बड़ी झांकी की तर्ज पर पुरानी बस्ती में विगत 4 वर्षों से आज 12 oct को 6 से 15 साल तक के बच्चो ने 1 से 3 फिट तक कि 40 झांकी निकली हैं ।
रायपुर के हिस्ट्रीशीटर बुलठू पाठक की धर्मेंद्र सिंह ठाकुर ने रायपुरा पेट्रोल पंप के पास गोली मार कर हत्या करदी और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया है | पहले धर्मेंद्र ठाकुर और उसके पुत्र पर बुलठू पाठक ने चाकू से हमला किया जिसके बाद धर्मेंद्र ने बुलठू को गोली मार दी । धर्मेंद्र का बेटा अभी रायपुरा के ओम हॉस्पिटल में भर्ती है । उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है । पुराने विवाद के चलते हुआ विवाद ।


लखनऊ से दिल्ली के बीच शुरू होने वाली तेजस एक्सप्रेस को लेकर IRCTC ने बड़ा फैसला लिया है. रेल यात्रियों को आकर्षित करने के लिए बीमा के साथ साथ ट्रेन देर होने पर मुआवजा देने का प्रावधान किया गया.
छत्तीसगढ़ सरकार महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी कर रही है। छत्तीसगढ़ सरकार गांधी जयंती के अवसर पर एक दो नहीं बल्कि 5 बड़ी योजनाएं शुरू करने जा रही है।
इन योजनाओं को लाभ सीधे जनता को मिलेगा। ये योजनाए प्रदेशवासियों के बेहतर पोषण और स्वास्थ्य की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी।
2 अक्टूबर से
मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान,
मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना,
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना,
यूनिवर्सल पीडीएस स्कीम
और
मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय योजना
का शुभारंभ किया जाएगा।
आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम की जमानत याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। चिदंबरम फिलहाल जेल में ही रहेंगे।
बता दें कि हाईकोर्ट ने शुक्रवार को पी चिदंबरम की जमानत संबंधी अपील पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में 21 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था।वह 3 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में हैं और तिहाड़ जेल में हैं
https://twitter.com/ANI/status/1178606452094562304
न्यायमूर्ति सुरेश कैत ने चिदंबरम द्वारा दाखिल याचिका पर सुनवाई पूरी की और पूर्व वित्त मंत्री की जमानत संबंधी अपील पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। याचिका में चिदंबरम ने खुद को जमानत न देने के निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी थी।
(ANI)
पंडित रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय की पूरक परीक्षा की तिथि बढ़ी
छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी विश्वविद्यालय की पूरक परीक्षा जो 30 सितंबर से चालू होने वाली थी वो आगामी आदेश तक स्थगित की जारही है इस आशय का पत्र आज विश्वविद्यालय प्रशाशन ने जारी किया
रायपुर। रायपुर जिले के नगरीय निकाय चुनाव के लिए गुरुवार को वार्डों का आरक्षण तय किया गया. इसकी शुरुआत रायपुर नगर निगम से हुई, जिसमें सबसे पहले एसटी-एसटी वर्ग के लिए आरक्षित 12 सीटों और फिर ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित 18 सीटों का लॉटरी के जरिए निर्धारण किया गया.
GST काउंसिल की बैठक से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कुछ बड़े ऐलान किए. केंद्रीय मंत्री ने कंपनी और कारोबारियों को राहत देते हुए कॉरपोरेट टैक्स घटाने की बात कही. केंद्र सरकार के इस ऐलान के साथ ही शेयर बाजार के सेंसेक्स में 1800 अंकों की तेजी देखने को मिली तो निफ्टी 500 अंक तक मजबूत हुआ.
- दोपहर 12 बजे सेंसेक्स 1790 की बढ़त के साथ 37,885 के स्तर पर आ गया. इसी तरह निफ्टी 515 अंक चढ़कर 11 हजार 220 के स्तर को टच कर लिया. इस दौरान सेंसेक्स के सभी शेयर बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे. सबसे अधिक बढ़त मारुति के शेयर में रही. मारुति के शेयर में 10 फीसदी से अधिक बढ़त दर्ज की गई.
चिन्मयानंद को 14 दिनों के लिए भेजा गया जेल
शाहजहांपुर यौन शोषण केस में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद को गिरफ्तार कर लिया गया है. अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. यूपी की स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) ने चिन्मयानंद को शाहजहांपुर से ही गिरफ्तार किया. इसके बाद शाहजहांपुर की जिला अदालत में चिन्मयानंद का मेडिकल टेस्ट करवाया गया. यहां से उन्हें स्थानीय अदालत में ले जाकर पेश किया गया. अदालत ने स्वामी चिन्मयानंद को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
रायपुर। राज्य सरकार ने आईएफएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है. सरकार ने चार आईएफएस अधिकारियों का तबादला किया है. छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ, नवा रायपुर के उप महाप्रबंधक रोहितदास तारम को सुकमा वनमण्डलाधिकारी, पंकज कुमार कमल वनमण्डलाधिकारी अनुसंधान विस्तार बिलासपुर से वनमण्डलाधिकारी सामान्य वनमण्डल सरगुजा, अरविंद पीएम वनमण्डलाधिकारी सामान्य वनमण्डल सरगुजा से वनमण्डलाधिकारी सामान्य वनमण्डल कोरिया और मनीष कश्यप वनमण्डलाधिकारी सामान्य वनमण्डल कोरिया से वनमण्डलाधिकारी अनुसंधान विस्तार बिलासपुर किया गया है.
रायपुर/ अग्रसेन महाविद्यालय, पुरानी बस्ती, में आज सिंगल यूज प्लास्टिक पर व्याख्यान आयोजित हुआ. व्याख्यान के मुख्य वक्ता टॉपर्स एजुकेशन सोसाईटी के सचिव नागेन्द्र रहे. उन्होने महाविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुआ कहा कि वर्तमान समय में हम शार्टकट के चलते सुविधाभोगी होते जा रहे हैं. चाहे कोई भी काम हो उसे आसान और सुविधाजनक बनाने का हमारा प्रथम प्रयास होता है. किन्तु हम यह नहीं समझ पाते की जाने-अनजाने ऐसे प्रयासों से हम अपना ही नुकसान कर रहे हैं. ठीक वैसे ही जैसे कि हम बाजार जाते समय घर से कपड़े का थैला ले जाना स्वयं के लिए असुविधाजनक समझते हैं और इसके बदले बाजार से खरीदारी में प्लास्टिक थैले के रूप में अपने ही जीवन के लिए जहर खरीद लेते है. आज जरूरत है अपने जीवन में प्लास्टिक रुपी जहर को इंकार करने की. उन्होंने कहा कि हमें इसकी शुरुआत सबसे पहले अपने ही जीवन से करनी चाहिए. व्याख्यान में महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. वी. के अग्रवाल ने कहा कि हम समाज के पढ़े-लिखे नागरिक कहलाते हैं, तो यह हमारा प्रथम कर्तव्य है कि हम न केवल प्लास्टिक का उपयोग करना बंद करें. बल्कि समाज को भी इस विषय में जागरूक करें, ताकि समाज का बड़ा हिस्सा प्लास्टिक रुपी भयावाह बीमारी से बच सके. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ युलेन्द्र कुमार राजपूत ने आभार प्रदर्शन करते हुए कहा कि हमें ऐसे अभियानों को भाषण और चंद कार्यक्रमों तक ही सीमित नहीं रखना चाहिए. बल्कि स्वयं इससे जुड़ना चाहिए. क्योकि हम अगर स्वयं को इसका हिस्सा नहीं बनायेंगे तो समाज को कैसे जागरूक करेंगे? उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुये कहा कि ऐसे अभियानों को सोशल मीडिया की सहायता से प्रचारित और प्रसारित कर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करना चाहिए. महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर प्रो. अमित अग्रवाल ने आमंत्रित वक्ताओं को उनके सारगर्भित सम्बोधन के लिए साधुवाद दिया. कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने सिंगल यूज प्लास्टिक के सन्दर्भ में मुख्य वक्ता से अनेक सवाल-जवाब भी किया. कार्यक्रम का संचालन समाजकार्य विभाग की प्राध्यापक कविता अग्रवाल ने किया. साथ ही पत्रकारिता विभाग के प्रभारी विभास झा व अन्य शिक्षकगण प्रशांत दुबे, चैताली पाण्डेय, बॉबी राजपूत और कनिष्क दुबे आदि कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहें.
ANI सुत्रो के हवाले इंडोनेशिया में पिछले एक घंटे में दो भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 थी. फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
https://twitter.com/ANI/status/1174599985393885189
इंडोनेशिया के मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकीय एजेंसी बीएमकेजी ने जावा भूकंप के प्रभाव के कारण सुनामी से इनकार किया है. हालांकि शुरुआत में भूकंप के झटके की तीव्रता 5.5 बताई गई थी.
बीते 14 सितंबर को भी इंडोनेशिया में भूकंप आया था. देश के कई हिस्सों में जोरदार झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.9 थी. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक इंडोनेशिया में भूकंप के झटके स्थानीय समय शाम सवा चार बजे महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र लाइवुई से 106 किमी दूर जमीन की सतह से 10 किमी गहराई में था.
शारदा चिटफंड केस में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को कोलकाता के पूर्व कमिश्नर राजीव कुमार की लोकेशन मिल गई है. सीबीआई की एक टीम कोलकाता के सीजीओ कॉम्प्लेक्स से लोकेशन की तरफ निकल चुकी है. राजीव कुमार को जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है.
एक टीम लोकेशन की तरफ रवाना हुई है तो दूसरी टीम राजीव कुमार के कोलकाता स्थित 34, पार्क स्ट्रीट आवास पर डटी हुई है. राजीव कुमार की किसी भी वक्त गिरफ्तारी हो सकती है. कुमार से जुड़े पांच ठिकानों पर सीबीआई टीम छापेमारी कर रही है.
26 सितंबर को नई दिल्ली में OnePlus एक बड़ा इवेंट आयोजित करने जा रहा है. इस दौरान कंपनी OnePlus 7T लॉन्च करेगी. ये ग्लोबल इवेंट दिल्ली, न्यू यॉर्क और लंदन में एक साथ आयोजित किया जाएगा. कंपनी ने जो जानकारी शेयर की है उसके मुताबिक इस बार भी 90Hz डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन्स लॉन्च किए जाएंगे.
कंपनी ने कहा है कि OnePlus 7 Pro के साथ OnePlus ने 90Hz का Fluid AMOLED डिस्प्ले दिया और अब एक बार फिर से इसी तरह की डिस्प्ले वाला प्रोडक्ट लॉन्च किया जाएगा जो ‘Fast and Smooth’ होगा.
OnePlus के फाउंडर और CEO Pete Lau ने कहा है, ‘OnePlus हमेशा से दुनिया को बेस्ट टेक्नॉलजी देना चाहता है और इसमें फास्ट और स्मूद एक्सपीरिएंस शामिल है. हम प्रोजक्ट्स शेयर करने के लिए लॉन्च इवेंट आयोजित कर रहे हैं. हम अपने फैन्स को इस दौरान स्पेशल सरप्राइज भी देना चाहते हैं’
कंपनी इस दौरान एक नहीं, बल्कि एक से ज्यादा प्रोडक्ट लॉन्च करेगी. OnePlus TV का टीजर पहले ही जारी किया जा चुका है और कंपनी ने पहले ही कहा था कि इसे भारत में सबसे पहले लॉन्च किया जाएगा.
OnePlus 7T के टॉप वेरिएंट में Qualcomm Snapdragon 855+ प्रोसेसर दिया जाएगा. इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले भी दी जाएगी. OnePlus 7T में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का होगा. दूसरा 12 मेगापिक्सल का जबकि तीसरा कैमरा ऑप्टिक जूम के लिए होगा. इस स्मार्टफोन में 3800mAh की बैटरी दी जा सकती है.
बताया जा रहा है कि OnePlus 7T को दो वेरिएंट के साथ लॉन्च किया जाएगा. एक वेरिएंट में 8GB रैम के साथ 256GB की इंटर्नल स्टोरेज होगी जबकि दूसरे वेरिएंट में 10GB रैम दिया जा सकता है. ये स्मार्टफोन Android 10 बेस्ड Oxygen OS पर चलेगा.
नगर पालिका चुनाव के लिए भी तय हुआ आरक्षण, खरसिया, बेमेतरा, सक्ती सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित
रायपुर नगर निगम में इस बार भी सामान्य वर्ग से होगा महापौर
रायपुर आज 18 सितम्बर को रायपुर के शहीद स्मारक भवन में चल रहे निकायों के आरक्षण में इस बार पुनः रायपुर में महापौर का पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है
वही अन्य निकायों की स्तिथि निम्नानुसार है
कुल नगर निगम - 13
अनुसूचित जाति हेतु आरक्षित - 02 (इनमें से 01 महिला हेतु आरक्षित)
अनुसूचित जनजाति हेतु आरक्षित - 01
अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु आरक्षित - 03 (इनमें से 01 महिला हेतु आरक्षित)
1. भिलाई चरौदा (अनुसूचित जाति)
2. रायगढ़ (अनुसूचित जाति महिला)
3. अंबिकापुर (अनुसूचित जनजाति)
4. धमतरी (अन्य पिछड़ा वर्ग)
5. राजनांदगाँव (अन्य पिछड़ा वर्ग महिला)
6. कोरबा (अन्य पिछड़ा वर्ग)
7. रायपुर (अनारक्षित)
8. जगदलपुर (अनारक्षित महिला)
9. बिलासपुर (अनारक्षित)
10. भिलाई (अनारक्षित)
11. चिरमिरी (अनारक्षित महिला)
12. दुर्ग (अनारक्षित)
13. बिरगांव (अनारक्षित)
आज से ठीक तीन साल पहले आज ही के दिन 18 सितंबर को उरी हमला हुआ था. सुबह अंधेरे मुंह साढ़े पांच बजे आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर के उरी में स्थित भारतीय सेना के ब्रिगेड हेडक्वार्टर पर हमला कर दिया था.
वो 18 सितंबर 2016 की तारीख थी. जम्मू-कश्मीर के उरी कैंप में सुबह के 5.30 बजे जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकवादियों ने भारतीय सेना के ब्रिगेड हेडक्वॉटर्स पर हमला कर दिया. इस हमले में 19 जवान शहीद हो गए और कई जवान घायल हो गए. आतंकवादियों ने 3 मिनट में 17 हैंड ग्रेनेड फेंके. उसके बाद आतंकवादियों के साथ सेना की 6 घंटे तक मुठभेड़ चली और चारों को मौत के घाट उतार दिया गया.
सेवा सप्ताह के अंतर्गत आज रक्तदान शिविर का आयोजन
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एपीएल कार्ड बनाने की प्रक्रिया चल रही हैं। जिसके तहत 17 सिंतबर को फार्म भरने की अंतिम तारिख तय किया गया था। लेकिन फार्म भरने के लिए लोगों की लाईन लंबी होती और तय समय सीमा तक ही आवेदन जमा हो रहे थे।लगातार इस बात की भी मांग उठ रही थी फार्म भरने कि तिथि को बढ़ाया जाए। जिसको ध्यान में रखते हुए सभी कलेक्टरों को आज आदेश जारी किया गया हैं। जिसमें 17 सितंबर की आखिरी तारीख को बढ़ाते हुए 23 सितंबर किया गया हैं।






















