BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
हर गांव-हर गौठान में रोका-छेका के लिए होगी बैठक, मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को जारी किए निर्देश

हर गांव-हर गौठान में रोका-छेका के लिए होगी बैठक, मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को जारी किए निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खरीफ फसलों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खुले में पशुओं की चराई पर रोक लगाने के लिए ग्रामवासियों से रोका-छेका के लिए बैठक कर 19 जून से इस व्यवस्था को लागू करने की अपील की है। जिसके तहत मुख्य सचिव आर.पी.मण्डल ने सभी जिलों के कलेक्टरों और जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि आगामी 19 जून तक सभी गांवों और गौठानों में वहां के पंच, सरपंच, जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी, गणमान्य नागरिक और चरवाहा मिलकर रोका-छेका की व्यवस्था को लागू करने के संबंध में आवश्यक निर्णय लेकर इस व्यवस्था को लागू करें। रोका-छेका की व्यवस्था से अन्य फसलों के लेने की संभावना भी बढ़ जाएगी।

मुख्य सचिव श्री मण्डल ने कहा है कि आगामी बुवाई के मौसम के मद्देनजर रोका-छेका की परंपरा बहुत प्रासंगिक है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में पशुओं द्वारा खुले में चराई पर रोक लगाना सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए 19 जून तक सभी गांवों और गौठानों में रोका-छेका की व्यवस्था के लिए बैठकें आयोजित कर स्थानीय पशुपालक सामुदायों द्वारा प्रतिज्ञा ली जाए कि वे अपने मवेशियों को खुले में चरने नहीं देंगे।

मुख्य सचिव ने कहा है कि इसके साथ ही पशुओं की देखभाल और उनके चारे-पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा है कि सभी गौठानों में पशुओं की देखभाल के लिए सभी जनपद पंचायतों को आवश्यक निर्देश दिए जाए। मुख्य सचिव ने सभी सचिवों से भी कहा है कि वे अपने प्रभार वाले जिले के कमिश्नरों और कलेक्टरों से बात कर रोका-छेका के संबंध में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। मुख्यमंत्री 20 जून को स्वयं इसकी समीक्षा करेंगे। 
लापरवाह वाहन चालकों की अब खैर नहीं, आईजी ने दिए कार्यवाही के निर्देश

लापरवाह वाहन चालकों की अब खैर नहीं, आईजी ने दिए कार्यवाही के निर्देश

कोरबा। बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपांशु काबरा ने अपने अधीनस्थ सभी 6 जिला पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर अपने-अपने जिले के थाना क्षेत्रों में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया है। आईजी ने पाया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने के फलस्वरूप सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है। नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चालन से भी दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
 
आईजी श्री काबरा के निर्देशानुसार बिना लाइसेंस दो पहिया वाहन चलाने वाले व्यक्तियों, नाबालिक बच्चों द्वारा वाहन चलाने पर एवं वाहन के मालिक के विरुद्ध भी, क्षमता से अधिक सवारी वाले वाहनों के विरुद्ध, काली फिल्म लगे वाले वाहनों पर, वाहन में निर्धारित नेम प्लेट पर एवं अन्य स्थान पर पुलिस या अन्य शब्द लिखकर वाहन चलाने वाले लोगों, शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई, आम सड़क जिसमें यातायात अवरुद्ध हो रहा हो ऐसे वाहनों के विरुद्ध धारा 283 के तहत कार्रवाई तथा बिना मास्क लगाए वाहन चलाने वाले लोगों एवं बेवजह सड़क पर घूमने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने की गई कार्यवाही का पालन प्रतिवेदन भी एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने सभी एसपी को निर्देशित किया है।

यहां उल्लेखनीय है कि कोविड.19 संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी लाकडाउन में आमजन को परेशान नहीं करने के पूर्व जारी डीजीपी डी एम अवस्थी के निर्देश का अधिकांश लोग बेजा लाभ उठाकर यातायात नियमों के अलावा अनिवार्य रूप से मास्क पहनकर आवश्यक कार्य से ही घर से बाहर निकलने के निर्देश का खुला उल्लंघन करने लगे हैं। आई जी के इस निर्देश के बाद ऐसे लोगों पर कार्यवाही हो सकेगी।
 बड़ी खबर: क्वारंटाइन सेंटर में 12 साल की लड़की की मौत, सूचना मिलने पर नहीं पहुंची थी स्वास्थ्य विभाग की टीम

बड़ी खबर: क्वारंटाइन सेंटर में 12 साल की लड़की की मौत, सूचना मिलने पर नहीं पहुंची थी स्वास्थ्य विभाग की टीम

मुंगेली। प्रदेश में कोरोना का आकड़ा बहुत तेजी से बढ़ने लगा है इसी के साथ अब मौत का आकड़ा भी बढ़ने लगा है। अब क्वारंटाइन सेंटर से भी आय दिन मौत की खबर सामने आ रही है। अभी खबर मिली है की मुंगेली जिले के बावली गांव के क्वारंटाइन सेंटर में 12 साल की लड़की की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि लड़की की तबीयत पिछले तीन दिन से खराब थी, जिसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई थी। लेकिन वे नहीं पहुंचे। अंतत: सोमवार शाम लड़की की सांसें थम गई। फिलहाल मामले में कार्रवाई जारी है। मिली जानकारी के अनुसार मामला पथरिया ब्लाक के बावली गांव का है, जहां क्वारंटाइन सेंटर में बाहर से आए लोगों को रखा गया है। कल शाम यहां एक 12 साल की लड़की की मौत हो गई।
खेत मे मिला नर हाथी का शव, लगातार 5 हाथियों की मौत से मचा हड़कंप

खेत मे मिला नर हाथी का शव, लगातार 5 हाथियों की मौत से मचा हड़कंप

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में लगातार वन्य जीवों की मौत से एक बार फिर प्रशासन सकते में है, यहां लगातार 5 हाथियों की मौत से हड़कंप मचा हुआ है। मंगलवार को भी छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भी एक नर हाथी की मौत हो जाने की खबर प्रकाश में आयी है। 

जशपुर रायगढ़ जिले की सीमा पर स्थित ग्राम गेरसा में मंगलवार सुबह एक नर हाथी की मौत हो जाने की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर रवाना हुई और हाथी के शव को अपने कब्जे में ले लिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव का किसान बालूराम अपने खेत में सिंचाई के लिए कुए से बोर बेल्स कनेक्शन लिया था सोमवार की रात वह बिजली कनेक्शन बंद करना भूल गया जिसके कारण मंगलवार की सुबह हाथियों का एक झुंड वहां से गुजरा और नर हाथी उसके चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई इधर वन विभाग की टीम ने  आरोपी किसान को गिरफ्तार कर लिया है।
दलदल में फंसने से शावक हाथी की मौत, मचा हड़कंप

दलदल में फंसने से शावक हाथी की मौत, मचा हड़कंप

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गरियाबंद जिले से भटक कर सिंगपुर, केरेगांव वन परिक्षेत्र से होते धमतरी वन परिक्षेत्र के गंगरेल डूबान पहुंचे 21 हाथियों के दल में से एक बच्चा हाथी की दलदल में फंसने से मौत हो गई। 

हाथी के बच्चे की मौत के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है। उल्लेखनीय है कि चंदा हाथी का यह दल पिछले 7 दिनों से गंगरेल बांध के डुबान के जंगल में विचरण कर रहे हैं। इस बीच ग्राम उरपुटी - मोंगरी के नाले के दलदल में फंसने से एक बच्चा हाथी की मौत हो गई। इसकी खबर पाकर वन विभाग का अमला डीएफओ अमिताभ बाजपेई के साथ मौके पर पहुंचा। बताया गया है कि शेष हाथी का दाल अभी ग्राम कलारबहरा के सागौन प्लाट क्लास में है।
राजधानी में फिर एक बार शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग युवती से किया अनाचार, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

राजधानी में फिर एक बार शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग युवती से किया अनाचार, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर। शादी करने का झूठा प्रलोभन देकर नाबालिग युवती से एक साल तक अनाचार करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता ने इसकी रिपोर्ट तक लिखाई जब आरोपी ने उसके साथ शादी करने से इंकार कर दिया। 

घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र के वीआईपी रोड के पास स्थित प्लांट वैली की है। इस प्लांट वैली के नर्सरी में 17 वर्षीय पीडि़ता काम करती थी। बताया जा रहा है कि आरोपी तुलसीराम शर्मा इस दौरान युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ शादी करने का झूठा प्रलोभन देकर उसके साथ करीब एक साल तक अनाचार करता रहा। इस बीच पीडि़ता ने जब आरोपी पर उसके साथ शादी करने के लिए दबाव बनाया तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद पीडि़ता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 6 पाक्सो एक्ट भादवि 376, 2एन के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को जांच में लिया है।
ड्यूटी के दौरान सीएएफ के जवान ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, जाँच में जूरी पुलिस

ड्यूटी के दौरान सीएएफ के जवान ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, जाँच में जूरी पुलिस

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में बीती रात जिले में एक दर्दनाक घटना में सीएएफ के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। खैरागढ़ ब्लॉक मुख्यालय के नक्सल क्षेत्र ग्राम घाघरा बेस केंप में तैनात इस जवान ने अपनी ही बंदूक से खुद को गोली मार ली। मृतक जवान का नाम अब्दुल शाहिद खान बताया जा रहा है। जवान देर रात ड्यूटी के दौरान वह अपने कमरे में पहुंचा और खुद को गोली मार ली।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक जवान का नाम अब्दुल शाहिद खान है, जो कि खैरागढ़ ब्लॉक मुख्यालय के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम घाघरा के बेस कैंप में सीएफ के 21 बटालियन कंपनी में तैनात था। जवान मूलत: झांसी का रहने वाला था। घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि जवान बहुत ही होनहार था और कैंप में किसी भी तरह का किसी भी अन्य जवानों से कोई भी मनमुटाव या विवाद की स्थिति नहीं थी। जवान अपने ही रूम पर गया और अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी।

कुछ दिनों से अस्वस्थ था जवान-
गोली की आवाज सुनकर आस पास मौजूद अन्य जवान अब्दुल शाहिद खान के कमरे तक पहुंचे तो देखा कि उसने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि मृतक जवान शुगर का मरीज था जिसकी वजह से किडनी व लीवर खराब हो चुका था। हाल ही में हाई शुगर की वजह से अस्पताल मे भर्ती भी हुआ था।
बड़ी खबर : कई दिनों से लापता भाजपा नेता की टुकड़ों में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

बड़ी खबर : कई दिनों से लापता भाजपा नेता की टुकड़ों में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

सूरजपुर | लापता भाजपा नेता की लाश मंगलवार सुबह टुकड़ों में मिली है। शिवचरण काशी का धड़ पुलिस को मिला है, सिर की तलाश पुलिस कर रही है।

बीजेपी नेता शिवचरण काशी 14 की रात को घर के बाहर से लापता हो गए थे। परिजनों ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस थाने में दर्ज कराई थी, पालस गांव से बीजेपी नेता शिवचरण काशी लापता होने के जानकारी परिजनों ने दी थी है। शव मिलने के पहले ही परिजनों ने उनकी हत्या करने का आरोप लगाया था। जानकारी के मुताबिक शिवचरण काशी का कुछ लोगों से जमीन विवाद चल रहा था।
हत्या करने का आरोप लगाया था। जानकारी के मुताबिक शिवचरण काशी का कुछ लोगों से जमीन विवाद चल रहा था। परिजनों ने कुछ संदिग्ध लोगों के नाम पुलिस को बताए थे। हालांकि पुलिस पूछताछ जरुर कर रही थी, पर शिवचरण की कोई जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लगी थी। बीजेपी किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शिवचरण काशी की टुकड़ों में लाश मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई है।
घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार हत्याकांड की वजह ज़मीन विवाद है। ज़मीन विवाद 2009 से चला आ रहा था। तीन दिन पहले जबकि शिवचरण किसी काम से घर से निकला था तो शाम कऱीब आठ बजे उसे पीठ पर गोली मारी गई, और उसकी मौक़े पर ही मौत हो गई। देर रात जबकि पूरा सन्नाटा पसर गया, आरोपियों ने शव को उठाया, और गाँव से कऱीब सात किलोमीटर दूर विशालपुर कांतिपुर के जंगल में दो टूकड़े कर फेंक दिया। इस मामले में पुलिस संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
 
अज्ञात आरोपियों ने एटीएम मशीन में की तोडफ़ोड़, टिकरापारा क्षेत्र का मामला

अज्ञात आरोपियों ने एटीएम मशीन में की तोडफ़ोड़, टिकरापारा क्षेत्र का मामला

रायपुर। शहर के टिकरापारा क्षेत्र के मोतीनगर पेट्रोल पम्प के पास संचालित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम मशीन के बाहरी हिस्से को अज्ञात आरोपियों ने तोडफ़ोड़ कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

टिकरापारा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोतीनगर पेट्रोल पम्प के पास संचालित पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम मशीन के बाहरी हिस्से में सोमवार की रात करीब 8 बजे अज्ञात आरोपियों ने तोडफ़ोड़ कर दी। घटना की रिपोर्ट ज्योति नंदनवार निवासी दुबे कालोनी मोवा-पण्डरी ने दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 457 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उनकी खोजबीन कर रही है। 
शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर पेचकस मारकर किया घायल, मामला दर्ज

शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर पेचकस मारकर किया घायल, मामला दर्ज

रायपुर। शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने की बात पर एक युवक ने दूसरे युवक पर पेचकस से हमला कर घायल कर दिया। घटना खमतराई थाना क्षेत्र के उरकुरा मठपारा की है। 


यहां रहने वाला प्रार्थी संदीप साहू 18 वर्ष से सोमवार की रात करीब 8 बजे आरोपी रोहित वर्मा ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। संदीप ने जब पैसे देने से इंकार कर दिया तो आरोपी ने गाली-गलौच एवं जान से मारने की धमकी देते हुए संदीप पर पेचकस से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 327, 324 व 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्यवाही कर रही है।
नक्सली शहरी नेटवर्क के फरार आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित

नक्सली शहरी नेटवर्क के फरार आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित

कांकेर | जिले के नक्सलियों के शहरी नेटवर्क के मामले में एक फरार आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित किया है। कांकेर पुलिस द्वारा आरोपी वरूण जैन की किसी भी प्रकार की सूचना एवं पुलिस को इसकी गिरफ्तारी में सहयोग करने वालों को यह इनाम देने की घोषणा किया है। 

कांकेर पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर नक्सलियों को सामान एवं रूपये पहुंचाने वाले शहरी नेटवर्क के फरार मुख्य आरोपी वरूण जैन के संबंध में 10 हजार रूपए इनाम की घोषण किया है। मामले में अब तक कुल 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। निशांत जैन की गिरफ्तारी के बाद से पुलिस वरूण जैन को तलाश कर रही है। वरूण जैन राजनांदगांव से फरार है, जिसकी पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही है, बावजूद इसके वरूण जैन के संबंध में पता नहीं चल सका है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक एमआर आहिरे ने आरोपी वरूण जैन के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना देने एवं गिरफ्तारी कराने वाले को 10 हजार रूपए नगद इनाम देने की घोषणा किया है। प्रकरण के संबंध में सूचना देने के लिए पुलिस ने दूरभाष नम्बर कार्यालय पुलिस अधीक्षक कांकेर 07868-241490, पुलिस कंट्रोल रूम कांकेर 07868-222119, पुलिस थाना कांकेर 07868-222211 एवं पुलिस थाना सिकसोड़ 9479191682 के नम्बर दिए है। उक्त नम्बर में आरोपी से जुड़ी सूचना दी जा सकती है।
 
क्वारेंटाइन सेंटर में सुसाइड नोट छोड़कर भागा मजदूर, मामला दर्ज

क्वारेंटाइन सेंटर में सुसाइड नोट छोड़कर भागा मजदूर, मामला दर्ज

महासमुंद। क्वारेंटाइन सेंटर में एक मजदूर द्वारा सुसाइड नोट छोड़कर भागने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मजदूर के खिलाफ धारा 188,269,270 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। मामला कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम मोखा का है। ज्ञात हो कि मजदूरों को क्वारेंटाइन सेंटर भा नहीं रहा है और वे अपने घर चले जा रहे हैंं। इधर, मजदूरों की लापरवाही से कोरोना वायरस का संक्रमण गांवों में फैल रहा है। मजदूर 14 दिनों तक क्वारेंटाइन पूरा नहीं कर रहे हैं। इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ सकता है। जिले में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। एक की तो इलाज के दौरान मौत भी हो गई है। वहीं पटेवा थाना क्षेत्र में एक मजदूर ने आत्महत्या कर लिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम मोखा निवासी टिकेश्वर बरिहा पिता अनंत राम बरिहा (24) व पत्नी संजू (20) जिला पदमपुर राज्य ओडि़शा से आए थे। दोनों को गांव के आंगनबाड़ी में बने क्वारेंटानइ सेंटर में रखा गया था। इसमें से टिकेश्वर लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघ करते हुए 13 जून रात 2 बजे क्वारेंटाईन सेंटर में सोसाइट नोट छोड़कर भाग गया। जब इसकी सूचना सरपंच को हुई तो उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
 गाली देने से मना करने पर चाकू से हमला, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना

गाली देने से मना करने पर चाकू से हमला, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना

महासमुंद। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र नयापारा में शनिवार रात आठ बजे एक युवक पर चाकू से वार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ खिलाफ धारा 294, 323 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। कोतवाली थाना से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक6 निवासी शिव महिलांग पिता उमेन्द्र महिलांग के पड़ोसी डायमंड बंजारे अपने घर के बाहर गाली गलौज कर रहा था। जिसे शिव ने गाली गलौज देने से मना किया। तभी डायमंड का पुत्र यशवंत घर से बाहर निकला और तू मना करने वाला कौन होता है कहकर गाली गलौच करते हुए चाकुनुमा हथियार से शिव के दाहिने पेट में वार कर दिया। इससे वह घायल हो गया।
बिलासपुर प्रिंटिंग एसोसिएशन ने भी अपने प्रतिष्ठानो को शाम 7 बजे तक ही खोलने का लिया निर्णय

बिलासपुर प्रिंटिंग एसोसिएशन ने भी अपने प्रतिष्ठानो को शाम 7 बजे तक ही खोलने का लिया निर्णय

बिलासपुर, कोरोना महामारी के चलते बिलासपुर प्रिंटर एसोसिएशन के अध्यक्ष रघुवीर प्रसाद केशरवानी और सचिव संदीप अग्रवाल ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि सदस्यों की प्रिंटिंग कार्य की सेवाएं सोमवार से शनिवार सुबह 9 बजे से संध्या 7 बजे तक ही उपलब्ध रहेगी तथा रविवार को पूर्णतः बंद रखा जावेगा।

आपको बता दे कुछ दिन पूर्व में सरकार द्वारा अपने प्रतिष्ठानो को सुबह 5 से रात्रि 9 बजे तक खोल सकने के आदेश जारी किया था।
इस आदेश के उलट रायपुर समेत सभी शहरों से प्रतिक्रिया सामने आ रही है और लोग स्वस्फूर्त होकर अपने दुकानों को पूर्व की भांति 7 बजे तक संचालन करने की बात कर रहे है। 

 बड़ी खबर: क्रास वोटिंग करने के चलते ये पार्षद हुआ कांग्रेस निष्कासित

बड़ी खबर: क्रास वोटिंग करने के चलते ये पार्षद हुआ कांग्रेस निष्कासित

रायपुर। खबर मिल रही है की कांग्रेस ने आज अपने पार्षद पुरुषोत्तम बेहरा को निष्कासित कर दिया। बेहरा गुरु गोविंद सिंह वार्ड से पार्षद हैं। उन पर नगर निगम के जोन क्रमांक 8 के अध्यक्ष पद के चुनाव में अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ क्रास वोटिंग करने का आरोप सिद्ध पाया गया। यही वजह है कि आज उन पर निष्कासन की गाज गिर ही गई।

पढ़िए पूरी खबर-
बता दे की रायपुर नगर निगम के  जोन अध्यक्षों का चुनाव हाल ही में हुआ। जोन क्रमांक 3 में जो वार्ड आते हैं उस हिसाब से वहां कांग्रेस का बहुमत है और पार्टी मानकर चल रही थी कि यहां अध्यक्ष उन्हीं की बनेगा। जब परिणाम आया तो स्थिति चौंकाने वाली थी। क्रास वोटिंग की वजह से भाजपा पार्षद प्रमोद साहू जोन 3 अध्यक्ष पद चुनाव में विजयी हो गए। कांग्रेस ने बिना देर किए जांच समिति बिठाई। जांच में गुरु गोविंद सिंह वार्ड के पार्षद पुरुषोत्तम बेहरा का नाम सामने आया। क्रास वोटिंग के लिए  उन्हें काफी फटकारा गया। कल रात पार्षद की तबियत काफी बिगड़ गई थी। उन्हें एम्बुलेंस बुलवाकर अस्पताल भेजा गया। पुरुषोत्तम के पिता चंद्रा बेहरा भी पूर्व में गुरु गोविंद सिंग वार्ड से ही पार्षद थे। गुरु गोविंद सिंग वार्ड, शंकर नगर वार्ड से लगा हुआ है।
 
आर. एस. शुक्ला रोड, गोल बाजार रायपुर के व्यपारियों ने शाम 7 बजे दुकानें बंद करने का लिया निर्णय

आर. एस. शुक्ला रोड, गोल बाजार रायपुर के व्यपारियों ने शाम 7 बजे दुकानें बंद करने का लिया निर्णय

रायपुर। कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए आर एस शुक्ला रोड, गोल बाजार रायपुर के व्यपारियों ने अपनी दुकानें रात 9 बजे की जगह रोजाना रात 7 बजे बंद करने तथा रविवार को पूर्ण रूप से बंद करने का निर्णय लिया है।इसमें मुख्य रूप से राज एम्पोरियम,मुथा प्रोविजन,तेजस गारमेंट्स,राम सा पीर, अमित एजेंसी  जैसे संस्थानों ने पहल की है ,कोरोना संकट को देखते हुए व्यापारियों द्वारा इस तरह का निर्णय लेना सराहनीय है.

 
ज्ञात हो कि राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार द्वारा जारी गाईड लाइन के अनुसार राज्य में अनुमति प्राप्त दुकानों को रात 9 बजे तक खोले जाने की छूट दी है। लेकिन व्यापारियों ने कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए अपनी, अपने परिवार एवं दूसरों की चिंता करते हुए दुकानें शाम  7 बजे ही बंद करने का निर्णय ले रहे है।
कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक संपन्न: निगम-मंडलों में नियुक्ति का रास्ता खुला

कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक संपन्न: निगम-मंडलों में नियुक्ति का रास्ता खुला

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संगठन समन्वय समिति की बैठक संपन्न हो गई है। बैठक में राज्य के विभिन्न निगमों-मंडलों में रिक्त सीटों परनियुक्ति के लिए भी सहमति बन गई है। 

कांग्रेस सूत्रों की माने तो जल्द ही प्रदेश भर के निगम-मंडलों में खाली सीटों पर नियुक्ति होगी। इसके लिए दावेदारों के नाम पर चर्चा होगी और इसके बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पी एल पुनिया से विचार-विमर्श के बाद दावेदारों में से प्रबल दावेदार के नाम को फाइनल किया जाएगा। बैठक में प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने सरकार के कामकाज की जमकर तारीख भी की है। समन्वय समिति के सदस्य और नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि निगम मंडल की नियुक्ति में खर्च में कटौती का कोई असर नहीं होगा। कई पदों में सिर्फ भत्ते की पात्रता है। निगम मंडल ने नियुक्ति से खर्च का भार नहीं पड़ेगा। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया की सहमति से इसके लिए शीघ्र ही सूची तैयार हो जाएगी। 
बड़ी खबर: राजधानी के कई इलाके कंटेनमेंट जोन में, जिला प्रशासन ने जारी की सूची

बड़ी खबर: राजधानी के कई इलाके कंटेनमेंट जोन में, जिला प्रशासन ने जारी की सूची

रायपुर। कोरोना के चलते पुरे देश में हडकंप सा मचा हुआ है। छत्तीसगढ़ में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, यहां अलग-अलग जिलों से रोजाना दर्जनों नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच राजधानी रायपुर जिला प्रशासन ने शहर के कंटेनमेंट जोन की सूची जारी की है। यह सूची रायपुर जिला प्रशासन ने जारी की है।

छत्तीसगढ़ सराफा व्यापारियों ने शाम 7 बजे दुकानें बंद करने का लिया निर्णय

छत्तीसगढ़ सराफा व्यापारियों ने शाम 7 बजे दुकानें बंद करने का लिया निर्णय

रायपुर। कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए छत्तीसगढ़ के सराफा व्यापारियों ने अपनी दुकानें रात 9 बजे की जगह रोजाना रात 7 बजे बंद करने तथा रविवार को पूर्ण रूप से बंद करने का निर्णय लिया है।
 
सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष हरख मालू ने बताया कि आज से यह फैसला लिया है कि तमाम दुकानों को शाम 7 बजे तक बंद की जाएगी। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है जिसे सभी ने समर्थन दिया। सराफा व्यवसायियों की तरह अन्य व्यापारी संगठन भी दुकानें जल्द बंद करने का निर्णय लिये है।

ज्ञात हो कि राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार द्वारा जारी गाईड लाइन के अनुसार राज्य में अनुमति प्राप्त दुकानों को रात 9 बजे तक खोले जाने की छूट दी है। लेकिन व्यापारियों ने कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए अपनी, अपने परिवार एवं दूसरों की चिंता करते हुए दुकानें शाम 7 बजे ही बंद करने का निर्णय ले रहे है।
 
रायपुर अनाज व्यापारी संघ-शाम 7 तक- रमेश मेघानी। 
 
रायपुर सराफा एसोसिएशन- सुबह 9 से शाम 7 तक- हरख मालू,दीपचंद कोटडिया। 
रायपुर स्कूटर पार्ट्स डीलर एसोसिएशन- सुबह 9 से शाम 7 तक। 
रायपुर मशीनरी मर्चेंट एसोसिएशन – राजेन्द्र जग्गी, अनिल दुग्गड। 
रायपुर इलेक्ट्रिकल मर्चेंट एसोसिएशन- शाम 7 तक- श्याम माहेश्वरी, अमर खट्टर। 
रायपुर पुस्तक विक्रेता संघ- शाम 7 बजे तक – दीपक बल्लेवार-अध्यक्ष, परवेज शकिलुद्दीन-महासचिव। 
गोल बाज़ार व्यापारी संघ, रायपुर- शाम 7 तक- दिनेश साहू, अध्यक्ष। 
गोल बाज़ार कपडा रेडीमेड व्यापारी संघ, रायपुर- सुबह 9 से शाम 7 तक, रविवार बंद- दर्शन होतवानी। 
चिकनी मंदिर से एडवर्ड रोड के व्यापारियों के भी फोन आ रहे हैं कि वे शाम 7 बंद करना चाहते हैं। 
महादेव घाट रोड व्यापारी संघ,रायपुर- शाम 7 तक -विमल बाफना। 
पॉवर हाउस सराफा एसोसिएशन- सुबह 9 से शाम 7 तक। 
डूमरतराई व्यापारी कल्याण महासंघ- सुबह 10 से शाम 7 तक- राम मंधान । 
चैंबर ऑफ़ कॉमर्स, नवापारा (राजिम)- सुबह 7 से शाम 7 तक – संजय बंगानी-अध्यक्ष। 
 चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स, बेमेतरा- शाम 5 बजे तक- चन्दन सोनी। 
चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स,तिल्दा- सुबह 9 से शाम 7 तक- दिनेश पंजवानी। 
तिल्दा नेवरा फुटवियर एसोसिएशन- सुबह 9 से शाम 7 तक- प्रकाश मेघानी, कन्हैयालाल जोतवानी। 
बिलासपुर मर्चेंट एसोसिएशन- सुबह 9 से शाम 6 तक- पवन वाधवानी। 
महासमुंद इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन- सुबह 9 से शाम 5 तक। 
मुख्य मार्ग व्यापारी कल्याण समिति, जगदलपुर- शाम 7 तक। 
जशपुर व्यापार संघ- दोपहर 2 बजे। 
धमतरी सराफा एसोसिएशन- सुबह 9 से शाम 7 तक-  शिशिर सेठिया, महेश सोनी। 
धमतरी इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रॉनिक्स,फर्नीचर एसोसिएशन- शाम 7 तक- श्याम भाई, जसराज भाई। 
धमतरी कपड़ा और रेडीमेड व्यापारी संघ-शाम 7 तक। 
 
छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव: मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव: मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। मानसून की अच्छी रफ्तार होने के चलते इस बार मानसून पूरे प्रदेश में जल्दी सक्रिय हो गया है। इधर मौसम विभाग ने कल और परसों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। 

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून आगे बढ़ते हुए उत्तर अरेबियन सागर के कुछ और भाग, गुजरात के अधिकांश भागों पर, मध्यप्रदेश के कुछ भाग, छत्तीसगढ़ के शेषा इलाकों, झारखंड और बिहार तथा पूर्वी उत्तरप्रदेश के कुछ भागों तक पहुंच गया है। मानसून की उत्तरी सीमा इस समय कांडला, अहमदाबाद, इंदौर, नरसिंहपुर, उमरिया तथा बेलिया तक विस्तृत हो चुका है। इधर मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए राज्य में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा तेज आंधी-तूफान के साथ तेज बौछारें पडऩे की भी संभावना जताई है। 

राजधानी रायपुर के लालपुर स्थित मौसम केन्द्र के मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि वर्तमान में एक चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश और उसके आसपास 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। पूर्व पश्चिम विंडशियर उप हिमालयन क्षेत्र पश्चिम बंगाल से उत्तर कोकण तक, 3.1 किलोमीटर से 3.5 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम राजस्थान से गंगेटिक पश्चिम बंगाल पूर्व राजस्थान उत्तर मध्य प्रदेश और झारखंड होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। कल 16 जून को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। सरगुजा संभाग और उसके आसपास के जिलों में अधिक वर्षा मध्य भाग में थोड़ा कम और दक्षिण भाग में भी कम स्थानों पर कम वर्षा होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

गृहमंत्री के निर्देश पर हत्या के 7 आरोपी हुए गिरफ्तार, मामला संज्ञान में आने पर गृहमंत्री ने की त्वरित कार्यवाही

गृहमंत्री के निर्देश पर हत्या के 7 आरोपी हुए गिरफ्तार, मामला संज्ञान में आने पर गृहमंत्री ने की त्वरित कार्यवाही

रायपुर। प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के संज्ञान में आने और उनके निर्देश पर पुलिस अधीक्षक द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुवे हत्या के 7 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा विकास खंड के ग्राम पंचायत लछनपुर के पूर्व सरपंच तेरस यादव की हत्या के संबंध में मृतक के छोटे भाई होरी लाल ने वस्तुस्थिति से गृह मंत्री साहू को अवगत कराया था। गृहमंत्री ने मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक जांजगीर चापा पारुल माथुर से दूरभाष पर चर्चा कर आरोपियों की तलाशी कर उनकी गिरफ्तारी और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

ज्ञातव्य हो कि जनपद पंचायत बलौदा की जनपद सदस्य ज्योति यादव के पति की हत्या इस महीने की 12 तारीख को हुई है। हत्या में आरोपित 25 लोगों में से 10 गिरफ्तारी पहले हो चुकी है। गृहमंत्री के निर्देश पर रविवार 14 जून को 7 आरोपी गिरफ्तार किए गए।
67 हजार बच्चे कुपोषण से हुए मुक्त, सरकार की सराहनीय पहल- विकास तिवारी

67 हजार बच्चे कुपोषण से हुए मुक्त, सरकार की सराहनीय पहल- विकास तिवारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास तिवारी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़ों पर पूरे प्रदेश वासियों की ओर से हर्ष प्रकट किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुशासन के कारण प्रदेश के 67 हजार से अधिक कुपोषित बच्चों को कुपोषण से मुक्ति मिली और वह अब सामान्य बच्चों की तरह जिंदगी जी रहे हैं जबकि 15 सालों के रमन राज में 38 प्रतिशत से भी अधिक बच्चे कुपोषण की श्रेणी में थे मातृ मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर, जन्म दर में भी प्रदेश की हालत बद से बदतर थी लाइफ-एक्सपेंटेंसी की सभी मानकों में भाजपा सरकार ने प्रदेश को गर्त में धकेल रखा था। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह और उनकी सरकार का मुख्य उद्देश्य केवल कमीशन खोरी करना था।

कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने मात्र डेढ़ साल के कार्यकाल में ही 13 प्रतिशत से अधिक कुपोषित बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने का भागीरथी काम किया है और आने वाले समय मे छत्तीसगढ़ राज्य का एक भी बच्चा कुपोषित नही रहेगा। विकास ने आंकड़े प्रस्तुत करते हुवे कहा कि भाजपा सरकार के समय दंतेवाड़ा, बस्तर, कांकेर, जशपुर, कबीरधाम और नरायणपुर में कुपोषित बच्चो की संख्या अधिक थी। इन जिलों में 45 प्रतिशत बच्चे कुपोषित कुपोषित थे। यही नही पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह जो खुद एक चिकित्सक थे उनके 15 वर्षों के शासनकाल में सम्पूर्ण टीकाकरण कार्यक्रम में प्रदेश के 24 प्रतिशत बच्चों को हर साल जरूरी टीका नहीं लग पा रहा। यही नहीं 2 प्रतिशत बच्चे एयआरआई की चपेट में थे। रमन राज में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम पूरी तरह ढप्प हो गया था।

कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि पूर्ववर्ती रमन सरकार के समय स्वास्थ विभाग और अन्य विभागों में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी व्याप्त थी और प्रदेश के सभी सीएमएचओ पर 7 करोड़ धनराशि के दुरुपयोग का लगा था आरोप जिसकी जांच भी तत्कालीन भाजपा सरकार ने नही करवाई थी। चाइल्ड हेल्थ का ऐसा हाल इसलिए था  क्योंकि बच्चों के स्वास्थ्य संबधी योजनाओं के क्रियान्वयन में भ्रष्ट्राचार पाए जाने पर भी रमन सरकार कोई भी कार्यवाही नहीं करतीं थी। जिसके कारण प्रदेश के 38 प्रतिशत से अधिक बच्चे कुपोषित हो गये थे।

कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी ने संकल्प लिया है कि प्रदेश का एक भी बच्चा कुपोषित नही रहेगा और रमन राज में जो कुल 38 प्रतिशत बच्चे कुपोषित थे जिनमें से अभी 13 प्रतिशत बच्चे सुपोषित हुवे है आने वाले समय मे सभी को सुपोषित रखने की रूप रेखा कांग्रेस सरकार ने बना ली है। गर्भवती माताओं, छोटे बच्चो को भी स्वास्थ्यवर्धक आहार भी उपलब्ध करवाया जा रहा है।
कांग्रेस ने सिर्फ गरीबी हटाओ का नारा लगाया, किया कुछ नहीं : धरमलाल कौशिक

कांग्रेस ने सिर्फ गरीबी हटाओ का नारा लगाया, किया कुछ नहीं : धरमलाल कौशिक

 रायपुर। जनसंवाद कार्यक्रम में सरगुजा जिले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। कौशिक ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस लम्बे समय तक सरकार में रही। कांग्रेस गरीबी हटाओ का सिर्फ नारा लगाती रही लेकिन किया कुछ नहीं। प्रदेश सरकार ने किसान न्याय योजना बनाई है यह अन्याय योजना है। कांग्रेस सरकार प्रदेश में कोरोना संक्रमण रोकने में असफल रही है। नरेन्द्र मोदी सरकार बनने के बाद 5 वर्ष के कार्यकाल में लोगों ने परिवर्तन देखा है। जो काम पहले नहीं हो सके उन्हें मोदी सरकार ने पूरा किया। आत्मनिर्भर भारत के लिए 20 लाख करोड़ की व्यवस्था की गई। कोरोना संकट के समय वोकल फॉर लोकल की बात की गई। देश में लोकल उत्पादों को बढ़ावा देना होगा। पूर्व सरकारों ने वोट बैंक की राजनीति के लिए तीन तलाक को नहीं हटाया। मोदी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को हक दिलाया है। कौशिक की ओर से धारा 370, श्रीराम मंदिर, नागरिकता संशोधन कानून सहित सरकार की उपलब्धि बताई गई। 


सरगुजा जिला अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरगुजा में इतिहास रचा है। 1 लाख भोजन पैकेट का वितरण किया गया। अखिलेश ने कहा कि सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर कार्यकर्ताओं पर एफआईआर हो रही है। कार्यकर्ताओं की आवाज दबाने की कोशिश सरकार कर रही है। लेकिन भाजपा कार्यकर्ता जनसेवा करते रहेंगे।
 बड़ी खबर: इंजीनियरिंग छात्रा से हुए गैंगरेप के मामले में दो वार्डबॉय हिरासत में, पढ़े पूरी खबर

बड़ी खबर: इंजीनियरिंग छात्रा से हुए गैंगरेप के मामले में दो वार्डबॉय हिरासत में, पढ़े पूरी खबर

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बिलासपुर जिले के श्रीराम केयर हॉस्पिटल की आईसीयू में भर्ती इंजीनियरिंग छात्रा (20 वर्ष) से गैंगरेप के आरोप में पुलिस ने अस्पताल के दो स्टाफ को हिरासत में ले लिया है। अब से कुछ देर पहले युवती ने तहसीलदार तुलसी मंजरी साहू के सामने आरोपी वार्ड बॉय की पहचान की। 

पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दे की 18 मई को युवती को ज़हर सेवन के बाद गंभीर हालत में श्रीराम केयर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। जहां उसने अपने पिता को लिख कर बताया कि उसका रात को रेप हुआ है। युवती को सुरक्षा कारणों से अपोलो दाखिल कराया गया और रेप की पुष्टि के लिए मेडिकल कराया गया। मेडिकल में रेप की पुष्टि नहीं हुई प्रक्रिया के तहत युवती को पहचान परेड के लिए बुलाया गया पर पहली बार में युवती और परिजनों ने स्वास्थ्यगत कारणों से असमर्थता जताते हुए इनकार किया और फिर आज युवती उपस्थित हुई और उसने पहचान परेड में दो की पहचान की है। दोनों वार्ड बॉय हैं।
राजधानी के क्वींस क्लब में पुलिस का छापा: 30 युवक-युवतियां हुक्का पीते रंगे हाथ पकड़ाए

राजधानी के क्वींस क्लब में पुलिस का छापा: 30 युवक-युवतियां हुक्का पीते रंगे हाथ पकड़ाए

रायपुर। कोरोना के महामारी के चलते सर्कार ने पुरे देश भर में लॉकडाउन के साथ साथ कई गतिविधियों में रोक लगा दी थी। जिसके बाद लॉकडाउन-04 से थोड़ी बहुत छूट दे दी गई। लेकिन सरकार ने होटल व क्लब खोलने की अनुमति नहीं दी है। इसी कड़ी में कुछ होटल व क्लब संचालक नियम व् निर्देशों का धज्जियां उड़ाते दिखाई पड़ रहे है। आपको बता दे की राजधानी रायपुर में बड़े-बड़े होटलों में हुक्काबार पहले की ही तरह संचालित हो रहे हैं जहां रसूखदार और शौकिन छल्ले उड़ाते देखे जा सकते हैं। वीआईपी रोड स्थित क्वींस क्लब में रविवार रात करीब 8 बजे पुलिस ने छापा मारकर 30 युवक-युवतियों को हुक्का पीते पकड़ा। बैन के बावजूद क्वींस क्लब के हुक्का बार में युवक-युवतियों को हुक्का पिलाया जा रहा था। पुलिस ने क्लब के मैनेजर विकास मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। छापे के बाद वहां अफरातफरी मच गई थी। कई ने भागने की कोशिश की लेकिन मौका नहीं मिला। छापा मारने वाले पुलिस अफसर इस बात से भी हैरान थे, कि वहां किसी ने भी मास्क नहीं पहना था।