BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
स्कूलों में छुट्टी की घोषणा, दशहरा में 8 दिन बंद रहेंगे स्कूल, दिपावली में कितने दिन की रहेगी छुट्टी? जानियें

स्कूलों में छुट्टी की घोषणा, दशहरा में 8 दिन बंद रहेंगे स्कूल, दिपावली में कितने दिन की रहेगी छुट्टी? जानियें

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए छुट्टियों के की जानकारी दी जा चुकी है. स्कूलों और बीएड-डीएड कॉलेजों में इस सत्र में कुल 64 दिन की छुट्टियां दी गई है. इसके लिए लोक शिक्षण संचानालय की ओर से शिक्षा विभाग को अवकाश की घोषणा की चिट्ठी भेज दी गई है. इसमें दशहरा और दीपावली की छुट्टियों का उल्लेख किया हुआ नजर आ रहा है.

दशहरा और दिपावली में कितने दिन की रहेगी छुट्टी?
प्रस्ताव के अनुसार, स्कूलों में दशहरा के अवसर पर 7 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक 6 दिनों की छुट्टी दी गई है. इन छुट्टियों के पहले और बाद में रविवार पड़ रहा है. यानी कुल मिलाकर 8 दिन स्कूलों में छुट्टी दी जा सकती है. यही नहीं, दीपावली के अवसर पर 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक 6 दिनों की छुट्टी की घोषणा की गई है. इस छुट्टी के भी आगे और पीछे रविवार यानी अवकाश का दिन है. इसका मतलब है कि इस त्योहार में भी 8 दिन बच्चे परिवार के साथ आनंद ले सकेंगे.

ग्रीष्माकालीन अवकाश कितने दिन होगा?
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में शीतकालीन छुट्टी 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक 6 दिनों का होगा, वहीं ग्रीष्माकालीन अवकाश 1 मई से 15 जून तक कुल 46 दिनों का प्रस्तावित है. प्रस्ताव के अनुसार कुल 64 दिन स्कूल बंद रहेंगे.

 
साहित्य वह सेतु है जो अतीत और वर्तमान को जोड़कर हमारी सांस्कृतिक पहचान को सहेजने में मदद करता है : सांसद बृजमोहन

साहित्य वह सेतु है जो अतीत और वर्तमान को जोड़कर हमारी सांस्कृतिक पहचान को सहेजने में मदद करता है : सांसद बृजमोहन

 रायपुर : साहित्य एक शक्तिशाली माध्यम है जो छत्तीसगढ़ के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति, और परंपराओं को सजीव रूप में प्रस्तुत करने का कार्य करता है। यह विचार रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रांतीय छत्तीसगढ़ी साहित्य समिति

के रजत जयंती अवसर पर आयोजित “25वें छत्तीसगढ़ी साहित्य सम्मेलन” के दौरान कहीं। उन्होंने यह भी कहा कि, साहित्य वह सेतु है जो अतीत और वर्तमान को जोड़कर हमारी सांस्कृतिक पहचान को सहेजने में मदद करता है

उन्होंने लोक साहित्य, कविता, कहानियाँ, और नाट्यकला के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर, आदिवासी जीवन, प्राकृतिक सौंदर्य और संघर्षशीलता को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचने पर जोर दिया।

साथ ही कहा कि, साहित्यकारों को राज्य के सभी 33 जिलों के पर्यटन, संस्कृति, सभ्यता,तीज तिहार, परंपरा की जानकारी को संग्रहित कर जिला स्तर पर पुस्तक का प्रकाशन कराना चाहिए। छत्तीसगढ़ी साहित्यकारों को संपूर्ण छत्तीसगढ़ की कल्पना करनी पड़ेगी और छत्तीसगढ़ी के सहयोगी भाषा को लेकर चलना होगा। आज की नई टेक्नोलॉजी में छत्तीसगढ़ी के लेखकों को सोशल मीडिया जैसे ट्विटर , फेसबुक, व्हाट्सएप इंस्टाग्राम पर भी सक्रिय होकर अपनी बातों को छत्तीसगढ़ी में रखना होगा। देश दुनिया में कैसे पहचान बने इसकी

वृंदावन सभागार में आयोजित सम्मेलन में 3 सत्र में कार्यक्रम का आयोजन हुआ । प्रथम सत्र में सरस्वती वंदना के पश्चात “छत्तीसगढ़ी वाचिक परंपरा- बोली से भाषा तक” विषय पर विचार गोष्ठी हुई । यह रजत जयंती समारोह संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय सुशील यदु की पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया जिसके दूसरे सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में श्री बृजमोहन अग्रवाल सांसद रायपुर लोकसभा रहे वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता राजश्री डॉ. महंत रामसुंदर दास पीठाधीश्वर श्री दूधाधारी मठ, विशेष अतिथि डॉ. अभिलाषा बेहार सचिव राजभाषा आयोग रहीं

इस अवसर पर सुरता सुशील यदु के रूप में स्मारिका का विमोचन हुआ साथ ही डॉ राजेश कुमार मानस की दो पुस्तक अंतस के पीरा और जिंदगी के रंग, शकुंतला तरार के सात लर के करधन, डॉक्टर कमल वर्मा की कमल पुष्पांजलि, डॉक्टर जय भारती चंद्राकर की सुवा के गोठ, अशोक पटेल की दो पुस्तक व गजपति राम की पुस्तक का विमोचन हुआ।

छत्तीसगढ़ी भाषा साहित्य संस्कृति के लिए जीवन समर्पित करने वाले स्वर्गवासी साहित्यकार की याद में वरिष्ठ साहित्यकार व कलाकार को सम्मान दिया गया जिसमें हरि ठाकुर सम्मान डॉक्टर के आर सोनी रायपुर, सुशील यदु सम्मान चमेली नेताम बस्तर, डॉ. बलदेव साव सम्मान यशवंत धोटे रायपुर, केयूर भूषण सम्मान डॉ.आशीष नायक धमतरी, लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान सनत तिवारी बिलासपुर, नारायण लाल परमार सम्मान बलदेव राम साहू दुर्ग, मिथलेश साहू सम्मान डॉ जगदीश कुलदीप चकरभाठा, हेमनाथ यदु स्मृति सम्मान ताम्रध्वज वर्मा खैरागढ़, राकेश सोनी स्मृति सम्मान ओम त्रिपाठी, शिवकुमार यदु शिकुम स्मृति सम्मान डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकार रायपुर, पंडित अमृतलाल दुबे स्मृति सम्मान बुधराम यादव बिलासपुर को दिया गया साहित्य वह कला सम्मान डॉ सरोज साहू पिथौरा, डॉ अग्रसेन कन्नौजे बिल्हा, डाॅ रामनारायण धुर्वे मुंगेली, ईश्वर साहू बंधी, भोजराज धनगर रायपुर को दिया गया द्वितीय सत्र का संचालन अध्यक्ष कान्हा कौशिक व केशव साहू द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन डॉ. राघवेंद्र दुबे द्वारा किया गया।

प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि डॉ विनय कुमार पाठक, कुलपति गोपालगंज बिहार, अध्यक्षता डॉ जे आर सोनी, संरक्षक व पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ी साहित्य समिति, विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ परदेसी राम वर्मा व डॉ विनोद वर्मा रहे। वक्ताओं में प्रमुख रूप से डॉ. सुखदेव राम साहू सरस रायपुर, बलदेव राम साहू भिलाई,प्रोफेसर डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने अपने सारगर्भित विचार प्रस्तुत किया। सत्र संचालन डॉ. राजेश कुमार मानस महासचिव ने किया आभार प्रदर्शन शकुंतला तरार उपाध्यक्ष ने किया। तृतीय सत्र में कवि सम्मेलन पहुना का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश से आए कवि शामिल हुए। सत्र का संचालन रामानंद त्रिपाठी और अजय साहू अमृतांशु ने किया

देश में सबसे कम बेरोज़गारी दर वाले टॉप 5 राज्यों में आया छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश को पीछे छोड़ा

देश में सबसे कम बेरोज़गारी दर वाले टॉप 5 राज्यों में आया छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश को पीछे छोड़ा

 रायपुर :-  छत्तीसगढ़ राज्य ने रोजगार सृजन के मामले में देश भर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। हाल ही में जारी *Periodic Labour Force Survey (PLFS)*की रिपोर्ट के अनुसार, छत्तीसगढ़ ने देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। राज्य में चल रहे रोजगार सृजन और विकास प्रयासों के कारण छत्तीसगढ़ अब उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्यों को भी पीछे छोड़ चुका है, जो बेरोजगारी दर के मामले में राज्य की बड़ी सफलता को दर्शाता है।

ग़ौरतलब है कि ⁠राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन (NSSO) द्वारा पीएलएफएस के लिए नमूना सर्वेक्षण और डेटा संग्रह का कार्य किया जाता है। जो कि भारत सरकार के सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अंतर्गत आता है।

रोजगार सृजन में छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण प्रगति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में, छत्तीसगढ़ सरकार ने बेरोजगारी को कम करने और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं। सरकार ने हाल ही में पुलिस, स्वास्थ्य, पीएचई (सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी) और पंचायत विभागों में 1,068 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है। इन भर्तियों से राज्य में युवाओं को सरकारी नौकरियों में अवसर मिलेंगे, जिससे राज्य की विभिन्न योजनाओं को ज़मीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने में भी मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री साय ने इस बात पर जोर दिया है कि यह पहल राज्य के विकास को गति देने के साथ-साथ युवाओं के सपनों को नई उड़ान देगी।

छत्तीसगढ़ सरकार ने खासतौर पर ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सृजित करने पर ध्यान केंद्रित किया है। सरकार ने स्वरोजगार और कौशल विकास को प्रोत्साहन देने के लिए कई योजनाएं लागू की हैं, ताकि गांव के युवाओं को अपने ही इलाके में काम करने का अवसर मिल सके और उन्हें महानगरों की ओर पलायन न करना पड़े।

PLFS रिपोर्ट में अन्य राज्यों की स्थिति

*Periodic Labour Force Survey (PLFS)*की रिपोर्ट ने देश भर के विभिन्न राज्यों में बेरोजगारी के आंकड़ों का भी खुलासा किया है। इस रिपोर्ट के अनुसार, केरल में बेरोजगारी दर सबसे अधिक रही, जहां 15-29 वर्ष की आयु वर्ग के युवाओं में बेरोजगारी दर 29.9% दर्ज की गई। केरल में महिलाओं में बेरोजगारी दर 47.1% और पुरुषों में 19.3% रही। इसके अलावा, लक्षद्वीप में बेरोजगारी दर सबसे अधिक 36.2% दर्ज की गई, जिसके बाद अंडमान और निकोबार द्वीप समूहमें यह दर 33.6% रही।

इसके विपरीत, छत्तीसगढ़ ने देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में पांचवां स्थान प्राप्त किया है, जो राज्य सरकार की रोजगार सृजन नीतियों की सफलता का प्रतीक है।

शिक्षा और कौशल विकास पर जोर

छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा और कौशल विकास को रोजगार सृजन के महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में माना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे युवाओं को तकनीकी और व्यावसायिक कौशल प्रदान करने के लिए विशेष प्रयास करें, जिससे वे नए उद्योगों में काम करने के लिए तैयार हो सकें। राज्य में कई कौशल विकास केंद्र खोले गए हैं, जहां युवाओं को आधुनिक तकनीकों और कौशलों की शिक्षा दी जा रही है, ताकि वे रोजगार के नए अवसरों का लाभ उठा सकें।

छत्तीसगढ़ का विकास और प्रधानमंत्री मोदी का विज़न

छत्तीसगढ़ राज्य, जो कि पहले से ही अपने प्राकृतिक संसाधनों और सांस्कृतिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध है, अब रोजगार सृजन और विकास के क्षेत्र में भी देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो रहा है। राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन को भी साकार कर रहे हैं। स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के जरिए सरकार ने राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने जिस प्रकार देश के हर कोने में विकास और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है, छत्तीसगढ़ सरकार उसी दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस दिशा में प्रदेश के प्रत्येक गांव में रोजगार सृजन की योजनाओं का विस्तार करने का संकल्प लिया है, ताकि राज्य का हर युवा आत्मनिर्भर बन सके और राज्य का विकास तेज़ी से हो सके।

 
सीएम साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर किया नमन

सीएम साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर किया नमन

 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में एकात्म मानववाद के प्रवर्तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया है। साय ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक ऐसे युगदृष्टा थे, जिनके विचारों व सिद्धांतों ने देश को एक प्रगतिशील विचारधारा देने का काम किया।

साय ने कहा कि उनकी विचारधारा राष्ट्र के पुनर्निर्माण और भारत के गौरव को पुनः स्थापित करने के लिए थी। उन्होंने जन समुदाय को सशक्त बनाने की दिशा में आजीवन काम किया।

उनका मानना था कि जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास नहीं होता, तब तक समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। इस विचारधारा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के चलते उनके जन्मदिन को अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भारतीय समाज में गरीबों और वंचितों के उत्थान के प्रति समर्पण को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके अंत्योदय सिद्धांत पर चलकर हम समस्त जनमानस का जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वे सदैव हमारे प्रेरणास्त्रोत रहेंगे।

RSS प्रमुख मोहन भागवत की बढ़ाई गई सुरक्षा...जानिए क्या है पूरा मामला

RSS प्रमुख मोहन भागवत की बढ़ाई गई सुरक्षा...जानिए क्या है पूरा मामला

  नई दिल्ली। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब उन्हें Z+ से भी तगड़ी सुरक्षा दी जाएगी। संघ प्रमुख की सुरक्षा Z+ से बढ़ाकर एडवांस सिक्योरिटी लाइजन (एएसएसल) कर दी गई है। जाहिर तौर पर भागवत अब पहले से अधिक सुरक्षाकर्मियों के घेरे में रहेंगे।

क्यों बढ़ाई गई सुरक्षा?

टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गृह मंत्रालय ने समीक्षा बैठक के बाद ये फैसला लिया है। समीक्षा बैठक में पता चला था कि बीजेपी शासित राज्यों में तो भागवत की सुरक्षा चुस्त है, लेकिन गैर बीजेपी शासित राज्यों में उनकी सुरक्षा में ढिलाई बरती गई थी। संभावित खतरे के बाद ये फैसला लिया गया।

मोहन भागवत की सुरक्षा में अपडेट की जानकारी सभी राज्यों को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि आरएसएस चीफ को विशेष रूप से डिजाइन हेलीकॉप्टर में ही यात्रा की अनुमति दी जाएगी। बता दें कि अभी उनकी सुरक्षा में सीआईएसएफ के जवान तैनात रहते हैं।

 

कैसी होती है ASL सुरक्षा?

ASL स्तर की सुरक्षा से संबंधित जानकारी जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य और अन्य विभागों जैसी स्थानीय एजेंसियों को देनी होती है। ASL स्तर की सुरक्षा में बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा होता है।

छत्तीसगढ़ के इस जिले में तेजी से फैल रही ये बीमारी...स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप..!!

छत्तीसगढ़ के इस जिले में तेजी से फैल रही ये बीमारी...स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप..!!

 राजनांदगांव। बारिश के साथ बीमारियों ने भी दस्तक देना शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में डायरिया का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। जिले में डायरिया से तीन ब्लाक के 20 गांव चपेट में हैं। जिले में एक के बाद एक डायरिया संदिग्ध तीन लोगों की मौत होने के बाद स्थिति नियंत्रण में दिखाई नहीं दे रही है और डायरिया के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वहीं डायरिया प्रभावित गांव की संख्या में रोज इजाफा हो रहा है।

राजनांदगांव जिले के लगभग दो दर्जन गांव डायरिया की चपेट में है और स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव में स्वास्थ्य कैंप लगाया गया है। वहीं प्रभावित मरीज को ओआरएस और जिंक की टेबलेट देकर उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं डायरिया से पीड़ित लगभग 40 लोग मेडिकल कॉलेज अस्पताल सहित विभिन्न शासकीय और निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। इस मामले में सीएमएचओ डा. नेतराम नवरत्न का कहना है कि लगभग 27 लोग मेडिकल कॉलेज अस्पताल सहित अन्य शासकीय अस्पतालों में भर्ती है। बाकी जो सामान्य रूप से दस्त से पीड़ित है, उन्हें ओआरएस और जिंक की गोलियां देकर उनका शिविरों में ही उपचार किया जा रहा है।

पिछले लगभग 15 दिनों पूर्व जिले के खपरीखुर्द गांव में डायरिया का मामला सामने आया था। वहीं बीते लगभग चार-पांच दिनों में ही एक के बाद एक दर्जनों गांव में डायरिया फैल चुका है। जिले के डोंगरगढ़, घुमका और डोंगरगांव ब्लॉक के कई गांव में डायरिया फैला हुआ है। जिसमें डोंगरगढ़ ब्लॉक के बसंतपुर, अंडी, लेडीजोब, भूराटोला, कल्याणपुर और डोंगरगढ़ नगर के कुछ वार्ड में डायरिया फैला हुआ है, तो वहीं घुमका ब्लॉक के खपरीखुर्द, मोहंदी, कांकेतरा, टेडेसरा में डायरिया के मामले हैं। वहीं डोंगरगांव ब्लॉक के डोंगरगांव नगर सहित सोनेसरर, बम्हनी, रीवागहन, गिरगांव, आरी, पद्गुणा, आरगांव, मटिया और रामपुर में डायरिया का प्रकोप है।

Corona Breaking : शहर में कोरोना की वापसी…, 6 नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Corona Breaking : शहर में कोरोना की वापसी…, 6 नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

 महाराष्ट्र: अमरावती शहर में छह नए कोरोना पॉजिटिव (corona positive) केस और स्वाइन फ्लू (swine flu) के एक मरीज मिलने से स्वास्थ्य व्यवस्था हिल गई है. संत गाडगेबाबा अमरावती यूनिवर्सिटी की प्रयोगशाला से प्राप्त सैंपल जांच रिपोर्ट से यह बात सामने आई है. तदनुसार, स्वास्थ्य प्रणाली ने उपायों की योजना बनाना शुरू कर दिया है, और नमूना परीक्षण पर जोर दिया जाएगा। यह एक तथ्य है कि मानसून के मौसम के कारण पर्यावरण में परिवर्तन होते हैं और महामारी फैलती है। इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि कोरोना हावी हो चुका है.

इस साल गर्मी के दौरान अमरावती जिले में कोई भी कोरोना मरीज नहीं मिला था, लेकिन अब बारिश के मौसम में महामारी बढ़ गई है और सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. इसी तरह 24 से 30 जुलाई के बीच 140 लोगों के सैंपल जांच के लिए विश्वविद्यालय की प्रयोगशाला में भेजे गए तो छह लोग कोरोना पॉजिटिव और एक मरीज में स्वाइन फ्लू पाया गया। बताया गया है कि 60 वर्षीय स्वाइन फ्लू मरीज का इलाज जिला सामान्य अस्पताल में चल रहा है.

 
छत्तीसगढ़ में कोरोना ने फिर दी दस्तक, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ में कोरोना ने फिर दी दस्तक, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

 बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ की न्यायधानी यानी की बिलासपुर में बहुत समय के बाद कोरोना का एक मरीज मिला है, इस बात की पुष्टि खुद स्वास्थ विभाग ने की है, वही कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। संक्रमित मरीज को अस्पताल में भर्ती का इलाज किया जा रहा है। कहर मचाने के बाद काफी समय से लुप्त हो चुका कोरोना एक बार फिर सामने आ गया हैं। न्यायधानी बिलासपुर में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। 66 वर्षीय बुजुर्ग मरीज में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। कोरोना टेस्ट में इसकी पुष्टि हुई है। अपोलो हॉस्पिटल में संक्रमित मरीज का सांस लेने में तकलीफ के चलते इलाज चल रहा है। खास बात यह है कि मरीज की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। साल भर बाद जिले में कोरोना का मामला सामने आने से हड़कंप हुआ है।

 

CORONA IN INDIA : एक बार फिर भारत में कोरोना की एंट्री, ये दो नए वेरिएंट पसारने लगे पैर

CORONA IN INDIA : एक बार फिर भारत में कोरोना की एंट्री, ये दो नए वेरिएंट पसारने लगे पैर

 सिंगापुर : कहर बरपाने वाला कोविड का नया वेरिएंट केपी.2 और केपी.1 अब भारत में भी अपने पैर पसारने लगा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, केपी.2 के 290 मामले और केपी.1 के 34 मामले भारत में सामने आए हैं। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक सूत्र ने बताया कि ये सभी जेएन1 के सब-टाइप हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि कोविड के नए वेरिएंट से अस्पताल में भर्ती होने और गंभीर मामलों में कोई वृद्धि नहीं हुई है।

सूत्र ने कहा, “कोविड के नए वेरिएंट केपी.2 और केपी.1 के मामले सामने आने से घबराने की कोई जरूरत नहीं है। मामलों में वृद्धि से चिंता की कोई बात नहीं है। उत्परिवर्तन तीव्र गति से होता रहेगा और यह SARS-CoV2 जैसे वायरस का प्राकृतिक व्यवहार है।” सूत्र ने आगे कहा कि INSACOG निगरानी संवेदनशील है और किसी भी नए प्रकार के उद्भव को पकड़ने में सक्षम है और वायरस के कारण बीमारी की गंभीरता में किसी भी बदलाव का पता लगाने के लिए अस्पतालों से संरचित तरीके से नमूने भी लिए जाते हैं।

भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) द्वारा संकलित आंकड़ों से पता चला है कि केपी.1 के 34 मामले सात राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पाए गए हैं, जिनमें से 23 मामले पश्चिम बंगाल से दर्ज किए गए हैं। जबकि अन्य राज्यों में – गोवा (1), गुजरात (2), हरियाणा (1), महाराष्ट्र (4) राजस्थान (2) और उत्तराखंड (1), मामले सामने आए हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, केपी.2 के 290 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 148 मामले महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं। अन्य राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं दिल्ली (1), गोवा (12), गुजरात (23), हरियाणा (3), कर्नाटक (4), मध्य प्रदेश (1), ओडिशा (17), राजस्थान (21), उत्तर प्रदेश (8), उत्तराखंड (16) और पश्चिम बंगाल (36)

सिंगापुर में एक नई कोविड-19 लहर देखी जा रही है। यहां 5 से 11 मई तक 25,900 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें केपी.1 और केपी.2 सिंगापुर में दो-तिहाई से अधिक मामले हैं। विश्व स्तर पर, प्रमुख COVID-19 वैरिएंट अभी भी JN.1 और इसके सब-टाइप हैं, जिनमें केपी.1 और केपी.2 शामिल हैं।

केपी.1 और केपी.2 कोविड-19 वेरिएंट के एक समूह से संबंधित हैं। वैज्ञानिकों ने उनके उत्परिवर्तन के तकनीकी नामों के आधार पर, ‘FLiRT’ उपनाम दिया है। FLiRT में सभी स्ट्रेन जेएन.1 वैरिएंट के वंशज हैं, जो ओमिक्रॉन वैरिएंट की एक शाखा है। केपी.2 को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निगरानीधीन वैरिएंट के रूप में वर्गीकृत किया गया था।

छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?

छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक ही दिन में 11 कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप मचा है। छत्तीसगढ़ के 11 मरीजों में से 10 मरीज अकेले दुर्ग में मिले हैं। वहीं बालोद में एक मरीज की पहचान हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने कुल 241 लोगों की जांच की थी। वर्तमान में प्रदेश में 14 एक्टिव केस हैं। हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक प्रदेश में कोरोना संक्रमण की पॉजिटिविटी दर 4.56% है। प्रदेश में कोरोना की रफ्तार थम गई थी, लेकिन 28 मार्च के बाद संक्रमणफिर से बढ़ता दिख रहा है। दुर्ग और बालोद के अलावा रायपुर में 2 और धमतरी में 1 कोरोना एक्टिव केस है।

CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस

CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस

 रायपुर । छत्‍तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सरकार ने सख्ती और सतर्कता रखनी शुरू कर दी है। अब शासकीय और निजी अस्पतालों और मेडिकल कालेजों में आपरेशन से पहले मरीजों को कोरोना जांच करवाना आवश्यक होगा। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश दिए हैं।वहीं प्रदेश में आज  12 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 88 हो गई है। 8 जिलों में संक्रमितों की पहचान हुई है।

छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…

छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…

 रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले हैं. वहीं 10 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं. अब प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 91 हो गई है. मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, आज बस्तर में 4, रायपुर में 3, बालोद में 2 और दुर्ग जिले में कोरोना के एक मरीज मिले हैं.

देखें सूची –

प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस

प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में आज 7 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। जिसमें रायगढ़ से 5, बिलासपुर से 2 मरीज मिले है, वहीं अन्य बाकि जिलों में कोई मामला नहीं आया है। बता दें कि प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस है। 


CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस

CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस

 रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सरकार ने सख्ती और सतर्कता रखनी शुरू कर दी है। अब शासकीय और निजी अस्पतालों और मेडिकल कालेजों में आपरेशन से पहले मरीजों को कोरोना जांच करवाना आवश्यक होगा। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश दिए हैं। वहीं प्रदेश में आज 9 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 98 हो गई है। 8 जिलों में संक्रमितों की पहचान हुई है।

 

देखें जिलेवार आकड़े 

BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े

BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े

 रायपुर :  छत्तीसगढ़ में आज 15 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। जिसमें दुर्ग से 5, बीजापुर से 3, रायपुर और रायगढ़ से 2 -2, बालोद, बस्तर और सुकमा से 1-1 संक्रमित मिले है, बाकी शेष जिलों से कोरोना का कोई मामला नहीं आया है। वहीं अब छत्तीसगढ़ में अब 108 एक्टिव केस है।

प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार

प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार

  रायपुर: कोरोना और इसके नए वैरिएंट के कारण एक बार फिर सतर्कता बरतने और कोविड संबंधी सुरक्षा उपायों को अपनाना जरूरी हो गया है। देश के कई राज्यों में कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है। इसका असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को​ मिला है। यहां लगातार अलग अलग जिलों से कई नए संक्रमितों की पहचान हो रही है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को बताया है।

जारी बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में गुरुवार को 4714 सैंपलों की जांच की गई। जिसमें 18 कोरोना के नए मरीज मिले हैं। वहीं 17 मरीज स्वस्थ्य हुए है। राहत की बात ये है कि कल प्रदेश में एक भी मरीजों की मौत नहीं हुई है।

इन जिलों में मिले मरीज

सुकमा-रायगढ़ से 4-4, बालोद-बस्तर से 3-3,दुर्ग-बेमेतरा-बलौदाबाजार-कांकेर से 1-1 पॉजिटिव मरीज मिले।

छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस

छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस

 रायपुर । छत्तीसगढ़ में कोरोना तेजी फैल रहा है। प्रदेश में रोजाना कोरोना से संक्रमित पाए जा रहे हैं।बीते मंगलवार को प्रदेश के चार जिलों में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बाकी जिलों में कोई नया मामला से सामने नहीं आया। वहीं रायपुर में 12, रायगढ़ में 3, बलौदा बाजार में 2 और दुर्ग में 1 कोरोना के नए संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश में अब तक कुल 14 जिलों में कोरोना के संक्रमित गए हैं।

10 जनवरी को 14 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई
10 जनवरी को 14 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। बुलेटिन में स्वास्थ्य विभाग ने बताया, छत्तीसगढ़ में कल 4162 सैम्पलों की जांच  की गई। प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.34 प्रतिशत है। प्रदेश भर में 4162 सैंपलों की जांच में 14 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश के 9 जिलों से कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कल की तारीख में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया।

सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस

सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस

 रायपुर। देश में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. देश के कई हिस्सों से हर रोज कोविड के नए केस सामने आ रहे हैं. कोरोना के बढ़ते केस का असर अब छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है.

आज दिनांक की स्थिति में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 0.38 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में 4775 सैंपलों की जांच में 18 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।प्रदेश के 04 जिलों से कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में आज कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया। प्रदेश में आज जिला रायपुर से 12, रायगढ़ से 3, बलोदाबाजर से 02 एवं दुर्ग से 01 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है।

Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम

Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में सोमवार को दो कोरोना मरीजों की मौत हो गई। दोनों की मौत की वजह को-मॉर्बिडिटी बताई जा रही है। दोनों का इलाज रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में चल रहा था। प्रदेश में 12 नए मरीज मिले हैं। इनमें से रायपुर में 11, बस्तर में 1 मरीज की पहचान हुई है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 125 हो गई है। वहीं पॉजिटिविटी दर 0.26% है।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 15 लोग होम आइसोलेशन में इलाज के दौरान ठीक हो चुके हैं। कोरोना से जान गंवाने वाले दोनों पुरुष थे। एक मरीज रायपुर के टिकरापारा का रहने वाला था जिसकी उम्र 45 साल थी, उसे ब्लड कैंसर था। वहीं दूसरा मरीज 60 साल का था जिसे किडनी और हार्ट की बीमारी थी।

छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71

छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71

 रायपुर । आज से ठीक 2 साल पहले दुनिया में कोरोना वायरस ने दस्तक दी थी. इसकी शुरुआत चीन के वुहान से हुई थी, जिसकी वजह से पूरी दुनिया अस्त-व्यस्त हो गई. हालांकि अब इसका प्रकोप काफी हद तक खत्म हो चुका है और दुनिया अपने पुराने ढर्रे पर चल रही है. इसके बाद भी कोरोना के नए-नए वैरिएंट ने समय-समय पर टेंशन बढ़ाई थी

छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या 71 हो गई गई।  स्वास्थ्य विभाग ने कल 31 दिसंबर को 1160 सैंपल की जांच की थी। इनमें से 8 केवल एक ही जिले रायगढ़ से मिले। इन्हें मिलाकर कुल 71 सक्रिय मरीज हो गए हैं।स्वास्थ्य विभाग ने कल अपने बुलेटिन में बताया कि छत्तीसगढ़ में 1160 सैम्पलों की जांच हुई। प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.69 प्रतिशत है। प्रदेश के 1 जिले से कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में आज कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया।