CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
BREAKING : राजधानी रायपुर में आज कल से कम मिले कोरोना मरीज, लेकिन खतरा अभी टला नही है सावधानी है जरुरी

BREAKING : राजधानी रायपुर में आज कल से कम मिले कोरोना मरीज, लेकिन खतरा अभी टला नही है सावधानी है जरुरी

रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 03 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 02 और होम आइसोलेशन से 03 कुल 05 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 42 है। आज तक रायपुर में 158038 मरीजो की पहचान हुई है और 154857 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दें छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 22 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दंतेवाड़ा से सर्वाधिक 05 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 37 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 300 है | आज प्रदेश में 118881 टेस्ट हुए है |

 

राज्योत्सव समापन पर सीएम बघेल की बड़ी घोषणा, राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के बाद अब मनाया जाएगा ये महोत्सव

राज्योत्सव समापन पर सीएम बघेल की बड़ी घोषणा, राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के बाद अब मनाया जाएगा ये महोत्सव

रायपुर, राज्योत्सव के समापन पर मुख्यमंत्री बघेल ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जैसे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमे आदिवासियों को आमंत्रित किया गया था, वैसे ही प्रदेश के युवाओं, अन्य विधाओं और संस्कृतियों को मौका देने राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य अपने गठन के 21 वर्ष पूरे कर चुका है। इसलिए मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेश के युवाओं के लिए 3 दिवसीय युवा महोत्सव की घोषणा की है। ज्ञातव्य है कि 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। सीएम बघेल ने 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती पर 3 दिवसीय युवा महोत्सव आयोजित करने का ऐलान कर दिया है।
अपने संबोधन में उन्होंने छत्तीसगढ़ी में कहा- छत्तीसगढ़ी संस्कृति कला उत्थान बर विशेष घोषणा करत हंव..आदिवासी संस्कृति के साथ साथ छत्तीसगढ के संस्कृति कला जैसे सुआ ददरिया पंडवानी हवें..ओमन ला मंच देहे बर स्वामी विवेकानंद जयंती पर याने युवा दिवस पर तीन दिवसीय छत्तीसगढ लोक कला महोत्सव के आयोजन होही..ऐमा छत्तीसगढ़ी लोक बोली भाखा मा जो साहित्य रचे गए होही ओहू के संरक्षण होही।`
राज्योत्सव में मुख्यमंत्री बघेल ने अपने उद्बोधन के दौरान ये अहम घोषणा की है। मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ और छत्तीसगढ़ी के प्रति समर्पण के संकल्प को याद करते हुए कहा- `छत्तीसगढ़ बन गे रहिस छत्तीसगढ़िया लगते नई रहिस।`
 

शिक्षा मंत्री ने 15 शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण से किया सम्मानित

शिक्षा मंत्री ने 15 शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण से किया सम्मानित

रायपुर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने सोमवार को रायपुर में सालेम उच्चतर माध्यमिक शाला में आयोजित गौरव अलंकरण सम्मान समारोह में 15 शिक्षकों को सम्मानित किया। इनमें शासकीय प्राथमिक शाला के 12 प्रधान पाठक और सहायक शिक्षकों को शिक्षादूत पुरस्कार और राज्य स्तरीय ज्ञानदीप पुरस्कार से तीन शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिक निगम के महापौर एजाज ढेबर, जिला शिक्षा अधिकारी आर.एन.बंजारा के साथ ही स्कूल शिक्षा विभाग के सहायक संचालक, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, शिक्षकगण और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
स्कूल शिक्षा डॉ.टेकाम ने मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह में सम्मानित सभी शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय एवं सराहनीय कार्यो की प्रशंसा की। उन्होंने इसी प्रकार कार्य करते रहने के लिए शिक्षकों को प्रेरित कर सभी को शुभकामनाएं दी। मंत्री डॉ.टेकाम ने समारोह में ज्ञानदीप पुरस्कार के लिए जिला स्तर पर चयनित रायपुर जिले के तीन शिक्षकों अरूणा तिवारी शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिठिया विकासखंड तिल्दा, पूर्णेश डडसेना शिक्षक एलबी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चंगोराभाठा दक्षिण पूर्व विकासखंड धरसींवा और हरीश दीवान शिक्षक एलबी पूर्व माध्यमिक शाला खमतराई विकासखंड आरंग को शॉल, फल प्रशस्त्रि पत्र एवं सात-सात हजार रूपए की धनराशि प्रदान की।
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम ने शिक्षादूत पुरस्कार के लिए रायपुर जिले के सभी पांचों विकासखंडों से चयनित प्राथमिक स्तर के 12 शिक्षकों को शाल, श्रीफल, प्रशस्त्रि पत्र और 5-5 हजार रूपए की धनराशि प्रदान की। इनमें विकासखंड अभनपुर के सहायक शिक्षक एलबी कुम्भज सिंह कश्यप शासकीय प्राथमिक शाला दीनदयाल नवापारा, यशवंत कुमार साहू शासकीय प्राथमिक शाला कठिया नम्बर-2 और योगेन्द्र कुमार ध्रुव शासकीय प्राथमिक शाला टीला शामिल है। इसी प्रकार विकासखंड तिल्दा की शासकीय प्राथमिक शाला वनभिभौंरी के प्रधानपाठक कमल नारायण वर्मा, शासकीय प्राथमिक शाला खौलीडबरी के सहायक शिक्षक एलबी पीताम्बर दास बंजारे और शासकीय प्राथमिक शाला बोईरझिटी की सहायक शिक्षक एलबी ईश्वरी कश्यप को सम्मानित किया गया। विकासखंड धरसींवा की शासकीय प्राथमिक शाला डोमा की सहायक शिक्षक एलबी पुष्पा शुक्ला, शासकीय प्राथमिक शाला बीरगांव की सहायक शिक्षक एलबी अन्नपूर्णा पाटकर और शासकीय प्राथमिक शाला लालपुर की सहायक शिक्षक एलबी रिंकूरानी मधु को सम्मानित किया गया। विकासखंड आरंग के शासकीय प्राथमिक शाला जरौदा की सहायक शिक्षक एलबी सावित्री सोनकर, शासकीय प्राथमिक शाला तुलसी के सहायक शिक्षक एलबी लोकनाथ साहू और शासकीय प्राथमिक शाला धोंट के सहायक शिक्षक एलबी सुधीर कुमार आचार्य को सम्मानित किया गया।
 

यात्रीगण कृपया ध्यान दे: रखरखाव के चलते परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगीं ये ट्रेनें...

यात्रीगण कृपया ध्यान दे: रखरखाव के चलते परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगीं ये ट्रेनें...

रायपुर। सिकंदराबाद रेल मंडल के अंतर्गत मानिकगढ़-विहिरगांव-वरोरा स्टेशनों के बीच तीसरी रेल लाइन का कार्य के लिए नॉन इंटरलोकिंग का कार्य किया जाएगा। यह कार्य 30 अक्टूबर से 14 नवम्बर किया जायेगा । इसके चलते कुछ गाडियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियों में 3, 6, 10 व 13 नवम्बर को कोरबा से चलने वाली 02647 कोरबा- कोचुवेलि स्पेशल ट्रेन बिलासपुर-रायपुर-बल्हारशाह-विजयवाड़ा-गंगाधर-कोचुवेलि रेल मार्ग के स्थान पर यह गाड़ी परिवर्तित मार्ग बिलासपुर-रायपुर-टिटलागढ़-विजयनगरम-दुव्वाडा- विजयवाड़ा होकर चलेगी।
1, 4, 8 व 11 नवम्बर को कोचुवेलि से चलने वाली 02648 कोचुवेलि- कोरबा स्पेशल ट्रेन कोचुवेलि-गंगाधर-विजयवाड़ा-बल्हारशाह-रायपुर-बिलासपुर रेल मार्ग के स्थान पर यह गाड़ी परिवर्तित मार्ग विजयवाड़ा-दुव्वाडा-विजयनगरम-टिटलागढ़-रायपुर- बिलासपुर होकर चलेगी।
6 नवम्बर को सिकंदराबाद से चलने वाली 07007 सिकंदराबाद-दरभंगा स्पेशल ट्रेन सिकंदराबाद-बल्हारशाह-गोंदिया-रायपुर-बिलासपुर-दरभंगा रेल मार्ग के स्थान पर यह गाड़ी परिवर्तित मार्ग सिकंदराबाद-निजामाबाद-मुदखेड़-पिंपलखुटी-मूरी-नागपुर-गोंदिया होकर चलेगी।
9 नवम्बर को दरभंगा से चलने वाली 07007 दरभंगा-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन दरभंगा-बिलासपुर-रायपुर-गोंदिया-बल्हारशाह-सिकंदराबाद रेल मार्ग के स्थान पर यह गाड़ी परिवर्तित मार्ग गोंदिया-नागपुर-मूरी-पिंपलखुटी-मुदखेड़-निजामाबाद-सिकंदराबाद होकर चलेगी।
देरी से रवाना होने वाली गाडियां:-
9 नवम्बर को यशवंतपुर से चलने वाली 02251 यशवंतपुर-कोरबा स्पेशल ट्रेन एक घंटे देरी से रवाना होगी।
 

CG NEWS: लोग नहीं लगवा रहे थे कोरोना टीका, फिर महिला सरपंच ने किया ये अनोखा काम.......

CG NEWS: लोग नहीं लगवा रहे थे कोरोना टीका, फिर महिला सरपंच ने किया ये अनोखा काम.......

सरकार वैक्सीनेशन के लिए लोगो को जागरूक कर रही है। फिर भी वैक्सीनेशन से दूर भाग रहे है, कुछ लोगों ने पहला टीका लगवाया, लेकिन दूसरी डोज के लिए नहीं पहुंचे। कई तो ऐसे भी हैं, जिन्होंने पहली डोज ही नहीं लगवाई। छत्तीसगढ़ के जांजगीर के पंचायत में भी ऐसा हुआ। इसे देखते हुए सरपंच ने इनामों की बौछार कर दी। कहा, वैक्सीन लगवाओ और इनाम पाओ। असर यह हुआ कि पंचायत के 70 फीसदी लोगों का टीकाकरण हो गया।


दरअसल, बलौदा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुदरी का आश्रित गांव है घुठिया। यहां की आबादी करीब 1500 लोगों की है। इसमें से 900 लोग वैक्सीन लगवाने के पात्र हैं, पर वैक्सीनेशन को लेकर ग्रामीण बच रहे थे। इसको लेकर तमाम प्रचार किया गया, लोगों को जागरूक किया गया। इसके बाद भी वैक्सीनेशन की दर महज 15 फीसदी तक ही पहुंच सकी। इसे देखते हुए सरपंच बबली यादव ने वैक्सीनेशन कराने वालों के लिए इनाम की घोषणा कर दी।


घोषाणा के बाद 600 से ज्यादा लोगों ने लगवाए टीके
इनाम की घोषणा से पहले महज 100 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया था, लेकिन लकी ड्रॉ की घोषणा के बाद अब तक 600 से ज्यादा लोग टीके लगवा चुके हैं। सरपंच बबली यादव कहती हैं कि गांव के लोगों में जागरूकता की कमी है। संक्रमण से ज्यादा उन्हें टीके से डर लग रहा था। कुछ लापरवाह भी बने थे। ऐसे में गांव को कोरोना से सुरक्षित करने के लिए इनाम का ऐलान किया गया। इसका सकारात्मक असर सामने आया है।


इनाम में इंडक्शन से लेकर टी सेट तक, आज रात लकी ड्रॉ
कोरोना का वैक्सीन लगवाने वाले को लक्की ड्रॉ के माध्यम से इंडक्शन चूल्हा, पंखा, कूकर, आयरन, थाली सेट, गिलास सेट, कटोरी सेट, नाश्ता सेट, चाय कप सेट दिया जाएगा। इसके लिए पंफलेट छपवाए गए। इसमें लिखा गया कि 31 अक्टूबर तक कोविड टीका लगवाने के बाद अपनी पर्ची पंचायत भवन में जमा करें। टीका लगवाने वाले को लकी ड्रॉ से उचित इनाम दिया जाएगा। अब इनाम पाने वालों की घोषणा सोमवार रात तक की जाएगी।

CG NEWS: शराब पीने से मना किया तो युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

CG NEWS: शराब पीने से मना किया तो युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

कोरबा: पाली थानांतर्गत ग्राम मादन निवासी एक युवक ने तड़के शराब पीने से मना करने पर अपने कमरे को बंद कर म्यार में फांसी का फंदा बनाकर अपनी जान गंवा दी। पाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए चीरघर भिजवा दिया।


जानकारी के अनुसार पाली थानांतर्गत ग्राम मादन निवासी हरीश कुमार अघरिया उम्र 27 पिता पंचराम रोजी मजदूरी करता था। उसकी शादी हो चुकी थी। यहां तक कि वह कभी कभार काम करने जाया करता था। समय मिलने के बाद वह दिन-रात नशाखोरी में डूबे रहता था। कल देर रात तक उसने नशापान किया था। आज सुबह भी वह नशापान करने निकल रहा था। परिवार के सदस्यों ने मना किया तो तड़के 7 बजे अपना कमरा बंद कर म्यार में फांसी का फंदा बनाकर झूल गया। जानकारी होने पर परिवार के सदस्यों ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे पर झूलते हुए देखे जाने के पश्चात इसकी सूचना पाली पुलिस को दी। पाली पुलिस ने मृतक के पिता पंचराम अघरिया उम्र 48 पिता समारूराम अघरिया के द्वारा सूचना दिए जाने पर मर्ग कायम कर शव को पंचनामा कार्यवाही के उपरांत फंदे से उतरवाकर उसे पीएम के लिए पाली सीएचसी के चीरघर भिजवा दिया।

 

छत्तीसगढ़ के चर्चित जुड़वा भाई की हुई मौत

छत्तीसगढ़ के चर्चित जुड़वा भाई की हुई मौत

बलौदाबाजार: छत्तीसगढ के बलौदाबाजार जिले के खैन्दा गांव निवासी दो जुड़वा भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों की मौत की खबर से गांव में मातम पसर गया। अभी तक कारणों का पता नहीं चल पाया है। आज खैन्दा गांव में शव को मुखाग्नि दी जाएगी।

20 वर्षीय शिवनाथ और शिवराम दोनों जुड़वा भाई का शरीर जन्म से जुड़ा हुआ है। एक जिस्म और दो जान लेकर दोनों भाई हंसी खुशी जीवन बीता रहे थे। बता दें कि दोनों भाईयों के 2 सिर 4 हाथ और 2 पैर थे। दोनों जुडवा भाईयों को देखने के लिए देश विदेश से लोग पहुंचते थे।

हाल ही में दोनों भाईयों का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें दोनों भाई ने एक स्कूटर खरीदा। फिर अपने सुविधा अनुसार स्कूटर को मोडिफाई कराया। वहीं जब दोनों भाई स्कूटर लेकर मार्केट निकले, तब देखते ही रह गए। इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया था। वहीं अब दोनों की मौत की खबर ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है।

CG CRIME NEWS: चरित्र संदेह के शक में पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

CG CRIME NEWS: चरित्र संदेह के शक में पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर: सिरगिट्टी क्षेत्र के गणेश नगर धूमा चौक के पास रहने वाले युवक ने रविवार की रात दो बजे अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पहुंची डायल 112 की टीम ने आरोपित पति को पकड़कर थाने में सौंप दिया है। सिरगिट्टी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम् के लिए भेज दिया है। मामले में स्वजन से पूछताछ कर और जानकारी ली जा रही है। सिरगिट्टी थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि रविवार की रात तीन बजे सूचना मिली कि धूमा चौक में एक युवक ने अपनी पत्नी की फावड़े से मारकर हत्या कर दी है।

 

इस पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि आरोपित शिवकुमार कोसले और उसकी पत्नी प्रीति के बीच आए दिन विवाद होता था। रविवार की रात भी दोनों के बीच चरित्र संदेह को लेकर विवाद हो रहा था। आसपास के लोगों ने दोनों को समझाइश दी। इसके बाद दोनों अपने कमरे में सो रहे थे। रात दो बजे दोनों के बीच फिर से किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। इसी बात को लेकर शिवकुमार ने प्रीति के सिर में फावड़े से वार कर दिया।

बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे बैठी गायों को रौंदा ,10 गायों की मौत

बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे बैठी गायों को रौंदा ,10 गायों की मौत

राजनांदगांव: डोंगरगढ़-पनियाजोब के बीच सोमवार सुबह एक सडक़ हादसे में ट्रक ने गायों को बुरी तरह रौंद दिया। घटना में 10 गायों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना में घायल दो मवेशियों का पशु चिकित्सक उपचार कर रहे हैं।


जानकारी के अनुसार हादसे की खबर के बाद बोरतलाव थाना प्रभारी अब्दुल समीर भी मौके पर पहुंच गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अपरान्ह 11 बजे के आसपास एक चरवाहा मवेशियों के झुंड को लेकर सडक़ से गुजर रहा था।इसी बीच तेज गति में दौड़ती एक ट्रक ने मवेशियों को रौंद दिया। पुलिस ट्रक नंबर के आधार पर मालिक और चालक की पतासाजी कर रही है। मवेशियों को कुचलने की खबर से आसपास के लोग घटनास्थल पर मौजूद हैं। पुलिस आरोपी चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक पर बिना हेलमेट सवार थे 4 युवक, सड़क पार करते समय बस के सामने आए, घटना कैमरे में कैद

दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक पर बिना हेलमेट सवार थे 4 युवक, सड़क पार करते समय बस के सामने आए, घटना कैमरे में कैद

जगदलपुर: कलेक्ट्रेट के सामने आज सड़क हादसे में 2 युवक की मौत हो गई। वहीं 2 युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। चारों युवक एक ही बाइक में सवार होकर कलेक्ट्रेट से बस स्टैंड की रोड जा रहे थे, इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए, वहीं सवार चार युवकों में से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि चारों युवक शहर के कुम्हारपारा के रहने वाले हैं। दुर्घटना में बस के सामने हिस्से को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

 

RAIPUR CRIME NEWS: किशोरी से तीन दरिंंदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपीयों को पुलिस ने दबोचा

RAIPUR CRIME NEWS: किशोरी से तीन दरिंंदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपीयों को पुलिस ने दबोचा

रायपुर: रायपुर में एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। मामला खरोरा थाना इलाके का है, जहां गांव के ही तीन युवकोंं ने 14 वर्षीय बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घिनौने कृत्य को अंजाम देने के बाद पीडि़ता को जान से मारने की भी धमकी दी गई, जिसके बाद डरी-सहमी बालिका गांव से भाग कर ट्रेन में बैठकर गोंदिया जा पहुंची, जहां आरपीएफ की टीम ने किशोरी को बरामद कर उसे रायपुर पुलिस को सौंपा दिया। मामले की जानकारी देते हुए सीएसपी विधानसभा उदयन बेहार ने बताया कि रायपुर पहुंचते ही चाइल्ड केयर टीम द्वारा मासूम का बयान दर्ज किया गया, जिसमें बालिका के साथ गैंगरेप की घटना होने के बााद गांव से भाग जाने की बात सामने आई है, जिसके बाद घटनास्थल के आधार पर खरोरा थाना में तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ़्तार किया गया है। सीएसपी बेहार ने बताया की आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

ब्रे़किंग न्यूज: किसानों के खातों में ट्रांसफर हुआ राज्योत्सव और दीपावली का तोहफा....

ब्रे़किंग न्यूज: किसानों के खातों में ट्रांसफर हुआ राज्योत्सव और दीपावली का तोहफा....

रायपुर: मुख्यमंत्री बघेल ने सोमवार को अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राजीव गांधी किसान न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के अंतर्गत राज्य के ग्रामीण किसानों को 1510 करोड़ 81 लाख रुपए की राशि का ऑनलाइन भुगतान किया। इस राशि में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त की राशि 1500 करोड़ रुपए तथा गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रेताओं ,गौठान समितियों एवं महिला स्व सहायता समूहों को दी जाने वाली लाभांश की राशि 10 करोड़ 81 लाख रुपए शामिल है। दीपावली और धनतेरस पर्व से ठीक पहले राज्य के 21लाख ग्रामीण किसान भाइयों के खाते में राशि पहुंचने से उनके त्यौहार की खुशियां दोगुनी हो जाएंगी।

इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण तथा स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री मोहम्मद अकबर,नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्र कुमार, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल, बस्तर सांसद दीपक बैज, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन , अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ कमलप्रीत सिंह, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

CG NEWS: घर में महिला को अकेली देखकर किया बलात्कार, गिरफ्तार

CG NEWS: घर में महिला को अकेली देखकर किया बलात्कार, गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, अस्पताल कर्मचारी ने महिला के घर में घुस कर उससे मारपीट और दुष्कर्म किया। महिला इलाज के दौरान अस्पताल कर्मचारी के संपर्क में आई थी। इसके बाद दोनों में अच्छा परिचय हो गया। अगले दिन पति के पहुंचने पर महिला ने सारी बात बताई और थाने में FIR दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोनी थाना क्षेत्र का है।


स्थानीय निवासी 30 साल की महिला अपने पति व बच्ची के साथ रहती हैं। कुछ समय पहले उनकी तबीयत खराब थी। इस दौरान वह सरकंडा के खमतराई रोड स्थित प्रथम अस्पताल में इलाज कराने जाती थी। वहां जांजगीर के अकलतरा क्षेत्र के सोनादुला में रहने वाला विजय पटेल से उसकी मुलाकात हुई। विजय अस्पताल में काम करता है। दोनों में बातचीत शुरू हुई तो विजय उसके घर भी आने लगा।


महिला ने पुलिस को बताया कि 29 अक्टूबर को पति किसी काम से बाहर गए थे। आरोप है कि रात के समय विजय घर में घुस आया और जबरदस्ती करने लगा। महिला ने विरोध किया तो उससे मारपीट की और दुष्कर्म किया। सुबह जब महिला का पति घर पहुंचा, तब उसने आप बीती बताई। इसके बाद पति-पत्नी दोनों रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना पहुंचे।

बड़ी खबर रायपुर: शासकीय कर्मचारी ने पत्नी और 2 बच्चों की हत्या कर की आत्महत्या, पुलिस को सुसाइड नोट मिला

बड़ी खबर रायपुर: शासकीय कर्मचारी ने पत्नी और 2 बच्चों की हत्या कर की आत्महत्या, पुलिस को सुसाइड नोट मिला

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सनसनीखेज खबर सामने आयी है, जहां एक शासकीय कर्मचारी ने पत्नी और अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर ली है। पत्नी और बच्चों की हत्या करने के बाद खुद भी छत से कूदकर की खुदकुशी कर ली।


बता दें कि नया रायपुर में पंचायत विभाग में पदस्थ शासकीय कर्मचारी झंकार भास्कर ने पहले तो पत्नी और 7 साल की बेटी और 2 साल के बेटे की हथौड़ी से वारकर के हत्या कर दी फिर खुद भी चौथी मंजिल कूदकर खुदकुशी कर ली।


मामले में घटना स्थल से पुलिस को 4 पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, बताया जा रहा है कि भाई और सरकारी कर्मचारी संतोष कंवर की खुदकुशी का सुसाइड नोट में जिक्र किया गया है। फिलहाल पुलिस के आलाधिकारी समेत एफएसएल की टीम मौके पर मौजूद है और घटना की जांच की जा रही है।

सुसाइड नोट में बताई बच्चों को मारने की मजबूरी
मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें झंकार ने लिखा है कि पत्नी अक्सर जेल में बंद भाई का ताना देकर परिवार के खिलाफ बातें किया करती थी, जो कतई पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर रविवार रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद झंकार ने यह कदम उठाया। झंकार ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं जानता हूं बिना मां बाप के बच्चों की जिंदगी कैसी होती है, मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और खुद भी जान दे रहा हूं । ऐसे में मजबूरी के चलते अपने बच्चों की भी हत्या करनी पड़ रही है, ताकि उन्हें आगे एक बुरी जिंदगी ना बितानी पड़े। मैं इसके लिए माफी चाहता हूं मुझे माफ कर दे।

टीकाकरण केंद्र : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के दिन रायपुर के इन 191 टीकाकरण सेंटरों में लगाये जायेंगे वैक्सीन, देखें सूची

टीकाकरण केंद्र : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के दिन रायपुर के इन 191 टीकाकरण सेंटरों में लगाये जायेंगे वैक्सीन, देखें सूची

रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 191 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 8870 और कोविशिल्ड 24840 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।
just36news आप सभी से अपील करता है की टीका लगवाए और अन्य लोगो को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करे.
देखे सूचि:-

 

संस्कृति मंत्री ने की राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा, देखे किन्हें मिलेगा..

संस्कृति मंत्री ने की राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा, देखे किन्हें मिलेगा..

रायपुर, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने आज यहां महंत घासीदास सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में राज्योत्सव के अवसर पर दिए जाने वाले राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा की।
अलंकरण पुरस्कारों में आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा आदिवासी पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए शहीद वीरनारायण सिंह पुरस्कार बिलासपुर जिले के ग्राम लिम्हा (नवापारा) के जानकी प्रसाद पुलस्त को दिया जाएगा। गृह पुलिस विभाग द्वारा अपराध अनुसंधान क्षेत्र में पंडित लखन लाल मिश्र सम्मान दुर्ग जिले के नेवई, थाना उतई के कुन्दनलाल गौर, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दिया जाने वाले अहिंसा एवं गौ रक्षा के क्षेत्र में यति यतनलाल सम्मान रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए गुण्डाधूर सम्मान बिलासपुर जिले के खमतराई निवासी कुमारी रोहणी साहू, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला उत्थान के क्षेत्र में मिनीमाता सम्मान दुर्ग जिले के पंचशील नगर की डॉ. कल्पना देशमुख, आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा सामाजिक चेतना और दलित उत्थान के क्षेत्र में गुरू घासीदास सम्मान दुर्ग जिले के आलबरस, थाना अण्डा के पुरानिक लाल चेलक, सहकारिता विभाग द्वारा सहकारिता के क्षेत्र में ठाकुर प्यारेलाल सम्मान छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक रायपुर को प्रदान किया जाएगा।
आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा उर्दू की सेवा क्षेत्र में हाजी हसन अली सम्मान दुर्ग जिले के न्यू आदर्श नगर के जनाब रौनक जमाल, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान रायपुर जिले के सरोना की विद्या राजपूत, संस्कृति विभाग द्वारा साहित्य-आंचलिक के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पंडित सुन्दरलाल शर्मा सम्मान बिलासपुर के नंदकिशोर तिवारी, संस्कृति विभाग द्वारा संगीत एवं कला के क्षेत्र में चक्रधर सम्मान संयुक्त रूप से दुर्ग जिले के भिलाई नगर निवासी प्रभंजय चतुर्वेदी और रायपुर के सुनील तिवारी को प्रदान किया जाएगा। संस्कृति विभाग द्वारा भी लोक कला एवं शिल्प के क्षेत्र में दिए जाने वाला दाऊ मंदराजी सम्मान संयुक्त रूप से बिलासपुर जिले के रतनपुर निवासी काशीराम साहू और मुंगेली जिले के कुकुसदा निवासी रेखा देवार को प्रदान किया जाएगा। कृषि विभाग द्वारा कृषि के क्षेत्र में डॉ. खूबचंद बघेल सम्मान रायगढ़ जिले के बरमकेला-नवापाली निवासी मुकेश चौधरी, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सामाजिक समरसता क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए महाराजा अग्रसेन सम्मान बस्तर जिले की के.एम.नायडू, समाज कल्याण विभाग द्वारा दानशीलता, सौहार्द एवं अनुकरणीय सहायता के क्षेत्र में दानवीर भामाशाह सम्मान मुंगेली जिले की भवानी साव रामलाल साव धर्मादा ट्रस्ट गांधीवार्ड, मत्स्य विभाग द्वारा मछली पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए बिलासाबाई केंवटीन मत्स्य विकास पुरस्कार दुर्ग जिले के मड़ियापार-धमधा के अनिल कुमार साहू को प्रदान किया जाएगा।
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संस्कृत भाषा के क्षेत्र में संस्कृत भाषा सम्मान रायपुर प्रोफेसर कॉलोनी भैया तालाब के पास निवास करने वाले डॉ. तोयनिधि वैष्णव, आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा आदिवासियों की सेवा और उत्थान के क्षेत्र में दिया जाने वाला भंवर सिंह पोर्ते सम्मान जंगो रायतार समाज कल्याण समिति छत्तीसगढ़ को प्रदान किया जाएगा। श्रम विभाग द्वारा श्रम के क्षेत्र में महाराजा रामानुज प्रताप सिंहदेव सम्मान संयुक्त रूप से एनटीपीसी थर्मल पॉवर स्टेशन जमनीपाली कोरबा, प्रसेनजीत साहा, वी. जनार्दनराव, रामलाल और दीपक कुमार पंडित को प्रदान किया जाएगा। ग्रामोद्योग विभाग द्वारा बुनकर क्षेत्र में बिसाहूदास महंत पुरस्कार वर्ष 2018-19 जांजगीर-चांपा जिले के सुनील कुमार और राजाराम देवांगन तथा वर्ष 2019-20 का पुरस्कार जांजगीर-चांपा जिले के ही तुकाराम देवांगन और देवांगन को प्रदाय किया जाएगा। ग्रामोद्योग विभाग द्वारा बुनकर के क्षेत्र में राजराजेश्वरी करूणामाता हाथकरघा प्रोत्साहन पुरस्कार बलौदाबाजार भाटापारा के विकासखंड बिलाईगढ़ के राजेश कुमार देवांगन और बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम पेण्ड्रावन निवासी टीकाराम देवांगन को दिया जाएगा।
संस्कृति विभाग द्वारा प्रदर्शनकारी लोककला क्षेत्र में देवदास बंजारे स्मृति पुरस्कार जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ निवासी हृदय प्रकाश अनंत और वर्ष 2021 के लिए दुर्ग जिले के छोटेऔरी भिलाई-3, छोटेऔरी निवासी अमोलदास टंडन, संस्कृति विभाग द्वारा लोक शैली पंथी नृत्य प्रदर्शनकारी कला क्षेत्र में देवदास स्मृति पंथी नृत्य पुरस्कार दुर्ग जिले के पेण्ड्रतराई निवासी गौकरण दास बघेल, संस्कृति विभाग द्वारा हिन्दी-छत्तीसगढ़ी सिनेमा में रचनात्मक लेखन, निर्देशन, अभिनय, पटकथा, निर्माण के क्षेत्र में किशोर साहू सम्मान रायपुर के मनमोहन सिंह ठाकुर, संस्कृति विभाग द्वारा ही हिन्दी-छत्तीसगढ़ी सिनेमा में निर्देशन के लिए दिया जाने वाला किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण मुम्बई के अपूर्व बड़गैय्या को प्रदान किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुर्वेद चिकित्सा, शिक्षा तथा शोध एवं अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए धनवंन्तरि सम्मान रायपुर फाफाडीह निवासी डॉ. के.बी. श्रीनिवास राव को प्रदान किया जाएगा। जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रिंट मीडिया (हिन्दी) के क्षेत्र में चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार दंतेवाड़ा की अम्बु शर्मा, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया हिन्दी के क्षेत्र में अंशुमान शर्मा, जनसपंर्क विभाग द्वारा पिं्रट मीडिया अंग्रेजी के क्षेत्र में मधुकर खेल स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार रायपुर पुरानी बस्ती निवासी टिकेश्वर पटेल, जनसंपर्क विभाग द्वारा ही रचनात्मक लेखन और हिन्दी भाषा क्षेत्र में प्रदाय किए जाने वाले पंडित माधवराव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान नई दिल्ली निवासी मृणाल पाण्डे को प्रदान किया जाएगा। विधि एवं विधायी विभाग द्वारा विधि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान बलौदाबाजार निवासी ठाकुर भूपेन्द्र प्रताप सिंह और रायपुर निवासी कुमारी शमीम रहमान को प्रदान किया जाएगा।
 

सूचना आयोग ने इस आईएफएस अधिकारी पर लगाया 25 हजार का जुर्माना, जानें क्या है मामला

सूचना आयोग ने इस आईएफएस अधिकारी पर लगाया 25 हजार का जुर्माना, जानें क्या है मामला

रायपुर, राज्य सूचना आयोग ने आईएफएस अधिकारी को रुपए 25 हजार की पेनल्टी लगाई है। मामला असम से लाए जाने वाले वन भैसों की सूचना प्रदान करने से है। जानकारी के अनुसार असम से लाए जाने वाले वन भैंसों से संबंधित पत्राचार नहीं देने के कारण पेनल्टी लगाई गई है।
दरअसल रायपुर के नितिन सिंघवी ने पहले अगस्त 2019 में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) के कार्यालय में असम से लाए जाने वाले वन भैसों से संबंधित हुए समस्त पत्रकारों की प्रतियां मांगी थी। जन सूचना अधिकारी ने यह कहते हुए सूचना देने से मना कर दिया कि असम से लाए जाने वाले वन भैसों के संबंध में कोई पत्राचार नहीं हुआ है।
सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत कोई नागरिक दस्तावेजों की प्रतियां मांग सकता है या फिर नस्तियों का अवलोकन भी कर सकता है। इसलिए सिंघवी ने एक नया आवेदन लगाकर कहा कि असम से लाए जाने वाले वन भैसों की नस्तियों का अवलोकन करवा दिया जाए। जन सूचना अधिकारी ने नस्तियों का अवलोकन भी करवाने से मना कर दिया।
असम से लाए जाने वन भैसों की नस्तियों का अवलोकन नहीं करवाने के मामले में राज्य सूचना आयोग ने पहले ही पंकज राजपूत आईएफएस तत्कालीन जन सूचना अधिकारी कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) वर्तमान में डीएफओ महासमुंद पर कुछ दिन पूर्व 25000 की पेनल्टी लगाई है।
असम से लाए जाने वाले वन भैसों से संबंधी पत्राचारों की कॉपी नहीं देने के कारण सिंघवी द्वारा द्वितीय अपील लगाई, जहां बताया गया कि विभाग असम से वन भैंसा लाने के लिए 2017 से पत्राचार कर रहा है, जिसका उल्लेख राज्य वन जीव बोर्ड की बैठक में किया गया है।
सूचना आयुक्त एके अग्रवाल ने वन भैसों के संबंध में हुए पत्राचार के मामले में आयोग को संतोषजनक और समाधानकारक जवाब नहीं दिए जाने के कारण कौशलेंद्र कुमार तत्कालीन मुख्य वन संरक्षक (ईकोटूरिज्म), कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) को डीम्ड जन सूचना अधिकारी मानते हुए सूचना उपलब्ध नहीं कराने के कारण रुपए 25000 की पेनल्टी लगाई है।
डीम्ड जन सूचना आधिकारी वह अन्य अधिकारी होता है जिससे जन सूचना अधिकारी, सूचना प्रदाय करने के लिए सहायता मांगता है और गलती पाए जाने पर डीम्ड जन सूचना आधिकारी पर पेनल्टी लगाने का भी प्रावधान है। प्रकरण में जन सूचना अधिकारी ने सूचना प्रदाय करने के लिए कौशलेन्द्र कुमार से सहायता मांगी थी। इसलिए कौशलेन्द्र कुमार को सूचना आयोग ने डीम्ड जन सूचना अधिकारी माना।
कौशलेन्द्र कुमार वर्तमान में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर है। प्रकरण में प्रधान मुख्य वन संरक्षक को आदेशित किया गया है कि वह पेनल्टी की वसूली कर शासन के कोष में जमा करवाएं।
 

सावधानी है जरुरी: राजधानी रायपुर में आज भी प्रदेश भर से मिले सर्वाधिक कोरोना मरीज, लगातार बढ़ रहे है एक्टिव मरीज

सावधानी है जरुरी: राजधानी रायपुर में आज भी प्रदेश भर से मिले सर्वाधिक कोरोना मरीज, लगातार बढ़ रहे है एक्टिव मरीज

रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 09 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 01 और होम आइसोलेशन से 02 कुल 03 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 44 है। आज तक रायपुर में 158035 मरीजो की पहचान हुई है और 154852 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दें छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 32 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 09 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 32 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 316 है | आज प्रदेश में 11869 टेस्ट हुए है |
 

सांसद सोनी ने पीएम मोदी के प्लास्टिक मुक्त भारत के सपने को साकार करने किया आग्रह

सांसद सोनी ने पीएम मोदी के प्लास्टिक मुक्त भारत के सपने को साकार करने किया आग्रह

रायपुर, नेहरू युवा केन्द्र संगठन के स्वऐच्छ भारत अभियान के अंतिम दिन 31 अक्टू बर को रायपुर के गोल बाजार में आयोजित कार्यक्रम में रायपुर लोक सभा क्षेत्र के सांसद सुनील सोनी ने लोगो को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने के सपने को साकार करने का आग्रह किया। उन्होंरने लोगों से प्ला स्टिक का उपयोग कम से कम करने की अपील की, जिससे पर्यावरण सुरक्षित हो सके।
स्वसच्छु भारत अभियान के साथ ही लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती- राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में प्लॉग-रन का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्वीयंसेवकों ने प्लॉ गिंग करते हुए प्लास्टिक कचरे का संग्रह किया।
कार्यक्रम के प्रारम्भत में नेहरू युवा केन्द्र संगठन, रायपुर के राज्यस निदेशक श्रीकांत पाण्डे राज्य ने आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत को प्लास्टिक मुक्त बनाने का है, खास तौर पर ऐसे प्लास्टिक जो कि गल नहीं सकते । इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र, रायपुर के जिला युवा अधिकारी अर्पित तिवारी ने कहा कि प्लास्टिक हमारे लिए बहुत हानिकारक है तथा इसका उपयोग कम से कम करना चाहिए । कार्यक्रम में राष्ट्री य सेवा योजना के जिला अधिकारी, एल. एस. गजपाल, विभिन्न महाविद्यालयो के राष्ट्री य सेवा योजना अधिकारीगण तथा अभिषेक वर्मा, विकास साहू, धनंजय साहू सहित 150 से अधिक स्वयंसेवक उपस्थित थे ।
ज्ञात हो कि भारत सरकार द्वारा 01 से 31 अक्टूबर तक स्वंच्छह भारत अभियान का का आयोजन किया जा रहा है । इसी श्रृंखला के तहत आज अभियान के अंतिम दिन 31 अक्टूबर को रायपुर शहर के गोल बाजार में प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान का आयोजन किया गया । नेहरू युवा केन्द्रो और राष्ट्रीाय सेवा योजना के स्वयंसेवको द्वारा रायपुर शहर के गोलबाजार में जो की त्यौहारो की वजह से काफी मात्रा में लोगो की आवाजाही होती है जिसके कारण प्लास्टिक का भी उपयोग भारी मात्रा में होता है, ऐसे स्थान में प्लास्टिक मुक्त भारत का अभियान चला कर लोगो को प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने का सन्देश दिया गया । इस सफ़ाई अभियान में 1000 किलों से ज़्यादा प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया गया एवं नारों के माध्यम से सिंगल यूज़ प्लास्टिक के इस्तेमाल को नियंत्रित करने के लिए भी प्रेरित किया गया।
 

इस बार अधिक सुरक्षा और सावधानी से मनाएं त्योहार -डॉ. नितिन म. नागरकर

इस बार अधिक सुरक्षा और सावधानी से मनाएं त्योहार -डॉ. नितिन म. नागरकर

सरकार के अथक प्रयास और जनभागीदारी की बदौलत कुछ ही दिनों में देश में कोरोना टीकाकरण में सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया जाएगा। भारत जैसे विशाल जनसंख्या घनत्व वाले देश के लिए यह एक अहम उपलब्धि है। देश के कोने कोने में हमारे कोरोना वॉरियर ने टीका पहुंचाया। लेकिन सरकार की रणनीति और इन योद्धाओं की मेहनत तब ही कारगर होगी जब हम आने वाले कुछ महीने में और अधिक समझदारी का परिचय देगें। कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है, कुछ राज्यों में अभी भी एक्टिव केस का प्रतिशत ज्यादा है। वैक्सीन को लोगों ने कोरोना से सुरक्षा के हथियार को अपना लिया है उन्हें भी त्योहार में विशेष एहतियात बरतनी होगी।
अधिक दिन नहीं हुए जब देश ने कोरोना की दूसरी लहर का एक भयानक मंजर देखा। मुझे याद है हमारे रायपुर एम्स में मरीजों की लाइन लगी हुई थी और हम उपलब्ध संसाधनों में सभी को इलाज और ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की भरकस कोशिश कर रहे थे। एक एक जान बचाने के लिए दिन रात ड्यूटी पर तैनात नर्स और डॉक्टर्स, वहीं मेडिकल संसाधनों की जरूरत के अनुसार आपूर्ति करने में सरकार की कोशिशें, वह सब कुछ ऐसे नहीं भुलाया जा सकता। कोरोना की दूसरी लहर में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया वह अभी तक उस गम से उबर नहीं पाए है। आने वाले कुछ महीने इस संदर्भ में अति महत्वपूर्ण होने वाले हैं, कोरोना संक्रमण अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। हमारे देश में त्योहारों को हर्षोल्लाष के साथ मनाने की परंपरा रही है, हम एक दूसरे के घर जाते हैं, समूह में अपनी खुशियों को सबके साथ साझा करते हैं, लेकिन हमें इस बात को अच्छी तरह याद रखना है कि कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। जिन लोगों ने कोविड की पहली या दूसरी डोज ले ली है, उन्हें भी त्योहारों में कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करना है। निर्धारित दूरी, मास्क का प्रयोग और नियमित रूप से हाथ धोते रहने की आदत को व्यवहार में शामिल करें, ऐसा करने से हम अपने आसपास के वातावरण को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रख सकते हैं। इस संदर्भ में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य सचिव द्वारा सितंबर महीने में ही राज्यों को दिशा निर्देश जारी कर त्योहार के समय कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करने के लिए अनुचित बंदोबस्त करने के निर्देश दिए गए। सामूहिक रूप से मनाए जाने वाले त्योहार व्यक्तिगत तरीके से घर पर मनाएं जा सकते हैं, हम फोन या वीडियो कॉल के माध्यम से अपने प्रियजनों को त्योहारों की बधाइयां दे सकते हैं। रायपुर में इस बारे में लंबे समय से लोगों को जागरूक किया जा रहा है, छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले पारंपरिक त्योहार पर स्वास्थ्य विभाग और सरकार की पूरी नजर है। कोरोना के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल वैन जिला स्तर पर भेजी गई जिससे गांव व हाट बाजार में भी लोग संक्रमण के प्रति जागरूक हो सकें। त्योहार पर लोगों की खुशियां बाधित न हो, इसके लिए पहले से ही सभी को कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
 

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव : जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी- विविधता छत्तीसगढ़ के पशु पक्षी और अभ्यारण्य की जानकारी से छात्र हुए अभिभूत

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव : जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी- विविधता छत्तीसगढ़ के पशु पक्षी और अभ्यारण्य की जानकारी से छात्र हुए अभिभूत

रायपुर | राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव परिसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं को जैव विविधता के संबंध में जानकारी मिल रहे हैं इसके अलावा छत्तीसगढ़ के लोक नृत्य पर्यटन स्थल ऐतिहासिक धरोहर आदि को बहुत ही आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया है इसके अलावा छत्तीसगढ़ के वाद्य यंत्रों को भी आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

रायपुर देवेंद्र नगर निवासी वनस्पति विज्ञान के छात्र श्री राजेंद्र कश्यप, दीपक मेश्राम, श्याम रामटेके आज प्रदर्शनी देखने पहुंचे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के वन्य प्राणियों के जैव विविधता फोटो सहित बहुत ही आकर्षक से प्रस्तुत किया गया है। जिसमें राजकीय पक्षी मैना, राजकीय पशु वन भैंसा, आँरनेट उड़ने वाला सांप, कांकेर वैली नेशनल पार्क, अचानकमार, दुर्लभ कछुआ का चित्र नाम सहित प्रदर्शित किया है। आज रविवार साप्ताहिक अवकाश होने के कारण बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शनी देखने पहुंचे। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक वाद्य यंत्र, मुख्य द्वार पर प्रदर्शित आदिवासियों के सम्मान का प्रतीक गौर सिंग के सामने सेल्फी लेते भी देखे गए।

01 नवम्बर को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 21 वर्ष पूरे होने जा रहे है। इसके पश्चात दिवाली पर्व है ऐसे मे लोगो की खुशी दोगुनी बढ़ गई है। साइंस कॉलेज मैदान के शिल्प बाजार में खादी ग्रामोद्योग के अंतर्गत सजावटी सामान, कोसा के वस्त्र, बेलमेटल मिट्टी के दीया बिक्री के लिए सजाया गया है। आम लोग अपनी जरूरत के अनुरूप घरेलू सामान दिवाली पर्व को ध्यान में रखते हुए खरीद रहे है।

बदलता दन्तेवाड़ाः नई तस्वीर : नवचेतना बेकरी से बदली जिन्दगी, बेरोजगारों को मिली नई पहचान

बदलता दन्तेवाड़ाः नई तस्वीर : नवचेतना बेकरी से बदली जिन्दगी, बेरोजगारों को मिली नई पहचान

दंतेवाड़ा | दंतेवाड़ा जिले में लोगों को रोजगार दिलाने की एक नई पहल शुरू हुई है। जहां नवचेतना बेकरी का लोकार्पण मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा 31 जनवरी 2021 में की गई थी। इसमें मुख्य रूप से मानव तस्करी, ट्रांसजेंडर एवं दिव्यांग वर्ग के 6 लोंगों को रोजगार दिया गया है। इनके द्वारा इस बेकरी में केक, कुक्कीस, पेस्ट्री इत्यादि बनाई जाती है। बेकरी से न सिर्फ उन्हें रोजगार मिला है बल्कि उनके जीवन मे भी सकारात्मक सुधार आया है, और सम्मानपूर्वक अपनी जीवन यापन कर रहे हैं। काम देने के पूर्व उन्हें प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है, जिससे बेहतर तरीके से वे कार्य कर रहे हैं। बेकरी में तैयार किये गए उत्पाद ब्रेड, बिस्किट और केक स्थानीय उपज से उत्पाद तैयार किया जाता है। जो कि बाकी जगहों से मिलने वाले उत्पाद के मुकाबले स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। अब तक नवचेतना बेकरी द्वारा 3 लाख 50 हज़ार 981 रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित हुआ है। दंतेवाड़ा जिले में बेरोजगारों को रोजगार देने और स्थानीय उपज को बाजार में बिक्री कराने प्रशासन की पहल निश्चित ही गरीबी उन्मूलन की दिशा में लाभदायक सिद्ध होगा। ट्रांसजेंडर, दिव्यांग लोगों को अपनी आजीविका चलाने के लिए बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है मुख्य रूप से ट्रांसजेंडर जिनका जीवन अत्यंत मुश्किल भरा होता है। पैसे कमाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अपनी पहचान को स्वीकारने के लिए संघर्ष करना पड़ा था। परन्तु अब समाज और शासन के समर्थन और मदद से उनके जीवन मे बदलाव आया है। दिव्यांगों, ट्रांसजेंडर को रोजगार के अवसर प्रदान किया गया है। एक बेहतर राष्ट्र व समाज के लिए विभिन्न वर्गों में समानता अनिवार्य है। अब इन्हें भी रोजगार प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इस पहल की शुरुआत होने से दिव्यांग युवाओं को रोजगार के समान अवसर उपलब्ध कराया गया है। हर वर्ग के लोगों को यहां पर रोजगार प्रदान किया गया हैं। साथ ही सभी के लिए एक समान अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। बेकरी में कार्य कर वे संतुष्ट है। अब उनके काम को सराहा जा रहा है साथ ही उनका आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है और लगातार बेहतर कार्य करने की कोशिश की जा रही है। सभी मेहनत, लगन और मन लगाकर अपना काम कर रहे हैं।

BIG BREAKING CG : बाथरूम में फंदे से लटकता मिला सीएएफ जवान का शव, जाँच में जुटी पुलिस

BIG BREAKING CG : बाथरूम में फंदे से लटकता मिला सीएएफ जवान का शव, जाँच में जुटी पुलिस

गरियाबंद | जिले में एक सीएएफ जवान द्वारा खुदकुशी की जानकारी सामने आयी है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक जवान का नरेंद्र समरत है। नरेंद्र छत्तीसगढ़ शास्त्र बल की 16वीं बटालियन में पदस्थ था और दोपहर तकरीबन 12 बजे उसने अपने घर के बाथरूम में फांसी लगा ली। सिटी कोतवाली प्रभारी सत्येन्द्र श्याम से मिली जानकारी के मुताबिक नरेंद्र गरियाबंद में परिवार सहित किराए के मकान में रहता था। दोपहर उसका शव घर के बाथरूम में फांसी पर लटका मिला। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई पश्चात शव को पोस्टमार्डम के लिए जिला अस्पताल रवाना किया।

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के इस जिले में कोरोना से 14 वर्षीय स्कूली छात्रा की हुई मौत, प्रशासन में मचा हड़कंप

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के इस जिले में कोरोना से 14 वर्षीय स्कूली छात्रा की हुई मौत, प्रशासन में मचा हड़कंप

रायपुर | छत्तसीगढ़ के कोरिया जिले से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि जिले में एक 14 वर्षीय छात्रा की कोरोना से मौत हो गई है | क़रीब चार महीने बाद जिले में कोरोना से फिर मौत हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतका चौदह वर्षीया स्कुली छात्रा है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका को पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल ले ज़ाया गया था। जहां कोरोना टेस्ट में वह पॉजीटिव पाई गई, और आज सुबह छ बजे उसकी मौत हो गई।

सीएमएचओ रामेश्वर शर्मा के अनुसार बच्ची जन्मगत ह्रदय विकार से पीड़ित थी, उसे कंजलेनल हार्ट डिजीज थी। इधर प्रशासन ने कोरोना से मौत की सूचना मिलते ही पूरे गाँव में जाँच शुरु कर दी है। स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने पूरे अमले को हाई अलर्ट करते हुए कॉंटेक्ट ट्रेसिंग के साथ सघन जाँच के निर्देश दिए हैं, वे लगातार प्रशासन के संपर्क में हैं।

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : एक लाख के इनामी सहित कुल 14 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : एक लाख के इनामी सहित कुल 14 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

दंतेवाड़ा | जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान लोन वर्राट्र के तहत 01 लाख रुपए के इनामी सहित कुल 14 नक्सलियों ने दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल एवं उप पुलिस अधीक्षक कुमारी अंजु के समक्ष के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पित नक्सली पुलिस पार्टी पर हमला करने, हथियार लूटने, सड़क खोदकर मार्ग अवरुद्ध करने, मुखबिरी के शक में मारपीट करने, आईईडी लगाने, स्कूल में तोडफ़ोड़ कर क्षतिग्रस्त करने, पुलिया क्षतिग्रस्त करने, वाहनों में आगजनी करने, बूबी ट्रेप्स लगाने, नक्सली बेनर, पोस्टर एवं पाम्प्लेट लगाने समेत अन्य घटनाओं में शामिल थे।

आत्मसमर्पित नक्सलियों में 01 लाख रुपए के इनामी डूमाम एलओएस सदस्य सन्ना मरकाम पिता मुण्डा मरकाम, ग्राम टेटम मिलिशिया सदस्य टोण्डा मड़काम पिता हड़मा मड़काम, ग्रामटेटम मिलिशिया सदस्य जोगा उर्फ कोत्तेर कोवासी पिता हड़मा कोवासी, ग्राम जियाकोड़ता मिलिशिया सदस्य रोशन मंडावी पिता देवा मंडावी, ग्राम नीलावाया मिलिशिया सदस्य अजयकुमार उर्फ निलेश ओयाम पिता रामनाथ ओयाम, ग्राम फुलपाड़ मिलिशिया सदस्य जोगा ओयामी पिता स्व देवा ओयामी, ग्राम कलेपाल मिलिशिया सदस्य मंगलू मंडावी पिता हिड़मा मंडावी, ग्राम मेण्डोली मिलिशिया सदस्य सन्नूराम कश्यप पिता मासाराम कश्यप, ग्राम फुलपाड़ मिलिशिया सदस्य कुम्मा राम सोरी पिता हिड़मा राम सोरी, ग्राम जियाकोड़ता मिलिशिया सदस्य सूर्या कुमार कवासी पिता हिड़मा कवासी, ग्राम गमपुर मिलिशिया सदस्य राकेश मरकाम पिता कुम्मा मरकाम, ग्राम टेटम मिलिशिया सदस्य सुखराम यादव पिता सोनधर यादव, ग्राम गमपुर मिलिशिया सदस्य मासा सोड़ी पिता सोना सोड़ी एवं ग्राम पुरंगेल मिलिशिया सदस्य सोना कुंजाम पिता स्व हुंगा कुंजाम ने आत्मसमर्पण किया है।