CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
मौसम अलर्ट: प्रदेश के इन जिलो में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

मौसम अलर्ट: प्रदेश के इन जिलो में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से झमाझम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में 2 से 4 नवंबर तक बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। रायपुर, दुर्ग और बस्तर में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।


वहीं अभी बदली की वजह से ठंड में बढ़ोतरी नहीं होगी। हालांकि रात के तापमान में काफी गिरावट आई है। वहीं मौसम साफ होने रात में धुंध में बढ़ोतरी हो रही है।


बता दें कि प्रदेश में बीते कुछ दिनों से सुबह-सुबह गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है। शनिवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। जिसके चलते कई जगहों में हल्की बूंदाबादी भी हुई।

टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के इन 188 टीकाकरण केंद्रों में मौजूद है वैक्सीन की 34 हजार से अधिक डोज, देखें सूची

टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के इन 188 टीकाकरण केंद्रों में मौजूद है वैक्सीन की 34 हजार से अधिक डोज, देखें सूची

रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 188 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 10310 और कोविशिल्ड 24530 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।
just36news आप सभी से अपील करता है की टीका लगवाए और अन्य लोगो को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करे.
देखे सूचि:-

कोडिन युक्त कफ सिरप के साथ पकड़े गए 2 युवकों को 12-12 साल की सजा

कोडिन युक्त कफ सिरप के साथ पकड़े गए 2 युवकों को 12-12 साल की सजा

रायगढ़, ड्रग्स को लेकर देश भर में कोहराम मचा हुआ है। सरकार प्रशासन अदालतें सभी इस नशे के व्यापार से सख्ती से निपटने में लगी हैं। ऐसे ही एक मामले में रायगढ़ के विशेष न्यायालय ने दो लोगों को 12-12 साल की सजा के साथ एक-एक लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
मामला खरसिया के पास रतन महका गांव का है। जहां पुलिस को 28 फरवरी 2020 को दो लोगों के कोडिक कफ सिरप ले कर आने की खबर मिली थी। इस पर खरसिया पुलिस के उपनिरीक्षक नंदकिशोर गौतम ने रतन महका के बीएसएनएल टॉवर के पास एक संदिग्ध मोटर सायकल की तलाशी ली गई, तो उसमें सवार दो लोगों के पास से कपड़े के दो थैलों में भरी 240 बोतल कोडिनयुक्त सिरप बरामद हुई थी। जिसका वजन लगभग 24 किलो था। पुलिस ने युवकों से पूछताछ की तो उन्होने अपना नाम सुनील गबेल व जितेन्द्र गबेल बताया। उनहें यह थैला रमेश यादव एंव दीनदयाल गबेल ने दिया गया बताया। जिसे वे खरसिया बस स्टैंड पार होने के बाद वापस लेने वाले थे। ऐसे में पुलिस ने चारों आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई करते हुये गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मामले का चालान विशेष न्यायालय में पेश किया गया। जहां विद्वान न्यायाधीश ने सुनील गबेल व जितेन्द्र गबेल को दोषी पाया और उन्हें 12-12 साल की कड़ी कैद व 1-1 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा नहीं करने पर 4-4 साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। मामले में अन्य दो आरोपी दीनदयाल व रमेश को दोष मुक्त करार दिया गया। अदालत के इन कडे़ फैसलों से नशे की तिजारत करने वालों में भय व खौफ का माहौल बनेगा और देश को बरबाद करने वाली ताकत कमजोर होगी।
 

बड़ी खबर: जूता-चप्पल गोदाम में लगी भीषण आग,मची अफरा तफ़री

बड़ी खबर: जूता-चप्पल गोदाम में लगी भीषण आग,मची अफरा तफ़री

रायगढ़, बरमकेला के रवि बूट हाऊस संचालक के निवास पर बने जूते चप्पल के गोदाम में भीषण आग लगने की खबर आ रही है। इस घटना से आसपास के क्षेत्र में अफरा तफ़री का माहौल बन गया है। इस अग्निकांड में भारी नुकसान का होने का अंदेशा जताया जा रहा है। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। बहरहाल फायर ब्रिगेड अग्निशामक वाहन के स्टाफ में आग पर काबू पाए जाने की खबर आ रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौक़े पर बरामकेला तहसीलदार व थाना प्रभारी भी पहुंच चुके हैं। स्थानीय लोगों से भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। 

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर आज मिले इतने कोरोना मरीज, अब एक्टिव केस हुए इतने

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर आज मिले इतने कोरोना मरीज, अब एक्टिव केस हुए इतने

रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 03 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 01 और होम आइसोलेशन से 01 कुल 02 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 35 है। आज तक रायपुर में 158018 मरीजो की पहचान हुई है और 154844 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दें छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 28 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला जांजगीर- चाम्पा से सर्वाधिक 08 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 13 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 300 है | आज प्रदेश में 22629 टेस्ट हुए है | 

नाबालिग बालिका को भगाकर ले जाने वाला आरोपी पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार

नाबालिग बालिका को भगाकर ले जाने वाला आरोपी पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार

रायगढ़, सारंगढ़ थानाक्षेत्र से लापता हुई नाबालिग बालिका 28 अक्टूबर को सारंगढ़ पुलिस को आरोपी युवक के साथ सारंगढ़ बस स्टैण्ड के पास मिली । थाना प्रभारी सारंगढ़ निरीक्षक अमित शुक्ला को मुखबिर से सूचना मिली थी कि संदेही युवक बालिका को लेकर सारंगढ़ बस स्टैण्ड के पास बस का इंतजार करते खड़ा है । थाना प्रभारी ने थाने से उप निरीक्षक नंद किशोर गौतम के साथ हमराह स्टाफ को बालिका की दस्तायाबी, आरोपी गिरफ्तारी के लिये रवाना किया गया। पुलिस टीम ने गांव के कोटवार एवं बालिका के पिता को साथ लेकर बस स्टैण्ड पहुंचे। बस स्टैण्ड पर संदेही युवक के साथ बालिका मिली। बालिका को परिजनों के साथ थाना लाया गया। महिला पुलिस अधिकारी द्वारा बालिका से पूछताछ करने पर बालिका बताई कि 11 अक्टूबर को ग्राम छोटे खैरा सारंगढ़ का शिवा चौहान मोबाइल पर कॉल कर शादी करूंगा बोला जिसे अभी नाबालिग होना बताई थी, फिर भी दोपहर को घर के पास आकर अपने साथ भगाकर सम्बलपुर ओडिशा से गया था। जहां 27 अक्टूबर तक शिवा चौहान पत्नी की तरह रखा था। बालिका के कथन एवं मुलाहिजा रिपोर्ट पर गुम नाबालिक के संबंध में दर्ज थाना सारंगढ़ के अपराध क्रमांक 568/2021धारा 363 ताहि में धारा 366, 376 भादवि 4,6 पोक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गई तथा आरोपी शिवा चौहान उम्र 22 साल निवासी छोटे खैरा थाना सारंगढ़ को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। 

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के योगेश अध्यक्ष, राठी प्रदेश महामंत्री नियुक्त

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के योगेश अध्यक्ष, राठी प्रदेश महामंत्री नियुक्त

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की छत्तीसगढ़ इकाई का योगेश अग्रवाल को प्रदेश अध्यक्ष एवं राजकुमार राठी को प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

आपको बता दे कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने कहा है की वे अपनी पूरी टीम के साथ दीपावली त्यौहार के पश्चात ही पूरे प्रदेश का दौरा करते हुए छत्तीसगढ़ इकाई की पूरी टीम की घोषणा शीघ्र करेंगे एवं अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन को प्रदेश में एक बड़ी सामाजिक एवं राजनीतिक ताकत के रूप में खड़ा किया जाएगा | 

बड़ी खबर: रायपुर में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने भिड़े दो गुट, कार्यकर्ताओं के बीच हुई झूमाझटकी

बड़ी खबर: रायपुर में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने भिड़े दो गुट, कार्यकर्ताओं के बीच हुई झूमाझटकी

रायपुर, राजधानी स्थित कांग्रेस कार्यलय राजीव भवन ने बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन की मौजूदगी में दो गुट आपस में भीड़ गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजीव भवन में एनएसयूआई के पीसी के दौरान जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन भी मौजूद थे। कार्यक्रम में एनएसयूआई के दो गुटों के बीच जमकर हाथापाई हुई। दोनों गुटों के समर्थक आपस में किसी बात को लेकर उलझे और देखते ही देखते गाली-गलौज शुरू हो गई।
दोनों गुटों के समर्थकों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। हंगामा बढ़ने लगा तो बीचबचाव की कोशिश हुई, लेकिन भीड़ के बीच कोई किसी की सुनने वाला नहीं था। किसी तरह ये मामला शांत कराया गया। आपको बता दें कि पिछले दिनों रायपुर एयरपोर्ट पर भी दो गुटों के बीच इसी तरह झूमाझटकी की नौबत आ गई थी।

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सभी शासकीय संस्थाओ और कार्यालयों में छुट्टी, आदेश जारी

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सभी शासकीय संस्थाओ और कार्यालयों में छुट्टी, आदेश जारी

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवबर को सभी शासकीय संस्थाओ और कार्यालयों में छुट्टी रहेगी, इस आशय के आदेश राज्य सरकार ने जारी किये है|

CG CRIME NEWS: पति-पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी

CG CRIME NEWS: पति-पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के घुमका थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम करेला गांव के सलोनी खार में अज्ञात व्यक्ति द्वारा पति-पत्नी की हत्या कर दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और फॉरेंसिक टीम बुलाकर मामले की जांच की जा रही है।


राजनांदगांव जिले के घुमका क्षेत्र अंतर्गत पति- पत्नी की हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। मूलत: हरियाणा के रहने वाले पति -पत्नी लगभग 42 वर्षीय महावीर जाट और लगभग 36 वर्षीया मीनाक्षी जाट राजनांदगांव के घुमका क्षेत्र के सलोनी खार में बीते 2 वर्ष पूर्व लीज पर जमीन लेकर अपना व्यवसाय कर रहे थे, बीते बुधवार की शाम 7:00 बजे तक लोगों ने महावीर को खेतों में देखा था।

 

उसके बाद वहां काम करने वाले अन्य कर्मचारी अपने घर चले गए थे। गुरूवार सुबह जब कर्मचारी आए तो महावीर और उनकी पत्नी कहीं नजर नहीं आए और उनके घर पर भी ताला लगा हुआ था। काफी तलाश के बाद भी जब वे लोग नहीं मिले तो दोनों की गुमशुदगी के मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने भी उनकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान गुरुवार की देर शाम जब पुलिस ने उनके घर का ताला तोड़ा तो घर के भीतर का नजारा देखकर सबके होश फाख्ता हो गए, घर के भीतर खून से लथपथ हालत में पति का शव जमीन पर पड़ा था , तो वहीं पत्नी की हत्या पलंग पर कर दी गई थी। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया और दोनों पति पत्नी के शव को आज सुबह पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस मामले में राजनांदगांव की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम ने कहा कि अज्ञात लोगों द्वारा पति पत्नी की हत्या करने के बाद बाहर से घर पर ताला लगा दिया गया था।


बॉक्स:---
प्रज्ञा मेश्राम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव ने आरएनएस को बताया कि महावीर सिंह जाट जमीन कारोबार से भी जुड़ा हुआ है, माना जा रहा है कि जमीन के किसी विवाद को लेकर उसकी व उसके पत्नी की हत्या की गई होगी। बहरहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की है और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

 

CG BREAKING: जतमई के जंगल मे मिली प्रेमी जोड़े की लाश, इलाके में सनसनी

CG BREAKING: जतमई के जंगल मे मिली प्रेमी जोड़े की लाश, इलाके में सनसनी

गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध पर्यटन क्षेत्रों में से एक गरियाबंद जिले के जतमई से एक है ह्रदय विदारक खबर प्रकाश में आ रही है।
जतमई जंगल मे आज एक प्रेमी जोड़े की लाश पेड़ पर लटकी मिली है।


मिली जानकारी के अनुसार समीपस्थ गांव के रहने वाला प्रेमी जोड़ा सप्ताहभर से घर से गायब था।


शव मिलने की जानकारी मिलते हुए मौके पर पहुंची छुरा पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, प्रेमी जोड़ा नजदीकी गांव करकरा का रहना वाला था. युवक का नाम मिथलेश और युवतीं का नाम दामनी बताया जा रहा है. दोनों सप्ताहभर पहले से घर से गायब थे, और आज दोनों की लाश जतमई जंगल स्थित वाच टॉवर के नजदीक पेड़ पर लटकी मिली।


घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया।

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: मोबाइल टावर में में चढ़कर युवक ने की आत्महत्या

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: मोबाइल टावर में में चढ़कर युवक ने की आत्महत्या

अंबिकापुर: शहर के एक मोबाइल के टावर में एक युवक ने आज फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक का नाम गोलू (25 ) निवासी ग्राम केपी का बताया जा रहा है। मामला अंबिकापुर नगर कोतवाली थाना क्षेत्र का है।


मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर नगर कोतवाली थाना अंतर्गत केपी ग्राम में युवक गोलू ने मोबाइल के टावर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला प्रेम संबंध का बताया जा रहा है।

प्राचार्य के मौत के बाद भी बड़ी लापरवाही: 3 घंटे लेट पहुंचा स्टाफ, छात्रों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

प्राचार्य के मौत के बाद भी बड़ी लापरवाही: 3 घंटे लेट पहुंचा स्टाफ, छात्रों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

छत्तीसगढ़ के भिलाई के शासकीय नागरिक कल्याण कॉलेज की अव्यवस्था में प्राचार्य की मौत के बाद भी सुधार नहीं हुआ है। शुक्रवार सुबह क्लास के लिए स्टूडेंट्स तो पहुंचे, लेकिन कॉलेज में समय से एक चपरासी तक नहीं पहुंचा था। सभी स्टूडेंट्स कॉलेज परिसर में ही घंटों टीचर का इंतजार करते रहे। छात्रों का आरोप है कि यह स्थिति काफी समय से है। इसी को सुधारने के लिए प्रभारी प्राचार्य डॉ. भुवनेश्वर नायक लगातार लड़ाई लड़ते रहे, लेकिन स्टाफ ने उनकी एक नहीं सुनी।

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: कॉलेज परिसर में प्रभारी प्राचार्य की लटकी मिली लाश, इलाके में सनसनी


छात्र-छात्राओं का कहना है कि अब भी यदि कॉलेज में समय पर क्लासेज शुरू नहीं शुरू हुईं तो वह लोग आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।


नागरिक कल्याण कॉलेज के जनभागीदारी के अध्यक्ष अमन सिंह ने बताया कॉलेज में क्लास सुबह 7.30 बजे से शुरू होती है। सुबह 10.30 बजे तक कॉलेज का एक भी टीचिंग और नॉनटीचिंग स्टाफ नहीं पहुंचा था। सुबह पहले शिफ्ट में बीकॉम के 40-50 बच्चे आए थे। तीन घंटे इंतजार के बाद भी जब कोई नहीं आया तो वह लोग निराश होकर अपने घर चले गए। अमन ने बताया कि यह सिलसिला पहले इसी तरह चलता था। एक भी स्टाफ नायक सर का आदेश नहीं मानता था।


अधिक दबाव डालने पर वह उनसे झगड़ा करने तक के लिए उतारू हो जाते थे। कॉलेज की अवस्था को लेकर वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहा करते थे। उन्होंने अमन को कहा भी था कि कॉलेज में कोई भी उनका निर्देश नहीं मानता। अपनी मर्जी से काम कर रहे हैं। वह यह सब नहीं झेल सकते हैं और अपने पद से रिजाइन देने की सोच रहे हैं।


11 बजे शुरू हुई क्लास
कॉलेज में 26 लोगों का टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ है। शुक्रवार को सुबह 11 बजे तक सिर्फ 6-7 लोगों का स्टाफ ही पहुंचा। इसके बाद एक क्लास लगी। इस बात को लेकर छात्रों में काफी रोष है और उन्होंने कॉलेज परिसर में बैठकर अपना विरोध दर्ज कराया।


मंत्री से करेंगे शिकायत
कॉलेज के जनभागीदारी अध्यक्ष अमन ने कहा कि वह इस समस्या की शिकायत उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल और क्षेत्रीय विधायक रुद्र गुरु से करेंगे। शिकायत करके वह ऐसे लापरवाह स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने के साथ ही नए कॉलेज भवन में डिजिटल अटेंडेंस मशीन लगाने की मांग करेंगे। इससे अटेंडेंस के लिए स्टाफ समय पर आएगा।

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021 : विभिन्न देशो और राज्यों के कलाकारों ने दी शानदार लोक नृत्यों की प्रस्तुति, देखे लेटेस्ट तस्वीरे

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021 : विभिन्न देशो और राज्यों के कलाकारों ने दी शानदार लोक नृत्यों की प्रस्तुति, देखे लेटेस्ट तस्वीरे

रायपुर: राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आज राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव का शानदार आगाज हुआ। शुभारंभ समारोह में देश के विभिन्न राज्यों और चुनिंदा देशों के कलाकारों ने लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। दर्शकों ने कलाकारों की तालियों की गडग़ड़ाहट से तहे दिल से स्वागत किया। विभिन्न राज्यों के कलाकारों द्वारा अपनी बोली-भाषा, पारम्परिक वेशभूषा-परिधान एवं वाद्य यंत्रों की सुमधुर धुन से प्रस्तुत लोक नृत्य एवं लोक गीत से दर्शक अभिभूत हुए।


राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में प्रतियोगिता के दौरान विवाह संस्कारों पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किए गए। नृत्य प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का करमा, झारखण्ड का कड़सा, जम्मू-कश्मीर का गोजरी, आंध्रप्रदेश का गुरयाबल्लु एवं डिम्सा, असम कारबी-तिवा, ओडिशा का धप और तेलंगाना का कोम्मुकोया नृत्य ने दर्शकों को भाव-विभोर किया। सुसज्जित मंच पर संतरंगी रोशनी में चेहरे में मुस्कान लिए पूरी ऊर्जा के साथ कलाकारों द्वारा प्रस्तुत लोक नृत्य बेहद ही आकर्षक और सुखद अनुभूति का अहसास करा रहा है।


नृत्य प्रतियोगिता में जहां एक ओर जम्मू-कश्मीर के गुज्जर जनजातियों द्वारा विवाह में दुल्हन की रस्म अदायगी, मेंहदी रचाई और दुल्हन विदाई की भावुक प्रस्तुति दी गई, वहीं आंध्रप्रदेश के कलाकारों ने सिर पर शिवलिंग, ओम और त्रिशुल अंकित मुकुट तथा तन पर मृगछाल धारण कर हाथ में त्रिशुल और डमरू लेकर महादेव का स्तुति गान करते हुए हर-हर महादेव का जयघोष और सधे ताल में मनमोहक प्रस्तुति दी। इसी तरह तेलंगाना के कोम्मुकोया जनजाति के युवा कलाकारों ने सिर पर गौर पशु के सिंग का मुकुट धारण कर लम्बे ढोल पर थाप देते हुए और युवतियों द्वारा पीतल का बना मुकुट धारण कर अपनी धुंधरूदार छडिय़ों को जमीन पर पटककर ताल मिलाते हुए नृत्य प्रस्तुत किया।

CG NEWS: बीमा कंपनी की अफसर बनकर लोगों से ठगी करने वाली युवती दिल्ली से गिरफ्तार

CG NEWS: बीमा कंपनी की अफसर बनकर लोगों से ठगी करने वाली युवती दिल्ली से गिरफ्तार

गरियाबंद: लोगों को बीमा पॉलिसी लैप्स होने का झांसा देकर ठगी करने वाली एक शातिर युवती को गरियाबंद पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई युवती नैना राजपूत खुद को बीमा कंपनी का अफसर बताकर झांसा देती थी। प्रदेश में उसने कई लोगों से ठगी की है और वह खुद भी 10वीं फेल है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।


केशोडार निवासी प्रदीप बरई के पास अगस्त 2020 में एक युवती का कॉल आया। उसने बताया कि वह बीमा कंपनी की अफसर बोल रही है। आपकी एलआईसी की पॉलिसी लैप्स होने वाली है। पहले तो उन्होंने भरोसा नहीं किया। फिर युवती ने अलग-अलग नंबरों से कई बार कॉल किया तो प्रदीप उसकी बातों में आ गया। प्रदीप ने उसके बताए खाते में ऑनलाइन दो बार में 98870 रुपए का ट्रांजेक्शन कर दिया। इसके बाद भी उनकी लैप्स हुई बीमा की रकम वापस नहीं मिली। पहले तो युवती झांसा देकर टालती रही, फिर नंबर भी बंद कर दिया। परेशान होकर उन्होंने जून 2021 में सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और मोबाइल नंबर व खाता नंबर के आधार पर युवती तक पहुंच गई।


कोरिया में भी ऐसे ही बनाया था ठगी का शिकार
थाना प्रभारी सत्येंद्र श्याम ने बताया की कुछ दिन पहले ही युवती ने कोरिया के मनेंद्रगढ़ में भी इसी तरह के मामले में धोखाधड़ी की थी। इसकी जानकारी मीडिया के माध्यम से लगी थी। इस पर उपयोग किए गए नंबर और बैंक खातों का मिलान किया गया तो दोनों एक ही मिले। इसके बाद युवती की गिरफ्तारी की गई।

RAIPUR CRIME NEWS: नुकीली चीज से घायल कर करते थे लूटपाट, गिरफ्तार

RAIPUR CRIME NEWS: नुकीली चीज से घायल कर करते थे लूटपाट, गिरफ्तार

रायपुर: राजधानी के थाना गंज क्षेत्रांतर्गत फाफाडीह ओव्हर ब्रीज पास मजदूर को नुकीली चीज से घायल कर लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक अपचारी भी शामिल है।

गंज थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 अक्टूबर की सुबह भाठागांव निवासी मजदूर को फाफाडीह ओव्हर ब्रीज रूपरेला मार्ग के समीप दो नकाबधारी युवकों ने रोककर मोबाइल व नकदी की मांग की। मना करने पर दोनों उसे धकेलते हुए रूपरेला गली की ओर ले जाकर उसे नुकीली चीज से घायल कर दिया और उसकी जेब से करीब 9 हजार रुपए लूट लिए। गंज थाने में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 217/21 धारा 294, 341, 394 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने र्थी से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों के हुलियों के संबंध में भी पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया। टीम ने घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया। फुटेजों का लगातार अवलोकन व विश्लेषण करते हुए घटना में संलिप्त एक आरोपी को चिन्हांकित करने में सफलता प्राप्त करते हुए आरोपी की पहचान देवराज क्षत्री उर्फ छोटे निवासी चूना भट्ठी गंज के रूप में की गई। टीम ने देवराज क्षत्री की पतासाजी करते हुए देवराज को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने एक अन्य साथी अपचारी बालक के साथ मिलकर लूट की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया। जिस पर घटना में संलिप्त अपचारी बालक को भी गिरफ्तार किया गया। टीम द्वारा आरोपी/अपचारी की निशानदेही पर उनके कब्जे से लूट की नगदी 5,000/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त धारदार नुकीली हथियार को जप्त किया गया। इस तरह से टीम के सदस्यों द्वारा घटना के चंद घटों के भीतर ही आरोपी/अपचारी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया गया। आरोपी देवराज क्षत्री पूर्व में भी धारा 376 भादवि. एवं पाॅस्को एक्ट के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है। आरोपी/अपचारी को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्रवाई किया गया।

गिरफ्तार
देवराज क्षत्री उर्फ छोटे पिता सुरेश छत्री उम्र 19 साल निवासी सतबहनिया मंदिर के पास चूना भट्ठी थाना गंज रायपुर।
एक अपचारी बालक।
कार्रवाई में सायबर सेल से प्र.आर. कुलदीप द्विवेदी, आर. संदीप सिंह तथा थाना गंज से उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह ठाकुर, आर. घनश्याम सिंह ठाकुर, मनमोहन तांदूलाने एवं जितेन्द्र सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

अब्दुल वहाब बनें छत्तीसगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, रजनीश बघेल उपाध्यक्ष

अब्दुल वहाब बनें छत्तीसगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, रजनीश बघेल उपाध्यक्ष

बिलासपुर: छतीसगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव के परिणाम घोषित हो गया है। जिसमें अध्यक्ष पुरुष पद हेतु अब्दुल वहाब खान ने राकेश मोहन पांडेय को 8 मतों से हरा दिया है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर रजनीश बघेल ने बाजी मारी। बता दें कि अध्यक्ष पद पर 6 प्रत्याशियों ने उम्मीदवारी की थी।

इसी तरह उपाध्यक्ष महिला पद के लिए दीपाली पांडेय जीत हासिल की हैं। सर्वाधिक मत पाने वाले प्रत्याशी राहुल तामस्कर है जिन्होंने सांस्कृतिक क्रीड़ा सचिव के लिए 500 से भी अधिक मत प्राप्त किये हैं। कार्यकारणी सदस्य के 6 पदों के विरुद्ध 11 प्रत्याशियो ने चुनाव लड़े थे।

इसी प्रकार सचिव पद पर अरविंद दुबे (286 वोट), सह सचिव पद पर अमित सिंह चौहान, ग्रंथालय सचिव पद पर पवन केशरवानी, सांस्कृतिक/ क्रीड़ा सचिव पद पर राहुल तामस्कर ने जीत हासिल की।

टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के इन 203 टीकाकरण केंद्रों में मौजूद है वैक्सीन की 37 हजार से अधिक डोज, देखें सूची

टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के इन 203 टीकाकरण केंद्रों में मौजूद है वैक्सीन की 37 हजार से अधिक डोज, देखें सूची

रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 203 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 11620 और कोविशिल्ड 26670 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।
just36news आप सभी से अपील करता है की टीका लगवाए और अन्य लोगो को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करे.
देखे सूचि:-
 

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में बढ़ने लगे हैं कोरोना मरीज, आज इतने नए मरीजों की हुई पहचान, अब एक्टिव केस हुए इतने

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में बढ़ने लगे हैं कोरोना मरीज, आज इतने नए मरीजों की हुई पहचान, अब एक्टिव केस हुए इतने

रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 05 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 00 और होम आइसोलेशन से 01 कुल 01 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 34 है। आज तक रायपुर में 158015 मरीजो की पहचान हुई है और 154842 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दें छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 31 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दुर्ग से सर्वाधिक 07 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 09 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 285 है | आज प्रदेश में 23331 टेस्ट हुए है |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : इस वर्ष छठ पूजा घाट में जाने की सिर्फ इन्हें होगी अनुमति, कलेक्टर ने दिए निर्देश

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : इस वर्ष छठ पूजा घाट में जाने की सिर्फ इन्हें होगी अनुमति, कलेक्टर ने दिए निर्देश

अंबिकापुर | कोरोना संक्रमण से बचाव को दृष्टिगत रखते हुए इस बार छठ पूजा में जिन्होंने कोरोना टीका लगवाया है, उन्हीं को छठ घाट जाने की अनुमति होगी, ताकि कोरोना संक्रमण का प्रभाव घातक न हो। छठ घाट में पूजा में शामिल होने जाने वालां को कोरोना टीकारण संबंधी मोबाइल मैसेज या टीकाकरण प्रमाण दिखाना होगा। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बुजुर्गों व बच्चों को छठ घाट साथ में नहीं ले जाने हर संभव प्रयास घर के लोगों को ही करना होगा। गुरुवार को कलेक्टर संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में दीपावली व छठ पूजा मनाने पहली बार आयोजित शांति समिति की बैठक में यह यह निर्णय लिया गया। इसके साथ ही बैठक में दीपावली और छठ पूजा शांति पूर्वक व कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाने का निर्णय समिति के सदस्यों की ओर से एकमत से लिया गया।

कलेक्टर संजीव कुमार झा ने कहा कि वर्तमान में जिले में कोविड का संक्रमण थमा है, लेकिन समाप्त नहीं हुआ है। इसे देखते हुए कोरोना गाइडलाइन का पालन करना जरूरी है, इसके लिए खुद को सावधानी बरतना होगा। उन्होंने छठ घाट में बिजली, पार्किंग, आपदा राहत आदि की टीम की पुख्ता व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने सभी छठ घाटों में बिजली कर्मियों की तैनाती के साथ ही एक कंट्रोल रूम भी स्थापित कर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।


भीड़ नियंत्रण के लिए वालंटियर्स होंगे तैनात-
छठ घाटों में पूजा के बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के जवानों के साथ ही प्रत्येक घाट में 40-50 एनएसएस व एनसीसी के कैडेट की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। घाट में क्रेन, फायर ब्रिगेड, गोताखोर, तैराक, एम्बुलेंस व मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी।


सफाई के लिए तैनात रहेगी विशेष टीम-
छठ घाटों में साफ-सफाई के लिए नगर निगम व छठ घाट समिति की ओर से विशेष सफाई टीम रखी जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों के घाट की सफाई व्यवस्था के लिए ग्राम पंचायतों को जिम्मेदारी दी जाएगी। शंकर घाट व घुनघुट्टा नदी घाट में भीड़ को कम करने के लिए नए छठ व्रतियों को नए घाट में शामिल होने प्रोत्साहित किया जाएगा।


निर्धारित स्थल पर ही होगी पटाखों की बिक्री-
दीपावली में पटाखा जलाने के लिए शहर के पीजी कालेज ग्राउड में दुकान आवंटित की जाएगी। पटाखों की बिक्री इन्हीं निर्धारित दुकानों से ही करने की होगी अनुमति। धनतेरस के दिन सड़क में जाम की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वाहन पार्किंग निर्धारित की जाएगी तथा दुकानों से बाहर सामान निकालकर बिक्री करने की अनुमति नहीं होगी।
पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले ने कहा कि समिति की ओर से दिए गए सुझावों पर अमल की जाएगी। स्थल भ्रमण कर व्यवस्था को दुरूस्त करने का प्रयास किया जाएगा। महापौर डॉ अजय तिर्की ने कहा कि कोविड संक्रमण के देखते हुए बुजुर्ग व बच्चों को छठ घाट स्थल नहीं ले जाने पर जोर देना होगा। अगले 10 दिन में शहर में कोरोना की स्थिति के देखकर प्रशासनिक निर्णय लिया जाएं।
बैठक में नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, पार्षद आलोक दुबे, अमर विजय सिंह तोमर, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह, अपर कलेक्टर एएल ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, एसडीएम प्रदीप साहू, नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय, रामचन्द्र स्वर्णकार, कर्ताराम, कैलाश मिश्रा, अंजुमन कमेटी के सचिव इरफान सिद्धिकी सहित छठ घाट समिति के प्रतिनिधि, समिति के अन्य सदस्य सहित व विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

पंजाब के सीएम एस चरणजीत सिंह चन्नी कल पहुचेंगे राजधानी रायपुर, ये है उनके आने की बड़ी वजह

पंजाब के सीएम एस चरणजीत सिंह चन्नी कल पहुचेंगे राजधानी रायपुर, ये है उनके आने की बड़ी वजह

रायपुर | राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में 28 अक्टूबर से आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव 2021 के दूसरे दिन के कार्यक्रम पंजाब के मुख्यमंत्री एस चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्य अतिथ्य में होंगे।

पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी 29 अक्टूबर की रात्रि 8 बजे रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव 2021 अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत करेंगे। अतिथियों के समक्ष नाइजीरिया, गुजरात का सिद्धी गोमा, फिलिस्तीन और श्रीलंका के नृतक दलों द्वारा अपनी प्रस्तुतियां दी जाएगी।
इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृह एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, आदिवासी विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, लोकसभा सांसद सुनील सोनी, संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज, विकास उपाध्याय, कुंवर सिंह निषाद, द्वारिकाधीश यादव, विधायक सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू, बृजमोहन अग्रवाल, कुलदीप जुनेजा शामिल होंगे।

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव-2021 : लोगों को लुभा रही जनसम्पर्क विभाग की प्रदर्शनी

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव-2021 : लोगों को लुभा रही जनसम्पर्क विभाग की प्रदर्शनी

रायपुर | राष्टीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव के अवसर पर स्थानीय साइंस कॉलेज में आयोजित राज्योत्सव जनसम्पर्क विभाग की प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। आज प्रदर्शनी के पहले दिन बड़ी संख्या में लोगों ने इसका अवलोकन किया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई महिला स्वसहायता समूह की बहनों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहना की। 
    ग्राम केन्द्री के श्री ओमप्रकाश ने कहा कि जनसम्पर्क विभाग की प्रदर्शनी में पारंपरिक वाद्य यंत्रों को जानने का मौका मिला। इसमें मंजीरा, गुजेरी, सारंगी, तम्बूरा, सींग बाजा, मांदर आदि वाद्य यंत्र सामान्य अवसरों पर देखने को नहीं मिलते। इसी प्रकार राजिम-नवापारा से पहुंचे श्री प्रेमलाल सेन ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पारम्परिक वाद्य यंत्रों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के पारम्परिक गहनों को भी चित्र के माध्यम से देखने का मौका मिला। इनमें से कई आभूषण वर्तमान प्रचलन में नही है, जिसे इस प्रदर्शनी पर दिखाया गया है, जिसमें पहुंची, एैंठी, नांगमोरी, कंठा, मांगमोती आदि को दिखाया गया है। ग्राम राखी के श्री रामकुमार, संजयनगर रायपुर के श्री रेशमलाल और धरम कुमार ने छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सिरपुर, बस्तर सहित राज्य के भौगोलिक स्थितियों को जानने का अवसर मिला। जनसम्पर्क की प्रदर्शनी में विश्वसनीय और पुष्ट जानकारी मिलती है। वर्ष 2019 में आयोजित प्रदर्शनी में भी आए थे। 
    जनसम्पर्क विभाग की प्रदर्शनी में 1 नवम्बर 2000 छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की प्रारंभिक जानकारी के अलावा, मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री रामचन्द्र जी के वन गमन मार्ग, आदिवासी बहुल बस्तर की धरोहर, छत्तीसगढ़ का खजुराहों के नाम से प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर, दक्षिण कौशल की राजधानी सिरपुर का लक्ष्मण मंदिर, पुरातात्विक छत्तीसगढ़ आदिकालीन छत्तीसगढ़-शैलचित्रों की खोज, छत्तीसगढ़ के लोक नृत्य, छत्तीसगढ़ के जलप्रपात, छत्तीसगढ़ के पारंपरिक श्रृंगार को सुरूचिपूर्ण ढंग से प्रदर्शित किया गया है। जनसम्पर्क के स्टॉल में लोक कलाकार रिखी क्षत्रिय द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक वाद्य यंत्रों को प्रदर्शित किया गया है।

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव-2021 : नाइजीरिया और फिलिस्तीन के कलाकारों के जीवंत नृत्य की प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव-2021 : नाइजीरिया और फिलिस्तीन के कलाकारों के जीवंत नृत्य की प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

रायपुर | राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के द्वितीय आयोजन के शुभारंभ अवसर पर आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में नाइजीरिया और फिलिस्तीन के कलाकारों के अद्भूत और जीवंत प्रस्तुति ने दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया। महोत्सव में झारखरण्ड के मुख्यमंत्री तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रीमण्डल के सदस्यों, विधायकों की उपस्थिति में नाइजीरिया की कला दलों ने अनेकता में एकता पर आधारित इंक्काबी नृत्य प्रस्तुत किया। यह नाइजीरिया की इडेम और इनाया नदी की जलदेवी को समर्पित किए  जाने वाला नृत्य है। इंक्काबी नृत्य की अद्भृत शैली ने दर्शकों के बीच एक अलग पहचान छोड़ते हुए मन मे उमंग और उत्साह का संचार कर दिया। मंच में फिलिस्तीन के कलाकारों ने पारंपरिक दाबका नृत्य प्रस्तुत किया। मनमोहक लय, धुन और ताल से ताल मिलाकर की जाने वाली इस नृत्य ने पूरी तरह फिलिस्तिन की संस्कृति में दर्शकों को डुबकी लगाने पर मजबूर कर दिया। 

तीन दिवसीय इस आदिवासी महोत्सव में आज पहले दिन एक के बाद एक छत्तीसगढ़ की प्राचीन कला, संस्कृति एवं पंरपराओं पर आधारित नृत्य कला के साथ-साथ देश के विभिन्न प्रांतों तथा विदेशी कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मानो विश्व पटल पर पारंपरिक कला-संस्कृति की अद्भुत छटा बिखेर रही थी।

आदिवासी नृत्य महोत्सव में झारखण्ड के कलाकारों ने कड़सा नृत्य प्रस्तुत कर दर्शको को भाव विभोर कर दिया। छत्तीसगढ़ के बस्तर के माड़िया जनजातीय कलाकरों ने गौर नृत्य की प्रस्तुति दी। फसल कटाई के बाद की जाने वाले इस विश्व प्रसिद्ध नृत्य से हमे बस्तर की संस्कृति को टटोलने पर मजबूर कर दिया। आज के इस प्रदर्शन सांस्कृति कार्यक्रमों में त्रिपुरा के कलाकारों ने होजागिरी महोत्सव पर आधारित सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी। 
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ की आदिवासी कला संस्कृति को सहेजने, उनके संवर्धन तथा देश के विभिन्न प्रांतों तथा विदेशों के आदिम कला-संस्कृति और परम्परा को विश्व पटल पर एक साथ जोड़ने के उद्देश्य से 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक तीन दिवसीय भव्य राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में देश के 27 राज्य, 06 केन्द्र शासित प्रदेश सहित सात अन्य देशों के कलाकार हिस्सा ले रहे है।   

भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर और ऑटो में टक्कर, एक की मौत 7 गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर और ऑटो में टक्कर, एक की मौत 7 गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर में हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात लोग घायल है। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 49 में तेज रफ्तार ट्रेलर सामने से आ रही ऑटो से टकरा गई। आटो में सवारी बैठे थे। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि ऑटो और ट्रेलर की भिड़ंत के बाद ट्रेलर खेत में उतर गई। रास्ते पर गुजर रहे राहगीरों ने बीच बचाव किया और इसकी सूचना 112 को दी। जिसके बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद ट्रेलर का चालक मौके से फरार हो गया। राजमार्ग की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। यहां आए दिन दुर्घटनाओं का भी ग्राफ बढ़ते जा रहा है जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम की स्थिति बनते ही मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और प्रशासन का अमला मौके पर पहुंचा। सड़क हादसे में जान गवां बैठे 55 वर्षीय टीके दाऊ को मुआवजा देने की मांग भी उठी। प्रशासन की टीम ने जैसे तैसे कर ग्रामीणों को समझाइश देकर चक्काजाम को हटाया। पुलिस ने आरोपी ट्रेलर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर पतासाजी में जुट गई हैं।

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: कॉलेज परिसर में प्रभारी प्राचार्य की लटकी मिली लाश, इलाके में सनसनी

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: कॉलेज परिसर में प्रभारी प्राचार्य की लटकी मिली लाश, इलाके में सनसनी

भिलाई: कॉलेज में प्रिंसिपल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची है, जो शव को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक शिक्षक का नाम भुवनेश्वर नायक है, जो दुर्ग के शासकीय नागरिक कल्याण कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य के रूप में पदस्थ था।


जानकारी के मुताबिक, घटना नांदिनी थाना क्षेत्र की है। आज सुबह कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल भुवनेश्वर नायक का शव पुराने कॉलेज परिसर में फंदे पर लटका हुआ मिला। जिसके बाद कॉलेज के कर्मचारियों ने इसकी जानकारी नांदिनी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव को फंदे से निकाला गया। वहीं पुलिस को शव के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस इस मामले में कॉलेज के अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल प्राचार्य ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसका पता पुलिस लगाने में जुट गई है।