BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 'अग्निपथ' और 'खुदा गवाह' जैसी कई फिल्मों में नज़र आने वाले इस दिग्गज एक्टर का हुआ निधन

'अग्निपथ' और 'खुदा गवाह' जैसी कई फिल्मों में नज़र आने वाले इस दिग्गज एक्टर का हुआ निधन

अहमदाबाद: सिनेमा जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि गुजरा​ती फिल्मों के दिग्गज एक्टर अरविंद राठौड़ का शुक्रवार को निधन हो गया। अरविंद 80 साल के थे। उन्होंने गुजरात के अहमदाबाद में आखिरी सांसे ली। बता दें कि एक्टर अरविंद ने साल 1970 में गुजरात और हिन्दी फिल्मों में कदम रखा था।

मिली जानकारी के अनुसार अरविंद ने अपने करियर की शुरुआत नाटक से की थी और इसके बाद उन्होंने कई सफल फिल्मों में अभिनय किया।
उनकी पहली फिल्म 1976 में बाबा रामदेवपीर थी। इसके अलावा वो राजा गोपीचंद, शेतल तारा ऊंडा पाणी जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी से फैन्स को दीवाना बना चुके हैं।

बता दें कि अरविंद ने 250 से अधिक फिल्मों में काम किया था, जिसमें बॉलीवुड और गुजराती फिल्में शामिल हैं। उन्होंने बॉलीवुड की 'अग्निपथ', 'द लेडी किलर', 'खुदा गवाह' जैसी फिल्मों में अभिनय किया था। 
वेब सीरीज 'आश्रम' फेम इस एक्ट्रेस का बोल्ड लुक सोशल मीडिया मे हुआ वाइरल, यहां देखे

वेब सीरीज 'आश्रम' फेम इस एक्ट्रेस का बोल्ड लुक सोशल मीडिया मे हुआ वाइरल, यहां देखे

नई दिल्ली. वेब सीरीज 'आश्रम' फेम एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी सोशल मीडिया मे काफी ज्यादा एक्टिव रहती है, वेब सीरीज आश्रम मे अपने दमदार किरदार के कारण एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी (Tridha Choudhury) काफी फेमस हुई है, एक्टिंग के साथ ही अपने ग्लैमरस लुक से वे फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बना चुकी हैं. पिछले दिनों उनका चाय की केतली के साथ फोटोशूट फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया था, वहीं एक्ट्रेस का अब ये ग्लैमरस फोटोशूट सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. फैंस एक्ट्रेस की इन शानदार तस्वीरों को देख कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं|

हाल ही में त्रिधा चौधरी (Tridha Choudhury Photo) द्वारा शेयर की गई तस्वीर में देखा जा सकता है कि वे पूल किनारे बैठी ब्लैक बिकिनी में नजर आ रही हैं. पानी से भीगे उनके बाल और स्टाइलिश पोज ने उनके लुक को और भी ग्लैमरस बना रहा है. इस तस्वीर को अभी तक 2 लाख से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. फैंस के साथ-साथ सेलेब्स के भी कमेंट की कतार लग गई है. एक्ट्रेस के इस तस्वीर को शेयर करते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है आश्रम की बबिता का यह अंदाज फैंस को क्रेजी बना रहा है|

आपको बता दें कि साल 2013 में त्रिधा ने अपने करियर की शुरुआत बंगाली फिल्म 'मिशौर रोहोस्यो' से की थी. इसके बाद वे वेब सीरीज 'चार्जशीट: द शटरलॉक मर्डर' में नजर आईं थीं. लेकिन उन्हें पॉपुलेरिटी 'आश्रम' सीरीज से मिली. इस सीरीज में वे बॉबी देओल के साथ नजर आईं थीं|

 बर्थडे केक ने बचाई दो भाइयों की जान, पीछे पड़ा था तेंदुआ

बर्थडे केक ने बचाई दो भाइयों की जान, पीछे पड़ा था तेंदुआ

बुरहानपुर। सुनने में बड़ा अटपटा सा लगता है, लेकिन मध्यप्रदेश में दो भाइयों की जान एक केक ने बचाई। दरअसल दोनों भाइयों के पीछे तेंदुआ पड़ गया था, और फुर्ती दिखते हुए उन्होंने तेंदुए के मुंह पर केक मारकर अपनी जान बचाई। 

यह मामला मध्य प्रदेश के बुरहानपुर का है, जहां दो भाइयों पर तेंदुए ने हमला कर दिया था, और दोनों ने अपनी सूझबूझ से जान बचाई। दरअसल फिरोज और साबिर मंसूरी नाम के दो भाई बुरहानपुर में फिरोज के बेटे की जन्मदिन की पार्टी में जा रहे थे, तब अचानक से तेंदुआ एक गन्ने के खेत से बाहर निकल आया और उन पर हमला कर दिया। जब दोनों भाईयों को जान बचाने का कोई हल नजर नहीं आया तो उन्होंने तेंदुए के मुंह पर केक फेक दिया और बाइक से भागने में कामयाब रहे।

वहीं इस मामले में एक वन अधिकारी ने बताया कि `जब आपको खतरा महसूस होता है तो आपकी पहली प्रवृत्ति ये होती है कि आप खुद को बचाने के लिए जो कुछ भी कर सकते हैं वो करें, और उन्होंने यही किया, उनके पास एक केक था और उन्होंने उसे तेंदुए पर फेंक दिया।` 

जानकारी के मुताबिक जब केक तेंंदुए पर फेका गया तो तेंदुए ने दोनों भाइयों का पीछा करना छोड़ दिया और वापस जंगल की तरफ चला गया। वहीं साबिर ने कहा कि `तेंदुए ने 500 मीटर तक हमारा पीछा किया, लेकिन हम बाल बाल बच गए।`

मध्य प्रदेश में हैं सबसे ज्यादा तेंदुए
जानकारी के मुताबिक भारत में तेंदुओं की संख्या 2014 और 2018 के बीच 60 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर लगभग 13,000 हो गई है। वहीं सरकार के मुताबिक तेंदुए मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा संख्या में मौजूद हैं।
 
क्या प्रेग्नेंट हैं दीपिका पादुकोण? एक्ट्रेस को कच्चे आम खाते देख लोग पूछ रहे सवाल

क्या प्रेग्नेंट हैं दीपिका पादुकोण? एक्ट्रेस को कच्चे आम खाते देख लोग पूछ रहे सवाल

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर फैंस से साथ आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई दे जाती हैं। वहीं, हाल ही में उनका एक ऐसा ही पोस्ट जबरदस्त सुर्खियों में आ गया है। दीपिका अपने एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर उनके फैंस हैरान हैं और एक्ट्रेस से सवाल पूछ रहे हैं कि क्या वो प्रेग्नेंट हैं? हालांकि, दीपिका ने अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन कई लोग लेटेस्ट पोस्ट को उनकी प्रेग्नेंसी की हिंट मान रहे हैं।
काम के बीच कच्चे आम?
दरअसल, हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक शख्स नजर आ रहा है, जिसे दीपिका कच्चे आम खिला रही हैं। ये शख्स बता रहा है कि इन आमों पर दिपिका मिर्च-मसाला लगा कर खा रही थीं। जिसे टेस्ट करते ही इस शख्स की हालत खराब हो जाती है, क्योंकि ये आम बेहद तीखे और खट्टे होते हैं। ये वीडियो दीपिका की वैनिटी वैन में लिया गया मालूम होता है, ऐसे में जाहिर है कि दीपिका काम के बीच कच्चे आम इंजॉय कर रही थीं।

यहां देखें दीपिका का ये वीडियो-


लोग पूछ रहे सवाल
ये वीडियो शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में कुछ नहीं लिखा, बस दो मिर्च के इमोटिकॉन्स शेयर कर दिए हैं। वहीं, एक्ट्रेस के इस लेटेस्ट पोस्ट पर फैंस की ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। कई लोगों को कच्चा आम खाते वीडियो में नजर आ रहे शख्स का रिएक्शन पसंद आ रहा है तो कई लोग सवाल करते दिखाई दे रहे हैं कि क्या दीपिका प्रेग्नेंट हैं, जो उन्हें कच्चे आम इतने पसंद आ रहे हैं?
पहले भी उड़ी प्रेग्नेंसी की खबरें
बता, दें कि दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर इससे पहले खबरें उड़ चुकी हैं। लेकिन दीपिका की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। वो काफी वक्त से सोशल मीडिया से गायब हैं लेकिन योगा डे पर उन्होंने लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया था, जिसमें वो सोती हुई दिखाई दे रही थीं। दीपिका, मीडिया के सामने भी काफी समय से नहीं आई हैं। बीते दिनों वो अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी पर भी नहीं गई थीं, रणवीर सिंह अकेले ही नजर आए थे।

 

बिकनी टॉप पहनकर नए डांस वीडियो में कहर ढा रही नोरा फतेही, आप भी देखिए उनके नए मूव्स

बिकनी टॉप पहनकर नए डांस वीडियो में कहर ढा रही नोरा फतेही, आप भी देखिए उनके नए मूव्स

अपने किलर डांस से सर्दी में भी आग लगाने वाली नोरा फतेही (Nora Fatehi) एक बार फिर अपने नए वीडियो में लोगों को पसीना टपकाने पर मजबूर कर दिया. नोरा फतेही ने इस वीडियो में इनता जबर्दस्त हॉट डांस किया है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. अपनी क्यूट स्माइल और किलर डांस मूव्स से हर किसी का दिल जीत चुकीं नोरा फतेही ने इस डांस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. नोरा अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं.
वन डांस पर हॉट मूव्स
नोरा फतेही ने इस वीडियो में 'ड्रेक' के गाने 'वन डांस' पर जबर्दस्त स्टेप दिए हैं. वीडियो में हॉट पिंक बिकनी टॉप और ब्ल्यू डेनिम शॉट्र्स पहनकर गजब ढा रही हैं. वह पिंक बिकनी टॉप में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. बिकनी टॉप और शॉर्ट के साथ वह व्हाइट सनीकर पहन रखी है जो उसके डांस मूव के हिसाब से शूट कर रहा है. नोरा के डांस के साथ ही उनके फेस एक्सप्रेशन्स भी काफी दिलकश हैं. नोरा ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- 'समर टाइम वाइब्स... बैक अप एंड वाइन इट.

देखे विडियो:-
 

 टीवी एक्ट्रेस मेघा गुप्ता ने टॉपलेस और आइस बाथ लेते शेयर की वीडियो, फिर टॉपलेस होकर गिराईं बिजलियां

टीवी एक्ट्रेस मेघा गुप्ता ने टॉपलेस और आइस बाथ लेते शेयर की वीडियो, फिर टॉपलेस होकर गिराईं बिजलियां

Megha Gupta Ice Bath Video- टीवी एक्ट्रेस मेघा गुप्ता कई सीरियल में काम कर चुकी हैं. काव्यांजली, कुमकुम, सीआईडी, मैं तेरी परछाई हूं में काम कर चुकी एक्ट्रेस अपनी हॉट तस्वीरों से इंटरनेट पर सनसनी मचाती

 

छोटे पर्दे पर हमेशा पारंपरिक परिधान में नज़र आने वाली मेघा गुप्ता असल जिंदगी में बिंदास हैं और वेस्टर्न ड्रेसेज़ में नज़र आती हैं. मेघना की कई तस्वीरों और वीडियो पर बवाल मच चुका है.

 
एक्ट्रेस कई बार टॉपलेस और आइस बाथ का वीडियो भी शेयर कर चुकी हैं. मेघना एक बर्फ से भरे टब में बैठ जाती हैं. उनके एक्सप्रेशन देखकर लगता है कि पानी कितना ठंडा होगा

बता दें, टीवी के मशहूर कपल सिद्धांत कार्णिक और मेघा गुप्ता का तलाक हो चुका है. दोनों ने अगस्त 2016 में दोनों ने शादी की थी. तलाक के बाद सिद्धांत ने कहा था कि दोनों ने ही अपनी शादी बचाने की बहुत कोशिश की थी लेकिन वे असफल रहे.

 

 समुद्र के किनारे पिंक कलर की बिकिनी में दिखीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान, नहीं हट रही फैंस की नजर

समुद्र के किनारे पिंक कलर की बिकिनी में दिखीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान, नहीं हट रही फैंस की नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान ने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेहद खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वह समुद्र के किनारे पिंक बिकिनी में बेहद हॉट पोज देती नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं. नीचे की स्लाइड में देखें उनकी एक से बढ़कर एक बेहद खूबसूरत तस्वीरें.
 

सोनल इन तस्वीरों में गुलाबी रंग की बिकिनी में नज़र आ रही हैं. सोनल अक्सर ही इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करती हैं. उन्हें ट्रेवल करना भी काफी पसंद है.

 
सोनल का ये अंदाज उनके फैंस को भी काफी पसंद आ रही है. सोनल अपने बोल्ड लुक्स के लिए भी जानी जाती हैं.
 

इस तस्वीर में सोनल का हॉट अंदाज दिख रहा है. सोशल मीडिया पर यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है.

सोनल एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सिंगर भी हैं. साल 2008 में आई फ़िल्म जन्नत से उन्हें एक अलग पहचान मिली थी. इस फ़िल्म में उनके साथ इमरान हाशमी लीड रोल में थे. इसके अलावा, उन्होंने 2011 में रिलीज हुई फ़िल्म 'बुड्ढा होगा तेरा बाप' और साल 2013 में रिलीज हुई फ़िल्म '3जी' में भी जबरदस्त रोल प्ले किया है.
 

सोनल ने तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्में भी की हैं. सोनल ने साल 2008 में रिलीज हुई तेलुगु फ़िल्म 'रैनबो' में भी काम किया है. साल 2016 में रिलीज हुई फ़िल्म 'डिक्टेटर' उनका रोल दमदार रहा है.


 
'गोरी मैम' सौम्या टंडन के हॉट अवतार ने ढाया कहर, 'तिवारी जी' का कॉमेंट देख यूजर्स ने खूब की खिंचाई

'गोरी मैम' सौम्या टंडन के हॉट अवतार ने ढाया कहर, 'तिवारी जी' का कॉमेंट देख यूजर्स ने खूब की खिंचाई

सौम्या टंडन ने भले ही 'भाबीजी घर पर हैं! काफी पहले छोड़ दिया हो, लेकिन फैन्स अभी भी उन्हें मिस करते हैं। सौम्या टंडन ने शो में गोरी मैम यानी अनीता भाभी का रोल प्ले किया था, जिसे अब नेहा पेंडसे निभा रही हैं। सौम्या टंडन ने बीते साल अगस्त में यह शो च्टि कर दिया था। 

सौम्या टंडन अब सोशल मीडिया पर खूब ऐक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर अपनी एक से बढ़कर एक स्टनिंग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब सौम्या टंडन ने इंस्टाग्राम पर शॉर्ट्स में तस्वीरें शेयर की हैं और उनका बोल्ड अवतार देख फैन्स फिदा हो गए हैं।

फैन्स के साथ-साथ मनमोहन तिवारी यानी रोहिताश्व गौड़ ने भी सौम्या टंडन की इन तस्वीरों पर कॉमेंट किया। रोहिताश्व गौड़ ने 'भाबीजी घर पर हैं! में मनमोहन तिवारी का रोल प्ले कर रहे हैं। उन्होंने सौम्या की तस्वीर पर लिखा, 'बहुत खूबसूरत।
 

बस इसी कॉमेंट को देख यूजर्स ने रोहिताश्व गौड़ की खिंचाई करनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, 'लगता है तिवारी जी आज भी पुरानी अनीता भाभी को ही चाहते हैं। एक अन्य यूजर ने कॉमेंट किया, 'अरे तिवारी जी, विभूति जी पकड़के के मारेंगे आपको। भाभी जी को छेड़ रहे हैं।

कुछ दिन पहले सौम्या टंडन उस वक्त विवादों में फंस गई थीं जब उन पर फर्जी आईडी बनवाकर वैक्सीन लगवाने का आरोप लगा। हालांकि सौम्या टंडन ने उसका खंडन किया था और कहा था कि लोग इस तरह की फर्जी रिपोर्ट्स और दावों पर विश्वास न करें।
VIDEO: इस मासूम बच्चे को अपने मुर्गी के लिए रोते देख कर आपकी भी आंखें भर आएंगी, यहां देखे विडियो

VIDEO: इस मासूम बच्चे को अपने मुर्गी के लिए रोते देख कर आपकी भी आंखें भर आएंगी, यहां देखे विडियो

नई दिल्ली. सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है, जिसके द्वारा हमे नई-नई चीजे देखने को मिलती है, जो लोगों के दिल में बस जाता है, अब ऐसा ही एक नन्हे मासूस बच्चे का वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है. वीडियो में दक्षिण सिक्किम का एक मासूस बच्चा अपनी मुर्गियों से बिछड़ने पर तड़प-तड़पकर रोता हुआ नजर आ रहा है|

वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि कुछ लोग बूचड़खाने में मर्गियों को ले जाने के लिए एक छोटी वैन में उन्हें भर रहे हैं. इनमें से कुछ मुर्गियों को बच्चे ने पाला है और उन्हें जाता देखकर बच्चे का दिल टूट जाता है. बच्चा तड़प-तड़प कर रोता है और उन लोगों से विनती करता है कि उसकी मुर्गियां वो लेकर न जाएं|

यहां देखें VIDEO

 

 


लड़का वैन के आगे खड़ा होकर रोता रहता है और अपनी मुर्गियों को वापस करने के लिए रोता है. इसके बाद नन्हा बच्चा हाथ जोड़कर मुर्गियों को वापस देने के लिए कहता है और चिल्ला-चिल्लाकर सड़क पर बैठकर रोता है. बच्चे को मुर्गियों के लिए इस तरह तड़पते हुए देखकर किसी की भी आंखें भर सकती हैं|


मुर्गियों के लिए बच्चे का प्यार देखकर लोगों का दिल भर आया है. इस वीडियो को The Voice of Sikkim नाम के फेसबुक पेज पर शेयर किया गया है. यह वीडियो अब तक 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजारों लोग इसे लाइक कर चुके हैं|

 

एक यूजर ने कमेंट किया, "बच्चे को सच में बुरा लग रहा है. मैं उसका दर्द समझ सकता हूं. जो शख्स उससे बात कर रहा है वो बार-बार यह क्यों कह रहा है कि हम सबको खा लेंगे. उसे लाचार महसूस मत कराओ."
एक यूजर ने लिखा, "बच्चे का दिल सोने का है, जिसमें सभी जीवित चीजों के लिए बहुत प्यार है. नन्हे मासूस बच्चे से कुछ सीखना चाहिए."

वरमाला में एक-दूजे संग चिपके दूल्हा-दुल्हन, हो गई गुत्थम-गुत्थी, किसने किसको फंसाया, देखें Viral Video

वरमाला में एक-दूजे संग चिपके दूल्हा-दुल्हन, हो गई गुत्थम-गुत्थी, किसने किसको फंसाया, देखें Viral Video

शादियों के सीजन में अजब वीडियोज सामने आ रहे हैं, जो लोगों की पहली पसंद भी बन रहे हैं. इन वीडियोज को देखकर लोगों को खूब हंसी आ रही है. ऐसा ही एक वीडियो लोगों को खूब भा रहा है. इस वीडियो में वरमाला होती दिख रही है. पर वरमाला के दौरान जो हुआ, वही मजेदार है.
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं. वरमाला हो रही है. लेकिन इसी बीच दोनों के बीच गुत्थम गुत्था वाली स्थिति हो जाती है.
दोनों की वरमाला आपस में उलझ जाती है. फिर स्टेज पर लोग आते हैं और दोनों की वरमाला को ठीक करते हैं. इंस्टाग्राम पर ये वीडियो official_niranjanm87 ने शेयर किया है.
देखें वायरल वीडियो-
 

वैक्सीन लगवाने सेंटर पहुंचीं ये एक्ट्रेस निकलीं कोरोना पॉजिटिव

वैक्सीन लगवाने सेंटर पहुंचीं ये एक्ट्रेस निकलीं कोरोना पॉजिटिव

देश में कोरोना की रफ्तार कम हो चुकी है। वही दूसरी और वैक्सीनेशन का काम तेजी से चल रहा है। कई सेलेब्स भी कोरोना की वैक्सीन लगवा रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस महिका शर्मा भी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाने एक सेंटर पर पहुंचीं। लेकिन उन्हें कोरोना से संक्रमित पाया गया।
महिका शर्मा ने कहा, मैं हैरान और स्तब्ध हूं कि मैं कोरोना पॉजिटिव हूं। मुझे कोई लक्षण नहीं थे और मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं। मैं अपनी पहली डोज लेने वाली थी, लेकिन अब मुझे कुछ और इंतजार करना होगा। यह सभी अचानक हुआ और मुझे बेचैन कर दिया है।

उन्होंने कहा, मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। मैं अपने डॉक्टर के संपर्क में हूं। मैं उन लोगों से भी अनुरोध करती हूं जो पिछले कुछ दिनों से मेरे करीब हैं।
बता दें कि महिका शर्मा रामायण और एफआईआर जैसे टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह मर्दानी, चलो दिल्ली और मिस्टर जो बी कार्वाल्हो जैसी फिल्मों में भी दिखाई दी हैं।

 

जुलाई माह में आने वाली है नई फिल्मो की बहार, जानिए कब और कहां रिलीज होंगी ये फिल्में

जुलाई माह में आने वाली है नई फिल्मो की बहार, जानिए कब और कहां रिलीज होंगी ये फिल्में

हर महीने बॉलीवुड की कई फिल्में रिलीज होती हैं, पहले जहां हर शुक्रवार को थिएटर्स में फिल्में रिलीज होती थीं तो वहीं अब इस स्पेस पर ओटीटी का रंग चढ़ गया है। जून में कई फिल्मों और वेब सीरीजों को दर्शकों ने ढेर सारा प्यार दिया। ऐसे में अब आपको बताते हैं कि जुलाई में कौन कौन सी अहम फिल्में रिलीज होने जा रही हैं।
फिल्म का नाम: द टुमॉरो वॉर
प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो
रिलीज डेट: 2 जुलाई
क्रिस प्रैट स्टारर द टुमारो वॉर शानदार एक्शन से भरपूर प्रोजेक्ट है, जिसका ट्रेलर कुछ वक्त पहले रिलीज हुआ था और देखते ही देखते वायरल हो गया था। ट्रेलर में दिखाए गए एक्शन सीन्स ने दर्शकों से खूब वाहवाही लूटी थी। इसके साथ ही द टुमारो वॉर एक ग्लोबल रिलीज है जिस कारण प्लेटफॉर्म को शानदार रिस्पांस की उम्मीद है। बता दें कि फिल्म 2 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
फिल्म का नाम: हसीन दिलरुबा
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 2 जुलाई
तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे स्टारर फिल्म हसीन दिलरुबा एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म है। फिल्म का ट्रेलर और गाने दर्शकों को पसंद आ रहे हैं। फिल्म में दर्शकों को सस्पेंस के साथ ही कॉमेडी और ढेर सारा ड्रामा देखने को मिलेगा। इसके साथ ही फिल्म के कुछ इंटीमेट सीन्स भी सुर्खियों में हैं। बता दें कि हसीन दिलरुबा, 2 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
फिल्म का नाम: तूफान
प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो
रिलीज डेट: 16 जुलाई
फरहान अख्तर, मृणाल ठाकुर और परेश रावल स्टारर तूफान एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित ये फिल्म दर्शकों को एक गुंडे अज्जू भाई की जिंदगी के सफर पर ले जाती है, जो आगे चलकर प्रोफेशनल बॉक्सर अजीज अली बनता है। फिल्म का ट्रेलर बुधवार को रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।
फिल्म का नाम: हंगामा 2
प्लेटफॉर्म: डिज्नी प्लस हॉटस्टार
रिलीज डेट: 23 जुलाई
2003 में रिलीज हुई हंगामा फ्रैंचाइजी की यह दूसरी फिल्म है। इस फिल्म से शिल्पा शेट्टी बड़े पर्दे पर कमबैक कर रही हैं। फिल्म में शिल्पा के साथ ही परेश रावल, मीजान जाफरी और प्रनिता सुभाष भी अहम किरदारों में दिखेंगे। फिल्म का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज होगा। बता दें कि फिल्म 23 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
फिल्म का नाम: बेल बॉटम
प्लेटफॉर्म: थिएटर्स
रिलीज डेट: 27 जुलाई
अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम साल 2021 की बड़ी फिल्मों में शुमार है और फैन्स एक लंबे वक्त से इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि फिल्म अभी ओटीटी पर रिलीज न होकर 27 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार एक रॉ एजेंट के रोल में नजर आएंगे और फिल्म में काफी सारे एक्शन सीक्वेंस दिखाए जाने की संभावना है, उनके अपोजिट फिल्म में वाणी कपूर नजर आएंगी। वही इन दोनों के अलावा फिल्म में लारा दत्ता, हुमा कुरैशी और आदिल हुसैन अहम रोल में नजर आएंगे।
 

VIDEO: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबीता जी की इस विडियो ने सोशल मीडिया मे मचाई धूम, यहां देखिये विडियो

VIDEO: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबीता जी की इस विडियो ने सोशल मीडिया मे मचाई धूम, यहां देखिये विडियो

नई दिल्ली. लोकप्रिय टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (TMKOC) को बच्चो से लेकर बुजुर्गो तक सभी पसंद करते है, इसी शो की बबीता जी (Babita Ji) का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं| वह अकसर फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं, मुनमुन दत्ता ने फिर से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो 'रैंप वॉक' करती दिखाई दे रही हैं. उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है|

बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वो ग्रीन कलर के गाउन में दिखाई दे रही हैं और साथ ही स्लो मोशन 'रैंप वॉक' करती दिखाई दे रही हैं. वीडियो को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा: "थोड़ा रनवे मोमेंट." मुनमुन दत्ता के इस वीडियो पर फैंस हमेशा की तरह खूब कमेंट कर रहे हैं. वीडियो को डेढ़ लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है|

 

बता दें कि मुनमुन दत्ता ने साल 2004 में 'हम सब बाराती' सीरियल से टेलीविजन पर दस्तक दी थी और उसके बाद 2008 में वह 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीताजी के किरदार में नजर आ रही हैं. इस रोल ने उन्हें ऐसी लोकप्रियता दिलाई है कि वह अब बबीता जी के नाम से ही जानी जाती हैं. टेलीवीजिन के अलावा वह फिल्मों में भी हाथ आजमा चुकी हैं. मुनमुन दत्ता 'मुंबई एक्सप्रेस', 'हॉलिडे' और 'ढिनचैक एंटरप्राइज' जैसी फिल्में भी कर चुकी हैं|

  Video : बंद नाक खोलने के लिए इस लड़की ने नाक में डाला लहसुन और फिर...हुआ कुछ ऐसा

Video : बंद नाक खोलने के लिए इस लड़की ने नाक में डाला लहसुन और फिर...हुआ कुछ ऐसा

 जब आपकी नाक बंद हो जाती है तो आप उसे खोलने के लिए आसान से घरेलू नुस्खे ट्राई करते हैं। जिससे कि आपकी नाक जल्दी से खुल जाए और आपको रिलीफ मिल जाए। लेकिन क्या आपने ये सोचा है कि लहसुन को नाक में डालकर भी बंद नाक को खोला जा सकता है। अरे जनाब..ऐसा हम नहीं कर रहे बल्कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की नाक के दोनों छेदों में लहसुन डालकर बंद नाक को खोलने की कोशिश कर रही है

 

जी हां...आप एक दम ठीक पढ़ रहे हैं। यूट्यूब पर एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप अचंभे में पड़ जाएंगे। ये लड़की दो लहसुन की कलियों को छीलकर कैमरे में देखकर दोनों नाक के छेदों में डालती है। इसके बाद 10 से 15 मिनट तक लहसुन को ऐसे ही रहने देती है। अपना समय बिताने के लिए ये लड़की कभी सेल्फी लेती है तो कभी कुछ और करती हुई वीडियो में दिखाई दे रही है। 


वीडियो के आखिर में आप देखेंगे कि ये लड़की 10 से 15 मिनट बीत जाने के बाद लहसुन की दोनों कलियों को नाक के दोनों छेदों से बाहर निकालती है। इसके बाद उस लड़की का हाल क्या हुआ ये आप वीडियो में देखें।
अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को कराया गया अस्पताल में भर्ती

अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को कराया गया अस्पताल में भर्ती

मुंबई। जाने-माने अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को निमोनिया होने के बाद शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाह की पत्नी एवं अदाकारा रत्ना पाठक शाह ने बुधवार को बताया कि अभिनेता (70) को मंगलवार को उपनगर खार स्थित हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें निमोनिया हुआ है और अभी उनका इलाज चल रहा है।

रत्ना पाठक शाह ने बताया कि शाह को निमोनिया हुआ है और अब उनका स्वास्थ्य स्थिर है। उन पर इलाज का असर दिख रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। कई बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके अभिनेता नसीरुद्दीन शाह आखिरी बार 2020 में ड्रामा मी रक़्सममें नजर आए थे।

दुखद खबर: दिल का दौरा पड़ने से एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन

दुखद खबर: दिल का दौरा पड़ने से एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन

मुंबई। मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का आज सुबह निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। राज ने अभिनेता के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने करियर में तीन फिल्मों, `प्यार में कभी कभी`, `शादी का लड्डू` और `एंथनी कौन है` का निर्देशन किया है। राज कौशल के निधन पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शोक जताया है।


मंदिरा बेदी और राज कौशल की पहली मुलाकात 1996 में मुकुल आनंद के घर पर हुई थी। मंदिरा वहां ऑडिशन देने पहुंची थीं और राज, मुकुल आनंद के असिस्टेंट के रूप में काम कर रहे थे। यहीं से दोनों के प्यार की शुरुआत हुई। मंदिरा बेदी ने 14 फरवरी 1999 को राज कौशल से शादी की थी। 


मंदिरा बेदी और राज कौशन ने 14 फरवरी 1999 को शादी की थी। दरअसल मंदिरा के माता-पिता उनकी शादी एक फिल्म निर्देशक से कराना चाहते थे। लेकिन दोनों के प्यार के आगे किसी की नहीं चली।

स्टेज पर दुल्हन के साथ ऐसी शर्मनाक हरकत करने लगा लड़का, देखता रह गया दूल्हा

स्टेज पर दुल्हन के साथ ऐसी शर्मनाक हरकत करने लगा लड़का, देखता रह गया दूल्हा

शादियों का सीजन चल रहा है. एक से एक मजेदार वीडियो सामने आते है. ऐसा ही एक वीडियो लोगों को पंसद आ रहा है. ये वीडियो देखकर हंसी आ रही है, साथ में लोगों को हैरानी भी हो रही है कि भला ये कैसे हो सकता है. कोई लड़का सरेआम ऐसा कैसे कर सकता है.
इस लड़के ने दूल्हे के सामने दुल्हन के साथ जो किया वही लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है.
वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखाई देता है कि शादी का स्टेज है. दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे हैं. तभी वहां एक लड़का आता है. ये लड़का दुल्हन के साथ इस तरह मस्ती करता है, कि लोगों को समझ ही नहीं आता कि ये कर क्या रहा है.
वीडियो को official_niranjanm87 नाम के अकाउंट से शेयर किया है.
देखें वीडियो-

 

टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने बोल्ड फोटोशूट किया, देखे यहां

टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने बोल्ड फोटोशूट किया, देखे यहां

नई दिल्ली. बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, कृष्णा श्रॉफ एक्ट्रेस तो नहीं हैं, लेकिन उनका ग्लैमरस अंदाज सोशल मीडिया पर आए दिनों छाया रहता है. हाल ही में उन्होंने कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं. फैंस के साथ ही सेलेब्स भी कृष्णा की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. यही नहीं, कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff Latest Photo) ने अपनी इस पोस्ट के जरिये फैन्स को एक सरप्राइज देने की ओर भी इशारा किया है|

हाल ही में कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) द्वारा करवाया गया फोटोशूट फैंस को काफी पसंद आ रहा है. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उन्होंने ब्लैक कलर के क्रॉप टॉप के साथ ट्राउजर पहनी है और किसी तस्वीर में वे कोट पहने हुए भी नजर आ रही हैं. साथ ही कर्ली हेयर्स और स्मोकी मेकअप उनपर काफी जंच रहा है. कृष्णा का यह फोटोशूट तेजी से वायरल हो रहा है. इस फोटो के कैप्शन के साथ उन्होंने लिखा है, 'आपकी बेब नहीं.' इसके साथ ही उन्होंने इशारा किया है कि जल्द आने वाले पंजाबी सॉन्ग 'किन्नी किन्नी वारी' के साथ उनका कुछ कनेक्शन है. यानी वह फैन्स को जल्द ही सरप्राइज देने वाली हैं|

 

कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) के बारे में बताएं तो वह मॉडल, फिल्म निर्माता और बिजनेस वुमन हैं. इतना ही नहीं, वे अपने भाई टाइगर श्रॉफ की तरह गेम लवर और फिटनेस फ्रीक भी हैं. वे मुंबई में अपनी खुद के जिम की मालिक हैं. कृष्णा श्रॉफ इसके अलावा अपने लव रिलेशन को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं. कुछ दिन पहले ही उनका ब्रेकअप हुआ था, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी थी|

VIDEO: सपना चौधरी और राखी सावंत के इस विडियो ने लगाई आग, यहां देखे विडियो

VIDEO: सपना चौधरी और राखी सावंत के इस विडियो ने लगाई आग, यहां देखे विडियो

नई दिल्ली. हरियाणवी सिंगर व डांसर सपना चौधरी अपने फैंस के बीच हमेशा चर्चा मे रहती हैं, सोशल मीडिया पर धूम मचाने वाली सपना चौधरी की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है| उनकी पॉपुलेरिटी का अंदाजा उनके नए और पुराने गानों के तेजी वायरल होने से लगाया जा सकता है. अब ऐसे में जब एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत भी सपना चौधरी के साथ मिल जाएं तो वीडियो में चार चांद लग ही जाएंगे. जी हां, सोशल मीडिया पर सपना चौधरी और राखी सावंत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जो फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना और राखी उनके मोस्ट पॉपुलर गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर डांस करती नजर आ रही हैं. दोनों का एनरजेटिक डांस इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. इस वीडियो पर अभी तक 8.8 मिलियन व्यूज आ चुके हैं. साथ ही 49 हजार लोगों ने यह वीडियो लाइक की जा चुकी है. सपना चौधरी और राखी सावंत की जोड़ी फैंस की फेवरेट जोड़ी की लिस्ट में शुमार हो गई है|

 

आपको बता दें कि सपना चौधरी ने हरियाणा की ऑर्केस्ट्रा पार्टी के साथ करियर की शुरुआत की थी. सपना को बिग बॉस सीजन 11 में बतौर कंटेस्टेंट देखा जा चुका है वहीं राखी की बात करें तो उन्होंने बॉस सीजन 14 में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाया था. हाल ही में उनका गाना ड्रीम में एट्री रिलीज हुआ है जिसे लेकर वे खूब सुर्खियां बटोर रही हैं|

 बड़ी खबर: इस सोशल मीडिया स्टार ने सिग्नेचर ब्रिज से कूदकर दी जान, परिवार को साजिश का शक

बड़ी खबर: इस सोशल मीडिया स्टार ने सिग्नेचर ब्रिज से कूदकर दी जान, परिवार को साजिश का शक

मुंबई। हिमांशी गांधी ने सिग्नेचर ब्रिज से यमुना नदी में कूदकर जान दे दी है। इस मामले में कुछ तथ्य बाहर निकल कर आए हैं. हिमांशी के परिजनों को एक मोबाइल चैट का स्क्रीनशॉट मिला है, जो हिमांशी ने अपने एक मित्र के साथ व्हाट्सएप पर की थी. जिसमें हिमांशी ये लिख रही है कि आयुष को कह देना कि वह मर गई है. ये चैट 24 जून की दोपहर 2 बज कर 26 मिनट से लेकर 3 बज कर 7 मिनट के बीच हुई थी. और इस चैट के लगभग आधे घंटे बाद हिमांशी ने सिग्नेचर ब्रिज पहुंचकर यमुना नदी में छलांग लगा दी.फेसबुक और यूट्यूब से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने वाली हिमांशी गांधी ने सिग्नेचर ब्रिज से संदिग्ध हालात में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। उन्होंने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया यह रहस्य बना हुआ है। हिमांशी सामाजिक मुद्दे उठाती थीं। 24 जून से वह लापता थीं। परिवार ने मिसिंग की कंप्लेंट दी थी। 25 जून को उनका शव यमुना नदी से बरामद किया गया।

इस बीच पुलिस सूत्रों ने भी एक अहम जानकारी का खुलासा किया है, जिसमें पुलिस ने कहा है कि सीसीटीवी कैमरे में सिर्फ इतना ही नजर नहीं आया कि हिमांशी ने यमुना नदी में छलांग लगाई है, बल्कि छलांग लगाने से लगभग 10 मिनट पहले तक वह अपने मोबाइल से किसी से बात कर रही थी. यानी अपनी मौत को गले लगाने से पहले वह 10 मिनट तक किसी से मोबाइल पर बातचीत करती रही और फिर उसके बाद उसने यह कदम उठाया है.हिमांशी के परिजनों ने हिमांशी और सचिन के बीच हुई व्हाट्सएप चैट का एक स्क्रीनशॉट पुलिस को भी उपलब्ध करवाया है. हिमांशी के पिता का कहना है कि यह चैट 24 जून की दोपहर 2:26 से लेकर 3:07 तक चली थी. इस चैट में हिमांशी सचिन को लिख रही है, “सबको पता है मेरी तबीयत ठीक नहीं है. इसके बावजूद भी आप लोग इस तरह से बिहेव कर रहे हो. मुझे यह सब और देखा नहीं जा रहा. मेरा बैग घर ही भिजवा देना. अब मैं निकल रही हूं. यहां से भी. बहुत अच्छा कर रहे हो आप सब मिलकर. भैया मैं जा रही हूं. आज लास्ट टाइम था, जो मेरे किसी भी अपने ने मुझे देखा था और एम गोइंग टू क्वाइट माय लाइफ राइट नाउ ओन्ली. उसका जिम्मेदार आयुष है और आप सब लोग हो, जिस जिस ने मेरे साथ बदतमीजी करी है. आज की डेट में आयुष वैसे भी अपनी बहन के पीछे दुबक गया होगा अब तक, लेकिन बता देना उससे कि आज मर गई हिमांशी.

हिमांशी के पिता लवेश गांधी का कहना है कि इस चैट से जाहिर होता है कि 24 जून को हिमांशी के साथ आयुष और उसके दोस्तों ने किस तरह का व्यवहार किया होगा. हिमांशी की मां का कहना है कि हिमांशी ने इसमें लिखा है उसके साथ बदतमीजी की गई है. आखिर वह बदतमीजी किस स्तर की हो सकती है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमारी बेटी ने अपनी जान दे दी. वह अपना मोबाइल फोन और बैग भी उसी कैफे में छोड़ गई थी. संभव है कि उसके साथ मारपीट करके उसका यह सामान छीन लिया हो. यह सब बातें हम पुलिस को बता चुके हैं और हम अब भी यही कहते हैं कि हमारी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती. वह एक मजबूत इरादों वाली लड़की थी. उसे आत्महत्या के लिए उकसाया गया है और इसके पीछे आयुष और उसके दोस्तों का हाथ है.हिमांशी की मां का कहना है कि आयुष से हिमांशी की दोस्ती लगभग 1 साल पहले हुई थी. हिमांशी यूट्यूब चैनल पर बनने वाले वीडियो में काम किया करती थी. आयुष ने कहा था कि वह उसके वीडियो के लिए भी काम करे, उसके प्रमोशन में मदद करें इससे दोनों को फायदा होगा. आयुष हमारे घर भी आया जाया करता था. 24 जून को आयुष कैफे की शुरूआत कर रहा था उस दिन सुबह 10:00 बजे के आसपास हमारी बेटी हमसे आशीर्वाद लेकर निकली थी. वह कह रही थी कि अभी हफ्ता 10 दिन कैफे का रिस्पांस देखेंगे अगर सही रहा तो वह भी इसकी पार्टनर बन जाएगी अचानक दोपहर में ऐसा क्या हो गया कि हिमांशी ने आत्महत्या कर ली. 24 जून को ही दोपहर 2:00 बजे हिमांशी का कुरियर आया था तब मैंने हिमांशी से फोन पर बात की थी वो उस समय डिस्टर्ब लग रही थी. लगभग 4 बजे आयुष का फोन मेरे पास आया. उसने बताया कि मेरा हिमांशी से झगड़ा हुआ. हिमांशी यहां से चली गयी है. उसे ढूंढ रहा हूं. वह अलग-अलग जगह बता रहा था लेकिन मेरे पति ने जब कहा कि मैं कमला नगर आ गया हूं तो वह दूसरी जगह बताने लगा.

हिमांशी जिन दो शख्स- विनय शर्मा और शेखरके साथ सोशल मीडिया पर वीडियो बनाया करती थी या यूं कहे की वीडियो में एक्टिंग किया करती थी उनका कहना है कि हिमांशी खुले विचारों की जिंदादिल लड़की थी. जो हंसमुख थी और किसी अनजाने से भी बेहद प्यार से बात करती थी. विनय शर्मा और शेखर का कहना है कि उन्हें जब यह मालूम हुआ कि हिमांशी ने यमुना नदी में कूदकर जान दे दी है, तो बेहद हैरानी हुई कि आखिर इतना जिंदादिल इंसान इस तरीके का कदम कैसे उठा सकता है. हमने 18 जून को आखरी वीडियो शूट किया था और हम अंदाजा भी नहीं लगा सकते थे कि भविष्य में हिमांशी के साथ फिर काम नहीं कर पाएंगे. रही बात आयुष की तो हम लोग कभी आयुष से मिले नहीं थे. हिमांशी जब भी हमारे साथ वीडियो शूट कर रही होती थी तो आयुष का फोन आता था. वह अकेले में जाकर उससे बात करती थी. कई बार वह उसके फोन से इरिटेट भी हो जाती थी, क्योंकि फोन आने पर डिस्टर्बेंस भी होता था. उन दोनों के बीच में क्या हुआ, क्या नहीं यह हम नहीं जानते.