BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
प्रभास और दीपिका पादुकोण की अगली फिल्म आदिपुरुष, सामने आया फर्स्ट लुक

प्रभास और दीपिका पादुकोण की अगली फिल्म आदिपुरुष, सामने आया फर्स्ट लुक

बाहुबली ऐक्टर प्रभास और पद्मावत ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अगली फिल्म में एकसाथ आने की तैयारी कर चुके हैं। जी हां बहुत जल्द दीपिका पादुकोण और प्रभास तान्हाजी द अनसंग वॉरियर के डायरेक्टर ओम राउत के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष में साथ नजर आनेवाले हैं और अज 18 अगस्त की सुबह-सुबह इस फिल्म का पहला पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है।
 
 
प्रभास ने अपने सोशल अकाउंट पर इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज़ कर दिया है और फिल्म का नाम है आदिपुरुष। आदिपुरुष मूवी का पोस्टर शेयर करते हुए प्रभास ने लिखा है, बुराई पर अच्छाई का जश्न मनाते हुए। वैसे, फिल्म में प्रभाष के लुक को लेकर अब तक कुछ अनाउंसमेंट नहीं हुआ है, लेकिन बताया जा रहा है कि इस फिल्म में वह आदिपुरुष के रोल में दिखेंगे। 

बता दें कि फिल्म की जानकारी मिलते ही इस प्रॉजेक्ट को लेकर फैन्स ने अटकलें लगानी शुरू कर दी थी। बीती शाम डायरेक्टर ओम राउत ने सोशल मीडिया पर प्रभास के साथ बातें करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में ओम राउत कहते नजर आए- हाय प्रभास, क्या तुम कल सुबह की बड़ी घोषणा के लिए तैयार हो? और जवाब में प्रभास ने हां कहते हुए अपना पूरा उत्साह दिखाया। आखिरकार यह घोषणा आज सुबह-सुबह कर दी गई है।
 
 
आदिपुरुष के पोस्टर से साफ है कि यह फिल्म बुराई पर अच्छाई की जीत की कहानी है। पोस्टर में गदा लिए हनुमान जी हैं और 10 सिरों में रावण की भी तस्वीर है। पोस्टर के बीचो-बीच भगवान श्रीराम की छवि है, जिनके हाथ में धनुष नजर आ रहा है।
 
 
फिल्म के बारे में बातें करते हुए टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने कहा कि यह फिल्म उनके दिल के काफी करीब है। उन्होंने इस फिल्म को लेकर कहा, वैसे तो हर प्रॉजेक्ट जिस पर हम काम करते हैं, वह हमारे लिए खास होती है, लेकिन जब ओम ने आदिपुरुष की कहानी सुनाई तो मुझे लग गया था कि इस ड्रीम प्रॉजेक्ट पर काम करने का मौका छोडऩा नहीं चाहिए। मेरे पिता की तरह ही मेरा परिवार और मैं हमारे इतिहास और इससे जुड़ी कहानियों पर काफी यकीन करते हैं, हम इन्ही कहानियों को सुनकर बड़े हुए हैं। मुझे पता था कि मैं इस बेहतरीन फिल्म का हिस्सा बनने जा रहा हूं। दर्शकों को भी इस शानदार कहानी के अनुभव के लिए तैयार रहना चाहिए।

इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे ओम राउत, जो कि एक 3डी ऐक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को हिन्दी और तेलुगू में तैयार किया जाएगा और फिर इले तमिल, मलयालम, कन्नड़ के अलावा कई विदेशी भाषाओं में डब किया जाएगा। फिल्म की रिलीज़ की बात करें तो इसे साल 2022 में बड़े पर्दे पर लाने की योजना
हनी सिंह, सिंहस्टा ने लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में शूट किया नया गाना

हनी सिंह, सिंहस्टा ने लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में शूट किया नया गाना

रैपर यो यो हनी सिंह और गायक सिंहस्टा ने अपने नए संगीत वीडियो की पूरी शूटिंग शहर में लॉकडाउन के दौरान की है। गाना बिलो तू आग में काफी समय बाद हनी सिंह ने पंजाबी रैपिंग की है। इस बारे में हनी सिंह ने कहा, फैंस भी काफी समय बाद मुझे पंजाबी में रैप करते सुनेंगे। हमने इस गाने को बहुत मुश्किल से शूट किया है, ताकि दर्शकों को बेहतर अनुभव प्राप्त हो सके।

कोविड लॉकडाउन के कारण और सामाजिक दूरी के मानदंडों को बनाए रखते हुए, वीडियो को एक सीमित क्रू टीम के साथ फिल्माया गया और सभी सुरक्षा उपायों को ध्यान में रखा गया। मिहिर गुलाटी द्वारा निर्देशित, संगीत वीडियो में सिंहस्टा और हनी सिंह स्टाइलिश काले परिधान में नजर आ रहे हैं।
मुझे अपने दिल की सुनना, उसके मुताबिक काम करना आसान लगता है: विद्या बालन

मुझे अपने दिल की सुनना, उसके मुताबिक काम करना आसान लगता है: विद्या बालन

फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन को तय मानदंडों पर चलने की बजाय अपने दिल की सुनना ज्यादा पसंद है। अभिनेत्री कहती हैं कि ऐसा काम करना जो आपके लिए स्वाभाविक नहीं है, वह दर्दनाक हो सकता है और इसका एहसास उन्हें कुछ साल पहले हुआ था।
 
 
विद्या ने बताया, मुझे लगता है कि इस बात को करीब 10 साल हो गए हैं, जब मैंने अपने अंदर की आवाज को सुनना और उसका अनुसरण करना शुरू किया। मैंने पाया कि यह आसान है।
 
 
उनसे पूछे जाने पर कि क्या वह विद्रोही हैं? तो विद्या ने कहा, मैं खुद को एक विद्रोही के रूप में नहीं देखती। मुझे लगता है कि जब आप लोगों की इच्छा के विपरीत काम करते हैं तो उन्हें अक्सर विद्रोही करार दिया जाता है। मैंने वही किया जो मैं करना चाहती थी।

छोटे पर्दे पर हम पांच करने के बाद विद्या ने 2005 में परिणीता के साथ बॉलीवुड में प्रवेश किया था। उसके बाद उन्होंने कई फिल्में ऐसी कीं जो लीक से हटकर थीं। फिर चाहे वह पा में अमिताभ बच्चन की मां का रोल हो, या द डर्टी पिक्चर, तुम्हारी सुलु और हाल ही में आई शकुंतला देवी में निभाए गए किरदार हों। जब काम की बात आती है, तो विद्या को अपने फैसले खुद करना पसंद है और वह किसी के साथ अपने काम को लेकर चर्चा नहीं करती हैं।
 

वह कहती हैं, मैं अपनी फिल्म को लेकर अपनी टीम तक से भी चर्चा नहीं करती हूं क्योंकि मुझे उस किरदार के साथ कुछ महीनों तक जीना है। यदि मैं किसी गलत कारण के चलते फिल्म करूं तो यह प्रताडऩा की तरह होगा। अतीत में मैंने ऐसा किया है, कई फिल्में लेते वक्त मैंने दिल की नहीं सुनी। अब अभिनेत्री अगली फिल्म शेरनी को लेकर उम्मीद कर रही हैं कि यह जल्दी शुरू हो।
सड़क 2 का रेकॉर्ड: यूट्यूब पर बना सबसे ज्यादा नापसंद किया जाने वाला फिल्म ट्रेलर

सड़क 2 का रेकॉर्ड: यूट्यूब पर बना सबसे ज्यादा नापसंद किया जाने वाला फिल्म ट्रेलर

महेश भट्ट की आने वाली फिल्म सड़क 2 रिलीज से पहले ही चर्चा में है। फिल्म में संजय दत्त, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर जैसे ऐक्टर्स अहम किरदारों में हैं। यह 1991 में आई सड़क का ही सीक्वल है। इस फिल्म से लंबे वक्त बाद महेश भट्ट डायरेक्शन की फील्ड में लौट रहे हैं। 

यह पहला मौका होगा जब महेश और आलिया भट्ट किसी फिल्म के लिए साथ आए हैं। बीते बुधवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ लेकिन यह यूट्यूब पर सबसे ज्यादा डिस्लाइक किया जाने वाला ट्रेलर बन गया है। ट्रेलर को  7 मिलियन से ज्यादा डाउनवोट्स मिले हैं।

ऐसा तब हुआ है जब इन दिनों नेपोटिज्म के इर्द-गिर्द बहस चल रही है। ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि सुशांत को कई प्रॉडक्शन हाउसेस ने बैन कर दिया था। सुशांत की मौत के बाद इंटरनेट पर उनकी मेंटल हेल्थ की रिपोर्ट्स वायरल होने लगीं और फैंस ने कहा कि उन्होंने नेपोटिज्म से परेशान होकर सूइसाइड करना पड़ा। 

यूट्यूब पर सबसे ज्यादा डिस्लाइक किए जाने वाले वीडियोज में सड़क 2 का ट्रेलर 7वें नंबर पर है। इसके अलावा जैसे ही ट्रेलर रिलीज हुआ, इस पर कई मीम्स भी बन गए और लोगों ने जमकर ट्रोलिंग शुरू कर दी। हालांकि, आलोचनाओं के बाद भी ट्रेलर यूट्यूब पर टॉप ट्रेंडिंग में बना हुआ है।
आयुष्मान खुराना संग रोमांस करती नजर आएंगी वाणी कपूर

आयुष्मान खुराना संग रोमांस करती नजर आएंगी वाणी कपूर

इस समय बॉलिवुड के सबसे सफल ऐक्टर्स में शायद सबसे ऊपर आयुष्मान खुराना का नाम आएगा। आयुष्मान खुराना की पिछली लगभग सारी फिल्में एकदम अलग टॉपिक पर थीं और ऑडियंस को काफी पसंद आई हैं। अब आयुष्मान खुराना बॉलिवुड के एक सफल डायरेक्टर के साथ काम करने जा रहे हैं जिनका नाम है अभिषेक कपूर। अभिषेक कपूर ने रॉक ऑन, काई पो छे और केदारनाथ जैसी सफल फिल्में दी हैं। अभिषेक की इस रोमांटिक फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ पहली बार वाणी कपूर इश्क लड़ाती नजर आएंगी।

अभिषेक कपूर की इस फिल्म में आयुष्मान खुराना एक ऐथलीट के किरदार में नजर आएंगे जिसके लिए उन्हें सख्त ट्रेनिंग से गुजरना होगा। माना जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से शुरू हो सकती है। अभिषेक ने फिल्म में वाणी कपूर को कास्ट किए जाने की खबर को कन्फर्म करते हुए कहा, वाणी एक कमिटेड ऐक्टर हैं और उनके और आयुष्मान खुराना के साथ पहली बार काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं। यह जोड़ी भी पर्दे पर पहली बार दर्शकों के सामने होगी।

वाणी कपूर ने फिल्म शुद्ध देसी रोमांस से सुशांत सिंह राजपूत के ऑपोजिट डेब्यू किया था। वह भी अभिषेक कपूर और आयुष्मान खुराना के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, मैं हमेशा से अभिषेक के साथ काम करना चाहती थी क्योंकि उनकी फिल्में मुझे काफी प्रेरित करती हैं। उनकी इस फिल्म में काम करना मेरे लिए बड़ा मौका है। इसके साथ ही आयुष्मान हमारी जेनरेशन के सबसे टैलेंटेड ऐक्टर हैं और पहली बार उनके साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं।
सैफ अली खान के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, दूसरी बार मां बनने वाली हैं करीना कपूर

सैफ अली खान के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, दूसरी बार मां बनने वाली हैं करीना कपूर

करीना कपूर और सैफ अली खान अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बेटे तैमूर के कारण चर्चा में रहते हैं। वहीं अब उनके परिवार में एक और नन्हें मेहमान की एंट्री होने वाली है। करीना कपूर दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान ने यह गुड न्यू।ज खुद अपने फैंस के साथ साझा की है।
काफी समय से चर्चा था कि करीना कपूर जल्द ही गुड न्यू ज देंगी। अब कयासों का दौर खत्मे हो चुका है और यह साफ हो गया है कि जल्दज ही उनके घर में नया मेहमान आने वाला है। प्रेग्नेंसी का बयान जारी करते हुए करीना कपूर और सैफ अली खान ने जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया है।
उन्होंने लिखा, 'हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे परिवार में नए सदस्यप का आगमन होने वाला है। सभी शुभचिंतकों का साथ और प्याहर शुक्रिया।'


बता दें कि करीना और सैफ का एक बेटा तैमूर अली खान है, जिसका जन्म‍ 20 दिसंबर 2016 को हुआ था। अपनी पहली प्रेग्नेंएसी के दौरान करीना कपूर सोशल मीडिया पर छाई रही थीं। अब तैमूर के चार साल के होने पर उन्होंेने फिर मां बनने का फैसला किया है।

 

 पर्दे पर हॉई वॉल्टेड ऐक्शन करते नजर आएंगे शाहरुख खान, फिल्म का नाम है पठान

पर्दे पर हॉई वॉल्टेड ऐक्शन करते नजर आएंगे शाहरुख खान, फिल्म का नाम है पठान

बीते करीब दो साल से शाहरुख खान के फैन्स लगातार उनकी अपकमिंग फिल्म के बारे में जानने को उत्सुक हैं। साल 2018 में जीरो के बाद से ही शाहरुख को दर्शक पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। लॉकडाउन के दौर में किंग खान ने घर बैठे कई फिल्मों की स्क्रिप्ट सुनी है। वहीं, अब खबर है कि वह वॉर फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की मेगा ऐक्शन फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का टाइटल फिलहाल पठान बताया जा रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख इसके अलावा राजकुमारी हिरानी के साथ एक सोशल कॉमेडी फिल्म भी करने वाले हैं। जबकि सिद्धार्थ आनंद की फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनेगी। वाईआरएफ प्रोजेक्ट 50 के तहत इस ऐक्शन फिल्म का निर्माण होगा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पठान में शाहरुख अपने करियर के अब तक के सबसे ग्रैंड रोल में नजर आएंगे। पर्दे पर उन्हें हाई ऑक्टेन ऐक्शन के साथ ही लार्जर दैन लाइफ वाली इमेज देने की कोशिश है। सिद्धार्थ का आइडिया शाहरुख को बहुत पसंद आया है और शाहरुख ने कहा कि वह भी ऐसी ही किसी फिल्म का इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म में शाहरुख के कैरेक्टर का नाम भी पठान होगा। 

खबर यह भी है कि इस फिल्म में लीड रोल के लिए दीपिका पादुकोण से बात चल रही है। ओम शांति ओम और चेन्नई एक्सप्रेस जैसी फिल्मों में दीपिका और शाहरुख की जोड़ी पहले ही कमाल दिखा चुकी है। बहरहाल, फिलहाल पठान को लेकर प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। 

बताया जाता है कि यशराज फिल्म्स एकसाथ शाहरुख खान की पठान और सलमान खान की टाइगर 3 की घोषणा करने वाला है। यह घोषणा अगले महीने सितंबर में हो सकती है।
सिर्फ नेपोटिज्म से इंडस्ट्री चलती तो 21 सालों तक काम नहीं कर पाती: करीना कपूर

सिर्फ नेपोटिज्म से इंडस्ट्री चलती तो 21 सालों तक काम नहीं कर पाती: करीना कपूर

इन दिनों बॉलिवुड में नेपोटिज्म के मुद्दे पर काफी बहस छिड़ी हुई है। दरअसल सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स का कहना है कि नेपोटिज्म की वजह से बॉलिवुड में उनके साथ भेदभाव किया गया और उनके जान जाने की वजह भी इसी सी जुड़ी है। इस घटना के बाद से सोशल मीडिया पर उन सभी सितारों को लोगों ने जमकर ट्रोल किया जो नेपोटिज्म को बढ़ावा देने के मामले में आगे रहे हैं। इसी मामले पर करीना कपूर ने अपने हालिया इंटरव्यू में कुछ बातें कही हैं।

पढ़ें : तेज़ रफ़्तार सूमो खड़ी ट्रक से जा भिड़ी ,4 की मौत 5 गम्भीर

बता दें कि करीना को इंडस्ट्री में करीब 21 साल हो गए और बॉलिवुड को उन्होंने अशोका, चमेली, ओमकारा, कभी खुशी कभी गम और जब वी मेट जैसी तमाम फिल्में की हैं।

पढ़ें : रायपुर रेलवे स्टेशन में केवल यात्रियों के प्रवेश की अनुमति से बुजुर्ग हो रहे है परेशान

करीना कपूर ने नेपोटिज्म के डिबेट और इनसाइड होने को लेकर बातें की। उन्होंने कहा- 21 साल का काम केवल नेपोटिज्म के बल पर नहीं किया। उन्होंने कहा कि नेपोटिज्म के बल पर यह संभव ही नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास ऐसे स्टार किड्स की लंबी लिस्ट है जिसके लिए ऐसा संभव न हो सका। करीना ने कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि बॉलिवुड में जो कुछ उन्हें मिला है वह उनके बैकग्राउंड की वजह से मिला है। करीना ने कहा- हो सकता है कि आपको यह सुनने में थोड़ा अजीब लगे, लेकिन इसके पीछे शायद मेरा स्ट्रगल है। मेरा स्ट्रगल था, हां यह वैसा नहीं जैसा कि कोई 10 रुपये पॉकेट में लेकर ट्रेन से आता है।

पढ़ें : देश में कोरोना मरीजों की संख्या 21 लाख के पार, 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 64 हजार से ज्यादा केस

उन्होंने कहा- यह उस तरह का स्ट्रगल नहीं था और इसके लिए मैं शर्मिंदा नहीं हो सकती। उन्होंने कहा- ऑडियंस ने हमें बनाया है और किसी ने हमें नहीं बनाया। ये वही लोग उंगली दिखा रहे हैं जिन्होंने उन्हें स्टार बनाया। आप जा रहे हो न फिल्म देखने? मत जाओ, कोई आपको जबरदस्ती नहीं करेगा। इसलिए, मुझे यह समझ नहीं आता। मुझे ये पूरी डिस्कशंस ही अजीब लगता है। उन्होंने कहा- अक्षय कुमार, शाहरुख खान, आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव जैसे कई बड़े स्टार्स आउटसाइडर्स हैं, लेकिन वे सक्सेसफुल हैं क्योंकि उन्होंने काफी मेहनत की है। उन्होंने कहा- चाहे वह आलिया भट्ट हो या करीना कपूर, हमने काफी कड़ी मेहनत की है। आप हमारी फिल्में देखते हैं और इंजॉय भी करते हैं। तो यह ऑडियंस ही है जो हमें बनाती और तोड़ती है।
 

पता नहीं था कि आखिरी बार सुशांत के लिए गाना गा रहा हूं: आदित्य नारायण

पता नहीं था कि आखिरी बार सुशांत के लिए गाना गा रहा हूं: आदित्य नारायण

आदित्य नारायण ने सात साल के बाद बॉलीवुड के पाश्र्व गायक के रूप में वापसी की है। उन्होंने दिल बेचारा के लिए एक गाना रिकॉर्ड किया है। उनका कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि आखिरी बार वह सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म में गाना गाएंगे।

एआर रहमान द्वारा कंपोज्ड गाना मेरा नाम किजी गाने वाले आदित्य ने याद करते हुए कहा, एक दिन मुझे एआर रहमान के स्टूडियो से कॉल आया और उन्होंने मुझे रिकॉर्डिंग के लिए बुलाया। रहमान सर स्टूडियो में थे और उन्होंने व्यक्तिगत रूप से मेरे द्वारा गाना रिकॉर्ड करने का फैसला लिया था।

उन्होंने आगे कहा, मेरे दिमाग में बस यही चल रहा था कि मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देना था और गीत का आनंद भी लेना था। बाद में मुझे सूचित किया गया कि यह गाना दिल बेचारा के लिए था, जो कि द फॉल्ट इन आवर स्टार्स का अडॉप्शन है और मेरी पसंदीदा फिल्म भी और इसमें सुशांत प्रमुख भूमिका में थे। मैं बेहद रोमांचित था। यह पहली बार है जब मैं सुशांत के लिए गा रहा हूं और जाहिर है, उस समय मुझे नहीं पता था कि यह आखिरी बार होगा।

आदित्य ने आगे कहा, जब मैं छोटा था, मैंने एआर रहमान के लिए गाया था और मुझे नहीं पता था कि उनके लिए गाना कितनी बड़ी बात थी। बड़े होने के बाद मुझे एहसास हुआ कि मैं कितना भाग्यशाली रहा हूं और हमेशा सोचता रहता हूं कि मुझे एक फीचर फिल्म में उनके लिए फिर से गाने का अवसर मिलेगा।
 
उन्होंने आगे कहा, मेरा नाम किजी करीब सात सालों के अंतराल के बाद मेरा बॉलीवुड गायन प्रोजेक्ट था। सुशांत को याद करते हुए आदित्य ने कहा, एक कलाकार के रूप में, मैंने हमेशा सुशांत को पसंद किया। जितनी बार उनसे मिला हूं, उनके चेहरे पर एक आकर्षक मुस्कान देखा है।
जैकलीन फर्नांडिस ने सुशांत के साथ बिताए पलों को किया याद

जैकलीन फर्नांडिस ने सुशांत के साथ बिताए पलों को किया याद

सुशांत सिंह राजपूत के साथ साल 2019 में आई फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आई थीं। आज बाकियों की तरह जैकलीन भी सुशांत के जाने से उतनी ही हैरान और दुखी हैं। जैकलीन ने बताया कि उनके साथ बीते हुए वक्त कैसे थे और कैसे वह अपनी परेशानियां उनसे शेयर किया करती थीं। उन्होंने बताया कि उनके लिए यह स्वीकार कर पाना बेहद मुश्किल है कि सुशांत अब इस दुनिया में नहीं रहे।
 
 
जैकलीन ने बताया कि सुशांत ही वह दोस्त थे जिनसे जैकलीन अपनी काफी बातें शेयर किया करती थीं। जैकलीन उन्हें बताया करती थीं कि वह किस तरह के स्ट्रगल को झेल रही हैं। जैकलीन ने कहा कि उन्होंने कई ऐसे वीडियोज़ इंटरनेट पर देखें जिसमें दोनों साथ नजर आ रहे हैं। जैकलीन ने आगे कहा- मैंने ऑनलाइन एक वीडियो देखे जिसमें मैं और सुशांत शो के लिए रिहर्सल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके बारे में कभी सपनो में भी नहीं सोच सकती थी कि वह अपनी जिंदगी खत्म कर लेंगे। उन्होंने कहा कि जब वे साथ काम कर रहे थे तब जैकलीन ही उनसे कहा करती थीं- सुशांत मैं इन चीजों से स्ट्रगल कर रही हूं। उन्होंने बताया कि सुशांत के साथ उनकी काफी अच्छी बॉन्डिंग थी।
 
 
उन्होंने बताया कि वे साथ में ट्रैवल करते और सुशांत उन्हें बताया करते कि कौन सी किताबें पढ़ो। जैकलीन ने कहा, सुशांत कहते, ओह जैकी ..तुम इसे नहीं जानती..रुको पहले मुझे इस राइटर के बारे में बताने दो, पहले मुझे इस साइंस के बारे में तुम्हें बताने दो। जैकलीन ने बताया कि जो बातें सुशांत ने उन्हें बताई उनसे उन्हें जिंदगी में आगे बढऩे में काफी मदद मिली और एक तरह से उनकी जिंदगी भी बदल दी।
 सुशांत सिंह राजपूत की दिल बेचारा हिट, अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग

सुशांत सिंह राजपूत की दिल बेचारा हिट, अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग

दुनिया को अलविदा कह चुके बॉलिवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा ऑनलाइन रिलीज कर दी गई है। सुशांत की इस आखिरी फिल्म का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म को ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया है और इसे सभी के लिए बिल्कुल मुफ्त रखा गया है। ओटीटी प्लैटफॉर्म ने बताया है कि इस फिल्म की ओपनिंग अब तक की सबसे अच्छी ओपनिंग रही है।

सुशांत के फैन्स ने पहले ही इस फिल्म को काफी पसंद किया है और इसका सबूत है कि दिल बेचारा को आईएमडीबी पर 9.6 की रेटिंग मिली है जो अभी तक किसी भारतीय फिल्म को मिली सबसे ज्यादा रेटिंग है। फिल्म के रिलीज होने के कुछ घंटों तक तो यह रेटिंग पूरी 10/10 आ रही थी जो अपने आप में रेकॉर्ड है। फिल्म के रिलीज करने वाले ओटीटी प्लैटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने भी इसे सबसे बड़ी ओपनिंग बताया है।

ओटीटी प्लैटफॉर्म ने अपने ऑफिशल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए बताया, एक फिल्म जो हमेशा बॉलिवुड फैन्स के दिल की गहराइयों में रहेगी। आपके प्यार ने दिल बेचारा को अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बना दिया है। हालांकि अभी तक इसके आंकड़े ओटीटी प्लैटफॉर्म ने नहीं जारी किए हैं लेकिन यह ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के टर्म्स में दिल बेचारा का पहले दिन का कलेक्शन होगा।
 
बता दें कि सुशांत की इस आखिरी फिल्म को लेकर फैन्स काफी इमोशनल भी हो गए थे और दिल बेचारा लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा था। फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले हैं। सुशांत के ऑपोजिट संजना सांघी ने इस फिल्म से डेब्यू किया है। दिल बेचारा का डायरेक्शन मुकेश छाबड़ा ने किया है और इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मुफ्त में ऑनलाइन देखा जा सकता है।
मैं अगर शादी के बगैर भी बच्चा चाहूं, तो मुझे कोई नहीं रोक सकता: तब्बू

मैं अगर शादी के बगैर भी बच्चा चाहूं, तो मुझे कोई नहीं रोक सकता: तब्बू

 तब्बू उन अदाकाराओं में से एक हैं, जो सिंगल होने पर भी अपनी लाइफ इतने कॉन्फिडेंस और खुशी से जीती हैं कि लोग भी उनकी लाइफ को लेकर बात करने से पहले 10 बार सोचने पर मजबूर हो जाते हैं। अगर कोई उनसे इस बारे में सवाल भी करे, तो बदले में अदाकारा से जो जवाब मिलता है, वह सामने वाले को स्पीचलेस कर देता है। अगर आप भी सिंगल हैं और पड़ोसियों व रिश्तेदारों के शादी पर होने वाले सवालों से तंग आ चुकी हैं, तो हम लाए हैं तब्बू के कुछ ऐसे स्टेटमेंट्स जो आपको ऐसे लोगों की बोलती बंद करने में मदद कर सकते हैं।

 पढ़ें यह भी : पुलिस आधुनिकीकरण में कम बजट देना राजनीति से प्रेरित: विकास उपाध्याय

उम्र ज्यादा हो जाए, तो अक्सर लड़कियों से ये सवाल किया जाता है कि वो शादी कब करेंगी? या फिर उन्होंने अब तक शादी क्यों नहीं की? इस तरह का सवाल जब तब्बू से एक इंटरव्यू में हुआ, तो उन्होंने तपाक से जवाब दिया था, आपको मेरी शादी में क्यों रुचि है? क्यों मेरा साइकलॉजिकल अनैलेसिस करना चाहते हो? यह काफी बोरिंग सवाल है। कुछ और पूछो। अगर आप भी अपने नोज़ी पड़ोसी को ये जवाब पकड़ा दें, तो भले ही आपकी रूड इमेज बन जाए, लेकिन भविष्य के लिए आपको इन सवालों से मुक्ति मिल जाएगी।

अगर आप सिंगल हैं और शादी नहीं कर रही हैं, तो लोग सबसे पहले यही अंदाजा लगाते हैं कि पक्का इसका बॉयफ्रेंड होगा। इस तरह की बातों पर रिऐक्ट करने से बेहतर है कि आप कोई जवाब न दें। तब्बू ने एक इंटरव्यू में अपनी लाइफ और रिलेशनशिप्स पर लिखी जाने वाली बातों पर रिऐक्ट करते हुए कहा था, लोगों ने मेरे बारे में बहुत कुछ लिखा, जो झूठ भी था, लेकिन मैंने कभी भी अपनी सफाई नहीं दी और ना ही उनसे जाकर लड़ी। उन्होंने कहा था कि रिऐक्ट करने का मतलब आग में घी डालना होता है।
 
 
तब्बू की इस बात से सीखना इसलिए जरूरी है क्योंकि आप किस-किसको गॉसिप करने से रोकेंगी? आप अगर रिऐक्ट करेंगी, तो आपको लगातार ऐसा करते रहना पड़ेगा, जो आपकी पॉजिटिविटी को नेगेटिविटी में बदल देगा और जो एनर्जी आपको अपनी खुशी व करियर पर फोकस करने में लगानी चाहिए, वह जबरन इन सब बातों में वेस्ट हो जाएगी। 

बच्चों को लेकर बातें-
शादी का टॉपिक छिड़ता है, तो ज्यादा केयर दिखाने वाली आंटी या रिश्तेदार बच्चों का टॉपिक छेडऩे से भी पीछे नहीं हटते। वे अक्सर इस बात का एग्जाम्पल देते हैं कि जब वे जब फलां उम्र के थे, तब तक उनके बच्चे हो चुके थे। ऐसे लोगों के लिए तब्बू का एक स्टेटमेंट करारा जवाब हो सकता है। ऐक्ट्रेस ने कहा था, हर महिला के पास मां बनने का हक है, फिर भले ही उसकी शादी हुई हो या ना हुई हो। अगर मैं शादी के बिना बच्चा करना चाहूं, तो इससे मुझे कोई नहीं रोक सकता।

पड़ोसन आंटी इस डायलॉग को सुन जरूर सन्न रह जाएंगी और तब आप चाहें, तो सुष्मिता सेन का भी उदाहरण दे सकती हैं, जिन्होंने सिंगल होते हुए भी बच्चियों को गोद लिया और दुनिया की हर सुख-सुविधा उपलब्ध करवाते हुए, सुनहरा भविष्य बनाने का मौका दिया।
सपना चौधरी ने अपने देसी डांसिंग स्टाइल से मचाया धमाल, देखें VIDEO

सपना चौधरी ने अपने देसी डांसिंग स्टाइल से मचाया धमाल, देखें VIDEO

अपने शानदार डांस से दर्शकों को दीवाना बना देने वाली सपना चौधरी का एक डांस वीडियो यूट्यूब पर काफी देखा जा रहा है. वीडियो में सपना हरियाणवी गाने 'ढूंगे मण मण के' पर धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो को यूट्यूब पर 15 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. सपना लाइव स्टेज डांस परफॉर्मेंस के दौरान सूट सलवार पहने नजर आ रही हैं. डांसिंग क्वीन इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वहीं, लाइव शो के दौरान लोग डांस करते और मोबाइल फोन से वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं. सपना के इस डांस परफॉर्मेंस के वीडियो को त्रिमूर्ति कैसेट के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल द्वारा अपलोड किया गया है.


वीडियो में सपना ने अपने देसी डांसिंग स्टाइल से धमाल मचा दिया है. लॉकडाउन के बाद से सपना के लाइव स्टेज डांस शो आयोजित नहीं हो रहे हैं. फैन्स सपना के लाइव शो को बेहद मिस कर रहे हैं. ये पहला मौका नहीं है जब उनके किसी डांस वीडियो को यूट्यूब पर इतना देखा और पसंद किया जा रहो हो. सपना के डांस वीडियो हमेशा यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में बने रहते हैं.

 

दिल बेचारा का ट्रेलर देख कृति सेनन ने लिखा, इसको देखना मुश्किल होगा लेकिन...

दिल बेचारा का ट्रेलर देख कृति सेनन ने लिखा, इसको देखना मुश्किल होगा लेकिन...

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा के ट्रेलर को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। उनके फैन्स इसे काफी पसंद कर रहे हैं साथ ही सुशांत के इंडस्ट्री के दोस्त भी फिल्म को लेकर इमोशनल हैं। सुशांत की राब्ता को-स्टार कृति सैनन ने उनकी फिल्म दिल बचारा के ट्रेलर के साथ मेसेज पोस्ट किया है।

सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा का ट्रेलर इंटरनेट पर छाया हुआ है। ऐक्ट्रेस कृति सैनन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रेलर के साथ इमोशनल करने वाला मेसेज पोस्ट किया है। कृति ने लिखा है, इसे देखना काफी मुश्किल होगा... लेकिन मैं न देखूं ऐसा कैसे हो सकता है।

सुशांत के गुजरने के बाद कृति सैनन सोशल मीडिया पर उनके लिए काफी इमोशनल पोस्ट लिख चुकी हैं। उन्होंने सुशांत के साथ अपनी तस्वीरें भी शेयर की थीं। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही खबरों और ट्रोलिंग को लेकर भी लंबा पोस्ट लिखा था।

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने मुंबई अपार्टमेंट में सूइसाइड कर लिया था। रिपोर्ट्स की मानें तो वह 6 महीने से डिप्रेशन का इलाज करवा रहे थे। सुशांत किस वजह से डिप्रेस थे और किन हालातों से मजबूर होकर ऐसा दर्दनाक कदम उठाया, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
सपना चौधरी ने हरियाणवी सॉन्ग 'यार तेरा चेतक पे चाले' पर किया धमाकेदार डांस, देखे video

सपना चौधरी ने हरियाणवी सॉन्ग 'यार तेरा चेतक पे चाले' पर किया धमाकेदार डांस, देखे video

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी आज जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है. सपना के गाने यूट्यूब पर हमेशा ट्रेंडिंग में बने रहते हैं और दर्शकों द्वारा खूब पसंद किए जाते हैं. हरियाणा की देसी क्वीन सपना चौधरी की फैन फोलोइंग लगातार बढ़ रही है. इन दिनों यूट्यूब पर सपना का एक पुराना डांस वीडियो छाया हुआ है, जिसमें वह देसी अंदाज में डांस करती नजर आ रही है. डांसिंग क्वीन सपना फेमस हरियाणवी गाने 'यार तेरा चेतक पे चाले' पर जबरदस्त स्टेज डांस परफॉर्मेंस देती दिख रही हैं.


डांस के साथ सपना चौधरी के फेस एक्सप्रेशन ने गाने में चार चांद लगा दिए हैं. डांस के दौरान उनकी एनर्जी देखने लायक है. सपना के इस डांस परफॉर्मेंस को लोग वीडियो में एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं. सपना के इस डांस वीडियो को यूट्यूब पर 1 करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं. कमेंट कर उनके डांस की जमकर सराहना कर रहे हैं. सपना के इस डांस परफॉर्मेंस के वीडियो को चंदा वीडियो के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. 'यार तेरा चेतक पे चाले' गाने को राज मावर ने गाया है. इसके बोल आकाश जांगड़ा ने लिखे हैं. जबकि म्यूजिक वी राज बंधु ने दिया है. 

104 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है सपना चौधरी के जबरदस्त डांस का ये VIDEO

104 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है सपना चौधरी के जबरदस्त डांस का ये VIDEO

हरियाणा की फेमस डांसर सपना चौधरी अपने बेहतरीन डांस के दम पर अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं. सपना के लाइव स्टेज परफॉर्मेंस लोगों को खूब पसंद आते हैं. इन दिनों सपना चौधरी का एक पुराना डांस वीडियो यूट्यूब पर धूम मचा रहा है. सपना के इस डांस वीडियो को यूट्यूब पर 104 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं. कमेंट कर उनके देसी डांस स्टाइल की खूब सराहना कर रहे हैं.


डांसिंग क्वीन वीडियो में हरियाणवी सॉन्ग 'तू चीज लाजवाब' पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं. सपना के इस डांस परफॉर्मेंस को भारी संख्या में लोग देखते नजर आ रहे हैं. वहीं, कुछ लोग उनके डांस का वीडियो अपने मोबाइल से शूट करते नजर आ रहे हैं.

 


डांस परफॉर्मेंस के दौरान सपना चौधरी के एक्सप्रेशंस देखने लायक है. एक बार फिर सपना ने अपने शानदार डांस से दर्शकों का दिल जीत लिया है. सपना इस दौरान पिंक कलर का पटियाला सूट पहने नजर आ रही हैं. डांसिंग क्वीन इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. इस गाने को सोनोटेक डिजिटल के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल द्वारा अपलोड किया गया है.
 

बेटे ने PUBG में उड़ाए 16 लाख रुपये, पिता को भनक तक नहीं

बेटे ने PUBG में उड़ाए 16 लाख रुपये, पिता को भनक तक नहीं

PUBG Mobile पहले से ही काफी लोकप्रिय मोबाइल गेम रहा है और वैश्विक महामारी के दौरान इसकी लोकप्रियता और बढ़ गई है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण Sensor Tower की ताज़ा रिपोर्ट है, जिसमें इसके राजस्व में लगातार वृद्धि की जानकारी मिली है। हालांकि इसके "चस्के" के चलते कई विवादित खबरों के सामने आने के कारण Tencent Games के इस बैटल रोयाल गेम को कई आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ चुका है। गुरुवार को एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि पंजाब के एक किशोर ने पबजी मोबाइल गेम के अंदर खरीदारी करने के लिए उसके माता-पिता के बैंक अकाउंट से 16 लाख रुपये खर्च कर दिए। यह भी बताया गया है कि खागर में रहने वाले इस 17 वर्षीय युवक के पिता ने इन पैसों को चिकित्सा खर्च के लिए जमा किया था और यह उनकी ज़िंदगी भर की कमाई थी।

युवक के माता-पिता का हवाला देते हुए, Tribune India की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि किशोर के पास माता-पिता के तीन बैंक अकाउंट तक पहुंच थी, जिसे वह अपने PUBG Mobile अकाउंट को अपग्रेड करने के लिए इस्तेमाल करता था। कथित तौर पर किशोर ने अपने साथियों के लिए भी इन-ऐप खरीदारी की। रिपोर्ट में कहा गया है कि परिवार को इसके बारे में बैंक स्टेटमेंट के जरिए पता चला।

बताया जाता है कि नाबालिग के पिता एक सरकारी कर्मचारी हैं और और वह बिमार भी रहते हैं। पिता, जिन्होंने अपने नाम का खुलासा न करने की इच्छा जताई, ने ट्रिब्यून इंडिया को बताया कि 17 वर्षीय युवक अपनी मां के साथ रहता था और पिता कहीं और पोस्टेड थे। पिता ने कहा, "उसने सभी लेन-देन करने के लिए मां के मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया और अकाउंट से डेबिट हुई राशि के बारे में आने वाले बैंक के मैसेजों को हटा दिया।"

रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि माता-पिता ने सोचा कि 17 वर्षीय "स्मार्टफोन का उपयोग ऑनलाइन पढ़ाई के लिए" कर रहा था। घटना के बाद, PUBG Mobile पर अधिक समय न बिताने देने के लिए, युवक को एक रिपेयरिंग की दुकान में काम पर लगा दिया गया है। पिता ने कहा “मैं उसे घर में बेकार बैठने नहीं दे सकता और उसे पढ़ने के लिए तक के लिए मोबाइल फोन नहीं दे सकता।" 

पुराने दिनों को मिस कर रहीं सलमान की एक्ट्रेस भाग्यश्री, शेयर किया वीडियो

पुराने दिनों को मिस कर रहीं सलमान की एक्ट्रेस भाग्यश्री, शेयर किया वीडियो

आम इंसान हो या सेलेब्स कोरोना काल में सभी बाहर जाना अवॉइड करने की कोशिश कर रहे हैं. केंद्र सरकार व स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से भी लगातार ये बात कही जा रही है कि बहुत जरूरी होने पर ही अपने घर से बाहर निकलें. कोरोना की वजह से पिछले कई महीनों से ढेरों चीजों पर पाबंदियां लगी हुई हैं और यही वजह है कि लोग वो तमाम चीजें नहीं कर पा रहे हैं जो उन्हें बहुत पसंद हैं.
एक्ट्रेस भाग्यश्री के लिए घूमना शायद उन गिनी चुनी चीजों में से एक है जो उन्हें खुशी देती है. प्राकृतिक माहौल में बेधड़क घूमने को भाग्यश्री मिस कर रही हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ पुरानी वीडियो शेयर की हैं जिसमें वह एक केन्या के मसाईमारा में शेरों के बीच घूमती नजर आ रही हैं. उन्होंने एक गाड़ी में बैठकर इस वीडियो को रिकॉर्ड किया है.

 

 

वीडियो के कैप्शन में भाग्यश्री ने लिखा, "कुछ सफर अविश्वसनीय अविस्मरणीय होते हैं. सफर करने पर पाबंदी है पर यादों पर नहीं. मैं आप सभी के साथ उन कमाल के पलों को शेयर करना चाहती हूं जिन्हें मैंने जिया है. ज्यादा जानने के लिए मेरी स्टोरी (इंस्टास्टोरी) में दिए गए लिंक पर क्लिक कीजिए." मालूम हो कि भाग्यश्री ने अपने करियर की शुरुआत साल साल 1989 में आई फिल्म मैंने प्यार किया से की थी.
 

 

तो पीके में इसलिए छोटा सा रोल करने को तैयार हो गए थे सुशांत सिंह राजपूत?

तो पीके में इसलिए छोटा सा रोल करने को तैयार हो गए थे सुशांत सिंह राजपूत?

भले ही सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं रहे हों लेकिन अभी तक की उनकी फिल्मों को देखकर यही कहा जा सकता है कि वह बेहद मेहनती और टैलंटेड ऐक्टर थे। 14 जून को अचानक उनकी मौत की खबर आने से फिल्म इंडस्ट्री के लोग और उनके फैन्स शॉक्ड रह गए। सुशांत ने अपने छोटे से फिल्मी करियर में कुछ बेहतरीन फिल्मों में काम किया था। इन फिल्मों में से एक राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी आमिर खान की फिल्म पीके भी थी। हालांकि इस फिल्म में सुशांत का किरदार काफी छोटा था। 

साल 2016 में एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म पीके और इसमें अपने छोटे किरदार के बारे में सुशांत ने बात की थी। सुशांत ने कहा कि उनका किरदार फिल्म में छोटा भले ही था लेकिन काफी महत्वपूर्ण था। हालांकि सुशांत इससे पहले शुद्ध देसी रोमांस और काइ पो चे बड़े रोल कर चुके थे और इन्हें काफी पसंद भी किया गया था।
 
सुशांत ने कहा कि उनके लिए पीके में काम करना काफी यादगार रहा। उन्होंने कहा कि पीके में काम करने के लिए उन्हें मजबूर तो किया नहीं गया था और उन्हें इसमें छोटा रोल निभाने में कोई दिक्कत भी नहीं थी। सुशांत ने सबसे बड़ा कारण बताया कि वह राजकुमार हिरानी जैसे बड़े और मंझे हुए डायरेक्टर के साथ काम करके देखना चाहते थे। उन्हें पता था कि रोल काफी छोटा था लेकिन डिपेंड इस बात पर करता है कि कोई उसे कैसे देखता है। सुशांत ने यह भी कहा कि अगर उन्हें कोई भी स्क्रिप्ट अच्छी लगे तो वह छोटे से छोटा किरदार निभा सकते हैं।
 
बता दें कि पीके में आमिर खान और अनुष्का शर्मा लीड रोल में थे जबकि सुशांत ने अनुष्का के ऑन-स्क्रीन प्रेमी सरफराज यूसुफ का छोटा सा किरदार निभाया था। इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत की एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी करियर में मील का पत्थर साबित हुई। इसके बाद सुशांत की केदारनाथ और छिछोरे जैसी फिल्मों को भी काफी पसंद किया गया था।
फैंस के लिए गुड न्यूज, थिएटर्स में ही रिलीज होगी ‘सूर्यवंशी’ और ‘83’, ये है तारीख

फैंस के लिए गुड न्यूज, थिएटर्स में ही रिलीज होगी ‘सूर्यवंशी’ और ‘83’, ये है तारीख

कोरोना वायरस के चलते बीते तीन महीने से सिनेमाघर बंद पड़े हैं। इरफान खान की फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ के बाद से कोई भी फिल्म थिएटर पर रिलीज नहीं हुई है। कुछ फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है। इस बीच फैंस के लिए एक गुड न्यूज है। अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ और रणवीर सिंह की फिल्म ‘83’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नहीं बल्कि थिएटर्स में रिलीज होंगी। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।

उन्होंने दोनों फिल्म के पोस्टर्स शेयर करते हुए लिखा कि फिल्म ‘सूर्यवंशी’ और ‘83’ पहले थिएटर्स में रिलीज होंगी। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को इस दिवाली और कबीर खान की फिल्म ‘83’ को इस क्रिसमस पर थिएटर्स में रिलीज ‍किया जाएगा।’
बता दें, रोहित शेट्टी की कॉप फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं। फिल्म इसी साल मार्च में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते रिलीज को टाल दिया गया था। अब फिल्म दिवाली पर रिलीज की जाएगी।

वहीं, फिल्म ‘83’ की बात करें तो ये फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा जीते गए पहले क्रिकेट वर्ल्ड कप की कहानी पर आधारित है। इसमें रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभाते नजर आएंगे। दीपिका पादुकोण इसमें कपिल देव की पत्नी के रोल में हैं।