BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
छत्तीसगढ़ में कोरोना ने पकड़ी रफ़्तार, आज 31 मरीज मिले, इस जिले में सबसे ज्यादा मामलों की पुष्टि

छत्तीसगढ़ में कोरोना ने पकड़ी रफ़्तार, आज 31 मरीज मिले, इस जिले में सबसे ज्यादा मामलों की पुष्टि

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामले ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है, प्रदेश में आज 31 नए मरीजों की पहचान हुई है, जिसमें सबसे ज्यादा रायगढ़ से 14, रायपुर से 10, बलौदाबाजार से 2, बालोद, धमतरी, जांजगीर सुख्जपुर और बस्तर से 1 -1 मामले सामने  सामने आए है. वहीं शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है.

यहां नहीं मनेगा नए साल का जश्न...सरकार ने किया ऐलान, इस वजह से लिया फैसला

यहां नहीं मनेगा नए साल का जश्न...सरकार ने किया ऐलान, इस वजह से लिया फैसला

 पाकिस्तान: पाकिस्तान में सरकार ने नए साल से जश्न पर रोक लगा दी है। पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवार-उल-हक काकड़ ने जश्न पर रोक लगाते हुए ऐलान किया कि गाजा के लोगों के प्रति एकजुटता जताने के लिए देश में नए साल के जश्न पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया गया है।

काकड़ ने कहा, “सरकार फलस्तीन की गंभीर चिंताजनक स्थिति को ध्यान में रखते हुए और हमारे फलस्तीनी भाइयों एवं बहनों के साथ एकजुटता दिखाने के मकसद से नए साल का जश्न मनाने के लिए आयोजित होने वाले हर तरह के आयोजन पर सख्त प्रतिबंध लगाती है।

उन्होंने कहा कि पूरा पाकिस्तान और मुस्लिम जगत गाजा एवं वेस्ट बैंक में निर्दोष बच्चों एवं निहत्थे फलस्तीनियों के नरसंहार से बेहद दुखी है। पाकिस्तान ने फलस्तीन को दो सहायता पैकेज भेजे हैं और तीसरा पैकेज तैयार किया जा रहा है।

BREAKING : छत्तीसगढ़ में कोरोना से एक की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

BREAKING : छत्तीसगढ़ में कोरोना से एक की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

 दुर्ग : छत्तीसगढ़ में कोरोना से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है, बताया जा रहा है कि, मृतक बुजुर्ग भिलाई के कैंप वन का रहने वाला हैं। कोरोना से मौत की खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है, वहीं स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर हैं।

आपको बता दें कल 12 नये कोरोना मामलों की पुष्टि हुई हैं। जिसमें दुर्ग में सबसे ज्यादा 6 मरीज मिले हैं। वहीं रायपुर में 1, रायगढ़ में दो, जांजगीर में 1, बस्तर में 1 और राजनांदगांव में 1 कोरोना के मरीज मिले हैं।प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। दुर्ग में सबसे ज्यादा 13 कोरोना के एक्टिव केस हैं, वहीं रायपुर में 7 और बस्तर में 3 कोरोना के अभी एक्टिव केस हैं

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में मिले 12 कोरोना केस...जानें कितनी हैं एक्टिव मरीजों की संख्या?

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में मिले 12 कोरोना केस...जानें कितनी हैं एक्टिव मरीजों की संख्या?

 रायपुर। कोरोना के 12 नए मरीज छत्तीसगढ़ में फिर मिले है। अब एक्टिव केस की संख्या 31 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 28 दिसंबर की स्थिति में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 0.28 प्रतिशत है। कल प्रदेश भर में 4255 सैंपलों की जांच में 12 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश के 06 जिलों से कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में आज कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया।

28 दिसंबर को दुर्ग से 6, रायगढ़ से 2, राजनांदगांव, जांजगीर एवं बस्तर से 01-01 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है।

Image

छत्‍तीसगढ़ में कोविड के पांच नए मरीज मिले, अब एक्टिव केस की संख्‍या 14...इस जिले में सबसे ज्‍यादा संक्रमित

छत्‍तीसगढ़ में कोविड के पांच नए मरीज मिले, अब एक्टिव केस की संख्‍या 14...इस जिले में सबसे ज्‍यादा संक्रमित

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना विस्फोटक होता जा रहा है। कोरोना के रोज नए मरीज मिलने से प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ में कोरोना के 5 नए मामले सामने आए हैं । दुर्ग में 4 और रायपुर में 1 कोविड पॉजिटिव मरीज मिले है। बता दें स्वास्थ्य विभाग द्वारा 2,196 लोगों की जांच की गई थी। वर्तमान में प्रदेश में 14 एक्टिव केस हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिर्पोट के मुताबिक प्रदेश में कोरोना संक्रमण की पॉजिटिविटी दर 0.23% है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी हेल्थ सेंटर में कोविड की जांच शुरू करने के आदेश दिए गएं है। प्रदेश में कोरोना से निपटने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ओर से जिले के सभी कलेक्टर और CMHO को भी सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। कोविड-19 का नया वैरिएंट शरीर की इम्युनिटी को भी बेअसर कर रहा है। सीडीसी के अनुसार , जेएन. 1 वैरिएंट अन्य वैरिएंट्स की तुलना में नए लक्षण के साथ नुक्सान पहुंचा सकता है। फिलहाल कोरोना के मरीजों में सबसे अधिक जो लक्षण नजर आ रहे हैं वो हैं बुखार, नाक बहना, गले में खराश, सिरदर्द और हल्के गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल होना।

 

फिर सताने लगा कोरोना का डर! प्रदेश में 9 संक्रमितों की अबतक हुई पहचान

फिर सताने लगा कोरोना का डर! प्रदेश में 9 संक्रमितों की अबतक हुई पहचान

 दुर्ग। देशभर में एक बार फिर कोरोना का खौफ देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश में फिर से नए कोरोना संक्रमित की पहचान हुई है। यह नया मरीज दुर्ग जिले से है। विभागीय चिकित्सकों की देखरेख में मरीज का इलाज शुरू कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ में अब कोरोना के कुल मामले 9 तक जा पहुंचे है।वहीं प्रदेश में लगातार मिल रहे कोरोना मरीजों को लेकर स्वास्थ्य विभाग सचेत हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विभाग के अफसरों को समन्वय बनाते हुए पूरी गंभीरता के साथ कोरोना उन्मूलन के विरुद्ध अभियान चलाने और पीड़ितों के लिए समुचित उपचार के व्यवस्था के निर्देश दिए है।

 

फिर मानवता हुई शर्मसार : जेठ ने बहू को पहले पीटा फिर...पढ़िये दिल दहला देने वाली वारदात

फिर मानवता हुई शर्मसार : जेठ ने बहू को पहले पीटा फिर...पढ़िये दिल दहला देने वाली वारदात

 रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में एक बार फिर मानवता को शर्मशार करने की घटना सामने आई है, जहां रिंगनोद थाना अंतर्गत जावरा तहसील के ढोढर चौकी में एक आरोपी जेठ ने अपने छोटे भाई की पत्नी को पहले लठ से पिटा और उसे जिंदा जला दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला निर्मला के पति प्रकाश ने कुछ समय पहले आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद निर्मला अपने बच्चो के साथ ससुराल में ही रह रही थी, भाई की मौत के बाद से जेठ यह मान रहा था कि बहू की चरित्र खराब होने के कारण ही उसके भाई ने आत्महत्या की थी। शनिवार को चरित्र शंका में उसके जेठ ने पहले निर्मला के साथ मारपीट की व उसके बाद पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस पूरी वारदात के बीच आरोपी जेठ लोहे की राड लेकर रास्ते में खड़ा रहा जिससे कोई उसकी मदद नहीं कर सके। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जावरा सिविल अस्पताल लाया गया, पुलिस ने आरोपी जेठ सुरेश को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

 
 
छत्तीसगढ़ में फिर कोरोना की एंट्री...तीन नए संक्रमितों की हुई पुष्टि, जानिए कहां मिले

छत्तीसगढ़ में फिर कोरोना की एंट्री...तीन नए संक्रमितों की हुई पुष्टि, जानिए कहां मिले

  रायपुर। भारत में एकबार फिर कोरोना अपने पैर पसारने लगा है, कोरोना के नए वेरिएंट से स्वास्थ्य विभाग चिंतित नजर आ रहा है, वहीं छत्तीसगढ़ में भी कोरोना के मामलों में बढ़त देखने को मिल रही है। प्रदेश में तीन नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जिसमे रायपुर से 2 और दुर्ग से एक मरीज की पहचान हुई है। राज्य के अलग-अलग जिलों पर एक्टिव मरीजों की संख्या मिलाकर टोटल 8 संक्रमित मरीज हैं। रायपुर में 4 मरीज तो बिलासपुर में 1 और दुर्ग में 2 और कांकेर में 1 मरीज अभी तक सामने आया हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को सतर्क रहने की अपील लगातार की जा रही हैं।

स्वास्थ्य विभाग कोरोना को लेकर हुआ सतर्क, कलेक्टरों को जारी किया गया दिशा-निर्देश

स्वास्थ्य विभाग कोरोना को लेकर हुआ सतर्क, कलेक्टरों को जारी किया गया दिशा-निर्देश

 रायपुर। देश के कुछ राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय छग शासन ने सभी कलेक्टरों को कोविड के रोकथाम एवं उपचार के एहतियातन इंतजाम के लिए निर्देश जारी किये हैं।

 

अपर मुख्य सचिव रेणु जी पिल्लै के हस्ताक्षर से जारी पत्र के माध्यम से निर्धारित पोर्टल में नियमित रूप से रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा गया है। सभी ज़िलों में व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए मॉक ड्रिल करने, वायरस लोड जानने के लिए जीनोम सीक्वेंस जाँच के निर्देश भी दिए गए हैं।

 
मंत्रिमंडल को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट.. इस दिन शपथ लेंगे प्रदेश के नए मंत्री, 7 विधायक बनेंगे मंत्री

मंत्रिमंडल को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट.. इस दिन शपथ लेंगे प्रदेश के नए मंत्री, 7 विधायक बनेंगे मंत्री

 रायपुर: छत्तीसगढ़ के नए विष्णुदेव सरकार के मंत्रिमंडल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक कल यानी मंगलवार की शाम को साय मंत्रिमंडल के 7 नए मंत्री शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण की तैयारी राजधानी के इनडोर स्टेडियम में शुरू कर दी गई है। हालांकि मंत्रिमंडल में कौन से विधायक शामिल होंगे इसकी जानकारी अभी भी सामने नहीं आ सकी है।

गौरतलब है कि कल से ही छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीत सत्र का आगाज हो रहा है। यही वजह है कि रविवार को पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने नए विधानसभा अध्यक्ष के लिए नामांकन भी दाखिल कर दिया। सीएम साय को भी दिल्ली बुलावा आया था। संभवतः वहां उन्होंने नए मंत्रिमंडल के गठन को लेकर बड़े नेताओं से भी चर्चा की है। सीएम ने बताया था कि उनके मंत्रिमंडल में कौन शामिल होगा यह जल्द ही सबके सामने होगा। वही आज जानकारी मिली है कि मंगलवार को छत्तीसगढ़ के 7 विधायक मंत्रीपद की शपथ लेंगे। इनमें नए विधायकों और पुराने मंत्रियों दोनों को जगह मिलने की बात सीएम साय ने कही थी।

इन्हे मिल सकता है मौक़ा

यह साफ़ हो चुका है कि फिलहाल 7 विधायक ही मंत्री पद की शपथ लेंगे ऐसे में नीचे दिए गए विधायकों को ही मंत्री बनने का मौका मिल सकता है।

छत्तीसगढ़ के संभावित मंत्री और विभाग

रेणुका सिंह: नगरीय प्रशासन
अमर अग्रवाल: जल संसाधन एवं रोजगार
धरमलाल कौशिक: कृषि विभाग
ओपी चौधरी: स्कूल शिक्षा विभाग
बृजमोहन अग्रवाल: सहकारिता, धर्मस्व एवं पर्यटन
राजेश मूणत: लोक निर्माण विभाग
अजय चंद्राकर: उच्च शिक्षा विभाग
केदार कश्यप: ग्रामीण एवं पंचायत विकास
राम विचार नेताम: मानव संसाधन
लता उसेंडी: महिला एवं बाल विकास विभाग
दयालदास बघेल: वन एवं उर्जा विभाग

मुख्यमंत्री के नाम ED ने जारी किया समन...इस मामले में की जाएगी पूछताछ

मुख्यमंत्री के नाम ED ने जारी किया समन...इस मामले में की जाएगी पूछताछ

 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  के नाम ED ने समन जारी किया है। जांच एजेंसी ने सीएम केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया है. दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाले (alleged liquor scam) मामले में केजरीवाल से एक बार फिर पूछताछ की जाएगी. 21 दिसंबर को दिल्ली के सीएम केजरीवाल से पूछताछ की जाएगी. इससे पहले ईडी ने 2 दिसंबर को केजरीवाल को नोटिस भेजा था लेकिन उन्होंने इसे गैर-कानूनी बताया और नोटिस वापस लेने की मांग की।

कुवैत के अमीर के निधन पर भारत में भी शोक, एक दिन के लिए झुका रहेगा तिरंगा....केंद्र सरकार का आदेश

कुवैत के अमीर के निधन पर भारत में भी शोक, एक दिन के लिए झुका रहेगा तिरंगा....केंद्र सरकार का आदेश

  नई दिल्ली: कुवैत के अमीर शेख नवाफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निधन के बाद सरकार ने रविवार को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। अमीर का शनिवार को 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को भेजे एक संदेश में कहा कि 17 दिसंबर को राजकीय शोक के दौरान पूरे भारत में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा।सरकार ने बताया कि कुवैत के अमीर महामहिम शेख नवाफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबा का 16 दिसंबर, 2023 को निधन हो गया। दिवंगत व्यक्ति के सम्मान में, भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि 17 दिसंबर को एक दिन का राजकीय शोक रहेगा। इसमें कहा गया, ‘शोक के दिन, पूरे भारत में उन सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है और उस दिन कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा।’

गौतम अडानी ने खरीदी मशहूर न्यूज एजेंसी...पहले भी खरीद चुके हैं दो मीडिया कंपनियां

गौतम अडानी ने खरीदी मशहूर न्यूज एजेंसी...पहले भी खरीद चुके हैं दो मीडिया कंपनियां

 नई दिल्ली।  अरबपति कारोबारी गौतम अदानी के अदानी समूह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस (IANS) में 50 फ़ीसदी से अधिक हिस्सेदारी ख़रीदने का ऐलान किया है। समाचार एजेंसी ने अदानी इंटरप्राइजेज के हवाले से यह जानकारी दी है। अदानी इंटरप्राइजेज ने बताया, एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड ने आईएएनएस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के इक्विटी शेयरों में 50.50 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली है।

बता दें कि इस समूह ने पिछले साल मार्च में क्विंटिलियन बिज़नेस मीडिया को ख़रीदा था। इसके बाद दिसंबर में इसने जाने माने न्यूज़ चैनल एनडीटीवी में लगभग 65 फ़ीसदी हिस्सेदारी ख़रीद ली थी। एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के अनुसार इस अधिग्रहण समझौते के तहत, IANS के बोर्ड ने 15 दिसंबर 2023 को इस डील से संबंधित शेयरों के ट्रांसफर की मंजूरी दी।

CG CORONA BREAKING : छत्तीसगढ़ के इस जिले में कोरोना ब्लास्ट, राजधानी नहीं इस जिले से मिले सर्वाधिक संक्रमित, एक्टिव मरीज 2500 के पार

CG CORONA BREAKING : छत्तीसगढ़ के इस जिले में कोरोना ब्लास्ट, राजधानी नहीं इस जिले से मिले सर्वाधिक संक्रमित, एक्टिव मरीज 2500 के पार

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामले के बीच आज संक्रमितों की संख्या में कमी देखने को मिल रही है, प्रदेश में आज 71 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है, वहीं 133 लोग स्वस्थ हुए है। सर्वाधिक मरीज बलौदाबाजार से मिले है।

देखें जिलेवार आकड़े 

CG Corona Update : प्रदेशभर से सामने आए 307 नए कोरोना मामलें, 2 की हुई मौत, इन दो मिले से सबसे ज्यादा मरीज

CG Corona Update : प्रदेशभर से सामने आए 307 नए कोरोना मामलें, 2 की हुई मौत, इन दो मिले से सबसे ज्यादा मरीज

 Raipur : CG Corona Update : छत्तीसगढ़ में आज कोरोना संक्रमण के कुल 307 नए मामलों की पुष्टि की गई है। राज्य में आज सर्वाधिक 25 केस रायपुर और बलौदाबाजार जिले से मिले है। वहीं राज्य में आज कुल 259 कोरोना मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। राज्य में आज 2 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 2567 हो चुकी है। आज प्रदेश में 3631 टेस्ट हुए है।

Corona Update 28 April : प्रदेश में आज मिले इतने नए कोरोना संक्रमित, इस जिले से सर्वाधिक मामलें, देखें जिलेवार आंकड़ें

Corona Update 28 April : प्रदेश में आज मिले इतने नए कोरोना संक्रमित, इस जिले से सर्वाधिक मामलें, देखें जिलेवार आंकड़ें

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों ने एक बार फिर से लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश भर में 369 मरीज मिले हैं और एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2521 हो गई है और औसत पॉजिटिविटी दर 7.43 प्रतिशत पहुंच गई है। आज 4967 लोगों की कोरोना जांच हुई जिसमें 369 लोक कोरोना पॉजिटिव मिले। सबसे ज्यादा मरीज धमतरी में मिले हैं। धमतरी में आज 35 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। 3 की कोरोन से मौत हो गई ।


CG Corona Update : छत्तीसगढ़ में आज मिले इतने नए मरीज, 1 की मौत, देखें जिलेवार आंकड़े…

CG Corona Update : छत्तीसगढ़ में आज मिले इतने नए मरीज, 1 की मौत, देखें जिलेवार आंकड़े…

 रायपुर। CG Corona Update : छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 452 मरीज मिले हैं और एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2857 हो गई है और औसत पॉजिटिविटी दर 7.65 प्रतिशत पहुंच गई है। आज 5905 लोगों की कोरोना जांच हुई जिसमें 452 लोक कोरोना पॉजिटिव मिले। सबसे ज्यादा मरीज राजधानी रायपुर में मिले हैं। राजधानी में आज 60 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। एक की कोरोन से मौत हो गई ।

CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में आज कोरोना से एक की मौत, 466 संक्रमित मिले, कहां कितने मरीज मिले, देखें सूची…

CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में आज कोरोना से एक की मौत, 466 संक्रमित मिले, कहां कितने मरीज मिले, देखें सूची…

 रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे. छत्तीसगढ़ में आज 5782 सैम्पलों की जांच हुई, जिसमें 466 लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है. वहीं बलरामपुर जिले में कोरोना से एक मरीज की मौत भी हुई है. प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 3025 हो गई है.

 

छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग राज्य कन्ट्रोल एन्ड कमांड सेंटर की ओर से जारी कोरोना बुलेटिन मुताबिक प्रदेश की पॉजिटिविटी दर अब 8.06 प्रतिशत है. प्रदेश में आज 26 जिले से कोरोना संक्रमित पाए गए. शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है. सबसे ज्यादा रायपुर में 53 मरीज मिले हैं.

इसके अलावा दुर्ग में 45, राजनांदगांव में 38, बालोद में 18, बेमेतरा में 20, कबीरधाम में 10, धमतरी में 12, बलौदाबाजार में 37, महासमुंद में 19, बिलासपुर में 16, सरगुजा में 29, कांकेर में 26, बीजापुर में 13, कोरिया में 28 संक्रमित मिले हैं.

 

देखें सूची –

 
CG Corona Update : छत्तीसगढ़ से आज सामने आए 480 से अधिक नए कोरोना मामलें, इस जिले से मिले सर्वाधिक मामलें, देखें जिलेवार आंकड़ें

CG Corona Update : छत्तीसगढ़ से आज सामने आए 480 से अधिक नए कोरोना मामलें, इस जिले से मिले सर्वाधिक मामलें, देखें जिलेवार आंकड़ें

 रायपुर। CG Corona Update : छत्तीसगढ़ में आज कोरोना संक्रमण के कुल 482 नए मामलों की पुष्टि की गई है। राज्य में आज सर्वाधिक 85 केस रायपुर जिले से मिले है। वहीं राज्य में आज कुल 475 कोरोना मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। राज्य में आज 0  कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3090 हो चुकी है। आज प्रदेश में 5160 टेस्ट हुए है।

CG Corona Update : प्रदेशभर से आज मिले इतने कोरोना मरीज, 1 की हुई मौत, पॉजिटिविटी दर 10.58 प्रतिशत

CG Corona Update : प्रदेशभर से आज मिले इतने कोरोना मरीज, 1 की हुई मौत, पॉजिटिविटी दर 10.58 प्रतिशत

 रायपुर। CG Corona Update : छत्तीसगढ़ में आज कोरोना संक्रमण के कुल 133 नए मामलों की पुष्टि की गई है। राज्य में आज सर्वाधिक 28 केस बलौदाबाजार जिले से मिले है। वहीं राज्य में आज कुल 133 कोरोना मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। राज्य में आज 1 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3083 हो चुकी है। आज प्रदेश में 1211 टेस्ट हुए है।