BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
'तीखे बोल' गाने पर सपना चौधरी ने किया जबरदस्त डांस, देखें VIDEO

'तीखे बोल' गाने पर सपना चौधरी ने किया जबरदस्त डांस, देखें VIDEO

फेमस हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के गाने यूट्यूब पर काफी पसंद किए जाते हैं. साथ ही डांसिंग क्वीन के लाइव स्टेज डांस परफॉर्मेंस भी कई राज्यों में आयोजित किए जाते हैं, जिसे देखने के लिए लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हैं. इन दिनों सपना का एक डांस वीडियो यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है, जिसमें वह देसी अंदाज में 'तीखे बोल' गाने पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं. सपना इस दौरान सलवार सूट पहने नजर आ रही हैं.


उनका ये लुक उनके चाहने वालों को बेहद पसंद आ रहा है. सपना के इस डांस वीडियो को सोनोटेक पंजाबी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. सपना के इस डांस परफॉर्मेंस वीडियो को यूट्यूब पर 20 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं. कमेंट कर उनके डांस और शानदार एक्सप्रेशन की जमकर तारीफ कर रहे हैं. सपना के इस लाइव डांस परफॉर्मेंस को लाखों की संख्या में लोग देखते और एंजॉय करते नजर आ रहे हैं.


'तीखे बोल'गाने को अनु सरदाना औ रुचिका जांगिड़ ने गाया है. गाने के बोल बंटू सिंघल द्वारा लिखे गए हैं. ये पहला मौका नहीं है जब उनके किसी डांस वीडियो को यूट्यूब पर इतना देखा जा रहा हो. उनके गाने यूट्यूब पर हमेशा ट्रेंडिंग में बने रहते हैं. सपना के लेटेस्ट सॉन्ग और डांस वीडियो आने का फैन्स बड़ी बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं.

 

 

पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ रोमैंटिक अंदाज में दिखे अक्षय कुमार, वायरल हो रही ये तस्वीर

पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ रोमैंटिक अंदाज में दिखे अक्षय कुमार, वायरल हो रही ये तस्वीर

अक्षय कुमार बॉलीवुड फिल्मों के खिलाड़ी जरूर कहे जाते हैं, लेकिन उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना भी कुछ कम नहीं हैं| हाल ही में बॉलीवुड का ये पावर कपल सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में आ गया है| ट्विंकल खन्ना ने अपने सोशल अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है| ये एक रोमैंटिक तस्वीर है, जिसे देखकर अक्षय और ट्विंकल की शानदार बॉन्डिंग का अंदाजा होता है| फोटो के कैप्शन में ट्विंकल ने अक्षय के लिए काफी इमोशनल बातें लिखकर दिल की बात कही है| इस फोटो से ज्यादा तस्वीर पर दिए ट्विंकल के कैप्शन की चर्चा है|

ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पति अक्षय संग एक खूबसूरत फोटो शेयर की है| इस रोमांटिक फोटो में अक्षय और ट्विंकल साथ बैठे हुए हैं| मालूम होता है कि ये दोनों किसी जगह पर साथ बैठे सामने के खूबसूरत नजारे को निहार रहे हैं और एक-दूसरे के साथ फुर्सत के पल गुजार रहे हैं| इस तस्वीर को और भी खास बना दिया है ट्विंकल के लिए बेहद खूबसूरत कैप्शन में| इस कैप्शन के जरिए वो प्यार और रिश्तों का मतलब समझाती दिखाई दे रही हैं|

फोटो के कैप्शन में ट्विंकल लिखती हैं- किसी भी रिश्ते, परिवार या दोस्ती में प्यार का मतलब सिर्फ ये होता है कि आप अपनी जरूरतों से पहले उनकी जरूरतों को आगे रखें और मेरे दोस्तों, ये बस उतना ही सरल और उतना ही जटिल है जितना कि आप इसे बनाते हैं| इस खूबसूरत कैप्शन में बेहद कम शब्दों में ही ट्विंकल कुछ ऐसा कह गई हैं, जिसे कई रिश्ते समझने के लिए पूरी उम्र लगा देते हैं|

ट्विंकल खन्ना ने भले ही फिल्मों को अलविदा कह दिया हो, लेकिन वो अपने ऐसे ही खूबसूरत पोस्ट, बड़ी बातों और अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के चलते आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं| वो देश के हर मुद्दे पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी राय रखती हुई नजर भी आ जाती है| अक्षय कुमार खुद भी ट्विंकल के मजाकिया अंदाज के फैन हैं|
सपना चौधरी का ये धमाकेदार डांस मचा रहा है धमाल, देखें VIDEO

सपना चौधरी का ये धमाकेदार डांस मचा रहा है धमाल, देखें VIDEO

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के डांस वीडियो यूट्यूब पर काफी पसंद किए जाते हैं. लॉकडाउन के बाद से सपना चौधरी के लाइव स्टेज डांस परफॉर्मेंस आयोजित नहीं हो रहे हैं. तो ऐसे में उनके पुराने डांस वीडियो को यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है. इन दिनों डांसिंग क्वीन का एक डांस वीडियो यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है, जिसमें वह 'रसगुल्ला खवा दे' गाने पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं. गाने में सपना रेड और ऑरेन्ज कलर का सूट पहने दिख रही हैं. कमेंट कर फैन्स सपना के डांस और उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

सपना चौधरी के इस डांस वीडियो को चंदा वीडियो के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. जिसे अब तक 5 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं. सपना के इस स्टेज डांस परफॉर्मेंस को भारी संख्या में लोग देखते नजर आ रहे हैं. 'रसगुल्ला खवा दे' गाने के बोल नवीन विशु ने लिखे हैं. ये पहला मौका नहीं है जब सपना ने अपने देसी डांस स्टाइल से स्टेज पर धमाल मचाया हो.

 

24 जुलाई को रिलीज होगी सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा

24 जुलाई को रिलीज होगी सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा

सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर और जिंदगी को लेकर क्या-क्या सपने नहीं देखे, लेकिन मौत ने सारे सपनों को कुचल दिया और ऐक्टर को भी सभी से दूर ले गई। उनका अपनी फिल्म दिल बेचारा को देखने का सपना भी अधूरा ही रह गया। दिल बेचारा सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म है जो अब रिलीज होगी। 

पहले यह फिल्म पिछले साल नवंबर में रिलीज होनी थी, लेकिन कुछ वजहों से ऐसा नहीं हो पाया। कुछ वक्त पहले ऐसी चर्चा थी कि सुशांत की इस फिल्म को ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। इस खबर ने सुशांत के फैन्स का दिल तोड़ दिया था। उन्होंने अपील की थी कि ऐक्टर की आखिरी फिल्म दिल बेचारा को ओटीटी प्लैटफॉर्म के बजाय सिनेमाघरों में रिलीज किया जाए और यही सुशांत के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। लेकिन अब फिल्म को ओटीटी प्लैटफॉर्म पर ही रिलीज किया जा रहा है।

दिल बेचारा डिज्नी हॉट स्टार प्लस पर 24 जुलाई को रिलीज की जाएगी। फिल्म को कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसे फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने प्रड्यूस किया है।

सुशांत को याद करते हुए मुकेश छाबड़ा ने कहा, सुशांत मेरी डेब्यू फिल्म का हीरो ही नहीं थे बल्कि वह मेरे अच्छे दोस्त भी थे जो हर सुख-दुख में मेरे साथ खड़े रहे। हम काय पो छे से लेकर दिल बेचारा तक काफी करीब रहे हैं। उन्होंने मुझसे कहा था कि जब भी तुम पहली फिल्म बनाओगे, मैं उसमे हीरो रहूंगा। हमारे प्लान एक साथ बने थे। बहुत सारे सपने हमने साथ में देखे थे। पर मैंने कभी यह सपने में भी नहीं सोचा था कि इस फिल्म की रिलीज के वक्त मैं अकेला रह जाऊंगा। इस फिल्म को बनाने के दौरान सुशांत ने मुझ पर बहुत प्यार लुटाया और वही प्यार हमें इस फिल्म को रिलीज करने के दौरान रास्ता दिखाएगा।
पर्दे पर आएगी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कहानी, ये होगा फिल्म का नाम

पर्दे पर आएगी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कहानी, ये होगा फिल्म का नाम

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर फिल्म बनेगी। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से प्रशंसकों के अलावा फिल्म इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई थी, जब उन्हें इस बात का पता चला उन्होंने आत्महत्या कर ली है। सुशांत की मौत ने सोशल मीडिया पर इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद और पक्षपात को लेकर बहस छेड़ दी।

फिल्म निर्माता विजय शेखर गुप्ता ने दिवंगत अभिनेता सुशांत के जीवन पर एक फिल्म बनाने का निर्णय किया हैं। फिल्म का नाम 'सुसाइड या मर्डर होगा। विजय ने कहा कि वह फिल्म इसलिए बना रहे हैं जिससे फिल्म इंडस्ट्री में बड़े सितारों और प्रोडक्शन हाउस के एकाधिकार को खत्म किया जा सके।
 
विजय शेखर गुप्ता ने कहा कि इस फिल्म के माध्यम से वह बॉलीवुड को बेनकाब करना चाहते हैं क्योंकि नए लोगों को फिल्म इंडस्ट्री में मौजूद 'गैंग' के कारण कभी अवसर नहीं मिलता हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि सुशांत को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया गया क्योंकि इंड्रस्टी में उसका लगातार बहिष्कार किया जा रहा था। सुशांत को कई फिल्मों से अंतिम समय में हटा दिया गया। यह बायोपिक नहीं होगी लेकिन यह सुशांत सिंह राजपूत के जीवन से प्रेरित होगी।
ट्यूशन पढ़ाकर सुशांत सिंह राजपूत ने खरीदी थी बाइक

ट्यूशन पढ़ाकर सुशांत सिंह राजपूत ने खरीदी थी बाइक

सुशांत सिंह राजपूत पढ़ाई में काफी तेज थे। उन्होंने ऐक्टिंग में करियर बनाने के लिए इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ दी थी। सुशांत को बाइक्स और गाडिय़ों का शौक रहा है। सुशांत का एक पुराना पोस्ट सामने आ रहा है, उन्होंने उस बाइक की तस्वीर पोस्ट की थी जिसे उन्होंने स्टूडेंट्स को ट्यूशन पढ़ाकर खरीदा था।


सुशांत सिंह राजपूत का 34 साल की उम्र में इस दुनिया छोड़कर जाना पूरे देश के लिए सदमे से कम नहीं। वह एक अच्छे ऐक्टर होने के साथ पढ़ाई में भी काफी अच्छे रहे हैं। सुशांत का एक इंस्टाग्राम पोस्ट सामने आ रहा है। इस पोस्ट में वह काफी यंग एज के दिखाई दे रहे हैं। फोटो 2006 की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 2006 इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को ट्यूशन देकर यह पहली बाइक खरीदी थी। कुछ चीजें आपको बहुत खुशी देती हैं।

सुशांत सिंह राजपूत गाडिय़ों के भी शौकीन थे। उनके पास स्कोडा, जैगुआर, लैंड रोवर जैसी कारें भी थीं। सुशांत ने एमएस धोनी, केदारनाथ और छिछोरे जैसी यादगार फिल्मों में लीड रोल निभाया था।
 

जानें कैसी है अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की 'गुलाबो सिताबो'

जानें कैसी है अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की 'गुलाबो सिताबो'

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और एक्टर आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म गुलाबो सिताबो रिलीज हो गई है. यह फिल्म ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई हैं. फिल्म की कहानी में लखनऊ के रहने वाले एक किरायेदार और मकान मालिक के बीच की लड़ाई को हल्के तरीके से दिखाया गया है. इसमें अमिताभ बच्चन 78 साल के मालिक मिर्जा का किरदार निभा रहे हैं जबकि आयुष्मान खुराना किरायेदार बांके का किरदार निभा रहे हैं. दो घंटे चार मिनट की ये फिल्म आपको हंसी के साथ-साथ भावुक भी करती है.

यहां हम आपको बता रहे हैं, इस फिल्म को लेकर क्रिटिक्स का क्या कहना है -

एनडीटीवी ने फिल्म गुलाबो सिताबो को 5 में से 3.5 स्टार की रेटिंग दी है. इसमें दो तरह के स्तंभों को दिखाया गया है. एक 78 साल के मालिक मिर्जा का और दूसरा किराएदार बांके का. फिल्म में काफी मस्ती और दोनों के बीच नोंक-झोक दिखाई गई है. शूजीत सरकार के इस हास्य फिल्म में हंसी-मजाक का लेवेल काफी अधिक है.


इंडियन एक्सप्रेस ने फिल्म को 5 में से 2 स्टार की रेटिंग दी है. फिल्म की कहानी ऑडियंस को आकर्षित करने में सक्षम नहीं हो पाती है. शूजीत सरकार के साथ आयुष्मान खुराना की दूसरी फिल्म है. इससे पहले दोनों ने साथ में फिल्म विकी डोनर की थी.


न्यूज 18 इंडिया फिल्म गुलाबो सिताबो को 5 में से 2.5 स्टार की रेटिंग दी है. मिर्जा के किरादार में अमिताभ बच्चन लोगों का दिल जीत लेंगे. बांके के किरदार आयुष्मान खुराना का देसी किरदार झलकता है. फिल्म में उनका किरदार बाहर से कठोर और अंदर भावुक होता है. फिल्म में काफी अच्छे एक्टर हैं, लेकिन मेकर्स ने इसका फायदा नहीं उठा पाएं.

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक डायरेक्टर शूजीत सरकार ने वाइड लेंस का इस्तेमाल मिर्जा, बांके और अन्य लोगों के साथ न्याय किया है. हवेली को लेकर बिल्ली और कुत्ते की तरह आयुष्मान और अमिताभ की लड़ाई काफी इंटरेस्टिंग तरीके से दिखाई गई है. राइटर जूही चतुर्वेदी ने लखनवी ज़ुबान का काफी अच्छा इस्तेमाल करवाया है.


टाइम्स ऑफ इंडिया ने गुलाबो सिताबो को 5 में से 3.5 स्टार्स की रेटिंग दी है. फिल्म के डायलॉग और स्क्रीनप्ले के लिए जुही चतुर्वेदी को क्रेडिट दिया जाना चाहिए. उन्होंने इसमें काफी कमाल किया है. डायरेक्टर सूजीत सरकार ने, जिनके पास है और जिनके पास नहीं है, उसे लेकर लोगों की इच्छाओं पर कटाक्ष किया है.

 

हसीन जहां ने शेयर किया नया वीडियो, कहा- जलने के लिए तैयार हो जाओ

हसीन जहां ने शेयर किया नया वीडियो, कहा- जलने के लिए तैयार हो जाओ

हसीन जहां ने अपना वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि 'तैयार हो जाओ जलने के लिए.' इससे पहले भी हसीन जहां ने दो और वीडियो शेयर किए थे. हसीन जहां ने तब भी लिखा था कि 'मैंने आग लगा दी है अब तुम फटते रहो.'

 

सलमान खान की नाक में दम करने फिर से आ रहे हैं सोनू सूद

सलमान खान की नाक में दम करने फिर से आ रहे हैं सोनू सूद

कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में गरीब और बेरोजगार लोगों की मदद में बॉलिवुड में सबसे ज्यादा किसी का नाम लिया जा रहा है तो वह हैं सलमान खान और सोनू सूद। दोनों ही दबंग स्टार लॉकडाउन में गरीब लोगों की मदद करने के लिए लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं। इन दोनों की जोड़ी को दबंग में काफी पसंद किया गया था। अब दबंग के छेदी सिंह के किरदार में सोनू सूद और चुलबुल पांडे के रूप में सलमान खान एक बार फिर वापसी को तैयार हैं। हालांकि इस बार इन दोनों का ही अंदाज जरा जुदा होगा।


दबंग में छेदी सिंह के किरदार में सोनू सूद को भी काफी पसंद किया गया था लेकिन बाद के पार्ट्स में सोनू का न होना फैन्स को थोड़ा खला भी था। खैर, फैन्स के लिए अच्छी खबर है कि सलमान खान की सबसे पॉप्युलर फ्रेंचाइज में से एक दबंग की जल्द ही ऐनिमेटेड सीरीज आने वाली है और दबंग के ये किरदार अब ऐनिमेटेड रूप में देखने को मिलेंगे।


दबंग के प्रड्यूसर और सलमान के भाई अरबाज ने बताया कि ऐनिमेटेड सीरीज का फायदा यह भी है कि इसमें केवल एक लंबी कहानी के बजाय छोटी-छोटी कई कहानियां शामिल की जा सकती हैं। इसके जरिए चुलबुल पांडे के किरदार को और सशक्त बनाया जा सकता है। अरबाज खान ने ऐनिमेटेड सीरीज के लिए एक ऐनिमेशन स्टूडियो को दबंग के राइट्स भी दिए हैं।


वैसे दबंग की ऐनिमेटेड सीरीज आने की खबर फैन्स के लिए इसलिए भी अच्छी है क्योंकि हाल-फिलहाल सलमान की कोई फिल्म रिलीज नहीं होने वाली। ईद के मौके पर सलमान की फिल्म राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई रिलीज होनी थी लेकिन लॉकडाउन के कारण इसकी शूटिंग ही पूरी नहीं हो पाई है। अब कब इस फिल्म की शूटिंग पूरी होगी और कब यह रिलीज होगी यह कहना मुश्किल ही है। इसके अलावा सलमान केवल अपनी दूसरी फिल्म कभी ईद कभी दिवाली की घोषणा ही कर पाए हैं और इसकी शूटिंग भी शुरू नहीं हुई है। ऐसे में कम से कम सलमान के फैन्स के लिए यह ऐनिमेटेड सीरीज कम नहीं होगी।

 

चौबीस कैरेट का खरा सोना निकले सोनू

चौबीस कैरेट का खरा सोना निकले सोनू

 

भारतीय फिल्मों में सोनू सूद की पहचान एक आकर्षक डील-डौल वाले खलनायक के रूप में होती है। कोई गॉडफादर न मिलने की वजह से सोनू दक्षिण भारत की फिल्मों से अपने करिअर की शुरुआत करते हैं। तमिल, तेलुगू, कन्नड़, पंजाबी, अंग्रेजी फिल्में करते हुए वे हिंदी फिल्मों में दस्तक देते हैं। हिंदी फिल्मों में उन्होंने डेब्यू 2002 में आई शहीद-ए-आजम से किया और फिर युवा, आशिक बनाया आपने, जोधा अकबर तथा दबंग में नजर आये। सोनू दबंग और सिम्बा जैसी फिल्मों में दमदार खलनायक का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में जगह पहले ही बना चुके हैं। लेकिन लॉकडाउन के दौरान जीवन-मरण के संकट से जूझ रहे श्रमिकों की मदद करने और उन्हें घर पहुंचाने की व्यवस्था करने में उन्होंने जो दमदार भूमिका निभायी, फिलहाल वे बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारे बनकर उभरे हैं। कोई उन्हें मजदूरों का मसीहा कह रहा है, कोई उन्हें महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहा तो कोई प्रधानमंत्री को ट्वीट टैग करके उन्हें पद्मभूषण देने की मांग कर रहा है। कहीं उनकी मूर्ति लगाने की घोषणा हो रही है तो अब उनके किरदार पर फिल्म बनाने की घोषणा हुई है।

बहरहाल, सोनू सूद ने संकट में फंसे श्रमिकों को लेकर जो कुछ किया, उसके सामने सरकारों की पहल भी फीकी नजर आई। घर लौटने की जद्दोजहद कर रहे और हजारों की संख्या में पैदल हजारों किलोमीटर के सफल पर निकले श्रमिकों की दुर्दशा ने हर किसी संवेदनशील व्यक्ति को द्रवित किया। आनन-फानन में सख्त लॉकडाउन की घोषणा और तालाबंदी से काम-धंधे ठप हो जाने के चलते श्रमिकों की जो बदहाली हुई, उसने हर संवेदनशील व्यक्ति को झकझोर दिया। श्रमिकों की हालात पर आंसू तो बहुत बहाये गये, राजनीति भी हुई, बौद्धिक जुगाली भी हुई, लेकिन एक ठोस रणनीति और कुछ कर गुजरने के जज्बे के साथ जो लोग सामने आये, उनमें सोनू सूद अग्रणी हैं।

सोनू अपनी टीम के साथ सुनियोजित ढंग से मदद के लिए सामने आये। रोज तालाबंदी के शिकार लोगों को खाना खिलाते रहे। एक बार उन्होंने कर्नाटक के श्रमिकों को सैकड़ों किलोमीटर के सफर पर पैदल निकलते देखा तो द्रवित हुए। फिर महाराष्ट्र व कर्नाटक सरकार से बातचीत करके साढ़े तीन सौ लोगों के लिए गांव जाने की व्यवस्था की। फिर मुहिम तेज हुई और श्रमिकों को घर भेजने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया। एक फोन नंबर भी जारी किया ताकि फंसे लोग उनसे संपर्क कर सकें। यहां तक कि उन्होंने अपना होटल भी कोरोना योद्धाओं के लिए उपलब्ध कराया।

किस बात ने उन्हें यह सब करने के लिए प्रेरित किया, इसके जवाब में सोनू कहते हैं कि जब मैंने सड़कों पर पैदल घर जाते लोगों के कष्ट को देखा तो मुझे लगा कि जिन लोगों ने हमारे घर-सड़कें बनायी, उन्हें मुश्किल समय में उनके हालात पर नहीं छोड़ सकते। फिर हमने सोशल मीडिया और फोन के जरिये ऐसे लोगों से संपर्क किया। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार व झारखंड की सरकारों से संपर्क किया। फिर बसों की व्यवस्था की और उन्हें सम्मानपूर्वक घर भेजने का प्रयास किया। मेरी पूरी टीम व मित्रों का सहयोग मिला, क्योंकि यह टीम वर्क है, लोगों के सहयोग के बिना यह काम करना संभव नहीं था। करीब साठ-सत्तर हजार लोगों ने हमसे संपर्क किया। सब को घर पहुंचाना तो संभव न था, लेकिन प्राथमिकता के आधार पर लोगों को चुना गया। सोनू सूद का एक वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वे बसों के काफिले को नरियल फोड़कर रवाना कर रहे थे।

सोनू दुख जताते हैं कि श्रमिकों के अपने नाम हैं, हमने अपनी सुविधा के लिए उन्हें प्रवासी मजदूर का नाम दे दिया। अपने ही देश में ही प्रवासी कैसे? सोनू उन्हें भारत की धड़कन बताते हैं। वे कहते हैं जब तक आखिरी श्रमिक घर नहीं पहुंच जाता, मैं चैन से नहीं बैठ सकता।
सोनू के इन प्रयासों को बॉलीवुड समेत देश के सभी वर्गों के लोगों ने सकारात्मक प्रतिसाद दिया। लोग कहते हैं कोराना वायरस की वैक्सीन का तो पता नहीं, लेकिन सोनू ने हजारों श्रमिकों के लिए वैक्सीन का काम किया। मशूहर शेफ विकास खन्ना ने सोनू के पैतृक शहर मोगा के नाम पर एक डिश बनाकर उन्हें समर्पित की।

बिहार के एक शख्स ने ट्विटर पर लिखा कि वह सोनू के सम्मान में सिवान में उनकी मूर्ति लगाना चाहते हैं, तो सोनू ने इसके बजाय गरीबों की मदद करने की बात कही। प्रवासियों ने सोनू को केंद्र व राज्य सरकारों से अच्छा बताया। बहुत सारे फिल्मों से जुड़े लोगों व केंद्रीय मंत्रियों तक ने भी सोनू के प्रयासों को सराहा।

सोशल मीडिया और खबरों में तमाम श्रमिकों की तरह-तरह की मांग के दबाव के बीच सोनू ने संयम नहीं खोया। वे बड़े चुटीले अंदाज में उन सवालों का जवाब देकर सब का दिल जीत लेते हैं। कभी इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले सोनू वंचित समाज के दिलों तक पुल बनाने में कामयाब रहे हैं।
-अरुण नैथानी


 

सोनू सूद पर फिल्म बनाने की तैयारी में संजय गुप्ता, अक्षय कुमार बनेंगे पर्दे के हीरो

सोनू सूद पर फिल्म बनाने की तैयारी में संजय गुप्ता, अक्षय कुमार बनेंगे पर्दे के हीरो

सोनू सूद इस वक्त देश के सुपरहीरो बन चुके हैं और क्यों, ये आप सभी जानते ही हैं। प्रवासी मजदूरों से सम्पर्क करने से लेकर उन्हें खाने-पीने की व्यवस्था के साथ वापस उनके गांव तक छोडऩे की बीड़ा अपने सिर पर उठा ली है सोनू सूद ने। देश भर से उनके लिए दुआएं निकल रही हैं और लोग उनके काम के मुरीद बनते जा रहे हैं। आलम यह है कि लोगों में सोनू सूद को लेकर जो मजदूरों के मसीहा वाली भावनाएं जगी हैं, अब फिल्ममेकर इसे भुनाने की तैयारी में हैं। चर्चा है कि संजय गुप्ता सोनू सूद की इसी कहानी पर अपनी अगली फिल्म का ताना-बाना बुन रहे हैं और वह इसके लीड रोल में अक्षय कुमार को लेना चाहते हैं। 
 
दरअसल अक्षय कुमार पिछले कुछ सालों में वैसी फिल्मों को लेकर सिलेक्टिव रहे हैं, जिसमें उनकी देशभक्ति वाली भूमिका होती है। सोनू सूद इस वक्त देशभक्ति वाले ही काम में जुटे हुए हैं। इसलिए, संजय गुप्ता ने फिल्म को लेकर अपने मन की बात सीधे सोनू सूद के सामने रख दी और उनसे इस फिल्म को बनाने के राइट्स मांगे हैं।

संजय गुप्ता ने सोनू से हुई इस बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इस मेसेज में संजय ने लिखा है, भाई, इस अगली फिल्म में अक्षय कुमार सोनू सूद की भूमिका निभाने जा रहे हैं। क्या मुझे इस फिल्म को बनाने के राइट्स मिल सकते हैं? जिसपर रिप्लाई करते हुए सोनू सूद ने कुछ लिखने के बजाय आंखें बंद करने वाली और हंसी वाली इमोजी पोस्ट की है।

वैसे, यहां यह भी याद दिला दें कि अक्षय कुमार ने कोरोना को लेकर पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये का दान किया था और मुंबई व पुणे पुलिस की मदद के लिए भी उन्होंने दान किया। हालांकि, सड़क पर उतरकर मदद करने की बात करें तो इस मामले में सोनू सूद और सलमान खान ही नजर आए हैं।
 
कोरोना को लेकर अचानक लॉकडाउन की वजह मुंबई में जो प्रवासी मजदूर फंसे रह गए, उनके लिए एक-एक दिन काटना मुश्किल हो गया। जब लॉकडाउन की तारीख बढ़ाकर 31 मई तक कर दी गई तो कई ऐसे मजदूर थे, जो अपने-अपने परिवार को लेकर भूखे-प्यासे हजारों किलोमीटर के सफर पर पैदल ही निकल पड़े। ऐसे मुश्किल वक्त में सोनू सूद उन लोगों के लिए मसीहा बनकर उनके सामने आए हैं, जिनके पास न दो वक्त की रोटी है और न रहने को जगह। सोनू पिछले कुछ दिनों से लगातार उन लोगों से सम्पर्क कर उनके वापस भेजने का इंतजाम कर रहे हैं जिनके जीने का मुंबई में अब कोई साधन नहीं और किसी तरह घर तक पहुंचने को बेचैन नजर आ रहे हैं। सोनू ट्विटर पर भेजने वाले हर आवेदकों को जवाब दे रहे हैं और सकुशल उन्हें घर तक पहुंचाने का आश्वासन भी। जो घर पहुंच चुके हैं, वे लगातार उनके लिए दुआएं भेज रहे हैं। उनके अलावा इस वक्त पूरा देश जो उन्हें इस भले काम में लगा हुआ देख रहा है, सलाम कर रहा है।
'गुलाबो सिताबो', 'शकुंतला देवी' के बाद उर्वशी रौतेला स्टारर 'वर्जिन भानुप्रिया' भी ओटीटी पर होगी रिलीज

'गुलाबो सिताबो', 'शकुंतला देवी' के बाद उर्वशी रौतेला स्टारर 'वर्जिन भानुप्रिया' भी ओटीटी पर होगी रिलीज

'गुलाबो सिताबो', 'शकुंतला देवी' और 'घूमकेतु' के बाद उर्वशी रौतेला-अभिनीत 'वर्जिन भानुप्रिया' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. इस बारे में खुद फिल्म के निर्माताओं ने जानकारी दी है.


फिल्म के निर्माता महेंद्र धारीवाल ने कहा, "हम इसे सीधे ओटीटी पर जारी करने के लिए बातचीत कर रहे हैं. वर्तमान स्थिति को देखते हुए ओटीटी से ही रेवेन्यू मिल रहा है, जब थिएटर खोलने के मामले में इतनी अनिश्चितता होती है, तो यह एक अच्छा विकल्प लगता है."


'वर्जिन भानुप्रिया' में गौतम गुलाटी, अर्चना पूरन सिंह, डेलनाज ईरानी, राजीव गुप्ता और बृजेन्द्र काला, निकी अनेजा वालिया और रुमाना मोला भी हैं.

 

जब सलमान खान के कंधे पर कटरीना ने रखा सिर, प्यार से वह भी देते रहे थपकी

जब सलमान खान के कंधे पर कटरीना ने रखा सिर, प्यार से वह भी देते रहे थपकी

सलमान खान और कटरीना कैफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब नजर आ रहा है, जिसमें कैट थोड़ी परेशान और थकी नजर आ रही हैं और ऐक्टर के कंधे पर अपना सिर रखा है। भले ही यह वीडियो पुराना हो, लेकिन अब भी फैन्स को यह जोड़ी काफी क्यूट लग रही है।
हालांकि इस वीडियो में सलमान खान, कटरीना कैफ के अलावा सामने कोई और महिला खड़ी नजर आ रही हैं, लेकिन उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा। इस वीडियो को देखकर लोगों ने जो कॉमेंट किए हैं, उसमें लिखा है- शादी कर लो भाईजान। इस वीडियो में परेशान कैट सलमान के कंधे पर अपना सिर रखती दिख रही हैं। इसके बाद सलमान प्यार से उनके सिर पर हाथ फेरते भी नजर आ रहे हैं और उनका यही अंदाज लोगों के दिलों को छू रहा है।
बता दें कि उस वक्त सलमान और ऐश्वर्या राय का ब्रेकअप हुआ था और तभी फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने कटरीना कैफ को लॉन्च किया। इतना ही नहीं, सलमान और कटरीना की नजदीकियां दोस्ती से आगे भी गई, हालांकि एक वक्त वो भी आया जब इन दोनों के बीच भी ब्रेकअप हो गया।
वैसे, ब्रेकअप के बाद भी सलमान खान और कटरीना की बॉन्डिंग एक-दूसरे के साथ काफी अच्छी है और कई बार वे पर्दे पर भी रोमांस कर चुके हैं, जिसपर दर्शकों ने दिल खोलकर प्यार लुटाया।
सलमान खान ने कटरीना को मैंने प्यार क्यों किया से री-लॉन्च किया और यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट रही। इसके बाद दोनों कई फिल्मों युवराज, पार्टनर, एक था टाइगर जैसी कई फिल्मों में दिखे और लोगों के दिलों के करीब आ गई यह जोड़ी, लेकिन साल 2010 में दोनों अलग हो गए। इसके पीछे सलमान खान का बुरा वर्ताव वजह बताई गई। आज भले दोनों के बीच वह रिश्ता नहीं जो कभी हुआ करता था, लेकिन इनके बीच की बॉन्डिंग अब भी काफी मजबूत है।
 

योगासन करते हुए घायल हुईं करिश्मा तन्ना, कंधे और गर्दन पर आई चोट

योगासन करते हुए घायल हुईं करिश्मा तन्ना, कंधे और गर्दन पर आई चोट

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना लॉकडाउन में भी योग के जरिए अपनी फिटनेस का खास ख्याल रख रही हैं। इतना ही नहीं करिश्मा तन्ना इन दिनों समय का भरपूर फायदा उठाते हुए नए-नए योग आसन भी सीख रही हैं। लेकिन हाल ही में करिश्मा तन्ना को नई योग क्रियाएं करना भारी पड़ गया है।


एक नए योग आसन को सीखते हुए करिश्मा तन्ना घायल हो गई हैं। रिपोर्ट की माने तो अदाकारा इन दिनों हाथों और पैरों से जुड़े नए आसन सीख रही थी। लेकिन इस चक्कर में वो अपना बैलेंस खो बैठी और धड़ाम से गिर गई। इस दौरान वहां पास में ही रखे कांच के कटोरे से अदाकारा को काफी चोट लग गई है।

 

लॉकडाउन के बीच सोशल मीडिया पर चैट शो होस्ट करेंगी सनी लियोनी

लॉकडाउन के बीच सोशल मीडिया पर चैट शो होस्ट करेंगी सनी लियोनी

सनी लियोनी के दुनियाभर में फैन्स हैं और चर्चा में कैसे बने रहना है, यह सनी अच्छी तरह जानती हैं। सोशल मीडिया पर हमेशा ऐक्टिव रहने वाली सनी अब अपने फैन्स के लिए एक और सरप्राइज लाने जा रही हैं। खासतौर पर जबकि सभी लोग कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन में घरों में है तो सनी का यह सरप्राइज और खास हो जाता है। दरअसल सनी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक चैट शो लाने जा रही हैं।


सनी का यह चैट शो निश्चित तौर पर उनके फैन्स को न केवल खुश करेगा बल्कि रिलैक्स भी कर देगा। लॉकडाउन के दौरान ज्यादातर सिलेब्रिटीज अपने विडियो शेयर कर बता रहे हैं कि वे घर के भीतर अपना समय कैसे बिता रहे हैं। इससे अलग सनी लियोनी अपने चैट शो में सिलेब्रिटीज को शामिल करेंगी। यह सनी का ही आइडिया था कि वह अपना अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को लाइव चैट के लिए इस्तेमाल करें।
 
इस चैट शो में सनी अपने सिलेब्रिटी फ्रैंड्स के साथ लाइव चैट के साथ अलग-अलग टॉपिक्स पर बात करते हुए फन ऐक्टिविटीज भी करेंगी। बताया जा रहा है कि इस चैट शो में सिलेब्रिटी फटॉग्रफर डब्बू रतनानी, मॉडल जॉर्जिया ऐड्रियानी, मंदाना करीमी, डेजी शाह, एलनाज नॉरोजी, करिश्मा तन्ना जैसी फेमस सिलेब्रिटीज शामिल हो सकती हैं।

बताया जा रहा है कि सनी का यह चैट शो हर दिन दोपहर 2:30 बजे लाइव होगा। उन्होंने बताया कि इस शो का उद्देश्य बस अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा मनोरंजक करने का है जिसे सोशल नेटवर्क पर मौजूद लोग इंजॉय कर सकें। अब देखना होगा कि फैन्स को सनी का यह आइडिया कितना हिट करता है।
मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप केस पर बनेगी फिल्म, शाहरुख खान करेंगे प्रड्यूस

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप केस पर बनेगी फिल्म, शाहरुख खान करेंगे प्रड्यूस

पिछले काफी समय शाहरुख खान की अगली फिल्म के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं। अभी तक उन्होंने अपनी अगली फिल्म की अभी तक घोषणा नहीं की है। भले ही शाहरुख किसी फिल्म में ऐक्टिंग नहीं कर रहे हों लेकिन वह लगातार फिल्मों को प्रड्यूस कर रहे हैं। अब वह एक और फिल्म को प्रड्यूस करने जा रहे हैं जो बिहार के मुजफ्फरपुर के एक शेल्टर होम में कई नाबालिग लड़कियों से हुए बलात्कार के मामले पर आधारिति होगी। 

बताया जा रहा है कि इस फिल्म का डायरेक्शन पुलकित करेंगे जिन्होंने शो सुभाष चंद्र बोस और साल 2017 में आई फिल्म मरून का डायरेक्शन कर चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, पुलकित ने ही इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी है। पुलकित ने फिल्म पर काफी रिसर्च की है और फिल्म में एक जर्नलिस्ट का किरदार हीरो होगा। फिल्म की शूटिंग जुलाई में शुरू होने की उम्मीद है और जल्द ही इसकी कास्ट फाइनल की जाएगी।
 
बता दें कि एक सोशल साइंस इंस्टीट्यूट के सोशल ऑडिट में यह सामने आया था कि मुजफ्फपुर के एक शेल्टर होम में कई नाबालिग लड़कियों के साथ रेप किए जाने का मामला सामने आया था। इसके बाद यह सनसनीखेज मामला नैशनल मीडिया में चर्चा का विषय बन गया था। शाहरुख की बात करें तो उनकी प्रड्यूस की गई फिल्म कामयाब हाल में रिलीज हुई थी जिसमें संजय मिश्रा मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे।
 बड़ी खबर: तारक मेहता का उल्टा में बना कोरोना का खौफ, अय्यर ने जोड़े हाथ तो भड़क उठे जेठालाल

बड़ी खबर: तारक मेहता का उल्टा में बना कोरोना का खौफ, अय्यर ने जोड़े हाथ तो भड़क उठे जेठालाल

रायपुर| कोरोना वायरस के चलते सभी को कई परेसानियों का सामना करना पड़ रहा है तो दूसरी ओर कोरोना वायरस को लेकर सभी लोग जागरूकता फैला रहे हैं| टीवी शो तारक मेहता का उल्टा में कोरोना वायरस को लेकर एपिसोड दिखाया गया शो में इसी के चलते जेठालाल और अय्यर के बीच झगड़ा भी हो जाता है|

जानिए पूरी खबर-
सोमवार को तारक मेहता का उल्टा के एपिसोड में दिखाया गया कि अय्यर का प्रमोशन हो गया है, जिसे लेकर वो काफी खुश है| पोपटलाल उन्हें बधाई देते है| अय्यर और पोपटलाल कम्पाउंड में खड़े होते हैं तभी जेठालाल आते हैं और प्रमोशन की बधाई देते हैं साथ ही हाथ मिलाने के लिए कहते हैं| इसपर अय्यर हाथ जोड़ते हुए कहते हैं थैंक्यू. ये देख जेठालाल कहते हैं कि इतना घमंड भी अच्छा नहीं है मैंने आपको प्यार से अभिनंनदन कहने के लिए हाथ आगे किया तो आप ऐसे हाथ जोड़ रहे हैं| तो पोपटलाल जेठालाल को कहते हैं इस तरह बात करना ठीक नहीं है फिर जेठालाल बहुत गुस्सा हो जाता है| किसी की बात सुनता नहीं है तारक मेहता की भी वो बात नहीं सुनता और वो तारक मेहता से भी झगड़ा कर बैठता है| इसके बाद जेठालाल को शांत किया जाता है और पूरी बात समझाई जाती है. इसके बाद वो माफी मांगता है| फिर सभी लोग मिलकर कोरोना वायरस से कैसे सावधानी रखी जाए इसके बारे में बातचीत करते हैं|

आपको बता दें कि कोरोना वायरस को लेकर देश में खौफ है| अभी तक 100 से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं दो लोगों की मौत हो चुकी है| बॉलीवुड फिल्में और टीवी शोज की शूटिंग बंद हो गई है|
भारत के इन जगहों पर नहीं मनाई जाती है होली, जानिये क्या है  वजह

भारत के इन जगहों पर नहीं मनाई जाती है होली, जानिये क्या है वजह

इस 10 मार्च अर्थात कल पूरा देश होली का त्योहार मनाएगा। इस दिन सभी लोग एक दूसरे रंग-गुलाल लगाएंगे। होली तो वैसे सभी धर्मों और समुदायों के लोग पूरे दिल से मनाते हैं लेकिन देश में ऐसे भी कई हिस्से हैं जहां होली नहीं मनाई जाती है।
आज हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां के लोग होली नहीं मानते।
मुन्नार - दक्षिण भारत के कई शहरों में होली नहीं मनाई जा जाती हैं। ऐसा ही एक शहर है मुन्नार (Munnar) जहां लोग ज्यादा रंग-गुलाल नहीं खेलते।यहां शायद ही कोई किसी को रंग लगाता हो।यहां के लोग होली का त्योहार नहीं मनाते हैं।
रूद्रप्रयाग - उत्तराखंड के क्वीलली, कुरझण और जौंदली गांव में तकरीबन 150 सालों से होली नहीं मनाई गई। यह गांव रूद्रप्रयाग जिले में आते हैं। यहां लोग होली का त्योहार नहीं मनाते हैं।इसके पिछे की मान्य ता यह है कि इस गांव की इष्टरदेवी मां त्रिपुर सुंदरी देवी हैं। कहा जाता है कि मां को हुड़दंग पसंद नहीं है। ऐसे में होली पर तो मस्ती होती ही है तो लोगों ने होली खेलनी बंद कर दी।
अंडमान-निकोबार - यहां भी लोग होली खेलने से कतराते हैं। निकोबार का हैवलॉक आइलैंड काफी फेमस है। यहां लोग स्कूबा डाइविंग के लिए आते हैं। यहां के लोग बताते हैं कि होली रंगो का त्योहार है इससे शरीर में कई रोग हो जाते हैं जिसके चलते सब रंगों से दूर रहते हैं।
महाबलीपुरम - महाबलीपुरम शहर अपने मंदिरों के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। लेकिन यहां के लोग भी होली नहीं मनाते हैं। होली वाले दिन भी यहां सब सामान्य रहता है। हां होली की कोई भीड़भाड़ नहीं होती, ना ही रंग-गुलाल उड़ाए जाते हैं।
बुंदेलखंड- बुंदेलखंड के सागर जिले के हथखोह गांव के लोग होली नहीं मनाते हैं। इतना ही नहीं गांव के लोग होलिका का दहन भी नहीं करते हैं। इस गांव के रहने वाले रमेश सिंह बताते हैं कि सालों पहले देवी ने साक्षात दर्शन दिए थे और लोगों से होली न जलाने को कहा था। तभी से यह परंपरा चली आ रही है।
 

Tiktok  का यह चैलेंज यूजर्स को आ रही काफी पसंद, बढ़ रही चैलेंजेस की संख्या

Tiktok का यह चैलेंज यूजर्स को आ रही काफी पसंद, बढ़ रही चैलेंजेस की संख्या

Tiktok  में आय दिन नए नए चैलेंजेस आते ही रहते है इनमे से एक चैलेंज यूजर्स के बीच TikTok पर इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है। इसके चैलेंजेस भी यूजर्स द्वारा हाथोंहाथ लिए जा रहे हैं। कुछ वक्त पहले TikTok के Outlet Challenge और Skull Breaker Challenge भी खूब वायरल हुए थे लेकिन वह विवादों में रहे थे। हालांकि TikTok का नया चैलेंज Flip the Switch पुराने दोनों चैलेंजेस से ज्यादा सुरक्षित है। इस चैलेंज में आमतौर पर दो या दो से ज्यादा लोग पार्टिसिपेंट्स होते हैं। इस चैलेंज में जब गाना चलता है 'Look, I just flipped the switch', इस दौरान पार्टिसिपेंट्स को Lights को Flip/Swith Off करना होता है। इस चैलेंज का मकसद वीडियो बना रहे शख्स के आसपास के माहौल या फिर उसमें ही कुछ बदलाव का खुलासा करना होता है।

धीरे धीरे बढ़ रही है चैलेंजेस की संख्या-
ट्रेंडिंग हो रहे हैशटैग #fliptheswitchchallenge में बच्चे, कपल्स और दोस्त मजाकिया और ड्रामेटिक बदलाव करते नजर आते हैं। इस चैलेंज को करने वाले लोगों की संख्या जैसे-जैसे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इसके अलग-अलग वैरिएशन्स भी सामने आने लगे हैं|


अमेरिका नए बनाया सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली ऐप का रिकॉर्ड-
चीनी टेक फर्म ByteDance की वीडियो मेकिंग ऐप TikTok को बड़ी कामयाबी मिली है। TikTok ने Facebook और Instagram को पीछे छोड़ते हुए अमेरिका में सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली ऐप का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सेंसर टॉवर ऐप एनालिटिक कंपनी के मुताबिक, जनवरी में अमेरिका के लोगों ने गूगल प्ले स्टोर और आईफोन स्टोर से इसे कुल 7.7 मिलियन बार डाउनलोड किया है। यह पिछले साल जनवरी में हुए डाउनलोड्स की तुलना में 23.8 गुना ज्यादा था।
कृष 4 में रितिक रोशन के साथ नजर आएंगी दीपिका पादुकोण, ऐक्ट्रेस ने बताई पूरी बात

कृष 4 में रितिक रोशन के साथ नजर आएंगी दीपिका पादुकोण, ऐक्ट्रेस ने बताई पूरी बात

बॉलिवुड के टैलंटेड ऐक्टर्स में एक दीपिका पादुकोण और रितिक रोशन को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है कि वह दोनों कृष 4 में एक साथ काम करते हुए दिखाई देंगे। दरअसल, एक पार्टी में रितिक रोशन का दीपिका पादुकोण को केक खिलाते हुए विडियो वायरल हो रहा है। तब से लोगों ने इस बात के कयास लगाने शुरू कर दिए। वहीं फैंस भी अपने पसंदीदा स्टार्स को एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर देखना चाहते हैं।

फिल्म कृष 4 में रितिक रोशन के साथ काम करने को लेकर अप्रोच किए जाने की रिपोर्ट्स पर दीपिका पादुकोण ने पूरी बात बताई है। ऐक्ट्रेस ने हाल ही एक इंटरव्यू में बताया कि मैंने पहले ऐसा कभी नहीं सुना है। यह सब उनके लिए सरप्राइज की बात है। दीपिका पादुकोण ने आगे कहा कि वह रितिक रोशन के साथ काम करना जरूर चाहेंगी। इसके साथ ही उन्होंने रितिक रोशन की तारीफ की।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण फिल्म 83 में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। यह पहला मौका होगा जब शादी के बाद दीपीका और रणवीर एक साथ फिल्म में काम करेंगे। इस फिल्म के अलावा वह द इंटर्न में ऋषि कपूर के साथ और शकुन बत्रा की एक अनाम फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के साथ काम करेंगी। 
रितिक रोशन आखिरी बार टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म वॉर में नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं, रितिक रोशन की कृष सीरीज की चौथी फिल्म कृष 4 का फैंस को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक फिल्म का ऑफिशल अनाउंमेंट नहीं हुआ है।