखकर किसी के भी रोएं खड़े हो जाएंगे. विद्युत ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "आई लव माई इंडिया."
वहीं सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग काफी नाराज दिखे और कुछ लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आया. कुछ लोगों ने इसे ‘जानवरो के साथ दुर्व्यवहार' बताया. एक यूजर ने लिखा, क्या आपको नहीं लगता कि यह जानवरों का उत्पीड़न है..... क्या सांप सच में उसकी नाक के अंदर घुसना चाहता था. दूसरे ने लिखा, उसने ऐसा क्यों किया|







