BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
चाबी निकालने के दौरान कार अचानक स्टार्ट हुई, सामने खड़े बच्चे की चपेट में आने से मौत

चाबी निकालने के दौरान कार अचानक स्टार्ट हुई, सामने खड़े बच्चे की चपेट में आने से मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढिय़ारी थाना क्षेत्र में एक घटना में एक महिला अनजाने में अपने बेटे की मौत का कारण बन गई। महिला द्वारा कार की चाबी निकालने के दौरान कार अचानक स्टार्ट हो गई और कार के सामने खड़े बेटे को टक्कर मार दी, जिससे उसकी गंभीर चोटें आने से मौत हो गई। इस घटना के बाद से मां सदमे में है। 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना गुढिय़ारी कृष्णा नगर की है। यहां रहने वाला अरुण ध्रुववंशी की बोलेरो कार उसके घर के पास खड़ी थी। वाहन में चाबी लगी रह गई थी, जिसे निकालने उसने पत्नी सरिता से कहा। सरिता जब कार से चॉबी निकालने लगी तो गलती से गाड़ी स्टार्ट हो गई। चूंकि गाड़ी पहले से गेयर में थी इसलिए कार तेजी से आगे बढ़ी। इस घटना के बाद सरिता का 8 वर्षीय बेटा अनुराग गाड़ी के सामने खड़ा था, जो उसकी चपेट में आ गया। हादसे में अनुराग को काफी गंभीर चोटें आई जिसे तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर अपने बच्चे की मौत का अनजाने में कारण बनी मां सदमें में है। पुलिस ने धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर लिया है|
शराबी पुत्र के हत्या की आरोपी माँ सहित 2 अन्य गिरफ्तार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

शराबी पुत्र के हत्या की आरोपी माँ सहित 2 अन्य गिरफ्तार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

कांकेर। जिले के कोतवाली थानांतर्गत पुलिस ने ग्राम व्यास कोंगेरा में 11 जून को एक युवक की फांसी फंदे में झूलने से हुई मौत को आत्महत्या साबित करने में आरोपी लगभग सफल हो गये थे, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद यह मामला हत्या का निकला। इस मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया गया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक जितेन्द्र कुमार निषाद पिता भागीरथी 18 वर्ष निवासी व्यास कोंगेरा का शव 11 जून को फांसी पर लटका हुआ मिला था। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में मामले की संदिग्ध स्थिति को देखते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भिजवाया गया। पीएम रिपोर्ट में सामने आये तथ्यों के अनुसार युवक जितेन्द्र की मौत सिर पर गंभीर चोट व गला घोंट कर मौत के घाट उतारने की बात सामने आई। 

सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और मृतक युवक की मां से गहन पूछताछ करने पर युवक की मां ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि मृतक युवक शराब के नशे में धुत होकर आये दिन विवाद व मारपीट किया करता था। घटना के दिन भी युवक ने दोनों आरोपियों के साथ शराब का सेवन कर गाली गलौच कर झगड़ा किया। इससे छुटकारा पाने के लिए धर्मेन्द्र निषाद पिता अर्जुन निषाद 20 वर्ष निवासी व्यास कोंगेरा व पड़ोसी आरोपी युवक दिलीप सिंह नेताम पिता प्रहलाद राम नेताम 32 वर्ष निवासी व्यास कोंगेरा ने मिलकर युवक के सिर पर वार कर युवक को घायल कर गला दबाकर हत्या करने की कोशिश किया। अधमरा होने पर दोनों आरोपी युवकों ने आरोपी मां के साथ मिलकर उसे फांसी पर लटाकर मारकर आत्महत्या का रूप दे दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मृतक की मां, बड़े भाई और पड़ोसी को गिरफ्तार कर तीनों के खिलाफ भादवि की धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए प्रवासी श्रमिक की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए प्रवासी श्रमिक की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप

बिलासपुर। जिले में एक श्रमिक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो जाने के बाद हड़कंप मच गया। घटना जिले के तखतपुर ब्लॉक के लमेर गांव की है, जहां 41 वर्षीय श्रमिक फागूराम गोंड़ ने क्वारेंटाइन सेंटर में दम तोड़ दिया। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में बीते 8 जून को फागूराम को क्वारेंटाइन किया गया था। फागूराम को अचानक 9 जून को तबियत बिगडऩे पर सिम्स अस्पताल में दाखिल किया गया था। सिम्स अस्पताल प्रबंधन ने 14 जून की रात मरीज को डिस्चार्ज किया था। क्वारंटाइन सेंटर पहुंचते ही श्रमिक की मौत हो गई। श्रमिक की मौत से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। प्रशासनिक अमला मौत का कारण जानने जुटा हुआ है। बताया जा रहा है श्रमिक लखनऊ से बिलासपुर लौटा है।
शराब पीने से मना करने पर मिली जान से मारने की धमकी, पढ़े पूरी खबर

शराब पीने से मना करने पर मिली जान से मारने की धमकी, पढ़े पूरी खबर

रायपुर। शराब पीने के लिए नशेडिय़ों द्वारा उपयुक्त जगह की खोज में कभी किसी के घर के सामने, कभी दुकान के सामने सार्वजनिक स्थान पर शराब पी जाती है। मना करने पर नशेडिय़ों द्वारा जमकर उत्पात कर लोगों के साथ मारपीट की जाती है। कबीर नगर थाने से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सतीश साहू आयु 28 वर्ष पिता हीरालाल साहू की वीरसावरकर नगर सोनडोंगरी में सत्यानंद किराना दुकान है जहां पर आरोपी रामजी चौहान रामजीत चौहान, राजेश्वर चौहान एवं उसके साथी प्रार्थी की दुकान के सामने खुलेआम शराब पी रहे थे। प्रार्थी द्वारा मना करने पर आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। उक्त मामले में कबीर नगर थाने आईपीसी की धारा 294, 506 323 एवं 34 के तहत अपराध कायम किया है। 
दीवाल फांदकर दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपयों की चोरी, मामला दर्ज

दीवाल फांदकर दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपयों की चोरी, मामला दर्ज

रायपुर। सूने क्षेत्रों में विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित दुकानों के शटर के ताले टूटने एवं दीवाल फांदकर चोरों का गिरोह इन दिनों सक्रिय है। अभनपुर थाने से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत शर्मा आयु 21 वर्ष पिता कृष्ण कुमार शर्मा निवासी सारखी मोड़ के पास स्थित विश्वकर्मा आटो इंजीनियरिंग की दुकान में आरोपी सुरेंद्र नेताम 25 वर्ष पिता शत्रुहन नेताम निवासी देवारपारा अभनपुर ने प्रार्थी की दुकान के चारों ओर बनी दीवाल को फांदकर दुकान में लगे शटर के ताले को तोड़कर दुकान में रखे क्लज प्लेट साफ्ट सहित अन्य कीमती 25 हजार रुपये सामान की चोरी की। उक्त मामले में आरोपी के खिलाफ अभनपुर थाने ने आईपीसी की धारा 454 एवं 380 के तहत मामला कायम किया है। 
 हत्या करने की नियत से फांसी पर लटकाने की कोशिश, आरोपी सास और ननद के खिलाफ मामला दर्ज

हत्या करने की नियत से फांसी पर लटकाने की कोशिश, आरोपी सास और ननद के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर। घरेलू मामलों को लेकर परिवार में अक्सर लड़ाई झगड़े होते रहते हैं। कभी कभी पारिवारिक सदस्यों का गुस्सा परिवार के पीडि़त सदस्य के लिए जान से मारने का सबब भी बन जाता है। गुढिय़ारी थाने से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया सुलोचना जंघेल आयु 23 वर्ष पति राकेश जंघेल का अपनी ननद साधना नागपुरे पति संतोष नागपुरे एवं सास सुलोचना जंघेल पति मूलचंद जंघेल के साथ आये दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर वाद विवाद होते रहता था। ननद एवं सास ने किसी बात पर गुस्सा होकर प्रार्थियां को हत्या करने की नियत से पहले मारपीट की फिर फांसी पर लटकाने की कोशिश की प्रार्थिया की रिपोर्ट गुढिय़ारी थाने ने आरोपी सास, ननद के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 एवं 34 के तहत मामला कायम किया है। 
लूडो खेलने से मना करने पर मिली जान से मारने की धमकी, पढ़े पूरी खबर

लूडो खेलने से मना करने पर मिली जान से मारने की धमकी, पढ़े पूरी खबर

रायपुर। मनोरंजन के लिए अक्सर लोग सांप, सीढ़ी, लूडो एवं तिरीपासा का खेल खेलते हैं किंतु खेल कभी कभी खिलाडिय़ों के लिए गंभीर वारदात का कारण भी बनता है। अभनपुर थाने से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी चंदनलाल बघेल आयु 34 वर्ष पिता पुनीतराम बघेल अपने दोस्तों के साथ गांव के रंगमंच पर लूडो खेल रहा था उक्त खेल को रोकने के लिए आरोपी रेवती रमण कुर्रे पिता स्व. लाल जी कुर्रे निवासी ग्राम खोलहा अभनपुर द्वारा रंगमंच पर लूडो खेलने से प्रार्थी को मना करने पर आरोपी क्रोधित होकर प्रार्थी के साथ जमकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। उक्त मामले में अभनपुर थाने ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 506 एवं 323 के तहत मामला कायम किया है।
 शराबबंदी को लेकर आबकारी मंत्री कवासी लखमा का बड़ा बयान: रमन सरकार ने छतीसगढ़ में बेचे नकली दारू, हमारी सरकार पिलाएगी अच्छा वाला दारू ...

शराबबंदी को लेकर आबकारी मंत्री कवासी लखमा का बड़ा बयान: रमन सरकार ने छतीसगढ़ में बेचे नकली दारू, हमारी सरकार पिलाएगी अच्छा वाला दारू ...

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में शराबबंदी को लेकर पूर्व सीएम डॉ.रमन सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए राज्य के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि डॉ.रमन सिंह को शराब पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। कांग्रेस सरकार चरणबद्ध ढंग से शराबबंदी के पक्ष में है। भाजपा नेताओं को शराब विक्रय से इतनी ज्यादा परहेज है तो अपने 15 साल के शासनकाल में डॉ.रमन सिंह सिंह ने क्या किया है प्रदेशवासी अच्छे से जानते हैं। 

राज्य के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि डॉ.रमन सिंह को अब राजनीति के लिए दूसरी जगह देख लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि शराब विक्रय को लेकर डॉ.रमन सिंह राजनीति कर रहे हैं, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। भाजपा के शासनकाल में प्रदेश भर में नकली शराब बिकती रही, कोचियों के माध्यम से गांव-गांव और गली-गली में अवैध शराब की बिक्री होती रही और डॉ.रमन सिंह आंख मूंदे बैठे रहें। अब कांग्रेस के शासनकाल में डॉ.रमन सिंह को शराब विक्रय से परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में नकली शराब बिकने का रिकार्ड भी डॉ.रमन सिंह के कार्यकाल के नाम है। कांग्रेस शासनकाल में अच्छी क्वालिटी की शराब बिक रही है। आज भाजपा के नेता शराब दुकानें बंद करने की बात करते हैं, अपने 15 साल के कार्यकाल में उन्होंने कितनी शराब दुकानें बंद की, केवल इतना ही राज्य की जनता को बता दें। लखमा ने कहा कि हमारी सरकार ने कई शराब दुकानों को बंद कर दिया है। इस वर्ष भी कई दुकानों को बंद करने पर गंभीरता से विचार हो रहा है। राज्य सरकार एक बार में शराब दुकानें बंद नहीं कर सकती, राज्य में शराबबंदी एक झटके में संभव ही नहीं है। इसे चरणबद्ध ढंग से अंजाम दिया जा रहा है, इस बात पर भी भाजपाईयों को आपत्ति है। यदि इतनी आपत्ति थी कि अपने 15 साल के कार्यकाल में जो कि एक लंबा वक्त होता है, आज तक प्रदेशभर में पूर्ण शराबबंदी हो जानी चाहिए थी। 

वहीं इस मुद्दे पर कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने भी पूर्ववर्ती सरकार को जमकर कोसते हुए कहा कि अभी प्रदेश में नए भाजपा अध्यक्ष आए हैं, उनके सामने सक्रिय रहने के लिए डॉ. साहब को कोई न कोई तो मुद्दा चाहिए ही। इसीलिए शराब का मुद्दा लिए बैठे हैं, पर उन्हें भुलना नहीं चाहिए कि उनकी 15 साल तक प्रदेश में सरकार रही है। इतने वर्षों में डॉ.रमन सिंह क्या करते रहे? भाजपा के शासनकाल में अवैध और नकली शराब बिक्री, कोचियों के द्वारा गली-मोहल्लों में अवैध शराब बिक्री की जानकारी पूरे प्रदेशवासियों को है। भाजपाई किस बात का जिक्र करना चाहते हैं, कांग्रेस सरकार को बने तो केवल डेढ़ साल हुआ है, डेढ़ साल में ही कांग्रेस सरकार ने कई शराब दुकानों को बंद किया है, भाजपा शासनकाल में क्या ऐसा हुआ था। भाजपा ने अपने 15 साल के कार्यकाल में कितने वादे पूरा किया? भाजपा का मध्यप्रदेश में शासन है, वहां माताओं व बहनों को शराब दुकानों में बिठाया जा रहा है, यह भाजपा का चाल-चरित्र और चेहरा है। इसके ठीक उलट छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार चरणबद्ध ढंग से शराब दुकानों को बंद कर रही है। भाजपाईयों की छटपटाहट इस बात को लेकर भी है कि उनके शासनकाल में कमीशनखोरी और दलाली जमकर होती थी, अब यह सब बंद हो गया है। भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह केवल इतना बताए कि अपने 15 साल के लंबे कार्यकाल में उन्होंने शराबंदी को लेकर क्या ठोस कदम उठाया है। 
वन मंडल के कटरा डेरा में मिले अर्ध वयस्क अस्वस्थ हाथी का इलाज जारी, रायपुर और बिलासपुर से भी वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट की टीम पहुंची

वन मंडल के कटरा डेरा में मिले अर्ध वयस्क अस्वस्थ हाथी का इलाज जारी, रायपुर और बिलासपुर से भी वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट की टीम पहुंची

कोरबा। वन मंडल कोरबा के अंतर्गत ग्राम कटरा डेरा में मिले एक अर्ध वयस्क अस्वस्थ हाथी का इलाज जारी है। हाथी के इलाज में जुटी वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट और चिकित्सकों की टीम स्थिति पर निरंतर निगरानी बनाए हुए हैं। अस्वस्थ हाथी की जान बचाने के लिए रायपुर और बिलासपुर से भी वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट की टीम ग्राम कटराडेरा पहुंच चुकी है। 

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) अतुल शुक्ला ने बताया कि अस्वस्थ हाथी को वन विभाग के अमले और ग्रामीणों की मदद से करवट लिटाया गया है। हाथी के सांस लेने की गति और शरीर का तापमान सामान्य है। उन्होंने यह भी बताया कि हाथी बार-बार उठने की कोशिश कर रहा है, परन्तु उठ नहीं पा रहा है। हाथी के शरीर में पर्याप्त ताकत नहीं है।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) अतुल शुक्ला ने बताया कि आज दोपहर को कठराडेरा के ग्रामीणों ने एक अर्ध वयस्क हाथी को पेट के बल लेटे पाए जाने पर इसकी सूचना परिसर रक्षक गुरमा को दी। परिसर रक्षक ने इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देने के साथ ही तत्काल मौके पर पहुंचे तो पाया कि हाथी के सांस लेने में परेशानी हो रही है। वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट डॉक्टर की मौजूदगी में वन विभाग के अमले और ग्रामीणों की मदद से हाथी को करवट लिटाया गया, जिससे सांस लेने में हाथी को हो रही तकलीफ दूर हो गई है। हाथी के सांस लेने की गति लगातार रिकॉर्ड की जा रही है। सांस लेने की स्थिति सामान्य है। मौके पर मौजूद पशु चिकित्सक करतला द्वारा हाथी का तापमान लिया गया, जो कि सामान्य है। शुक्ला ने बताया कि हाथी अर्ध वयस्क है। उसकी ऊंचाई 1.9 मीटर है। वन मंडलाधिकारी कोरबा एन गुरूनाथन और अधीनस्थ अधिकारी मौके पर वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट चिकित्सकों के साथ मौजूद हैं और अस्वस्थ हाथी का इलाज जारी है।
वार्ड पुलिस की अहम भूमिक से पकड़ाए जुआरी: बड़े दांव लगाकर जुआ खेल रहे 15 जुआरी गिरफ्तार

वार्ड पुलिस की अहम भूमिक से पकड़ाए जुआरी: बड़े दांव लगाकर जुआ खेल रहे 15 जुआरी गिरफ्तार

जगदलपुर। शहर के बोधघाट थाना क्षेत्र अंंर्तगत पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में ताश के 52 पत्तों पर दांव लगा रहे 15 जुआरियों को 01 लाख 52 हजार की नकद राशि सहित गिरफ्तार किया गया है। वार्ड स्तर पर पुलिस की तैनाती का परिणाम सामने आने लगा है, 15 जुआरियों की गिरफ्तारी में वार्ड पुलिस की अहम भूमिका सामने आ रही है। वार्ड पुलिस अधिकारी यदि अपने व्यवहार से अच्छे संबध बनाने में कामयाब हो गये तो इसका और भी अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा। 

बोधघाट थाना प्रभारी राजेश मरई ने जानकारी देते बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के मार्गदर्शन में आपराधिक गतिविधियों पर रोकथाम के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दीनदयाल उपाध्याय वार्ड, जगदलपुर स्थित जयदीप सिंह ठाकुर के मकान में छापा मारा गया था। यहां सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की अवहेलना कर ताश के 52 पत्ते से रूपये पैसे का दांव लगा रहे 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गये 15 जुआरियों में विकास मंडावी पिता रतिराम मंडावी, दशरू राम देवांगन पिता लक्षिम देवांगन, शेख हसन पिता स्व. शेख सलीम, धरमु नाग पिता स्व. धनर नाग, मनोज कुमार वाधवानी पिता भगवान दास, प्रेम कुमार पात्र पिता केआर पाल, महेन्द्र सिंह पिता महादेव सिंह उम्र 45, आशिष झा पिता शिवा झा, लल्ला यादव पिता गोपाल यादव, मनीष नाग पिता उगेन्द्र नाग, महेन्द्र कुमार ललवानी पिता स्व. एमसी ललवानी, शिवा से_ी पिता राजा सेठ्ठी, भरत जैन पिता केआर जैन उम्र 42 वर्ष, सुशील दीक्षित पिता स्व. कैलाश दीक्षित, मुकेश निषाद पिता स्व. नंद किशोर निषाद के विरुद्ध महामारी अधिनियम एवं जुआ एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया।
छत्तीसगढ़ के कई स्थानों में 24 घन्टो में हो सकती हैं भारी बारिश,मौसम विभाग ने दी चेतावनी

छत्तीसगढ़ के कई स्थानों में 24 घन्टो में हो सकती हैं भारी बारिश,मौसम विभाग ने दी चेतावनी

रायपुर, मौसम विभाग ने प्रदेश में आगामी चौबीस घंटों के दौरान एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई हैै। वहीं अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण पूर्वी मानसून बस्तर और रायपुर से होते हुए बिलासपुर संभाग में प्रवेश कर गया है। मानसून के दस्तक के साथ ही राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बीते चौबीस घंटों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। राजनांदगांव जिले के अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में नाले के उफान पर होने की खबर है।

छत्तीसगढ़ के उत्तरी भाग में रविवार को कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि उत्तर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश हो सकती है, इसके साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि निम्न दाब का क्षेत्र खत्म हो गया है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक उत्तर अंदरूनी ओडिशा और इसके आसपास स्थित है।

एक द्रोणिका उत्तर-पश्चिम राजस्थान से उत्तर अंदरूनी उड़ीसा तक, उत्तर मध्य प्रदेश, उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। इसके प्रभाव से 14 जून को प्रदेश के उत्तरी भाग के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

दक्षिण पश्चिम मानसून और आगे बढ़ते हुए मध्य महाराष्ट्र के कुछ और भाग मराठवाड़ा के अधिकांश भाग और छत्तीसगढ़ के कुछ और भाग उड़ीसा के शेष हिस्से पश्चिम बंगाल झारखंड के अधिकांश भाग और बिहार के कुछ भाग तक पहुंच गया है।इधर
बस्तर क्षेत्र से मानसून ने छत्तीसगढ़ में प्रवेश किया। मानसून ने गुरुवार को सुकमा और बीजापुर जिले के कुछ भागों में दस्तक दी थी। मानसून की दस्तक के साथ ही बारिश होने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके साथ ही खेती के काम में तेजी आयी है। किसानों खेतों में व्यस्त हो गए हैं।

 

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने किया अलर्ट, छत्तीसगढ़ में हो सकता है बड़ा नक्सली हमला

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने किया अलर्ट, छत्तीसगढ़ में हो सकता है बड़ा नक्सली हमला

रायपुर, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि टैक्टिकल काउंटर अफेंसिव कैंपेन खत्म होते ही छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला हो सकता है। गृह मंत्रालय ने इलाके में तैनात फोर्स और पुलिस के जवानों को संभलकर सर्चिंग करने का निर्देश दिया है।

आपको बता दें कि

बस्तर के वनांचल क्षेत्र में लगातार पुलिस और फोर्स के द्वारा सर्चिंग अभियान चलाकर नक्सलियों के नापाक इरादों को नाकाम किया गया है। फोर्स की लगातार कार्रवाई से नक्सली बौखलाए हुए हैं।
 

पुलिस को मिली बड़ी सफलता 5 लाख का इनामी नक्सली समेत भाजपा नेता गिरफ्तार

पुलिस को मिली बड़ी सफलता 5 लाख का इनामी नक्सली समेत भाजपा नेता गिरफ्तार

दंतेवाड़ा, नक्सलियों को ट्रैक्टर सप्लाई करते भाजपा के जिला उपाध्यक्ष समेत दो नक्सली मददगार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इंद्रावती एरिया कमेटी में सक्रिय 5 लाख रुपए के इनामी माओवादी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि कई बड़े खुलासे होने की संभावना है। यह घटना बारसूर थाना क्षेत्र की है, जहां नक्सलियों के ट्रैक्टर सप्लाई करते जिला उपाध्यक्ष जगत पुजारी और 5 लाख रुपए के इनामी माओवादी अजय अलामी जनमिलिशिया कमांडर के साथ एक अन्य आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले 10 सालों से माओवादियों को सामान सप्लाई कर रहे हैं। दंतेवाड़ा पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है। पुलिस को और भी कई बड़े खुलासे होने की उम्मीदें हैं।


 

रायपुर के कटोरा तालाब क्षेत्र में एक्टिवा की डिक्की से मोबाइल हुआ चोरी

रायपुर के कटोरा तालाब क्षेत्र में एक्टिवा की डिक्की से मोबाइल हुआ चोरी

रायपुर, दिनदहाड़े दोपहिया वाहन चोर घरों के सामने खड़ी दोपहिया वाहन की डिक्की में रखे सामान को पार करने में कोई कमी नहीं कर रहे हैं। कोतवाली थाने से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी दीपक ठाकुर आयु 29 वर्ष पिता पी ठाकुर निवासी सीता वाटिका रामजानकी मंदिर के पास पंजाबी कालोनी कटोरा तालाब में स्थित अपने आवास के सामने एक्टिवा खड़ा किया था। अज्ञात चोर ने मौका देखकर डिक्की का ताला तोड़कर प्रार्थी का 1 नग एप्पल कंपनी का मोबाइल पार कर दिया। उक्त मामले में कोतवाली थाने ने अज्ञात चोर के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला कायम किया है।  

पुरानी बस्ती थाना अंतर्गत एक युवक ने शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी

पुरानी बस्ती थाना अंतर्गत एक युवक ने शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी

रायपुर, शराबियों द्वारा खुलेआम शराब पीकर घनी बस्ती क्षेत्रों में दिन अथवा रात में खुलेआम उत्पात कर शांतिप्रिय लोगों का जीना इन दिनों कठिन कर दिया है। पुरानी बस्ती थाने से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी रामलाल सिन्हा आयु 41 वर्ष पिता दशरथ लाल सिन्हा की कुकरीपारा में स्थित सिन्हा साइकिल स्टोर के सामने आरोपी वसीम खान निवासी कुकरीपारा द्वारा दुकान में घुसकर प्रार्थी से शराब पीने के लिए पैसा देने की मांग की गई। पैसा नहीं मिलने पर आरोपी ने साइकिल स्टोर के संचालक रामलाल सिन्हा से जमकर गालीगलौज कर मारपीट किया एवं उसे जान से मारने की धमकी दी। उक्त मामले में पुरानी बस्ती थाने ने आरोपी वसीम खान के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 506 एवं 327 के तहत मामला कायम किया है।  

बागबाहरा और खल्लारी क्षेत्र में चार तस्करों से एमपी ब्रांड की 40 पेटी शराब और दो कार जब्त, पढ़ें पूरी खबर

बागबाहरा और खल्लारी क्षेत्र में चार तस्करों से एमपी ब्रांड की 40 पेटी शराब और दो कार जब्त, पढ़ें पूरी खबर

महासमुंद |  जिले के बागबाहरा और खल्लारी क्षेत्र में एमपी ब्रांड की शराब खरीद कर अवैध रूप से खपाने वाला मुख्य तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। हालांकि पुलिस ने चार तस्करों के साथ 40 पेटी शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है। मामला खल्लारी थाना क्षेत्र का है।

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने रविवार को कंट्रोल रूम में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम बोईरगांव और कोमा में भारी मात्रा एमपी निर्मित शराब का परिवहन कर जिले में खपाने की तैयारी की जा रही है। सूचना पर टीम ने संभावित मार्गो पर नाकेबंदी कर दी। इस दौरान रास्ते से गुजर रही कार क्रमांक सीजी 08 जेड 6365 को रोककर कार से सवार से पूछताछ की गई। बाद वाहन की तलाशी लेने पर करीब 12 पेटी शराब पुलिस ने जब्त की। पूछताछ में कार सवार लोगों ने पुलिस को बताया कि वे शराब भिलाई से लेकर यहां कोमा निवासी हितेश साहू के पास छोडऩे के लिए आए है। कड़ाई से हुई पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि पूर्व मेें वे हितेश साहू को 40 पेटी शराब की डिलवरी उसके बताए स्थान जंगल में कर चुके है। जिसे हितेश अपने कार से ले जा चुका है।
पुलिस की गिरफ्त से बाहर है हितेश  
पुलिस ने बताया कि भिलाई से पकड़े गए आरोपियों से मिली जानकारी पर हितेश को वे शराब के साथ पकडऩे वाले थे। लेकिन वो अपने सहयोगी को शराब की पेटियां थमाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है। उसके सहयोगी से उदयराम साहू वंदना चिकन सेंटर की दुकान से 10 पेटी और कार क्रमांक सीजी 07 एमए 1118 से 18 पेटी शराब जब्त की। इस तरह पुलिस ने कुल 40 पेटी शराब के साथ सहयोगी उदयराम साहू व भिलाई निवासी खोमेन्द्र सिंह, सहयोगी मनोज आचार्य, खल्लारी निवासी नेतराम साहू कुल चार लोगों को गिरफ्तार की। जिनके खिलाफ 34 (2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायलय में पेश किया जाने की तैयारी की गई है। 
 
रायपुर में बीती रात मिले 11 कोरोना संक्रमित मरीजों में AIIMS के 8 स्टाफ शामिल, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर में बीती रात मिले 11 कोरोना संक्रमित मरीजों में AIIMS के 8 स्टाफ शामिल, पढ़ें पूरी खबर

रायपुरराजधानी रायपुर में बीती रात मिले 11 कोरोना मरीजों में एम्स के 8 स्टाफ कोरोना संक्रमित पाए गए है| जिनमें एक डॉक्टर, दो नर्स, हाउसकीपिंग समेत अन्य स्टाफ शामिल है| जानकारी के अनुसार नौवा मरीज देवेंद्र नगर से है, जो कि रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में एसी रिपेयरिंग करने गया था| उसके परिजन भी महाराष्ट्र से रायपुर लौटे हैं|

आपको बता दें कि दसवां मरीज इंडो तिब्बत का जवान है| जो कि ड्यूटी के लिए बाहर गया था, बाहर से आने के बाद जाँच कराने पर कोरोना पॉजिटिव मिला है| ग्याहरवा मरीज अश्वनी नगर से है और मध्यप्रदेश के बालाघाट से लौटा है| सभी संक्रमित मरीजों को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है| इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है|

BIG NEWS : दुर्लभ वन्य जीव पेंगोलिन को चुराने की फिराक में घूम रहे तीन आरोपी पकड़ाए, पढ़ें पूरी खबर

BIG NEWS : दुर्लभ वन्य जीव पेंगोलिन को चुराने की फिराक में घूम रहे तीन आरोपी पकड़ाए, पढ़ें पूरी खबर

महासमुंद | छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना पुलिस ने दुर्लभ प्रजाति वन्य जीव जंतु पेंगेलिन को अवैध रूप से पकड़कर उसकी तस्करी कर बेचने की फिराक में घूम रहे तीन आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों के खिलाफ  वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 09,39(1)(बी)20,50(ए,बी ),51 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने पत्रकारों को बताया कि  सूचना मिली कि बसना क्षेत्र में दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीव जंतु को अवैध रूप से पकड़ कर कुछ लोग बेचने की फि राक में है जिसपर बसना पुलिस को निर्देश जारी किए गए इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पिरदा से बलौदा बाजार के मार्ग पर कुछ लोग दुर्लभ वन्य जीव को वैन में रखकर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं ।सूचना पर ग्राम चनाट और ग्राम दलदली के बीच पुलिया के पास नाकाबंदी की गई जहां एक ओमनी वैन क्रमांक सीजी 22 के 1557 आती हुई दिखाई दी जिसके आगे डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 06 जी एफ 7418 एवं पीछे प्लैटिना मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 07 एबी 6721 जा रही थी पुलिस ने पायलटिंग कर रहे डीलक्स मोटरसाइकिल को रोका पूछताछ में चालक ने अपना नाम उत्तम कुमार यादव उम्र 42 वर्ष दलदली थाना बसना बताया पश्चात ओमनी वैन को नाकेबंदी के दौरान रोका गया जिसमें सवार वाहन चालक ने अपना नाम गोविंद बरिहा उम्र 35 वर्ष पिरदा बलौदा बाजार बताया पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसके पीछे एक दुर्लभ वन्य जीव पेंगोलिन रखा हुआ मिला इसी दौरान पीछे से आ रही प्लैटिना वाहन को भी रोका गया जिसके चालक ने  अपना नाम कीर्ति लाल पटेल उम्र 53 वर्ष धुपेदडीह चौकी भंवरपुर थाना बसना बताया। जब कड़ी पूछताछ की गई तो आरोपियों ने बताया कि बारनवापारा के जंगल से गोविंद बरिहा द्वारा जाल लगाकर पकड़ा गया है और उसे बेचने की फिराक में तीनों घूम रहे थे
पेंगुलिन की कीमत करोड़ों में
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पैंगोलिन का शिकार कर  उसकी तस्करी किए जाने की सूचना बलौदा बाजार सहित गरियाबंद की पुलिस को भी थी लेकिन आरोपियों को पकडऩे में महासमुंद पुलिस को सफलता मिली उन्होंने बताया कि इस दुर्लभ वन्य जीव की विदेशों में कीमत करोड़ों में है इसे साल खपरी के नाम से भी जाना जाता है जो कि हमेशा ही विभिन्न भ्रांतियों के कारण तस्करी का शिकार होता रहा है । उन्होंने बताया कि  इस दुर्लभ जीव जंतु को  वन विभाग को सौंपा जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान गरियाबंद के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर भी मौजूद थे। इस पूरी कार्यवाही मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा तेंदुलकर साहु एवं अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली विकास पटेल थाना प्रभारी सुश्री वीणा यादव उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण साहू प्रधान आरक्षक राकेश सिकरवार व बसना थाना स्टाफ का योगदान रहा ।
 
अचानक गोली चली और भाजपा नेता हुआ गायब, जांच में जुटी पुलिस, जाने कहा की है यह खबर

अचानक गोली चली और भाजपा नेता हुआ गायब, जांच में जुटी पुलिस, जाने कहा की है यह खबर

सूरजपुर | जिले में भाजपा नेता बीती रात से लापता हो गये हैं। गोली चलने की आवाज से ग्रामीण दहशत में हैं। इसके बाद से भाजपा नेता लापता है। उनकी गोली मारकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह घटना बिहारपुर क्षेत्र के पासल चौक की है, जहां भाजपा नेता शिवचरण घर से निकल कर कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे। तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई। घटनास्थल पर जब लोग पहुंचे तो वहां कोई भी मौजूद नहीं था। घटना स्थल पर शिवचरण की मोटरसायकल, कपड़ा, कागजात व खून मिले हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। भाजपा नेता शिवचरण के पुत्र ने पुलिस से इस मामले में शिकायत की है, इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।
 
घरेलु काम करने के लिए ले गए कोरवा किशोरी के साथ हुआ कई महीनों तक दुष्कर्म, गर्भवती होने पर मामला आया सामने, जाने कहा की है यह खबर

घरेलु काम करने के लिए ले गए कोरवा किशोरी के साथ हुआ कई महीनों तक दुष्कर्म, गर्भवती होने पर मामला आया सामने, जाने कहा की है यह खबर

जशपुर | जिले में 13 वर्षीय नाबालिग कोरवा किशोरी के साथ अनाचार का मामला सामने आया है। आरोपी ने बीते कई माह से किशोरी का शोषण किया। इसके बाद जब पीडि़त बच्ची गर्भवती हो गयी तब आरोपी ने बच्ची को उसके घर छोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जशपुर के बगीचा थाना क्षेत्र के नटकेला निवासी पूसे राम सरगुजा जिले के एक गांव से नाबालिग किशोरी को अपने यहां घरेलू काम करने के लिए लाया था, इस दौरान उसने किशोरी के साथ लंबे समय तक अनाचार किया। जिसके बाद पीडि़ता गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने बच्ची को उसके गांव जाकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
किशोरी की हालत देखकर परिजन हैरान हो गए। परिजनों ने इसकी सूचना चाइल्ड लाइन को दी। इसके बाद परिजन व चाइल्ड लाइन की शिकायत पर बगीचा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
 
राजधानी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ट्रक और कार की टक्कर से तीन बाइकर्स की मौत

राजधानी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ट्रक और कार की टक्कर से तीन बाइकर्स की मौत

रायपुर | तेज रफ्तार वाहनों की गति पर विशेषकर चौपहिया वाहनों की गति पर नियंत्रण नहीं होने के कारण आए दिन प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं के ग्राफ में वृद्धि देखी जा रही है। शासन प्रशासन द्वारा इस संबंध में अब तक किये गये प्रयासों के बावजूद भी चौपहिया वाहनों की रफ्तार में लगाम नहीं लगने के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवारों की मौत हो रही है। 

कबीर नगर थाने से मिली जानकारी के अनुसार विश्वास पांडेय 35 वर्ष पिता सर्वदमन पांडेय निवासी डीडी नगर अपनी बाइक क्रमांक सीजी 04 एलएक्स 4546 से रिंग रोड जो गेट नंबर एक से सड़क क्रास कर रहा था। उसी समय विपरीत दिशा से आते ट्रक क्रमांक सीजी 015 ए 7426 के चालक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी जिसके चलते घटनास्थल पर ही बाइक सवार की मौत हो गई। उक्त मामले में कबीर नगर थाने ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर दुर्घटना कारित करने के अपराध में आईपीसी की धारा 279 एवं 304 ए के तहत मामला कायम किया है। 
इधर नेवरा थाने से मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक कालोनी निवासी यशस्वती सोलंकार 20 वर्ष पिता भाऊराम सोलंकार अपनी बाइक क्रमांक सीजी 04 डीजे 6086 से तिल्दा की ओर जा रहा था तभी विपरीत दिशा से आ रही कार चालक ने बाइक सवार को कुचल दिया जिसके चलते बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उक्त मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ नेवरा थाने ने आईपीसी की धारा 304 ए के तहत मामला कायम किया है। 
वहीं मंदिर हसौद थाने से मिली जानकारी के अनुसार ओमकुमार यादव आयु 20 वर्ष पिता राजकुमार यादव अपनी बाइक क्रमांक सीजी 04 एन 2520 से अपने पिता रामकुमार यादव को लेकर गुजरा भाठा मेन रोड सिंह ढाबा के सामने से गुजर रहा था तभी तेज रफ्तार हाइवा सीजी 04 एमएल 2989 के चालक ने बाइक सवार के पिता को कुचल दिया जिसके चलते रामकुमार यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। उक्त मामले में मंदिर हसौद थाने ने हाईवा चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337 एवं 304 ए के तहत मामला कायम किया है। 
 
अचानक बढ़ा शबरी का जलस्तर ट्रेक्टर ट्राली नदी में फंसी, जाने कहा की है यह घटना

अचानक बढ़ा शबरी का जलस्तर ट्रेक्टर ट्राली नदी में फंसी, जाने कहा की है यह घटना

सुकमा | बस्तर संभाग में मानसून का आगाज लगातार दो दिनों के झमाझम बारिश के साथ शुरू हुई। मानसून के प्रबल प्रभाव से पिछले दो दिनों से जिले के अलग-अलग इलाकों में लगातार बारीश हो रही है हालांकि आज मौसम सुबह से ही साफ है। उसके बावजूद शबरी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिसके चलते कोंटा में रेत खदान में रेत भरने गया ट्रेक्टर ट्राली देखते ही देखते ट्राली को चारों और से नदी के पानी ने घेर लिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह रेत के लिए कुछ मजदूर ट्रेक्टर लेकर कोंटा के शबरी नदी के किनारे रेत भरने के लिए गये हुए थे। ट्रेक्टर ट्राली में रेत भरने के दौरान देखते ही देखते शबरी नदी का जलस्तर बढऩा शुरू हो गया। ट्रेक्टर को किसी तरह वहां से निकालने मे कामयाब हो गये, लेकिन ट्राली वही पर फंस गई। वहा पर प्रत्यक्षदर्शीयों ने बताया कि जब आज सुबह 07 बजे वहां गए तो शबरी नदी का पानी सामान्य था। उसके बाद मजदूर ट्रेक्टर ट्राली में रेत भरने लगे गए लेकिन अचानक देखते ही देखते पानी 04 से 05 फीट बढ़ गया। 
 
सेंट्रल वर्कशॉप के स्टोर से केबल ले जाने वाले पांच डकैत गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

सेंट्रल वर्कशॉप के स्टोर से केबल ले जाने वाले पांच डकैत गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

कोरबा | सुरक्षा कर्मियों को बंधक बनाकर एसईसीएल के सेंट्रल वर्कशॉप के स्टोर से 25 मीटर लंबा केबल तार ले जाने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ  डकैती का मामला पंजीबद्ध किया गया है। आरोपितों से केबल तार भी बरामद कर लिया गया है।

मानिकपुर चौकी अंतर्गत एसईसीएल के सेंट्रल वर्कशॉप में गुरुवार की देर रात करीब 20 से 25 की संख्या में कुछ लोग घुस गए और सुरक्षा कर्मी रोशन कुमार चौहान को बंधक बना लिया। उसके साथ मारपीट करते हुए 25 मीटर लंबा एल्यूमीनियम का केबल ले भागे। सुरक्षा कर्मी रोशन ने एसईसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों को इस घटना से अवगत कराया, साथ ही मानिकपुर पुलिस चौकी में भी इसकी शिकायत की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अज्ञात युवकों की पतासाजी में जुटी थी। खोजबीन में लगी पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली की कुछ युवक पिछले दो दिन से स्टोर की रेंकी कर रहे थे। इस आधार पर पुलिस ने डिपरापारा निवासी दाउराम टंडन पिता पीलाराम टंडन, जेपी कॉलोनी निवासी आकाश खन्ना पिता राजेश खन्ना, रामनगर निवासी प्रकाश चौहान पिता सहारन चौहान, रामनगर निवासी राहुल सारथी पिता मोतीलाल सारथी  को गिरफ्तार कर थाने ले आई। कडाई से पूछताछ करने पर उन्होंने सुरक्षा कर्मी को बंधक बनाकर केबल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपितों से चोरी गए केबल को भी बरामद कर लिया है। आरोपितों ने अपने साथियों का नाम भी उगल दिया है। उनके शेष फरार साथियों की तलाश में पुलिस लगी है। सभी आरोपितों के खिलाफ  डकैती का मामला धारा 395 के तहत पंजीबद्ध किया गया है।
 
बड़ी खबर : प्रदेश में शराब दुकान खुलने के समय में हुई बढ़ोतरी, जाने कब से कब खुलेंगी शराब दुकाने

बड़ी खबर : प्रदेश में शराब दुकान खुलने के समय में हुई बढ़ोतरी, जाने कब से कब खुलेंगी शराब दुकाने

रायपुर | छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने शराब दुकान खुलने के समय में बढ़ोत्तरी की है। राज्य सरकार ने सुबह 8 से शाम 7 बजे तक शराब दुकाने खोलने के समय में संशोधन करते हुए नया समय तय किया है | राज्य में अब सुबह 8 से रात 9 बजे तक शराब दुकान खोलने का फैसला किया है। आबकारी विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया है।

जोन अध्यक्ष के चुनाव में क्रास वोटिंग करने वाले कांग्रेस पार्षद की हुई पहचान,जाने किसने पार्टी लाइन से अलग जा के किया काम

जोन अध्यक्ष के चुनाव में क्रास वोटिंग करने वाले कांग्रेस पार्षद की हुई पहचान,जाने किसने पार्टी लाइन से अलग जा के किया काम

रायपुर नगर निगम रायपुर के जोन अध्यक्षों के चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस पार्षद की पहचान हो गई है.

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के गुरू गोविंद सिंह वार्ड के पार्षद पुरूषोत्तम बेहरा है. उन्होंने ने जांच समिति के सामने क्रास वोटिंग की बात कबूल कर ली है.लेकिन क्रॉस वोटिंग किस कारण किया वो बात अभी सामने नही आई है.

आपको बता दें
जोन- 3 में अमितेष भारद्वाज और कमरान अंसारी दावेदार थे, जिसमें से अमितेष को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया था. लेकिन एक सदस्य के क्रास वोटिंग की वजह से भाजपा के प्रमोद साहू 4 वोट हासिल कर जीत दर्ज करने में कामयाब रहे.


इसी क्रॉस वोटिंग के कारण कांग्रेस ने अपने खाते से एक जोन अध्यक्ष पद गवां दिया नहीं तो 10 में से 9 पर कांग्रेस का कब्ज़ा होता और भाजपा के खाते में सिर्फ 1 पद ही मिलता .