रायपुर | लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ में सड़कों का बेहतर नेटवर्क तैयार करने के लिए विभिन्न योजनों के तहत सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एशियन विकास बैंक (ए.डी.बी.) की सहायता से वर्ष 2020 से 2024 परियोजना अवधि के लिए 1184 किलोमीटर लम्बाई की 30 सड़कों के लिए लगभग 4000 करोड़ रूपए ऋण लेने की कार्य योजना तैयार की गई है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस कार्य योजना को सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी है।
एडीबी परियोजना अंतर्गत लोन-चार के प्रस्तावित मार्गों के नाम इस प्रकार है- कोरिया जिले में मनेन्द्रगढ़ केल्हारी जनकपुर माड़ीसरई मार्ग 26.60 किलोमीटर, कोटाडाल रामगढ़ 17 किलोमीटर और बिहारपुर बटरा सोनहत मार्ग 31 किलोमीटर, सूरजपुर जिले में कुदरगढ़ धुर इदरपुर मार्ग 12 किलोमीटर, जशपुर-रायगढ़ जिले में अंबिकापुर रामगढ़ मार्ग 34 किलोमीटर, कबीरधाम जिले में मरका से दामापुर धोरभाठा कुण्डा मार्ग 30 किलोमीटर, रायगढ़ जिले में रायगढ़ पूंजीपतरा घरघोडा धरमजयगढ़ मार्ग 76 किलोमीटर और चरखापारा ससकोबा बन्धनपुर कापू मैनपाट मार्ग 28 किलोमीटर, जांजगीर-रायगढ़ जिले में चन्द्रपुर से डभरा खरसिया मार्ग 46 किलोमीटर, कोरबा-कोरिया जिले में बैकुण्ठपुर से चोटिया मार्ग 83 किलोमीटर, सरगुजा जिले में रघुनाथपुर लुण्ड्रा धौरपुर बरियो मार्ग 41 किलोमीटर, जशपुर जिले में लुडेग बागबहार फरसाबहार तपकरा लवाकेरा मार्ग 56.80 किलोमीटर, सरगुजा-जशपुर जिले में बतौली बगीचा चरईडांड मार्ग 84 किलोमीटर, जशपुर-बलरामपुर जिले में जशपुर मनोरा कुसमी बलरामपुर मार्ग 146.40 किलोमीटर, महासमुंद-बलौदाबाजार जिले में सिरपुर बलदाकंछार कसडोल मार्ग 35 किलोमीटर और दुर्ग जिले में जेवरा कचांदूर खेदमारा मोहंदी चेतुवा मुरमंुदा गोढ़ी हरदाबस्ती खुरमुड़ी मार्ग 60 किलोमीटर एवं दुर्ग के एसीसी चौक से नंदिनी अहिवारा मार्ग फोर लेन निमार्ण 21.85 किलोमीटर शामिल है।
इसी तरह बलौदाबाजार-रायपुर जिले में भाटापारा सुहेला हिरमी मोहरा खरोरा मार्ग 46 किलोमीटर, बेमेतरा जिले में बेरला कुसमी खुड़मुड़ी सीलतरा मार्ग 26 किलोमीटर, नांदघाट से भदरली होकर चन्दनु पड़कीडीह अंधियारखोर मार्ग 28.20 किलोमीटर और देवकर साजा खम्हरिया मार्ग 37 किलोमीटर, कोरिया जिले में मनेन्द्रगढ़ केल्हारी जनकपुर मार्ग 100 किलोमीटर, कांकेर जिले में कांकेर से नरहरपुर मार्ग 28 किलोमीटर, दुर्ग-बेमेतरा जिले में राहटादाह दारगांव मोहरेंगा मार्ग 17.60 किलोमीटर, महासमुंद जिले में महासमुंद खट्टी लभरा मार्ग 16 किलोमीटर, धमतरी जिले में कोलियारी खरेंगा दोनर जोरातराई मार्ग 35.10 किलोमीटर, राजनांदगांव जिले में डोंगरगढ़ टप्पा मार्ग 16 किलोमीटर, जांजगीर-चांपा जिले में नैला बलौदा महुदा मार्ग 22.40 किलोमीटर, मुंगेली जिले में लालपुर गीधा से पथरिया मार्ग 31.20 किलोमीटर और बलरामपुर जिले में प्रतापुर मुरका गोपालपुर राजपुर मार्ग 29 किलोमीटर शामिल है।
कोंडागांव। जिले के ग्राम छिन्दली बेड़ा के देवीराम यादव उम्र 19 वर्ष ने बहला फुसलाकर अनाचार किया। इससे प्रार्थियां कि नाबालिग पुत्री गर्भवती हो गई। आरोपी द्वारा डराया धमकाया जा रहा था कि इसकी सूचना किसी को देने पर वह जान से मार देगा। 18 जून को प्रार्थिया द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मुखबीर की सूचना पर अनाचार के आरेपी को शुक्रवार के शाम को ग्राम छिन्दलीबेड़ा से गिरफ्तार किया गया है।
रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप प्रदेश के वनवासियों के हित को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में 25 से बढ़ाकर अब 31 लघु वनोपजों की खरीदी समर्थन मूल्य पर करने का अहम निर्णय लिया गया है। इन लघु वनोपजों में वन तुलसी बीज, वन जीरा बीज, इमली बीज, बहेड़ा कचरिया, हर्रा कचरिया तथा नीम बीज को शामिल किया गया है। निर्धारित समर्थन मूल्य के अनुसार इनमें वन तुलसी बीज 16 रूपए, वन जीरा बीज 70 रूपए, ईमली बीज 11 रूपए, बहेड़ा कचरिया 20 रूपए, हर्रा कचरिया 25 रूपए तथा नीम बीज 27 रूपए प्रति किलोग्राम की दर पर खरीदी की जाएगी। हर्रा कचरिया के लिए भारत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 23 रूपए में राज्य सरकार द्वारा 2 रूपए की वृद्धि करते हुए 25 रूपए प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है।

वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि राज्य में इसके पहले वर्ष 2018 तक मात्र 7 लघु वनोपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्था की गई थी। वर्तमान सरकार द्वारा वनवासियों को लघु वनोपजों के जरिए बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए समर्थन मूल्य पर खरीदे जाने वाले लघु वनोपजों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी करते हुए अब 31 लघु वनोपजों कर दी गई है। इससे वनांचल में रहने वाले लोगों को जहां बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा, वही उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
राज्य में इसके पहले खरीदी की जाने वाली 25 लघु वनोपजों में साल बीज, हर्रा, ईमली बीज सहित, चिरौंजी गुठली, महुआ बीज, कुसुमी लाख, रंगीनी लाख, काल मेघ, बहेड़ा, नागरमोथा, कुल्लू गोंद, पुवाड़, बेल गुदा, शहद तथा फूल झाडू, महुआ फूल (सूखा), जामुन बीज (सूखा), कौंच बीज, धवई फूल (सूखा), करंज बीज, बायबडिंग और आंवला (बीज सहित) तथा फूल ईमली (बीज रहित), गिलोय तथा भेलवा की खरीदी की जा रही थी। राज्य सरकार द्वारा कुसुमी लाख, रंगीनी लाख और कुल्लू गोंद की खरीदी में समर्थन मूल्य के अलावा अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है।
रायपुर। सोशल मीडिया में एक फर्जी आदेश काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे यह कहा गया है कि छत्तीसगढ़ की बोर्ड परीक्षा परिणाम आज यानी 20 जून को सुबह 10.30 बजे जारी होगी। इस मामले को मंडल ने संज्ञान में लिया है। अधिकारियों ने साफ किया है कि रिजल्ट जारी करने से पहले अधिकारिक घोषणा की जाएगी। बता दें कि नतीजे तैयार करने का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है। लेकिन अभी तक मंडल के अधिकारियों ने रिजल्ट जारी करने को लेकर तारीख का ऐलान नहीं किया है। लेकिन कुछ लोग इसे लेकर लगातार सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैला रहे थे।
नया रायपुर | नया रायपुर के एक प्रमुख कैंसर अस्पताल बालको मेडिकल सेंटर (BMC) को कोविड के परीक्षण के लिए राज्य और राष्ट्रीय परीक्षण और अंशशोधन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड (NABL) दोनों की मंजूरी मिल गई है। बीएमसी इस उपलब्धि को हासिल करने वाला छत्तीसगढ़ का पहला निजी अस्पताल बन गया है।
वर्तमान कोविड परिदृश्य को देखते हुए, यह समय की आवश्यकता है कि निजी अस्पताल इस क्षेत्र में प्रवेश करें ताकि परीक्षण मामलों के लिए प्रसंस्करण में तेजी आए। बीएमसी की प्रयोगशाला विभाग में बेहतरीन हिस्टोपैथोलॉजिस्ट, माइक्रोबायोलॉजिस्ट, लैब तकनीशियन और विश्वस्तरीय उपकरण शामिल हैं।
यह बीएमसी के कामकाज का सिर्फ तीसरा साल है और अस्पताल को कुछ महीनों में पूर्ण एनएबीएल मान्यता मिलने की उम्मीद है।

एनएबीएल से कोविड परीक्षण के लिए अनुमोदन, बीएमसी द्वारा प्रदर्शित कोविड तैयारियों की श्रृंखला में नवीनतम मील का पत्थर है। बालको मेडिकल सेंटर के सीओओ श्री एस। वेंकट कुमार ने कहा, "बीएमसी कैंसर रोगियों का उपचार करता है जो की कोविड से अति सहजता से प्रभावित हो सकते है। कैंसर के रोगियों में कम रोग प्रतिरोधक क्षमता और कैंसर के उपचार के कारण संक्रमण के उच्च जोखिम होते हैं । हालांकि, अस्पताल की टीम ने कैंसर रोगियों के इलाज के लिए कोविड के खतरे को बाधा नहीं बनने दिया। तेजी से कोविड परीक्षा-परिणाम प्राप्त करने से डॉक्टर्स को जल्द से जल्द उचित उपचार शुरू करने और रिश्तेदारों और कर्मचारियों की अधिकतम सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। ”
बालको मेडिकल सेंटर के हॉस्पिटल इंफेक्शन कंट्रोल एचओडी एंड कंसल्टेंट माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ। मनीषा साहू ने राहत की सांस लेते हुए कहा, “अब तक केवल एम्स और जेएनएम मेडिकल कॉलेज, आईआरएल जैसे सरकारी अस्पतालों को ही कोविड नमूनों की जाँच की अनुमति थी। कोविड -प्रभावित लोगों की संख्या में भारी वृद्धि के कारण और जाँच के परिणाम में देरी के कारण, हमें नमूनों को मुंबई भेजना पड़ा। नतीजे आने में 3-4 दिन लग जाते थे। ICMR और NABL द्वारा आणविक परीक्षण की मंजूरी के माध्यम से, कोविड नमूने अब हमारे अस्पताल में संसाधित किए जा सकते हैं और परिणाम अब एक दिन के भीतर प्राप्त किए जा सकते हैं। ”
बालको मेडिकल सेंटर के सीएम्एस एवं सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ। जयेश शर्मा ने कहा, "हमें लगता है कि कैंसर के मरीज के इलाज में किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं होना चाहिए। अगर कोई कैंसर रोगी, जो कोविड पॉजिटिव है, किसी भी ऑपरेशन से गुजरता है, तो उसकी जान को जोखिम बहुत बड़ जाता है। इन-हाउस कोविड परीक्षण का अनुमोदन हमें कुछ घंटों के भीतर पॉजिटिव रोगियों की पहचान करने और हमें उनके लिए उचित कैंसर उपचार प्रोटोकॉल तय करने में मदद करेगा। यह हमारे रोगियों और स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों को सुरक्षित रखने में मदद करेगा।“
श्री वेंकट ने कहा कि बी.एम.सी. ने विभिन्न स्तरों पर तैयारियों के बारे में बताते हुए कहा है कि बी.एम.सी. ने मुख्य द्वार पर हर प्रवेशकर्ता की थर्मल स्कैनिंग, सख्त सामाजिक दूरी, हाथ की स्वच्छता प्रथाओं का पालन करने और व्यक्तिगत सुरक्षात्मक उपकरण (पीपीई) निर्धारित न्यूनतम स्तर से अधिक सुनिश्चित करने के उपाय किए हैं। सभी रोगियों और उनके परिचारकों को ट्रिपल लेयर सर्जिकल मास्क भी प्रदान किए जाते हैं। कोविड रोग के लक्षणों, यात्रा और कोविड रोगियों के संपर्क इतिहास के लिए सभी रोगियों को पहले सावधानीपूर्वक जांच की जाती है। यह संदिग्धों को एक अलग आइसोलेशन वार्ड में भेजने के लिए सुनिश्चित करना है। भीड़भाड़ को रोकने के लिए, रोगी के साथ केवल एक परिचर को अनुमति दी जा रही है। इसके अलावा, कुशल इंजीनियरिंग नियंत्रण जैसे कि वायु परिवर्तन, विशेष रूप से उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में, किसी भी एयरोसोल उत्पन्न करने की प्रक्रिया के लिए समर्पित नकारात्मक दबाव कमरे हैं। पूरे अस्पताल और एम्बुलेंस की लगातार स्वच्छता और फॉगिंग सुनिश्चित करने के लिए सख्त प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है।
रायपुर, लद्दाख गालवान घाटी में चीनी सैनिकों के हिसंक झड़प में शहीद हुए माँ भारती को अपने प्राण अर्पण करने वाले अमर वीर शहीदों को भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिले ने अध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में भारतमाता चौक केनाल रोड शंकर नगर चौक एवं जयस्तंभ चौक में पुष्पचक्र, मोमबत्ती जलाकर 2 मिनट मौन रखकर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रायपुर सांसद सुनील सोनी,विधायक बृजमोहन अग्रवाल,राजेश मूणत, श्रीचंद सुंदरानी ,संजय श्रीवास्तव,मोतीलाल साहू,छगन मुंदड़ा, अशोक पांडे,सुभाष तिवारी,श्यामसुंदर अग्रवाल,जयंती पटेल,बजरंग खंडेलवाल,सत्यम दुआ,अकबर अली,मुकेश शर्मा,राजेश पांडे,शैलेन्द्री परघनिया,अनिल सोनकर,अनूप खेलकर,सरिता वर्मा,डॉक्टरसाहू,शालिक सिंग ठाकुर,बिंदु माहेश्वरी,विश्वदिनी पांडे, अनुराग अग्रवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
रायपुर,राज्य शासन द्वारा भारतीय वन सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए नवीन पदस्थापना दी गई है। इस आशय का आदेश आज यहां मंत्रालय वन विभाग से जारी कर दिया गया है।
इसके तहत प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) श्री अतुल कुमार शुक्ला अरण्य भवन नवा रायपुर अटल नगर को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (राज्य अनुसंधान, प्रशिक्षण एवं जलवायु परिवर्तन) तथा निदेशक छत्तीसगढ़ राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर बनाया गया है। इसी तरह प्रधान मुख्य वन संरक्षक (राज्य अनुसंधान, प्रशिक्षण एवं जलवायु परिवर्तन) तथा निदेशक छत्तीसगढ़ राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर श्री पी.व्ही. नरसिंग राव को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) अरण्य भवन नवा रायपुर अटल नगर में पदस्थ किया गया है।
वनमंडलाधिकारी कोरिया वन मंडल, बैकुण्ठपुर श्री राजेश कुमार चंदेले को उप वन संरक्षक-कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरण्य भवन रायपुर, वन मंडलाधिकारी केशकाल श्री मणिवासगन एस. को वन मंडलाधिकारी धरमजयगढ़, संचालक गुरू घासीदास राष्ट्रीय उद्यान बैकुण्ठपुर श्री ईमोतेसु आओ को वनमंडलाधिकारी कोरिया बनाया गया है। इसी तरह वन मंडलाधिकारी धरमजयगढ़ श्रीमती प्रियंका पाण्डेय को उप वन संरक्षक-कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरण्य भवन रायपुर, वन मंडलाधिकारी बलरामपुर श्री प्रणय मिश्रा को उप वन संरक्षक-कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरण्य भवन रायपुर तथा उप सचिव वन विभाग श्री गणवीर धम्मशील को वनमंडलाधिकारी केशकाल बनाया गया है। इसके अलावा उप प्रबंधक मुख्य वन संरक्षक कार्यालय सरगुजा वृत्त अम्बिकापुर श्री लक्ष्मण सिंह को प्रभारी वन मंडलाधिकारी बलरामपुर पदस्थ किया गया है।
रायपुर। राजधानी रायपुर में भी कोरोना ने रफ़्तारपकड़ ली है यहां भी दर्जनों की संख्या में कोरोना के मरीज निकलकर बहार आ रहे है। इसी कड़ी में खबर है की रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी थाना पुरानी बस्ती में नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के बाद उस क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। अपर कलेक्टर ने उक्त कंटेंटमेंट जोन में पूर्व में अन्य निवासियों का मकान, पश्चिम में बंद है, उत्तर में मलसाय तालाब और दक्षिण में गली है, को कंटेंटमेंट जोन घोषित किया है।
कोंडागांव | जिले के विश्रामपुरी थानान्तर्गत ग्राम पंचायत बालेंगा के आश्रित ग्राम राहटीपारा में महिला का कुछ दिनों से मानसिक संतुलन खराब था तथा वह यहां-वहां भटक रही थी। उस महिला ने अपनी 03 वर्ष की मासूम बच्ची को फांसी पर लटका दिया तथा स्वयं भी फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली।
रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से नई दिल्ली स्थित द्वारका में बनने वाले नवा छत्तीसगढ़ सदन का ऑनलाईन शिलान्यास किया। नवा छत्तीसगढ़ सदन का निर्माण नई दिल्ली के सेक्टर-13 द्वारका में 60 करोड़ 42 लाख रुपए की लागत से कराया जाएगा। इस सदन के निर्माण के लिए 43 हजार 803 वर्गफीट भूमि 22.50 करोड़ रुपए में क्रय की गई है। नवा छत्तीसगढ़ सदन में 10 स्यूट रूम, 67 कमरे, डायनिंग हॉल एंड वेटिंग सहित मीटिंग हॉल और कर्मचारियों के लिए आवासीय टावर का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, मुख्य सचिव श्री आर.पी. मंडल, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री श्री सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव वन श्री मनोज पिंगुआ, सचिव लोक निर्माण विभाग श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, सचिव पर्यटन श्री पी. अंबलगन, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी, मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव सुश्री सौम्या चौरसिया सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के माध्यम से प्रदेश के सभी शासकीय भवन और सार्वजनिक स्थलों तक पहुंचना अब आसान होगा। इस योजना से प्रदेश भर के ऐसे सभी शासकीय शालाएं, चिकित्सालय, कॉलेज, आंगनबाड़ी भवन, उचित मूल्य की दुकानों और अन्य शैक्षणिक संस्थाएं जो अभी तक मुख्य मार्गो से पक्की सड़क द्वारा नही जुड़ी हुई थीं, वे सभी पक्के एवं बारहमासी मार्ग से जुड़ेंगे। इस अवसर पर गृह एवं लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सुगम सड़क योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि आज का दिन महत्वपूर्ण है, हमारे राष्ट्रीय नेता श्री राहुल गांधी का जन्मदिन है, परंतु भारत चीन की सीमा पर लद्दाख में शहीद हुए जवानों की याद में आज सेवा का कार्य करना है। हमारे कार्यकर्ता सेवा कार्य में लगे हुए हैं। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लोगों को मास्क और मरीजों को फल वितरित कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस योजना के तहत सार्वजनिक स्थल जैसे हाट बाजार, मेला स्थल, धान संग्रहण केंद्र, श्मशान घाट जैसे अनेक महत्वपूर्ण सार्वजनिक उपयोग के केंद्र जो बारहमासी सड़कों से नहीं जुड़े हैं, वहां आने-जाने में जनसामान्य को असुविधा होती है। ऐसे सभी सार्वजनिक स्थल तथा भवन को प्राथमिकता के आधार पर लोक निर्माण विभाग द्वारा बारहमासी पहुंच मार्ग का निर्माण कर जोड़ा जाएगा । इससे शासकीय भवनों और सार्वजनिक स्थलों तक पहूँचने में लोगों को काफी सहुलियत मिलेगी।
लोक निर्माण विभाग द्वारा इस योजना के अंतर्गत इस वर्ष 200 करोड़ रुपए के 1116 कार्य कराए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री आर.पी. मंडल, मुख्यमंत्री के अपर सचिव श्री सुब्रत साहू, लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री वी. के. भतपहरि, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी, मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव सुश्री सौम्या चौरसिया सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
कांकेर। बस्तर संभाग के कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक के कुररूटोला ग्राम पंचायत के ग्राम गिधाली छत्तीसगढ़ निवासी वीर जवान गणेश कुंजाम का पार्थिव शरीर गुरुवार शाम करीब साढ़े 07 बजे उनके गृहग्राम पहुंचा। भारत-चीन सीमा पर झड़प में शहीद का काफिला पहुंचते ही परिजन सहित ग्रामीणों की आंखें नम हो गई और पूरा गांव गणेश कुंजाम अमर रहे के नारों से गूंज उठा। शहीद गणेश कुंजाम का अंतिम संस्कार रात्रि 9:30 बजे तक नहीं हो सका था, अंतिम संस्कार देर रात्रि में संपन्न किया गया।
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि आज जब पूरा देश हमारे वीर सैन्य अफसरों तथा सैनिकों की शहादत पर अश्रुपूर्ण श्रृद्धांजलि दे रहा है, तो स्वाभाविक तौर से देशवासियों के मन में अत्यंत पीड़ा भी है, आक्रोश भी और गुस्सा भी।






















