BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बॉलीवुड में कदम रखने को बेकरार है यह सुपर हॉट मॉडल

बॉलीवुड में कदम रखने को बेकरार है यह सुपर हॉट मॉडल

आज इस आर्टिकल में हम आपको एक 23 साल की मॉडल की खूबसूरती के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी चर्चा अक्सर सोशल मीडिया पर होती रहती है। यह मॉडल दिखने में बेहद ही खूबसूरत और आकर्षक है सोशल मीडिया पर बहुत ही एक्टिव रहती है और उनके चाहने वालों की संख्या लाखों में है।
इस खूबसूरत मॉडल का नाम है रिया शाइन रिया बॉलीवुड में कदम रखने के लिए बस एक मूवी की तलाश कर रही है। सोशल मीडिया पर यह अपनी हॉट तस्वीरें लगातार शेयर करती रहती है और दर्शकों की तरफ से भी इन की तस्वीरों को अच्छा रिस्पांस मिलता है।
फिलहाल तो सोशल मीडिया पर इनकी खूबसूरती के चर्चे खूब होते हैं अब देखना होगा यह बॉलीवुड में कब तक कदम रख पाती है। 
रणवीर और दीपिका की रिसेप्शन में जबरन ही पहुंची थी: कुब्रा सैत

रणवीर और दीपिका की रिसेप्शन में जबरन ही पहुंची थी: कुब्रा सैत

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शादी इटली में की थी। हालांकि इंडिया वापस आकर उन्होंने कई रिसेप्शन दिए थे। उन्होंने फैमिली, फ्रेंड्स, जर्नलिस्ट्स और बॉलिवुड फ्रेंड्स को अलग-अलग पार्टी दी थी। ऐक्ट्रेस कुब्रा सैत ने बताया है कि कैसे वह इस सेलिब्रेशन का जबरदस्ती हिस्सा बनी थीं।
 

कुब्रा ने बताया, मैं रणवीर से कई साल पहले एक शो होस्ट करते वक्त 5000 लोगों की भीड़ में मिली थी। आप नहीं सोच सकते कि शो होस्ट करते वक्त आपको कोई सुपरस्टार याद रखेगा, लेकिन उन्होंने मुझे याद रखा।

 
उन्होंने बताया कि 2018 में उनकी वेब सीरीज रिलीज हुई थी। उस वक्त रणवीर ने उनको मेसेज किया, क्या बॉस, आप तो बहुत दमदार हो। कुब्रा बताती हैं कि इसके जवाब में उन्होंने रणवीर से खुद को जबरदस्ती इन्वाइट करवा लिया और लिखा, अपनी शादी में बुलाना मत भूलिएगा। उन्होंने बताया कि इस तरह से मैं जबरन ही उनके रिसेप्शन में पहुंची थी। कुब्रा 2019 में रणवीर सिंह की फिल्म गली बॉय में भी नजर आई थीं। 
 फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग के लिए सैफ, अर्जुन, जैकलीन और यामी डलहौजी रवाना

फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग के लिए सैफ, अर्जुन, जैकलीन और यामी डलहौजी रवाना

 

 फिल्म भूत पुलिस के स्टारकास्ट पहले ही फाइनल किए जा चुके हैं। कुछ कलाकारों के बदलाव के बाद भूत पुलिस की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडीज, यामी गौतम सहित भूत पुलिस की टीम आज डलहौजी के लिए रवाना हुई। फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग डलहौजी में होगी। विमान में सवार होने से पहले टीम ने कैमरे के लिए पोज दिया। इस फिल्म में अली खान और अर्जुन कपूर पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और यामी गौतम भी हैं। फिल्म भूत पुलिस को पवन कृपलानी निर्देशित करेंगे, जबकि इसके प्रोड्यूसर रमेश तौरानी और अक्षय पुरी हैं। फिल्म के पहले शेड्यूल के शूटिंग के लिए टीम शनिवार को डलहौजी के लिए रवाना हुई। यह जानकारी फिल्म एंड ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने दी।

 

तरण आदर्श ने ट्विटर दो तस्वीरें शेयर कर लिखा-डलहौजी के लिए सभी तैयार...सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडीज और यामी गौतम हॉरर-कॉमेडी भूत पुलिस की शूटिंग के लिए डलहौजी रवाना। फिल्म पवन कृपलानी द्वारा निर्देशित, रमेश तौरानी और अक्षय पुरी द्वारा निर्मित है।  

 

सैफ अली खान और अर्जुन कपूर ने फिल्म में भूतों की जोड़ी की भूमिका निभाई है। फिल्म की शूटिंग धर्मशाला और पालमपुर में भी होगी। फिल्म भूत पुलिस में सैफ और अर्जुन पहली बार साथ में काम करेंगे। हालांकि रियल लाइफ में सैफ और अर्जुन को अक्सर पार्टी करते देखा जाता है। निर्देशक पवन कृपलानी ने इससे पहले फोबिया और रागिनी एमएमएस जैसी फिल्में बनाई हैं। 

 

जैकलीन फर्नांडीज फिल्म अटैक और किक 2 में नजर आएंगी। वहीं अभिनेत्री यामी गौतम की फिल्म गिन्नी वेड्स सनी हाल में रिलीज हुई है। फिल्म भूत पुलिस के अलावा सैफ अली खान फिल्म आदिपुरुष में नजर आएंगे। वहीं अभिनेता अर्जुन कपूर फिल्म संदीप और पिंकी फरार में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा अर्जुन कपूर क्रॉस बॉर्डर लव स्टोरी में दिखाई देंगे।
शाहरुख़ खान अपने जन्मदिन पर फैंस को देंगे ये खास सरप्राइज, करेंगे वर्चुअल पार्टी

शाहरुख़ खान अपने जन्मदिन पर फैंस को देंगे ये खास सरप्राइज, करेंगे वर्चुअल पार्टी

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव दिखाई दे रहे हैं. 2 नवंबर को शाहरुख खान अपना 55वां जन्मदिन मनाएंगे. हर साल शाहरुख खान अपने फैंस से मुलाकात करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित करते है, लेकिन इस बार उनके फैंस के लिए बुरी खबर भी है और साथ ही खुशखबरी भी. इस साल शाहरुख खान अपने फैंस से नहीं मिल पाएंगे. हर साल हजारों की संख्या में फैन्स उनके बंगले के बाहर उनके निकलने का इंतजार करते हैं, लेकिन इस साल कोरोना के चलते को ये संभव नहीं है.


शाहरुख ने फैन्स को इस साल निराश होने नहीं देंगे. इस साल शाहरुख ने अपने फैन्स के लिए कुछ प्लान किया है. किंग गान इस साल अपना बर्थ डे ऑनलाइन मनाने वाले हैं. कोरोना के चलते शाहरुख ने अपने फैन्स से एक गुजारिश की है. उन्होंने लिखा कि इस बार का प्यार थोड़ी दूर से यार. सूत्रों के मुताबिक शाहरुख खान के फैन क्लब के सदस्य ने जानकारी दी कि इस साल वे सभी चीजें वर्चुअल तरीके से आयोजित करेंगे. उन्होंने कहा कि कोरोना के बावजूद भी इस सेलिब्रेश को ग्रैंड मनाया जाएगा.
आपको बता दें, एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान अपने फैंस के लिए कुछ स्पेशल जरूर करेंगे. वे अपने फैन्स से बहुत प्यार करते हैं. वर्चुअल पार्टी में दुनियाभर से लगभग 5000 फैन्स साथ जुड़ने वाले हैं. 2 नवम्बर को दिन में शाहरुख खान के फैन्स उनके लिए वर्चुअल बर्थडे पार्टी रखेंगे. ये पार्टी सुबह 11 बजे होगी. वहीं वर्चुअल तरीके से शाहरुख आज 1 नवम्बर की रात में ही बर्थडे केक काटेंगे.
 

बड़े पर्दे पर नागिन का किरदार निभाएंगी अभिनेत्री श्रद्धा कपूर, ट्वीट कर दी जानकारी

बड़े पर्दे पर नागिन का किरदार निभाएंगी अभिनेत्री श्रद्धा कपूर, ट्वीट कर दी जानकारी

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर जल्द ही बड़े पर्दे पर नागिन का किरदार निभाती नजर आएंगी। इसकी जानकारी खुद श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दी।

श्रद्धा कपूर ने लिखा-स्क्रीन पर नागिन का किरदार निभाना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। मैं श्रीदेवी मैम की नागिन और निगाहें की बहुत बड़ी फैन रही हूं और इसी को देखते हुए बड़ी हुई हूं। मैं हमेशा से इस तरह का किरदार निभाना चाहती थी, जिसकी जड़ें भारतीय लोककथाओं से जुड़ी हों।

श्रद्धा के इस ट्वीट से साफ जाहिर है कि वह अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म का टाइटल नागिन होगा और यह तीन फिल्मों की सीरीज होगी। इस सीरीज को विशाल फुरिया डायरेक्टर करेंगे, जबकि निखिल द्विवेदी प्रोड्यूसर होंगे। इससे पहले अभिनेत्री रीना रॉय, रेखा, मनीषा कोइराला और श्रीदेवी बड़े पर्दे पर नागिन का किरदार निभा चुकी हैं और दर्शकों ने इन्हें काफी पसंद भी किया हैं।

वहीं अब इस कड़ी में जल्द ही श्रद्धा कपूर भी शामिल हो जाएंगी। वहीं श्रद्धा के साथ-साथ उनके फैंस भी उन्हें इस नए रूप में देखने के लिए उत्सुक हैं। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने तीन पत्ती, आशिकी 2, एक विलेन, बागी, हाफ गर्लफ्रेंड, स्त्री, साहो, छिछोरे आदि फिल्मों में अपने शानदार अभिनय का परिचय दिया है।
 बड़ी खबर: रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिरी लक्ष्मी बॉम्ब का नाम बदला गया, अब यह होगा अक्षय कुमार की फिल्म का नाम

बड़ी खबर: रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिरी लक्ष्मी बॉम्ब का नाम बदला गया, अब यह होगा अक्षय कुमार की फिल्म का नाम

अक्षय कुमार की फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर चुकी है। इस फिल्म के नाम का लगातार विरोध हो रहा है। अब निर्माताओं ने इस विवाद को शांत करने के लिए फिल्म का नाम बदलने का फैसला किया है।
 
 
दर्शकों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए और फिल्म के निर्माता- शबीना खान, तुषार कपूर और अक्षय कुमार ने अब अपनी फिल्म का शीर्षक 'लक्ष्मी' (Laxmii) करने का फैसला किया है। इस फिल्म के टाइटल से बॉम्ब शब्द हटा‍ दिया गया है।
 

राघव लॉरेंस द्वारा निर्देशित इस फिल्म को गुरुवार को सेंसर सर्टिफिकेट के लिए भेजा गया था। स्क्रीनिंग के बाद फिल्म मेकर्स और CBFC के बीच फिल्म को लेकर चर्चा हुई। जिसके बाद निर्माताओं ने फिल्म का नाम बदलने का फैसला लिया।
 

बता दें कि इस फिल्म के नाम का लगातार विरोध हो रहा था। हाल ही में फिल्म के शीर्षक का विरोध जताते हुए करणी सेना ने फिल्म के निर्माताओं को एक कानूनी नोटिस भेजा था। इससे पहले मुकेश खन्ना ने भी फिल्म के नाम को लेकर कड़ी आपत्ति जताई थी।
 

वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म के नाम को लेकर मेकर्स को लगातार विरोध झेलना पड़ रहा था। कई लोग लक्ष्मी के साथ बॉम्ब शब्द जोड़ने पर हिंदू धर्म और मां लक्ष्मी का अपमान मान रहे थे।
 

अक्षय कुमार की यह फिल्म 9 नवंबर को ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में कियारा आडवाणी फिमेल लीड में हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार ट्रांसजेंडर के किरदार में नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन राघव लॉरेंसने किया है। ये उनकी साउथ की फिल्म मुनि 2: कंचना का आधिकारिक रीमेक है।
 
कियारा आडवाणी चाहती हैं कभी न नहाएं ऋतिक रोशन और आदित्य रॉय कपूर

कियारा आडवाणी चाहती हैं कभी न नहाएं ऋतिक रोशन और आदित्य रॉय कपूर

फिल्म अभिनेत्री कियारा आडवाणी इस समय काफी चर्चा में है। उन्होंने एम एस धोनी मूवी में साक्षी का रोल किय था, जिसके बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर भी मिले। हाल ही में उन्होंने ने माना है कि ऋतिक रोशन और आदित्य राय कपूर बिना कभी नहाए भी हमेशा कूल और रफ नजर आ सकते हैं | नो फिल्टर नेहा चैट शो में नेहा ने कियारा आडवाणी के साथ बात की है.
 

एक काल्पनिक परिस्थिति  के बारे में जब नेहा ने कियारा से पूछा कि 'बॉलीवुड के कई सारे लोग घर में फंसे हुए हैं | कौन है जो आपको लगता है सबसे ज्यादा लोगों का मनोरंजन करेगा?' इस पर कियारा आडवाणी ने अक्षय कुमार का नाम लिया, जब उन्होंने पूछा कि वह कौन होगा, जो घर में नहाता नहीं होगा | तब उन्होंने कहा, 'हम नहीं चाहते कि यह व्यक्ति कभी नहाएद्य हम चाहते है कि यह व्यक्ति ऐसे ही और कूल और रफ नजर आएद्य मेरे ख्याल से यह ऋतिक रोशन और आदित्य रॉय कपूर होंगे। इस मौके पर दोनों ने खाने के बारे में भी बात की |
 

कियारा आडवाणी ने बताया कि बांद्रा में यह हमेशा होता है, क्योंकि मेरे घर के आस-पास बहुत से कलाकार रहते हैं. मैं उनके किचन में घुस जाती हूं. हर कोई बहुत शानदार खाना खाता है और मुझे भिंडी बहुत पसंद आती है. कियारा ने करीना कपूर की फिल्म का फेमस डायलॉग भी सुनाया, 'तुम्हारा कोई हक नहीं बनता कि तुम इतनी खूबसूरत लगो, नॉट फेयर.
 
 
वीडियो शेयर करते हुए नेहा धूपिया ने लिखा, 'कियारा आडवाणी के साथ मेरी बातचीत देखिए नो फिल्टर नेहा के पांचवें सीजन में कियारा आडवाणी जल्द फिल्म 'लक्ष्मी बम में नजर आने वाली है इस फिल्म में उनके अलावा अक्षय कुमार की अहम भूमिका है. इसके बाद कियारा सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक फिल्म में नजर आंएगी.
Bhabhi ji Ghar par Hai : तिवारी और विभूती ने किया KISS, दर्शक हुए हैरान..आखिर क्या है माजरा?

Bhabhi ji Ghar par Hai : तिवारी और विभूती ने किया KISS, दर्शक हुए हैरान..आखिर क्या है माजरा?

‘भाबीजी घर पर है’….इस शो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है क्योंकि इसका कंटेंट अक्सर लोगों को खूब गुदगुदाता है. यही कारण है कि हाल ही में इस शो ने अपने 1400 एपिसोड पूरे किए हैं जिसका जश्न भी मनाया गया था. वहीं अब इस शो के एक सीन की फोटो वायरल हो गई है जिसमें तिवारी और विभूति दोनों किस करते नज़र आ रहे हैं. जैसे ही इस तस्वीर को दर्शकों ने देखा तो वो भी हैरान हो गए हैं.


आने वाले एपिसोड के एक सीन की फोटो हुई वायरल
खास बात ये है कि 'भाबीजी घर पर है' सीरियल में तिवारी जी का रोल निभाने वाले एक्टर रोहिताश गौर ने खुद ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है. साथ ही उन्होंने इसके साथ कैप्शन भी लिखा है - 'अबे ये लिपलॉक कैसे हो गया. विभूती जी और तिवारी जी बहुत नीच इंसान हैं, वो नाइस होता है पगली सही नहीं पकड़े है.'
यानि आने वाले एपिसोड में तिवारी और विभूति के बीच कुछ ऐसा ही सीन देखने को मिलने वाला है. हालांकि ये सब क्यों होगा और किस वजह से होगा ये जानने के लिए आपको ये सीरियल देखना होगा.

 


1400 एपिसोड किए हैं पूरे

हाल ही में 'भाबीजी घर पर है' सीरियल ने अपने 1400 एपिसोड पूरे होने का जश्न मनाया था. और इस जश्न में पूरी टीम शामिल हुई थी. वहीं सौम्या टंडन यानि अनीता भाभी अब इस शो को अलविदा कह चुकी हैं फिर भी शो के मेकर्स ने उनके घर पर शो के 5 साल पूरे होने का केक पहुंचाया. जिसके बाद सौम्या ने एक वीडियो शेयर कर पूरी टीम को शुभकामनाएं दी थीं. उन्होंने कहा था - 'ये केक भेजने के लिए मैं मेकर्स का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं. मैं 5 साल तक इस शो का हिस्सा रही थी. भले ही अब मैं शो का हिस्सा नहीं हूं मगर इसके बाद भी मुझे याद किया गया है इस बात से मैं खुश हूं. ये शो हमेशा मेरे लिए खास रहा है. मुझे इस बात की भी पूरी उम्मीद है कि ये शो सभी के लिए स्पेशल होगा.' अगस्त 2020 को सौम्या टंडन ने शो को अलविदा कह दिया है. वहीं नई अनीता भाबी के रोल में शेफाली जरीवाला की एंट्री होने की बात सामने आ रही थी लेकिन अब तक ऐसा कुछ भी कन्फर्म नहीं किया गया है.

 

 शादी के बाद नेहा कक्कड़ की पति संग पहली तस्वीर हुई वायरल

शादी के बाद नेहा कक्कड़ की पति संग पहली तस्वीर हुई वायरल

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने 24 अक्टूबर को बड़े धूम-धाम से अपने बॉयफ्रेंड रोनहप्रीत सिंह के साथ सात फेरे लिए। वहीं इनकी शादी खूब चर्चा में रही। दोनों की शादी की सारी रस्में दिल्ली से हुईं जिसकी कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

शादी के बाद इस अंदाज में दिखीं नेहा कक्कड़-
इसी बीच शादी के बाद नेहा की पहली तस्वीर सामने आई है जो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। इस तस्वीर में नेहा नई नवेली दुल्हन के लुक में काफी प्यारी लग रही हैं। ग्रीन कलर के सूट के साथ नेहा ने अपने हाथों में लाल जुड़ा पहन रखा है जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही हैं। वहीं इस वायरल फोटो में उनके साथ उनकी पति रोहनप्रीत भी मौजूद हैं जो कैज्युल लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं होटो के स्टाफ नेहा को गुलदस्ता देते हुए उन्हें शादी की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं नेहा और रोहनप्रीत की वेडिंग सेरेमनी बेहद प्राइवेट थी। इसमें दोनों के फैमिली मेंबर्स, क्लोज रिलेटिव और कुछ फ्रेंड्स ही शामिल हुए। लेकिन इतने कम लोगों में भी खूब धूम धड़ाका हुआ। बता दें कि नेहा उम्र में रोहनप्रित से 7 साल बड़ी हैं।
   बंपर बजट में बनेगी सलमान की टाइगर 3, अक्टूबर में राधे

बंपर बजट में बनेगी सलमान की टाइगर 3, अक्टूबर में राधे

बॉलिवुड के दबंग सलमान खान की फिल्म का उनके चाहने वाले बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की फिल्में जबरदस्त प्रदर्शन करती हैं। ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि सलमान खान की टाइगर सीरीज की फिल्म टाइगर 3 बंपर बजट में बनेगी। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि वह अपनी आने वाली फिल्म राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई की शूटिंग अक्टूबर में फिर से शुरू करेंगे।

सलमान खान की टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म को लेकर हर कोई उत्साहित है, जिसमें सलमान के साथ कटरीना कैफ भी हैं। पहली दो फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, टाइगर 3 की प्रॉडक्शन कॉस्ट 200 से 225 करोड़ रुपये तक होने जा रही है जो आज तक किसी हिंदी फिल्म के लिए सबसे बड़ी प्रॉडक्शन कॉस्ट है। वही, करीब प्रिंट और पब्लिसिटी में 20 से 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 

टाइगर 3 की फीस के रूप में सलमान खान को 100 करोड़ रुपये मिलेंगे और इसके अलावा वह फिल्म के मुनाफे में भी हिस्सेदार होंगे। 400 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बाद फिल्म टाइगर जिंदा है ने साल 2017 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। सिर्फ भारत में फिल्म ने 339.16 करोड़ रुपये की कमाई की।

लॉकडाउन के बाद सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई की शूटिंग फिर से शुरू करने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह अक्टूबर में फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू करेंगे। बताया जा रहा है कि 1 अक्टूबर से सलमान खान अपने रिऐलिटी शो की शूटिंग करेंगे और इसके बाद मुंबई के एक स्टूडियो में फिल्म को शूट करेंगे।
सपना चौधरी का नया हरियाणवी गाना Sulfe Ka Anta हुआ रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा धमाल

सपना चौधरी का नया हरियाणवी गाना Sulfe Ka Anta हुआ रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा धमाल

सपना चौधरी का नया हरियाणवी सॉन्ग 'सुल्फे का अंता' (Sulfe Ka Anta) रिलीज हो गया है. ये गाना यूट्यूब पर छाया हुआ है. गाने में सपना बेहद खूबसूरत लुक में नजर आ रही हैं. डांसिंग क्वीन ने गाने के रिलीज होने की जानकारी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फैन्स को दी.


सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर सॉन्ग का एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा,''जाओ जल्दी-जल्दी गाना देखो और कमेंट करके बताओं कैसा लगा.'' सपना के फैन्स कमेंट कर गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इस गाने को सोनोटेक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. अब तक यूट्यूब पर लाखों की संख्या में लोग इस गाने को देख चुके हैं.


सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली हरियाणवी डांस सपना चौधरी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की थीं. सपना की इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों बंटोरी थी. सपना इस फोटोज में काफी ग्लैमरस लुक में नजर आईं थीं. सपना ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, यहां पर लोग मुँह पर मैम साहब-मैम साहब पीठ पीछे बुराई करते हैं...आरर...हरियाणवी मै कहूँ तै अपनी ऐसी तेसी करालो.''
'सुल्फे का अंता' गाने को संदीप सुरीला ने गाया है. गाने के बोल मुकेश जाजजी ने लिखे हैं. म्यूजिक डायरेक्टर अमन जाजजी हैं. इस वक्त ये गाना यूट्यूब के अलावा सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है. इससे पहले सपना चौधरी के दो हरियाणवी सॉन्ग 'तालिबान' और 'जलेबी' रिलीज हुए, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला.


 

गजब की अदाकारा हैं तारक मेहता... की नई अंजलि भाभी सुनैना फौजदार

गजब की अदाकारा हैं तारक मेहता... की नई अंजलि भाभी सुनैना फौजदार

ऐक्ट्रेस नेहा मेहता ने 12 साल बाद तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो छोड़ा तो फैन्स का दिल ही टूट गया। शो में नेहा मेहता ने मिसेज अंजलि तारक मेहता के किरदार में जान फूंक दी थी। उन्होंने कई गुजराती फिल्मों और अन्य टीवी शोज में काम किया, पर पहचान तारक मेहता.. से मिली। अब नेहा ने शो किस वजह से छोड़ा, यह बात अभी भी एक राज़ है, पर हाल ही नेहा ने एक पोस्ट के ज़रिए कन्फर्म किया था कि उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा को अलविदा कह दिया। साथ ही उन्होंने पूरी टीम को आगे के लिए शुभकामनाएं दीं। अब नेहा की जगह मिसेज तारक मेहता का रोल ऐक्ट्रेस सुनैना फौजदार निभा रही हैं। हाल ही सुनैना ने तारक मेहता.. की शूटिंग शुरू की है और वह अपने नए सफर को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। लेकिन एक्साइटमेंट के साथ-साथ नर्वसनेस भी है। सुनैना फौजदार तारक मेहता... का हिस्सा बनकर बेहद एक्साइटेड हैं। सुनैना ने बताया कि उन्हें अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि वह शो का हिस्सा हैं। लोग मुझे पसंद करें, यह उम्मीद लगाने के बजाय मैं स्ट्रेस में हूं। शो में बाकी सभी 12 साल से काम रहे हैं। सुनैना ने आगे कहा, नेहा मेहता भी 12 साल से शो का हिस्सा थीं। तो ऐसा नहीं है कि मैं किसी नए किरदार को रिप्लेस कर रही हूं। मैं चाहती हूं कि नेहा के फैन्स मुझे भी स्वीकार करें। मैं जानती हूं कि यह काफी चैलेंजिंग होगा। यह मेरे ऊपर एक बड़ी जिम्मेदारी है। सुनैना ने आगे कहा कि वह अंजलि मेहता के रोल को लेकर बहुत नर्वस हैं और बस यही उम्मीद कर रही हैं फैन्स उन्हें पसंद करें। उन्होंने आगे कहा कि शो की टीम की तरफ से वह रोल को लेकर किसी तरह का दबाव महसूस नहीं कर रहीं। बल्कि शो के प्रड्यूसर से लेकर बाकी सभी ने उनका स्वागत किया। लेकिन फिर भी वह प्रेशर फील कर रही हैं। सुनैना ने कहा, नेहा ने अंजलि का जबरदस्त किरदार निभाया था। लोग उन्हें बहुत प्यार करते हैं। लेकिन मैं शो को अपना 100 पर्सेंट देने की कोशिश करूंगी। सुनैना मानती हैं कि कोरोना काल में उन्हें तारक मेहता...जैसा शो मिलना गणपति बप्पा का आशीर्वाद है। उन्होंने बताया कि जिस दिन वह गणपति बप्पा लाने गई थीं, उसी दिन उन्हें शो ऑफर हुआ और गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन से उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी। उन्होंने परिवार को इस बारे में नहीं बताया था कि वह तारक मेहता... का हिस्सा हैं। सुनैना के परिवार को इस बारे में न्यूज आर्टिकल्स के ज़रिए पता चला। सुनैना यह सोचकर डरी हुई थीं कि कहीं शूटिंग शुरू होगी भी या नहीं, लेकिन शूट शुरू हुआ तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनकी फैमिली भी काफी एक्साइटेड है। सुनैना फौजदार ने संतान टीवी शो से डेब्यू किया था। वह लेफ्ट राइट लेफ्ट, रहना है तेरे पलकों की छांव में, अदालत, लागी तुझसे लगन, कबूल है, हमसे है लाइफ, पिया बसंती रे जैसे कई टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। 

PUBG की टक्कर में अक्षय कुमार ला रहे हैं ऐक्श्न गेम FAU-G

PUBG की टक्कर में अक्षय कुमार ला रहे हैं ऐक्श्न गेम FAU-G

भारत में बच्चों के लोकप्रिय गेम PUBG को बैन कर दिया गया है. इस चीनी खेल को लेकर बच्चों में जबरदस्त क्रेज था और अब इसका तोड़ लेकर अक्षय कुमार आए हैं. अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर एकाउंट पर PUBG की टक्कर में उतारे गए गेम FAU-G को पेश किया है.


इस गेम की खास बात यह है कि गेम से होने वाली कमाई का एक हिस्सा भारत के वीर ट्रस्ट को दिया जाएगा. इस ट्रस्ट को गृह मंत्रालय ने गठित किया है.

FAU-G गेम के बारे में जानकारी देते हुए अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, ''पीएम नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर अभियान का समर्थन करते हुए एक्शन गेम FAU-G पेश करते हुए बेहद खुशी हो रही है. मनोरंजन के अलावा प्लेयर्स इसके जरिये सैनिकों के बलिदान के बारे में भी जान सकेंगे. इस गेम से होने वाली कमाई का 20 फीसदी भारत के वीर ट्रस्ट को डोनेट किया जाएगा.''
 

YouTube पर 7 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है शुभी शर्मा और खेसारी लाल का ये भोजपुरी गाना

YouTube पर 7 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है शुभी शर्मा और खेसारी लाल का ये भोजपुरी गाना

सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम बन चुके हैं. उनके सॉन्ग और एक्टिंग दर्शकों को खूब पसंद आती है. खेसारी लाल के गाने यूट्यूब पर काफी सुने और पसंद किए जाते हैं. इन दिनों यूट्यूब पर खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस शुभी शर्मा का एक भोजपुरी सॉन्ग 'लइहा बंगलिया से दवाइयां' काफी देखा जा रहा है. गाने में खेसारी लाल और शुभी शर्मा के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. शुभी शर्मा गाने में जबरदस्त डांस मूव्स करती नजर आ रही हैं.


दोनों की ऑनस्क्रीन रोमांटिक केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. गाने में शुभी शर्मा साड़ी पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं. इस गाने को Enterr10 Rangeela के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. कमेंट कर फैन्स गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं. ये गाना सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले भोजपुरी गानों में से एक है. अबतक यूट्यूब पर इन गाने को 7 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं.

 

कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 12 का धमाकेदार प्रोमो रिलीज, यहां देखिए

कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 12 का धमाकेदार प्रोमो रिलीज, यहां देखिए

टेलीविजन के मशहूर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 12वें सीजन का सभी को काफी बेसब्री से इंतजार है. जल्द ही ये सीजन लॉन्च होने वाला है. इस शो का धमादेकार प्रोमो रिलीज कर दिया गया है. इस प्रोमो में अमिताभ बच्चन शो के पहले एपिसोड के कंटेस्टेंट के साथ नजर आ रहे हैं. लॉकडाउन के दौरान ही जहां इस शो के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की गई तो वहीं शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने कोरोना का मात देकर शूट भी समय पर शुरू कर दिया. इस प्रोमो में अमिताभ बच्चन शो के पहले एपिसोड के कंटेस्टेंट के साथ नजर आ रहे हैं.


प्रोमो वीडियो में आप देख सकते हैं कि होस्ट अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर एक कंटेस्टेंट बैठा है. अमिताभ बच्चन इस शख्स से कहते हैं कि वो पहले सवाल का जवाब देकर 1 हजार रुपए जीत गए हैं और ये कंटेस्टेंट बेहद खुश हो जाता है. वहीं सिर्फ एक हजार रुपए जीतने पर भी इस कंटेस्टेंट की खुशी देखकर अमिताभ बच्चन पूछते हैं कि आप इतने खुश कैसे हो गए? इस पर ये शख्स जवाब देता है कि उसे बिजनेस में बड़ा लॉस हुआ था और सबकुछ खत्म हो गया और अब वो एक हजार से शुरुआत कर बहुत आगे जाना चाहता है.... इतना सुनते ही अमिताभ इस सीजन की टैगलाइन बोलते दिखाई देते हैं.

बता दें कि केबीसी 12 की टैगलाइन कुछ इस तरह है- 'सेटबैक का जवाब कमबैक से दो'... प्रोमो में इस टैगलाइन का सटीक उदाहरण दिया है. वहीं सोनी टीवी के ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट पर ये प्रोमो शेयर करते हुए बताया गया है कि- 'जो भी हो, सेटबैक का जवाब कमबैक से दो. कोबीसी 12 शुरू हो रहा है जल्द सिर्फ सोनी टीवी पर'. केबीसी 12 के इस प्रोमो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और दर्शकों को इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है.

 


बता दें कि अमिताभ बच्चन बीते काफी दिनों से केबीसी 12 की तैयारियों में जुटे हुए हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर भी केबीसी 12 के सेट से तस्वीरें शेयर की थीं. इन तस्वीरों में सेट पर सुरक्षा के इंतजाम से लेकर मुश्किल हालातों में भी शो के क्रू मेंबर्स की लगन साफ दिखाई दे रही थी.

 

अनुष्का और विराट के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, सोशल मीडिया में पोस्ट कर दी जानकारी

अनुष्का और विराट के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, सोशल मीडिया में पोस्ट कर दी जानकारी

नई दिल्ली | बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा और उनके पति भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के घर में जल्द ही एक नया मेहमान आने वाला है. अनुष्का शर्मा के पति ने आज अपनी पत्नी की प्रेग्नेंसी की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी. अनुष्का और विराट ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की और इस खुशखबरी को सबके साथ साझा किया. जनवरी में दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे.

 

सपना चौधरी ने हरियाणवी गाने पर किया डांस, YouTube पर खूब देखा जा रहा है वीडियो

सपना चौधरी ने हरियाणवी गाने पर किया डांस, YouTube पर खूब देखा जा रहा है वीडियो

करोड़ों दिलों में अपनी खास जगह बनाने वाली हरियाणा की देसी क्वीन सपना चौधरी के डांस वीडियो हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. सपना चौधरी का डांस एक बार जो देख लेता है उम्र भर के लिए उनका फैन बन जाता है. सपना चौधरी के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या भी 2 मिलियन से अधिक है. उनके ये फैन्स उनकी हर तस्वीर को लाइक करना नहीं भूलते हैं. कभी अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ करने वाली सपना आज एक फेमस चेहरा बन चुकी हैं. उनके डांस परफॉर्मेंस देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित किए जाते हैं.


सपना के इन डांस परफॉर्मेंस के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जाते हैं. इन दिनों यूट्यूब पर सपना का एक डांस वीडियो खूब चर्चा में बना हुआ है. इस वीडियो में सपना हरियाणवी गाने 'घूंघट की ओठ में' पर डांस करती नजर आ रही हैं. सपना का डांस और उनका अलग अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. यही वजह है लोग कमेंट कर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.


स्टेज पर घूंघट में डांस करते हुए सपना ने धमाल मचा दिया है. सपना चौधरी फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं. सपना के इस डांस वीडियो को त्रिमूर्ति कैसेट के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल द्वारा अपलोड किया गया है. सपना के इस डांस वीडियो को 1 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं.'घूंघट की ओठ में' गाने को को फेमस सिंगर राज मावर ने गाया है. इसके बोल नवीन विशु ने लिखे हैं.
 

'अंजली मेहता' के बाद 'रोशन सिंह सोढ़ी' ने भी छोड़ा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का साथ

'अंजली मेहता' के बाद 'रोशन सिंह सोढ़ी' ने भी छोड़ा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का साथ

दर्शकों का सबसे पसंदीदा शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा ' को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि शो में 'अंजली मेहता' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस नेहा मेहता ने 12 साल बाद इस शो को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है. अब इन सबके बीच खबर मिल रही है कि शो में 'रोशन सिंह सोढ़ी' के किरदार को निभाने वाले गुरचरण सिंह भी अब इस शो का हिस्सा नहीं रहेंगे.

read also:- इनकम टैक्स विभाग ने पाई ये गड़बड़ी तो देना होगा 83 फीसदी से ज्यादा टैक्स, जान लें क्या है नियम


खबरों की मानें तो गुरचरण की जगह अब 'सोढ़ी' का किरदार बलविंदर सिंह सूरी निभाएंगे. आपको बता दें कि हाल ही में एक्टर गुरचरण सिंह कि पिता की सर्जरी हुई है जिसकी वजह से वो शूटिंग पर नहीं जा पा रहे हैं. ऐसे में मेकर्स चाहते हैं कि वो जल्द से जल्द शूटिंग शुरू करें. लेकिन गुरचरण अपने पिता के साथ वक्त बिताना चाहते हैं इसीलिए वो शो से ब्रेक ले रहे हैं.

सोढ़ी की जगह लेने वाले बलविंदर

(फोटो: सोढ़ी की जगह लेने वाले बलविंदर )


रिपोर्ट्स के अनुसार बलबविंदर सिंह ने 'तारक मेहता का उल्टाु चश्माम' की शूटिंग शुरू भी कर दी है. हालांकि मेकर्स ने काफी वक्त तक गुरचरण सिंह का इंतजार किया लेकिन पिता की सर्जरी की वजह से वो सेट पर नहीं आ सके. वैसे बता दें कि फिल्मी 'दिल तो पागल है' में बलविंदर सिंह ने शाहरुख खान के दोस्त का किरदार निभाया था. इसके अलावा बलविंदर फिल्म 'धमाल' में भी काम कर चुके हैं.
 

लाल सूट में सपना चौधरी ने अपने धांसू डांस से मचाया धमाल, खूब देखा जा रहा वीडियो

लाल सूट में सपना चौधरी ने अपने धांसू डांस से मचाया धमाल, खूब देखा जा रहा वीडियो

हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी स्टेज पर अपने धांसू डांस परफॉर्मेंस से सभी को दीवाना बना देती हैं. देसी क्वीन सपना चौधरी के चाहने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. उनके सभी डांस वीडियो को यूट्यूब पर खूब देखा जाता है. सपना डांस के साथ-साथ अपने लुक की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं.

अब कही भी आने जाने हेतु ई-पास की जरूरत नहीं, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश 

सपना अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. इन दिनों यूट्यूब पर सपना चौधरी का एक डांस वीडियो खूब चर्चा में है. वीडियो में डांसिंग क्वीन सपना चौधरी हरियाणवी गाने 'जुल्फ हवा में लेहरावे' पर जबरदस्त डांस मूव्स करती नजर आ रही हैं.

 बड़ी खबर : फंदों पर लटके मिले एक ही परिवार के 5 लोगों के शव, जाने कहा की है यह घटना 
सपना का लाइव स्टेज डांस परफॉर्मेंस देख रहे लोग उनके डांस का वीडियो अपने मोबाइल फोन में शूट करते दिख रहे हैं. सपना वीडियो में लाल सूट पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं. कमेंट कर फैन्स डांस के साथ उनके लुक की भी खूब प्रशंसा कर रहे हैं. सपना अपने देसी डांस स्टाइल के कारण करोड़ों दिलों पर राज करती हैं.


सपना के इस डांस वीडियो को त्रिमूर्ति कैसेट के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. 'जुल्फ हवा में लेहरावे' गाने को फेमस हरियाणवी सिंगर विश्वजीत चौधरी ने गाया है. इसके बोल राकेश धीराना ने लिखे हैं. 

Mirzapur Season 2 जल्द होगा रिलीज़, Amazon Prime Video ने ज़ारी किया टीज़र

Mirzapur Season 2 जल्द होगा रिलीज़, Amazon Prime Video ने ज़ारी किया टीज़र

Amazon Prime Video की लोकप्रिय क्राइम वेब सीरीज़ Mirzapur Season 2 का इंतज़ार फैन्स लम्बे समय से कर रहे हैं, लेकिन अब लगता है उन सभी का इंतज़ार खत्म होने वाला है। जी हां, माना जा रहा है कि मिर्जापुर के दूसरे सीरीज़ को सितंबर में लॉन्च कर दिया जाएगा। OTT प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो द्वारा साझा किए लेटेस्ट टीज़र से फैन्स की बेसब्री और अधिक बढ़ गई है, हालांकि इस टीज़र में रिलीज़ डेट का खुलासा नहीं किया है लेकिन जल्द रिलीज़ किए जाने की ओर इशारा जरूर दिया गया है। मिर्जापुर की कहानी उत्तर प्रदेश के दंबग परिवार और दो भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका दंबग अंदाज दर्शकों को खूब भाया था। सीरीज़ का पहला भाग साल 2018 में रिलीज़ किया गया था, जिसके बाद से ही फैन्स इसके दूसरे सीज़न का इंतज़ार कर रहे है।


Amazon Prime Video द्वारा साझा किए लेटेस्ट टीज़र में आपको पहले पूरी धरती नज़र आएगी, लेकिन ज़ूम करते हुए इसे उत्तर प्रदेश के त्रिपाठी घर तक पहुंचा दिया जाता है और दिखती है केवल 'कालिन भईया कुर्सी'। इसके अलावा एक अन्य वीडियो साझा किया गया है जिसमें मिर्जापुर फैन्स के लिए संदेश दिया गया है "अब आ रहा है"। यह सभी संकेत 'Mirzapur Season 2' की रिलीज़ की ओर इशारा दे रहे हैं।
मिर्जापुर सीज़न 2 के दोनों ही प्रोमो में हैशटैग “ms2w” का इस्तेमाल किया गया है, जिसका इस्तेमाल फैन्स “Mirzapur season 2 when?” (मिर्जापुर सीज़न 2 कब) के रूप में इस्तेमाल करते आ रहे हैं।

मिर्जापुर 2 सीरीज़ सितंबर में रिलीज़ की जा सकती है। आपको बता दें, अमेज़न प्राइम साल 2020 में हर महीने एक नई भारतीय सीरीज़ रिलीज़ कर रहा है। अब तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 9 सीरीज़ रिलीज़ कर दी है। जनवरी में कबीर खान की Forgotten Army रिलीज़ की थी। इसके बाद फरवरी में कॉमेडियन अनिर्बान दासगुप्ता की ब्लैक कॉमेडी Afsos रिलीज़ की गई। मार्च में कॉमेडी-ड्रामा Pushpavalli का दूसरा सीज़न रिलीज़ किया गया था। अप्रैल में Panchayat और Four More Shots Please! का दूसरा सीज़न रिलीज़ किया गया। वहीं मई में अनुष्का शर्मा की Paatal Lok रिलीज़ हुई। जून में रिलीज़ हुई Rasbhari सातवीं सीरीज़ थी। वहीं, अभिषेक बच्चन और अमित साध की 'Breathe: Into the Shadows' जुलाई में रिलीज़ की गई थी। वहीं, अगस्त में Bandish Bandits को रिलीज किया गया था। ऐसे में माना जा सकता है कि सितंबर में लॉन्च होने वाली सीरीज़ 'Mirzapur Season 2' हो।