CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
नए जिलों पर काम शुरू : सरकार ने तीन जिलों के लिए बजट में जारी की सूचना

नए जिलों पर काम शुरू : सरकार ने तीन जिलों के लिए बजट में जारी की सूचना

रायपुर: प्रदेश में चार नए जिलों के पुनर्गठन पर काम शुरू हो गया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने सक्ती, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और सारंगढ-बिलाईगढ़ जिलों की सूचना राजपत्र में जारी कर दी है। लेकिन, प्रस्तावित मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के लिए ऐसी सूचना प्रकाशित नहीं की है। बताया जा रहा है, उस जिले के पुनर्गठन का प्रस्ताव अभी तैयार नहीं है।


स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में चार नए जिले बनाने की घोषणा की थी। इनमें दो जिलों को लेकर विवाद की स्थिति बनी। अब दो महीनों बाद सरकार ने इन घोषणाओं को अमली जामा पहनाने की कवायद शुरू की है। राजस्व विभाग ने नए जिले बनने से प्रभावित हो रहे सभी पांच जिलों के कलेक्टरों को पत्र लिखकर दावा आपत्ति मंगाने को कहा है। इससे पहले जिलों के पुनर्गठन की प्रारंभिक सूचना को जिला, अनुविभाग, तहसील और ग्राम पंचायत में चिपकाया जाएगा।


मुनादी कराई जाएगी और प्रचार माध्यमों से लोगों को इसकी जानकारी दी जानी है। पता चला है, कि कोरिया जिले के पुनर्गठन को लेकर भारी विरोध की वजह से प्रशासन अभी तक मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का प्रस्ताव नहीं बना पाया है। कहा जा रहा है, जल्दी ही इस नए जिले के लिए भी सूचना जारी कर दी जाएगी।


दिसंबर तक ह्रस्ष्ठ की नियुक्ति हो जाएगी
प्रारंभिक सूचना पर दावा आपत्ति आने के बाद कलेक्टर सुनवाई करेंगे। सुनवाई के बाद इसकी रिपोर्ट राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को देनी होगी। इसके साथ कलेक्टर को अपना अभिमत भी देना होगा। इसके लिए 21 दिसंबर तक का समय दिया गया है। उसके बाद प्रशासन और पुलिस के लिए विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारियों (ह्रस्ष्ठ) की नियुक्ति कर दी जाएगी।


इस प्रक्रिया में पांच जिले प्रभावित होंगे
प्रदेश में चार नए जिले बनने की प्रक्रिया में पांच जिले प्रभावित हो रहे हैं। इनमें जांजगीर-चांपा जिले से अलग कर सक्ती बनेगा। राजनांदगांव जिले से अलग होकर मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बनना है। रायगढ़ और बलौदा बाजार-भाटापारा दो जिलों से कुछ हिस्सों को अलग कर सारंगढ-बिलाईगढ़ जिला बनना है। कोरिया जिले से अलग कर मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर को जिला बनाया जाना है। इन 4 नए जिलों के साथ प्रदेश में अब जिलों की संख्या 32 तक पहुंच गई है।

ताश पत्ती व सट्टा पर्ची के साथ 16 गिरफ्तार, जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज

ताश पत्ती व सट्टा पर्ची के साथ 16 गिरफ्तार, जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज

रायपुर: रायपुर जिले में जुआ सट्टा के खिलाफ कार्रवाई कर पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रुपये ताश की 52 पत्ती तथा सट्टा-पट्टी जब्त की है।


मिली जानकारी के मुताबिक आरंग थाना पुलिस ने मुखबीर की सुचना पर 22 अक्टूबर को ग्राम अमेठी आरंग रायपुर में बालदास मनहरे एवं अन्य 3 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2600 रुपये नगदी व ताश की 52 पत्ती जब्त की है। इसी तरह आरंग थाना पुलिस ने कुर्रु तालाब के पास राखी में राजेश राजपूत व अन्य 4 जुआरियों को घेरबंदी कर नगदी 1150 रुपये व ताश की 52 पत्ती जब्त की है। वहीं सिविल लाइन में कटोरा तालाब गार्डन के पास सट्टा-पट्टी लिखने की सुचना पर मौके पर दबिश देकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सट्टा-पट्टी व नगदी 2455 रुपये जब्त की है। नाम पुछने पर अपना नाम गोपाल बाग 34 वर्ष पिता बुड्डू बाग बताया है व कटोरा तालाब 11 स्टार ग्राउन्ड के पास एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नगदी 925 रुपये व सट्टा पर्ची जब्त की है नाम रमेश महानंद 38वर्ष पिता स्व.गरीबा महानंद बताया है। वहीं तेलीबांधा में एक व्यक्ति के कब्जे से सट्टा पर्ची व नगदी 450 रुपये जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई कर जमानतीय मुचलका पर रिहा कर दिया है।

CG NEWS: चट्‌टान से फिसलकर 60 फीट नीचे खाई में गिरा युवक, मौके पर मौत

CG NEWS: चट्‌टान से फिसलकर 60 फीट नीचे खाई में गिरा युवक, मौके पर मौत

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के फूलपाड़ जलप्रपात में पैर फिसलने से एक युवक 60 फीट नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि चट्‌टान चिकनी होने से उसका पैर फिसल गया और वो खाई में जा गिरा। युवक के शव को उसके दोस्तों, आसपास के ग्रामीणों और पर्यटकों ने बाहर निकाला। मामला कुआकोंडा थाना क्षेत्र का है।


सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना इलाके के कामराम गांव का रहने वाला प्रकाश नाग (30) अपने दोस्तों के साथ फूलपाड़ जलप्रपात घूमने गया था। वो जलप्रपात के ऊपरी हिस्से में पहुंचने के लिए चट्टानों पर चढ़ रहा था। इस दौरान अचानक प्रकाश का पैर फिसला और वह नीचे गिर गया। नीचे गिरने के बाद वह एक खोह में भी फंस गया था।


इस हादसे के बाद दोस्त जोर-जोर से चिल्लाने लगे जिससे वहां मौजूद दूसरे पर्यटक और आसपास के ग्रामीण भी फौरन मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने प्रकाश के शव को बाहर निकाला। इस हादसे की सूचना कुआकोंडा थाना के जवानों को दी गई। कुछ देर बाद जवान पहुंचे। थाना प्रभारी खोमन भंडारी ने बताया कि, युवक के शव को मॉर्च्युरी में रखा गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

हैवानियत की हद पार: पति 15 साल से कर रहा पत्नी की पिटाई, 8 बार अबॉर्शन, अब पिलाया जहर

हैवानियत की हद पार: पति 15 साल से कर रहा पत्नी की पिटाई, 8 बार अबॉर्शन, अब पिलाया जहर

जांजगीर. छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से हैवानियत की नई तस्वीर सामने आई है, जिले में एक पति पर अपनी पत्नी को प्रताड़ित के गंभीर आरोप लगे हैं. जांजगीर के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में रहने वाले देवनारायण पर अपनी पत्नी को जहर देकर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगा है. इतना ही नहीं खोखरा ग्राम निवासी देवनारायण पर आरोप लगे हैं कि पिछले 15 साल से वो हर दिन अपनी पत्नी सुमित्रा के साथ मारपीट करता है. बेरहमी से पिटाई के चलते इन सालों में 8 बार सुमीत्रा का गर्भपात भी हो चुका है. पड़िता की मां ने अपने दामाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है.


सुमित्रा की मांग रमशिला बाई का कहना है कि 15 साल पहले उनकी बेटी का विवाह खोखरा गांव निवासी देवनारायण से हुआ था. तब उन्हें नहीं पता था कि देवनारायण शराब पीने का आदि है. शादी के कुछ दिन बाद से ही आरोपी पति ने अपनी के साथ मारपीट शुरू कर दी. 15 सालों से सुमीत्रा शराबी पति की हरकतों से परेशान है. रमशिला का कहना है कि देवनारायण कुछ काम नहीं करता है. सुमित्रा ही मजदूरी कर घर का खर्च वहन करती है. बीते 21 अक्टूबर को पति ने अपनी सारी हदें पार कर सुमित्रा की बेरहमी से पिटाई की और जबरदस्ती जहर पिलाकर जान से मारने की कोशिश की. सुमित्रा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

8 बार हो चुका है ऑबर्शन
सुमित्रा की मां ने बताया 15 सालों में सुमित्रा ने 8 बार गर्भ धारण किया, लेकिन एक बार भी बच्चा नहीं ठहार. क्योंकि गर्भावस्था में भी देवनाराण उसके साथ बेरहमी से मारपीट करता था. मारपीट के कारण उसका ऑबर्शन हो जाता था. आज तक उसको काेई बच्चा नहीं हो सका. बीते 21 अक्टूबर को देवनारायण ने सुमित्रा से शराब पीने के लिए पैसे मांगे, लेकिन सुमित्रा ने मना कर दिया. इससे नाराज होकर उसने मारपीट की और जबरदस्ती शराब पिला दी. इसके कारण सुमित्रा गंभीर स्थिति में आ गई है. जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में कराया जा रहा है. सिविल सर्जन डॉ. अनिल जगत ने बताया कि सुमित्रा को गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा है.

बड़ा हादसा: दो वाहन में भीषण टक्कर, मौके पर दो की मौत, अन्य अस्पताल में भर्ती

बड़ा हादसा: दो वाहन में भीषण टक्कर, मौके पर दो की मौत, अन्य अस्पताल में भर्ती

बेमेतरा: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के दुर्ग मार्ग के ग्राम राखी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, तो सवार 9 अन्य लोगों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा में दाखिल किया गया है। हादसा देर रात की बताई जा रही है।


मिल रही जानकारी के मुताबिक हादसा बेमेतरा—दुर्ग स्टेट हाइवे पर स्थित ग्राम राखी जोबा के पास की है। एक तीन पहिया वाहन में भिलाई के लोग सवार थे, दो विपरीत दिशा से एक कार आ रही थी और महासमुंद से साजा जा रही थी। राखी के पास दोनों वाहन आपस में टकरा गए। हादसे के बाद मची चीख—पुकार के चलते ग्रामीणजन एकत्र हुए और उन्होंने तत्काल 108 को मदद के लिए बुलाया।


हादसे में एक महिला गीताबाई और पुरुष रोहित दास की मौके पर मौत हो गई है, वहीं सामुदायिक केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगों को रायपुर रेफ र किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में देवकर पुलिस और साजा पुलिस घटनास्थल पहुंची।
 

RAIPUR CRIME NEWS: ओलेक्स पर ईयर फोन बेचने का विज्ञापन देना पड़ा मंहगा, हुई लाखों की ठगी

RAIPUR CRIME NEWS: ओलेक्स पर ईयर फोन बेचने का विज्ञापन देना पड़ा मंहगा, हुई लाखों की ठगी

रायपुर: राजधानी के तेलीबांधा क्षेत्र में एक व्यक्ति को आनलाईन ईयर फोन बेचना मंहगा पड़ गया। ईयर फोन खरीदने का झांसा देकर आरोपी ने खाते से निकाल लिये 2 लाख 91 हजार रुपये। मामले की ??रिपोर्ट तेलीबांधा थाने में दर्ज कराई गई है।


मिली जानकारी के मुताबिक श्याम नगर तेलीबांधा रायपुर निवासी अमन अग्रवाल 28 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह ओएलएक्स के माध्यम से ईयर फोन एक विज्ञापन दिया था जिसमें दिनांक 17अक्टूबर को मोबाईल नंबर 8099127496 के द्वारा काल कर कहा कि वह आर्मी में है व ईयरफोन खरीदने के लिये उसके दोस्त का काल आयेगा जो आनलाईन पेमेंट करेगा। 17 अक्टूबर को रात्रि 08.19 बजे मुझे मोबाईल नंबर 9127531460 के धारक द्वारा वाट्सअप में एक रूपये का क्युआर कोड भेजकर कर स्केन करने को कहने पर वह क्युआर कोड से एक रूपये भेज दिया। फिर 10 रूपये का क्युआर कोड कनफर्म करने के लिये भेजने बोला तो वह भी भेज दिया। फिर उक्त मोबाईल नंबर के धारक द्वारा 12 हजार का क्युआर कोड भेजने पर वह स्कैन करके पेटीएम से 12 हजार रूपये डाल दिया।

जिसके बाद प्रार्थी के एकाउंट से 22222 रूपये कट गये। इसके बाद कई बार में कुल 1,24,666/-रूपये पेटीएम से के माध्यम से रुपये ट्रांसर्फर हो गया। 18 अक्टूबर को मोबाईल नंबर को फिर 9127531460 के धारक के द्वारा पुन: काल कर तुम जितना पैसा डाले हो वह प्रोसेसिंग में रूका हुआ है, उसको वापस अपने खाते में वापस लाने के लिये फिर से क्युआर कोड 49000, 49000, 27000, 22222, 19999 भेजा प्रार्थी द्वारा उक्त क्युआर कोड को स्केन करने पर एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई बैंक के खाते से लगातार 1,67,221/- रूपया पांच किस्तो में कट गया। इस तरह से आरोपी ने कुल 2 लाख 91 हजार 887 रुपये की ठगी कर लिया है।

बड़ी खबर रायपुर: राजधानी के 3 हुक्का बार में पुलिस की दबिश, नशे का सामान जप्त

बड़ी खबर रायपुर: राजधानी के 3 हुक्का बार में पुलिस की दबिश, नशे का सामान जप्त

रायपुर: राजधानी के कई होटल और क्लब में देर रात तक हुक्का और शराब पार्टी चलती रहती है। लोगों का लोगों का जमावड़ा भी लगा रहा और पुलिस का डर भी नहीं दिखता। लेकिन शुक्रवार की देर रात रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हुक्का बार में छापेमारी कर नशे का सामना जप्त किया है।


ज्ञातव्य है कि शुक्रवार की एसपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री बघेल ने नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने निर्देश दिए थे। उन्होंने हुक्का बार पर भी कार्रवाई का निर्देश दिया। बावजूद इसके राजधानी रायपुर के कई इलाकों में हुक्का बार का संचालन किया जा रहा था। हुक्का बार संचालन की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम ने तेलीबांधा इलाके के तीन हुक्काबारों पर दबिश देकर हुक्का और नशे का सामान जब्त किया है।


मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर में पुलिस की टीम ने देर रात हाफ एंड हाफ, व्हाइट आर्क कैफे और मिनिस्ट्री कैफे हुक्का बारा में दबिश दी। इस दौरान पुलिस की टीम पाया कि यहां कैफे की आड़ में नशे की नर्सरी लगी हुई थी। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हुक्का और नशे का सामान जब्त किया है।

टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के इन 162 टीकाकरण केंद्रों में उपलब्ध है कोविशील्ड और कोवैक्सीन के 21 हजार से अधिक डोज, देखें सूची

टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के इन 162 टीकाकरण केंद्रों में उपलब्ध है कोविशील्ड और कोवैक्सीन के 21 हजार से अधिक डोज, देखें सूची

रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 162 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 3400 और कोविशिल्ड 18190 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।
just36news आप सभी से अपील करता है की टीका लगवाए और अन्य लोगो को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करे.
देखे सूचि:-
 

राष्ट्रीय कवि संगम के तत्वावधान में श्री राम काव्य-पाठ प्रांतीय प्रतियोगिता का आयोजन 23 को...

राष्ट्रीय कवि संगम के तत्वावधान में श्री राम काव्य-पाठ प्रांतीय प्रतियोगिता का आयोजन 23 को...

रायपुर, दिनाँक 23/10/2021 दिन शनिवार को प्रातः 10 बजे श्री राम मंदिर वी. आई. पी. रोड मंदिर प्रांगण में आयोजित किया जाना है। उल्लेखनीय है कि, विगत माह में राज्य के 26 जिलों में जिलास्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न कराई गई, सभी जिलों के विजेता प्रांतीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने और प्रतियोगिता में विजयी होने को उपस्थित होंगे। वे श्री राम जी पर आधारित कविताओं का मंचन जिसमें श्री राम जी के शील-सौंदर्य, पराक्रम आदि विषयों पर रचनायें प्रस्तुत करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री जगदीश मित्तल, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय कवि संगम, तथा बतौर कार्यक्रम अध्यक्ष महंत वेदप्रकाश जी, प्रान्त प्रमुख धर्माचार्य, विश्व हिन्दू परिषद, विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्मश्री भारती बंधु जी, सुप्रसिद्ध भजन और सूफ़ी गायक, बतौर विशिष्ट अतिथि डॉ. अशोक बत्रा जी, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय कवि संगम, एवं श्री राजेश बरलोटा जी, सुप्रसिद्ध उद्योगपति की गरिमामयी उपस्थिति के साथ उनका आशीष और सानिध्य प्राप्त होगा।
इस कार्यक्रम के सभी विजेताओं को क्रमशः प्रथम पुरस्कार 5100 रु., प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह, द्वितीय पुरस्कार 3100 रु., प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह, तथा तृतीय पुरस्कार 2100 रु., प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह, प्रदान किया जाएगा और छह चुनिंदा प्रतिभागियों को आगामी माह में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा। प्रांतीय काव्य पाठ के साथ ही, श्री राम रक्षा स्त्रोत एवं श्री राम जी के शील-सौंदर्य और पराक्रम पर मौलिक कविता पाठ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई है। गौरतलब है कि, उक्त कार्यक्रम में तक़रीबन 110 प्रतिभाशाली प्रतिभागी अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु श्री योगेश अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय कवि संगम ने कार्यकारिणी की बैठक ली और मीडिया को यह जानकारी प्रेषित की।
 

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना के एक्टिव मरीज, आज इतने नए मरीजों की हुई पहचान

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना के एक्टिव मरीज, आज इतने नए मरीजों की हुई पहचान

रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 03 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 00 और होम आइसोलेशन से 02 कुल 02 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 25 है। आज तक रायपुर में 157999 मरीजो की पहचान हुई है और 154835 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दें छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 26 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला कोरबा से सर्वाधिक 08 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 18 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 214 है | आज प्रदेश में 22076 टेस्ट हुए है |
 

सूचना सहायक अब कहलाएंगे सहायक सूचना अधिकारी , छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया

सूचना सहायक अब कहलाएंगे सहायक सूचना अधिकारी , छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया

रायपुर, छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ ने सूचना सहायकों के पदनाम बदले जाने की संगठन की बरसों पुरानी मांग पूरी होने पर के प्रति आभार व्यक्त किया है। संगठन ने बताया है कि जनसंपर्क में सूचना सहायक के पदनाम को अब छत्तीसगढ़ में सहायक सूचना अधिकारी कर दिया गया है।
संगठन से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि आज दिनांक 22 अक्टूबर को जनसंपर्क विभाग में इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। शासन के महत्वपूर्ण निर्णयों तथा विकास संबंधी गतिविधियों से संबंधित सूचनाओं के संकलन व संधारण के लिए तृतीय श्रेणी कार्यपालिक पद सूचना सहायकों को राजभवन, मंत्रालय प्रेस प्रकोष्ठ, मुख्यमंत्री प्रेस प्रकोष्ठ, मंत्रियों से संबद्ध करने के साथ ही अनेक महत्वपूर्ण कार्यस्थलों पर पदस्थ किया जाता है, पदनाम कर्तव्यों के अनुरूप न होने के कारण अनेक तरह की व्यावहारिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। संयुक्त मध्यप्रदेश के समय से ही सूचना सहायकों ने पदनाम में परिवर्तन की मांग की जा रही थी। संघ ने कहा है कि अब नया पदनाम कर्तव्यों की गरिमा के अनुकूल है। संगठन ने बताया है कि अभी दो दिन पहले ही अपने 12 बिन्दुओं के विभिन्न मांगों को लेकर संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। इन मांगो को पूरा करने के लिए संघ ने आगे की कार्यवाही की अपेक्षा भी की है।
 

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में फटाका दुकानों हेतु अस्थाई लाइसेंस जारी, लाटरी पद्धति से आबंटित हुई दुकाने

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में फटाका दुकानों हेतु अस्थाई लाइसेंस जारी, लाटरी पद्धति से आबंटित हुई दुकाने

रायपुर | राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर है कि राजधानी रायपुर में दीपावली के पूर्व फटाका दुकान लगाने नगर निगम ने 86 दुकानों का अस्थाई लाइसेंस जारी किया है। मिली जानकारी के अनुसार आज नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 5 के राजस्व विभाग द्वारा जोन कार्यालय में लाटरी पद्धति से आबंटन की कार्यवाही की गई है । दुकाने जोन 5 के तहत आने वाले हिन्द स्पोर्टिंग मैदान में लगेंगी। 

जोन कमिश्नर चन्दन शर्मा ने बताया कि अस्थाई फटाका दुकानों के आबंटन की कार्यवाही से नगर निगम जोन क्रमांक 5 के राजस्व विभाग को 764196 रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ। कार्यवाही के दौरान नियमानुसार 86 फटाका लाइसेंस नियत समय तक जमा किये गये। प्रति फटाका लाइसेंस 8886 रूपये प्राप्त हुए। विगत वर्ष हिन्द स्पोर्टिंग मैदान में 70 लाइसेंसी फटाका व्यवसायियों ने अस्थाई फटाका दुकान लगाई थी.

1 जनवरी से अस्तित्व में आ जाएंगे छत्तीसगढ़ के ये चार नए जिले, राजस्व विभाग ने शुरू की तैयारी

1 जनवरी से अस्तित्व में आ जाएंगे छत्तीसगढ़ के ये चार नए जिले, राजस्व विभाग ने शुरू की तैयारी

रायपुर | मुख्यमंत्री बघेल ने जिन 4 नए जिलों की घोषणा की है, वे एक जनवरी से अस्तित्व में आ जाएंगे। सूत्रों के अनुसार सरकार ने अफसरों से कह दिया है कि नए साल में नए जिले की तैयारी करें। इसी दृष्टि से नए जिले के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।

20 अक्टूबर को नए जिले का राजपत्र में प्रकाशन हो गया। इसके अगले दिन 21 अक्टूबर को राजस्व विभाग ने राजनांदगांव, जांजगीर, बलौदाबजार और रायगढ जिले के कलेक्टरों को पत्र भेज कहा है कि नए जिले के संबंध में दावा आपत्ति मंगा कर उसका निराकरण कर 21 दिसंबर तक अपना अभिमत भेजे।
ज्ञातव्य है, मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त को चार नए जिले बनाने का ऐलान किया था। इनमें सक्ती, मनेंद्रगढ़, मानपुर-मोहला और सारगंढ शामिल हैं। इनमें से मनेंद्रगढ़ का अभी प्रक्रियाधिन है। राजस्व विभाग के अफसरों का कहना है, कुछ प्रक्रियाओं के चलते मनेंद्रगढ़ जिले का नोटिफिेशन नहीं हो पाया है। जल्द ही राजपत्र में प्रकाशित कर उसकी भी कार्रवई प्रारंभ हो जाएगी।
चार नए जिले बनने के बाद छत्तीसगढ़ में नए जिलों की संख्या बढ़कर 32 हो जाएगी।

लाइलाज प्रोजेरिया बीमारी से जूझ रहे किशोर को आईजी-एसपी कान्फ्रेंस में बुलवाकर मुख्यमंत्री ने की मुलाकात

लाइलाज प्रोजेरिया बीमारी से जूझ रहे किशोर को आईजी-एसपी कान्फ्रेंस में बुलवाकर मुख्यमंत्री ने की मुलाकात

 रायपुर | लाइलाज प्रोजेरिया बीमारी से जूझ रहे गरियाबंद के आदिवासी किशोर शैलेंद्र के जीवन-संघर्ष के बारे में मीडिया से जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज उन्हें रायपुर बुलवाकर आईजी-एसपी कान्फ्रेस के दौरान मुलाकात की। उन्होंने श्री शैलेन्द्र और उनके पिता को अपने साथ भोजन पर भी आमंत्रित किया। एसपी कान्फ्रेंस के बाद पुलिस बल द्वारा मुख्यमंत्री को दिए जाने वाले ‘गार्ड ऑफ ऑनर‘ में शैलेन्द्र को भी स्थान दिया गया।
      मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा पूछे जाने पर श्री शैलेन्द्र ने बताया कि उनकी उम्र 16 वर्ष है और वे हाई स्कूल रसेला में 11वीं के छात्र हैं तथा भविष्य में कलेक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने शैलेन्द्र को कान्फ्रेंस में उपस्थित मंत्री द्वय श्री रविन्द्र चौबे एवं श्री ताम्रध्वज साहू तथा अधिकारीगण मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम. अवस्थी तथा अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का परिचय कराया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बस्तर संभाग के आईजी श्री पी. सुंदरराज का परिचय देते हुए बताया कि ये नक्सलियों से लड़ते हैं और आईजी इंटेलिजेंस श्री आनन्द छाबड़ा का परिचय देते हुए बताया कि ये सूचना प्रमुख हैं। मुख्यमंत्री ने चर्चा के दौरान शैलेन्द्र से पूछा कि उन्हें ठेठरी, खुरमी पसन्द है या चॉकलेट। शैलेन्द्र की पसंद पर मुख्यमंत्री ने उसे खूब सारी चॉकलेट दी और अपने हाथों से मिठाई भी खिलायी। श्री बघेल ने आईजी-एसपी कान्फेंस समाप्त होने के बाद शैलेंद्र को न्यू सर्किट हाउस ऑडिटोरियम में बुलाया और अपने बगल की कुर्सी में बिठाकर शैलेंद्र से बड़ी आत्मीयता के साथ बातचीत की। उन्होंने शैलेंद्र से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री द्वारा पूछे जाने पर शैलेंद्र ने जब बताया कि वह कक्षा ग्यारहवीं का छात्र है, तो मुख्यमंत्री ने इस बात पर उपस्थित लोगों से तालियां बजवाई। शैलेंद्र ने बताया कि उनके पिता श्री बंशीलाल ध्रुव तथा मां श्रीमती रामकली ध्रुव खेती-किसानी करते हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गरियाबंद पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर से शैलेंद्र का परिचय कराया और श्रीमती माथुर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आमंत्रित करने को कहा।

पत्नी हुई गर्भवती तो पति ने छोड़ा साथ, आयोग की समझाइश पर साथ रखने तैयार हुआ पति

पत्नी हुई गर्भवती तो पति ने छोड़ा साथ, आयोग की समझाइश पर साथ रखने तैयार हुआ पति

रायपुर | राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने सदस्यगण शशिकांता राठौर, डॉ अनीता रावटे और श्रीमती अर्चना उपाध्याय की उपस्थिति में शुक्रवार को महिला आयोग कार्यालय में जनसुनवाई की।

सुनवाई के दौरान प्रस्तुत प्रकरण में आवेदिका ने एक फायनेंस कंपनी द्वारा आर्थिक एवं मानसिक प्रताड़ना का आवेदन दिया था। जिसमें आज सुनवाई के दौरान फायनेंस कंपनी के अनावेदक उपस्थित हुये। आवेदिका ने बताया कि उसके स्व. पति ने अपने व्यापार के लिए एक करोड़ एक लाख रूपये का लोन लिया था और उस लोन को सुरक्षित रखने के लिए निजी फायनेंस कंपनी में एक करोड़ एक लाख रूपये का इंश्योरेंस करवाया था। जिसमें से लोन का स्वीकृत राशि से पहले लगभग दो लाख बहत्तर हजार रूपये एक मुश्त इंश्योरेंस की राशि फायनेंस कंपनी द्वारा एचडीएफसी लाईफ इंश्योरेंस को दे दिया था। अनावेदक जो स्वयं को क्रैडिट मैनेजर के पद पर कार्य करना बताया और कंपनी के निर्णय के लिए रीजनल मैनेजर, कलेक्शन मैनेजर के द्वारा इस प्रकरण पर निर्णय लेने पर जिम्मेदार बताया।

एचडीएफसी लाईफ से उपस्थित अनावेदक ने बताया कि एचडीएफसी लाईफ के बीएचआर-डिप्टी मैनेजर की उपस्थिति में ही प्रकरण का निराकरण किया जा सकेगा। इस पर आयोग के अध्यक्ष डॉ नायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुये फायनेंस कंपनी एवं एचडीएफसी लाईफ के उच्च अधिकारियों को आगामी सुनवाई में उपस्थित होने के निर्देश दिये है। आवेदिका ने बताया कि दोनों कम्पनी वाले मिलकर धोखे से मेरे मकानों की नीलामी करने जा रहे हैं, जिसपर आयोग ने दोनों कम्पनियों को जनकर फटकार लगाई और नीलामी प्रक्रिया पर रोक लगाने का आदेश भी अनावेदकों को दिया है।
एक अन्य प्रकरण में 87 वर्ष की महिला को घर से उनके बेटो द्वारा बेघर करने का मामले पर आगामी सुनवाई में थाना प्रभारी महासमुंद के माध्यम से अनावेदक को उपस्थित कराने के लिए आयोग की अध्यक्ष ने निर्देश दिए। इस मामले पर अनावेदक को सूचना मिलने पर भी सुनवाई में अनुपस्थित को गंभीर लापरवाही मानते हुए आगामी सुनवाई में पुलिस के माध्यम से उपस्थित कराया जाएगा।
एक अन्य प्रकरण में आवेदिका ने बताया कि अनावेदक भरण-पोषण की राशि 4 हज़ार रुपये को किश्तों में देगा।आयोग की समझाईस पर अनावेदक ने कहा कि वह प्रत्येक महीने के 5 तारीख तक एकमुश्त 4 हज़ार रुपए देगा । इस प्रकरण की निगरानी आयोग की काउंसलर द्वारा किया जाएगा इनके सामने भरण-पोषण राशि देंगे । इस आधार पर प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया।
एक अन्य प्रकरण में आवेदिका के पति के नाम के फ्लैट पर अनावेदिका ने कब्जा कर रखा है,जबकि अनावेदिका ने स्वयं को मृतक की पत्नी बताया है तथा अनावेदिका ने यह भी जानकारी दिया कि उसके पति ने तीन शादी किया है और स्वयं को तीसरी पत्नी बताई। आवेदिका का कथन है कि उनके पति द्वारा दो शादी हुयी यह जानकारी में नहीं होना बताया अनावेदिका ने अपने समर्थन में राशन कार्ड और अपने बेटे का जन्म प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया है। पति के नाम के फ्लैट का टैक्स अनावेदिका के नाम से ही जो स्वयं टैक्स की राशि जमा कर रही है। यह प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण नस्तीबद्ध किया गया।
एक अन्य प्रकरण में आयोग की समझाइश पर पति-पत्नी साथ रहने को तैयार हुये।आयोग कार्यालय से ही पत्नी, पति के साथ उनके निवास गयी। इस प्रकरण में पति अपने पत्नी को रखने हेतु टालमटोल कर रहा था जिसे आयोग द्वारा समझाइश दिया गया कि पत्नी गर्भवती है और उसकी देखरेख की जिम्मेदारी पति की होती है इस जिम्मेदारी को नहीं निभाने की स्थिति में आवेदिका पुलिस थाना में पति के विरूद्ध एफआईआर करा सकती है। जिस पर पति पत्नी को साथ ले जाने तैयार हुआ इस आधार पर प्रकरण को नस्तीबद्ध किया गया साथ ही उन्हें निगरानी में भी रखा गया है।
आज जनसुनवाई में 20 प्रकरण में 15 पक्षकार उपस्थित हुए तथा 6 प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया शेष अन्य प्रकरण को आगामी सुनवाई में रखा गया।

कैदी के फरार होने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने आरक्षक को किया निलंबित

कैदी के फरार होने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने आरक्षक को किया निलंबित

रायपुर: रायपुर पुलिस अधीक्षक ने हत्या के आरोपी के कोर्ट से फ रार होने के दौरान ड्यूटी में तैनात आरक्षक को निलंबित कर दिया है वहीं आरआई को नोटिस थमाया है। रायपुर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने हत्या के आरोपी अनुपम कुमार झा को पेशी में ले जाने की ड्यूटी में लगाए गए आरक्षक राघवेंद्र कुमार पटेल को ड्यूटी में लापरवाही और सतर्कता न रखने के लिए सस्पेंड कर दिया है। वहीं अग्रवाल ने आरआई वैभव मिश्रा को नोटिस दिया है।

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादले, देखे सूची

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादले, देखे सूची

रायपुर: राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के आधा दर्जन अफसरों के तबादले किए हैं। रायपुर की अपर कलेक्टर अश्विनी देवांगन को दुर्ग जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है।

इन अफसरों का हुआ तबादला
संतन देवी जांगड़े को उपायुक्त सरगुजा और परीक्षा नियंत्रक विशेष कनिष्ठ कर्मचारी बोर्ड सरगुजा में पदस्थ किया गया है। पद्मिनी भोई अब दुर्ग जिले की अपर कलेक्टर बना दी गई हैं। अश्वनी देवांगन दुर्ग जिले के पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी होंगे। अभिषेक अग्रवाल रायपुर नगर निगम के अपर आयुक्त होंगे। सूर्य किरण तिवारी सीएसआईडीसी के महाप्रबंधक बना दिए गए हैं। नूतन कुमार कंवर कोरबा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बना दिए गए हैं। मुकेश राव के दुर्ग जिले के संयुक्त कलेक्टर बने हैं। कौशल प्रसाद तेंदुलकर को कोरबा का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।

 

CG NEWS: तथाकथित पत्रकार की हकीक़त आई सामने, अपराध दर्ज, आरोपी फरार

CG NEWS: तथाकथित पत्रकार की हकीक़त आई सामने, अपराध दर्ज, आरोपी फरार

रायगढ़: सारंगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत थाना टीआई अमित शुक्ला ने आज एक छेड़खानी के मामलें में अंचल के एक कथित पत्रकार चरित्रहीन दिनेश जोल्हे के ऊपर आईपीसी की धारा 354 व 454 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला तीन दिन पुराना बताया जा रहा है सुत्रो के बताए गए जानकारी के अनुसार कथित स्थानीय पत्रकार दिनेश जोल्हे ने एक युवती के घर घुसकर गलत इरादों के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया था जिसमें पीड़िता की लिखित शिकायत के बाद एसपी मीणा के निर्देशानुसार सारंगढ़ पुलिस टीआई अमित शुक्ला के मार्गदर्शन में पूरे मामलें की जाँच-विवेचना की गई।

जिसके बाद सारंगढ़ थाने के तेज़तर्रार युवा टीआई अमित शुक्ला ने आरोपी युवक दिनेश जोल्हे के खिलाफ़ 354 व 454 के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पतासाजी शुरू कर दी हैं बताया जा रहा है कि एफआईआर दर्ज होने की खबर मिलते ही आरोपी युवक फरार हो गया है हालांकि सारंगढ़ पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी दिनेश जोल्हे सलाख़ों के पीछे होगा।

CG CRIME NEWS: पति ने पत्नी को जिन्दा जलाया, वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान

CG CRIME NEWS: पति ने पत्नी को जिन्दा जलाया, वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है, पति ने अपनी बीवी को मिट्‌टी तेल (केरोसिन) डालकर जिंदा जला दिया। जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई । आरोपी ने बीवी को इसलिए मारा डाला क्योंकि वो अपने बच्चों के साथ मायके चले गई थी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने अब आरोप पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिले के राजिम थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, पोखरा गांव के वार्ड नंबर 13 में थान सिंह चंदेल अपनी बीवी और तीन बच्चों के साथ रहता था। कुछ समय पहले उसकी बीवी अपने 3 बच्चों के साथ एक सप्ताह के लिए अपने मायके महासमुंद जिले के बिरकोनी चले गई थी। इसी बात से आरोपी थान सिंह नाराज था। इस बीच उसकी बीवी 11 अक्टूबर को अपने भाई और बच्चों के साथ वापस घर आ गई। मृतिका का भाई उसे छोड़कर घर वापस बिरकोनी चला गया था। पत्नी के घर आते ही थान सिंह ने उसके साथ विवाद शुरू कर दिया और उसे गाली देने लगा।


गाली देने के बाद विवाद इतना बढ़ा कि थान सिंह ने मिट्‌टी तेल उठाया और अपनी बीवी के शरीर पर डाल दिया था और उसके शरीर में आग लगा दी। इससे महिला बुरी तरह झुलस गई। वारदात को अंजाम देकर थान सिंह भाग निकला। इधर, जैसे ही आस-पास के लोगों को इस बात की जानकारी लगी तो महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर महिला की इलाज के दौरान ही मौत हो गई। वहीं महिला की मौत के बाद परिजनों ने इस बात की शिकायत राजिम थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।


पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी। लेकिन थान सिंह का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। इस बीच पुलिस को उसके छिपे होने की सूचना मिली। इसके बाद बाद पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद ही पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया है।

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: दोस्त की नाबालिग बहन से किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: दोस्त की नाबालिग बहन से किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

जशपुर: जशपुर जिले के बग़ीचा थाना क्षेत्र में दोस्त ने दोस्त की नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। वहीं पुलिस ने भी महज 3 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


घटना के संबंध जो तथ्य सामने आए हैं, पीडि़ता 13 वर्षिय नाबालिग है। वहीं उसके बड़े भाई के दोस्त होने के नाते से नाबालिग पीडि़ता भी आरोपी की जान पहचान थी। रात्रि में जब पीडि़ता पढ़ाई कर रही थी, तभी आरोपी ने अपने मोबाइल से व्हाट्सएप्प पर नाबालिग पीडि़ता को घर से बाहर निकलने को कहा, तथा घर के आंगन में निकलने के बाद आरोपी ने नाबालिग को घसीटते हुए वहीं घर से थोड़ी दूर ले जाकर टिकरा में दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। जिसके बाद नाबालिग पीडि़ता ने घर आकर परिवारवालों को रोते हुए पूरी घटना के बारे में बताया। घटना को जानने के बाद परिवारवालों के साथ आकर बग़ीचा थाने में पीडि़ता के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया, वहीं पुलिस भी नाबालिग के साथ घटी इस दुष्कर्र्म की घटना पर तत्काल एक्शन लेते हुए रात्रि में ही आरोपी को ढूंढने निकल गई। पुलिस के तीन घण्टे की मशक्कत के बाद आखिर पुलिस के हाथ आरोपी के गिरेबान तक पहुंच ही गए। जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया। तथा कार्यवाही करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।

मुख्यमंत्री की दो टूक, प्रदेश में हुक्का-बार पूरी तरह प्रतिबंधित हो, एसपी आईजी के साथ हुई बैठक में दिए निर्देश

मुख्यमंत्री की दो टूक, प्रदेश में हुक्का-बार पूरी तरह प्रतिबंधित हो, एसपी आईजी के साथ हुई बैठक में दिए निर्देश

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों के साथ की बैठक में प्रदेश में पनप रहे नशीले पदार्थ के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए कड़े निर्देश दिए है। उन्होंने दो टूक में कहा कि प्रदेश में हुक्का बार पूरी तरह प्रतिबंधित हों तथा दूसरे राज्यों से गांजे का एक भी पत्ता छत्तीसगढ़ में प्रवेश नहीं होना चाहिए।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां न्यू सर्किट हाऊस ऑडिटोरियम में पुलिस अधीक्षकों और पुलिस महानिरीक्षकों की कॉन्फ्रेंस हो रही है। जिसमें गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रवींद्र चौबे, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक डी. एम. अवस्थी सहित गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सहित प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक भी शामिल है।


मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस कांफ्रेंस में कहा कि छोटी-छोटी घटनाओं को साम्प्रदायिक और अराजक तत्व बड़ा रूप देने की चेष्टा कर रहे हैं। सभी पुलिस अधीक्षक उन्हें पहचानें, अपना आसूचना तंत्र विकसित करें क्यूंकि ऐसी घटनाओं का सीधा असर प्रदेश की शांति व्यवस्था और सरकार की छवि पर होता है।


श्री बघेल ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान हमारी सरकार, प्रशासन और पुलिस ने अभूतपूर्व कार्य किया है। आपने प्रवासी मजदूरों के हित में बेहतरीन कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हर स्तर पर थाना, अनुविभाग, जिला और रेंज लेवल पर सूचना तंत्र विकसित करें तथा पुलिस अधीक्षक हर जिले में सोशल मीडिया मॉनिटरिंग की स्पेशल टीम बनाएं जो सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने वालों का चिन्हांकन कर कार्यवाही करें।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छोटी घटनाओं का राजनीतिक लाभ लेने अवसरवादी तत्व अफवाह, दुष्प्रचार और भ्रामक समाचार फैलाते हैं, उनकी पहचान कर कार्यवाही करना जरूरी है। सोशल मीडिया अफवाह फैलाने का सबसे बड़ा साधन बन गया है। सोशल मीडिया में भी एक सुदृढ़ आसूचना तंत्र विकसित करना जरूरी है।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान निर्देश दिये कि नशीले पदार्थों का प्रभावी रोकथाम हेतु सीमावर्ती राज्यों ओडिशा, मध्यप्रदेश एवं राजस्थान के अधिकारियों के साथ आईजी और एसपी बैठक करें।

जे.एस.पी.एल. द्वारा इन्जीनियर्स मीट जीवन मूल्यवान है, इसलिए क्वालिटी के प्रति सजग है जिन्दल पैंथरः रोहित लांबा

जे.एस.पी.एल. द्वारा इन्जीनियर्स मीट जीवन मूल्यवान है, इसलिए क्वालिटी के प्रति सजग है जिन्दल पैंथरः रोहित लांबा

बिलासपुर: निर्माण के क्षेत्र में विश्व में अग्रणी बहुराष्ट्रीय भारतीय ब्रांड जिन्दल पैंथर के ग्रुप मार्केटिंग हेड रोहित लांबा ने कहा कि उनकी कंपनी की निगाह में प्रत्येक जीवन मूल्यवान है इसलिए वह क्वालिटी के प्रति सजगता को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। भूकंप, भूस्खलन, बाढ़ या आग के संकट में जिन्दल पैंथर नागरिकों का सच्चा साथी है क्योंकि तमाम आपदाओं को ध्यान में रखते हुए सर्वोच्च तकनीक का उपयोग कर जिन्दल पैंथर टीएमटी रिबार तैयार किया जाता है।


छत्तीसगढ़ सिविल इंजीनियर एसोसिएशन, बिलासपुर के प्रेसिडेंट आर.के.सोनी और सचिव गिरीश पाठक की उपस्थिति में यहां आज होटल इंपीरियल में आयोजित इंजीनियर्स एंड आर्किटेक्ट मीट में श्री लांबा ने कहा कि जिस तरह स्वस्थ जीवन के लिए पौष्टिक भोजन आवश्यक है, उसी तरह स्वस्थ आवास के लिए गुणवत्तायुक्त सामग्री की भी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि स्टील तैयार करने की कई तकनीक हैं लेकिन बेहतरीन तकनीक वह है जो स्टील में फॉसफोरस और सल्फर की मात्रा नियंत्रित रखे। जिन्दल पैंथर ब्लास्ट फर्नेस और डीआरआई प्रणाली, बेसिक ऑक्सीजन फर्नेस, इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस, लैडल रिफाइनिंग फर्नेस और अन्य आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर टीएमटी रिबार में फॉसफोरस और सल्फर की मात्रा नियंत्रित रखता है, जिससे गलने और जलने दोनों के खतरे न के बराबर रह जाते हैं। इसके अलावा यह भूकंप, भूस्खलन और अन्य आपदाओं में भी कवच का काम करता है। जिन्दल पैंथर लौह अयस्क से टीएमटी रिबार तैयार करता है, जिससे इसके उत्पाद में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप शुद्धता रहती है।


श्री लांबा ने कहा कि जिन्दल पैंथर लोगों के भरोसे पर खरा उतर रहा है। यह देश के कोने-कोने में उपलब्ध है और अग्रणी बहुराष्ट्रीय ब्रांड भी बन गया है। हमारे उत्पाद की मांग यूरोप, मध्य-पूर्वी एशियाई देश, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और यूरोप में अच्छी है। जिन्दल पैंथर कनाडा में अपनी पहचान बना रहा है और अमेरिकी बाजार में प्रवेश के लिए भी तैयार है। उन्होंने कहा कि देश में सस्ता के चक्कर में लोग क्वालिटी से समझौता कर लेते हैं और उन कंपनियों के उत्पाद का इस्तेमाल करते हैं, जो इंडक्शन फर्नेस से रिबार तैयार करते हैं। कबाड़ इनका रॉ मैटीरियल होता है और इनके पास रिफाइनिंग की अन्य शुद्धता प्रणालियों का अभाव होता है, जिससे इनके उत्पाद में फॉसफोरस और सल्फर की मात्रा अधिक होती है। फॉसफोरस अधिक होने पर सरिया के कठोर होकर टूटने, या जल्दी जंग लगने और सल्फर की मात्रा अधिक होने पर आग बेकाबू होने का खतरा रहता है। उन्होंने टाइटनिक हादसे का उदाहरण दिया, जो आइसबर्ग से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया था क्योंकि उसके स्टील में फॉस्फोरस अधिक था। इसी तरह न्यूयॉर्क के ट्विन टावर पर जब विमान हमला हुआ तो आग लगने के कारण वह भरभरा कर गिर गया क्योंकि उसके स्टील में सल्फर की मात्रा अधिक थी।


इस अवसर पर जिन्दल पैंथर प्रोडक्ट अप्लीकेशन ग्रुप के प्रबंधक हिमांशु बिंयाला ने बताया कि निर्माण हमारे जीवन की मूलभूत आवश्यकता है इसलिए जिन्दल पैंथर ने टीएमटी रिबार समेत अनेक समाधान बाजार में प्रस्तुत किये हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सुरक्षित जीवन के लिए उपभोक्ताओं की जागरूकता सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कोलकाता, भुबनेश्वर में ब्रिज का ढहना, मुंबई के वडाला स्थित लॉयड एस्टेट में पार्किंग स्थल का धंसना और गाजियाबाद के वसुंधरा में सड़क टूटकर खाई में तब्दील हो जाना ऐसे उदाहरण हैं जो देश में बुनियादी ढांचे के विकास में आ रही कमियों की ओर ध्यान दिला रहे हैं। ऐसे अनगिनत मामले सामने आए हैं, जिनमें मानकों के अनुरूप सामग्री का इस्तेमाल न होने से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है और बेशकीमती जानें भी गई हैं।


श्री नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली कंपनी जिन्दल स्टील एंड पावर (जेएसपीएल) के निमंत्रण पर आयोजित इस इंजीनियर्स एंड आर्किटेक्ट मीट की मेजबानी ए.आर. एंटरप्राइजेज ने किया। इस अवसर पर निदेशक श्री राजेश मोदी ने जिन्दल पैंथर की विश्वसनीयता की सराहना करते हुए कहा कि इसके माध्यम से हम उपभोक्ताओं में क्वालिटी के प्रति चेतना जगाने का काम कर रहे हैं। उपभोक्ताओं की गुणवत्ता चेतना से ही कोई भी राष्ट्र महान बनता है। इस अवसर पर जेएसपीएल के प्रेसिडेंट एंड सीएमओ (वायर रॉड एंड राउंड) राजकमल श्रीवास्तव, महाप्रबंधक पारस शर्मा, बिलासपुर के अनेक नामचीन इंजीनियर और आर्किटेक्ट उपस्थित रहे।

बड़ी खबर रायपुर: पेशी पर आए हत्या का आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर हो गया फरार, तलाश में जुटी पुलिस

बड़ी खबर रायपुर: पेशी पर आए हत्या का आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर हो गया फरार, तलाश में जुटी पुलिस

रायपुर: रायपुर जिला कोर्ट में पेशी पर आए हत्या का आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। मामले में सिविल लाइन थाने में अपराध दर्ज कर पतासाजी की जा रही है।


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक,अनुपम कुमार झा 30वर्ष पिता अवधेश कुमार झा को विशेष न्यायाधीश विजय कुमार की कोर्ट में आरक्षक राजेन्द्र प्रसाद पटेल द्वारा पेशी के लिए लाया गया था। पेशी के बाद दोपहर 3:30 बजे आरोपी ने बाथरूम जाने का बहाना बना मौका पाकर फरार हो गया।


पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कर दी है। वहीं, कोर्ट के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।


टीकरापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत वर्ष 2016 में बहुचर्चित सराफा कारोबारी पंकज बोथरा हत्या मामले में आरोपी अनुपम झा को 2018 में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी ने अपने साथियों के साथ घर लौट रहे सराफा कारोबारी को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी और मौके से जेवरों से भरा बैग व पैसे लूटकर फरार हो गए थे।

छत्तीसगढ़ में 24 घंटे के भीतर ही मरीजों-परिजनों को नए अस्पताल से पुराने में किया शिफ्ट, यह थी वजह

छत्तीसगढ़ में 24 घंटे के भीतर ही मरीजों-परिजनों को नए अस्पताल से पुराने में किया शिफ्ट, यह थी वजह

कांकेर: जिले के पखांजूर सिविल अस्पताल परिसर में आधुनिक सुविधाओं के साथ 7 करोड़ की लागत से मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल बनाया गया। एक दिन पहले ही उसमें मरीजों को शिफ्ट किया गया, लेकिन 24 घंटे में ही मरीजों के साथ-साथ उनके परिजन को पुराने हॉस्पिटल में शिफ्ट करना पड़ा।

इसके पीछे जो वजह है, उसे जान कर आप भी चौक जाएंगे। दरअसल नए हॉस्पिटल में आधुनिक सुविधाओं के साथ वहां टॉयलेट वेस्टर्न स्टाइल के लगे थे। ठेठ ग्रामीण आज भी अंग्रेजी के बजाय देसी लाइफस्टाइल पर ही भरोसा करते हैं। ग्रामीणों को इसका इस्तेमाल करना नहीं आता था। कुछ ने बाथरूम को टॉयलेट की तरह इस्तेमाल कर लिया तो कुछ ने वेस्टर्न स्टाइल के टॉयलेट को कूड़ेदान समझ कर कचरा डाल दिया। 24 घंटे में ही ऐसा कुछ हो गया कि अस्पताल प्रशासन को आनन-फानन में सबको पुराने हॉस्पिटल में शिफ्ट करना पड़ गया। बीएमओ दिलीप सिन्हा के मुताबिक अब इंडियन स्टाइल के टॉयलेट बनवाए जाएंगे। 15 दिन में यह काम पूरा हो जाएगा, फिर मरीजों को शिफ्ट करेंगे।

महिलाओं के सुरक्षित प्रसव और बच्चों की देखभाल के लिए पूर्व सांसद विक्रम उसेंडी की पहल पर यह मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल का निर्माण कराया गया था। 2019 में अस्पताल भवन तैयार हुआ। जनवरी 2020 में इसके लोकार्पण की तैयारी थी, लेकिन कोरोना की वजह से लोकार्पण नहीं हुआ। हालांकि दूसरी लहर में इसे कोरोना केयर सेंटर के रूप इस्तेमाल किया गया। इसके बाद से यह खाली था और परसों ही इसमें 37 मरीजों को शिफ्ट किया गया था।

CG NEWS: वन विभाग के चंगुल में फंसा तेंदुआ, झलक देखने उमड़ी लोगों की भीड़

CG NEWS: वन विभाग के चंगुल में फंसा तेंदुआ, झलक देखने उमड़ी लोगों की भीड़

धमतरी: जिले के सिहावा-नगरी इलाके में तेंदुए का आतंक छाया हुआ है। अब तक तेंदुए ने तीन बच्चों की जान ले ली है। शुक्रवार की सुबह लोगों ने राहत की सांस ली, क्यों कि वन विभाग के लगाए पिंजरों में से एक पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हो गया है। कैद तेंदुए को सिहावा थाना परिसर में रखा गया है। तेंदुआ आदमखोर की नहीं, नर है कि मादा, कितने वर्ष का है ,बच्ची पर हमला करने वाला यहीं तेंदुआ है कि नहीं ये अभी स्पष्ट नहीं है।


जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए सिहावा इलाके में अलग-अलग स्थान केज लगाए थे। शुक्रवार तड़के सिहावा श्रृंगीऋषि पहाड़ी गुफा के नीचे रखे एक पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया है। तेंदुआ की पिंजरे में कैद होने की खबर सुनकर उसे देखने लोगों की भारी संख्या में भीड़ जुट गई।

 

ज्ञातव्य है कि 11 अक्टूबर को देर शाम तेंदुआ ने उड़ीसा के नवरंगपुर, कुंदई से परिजन के साथ श्रृंगीऋषि दर्शन करने आये 6 वर्षीय बालक अविनाश मरकाम पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। जिसके बाद लोग वन विभाग के खिलाफ काफी आक्रोशित हुए थे और सिहावा बस स्टैंड में चक्काजाम कर दिए थे। जिसके बाद वन विभाग लगातार नजर बनाए हुए थे। इलाके में तेंदुए के हमले से अब तक तीन बच्चों की जान जा चुकी है।


मौके पर एसडीओ हरीश पांडे,बिड़गुड़ी रेंजर दीपक गावड़े सहित वन विभाग की टीम, सिहावा पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस मामले में एसडीओ हरीश पांडे ने बताया कि एक तेंदुआ पकड़ाया है। जिसे दूर टाइगर रिजर्व के जंगल में कम आबादी वाले क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।