रायपुर, छत्तीसगढ़ में मानसून अति सक्रिय है। एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से बांग्लादेश तक 1.5 किलोमीटर और 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक चक्रीय चक्रवर्ती घेरा झारखंड और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर और 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक झारखंड से कोंकण तक छत्तीसगढ़ तेलंगाना होते हुए 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक चक्रय चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास 3.6 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक द्रोणिका मध्य पाकिस्तान से बांग्लादेश उत्तर राजस्थान दक्षिण उत्तर प्रदेश झारखंड पश्चिम बंगाल तक 16 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी विदर्भ के ऊपर 5 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है।
इनबॉक्स में तंत्र को देखते हुए प्रदेश के अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में वर्षा का क्षेत्र और वर्षा की मात्रा अधिक होने की संभावना है।
रायपुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज जारी आदेश में 2 निरीक्षक, 1 उपनिरीक्षक, एक प्रधान आरक्षक सहित सात सिपाहियों को को इधर से उधर किया गया है।
एसएसपी कार्यालय से जारी आदेशानुसार
निरीक्षक आशीष शुक्ला थाना प्रभारी गंज को राजेंद्र नगर का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।
इसी तरह संजय पुंढ़ीर को राजेंद्र नगर से थाना गंज,
उप निरीक्षक गोमती प्रसादपाठ को रक्षित आरक्षी केन्द्र से थाना गुढिय़ारी,
उप निरीक्षक घनश्या सिंह पुलिस लाइन से थाना कोतवाली,
प्रधान आरक्षक महेंद्र राजपूत को सायबर सेल से थाना कोतवाली,
आरक्षक सुरेश देशमुख को सायबर सेल से थाना खमतराई,
आरक्षक टेकसिंह सायबर सेल से थाना टिकरापारा,
आरक्षक घनश्याम साहू सायबर सेल से थाना गंज,
आरक्षक अनुरंजन तिर्की सायबर सेल से थाना मौदहापारा,
आरक्षक नितेश राजपूत सायबर सेल से थाना तेलीबांधा,
महिला आरक्षक बबीता देवांगन सायबर सेल से थाना पुरानीबस्ती
तथा आरक्षक बसंती मौर्य सायबर सेल से थाना गोलबाजार पदस्थ की गई हैं।
रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लद्दाख की गलवान घाटी में चीन के सैनिकों के साथ झड़प में शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शहीद जवानों के शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना और सहानुभूति प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शहीद जवानों में छत्तीसगढ़ महतारी के सपूत कांकेर निवासी गणेश राम कुंजाम भी शामिल हैं। बघेल ने शहीद जवान गणेश राम कुंजाम को श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हम सबको अपने बहादुर जवानों पर गर्व है, देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए पूरा देश एकजुट है।
भारत-चीन सीमा विवाद में भारतीय सेना के शहीद वीर जवानों में छत्तीसगढ़ के कांकेर निवासी गणेश कुंजाम जी की भी शहादत हुई है।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 17, 2020
मैं इस शहादत को नमन करता हूँ। ईश्वर परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करे।
ॐ शांति: ????????
अंबिकापुर | कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के द्वारा बतौली तहसील के तहसीलदार एवं डिप्टी कलेक्टर श्री अनमोल विवेक टोप्पों को आगामी ओदश पर्यन्त जिला पंचायत सरगुजा के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी का प्रभार सौंपा है वहीं नायब तहसीलदार श्री देवेन्द्र चौबे को तहसीलदार बतौली का प्रभार सौंपा गया है। तहसीलदार बतौली के आहरण संवितरण का अधिकारी तहसीलदार सीतापुर को सौंपा गया है।
रायपुर | नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया और कृषि, जल संसाधन तथा रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने आज राजधानी रायपुर के अवंति विहार तालाब और शताब्दी नगर तालाबों का जायजा लिया। मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि शहरों के सभी तालाबों को उनके पुराने स्वरूप में लाने तथा जल आवर्धन क्षमता को बढ़ाने के लिए बेहतर योजना बनाकर तालाबों का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रायपुर शहर के तालाबों सहित प्रदेश के सभी 166 नगरीय निकाय क्षेत्रों के मृतप्राय तालाबों को पुर्नजीवित प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर विशेष रूप से नगर निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर, मुख्य सचिव श्री आर. पी. मंडल, कलेक्टर रायपुर डॉ. एस. भारतीदासन, आयुक्त नगर निगम रायपुर श्री सौरभ कुमार सहित पार्षदगण उपस्थित थे।
नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने बताया कि जल संरक्षण महाअभियान के तहत राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब को मरीन ड्राइव के रूप में विकसित किया गया है। इसी तरह शहर के बूढ़ा तालाब, कटोरा तालाब, कंकाली तालाब के साफ-सफाई के साथ सौंदर्यीकरण भी किया जा रहा है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के निर्देशों के अनुरूप प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में स्थित तालबों के जलस्त्रोत को बढ़ाने और तालाबों को उनके पुराने स्वरूप में लाने की दिशा में कार्ययोजना तैयार कर सौर्न्दीयकरण और पुर्नाेद्धार का कार्य किया जा रहा है। डॉ. डहनिया ने कहा कि निगम के अधिकारियों को ऐसे मृतप्रायः तालाबों को चिन्हांकित कर गहरीकरण और सौंदर्यीकरण करने के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में राज्य में वन्य प्राणियों के संरक्षण के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू के साथ ही मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, वन विभाग के प्रमुख सचिव श्री मनोज पिगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी श्री अतुल शुक्ला, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री अरुण पाण्डेय, कैम्पा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री व्ही श्रीनिवास राव, मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव सुश्री सौम्या चौरसिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
रायपुर | संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने मंत्रालय में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को छत्तीसगढ़ विधानसभा की तर्ज पर मंत्रालय महानदी भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाने की कार्यवाही शीघ्र करने के निर्देश दिए। श्री भगत ने कहा कि प्रतिमा का अनावरण 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर होना निश्चित किया जाए। श्री भगत ने राज्य के कलाकारों का लंबित मानदेय का भुगतान यथाशीघ्र करने को कहा है। उन्होंने मुक्ताकाश संग्रहालय और अम्बिकापुर स्थित संग्रहालय का रख रखाव और उनके विकास कार्यो की समीक्षा की। श्री भगत ने कहा कि अभिलेखागार को दुरूस्थ कर साफ सुथरा रखा जाए। छत्तीसगढ़ की संस्कृति और प्राचीन महत्व की चीजों को सहेज कर रखें। छत्तीसगढ़ से संबंधित जो दस्तावेज मध्यप्रदेश से नही आ पाए हैं उसे तुरंत लाने की कार्यवाही की जाए। उन्होंने फिल्म सिटी निर्माण, प्रदेश के सभी जिलों में गढ़कलेवा शुरू करने एवं पुरखौती मुक्तांगन में सोलर लाईट लगाने के संबंध में की गई कार्यवाही के बारे में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। श्री भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति की पहचान को जीवंत बनाए रखने के लिए विभिन्न जिलों में रह रहे आदिवासियों की कला, संस्कृति, खान-पान, रहन-सहन की वीडियोग्राफी करा कर रखा जाए। श्री भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वेबपोर्टल व वेबसाइट के माध्यम से प्रदर्शित किया जाए। बैठक में संस्कृति विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी., संचालक श्री अमृत विकास तोपनो सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
रायपुर | लॉक डाउन की अवधि में पालकों से फ़ीस वसूल किये जाने के सम्बन्ध में आज जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किया है | जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी शालाओं को लॉक डाउन की अवधि में स्कूल फ़ीस वसूली स्थगित रखने को कहा गया है जिससे पालक और बच्चों को अनावश्यक परेशानी न हो | आदेश में यह भी जानकारी दी की निजी विद्यालयों द्वारा उक्त निर्देश का पालन न करते हुए पालकों के मोबाइल में फ़ीस भुगतान हेतु सन्देश भेजे जा रहे है | जो सही शासन द्वारा जारी संदर्भित निर्देश की अवहेलना है | साथ ही ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली हेतु पालकों से शिक्षा शुल्क लेने से भी मना किया गया है|
देखें आदेश -

धमतरी | प्रदेश के वाणिज्यिक कर (आबकारी), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने आज दोपहर 12.30 बजे अपने धमतरी प्रवास के दौरान जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री नीशु चंन्द्राकर के नवीन कक्ष का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने उपाध्यक्ष श्री चन्द्राकर को शुभकामनाएं देते हुए जनप्रतिनिधि के तौर पर आम जनता की समस्याओं को शासन के समक्ष बेहतर ढंग से रखने की शुभकामनाएं दी। इस दौरान नगरपालिक निगम धमतरी के महापौर श्री विजय देवांगन, पूर्व विधायक श्री गुरूमुख सिंह होरा, श्री शरद लोहाना, श्री मोहन लालवानी सहित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनवानी एवं जिला पंचायत सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी.राजभानू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धमतरी श्री मनीष मिश्रा इत्यादि मौजूद रहे।

कवर्धा | कई महीने पहले पाकिस्तान से राजस्थान पहुंचे टिड्डियों के दल ने मध्य प्रदेश समेत राजस्थान के किसानों की फसलों को खासा नुकसान पहुंचाया कई महीनों के कयास के बाद कुछ एक वीडियो काजल छत्तीसगढ़ के कवर्धा के जंगल में टिड्डी दलों ने डेरा डाल रखा है। खारा के जंगल में मंगलवार शाम से टिड्डी दल जंगलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कवर्धा, बेमेतरा और राजनांदगांव से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम लगातार इनपर कैमिकल का छिड़काव कर रही है।
बिलासपुर | छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर में स्थित शासकीय महामाया विद्यालय के क्वारंटाईन सेंटर में एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर का नाम जागेश्वर यादव पिता चुन्नू यादव उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम मानिकचौरी, मस्तुरी बताया जा रहा है।
कांकेर | बस्तर संभाग के कांकेर जिले का एक जवान भारत-चीन सीमा पर सोमवार की रात हुई झड़प में 20 जवान शहीद हो गए इसमें कांकेर के चारामा ब्लॉक के कुररूटोला ग्राम पंचायत के ग्राम गिधाली निवासी जवान गणेश कुंजाम इस झड़प में शहीद हो गये हैं। मंगलवार की शाम सेना ने फोन पर गणेश के परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद गांव में मातम पसर गया है।
मिली जानकारी के अनुसार भारत और चीन की सेना के बीच हिंसक झड़प में सेना के जवानों के शहीद होने की खबर आई, जिसमें कांकेर जिले का जवान गणेश कुंजाम भी शामिल है। हालांकि प्रशासन और पुलिस को अब तक जवान के शहीद होने की सूचना नहीं मिली है, लेकिन कांकेर पुलिस ने जवान के गांव के लिए टीम रवाना कर दिया है, ताकि सेना से आए फोन के बारे में जानकारी ली जा सके।
शहीद गणेश के चाचा ने बताया कि मंगलवार शाम उन्हें फोन से गणेश की शहीद होने की जानकारी मिली। उन्होने बताया कि शहीद गणेश कुंजाम ने 2011 में सेना ज्वाइन की थी। एक महीने पहले ही उसकी चीन बॉर्डर पर तैनाती हुई थी। शहीद गणेश की दो बहनों का एकलौता भाई था। शहादत की खबर के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है और परिवार का बुरा हाल है।
रायपुर | उधार दिए पैसे वापस मांगना एक युवक को भारी पड़ा। उधार लग रहे आरोपी युवक ने इस बात पर उसके साथ मारपीट करते हुए सिर पर किसी चीज से वार कर घायल कर दिया।
रायपुर | शहर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम पलौद में एक अज्ञात व्यक्ति ने एक लड़के पर ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया।
घटना की रिपोर्ट ग्राम पलौद निवासी घायल सोनू धीवर 16 वर्ष की मां सरोजनी धीवर ने थाने में दर्ज कराई है। बताया गया कि अज्ञात व्यक्ति ने 16 जून की रात करीब 9.30 बजे सोनू पर ब्लेड से हमला कर दिया। आरोपी द्वारा किए गए हमले में सोनू के सीने और हाथ के पास चोट आई है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 323 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसकी तलाश कर रही है।
रायगढ़ | रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वनमण्डल के गेरसा गांव में करेंट की वजह से हाथी की मौत के मामले में दो आरोपी किसानों और विद्युत विभाग के तीन कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आरोपी कृषक भादोराम एवं एक अन्य कृषक को इस मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी किसानों को सिंचाई पम्प के लिए अवैध रूप से विद्युत कनेक्शन देने तथा घटना स्थल से साक्ष्य मिटाने के मामले में विद्युत विभाग के सब इंजीनियर पी. कुजूर, लाईनमेन श्री अमृत लाल तथा सहायक को गिरफ्तार किया गया है।
रायपुर | छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीजों का आकड़ा अब 1700 के पार पहुंच चुका है। 16 जून मंगलवार को 102 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है, वहीं दिनभर में 31 नये मरीजों की पहचान भी की गई है। जिसके बाद राज्य में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1784 हो गई है, जिनमें अब तक 933 मरीज पूरी तरह स्वस्थ भी हो चुके है, वहीं कुल 09 की मौत भी हुई है। वर्तमान में 842 सक्रिय मरीजों का इलाज जारी है।
रायपुर | मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 हेतु युवाओं में स्व-उद्यम की स्थापना कर आर्थिक दृष्टि से आत्मनिर्भर बनाने के लिये उद्योग, सेवा एवं व्यवसाय प्रारंभ करने हेतु आवेदन प्राप्त किये जायेंगे।इस योजनान्तर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों में वृद्धि करते हुए सकारात्मक वातावरण तैयार किया जाना है। योजनान्तर्गत विनिर्माण उद्यम हेतु अधिकतम परियोजना लागत 25 लाख रुपए, सेवा उद्योग हेतु अधिकतम परियोजना लागत 10 लाख रुपए एवं व्यवसाय हेतु अधिकतम परियोजना लागत 2 लाख रुपए तक के ऋण बैंकों के माध्यम से स्वीकृत किये जायेंगे ।
इसके लिए आवेदन पत्र कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, उद्योग भवन, तृतीय तल, रिंग रोड नं.-1, तेलीबांधा, रायपुर में कार्यालयीन समय में प्राप्त कर जमा किया जा सकता है।
रायपुर। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले विकासखंडों की नई सूची जारी की है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक प्रदेश के सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या, इनके दोगुने होने की दर तथा प्रति एक लाख जनसंख्या पर सैंपल जांच की ताजा स्थिति के आधार पर उन्हें रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में पुनः वर्गीकृत किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 14 जून की स्थिति के आधार पर यह वर्गीकरण किया गया है। इसे हर सोमवार को अद्यतन किया जाएगा।
देखे सूची-
रायपुर | प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्रियो की आज वीडियो कांफ्रेंसिंग आयोजित की गई। वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल शामिल हुए।
इस अवसर पर प्रदेश के गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, मुख्य सचिव श्री आर. पी. मंडल, पुलिस महानिदेशक श्री डी. एम. अवस्थी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी और उप सचिव सुश्री सौम्या चौरसिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



























