BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 Bigg Boss 14: मिर्जापुर के मुन्ना भैया संग घर में एंट्री करेंगी एकता कपूर, पढ़े पूरी खबर

Bigg Boss 14: मिर्जापुर के मुन्ना भैया संग घर में एंट्री करेंगी एकता कपूर, पढ़े पूरी खबर

सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' को प्रमोशन के लिए सबसे अच्छे प्लेटफॉर्म में से एक माना है। इस सेलेब्स सलमान के इस शो में बतौर मेहमान नजर आते रहे हैं। अब इस शो में पहली बार टीवी क्वीन एकता कपूर नजर आने वाली हैं। एकता कपूर 'बिग बॉस 14' में अपनी वेब सीरीज 'बिच्छू का खेल' का प्रमोशन करती दिखाई देंगी। उनके साथ शो में मिर्जापुर के मुन्ना भैया यानी एक्टर दिव्येंदु शर्मा भी नजर आएंगे।

पढ़िए पूरी खबर-
खबरों के मुताबिक, एकता कपूर ने अपनी वेब सीरीज के प्रमोशन के सलमान खान के शो को चुना है। एकता कपूर की यह वेब सीरीज 18 नवंबर से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर दी गई है। इस सीरीज में दिव्येंदु के अलावा अंशुल चौहान, जीशान कादरी, सत्यजीत शर्मा, राजेश शर्मा, अभिषेक चौहान, गगन आनंद, आकांक्षा ठाकुर और अभिनव आनंद जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

मिर्ज़ापुर 2' की सक्सेस के बाद से दिव्येंदु शर्मा को दर्शकों के बीच एक अलग पहचान मिली है। टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 14 के मंच पर अभिनेता के लिए अपनी वेब सीरीज का प्रमोशन करना काफी दिलचस्प होगा। इस क्राइम थ्रिलर को क्रिटिक्स और दर्शकों की तरफ से पॉजिटिव रिस्पांस मिला है।
 

 

 बिना हेलमेट के बाइक चलाना एक्ट्रेस तापसी पन्नू को पड़ा बहुत भारी, जाने आखिर क्या हुआ ऐसा

बिना हेलमेट के बाइक चलाना एक्ट्रेस तापसी पन्नू को पड़ा बहुत भारी, जाने आखिर क्या हुआ ऐसा

 बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू फिल्मों के अलावा अन्य चीजों की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। इस बार वह जुर्माना भरने की वजह से सुर्खियों में हैं। जुर्माना भरने की जानकारी तापसी पन्नू ने खुद दी है।
 

 

   बिना हेलमेट बाइक चलाने पर तापसी पन्नू पर जुर्माना लगाया गया है। इस बात को अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया पर बताया है। तापसी पन्नू ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह बाइक चलाती हुई दिखाई दे रही हैं।
 

 

  इस तस्वीर के साथ तापसी पन्नू ने लिखा, 'यह तस्वीर कुछ समय पहले की है जब मुझे हेलमेट न पहनने को लेकर जुर्माना लगाया गया।'
 
 

तस्वीर में तापसी पन्नू डेनिम ड्रेस में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। तापसी पन्नू के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। 

 

तापसी पन्नू के वर्कफ्रंट की तो बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'रश्मि रॉकेट' में नजर आने वाली हैं। इन दिनों वह इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है।
जैकलीन फर्नांडिस अपनी अगली फिल्म में दिखेंगी सेक्सी और ग्लैम

जैकलीन फर्नांडिस अपनी अगली फिल्म में दिखेंगी सेक्सी और ग्लैम

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज अनलॉक के बाद से वर्किंग मोड़ में हैं, और उनकी किटी में किक 2, सर्कस और भूत पुलिस जैसी 3 बड़े बैनर की फिल्में शामिल है। अभिनेत्री हाल ही में भूत पुलिस की शूटिंग के लिए धर्मशाला रवाना हो गयी हैं और दिवाली के दौरान वहीं रहेंगी।
 

भूत पुलिस में उनके किरदार के बारे में पूछे जाने पर जैकलीन ने खुलासा किया, वह सुपर सेक्सी और ग्लैम है। चूंकि फिल्म शूटिंग अभी हाल ही में शुरू की गई है, अभिनेत्री अपने किरदार के बारे में कुछ ज्यादा नहीं बता सकती, लेकिन वह दर्शकों से वादा करती है कि यह किरदार उनके अब तक के किरदारों से बेहद हटकर और अलग है।
 

भूत पुलिस के अपने सह-कलाकारों के बारे में बात करते हुए, जैकलीन ने आगे कहा, सैफ और मैंने रेस 2 में साथ काम किया है। हम सिर्फ सह-कलाकार नहीं हैं, बल्कि दोस्त हैं। लेकिन अर्जुन और यामी, जिनके साथ मैं पहली बात काम कर रही हूं, वे भी बहुत मजेदार हैं।
 

जैकलीन अपने विभिन्न प्रोजेक्ट्स के साथ होप-स्किप-जंप मोड में होंगी। वह बहुत ही कम समय में 3 बहुमुखी किरदारों को निभाते हुए दिखाई देंगी, जो निश्चित रूप से दर्शकों के लिए एक ट्रीट होगी।
 

अभिनेत्री लगभग एक महीने के लिए पहाड़ी वादियों में रहेंगी, जिसके बाद वह मुम्बई लौट कर रणवीर सिंह के साथ रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस का रुख करेंगी। निश्चित रूप से, दर्शक जैकलीन को फिर से पर्दे पर देखना का बेसब्री से इंतजार है।

इन फिल्मों के अलावा, अमांडा सेर्नी के साथ मिलकर जैकलीन का पॉडकास्ट फील गुड पॉडकास्ट है, जो सकारात्मकता और अच्छी वाइब्स से भरा हुआ है।
 बड़ी खबर: अक्षय कुमार ने यूट्यूबर के खिलाफ ठोका 500 करोड़ का मानहानि का दावा, जानिए क्या है पूरा मामला

बड़ी खबर: अक्षय कुमार ने यूट्यूबर के खिलाफ ठोका 500 करोड़ का मानहानि का दावा, जानिए क्या है पूरा मामला

 बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजूपत की मौत के बाद से यूट्यूब पर फेक न्यूज फैलाने के आरोप में एक यूट्यूबर को मुंबई पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। यूट्यूबर पर आरोप है कि उसने अभिनेता की मौत के बारे में बीते चार महीनों में फेक न्यूज फैलाकर 15 लाख रुपए की कमाई की है।


पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार- आरोपी नाम राशिद सिद्दीकी है। और वह पेशे से इंजीनियर है। सिद्दीकी का यूट्यूब पर 'एफएफ न्यूज' नाम से एक चैनल है। मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे अग्रिम जमानत दे दी है। हालांकि, अदालत ने उसे जांच में सहयोग करने को कहा है।

सिद्दीकी ने अभिनेता सुशांत मामले में मुंबई पुलिस, महाराष्ट्र सरकार, मंत्री आदित्य ठाकरे और अभिनेता अक्षय कुमार के खिलाफ ढेर सारी फेक न्यूज वाली खबरों को यूट्यूब पर प्रसारित किया। इन खबरों को लाखों लोगों ने देखा था। खबरों के मुताबिक अक्षय कुमार ने सिद्दीकी के खिलाफ 500 करोड़ कर मानहनि का दावा किया है।

दरअसल, सिद्दीकी ने अपनी एक वीडियो में यह दावा किया था कि अक्षय कुमार ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को कनाडा में छिपा कर रखा हुआ है। इससे पहले भी ऐसे ही एक मामले में दिल्ली के एक वकील की गिरफ्तारी हुई थी। मुंबई साइबर पुलिस ने वकील विभोर आनंद को गिरफ्तार किया था। सुशांत की मौत के बाद आनंद ने यूट्यूब पर मौत से संबंधित ढेरों फेक वीडियो को पोस्ट किया, जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और मंत्री आदित्य ठाकरे को निशाना बनाया गया। इसमें दोनों नेताओं पर बेबुनियादी आरोप लगाए गए।
 
कटरीना कैफ शूटिंग के लिए पहुंची मालदीव, बीच से शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

कटरीना कैफ शूटिंग के लिए पहुंची मालदीव, बीच से शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

कोरोना वायरस के कारण लंबे समय से लटकी हुई फिल्मों, टीवी और विज्ञापनों की शूटिंग दोबारा शुरू हो चुकी हैं। बॉलिवुड की खूबसूरत अदाकारा कटरीना कैफ भी इस बीच शूटिंग के लिए मालदीव पहुंच चुकी हैं और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से खुद की बीच पर बेहद दिलकश तस्वीरें शेयर की हैं। 

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कटरीना ने लिखा, शूटिंग के लिए मालदीव आकर बहुत अच्छा लग रहा है। इस तस्वीरों में कटरीना रेनबो शेड के वाइट स्लीवलेस टॉप और पिंक लोअर में दिखाई दे रही हैं। कटरीना के खुले बालों का स्टाइल भी फैन्स को काफी पसंद आ रहा है।

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही कटरीना ने अपना ब्यूटी ब्रैंड लॉन्च किया है भी लॉन्च किया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो कटरीना की अगली फिल्म सूर्यवंशी रिलीज के लिए तैयार है जिसमें वह लंबे समय बाद अक्षय कुमार के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा जल्द ही उनकी फिल्म फोन भूत की भी शूटिंग शुरू हो जाएगी जिसमें वह सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ दिखाई देंगी।
चुनाव आयोग ने सोनू सूद को चुना पंजाब का स्टेट आइकॉन

चुनाव आयोग ने सोनू सूद को चुना पंजाब का स्टेट आइकॉन

अभिनेता सोनू सूद को भारतीय चुनाव आयोग ने पंजाब राज्य का स्टेट आइकॉन चुना है. सोनू ने इस सम्मान पर खुशी जाहिर की और कहा कि वह इससे सम्मानित महसूस कर रहे हैं. सोनी ने लॉकडाउन के दौरान हजारों लोगों की मदद की थी. वह लगातार दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों की मदद कर रहे थे ताकि वे अपने घरों तक पहुंच सकें.

पढ़ें : बड़ी खबर : नर्स ने अपने फ्लैट के आठवीं मंजिल से कूदकर दी जान, जाने कहा कि है यह खबर 


साथ ही सोनू ने मजदूरों के अलावा कई अन्य लोगों को फेस शील्ड, खाना, मोबाइल फोन और अन्य चीजों से मदद की. कुछ दिनों पहले सोनू ने कहा था कि वह अपनी आत्मकथा लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम-मैं मसीहा नहीं हूं- है.

पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के इस क्षेत्र में युवक ने बिल्डिंग से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर 


चुनाव को लेकर सोनू सूद लोगों के अंदर जागरूकता फैलाते नजर आ जाते हैं. हाल ही उन्होंने बिहार में संपन्न विधानसभा चुनाव के लिए लोगों से अपील की थी कि वे अपने मतदाता का धर्म निभाएं और आगे आएं. 

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास के साथ लंदन में मनाई दिवाली, शेयर की ये खूबसूरत तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास के साथ लंदन में मनाई दिवाली, शेयर की ये खूबसूरत तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी रूटीन लाइफ की बातें और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. दिवाली जैसे बड़े त्यौहार पर वो कहां पीछे रहने वाली हैं. प्रियंका चोपड़ा ने दिवाली के मौके पर अपने पति निक जोनास के साथ दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की है और अपने फैंस और फॉलोवर्स को दिवाली की शुभकामनाएं दी थी.


दिवाली के मौके प्रियंका चोपड़ा ने फूलों की छाप वाली साड़ी पहनी और इसी की मैचिंग का स्लीवलेस ब्लाउज पहना था. उन्होंने कानों में बड़े ईयरिंग्स, हल्के गुलाबी रंग की चूड़िया और एक अंगूठी पहनी हुई है. इसमें वह काफी सुंदर दिखाई दे रही हैं जबकि निक जोनास ने काले रंग की टी-शर्ट पर फूलों की छाप वाली जैकेट पहनी हुई है, इसमें वह काफी हैंडसम दिख रह हैं. दोनों ने अपने हाथों में दीया पकड़ा हुआ है और फोटो के लिए पोज दे रहे हैं.

 

पठान के लिए भारी-भरकम फीस लेंगी दीपिका पादुकोण, सुनकर चौंक जाएंगे आप भी

पठान के लिए भारी-भरकम फीस लेंगी दीपिका पादुकोण, सुनकर चौंक जाएंगे आप भी

कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म पठान में शाहरुख खान के साथ जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण दिखाई देंगे। यह एक ऐक्शन ड्रामा फिल्म होगी जिसकी शूटिंग नवंबर के अंत तक शुरू हो जाएगी। फिल्म में जॉन अब्राहम निगेटिव रोल में होंगे और इसके लिए वह 20 करोड़ रुपये की फीस लेंगे। अब यह भी पता चल गया है कि फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण कितनी फी चार्ज करेंगे।
 

रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म के लगभग 15 करोड़ रुपये की फीस लेंगी। एक सूत्र ने बताया कि दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट इस समय सबसे महंगी ऐक्ट्रेसेस में से एक हैं। शाहरुख और यशराज फिल्म्स चाहते हैं कि दीपिका ही इस फिल्म में फीमेल लीड में रहें। अगले साल दीपिका इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगी।

 
बताया जा रहा है कि शाहरुख खान की फी हटा दें तो पठान का बजट लगभग 200 करोड़ रुपये होगा। कहा जा रहा है कि आदित्य चोपड़ा इस ऐक्शन फिल्म को इंटरनैशनल लेवल का बनाना चाहते हैं। माना जा रहा है कि 2021 की दिवाली पर इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा। हालांकि कोरोना वायरस को देखते हुए इस बारे में अभी कुछ निश्चित नहीं कहा जा सकता है।
 तीन कामों में आता है मुझे सेक्स से ज्यादा मजा: कियारा आडवाणी

तीन कामों में आता है मुझे सेक्स से ज्यादा मजा: कियारा आडवाणी

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी से कियारा आडवाणी चर्चा में आईं। कबीर सिंह में प्रीति के किरदार ने उन्हें स्टार बना दिया, वहीं अब 9 सितंबर को कियारा की नई फिल्म लक्ष्मी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वह एक बार फिर अक्षय कुमार के साथ काम कर रही हैं। इससे पहले दोनों गुड न्यूज में एकसाथ नजर आए थे। बहरहाल, लक्ष्मी की रिलीज से ठीक पहले कियारा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बता रही हैं कि तीन ऐसी चीजें हैं, जिनमें उन्हें सेक्स से ज्यादा मजा आता है।

कियारा का यह वीडियो ट्विक इंडिया ने शेयर किया है। कियारा इसमें कुछ मजेदार सवालों के जवाब दे रही हैं। कियारा से पूछा जाता है कि यदि उन्हें कोई कीट या कीड़ा बनने का मौका मिले तो वह क्या बनना चाहेंगी, कियारा इस पर जवाब देती है कि वह कैटरपिलर यानी इल्ली बनना चाहेंगी ताकि वह बाद में तितली बन सके। इसके बाद कियारा से पूछा गया कि वह कौन सी तीन चीजें हैं, जिन्हें वह बेहतरीन सेक्स से भी बेहतर मानती हैं?

इस सवाल के जवाब में कियारा ने कहा कि वह शानदार पिज्जा, शॉपिंग और एक अच्छी फिल्म, इन तीन चीजों को बेहतरीन सेक्स से भी बेहतर मानती हैं। इस वीडियो में आगे कियारा से पूछा जाता है कि क्या उनके साथ जिंदगी में कभी ऐसी कोई घटना घटी है, जिसमें उन्हें लगा कि वह मरते-मरते बची हैं। कियारा ने ऐसी ही एक घटना का जिक्र किया है।

कियारा ने बताया कि जब वह कॉलेज में पढ़ती थीं, तब अपनी क्लासमेट्स के साथ वह एक ट्रिप पर गई थीं। ट्रिप पर उनके कमरे में आग लग गई थी। वह बहुत ही डराने वाली घटना थी और उन्हें लगा था कि उस दिन उनकी जान जा सकती थी।
एक बार फिर से इपठान में साथ नजर आएगी सलमान और शाहरूख की सुपरहिट जोड़ी

एक बार फिर से इपठान में साथ नजर आएगी सलमान और शाहरूख की सुपरहिट जोड़ी

बॉलीवुड की फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई जोडिय़ां है जिनको दर्शक एक बार नहीं कई बार बड़े परदे पर देखना चाहते है। इसी लिस्ट में सबसे पहले बॉलीवुड के दो सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान और शाहरूख खान का नाम सामने आता है। ये दोनों बॉलीवुड के ऐसे सुपरस्टार है जिन्होंने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है और उनकी फिल्में बॉक्स आफिस पर सुपरहिट भी साबित हुई है। जिसमे करण अर्जुन, हम तुम्हारे हैं सनम, कुछ कुछ होता है और जीरो फिल्म में सलमान खान और शाहरूख खान एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आ चुके है। हालांकि पिछले काफी समय से इन दोनों कलाकारों को फैंस ने एक साथ किसी फिल्म में नहीं देखा है।

लेकिन साल 2018 में सलमान खान ने शाहरूख खान की फिल्म जीरो में कैमियो करते हुए दिखाई दिए थे। हालांकि अब जो खबरें सामने आ रही है उसके अनुसार ये दोनों कलाकार एक साथ नजर आने वाले है। सलमान खान और शाहरूख खान को आप एक ही फिल्म में देखने वाले है।

अभिनेता शाहरूख को लेकर खबरें सामने आ रही है कि वो जल्द ही फिल्म पठान में नजर आने वाले है। जिसकी शूटिंग अभिनेता इसी नवंबर के महीने में शुरू करने वाले है। इसी फिल्म में शाहरूख खान के साथ अभिनेता सलमान खान भी अहम रोल में नजर आने वाले है। सलमान खान शाहरूख खान की फिल्म पठान में कैमियो रोल करते हुए नजर आने वाले है।

हालांकि इस फिल्म को लेकर और सलमान की एंट्री को लेकर अब तक फिल्म मेकर्स और कलाकारों की तरफ से कोई अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। अगर ऐसा होता है तो ये वाकई उनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर साबित होगी। क्या आप सलमान खान और शाहरूख खान का एक साथ फिल्म में देखना चाहते हैं अपनी राय कमेंट करके हमे बता सकते है।
 सोशल मीडिया पर फिर छाया टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह गोयल का डांस वीडियो

सोशल मीडिया पर फिर छाया टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह गोयल का डांस वीडियो

 

 टेलीविजन जगत की जानी-मानी अभिनेत्री दीपिका सिंह गोयल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपने डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अपने खूबसूरत मूव्स से सबको दीवाना बनाने वाली दीपिका का एक और डांस वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ हैं। इस डांस वीडियो को खुद दीपिका ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया हैं, जिसमें वह मेहंदी कलर की टॉप और ब्लैक कलर की कैप्री पहने हुए गुच्ची गाने पर शानदार डांस मूव्स दे रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा- सबको वीकेंड की शुभकामनाएं!

 

   दीपिका के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा हैं। इसके साथ ही फैंस इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। वीडियो में दीपिका के डांस के साथ ही उनका एक्सप्रेशन भी कमाल का हैं। हालांकि यह कोई पहली बार नहीं है, जब दीपिका का कोई डांस वीडियो इतना पसंद किया जा रहा है।

 


स्टार प्लस के मशहूर धारावाहिक दिया और बाती हम में संध्या के किरदार से अभिनेत्री दीपिका सिंह घर-घर महशूर हुई थी। इसके बाद वह सीरियल कवच में भी नजर आई थी। दीपिका अक्सर सोशल मीडिया के जरिये फैंस से जुड़ी रहती हैं। दीपिका ने 2014 में डायरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी की थी। दीपिका और रोहित का एक बेटा सोहम है।
छह महीने बाद मुंबई लौटीं सनी लियोनी, आते ही दिखाए एडवेंचरस तेवर

छह महीने बाद मुंबई लौटीं सनी लियोनी, आते ही दिखाए एडवेंचरस तेवर

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सनी लियोनी छह महीने बाद मुंबई लौट आई हैं। कोरोना संक्रमण की शुरुआत होते ही सनी लॉस एंजेलिस चली गई थीं। सनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि वह अब छह महीने बाद मुंबई लौट आई हैं। सनी ने इसे नया एडवेंचर बताया है।

सनी लियोनी लॉस एंजेलिस में अपने पूरे परिवार के साथ थीं। सनी ने बताया था कि वह मुंबई अपने घर लौटने के लिए बेताब हैं। जब उनसे पूछा गया था कि वह कब मुंबई आएंगी तो सनी ने कहा था कि जैसे ही इंटरनैशनल फ्लाइट्स शुरू होती हैं और संक्रमण की स्थिति थोड़ी बेहतर होती है, वह मुंबई लौट जाएंगी।

सनी ने बताया कि वह व्यक्तिगत तौर पर मुंबई छोड़कर नहीं जाना चाहती थीं और इस बात से दुखी हैं कि उन्हें अपना घर छोडऩा पड़ा। हालांकि, वह यह भी कहती हैं इस समय पति डेनियल की मां और उनके परिवार के साथ रहना ज्यादा जरूरी है। हर किसी की तरह वह भी मुश्किल घड़ी में अपने परिवार के साथ रहना चाहती थीं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी लियोनी जल्द ही करिश्मा तन्ना के साथ एमएक्स प्लेयर पर बुलेट्स में नजर आएंगी। बाकी सनी इन दिनों अपने बच्चों को खास खयाल रख रही हैं। वह मुंबई लौटने के साथ ही अब पूरी तरह से काम में भी जुटना चाहती हैं।
टीवी की भाबीजी ने दिखाया अपना ग्लैमरस अंदाज, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

टीवी की भाबीजी ने दिखाया अपना ग्लैमरस अंदाज, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

टीवी की भाबीजी यानी सौम्या टंडन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब उन्होंने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं जो जमकर वायरल हो रही हैं।
फोटोज में सौम्या ब्लू सिमरी आउटफिट में नजर रही हैं। इस गाउन में सौम्या बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। उनका यह अंदाज फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है। सौम्या की इन तस्वीरों पर फैन्स जमकर कॉमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, मैम आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं। दूसरे फैन ने लिखा, ब्यूट क्वीन लग रही हैं भाबीजी।
 
वहीं, अन्य फैन्स हार्ट और फायर इमोजी शेयर कर रहे हैं। एक्ट्रेस की फोटोज को खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है। बता दें कि सौम्या टंडन ने कुछ समय पहले मशहूर टीवी शो भाबीजी घर पर हैं को छोड़ दिया है। शो छोडऩे के बाद सौम्या टंडन ने कहा था कि मुझे बिग बॉस के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन उन्होंने मुझे पहले भी कई बार शो की पेशकश की है। भाबीजी घर पर हैं छोडऩे के पीछे का कारण निश्चित रूप से बिग बॉस नहीं है।उन्होंने कहा कि यह बहुत ही पहले लिया गया निर्णय था और इसका बिग बॉस से कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन, मैं बिग बॉस नहीं कर रही हूं। मुझे नहीं लगता कि यह मेरे लिए है। मुझे नहीं लगता कि मैं उसके लिए सक्षम हूं।
खेसारीलाल व अक्षरा सिंह का 'चला चदरा में अदरा' गाना सोशल मीडिया पर हो रहा है जमकर वायरल, देखे विडियो

खेसारीलाल व अक्षरा सिंह का 'चला चदरा में अदरा' गाना सोशल मीडिया पर हो रहा है जमकर वायरल, देखे विडियो

नई दिल्ली, भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने एक्टिंग और सिंगिंग के दम पर सुपरस्टार का तमगा अपने नाम कर चुके खेसारीलाल यादव एक ऐसे कलाकार है, जिनके गानों की दीवानगी फैंस के सिर पर चढ़ कर बोलती है. फैंस को खेसारीलाल के गानों का बेसब्री से इंतजार रहता है. इसी बीच खेसारीलाल का एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उनके साथ भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह नजर आ रही हैं.

जमकर देखा जा रहा वीडियो
खेसारीलाल की फिल्म 'लाडला' का एक गाना 'चला चदरा में अदरा' इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस गाने में खेसारीलाल और अक्षरा एक स्टेज शो करते नजर आ रहे हैं और लोग इन दोनों के डांस के दीवाने हो गए हैं. भोजपुरी सिनेमा किंग द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस गाने के वीडियो को अब तक 95 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. तो आइए, आप भी देखिए खेसारीलाल का यह वायरल वीडियो...
 

 साइना नेहवाल की बायोपिक से परिणीति चोपड़ा का लुक वायरल

साइना नेहवाल की बायोपिक से परिणीति चोपड़ा का लुक वायरल

 अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों साइना नेहवाल की बायोपिक को लेकर काफी व्यस्त हैं। फिल्म में परिणीति चोपड़ा बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म में साइना के किरदार को निभाने के लिए परिणीति दिन-रात कड़ी मेहनत कर रही हैं। इन सब के बीच फिल्म से परिणीति का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने भी अपने इंस्टाग्राम पर परिणीति के लुक को साझा किया है। साइना ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा-मेरी हमशक्ल। परिणीति चोपड़ा तुम बहुत प्यारी लग रही हो।


साइना नेहवाल द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में परिणीति का लुक साइना से काफी हद तक मिल रहा है। तस्वीर में परिणीति उन्ही की तरह छोटे बालों में हैं और उन्होंने ब्लू रंग की टीशर्ट पहनी हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म से परिणीति का यह लुक वायरल हो रहा है। साइना नेहवाल की इस बायोपिक का निर्देशन अमोल गुप्ते कर रहे हैं। साइना नेहवाल की बायोपिक में पहले श्रद्धा कपूर काम करने वाली थी, लेकिन उन्होंने व्यस्तता का हवाला देते हुए इस फिल्म को छोड़ दिया था जिसके बाद यह फिल्म परिणीति के खाते में चली गई।

फिल्म साइन करने के बाद से ही परिणीति फिल्म की तैयारियों में लग गई थी। परिणीति साइना नेहवाल की बायोपिक के बाद हॉलीवुड फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन के हिंदी रीमेक पर काम शुरू करेंगी। इसके अलावा वह अर्जुन कपूर के साथ फिल्म संदीप और पिंकी फरार में नजर आएगी जो रिलीज के लिए तैयार है।
लक्ष्मी के नए गाने बम भोले में अक्षय कुमार ने दिखाया गजब किन्नर रूप, देखे विडियो

लक्ष्मी के नए गाने बम भोले में अक्षय कुमार ने दिखाया गजब किन्नर रूप, देखे विडियो

अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी गुड न्यूज के बाद एक और फिल्म में साथ आ रहे हैं। उनकी फिल्म लक्ष्मी अनाउंसमेंट के बाद से ही सुर्खियों में है। फिल्म में अक्षय कुमार एक अलग अवतार में नजर आएंगे। मेकर्स ने बुर्ज खलीफा के बाद एक और गाना रिलीज कर दिया है। इसमें अक्षय कुमार को देखकर आप वाकई दंग रह जाएंगे।
लक्ष्मी के लेटेस्ट सॉन्ग बम भोले में अक्षय किन्नर के रूप में डांस करते दिखाई दे रहे हैं और ईश्वर की प्रार्थना कर रहे हैं।



 देखे विडियो  :-

 

 सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अभिनेत्री दीपिका सिंह गोयल का डांस वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अभिनेत्री दीपिका सिंह गोयल का डांस वीडियो

टेलीविजन जगत की जानी-मानी अभिनेत्री दीपिका सिंह गोयल का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दीपिका का यह डांस वीडियो किसी और ने नहीं, बल्कि खुद दीपिका ने इंस्टाग्राम पर साझा किया, जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में दीपिका साड़ी पहनकर सदाबहार अभिनेत्री वहीदा रहमान की साल 1965 में रिलीज हुई फिल्म गाइड के मशहूर गाना आज फिर जीने की तमन्ना है पर डांस करती नजर आ रही हैं। दीपिका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा-आज का मूड।

 

सोशल मीडिया पर दीपिका के इस वीडियो को न सिर्फ पसंद किया जा रहा है, बल्कि फैंस इस पर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वीडियो में दीपिका के डांस के साथ ही उनका एक्सप्रेशन भी कमाल का हैं। हालांकि यह कोई पहली बार नहीं है, जब दीपिका का कोई डांस वीडियो इतना पसंद किया जा रहा है। दीपिका सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है और अक्सर अपने डांस वीडियो फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। दीपिका सिंह गोयल एक अच्छी ओडि़सी डांसर भी हैं।

स्टार प्लस के मशहूर धारावाहिक दिया और बाती हम में संध्या के किरदार से अभिनेत्री दीपिका सिंह घर-घर महशूर हुई थी। इसके बाद वह सीरियल कवच में भी नजर आई थी। दीपिका अक्सर सोशल मीडिया के जरिये फैंस से जुड़ी रहती हैं। दीपिका ने 2014 में डायरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी की थी। दीपिका और रोहित का एक बेटा सोहम है, जिसका जन्म 20 मई, 2017 को हुआ था।
Saath Nibhana Saathiya 2: अब नही दिखेंगी कोकिलाबेन 7 नवंबर को करेंगी आखिरी एपिसोड की शूटिंग, जाने क्या है वजह

Saath Nibhana Saathiya 2: अब नही दिखेंगी कोकिलाबेन 7 नवंबर को करेंगी आखिरी एपिसोड की शूटिंग, जाने क्या है वजह

टीवी शो साथ‍ निभाना साथिया 2 में कोकिलाबेन के फैन्स के लिए एक बुरी खबर आ गई है. आपको बता दें, रुपल पटेल इस शो से काफी फेमस हुई हैं. हाल ही में ‘कोकिलाबेन’ का किरदार निभाने वाली रुपल पटेल ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात का खुलासा किया है कि वो जल्द ही शो को अलविदा करने वाली हैं.


एक इंटरव्यू के दौरान रुपल पटेल ने इस बारे में बात करते हुए बताया था कि, सीजन 2 में कोकी का किरदार समाप्त हो रहा है और मुझे इस बात की खुशी है कि पहले सीजन की तरह ही 2 में भी लोगों ने कोकी को बहुत प्यार दिया. अब मेरा सफर खत्म होने जा रहा है. लेकिन मैं मेरे फैन्स की बहुत शुक्रगुजार हूं.


रूपल आगे बताती है कि, कोकी का किरदार हमेशा-हमेशा के लिए एग्जिट हो चुका है. इसकी वापसी अब दोबारा शो में नहीं होगी. हां लेकिन रूपल पटेल की वापसी छोटे पर्दे पर जरूर होगी. दोबारा कोकी को प्ले करना मेरे लिए बहुत अच्छा अनुभव रहा और 8 साल एक किरदार निभाने के बाद वही किरदार निभाना बहुत सौभाग्य की बात है. ये शुरू से तय था कि मेरा कोकी का रोल एक महीने के लिए ही था. ये बात हम सबको पता थी तो मैंने कोकी का किरदार सीजन 2 में भी भरपूर जिया. वहीं शो 'साथ‍ निभाना साथिया 2' ने पहले हफ्ते में ही टीआरपी की रेस में सीधे नंबर-2 तक पहुंचा गया है.
 

ब्राउन कलर की चमकीली साड़ी में मलाइका अरोड़ा का दिखा देसी अवतार

ब्राउन कलर की चमकीली साड़ी में मलाइका अरोड़ा का दिखा देसी अवतार

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में ब्राउन कलर की चमकीली साड़ी में नजर आ रही हैं। मलाइका अरोड़ा इन तस्वीरों में अलग-अलग अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस इन तस्वीरों में काफी खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही उनके खुले बाल उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने कैप्शन में लिखा, लंबे और गर्व के साथ खड़े रहें। बता दें, एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का यह लुक रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर का है। इन तस्वीरों में मलाइका काफी खूबसूरत लग रही हैं।
एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। मलाइका अरोड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस बतौर जज इंडियाज बेस्ट डांसर में नजर आ रही हैं। इससे पहले उन्होंने इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल भी जज किया था। काम के अलावा मलाइका अरोड़ा अपने ग्लैमरस लुक्स और स्टाइल को लेकर भी हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं।  उनकी फोटो हो या वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी होती है। सिर्फ इतना ही नहीं मलाइका अकसर एक्टर अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती है। आए दिन दोनों को पार्टी करते हुए स्पॉट किया जाता है। 
शॉर्ट ड्रेस में आलिया ने ढाया कहर, ग्लैमरस फोटोशूट में खास अंदाज हुआ वायरल

शॉर्ट ड्रेस में आलिया ने ढाया कहर, ग्लैमरस फोटोशूट में खास अंदाज हुआ वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर कम एक्टिव होती हैं। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा पर कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं, जिनसे नजरें हटाना मुश्किल हो गया है। आलिया शतरंज के बोर्ड के प्रिंट वाली बोल्ड कट ड्रेस में कहर ढा रही हैं। आलिया की इस चेकरबोर्ड प्रिंट ड्रेस को लेबनानी फैशन डिजाइनर ने डिजाइन किया है।
 

ड्रेस में फ्रंट में प्लंजिंग नेकलाइन है, वहीं आर्महोल्स को वी कट देते हुए साइड बस्ट पोर्शन तक लंबा है। इस बॉडीकॉन मिनी ड्रेस में शोल्डर्स से केप भी अटैच्ड है।
 

 
आलिया ने अपने लुक को  न्यूड टोन मेकअप और स्लिक ऐंड मेसी पोनी के साथ कंप्लीट किया है। आलिया कैमरे के सामने कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं। आलिया की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 
 

काम की बात करें तो आलिया इन दिनों इपनी अपकमिंग फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में बिजी हैं। सूत्रों की मानें तो एक अक्टूबर से शुरू हुई फिल्म की शूटिंग को वहीं से शुरू किया गया है जहां पर मार्च में लगे लॉकडाउन के दौरान छोड़ा गया था। इसके अलावा आलिया बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी।