CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
बड़ी खबर : साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में आयोजित नेशनल ट्राईबल डांस फेस्टिवल के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित

बड़ी खबर : साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में आयोजित नेशनल ट्राईबल डांस फेस्टिवल के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित

रायपुर | नेशनल ट्राईबल डांस फेस्टिवल का आयोजन रायपुर के साइंस कालेज मैदान में दिनांक 28 से 30 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। यातायात पुलिस, रायपुर द्वारा यातायात निर्देशिका बनाया गया है, जिसके तहत कार्यक्रम में विभिन्न जिलों और रायपुर शहर से आने वाले वाहनों के सुचारू एवं सुविधापूर्वक आवागमन के लिए मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था निर्धारित किया गया है।

जिसमें धमतरी, गरियाबंद, कांकेर की ओर से आने वाले लोग वाहन पचपेड़ीनाका से रिंग रोड नंबर 01 होकर सरोना ओव्हरब्रिज के पहले टोयटा शो रूम के पास से आमानाका थाना मोड़ होकर कांगेरवेली एकेडमी के सामने से एनसीसी मैदान स्थित निर्धारित पार्किंग स्थल पर अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।

महासमुंद, आरंग की ओर से आने वाले लोग वाहन तेलीबांधा थाना चौंक से पचपेड़ीनाका होकर रिंग रोड नंबर 01 से सरोना ओव्हरब्रिज के पहले टोयटा शो रूम के पास से आमानाका थाना मोड़ होकर कांगेरवेली एकेडमी के सामने से एनसीसी मैदान स्थित निर्धारित पार्किंग स्थल पर अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।

बलौदाबाजार की ओर से आने वाले वाहन लोग विधानसभा चौक ब्रिज के नीचे से रिंग रोड नंबर 03 होकर राजू ढाबा से तेलीबांधा थाना तिराहा पचपेड़ीनाका चौंक, रायपुरा चौंक, अरिहंत नगर चौंक से आमानाका थाना तिराहा होकर कांगेरवेली एकेडमी के सामने से एनसीसी मैदान स्थित निर्धारित पार्किंग स्थल पर अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।

बिलासपुर की ओर से आने वाले लोग वाहन भनपुरी तिराहा से रिंग रोड नंबर 02 होकर टाटीबंध चौक से अरिहंत नगर चौक से आमानाका थाना मोड़ होकर कांगेरवेली एकेडमी के सामने से एनसीसी मैदान स्थित निर्धारित पार्किंग स्थल पर अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।

दुर्ग-भिलाई की ओर से आने वाले लोग वाहन टाटीबंध चौक से अरिहंत नगर चौक से आमानाका थाना मोड़ से कांगेरवेली अकादमी होकर एनसीसी मैदान पार्किंग स्थल पर अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।

इसी तरह रायपुर शहर से आने वाले लोग वाहन शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक से आश्रम तिराहा, अनुपम गार्डन चौक होकर साइंस कालेज मैदान पार्किंग, आयुर्वेदिक कालेज मैदान पार्किंग या एनआईटी मैदान स्थित निर्धारित पार्किंग स्थल पर अपना वाहन पार्क कर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।

राजधानी रायपुर में होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भाग लेने भारत पहुंचा इस देश का नृत्य कला दल

राजधानी रायपुर में होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भाग लेने भारत पहुंचा इस देश का नृत्य कला दल

रायपुर | छत्तीसगढ़ में 28 अक्टूबर से शुरू हो रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भाग लेने आज उज्बेकिस्तान के नृत्य कलाकारों का दल दिल्ली  पहुंच चुका है। दिल्ली से कलाकारों का यह दल जल्द ही रायपुर पहुंचेगा। इससे पहले विदेशी कलाकारों की टीम का छत्तीसगढ़ पहुंचना शुरू हो गया है। सबसे पहले नाइजीरिया के कलाकार रायपुर पहुंचे हैं। महोत्सव में भाग लेने वाली लगभग सभी टीमें 27 अक्टूबर तक रायपुर पहुंच जायेंगी। 28 अक्टूबर को इन कला दलों के मार्चपास्ट के साथ भव्य एवं आकर्षक राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आगाज होगा। तीन दिनों तक चलने वाला आदिवासी नृत्य महोत्सव, विदेशी और देशी कलाकारों के संगम से विविध कला रंगों में सराबोर, भव्य और काफी मनोरंजक होगा।  

संस्कृति विभाग द्वारा इस वर्ष आठ विधाओं में दिया जाएगा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान

संस्कृति विभाग द्वारा इस वर्ष आठ विधाओं में दिया जाएगा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर को संस्कृति विभाग द्वारा इस वर्ष अलग-अलग 8 विधाओं में विभूतियों को छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पहले चार विधाओं में विभूतियों को छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान दिया जाता था। साथ ही कोरोना महामारी के चलते विगत एक-दो वर्षों से एक-दो विधाओं में पुरस्कार की घोषणा नहीं हो पाई थी। इन विधाओं के विभूतियों को भी राज्य अलंकरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इस तरह 1 नवंबर 2021 को 21वां राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कुल 8 विधाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को पंडित सुन्दर लाल शर्मा सम्मान, संगीत एवं कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए चक्रधर सम्मान, लोककला-शिल्पकला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को दाऊ मंदराजी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार पंथी नर्तक देवदास की स्मृति में पंथी नृत्य सम्मान तथा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा पर देवदास बंजारे स्मृति पुरस्कार, विदेशों में स्थापित छत्तीसगढ़ के निवासियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान, हिन्दी-छत्तीसगढ़ी सिनेमा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभूतियों को किशोर साहू सम्मान तथा हिन्दी-छत्तीसगढ़ी सिनेमा के निर्देशन में बेहतर कार्य करने वाले विभूतियों को किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। 

रायपुर : दीपावली, छठ, गुरूपर्व और क्रिसमस पर पटाखों को फोड़ने की समय सीमा हुई तय, सिर्फ इतने समय तक ही फोड़ सकते है फटाखे

रायपुर : दीपावली, छठ, गुरूपर्व और क्रिसमस पर पटाखों को फोड़ने की समय सीमा हुई तय, सिर्फ इतने समय तक ही फोड़ सकते है फटाखे

रायपुर, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा पटाखों के उपयोग के संबंध में जारी निर्देशों का राज्य में संबंधितों को शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के संबंध में राज्य शासन द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। इस संबंध में जारी निर्देश के तहत जिन शहरों में वायु गुणवत्ता का स्तर अच्छा या संतोषजनक अथवा मध्यम श्रेणी हो, वहां केवल हरित पटाखे ही विक्रय तथा उपयोग किए जाये। दीपावली, छठ, गुरूपर्व तथा नया वर्ष/क्रिसमस इत्यादि के अवसर पर पटाखों को फोड़ने की अवधि भी दो घंटे ही निर्धारित की गई है। साथ ही अपर मुख्य सचिव आवास एवं पर्यावरण विभाग द्वारा राज्य में सभी जिला कलेक्टरों तथा पुलिस अधीक्षकों को इसका व्यापक प्रचार-प्रसार सहित कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके तहत ऐसे शहरों में हरित पटाखों के फोड़े जाने की अवधि दीपावली पर्व पर रात्रि 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक, छठ पूजा पर प्रातः 6 बजे से प्रातः 8 बजे तक, गुरूपर्व पर रात्रि 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक और नया वर्ष अथवा क्रिसमस पर रात्रि 11.55 बजे से 12.30 बजे तक निर्धारित की गई है। इसी तरह पटाखों के उपयोग के संबंध में उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी निर्देश के अनुरूप कम प्रदूषण उत्पन्न करने वाले इम्प्रूव्ड एवं हरित पटाखों की बिक्री केवल लायसेंस्ड ट्रेडर्स द्वारा की जा सकेगी। केवल उन्हीं पटाखों को उपयोग के लिए बाजार में बेचा जा सकेगा, जिनसे उत्पन्न ध्वनि का स्तर निर्धारित सीमा के भीतर हो। सीरीज पटाखे अथवा लडियों की बिक्री, उपयोग तथा निर्माण प्रतिबंधित किया गया है। पटाखों के ऐसे निर्माताओं का लायसेंस भी रद्द करने के निर्देश दिए गए हैं, जिनके द्वारा पटाखों में लिथीयम, आरसेनिक, एन्टिमनी, लेड एवं मर्करी का उपयोग किया गया है। ऑनलाइन अर्थात् ई-व्यापारिक वेबसाइटों जैसे-फ्लिपकार्ट, अमेजॉन आदि से पटाखों की बिक्री प्रतिबंधित रहेगा।
 

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: कार का शीशा तोड़कर एक किलो सोना चोरी, होटल के बाहर खड़ी थी कार

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: कार का शीशा तोड़कर एक किलो सोना चोरी, होटल के बाहर खड़ी थी कार

छत्तीसगढ़ के कोरबा से चोरी का मामला सामने आया है, सोमवार देर रात कार का शीशा तोड़कर चोर अंदर रखे एक किलो सोने के गहने ले गए। गहनों की डिलीवरी करने के लिए रायपुर से ज्वैलरी व्यवसायी का कर्मचारी पहुंचा था। इस दौरान उसने कार के अंदर ही गहनों से भरा बैग छोड़ दिया और खुद होटल में रहने चला गया था। फिलहाल इस कहानी को लेकर पुलिस को संदेह है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, रायपुर के सदर बाजार स्थित रतन ज्वैलर्स का कर्मचारी एके बलेचा सोमवार को गहनों की डिलीवरी करने के लिए कार से कोरबा गया था। उसके साथ ड्राइवर रवि साहू भी था। दोनों रात को शहर के पॉश इलाके निहारिका स्थित होटल में पहुंचे और कार बाहर खड़ी कर दी। सुबह दोनों जब सोकर उठे और डिलीवरी के लिए जाने निकले तो चोरी का पता चला।


सुरक्षा कारणों से सोना कार में छोड़ा
इसके बाद कर्मचारियों और होटल की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर SP भोजराम पटेल, CSP योगेश साहू सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। सूत्रों के मुताबिक, कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से उन्होंने सोना अपने पास रखने की जगह कार में रख दिया था। उन्हें इस बात का अंदेशा नहीं था कि चोर कार का शीशा तोड़कर गहने ले जाएंगे।

 

CCTV फुटेज में रात 2 बजे 2 लोग दिखाई दिए
अभी तक कि जांच में होटल में लगे CCTV में रात करीब 2 बजे दो लोग कार में चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि उनकी फुटेज साफ नहीं होने के कारण पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस फिलहाल इस मामले में चोरी के साथ ही साजिश के एंगल से भी जांच कर रही है। शहर में लगातार हो रही वारदातों के चलते पुलिस भी मामले को दबाए हुए थी। अभी भी इस मामले में कुछ बोल नहीं रही है।

दो हुक्काबारों पर दबिश, हुक्के में प्रयुक्त होने वाली सामग्री जब्त

दो हुक्काबारों पर दबिश, हुक्के में प्रयुक्त होने वाली सामग्री जब्त

महासमुंद: शुक्रवार को सीएम ने सभी पुलिस अधीक्षकों को हुक्काबार को पूरी तरह से बंद करने का सख्त निर्देश दिया, जिसके बाद महासमुंद पुलिस ने रविवार को दो हुक्काबारों पर छापामार कार्रवाई की। दोनों कार्यवाही में पुलिस ने भारी मात्रा में हुक्के में प्रयुक्त होने वाली सामग्री जब्त की। बता दें कि इन स्थानों पर काफी समय से हुक्के से संबंधित व्यापार किया जाता रहा है, लेकिन अचानक सीएम के निर्देश के बाद कार्यवाही की गई है।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। इसमें ऐसे पान ठेला व चाय, कॉफी संचालक जो बच्चों को सिगरेट व तम्बाकू, फ्लेवरयुक्त हुक्का का प्रलोभन या दुकान की साजसज्जा से आकर्षित करते हैं उनके खिलाफ भी विधिवत कार्यवाही की जाएगी। इस कार्यवाही में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शेरसिंह बंदे, साइबर सेल प्रभारी संजय सिंह राजपूत, अश्वनी शर्मा, डोमन नांगवंशी, श्रवण कुमार दास, मिनेश ध्रुव, प्रवीण शुक्ला, शुभम पांडेय, रवि यादव, पीयूष शर्मा, चंपलेश ठाकुर शामिल रहे।


साइबर सेल और कोतवाली टीम ने दो स्थानों पर रेड मारी। इसके तहत बीटीआई रोड स्थित साहू पान पैलेस के संचालक वार्ड 29 बीटीआई रोड निवासी रितेश साहू (38) के कब्जे से हुक्का पीने का पाट 04 नग, पाइप 02 नग, 1 नग पैन हुक्का, कोल 07 नग, चिमनी 06 नग, फ्लेवर 13 पैकेट, बोग 02 नग, रिजला पेपर 15 पैकेट, कोन 03 नग, चार्ट कोल 01 नग, कोकोनट फ्लेवर कोल 05 नग जब्त किया। वहीं द किंग्स कैफे में दबिश दी। यहां कैफे के संचालक नियाज अशरफी ने सर्वसुविधायुक्त हुक्का बार की व्यवस्था की थी, जहां से पॉट 04 नग, हुक्का फ्लेवर 16 नग, हुक्का पाइप 04 नग जब्त किया गया।

CG CRIME NEWS: गुमशुदा किशोर की बेरहमी से हत्या, नहर में मिला अर्धनग्न लाश, इलाके में मचा हड़कंप

CG CRIME NEWS: गुमशुदा किशोर की बेरहमी से हत्या, नहर में मिला अर्धनग्न लाश, इलाके में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ के जांजगीर से 16 साल के लड़के की हत्या की खबर सामने आई है। उसका अर्धनग्न हालत में शव मंगलवार को एक नहर में पड़ा मिला है। गले और नाक पर चोट के निशान मिले। आशंका जताई जा रही है कि लड़के की गला घोंट कर हत्या की गई है। लड़का सोमवार शाम को घर से निकला था, इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, शिवरीनारायण निवासी भुनेश्वर कश्यप (16) पुत्र राधे श्याम कश्यप अपने मामा नीलेश कश्यप के घर रह रहा था। वह सोमवार देर शाम शौच के लिए जाने की बात कह कर घर से निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं था। परिजन देर रात तक उसकी तलाश करते रहे। जब पता नहीं चला तो थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। इस बीच मंगलवार सुबह सूचना मिली कि इमरान माइनर नहर में एक अर्धनग्न शव मिला है।


इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। उसकी शिनाख्त कराई तो पता चला कि वह भुनेश्वर कश्यप का था। उसके गले और नाक पर चोट के निशान मिले हैं। शर्ट गायब थी और पैंट भी आधी नीचे उतरी हुई थी। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि आगे की जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।


माता-पिता बाहर गए तो मामा के पास छोड़ा
पुलिस ने बताया कि भुनेश्वर 4 भाइयों में सबसे छोटा था और पढ़ा-लिखा बिल्कुल नहीं है। उसका मन सिर्फ घूमने में लगता था। माता-पिता कमाने के लिए जम्मू कश्मीर गए हुए हैं। जाने से पहले वह भुनेश्वर को उसके मामा नीलेश के पास छोड़ गए थे। करीब 4 महीने से भुनेश्वर उनके पास ही था और खेती किसानी में मदद करता था। भुनेश्वर की मौत को लेकर उसके माता-पिता को सूचना दे दी गई है।

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: प्रेमजाल में फंसा कर बनाया शारीरिक संबंध, बाद में दूसरी लड़की से विवाह किया

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: प्रेमजाल में फंसा कर बनाया शारीरिक संबंध, बाद में दूसरी लड़की से विवाह किया

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, युवती को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पहले तो युवती को अपने प्रेम में फंसाकर शादी का वादा कर बार-बार शारीरिक संबंध बनाया था। बाद में बातचीत बंद कर दूसरी लड़की से शादी कर ली थी। इसी बात से परेशान युवती ने जब पुलिस से शिकायत की तब पुलिस ने आरोपी को उसके ससुराल से ही गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक बेमेतरा अपने ससुराल में करवा चौथ बनाने पहुंचा था। मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है।


यहां करीब एक साल पहले 21 साल की युवती और बिल्हा क्षेत्र के निपनिया निवासी रामकुमार कोसले ( 29) के बीच जान-पहचान हुई थी। इस बीच उनकी दोस्ती हो गई। फिर रामकुमार ने युवती को प्यार का इजहार किया। युवती भी रामकुमार को चाहने लगी। जून 2020 में युवक ने उसके साथ शादी करने का वादा किया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।


सितंबर में हुआ केस दर्ज, तब से फरार था
युवती भी उसके भरोसे में आ गई। इसके बाद से रामकुमार अप्रैल 2021 तक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। अचानक युवक ने उससे बातचीत बंद कर दूरी बढ़ा ली। इस बीच युवती को पता चला कि उसकी दूसरी जगह शादी तय हो गई। इस पर युवती ने उससे शादी करने के लिए दबाव बनाया, लेकिन युवक मुकर गया। उसकी हरकतों से परेशान होकर युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। सितंबर में FIR दर्ज होने के बाद आरोपी फरार था। तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने रामकुमार के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया था।


बेमेतरा में मिला लोकेशन
पुलिस इस फरार आरोपी रामकुमार की एक माह से तलाश कर रही थी, लेकिन वह गायब हो गया था। इसी दौरान पुलिस को उसका मोबाइल नंबर मिला। जिसे लगातार ट्रेस किया जा रहा था। रविवार को उसके फोन का लोकेशन बेमेतरा में मिला। तब पता चला कि उसका ससुराल बेमेतरा के ग्राम झुलना में है। आनन-फानन में पुलिस रात में उसके ससुराल पहुंच गई, जहां वह अपनी पत्नी से मिलने व करवा चौथ पर्व मनाने गया था। पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले आई। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने भी इस मामले का खुलासा सोमवार को किया है।

CG NEWS: बदमाशो ने कांग्रेस नेता की पत्नी के हाथ से छीना मोबाइल, घटना कैमरे में कैद

CG NEWS: बदमाशो ने कांग्रेस नेता की पत्नी के हाथ से छीना मोबाइल, घटना कैमरे में कैद

छत्तीसगढ़ के भिलाई से बड़ी खबर सामने आ रही है, दो बाइक सवार युवक कांग्रेस के जिला महासचिव गज्जू महाजन की पत्नी के हाथ से मोबाइल छीन कर भाग गए। यह सारी घटना CCTV कैमरे में भी कैद हो गई है। मोबाइल छीनने वाले युवकों ने चेहरा भी नहीं ढ़का हुआ था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव गज्जु महाजन का घर सेक्टर 1 सड़क नंबर 10 में है। पत्नी अश्वनी महाजन रविवार शाम 7 बजे के करीब घर के पास टहलते हुए मोबाइल पर बात कर रही थीं। इस दौरान 7 बजकर 5 मिनट पर बाइक से दो युवक आए और उनके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गए। महिला ने बाइक वालों का पीछा भी किया, लेकिन वह काफी तेजी से भाग गए। इस पूरी वारदात को आरोपियों ने किस तरह अंजाम दिया यह पूरी घटना CCTV फुटेज मे कैद हो गई।


चेन स्नैचिंग का था पैटर्न
सूचना मिलते ही मौके पर सुपेला पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मोबाइल को चेन स्नैचिंग के पैटर्न पर छीना गया है। इससे ऐसा लगता है कि आरोपी आदतन हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी CCTV कैमरे में आ गए हैं। उनकी तस्वीर और बाइक के आधार पर तलाश शुरू कर दी गई है। मुखबिरों को भी अलर्ट कर दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

CG BREAKING: डबल हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, सब ने मिलकर हत्या की

CG BREAKING: डबल हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, सब ने मिलकर हत्या की

रायपुर: दंतेवाड़ा जिले के मुरकी गांव में दंपती की हत्या की पहेली को पुलिस ने सुलझा ली है। हत्या में शामिल 10 आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुरकी गांव निवासी इन सभी आरोपियों ने गांव के डबरी के पास कुल्हाड़ी और चाकू से वार कर पति-पत्नी की हत्या की थी। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने वारदात को इसलिए अंजाम दिया क्योंकि रामा ने एक कार्यक्रम के दौरान टंगिया लेकर उन्हें दौड़ाया था। सूचना के मुताबिक, 17 अक्टूबर को 55 वर्षीय रामा ओयाम और 45 वर्षीय उसकी पत्नी मासे ओयाम का शव गांव की डबरी के पास मिला था।

परिजनों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी बीच 24 अक्टूबर को पुलिस को पता चला कि रामा का विवाद गांव के लोगों से ही हुआ था। पुलिस ने गांव के 10 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया था। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि 16 अक्टूबर को गांव में नवाखाई त्योहार मनाया जा रहा था। उस दौरान गांव के लोग नाच, गाना में व्यस्त थे। सभी नाचते-गाते राम ओयाम के घर गए थे। तभी रामा ने ग्रामीणों को टंगिया लेकर मारने के लिए दौड़ाया था। आरोपियों ने 17 अक्टूबर को वारदात को उस वक्त अंजाम दिया था, जब रामा ओयाम और उसकी पत्नी मासे गांव से पटेलपारा की ओर जा रहे थे।

 

आरोपियों ने बताया कि वे वहां पर पहले से ही मौजूद थे। मौका मिलते ही सभी ने मिलकर पहले रामा और उसकी पत्नी की हत्या कर दी। सभी ने मिलकर पहले दोनों के सिर पर टंगिया से वार किया था। फिर चाकू से गला रेतकर दोनों की हत्या कर दी थी। दंपती की हत्या में मुरकी के रहने वाले सोमारू मंडावी, रमेश मंडावी, सुरेश ओयाम, लक्ष्मण ओयाम, सुखनाथ कोहरामी, फागु कोर्राम, जयराम मुचाकी, पांडू उर्फ माहरु, सुखराम मिडियामी व जोगा शामिल थे। पुलिस के सामने सभी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।

बड़ी खबर छत्तीसगढ़:  कांग्रेस विधायकों के स्टिंग ऑपरेशन और भ्रामक खबरें प्रसारित कर अवैध वसूली करने वाले न्यूज़ पोर्टल संचालक गिरफ्तार

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: कांग्रेस विधायकों के स्टिंग ऑपरेशन और भ्रामक खबरें प्रसारित कर अवैध वसूली करने वाले न्यूज़ पोर्टल संचालक गिरफ्तार

राजधानी रायपुर से चौकाने वाली खबर सामने आ रही है, पुलिस ने एक वेब पोर्टल संचालक और उस पोर्टल के संपादक को गिरफ्तार किया है। मामला पोर्टल में कांग्रेस विधायकों के स्टिंग ऑपरेशन की खबर प्रकाशित करने से जुड़ा हुआ है, जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। संचालक और संपादक पर भ्रामक खबरें प्रसारित करने और खबरों की धौंस दिखाकर अवैध वसूली करने का भी आरोप है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।


इस मामले में पुलिस ने सोमवार देर रात कार्रवाई की है। एक दिन पहले रविवार देर रात अचानक सिविल लाइन थाने पहुंचकर विधायक बृहस्पति सिंह, विधायक कुलदीप जुनेजा समेत कुछ कांग्रेस नेताओं ने दोनों के खिलाफ शिकायत की थी।


संचालक का नाम मधुकर दुबे जबकि संपादक अवनीश है। मधुकर दुबे जीरो पार्टी नाम का एक न्यूज़ पोर्टल चला रहे थे। विधायकों के खिलाफ एक खबर को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया था। विधायक बृहस्पति सिंह और कुलदीप जुनेजा ने दावा किया कि भ्रामक तथ्यहीन जानकारी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार अफवाह की तरह फैला रहे हैं और अवैध वसूली की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।


सिविल लाइन थाने के प्रभारी सत्य प्रकाश तिवारी ने कहा कि इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। मामला कथित स्टिंग ऑपरेशन से जुड़ा है। गिरफ्तार हुए मधुकर दुबे ने जीरो पार्टी नाम के अपने न्यूज़ पोर्टल में किसी स्टिंग ऑपरेशन की खबर प्रकाशित की थी, जिसमें विधायक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ बात कर रहे थे। इसे ही तथ्यहीन बताते हुए भूपेश बघेल खेमे के चर्चित विधायक बृहस्पति सिंह ने इस मामले में शिकायत की और अब पुलिस ने भी एक्शन ले लिया। फिलहाल, दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

कलेक्टर ने किया राज्योत्सव की तैयारियों का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर ने किया राज्योत्सव की तैयारियों का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: कलेक्टर नम्रता गांधी ने मंगलवर की सुबह राज्योत्सव स्थल गुरुकुल स्टेडियम पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने राज्य स्थापना दिवस पर एक नवम्बर को आयोजित होने वाले राज्योत्सव के आयोजन के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने राज्योत्सव स्थल में लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसका विशेष ध्यान रखते हुए प्रवेश द्वार बनाने, व्हीआईपी, मीडिया एवं आम नागरिकों के लिए बैठक व्यवस्था, बैरीकेट, पार्किंग सहित विभिन्न व्यस्थाओं के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्टेज का साइज बड़ा और मजबूत बनाने कहा ताकि नृतक दलों को असुविधा नहीं हो। उन्होंने लोगों के मनोरंजन के लिए आकर्षक साज-सज्जा के साथ मेला लगाने, फूड स्टॉल तथा जनकल्याणकरी योजनाओं पर आधारित विभागीय स्टाल लगाने कहा। राज्योत्सव के अवसर पर आतिशबाजी तथा प्रवेश द्वार पर आकर्षक रांगोली सजाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए बायो टॉयलेट, लाइटिंग, पेयजल, पुलिस सहायता केंद्र के साथ ही प्रवेश द्वार पर कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सेनेटाइजर और मास्क की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने कहा।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक श्रीआर के खूंटे, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण चारी, डिप्टी कलेक्टर अपूर्व टोप्पो, हितेश्वरी बाघे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के इन 207 टीकाकरण केन्द्रों में मौजूद हैं कोविशिल्ड और कोवैक्सीन की 51 हजार से अधिक डोज, देखें सूचि

टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के इन 207 टीकाकरण केन्द्रों में मौजूद हैं कोविशिल्ड और कोवैक्सीन की 51 हजार से अधिक डोज, देखें सूचि

 रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 207 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 17510 और कोविशिल्ड 33830 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।
just36news आप सभी से अपील करता है की टीका लगवाए और अन्य लोगो को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करे.
देखे सूचि:-
 

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में कल के मुकाबले आज मिले आधे मरीज, अब रायपुर में हैं इतने एक्टिव केस

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में कल के मुकाबले आज मिले आधे मरीज, अब रायपुर में हैं इतने एक्टिव केस

रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 01 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 01 और होम आइसोलेशन से 01 कुल 02 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 25 है। आज तक रायपुर में 158003 मरीजो की पहचान हुई है और 154839 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दें छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 25 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला कोरबा से सर्वाधिक 10 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 10 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 234 है | आज प्रदेश में 22352 टेस्ट हुए है |

 

छत्तीसगढ़ ACB की बड़ी कार्रवाई: इंजीनियर, प्रिंसिपल, पटवारी समेत चार रिश्वत लेते हुए हत्थे चढ़े

छत्तीसगढ़ ACB की बड़ी कार्रवाई: इंजीनियर, प्रिंसिपल, पटवारी समेत चार रिश्वत लेते हुए हत्थे चढ़े

रायपुर, एसीबी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुये रिश्वत लेते पटवारी सहित चार लोगों को रंगे हाथों पकड़ा है। पकड़े गये आरोपियों में पटवारी, प्राचार्य, प्रधानमंत्री सड़क योजना के अभियंता शामिल है।
एसीबी की टीम ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के बेमेतरा में पदस्थ अभियंता दीनदयाल जायसवाल को 2 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा है। एसीबी की टीम ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के बेमेतरा में पदस्थ अभियंता दीनदयाल जायसवाल को 2 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा है।
वहीँ अंबिकापुर एसीबी ने स्कूल के प्रायार्य ओझा को 2 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है. पीड़ित को सातवें वेतनमान के एरियर्स के लिए, समयमान वेतनमान का एरियर्स के नाम पर 8 हजार रुपये रिश्वत प्राचार्य ने मांगी थी। प्राचार्य पर आरोप था कि घूस की 8 हजार की रकम में से 5500 रुपये पहले ही प्राचार्य को शिक्षक ने दे दिया था, बाकी बचे 2500 रुपये के लिए डिमांड की जा रही थी। इस शिकायत के बाद अंबिकापुर में स्कूल प्राचार्य आरपी ओझा को उनके घर कदमपारा प्रतापपुर से 2 हजार रुपये रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने पकड़ा है।


दुर्ग से पटवारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव और उसके सहयोगी लेखराम निषाद को 6 हजार लेते रंगे हाथों गिरफ़्तार किया गया है। दुर्ग के कंचादुर में जमीन के प्रमाणिकरण के नाम पर पटवारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव 6000 रूपये रिश्वत मांग रहा था। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पटवारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव और उसके सहयोगी लेखराम निषाद को एसीबी ने गिरफ्तार किया है। 5500 रूपये रिश्वत लेते हुए उन्हें पकड़ा गया है।
आपको बता दे ये कार्रवाई एसीबी के निदेशक आरिफ शेख के निर्देश पर एसपी पंकज चंद्रा और एडिशनल एसपी अमृता सोरी ध्रुव के नेतृत्व में की गई है।
 

बड़ी खबर रायपुर: बाइक सवार का रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसा मांगा,नही देने पर कर दी रॉड से पिटाई

बड़ी खबर रायपुर: बाइक सवार का रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसा मांगा,नही देने पर कर दी रॉड से पिटाई

रायपुर: शराब पीने के लिए पैसा नही देने पर तीन अज्ञात लड़कों ने एक व्यक्ति का रास्ता रोककर रॉड से मारकर चोट पहुंचा। मामले की रिपोर्ट धरसींवा थाने में दर्ज करायी गई है।


मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कुंदरु पुरानी बस्ती निवासी भोजराम वर्मा 39 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह 24 अक्टॅूबर को सुबह 4.30 बजे सुबह बाइक से कुरुद से पाटन जा रहा था। तिवैरया से कुछ दुर आगे रायपुर की ओर एनएच 30 पर पहुंचा तब तीन अज्ञात लड़के उसका रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसा मांगने लगे। जिसके बाद वे उससे मारपीट करने लगे तभी एक युवक ने उसे रॉड से मार कर चोट पहुंचाया। जिसके बाद वह भागने लगा,इसी दौरान उसका मोबाइल व पर्स कही गिर गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 327 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

बड़ी खबर : राज्य स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों की घोषणा हो गयी है, जानिए

बड़ी खबर : राज्य स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों की घोषणा हो गयी है, जानिए

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में संसदीय सचिव और विधायकगण मुख्य अतिथि होंगे। इस संबंध में राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय से जिलों में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है।

महासमुंद जिले में संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चन्द्राकर, धमतरी में संसदीय सचिव गुरूदयाल सिंह बंजारे, बलौदाबाजार-भाटापारा में संसदीय सचिव शकुन्तला साहू, गरियाबंद जिले में विधायक अमितेश शुक्ल, दुर्ग में विधायक कुलदीप जुनेजा, राजनांदगांव में विधायक अरूण वोरा, कबीरधाम में विधायक ममता चन्द्राकर, बालोद में संसदीय सचिव डॉ. रश्मि आशीष सिंह और बेमेतरा में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय मुख्य अतिथि होंगे।
बिलासपुर में संसदीय सचिव इन्द्रशाह मंडावी, कोरबा में संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव, रायगढ़ में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृहस्पत सिंह, मुंगेली में संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, जांजगीर-चांपा में संसदीय सचिव चन्द्रदेव प्रसाद राय, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े, सरगुजा में विधायक विनय जायसवाल, कोरिया में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुलाब कमरो, जशपुर में संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज, सूरजपुर में विधायक लालजीत सिंह राठिया और बलरामपुर में संसदीय सचिव यू.डी. मिंज सांस्कृतिक समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

इसी तरह राज्योत्सव के अवसर पर बस्तर में बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, कांकेर में संसदीय सचिव शिुशुपाल शोरी, दंतेवाड़ा में विधायक देवती कर्मा, सुकमा में संसदीय सचिव रेखचंद जैन, कोण्डागांव में बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतराम नेताम, नारायणपुर में विधायक चन्दन कश्यप और बीजापुर मंि विधायक विक्रम मण्डावी मुख्य अतिथि होंगे।

CG NEWS: नाबालिक लड़की से इश्क ने पहुंचाया जेल की सलाखों पर

CG NEWS: नाबालिक लड़की से इश्क ने पहुंचाया जेल की सलाखों पर

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में नाबालिग लड़की से इश्क युवक को भारी पड़ गया इस चक्कर ने युवक को जेल पहुंचा दिया। युवक पड़ोसी गांव की लड़की को भगा कर ले गया था। उसे तलाश करती हुई पुलिस पहुंच गई। फिर पता चला कि दोनों के बीच अफेयर था। लड़की के बालिग नहीं होने के कारण युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। खास बात यह है कि लड़का एक अन्य युवती के साथ 3 माह से लिव इन में भी रह रहा था। मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, देवभोग क्षेत्र के एक गांव में 22 अक्टूबर को नाटक का मंचन था। इसमें गांव के सभी लोग पहुंचे थे। इसी बीच गांव की 16 साल की एक लड़की गायब हो गई। नाटक खत्म हुआ तो उसकी तलाश शुरू हुई। नहीं मिली तो अगले दिन परिजनों ने थाने में FIR दर्ज करा दी। इसी बीच लड़की घर पहुंच गई। सूचना मिली तो पुलिस आ गई। पूछताछ में पता चला कि गांव बरबहली निवासी सोमनाथ यादव उसे जबरदस्ती ले गया था।


गांव से बाहर मिलने बुलाया और शादी का झांसा देकर ले गया
लड़की ने पुलिस को बताया कि सोमनाथ ने 22 अक्टूबर की रात कॉल कर उसे गांव के बाहर बुलाया। वह मिलने पहुंची तो उसके साथ जबरदस्ती करने लगा और फिर शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। वहां पहुंची तो पहले से एक अन्य लड़की मौजूद थी। उसे भी शादी का झांसा देकर भगा लाया था। इस पर किसी तरह नाबालिग वहां से भाग निकली और घर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने सोमनाथ के घर दबिश दी, पर मिला नहीं।


परिजनों की मर्जी से लिव इन में रह रहा था युवक
अगले दिन रविवार को पुलिस को सोमनाथ के घर आने की जानकारी मिली तो उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सोमनाथ ने बताया कि वह नाबालिग से प्यार करता है और शादी करना चाहता है। घर में जो युवती रह रही है, वह मामा की बेटी है। परिजन उस युवती से उसकी शादी कराना चाहते हैं। परिजनों की मर्जी से दोनों करीब तीन माह से बिना शादी किए पति-पत्नी की तरह साथ रह रहे थे। फिलहाल युवक को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

 

BIG BREAKING CG: 4 प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल, आदेश जारी

BIG BREAKING CG: 4 प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल, आदेश जारी

रायपुर: राज्य सरकार ने सोमवार को 4 प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया है। जारी आदेश के मुताबिक आईएएस रीता शांडिल्य, आईएएस भुवनेश यादव, नीलम नामदेव एक्का और आकाश छिकारा का नाम शामिल है।

राजस्व सचिव रीता शांडिल्य का तबादला हो गया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से रीता शांडिल्य को सचिव तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग बनाया गया है। वहीं भुवनेश यादव को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। नीलम नामदेव एक्का को सचिव राजस्व की जिम्मेदारी दी गयी है, आकाश छिकारा दंतेवाड़ा जिला पंचायत सीईओ बनाये गए है।

RAIPUR NEWS: बाइक सवार युवकों को टक्कर मारने पर हुई जमकर मारपीट, कार से उतरकर लड़की बोली.........

RAIPUR NEWS: बाइक सवार युवकों को टक्कर मारने पर हुई जमकर मारपीट, कार से उतरकर लड़की बोली.........

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के छोकरा नाला इलाके में रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे हंगामा हो गया। दो बाइक सवार युवकों ने एक SUV कार में सवार लड़के और उसके साथ घूमने आई लड़की के साथ हाथापाई की। हाईवे से लगे ढाबों के पास ये घटना हुई। गाड़ी के अंदर बैठी लड़की के चींखने पर आस-पास के लोग जमा हो गए। बाइक सवार दोनों युवकों ने SUV के अंदर बैठे लड़के का कॉलर पकड़कर उसे बाहर निकले को कह रहे थे। इस दौरान आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर बाइक सवार युवकों को हटाया।


बाइक चला रहे लड़के ने दावा किया कि मेग्नेटो मॉल के पास SUV ने उनकी बाइक को टक्कर मारी थी और भाग निकले। हमने उनका पीछा कर रोका है। उधर, स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाइक सवार दोनों युवक और SUV चालक नशे में थे। इंडियन ढाबा के पास इनमें मारपीट भी हुई। इस बीच किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। तेलीबांधा थाने की पेट्रोलिंग टीम को आता देख सभी यहां से भाग गए। पुलिस ने फिलहाल किसी के खिलाफ मामले में केस दर्ज नहीं किया है।


फिर लड़की ने मांगी माफी
बताया जा रहा है कि हाइवे से आगे जाते वक्त पेट्रोल पंप के पास फिर से SUV चालक ने गाड़ी रोकी और उन्हीं बाइक सवार युवकों से बहस करने लगा। कार का नंबर सीजी 04 LY 9536 था। हंगामा बढ़ता देख युवती गाड़ी से नीचे उतरी और बाइक नंबर सीजी 04 MK 1036 पर सवार युवकों के आगे हाथ जोड़कर माफी मांगने लगी, वो कहने लगी सॉरी हमें प्लीज जाने दें। बाइक सवार युवकों ने लड़की को देख कुछ नहीं कहा। फिर लड़की कार में बैठी और दोनों यहां से रवाना हो गए।

CG CRIME NEWS: अश्लील वीडियो बनाकर युवती को धमकाया और फिर करता रहा दुष्कर्म

CG CRIME NEWS: अश्लील वीडियो बनाकर युवती को धमकाया और फिर करता रहा दुष्कर्म

बिलासपुर: बिलासपुर जिले में अधेड़ उम्र के प्रापर्टी डीलर ने युवती से प्यार का इजहार किया। इस दौरान उससे शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया, तब वह अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। पुलिस ने अपराध दर्ज करने के 24 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार तोरवा क्षेत्र के लालखदान के महमंद रोड निवासी शैलेष तिवारी उर्फ बबलू तिवारी (56) प्रापर्टी डीलर है। 21 वर्षीय युवती भी पहले लालखदान में अपने परिवार के साथ रहती थी। प्रापर्टी डीलर का उसके घर आना-जाना था। इस दौरान वह उससे मिलने जुलने लगा।

फिर उसने प्यार का इजहार किया। युवती के साथ शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने लगा। बाद में युवती अपनी मां व भाई के साथ कोतवाली क्षेत्र में आ गई। इस दौरान भी आरोपी उसका शारीरिक शोषण करता रहा। युवती ने जब शादी करने के लिए दबाव बनाया, तब आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देने लगा। इससे परेशान होकर युवती ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। शनिवार की रात अपराध दर्ज करने के साथ ही 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी शैलेष तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है।

आर्थिक मदद कर उठाया फायदा
युवती ने पुलिस को बताया कि उसके घर की आर्थिक स्थिति कमजोर है। उसकी मां साफ सफाई कर जीवन गुजारा करती है। इसका फायदा उठाकर शैलेष उनकी आर्थिक मदद करता रहा। इसके बाद वह युवती के करीब आने लगा। इसी दौरान शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया।


शादीशुदा है और बेटी की उम्र की है पीड़िता
आरोपी शैलेष तिवारी शादीशुदा है। उसके बच्चे भी बड़े हो गए हैं। रविवार को पुलिस उसे गिरफ्तार कर लाई तो उसकी बेटी व परिजन भी मिलने पहुंचे थे। उसकी बेटी पीड़िता की उम्र की है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

बड़ी खबर रायपुर: भांठागांव चौक पर कपड़े में लिपटा मिला नवजात, पुलिस माता पिता की कर रही है तलाश

बड़ी खबर रायपुर: भांठागांव चौक पर कपड़े में लिपटा मिला नवजात, पुलिस माता पिता की कर रही है तलाश

रायपुर: रायपुर के भाठागांव रोड में सड़क किनारे रविवार शाम एक नवजात मिला है। नवजात कपड़ा में लिपटा हुआ था। उसकी रोने की आवाज सुनकर वहां से गुजर रही महिला ने नवजात नजदीक गई। और उसे गोद में उठाया कुछ देर आस-पास लोगों से पुछने के बाद इसकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।


नवजात की मेडिकल जांच कराई गई। उसके बाद नवजात को कोटा मातृ आश्रय में छोड़ दिया गया। पुलिस नवजात के परिजनों की तलाश कर रही है। नवजात पूरी तरह स्वस्थ है। पुलिस ने बताया कि सड़क किनारे किसी ने कपड़े में लपटे कर नवजात को छोड़ दिया है। नवजात 20-25 दिन का है। वह पूरी तरह स्वस्थ है। उसे शाम को ही छोड़ा गया है। हालांकि किसी ने नवजात को छोड़ते हुए नहीं देखा है। पुलिस ने आसपास के अस्पतालों में नवजात की फोटो भेजी है। उनके परिजनों की तलाश की जा रही है।

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: देर रात होटल में लगी आग, 15 दमकल की टीम ने पाया काबू

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: देर रात होटल में लगी आग, 15 दमकल की टीम ने पाया काबू

दुर्ग: शहर के इंदिरा मार्केट स्थित होटल शीला में संचालित घर संसार सेल में देर रात भीषण आग लग गई। आग की उठती लपटें और धुएं से कोहराम मच गया। वहीं चीख पुकार के बाद 7 लोगों को होटल से सुरक्षित बाहर निकाला। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना के शीला होटल और घर संसार सेल में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक बोर्ड से आग सुलगने के बाद देर रात यह विकराल हो गई। वहीं इससे लगे होटल शीला और घर संसार में फैल गया। वहीं 7 लोगों को मौके पर सुरक्षित बाहर निकाला। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आग से कितना नुकसान हुआ है अभी पता नहीं चल पाया है। फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया है। करीब 15 दमकल की टीम ने आग को शांत किया है।

बड़ा हादसा: तेज रफ़्तार कार ने मारी मवेशियों को टक्कर, दुर्घटना के बाद कार में लगी आग

बड़ा हादसा: तेज रफ़्तार कार ने मारी मवेशियों को टक्कर, दुर्घटना के बाद कार में लगी आग

रायपुर: राजधानी रायपुर में रविवार की रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेलीबांधा शराब भट्टी के सामने तेज रफ्तार कार मवेशी को ठोकर मारते हुए एक पेड़ से टकराकर सब्जी दुकान में जा घुसी। इसके बाद कार में आग लग गई। आग से मवेशी और कार सवार 3 अज्ञात युवक गंभीर रूप से झुलस गए। जिसमें 1 की मौत हो गई और 2 लोगों को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

जानकारी के मुताबिक राजधानी के अवंति विहार मोड़ के पास तेज रफ्तार कार एक मवेशी को मारते हुए पेड़ से टकराकर सब्जी दुकान में घुस गई। इसके बाद कार में अचानक आग लग गई। इस आग में मवेशी की भी जलकर मौत हो गई। वहीं आग के बाद कार सवार लोगों में से तीन युवक झुलस गए, जिसमें से एक की अस्पताल में मौत हो गई। ये हादसा मरीन ड्राइव से तेलीबांधा की तरफ जाने वाले रास्ते में हुआ है। हालांकि कार कहा से आ रही थी और कार में सवार युवकों को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। पूरे मामले को लेकर तेलीबांधा थाना पुलिस जांच में जुट गई है।

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में कल के मुकाबले आज मिले दुगने मरीज, अब रायपुर में हैं इतने एक्टिव केस

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में कल के मुकाबले आज मिले दुगने मरीज, अब रायपुर में हैं इतने एक्टिव केस

रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 02 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 00 और होम आइसोलेशन से 01 कुल 01 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 26 है। आज तक रायपुर में 158002 मरीजो की पहचान हुई है और 154837 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दें 
छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 20 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दुर्ग और कोरबा से सर्वाधिक 05-05 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 31 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 219 है | आज प्रदेश में 12625 टेस्ट हुए है |