BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
BREAKING : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से 4 बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

BREAKING : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से 4 बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

 जांजगीर-चांपा।  जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, यहां बलोदा थाना क्षेत्र अंतर्गत भैंसतरा गांव में तालाब में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा कि मृतकों में तीन लड़की और एक लड़के हैं। इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

जानकारी के अनुसार चारों बच्चे तीन अलग-अलग परिवार के थे। इनमें एक भाई-बहन भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। चारों बच्चों के शव को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. बताया जा रहा कि सभी बच्चे 5-8 साल के बीच के हैं।

मृतक बच्चों के नाम

पुष्पांजली श्रीवास उम्र 08 वर्ष
तुषार श्रीवास उम्र 05 वर्ष
ख्याति केेंवट उम्र 06 वर्ष प
अंबिका यादव उम्र 06 सभी भैंसतरा निवासी

CG : स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ के सात नगरीय निकायों को मिलेंगे राष्ट्रीय पुरस्कार, 17 जुलाई को राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी पुरस्कृत

CG : स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ के सात नगरीय निकायों को मिलेंगे राष्ट्रीय पुरस्कार, 17 जुलाई को राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी पुरस्कृत

 रायपुर।  स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर धमक दिखाई है। नई दिल्ली में आगामी 17 जुलाई को आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह में राज्य के सात नगरीय निकायों को स्वच्छता के पैमानों पर खरे उतरने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ये पुरस्कार प्रदान करेंगी। केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री  मनोहर लाल और केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू भी पुरस्कार समारोह में शामिल होंगे।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह में छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय निकायों को प्रेसीडेन्ट्स अवार्ड प्रदान करेंगी। स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्यों के लिए बिलासपुर नगर निगम का तीन लाख से दस लाख तक आबादी (Big Cities) की शहरों की श्रेणी में, कुम्हारी नगर पालिका को 20 हजार से 50 हजार जनसंख्या तक (Small Cities) की श्रेणी में और बिल्हा नगर पंचायत को 20 हजार से कम आबादी (Very Small Cities) वाले शहरों की श्रेणी में इसके लिए चयनित किया गया है। राज्य स्तर पर स्वच्छता में अच्छे कार्यों के लिए केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा रायपुर नगर निगम को मिनिस्टरियल अवार्ड (Ministerial Award) प्रदान किया जाएगा।

स्वच्छता के क्षेत्र में असाधारण प्रदर्शन करने वाले शहरों को मान्यता देने के लिए स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के अंतर्गत इस बार सुपर स्वच्छता लीग (एसएसएल) की एक विशेष श्रेणी की शुरूआत की जा रही है। इस लीग में उन शहरों को शामिल किया गया है जो पिछले तीन वर्षों में कम से कम एक बार शीर्ष तीन में रहे हों और जो चालू वर्ष के स्वच्छ सर्वेक्षण मूल्यांकन में अपनी संबंधित जनसंख्या श्रेणी में शीर्ष 200 में बने हुए हैं। सुपर स्वच्छता लीग (एसएसएल) की विशेष एवं नवीन श्रेणी में असाधारण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों में छत्तीसगढ़ के भी तीन नगरीय निकाय शामिल हैं। अंबिकापुर नगर निगम को 50 हजार से तीन लाख जनसंख्या वाले शहरों की श्रेणी में तथा पाटन नगर पंचायत और बिश्रामपुर नगर पंचायत को 20 हजार से कम जनसंख्या वाले शहरों की श्रेणी में एसएसएल के लिए चयनित किया गया है

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छ सर्वेक्षण में राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए चयनित सातों नगरीय निकायों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा स्थानीय निकायों द्वारा लगातार किए जा रहे कार्यों का यह सुपरिणाम है। आने वाले समय में राज्य के और भी नगरीय निकायों को स्वच्छता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त होंगे। शहरी सरकारों से लेकर राज्य और केंद्र की सरकार शहरों को स्वच्छ, सुंदर और सुविधापूर्ण बनाने के लिए कई नवाचारों के साथ सतत काम कर रहे हैं।

“छत्तीसगढ़ के सात नगरीय निकायों का स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में राष्ट्रीय स्तर पर चयन होना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। यह हमारे नगरीय प्रशासन, स्थानीय निकायों और नागरिकों के सामूहिक प्रयासों का प्रमाण है। बिलासपुर, कुम्हारी, बिल्हा, रायपुर, अंबिकापुर, पाटन और बिश्रामपुर जैसे शहरों ने स्वच्छता के क्षेत्र में जो उदाहरण प्रस्तुत किया है, वह अन्य निकायों के लिए भी प्रेरणा बनेगा। मैं सभी विजेता नगरीय निकायों को बधाई देता हूँ और विश्वास जताता हूँ कि छत्तीसगढ़ स्वच्छता के इस अभियान में देश का अग्रणी राज्य बना रहेगा।”

छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में बढ़ोतरी पर सियासत गर्म, कांग्रेस का आंदोलन, सरकार ने दी सफाई

छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में बढ़ोतरी पर सियासत गर्म, कांग्रेस का आंदोलन, सरकार ने दी सफाई

 रायपुर छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है, वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साफ किया है कि इस वृद्धि का असर गरीबों और किसानों पर नहीं पड़ेगा।

मुख्यमंत्री साय ने दी सफाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि

“हम गरीबों को हाफ बिजली योजना के तहत राहत दे रहे हैं। घरेलू उपभोक्ताओं पर महज 10 से 20 पैसे प्रति यूनिट का असर पड़ा है। किसानों के लिए भी सिर्फ 50 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि हुई है, लेकिन सरकार 3 HP तक के उपभोक्ताओं को 3000 यूनिट मुफ्त बिजली दे रही है। इसका खर्च सरकार वहन कर रही है।”

बिजली दरों में कितनी बढ़ोतरी हुई?

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग (CSERC) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए औसतन 1.89% बिजली दरों में वृद्धि को मंजूरी दी है।

  • घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 10 से 20 पैसे प्रति यूनिट बढ़ोतरी

  • गैर-घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 25 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि

पहली बार भाजपा सरकार में बढ़े दाम

भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद यह पहली बार है जब बिजली दरें बढ़ी हैं। हालांकि, कांग्रेस सरकार में इससे पहले

  • वर्ष 2022-23 में 2.50%

  • वर्ष 2024-25 में 4.88%
    की बढ़ोतरी हो चुकी है। यानी कुल 7.38% की वृद्धि कांग्रेस शासन में दर्ज की गई थी।

राजस्व जरूरतों के आधार पर फैसला

नियामक आयोग ने बताया कि यह फैसला राज्य की विद्युत कंपनियों की राजस्व आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

  • सीएसपीडीसीएल ने ₹28,397.64 करोड़ की सालाना राजस्व जरूरत बताई थी, लेकिन आयोग ने ₹25,636.38 करोड़ को मान्य किया।

  • अनुमानित विद्युत बिक्री 35,727 मिलियन यूनिट के मुकाबले 36,540 मिलियन यूनिट मानी गई।

  • राजस्व घाटे का अनुमान ₹4947.41 करोड़ के मुकाबले ₹523.43 करोड़ स्वीकृत किया गया।

कांग्रेस का विरोध जारी

कांग्रेस ने इसे जनविरोधी निर्णय बताते हुए कहा है कि गरीबों की जेब पर सीधा बोझ डाला गया है। पार्टी ने जल्द ही प्रदेशभर में बिजली दरों के खिलाफ जोरदार आंदोलन की चेतावनी दी है।


छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में मामूली वृद्धि के बाद अब यह मुद्दा राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है। जहां सरकार इसे सीमित और जनहितकारी बता रही है, वहीं विपक्ष इसे जनता पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ करार दे रहा है।

अब पुराने पसंदीदा नंबर को नए वाहन में फिर से किया जा सकेगा इस्तेमाल

अब पुराने पसंदीदा नंबर को नए वाहन में फिर से किया जा सकेगा इस्तेमाल

 रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार ने वाहन मालिकों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है। अब नागरिक अपने पुराने वाहन के मनपसंद या च्वाइस नंबर को नए वाहन में दोबारा उपयोग कर सकेंगे। यह फैसला मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया।

कैसे मिलेगी सुविधा

परिवहन सचिव एस. प्रकाश और परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर ने बताया कि इस नई व्यवस्था की सभी तकनीकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब जिन नागरिकों के पुराने वाहन का रजिस्ट्रेशन विधिपूर्वक रद्द हो चुका है, वे उसी श्रेणी के नए वाहन या अन्य राज्य से लाए गए एनओसी वाले वाहन में वही नंबर फिर से ले सकेंगे।
क्या है प्रक्रिया
    वाहन मालिक को निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
    यह सुविधा नॉर्मल (नॉन-फैंसी) नंबर के लिए भी उपलब्ध होगी।

सेवा केवल नए वाहन या दूसरे राज्य से स्थानांतरित वाहन पर लागू होगी।

पहले से छत्तीसगढ़ में पंजीकृत अन्य वाहनों के लिए यह सुविधा लागू नहीं होगी।

क्यों है यह फैसला खास

यह निर्णय  नागरिकों को अपना मनपसंद नंबर दोबारा इस्तेमाल करने की सुविधा देगा।  पुराने नंबर से जुड़ी भावनात्मक या व्यावसायिक पहचान को बनाए रखने में मदद करेगा। परिवहन विभाग की सेवाओं को अधिक पारदर्शी और तकनीकी रूप से सक्षम बनाएगा।

इस सुविधा से राज्यभर में वाहन स्वामियों को राहत मिलेगी और नंबर आरक्षण को लेकर चल रही जटिलताओं में भी कमी आएगी।

 

जीवन में सफलता के लिए शिक्षा है मजबूत आधार : मुख्यमंत्री साय

जीवन में सफलता के लिए शिक्षा है मजबूत आधार : मुख्यमंत्री साय

 मुख्यमंत्री ने पीएसवाय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने 12 जुलाई को पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित पीएसवाय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में विभिन्न विधाओं के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने सभी सम्मानित शिक्षकों, विद्यार्थियों और संस्थाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र सेवा का मार्ग है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है, और यही किसी भी राष्ट्र की प्रगति की नींव होती है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता का मूल आधार शिक्षा ही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब अपने रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर चुका है और बीते वर्षों में राज्य ने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। जहां पहले प्रदेश में केवल एक मेडिकल कॉलेज था, आज वहां 15 से अधिक मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं। साथ ही, आईआईटी, एनआईटी, आईआईएम और एम्स जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्थान भी राज्य में कार्यरत हैं। गांव-गांव में स्कूल खोले गए हैं, और बच्चों की आवश्यकताओं के अनुरूप महाविद्यालयों की स्थापना की गई है।

उन्होंने कहा कि हमारे समय में कई गांवों के बच्चों के लिए केवल एक स्कूल होता था। मुझे याद है कि मैंने पांचवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा दूसरे गांव में दी थी, क्योंकि हमारे गांव में परीक्षा केंद्र नहीं था। आज छत्तीसगढ़ में छात्रों के लिए असीम अवसर मौजूद हैं और प्रत्येक बच्चे को इन अवसरों का लाभ उठाकर अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ना चाहिए।

साय ने कहा कि राज्य सरकार नई शिक्षा नीति को ज़मीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में देश में लागू की गई नई शिक्षा नीति के तहत छत्तीसगढ़ में शिक्षा अब स्थानीय भाषाओं में भी उपलब्ध हो रही है। बस्तर जैसे क्षेत्रों में अब स्थानीय भाषाओं में पढ़ाई करवाई जा रही है, और प्रदेश में मेडिकल की शिक्षा भी हिंदी में दी जा रही है।

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संस्था द्वारा सम्मानित प्रतिभावान छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में इन बच्चों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने में हमारे युवाओं का योगदान निर्णायक सिद्ध होगा।

विधायक धरमलाल कौशिक ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य न केवल प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित करना है, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही प्रतिभाओं को भी एक मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों को विभिन्न भाषाओं में पारंगत बनाने की दिशा में ठोस कार्य प्रारंभ हो चुका है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक परिवर्तनों की भी सराहना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को भी सम्मानित किया। इस दौरान वरिष्ठ चित्रकार राज सैनी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को एक विशेष उपहार के रूप में उनके प्रधानमंत्री मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के साथ की पेंटिंग भेंट की।

कार्यक्रम में पीएसवाय के प्रेसिडेंट डॉ. एस.के. मिश्रा, सलाहकार महेंद्र गुप्ता, सीईओ श्रीमती शुभ्रा शुक्ला, सहित अनेक प्रबुद्धजन, शिक्षाविद्, अतिथि, एवं स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

 

आंगनबाड़ी में घटिया सामान की आपूर्ति: 6 सप्लाई एजेंसियां ब्लैक लिस्टेड

आंगनबाड़ी में घटिया सामान की आपूर्ति: 6 सप्लाई एजेंसियां ब्लैक लिस्टेड

 रायपुर। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों और महिलाओं के लिए सप्लाई किए गए घटिया सामान की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह सप्लाई एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। इन एजेंसियों पर खराब गुणवत्ता का सामान सप्लाई करने का आरोप है।


राज्य स्तरीय जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर जिन एजेंसियों पर कार्रवाई हुई है, वे हैं मेसर्स नमो इंटरप्राईजेस, मेसर्स आयुष मेटल, मेसर्स अर्बन सप्लायर्स, मेसर्स मनीधारी सेल्स, मेसर्स ओरिएंटल सेल्स और मेसर्स सोनचिरिया कॉर्पोरेशन। 

इन एजेंसियों को GeM पोर्टल से ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है और भविष्य में ये किसी भी शासकीय सप्लाई के लिए अयोग्य रहेंगी। विभाग ने स्पष्ट किया कि घटिया सामान की सप्लाई पर कोई भुगतान नहीं किया गया और एजेंसियों से सामान वापस लेकर मानकों के अनुसार सामग्री उपलब्ध कराई गई है।

जांच समिति में शामिल रहे विशेषज्ञ
जांच समिति में संयुक्त संचालक (वित्त), CSIDC और GEC रायपुर के प्रतिनिधियों के साथ-साथ दो तकनीकी निरीक्षण एजेंसियों SGS इंडिया और IRCLASS सिस्टम्स के विशेषज्ञ शामिल थे। समिति ने रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जशपुर, सरगुजा और जांजगीर-चांपा जिलों में जाकर भौतिक परीक्षण कर रिपोर्ट सौंपी।

क्या-क्या गड़बड़ियां मिलीं:
    अनाज कोठी BIS मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। 
    स्टील ट्रे की साइज और वजन में अंतर
    तवा और कढ़ाई की गुणवत्ता बेहद कम
    कुछ टेबल असेंबल नहीं हुए, जिन्हें बाद में ठीक कराया गया

विभाग की सफाई
विभाग ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2024-25 में जेम पोर्टल के माध्यम से 23.44 करोड़ रुपये की सामग्री खरीदी गई थी, न कि 40 करोड़ जैसी अफवाहें फैलाई जा रही हैं। साथ ही यह भी बताया कि सारी प्रक्रिया पारदर्शी रही और भुगतान केवल गुणवत्ता जांच के बाद ही किया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग की इस सख्त कार्रवाई से यह साफ है कि बच्चों और महिलाओं के पोषण और सुविधा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत: 25 हजार तक की पुरानी VAT देनदारियां होंगी खत्म

छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत: 25 हजार तक की पुरानी VAT देनदारियां होंगी खत्म

 रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार ने छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है। अब 10 साल से ज्यादा पुराने 25,000 रुपये तक की वैट देनदारियां समाप्त की जाएंगी। इससे न सिर्फ 40 हजार से अधिक व्यापारियों को फायदा होगा, बल्कि 62 हजार से ज्यादा लंबित मामलों में मुकदमेबाजी भी खत्म होगी।


यह फैसला मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। बैठक में "छत्तीसगढ़ माल एवं सेवा कर संशोधन विधेयक" और "छत्तीसगढ़ बकाया कर, ब्याज एवं शास्ति निपटान संशोधन विधेयक 2025" के प्रारूप को मंजूरी दी गई। दोनों विधेयकों को आगामी विधानसभा सत्र में पेश किया जाएगा।

जीएसटी में भी किए जाएंगे अहम संशोधन:
इनपुट सर्विस डिस्ट्रीब्यूशन में सुधार: अब RCM (रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म) के तहत लिए गए IGST को भी शाखा कार्यालयों में वितरित किया जा सकेगा।

अपील शुल्क में राहत: जिन मामलों में केवल पेनाल्टी है और टैक्स नहीं, वहां अपील करने के लिए जरूरी पूर्व डिपॉजिट 20% से घटाकर 10% कर दिया गया है।

वाउचर टैक्सेशन पर स्पष्टता: ‘टाइम ऑफ सप्लाई’ प्रावधान को हटाया गया है ताकि टैक्स देनदारी को लेकर एकरूपता बनी रहे।

ट्रेस एंड ट्रैक मैकेनिज्म लागू: तंबाकू जैसे डिमेरिट गुड्स पर निगरानी के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है ताकि पूरे सप्लाई चेन पर निगरानी रखी जा सके।

स्पेशल इकोनॉमिक जोन में छूट: वेयरहाउस में बिना मूवमेंट वाले व्यापारिक लेनदेन को जीएसटी के दायरे से बाहर किया गया है, जिससे SEZ कारोबारियों को बढ़ावा मिलेगा।

राज्य सरकार का यह कदम व्यापारियों के लिए Ease of Doing Business को बढ़ावा देगा और कर विवादों को सुलझाने की दिशा में एक बड़ा सुधार माना जा रहा है।

 

CG – सहायक जिला परियोजना अधिकारी सस्पेंड : तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, इस वजह से गिरी गाज…!!

CG – सहायक जिला परियोजना अधिकारी सस्पेंड : तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, इस वजह से गिरी गाज…!!

 बीजापुर। बीजापुर जिले में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित 11 पोटाकेबिन में फर्जी भुगतान के मामले में एक अधिकारी पर निलबंन की गाज गिरी है। मामले में कलेक्टर के निर्देशन में जिले के दो अनुभाग भोपालपट्टनम, बीजापुर के 11 पोटाकेबिनो में अनुभाग के एसडीएम की जांच कर फर्जी भुगतान के प्रमाण प्राप्त हुए।

बीजापुर कलेक्टर ने 11 पोटाकेबिनो में 42 लाख 78 हजार 475 शासकीय राशि की फर्जी भुगतान के मामले में गंभीर रुख अपनाते हुए दो शासकीय कर्मचारियों के खिलाफ थाना स्तर पर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। मामले पर संयुक्त संचालक बस्तर शिक्षा विभाग ने बीजापुर,जिला बीजापुर(छ.ग.) के पत्र क्रमांक/581/कलेक्टर/शिकायत/2025 बीजापुर दिनांक 08/07/2025 में उल्लेख अनुसार शासकीय राशि के दुरुपयोग एवं अनियमितता में संलिप्तता छ.ग.सिविल सेवा (आचरण)नियम 1965 के नियम 3 के उपनियम(1) (2) (3) के तहत तत्काल प्रभाव से सहायक जिला परियोजना अधिकारी पुरषोत्तम चन्द्राकर को निलंबित कर दिया गया है।

सहायक परियोजन अधिकारी निलंबित

समग्र शिक्षा के सहायक जिला परियोजना अधिकारी पुरषोत्तम चन्द्राकर को मामले में निलंबित किया गया है। बताया जा रहा है कि इनके माध्यम से ही फर्मो को भुगतान किया गया। इन्होंने ही बिना बिल देखे भुगतान करवा दिया। तीन फर्मो के बीच 42 लाख से ज्यादा की रकम सीधे खाते से डाल दी गई। यह भी नही देखा गया कि फर्म ने किस तरह की सप्लाई की है। बिना काम और बिल देखे भुगतान किया गया।

दो पर केस, एक निलंबित

बिना बिल के 42 लाख रुपयों फर्म को देने में चार लोगों की संलिप्तता प्रारंभिक जांच में सामने आई थी। इसमें दो पर पहले केस दर्ज करवाया गया। फिर एक को निलंबित कर दिया गया, शिक्षा विभाग के ही दो कर्मचारियों को नोटिस भी दिया गया था। जानकारी के अनुसार हालांकि इन दोनों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि चारों लोगों ने नेक्सस बनाकर पेमेंट को अंजाम दिया।

जांच के अनुसार सामग्र शिक्षा के 11 पोटाकेबिन पर प्रशासन के अधिकारियों द्वारा जांच किया गया था। जिसमें इन 11 पोटाकेबिन में भोपालपट्टनम अनुभाग 5 पोटाकेबिन और बीजापुर अनुभाग के 6 पोटाकेबिन में कुल 42 लाख 78 हजार 475 शासकीय राशि का फर्जी भुगतान तीन फर्मो पर किया गया।

छत्तीसगढ़ में GST की बड़ी कार्रवाई: 25 ठिकानों पर एक साथ छापा, 10 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई

छत्तीसगढ़ में GST की बड़ी कार्रवाई: 25 ठिकानों पर एक साथ छापा, 10 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य जीएसटी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, रायगढ़ और जगदलपुर में एक साथ छापेमारी की। यह रेड गुटखा, कपड़े, ट्रांसपोर्ट, जूते और ड्रायफ्रूट जैसे कारोबारों से जुड़े कारोबारियों के दफ्तरों और गोदामों पर की गई।

छापा पड़ते ही कई जगहों पर अफरा-तफरी मच गई। जांच में सामने आया कि इन फर्मों ने करोड़ों का टर्नओवर दिखाया, लेकिन टैक्स न के बराबर या बिल्कुल नहीं भरा। दस्तावेजों की जांच में कई फर्मों द्वारा बोगस बिलिंग और फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने का मामला उजागर हुआ है।

राज्य जीएसटी स्पेशल कमिश्नर टीएल ध्रुव ने साफ किया है कि टैक्स चोरी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। विभाग अब सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी पेनाल्टी के साथ कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है। करीब 10 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की पुष्टि के बाद सभी फर्म संचालकों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

छापे के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ कारोबारियों के पास न तो अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर था और न ही पूरे लेन-देन का कोई रिकॉर्ड। सारा कारोबार कच्चे बिलों और फर्जी दस्तावेजों के दम पर चलाया जा रहा था।

 
CG : अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, मचा कोहराम

CG : अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, मचा कोहराम

 सूरजपुर। जिले से दुखद हादसे की खबर समाने आ रही है, यहां बिहार के बैशाली जा रहे परिवार की कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों को स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला।

यह दिल दहला देने वाली घटना आज सुबह करीब 6 बजे बिहार के पालीगंज इलाके की बताई जा रही है। सूरजपुर से निकला परिवार जब पालीगंज के नहर के पास पहुंचा, तो कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे नहर में पलट गई। देखते ही देखते कार में सवार सभी पांच लोग पानी में बहने लगे।

स्थानीय ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए रेस्क्यू कर दो लोगों की जान बचा ली। दोनों घायलों को गंभीर हालत में पटना एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इस हादसे में ससुर, बहू और पोती की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है। मृतकों की पहचान सूरजपुर निवासी एक ही परिवार के सदस्य के रूप में हुई है, जो किसी पारिवारिक कार्यक्रम के लिए बिहार जा रहे थे।

बिश्रामपुर इलाके में हादसे की खबर मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के घर में मातम पसरा हुआ है और पूरे क्षेत्र में गहरा दुख व्याप्त है।पुलिस प्रशासन ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कार को नहर से बाहर निकाला और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के कारणों की जांच जारी है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ड्राइवर द्वारा वाहन पर नियंत्रण खो देने की बात सामने आई है।

यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और सावधानी की अनदेखी के खतरनाक परिणामों की ओर इशारा करता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि लंबी यात्रा पर जाते समय वाहन की तकनीकी जांच अवश्य कर लें और सुरक्षित ड्राइविंग का पालन करें।

CG : दो बच्चों की जान बचाने 10किमी दौड़कर रक्तदान करने पहुंचे जवान

CG : दो बच्चों की जान बचाने 10किमी दौड़कर रक्तदान करने पहुंचे जवान

 नारायणपुर। दो बच्चों की जान बचाने 10किमी दौड़कर रक्तदान करने पहुंचे जवान जिला अस्पताल नारायणपुर में विगत चार दिनों से मलेरिया व खून की कमी होने से भर्ती रोहित दुग्गा व रोशन दुग्गा पिता रामलाल दुगा निवासी कातुलबेड़ा (एड़का) नारायणपुर से हैं, जिन्हें बहुत ज्यादा खून की कमी होने से शरीर में सूजन आ गया था। इस बीच डॉक्टर ने बच्चों को खून चढ़ाने के लिए शीघ्र खून की व्यवस्था करने की बात कही रामलाल दुग्गा ने बच्चों के लिए खून की व्यवस्था को लेकर पत्रकार संतोष नाग से चर्चा किया, इस पर पत्रकार संतोष नाग ने खून की आवश्यकता को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

उस पोस्ट के आधार पर 29वीं वाहिनी COB कमांडेड दुष्यंत राज जयसवाल के निर्देशानुसार दोनों बच्चे रोहित दुग्गा रोशन दुग्गा को रक्तदान करने के लिए 29वीं वाहिनी COB नेलवाड़ से दो जवानों को तैयार कर जिला अस्पताल नारायणपुर भेजा गया। इस पर 29वीं वाहिनी के दो जवान सुवेन्द्र घोष व निलेश कुमार दिल में देशभक्ति लिए देश की रक्षा के साथ-साथ मानवता का परिचय देते हुए बच्चे, रोहित दुग्गा व रोशन दुगा को रक्तदान करने COB नेलवाड़ से लगभग 10 किलोमीटर दौड़ते हुए जिला अस्पताल नारायणपुर पहुंचे, और बच्चों को रक्तदान किया। रक्तदान पश्चात बच्चों के माता-पिता ने जवानों की ऐसी जन सेवा और मानवता को दिल से नमन करते हुए आभार व्यक्त किया। वहीं जवान निलेश कुमार व सुवेन्द्र घोष ने बच्चों से मिलकर बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य व उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।

 
सुकमा में 1.18 करोड़ के इनामी 23 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सरकार की नीतियों से हुए प्रभावित

सुकमा में 1.18 करोड़ के इनामी 23 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सरकार की नीतियों से हुए प्रभावित

 सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को कुल 23 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। आत्मसमर्पित नक्सलियों पर कुल 1 करोड़ 18 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

हार्डकोर नक्सली भी शामिल
आत्मसमर्पण करने वालों में 8 हार्डकोर नक्सली PLGA बटालियन से जुड़े हुए थे, जबकि शेष विभिन्न नक्सली संगठनों में सक्रिय थे। आत्मसमर्पित नक्सलियों में 1 डीव्हीसीएम, 6 पीपीसीएम, 4 एसीएम और 12 पार्टी सदस्य शामिल हैं। इनमें 9 महिलाएं और 14 पुरुष हैं, जिनमें 3 नक्सली दंपत्ति भी शामिल हैं।

सरकारी योजनाओं का असर और पुलिस दबाव बना कारण
नक्सलियों ने आत्मसमर्पण के पीछे राज्य सरकार की “छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति” और “नियद नेल्ला नार योजना” को मुख्य कारण बताया है। इसके साथ ही सुदूर क्षेत्रों में सुरक्षा कैंपों की स्थापना और पुलिस के बढ़ते दबदबे ने भी इस फैसले को प्रभावित किया।

घोषित इनामी राशि विवरण:

  • 11 नक्सलियों पर ₹8 लाख का इनाम
  • 4 नक्सलियों पर ₹5 लाख का इनाम
  • 1 नक्सली पर ₹3 लाख का इनाम
  • 7 नक्सलियों पर ₹1 लाख का इनाम

इस तरह कुल ₹1.18 करोड़ की इनामी राशि इन नक्सलियों पर घोषित थी।

सरकार और पुलिस की बड़ी उपलब्धि
यह आत्मसमर्पण छत्तीसगढ़ सरकार के नक्सल उन्मूलन अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। इससे प्रभावित होकर अन्य नक्सलियों के भी आत्मसमर्पण की संभावना जताई जा रही है।

हादसा: कुएं की सफाई के दौरान दो सगे भाइयों की मौत, इलाके में फैली सनसनी

हादसा: कुएं की सफाई के दौरान दो सगे भाइयों की मौत, इलाके में फैली सनसनी

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां कुएं की सफाई के दौरान दो सगे भाइयों की डूबकर मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि कुएं के भीतर ऑक्सीजन की कमी के कारण यह हादसा हुआ। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बेलगहना पुलिस की जांच में जुट गई है। यह घटना कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत करही कछार के आश्रित मोहल्ला डिपरापारा में हुई है।

जानकारी के अनुसार, बेलगहना चौकी क्षेत्र के डिपरापारा में रहने वाला दिलीप पटेल शुक्रवार की शाम घर के कुएं की सफाई के लिए कुएं में उतरा। सफाई के दौरान वह पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उसका सगा भाई दिनेश पटेल भी कुएं में उतर गया। ऐसी आशंका है कि कुएं के भीतर ऑक्सीजन की कमी के कारण दोनों भाइयों की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर बेलगहना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कुएं से निकाला गया। पुलिस का कहना है कि मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का पता चल सकेगा।

 
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में अगले 4 दिन तक भारी बारिश की संभावना

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में अगले 4 दिन तक भारी बारिश की संभावना

 रायपुर. छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज आज फिर बदलेगा. प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. दुर्ग, रायपुर और बस्तर के जिलों में वर्षा की तीव्रता में कमी आने की संभावना जताई गई है. वहीं बिलासपुर और सरगुजा संभागों में एक-दो स्थानों पर अगले 4 दिनों तक मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर छत्तीसगढ़ और उसके आसपास स्थित है तथा यह 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर बीकानेर, देवमाली, हमीरपुर, डाल्टनगंज, जमशेदपुर, दीघा और उसके बाद दक्षिणपूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है. एक द्रोणिका दक्षिण पश्चिम उत्तरप्रदेश से उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक 0.9 किलोमीटर से 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. दूसरा द्रोणिका उत्तर पूर्व अरब सागर से उत्तर छत्तीसगढ़ में स्थित ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण तक, दक्षिण गुजरात, उत्तर मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण मध्य प्रदेश होते हुए 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है.

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि आज प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है. भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः चरम उत्तर छत्तीसगढ़ संभावित है. प्रबल मानसूनी तंत्र के उत्तर छत्तीसगढ़ के उपर स्थित होने के कारण वर्षा की गतिविधि में कमी होने की उम्मीद है.

रायपुर में आज का मौसम 

राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने के साथ कुछ बार वर्षा की संभावना है. इस दौरान तापमान 24 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. 

 

फ्री फायर खेलते-खेलते दे बैठी दिल, नाबालिग लड़के को भगा ले गई 25 साल की युवती, फिर जो हुआ…

फ्री फायर खेलते-खेलते दे बैठी दिल, नाबालिग लड़के को भगा ले गई 25 साल की युवती, फिर जो हुआ…

 जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवती पर नाबालिग बालक से अनाचार करने का आरोप लगा है। पीड़ित बालक की शिकायत पर युवती को जगदलपुर से गिरफ्तार किया गया। साथ ही नाबालिग बालक को युवती के कब्जे से छुड़ा लिया गया है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, ये पूरा मामला जांजगीर चांपा क्षेत्र का है। 1 जुलाई को नाबालिग बालक के परिजनों ने पुत्र के लापता होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि 28 जून से उनका बेटा लापता है। पुलिस ने नाबालिग के लापता होने की शिकायत को गंभीरता से लिया और इसकी जांच शुरू की।

जांच में पता चला कि एक 25 वर्षीय युवती बालक को अपने साथ भगा कर ले गई है। पुलिस ने युवती के काॅल लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश शुरू की। तकनीकी सहायता से पुलिस को पता चला कि युवती बालक के साथ जगदलपुर में रह रही है। पुलिस ने छापा मार कार्रवाई कर नाबालिग बालक को युवती के कब्जे से मुक्त कराया।

पीड़ित बालक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि फ्री फायर गेम खेलने के दौरान युवती से जान-पहचान हुई थी, फिर धीरे-धीरे इंस्टाग्राम पर बातचीत होने लगी। इसी बीच युवती ने बालक से प्यार का इजहार किया और जून में रिश्ता लेकर उसके घर पहुंच गई। युवती ने नाबालिग के परिजनों को पूरी कहानी बताई और शादी करने की बात कही। परिजनों ने बालक के नाबालिग होने की बात कहते हुये शादी करने से मना कर दिया।

इसके बाद युवती अपने घर आ गई थी। थोड़े दिनों बाद युवती ने नाबालिग से फिर से संपर्क किया और शादी करने के झांसा देकर उसे अपने साथ भगाकर जगदलपुर ले गई थी। यहां पर उसके साथ अनाचार भी किया। पुलिस ने मामले में युवती के खिलाफ धारा 137 (2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर रिमाण्ड पर भेजा गया है।

मानसून सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की रणनीतिक बैठक 13 जुलाई को, भाजपा सरकार को घेरने की तैयारी

मानसून सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की रणनीतिक बैठक 13 जुलाई को, भाजपा सरकार को घेरने की तैयारी

 रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी मानसून सत्र को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। इसी सिलसिले में 13 जुलाई को शाम 4 बजे राजधानी रायपुर स्थित राजीव भवन में कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक बुलाई गई है। इस बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत करेंगे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य 14 जुलाई से शुरू हो रहे मानसून सत्र में भाजपा सरकार को सदन के भीतर घेरने की रणनीति तय करना है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस सरकार को कई ज्वलंत मुद्दों पर कठघरे में खड़ा करने की तैयारी कर चुकी है। जिन प्रमुख विषयों को लेकर विपक्ष हमलावर रहेगा, उनमें शामिल हैं:

  • बिजली दरों में 8-12% तक की प्रस्तावित बढ़ोतरी
  • स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं की बिगड़ती स्थिति
  • 3200 करोड़ का शराब घोटाला और प्रशासनिक भ्रष्टाचार
  • कृषि योजनाओं की बदहाली और किसानों की उपेक्षा

सदन में गरमाने वाला है माहौल

हाल के दिनों में छत्तीसगढ़ की राजनीति में कई अहम घटनाएं हुई हैं, जिससे यह माना जा रहा है कि यह मानसून सत्र बेहद गर्म रहने वाला है। कांग्रेस जहां आक्रामक विपक्ष की भूमिका में नजर आएगी, वहीं सत्तारूढ़ भाजपा भी पलटवार की रणनीति बना रही है।

संगठन और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा

बैठक में केवल सत्र की रणनीति पर ही नहीं, बल्कि संगठन और विधायकों के बीच बेहतर समन्वय पर भी विचार होगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि जनता से जुड़े क्षेत्रीय मुद्दों को प्रभावी ढंग से सदन में उठाया जाए।

यह बैठक कांग्रेस के लिए न सिर्फ आगामी सत्र, बल्कि आने वाले स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों की दृष्टि से भी अहम मानी जा रही है।

Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 22 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट…!!

Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 22 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट…!!

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के पुलिस प्रशासन में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पुलिस अधीक्षक येदुवेल्ली अक्षय कुमार ने 22 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस तबादले सूची में सहायक उप निरीक्षक से लेकर महिला आरक्षक तक शामिल हैं।

देखें लिस्ट-

Crime – गर्भवती पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाना चाहता था सनकी पति, इंकार किया तो दी ये खौफनाक सजा, जानकर कांप उठेगी रूह….

Crime – गर्भवती पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाना चाहता था सनकी पति, इंकार किया तो दी ये खौफनाक सजा, जानकर कांप उठेगी रूह….

 रायपुर-तिल्दा नेवरा। रायपुर जिले के ग्राम छतौद से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। संदिग्ध परिस्थिति में नवविवाहित गर्भवती महिला की लाश कमरे में मिली। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मृतिका के पीएम रिपोर्ट में मृत्यु दम घुटने से होना और प्रकृति हत्यात्मक होना पाया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए अंधे कत्ल की घटना को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा वीरेन्द्र चतुर्वेदी तथा थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा निरीक्षक रमाकान्त तिवारी को अज्ञात आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।

हत्यारा मृतिका सुरूज निर्मलकर का हत्या पति प्रदुम निर्मलकर ही निकला। हत्यारे ने हत्या की जो वजह बताई वह चिंतनीय है, आरोपी प्रदुम निर्मलकर ने बताया की पत्नि ने शारीरिक परेशानियों के कारण संबंध बनाने से किया था। इसलिए गुस्से में उसकी जान ले ली।

पुलिस ने आरोपी को धारा 103(1) बी.एन.एस.के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय, रायपुर के वाणिज्य शोध केंद्र द्वारा ऑनलाईन व्याख्यान का आयोजन किया गया

महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय, रायपुर के वाणिज्य शोध केंद्र द्वारा ऑनलाईन व्याख्यान का आयोजन किया गया

 माँ के दूधपान से  बच्चों में आक्रमकता में कमी प्रो उषा

रायपुर। वाणिज्य शोध केंद्र, महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय, रायपुर द्वारा दिनांक 10 जुलाई 2025 को प्रातः 10:00 बजे गूगल मीट प्लेटफार्म पर एक शैक्षणिक व्याख्यान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवाशीष मुखर्जी ने की। इस अवसर पर प्रमुख वक्ता प्रोफेसर (डॉ.) उषा किरण अग्रवाल, प्राचार्य, चंदूलाल चंद्राकार कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, धमधा (छत्तीसगढ़) रहीं। उन्होंने “अनुसंधान समस्या का निर्माण एवं अनुसंधान डिज़ाइन” विषय पर विस्तार से व्याख्यान दिया।
डॉ. अग्रवाल ने शोध प्राविधि, अनुसंधान के महत्व, उसके उद्देश्य, तथा वैज्ञानिक अनुसंधान के हॉलमार्क्स की चर्चा करते हुए प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। उन्होंने "हाइपोथेसिस" की परिभाषा, उसकी आवश्यकता एवं विभिन्न प्रकारों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया की अनुसंधान डिज़ाइन किसी भी शोध कार्य की प्रारंभिक और अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया होती है। अनुसंधान समस्या वह स्थिति होती है जो जिज्ञासा उत्पन्न करती है और समाधान की अपेक्षा करती है। एक उपयुक्त अनुसंधान समस्या का चयन करते समय शोधकर्ता को अपने विषय में रुचि, सामाजिक उपयोगिता, पूर्ववर्ती शोधों की सीमाएँ तथा उपलब्ध संसाधनों का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही, शोध में परिकल्पना का विशेष स्थान होता है, जो एक संभावित उत्तर या समाधान प्रस्तुत करती है। परिकल्पनाएँ शून्य या वैकल्पिक रूप में हो सकती हैं और इनका परीक्षण शोध की दिशा को प्रभावित करता है। एक अच्छी परिकल्पना स्पष्ट, संक्षिप्त एवं परीक्षण योग्य होती है। अनुसंधान डिज़ाइन के माध्यम से शोधकर्ता न केवल अनुसंधान की गुणवत्ता सुनिश्चित करता है, बल्कि वैज्ञानिक तथ्यों की विश्वसनीयता एवं सटीकता को भी प्रमाणित करता है। इस प्रकार अनुसंधान समस्या का उचित निर्माण एवं सुदृढ़ डिज़ाइन, किसी भी सफल शोध परियोजना की नींव होते हैं।  उन्होंने रिसर्च के कुछ रोचक उदाहरण प्रस्तुत किये एवम कहा कि माँ के दूधपान से बच्चों में आक्रमकता में कमी आती है बनिस्बत डब्बे वाली दूध के, कार्यक्रम में प्रोफेसर डॉ. शांतनु पॉल ने प्रमुख वक्ता का परिचय प्रस्तुत किया तथा डॉ. श्वेता महाकालकर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया । इस ज्ञानवर्धक व्याख्यान में 50 से अधिक प्राध्यापकों एवं शोधार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज कराई।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन वाणिज्य शोध केंद्र की सराहनीय पहल रही, जिसने शोध के क्षेत्र में नई दृष्टि प्रदान की।
 
ब्रेकिंग : कैबिनेट की बैठक में लिए गए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय

ब्रेकिंग : कैबिनेट की बैठक में लिए गए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय

1. राज्य पुलिस अधिकारियों को मिला प्रमोशन का तोहफा

राज्य पुलिस सेवा के वर्ष 2005 से 2009 बैच के अधिकारियों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए 30 नए सांख्येतर पद सृजित किए जाएंगे, जिससे लंबे समय से लंबित पदोन्नति की मांग पूरी हो सकेगी।

2. वंचित समुदाय के सशक्तिकरण के लिए PanIIT के साथ संयुक्त उपक्रम

SC, ST, गरीब, महिलाएं और तृतीय लिंग समुदाय के लिए सरकार और PanIIT एलुमनी रीच फॉर इंडिया फाउंडेशन के बीच गैर-लाभकारी संयुक्त उद्यम कंपनी स्थापित की जाएगी। यह कंपनी कौशल विकास, व्यावसायिक शिक्षा और ग्रामीण उद्यमिता के माध्यम से आजीविका और सामाजिक-आर्थिक बदलाव पर कार्य करेगी।

3. मोटर यान कराधान अधिनियम में संशोधन को मंजूरी

राज्य में पुराने वाहनों से होने वाले हादसे और वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए छत्तीसगढ़ मोटरयान कराधान अधिनियम, 1991 में संशोधन का निर्णय लिया गया है। इससे सुरक्षित और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।

4. पुराना फैंसी नंबर अब नए वाहन पर भी संभव

अब वाहन स्वामी अपने पुराने वाहन का फैंसी या चॉइस नंबर नए वाहन या अन्य राज्य से लाए गए वाहन में उपयोग कर सकेंगे। इसके लिए शुल्क निर्धारित किया गया है। शासकीय वाहनों के लिए यह सुविधा निःशुल्क होगी।

5. निजी विश्वविद्यालयों से जुड़े कानून में संशोधन को मंजूरी

छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) संशोधन विधेयक, 2025 के प्रारूप को कैबिनेट से स्वीकृति मिली है, जिससे उच्च शिक्षा व्यवस्था को और अधिक बेहतर किया जा सकेगा।

6. छात्र स्टार्टअप और नवाचार नीति लागू

राज्य के छात्रों के लिए नई स्टार्टअप और इनोवेशन नीति लागू की जाएगी। इसका उद्देश्य 50 हजार छात्रों तक पहुंचना, 500 प्रोटोटाइप्स और 150 स्टार्टअप्स को इनक्यूबेट करना है। विशेष रूप से कृषि, हरित ऊर्जा और स्वास्थ्य क्षेत्र पर जोर रहेगा।

7. कृषि उपज मंडी अधिनियम में संशोधन

किसानों की सुविधा और कृषि विपणन प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए कृषि उपज मंडी अधिनियम, 2025 में संशोधन को मंजूरी दी गई है।

8. राज्य राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण की स्थापना

रायपुर, दुर्ग-भिलाई और नया रायपुर को मिलाकर छत्तीसगढ़ राज्य राजधानी क्षेत्र के विकास हेतु एक नया प्राधिकरण गठित किया जाएगा। यह प्राधिकरण योजनाबद्ध शहरी विकास, निवेश प्रोत्साहन और भूमि उपयोग को नियंत्रित करेगा।

9. जीएसटी कानून में संशोधन

छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2025 के प्रारूप को मंजूरी दी गई है। यह केंद्र सरकार के वित्तीय संशोधनों के अनुरूप अंतरराज्यीय लेन-देन में सुधार लाएगा।

10. कर विवादों के निपटारे के लिए संशोधन विधेयक

छोटे और मध्यम व्यापारियों को राहत देने और लंबित कर मामलों के शीघ्र समाधान के लिए छत्तीसगढ़ बकाया कर, ब्याज एवं शास्ति निपटान संशोधन विधेयक को मंजूरी मिली है।

11. भू-राजस्व संहिता में व्यापक संशोधन

छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता में बदलाव कर भूमि अभिलेख अद्यतन, नामांतरण प्रक्रिया को सरल किया जाएगा। अवैध प्लॉटिंग पर रोक और जियो-रेफरेंस मैप से कानूनी विवादों में कमी आएगी।

12. पत्रकारिता विश्वविद्यालय अधिनियम में संशोधन

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय अधिनियम, 2004 में संशोधन को भी मंत्रिपरिषद ने मंजूरी दी है, जिससे शैक्षणिक और प्रशासनिक ढांचे को मजबूती मिलेगी।

आत्मसमर्पित नक्सलियों को छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा तोहफा: टेस्ट ट्यूब बेबी की सुविधा मुफ्त में मिलेगी

आत्मसमर्पित नक्सलियों को छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा तोहफा: टेस्ट ट्यूब बेबी की सुविधा मुफ्त में मिलेगी

 रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के लिए एक ऐतिहासिक और मानवीय निर्णय लिया है। अब ऐसे पूर्व नक्सली, जिनकी नसबंदी कर दी गई थी और वे जैविक रूप से माता-पिता नहीं बन सकते, उन्हें सरकार टेस्ट ट्यूब बेबी की सुविधा मुफ्त में उपलब्ध कराएगी।

राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि नक्सल संगठनों ने न केवल युवाओं को उनके परिवारों से दूर किया, बल्कि उन्हें पिता बनने का अधिकार भी छीन लिया। उन्होंने कहा कि कई नक्सलियों की जबरन नसबंदी कर दी गई थी, लेकिन अब राज्य सरकार उन्हें फिर से सामान्य पारिवारिक जीवन जीने का अवसर दे रही है।

डिप्टी सीएम ने कहा, “हमारे पुनर्वास प्रावधानों में यह शामिल किया गया है कि आत्मसमर्पण करने के बाद जो नक्सली माता-पिता बनना चाहते हैं, उन्हें टेस्ट ट्यूब बेबी तकनीक की मदद दी जाएगी।”

उन्होंने आगे बताया कि सरकार सिर्फ पुनर्वास केंद्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं के विवाह की भी जिम्मेदारी उठा रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सामूहिक विवाह भी आयोजित किए जाएंगे, जो सामाजिक पुनर्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

यह योजना उन हजारों आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए नई आशा लेकर आई है, जो हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं और सामान्य जीवन जीने की इच्छा रखते हैं।

लोग अब बंदूक नहीं, विकास की राह पर साथ चलना चाहते हैं: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

लोग अब बंदूक नहीं, विकास की राह पर साथ चलना चाहते हैं: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 ₹37.50 लाख के इनामी 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

रायपुर 11 जुलाई 2025/ नारायणपुर जिले में ₹37 लाख 50 हजार के इनामी कुल 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन आत्मसमर्पित नक्सलियों के ऊपर ₹50 हजार रुपए से लेकर ₹8 लाख तक के इनाम घोषित थे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा कि “लोग अब बंदूक नहीं, विकास की राह पर साथ चलना चाहते हैं।” हमारी सरकार में अब तक कुल 1476 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह हमारी सरकार की नवीन आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025 तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की सकारात्मकता का प्रमाण है। ‘नियद नेल्लानार’ जैसी योजनाओं ने विश्वास जगाया है, लोग हिंसा छोड़कर विकास की मुख्यधारा में लौट रहे हैं। इन आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनरुत्थान हेतु हम पूर्णतः संकल्पित हैं। डबल इंजन की सरकार 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

नया विधानसभा भवन तैयारियों की अंतिम दौर में, 1 नवंबर को हो सकता है उद्घाटन, शीतकालीन सत्र यहीं होगा आयोजित

नया विधानसभा भवन तैयारियों की अंतिम दौर में, 1 नवंबर को हो सकता है उद्घाटन, शीतकालीन सत्र यहीं होगा आयोजित

 नवा रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर में बन रहा नया विधानसभा भवन अब अंतिम चरण में है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने 10 जुलाई को निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और बताया कि सितंबर तक काम पूरा कर लिया जाएगा, वहीं 1 नवंबर को इसके लोकार्पण की तैयारी है।

सूत्रों के अनुसार, राज्य स्थापना दिवस के मौके पर इस ऐतिहासिक भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा कराए जाने की संभावना है। 2025 में छत्तीसगढ़ के गठन को 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं, जिसे यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

सीट पर बैठकर देखा डिप्टी सीएम ने अनुभव

निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव ने विधानसभा सदन में लगने वाली विधायक की सीट पर बैठकर उसका अनुभव लिया, ताकि कोई असुविधा न हो। साथ में लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह और प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी भी मौजूद थे।

सितंबर तक पूरा होगा काम, इंटीरियर तेजी से जारी

डिप्टी सीएम ने बताया कि सिविल कंस्ट्रक्शन का काम लगभग पूरा हो चुका है और अब इंटीरियर कार्य तेजी से चल रहा है। ब्लॉक A (विधानसभा सचिवालय) और ब्लॉक C (मंत्रियों के चैंबर) में इंटीरियर लगभग पूरा हो चुका है। मुख्य सभागार और ब्लॉक B (मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय) में कार्य प्राथमिकता से हो रहा है।

भवन में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक झलक

अरुण साव ने कहा कि नया विधानसभा भवन छत्तीसगढ़ की संस्कृति और शिल्पकला की झलक को दर्शाएगा, जो राज्य ही नहीं बल्कि देशभर के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।

छत्तीसगढ़ में 270 करोड़ में बनेगा नया विधानसभा भवन, भूमि पूजन आज -  Chhattisgarh: new assembly building to be built at a cost of 270 crores,  today Sonia-Rahul will do Bhoomipujan

भवन की खासियतें:

  • 52 एकड़ क्षेत्र में फैला विशाल परिसर
  • 200 सदस्यों की बैठक क्षमता वाला सदन
  • 500 दर्शकों के लिए ऑडिटोरियम
  • 700 कारों की पार्किंग, दो 1.5 एकड़ के सरोवरों का प्रस्ताव
  • 24 मंत्रियों के लिए अलग चैंबर, एंट्री और एग्जिट के लिए अलग द्वार
  • तीन विंग: A (सचिवालय), B (सदन व सीएम/अध्यक्ष कार्यालय), C (मंत्रियों के कार्यालय)

मानसून सत्र पुरानी विधानसभा में

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से 18 जुलाई 2025 तक चलेगा, जिसमें कुल 5 बैठकें होंगी। यह सत्र फिलहाल पुरानी विधानसभा में आयोजित किया जाएगा।

शीतकालीन सत्र से नई विधानसभा में विधायकों की बैठक की शुरुआत होगी, जिससे छत्तीसगढ़ विधानसभा को एक नया स्थायी “पता” मिलेगा।

नारायणपुर में 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 8 महिला नक्सली भी शामिल, 37.50 लाख रुपये का इनाम था घोषित

नारायणपुर में 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 8 महिला नक्सली भी शामिल, 37.50 लाख रुपये का इनाम था घोषित

नारायणपुर : राज्य में एक ओर जहां नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी है, वहीं दूसरी ओर सरकार की पुनर्वास नीति भी असर दिखा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को नारायणपुर में 22 नक्सलियों ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण किया, जिनमें 8 महिला नक्सली भी शामिल हैं।

ये सभी नक्सली अबूझमाड़ क्षेत्र में सक्रिय थे और आमदई, नेलनार तथा कुतुल एरिया कमेटी से जुड़े हुए थे। जानकारी के अनुसार, पुलिस के लगातार दबाव, मुठभेड़ों में वरिष्ठ नक्सली नेताओं के मारे जाने और मुख्यधारा से जुड़ने की इच्छा के चलते इन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण का निर्णय लिया।

सुरक्षा बलों के अनुसार, ये नक्सली लंबे समय से संगठन में रहकर आईईडी प्लांट करने, पुलिस मूवमेंट ट्रेस करने और जनताना सरकार के विस्तार जैसी गतिविधियों में संलिप्त थे।

गौरतलब है कि वर्ष 2025 में अब तक कुल 110 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। आत्मसमर्पण करने वाले इन 22 नक्सलियों पर कुल मिलाकर 37.50 लाख रुपये का इनाम घोषित था। 

IFS अधिकारी अरुण प्रसाद का इस्तीफा मंजूर, केंद्र सरकार ने मंजूरी के बाद किया आदेश जारी

IFS अधिकारी अरुण प्रसाद का इस्तीफा मंजूर, केंद्र सरकार ने मंजूरी के बाद किया आदेश जारी

 रायपुर : 2006 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी अरुण प्रसाद के इस्तीफे को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। भारत सरकार की स्वीकृति के बाद उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ राज्य पर्यावरण संरक्षण मंडल (पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड) में सदस्य सचिव के पद पर कार्यरत थे।

अरुण प्रसाद दंतेवाड़ा और राजनांदगांव जिलों में डीएफओ के रूप में सेवाएं दे चुके हैं और जंगलों के संरक्षण में उनकी भूमिका सराहनीय रही है। चर्चा है कि इस्तीफे के बाद वे अब निजी क्षेत्र की ओर रुख कर सकते हैं और किसी बड़ी निजी कंपनी में प्रशासनिक व रणनीतिक सलाहकार की भूमिका निभा सकते हैं।

तीन सरकारों में बनी रही अहम मौजूदगी

अरुण प्रसाद ने रमन सिंह की सरकार, भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार और वर्तमान विष्णुदेव सरकार—तीनों ही सरकारों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वे लगातार तीसरी सरकार में पर्यावरण संरक्षण मंडल के सदस्य सचिव पद पर कार्यरत रहे हैं। इसके अलावा वे छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (CSIDC) और मंडी बोर्ड के प्रबंध निदेशक (MD) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी रह चुके हैं।

अनुशासन और नीति-निर्माण में रहे सक्रिय

तमिलनाडु मूल के अरुण प्रसाद मुख्य वन संरक्षक (C.C.F.) स्तर के वरिष्ठ अधिकारी हैं। उनकी कार्यशैली को अनुशासित, प्रभावशाली और नीतिगत मामलों में सक्रिय माना जाता है। उनके इस्तीफे के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि वे निजी क्षेत्र में किस भूमिका में नजर आते हैं।