CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ प्रवास में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जायेंगे कवर्धा, जानें पूरी कार्यक्रम

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ प्रवास में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जायेंगे कवर्धा, जानें पूरी कार्यक्रम

रायपुर  | शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य और उनके उत्तराधिकारी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं। उनके कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज की संपूर्ण यात्रा के लिए न्यास ने कलेक्टर और एसपी को जानकारी देकर पायलेट, फॉलो, पी.एस.ओ. और निवास स्थान में फ्रंट गार्ड और रियर गार्ड देने की मांग की है।

न्यास का कहना है कि कबीरधाम यात्रा के मध्य अतिरिक्त और सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करने की जरूरत हैं। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज को राज्य अतिथि’ का दर्जा प्राप्त है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज श्रीरामजन्मभुमि अयोध्या के मुख्य पक्षकार रहे हैं, और श्रीकृष्णजन्मभुमि मथुरा के वर्तमान में चल रहे केस में भी मुख्य पक्षकार है, ऐसी स्थिति में पुज्य स्वामी को कड़े सुरक्षा व्यवस्था में रखना अतिआवश्यक है।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का संचार यात्रा कार्यक्रम :
30 अक्टूबर की शाम 5.15 बजे नई दिल्ली से जबलपुर के लिए प्रस्थान कर 31 अक्टूबर को सुबह 7:15 बजे जबलपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां वे बगलामुखी देवी मंदिर में पूजा के बाद जबलपुर से परमहंसी गंगा आश्रम झोतेश्वर (गोटेगांव) जायेंगे। 11:20 बजे झोतेश्वर परमहंसी गंगा आश्रम शंकराचार्य महाराज का दर्शन पूजन के बाद रात्रि विश्राम परमहंसी गंगा आश्रम में करेंगे।
01 नवंबर को वे परमहंसी गंगा आश्रम से बोड़ला के लिए प्रस्थान कर बोड़ला पहुंचेंगे। यहां वे पंडित मेघानंद शास्त्री के निवास में पादुका पूजन, ओम प्रकाश शर्मा के निवास में पादुका पूजन, बोड़ला से ग्राम-दौजरी के लिए प्रस्थान कर मानिक राम चंद्रवंशी, महेंद्र चंद्रवंशी एवं ग्रामवासियों की तरफ से पादुका पूजन प्रवचन के बाद ग्राम-दौजरी से सोनबरसा के लिए प्रस्थान कर ग्राम सोनबरसा में हरिश कश्यप, नरेंद्र कश्यप, डॉ. देवी चंद कश्यप एवं ग्राम वासियों के पादुका पूजन प्रवचन के बाद ग्राम सुखाताल के लिए प्रस्थान कर ग्राम पादुका पूजन, ग्राम सुखाताल से उसलापुर के लिए प्रस्थान कर पंडित मेघानंद शास्त्री और जगदेव वर्मा के कार्यक्रम धर्मसभा में पादुका पूजन और प्रवचन के बाद आयोजक के निवास में पादुका पूजन कर कवर्धा के श्रीजानकीरमणप्रभु देवालय पहुंचेंगे, यहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।
02 नवंबर को प्रातः पूजन दर्शन-दीक्षा के बाद 10:00 बजे रामजानकी रमण प्रभु देवालय में पत्रकारों से चर्चा करेंगे। कवर्धा में गणेश अग्रवाल (पिंचु अग्रवाल) के नव निर्मित निवास में पादुका पूजन के बाद कवर्धा से ग्राम उसलापुर के लिए प्रस्थान करेंगे। उसलापुर में धर्मसभा, पादुका पूजन और प्रवचन के बाद उसलापुर से ग्राम बिरकोना के लिए प्रस्थान कर बिरकोना में भूतपूर्व विधायक मोतिराम चंद्रवंशी के निवास में पादुका पूजन के बाद ग्राम सलधा के लिए प्रस्थान करेंगे।
03 नवंबर को प्रातः पूजन, दर्शन-दीक्षा के बाद ग्राम सलधा से ग्राम सुरजपुरा के लिए प्रस्थान कर ग्राम सुरजपुरा, जिला कबीरधाम शंकराचार्य आश्रम में प्रवचन के बाद ग्राम सुरजपुरा से थानखम्हरिया के लिए प्रस्थान ओमप्रकाश जोशी के निवास में पादुका पूजन के बाद थानखम्हरिया से ग्राम उलट के लिए प्रस्थान करेंगे। शिव कुमार ठाकुर के निवास में पादुका पूजन के बाद ग्राम उलट से बाज़ारचारभाठा के लिए प्रस्थान करेंगे। बाज़ारचारभाठा में स्व. गिरधर निर्मलकर के निवास में परिजनों से मुलाकात कर चर्चा करेंगे। बाज़ारचारभाठा से प्रस्थान कर ग्राम धमकी पहुंचेंगे और श्रीराजराजेश्वरी मंदिर स्थल का निरीक्षण करेंगे। प्रवचन के बाद ग्राम धमकी से कवर्धा के बाद प्रस्थान श्रीजानकीरमण प्रभुदेवालय कवर्धा आगमन के बाद रात्रि विश्राम करेंगे।
04 नवंबर को प्रातः पूजन, दर्शन-दीक्षा के बाद श्रीजानकी रमणप्रभु देवालय से दुर्गेश देवागंन के निवास में उनके परिजनों से भेंट व चर्चा के बाद ध्वज स्थल निरीक्षण लोहारा नाका पश्चात ग्राम टाटीकसा के लिए प्रस्थान अशोक साहू ग्राम टाटीकसा में पादुका पूजन व ग्रामवासियों द्वारा पादुका पूजन के बाद लोहारा में देवदत्त दुबे के निवास में पादुका पूजन के बाद ग्राम बहेराखार के लिए प्रस्थान करेंगे। श्रीशंकराचार्य महागोसेवालय स्थल का निरीक्षण के बाद दोपाहर 3:30 ग्राम बहेराखार से कवर्धा कोई लिए प्रस्थान करेंगे। जानकी रमण प्रभुदेवालय में शाम 6 बजे दीपदान करवा कर चंद्रप्रकाश उपाध्याय के निवार शंकराभवन्म शांतिदीप कॉलोनी, कवर्धा में पुर्णा रात्रि दीपावली महापूजन करेंगे।
05 नवंबर को श्रीयदुनाथगौशाला कवर्धा में ‘गौपुजन’ कार्यक्रम तुलादान के बाद ग्राम परसवारा के लिए प्रस्थान करेंगे। परसवारा में डॉ. पवन कुमार मिश्रा निवास में पादुका पूजन के बाद परसवारा सें रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। रायपुर आगमन बृजमोहन अग्रवाल पूर्व मंत्री के निवास में पादुका पूजन बृजमोहन अग्रवाल की माता से मुलाकात के बाद विजय तिवारी, एस.बी.आई. कालोनी सुंदर नगर मकान नंबर 17 में पादुका पूजन कर परिजनों से मुलाकात के बाद श्रीशंकराचार्य आश्रम धमतरी रोड आगमन और रात्रि विश्राम करेंगे।
06 नवंबर को प्रात : 7:45 श्रीशंकराचार्य आश्रम से रायपुर विमानतल के लिए प्रस्थान करेंगे। इंडिगो के विमान से वे प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रयागराज आगमन के बाद प्रयागराज से वाराणसी के लिए सड़क मार्ग से प्रस्थान कर वाराणसी श्रीविधामठ हरीशचंद्र घाट वाराणसी आगमन स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होकर रात्रि विश्राम करेंगे।

बड़ा फैसला: स्कूलों में रघुपति राघव और वैष्णव जन का होगा नियमित गायन, जानिये क्या है कारण

बड़ा फैसला: स्कूलों में रघुपति राघव और वैष्णव जन का होगा नियमित गायन, जानिये क्या है कारण

राज्य के बच्चों में राष्ट्रीय एकता व समरसता की भावना को मजबूत करने के लिए शासन ने लिया निर्णय
रायपुर, मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि राज्य के बच्चों को गांधीजी के विचारों से संस्कारित करने के लिए उनके दो प्रिय भजनों `रघुपति राघव राजा राम` और `वैष्णव जन तो तेने कहिए जी..` का नियमित गायन छत्तीसगढ़ के स्कूलों में किया जाएगा।
श्री बघेल ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी और पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व में महात्मा गांधी के मूल्यों की मौजूदगी सबसे बड़ी समानता रही। इन दोनों ही विभूतियों के जीवन को गांधीजी के ही विचारों ने गढ़ा था। इन विभूतियों की स्मृतियों से जुड़ी तारीख 31 अक्टूबर को उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके प्रेरणा-पुरुष महात्मा गांधी के विचारों के माध्यम से से राज्य के बच्चों में सामाजिक एकता और समरसता की भावना को मजबूत किया जाएगा। पूरी दुनिया में बदलते हुए सामाजिक-राजनैतिक परिवेश में गांधी जी के प्रिय भजनों की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। आज आवश्यकता इस बात है कि इन भजनों की मूल भावना को आत्मसात करते हुए उन्हें जीवन में अपनाया जाए। राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द्र भारत का मूल स्वभाव है। राजनीति को सेवा का माध्यम बनाने के लिए हम सब का कर्तव्य है कि अभाव ग्रस्त, पीड़ितों, दीन-दुखियों की पीड़ा को महसूस कर उनकी हर संभव सहायता करें।
 

सभी के सहयोग से राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव ने अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप लिया : भूपेश बघेल

सभी के सहयोग से राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव ने अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप लिया : भूपेश बघेल

रायपुर, मुख्यमंत्री बघेल ने शनिवार को साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के रंगा-रंग समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आदिवासी संस्कृति, आदि दर्शन है। इसको आत्मसात करना होगा। इसको साथ लेकर आगे बढ़ना होगा। इसके बिना हमारा अस्तित्व पूरा नहीं हो सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया है, परन्तु यह आयोजन आप सबके प्यार और सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप ले लिया है। गीत-संगीत, नृत्य, वाद्य और वादन के जरिए एक नया समाज आकार लेता दिखाई पड़ रहा है। यह वह समाज है जो हाशिए पर रहा है। मुख्यमंत्री ने इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के सफल आयोजन के लिए प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से भागीदार रहे सभी लोगों का धन्यवाद और आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व केन्द्रीय मंत्री भक्त चरणदास ने की।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत किसानों के पंजीयन की तिथि को 31 अक्टूबर से बढ़ाकर 10 नवम्बर किए जाने तथा राज्य में एक दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इस आयोजन के जरिए हम सबने जनजातीय समाज की विविधता के दर्शन किए और साथ ही यह भी देखा और महसूस किया कि इनकी विविधता में भी कितनी समानता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इनकी कलाओं में एकरूपता है, क्योंकि यह प्रकृति से प्रेरणा लेते हैं। चाहे छत्तीसगढ़ का आदिवासी हो, या देश दुनिया के किसी कोने का, हमने यह देखा कि फसल कटाई और विवाह के अवसर पर यह उत्सव मनाते हैं और नृत्य करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आयोजन के जरिए हमने सबको जोड़ने की कोशिश की है। लोगों को छत्तीसगढ़ आमंत्रित किया है कि वह छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, पुरातन और समृद्ध संस्कृति, यहां के नैसर्गिक सौन्दर्य और परंपरा के बारे में जाने और उसे समझें। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले छत्तीसगढ़ की पहचान नक्सलगढ़ के रूप में थी, जो अब सुख-शांति के गढ़ के रूप में दिखाई दे रही है। इसका कोई जोड़ नहीं है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति को एक नई पहचान देने की कोशिश हुई है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर ‘पाड़ामुंतोम बस्तर’, ‘ऐतिहासिक जीत को सलाम’, राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2019 पर ‘कॉफी-टेबल बुक’ और ‘हमर संस्कृति, हमर तिहार’ पुस्तकों का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के तहत विवाह संस्कार एवं अन्य पारंपरिक त्यौहार श्रेणी में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता के विजेता नर्तक दलों को पुरस्कार राशि एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। विवाह संस्कार श्रेणी में प्रथम पुरस्कार झारखण्ड के करसा नर्तक दल को, द्वितीय पुरस्कार ओड़िशा के धप नर्तक दल को तथा तृतीय पुरस्कार असम के कारबी तिवा नर्तक दल को मिला। इसी तरह अन्य पारंपरिक त्यौहार में भी झारखण्ड के छाऊ नृत्य दल ने प्रथम, ओडिशा के बाजसल नर्तक को द्वितीय तथा छत्तीसगढ़ के गौरसिंग नर्तक दल तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले नर्तक दलों को क्रमशः 5 लाख, 3 लाख और 2 लाख रूपए की पुरस्कार राशि एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के तहत आयोजित प्रतियोगिता के जूरी के सदस्यों को भी सम्मानित किया।
समारोह में पूर्व केन्द्रीय मंत्री भक्त चरणदास ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक सम्पदा से भरपूर राज्य है। यहां के लोग सहज, सरल और मेहनतकश हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ देश और दुनिया में अपने प्राकृतिक संसाधनों एवं मानव संसाधनों की बदौलत महत्वपूर्ण है। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य में जन-जन के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास और यहां के लोगों की खुशहाली के लिए असंभव कार्यों को भी सरकार ने संभव कर दिखाया है। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और आदिवासी जनजीवन को सहेजने और संवारने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।
कार्यक्रम को संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के आयोजन और इसकी सफलता का पूरा श्रेय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को समर्पित करते हुए कहा कि आप छत्तीसगढ़ का मान, अभिमान और स्वभिमान है। उन्होंने कहा कि कला का उद्देश्य पूर्णता की तलाश है। इस आयोजन में देश-विदेश से भाग लेने आए कलाकारों ने अपनी प्रकृति के माध्यम से प्रेम, सद्भावना और भाईचारे का संदेश दिया है। उन्होंने सभी कलाकारों का आभार जताया। कार्यक्रम के प्रारंभ में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने स्वागत भाषण दिया।
इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, आदिमजाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल, लोकसभा सांसद दीपक बैज, राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलो देवी नेताम और श्रीमती छाया वर्मा, युगाण्डा की हेड ऑफ मिशन मिस ग्रेस अकेलो और नाईजीरिया के इकॉनामिक ट्रेड एवं इंवेस्टमेंट मिनिस्टर युसुफ सदाउके कबीरो, संसदीय सचिवगण और विधायकगण, मुख्य सचिव अमिताभ जैन सहित निगमों मण्डलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
 

रायपुर के इस क्षेत्र में अवैध पटाखों का जखीरा हुआ बरामद, युवक गिरफ्तार...

रायपुर के इस क्षेत्र में अवैध पटाखों का जखीरा हुआ बरामद, युवक गिरफ्तार...

रायपुर, राजधानी के तेलीबांधा क्षेत्र में पुलिस ने अवैध पटाखों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने तेलीबांधा गली नंबर 5 के निवासी अजय तोलानी को गैर लायसेंसी अवैध पटाखों के भंडारण मामले में गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है।
दिवाली के दौरान पटाखों की बिक्री पर लगी रोक का दूसरा पहलू राजधानी के तेलीबांधा इलाके में देखने को आया। यहां पर गली नंबर 5 निवासी अजय तोलानी ने करीब 2.5 लाख रुपए के अवैध और गैर लायसेंसी पटाखों का भंडारण अपने ही घर पर कर रखा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने जब उसके घर में दबिश दी, तो पूरा कमरा पटाखों से भरा पड़ा था। अवैध तरीके से इन पटाखों का भंडारण कर उससे काली कमाई की सोच पर पुलिस ने फिलहाल पानी फेर दिया है। वहीं पूछताछ जारी है।
 

मिठाई दुकानों एवं मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाने-बेचने वालों पर कड़ी नजर, बीते दो दिन में 4700 की चालानी कार्रवाई

मिठाई दुकानों एवं मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाने-बेचने वालों पर कड़ी नजर, बीते दो दिन में 4700 की चालानी कार्रवाई

महासमुंद, दीपावली एवं इससे जुड़े त्यौहार नज़दीक आता देख ज़िले के सभी एसडीएम सतर्क हो गए उन्होंने इसके लिए राजस्व अधिकारियों, नगर पालिका और खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों की एक टीम गठित कर इलाक़े के ज़्यादातर मिठाई,होटल और रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। साफ़-सफ़ाई नही पाए जाने या दूषित खाद्य-पदार्थ पाए जाने वाले प्रतिष्ठानो-दुकानदारों पर चालानी कार्रवाई के अलावा नमूने जाँच के लिए लिए जा रहे है ।
कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने जिले के सभी एसडीएम और खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों को ऐसे प्रतिष्ठानों जहां मिलावटी मिठाईयाॅ एवं अन्य खाद्य पदार्थ बनाए जाते है उनकी जाॅच एवं उन पर सतत निगरानी करने के निर्देश दिए। सावन के बाद अब दीपावली त्यौहार का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में महासमुन्द जिले के मिठाई की दुकानों में मिलावटी मिठाईयाॅ व अन्य खाद्य पदार्थ बिकने के खतरें ज़्यादा बढ़ जाते है। इसी पर अंकुश लगाने लोगों की सेहत को को सर्वोपरि रखते हुए कलेक्टर ने जिले के सभी एसडीएम और खाद्य एवं औषधि अधिकारियों को ऐसे मिलावटी मिठाईयाॅ एवं अन्य खाद्य पदार्थ बनाए जाते है उनकी जाॅच एवं निगरानी करने के निर्देश दिए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन महासमुन्द श्रीमती ज्योति भानु ने बताया कि गठित टीम द्वारा हाल ही में ज़िले के सरायपाली और पिथौरा नगरीय क्षेत्र में स्थित खाद्य पदार्थ ,मिठाई आदि दुकानों पर कार्रवाई की गयी। इनमें सरायपाली,और पिथौरा की 3 इलाक़े की मिठाई आदि दुकानो का निरीक्षण कर 2400 रुपए की चालानी कार्रवाई की गयी ।वही बीते दिन सरायपाली एवं बसना में भी 5 होटल,चाय नाश्ते की दुकानो और मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया गया खाद्य पदार्थ ,मिठाई के नमूने लिए गए और 2300 रुपए की चालानी कार्रवाई की गयी । इस प्रकार सरायपाली,बसना और पिथौरा नगरीय क्षेत्र के कुल 8 रेस्टोरेंट,मिठाई दुकानों का ओचक निरीक्षण कर खाद्य गुणवत्ता,साफ़-सफ़ाई का निरीक्षण कर 4700 रुपए की चालानी कार्रवाई की गयी ।
 

दिवाली को फीकी ना कर दे बारिश: 2 से 4 नवंबर तक प्रदेश में बारिश की संभावना, यहां बरसेंगे बादल...

दिवाली को फीकी ना कर दे बारिश: 2 से 4 नवंबर तक प्रदेश में बारिश की संभावना, यहां बरसेंगे बादल...

रायपुर, छत्तीसगढ़ में फिर से झमाझम बारिश के आसार है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में 2 से 4 नवंबर तक बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। रायपुर, दुर्ग और बस्तर में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। वहीं अभी बदली की वजह से ठंड में बढ़ोतरी नहीं होगी। हालांकि रात के तापमान में काफी गिरावट आई है। वहीं मौसम साफ होने रात में धुंध में बढ़ोतरी हो रही है।
बता दें कि प्रदेश में बीते कुछ दिनों से सुबह-सुबह गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है। शनिवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। जिसके चलते कई जगहों में हल्की बूंदाबादी भी हुई।
 

बड़ी खबर: रायपुर रेलवे स्टेशन में 6 यात्री निकले कोरोना संक्रमित

बड़ी खबर: रायपुर रेलवे स्टेशन में 6 यात्री निकले कोरोना संक्रमित

रायपुर, राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में फिर से कोरोना के केस बढ़ने से रेलवे प्रशासन अलर्ट हो गया है। दस दिन के भीतर नौ हजार से अधिक यात्रियों की कोरोना जांच की जा चुकी है। इनमें से 6 यात्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन यात्रियों को विशेष निगरानी में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद रायपुर रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट पर कोरोना की जांच बढ़ा दी गई है। एक-एक यात्रियों की जांच रिपोर्ट देखी जा रही है। जांच निगेटिव आने पर ही बिना जांच वाले यात्रियों की कोरोना जांच के बाद निगेटिव आने पर ही ट्रेन में सफर करने की अनुमति दी जा रही है। स्टेशन में बनाए गए कोरोना जांच सेंटर में पिछले पांच-छह दिनों से रोजाना एक हजार से अधिक यात्रियों की कोरोना जांच की जा रही है। ताकि, ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से बचाया जा सकेगे। 

एक जिस्म दो जान वाले दो जुड़वा भाई शिवनाथ और शिवराम ने की आत्महत्या, कारण अज्ञात

एक जिस्म दो जान वाले दो जुड़वा भाई शिवनाथ और शिवराम ने की आत्महत्या, कारण अज्ञात

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार के खैन्दा गांव निवासी दो जुड़वा भाई ने आत्महत्या कर ली है। दोनों ने जहर खाकर खुदकुशी की है। दोनों की मौत की खबर से गांव में मातम पसर गया। वहीं आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
20 वर्षीय शिवनाथ और शिवराम दोनों जुड़वा भाई का शरीर जन्म से जुड़ा हुआ है। एक जिस्म और दो जान लेकर दोनों भाई हंसी खुशी जीवन बीता रहे थे। बता दें कि दोनों भाईयों के 2 सिर 4 हाथ और 2 पैर थे। दोनों जुडवा भाईयों को देखने के लिए देश विदेश से लोग पहुंचते थे।
हाल ही में दोनों भाईयों का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें दोनों भाई ने एक स्कूटर खरीदा। फिर अपने सुविधा अनुसार स्कूटर को मोडिफाई कराया। वहीं जब दोनों भाई स्कूटर लेकर मार्केट निकले, तब देखते ही रह गए। इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया था। वहीं अब दोनों की मौत की खबर ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है।
 

टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के इन 161 टीकाकरण केंद्रों में मौजूद है वैक्सीन की 32 हजार से अधिक डोज, देखें सूची

टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के इन 161 टीकाकरण केंद्रों में मौजूद है वैक्सीन की 32 हजार से अधिक डोज, देखें सूची

रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 161 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 8900 और कोविशिल्ड 23340 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।
just36news आप सभी से अपील करता है की टीका लगवाए और अन्य लोगो को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करे.
देखे सूचि:-

 

रायपुर : मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर : मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 31 अक्टूबर को देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री स्वर्गीय सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा है कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में उनकी अग्रणी भूमिका थी। देश के एकीकरण और अखण्ड भारत के निर्माण में उन्होंने अविस्मरणीय योगदान दिया। स्वतंत्र भारत के निर्माण में उनकी भूमिका को कभी नहीं भुलाया जा सकता। 

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को उनकी पुण्य तिथि पर किया नमन

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को उनकी पुण्य तिथि पर किया नमन

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 31 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्रीमती इंदिरा गांधी के भारत के विकास में दिए अतुल्य योगदान को याद करते हुए कहा है कि श्रीमती गांधी ने दूर-दृष्टि और पक्के इरादे के साथ देश को नई दिशा प्रदान की। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में देश का कुशलतापूर्वक नेतृत्व करते हुए अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भारत को प्रतिष्ठापूर्ण स्थान दिलाया। उनके हरित क्रांति कार्यक्रम की सफलता ने देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया। श्रीमती इंदिरा गांधी ने आजीवन गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए प्रयास किया और देश की एकता और अखण्डता की रक्षा के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया।

श्री बघेल ने कहा कि श्रीमती गांधी बचपन से ही देश के स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रहीं। उन्होंने बाल चरखा संघ की स्थापना की और असहयोग आंदोलन के दौरान बच्चों की वानर सेना बनायी। प्रधानमंत्री के रुप में उन्होंने बैंकों के राष्ट्रीयकरण, राजाओं के प्रिवीपर्स की समाप्ति जैसे कठोर निर्णय लिए। बांग्लादेश का उदय, भारत का परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनना उनकी प्रमुख उपलब्धियां थी। उनके कार्यकाल में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की स्थापना हुई और प्रथम उपग्रह आर्यभट्ट अंतरिक्ष में छोड़ा गया। भारत के नवनिर्माण में श्रीमती इंदिरा गांधी का योगदान भुलाया नहीं जा सकता। 

रायपुर: एसपी ने 180 आरक्षकों को किया प्रमोट, देखें सूची...

रायपुर: एसपी ने 180 आरक्षकों को किया प्रमोट, देखें सूची...

रायपुर, रायपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल ने 180 आरक्षकों की प्रमोशन सूची जारी की है। आदेशानुसार सभी को आरक्षक से प्रधान आरक्षक नियुक्त किया गया है।
देखे लिस्ट
 

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में आज प्रदेश भर से मिले सर्वाधिक मरीज, लगातार बढ़ रहे है एक्टिव मरीज

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में आज प्रदेश भर से मिले सर्वाधिक मरीज, लगातार बढ़ रहे है एक्टिव मरीज

रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 08 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 02 और होम आइसोलेशन से 03 कुल 05 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 38 है। आज तक रायपुर में 158026 मरीजो की पहचान हुई है और 154849 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दें छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 35 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 08 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 17 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 317 है | आज प्रदेश में 21003 टेस्ट हुए है |

राहत भरी खबर: कुम्हारी एनएच ओवर ब्रिज का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, कल शाम 4 बजे छोटी गाड़ियों के लिए खुलेगा

राहत भरी खबर: कुम्हारी एनएच ओवर ब्रिज का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, कल शाम 4 बजे छोटी गाड़ियों के लिए खुलेगा

दुर्ग, कलेक्टर ने आज कुम्हारी ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने ओवरब्रिज में आवागमन के लिए छोटी गाड़ियों को कल शाम खोलने का निर्देश दिया। इसमें कार और टू व्हीलर जैसी लाइट व्हीकल गुजर सकेंगे। कलेक्टर ने ओवर ब्रिज के शेष कामों के बारे में समीक्षा भी की। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ने छोटी गाड़ियों के लिए जल्द से जल्द ओवरब्रिज को खोलने के निर्देश पूर्व दौरे में दिए थे। कलेक्टर ने आज अपने दौरे में कहा कि शाम के वक्त ओवरब्रिज में लाइटिंग की पूरी व्यवस्था रहे। इसके अलावा ट्रैफिक मार्शल भी रहे ताकि जनता को किसी तरह की दिक्कत ना आए। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ने एनएच के अधिकारियों को निर्देशित किया था कि दुर्ग और रायपुर के बीच यह बेहद व्यस्ततम मार्ग जल्द से जल्द सुविधाजनक हो पाए, इसके लिए कुम्हारी ट्रैफिक ओवरब्रिज का काम जल्दी से पूरा करना होगा। साथ ही सर्विस रोड की मरम्मत भी करनी होगी। ओवर ब्रिज के साथ ही सर्विस रोड का कार्य भी तेजी से किया गया। इसके चलते कुम्हारी में ट्रैफिक जाम की समस्या में काफी हद तक निजात पाई गई। शाम के समय छोटी गाड़ियों के लिए खुल जाने से ट्रैफिक के दबाव को कम करने में काफी सहायता मिलेगी और आम जनता की सहूलियत बढ़ जाएगी। 

चेम्बर पदाधिकारियों ने राजधानी के बाजारों में पहुँच ग्राहकों को बांटा मास्क,प्रदेश में सामान्य स्थिति बनाए रखने व्यापारियों से कोविड नियमों के पालन करने की अपील

चेम्बर पदाधिकारियों ने राजधानी के बाजारों में पहुँच ग्राहकों को बांटा मास्क,प्रदेश में सामान्य स्थिति बनाए रखने व्यापारियों से कोविड नियमों के पालन करने की अपील

रायपुर, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव,राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि राजधानी में त्यौहारी बाजार गुलजार हो चुका है। इसी परिप्रेक्ष्य में बाजारों में ग्राहकों का स्वागत करने के उद्देश्य से चेम्बर की टीम शनिवार को राजधानी के प्रमुख बाजारों में पहुंची। बाजारों में पहुंचकर चेम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने त्यौहारी सीजन की खरीदारी के साथ ही कोविड नियमों के पालन की अपील ग्राहकों और व्यापारियों दोनों से की। इस दौरान चेम्बर अध्यक्ष अमर परवानी के नेतृत्व में टीम ने ग्राहकों और कारोबारियों दोनों को मास्क वितरण किया। मास्क वितरण का अभियान गोलबाजार, एमजी रोड, मालवीय रोड, सदर बाजार, श्री बंजारी रोड आदि बाजारों में चलाया गया।

चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री पारवानी ने कहा कि बाजारों में खरीदारी करने का बेहतर माहौल है। छत्तीसगढ़ राज्य में कोविड संक्रमण में रोकथाम की स्थिति अन्य राज्यों के मुकाबले बेहतर है, लिहाजा स्थिति सामान्य बनी हुई है। ग्राहकों में भी उत्साह कहीं अधिक है। ग्राहकों और कारोबारी त्यौहारी सीजन में सर्तकता बरत कर जनजागरूकता का संदेश दे सकते हैं। बाजारों में मास्क वितरण का उद्द्ेश्य भी इसी के लिए प्रेरित था, ताकि लोग अपनी जिम्मेदारी समझ सकें।

चेम्बर ने व्यापारिक संघों के पदाधिकारियों को भी त्यौहारी सीजन में व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव लिया। इस दौरान व्यापारियों की ओर से पार्किंग, गश्ती, पुलिस जवानों की मांग को लेकर कई सुझाव मिले। चेम्बर ने इन सुझावों पर यातायात विभाग के आला अधिकारियों से चर्चा करने व्यवस्था में सुधार का भरोसा दिलाया। चेम्बर ने मालवीय रोड के संबंध में कहा कि त्यौहारी सीजन में मालवीय रोड को लेकर आला अधिकारियों से बातचीत जारी है, जिसमें ग्राहकों और कारोबारियों दोनों को परेशानी नहीं होगी। इस संबंध में धनतरेस के पहले व्यवस्था बेहतर कर ली जाएगी।

इस अवसर पर चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष-राजेन्द्र जग्गी, उपाध्यक्ष-हीरा माखीजा, वासु माखीजा,मंत्री-शंकर बजाज, रविभवन व्यापारी संघ के अध्यक्ष एवं चेम्बर मंत्री जय नानवानी, अजय विग, आनंद क्षत्री, श्री बंजारी रोड व्यापारी संघ के सचिव विनोद साहू, सतीश बागड़ी, मनोज बागड़ी, नीरज गुप्ता, गोल बाजार व्यापारी संघ के अध्यक्ष दिनेश साहू, जोगेन्द्र नागवानी, मालवीय रोड व्यापारी संघ के अध्यक्ष तरल मोदी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 

किसानों की दीवाली की खुशियां होंगी दोगुनी, मुख्यमंत्री बघेल करने जा रहे है ये काम

किसानों की दीवाली की खुशियां होंगी दोगुनी, मुख्यमंत्री बघेल करने जा रहे है ये काम

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एक नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के किसान भाईयों के खाते में 1500 करोड़ रूपए की राशि जारी करेंगे। यह राशि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त के रूप में दी जाएगी। दीवाली पर्व के ठीक पहले राज्य के 21 लाख किसानों को 1500 करोड़ रूपए मिलने से उनकी दीवाली की खुशियां दोगुनी हो जाएंगी। एक नवम्बर को कृषकों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत तीसरी किश्त की राशि जारी करने की सभी तैयारियां पूरी हो गई है। इसको मिलाकर राज्य के कृषकों को कुल 4548 करोड़ रूपए की राशि मिल जाएगी।
यहां यह उल्लेखनीय है कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत राज्य में फसल उत्पादकता एवं फसल विविधिकरण को बढ़ावा देने के लिए आदान सहायता राशि दिए जाने का प्रावधान खरीफ वर्ष 2019 से लागू किया गया है। वर्ष 2019 में धान एवं गन्ना के उत्पाद 19 लाख किसानों को 5702 करोड़ 13 लाख रूपए की राशि जारी की गई थी। वर्ष 2020 में धान एवं गन्ना के उत्पादक कृषकों को योजना के तहत चार किश्तों में आदान सहायता राशि प्रदान की जा रही है। धान एवं गन्ना उत्पादक कृषकों को प्रथम किश्त की राशि 1525 करोड़ 97 लाख रूपए का भुगतान 21 मई 2021 को तथा द्वितीय किश्त की राशि 1522 करोड़ 03 लाख रूपए का भुगतान 20 अगस्त 2021 को किया जा चुका है। तीसरी किश्त के रूप में धान उत्पादक कृषकों को 1500 करोड़ रूपए का भुगतान एक नवम्बर 2021 को किया जाएगा।
राजीव गांधी किसान न्याय योजना के जरिए राज्य के किसानों को दी जा रही आदान सहायता के चलते खेती किसानी समृद्ध हुई है। राज्य में खेती-किसानी का रकबा और किसानों की संख्या में वृद्धि हुई है। खेती छोड़ चुके लोगों का भी रूझान खेती की ओर बढ़ा है। इसकों देखते हुए राज्य सरकार द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के दायरे का विस्तार किया गया है। अब इस योजना में खरीफ की समस्त फसलों के साथ-साथ उद्यानिकी फसलों को भी शामिल किया गया हैं। खरीफ फसलों और उद्यानिकी फसलों के उत्पादक कृषकों को भी अब आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। धान के बदले अन्य फसलों की खेती करने वाले किसानों को प्रति एकड़ के मान से 10 हजार रूपए की आदान सहायता तथा वृक्षारोपण करने वाले किसानों को आगामी तीन वर्ष तक प्रति एकड़ के मान से 10 हजार रूपए देने का प्रावधान किया गया है।
 

RAIPUR BREAKING: स्टील ट्रेडर्स में लाखों की चोरी करने वाले वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

RAIPUR BREAKING: स्टील ट्रेडर्स में लाखों की चोरी करने वाले वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर: स्टील ट्रेडर्स एवं डेली निड्स की दुकान का शटर तोड़कर नगदी एवं सामान चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी सहित कुल 1 लाख 8 हजार जब्त किया है।


जानकारी के मुताबिक प्रार्थी बी. बाला कृष्ण ने थाना कबीर नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका ग्राम जरवाय मेन रोड में खुशांष स्टील ट्रेडर्स जहां सीमेंट, ईट, रेती, लोहे का छड एवं साथ में डेली निड्स का दुकान है। प्रार्थी 28 अक्टूबर की रात्रि 9.30 बजे प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर अपने घर वीर सावरकर नगर हीरापुर चला गया था। 29 अक्टूबर को प्रात: 08 बजे प्रार्थी के दुकान में काम करने वाले मनोज साहू ने प्रार्थी को फोन कर बताया कि ऑफिस वाले दुकान का शटर उठा हुआ है। जिस पर प्रार्थी अपने दुकान में जाकर देखा तो ऑफिस एवं डेली निड्स दुकान के दराज में रखें नगदी रकम व ऑफिस का कम्प्यूटर, 01 नग मोबाइल फोन, सी.सी.टी.व्ही. कैमरा का हार्ड डिस्क एवं डेली निड्स का कुछ सामान नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के दुकान के शटर को राड से उठाकर अंदर प्रवेश कर उक्त मशरूका को चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 186/21 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।जीसमें 3 आरोपीयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरी की 01 नग कम्प्यूटर, 01 नग वाईफाई मॉडम एवं नगदी 30,000/- रूपये जुमला कीमती 1,08,000/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त लोहे का राड जप्त किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी भूपेन्द्र सिंह उर्फ भीमा पिता स्व. पुनऊ राम साहू 28 वर्ष निवासी ग्राम जरवाय पानी टंकी के पास थाना कबीर नगर रायपुर। , जीतू राजपूत पिता रामपाल राजपूत 34 साल निवासी ग्राम जरवाय थाना कबीर नगर रायपुर , जितेंद्र साहू पिता गिरधर साहू 27 वर्ष निवासी ग्राम जरवाय थाना कबीर नगर रायपुर।

CG BREAKING: मशहूर कंपनी के नाम से वेब-पेज बनाकर की लाखों की धोखाधड़ी

CG BREAKING: मशहूर कंपनी के नाम से वेब-पेज बनाकर की लाखों की धोखाधड़ी

रायगढ़: जो मामला सामने आया है वह बेहद चौंकाने वाला है। मशहूर मोबाइल कंपनी वनप्लस की फर्जी आईडी वैब पेज के जरिए बड़ी ठगी की गई। जेके रेस्टोरेंट स्टेशन चौक के संचालक अजय खत्री और विजय खत्री ने बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर वनप्लस मोबाइल का सर्विस सेंटर खोलने की योजना बनाई।

मौजूदा दौर में डिजिटलीकरण के साथ सायबर क्राइम के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। धोखाधड़ी करने वालों ने फर्जी बड़ी-बड़ी कंपनियों के जरिए फेसबुक से लेकर वैब पेज में आईडी लगाकर कई लोगों को चूना लगा रहे हैं। इसी कड़ी में रायगढ़ में एक कारोबारी से फर्जी वनप्लस मोबाइल कंपनी के कस्टमर केयर ने सर्विस सेंटर खोलने के नाम पर 15,20291 रुपए संचालक द्वारा बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए गए।

जिसके बाद रुपए जैसे ही उनके बैंक अकाउंट से रूपए ट्रांसफर हुए, कारोबारी द्वारा वनप्लस मोबाइल कंपनी के व्यक्ति को फोन करने पर उनका मोबाइल स्विचऑफ मिला, तब संचालक को लगा कहीं ना कहीं हमारे साथ ठगी हुई है। जिसकी जानकारी अपने बड़े भाई विजय खत्री को दी। दोनों भाइयों द्वारा तत्काल सिटी कोतवाली और चक्रधर नगर टीआई को मोबाइल के जरिए इस मामले की जानकारी दी। जहां तेज तर्रार साइबर सेल के कर्मठ और जुझारू पुलिसकर्मी राजेश पटेल को पूरी मामले की जानकारी दी जिसके बाद 15,20291रुपए में से ₹700000 ही होल्ड किए गए। अभी तक केवल फर्जी कस्टमर केयर के नाम पर फ्रॉड कॉल से ज्यादातर ठगी होती थी। कहीं बैंक से फोन के नाम पर एटीएम पिन मांगकर रकम निकाल ली जाती थी। वहीं फ्राड करने का यह मामला शहर के लिए नया है।

यह है पूरा मामला..
रायगढ़ के कारोबारी ने वैब पेज साइड से नंबर निकाल कर कस्टमर केयर से बात की। वहां से उन्हें एक ईमेल आईडी मिला जिसे कंपनी के किसी अधिकारी का होने का दावा किया गया। इस नंबर से संपर्क कर दोनों कारोबारियों ने जरूरी दस्तावेज भेज दिए। सर्विस सेंटर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए पहले 15200 रुपए जमा कराए गए। बाद लगभग 15 लाख रुपए जमा करने को कहा गया और एक बैंक एकाउंट दिया गया। एचडीएफसी रायगढ़ ब्रांच से राशि को आरटीजीएस के जरिए जमा कराए गए। जब मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया तो वह बंद मिला।संदेह होने पर अजय खत्री ने अपने छोटे भाई विजय को लेकिन बैंक भेजकर राशि ट्रांजेक्शन रुकवाया। जबतक 1520291 रुपए में से 7 लाख रुपए ही होल्ड कर पाए जिसके बाद जांच की गई तो पता चला कि एकाउंट पानीपत का है, जबकि वनप्लस का एकाउंट भोपाल में है। इस सोशल वैब पेज नेटवर्किंग वाले खेल में कई लोग पहले से ही ठगी के शिकार हो गए।

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवम्बर को रहेगा अवकाश, राज्य सरकार ने अंततः आदेश किया जारी

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवम्बर को रहेगा अवकाश, राज्य सरकार ने अंततः आदेश किया जारी

रायपुर | राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवबर को सभी शासकीय संस्थाओ और कार्यालयों में छुट्टी का आदेश जारी हो गया है | राज्य सरकार ने आज इस सम्बन्ध में आदेश जारी किया है|

CG BREAKING: गुड़ाखू फैक्ट्री में हुआ हादसा, तीन श्रमिकों की मौत

CG BREAKING: गुड़ाखू फैक्ट्री में हुआ हादसा, तीन श्रमिकों की मौत

रायपुर: राजधानी रायपुर स्थित शर्मा गुड़ाखू फैक्ट्री में अचानक हादसा हो गया था। इस दुर्घटना में तीन श्रमिकों की मौत हो गई थी। अब फैक्ट्री प्रबंधन ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है। इसके साथ ही परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी भी कंपनी देगी।

गुड़ाखू फैक्ट्री में साफ-सफाई के दौरान हादसा हुआ था। मृतकों में पुरषोत्तम साहू, नेतराम साहू और संतोष उइके का नाम शामिल है। मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने का कंपनी ने ऐलान किया है।

CG CRIME NEWS: नाबालिग को प्रेम जाल में फंसा कर करता रहा दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई ये सजा

CG CRIME NEWS: नाबालिग को प्रेम जाल में फंसा कर करता रहा दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई ये सजा

रायपुर: 15 साल की किशोंरी को प्रेम-पाश में फांसकर रेप करने वाले 20 वर्षीय युवक को कोर्ट ने 20 साल जेल की सजा सुनाई है। मामला बोरी थाना क्षेत्र का है। घटना के समय किशोरी 15 साल की थी। 20 साल के युवक गोपाल सागरवंशी ने किशोरी को अपने प्यार के जाल में फंसाया। उसे शादी करने का झांसा दिया और रेप किया। फिर किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी डरकर चुप रही तो उसका शारीरिक शोषण शुरू कर दिया। इस दौरान उसने किशोरी एक मोबाइल भी गिफ्ट किया। जो लड़की अपने परिवार वालों से छुपा कर रखती थी। परिजनों को युवती की हरकतों से शक हुआ तो उन्होंने एक दिन जब किशोरी युवक से बात कर रही थी तो परिजनों ने उसे पकड़ लिया।

 

पूछताछ में किशोरी ने सारी सच्चाई बताई। किशोरी ने बताया कि गोपाल सागरवंशी ने उसे गांव के खंडहर में बुलाया और बलात्कार किया। इसके बाद किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गोपाल को अप्रैल 2020 में गिरफ्तार कर लिया। विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) नीरू सिंह की अदालत ने 15 साल की लड़की के दुष्कर्मी को 20-20 साल कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने युवक को दो अलग-अलग धाराओं में दोषी माना है। दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी। एक हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। साथ ही पीडि़ता को 1 लाख रुपए की राशि प्रदान किए जाने का भी आदेश दिया है।

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: ड्यूटी में तैनात  ट्रैफिक पुलिस को एक नशेड़ी युवक को रोकना पड़ गया महंगा

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक पुलिस को एक नशेड़ी युवक को रोकना पड़ गया महंगा

बलौदाबाजार: जिले में ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस पर एक युवक ने नशे की हालत में सरेराह गाली गलौज करते हुए डंडे से पीटने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि नशे में धुत नशेड़ी युवक किस तरह से ट्रैफिक पुलिस पर डंडे बरसा रहा है लेकिन ट्रैफिक पुलिस लगातार नशेड़ी को समझने की कोशिश कर रहा है लेकिन नशे में मस्त युवक ट्रैफिक पुलिस गाली-गलौच करते हुए वहां से चला गया। जिसका वीडियो सामने आने के बाद नशेड़ी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दअरसल पूरा मामला उस वक्त का है जब जिला मुख्यालय स्थित अम्बेडकर चौक पर मंजेश सिंह ड्यूटी पर तैनात था और उसी वक्त एक नशेड़ी को रोड पर करने से रोकने के दौरान उस नशेड़ी युवक ने गुस्से में आकर ट्रफिक पुलिस पर ही चढ़ बैठा और हाथ मे रखे डंडे से पिटने लगा।

नशेड़ी युवक ने ट्रफिक पुलिस पर तबतक डंडे बरसते रहा जबतक डंडा टूट नही गया। इस पूरी घटना का वीडियो भी किसी ने बना कर वायरल कर दिया जिसके बाद उस नशेड़ी युवक अनीश खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लेकिन इस पूरी घटना में ट्रैफिक पुलिस मंजेश सिंह की सहनशीलता यह दर्शाता है कि पुलिस विभाग अपने कर्तव्यो से किस प्रकार बंधा हुआ होता है। नशेड़ी युवक उस पर डंडे से मरता रहा लेकिन उसके पलटकर उस पर वार न करते हुए उससे समझाने की कोशिश करते रहा लेकिन युवक नही माना और गाली-गलौच करने लगा।


बलौदाबाजार पुलिस अधीक्षक आई के एलेसेला ने इस पूरे मामले पर ट्रफिक पुलिस की तारीफ कर रिवार्ड देने की बात कही है साथ ही जिले में हो रहे नशे के कारोबार पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश भी दिए है। लेकिन इन सबके बावजूद सवाल तो यह भी है कि जिले में खुलेआम नशे का कारोबार को अबतक पुलिस प्रशासन बंद क्यो नही कर पाई है। क्या कही पुलिस के संरक्षण के चलते जिले में अवैध नशीली दवाइयों और गांजे का कारोबार फलफूल रहा है जिसका खामियाजा ट्रफिक पुलिस मंजेश को भुगतना पड़ गया.... या फिर ऐसा ही मामला आम जनता के साथ हो रहा है जो लोगो के सामने भी नही आ रहा है...... सवाल अब भी है..?

CG NEWS: जंगली जानवर का शिकार करने गया शिकारी खुद बना शिकार, मौत

CG NEWS: जंगली जानवर का शिकार करने गया शिकारी खुद बना शिकार, मौत

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जंगली जानवर का शिकार करने के लिए बिजली तार बिछाते समय शिकारी ग्रामीण युवक करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के साथ ही वन विभाग की टीम इस मामले की जांच कर रही है। घटना कोटा क्षेत्र के सरैहा वन क्षेत्र की है।
कोटा थाना क्षेत्र के सरैहा के जंगल में वन विकास निगम ने पौधे विकसित किए हैं। इस जंगल की देखरेख वन विकास निगम की टीम द्वारा की जाती है। गुरुवार की रात विभाग के कर्मचारी सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान उन्हें जंगल में बिजली तार नजर आया। जांच के दौरान टीम को एक ग्रामीण की लाश पड़ी दिखी। इसे देखकर वनकर्मियों ने पुलिस को सूचना दी।


खबर मिलते ही पुलिस भी रात में जंगल पहुंच गई। पुलिसकर्मियों की मदद से शव को अस्पताल भेजा गया। इस बीच शव की पहचान मानपुर निवासी नागेश्वर जगत के रूप में की गई। थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा ने बताया कि नागेश्वर अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर करंट लगाकर जानवरों का शिकार करता था। इस दौरान वह खुद करेंट की चपेट में आ गया।


जांच व पूछताछ में खुलेगा राज
थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा ने बताया कि नागेश्वर के परिजन के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उनसे जानकारी ली जा रही है कि वह क्यों गया था और उसके साथ कौन-कौन शामिल थे। नागेश्वर के साथ शामिल अन्य लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।


करंट लगने के बाद छोड़कर भाग गए ग्रामीण
पुलिस व वन विभाग की टीम को शक है कि रात में नागेश्वर अन्य साथियों के साथ बिजली तार लगाकर जानवरों की शिकार करने पहुंचा था। इस दौरान उसे करंट लगने के बाद ग्रामीण उसे छोड़कर भाग गए होंगे।


करंट लगाकर करते हैं जंगली सुअर का शिकार
वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, जंगल में जंगली सुअर आते हैं। ग्रामीण इस तरह से पहले भी करंट लगाकर जंगली सुअरों का शिकार कर चुके हैं। वन विभाग की टीम ने शिकार करने वाले दर्जन भर शिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी कर चुकी है। करंट से सुअरों का शिकार करना आसान होता है। बिजली करेंट की चपेट में आकर सुअर मर जाते हैं। फिर शिकारी उसके मांस को बेच देते हैं या फिर खुद खाते हैं।

CG BREAKING: तालाब के पास स्थित मैदान में खुदाई के दौरान मां काली की प्राचीन मूर्ति, दर्शन करने उमड़ी भीड़

CG BREAKING: तालाब के पास स्थित मैदान में खुदाई के दौरान मां काली की प्राचीन मूर्ति, दर्शन करने उमड़ी भीड़

बेमेतरा: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले की पुरानी बस्ती रांका के बनिया तालाब के पास स्थित मैदान में खुदाई के दौरान मां काली की प्राचीन मूर्ति निकली है। गुरुवार को शाम पांच बजे ग्रामीण सदाराम निषाद मैदान में अपने बच्चे के साथ जिमीकंद लगाने के लिए खुदाई कर रहे थे। इस दौरान उनके पुत्र दीपचंद (13) को मां काली की मूर्ति दिखी।


शुरूआत में मुकुट व चेहरा दिखा। इसके बाद ग्रामीणों ने खुदाई की तो मां काली की प्रतिमा एक हाथ में तलवार व दूसरे हाथ में असुर का कटा हुआ सिर लिए दिखाई दी। प्रतिमा के गले में असुरों का कटा सिर का स्वरूप दिख रहा है। इसकी खबर लगते ही देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। रात तक लोग दर्शन करने पहुंचते रहे। फूल, चावल, नारियल, पैसे आदि चढ़ाकर लोग पूजा कर रहे हैं। आसपास गांव कठिया, कुरूद, पेंड्री, झलमला, जौग, तिवरैया, किरीतपुर, जेवरा, मटका, सिमगा, बेमेतरा से बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा आपसी सहयोग से मंदिर निर्माण कर मूर्ति संरक्षित करने की योजना है।


करीब 100 वर्ष है पुरानी
जानकारी मिलने पर पुरातत्व विभाग के उपसंचालक जेआर भगत ने प्रतिमा को देखने गए थे। उन्होंने बताया कि खुदाई में मिली मां काली की मूर्ति देखने पर करीब 100 वर्ष पुरानी लग रही है। जांच के बाद प्रतिमा वास्तविकता कितनी पुरानी है पता चल पाएगा। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव के बाद मूर्ति की जांच करने के लिए विभाग से टीम भेजी जाएगी, ताकि उसके इतिहास के बारे में पता चल सके। इपर मूर्ति को संरक्षित करने की दिशा में काम किया जाएगा।


गांव में 14वीं शताब्दी की मां महामाया की प्रतिमा स्थापित
पुरानी बस्ती रांका में प्राचीन कालीन जमीन से निकली मां महामाया की मूर्ति है। यह 14 वीं शताब्दी की है। ग्रामीण ईश्वर निषाद ने बताया कि छमसी रात में मा महामाया मंदिर का निर्माण किया गया। मंदिर में दो गर्भगृह बनाए गए हैं। एक में भगवान राम-सीता व दूसरे गर्भगृह में शंकर-पार्वती की प्रतिमा स्थापित की गई है। इसके अलावा मंदिर के दीवारों में पत्थरों को तराश कर भगवान हनुमान की प्रतिमा अंकित की गई है।


टेंट लगाकर सुरक्षा व्यवस्था व सेवा में जुटे ग्रामीण
जमीन से निकली मां काली की प्रतिमा की सुरक्षा के लिए स्थानीय लोगों ने टेंट लगा दिया है। प्रतिमा मनमोहक है। चेहरे पर तेज और गुस्से की मुद्रा चित्रित है। दीपावली पर्व पर मां काली की मूर्ति मिलने से स्थानीय लोग इसको गांव की खुशहाली व समृद्धि से जोड़कर देख रहे हैं। इसे शुभ संकेत माना जा रहा है।


कलचुरी वंश से जुड़ा है मा महामाया मंदिर का इतिहास
ग्रामीण चैतराम निषाद बताया कि रांका में आज भी अनेकों स्थानों में खुदाई के दौरान प्राचीन अवशेष मिलते हैं। इनमें प्रतिमा, बर्तन सहित अनेक वस्तुएं शामिल हैं। गांव के बुजुर्ग बताते हैं कि मां महामाया मंदिर का इतिहास कलचुरी वंश से जुड़ा है। बताते हैं कि महामाया मंदिर के किनारे कलचुरी वंश के राजा महाराजा ठहरते थे। यहां विश्राम करने के बाद रतनपुर के लिए बढ़ते थे। मंदिर के आसपास खुदाई के दौरान प्राचीन काल के अवशेष मिलते हैं। रतनपुर में कलचुरी राजवंशों की लहुरी शाखा ने 10 वीं शताब्दी में राज्य स्थापित किया था।

RAIPUR NEWS: जुआ खेलते 13 जुआरी गिरफ्तार, नगदी 7950 रुपये एवं ताश की 52 पत्ती जब्त

RAIPUR NEWS: जुआ खेलते 13 जुआरी गिरफ्तार, नगदी 7950 रुपये एवं ताश की 52 पत्ती जब्त

रायपुर: रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार को देर शाम जुआ खेलने की सुचना पर ग्राम तामासिवनी में रूपये पैसा का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेलने की सुचना मौके पर पहुंच 13 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रुपये एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है।


मिली जानकारी के मुताबिक 29 अक्टूबर को शाम 7.30 बजे पुलिस ने मुखबीर की सुचना पर रेड की कार्रवाई कर गांधी चौक ग्राम तामा सिवनी में 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए जुआरियोंकेे नाम पुछने पर उन्होंने अपना नाम मिलेश निर्मलकर, मंटू बंदे, प्रकाश यादव, संतोष मिरी, दिवाकर साहू, ईश्वर साहू से कुल 3800 रुपये एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है। तथा ग्राम गुल्लू पटेल चौक के पास जुआ खेलते पाए जाने पर 7 जुआरियों को घेराबंदी कर पकड़ा है फड व उनके कब्जे से नगदी 3150 रुपये एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है। पकड़े गए जुआरियों से नाम पुछने पर उन्होंने अपना नाम भुनेश्वर साहू पिता नीलकंठ साहू उम्र 35 साल, देवकिशन पिता जगतू धु्रव उम्र 19 साल, गौतम टंडन पिता लक्ष्मण टंडन उम्र 20 साल, तेमन साहू पिता फ ागूराम साहू उम्र 20, यादराम पटेल पिता भोजराम उम्र 35 वर्ष, रामस्वरूप साहू पिता नीलकंठ साहू उम्र 40 साल, जीवन धीवर पिता सालिक धीवर उम्र 20 साल निवासी ग्राम गुल्लू बताया है। पकड़े गए सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कार्रवाई कर जमानतीय मुचलका पर रिहा कर दिया है।