CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG NEWS: धर्मातरण के मामले में हिन्दुत्वादी संगठनों ने किया प्रदर्शन, पुलिस के साथ हुई झूमझटकी

CG NEWS: धर्मातरण के मामले में हिन्दुत्वादी संगठनों ने किया प्रदर्शन, पुलिस के साथ हुई झूमझटकी

भिलाई: राज्य में धर्मांतरण का मुद्दा लगातार गरमाता जा रहा है। इसी कड़ी मे दुर्ग जिले में गत दिवस सेक्टर 1 में घटित घटना जिसमें धर्म परिवर्तन और इसाई धर्म का प्रचार करने का आरोप पर धर्म जागरण की महिला कार्यकर्ता पर पास्टर एवं उसके अन्य लोगों पर पिटाई करने के आरोप में दुर्ग पुलिस ने केस रजिस्टर किया। उसके विरोध में पादरी दिनेश ओली एवं उनके अन्य साथियों के विरूद्ध धारा आईपीसी 295 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध करने की मांग को लेकर आज विश्व हिन्दू परिषद, बजरंगद दल, धर्मजागरण, समन्वय विभाग, हिन्दू जागरण मंच, हिन्दु युवा मंच, राजपूत करणी सेना, रामजन्मोत्सव समिति के युवाओं ने टाउनशिप के सेन्ट्रल एवन्यू में रैली निकाल कर अपना विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले मे ज्ञापन सौंप कर उच्च स्तरीय जांच की मांग की। एएसपी शहर संजय ध्रुव ने आश्वस्त किया कि एक सप्ताह के अंदर निष्पक्षता के साथ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस ने बेरोजगार चौक पर ही प्रदर्शनकारियों को स्टापर के माध्यम से रोक लिया था। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झूमझटकी भी हुई। जिसमें महिला थानेदार सी तिर्की के पैर में मोच आ गई। उन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया। साथ ही राजपत्रित अधिकारियों से प्रदर्शनकारियों की जमकर झड़प भी हुई। इस मामले को लेकर रतन यादव ने कहा कि छग में लगातार मिशनरी के लोग धर्मांतरण कर रहे हैं। हम पिछले तीन माह से दुर्ग जिले के सुपेला, दुर्ग व भट्ठी थाना में शिकायतें दर्ज करा रहे हैं लेकिन मिशनरियों के विरूद्ध पुलिस एफआईआर दर्ज नही कर रही है। दुर्ग जिले में हाल बद से बद्तर है। पास्टर लोग घर घर जाकर धर्मांतरण कराने का कार्य बदस्तूर कर रहे हैं। ज्योति शर्मा द्वारा अपनी आत्मसुरक्षा के लिए हाथ उठाया। सामने वाले लोग धर्मांतरण कर रहे थे। पुलिस इस मामले की निष्पक्षता के साथ जांच करें। एक सप्ताह के भीतर पुलिस अगर जांच नही करेगी और मिशनरियों के खिलाफ एफआईआर नही करेगी तो हमारा आंदोलन और अधिक उग्र होगा और राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम करने से भी नही चुकेंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन पर होगी। श्री यादव ने आगे कहा कि सेक्टर 1 में घटित घटना में किसी भी अधिकारी व कर्मचारी की कोई भी गलती नही है। पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने जिन अधिकारी व कर्मचारियों को लाईन अटैच किया है उनकी बहाली तुरंत करें। चूंकि इस मामले मे सीधे तौर पर पुलिस से अधिक मिशनरी के लोग दोषी है। पुलिस एजूकेशन हब व मिनी भारत भिलाई में आपसी सौहाद्र के साथ पूरी मुस्तैदी के साथ इस शांतप्रिय भिलाई में अपनी डयूटी सही ढंग से कर रही है।


वहीं राजपूत करणी सेना के युवा नेता मानवेन्द्र सिंह मंगल ने कहा कि हिन्दु संगठनों द्वारा आज सांकेतिक प्रदर्शन करके राज्य सरकार व स्थानीय प्रशासन को चेतावनी दिया गया है कि वह छग में हो रहे धर्मांतरण पर हर हाल मे रोक लगाये। हिन्दुओं के उदारपन को हल्केपन में नही लें। छग में मिशनरियों के धर्मांतरण पर पूर्ण रोक लगे।


प्रर्दशनकारियों में प्रमुख रूप से ठाकुर रितेश सिंह, नितेश सिंह, जिवेश उपाध्याय, सौरभ चटर्जी, रवि निगम, नागेश्वर यादव, रतीश पटेरिया, अभिषेक साहू, पंकज साहू, उपमन्यू द्विवेदी, पराग सिंह के अलावा राजू मित्रा, अनिल सिंह, दलजीत सिंह निक्के, मुकेश अग्रवाल, मोनू, सनिल शर्मा, डॉ. दिलीप शर्मा, दिलहरण सोलंकी, इन्द्रजीत घोष, पुनित साहू, रौशन सिंह नाहर, गोल्डी सोनी, रंजीत ठाकुर, रविन्द्र शुक्ला, विरेन्द्र सिंह,बबलू राजपूत, राजत साहू, संदीप पाण्डेय, प्रवीण सोनी सहित बड़ी संख्या में हिन्दुवादी संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

फसल बीमा राशि फर्जीवाड़ा : 4 कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज

फसल बीमा राशि फर्जीवाड़ा : 4 कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज

भैयाथान: जिला सहकारी केंद्रीय मयादित बैंक इन दिनों काफ़ी सुर्खियों में है। यहां रोज-रोज नए कारनामो के खुलासे हो रहे है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के घोटाले में प्रशासन ने जांच दल का गठन किया था। जिसके जांच के आधार पर बैंक के चार कर्मचारियों पर थाना झिलिमिली में एफआईआर दर्ज की गई है।


ज्ञातव्य है कि शाखा भैयाथान के सहकारी बैंक द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा राशि में घपला किया गया। किसानों ने कई महीनों तक इसकी शिकायत संबंधित विभागों सहित कलेक्टर से क्र रहे थे। शिकायत पर कलेक्टर ने जांच दल गठित किया था। जांच दल ने तत्कालीन बैंक प्रबंधक जगदीश कुशवाहा लिपिक रामकुमार सिंह सूबेदार सिंह तथा भृत्य सुनील यादव के द्वारा बैंकिंग प्रेक्टिस के विपरीत कूटरचित दस्तावेज तैयार कर व बाहरी व्यक्तियों के सहयोग से किसानों के खाते में जमा प्रधानमंत्री फसल बीमा राशि को किसानों के उपस्थित हुए बिना ही उनके फर्जी हस्ताक्षर करते हुए राशि गबन करना पाया गया। जिसके आधार पर कलेक्टर ने तत्काल जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को संबंधित दोषियों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करने के निर्देश दिए जिसके बाद किसानों के खाते से राशि निकालकर गबन करने वाले तत्कालीन शाखा प्रबंधक सहित तीन पर झिलमिली थाना में धारा 120-B-IPC, 34-IPC, 420-IPC, 467-IPC, 468-IPC, 471-IPC के तहत एफ आई आर दर्ज की गई है।


कंप्यूटर ऑपरेटर छोड़ शेष सभी दोषी
जांच दल की मानें तो सहकारी बैंक में कंप्यूटर ऑपरेटर ही दोषमुक्त हैं। शेष सभी कर्मचारी तत्कालीन शाखा प्रबंधक सहित अन्य 3 लोगों पर फसल बीमा राशि फर्जीवाड़ा में संलिप्तता पाई गई है जिनके ऊपर एफ आई आर दर्ज हुई है।


पूर्व में दिया था भृत्य ने बयान
बैंक के बड़े अधिकारियों पर आरोप लगाने वाला भृत्य सुनील कुमार यादव ने अपने बयान में बताया था कि तत्कालीन शाखा प्रबंधक द्वारा मेरे से निकासी फार्म भरवाया गया और कहा गया कि बैंक के संभाग के बड़े अधिकारी व थाना भैयाथान के अधिकारी को पैसा देना है इसलिए निकासी फार्म भर दो मैने उनके कहने पर निकासी फार्म भरा लेकिन मुझे कौन से पैसे को निकाल रहे हैं यह जानकारी मुझे नही था।तत्कालीन शाखा प्रबंधक के निलंबन के बाद मुझे ज्ञात हुआ कि वह राशि प्रधानमंत्री फसल बीमा की राशि थी।

CG BREAKING: डकैती करने आये 5 बदमाशो पर अकेले भारी पड़ गया 60 साल का बुजुर्ग

CG BREAKING: डकैती करने आये 5 बदमाशो पर अकेले भारी पड़ गया 60 साल का बुजुर्ग

जशपुर जिले में 60 साल के बुजुर्ग की हिम्मत ने डकैतो के पसीने छुड़ा दिए जिससे वो डकैती करने में नाकाम हो गए। घर में सोमवार देर रात देशी कट्‌टा और फरसा लेकर घुसे 5 डकैतों से बुजुर्ग अकेले ही भिड़ गए। उनके इस हमले में डकैतों का एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी डकैत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस भी एंबुलेंस कर्मचारी के रूप में पहुंची और 24 घंटे में 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक की तलाश की जा रही है। मामला लोदाम चौकी क्षेत्र का है।


ग्राम कुडिंग महुआ टोली के जोगीपारा निवासी सुरेशदास बैरागी (60) सोमवार को पत्नी और दो जवान बेटों के साथ घर में ही थे। बेटे मोबाइल पर गेम खेल रहे थे, जबकि सुरेश पत्नी के साथ किचन में खाना बना रहा था। इसी दौरान शाम करीब 7.30 बजे दरवाजे पर दस्तक हुई। आवाज सुनकर सुरेश के बेटे ने दरवाजा खोला तो उसे धक्का देते हुए 5 डकैत अंदर घुस आए। डकैतों ने दरवाजा बंद कर दिया। शोर सुनकर सुरेशदास और उनकी पत्नी बाहर निकले।

रुपयों और गहनों की मांग कर सुरेश दास को बदमाश पीटने लगे
इस पर डकैतों ने सुरेश दास को पकड़ लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। सुरेशदास की पत्नी ने 10 हजार रुपए निकालकर डकैतों को दे दिए। ये पैसे धान बेचने पर उन्हें मिले थे। इसके बाद डकैत गहनों की मांग करते हुए सुरेश दास को पीटने लगे। बचाव में सुरेश दास ने भी पलटवार किया। उसके हाथ में जो आया उसी से मारा। इसमें एक डकैत को गंभीर चोट लग गई। डकैतों को हड़बड़ता देख पत्नी और बेटों ने भी शोर मचा दिया। आवाज सुनकर बस्ती के लोग एकत्र होने लगे तो डकैत भाग निकले।

एंबुलेंस कर्मी बनकर पहुंची पुलिस ने डकैतों को पकड़ा
डकैतों के भागने के बाद सुरेशदास की पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां खून पड़ा था। उसे देखकर अंदाजा लगाया कि डकैत को गंभीर चोट आई है। ऐसे में उसे अस्पताल ले जाना पड़ सकता है। इस पर पुलिस ने 108 कंट्रोल रूम को जानकारी दी तो पता चला कि एक्सीडेंट की सूचना आई है। इसके बाद पुलिसकर्मी एंबुलेंस में ही कर्मचारी बनकर पहुंचे और घायल डकैत को अस्पताल ले गए। जहां गंभीर हालत को देख उसे अंबिकापुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में दम तोड़ दिया।

घायल साथी के साथ आए डकैत को पकड़ा, तो 2 और हत्थे चढ़े
घायल डकैत के साथ उसका एक साथी भी एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उससे मिली जानकारी पर पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों ने भेलवाडीह निवासी विनेश (23), अंकित राम (23) और बड़ाबनई निवासी विनोद राम (32) शामिल है। जबकि मारे गए आरोपी की पहचान नवाटोली निवासी राम प्रताप (26) के रूप में हुई है। आरोपियों से लूटे गए 2100 रुपए, एक कट्‌टा, एक फरसा, एक डंडा, एक खाली कारतूस, एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।


नक्सली संगठन के नाम पर पहले भी कर चुके हैं कई वारदात
एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि पकड़े गए आरेापी नक्सली संगठन के नाम पर पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पूछताछ में पता चला है अगस्त में ग्राम नगड़ी से आए 2 व्यक्ति के साथ देशी कट्टा लेकर बाइक से नवाटोली से लोखंडी मार्ग में बन रहे निर्माणाधीन पुल के पास पहुंचे। वहां एक नक्सली पर्चा मजदूरों को देकर ठेकेदार को धमकी दी और फिरौती की मांग की थी।

CG NEWS: मामूली विवाद पर भतीजों ने चाचा पर टंगिया से मार-मारकर कर दिया अधमरा

CG NEWS: मामूली विवाद पर भतीजों ने चाचा पर टंगिया से मार-मारकर कर दिया अधमरा

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से दिल-देहला देने वाली खबर सामने आ रही है, दो भतीजों ने अपने ही चाचा पर जानलेवा हमला किया है। सभी मिलकर मंगलवार रात को शराब पी रहे थे कि अचानक विवाद शुरू हो गया। इससे नाराज भतीजों ने टंगिया उठाकर चाचा को दे मारा। जिससे वह बुरी तरह घायल हुआ है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गरगट्‌टी परसूली गांव का है।


जानकारी के मुताबिक, आरोपी गेंदलाल और सोहन मंगलवार रात को अपने चाचा विजय पात्रे(26) के साथ बैठकर शराब पी रहे थे। अचानक किसी बात को लेकर विजय पात्रे से दोनों का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि गेंदलाल ने पास में रखे में टंगिया उठाकर विजय के पीठ में दे मारा। इससे विजय वहीं गिर गया और उसके शरीर से खून बहने लगा। इतना ही नहीं सोहन ने भी शराब के नशे में गेंदलाल से टंगिया लिया और उसने भी विजय पर वार कर दिया। जिससे विजय बुरी तरह घायल हुआ है।


वहीं इस बात की जानकारी जब परिजनों को लगी तब विजय को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां विजय का इलाज किया जा रहा है। इधर, परिजनों ने पुलिस को भी इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब दोनों आरोपी को कभी भी गिरफ्तार कर सकती है।


सिटी कोतवाली प्रभारी सत्येन्द्र श्याम ने बताया कि घटना बीती रात 10 बजे की है। गेंदराम ने अपने चाचा पर टंगिया से हमला किया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

छत्तीसगढ़ में थप्पड़-कांड: महिला ने पुलिस के सामने शख्स की कर दी पिटाई, जानिए पूरा मामला

छत्तीसगढ़ में थप्पड़-कांड: महिला ने पुलिस के सामने शख्स की कर दी पिटाई, जानिए पूरा मामला

छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला एक युवक को पुलिस के सामने ही थप्पड़ मार रही है। गला पकड़कर जिंदा जमीन में गाड़ देने की धमकी दे रही है। पुलिस के दो सिपाही भी खड़े-खड़े ये सब देख रहे हैं। महिला के साथ मौजूद भीड़ भी युवकों को मारने की बात कर रही है। सभी भारत माता के जयकारे लगा रहे हैं और देश के गद्दारों के खिलाफ नारे भी। इस वीडियो के सामने आने के बाद अब कार्रवाई हुई है। वीडियो में दिख रहे दो आरक्षक संजय सोनी और शफीक खान को सस्पेंड कर दिया गया है।


वीडियो की तस्दीक करने पर पता चला कि वीडियो भिलाई के सेक्टर 1 इलाके का है। रविवार को ये घटना हुई थी। भट्‌टी थाना इलाके में पड़ने वाले इस क्षेत्र की पुलिस के मुताबिक, इलाके में कुछ लड़के-लड़कियां किसी धार्मिक सभा और प्रार्थना के कार्यक्रम का प्रचार करने निकले थे। धर्मांतरण और हिंदुत्व के अपमान की आशंका पर ज्योति शर्मा नाम की महिला ने इन्हें घेर लिया और पुलिस को भी बुलाया।


महिला पर केस दर्जकर गिरफ्तारी की तैयारी
महिला ने इन युवक-युवतियों को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। भट्‌टी थाने की पुलिस अब महिला के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है। मारपीट करने वाली ज्योति शर्मा ने युवक का गला पकड़कर कहा, 'मैं तुझे मार सकती हूं, पुलिस खड़ी है तो ये मत सोचना कि मुझ से जुबान लड़ाओगे, सारे को ठोकूंगी, यही गाड़कर रख दूंगी। ज्यादा उद्दंडता नहीं दिखाना, सेक्टर में नहीं आना। अगर आए तो इन्हें पीटने की खुली छूट है, तबियत से ठोक लेना, मेरे हिंदुत्व को दांव में लगाने आए हो तो। थाने में चलो जहां रहते हो वहां से घर खाली करोगे तुम लोग।' इसके बाद भीड़ भारत माता की जय के नारे लगाती रही। इस मामले में भट्‌टी थाने के प्रभारी बृजेश कुशवाहा को नोटिस जारी किया गया है। SSP बीएन मीणा ने कहा है कि इस घटना की जांच करके जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी।

सिंहदेव ने सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, कहा-छत्तीसगढ़ियों को मिल रही गोली मारने की धमकी...

सिंहदेव ने सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, कहा-छत्तीसगढ़ियों को मिल रही गोली मारने की धमकी...

रायपुर। प्रदेश में रेत माफ़ियाओं के बढ़ते आतंक को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सवाल दागा है कि प्रदेश में माफ़ियाओं और अपराधियों की मुख़ालफ़त करना क्या अपराध है और क्या इसके लिए लोगों की जान तक दांव पर लगाने की छूट माफ़ियाओं को दे दी गई है? भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा कि अब तो बिहार और दूसरे प्रदेशों से आकर रेत माफ़िया छत्तीसगढ़ के लोगों को पिस्टल दिखाकर धमका रहे हैं और प्रदेश सरकार तथा पुलिस कोई सख़्त कार्रवाई करने की हिम्मत तक नहीं जुटा पा रही है! ऐसा प्रतीत हो रहा है कि प्रदेश सरकार अब आयातित अपराधियों के लिए भी छत्तीसगढ़ को पनाहग़ाह बनाने जा रही है।

भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा कि सरगुजा संभाग में बलरामपुर ज़िला की ग्राम पंचायत गम्हरिया में रेत से लदे दो ट्रकों को ग्रामीणों द्वारा रोके जाने पर बिहार के रेत माफ़िया द्वारा ग्रामीणों को पिस्टल से गोली मारने की दी गई धमकी प्रदेश सरकार के नागरिक सुरक्षा और बेहतर क़ानून-व्यवस्था के दावों पर क़रारा तमाचा है। प्रदेशभर में राजनीतिक संरक्षण प्राप्त अपराधी और माफ़िया तमाम तरह के अपराधों और गोरखधंधों को अंजाम देकर प्रदेश सरकार के वज़ूद को ललकार रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार को ज़रा भी शर्म महसूस नहीं हो रही है। श्री अनुराग सिंहदेव ने कहा कि प्रदेशभर में रेत माफ़ियाओं ने अवैध तरीक़ों से रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण कर रखा है। प्रदेश सरकार इन माफ़ियाओं पर नकेल तक नहीं कस पा रही है। रेत माफ़िया सरेआम प्रशासन को अपना बंधुआ बनाकर मनमानी कर रहे हैं, लोगों की जान ले रहे हैं और छत्तीसगढ़ियों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा कि रेत माफ़ियाओं ने लोगों की न केवल जान साँसत में डाल रखी है, अपितु जनहित से जुड़ी सुविधाओं को भी तहस-नहस कर डाला है। प्रदेश के ग्रामीण इलाक़ों, ख़ासकर आदिवासी इलाक़ों को शहरी व नगरीय मुख्यालयों से जोड़ने वाली सड़कों पर दिन-रात दौड़ते रेत माफ़ियाओं के ओवरलोड ट्रकों के चलते सड़कों का नाम-ओ-निशान तक नहीं रह गया है। प्रशासनिक उदासीनता से त्रस्त होकर इसी बात का विरोध करने वाले ग्राम पंचायत गम्हरिया के ग्रामीणों को बिहार के रेत माफ़िया द्वारा पिस्टल दिखाकर धमकाने पर श्री सिंहदेव ने कहा कि प्रदेशभर में फैले तमाम माफ़ियाओं के साथ-साथ अब अन्य प्रदेशों के अपराधी और माफ़िया ‘अपनी सरकार के राज में सुरक्षा की गारंटी’ मानकर जिस तरह छत्तीसगढ़ को अपराधगढ़ बनाने पर तुले हुए हैं, उससे प्रदेश सरकार की बदनीयती और कुनीतिपूर्ण कार्यप्रणाली का ही परिचय मिल रहा है।

बड़ी खबर रायपुर: रिटायर्ड कर्मचारी से इंश्योरेंस पालिसी की रकम वापस दिलाने झांसा देकर 9 लाख 41 हजार की ठगी, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

बड़ी खबर रायपुर: रिटायर्ड कर्मचारी से इंश्योरेंस पालिसी की रकम वापस दिलाने झांसा देकर 9 लाख 41 हजार की ठगी, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

रायपुर। बिजली विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी को इंश्योरेंस  का पालिसी की रकम वापस कराने का झांसा देकर 9 लाख 41506रुपये का ऑनलाईन ठगी कर लेने की रिपोर्ट डीडीनगर थाने में दर्ज करायी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक प्लाट नंबर 370 सुंदरनगर डीडी नगर रायपुर निवासी किशोर बैस 62 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि मोबाइल  नबंर 9958465490, 9621819003, के अज्ञात धारक  जो अपना नाम मुकेश जैन , शर्मा जी , एंव सुर्यकांत त्रिपाठी होना बताकर  प्रार्थी को पालिशी की रकम वापस कराने  के नाम से झांसा देकर कुल रकम 9,41,506 रुपये को आर एफ  सर्विसेस के खाता क्रमाक 1469201102537 में आरटीजीएस करवा कर धोखाधड़ी किया।


प्रार्थी भारतीय एक्सा कंपनी  से सिक्योर इनकंम प्लान के अन्र्तगत दो पोलिसी अपने नाम से  एंव दो पालिसी अपने परिचीत रमेश कुमार वर्मा के नाम से तथा एच डी एफ सी लाईप संचय पर एडवान्टेज की एक पालिसी कुल पांच पालिसी पूर्व में ली थी। 08 फरवरी 21 को प्रार्थी के मोबाइल नंबर 9977872000 पर अज्ञात मोबाईल धारक ने कॉल करके बताया कि वह भारतीय इन्श्योरेंस  विकाश बैंक फ ण्ड में कार्यरत  है तथा प्रार्थी को जिस एजेंट ने पालिशी  दिलाई है वो गलत तरिके से दिलाई है। वह पांचो पालिसी की जमा  राशि वापस करवा देगा। इसके लिए प्रोसेसिंग चार्ज  48,200 रुपयेलगेगा। जिसके बाद वह आरोपी के झांसे में आकर अपने एस बी आई के खाता क्र 32101695207 सुंदर नगर शाखा से फ ोन पे के माध्यम से खाता क्र 1469201102537  में दिनांक 09 फरवरी 2021 को पैसा जमा कर दिया।
 
फिर दूसरे दिन कॉल करके कहा कि पांचो पालिसी को डिविडेड आफि स  भेजना है,फिर एक व्यक्ति ने अपना नाम शर्मा जी बताया और स्वयं को डिविडेड आफि स से बताकर पांचो पालिशी  की राशि लगभग 15,23,000 रुपये स्वीकृत कर रहा करने की जानकारी देकर प्रोसेसिंग चार्ज 1,66,784 रुपये बैंक खाता 1469201102537  में भेजने  जिसके बाद प्रार्थी ने फिर आरटीजीएस के माध्यम से रुपये जमा करा दिया। फिर शर्मा जी नामक व्यक्ति ने उसे 17,53,000 रुपये की स्वीकृत बताकर व इनकम टेक्स फ्री रहने व इसकी एनओसी हेतु 2,80,290 रू भूगतान करना है बोलने पर प्रार्थी फिर से झांसे में आकर एसबीआई  खाता क्रमांक32101695207 से आरटीजीएस करा दिया। इस तरह से आरोपियों ने अलग-अलग प्रोसेस का झांसा देकर प्रार्थी से लाखों रुपये की ठगी कर लिया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का  मामला दर्ज कर लिया है।
 पत्नी और पिता के बीच अवैध संबंध के शक में युवक ने कुल्हाड़ी मारकर पिता को उतारा मौत के घाट

पत्नी और पिता के बीच अवैध संबंध के शक में युवक ने कुल्हाड़ी मारकर पिता को उतारा मौत के घाट

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लाक के ग्राम बरदापुटी गांव में एक बेटे ने अपने पिता को कुल्हाड़ी से तबाड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया है। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार हो गया है। 
 


जानकारी के अनुसार पुसौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरदापुटी में 29 सितंबर सुबह करीब साढ़े 7 बजे आरोपी राम बिहारी सारथी 30 वर्ष ने अपने पिता मुखीराम सारथी 60 वर्ष को कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक को संदेह था कि उसकी पत्नी और उसके पिता का अवैध संबंध है। इस मामले को लेकर पहले पूर्व में ग्राम प्रधानों के बीच मीटिंग भी आयोजित हो चुकी थी।
फांसी के फंदे से झूलती मिली नवविवाहिता की लाश, मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका

फांसी के फंदे से झूलती मिली नवविवाहिता की लाश, मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका

भिलाई। नव विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो जाने की सुचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक,28 सितंबर को कुम्हारी थाना क्षेत्र के लोटस सिटी निवासी नेहा 26 वर्ष की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इसकी जानकारी रात करीब 11 बजे पुलिस को मिली। नेहा के पति ओम प्रकाश केसरी ने पुलिस को बताया कि नेहा ने रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। प्राथी व उसके बड़े भाई राजकेशरी ने शव को नीचे उतारा। वहीं इसके चलते नेहा के मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है। ऐसे में परिजनों के आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम होगा। महिला की करीब 3 साल पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस के मुताबिक पति के प्रेम प्रसंग को लेकर दंपति में विवाद होता था। संदेह है कि शादी के पहले से यह चल रहा था। दंपति की डेढ़ साल की एक बेटी भी है। लेहर करीब डेढ़ महीने पहले ही नेहा मायके से ससुराल आई थी।
 पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होंगे बड़ेडोंगर और परलकोट : भूपेश बघेल

पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होंगे बड़ेडोंगर और परलकोट : भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल अपने निवास कार्यालय में हल्बा आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मण्डल से चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने आदिवासियों के आस्था के केन्द्र बड़ेडोंगर और अमर शहीद गैंद सिंह की कर्मस्थली परलकोट को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने घोषणा की। उन्होंने कहा कि शहीद गैंद सिंह की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। सीएम बघेल ने हल्बा आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मण्डल से चर्चा के दौरान शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की मैदानी स्थिति की जानकारी ली और उनसे आदिवासी समाज के उत्थान और क्षेत्र के विकास के संबंध में सुझाव मांगे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पहली बार कोदो-कुटकी और रागी का समर्थन मूल्य घोषित किया गया है। आगामी नवम्बर माह से इनकी खरीदी, मिलिंग और मार्केटिंग की व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर लोकसभा सांसद दीपक बैज, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया भी उपस्थित थी। 

मुख्यमंत्री ने चर्चा के दौरान कहा कि आदिवासी अंचलों में सिंचाई सुविधा बढ़ाने के लिए सरपंचों के माध्यम से उनके क्षेत्र के नदी-नालों में वाटर रिचार्जिंग के लिए नरवा योजना के अंतर्गत प्रस्ताव तैयार कराए जाएं। इससे इन क्षेत्रों में सिंचाई की सुविधा बढ़ेगी और भू-जल स्तर भी बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नदी-नालों में वाटर रिचार्जिंग के लिए नरवा योजना प्रारंभ की गई है। छत्तीसगढ़ में लगभग 30 हजार नाले हैं। जिन पर एनीकट, स्टाप डेम सहित छोटी-छोटी संरचनाएं बनाकर जल संवर्धन और संरक्षण के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस साल लगभग 1200 नालों में संरचनाएं बनाई गई है। जिससे लगभग 2 लाख एकड़ में सिंचाई सुविधा मिल रही है। चर्चा के दौरान प्रतिनिधि मण्डल में शामिल लोगों ने वनांचल क्षेत्र के नदी-नालों पर एनीकट निर्माण कराने का आग्रह किया था। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों की आय में वृद्धि और उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के बेहतर से बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कर्जमाफी, धान खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, तेंदूपत्ता पारिश्रमिक दर मंे वृद्धि, 52 लघु वनोपजों की खरीदी और उनमें वैल्युएडिशन जैसी योजनाओं से लोगों की आय में वृद्धि हो रही है। उन्होंने गोधन न्याय योजना और राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का भी उल्लेख किया। 

सीएम बघेल ने कहा कि प्रतिनिधि मण्डल से यह आग्रह भी किया कि वे अपनी सामाजिक बैठकों में जरूरतमंद मरीजों के इलाज, बच्चों की शिक्षा और लोगों को रोजगार से जोड़ने जैसे विषयों को प्राथमिकता के साथ शामिल करें। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को वन अधिकार मान्यता पत्र दिलाने के लिए समाज को भी प्रयास करना चाहिए। लोकसभा सांसद दीपक बैज, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने भी प्रतिनिधिमंडल को सम्बोधित किया।
 
 नारी चौपाल के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली समाज में अपने दायित्वो की गरिमा को उन्नत करने की शपथ

नारी चौपाल के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली समाज में अपने दायित्वो की गरिमा को उन्नत करने की शपथ

रायपुर। शहर की समाज सेवी संस्था बुजुर्गो की चौपाल ने नारी चौपाल का गठन किया। साइंस कालेज स्थिति विधायक विकाश उपाध्याय के निवास में रविवार को चौपाल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें नवनिर्वाचित सदस्यों को उनके दायित्व सोंपे गयेI समारोह का शुभारंभ  मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित करते हुए किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओ ने समूह गायन से की। इस दौरान मुख्य अतिथि विकाश उपाध्याय ने अनुशासन तथा शिष्टाचार के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देते हुए पदाधिकारियों को समाज में अपने दायित्वो की गरिमा को उन्नत करने की शपथ दिलाई। 

सलाहकार-योगिता खापर्डे, अंकिता शर्मा, प्रमिला मिश्रा, डॉक्टर सोनल जैन
विंग प्रभारी-पदमा ठाकुर, अध्यक्ष-आरती उपाध्याय, उपाध्यक्ष-शिफा सोनम, प्रीति उपाध्याय, कोषाध्यक्ष - धृति शर्मा, सचिव-रितु प्रजापति, कार्यक्रम संयोजक-नीतु शर्मा, सह संयोजक-सुषमा धूव्र, विधेयक सलाहकार-शशी शर्मा, मैनेजमेंट इंजार्ज-प्रभा साहू, मिडिया प्रभारी-वर्षा तिवारी,रूची देवांगन, खुशबू सिंहा मनोनीत किए गए।
इस अवसर पर संस्थापक प्रशांत पांडये ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों शुभकानाएं दी।
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर हाथी के हमले से एक की मौत, कई घरों को किया तहस-नहस

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर हाथी के हमले से एक की मौत, कई घरों को किया तहस-नहस

सूरजपुर। सूरजपुर और मनेंद्रगढ़ के जंगल में विचरण कर रहा हाथियों के दल ने जमकर उत्पात मचाया है। कई घरों को तहस-नहस कर दिया है। वहीं एक युवक की कुचलकर जान ले ली।

जानकारी के अनुसार सूरजपुर में हाथी के कुचलने से एक युवक की मौत हो गई। प्रतापपुर रेंज के सरहरी गांव का मामला है। वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग की लापरवाही के चलते हादसा होना बताया है। भड़के ग्रामीणों को को वन विभाग समझाइश दे रहा है।

इधर मनेंद्रगढ़ जिले के फुलवारीटोला क्षेत्र में हाथियों का आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। यहां 39 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। वहीं उत्पाती हाथियों के दल ने कई ग्रामीणों के मकानों को तोड़ा है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में जबरदस्त दहशत है। हाथियों को भगाने ग्रामीण रतजगा कर रहे हैं।

 रायपुर BREAKING : सीएम हाउस के पास बीएमडब्ल्यु कार में आग लगने से मची अफरा-तफरी

रायपुर BREAKING : सीएम हाउस के पास बीएमडब्ल्यु कार में आग लगने से मची अफरा-तफरी

रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीएम हाउस के पास भगत सिंह चौक में चलती बीएमडब्ल्यु कार में अचनाक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे से कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। वही कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।
टीकाकरण केंद्र : रायपुर जिले के इन 184 टीकाकरण केंद्रों में आज लगेगी कोवैक्सीन और कोविशील्ड की प्रथम एवं द्वितीय खुराक, देखे केन्द्रों की सूचि

टीकाकरण केंद्र : रायपुर जिले के इन 184 टीकाकरण केंद्रों में आज लगेगी कोवैक्सीन और कोविशील्ड की प्रथम एवं द्वितीय खुराक, देखे केन्द्रों की सूचि

रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज कुल 184 वैक्सीनेशन सेंटरों में कोवैक्सीन की 11345 और कोविशिल्ड 13560 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई जाएगी ।
just36news आप सभी से अपील करता है की टीका लगवाए और अन्य लोगो को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करे.
देखे सूची:-
 

प्रधानमंत्री ने गोबर से विद्युत उत्पादन और छत्तीसगढ़ मिशन मिलेट के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल की पहल को सराहा

प्रधानमंत्री ने गोबर से विद्युत उत्पादन और छत्तीसगढ़ मिशन मिलेट के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल की पहल को सराहा

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य में सुराजी गांव योजना के तहत गांव में निर्मित गौठानों में गोधन न्याय योजना के तहत गोबर की खरीदी और उससे जैविक खाद के साथ-साथ अब बिजली उत्पादन की राज्य सरकार की योजना को भी सराहा। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि इस समय हमें किसानों को फसल आधारित लाभ से बाहर निकालकर वेल्यू एडिशन की ओर ले जाने की जरूरत है। उन्होंने मौसम की स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप फसल उत्पादन को बढ़ावा देने पर जोर दिया। छत्तीसगढ़ राज्य में लघु धान्य फसलों (मिलेट्स) को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किए गए मिशन मिलेट को उन्होंने समय की जरूरत कहा। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस मौके पर विशेष गुणों वाली 35 फसलों की किस्में भी राष्ट्र को समर्पित की।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नेशनल इंस्टीट्यूट बायोटेक स्ट्रेस मैनेजमेंट के नये परिसर के लोकार्पण अवसर पर अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रंेसिंग के जरिए शामिल हुए। श्री बघेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सहित सभी लोगों का अभिनंदन करते हुए कहा कि जलवायु सहिष्णुता तकनीकी एवं पद्धतियों के प्रचार-प्रसार के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू किए जा रहे जागरूकता अभियान में छत्तीसगढ़ की व्यापक भागीदारी होगी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी के माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षण एवं स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। गोधन न्याय योजना और राजीव गांधी किसान न्याय योजना से खेती-किसानी को समृद्ध बनाने की पहल की गई है। राज्य में गोधन न्याय योजना के तहत गौठानों में गोबर की खरीदी कर उससे जैविक खाद का उत्पादन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब गोबर से बिजली उत्पादन की शुरूआत 2 अक्टूबर से करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ.कमलप्रीत सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
 

BIG BREAKING : रायपुर में आज हुआ कोरोना विस्फोट मिले इतने मरीज, आज नही हुए कोई भी स्वस्थ

BIG BREAKING : रायपुर में आज हुआ कोरोना विस्फोट मिले इतने मरीज, आज नही हुए कोई भी स्वस्थ

रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 06 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 00 और होम आइसोलेशन से 00 कुल 00 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज नहीं हुई किसी की मृत्यु, मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 26 है। आज तक रायपुर में 157933 मरीजो की पहचान हुई है और 154768 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दें छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 26 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे सुकमा से सर्वाधिक 08 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 25 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 283 है | आज प्रदेश में 23050टेस्ट हुए है |
 

BIG BREAKING: सुलोचना हिरवानी ने मिसेज इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया

BIG BREAKING: सुलोचना हिरवानी ने मिसेज इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया

भिलाई. छत्तीसगढ़ के भिलाई की सुलोचना हिरवानी ने मिसेज इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीत कर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है. सुलोचना संपूर्ण प्रदेश से एकमात्र प्रतिभागी थी जो दिल्ली में आयोजित हुई डेजल इंटरनेश्नल ब्यूटी कॉन्टेस्ट में शामिल हुई थीं. डेजल इंटरनेशनल संस्था द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में संपूर्ण देश के विभिन्न प्रदेशों की मॉडल शामिल हुई थी. छत्तीसगढ़ से सुलोचना हिरवानी भी शामिल हुई थीं. प्रतियोगिता चार चरणों में आयोजित हुई थी और वह सभी में अव्वल रहीं. इसके अलावा उन्हें बेस्ट फिटनेस के अवार्ड से अलग सम्मानित किया गया.

मिसेज इंडिया इंटरनेशनल सुलोचना हिरवानी ने इस सफलता का श्रेय अपने पति अमित हिरवानी सहित अपने माता-पिता और संपूर्ण प्रदेशवासियों के स्नेह को दिया है. सुलोचना ने इस कॉन्टेस्ट का अनुभव शेयर करते हुए बताया कि प्रतियोगिता में जब सब अंग्रेजी में बात कर रहे थे, उस समय उन्होंने अपनी मातृभाषा हिंन्दी को ही चुना और हिन्दी में ही हर सवालों का जवाब दिया.

मिजेज इंडिया इंटरनेशनल सुलोचना ने कहा कि सबसे कठिन और चुनौती पूर्ण टेलेंटेड राउंड रहा था, जब उन्होने एक हिंदी गाना गाकर अपनी योग्यता प्रदर्शित की थी. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी काफी टेलेन्ट है लेकिन वह बाहर नहीं आ पाता, इसलिए वो प्रदेश की महिलाओं को आगे लाने के लिए जल्द एक प्रतियोगिता आयोजित करना चाहती हैं ताकि उन्हें भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सके

RAIPUR CRIME: सूने मकान का ताला तोड़कर 90 हजार के जेवरात चोरी,अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

RAIPUR CRIME: सूने मकान का ताला तोड़कर 90 हजार के जेवरात चोरी,अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर: सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 90 हजाार के जेवरात चोरी कर लेने की रिपोर्ट पुरानी बस्ती थाने में दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक वृन्दावन सिटी रिंग रोड नंबर 01 भाठागांव रायपुर निवासी सुशील ठाकुर 37 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 25 सितंबर को शाम करीब 06/00 बजे घर में ताला लगाकर परिवार सहित पारिवारिक कार्य में मूल निवास दुर्ग गया था जो दिनांक 27 सितंबर को रात्रि करीब 11/45 बजे घर वापस आकर बाउड्री वाल वाले गेट का ताला खोलकर अंदर जाकर देखा तो घर के दरवाजा में लगा ताला टूटा था,उपर के कमरे के अंदर रखे आलमारी का लक टूटा मिला तथा आलमारी मे रखे सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी के लॉकर में रखे सोने गहने करीब करीब 06 तोला एंव चांदी के वजनी करीब 2464 ग्राम कुल कीमती करीब 90,000/-रूपयें(नब्बे हजार रूपयें) का नही था कोई अज्ञात चोर घर के बाउड्रीवाल फ ांद कर दरवाजे का ताला तोड़कर आलमारी में रखा गहना चोरी कर लिया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में जुटी है।

BIG BREAKING: राजधानी में घूम-घूम कर आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा संचालित करते 3 गिरफ्तार

BIG BREAKING: राजधानी में घूम-घूम कर आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा संचालित करते 3 गिरफ्तार

रायपुर: आईपीएल 2021 के क्रिकेट मैचों में बडे पैमाने पर सट्टा खिलाने कि सूचनाएं मिलने पर चल रहे मैच के दौरान कुछ व्यक्तियों को थाना पंडरी क्षेत्र में महंगी बी.एम.डब्ल्यू. कार में सवार होकर घूम - घूम कर मोबाइल फोन में क्रिकेट सट्टा का संचालन किया जा रहा है। बी.एम.डब्ल्यू. वाहन को रोकवाने पर पीछे कर भागने का प्रयास कर रहा था कि टीम के सदस्यों ने पकड़ा। पूछताछ में बी.एम.डब्ल्यू. वाहन में सवार व्यक्तियों ने अपना नाम विकास अग्रवाल एवं राहुल अग्रवाल तथा स्विफ्ट वाहन में सवार व्यक्ति ने अपना नाम किशन अग्रवाल होना बताया। टीम के सदस्यों ने विकास अग्रवाल, राहुल अग्रवाल एवं किशन अग्रवाल के मोबाईल फोन को चेक करने पर तीनों को एप के माध्यम से लाइन लेकर ऑनलाइन लाइन सट्टा संचालित करना पाया गया।

कड़ाई से पूछताछ करने पर उक्त तीनों व्यक्तियों ने एप के माध्यम से लाइन लेकर ओंलाईन सट्टा का संचालन करने के साथ ही घूम - घूम कर खेलने वालों से नगदी रकम संग्रहित करना स्वीकार किया गया। जिस पर विकास अग्रवाल, राहुल अग्रवाल एवं किशन अग्रवाल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 नग मोबाईल फोन, नगदी 11,500/- रूपये, महंगी बी.एम.डब्ल्यू. वाहन क्रमांक सी जी/04/एन डी/5551 कीमती लगभग 55 लाख रूपये, स्विफ्ट वाहन क्रमांक सी जी/13/ए ई/3010 कीमती लगभग 7 लाख रूपये एवं लाखों रूपए के सट्टा का हिसाब जप्त करने के साथ ही आरोपी किशन अग्रवाल को सट्टा संचालित करने के लिए बनाए गए आई.डी. में जमा 6 करोड़ रूपये एवं आरोपी विकास अग्रवाल के आई.डी. में जमा 40 लाख रूपये को फ्रीज्ड़ कराया जा रहा है। गिरफ्तार सटोरियों से इस व्यवसाय में जुड़े अन्य लोगों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है, जो भी नाम सामने आएंगे उन पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। आई.पी.एल. क्रिकेट सट्टा/सट्टा एवं जुआ खेलने/खिलाने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।


गिरफ्तार आरोपी किशन अग्रवाल उम्र 23 साल निवासी अवनि ग्रीन दलदल सिवनी मोवा पंडरी रायपुर।
-विकास अग्रवाल उम्र 37 साल निवासी उमा डेयरी के बाजू गुढ़ियारी रायपुर। राहुल अग्रवाल उम्र 35 साल निवासी महासती वार्ड वृंदावन टाॅवरपास भाटापारा शहर जिला बलौदा बाजार हैं ।

CG BREAKING: शहर में हो रहे अपराधों को रोकने के लिए पुलिस ने बनाई गुंडे और बदमाशों की निगरानी सूची

CG BREAKING: शहर में हो रहे अपराधों को रोकने के लिए पुलिस ने बनाई गुंडे और बदमाशों की निगरानी सूची

कोरबा: शहर में बढ़ रही अपराधिक कृत्यों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कुछ वर्षो से सक्रिय असामाजिक तत्व के अपराधिक रिकार्ड, गुंडा फाइल तैयार करने कहा है। साथ ही लगातार अपराधिक गतिविधियों में शामिल बदमाशों के विरूद्ध जिलाबदर की कार्रवाई करने कहा है।


पुलिस अधीक्षक पटेल ने स्पष्ट कर दिया है कि अमन पसंद नागरिकों के साथ पुलिस मित्र व सहयोगी की भूमिका में काम करेगी, किंतु अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर सख्त व कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से कहा है कि पुराने बदमाश समेत नए बदमाशों का थाना में परेड कराकर शांतिपूर्ण व समाज के मुख्यधारा में शामिल होकर जीवन जीने की समझाइश दी जाए। साथ ही जिन बदमाशों के व्यवहार में परिवर्तन दिखाई नही देगा, उसके विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए। उन्होंने विगत कुछ वर्षों में सक्रिय असामाजिक तत्वों के आपराधिक रिकार्ड बना कर निगरानी, गुंडा फाइल तैयार करने, साथ ही लगातार अपराधिक गतिविधियों में शामिल बदमाशों के विरुद्ध जिलाबदर की कार्रवाई करने के निर्देश दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संबंधित अनुविभाग के नगर पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा अपने क्षेत्र के सभी थाना, चौकी में दर्ज मामलों की समीक्षा कर लगातार सक्रिय बदमाशों का लिस्ट तैयार कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेजा गया था जिसे पुलिस अधीक्षक पटेल ने स्वीकृति प्रदान कर दी। इसमें कुछ बदमाशों के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई का भी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। नए गुंडा बदमाशों की सूची में अंकित श्रीवास्तव पिता विनोद श्रीवास्तव निवासी अमरैयापारा मानिकपुर, विकास सिंह निवासी मानिकपुर, विशाल साहू पिता ईर्श्वर प्रसाद साहू निवासी पुरानी बस्ती कोतवाली, पंकज शर्मा पिता रविंद्र शर्मा निवासी अमरैयापारा मानिकपुर, शिवा बाग पिता स्व रामदास बाग निवासी उड़िया बस्ती राजीव नगर दर्री, ताता उर्फ अभय गोस्वामी पिता आशीष गोस्वामी निवासी अयोध्यापुरी दर्री, करन गिरी पिता राजीव गिरी निवासी गेवरा बस्ती कुसमुंडा का नाम जोड़ा गया है।

CG NEWS: पेट और सिर दर्द से परेशान एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

CG NEWS: पेट और सिर दर्द से परेशान एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है की सर्फ मामूली पेट और सर दर्द से ग्रसित होने के कारण मौत हो गई है। लेकिन बीमारी के खतरनाक जकडऩा के कारण तीनों की जिंदगी बच नहीं सकी। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत एक साथ हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक मरने वालों में 14 -17 साल की दो लड़कियां हैं, जबकि एक 70 साल के बुजुर्ग की भी मौत हो गई है. दो दिन में तीन लोगों की मौत हुई है घटना नगर पंचायत पत्थलगांव के महुआ टिकरा मोहल्ले की है। मेडिकल टीम मौक़े पर पहुंची हुई है।

 वॉक पर निकली महिला हुई चेन स्नेचिंग की शिकार, बाइक सवार युवक ने दी वारदात को अंजाम

वॉक पर निकली महिला हुई चेन स्नेचिंग की शिकार, बाइक सवार युवक ने दी वारदात को अंजाम

भिलाई। शहर के सेक्टर 5 के पास आज सुबह मॉर्निंग वॉक में निकली एक महिला चेन स्नेचिंग की शिकार हो गई। बाइक सवार अज्ञात युवक ने वारदात को अंजाम देकर भाग निकला। मौके में पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

 58 वर्षीय प्रमिला देवी आज सुबह सेक्टर 5 कन्या महाविद्यालय के पास पैदल टहल रही थी। तभी बाइक सवार पीछे से आया और महिला के गले से सोने का चेन छीनकर भाग निकला। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में देखा तो बाइक सवार एक युवक अकेले जाते दिख रहा है। उसका चेहरा नहीं दिख रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
   बड़ी खबर रायपुर: KBC में अमिताभ बच्चन के सामने पति पर टिप्पणी करना महिला को पड़ा भारी, पति ने मारपीट कर निकाला घर से बाहर

बड़ी खबर रायपुर: KBC में अमिताभ बच्चन के सामने पति पर टिप्पणी करना महिला को पड़ा भारी, पति ने मारपीट कर निकाला घर से बाहर

रायपुर।  गुढिय़ारी थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में रेसीडेंट डॉक्टर के साथ पति ने जमकर मारपीट कर घर से निकाल दिया। मामले की शिकायत गुढिय़ारी थाने में दर्ज करायी गई है।

जानकारी के मुताबिक पीडि़ता का नाम डॉ चित्ररेखा ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि वह 27 सितंबरर को अपने बेटे को देखने अपने पति के यहां रात 7.30 बजे गई थी। उसका पति अश्वनी कुमार राठौर उसे देखकर गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरु कर उसे खसीटकर घर से बाहर निकाल दिया। जिससके चलते उसके पीठ व शरीर के अन्य हिस्से में चोट लगा। 

दरअसल डॉ.चिररेखा 2019 में कौन बनेगा करोड़पति में गई थी और उन्होंने वहां 6 लाख 40 हजार रुपए भी जीते थे। चित्ररेखा ने अमिताभ बच्चन से बातचीत के दौरान पत्नी ने मजाक-मजाक में ये कहा था कि उसके पति कुछ नहीं करते और उन्हें ही सारी प्लानिंग फ्यूचर के लिए करनी पड़ती है। इसी बात पर महिला के पति को उसके दोस्त ने एक तंज मारा था, जिसके बाद से दोनो के बीच विवाद शुरू हुआ और मामला तलाक तक पंहुच गया। 27 सितंबर को पीडि़ता की शिकायत पर गुढिय़ारी थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 323, 498ए और धारा 506 के तहत अपराध दर्ज किया है और आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी है।
बड़ी खबर : रायपुर के पंडरी में लग्जरी कार में सट्टा का संचालन करते 3 गिरफ्तार

बड़ी खबर : रायपुर के पंडरी में लग्जरी कार में सट्टा का संचालन करते 3 गिरफ्तार

रायपुर। घुम-घुम कर आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा संचालित करते 3 सटोरिये को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक सायबर सेल की टीम को सूचना मिली थी, कि सनराईजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स के मध्य चल रहे मैच के दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा थाना पंडरी क्षेत्र में महंगी बी.एम.डब्ल्यू. कार में सवार होकर घुम - घुम कर मोबाईल फोन में क्रिकेट सट्टा का संचालन किया जा रहा है। जिस पर सायबर सेल एवं थाना पंडरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त वाहन एवं उसमें सवार व्यक्तियों को पकडऩे हेतु थाना पंडरी क्षेत्र में ट्रैप पार्टी लगाने के साथ ही पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। इसी दौरान थाना पंडरी क्षेत्रांतर्गत दलदल सिवनी पास उक्त बी.एम.डब्ल्यू. वाहन को चिन्हांकित कर टीम द्वारा वाहन को रूकवाया गया। बी.एम.डब्ल्यू. वाहन को रोकवाने पर उसके पीछे -पीछे आ रहीं स्विफ्ट वाहन के चालक द्वारा भी वाहन को रोककर चालक वाहन को पीछे कर भागने का प्रयास कर रहा था कि टीम के सदस्यों को शक होने पर उसे भी रोक कर पकड़ा गया। पूछताछ में बी.एम.डब्ल्यू. वाहन में सवार व्यक्तियों ने अपना नाम विकास अग्रवाल एवं राहुल अग्रवाल तथा स्विफ्ट वाहन में सवार व्यक्ति ने अपना नाम किशन अग्रवाल होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा विकास अग्रवाल, राहुल अग्रवाल एवं किशन अग्रवाल के मोबाईल फोन को चेक करने पर तीनों के द्वारा एप के माध्यम से लाईन लेकर ऑनलाईन सट्टा संचालित करना पाया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उक्त तीनों व्यक्तियों द्वारा एप के माध्यम से लाईन लेकर ऑनलाईन सट्टा का संचालन करने के साथ ही घुम - घुम कर खेलने वालों से नगदी रकम संग्रहित करना स्वीकार किया गया। जिस पर विकास अग्रवाल, राहुल अग्रवाल एवं किशन अग्रवाल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 04 नग मोबाईल फोन, नगदी 11,500/- रूपये, महंगी बी.एम.डब्ल्यू. वाहन क्रमांक सी जी/04/एन डी/5551 कीमती लगभग 55 लाख रूपये, स्विफ्ट वाहन क्रमांक सी जी/13/ए ई/3010 कीमती लगभग 07 लाख रूपये एवं लाखों रूपए के सट्टा का हिसाब जप्त करने के साथ ही आरोपी किशन अग्रवाल द्वारा सट्टा संचालित करने हेतु बनाए गए आई.डी. में जमा 06 करोड़ रूपये एवं आरोपी विकास अग्रवाल के आई.डी. में जमा 40 लाख रूपये को फ्रीज्ड़ कराया जा रहा है। किशन अग्रवाल पकड़े जाने के डर से सट्टा संचालित करने हेतु इंटरनेशनल मोबाईल नंबर के माध्यम से स्वयं का आई.डी. बनाया है। सटोरियों के विरूद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 209/21 धारा 4क जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी कार्यवाही की जा रहीं है। गिरफ्तार सटोरियों से इस व्यवसाय में जुड़े अन्य लोगों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है, जो भी नाम सामने आएंगे उन पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। आई.पी.एल. क्रिकेट सट्टा/सट्टा एवं जुआ खेलने/खिलाने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

गिरफ्तार आरोपियों में किशन अग्रवाल पिता कन्हैया लाल अग्रवाल उम्र 23 साल निवासी अवनि ग्रीन दलदल सिवनी मोवा पंडरी रायपुर।  विकास अग्रवाल पिता पवन अग्रवाल उम्र 37 साल निवासी उमा डेयरी के बाजू गुढिय़ारी रायपुर। 03. राहुल अग्रवाल पिता नारायण प्रसाद अग्रवाल उम्र 35 साल निवासी महासती वार्ड वृंदावन टॉवरपास भाटापारा शहर जिला बलौदा बाजार है।
बालिका छात्रावास में महिला अधीक्षक की ड्यूटी लगाएं, सभी एसडीएम को आश्रम एवं छात्रावासों का निरीक्षण करने के दिए निर्देश

बालिका छात्रावास में महिला अधीक्षक की ड्यूटी लगाएं, सभी एसडीएम को आश्रम एवं छात्रावासों का निरीक्षण करने के दिए निर्देश

राजनांदगांव। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि जिले के सभी जर्जर स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केन्द्र एवं अन्य शासकीय भवन के संबंध में शीघ्र जानकारी उपलब्ध कराएं। ऐसे शासकीय भवन जो क्षतिग्रस्त है, उनकी मरम्मत कराएं तथा ऐसे जर्जर भवन जो मरम्मत के योग्य नहीं है, वहां कार्यालय न लगाएं। उन्होंने सभी एसडीएम से कहा कि जर्जर भवनों के संबंध में सभी बीएमओ, बीईओ एवं सीडीपीओ से प्रमाण पत्र प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से मृत्यु होने वाले व्यक्तियों के परिजनों को आपदा राहत मद से राशि दी जानी है। इसके लिए प्राथमिकता से कार्य करें। जिले में कोविड-19 से 515 लोगों की मृत्यु हुई है। अन्य जिले का निवासी होने की स्थिति में संबंधित जिले से ही दावा राशि प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम आश्रम एवं छात्रावासों का निरीक्षण करें तथा विशेष रूप से बालिका छात्रावास में महिला होमगार्ड की ड्यूटी लगाएं। बालिका छात्रावास में महिला अधीक्षक की ड्यूटी लगाएं। उन्होंने कहा कि जिले के 74 छात्रावासों का निरीक्षण करें। उन्होंने आदिवासी विभाग को निरीक्षण के लिए ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता महत्वपूर्ण है और इससे समझौता नहीं किया जाएगा। सभी निर्माण विभाग भवनों एवं सड़कों का निरीक्षण करें। गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी। उक्त बातें कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कही।

कलेक्टर सिन्हा ने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए यह योजना बहुत उपयोगी है। ऐसे जरूरतमंद हितग्राहियों का चिन्हांकन करें। उन्होंने वनमंडलाधिकारी से हाथी प्रभावित मुआवजा के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी मितान क्लब योजना के अंतर्गत आजादी के अमृत महोत्सव पर 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर विभिन्न खेलकूद, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां प्रारंभ की जानी है। सभी जनपद सीईओ इस दिशा में कार्य करें। राजीव गांधी मितान क्लब योजना के अंतर्गत युवाओं के उत्थान के लिए सकरात्मक गतिविधियों से जोडऩा है। ग्राम, संकुल एवं जिला स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत ऐसे किसान जिन्होंने पिछले वर्ष धान की फसल ली थी तथा दूसरी बार अन्य फसल ली है, उन्हें 10 हजार रूपए अनुदान राशि की पात्रता होगी। उन्होंने सभी एसडीएम को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का 15 दिन में निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इसके लिए रिक्त पदों पर भर्ती पर की जा रही है। सघन सुपोषण अभियान के तहत जिले के मानपुर, मोहला एवं छुईखदान में कुपोषण दूर करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। सभी बीएमओ इसमें विशेष रूप से अपना योगदान दें। आंगनबाड़ी केन्द्र में रेडी-टू-ईट गुणवत्ता की जांच भी जरूर करें। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री सस्ती दवाई योजना, मुख्यमंत्री हॉट बाजार योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना में प्रगति की जानकारी ली।


जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर ने सभी जनपद सीईओ को वर्मी कम्पोस्ट निर्माण की गति बढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने मनरेगा योजनांतर्गत श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अंतिम तिथि 30 सितम्बर है। इस कार्य में गति लाएं। यथा शीघ्र जर्जर भवनों के संबंध में जानकारी भेजें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने कहा कि जिले में आरटीपीसीआर एवं एन्टीजन टेस्ट बढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हॉट बाजार योजना के अंतर्गत पोर्टल में एन्ट्री करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी राजनांदगांव एन गुरूनाथन, वनमंडलाधिकारी खैरागढ़ संजय यादव, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, एसडीएम मुकेश रावटे सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान सभी एसडीएम, जनपद सीईओ वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्मय से जुड़े रहे।