BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
सोशल मीडिया विनियमन पर केंद्र सरकार के नए दिशानिर्देश

सोशल मीडिया विनियमन पर केंद्र सरकार के नए दिशानिर्देश

नईदिल्ली। केंद्र सरकार ने 25 फरवरी 2021 को सोशल मीडिया नियमों पर नए दिशानिर्देशों को अधिसूचित किया है। इसे “सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया नैतिकता संहिता) नियम 2021” कहा जा रहा है। नए दिशानिर्देशों को सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफार्मों को विनियमित करने के उद्देश्य से अधिसूचित किया गया है। इन नियमों को केंद्रीय मंत्रियों रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर ने सार्वजनिक रूप से पेश किया है। केंद्रीय मंत्रियों ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्मों ने आम भारतीयों को सशक्त बनाया है।उन्होंने लोकप्रियता और विशाल उपयोगकर्ताओं को प्राप्त करने के लिए इन प्लेटफार्मों की प्रशंसा की। उन्होंने भारत में व्यापार करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के कदम का भी स्वागत किया।

नए नियम क्यों बनाए गए हैं?

सरकार ने सोशल मीडिया के बारे में आम उपयोगकर्ताओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से डिजिटल मीडिया और ओटीटी पर नए नियमों को अधिसूचित किया है। नए नियमों के साथ, सरकार उनकी शिकायत के निवारण और समयबद्ध समाधान के लिए एक तंत्र स्थापित करना चाहती है। नए नियम प्रगतिशील, उदार और समकालीन हैं। यह रचनात्मकता, भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध के संबंध में किसी भी गलतफहमी को दूर करने का प्रयास है।


नए नियम

सोशल मीडिया पर नए दिशानिर्देश सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 87 (2) के अनुसार बनाए गए हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय द्वारा दिशानिर्देशों का भाग- II प्रशासित किया जाएगा। सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा दिशानिर्देशों का भाग- III प्रशासित किया जाएगा।यह भाग आचार संहिता और प्रक्रिया से संबंधित है। 

 शूटिंग के दौरान हादसे की शिकार हुई प्रिया प्रकाश वारियर

शूटिंग के दौरान हादसे की शिकार हुई प्रिया प्रकाश वारियर

फिल्म के गाने की शूटिंग करते हुए प्रिया प्रकाश के साथ एक हादसा हो गया। प्रिया प्रकाश वारियर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह फिल्म के गाने की शूटिंग कर रही हैं। वह इस वीडियो में भागते हुए आती हैं और नितिन की पीठ पर चढ़ जाती हैं। लेकिन न तो नितिन उन्हें सही से पकड़ पाते हैं और न ही प्रिया प्रकाश वारियर अपना बैलेंस बना पाती हैं। प्रिया प्रकाश वारियर सीधा जमीन पर सिर के बल गिरती हैं। जमीन पर गिरने के बाद फिल्म की टीम और एक्टर नितिन उन्हें उठाते हैं। सब लोग प्रिया से पूछते हैं कि वह ठीक हैं इस पर वो कहती हैं हां मैं ठीक हूं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रिया प्रकाश लिखा, 'यह जिंदगी किस तरह से मुझे धराशायी करती है, उसकी एक झलक है, और मैं हर बार खड़ी होती हूं और पूरे भरोसे के साथ आगे बढ़ती हूं।' उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि प्रिया प्रकाश वारियर की फिल्म 'क्रेक' को चंद्रशेखर येलेती डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में नितिन और प्रिया प्रकाश के अलावा रकुलप्रीत सिंह लीड रोल में हैं।

 

 

अभिनेता, डांसर और कोरियोग्राफर प्रभु देवा की बघीरा का टीजर रिलीज, साइको अवतार देख फैंस हुए हैरान

अभिनेता, डांसर और कोरियोग्राफर प्रभु देवा की बघीरा का टीजर रिलीज, साइको अवतार देख फैंस हुए हैरान

 

अभिनेता, डांसर और कोरियोग्राफर प्रभु देवा की आने वाली फिल्म बघीरा का टीजर रिलीज हो चुका है। जिसमें प्रभु देवा बिलकुल अलग अवतार में नजर आ रहे है। 

 


बघीरा के टीजर में प्रभु देवा एक-दो नहीं बल्कि कई लुक्स में नजर आ रहे हैं। कहीं डॉक्टर, कहीं वकील तो कहीं डांसर। टीजर में प्रभु देवा को अलग-अलग खूंखार लुक में दिखाया गया है। टीजर से जाहिर होता है कि अपनी पहचान को छुपाते हुए प्रभु देवा फिल्म में कई लोगों को मौत के घाट उतारने वाले हैं।

 

यह फिल्म एक साइको थ्रिलर ड्रामा है। जिसमें प्रभु देवा के अलावा साउथ सुपरस्टार धनुष और अमायरा दस्तूर भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को निर्देशक अदविक रविचंद्रन ने डायरेक्ट किया है। जिसमें प्रभु देवा अमायरा दस्तूर के अलावा और भी कई एक्ट्रेसेस के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।  

 


टीजर में प्रभु देवा को ऐसे-ऐसे लुक्स में दिखाया गया है कि कई जगह तो उन्हें पहचानना भी मुश्किल है। बघीरा का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है और इसे कुछ ही घंटों में 12 लाख 24 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।  
Pawri Ho Rahi Hai: सपना चौधरी का नया वीडियो वायरल, बोलीं- दिमाग की दही हो रही है

Pawri Ho Rahi Hai: सपना चौधरी का नया वीडियो वायरल, बोलीं- दिमाग की दही हो रही है

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी शादी और बेबी होने के बाद से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं. वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर कर रही हैं और अपनी रुटीन लाइफ के बारे में जानकारी दे रही हैं. इस बीच उन्होंने एक और वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.


इस वीडियो में सपना चौधरी इंटरनेट पर चल रहे 'पावरी हो रही है' ट्रेंड को अपने तरीके से पेश किया और इसे और मजेदार बनाया है. इस वीडियो में सपना एक रीडिंग रूम में बैठीं हैं. उन्होंने काले रंग का सूट पहना हुआ है और वह एक प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं, लेकिन ये स्क्रिप्ट पढ़ने से उनके दिमाग की दही हो रही है. इसी को उन्होंने 'पावरी हो रही है' स्टाइल में पेश किया है.

 

अभिनेत्री अमीषा पटेल धोखाधड़ी मामले की झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

अभिनेत्री अमीषा पटेल धोखाधड़ी मामले की झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

रांची। झारखंड हाईकोर्ट में अभिनेत्री अमीषा पटेल चेक बाउंस मामले की सुनवाई बुधवार को हुई. इस दौरान अभिनेत्री अमीषा को मिली राहत को जहां बरकरार रखा, वहीं मध्यस्थता संबंधी मामले के बारे में कोर्ट ने दोनों पक्षों से जानकारी मांगी. इस मामले की अगली सुनवाई 2 सप्ताह बाद होगी |


झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश आनंद सेन की कोर्ट में अभिषेक पटेल के धोखाधड़ी मामले की सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट को बताया गया कि इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता करके सुलझाया जा सकता है. इस पर कोर्ट ने 2 सप्ताह का समय देते हुए दोनों पक्षों से अपना- अपना जवाब दाखिल करने को कहा है|\

वर्ष 2017 में रांची के हरमू में एक कार्यक्रम में अजय कुमार सिंह और अभिनेत्री अमीषा पटेल की मुलाकात हुई थी. इस दौरान फिल्मों में पैसे लगाने का आफर अजय कुमार सिंह को मिला. अभिनेत्री अमीषा पटेल के कहने पर अजय ने करीब ढाई करोड़ रुपये अभिनेत्री के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किये थे. लेकिन, काफी दिनों तक जब कोई फिल्म नहीं बनाया गया, तो उसने दिये रुपये की मांग की थी. इस पर अभिनेत्री अमीषा ने अजय को चेक दिया, जो बाउंस हो गया. फिल्म नहीं बनाने और दिये पैसे भी वापस करने को लेकर अजय कुमार ने रांची के लोअर कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज करायी थी|\

बता दें कि वर्ष 2017 में रांची के अजय कुमार सिंह ने लोअर कोर्ट में अभिनेत्री अमीषा पटेल पर फिल्मों में पैसे लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था. इस मामले में अभिनेत्री को कोर्ट से अंतरिम राहत मिल चुकी है, जो अब भी बरकरार है|
पीके का बनने जा रहा है सीक्वल, नजर आएंगे रणबीर कपूर?

पीके का बनने जा रहा है सीक्वल, नजर आएंगे रणबीर कपूर?

आमिर खान और अनुष्का शर्मा की सुपरहिट फिल्म पीके को आज भी काफी पसंद किया जाता है। इस फिल्म के लास्ट सीन में रणबीर कपूर भी दिखाई दिए थे। अब ऐसी चर्चा है कि फिल्म के सीक्वल में आमिर खान के बाद रणबीर कपूर कहानी को आगे ले जाएंगे। बताया जा रहा है कि प्रड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा ने इसकी पूरी तैयारी भी कर ली है।


खबर है कि विधु ने बताया है कि वह जल्द ही पीके का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। फिल्म के आखिरी सीन में रणबीर कपूर का कैरक्टर दूसरे प्लैनेट से धरती पर आता है। अब रणबीर फिल्म की कहानी को आगे ले जाएंगे। हालांकि विधु ने यह भी कहा है कि फिल्म के राइटर अभिजात जोशी ने अभी तक फिल्म की कहानी नहीं लिखी है और जब कहानी पूरी हो जाएगी तो फिल्म बनानी शुरू कर दी जाएगी।

विधु विनोद चोपड़ा का कहना है कि वह मजबूत कहानियों पर फिल्म बनाना पसंद करते हैं। अक्सर फिल्मों के सीच्ल चल जाते हैं लेकिन विधु का कहना है कि अगर वह फायदा कमाने के लिए फिल्म बनाते तो वह 6-7 सीच्ल मुन्नाभाई सीरीज के और 2-3 सीच्ल पीके सीरीज के बना चुके होते।
बता दें कि पीके का डायरेक्शन राजकुमार हिरानी ने किया था जिन्होंने मुन्नाभाई सीरीज की दोनों फिल्मों के अलावा 3 इडियट्स और संजू जैसी फिल्में बनाई हैं। अगर पीके का सीक्वल बनता है तो संजू के बाद हिरानी की रणबीर के साथ यह दूसरी फिल्म होगी। पीके में आमिर खान और अनुष्का शर्मा के अलावा सुशांत सिंह राजपूत, बमन ईरानी, संजय दत्त, परीक्षित साहनी और सौरभ शुक्ला मुख्य भूमिकाओं में थे।
 BIGG BOSS सीजन-14: खुद को साबित कर रुबीना बनीं बिग बॉस सीजन 14 की विजेता

BIGG BOSS सीजन-14: खुद को साबित कर रुबीना बनीं बिग बॉस सीजन 14 की विजेता

मुंबई। कहते है कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती है। ऐसी एक कोशिश बीती रात रंग लाई है। टीवी के सबसे चर्चित शो बिग बॉस 14 को उसका  विनर मिल गया। सिंगर राहुल वैद्य को पीछे छोड़ते हुए रूबीना ने बिग बॉस 14 सीजन अपने नाम कर लिया।

मिली 36 लाख रुपए की राशि-
`छोटी बहू` और `शक्ति- अस्तित्व के एहसास की` से हर किसी के दिलों में राज करने वाली रूबीना दिलैन ने बिग बॉस के घर की तमाम चुनौतियों को पार करते हुए ट्रॉफी और 36 लाख रुपए की धनराशि अपने नाम कर ली है। जब शो को होस्ट कर रहे सलमान खान ने विनर के रूप में रूबीना के नाम का ऐलान किया तो हर किसी के चेहरे पर खुशी नजर आई।

रुबीना ने खुद को किया साबित-
आपको बता दें कि बिग बॉस के घर की सबसे मजबूत सदस्य रही है। वो घऱ में तो अपने पति के साथ आई थी लेकिन उन्होंने शुरुआत से ही अपना गेम अलग खेला। उन्होंने दोस्ती को ऊपर रखते हुए कई बार दूसरों से पंगा भी लिया। कई बार तो सलमान खान ने भी उनको सुनाया पर वो नहीं रूकी और उन्होंने बीती रात खुद को साबित कर दिया कि वो खुद के दम पर बिग बॉस की विनर बनी है और वो ही इस ट्रॉफी की हकदार हैं।
एकता कपूर ने एक बार फिर महिलाओं के मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी, जाने क्या कहा

एकता कपूर ने एक बार फिर महिलाओं के मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी, जाने क्या कहा

बॉलीवुड और टीवी जगत में कंटेंट क्रिएटर के तौर पर पहचान बना चुकी एकता कपूर ने एक बार फिर महिलाओं के मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी है. टीवी क्वीन एकता कपूर का कहना है कि ज्यादातर देशों में, महिला की सेक्सुअलिटी को पाप माना जाता है. उन्होंने कहा कि ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’, ‘द डर्टी पिक्चर’, ‘डॉली किटी’ और ‘वो चमकते सितारे’ जैसी सशक्त महिला केंद्रित कहानियों को आगे बढ़ाने के लिए उनका ये सचेत फैसला है.

एकता कपूर ने महिलाओं के मुद्दे पर दी राय
वह कहती हैं कि, “अधिकांश देशों में, एक महिला की कामुकता को पाप माना जाता है. यह एक बड़ी समस्या है और मुझे कई बार कहा गया था कि मैं भी अपने टीवी सीरियल में महिलाओं को साड़ी और सिंदूर लगाए हुए दिखाकर इस का बड़ा हिस्सा रही हूं. हालांकि मैं देश में महिलाओं के विकास को देखकर काफी हैरान भी हूं. मैं लोगों की इस बात पर ऐतराज करती हूं क्योंकि साड़ी या स्विमसूट पहनना एक महिला की खुद की मर्जी है.”

महिलाएं खुद की च्वाइस से अच्छी या बुरी नहीं बनती हैं
वह आगे कहती हैं कि उन्होंने "रूढ़िवादी महिलाओं" की कई कहानियों को "घरेलू मुद्दों" के साथ दिखाया है, और अब उन महिलाओं की कहानियों को बताने का समय है जिनके पास "अन्य मुद्दे" हैं. वह कहती है कि हर महिला के पास उनकी लाइक के अलग-अलग स्टेज पर च्वाइस रही हैं और यह उनकी पसंद है. वे अपनी खुद की च्वाइस से अच्छी या बुरी नहीं बनती हैं.

टीवी क्वीन हैं एकता कपूर
बता दें कि एकता कपूर बालाजी टेलीफिल्म्स की ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. 26 साल की उम्र में ही वह प्रोड्यूसर बन गई थी. उन्होंने पहली फिल्म क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता को प्रोड्यूस किया. हाल ही में उनकी प्रोड्यूस किया हुआ वेब शो मेंटलहूड भी रिलीज हुआ, जिसमें करिश्मा कपूर लीड रोल में थी. वह टीवी की क्वीन मानी जाती है. उनके सीरियल छोटे पर्दे पर काफी हिट रहते हैं. फिलहाल एकता कपूर के कई शो और वेब सीरिज आने वाली हैं.

OMG: सिंगर और इंडियन आइडल 12 होस्ट आदित्य नारायण को किस करते-करते श्वेता ने काटा कान

OMG: सिंगर और इंडियन आइडल 12 होस्ट आदित्य नारायण को किस करते-करते श्वेता ने काटा कान

सिंगर और इंडियन आइडल 12 होस्ट आदित्य नारायण ने दिसंबर में अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता से शादी की है। वे हनीमून के लिए श्रीनगर गए थे। आदित्य ने अब इस ट्रिप का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उनकी वाइफ श्वेता आदित्य पर प्यार लुटाती दिख रही हैं।

आदित्य के इस वीडियो को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने मजेदार कॉमेंट्स किए हैं। एक फैन ने लिखा है, ये मैं हूं, ये मेरी वाइफ है और ये मेरी कान कटाई हो रही है। यह वीडियो गुलमर्ग का है। आदित्य और श्वेता केबल कार में बैठे दिख रहे हैं। तभी श्वेता अचानक उनको किस कर लेती हैं और कान पर काट लेती हैं।

श्वेता और आदित्य ने इस ट्रिप के दौरान अपना एक्साइटमेंट लोगों को बताया था क्योंकि वे पहली बार कश्मीर गए थे। दोनों ने अपने हनीमून के दौरान खूब मस्ती की और फैन्स को इसकी झलकियां भी दिखाते रहे। आदित्य इस समय इंडियन आइडल का 12वां सीजन होस्ट कर रहे हैं और उनकी वाइफ श्वेता वैलंटाइन्स स्पेशल एपिसोड में दिखाई दी थीं। श्वेता और आदित्य ने 1 दिसंबर को कोरोना के चलते मंदिर में शादी की थी।
 Sunny Leone की इस हॉट फोटोज ने लगाई सोशल मीडिया में आग

Sunny Leone की इस हॉट फोटोज ने लगाई सोशल मीडिया में आग

एक्ट्रेस Sunny Leone सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती है। और हॉट एंड ग्लैमर फोटो शेयर करने को लेकर अक्सर चर्चाओं में भी बनी रहती है।

हल ही में sunny  ने एक फोटो शेयर की है। सनी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा In love with the gods of his own country - #kerala
 
सड़क पर ई-रिक्शा चलाती नजर आईं जान्हवी कपूर, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

सड़क पर ई-रिक्शा चलाती नजर आईं जान्हवी कपूर, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

जान्हवी कपूर का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया है, जिसमें वह ई-रिक्शा चलाती दिख रही हैं। ये कारनामा उन्होंने अपनी फिल्म के सेट पर कर दिखाया है। इस रिक्शा में पीछे कुछ और लोग सवार नजर आ रहे हैं।

 
 

जान्हवी इस वक्त अपनी फिल्म गुड लक जेरी की शूटिंग कर रही हैं। सेट से कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जो मजेदार हैं।

 


इस सेट से आया यह वीडियो फैन्स का खूब ध्यान खींच रहा है, जिसमें कुर्ता-सलवार और दुपट्टे में नजर आ रही हैं और सड़क पर ई-रिक्शा चलाती दिख रही हैं। इसे पोस्ट करते हुए जान्हवी कपूर ने लिखा है- फिल्म शूट्स फऩ होते हैं।

जान्हवी ने ईशान खट्टर के साथ फिल्म धड़क शे बॉलिवुड डेब्यू की थी। वह कार्तिक आर्यन के साथ अगली फिल्म दोस्ताना 2 में नजर आनेवाली हैं। इसके अलावा जान्हवी के हाथों में करण जौहर की तख्त भी है। इसी के साथ जान्हवी की बहन खुशी कपूर के भी बॉलिवुड में एंट्री की चर्चा पिछले कुछ समय से काफी तेज हो गई है।
चाणक्य नीति : मान सम्मान और धन के मामले में इन 4 बातों को हमेशा ध्यान रखना

चाणक्य नीति : मान सम्मान और धन के मामले में इन 4 बातों को हमेशा ध्यान रखना

चाणक्य की चाणक्य नीति कहती है कि मान सम्मान और धन के मामले में इन 4 बातों को हमेशा ध्यान रखना चाहिए. चाणक्य नीति की सबसे विशेष बात ये है कि ये व्यक्ति को सफल बनने के लिए प्रेरित करती है. कोई भी व्यक्ति जीवन में असफल नहीं होना चाहता है. सफल होने के लिए व्यक्ति कठोर परिश्रम करता है. कई चीजों का त्याग करने के बाद ही व्यक्ति को सफलता का स्वाद चखने को मिलता है. चाणक्य ने भी माना है कि बिना परिश्रम और त्याग के सफलता की कल्पना भी नहीं की जा सकती है. सफलता का रास्ता बहुत ही कठिन है. इस पर वही चल कर अपनी मंजिल को प्राप्त करता है जिसमें साहस और लगन होती है. आचार्य चाणक्य के अनुसार असली सफलता वही है जिसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को भी महसूस हो. जब व्यक्ति इस बात को ध्यान मे रखकर अपने लक्ष्यों को प्राप्त करता है तो उसे हर जगह मान सम्मान की प्राप्ति होती है. लक्ष्मी जी की कृपा भी ऐसे लोगों को प्राप्त होती है. आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति अगर अपने जीवन में इन चार चीजों को अपना ले तो उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है. आइए जानते हैं इनके बारे में-

 

परिश्रम से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है
चाणक्य के अनुसार लक्ष्मी का आर्शीवाद पाने के लिए व्यक्ति को कभी मेहनत से नहीं भागना चाहिए. जो व्यक्ति जितना परिश्रम करने उसके सफल होने की संभावना उतनी ही प्रबल होती है. आचार्य चाणक्य परिश्रम के महत्व के बारे में बताते हैं कि जो व्यक्ति परिश्रम करता है उसके पास गरीबी और दरिद्रता कभी नहीं आती है.


अध्यात्म की शक्ति को पहचानो
चाणक्य के अनुसार धर्म और अध्यात्म व्यक्ति को उसके कर्तव्यों का बोध कराते है. हर व्यक्ति की कुछ विशेष जिम्मेदारियां होती है इन्हें पूरा करने का प्रयास करना चाहिए. अध्यात्म की शक्ति से व्यक्ति का मन साफ रहता है. ऐसे व्यक्ति गलत और अनैतिक कार्यों को करने से बचते हैं.

मौन की शक्ति को पहचानो
चाणक्य के अनुसार कलह और विवाद व्यक्ति का नाश करते हैं. इनसे दूर रहना चाहिए. इससे बचने के लिए मौन को अपनाएं. मौन रहने से विवाह और कलह को टाला जा सकता है.

सर्तक और सावधान रहें
चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को सदैव सर्तक और सावधान रहना चाहिए. जो व्यक्ति इन बातों को ध्यान रखते हैं वे संकट आने पर भयभीत नहीं होते हैं. जीवन से भय का नाश करना चाहिए. इसके लिए व्यक्ति सदैव सर्तक रहना चाहिए. जागृत अवस्था में रहना चाहिए.

 

 

 बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ की बेटी की इस हॉट फोटोज़ ने लगाई सोशल मीडिया में आग

बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ की बेटी की इस हॉट फोटोज़ ने लगाई सोशल मीडिया में आग

अब हाल ही में बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने फिर से अपनी कुछ बेहद हॉट फोटोज़ इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिनमें वो काफी सेक्सी लग रही हैं। अक्सर बिकिनी में नज़र आने वाली कृष्णा ने इन फोटोज़ में भी बिकिनी ही पहन रखी है जिसमें वो अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं। फोटोज़ में कृष्णा ने रेड और ब्लैक कलर की बिकिनी पहनी हुई है। एक फोटो में वो सामने से कैमरे के सामने पोज़ दे रही हैं तो वहीं दूसरी फोटो में वो साइड पोज़ देते हुए अपने बाल ठीक कर रही हैं। हमेशा की तरह इन फोटोज़ में भी कृष्णा काफी सेक्सी लग रही हैं।
 

 

कृष्णा की फोटोज़ पर उनकी दोस्त और टाइगर की रूमर्ड गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी ने भी कमेंट किया है। दिशा ने कृष्णा की फोटो पर तारीफ करते हुए उनकी बॉडी की तारीफ की है।बताते चलें कि कृष्णा ने हाल ही में अपना 28वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। अपने जन्मदिन के मौके पर भी कृष्णा ने इंस्टाग्राम पर बिकिनी फोटो शेयर की थी जिसमें वो शीशे के सामने फोटो क्लिक करती नज़र आ रही थीं। आपको बता दें कि कृष्णा का हाल ही में उनके लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड एबन हायम्स के ब्रेकअप हुआ है। इंस्टाग्राम के जरिए कृष्णा ने अपने ब्रेकअप की जानकारी सबको दी थी। हालांकि ब्रेकअप के कुछ दिन बाद ही कृष्णा ने अपने नए ब्वॉयफ्रेंड से भी सबको इंट्रोडूयज़ करव दिया। कृष्णा इस वक्त तुर्किश chef Nusket को डेट कर रही हैं। कुछ दिन पहले कृष्णा ने Nusket के साथ एक वीडियो और फोटो भी पोस्ट किया था जिसमें वो उनके गाल पर किस करती दिख रही थीं।

 
गुंडी : Sapna Choudhary के नए गाने का टीज़र हुआ रिलीज़, हाथ में बंदूक लिए दिखा धाकड़ अंदाज़

गुंडी : Sapna Choudhary के नए गाने का टीज़र हुआ रिलीज़, हाथ में बंदूक लिए दिखा धाकड़ अंदाज़

इन दिनों सपना चौधरी के नए गाने गुंडी की चर्चा खूब हो रही है. गाना फिलहाल रिलीज़ नहीं हुआ है लेकिन इसमें सपना का पहला लुक रिवील हो चुका है. सपना इस गाने में काफी धाकड़ अंदाज़ में नज़र आ रही हैं. वहीं आज सपना ने इस गाने के पोस्टर के बाद टीज़र की झलक भी फैंस के साथ शेयर की है.


हाथ में बंदूक लिए दिखीं सपना चौधरी

सपना चौधरी का ये गाना रिलीज़ होने से पहले चर्चाओं में है और इसका कारण है इस गाने में सपना का लुक. वो काफी बिंदास, धाकड़ अंदाज़ में नज़र आ रही हैं. एक मोशन टीज़र सपना ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ शेयर किया है जिसमें वो पैंट शर्ट पहने और हाथ में बंदूक लेकर गुस्से से चलती हुईं दिखाई दे रही हैं
इस वीडियो को सपना ने 24 घंटे पहले ही शेयर किया है जिसे अब तक 65 हज़ार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. क्योंकि इससे पहले सपना का ऐसा अंदाज़ नहीं देखा गया है. वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए सपना ने कैप्शन दिया है - युद्ध लड़ो थाम युद्ध लड़ो - उठो नारियों खुद लड़ो.
 

 जब क्लासरूम में बॉयफ्रेंड संग लॉक हो गई थीं ये बॉलीवुड अभिनेत्री, किया दिलचस्प खुलासा

जब क्लासरूम में बॉयफ्रेंड संग लॉक हो गई थीं ये बॉलीवुड अभिनेत्री, किया दिलचस्प खुलासा

बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने एक और दिलचस्प बचपन का किस्सा शेयर किया है।

ट्विंकल खन्ना ने खुलासा किया कि उनका पहला प्यार कैसा था? उसने ट्विंकल को कूदना सिखाया था। पूरा किस्सा बताते हुए ट्विंकल खन्ना ने कहा, 'वह बेंच पर मेरे बगल में छिप गया, हम दोनों के पैर आपस में टकराए। वो सुंदर और प्यारा था। उसके चेहरे के फीचर्स अच्छे थे। वो काफी अच्छा था। हम एक-दूसरे में इतने खो गए थे कि क्लास में ही लॉक रह गए थे।

ट्विंकल बताती हैं, बाद में मैंने उसके साथ क्लासरूम की खिड़की से बाहर कूदने की ठानी थी। वैसे अब तो इस बात को कई साल गुजर गए हैं। बात इतनी पुरानी है कि अह हम दोनों आमने सामने खड़े हो जाएं तो शायद ही एक-दूसरे को पहचान पाएं।

ट्विंकल आगे लिखती हैं, शायद अब एक-दूसरे को पहचान भी नहीं पाएंगे लेकिन मेरा मानना है कि वो भी मेरे बारे में ऐसा ही सोचता होगा। मैंने हमेशा से ये कहा है कि अगर आप लगातार पीछे मुड़ कर पास्ट को देखते रहेंगे तो आपको कुछ खट्टी-मीठी यादें मिलेंगी।

आपको बता दें, ट्विंकल खन्ना औक अक्षय कुमार की शादी को 20 साल पूरे हो गए हैं। 17 जनवरी 2001 को शादी के बंधन में बंधे अक्षय और ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल में से एक हैं। अक्षय और ट्विंकल दो बच्चों आरव और नितारा के पेरेंट्स हैं।
 
 छत्तीसगढ़ी फिल्म 'कुरुक्षेत्र' का हुआ शुभ मुहूर्त, सुपर स्टार करन खान सहित ये फिल्म हस्ती आएंगे मुख्य नायक की भूमिका में नजर

छत्तीसगढ़ी फिल्म 'कुरुक्षेत्र' का हुआ शुभ मुहूर्त, सुपर स्टार करन खान सहित ये फिल्म हस्ती आएंगे मुख्य नायक की भूमिका में नजर

रायपुर। रविवार सांई कृष्णा फिल्म्स प्रोडक्शन लेखक निर्माता, निर्देशक उदय कृष्णा के बैनर तले बनने वाली छतीसगढ़ी फिल्म कुरूक्षेत्र.का छत्तीसगढ़ी फिल्म हस्तीओ के बीच शुभ मुहूर्त किया गया। फिल्म से जुड़े सह निर्माता राज सोनी व विनय कृष्णा ने बताया की कुरुछेत्र फिल्म सुपर स्टार करन खान, दिलेश साहू फिल्म के मुख्य नायक की भूमिका में व पूजा साहू, ज्योत्सना ताम्रकार, मुख्य अदाकार होंगी। 
 


फिल्म में निर्देशन टीम के सदस्य होंगे कौशल उपाध्याय , सांतनु पतानवार, विशाल दुबे, अनुपमा मनहर, समीर चंद्र, अनुपम वैष्णव को दी गई है। इस फिल्म मे अपने पिक्चराइजेशन के लिए कैमरामेन मुंबई से राजन जायसवाल एवं बिलासपुर से शेखर भास्कर द्वारा किया जाएगा। इस फिल्म के संगीतकार डॉ. रवि पटेल का है। फिल्म की शूटिंग मार्च प्रथम सप्ताह से प्रारम्भ शुरू की जायेगी। फिल्म में सभी गीतो के रचियता ऋषभ सिंह है। सभी गानों की कोरिओग्राफी का जिम्मा बाबा बघेल निभायेंगे। इस फिल्म में क्रांति दीक्षित, अजय पटेल, हैश जैन, अंशुल अवस्थी, राज दीवान, के. के. सिन्हा, आशीष शर्मा, विजेता मिश्रा, अनुकृति पांडेय, कृष्णानन्द तिवारी,अपने अभिनय का दमखम दिखयेंगे। फिल्म की शूटिंग कसडोल, शिवरीनारायण, सिरपुर, सतरेंगा, मैनपाट बेहतरीन और खूबसूरतवादियों मे की जाएगी। फिल्म में कॉस्ट्यूम लोकेश साहू का होगा !फिल्म कास्टिंग शंकर नारंग द्वारा किया जायेगा। मुहूर्त अवसर पर मोहन सुंदरानी, सतीश जैन, अनुपम वर्मा, मनोज वर्मा, मोहित साह, रॉकी दासवानी, मोना सेन, मनीष मानिकपुरी, उपस्थित रहे। सब ने अपने उद्बोधन में इस पिक्चर को सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।
टीवी कपल्स जिन्होंने 'Valentine's Day' पर शादी की

टीवी कपल्स जिन्होंने 'Valentine's Day' पर शादी की

आज हम आपको उन टीवी कपल्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने 'Valentine's Day' पर शादी की और हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए।  वैलेंटाइन्स डे और वैलंटाइन वीक को लेकर हर कपल जमकर तैयारियां करता है। इस वैलेंटाइन्स डे पर भी जहां कई टीवी कपल्स अलग-अलग जगहों पर घूमने निकल चुके हैं तो वहीं कुछ घर पर पार्टनर के साथ एक अनूठे स्टाइल में इस खास दिन को सेलिब्रेट कर रहे हैं।
 
 
Valentine's Day यानी 14 फरवरी का दिन इन टीवी कपल्स के लिए तो कुछ ज्यादा ही स्पेशल है, जिन्होंने इसी दिन शादी की। टीवी के पॉप्युलर कपल राम कपूर और गौतमी कपूर ने 14 फरवरी 2003 को शादी की थी। दोनों की मुलाकात टीवी शो 'घर एक मंदिर' के सेट पर हुई थी। इसके बाद गौतमी और राम ने एक-दूसरे को कुछ वक्त तक डेट किया और फिर एक-दूसरे को हमसफर बना लिया। पॉप्युलर बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अंजना मुमताज के बेटे और ऐक्टर रुसलान मुमताज ने भी साल 2014 में वैलेंटाइन्स डे यानी 14 फरवरी को ही शादी की थी।
 
 
उन्होंने निराली मेहता से शादी की और साल 2020 में एक प्यारे से बेटे के पिता बने। रुसलान और निराली की लव स्टोरी बड़ी प्यारी है। दोनों एक ही डांस क्लास में थे पर तब रुसलान ने कभी निराली पर ध्यान नहीं दिया। वहीं निराली मेहता को भी रुसलान अपने टाइप के नहीं लगते थे। एक इंटरव्यू में रुसलान ने बताया था कि वह डांस क्लास के बाहर अकसर एक पेड़ के नीचे खड़े रहते थे और तभी उनकी नजर निराली पर पड़ी और देखते ही दिल दे बैठे। 
बॉलीवुड एक्टरअर्जुन कपूर वैलेनटाइन डे पर 100 ऐसे लोगों की मदद कर रहे हैं

बॉलीवुड एक्टरअर्जुन कपूर वैलेनटाइन डे पर 100 ऐसे लोगों की मदद कर रहे हैं

मुंबई । 14 फरवरी यानि वैलेंटाइन डे जहां एक तरफ प्यार में डूबे लोग अपने पार्टनर के साथ इस दिन को सेलिब्रेट करने का प्लान बना रहे हैं वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने इस दिन उन लोगों के लिए कुछ खास करने का सोचा है जो कैंसर से जंग लड़ रहे हैं. अर्जुन वैलेनटाइन डे पर 100 ऐसे लोगों की मदद कर रहे हैं जिनके पार्टनर कैंसर से पीड़ित हैं.  बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने फिल्मी दुनिया में इश्कजादे से कदम रखा. तभी से कड़ी मेहनत के जरिए वो बॉलीवुड में अपने पहचान बनाने में कामयाब भी हुए हैं. अर्जुन अपने काम के साथ-साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं लेकिन इस बार अर्जुन का सुर्खियों में छाने का कारण कुछ और ही है. दरअसल अर्जुन इस वैलेनटाइन डे पर कैंसर पेशेंट्स एड एसोसिएशन के साथ जुड़े हैं और इसके जरिए वो 100 ऐसे लोगों की मदद करने के लिए आगे आए हैं, जिनमें से एक साथी कैंसर से पीड़ित हैं. आपको बता दें कि अर्जुन की मां मोना शौरी का निधन भी कैंसर की वजह से ही हुआ था. अर्जुन कर रहे हैं 100 कैंसर पीड़ितो की मदद अर्जुन ने इस पर बात करते हुए बताया कि, मैं कैंसर पेशंट्स एड एसोसिएशन के साथ जुड़कर उन जरूरतमंद 100 लोगों की मदद कर रहा हूं. जिन्हें कैंसर है. अर्जुन ने ये भी बताया कि कैंसर एक ऐसी बीमारी है जो इंसान को खोखला कर देती है और उसकी इम्यूनिटी पर भी काफी असर डालती है. साथ ही दुनिया में फैली कोरोनावायरस की बीमारी इन मरीजों पर और बुरा असर डालती है. पिछला साल इन सभी के लिए बहुत मुश्किल भरा रहा है. इनमें से कई लोग तो ऐसे थे जिनके पास खाना और दवाएं खरीदने के लिए भी पैसे नहीं थे.


सभी लोगों को मिलकर कैंसर के मरीजों की मदद करनी चाहिए
 
इसके साथ ही अर्जुन ने लोगों से ये अपील भी की है कि सभी को मिलकर ऐसे लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए और अगर हम साल में 1 लाख मदद ऐसे लोगों के लिए कर दें तो इन पैसों से उनकी कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी, सर्जरी और दवाइयों सभी का खर्चा निकल सकता है. 
प्रियंका चोपड़ा ने साड़ी में लगाया वेस्टर्न तड़का ... जाने क्या हुआ फिर

प्रियंका चोपड़ा ने साड़ी में लगाया वेस्टर्न तड़का ... जाने क्या हुआ फिर

मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी प्रियंका चोपड़ा जोनास वैसे तो हर तरह के आउटफिट में खूबसूरत नज़र आती हैं लेकिन जब बात साड़ी की आती है तो उनकी खूबसूरती को बयां करने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं. ये अभिनेत्री विदेशों में भी कई बार साड़ी पहने नज़र आ चुकी हैं. उनका खूबसूरत अवतार देखकर भारत में ही नहीं बाहर भी लोग उनके दीवाने हो जाते हैं.  प्रियंका चोपड़ा कई बार साड़ी लुक के साथ भी एक्सपेरिमेंट करती हैं, और इसे वेस्टर्न टच देती हैं जिसके कारण उनके कहीं ज्यादा वायरल रहते हैं. 

 

 


दूसरी शादी के लिए तैयार हैं Dia Mirza, इस बिजनेसमैन के साथ जल्द लेंगी सात फेरे

दूसरी शादी के लिए तैयार हैं Dia Mirza, इस बिजनेसमैन के साथ जल्द लेंगी सात फेरे

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा (Dia Mirza) जल्द ही खुशखबरी देने वाली हैं. दरअसल एक्ट्रेस जल्द ही शादी करने वाली है. मीडिया में आई खबरों के मुताबिक दीया (Dia Mirza) 15 फरवरी को बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी (Vaibhav Rekhi) करने जा रही हैं.
बता दें कि दीया मिर्जा ने 18 अक्तूबर 2014 को अपने बिजनेस पार्टनर साहिल सांगा को लंबे समय तक डेट करने के बाद दिल्ली में शादी कर ली थी. हालांकि यह रिश्ता ज्यादा दिन चल नहीं पाया. 2019 में दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए.
एक रिपोर्ट के मुताबिक, दीया मिर्जा (Dia Mirza) मुंबई के बिजनेसमैन और इन्वेस्टर वैभव रेखी (Vaibhav Rekhi) से 15 फरवरी को एक छोटे से फंक्शन में शादी करने वाली है. इस शादी में उनके सिर्फ खास दोस्त और करीबी लोग होंगे.