पिछले कुछ सालों से बॉलिवुड में स्पोर्ट्स बायॉपिक बनाए जाने का ट्रेंड चल रहा है। केवल प्रड्यूसर-डायरेक्टर्स ही नहीं बल्कि बॉलिवुड ऐक्टर्स भी स्पोर्ट्स बायॉपिक में काम करना चाहते हैं। इस समय परिणीति चोपड़ा साइना नेहवाल की बायॉपिक में काम कर रही हैं जबकि अजय देवगन इस समय मैदान में काम कर रहे है जो कि एक स्पोर्ट्स बायॉपिक है। हाल में हमने आपको खबर दी थी कि प्रड्यूसर-डायरेक्टर करण जौहर पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और बीसीसीआई चीफ सौरभ गांगुली की बायॉपिक बनाने पर विचार कर रहे हैं।
हालांकि अभी तक इस बारे में कोई कन्फर्म रिपोर्ट तो सामने नहीं आई है लेकिन पता चला है कि इस बारे में करण जौहर कई बार सौरभ गांगुली से मुलाकात कर चुके हैं। सौरभ को हमेशा दादा कहकर पुकारा जाता है इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि इस फिल्म का नाम दादागीरी होगा। इस रिपोर्ट के आने के बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में सौरभ गांगुली का किरदार कौन बॉलिवुड ऐक्टर निभाएगा।
कहा जा रहा है कि संभव है कि सौरभ गांगुली का यह किरदार रितिक रोशन को मिल सकता है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि सौरभ खुद कह चुके हैं कि वह रितिक को पसंद करते हैं और अगर उनकी बायॉपिक बने तो उसमें रितिक रोशन को ही लीड रोल में कास्ट किया जाए। इस बारे में ऑफिशल अनाउंसमेंट तो नहीं हुआ है लेकिन अगर ऐसा होता है तो रितिक को सौरभ गांगुली के किरदार में देखना दिलचस्प होगा।
हालांकि पहले ऐसी खबरें भी आई थीं कि एकता कपूर भी सौरभ गांगुली की बायॉपिक बनाने में इंट्रेस्टेड हैं। सौरभ ने भी माना था कि एकता ने उनसे इस बारे में संपर्क किया था लेकिन इस मामले पर आगे बात नहीं बढ़ी थी। अब देखना होगा कि सौरभ के फैन्स को यह बायॉपिक कब देखने को मिलती है।
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने ना केवल बॉलिवुड में बल्कि हॉलिवुड में भी अपनी सफलता के झंडे गाड़े हैं। अब उनके सिर पर एक और ताज जड़ा है। वह सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलोवर्स पाने वाली बॉलिवुड सेलिब्रिटी बन गई हैं। हालांकि सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोवर्स वाले भारतीयों के मामले प्रियंका अभी भी दूसरे नंबर पर हैं। इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा के 50 मिलियन यानी 5 करोड़ से अधिक फॉलोवर्स हो गए हैं।


लंबे समय से चर्चा चल रही थी कि छत्रपति शिवाजी महाराज पर रितेश देशमुख फिल्म प्लान कर रहे हैं। वे एक भव्य और रिसर्च के साथ शिवाजी की गाथा को बिग स्क्रीन पर पेश करने का सपना देख रहे हैं। आखिरकार रितेश ने इस बारे में घोषणा कर ही दी। अभिमानाने सादर करत आहोत...
सैराट के निर्देशक नागराज मंजूले और संगीतकार अजय-अतुल के साथ वे छत्रपति शिवाजी महाराज पर ट्रायलॉजी बनाने जा रहे हैं। इसकी घोषणा के लिए उन्होंने आज का दिन चुना जब शिवाजी की जयंती है।
यह फिल्म पैन इंडिया द्वारा 2021 में रिलीज की जाएगी। शिवाजी की भूमिका कौन निभाएगा, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि रितेश ही शिवाजी का रोल अदा करेंगे। इसे मराठी और हिंदी में बनाया जाएगा।
तुम्हा सर्वांचा आशिर्वाद असू द्या....
जय शिवराय !!@Nagrajmanjule @AjayAtulOnline pic.twitter.com/WIwnZHk3K0
टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने बिग बॉस 13 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। दूसरे स्थान पर आसिम रियाज रहे।फाइनल में सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज़, आरती सिंह, रश्मि देसाई, शहनाज़ गिल और पारस छाबड़ा ने जगह बनाई थी। मुकाबला काफी कड़ा था, लेकिन अंत में किसी एक को ही जीतना था।
बिग बॉस के इतिहास का यह सबसे लंबा और लोकप्रिय सीज़न रहा। शो की लोकप्रियता को देखते हुए कुछ दिन बढ़ा दिए गए थे। हालांकि इस बार शो का स्तर नीचे आया।
ऐसी धक्का-मुक्की और गाली-गलौच पहले कभी नहीं देखी गई। सलमान खान, फराह खान और रोहित शेट्टी सहित तमाम सेलिब्रिटीज़ ने हाउसमेट्स को अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी, लेकिन उनकी बात अनसुनी कर दी गई।
29 सितम्बर 2019 से शुरू हुआ यह शो 15 फरवरी 2019 तक चला। इसमें सिद्धार्थ, आसिम, शहनाज़, पारस, माहिरा, आरती, रश्मि देसाई ने भारी लोकप्रियता हासिल की।
सिद्धार्थ-शहनाज़, पारस-माहिरा, आसिम-हिमांशी की जोड़ी काफी पसंद की गई। कुछ ब्रेकअप्स भी हुए। सिद्धार्थ और आसिम में कई बार विवाद हुए। कुछ प्रतियोगी बीमार और घायल भी हुए।
कुल मिलाकर यह सीज़न अपने विवादों, प्रेम प्रसंगों और ब्रेक-अप्स के कारण चर्चित रहा। शो के होस्ट सलमान खान ने भी स्वीकारा कि इस बार शो को होस्ट करते समय कई बार उन्हें भी बहुत गुस्सा आया और बीपी बढ़ गया।
अक्षय कुमार बॉलीवुड के बिजी एक्टर में से एक है। उनके पास इन दिनों कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं। वो एक के बाद एक अपने नए प्रोजेक्ट की डिेटेल शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अक्षय ने अपने एक और नए प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी है।
अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह तीन अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने बताया है कि बहुत जल्द ही वह अपने फैंस के लिए एक और मसालेदार और मनोरंजक चीज लेकर पेश होने वाले हैं।
अक्षय ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ' बाप रे बाप।' इससे फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि यह उनकी अपकमिंग फिल्म है और इसका नाम 'बाप रे बाप' हो सकता है। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि यह कोई विज्ञापन से जुड़ी तस्वीर भी हो सकती है।
अक्षय कुमार की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर सबका खूब ध्यान खींच रही है। हालांकि, अब देखना यह है कि अक्षय के यह तीन अवतार क्या धमाल मचाने वाले हैं।
रायपुर. छत्तीसगढ़ी फिल्मों में जान फूंकने और छत्तीसगढ़ में फिल्मों को बढ़ावा देने राज्य सरकार ने राजधानी रायपुर से सटे नया रायपुर क्षेत्र में दो सौ एकड़ में भव्य फिल्म सिटी बनाने का निर्णय लिया है. फिल्म सिटी के साथ ही राज्य सरकार फिल्म नीति भी तैयार कर रही है, जिसमें फिल्मों को मिलने वाले अनुदान से लेकर फिल्मों की दशा-दिशा तय करने की नीति तैयार की जाएगी. सरकार के संस्कृति मंत्री अमरजीत ने जानकारी देते हुए कहा कि नया रायपुर में ऐसा फिल्म सिटी बनाया जाएगा जो राज्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा. साथ ही यह भी कहा कि जो भी छत्तीसगढ़ घूमने के लिए आएगा वह बिना फिल्म सिटी देखे जा ही नहीं पाएगा, वहीं फिल्म नीति को लेकर मंत्री ने कहा कि फिल्म नीति छत्तीसगढ़ी फिल्मों को नई दशा-दिशा देगी, सरकार के निर्णय के ना केवल फिल्मों को संजीवनी मिलेगी बल्कि रोजगार के भी साधन बढ़ेंगे.
छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ी फिल्मों की स्थिति बेहद ही नाजुक है. साल 2019 में बने कुल 19 छत्तीसगढ़ी फिल्मों में एक्का-दुक्का को छोड़ अन्य फिल्मों की चर्चा तक नहीं हुई. आलम यह है कि फिल्म निर्माताओं को लागत निकालना तक मुश्किल हो रहा है. ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि ऐसी जमीनी हकीकत के बीच फिल्म सिटी का निर्माण कितना कारगर साबित होगा. फिल्म समीक्षक अनिरूद्ध दुबे ने न्यूज़ 18 से बात करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को फिलहाल छत्तीसगढ़ी सीनेमा को बचाने की जरूरत है. अनुदान देने की जरूरत है. फिल्म ज्यादा से ज्यादा व्यवसाय करे इसलिए सुविधा उपलब्ध कराने की जरूरत है. ऐसे में सरकार को चाहिए कि फिल्म सिटी बनाने से पहले जिलों में छोटे-छोटे टॉकिज, थियेटर बनाना चाहिए जिससे छत्तीसगढ़ी फिल्मों को उचित स्थान मिले. साथ ही यह भी कहा कि फिल्म सिटी और फिल्म नीति दोनों राज्य के फिल्मी विकास में मददगार साबित होगी. मगर पहले सुई की जरूरत हो तो सुई का ही निर्माण होना चाहिए ना कि तलवार का.
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपनी फिल्म प्रमोशन करने पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता और संगीतकार हिमेश रेशमिया ने रायपुर की जमकर तारीफ पे तारीफ किया। आपको बता दे की रायपुर एयरपोर्ट पर उन्होंने पत्रकारों बातचीत की। और वही हिमेश रेशमिया ने रायपुर और यहां के निवासियों की तारीफ की। और रायपुर को बताया सुंदर, स्वच्छ और स्मार्ट करार दिया।
रायपुर, नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने आज श्याम टॉकिज जाकर छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘जोहार छत्तीसगढ़‘ देखा। डॉ. डहरिया ने फिल्म देखने के बाद प्रतिक्रिया में कहा कि राज्य सरकार के गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के तर्ज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति, परंपरा और छत्तीसगढ़ महतारी को लेकर फिल्म जोहार छत्तीसगढ़ बनी है। यह फिल्म प्रदेशवासियों के लिए काफी प्रेरणाप्रद है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा के संरक्षण और संवर्धन के लिए नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना शुरू की गई है। इसके साथ ही मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ दुरस्थ वनांचल के गरीबों, पिछड़ों और आदिवासियों सहित सभी वर्गों के विकास के लिए निरंतर प्रयास की जा रही है। डॉ. डहरिया ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ी फिल्म को हमेशा से ही प्रोत्साहन देते रहे हैं। आगे भी हरसंभव मदद किया जाएगा।
इस मौके पर विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, जोहार छत्तीसगढ़ के डायरेक्टर श्री देवेन्द्र जांगड़े सहित छत्तीसगढ़ी फिल्म के निर्माता, निर्देशक, कलाकार और बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।
चंडीगढ़| फिल्म जर्सी की शुटिंग के दौरान एक्टर शाहिद कपूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि उनके चेहरे पर चोट आई है। सेट पर मौजूद लोगों ने शाहिद को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनके चेहरे पर 13 टांके लगाए गए हैं। फिलहाल शाहिद की हालत सामान्य है और डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।
बताया जा रहा है की फिल्म जर्सी की शूट के दौरान शाहिद कपूर तेज गेंद का शिकार हो गए। गेंदबाज द्वारा फेंकी गई तेज गेंद शाहिद निचले होंठ पर जा लगी। चोट लगने के बाद एक्टर का निचला होंठ बुरी तरह कट गया है। इसके अलावा उनकी ठुड्डी पर सूजन आ गई है। इससे पहले भी शाहिद की तबीयत खराब होने के चलते फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी। साल 2019 में एक फिल्म के दौरान भी शाहिद गंभीर रूप से बीमार हो गए थे, जिसके बाद शूटिंग रोक दी गई थी।
बॉलीवुड भी अंधविश्वास का मारा है और फिल्म निर्माताओं का मानना है कि साल के पहले शुक्रवार रिलीज होने वाली फिल्में असफल रहती हैं, लिहाजा किसी भी बड़ी फिल्म का निर्माता इस दिन अपनी फिल्म प्रदर्शित नहीं करता।
छोटी फिल्म के निर्माताओं के आगे मजबूरी रहती है कि उन्हें सिनेमाघर नहीं मिलते, लिहाजा वे इस दिन अपनी फिल्म रिलीज करने से नहीं घबराते क्योंकि उन्हें इसी बात की तसल्ली रहती है कि कम से कम फिल्म तो रिलीज हो रही है।
2020 के पहले शुक्रवार को आधा दर्जन फिल्में रिलीज हो रही हैं जिसमें से कोई भी बड़े बजट की नहीं है और न ही इनमें नामी सितारे हैं। चूंकि गुड न्यूज़ और दबंग 3 जैसी बड़ी फिल्में अभी भी सिनेमाघरों में हैं लिहाजा इन फिल्मों को इक्के-दुक्के शो मिलेंगे। यह भी जरूरी नहीं है कि हर शहर में ये फिल्में दिखाई जाएं।
जो फिल्में रिलीज हो रही हैं उनके नाम पर आप भी गौर फरमाएं-
शुभ कुशल मंगल,
भांगड़ा पा ले,
शिमला मिर्ची,
एसिड,
इंग्लिश की टांय-टांय फिस्स और
अंतरव्यथा।
अब इनमें से कितनी फिल्मों के नाम आपने सुने हैं ये तो हम नहीं जानते, लेकिन बता दें कि शिमला मिर्च में राजकुमार राव, रकुल प्रीत सिंह और हेमा मालिनी जैसे सितारे हैं।
शोले वाले रमेश सिप्पी ने इसे निर्देशित किया है। वर्षों से अटकी पड़ी थी और अब अचानक रिलीज हो रही है। शुभ कुशल मंगल के जरिये रवि किशन की बेटी अपनी शुरुआत कर रही हैं।
बॉलिवुड में इस समय आलिया भट्ट और रणबीर कपूर सबसे चर्चित जोड़ी हैं। हाल में करीना कपूर की क्रिसमस पार्टी की तस्वीरों में दोनों साथ दिखाई दिए थे। अब यह कपल छुट्टियां बिताने और न्यू इयर सेलिब्रेट करने के लिए आउट ऑफ इंडिया चला गया है। आलिया-रणबीर को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।
एयरपोर्ट पर आलिया डेनिम ड्रेस और बूट्स में नजर आईं और रणबीर ने टीशर्ट और पैंट्स के साथ वाइट स्नीकर्स पहन रखे थे। कुछ ही दिनों पहले रणबीर-आलिया को वाराणसी में आने वाली उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र में देखा गया था। खैर, अब तो फैन्स उनकी हॉलिडे पिक्स का बेसब्री से इंतजार करेंगे।
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया ब्रह्मास्त्र के अलावा संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग भी कर रही है। इसके अलावा उन्होंने करण जौहर की मल्टी-स्टारर फिल्म तख्त भी साइन की है। ब्रह्मास्त्र में रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाडिय़ा, मौनी रॉय और नागार्जुन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी।
प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में संपूर्ण विश्व में ईसाई समुदाय के लोग विभिन्न स्थानों पर अपनी-अपनी परंपराओं एवं रीति-रिवाजों के साथ श्रद्धा, भक्ति एवं निष्ठा के साथ मनाते हैं।
क्रिसमस ईसाइयों का पवित्र पर्व है जिसे वह बड़ा दिन भी कहते हैं। चर्चों में क्रिसमस डे के उपलक्ष्य में बिजली की लड़ियों से परिसरों को सजाया गया है। क्रिसमस के मौके पर क्रिसमस वृक्ष का विशेष महत्व है।
- सदाबहार क्रिसमस वृक्ष डगलस, बालसम या फर का पौधा होता है जिस पर क्रिसमस के दिन बहुत सजावट की जाती है। अनुमानतः इस प्रथा की शुरुआत प्राचीन काल में मिस्रवासियों, चीनियों या हिबू्र लोगों ने की थी।
- यूरोप वासी भी सदाबहार पेड़ों से घरों को सजाते थे। ये लोग इस सदाबहार पेड़ की मालाओं, पुष्पहारों को जीवन की निरंतरता का प्रतीक मानते थे। उनका विश्वास था कि इन पौधों को घरों में सजाने से बुरी आत्माएं दूर रहती हैं।
- आधुनिक क्रिसमस ट्री की शुरुआत पश्चिम जर्मनी में हुई। मध्यकाल में एक लोकप्रिय नाटक के मंचन के दौरान ईडन गार्डन को दिखाने के लिए फर के पौधों का प्रयोग किया गया जिस पर सेब लटकाए गए। इस पेड़ को स्वर्ग वृक्ष का प्रतीक दिखाया गया था।
-उसके बाद जर्मनी के लोगों ने 24 दिसंबर को फर के पेड़ से अपने घर की सजावट करनी शुरू कर दी। इस पर रंगीन पत्रियों, कागजों और लकड़ी के तिकोने तख्ते सजाए जाते थे।
- विक्टोरिया काल में इन पेड़ों पर मोमबत्तियों, टॉफियों और बढ़िया किस्म के केकों को रिबन और कागज की पट्टियों से पेड़ पर बांधा जाता था।
- इंग्लैंड में प्रिंस अलबर्ट ने 1841 ई. में विडसर कैसल में पहला क्रिसमड ट्री लगाया था।
-क्रिसमस की रात सेंटा क्लॉज द्वारा बच्चों के लिए उपहार लाने की मान्यता है। ऐसी मान्यता है कि सेंटा क्लॉज रेंडियर पर चढ़कर किसी बर्फीले जगह से आते हैं और चिमनियों के रास्ते घरों में प्रवेश करके सभी अच्छे बच्चों के लिए उनके सिरहाने उपहार छोड़ जाते हैं।
- एक कथा के अनुसार उन्होंने कोंस्टेटाइन प्रथम के स्वप्न में आकर तीन सैनिक अधिकारियों को मृत्यु दंड से बचाया था। सत्रहवीं सदी तक इस दयालु का नाम संत निकोलस के स्थान पर सेंटा क्लॉज हो गया। यह नया नाम डेनमार्क वासियों की देन है।
सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 3’ कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट पास आ रही है, फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ता जा रहा है। सलमान एक बार फिर से चुलबुल पांडे बनकर लोगों को एंटरटेन करेंगे। वहीं, इस बार कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप विलेन का किरदार निभाते नजर आएंगे। सलमान और सुदीप के बीच जबरदस्त क्लाइमैक्स सीन शूट किया गया है। क्लाइमैक्स में दोनों शर्टलेस नजर आएंगे। अब फिल्म के क्लाइमैक्स को लेकर खास खबर सामने आई है।
हाल ही में सुदीप ने एक इंटरव्यू में बताया कि ‘दबंग 3’ के क्लाइमैक्स को पूरे 25 दिनों में शूट किया गया है। उन्होंने कहा, “फिल्म में सलमान के साथ जो मेरी लड़ाई दिखाई गई है, वो काफी खास है। अंत तक ये पता ही नहीं चलता कि कौन जीतने वाला है। हमने क्लाइमैक्स की लगभग 24 से 25 दिनों तक शूटिंग की, जिसमें शुरू के 2-3 दिन डायलॉगबाजी और बाकी की चीजें हुईं। फिर बाकी के 23 दिन हमने सिर्फ फाइट सीक्वेंस शूट किए हैं। ये मेरे करियर का अब तक का सबसे लंबा क्लाइमैक्स सीन है।”
सुदीप ने आगे बताया, “ये कोई स्टाइलिश एक्शन सीन नहीं है। बल्कि सलमान और मैं असल में एक दूसरे को मार रहे हैं। हम दोनों जानवरों की तरह लड़ रहे हैं। वो मुझे मारते हैं, मैं जमीन पर गिरता हूं, फिर जो भी हथियार मेरे हाथ में आता है, मैं उससे वार करता हूं। सुदीप ने ये भी बताया कि फिल्म के क्लाइमैक्स को शूट करते समय काफी धूल उड़ रही थी, जिसके चलते उन्हें सांस लेने में भी मुश्किल आई।”
फिल्म से जुड़े सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आई है कि क्लाइमैक्स में सलमान ‘विलेन’ सुदीप के 500 गुंडों के साथ लड़ते नजर आएंगे और इसके साथ ही रोहित शेट्टी की फिल्मों की तरह इस बार ‘दबंग 3’ में भी 100 कारों को हवा में खिलौनों की तरह उड़ाते दिखाया जाएगा। मतलब साफ है कि इस बार एक्शन का लेवल सलमान की किसी भी फिल्म से काफी बड़ा होगा।
बता दें कि प्रभुदेवा निर्देशित ‘दबंग 3’ 20 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में सलमान खान और किच्चा सुदीप के अलावा सोनाक्षी सिन्हा और सई मांजरेकर भी नजर आएंगी। सई इस फिल्म के जरिये अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं।
फिल्म इंडस्ट्री में अपनी ऐक्टिंग के लिए मशहूर ऐक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं। कंगना रनौत का अपनी फिल्मों का चुनाव भी अलग ही रहता है। अब कंगना रनौत ने घोषणा की है, वह राम मंदिर मुद्दे पर फिल्म बनाएंगी। इस फिल्म का नाम अपराजित अयोध्या होगा।
अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे बिजी स्टार्स में से एक हैं। उनकी एक फिल्म रिलीज होती नहीं है कि अगली फिल्म अनाउंस कर दी जाती है। कई बार तो अक्षय एक साथ दो-दो फिल्मों की शूटिंग करते हैं।
अक्षय की फिल्म 'हाउसफुल 4' कुछ वक्त पहले ही रिलीज हुई और अब वह अपनी अगली फिल्म 'गुड न्यूज' की रिलीज के इंतजार में हैं। इस साल दिसंबर में रिलीज होने जा रही इस फिल्म को लेकर जितना एक्साइटेड अक्षय हैं, उनसे कहीं ज्यादा फैंस एक्साइटेड हैं। तभी तो फिल्म का ट्रेलर देखते-देखते उन्होंने एक ऐसी चीज ढूंढ ली जिसका सीधा कनेक्शन 'हाउसफुल 4' से है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जा रही है, जिसमें अक्षय ने 'गुड न्यूज' में वही टी-शर्ट पहनी हुई है, जो उन्होंने 'हाउसफुल 4' में पहनी थी। यानी दोनों ही फिल्मों में उन्होंने एक ही टी-शर्ट पहनी है।
अक्षय कुमार के एक फैन पेज ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में एक तरफ 'हाउसफुल 4' के अक्षय कुमार कृति सेनन के साथ दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ 'गुड न्यूज' के अक्षय कुमार करीना के साथ नजर आ रहे हैं।
तस्वीर में दिख रहा है कि दोनों फिल्मों के इस सीन में अक्षय कुमार ने एक ही टी-शर्ट पहन रखी है। इस दिलचस्प तस्वीर को देखकर फैंस जमकर मजा लूट रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, 'एक ही टी-शर्ट है क्या अक्षय के पास?' दूसरे यूजर ने लिखा, 'हेयर स्टाइल भी बिल्कुल एक जैसा है, एक दिन ही दिन शूट किया होगा।' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'बजट ही इतना नहीं होगा कि दो फिल्मों में अलग-अलग कपड़े पहन सकें।'
वहीं इससे यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद दोनों फिल्मों की शूटिंग एक ही दिन हुई होगी। क्योंकि दोनों तस्वीर में दिख रहा है कि इस टी-शर्ट के अलावा अक्षय कुमार की हेयरस्टाइल भी एक जैसी ही है और शूटिंग भी लंदन में हुई है।
एकता कपूर का मशहूर टेलीविजन सीरियल "कसौटी जिंदगी की" का दूसरा सीजन दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. इस शो के सेट से भी स्टार्स की लगातार दिलचस्प तस्वीरें और वीडियोज सामने आती रहती हैं. अब एक बार फिर से शो के सेट से प्रेरणा का लीड किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस का मजेदार बिहाइंड द सीन वीडियो सामने आया है. इस वीडियो को खुद एरिका ने इंस्टाग्राम के जरिए सभी के साथ शेयर किया है|
रायपुर, अस्पताल में सामान सप्लाई करने के नाम पर लाखों रुपये एडवांस लेकर कबाड़ी से सामान खरीदकर भेज धोखाधड़ी किया। घटना की रिपोर्ट राजेंद्र नगर थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मारूति लाइफ स्टाइल कोटा सरस्वती नगर निवासी डॉक्टर पार्थ स्थापक 36 वर्ष पिता राघवेंद्र स्थापक ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 27 मई 2019 से 9 नवंबर 19 के बीच श्री अनंत सांई अस्पताल इकाई पार्थ शील हेल केयर प्राइवेट लिमिटेड तेलीबांधा में डायरेक्टर हैं। प्रार्थी के अस्पताल में आरोपी ने सामान सप्लाई करने के नाम पर एडवांस के तौर पर 4 लाख 90 हजार 4 सौ रुपये लेकर कबाड़ी से सामान खरीदकर भेज दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
शादी एक ऐसा खूबसूरत बंधन है जिसमें दो लोग सच्चे मन से एक-दूसरे के साथ जुड़ते हैं। हर परिस्थिति में एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं। जीवन के हर पड़ाव में एक-दूसरे को समझते हैं। लेकिन इस खूबसूरत-से रिश्ते को समय-समय के साथ इस बात का एहसास भी दिलाने की जरूरत होती है कि इस बंधन में बंधे ये दो लोग एक-दूसरे के लिए कितने जरूरी हैं?
उनकी इस जिंदगी में वो क्या महत्व रखते हैं? या यूं कहे वो कितने स्पेशल हैं? क्योंकि शादी से पहले तक लोग अपने प्यार का इजहार करने में खुद को रोक नहीं पाते या फिर अपने पार्टनर का होना कितना जरूरी है, यह बताने से भी नहीं चूकते। लेकिन शादी के बाद मानो यह एहसास कम होता जाता है। लोगों को लगता है कि अब तो शादी हो गई है और अब इन सब बातों का क्या मतलब?
लेकिन इजहार-ए-मोहब्बत के लिए जनाब इस बात पर ध्यान नहीं दिया जाता, क्योंकि दिल हमेशा जवां रहता है। इस बात की मिसाल पेश करता है यह खूबसूरत-सा गीत जिसकी कुछ पंक्तियों में पूरी बातों का सार छुपा है और वैसे भी हम में से कई लोगों ने यह गीत सुना ही होगा-
इस गीत ने बखूबी इस बात का संदेश दे दिया है कि दिल हमेशा जवां रहता है। न इसमें उम्र का तकाजा है, न समय की कोई सीमा।
तो आइए, कुछ बातों से हम समझ लेते हैं कि कैसे आप हर पल अपने पार्टनर को स्पेशल फिल करा सकते हैं?
आई लव यू : अब आप ये जरूर सोच रहे होंगे कि आखिरी बार आपने अपने पार्टनर को ये मैजिकल वर्ड्स कब कहे होंगे? तो अगर ऐसा है तो आप जरूर अपने प्यार का इजहार करें।
एक-दूसरे के लिए समय : किसी भी रिश्ते को समय की बहुत जरूरत होती है। यदि आप अपने पार्टनर को समय नहीं दे पा रहे हैं तो इसे जल्दी सुधारें और अपने पार्टनर के लिए समय जरूर निकालें।
तारीफ भी है जरूरी : अगर आप भी अपने पार्टनर की तारीफ करने में कंजूसी करते हैं, तो इस आदत को जल्दी सुधार लें और उनकी तारीफ करना शुरू कीजिए।
मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं : भागदौड़भरी जिंदगी में मुमकिन नहीं हो पाता कि आप हमेशा अपने पार्टनर के साथ रहें। ऐसे में अकेलापन हर किसी को परेशान कर सकता है। लेकिन अपने पार्टनर से यह कहना कभी न भूलें कि 'आप हमेशा उसके साथ हैं।' इन शब्दों से एहसास होता रहेगा कि भले ही वो आपसे दूर हैं लेकिन आपका ख्याल उसे हमेशा है।
धर्म शास्त्रों के अनुसार सुख-सौभाग्य में वृद्धि के लिए शंख को अपने घर में स्थापित करना चाहिए। माना जाता है कि अगहन (मार्गशीर्ष) के महीने में शंख पूजन का विशेष महत्व है। अगहन के महीने में किसी भी शंख को भगवान श्रीकृष्ण का पंचजन्य शंख मान कर उसका पूजन-अर्चन करने से मनुष्ये की समस्त इच्छाएं पूरी होती हैं।
विष्णु पुराण के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान प्राप्त हुए 14 रत्नों में से ये एक रत्न है शंख। प्रतिदिन घर में शंख पूजन करने से जीवन में कभी भी रुपए-पैसे, धन की कमी महसूस नहीं होती।
इसके अलावा दक्षिणावर्ती शंख को लक्ष्मी स्वरूप कहा जाता है। इसके बिना लक्ष्मी जी की आराधना पूरी नहीं मानी जाती है। अगहन मास में खास तौर पर लक्ष्मी पूजन करते समय दक्षिणावर्ती शंख की पूजा अवश्य करनी चाहिए।
शंख पूजन सामग्री की सूची :
* शंख
* कुंमकुंम,
* चावल,
* जल का पात्र,
* कच्चा दूध,
* एक स्वच्छ कपड़ा,
* एक तांबा या चांदी का पात्र (शंख रखने के लिए)
* सफेद पुष्प,
* इत्र,
* कपूर,
* केसर,
* अगरबत्ती,
* दीया लगाने के लिए शुद्ध घी,
* भोग के लिए नैवेद्य
* चांदी का वर्क आदि।
कैसे करें पूजन -
* प्रात: काल में स्नान कर स्वच्छ धुले हुए वस्त्र धारण करें।
* पटिए पर एक पात्र में शंख रखें।
* अब उसे कच्चे दूध और जल से स्नान कराएं।
* अब स्वच्छ कपड़े से उसे पोंछें और उस पर चांदी का वर्क लगाएं।
* तत्पश्चात घी का दीया और अगरबत्ती जला लीजिए।
* अब शंख पर दूध-केसर के मिश्रित घोल से श्री एकाक्षरी मंत्र लिखें तथा उसे चांदी अथवा तांबा के पात्र में स्थापित कर दें।
* अब उपरोक्त शंख पूजन के मंत्र का जप करते हुए कुंमकुंम, चावल तथा इत्र अर्पित करके सफेद पुष्प चढ़ाएं।
* नैवेद्य का भोग लगाकर पूजन संपन्न करें।
अगहन मास में निम्न मंत्र से शंख पूजा करनी चाहिए।
त्वं पुरा सागरोत्पन्न विष्णुना विधृत: करे।
निर्मित: सर्वदेवैश्च पाञ्चजन्य नमोऽस्तु ते।
तव नादेन जीमूता वित्रसन्ति सुरासुरा:।
शशांकायुतदीप्ताभ पाञ्चजन्य नमोऽस्तु ते॥
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने साल 2014 में रिलीज फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' से धमाल मचाया था। इस फिल्म में सनी पर फिल्माया गाना 'बेबी डॉल' काफी लोकप्रिय हुआ था। सनी लियोनी एक बार फिर रागिनी एमएमएस सीरीज से जुड़ गई हैं।
सनी लियोनी 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स' में स्पेशल अपियरेंस में नजर आएंगी। सनी लियोनी इस फिल्म में स्पेशल डांस नंबर 'हैलो जी' में नजर आने वाली हैं, और इस सॉन्ग को मीत ब्रदर्स ने कंपोज किया है।
इससे जुड़ा एक वीडियो भी सनी लियोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट इस वीडियो के कैप्शन में सनी ने लिखा है, 'सनी के बिना रागिनी एमएमएस रिटर्न्स? हो ही नहीं सकता!'

वहीं इस वीडियो में सनी लियोनी कह रही हैं, 'सो मच चमक, सो मच धमक, लेकिन असली मजा तो तब आएगा जब इस चमक में थोड़ा-सा नमक होगा। चमक का मजा डबल करने के लिए मैं आ रही हूं।'
बता दें कि सनी लियोनी वेब सीरीज 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स' में नजर आएंगी। यह दूसरा सीजन है। इसमें वरुण सूद और दिव्या अग्रवाल भूमिका अदा करेंगे। वही पहले सीजन में करिश्मा शर्मा, सिद्धार्थ गुप्ता और रिया सेन नजर आए थे।
एकता कपूर की यह सीरीज उनकी इस नाम से आधारित फिल्मों पर ही है। एकता कपूर ने 2011 में रागिनी एमएमएस और 2014 में रागिनी एमएमएस 2 बनाई थी, जिसमें सनी लियोनी लीड रोल में थीं।























