CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG CRIME NEWS: प्रेमी ने प्रेमिका को पीट-पीटकर मार डाला, और लड़की के परिजनों को सुनाई झूठी कहानी....

CG CRIME NEWS: प्रेमी ने प्रेमिका को पीट-पीटकर मार डाला, और लड़की के परिजनों को सुनाई झूठी कहानी....

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, लिव इन में एक महीने रहने के बाद युवक ने पीट-पीटकर अपनी प्रेमिका को मार डाला। इसके बाद लड़की के परिजनों को बीमारी से मौत होने की कहानी सुना दी। परिजन को उसकी बात पर भरोसा नहीं हुआ तो पुलिस में शिकायत की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट हत्या का राज खुला, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। खास बात यह है कि परिजन दोनों के रिश्तों के लेकर तैयार थे। उनकी एक-दो माह में शादी भी होने वाली थी। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।


पुलिस ने बताया कि बेलगहना चौकी क्षेत्र के ग्राम बिटकुली की में रहने वाला अनिकेत कोल मनेंद्रगढ़ जिले के कठौतिया निवासी सविता कोल से शादी करना चाहता था। एक-दो माह उनकी शादी भी होने वाली थी। अगस्त माह में अनिकेत कठौतिया गांव मेहमानी में गया था। तब वह अपनी प्रेमिका सविता कोल को भगाकर गांव ले आया था। यहां दोनों एक साथ रह रहे थे। 21 सितंबर की रात अनिकेत ने सविता के पिता व परिजनों को सूचना दी कि बीमारी से उसकी मौत हो गई है।


बेटी की मौत की खबर सुनकर 22 सितंबर को परिजन बिटकुली गांव पहुंचे। यहां उन्हें बेटी की बीमारी से मौत पर भरोसा नहीं हुआ। लिहाजा, उन्होंने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने मामले को जांच में लिया और शव का पोस्टमार्टम कराया। करीब एक माह बाद पीएम रिपोर्ट आई। इसमें शरीर में अंदरुनी चोट व सीने में खून जमने से युवती की मौत होने की बात सामने आई। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी अनिकेत के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।


शादी के लिए राजी हो गए थे परिजन
आरोपी अनिकेत का कठौतिया गांव में रिश्तेदारी है। इसके चलते उसका गांव आना-जाना था। इस दौरान युवती से बातचीत शुरू हो गई। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को चाहने लगे। युवक व युवती के परिजन भी उनकी शादी तय करने के लिए राजी हो गए। उन्होंने रिश्ता भी तय कर दिया था। अगस्त में अनिकेत उसे भगाकर अपने साथ ले आया था। तब से दोनों साथ रह रहे थे।


गणेश उत्सव में डीजे में नाचने को लेकर हुआ था विवाद
अनिकेत ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि गांव में गणेश उत्सव चल रहा था। जहां डीजे में नाचने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। दरअसल, अनिकेत ने उसे अपने साथ नाचने के लिए कहा, तब सविता ने मना कर दी। इसके बाद दोनों घर आ गए। फिर अनिकेत ने उसकी पिटाई कर दी। मुक्के के वार से सविता अचानक बेहोश हो गई और उसकी मौत हो गई।

रायपुर पहुंचे सीएम सोरेन, संस्कृति मंत्री भगत ने किया स्वागत........

रायपुर पहुंचे सीएम सोरेन, संस्कृति मंत्री भगत ने किया स्वागत........

रायपुर: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राजधानी रायपुर पहुंचने पर स्वामी विवेकानंद विमानतल पर आत्मीय स्वागत किया गया। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा और छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने उनकी अगुवानी की। उल्लेखनीय है कि झारखंड के मुख्यमंत्री राजधानी रायपुर के सांइस कालेज मैदान में आज से आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव-छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे।

CG BREAKING: इंडियन बैंक के कैशियर से हुई 15 लाख की लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार

CG BREAKING: इंडियन बैंक के कैशियर से हुई 15 लाख की लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग: नगर में गत दिवस सुबह बैंक कर्मी से 15 लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इन आरोपियों से दस लाख नगद सहित,जिंदा कारतूस व देशी कट्टा, मोटरसायकल व स्कूटी बरामद बरामद कर ली है। लूट के मामले में सफलता मिलने के बाद आईजी ने इस टीम में काम करने वाले सभी अधिकारी और पुलिस कर्मियों को 30 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है। इस पूरे मामले की मास्टरमाइंड महिला निकली जो अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। महिला के इशारे पर ही उसके पति ने अन्य साथियों के साथ मिलकर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। महिला के पति का दोस्त उसी बैंक में डेलीवेजेस में काम करता था और उसी ने रकम ले जाने की बात बताई थी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 10 लाख रुपए कैश, दो जिंदा कारतूस, एक कट्टा और मोटरसाइकिल व स्कूटी को बरामद कर लिया है। अभी भी दो आरोपी फरार हैं।

इस मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी बीएन मीणा ने बताया कि 13 अक्टूबर को इंडियन बैंक की कसारीडीह शाखा के हेड क्लर्क राहुल चौहान ने लूट की शिकायत मोहन नगर थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस को उसने बताया कि सुबह 9.45 बजे वह इंडियन बैंक शाखा संतरा बाड़ी से 15 लाख रुपए लेकर अपनी एक्टिवा में रख कर इंडियन बैंक की शाखा कसारीडीह जा रहा था। वह जैसे ही पोलसाय पारा, यादव खराद दुकान के पास पहुंचा एक काले रंग की मोटरसाइकिल में सवार 3 लोग चेहरा ढंके हुए आए और उसके सीने में पिस्टल तान दी। इसके बाद उन्होंने उससे स्कूटी ली और वहां से भाग गए। इसके बाद पुलिस की अलग.अलग टीमों ने 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और उस फुटेज को लोगों को दिखाया तो उन्होंने आरोपियों की पहचान की। इसी के आधार पर जब पुलिस आरोपियों तक पहुंची तो मुख्य आरोपी राजीव रंजन गोस्वामी की पत्नी अनीता गोस्वामी 32 वर्ष और नितिन सिंह राजपूत 25 वर्ष बिहार भाग चुके थे। पुलिस ने मुख्य आरोपी राजीव रंजन सहित सुनील पाण्डेय और आतिश गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो आरोपी अनीता गोस्वामी और नितिन फरार हैं।

इस पूरे मामले में बैंक प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। सबसे बड़ी लापरवाही की उनके द्वारा इतना बड़ा कैश बिना किसी सुरक्षा के एक व्यक्ति के भरोसे स्कूटर से भेजा जाता है। ऐसा काफी समय से होता आ रहा है। इसी का फायदा उठाकर बैंक की कसारीडीह शाखा में डेलीवेज पर काम करने वाले सुनील पाण्डेय ने कैश ले जाने की सूचना राजीव को दी थी। इतना ही नहीं जिस राहुल चौहान के साथ लूट हुई वह पुलिस को यह भी नहीं बता पा रहा था कि उसके साथ 15 लाख की लूट हुई या 20 लाख की। उसके गलत जानकारी देने से पुलिस गुमराह हुई और आरोपियों को भागने का मौका मिला। पुलिस ने राहुल चौहान को भी संदेह के दायरे में रखा थाए लेकिन बाद में वो निर्दोष निकला।


बिहार के आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
इस घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी राजीव रंजन गोस्वामी 36 वर्ष, आतिश गोस्वामी 20 वर्ष, नितिन सिंह राजपूत और अनीता गोस्वामी पत्नी राजीव रंजन गोस्वामी मूलत: गोपलगंज जिला बिहार के रहने वाले और वर्तमान में सेक्टर 7 सड़क नंबर 35 में निवासरत हैं। वहीं सुनील पाण्डेय शंकर नगर दुर्ग का रहने वाला है। कुछ समय राजीव रंजन गोस्वामी जोमैटो में डिलिवरी ब्वाय के पद पर था उसी दौरान इसकी दोस्ती सुनील पाण्डेय से हुई।


पत्नी थी मामले की मास्टर माइंड
इस पूरे मामले की मास्टर माइंड मुख्य आरोपी राजीव रंजन की पत्नी अनीता है। राजीव ने उसे अपने बैंक कर्मी दोस्त के बारे में बताया था। इसके बाद अनीता के कहने पर ही उसने बिहार से अपने रिश्तेदार नितिन सिंह को भिलाई बुलवाया और उसे अपने घर पर ही रखा। इसके बाद अनीता ने बैंक कर्मी दोस्त से रेकी करने को कहा। जैसे ही उन्हें सही टिप मिली उसके पति राजीवए आतिश और नितिन ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। लूट के बाद रुपए का बंटवारा कर 5 लाख रुपए लेकर अनीता नितिन के साथ बिहार भाग गई। शेष 10 लाख रुपए को पुलिस ने जब्त किया।


पहले भी लूट की वारदात को दे चुके हैं अंजाम
इन आरोपियों ने इससे पहले भी दुर्ग बस स्टैंड में गत 9 जुलाई को एक 75 वर्षीय बुजुर्ग के साथ लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। राजनांदगांव निवासी तेजराम साहू ने घटना के दिन इंडियन बैंक की कसारीडीह शाखा से 80 हजार रुपए पेंशन निकाली थी। इसकी जानकारी सुनील पाण्डेय ने राजीव को दी थी। इसके बाद तीनों आरोपी स्कूटी से दुर्ग बस स्टैंड पहुंचे और बुजुर्ग से लूट कर फरार हो गए थे। पकड़े न जाने से इनके हौसले बुलंद हो गए और इन्होंने दूसरी बार फिर लूट की घटना को अंजाम दिया।


आरोपियों को पकडऩे में सीसीटीवी कैमरे का अहम रोल
इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी में विजय स्पोर्टस, मेमसाहब गारमेंट, उजाला भवन,बीआईटी कालेज, डीएवी स्कूल हुडको, बालाजी केटर्स के यहां लगे सीसीटीवी कैमरे से मिले फुटेज से ही पुलिस को आरोपियों का सुराग मिला। इन्हीं कैमरों से आरोपियों के भागने की दिशा, वाहनों के नंबर, पहचान मिली। एएसपी ने कहा कि सभी दुकानों में कैमरे लग जाएंगे तो पुलिस को ऐसे मामलों में मदद मिलेगी।


आईजी ने की 30 हजार रुपए इनाम की घोषणा
लूट के मामले में सफलता मिलने के बाद आईजी ने इस टीम में काम करने वाले सभी अधिकारी और पुलिस कर्मियों को 30 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।

टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के इन 199 टीकाकरण केंद्रों में मौजूद है 37 हजार से अधिक कोवैक्सीन और कोविशील्ड की खुराक, देखे लिस्ट

टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के इन 199 टीकाकरण केंद्रों में मौजूद है 37 हजार से अधिक कोवैक्सीन और कोविशील्ड की खुराक, देखे लिस्ट

रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 199 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 11420 और कोविशिल्ड 26020 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।
just36news आप सभी से अपील करता है की टीका लगवाए और अन्य लोगो को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करे.
देखे सूचि:-
 

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में धीरे धीरे बढ़ने लगे है एक्टिव मरीज, आज मिले कोरोना के इतने मरीज

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में धीरे धीरे बढ़ने लगे है एक्टिव मरीज, आज मिले कोरोना के इतने मरीज

रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 03 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 00 और होम आइसोलेशन से 01 कुल 01 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 30 है। आज तक रायपुर में 158010 मरीजो की पहचान हुई है और 154841 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दें छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 28 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दुर्ग से सर्वाधिक 06 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 12 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 02 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 263 है | आज प्रदेश में 22605 टेस्ट हुए है |

 

मेडिकल कॉलेज में हुआ कोरोना विस्फोट 10 स्टाफ हुए कोरोना पाजिटिव, सभी होम आइसोलेट

मेडिकल कॉलेज में हुआ कोरोना विस्फोट 10 स्टाफ हुए कोरोना पाजिटिव, सभी होम आइसोलेट

जगदलपुर, जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के 10 स्टाफ की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक साथ इतनी संख्या में स्टाफ के कोरोना संक्रमित होने से हड़कंप मच गया। फिलहाल इन सभी को होम आइसोलेट किया गया है। साथ ही ये जिन-जिन के संपर्क में आए थे, उन सभी की हिस्ट्री निकाल कर उनकी भी कोरोना की जांच की जा रही है। कोविड-19 प्रभारी डॉक्टर नवीन दुलानी ने कोरोना पॉजिटिव आने की पुष्टि की है।
बताया जा रहा है सभी माइक्रो विभाग के है जहा पर कोरोना संक्रमित मरीज के आने के बाद सभी स्टाफ भी संक्रमित हो गये।

 

ब्रेकिंग न्यूज़: छत्तीसगढ़ में इस तारीख से होगी धान की खरीदी, मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पर किया ऐलान

ब्रेकिंग न्यूज़: छत्तीसगढ़ में इस तारीख से होगी धान की खरीदी, मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पर किया ऐलान

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऐलान किया कि छत्तीसगढ़ में एक दिसंबर से धान की खरीदी होगी। साथ ही धान खरीदी में देरी के भाजपा के आरोपों पर कहा कि दीवाली में कौन किसान धान बेचेगा। किसानों को पैसों की कमी नहीं आएगी, एक नवंबर को ही न्याय योजना की किश्त उन्हें मिल जाएगी। रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि हिमाचल और यूपी दोनों राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इसके साथ ही उन्हें यूपी की जिम्मेदारी मिलने और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को कोई जिम्मेदारी नहीं दिए जाने पर उन्होंने कहा कि वे छत्तीसगढ़ से बाहर जाते ही नहीं। उन्हें भी जिम्मेदारी मिलनी चाहिए। इसके अलावा आदिवासी नृत्य महोत्सव में भाजपा के सवाल उठाए जाने पर भी उन्होंने पलटवार किया। 

छत्तीसगढ़ी कलाकारों के साथ फिलीस्तीन और श्रीलंका के दल ने किया फ्यूजन डांस

छत्तीसगढ़ी कलाकारों के साथ फिलीस्तीन और श्रीलंका के दल ने किया फ्यूजन डांस

रायपुर, राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भाग लेने रायपुर आए फिलीस्तीन और श्रीलंका के कलाकारों नेे आज रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में छत्तीसगढ़ी गाने के साथ फ्यूजन डांस का वीडियो शूट किया। छत्तीसगढ़ी कलाकारों के साथ इन विदेशी कलाकारों के फ्यूजन डांस में विभिन्न संस्कृति का एक मेल दिखाई देगा। इसी तरह सांस्कृतिक आदान-प्रदान के कई बेहतरीन अवसर 28 अक्टूबर से शुरू हो रहे तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में देश-विदेश के कलाकारों को मिलेंगे। इससे मेहमान कलाकारों को न सिर्फ छत्तीसगढ़ की कला और परम्परा को करीब से जानने का मौका मिलेगा बल्कि यह मंच छत्तीसगढ़िया संस्कृति और परम्परा को ग्लोबल पहचान देगा।  

CG BREAKING: खुदकुशी करने कोर्ट की छत पर चढ़ी महिला, कहा- पारिवारिक परेशानियों से..............

CG BREAKING: खुदकुशी करने कोर्ट की छत पर चढ़ी महिला, कहा- पारिवारिक परेशानियों से..............

छत्तीसगढ़ के कोरबा से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है, बुधवार शाम मानसिक रूप से परेशान होकर एक महिला खुदकुशी करने के लिए डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की छत पर चढ़ गई। महिला का कहना था कि वह पारिवारिक परेशानियों से तंग आ गई है, अब जीना नहीं चाहती। इस बीच उसे बातों में उलझा कर पुलिसकर्मियों ने छत पर पहुंच उसे बचा लिया। महिला को थाने ले जाया गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, एक महिला शाम करीब 3.30 बजे जिला कोर्ट की छत पर चढ़ गई और वहां से कूदने का प्रयास करने लगी। इस बीच किसी की नजर पड़ी तो उसे रोकने का प्रयास शुरू हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मी काफी देर तक उसे समझाते रहे। उसकी शिकायत भी लिखने की बात कही और उससे पूछताछ कर भरोसा दिलाते रहे। तभी महिला छत की दीवार पर खड़ी हो गई और चिल्लाई की जीना नहीं चाहती है।


इस बीच महिला को बातों में उलझा देख दो पुलिसकर्मी छत पर पहुंचे और उसको पीछे की ओर खींच लिया। महिला को सकुशल बचाकर पुलिस उसे थाने ले गई। जहां फिलहाल उससे महिला पुलिसकर्मी पूछताछ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला सुकृता बाई PWD कॉलोनी रामपुर के समीप झोपड़पट्टी की रहने वाली है। उसका कहना है कि वह पारिवारिक परेशानी झेलते झेलते तंग आ गई है। इसलिए उसने खुदकुशी करने का प्रयास किया।

CG CRIME NEWS: बाइक पर बैठने से मना किया तो चाकू से किया हमला, गिरफ्तार

CG CRIME NEWS: बाइक पर बैठने से मना किया तो चाकू से किया हमला, गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, मंगलवार रात जरा से विवाद में एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। इस दौरान बदमाश ने उसके दोस्तों पर भी हमला किया, लेकिन उन्होंने आरोपी को दबोच लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। विवाद सड़क पर खड़ी बाइक पर बैठने को लेकर हुआ था। मरने वाला युवक झारखंड का रहने वाला था। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, तिफरा के कुंदरापारा निवासी ओम प्रकाश यादव ट्रांसपोर्टर है। उसके घर में झारखंड के युवक तबरेज खान और संजू यादव सहित अन्य किराए पर रहते हैं और यहां सैलून दुकान चलाते हैं। ओम प्रकाश मंगलवार रात अपनी पिकअप खड़ी करने के बाद तबरेज खान और संजू के साथ महाराणा प्रताप चौक पर भेल-पूरी खाने आया था। पास में ही उसकी बाइक खड़ी थी। इस बीच एक युवक आकर बाइक पर बैठ गया।

तबरेज ने उसे मना किया तो आरोप है कि युवक भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। इतने में अन्य युवक भी आ गए और बाइक की चाबी छीन ली। संजू, तबरेज ने मना किया तो आरोपियों ने चाकू निकाल लिया और हमला कर दिया। पेट में चाकू लगने से तबरेज गंभीर रूप से घायल हो गया। ओम प्रकाश ने एक हमलावर को पकड़ लिया और चाकू छीन लिया। इस हमले में संजू और ओम प्रकाश भी घायल हो गए हैं।


इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जरहाभाठा मिनी बस्ती निवासी अज्जू उर्फ अजय खांडेकर और चीकू को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, 5-6 अन्य युवकों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उधर, घायल हालत में अस्पताल में भर्ती तबरेज ने उपचार के दौरान देर रात दम तोड़ दिया। उसके परिजनों को सूचना दी गई है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में फिर गांजा तस्करी: 44 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, बस में यात्री बन कर बैठा था आरोपी

छत्तीसगढ़ में फिर गांजा तस्करी: 44 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, बस में यात्री बन कर बैठा था आरोपी

कांकेर: कांकेर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि यात्री बस से गांजा तस्करी की जा रही है, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने थाना प्रभारी शरद दुबे के नेतृत्व में चेक पोस्ट लगाकर जांच शुरू की थी, रात करीब साढ़े 3 बजे कोतवाली थाना के सामने जगदलपुर की ओर से आ रही यात्री बस को रोककर तलाशी ली गई तो 3 बैग में 40 पैकेट में गांजा भरा मिला।


पुलिस ने बस में सवार लोगो से पूछताछ कर आरोपी सलमान अली को हिरासत में लिया, जिसने जगदलपुर बस स्टैंड से एक युवक से पार्सल लेकर दिल्ली ले जाने की बात कही है। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है, जिससे गांजा तस्करी से जुड़े और लोगो के नाम भी सामने आने की संभावना है।

CG NEWS: मवेशी चराने निकले व्यक्ति को हाथी ने कुचला, मौत

CG NEWS: मवेशी चराने निकले व्यक्ति को हाथी ने कुचला, मौत

रायगढ़: जंगल में बैल चराने गए बुजुर्ग को हाथी ने कुचला, जिससे मौके पे ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।धरमजयगढ़ वनपरिक्षेत्र अंतर्गत ओंगना गांव के जंगल की यह घटना है। बताया जा रहा है कि मृतक ग्रामीण जयनाथ एक्का कल शाम अपने कुछ साथियों के साथ मार नामक जंगल में बैल चराने गया हुआ था। परन्तु शाम को जयराम घर नहीं पहुंचा तो वहां के लोगों द्वारा आस पास क्षेत्र में उसकी तलाश की गई। लेकिन कहीं उसका पता नही चला और घने जंगल के अंदर जाकर तलाशने की किसी की हिम्मत नही हुई, क्योंकि हाथी रात में उसी जंगल में मौजूद था। लिहाजा जयराम की तलाश सुबह की गई तो मार जंगल के अंदर जयराम की हाथी द्वारा कुचली हुई लाश मिली।

फाउंडेशन ऑफ एजुकेशनल सोसायटी रायपुर के अध्यक्ष बने अजय तिवारी

फाउंडेशन ऑफ एजुकेशनल सोसायटी रायपुर के अध्यक्ष बने अजय तिवारी

फेडरेशन ऑफ एजुकेशनल सोसाइटीज रायपुर छत्तीसगढ़ की वार्षिक आम सभा का आयोजन 25 अक्टूबर 2021 को दोपहर 3:00 बजे सरस्वती शिक्षा मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छत्तीसगढ़ नगर रायपुर में अयोजित किया गया जिसमें नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्य का नाम निम्नानुसार है


संरक्षक 1. माननीय सत्यनारायण शर्मा जी, वरिष्ठ विधायक रायपुर ग्रामीण 2. श्री बी डी द्रिवेदी, अध्यक्ष श्री अजय तिवारी जी कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुरेश शुक्ला जी उपाध्यक्ष श्री अशोक पटेल जी,श्री आर के तिवारी जी श्रीमती कुसुम त्रिपाठी महासचिव श्री अरविंद शर्मा ,सचिव श्री शरद दुबे, सह सचिव श्रीमती मंजरी बक्शी ,प्रवक्ता एवं आंतरिक अंकेक्षक श्री अशोक दुबे जी, कोषाध्यक्ष श्री वी के मिश्रा जी, कानूनी सलाहकार श्री बी गोपाकुमार, कार्यकारिणी सदस्य गण :- श्रीमती शोभा खंडेलवाल, श्री दिनेश गोयल, श्रीमती शिबा चंढोक ,श्री वी के सिंह ,सिस्टर मारिया, श्री के के द्विवेदी ,श्री सुधीर चौबे, विशिष्ट आमंत्रित :- श्री संजय दुबे , श्रीमती मंजू साहू,श्री अगस्टिन बरनार्ड, श्रीमती रेनू हैगर ,श्रीमती इंद्राणी दुबे ,श्री देवेंद्र श्रीवास्तव ,श्री के के शर्मा ,श्री दीपक पांडे ,श्री दिलीप चोपड़ा एवम श्री कृष्ण गोपाल चक्रधारी, श्री अंकित गौर , श्री लालचंद जैन।

राज्य स्थापना दिवस पर इन 7 पुलिसकर्मियों को मिलेगा छत्तीसगढ़ शौर्य पदक, देखे सूची

राज्य स्थापना दिवस पर इन 7 पुलिसकर्मियों को मिलेगा छत्तीसगढ़ शौर्य पदक, देखे सूची

रायपुर: राज्य स्थापना दिवस के मौके पर एक नवंबर को बस्तर में नक्सल मोर्चे पर तैनात 7 पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। नक्सल मोर्चे पर कामयाबी दिलाने वाले इन जांबाज जवानों को `छत्तीसगढ़ शौर्य पदक` से नवाजा जाएगा। इन 7 जवानों में 2 दंतेवाड़ा में पदस्थ हैं। वहीं 5 जवान नारायणपुर जिले में पदस्थ हैं। इनमें एक सहायक उप निरीक्षक, चार प्रधान आरक्षक और दो आरक्षक शामिल हैं। पुलिस मुख्यालय रायपुर से इस संबंध में आदेश जारी हो गया है।


जिन कर्मियों को सम्मान मिलेगा, उनमे सोमारू कड़ती - सहायक उप निरीक्षक, दंतेवाड़ा, केशर लाल सरोज 228- प्रधान आरक्षक, दंतेवाड़ा, बैसाखू राम सोम 218- प्रधान आरक्षक, नारायणपुर, पुनउ राम दुग्गा 831-प्रधान आरक्षक, नारायणपुर, सकेन्द्र कुमार नेताम 751- प्रधान आरक्षक, नारायणपुर, विवेक सिंह 709 - आरक्षक, नारायणपुर तथा रमेश कुमार अंधारे 714- आरक्षक, नारायणपुर का नाम शामिल है।

RAIPUR CRIME NEWS: शादी का प्रलोभन देकर किया दुष्कर्म व मारपीट, मामला दर्ज

RAIPUR CRIME NEWS: शादी का प्रलोभन देकर किया दुष्कर्म व मारपीट, मामला दर्ज

रायपुर: शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाने व युवती के साथ मारपीट करने की रिपोर्ट पर तेलीबांधा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार व अन्य धाराओं में अपराध कायम कर मामला दर्ज किया गया है।


मिली जानकारी के मुताबिक तेलीबांधा निवासी युवती 19 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि अगस्त से 26 अक्टूबर के मध्य प्रार्थिया के परिचित अर्जुन वर्मा 19 वर्ष पिता नकुल वर्मा ने शादी का झांसा देकर अपने घर रायपुरा ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी उसे बार—बार मिलने बुलाने लगा,नही जाने पर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार व अन्य धाराओं में अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

RAIPUR NEWS: अलग-अलग थाना क्षेत्र में जुआ खेलते 21 गिरफ्तार, नगदी 27 हजार रुपये व ताश की 52 पत्ती जब्त

RAIPUR NEWS: अलग-अलग थाना क्षेत्र में जुआ खेलते 21 गिरफ्तार, नगदी 27 हजार रुपये व ताश की 52 पत्ती जब्त

रायपुर: रायपुर पुलिस ने अलग—अलग थाना क्षेत्र में करीब 2 दर्जन जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई कर उनके कब्जे से 27 हजार 500 रुपये एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है।


मिली जानकारी के मुताबिक 26 अक्टूबर को देर शाम आरंग में गुल्लू बजरंग चौक के पास जुआ खेलने की सुचना पर घेराबंदी कर पुलिस ने नरोत्तम नामदेव व अन्य 5 जुआरियों को पकड़ा है। आरोपियेां के कब्जे व फड से नगदी 23120 रुपये तथा ताश की 52 पत्ती जब्त की है।इसी तरह ग्राम तुलसी मंदिरहसौद में भूपेन्द्र साहू पिता सत्यनारायण साहू 20 वर्ष एवं अन्य 03 को जुआ खेलते पाए जाने पर पकड़ 450 रुपये ज?ब्त की है। तथा वार्ड क्रं.09 नेवरा रायपुर यशवंत डहरिया पिता मेहतरू डहरिया 635 पु8एवं अन्य 01 को जुआ खेलते गिरफ्तार कर नगदी 760 रुपये, बाजार चौक ग्राम बरौदा बलराम जांगड़े पिता मोहन जांगडे एवं अन्य 2 आरोपियों को जुआ खेलते गिरफ्तार कर कब्जे से 52 ताश पत्ती नगदी 1150 रुपये जप्त किया गया,चांपा सोसायटी के पास नेवरा रायपुर निरंजन वर्मा पिता भरतलाल वर्मा अन्य 03 को जुआ खेलते गिरफ्तार कर कब्जे से 52 तास पत्ती नगदी 1800 रू जप्त किया गया । सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कार्रवाई कर जमानतीय मुचलका पर रिहा कर दिया गया है।

CG पुलिस को बड़ी कामयाबी: पुलिस ने किडनैप हुए छात्र को दो घंटे में छुड़ाया, जानिए पूरा मामला

CG पुलिस को बड़ी कामयाबी: पुलिस ने किडनैप हुए छात्र को दो घंटे में छुड़ाया, जानिए पूरा मामला

बिलासपुर: जिले के तखतपुर में नाबालिक बालक के अपहरण का खुलासा बिलासपुर पुलिस को मिली सफलता चंद घंटे में ही मिली पुलिस को सफलता नाबालिक के अपहरण के एवज में मांगी गई थी ?1000000 फिरौती की रकम बिलासपुर पुलिस की तत्परता एवं सक्रियता से चंद घंटे में सभी आरोपी भी हुए गिरफ्तार बहला-फुसलाकर साथियों युवकों ने ही किया था नाबालिक बालक का अपहरण नवमी कक्षा के ट्यूशन के लिए निकले नाबालिक बालक को दुपहिया वाहन में ले जाकर सकरी के आउटर क्षेत्रों में रखकर किया गया था अपहरण एक अपचारी सहित 7 आरोपी गिरफ्तार फिऱौती के लिए पुलिस को गुमराह करने हेतु अलग अलग जगहों का किया था

आरोपियों ने उपयोग फिऱौती के लिए उपयोग किया गया सिम मोबाईल वाहन भी बरामद 2 घण्टो में ही सभी आरोपी 40 किमी की अलग अलग दूरी से गिरफ्तारनाबालिक बालक को अपहरण कर सैदा गाँव के निर्माणाधीन सुनसान मकान में बंधक बनाकर कर रहे थे फिऱौती की इस प्रकार है कि प्रार्थी शशि कांत पांडे पिता दामोदर पांडे निवासी तखतपुर थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके नाबालिग पुत्र हिमालया पांडे उम्र 15 साल का है जो पाठक पारा प्राइवेट कोचिंग क्लास में कक्षा 9वी का कोचिंग करता है जो प्रतिदिन की भांति आज दिनांक 26/10 /2021 को प्रात: 10:00 ट्यूशन के लिए रवाना हुआ था बालक हिमालया पांडे ट्यूशन से प्रतिदिन 11:30 बजे वापस घर लौट आ जाता था जो शाम करीबन 4:00 बजे तक घर वापस नहीं आया इसी दौरान प्रार्थी के मोबाइल नंबर पर एक मोबाइल नंबर अज्ञात व्यक्ति का फोन आया जो प्रार्थी से बोला कि उसका नाबालिग पुत्र उसके कब्जे में है जिसके एवज में अगर वह ?1000000 नहीं देगा तो उक्त व्यक्ति ने प्रार्थी के पुत्र को जान से मार देने की धमकी दिया की प्रार्थी के रिपोर्ट पर धारा 364 क आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

तखतपुर शहर में अपहरण की सूचना मिलते ही प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री दीपक झा ने तत्काल अपने मातहत अधिकारियों अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोहित झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप एवं कोटा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री आशीष अरोरा को दिशा निर्देश देकर अपहृत बालक की सकुशल बरामदगी एवं अपहरण में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु टीम गठित करने का आदेश दिया। वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी कोटा ष्ठस्क्क श्री आशीष अरोरा के नेतृत्व में साइबर सेल एवं तखतपुर पुलिस की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया।गठित टीम में निरीक्षक कलीम खान ,निरीक्षक मोहन भारद्वाज ,उपनिरीक्षक मनोज नायक, उपनिरीक्षक सागर पाठक उपनिरीक्षक प्रसाद सिन्हा आरक्षक तरुण केशरवानी आरक्षक मुकेश वर्मा तदबीर पोर्ते सोनु पाल दीपक यादव जय साहू अभिजीत सनत,सुनील सूर्यवंशी ,किशन राय,दीपक उपाध्यायसुनील पटेल एवम तखतपुर के स्टाफ के साथ संयुक्त रूप से गठित की गई।


गठित टीम में निरीक्षक कलीम खान ,निरीक्षक मोहन भारद्वाज ,उपनिरीक्षक मनोज नायक, उपनिरीक्षक सागर पाठक उपनिरीक्षक प्रसाद सिन्हा आरक्षक तरुण केशरवानी आरक्षक मुकेश वर्मा तदबीर पोर्ते सोनु पाल दीपक यादव जय साहू अभिजीत सनत,सुनील सूर्यवंशी ,किशन राय,दीपक उपाध्यायसुनील पटेल एवम तखतपुर के स्टाफ के साथ संयुक्त रूप से गठित की गई।


गठित टीम को अलग-अलग भागों में विभाजित कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए एक टीम के द्वारा अपहृत बालक के घर से निकलने से लेकर ट्यूशन जाने वाले रास्तों के मध्य पाए जाने वाले 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे की चेकिंग की गई जबकि दूसरे टीम के द्वारा अपहृत बालक के नजदीकी रिश्तेदार एवम दोस्तों के संबंध में जानकारी जुटाई गई ।तखतपुर पुलिस की टीम के निरीक्षक मोहन भारद्वाज के द्वारा लगातार फिरौती के लिए आ रहे कॉल के संबंध में अपहृत बालक के परिवार को साहस देते हुए उनके साथ पूरे समय रहकर उनसे प्राप्त जानकारी को अन्य टीमों को भेजते रहें साइबर सेल की टीम के द्वारा दो अलग अलग टीम बनाकर तकनीकी जानकारी और दूसरी टीम को प्राप्त तकनीकी जानकारी को फील्ड में जाकर उसकी तस्दीक की में लगाया गया था सभी टीम के द्वारा आपस में समन्वय बनाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा के नेतृत्व में लगातार उनसे प्राप्त दिशा निर्देश पर कार्य कर रही थी


मामले की मामले की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा के द्वारा स्वयं तखतपुर पहुच कर कैम्प कर सभी टीमों को समय-समय पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया । इस बीच फिरौती के लिए अलग-अलग स्थानों पर आई कॉल के संबंध में साइबर सेल की तकनीकी और फील्ड के टीम के द्वारा लगाता जानकारी एकत्र की गई आरोपी द्वारा अपनी पहचान छुपाने के लिए अलग-अलग जगह पर इस्तेमाल करते रहे इस बीच साइबर सेल एवं संयुक्त टीम को दो आरोपियों के संबंध में पुख्ता जानकारी मिली जिस के संबंध में तकनीकी जानकारी जुटाई गई और संयुक्त टीम के द्वारा सेमर सेल गांव पहुंचकर दबिश देकर दो आरोपियों मौके पर घेराबंदी कर पकड़ा गया दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ किया गया जिन्होंने अपहृत बालक को सैदा ग्राम के जंगल में एक निर्माणाधीन मकान में रखना बताया एवं अपने अन्य साथियों को भी वहां पर होना बताया।


दोनों आरोपियों की निशानदेही पर संयुक्त टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर दबिश देकर अपरहित बालक को सकुशल बरामद किया गया एवं प्रकरण में शामिल अन्य आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तारी की गई ।प्रकरण में फिरौती की रकम के लिए उपयोग किया गया सिम एवं मोबाइल मोटरसाइकिल एवं चाकू सहित अन्य सामान बरामद किया गया।बिलासपुर पुलिस के द्वारा ऑपरेशन कृष को 2घण्टो में ही 50 किमी की दूरी तय कर सक्रियता एवम ततपरता से मिली सफलता।


किडनैपिंग स्थल पर चारपहिया वाहन न पहुँचने के मद्देनजर बाइक से टीम रवाना की गई। बाइक को भी दूर में छोड़ कर मेड के किनारे किनारे पुलिस कर्मियों द्वारा अपहर्ताओं के समीप पहुँचा गया। और उनकी धरपकड़ की गई। 3 अपहर्ता बच्चे के मूल गांव के ही हैं जिन्हें जानकारी थी कि बच्चे के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी हैं। अपहर्ताओं ने बताया कि रकम मिलने के बाद उनकी कट्टा खरीदने की प्लानिंग थी। जिस युवक ने बच्चे की माँ को फोन किया था उसकी आवाज सुन कर बच्चे की माँ ने भी पहचान लिया था। बच्चे ने बताया कि उसको फोन दिलवाने के बहाने गांव के ही तीन परिचित युवक ले कर गए थे। थोड़ी दूर ले जाने के बाद बाकी 4 युवको ने बच्चे को चाकू दिखा कर धमकाया था।युवक इतने शातिर थे कि उन्होंने पुलिस से बचने के लिए कांफ्रेस काल से फिरौती की मांग की थी। पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी के द्वारा पुरस्कृत करने की गई घोषणा।


गिरफ्तार आरोपियों के नाम
राममंगल यादव पिता दुर्गा यादव 19 वर्ष साकिन ग्राम सेमरसल थान जरहागाँव मुंगेली
सुरेंद्र रजक उर्फ माली पिता स्वर्गीय नर्मदा रजक 23 वर्ष कुदुदंड बिलासपुर
घनश्याम यादव पिता बिसाहू राम यादव 19 वर्ष साकिन वेयरहाउस रोड़ बिलासपुर
जगदीश पटेल पिता अमृत लाल पटेल 21 वर्ष ग्राम सेमरसल जरहा गाँव मुंगेली
कान्हा पिता स्वर्गीय सुरेश शर्मा 24 वर्ष निवासी सरकंडा बिलासपुर
सोमराज पटेल पिता माधुरी लाल पटेल 21 वर्ष सेमरसल जरहा गाँव मुंगेली एवम एक अन्य अपचारी बालक है।

CG CRIME NEWS: एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, गांव में फैली सनसनी

CG CRIME NEWS: एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, गांव में फैली सनसनी

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिला मुख्यालय से लगभग 11 किलोमीटर दूर करमतरा गांव के एक घर के कुएं में बेटा,बेटी और माँ का शव पाया गया और पिता डोमन लाल अपनी बाडी़ में बने शेड में फांसी पर लटका हुआ मिला। सभी की मौत के पीछे की वजह परिवारिक विवाद माना जा रहा है।


राजनांदगांव जिले के लालबाग थाना अंतर्गत ग्राम करमतरा के एक घर में स्थित कुएं में 28 वर्षीया विजया , 2 वर्षीय पीयूष और 3 वर्षीया काव्या साहू का शव मिला वहीं बच्चों के पिता 32 वर्षीय डोमनलाल घर से लगभग 200 मीटर दूर स्थित बाडी़ में शेड में फांसी पर लटका पाया गया। गांव वालों की सूचना पर लालबाग पुलिस फोरेसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंची और सभी पहलुओं पर जांच किया। घटना स्थल पर राजनांदगांव एसपी डी श्रवण भी पहुंचे इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है ।


गांव के एक घर में स्थित कुएं में दो मासूम बच्चों सहित मां के शव का मिलना और पिता का फांसी पर लटकना गांव वासियों के लिए दुखद घटना बनी। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत हो रहा है । बहरहाल पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: आबकारी विभाग के कर्मचारी को विधायक समर्थकों ने पीटा, दो गिरफ्तार

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: आबकारी विभाग के कर्मचारी को विधायक समर्थकों ने पीटा, दो गिरफ्तार

महासमुंद: जिले के आबकारी शाखा में पदस्थ कम्प्यूटर ऑपरेटर से कांग्रेस के पार्षद और एक व्यक्ति ने मारपीट की है। इसके बाद कर्मचारी ने कांग्रेस विधायक और उनके समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं विधायक का कहना है कि उसका इस घटनाक्रम से कोई वास्ता नहीं है।

संसदीय सचिव और महासमुंद विधायक के समर्थकों ने आबकारी विभाग में घुसकर अधिकारियों के सामने कम्प्यूटकर आपरेटर की जमकर कुटाई कर दी। जिससे वह लहूलुहान हो गया। मारपीट मामले में पुलिस ने दो आरोपियों की गिरफ्तारी की है। पीड़ित लीला राम साहू की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दीपक ठाकुर और बबलू हरपाल को हिरासत में लिया है। दोनों आरोपी महासमुंद विधायक विनोद चंद्राकर के समर्थक बताए जा रहे हैं। पीड़ित ने अपनी शिकायत में विधायक पर भी मारपीट का आरोप लगाया था।

पुलिस के मुताबिक 26 वर्षीय लीला राम साहू ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके साथ महासमुंद विधायक विनोद चंद्राकर और समर्थकों ने मारपीट की है। मामले की जांच में पाया गया कि दीपक ठाकुर, बबलू हरपाल और अन्य व्यक्ति आबकारी विभाग के कार्यालय में पहुंचे थे। दफ्तर में ही आरोपियों ने लीला राम साहू के साथ मारपीट की. जिस कारण उसे गंभीर चोटें आई हैं।

हालांकि इस दौरान सहायक आयुक्त आबकारी विजय सेन शर्मा और सहायक जिला आबकारी अधिकारी रविकांत जायसवाल ने बीच बचाव किया। पुलिस ने मारपीट मामले में धारा 294, 325, 506, 353, 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपी बबलू हरपाल और दीपक ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोप है कि महासमुंद विधायक विनोद चंद्राकर ने अपने समर्थकों के साथ आबकारी विभाग में पहुंचकर पूरे स्टाफ के साथ मारपीट की है। आबकारी कार्यालय का दरवाजा बंद कर कर्मचारियों को पीटा है। सहायक आयुक्त आबकारी विजयसेन शर्मा टीएल की बैठक से वापस दफ्तर पहुंचे, तो स्थानीय विधायक द्वारा कर्मचारियों के साथ मारपीट करने की जानकारी मिली। उन्होंने मारपीट के दौरान बीच बचाव किया।

आरोप ये भी है कि बचाव के दौरान चन्द्राकर और उनके समर्थकों ने अधिकारी विजयसेन शर्मा के साथ भी बदसलूकी की। हाथ उठाने का प्रयास किया। मारपीट से ऑपरेटर लीलाधर साहू को आंख पर गंभीर चोट पहुंची है।

टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के इन टीकाकरण केन्द्रों में आज लगाई जाएगी कोविशिल्ड और कोवैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक

टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के इन टीकाकरण केन्द्रों में आज लगाई जाएगी कोविशिल्ड और कोवैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक

रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 199 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 14900 और कोविशिल्ड 32670 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।
just36news आप सभी से अपील करता है की टीका लगवाए और अन्य लोगो को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करे.
देखे सूचि:-
 

छत्तीसगढ पुलिस की बड़ी सफलता: साठ किलो गाँजा समेत तीन को किया गिरफ़्तार

छत्तीसगढ पुलिस की बड़ी सफलता: साठ किलो गाँजा समेत तीन को किया गिरफ़्तार

जशपुर, ज़िले के लावाकेरा पुलिस चेकपोस्ट पर पुलिस ने गाँजा तस्कर गिरोह को पकड़ा है। इस गिरोह में एक महिला समेत तीन लोग शामिल हैं। ये सभी स्कोडा कार में सवार थे जिसमें साठ किलो के लगभग गाँजा बरामद हुआ है।
आपको बता दे तस्करों के रुप में पहचाने गए तीनों के साथ एक किशोरी भी है जिसकी आयु लगभग चौदह साल है। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह तस्करों की रणनीति होती है कि वे महिला बच्चों के साथ महँगी कार में तस्करी करते हैं ताकि प्रथम दृष्टया शक ना हो साथ ही चेकिंग के दौरान वे महिला बच्चों की उपस्थिति को लेकर कई बार प्रतिरोध भी करते हुए बच निकलने की क़वायद कर लेते हैं।
जिन्हें पकड़ा गया है उनमें मोहन लाल, राजन विश्वकर्मा और श्रीमती ज्योति विश्वकर्मा शामिल हैं।
 

मार्चपास्ट के साथ होगा आगाज आदिवासी नृत्य महोत्सव का

मार्चपास्ट के साथ होगा आगाज आदिवासी नृत्य महोत्सव का

रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित होने जा रहे आदिवासी नृत्य महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में है। साइंस कॉलेज मैदान में 8 देशों और 29 राज्यों के कलाकार नृत्य कर जलवा बिखेरेंगे। महोत्सव में गौर सिंग नृत्य आकर्षण का केंद्र रहेगा।
बता दें कि कल यानी 28 अक्टूबर को मार्च पास्ट के साथ भव्य राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव का आगाज होगा। महोत्सव में कलाकार पारंपरिक नृत्य पेश करेंगे। इसके लिए विभाग ने मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया है।


तय कार्यक्रम के अनुसार पहले दिन 16 राज्यों और विदेश की चार टीमें नृत्य प्रस्तुति देंगी। वहीं कुल 8 देशों और 29 राज्यों के कलाकार महोत्सव में हिस्सा ले रहे हैं।
 

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में फटा कोरोना बम, कल के मुकाबले आज चार गुना अधिक मरीजों की हुई पहचान

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में फटा कोरोना बम, कल के मुकाबले आज चार गुना अधिक मरीजों की हुई पहचान

रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 04 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 00 और होम आइसोलेशन से 01 कुल 01 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 28 है। आज तक रायपुर में 158007 मरीजो की पहचान हुई है और 154840 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दें छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 26 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला बस्तर से सर्वाधिक 07 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 10 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 249 है | आज प्रदेश में 23662 टेस्ट हुए है |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : एक ही परिवार के 4 लोगों ने की खुदखुशी, फांसी के फंदे से लटकता मिला पति का शव, बच्चों और पत्नी का शव मिला यहाँ....

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : एक ही परिवार के 4 लोगों ने की खुदखुशी, फांसी के फंदे से लटकता मिला पति का शव, बच्चों और पत्नी का शव मिला यहाँ....

राजनांदगांव | प्रदेश के राजनांदगांव जिले से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि जिले के लालबाग थाना क्षेत्र के करमतरा गांव में एक ही परिवार के 4 लोगों ने आत्महत्या कर ली है | जानकारी के अनुसार पति की फांसी के फंदे पर लटकता शव मिला है, जबकि पत्नी और दो बच्चों की लाश कुएं में मिली है | बताया जा रहा है कि पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था | जिसके बाद पत्नी अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूद गई | उसके बाद पति ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली | घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है | मृतकों की पहचान पति डोमन साहू (31 वर्ष), वेदिका साहू (27 वर्ष), पीयूष साहू (2 वर्ष) और काव्या साहू (4 वर्ष) के रूप में हुई है | घरेलू विवाद के चलते पूरे परिवार ने यह आत्मघाती कदम उठाया है |

एएसपी प्रज्ञा मेश्राम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि करीब आधे घंटे पहले की यह घटना है | उन्होंने बताया कि शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि परिवार का मुखिया शराब का आदि था | घरेलू विवाद के चलते यह घटना घटी है | घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके-ए-वारदात पर पहुंच गई है | पूरे मामले की जांच कर रही है |

 

राजधानी रायपुर के टीकाकरण केंद्रों में भी बनाया जाएगा अब आयुष्मान कार्ड

राजधानी रायपुर के टीकाकरण केंद्रों में भी बनाया जाएगा अब आयुष्मान कार्ड

रायपुर | मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मीरा बघेल ने सीएचसी के जिला प्रबंधक जिले में निर्धारित टीकाकरण केंद्रों में चॉइस सेंटरो के वी.एल.ई.एस. के माध्यम से निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु को पत्र प्रेषित किया है। उन्होंने बताया कि रायपुर जिला में 62 प्रतिशत हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है।