लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |
भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर लगाया गया

भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर लगाया गया

 सेवा सप्ताह के अंतर्गत आज रक्तदान शिविर का आयोजन

रायपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पूरे देश में 14 सितम्बर से 20 सितम्बर तक सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। 
इसी कड़ी में आज भारतीय जनता पार्टी रायपुर के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल, भाजयुमों के जिलाध्यक्ष राजेश पाण्डेय के नेतृत्व में रायपुर के मरीन ड्रइव में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। नरेन्द्र मोदी जी के 69वें जन्मदिन पर कम से कम 69 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य लेकर शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में राह से गुजर रहे एवं आसपास उपस्थित लोगों ने स्वयं की प्रेरणा से रक्तदान किया। शाम 6 बजे तक 50 से अधिक लोग रक्तदान कर चुके थे। लोग मोदी जी के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए रक्तदान शिविर में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे थे। रायपुर भाजयुमो के अध्यक्ष राजेश पाण्डेय, अमित मैसरी, भाजपा के उपाध्यक्ष सत्यम दुवा ने भी रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया। 
रक्तदान शिविर में रायपुर के सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल , पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, सच्चिदानंद उपासने, केदारनाथ गुप्ता, सुभाष तिवारी, अशोक पाण्डेय, मोहन एंटी, ओंकार बैस, बजरंग खंडेलवाल, जयंती पटेल, मुकेश शर्मा, अकबर अली, शैलन्द्री परगनिहा सचिन मेघानी, जितेन्द्र गोलछा, शंभू गुप्ता, सुरेन्द्र पाटनी, मनिषा चंद्राकर, विजय व्यास, डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी, पवन अग्रवाल, रवि कुमार, आरीफ निजामी, पवन अग्रवाल, नवीन जैन, सुमित शर्मा, उपेन्द्र त्रिवेदी, विभोर शुक्ला, विशेष शाह, चंदू तांडी, सोनू जैन आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ए पी एल राशन कार्ड बनाने की तारीख बढ़ी अब 23 सितंबर तक बन सकेंगे।

ए पी एल राशन कार्ड बनाने की तारीख बढ़ी अब 23 सितंबर तक बन सकेंगे।

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में एपीएल कार्ड बनाने की प्रक्रिया चल रही हैं। जिसके तहत 17 सिंतबर को फार्म भरने की अंतिम तारिख तय किया गया था। लेकिन फार्म भरने के लिए लोगों की लाईन लंबी होती और तय समय सीमा तक ही आवेदन जमा हो रहे थे।लगातार इस बात की भी मांग उठ रही थी फार्म भरने कि तिथि को बढ़ाया जाए। जिसको ध्यान में रखते हुए सभी कलेक्टरों को आज आदेश जारी किया गया हैं। जिसमें 17 सितंबर की आखिरी तारीख को बढ़ाते हुए 23 सितंबर किया गया हैं।

गरबा आयोजन समिति के पोस्टर का हुआ विमोचन

गरबा आयोजन समिति के पोस्टर का हुआ विमोचन

राजधानी के प्रतिष्टित गरबा लाइव रॉकर्स रास गरबा का पोस्टर विमोचन आज शगुन फार्म्स में धूमधाम से किया गया आयोजक सी ए अमित चिमनानी , ने बताया कि माता ने बुराई का अंत किया था इसलिए नवरात्र महोत्सव को मनाया जाता है ऐसे में सनातन संस्कृति व परम्पराओ के हिसाब से भक्तिमय व सुखद वातावरण में गरबा किया जाएगा साथ ही कॉर्डिनेटर ऋचा ठाकुर ने बताया हर दिन हम एक सामाजिक बुराई को खत्म करने की शपथ लेंगे। गौरतलब है कि 
लाइव रॉकर्स रास  गरबा का आयोजन दिनांक 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक ,शगुन फार्मस में किया जा रहा है, जिस के पोस्टर का विमोचन में   ,IBC24 ,नई दुनिया  खबर चालीसा,  गोल्फ ग्रीन ग , पल्लव हर्बल केयर , स्ट्रीट रेडियो पार्टनर ,सुरक्षित भव फाउंडेशन एवं सहयोगी संस्था में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत महिला विंग", भारत विकास परिषद संकल्प शाखा छत्तीसगढ़, सिंधी पंचायत युवा विंग, जयहिंद मंच, हर संभव फाउंडेशन ,प्रयास एक कोशिश ,बुजुर्गों की चौपाल अन्य कई  संस्थाओ  के पदाधिकारियों की उपस्थिति में लाइव रॉकर्स रास  गरबा का पोस्टर विमोचन किया गया पोस्टर विमोचन मे आयोजन समिति प्रमुखश्री श्याम चावला, पल्लवी मनु देव गौड़ा
, महेश दरयानी ,राजू भाई तरवानी, श्री रमेश मिर्घानी, श्री संतोष लोहाना ,डॉ अजय सहाय विनोद छेतीजा ,प्रशांत पांडे, अनिल मोटवानी ,भावना कुकरेजा , राजेन्द्र पारख ,संदीप धुपड्ड ,, जया गड़वाल, पुष्प लता त्रिपाठी  गिरीश लहेजा,मोहन होतवानी एवं लाइव रॉकर्स पूरी टीम माजूद रही  अथितियो ने भी  मंच से विचार रखें।
आयोजन को लेकर ये प्रमुख निर्णय लिए गए।
1.गरबा में हर दिन की अलग थीम होगी।
2.आयोजन में सभी का स्वागत लाल टीके से किया जाएगा।
3.रोज़ अलग अलग केटेगरी के 50 पुरूस्कार बाटे जाएँगे।
4.अपने साथ अपने बुजुर्गों को लेके आने वालों का सम्मान किया जाएगा।
5.5 दिनों में 5 बुराईयो के खिलाफ मुहिम छेड़ी जाएगी।
पोस्टर विमोचन के दौरान सभी मे जोश दिखाई पड़ा व सभी मे आयोजन के लिए लिए गए निर्णयों पर उत्साह जताया।
 
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी

 आज दिनांक 14/09/2019 को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के जन्म दिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने हेतु कार्यक्रम के क्रिन्यावयन के लिए प्रदेश के सेवा सप्ताह कार्यक्रम के संयोजक गिरधर गुप्ता  के नेतृत्व में बैठक का आयोजन हुआ ं जिसमें केन्द्र से आये सभी कार्यक्रमों को 14 से 20 सितंबर तक पूरे प्रदेश में जिला व मंडल स्तरीय मनाने का संकल्प किया गया । कार्यक्रमों का संचालन हेतु संभागीय स्तर पर प्रभारी बनाा गया है । जिसमें रायपुर संभाग छगन मुंदड़ा, दुर्ग संभाग शंकर लाल अग्रवाल, बिलासपुर संभाग लोकेश कावड़िया, बस्तर संभाग डाॅ. जे.पी. शर्मा  व सरगुजा संभाग शंभु गुप्ता एवं सोशल मीडिया का कार्य दीपक म्हस्के देखेंगे । समिति के द्वारा केन्द्र से आये सभी कार्यक्रम स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण हेतु एक बार उपयोग वाले प्लास्टिक (डिस्पोजल) का उपयोग नहीं करने का संकल्प,जल सरछन, हास्पिटल में मरीजों को फल वितरण, चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा मेडिकल कैम्प, ब्लड डोनेशन कैम्प, वृक्षारोपण के कार्यक्रम का क्रिन्यावयन सभी जिला स्तरीय व मंडल स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे ।

अग्रसेन महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर व्याख्यान  14 सितंबर को

अग्रसेन महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर व्याख्यान 14 सितंबर को

 रायपुर.अग्रसेन महाविद्यालय द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर दिनांक 14 सितंबर 2019 को सुबह 10:00 बजे महाविद्यालय परिसर में व्याख्यान का आयोजन किया जायेगा. व्याख्यान का विषय “वर्तमान परिदृश्य में हिंदी भाषा की प्रासंगिकता” है. महाविद्यालय के प्राचार्य    डॉ युलेन्द्र कुमार राजपूत ने बताया कि व्याख्यान कार्यक्रम के अतिथि वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार शशांक शर्मा एवं गुजरा के  सरपंच व सामाजिक कार्यकर्त्ता संजय शर्मा (कबीर) उपस्थित रहेंगे. साथ ही महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों द्वारा सबंधित विषय पर विचार-विमर्श किया जायेगा. 

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के पूरक परीक्षा की समय सारणी जारी।

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के पूरक परीक्षा की समय सारणी जारी।

 छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े विश्वविद्यालय पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के द्वारा आज स्नातक स्तर के पूरक परीक्षाओं के समय सारणी जारी कर दी गई है इसके तहत 30 सितंबर 2019 से 13 अक्टूबर  2019 तक तीनों पालियो में परीक्षाएं संचालित होंगी पूरक परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को सबसे पहले ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा जो 13 सितंबर से प्रारंभ हो रहा है। विस्तृत टाइम टेबल विश्विद्यालय के वेबसाइट से देखा जा सकता है।

पूरे शहर में गणपति विसर्जन की धूम आज से

पूरे शहर में गणपति विसर्जन की धूम आज से

 रायपुर। अनंतचतुर्दशी के दिन गणपति जी की विदाई चालू हो गयी।आज घरों में विराजमान गणेश जी के विसर्जन हेतु प्रशासन द्वारा जगह जगह पर अस्थायी विसर्जन कुंड बनाये गए है।तथा लोगो से अपील भी किया जा रहा है कि वे गणेश जी का विसर्जन उसी कुंड में करे।