BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
CG- आफत की बारिश : उफान पर शिवनाथ नदी, बाढ़ में फंसे 32 मजदूरों का SDRF ने किया रेस्क्यू

CG- आफत की बारिश : उफान पर शिवनाथ नदी, बाढ़ में फंसे 32 मजदूरों का SDRF ने किया रेस्क्यू

 दुर्ग : दुर्ग जिले में लगातार चार दिनों से हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। जिले के नदी-नाले उफान पर हैं और शिवनाथ नदी में जलस्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। इसी कारण शिवनाथ नदी के किनारे बसा ग्राम थनौदा पूरी तरह से जलमग्न हो चुका है। गांव में पानी इस कदर भर गया है कि ईंट भट्ठों से लेकर खेत और घर सब डूब चुके हैं।लेकिन एक बेजुबान जानवर अभी भी मदद का इंतजार कर रहा है।

दरअसल दुर्ग ज़िले में चार दिनों से भारी बारिश हो रही है, नदी नाले तूफान पर है,स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आज सुबह एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर 32 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। ये सभी भारतमाला प्रोजेक्ट के अंतर्गत काम कर रहे मज़दूर थे, जो अचानक आई बाढ़ में ईंट भट्ठों में फंस गए थे। घंटों मशक्कत के बाद उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन एक बेजुबान जानवर अभी भी मदद का इंतजार कर रहा है।गांव के लोगों ने बताया कि ईंट भट्ठे में एक स्ट्रीट डॉग पिछले तीन दिनों से पानी में फंसा हुआ है। चारों ओर लगभग 15 फीट गहरा पानी है और वहां तक पहुंचने का कोई साधन नहीं है।

भूखा-प्यासा यह कुत्ता जोर-जोर से चिल्लाकर अपनी मौजूदगी का एहसास दिला रहा है, लेकिन अब तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी उसकी सुध लेने नहीं पहुंचा है।वहीं ग्रामीण राजेश्वर यादव ने भावुक होकर प्रशासन से अपील की है कि जैसे इंसानों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया, वैसे ही इस मासूम जानवर को भी जल्द से जल्द बचाया जाए। उसकी चीखें अब दिल को चीर रही हैं और अगर जल्दी मदद नहीं पहुंची तो उसकी जान को खतरा हो सकता है।प्रशासन से निवेदन है कि जानवरों की भी जान की कीमत समझें और राहत कार्य में उन्हें भी शामिल करें।

 
TRANSFER : SSP ने 2 थाना प्रभारी समेत 13 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर, देखें लिस्ट –

TRANSFER : SSP ने 2 थाना प्रभारी समेत 13 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर, देखें लिस्ट –

 दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसएसपी विजय अग्रवाल ने 8 निरीक्षक, 3 उप निरीक्षक और 2 एएसआई का ट्रांसफर आदेश जारी किया है।

देखें लिस्ट –
देखें लिस्ट -
 
 शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, युक्तियुक्तकरण के बाद भी नहीं की ज्वाइनिंग तो नहीं मिलेगी सैलरी ! आदेश जारी

शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, युक्तियुक्तकरण के बाद भी नहीं की ज्वाइनिंग तो नहीं मिलेगी सैलरी ! आदेश जारी

 रायपुर। छ.ग.शासन, स्कूल शिक्षा विभाग ने शालाओं का युक्तियुक्तकरण किये जाने के बाद शालाओं में अतिशेष शिक्षकों के पदस्थापना के आदेश जारी किया गया था, वहीं अब लोक शिक्षण संचालनालय ने सख्त रुख अपनाते हुए उन शिक्षकों के खिलाफ वेतन रोकने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए है, जिन्होंने अभी तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है, जिसका आदेश जारी कर दिया गया है। यह आदेश उन शिक्षकों के लिए लागू नहीं होगा जिन्हें उच्च न्यायालय द्वारा अंतरिम राहत दी गई है।

देखें आदेश

 
 BREAKING : दंतेवाड़ा में 12 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 8 लाख की ईनामी चंद्रना भी शामिल

BREAKING : दंतेवाड़ा में 12 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 8 लाख की ईनामी चंद्रना भी शामिल

 दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल क्षेत्र में सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। दंतेवाड़ा में लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर 12 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। सभी ने एसपी गौरव रॉय के सामने सरेंडर किया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों में 8 लाख के ईनामी नक्सली चंद्रना और 03 महिला नक्सली भी शामिल है। आपको बता दें इस अभियान के तहत अब तक 1005 माओवादी सरेंडर कर चुके हैं। इसमें से 205 ईनामी नक्सली भी है।

 
CG : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो महिला नक्सली गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

CG : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो महिला नक्सली गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

 नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो महिला नक्सलियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान पारो हप्का और सुनीता उर्फ संगीता मंडावी के रूप में हुई है। दोनों नक्सली माड़ डिवीजन के कुतुल एलओएस (लोकल ऑपरेटिंग स्क्वाड) में सक्रिय थीं।

गिरफ्तारी कोहकामेटा थाना क्षेत्र में की गई, जहां ये दोनों लंबे समय से जनताना सरकार के विस्तार, युवाओं की भर्ती, माओवादी विचारधारा के प्रचार और पुलिस पर हमले की साजिशों में शामिल थीं।

मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की है। जब्त सामानों में 12 बोर बीजीएल लॉचर बंदूक, 2 बीजीएल बम, 1 टिफिन बम, 1 डेटोनेटर, 24 पेंसिल सेल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

 
ACB Raid In CG : 54 हजार की रिश्वत लेते बीएमओ कार्यालय के अकाउंटेंट गिरफ्तार

ACB Raid In CG : 54 हजार की रिश्वत लेते बीएमओ कार्यालय के अकाउंटेंट गिरफ्तार

 मुंगेली। एसीबी ने सोमवार को बीएमओ कार्यालय मुंगेली में पदस्थ अकाउंटेंट बृजेश सोनवानी को 54 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। यह कार्रवाई तखतपुर के रियांश होटल के पास स्थित एक ढाबे में की गई है

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम फंदवानी निवासी ललित सोनवानी, जो 30 जून को स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुआ है, ने 5 जुलाई को एसीबी बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी, कि ग्रेच्युटी व अन्य देयकों के भुगतान के लिए बीएमओ कार्यालय के अकाउंटेंट बृजेश सोनवानी ने 61 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।
 
शिकायत की जांच के दौरान एसीबी की टीम ने राशि का सत्यापन कराया, जिसमें आरोपी ने पहली किश्त के रूप में 7 हजार रुपए ले लिए। शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने ट्रैप योजना बनाई।
बारिश का कहर, त्रिवेणी संगम राजिम नदी उफान पर, सड़के हुई जाम

बारिश का कहर, त्रिवेणी संगम राजिम नदी उफान पर, सड़के हुई जाम

 राजिम। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त नजर आ रहा है। नदी नाले उफान पर है, तो वही शहर के कई क्षेत्रों में गली मोहल्लों और सड़कों तक पानी भरा हुआ है। जिससे सड़कें जाम हो गई है। वहीं भारी बारिश के चलते त्रिवेणी संगम राजिम नदी भी उफान पर है। जिससे रवेली पुल पर लोग जान जोखिम में डालकर पुल पार करने को मजबूर है।आपको बता दें कि मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिले में 24 घंटे में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

CM साय ने मैनपाट को दी कई सौगातें; 30 लाख के विकास कार्यों की घोषणा की, सीसी रोड और मंदिर शेड निर्माण को दी मंजूरी

CM साय ने मैनपाट को दी कई सौगातें; 30 लाख के विकास कार्यों की घोषणा की, सीसी रोड और मंदिर शेड निर्माण को दी मंजूरी

 सरगुजा। छत्तीसगढ़ में बौद्ध परंपरा की जड़ें अत्यंत गहरी हैं और भगवान बुद्ध के प्रेम, शांति एवं करुणा के संदेश को आत्मसात करते हुए राज्य सरकार विकास के पथ पर अग्रसर है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सरगुजा जिले के मैनपाट स्थित होटल ग्राउंड परिसर में नवस्थापित भगवान बुद्ध की भव्य प्रतिमा के अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में इस पावन अवसर पर आमंत्रण के लिए तिब्बती समुदाय के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कई ऐसे स्थल हैं, जहां भगवान बुद्ध की उपासना की जाती है। सिरपुर में बौद्ध, जैन और सनातन परंपराएं एक साथ देखने को मिलती हैं, जो राज्य की समावेशी संस्कृति का अद्वितीय उदाहरण है।

मुख्यमंत्री साय ने दलाई लामा जी के 90वें जन्मदिवस का स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन भगवान बुद्ध की करुणा, प्रेम और शांति के सिद्धांतों का सजीव प्रतीक है। आज की दुनिया के लिए उनका संदेश नई आशा और सकारात्मकता का स्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित विश्व भर के नेताओं ने दलाई लामा जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं, जो यह दर्शाता है कि भगवान बुद्ध के विचारों का वैश्विक जीवन पर कितना गहरा प्रभाव है

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैनपाट प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विविधता से भरपूर स्थल है, जो पर्यटकों को रोमांचित करता है। यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, और राज्य सरकार इसके समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य की नवीन औद्योगिक नीति में पर्यटन को विशेष प्राथमिकता दी गई है, और मैनपाट जैसे क्षेत्रों में होम स्टे सुविधा शुरू करने वालों को विशेष प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने तिब्बती सहकारी समिति की मांग पर मैनपाट स्थित सैला रिसॉर्ट से बौद्ध मंदिर तक सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये तथा प्राचीन बौद्ध मंदिर में शेड निर्माण के लिए 20 लाख रुपये की घोषणा की।

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर पौधरोपण किया। उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम में पारंपरिक तिब्बती रीति-रिवाजों के अनुसार मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया। हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने उत्साहपूर्वक मुख्यमंत्री से मुलाकात की, जिससे वातावरण उल्लासमय हो गया।

कार्यक्रम में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, कलेक्टर विलास भोसकर, सेटलमेंट अधिकारी स्वांग यांग्सो, तिब्बती सहकारी समिति के अध्यक्ष तामदिंग सेरिंग, मठ प्रमुख लामा दुब्जे, लामा जिनपा सहित तिब्बती समुदाय के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित जिम में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका

रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित जिम में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका

 रायपुर - राजधानी रायपुर में आज तड़के सुबह एक आगजनी की घटना सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में मरीन ड्राइव के सामने स्थित एक जिम में अचानक आग लग गई।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

गनीमत रही कि समय पर रेस्क्यू शुरू होने से कोई जनहानि नहीं हुई। मामले की जांच जारी है।

खतरनाक होता पर्यटन: शिशुपाल पहाड़ पर रील और सेल्फी के चक्कर में अब तक 15 मौतें, प्रशासन अलर्ट पर

खतरनाक होता पर्यटन: शिशुपाल पहाड़ पर रील और सेल्फी के चक्कर में अब तक 15 मौतें, प्रशासन अलर्ट पर

  रायपुर- बारिश के मौसम में प्राकृतिक नजारों की तलाश में युवा पहाड़ों का रुख कर रहे हैं, लेकिन यह रोमांच जानलेवा साबित हो रहा है। सरायपाली के आगे शिशुपाल पहाड़ पर भीड़ बढ़ रही है, जहां फिसलन भरे पत्थरों और खड़ी ढलानों के बीच लोग जोखिम उठाकर रील और सेल्फी ले रहे हैं

बीते पांच सालों में यहां से गिरकर करीब 15 लोगों की जान जा चुकी है। भास्कर टीम ने जब मौके का जायजा लिया तो देखा कि पहाड़ की चोटी तक पहुंचना बेहद कठिन है। शुरुआत में कुछ सीढ़ियां हैं, लेकिन उसके बाद पथरीले रास्ते पर चढ़ना पड़ता है। ऊपर से 350 मीटर नीचे गिरता जलप्रपात अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करता है, लेकिन इसकी खूबसूरती के साथ खतरा भी जुड़ा है।

पथरीली सतह पर बारिश से काई जम गई है, जिससे फिसलन और बढ़ गई है। इसके बावजूद युवा कगार तक जाकर फोटो खिंचवाने से नहीं चूकते। यहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं – न चेतावनी बोर्ड, न रेलिंग।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, एक बार अचानक बारिश में युवक की फिसलने से मौत हो चुकी है। वहीं वन विभाग ने अब चेतते हुए सुरक्षा उपाय शुरू किए हैं।

डीएफओ मयंक पांडे ने बताया कि पहाड़ पर रेलिंग लगाई जाएगी और ऊपर चढ़ने में सहूलियत के लिए सीढ़ियां बनाई जा रही हैं। साथ ही, पहाड़ी के प्रवेश द्वार पर बैरियर लगाकर 20 रुपए प्रति व्यक्ति शुल्क लिया जा रहा है।

बारिश का मौसम रोमांच जरूर बढ़ाता है, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा बन सकती है।

छत्तीसगढ़ में मानसून का जोर: कई जिलों में अलर्ट जारी, अगले तीन घंटों में तेज हवाएं और बारिश की चेतावनी

छत्तीसगढ़ में मानसून का जोर: कई जिलों में अलर्ट जारी, अगले तीन घंटों में तेज हवाएं और बारिश की चेतावनी

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और इसका असर प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिल रहा है। मौसम की इस बदली हुई स्थिति को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में अगले तीन घंटों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश को लेकर सतर्कता बरतने की चेतावनी दी है।

येलो अलर्ट वाले जिले:

इन जिलों में अगले तीन घंटों के भीतर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है:

* बस्तर

* नारायणपुर

* कोंडागांव

* उत्तर बस्तर कांकेर

* धमतरी

* बालोद

* राजनांदगांव

* गरियाबंद

* महासमुंद

* रायपुर

* बलौदाबाजार

* रायगढ़

* दुर्ग

* बेमेतरा

खुले क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले:

इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाओं और गरज-चमक की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है:

* बीजापुर

* दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा

* बस्तर

* नारायणपुर

* कोंडागांव

* राजनांदगांव

* बलौदाबाजार

* जांजगीर-चांपा

* रायगढ़

* बिलासपुर

* कोरबा

* गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

* बेमेतरा

* कबीरधाम

* मुंगेली

मौसम विभाग की अपील:

* बिना आवश्यक कार्य के घर से बाहर न निकलें

* पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें

* वाहन चलाते समय सतर्क रहें, सड़कें फिसलन भरी हो सकती हैं

* किसान और निर्माण कार्यों में लगे मजदूर विशेष सावधानी बरतें

मौसम विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम अपडेट पर ध्यान दें और सतर्क रहें।

Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दर्जनभर निरीक्षकों का हुआ स्थानांतरण

Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दर्जनभर निरीक्षकों का हुआ स्थानांतरण

 दुर्ग : जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसपी विजय अग्रवाल ने 13 निरीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया है। इनमें 8 निरीक्षक, 3 उप निरीक्षक और 2 सहायक उप निरीक्षक शामिल हैं। यह तबादले प्रशासनिक कारणों से किए गए हैं और तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

छत्तीसगढ़ को बड़ी जिम्मेदारी: राष्ट्रीय DG-IG सम्मेलन पहली बार राज्य में, पीएम मोदी करेंगे अध्यक्षता

छत्तीसगढ़ को बड़ी जिम्मेदारी: राष्ट्रीय DG-IG सम्मेलन पहली बार राज्य में, पीएम मोदी करेंगे अध्यक्षता

 रायपुर। छत्तीसगढ़ पहली बार राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित DG-IG सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है। यह तीन दिवसीय सम्मेलन दिसंबर में आयोजित किया जाएगा, जिसकी संभावित स्थल नया रायपुर स्थित IIM परिसर होगा।

सम्मेलन की अध्यक्षता स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्री, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, गृह राज्य मंत्री, देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के डीजीपी, और केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रमुख शामिल होंगे।

सम्मेलन में प्रधानमंत्री द्वारा आतंकवाद, वामपंथी उग्रवाद, तटीय सुरक्षा और अन्य राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी।

इससे पहले यह सम्मेलन असम, गुजरात, तेलंगाना, मध्यप्रदेश के ग्वालियर, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और ओडिशा में हो चुका है। अब छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण आयोजन का अवसर मिला है, जिसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री साय रायपुर में फहराएंगे तिरंगा, ‘जनता के नाम देंगे संदेश‘ आयोजन के लिए दिशा-निर्देश जारी

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री साय रायपुर में फहराएंगे तिरंगा, ‘जनता के नाम देंगे संदेश‘ आयोजन के लिए दिशा-निर्देश जारी

 रायपुर।  राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को प्रदेशभर में गरिमापूर्ण एवं भव्य रूप से मनाने के उद्देश्य से शासन स्तर पर आवश्यक तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन की अध्यक्षता में बीते दिनों राज्य स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि स्वतंत्रता दिवस का आयोजन प्रतिवर्ष की भांति गरिमापूर्ण, सुव्यवस्थित और राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत वातावरण में किया जाए।

राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह प्रातः 9 बजे से पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे तथा जनता के नाम संदेश देंगे। समारोह में संयुक्त परेड द्वारा मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया जाएगा।

रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह की परेड का दायित्व पुलिस महानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के अधीन रहेगा। परेड में बी.एस.एफ., सी.आर.पी.एफ., सी.आई.एस.एफ., आई.टी.बी.पी., एस.एस.बी., छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (महिला एवं पुरुष), नगर सेना, एन.सी.सी. कैडेट्स आदि की टुकड़ियाँ सम्मिलित होंगी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा पदक एवं पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। इसके लिए विभागों को जूरी गठित कर 29 जुलाई 2025 तक चयनित नामों की सूची सामान्य प्रशासन विभाग को भिजवाना होगा। निर्धारित तिथि के उपरांत प्राप्त प्रस्तावों पर विचार नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य समारोह में ‘जनता के नाम संदेश‘ देंगे। यह संदेश दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के माध्यम से पूरे प्रदेश में प्रसारित किया जाएगा। मुख्य समारोह पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति आधारित समूह-नृत्य एवं गायन प्रस्तुत किए जाएंगे। स्कूली बच्चों के कार्यक्रमों हेतु स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जूरी का गठन किया जाएगा तथा कार्यक्रम स्थल पर ही पुरस्कार वितरण होगा। कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं नगर निगम आयुक्त रायपुर को स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह व्यवस्था के संबंध में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

प्रदेश के सभी सार्वजनिक भवनों एवं राष्ट्रीय स्मारकों पर 15 अगस्त की रात प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। निजी संस्थानों से भी ध्वजारोहण एवं रोशनी करने की अपील की गयी है। जिला, विकासखंड एवं पंचायत स्तर पर कार्यक्रमों और प्रदर्शनी के आयोजन हेतु कलेक्टरों को निर्देश जारी किए गए हैं। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं नक्सली हिंसा में शहीद हुए जवानों के परिजनों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया जाएगा।

 
CG – बांध किनारे खून से लथपथ मिला युवक का शव, हत्या या फिर…इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…..

CG – बांध किनारे खून से लथपथ मिला युवक का शव, हत्या या फिर…इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…..

 बालोद। जिले के आमाडुला बांध क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक का खून से सना शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चिहरो निवासी प्रीत राम गोटा पिता हीरा राम गोटा के रूप में हुई है। युवक के चेहरे और शरीर पर धारदार हथियार से कई बार वार के निशान मिले है। घटना के बाद मौके पर पहुंची डौंडी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मृतक प्रीत राम के परिजनों के अनुसार, वह घर पर मोबाइल छोड़कर दोस्तों के साथ मछली पकड़ने की बात कहकर निकला था। जब वह देर रात तक नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद सुबह आमाडुला बांध किनारे मंशा राम मंडावी के खेत में उसका शव मिला। घटना स्थल पर तीन जोड़ी चप्पलें भी पड़ी मिली हैं, जिससे यह संदेह गहराया है कि घटना में एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं।

पुलिस डॉग स्क्वायड की ले रही मदद

गौरतलब है कि घटना की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है ताकि सुराग जुटाए जा सकें। प्रारंभिक जांच में किसी विवाद के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

ब्रेकिंग : तहसीलदारों के कार्यविभाजन में हुआ बदलाव, देखें आदेश…..

ब्रेकिंग : तहसीलदारों के कार्यविभाजन में हुआ बदलाव, देखें आदेश…..

 रायपुर। तहसीलदार और नायब तहसीलदार के कार्यविभाजन आदेश में आंशिक संसोधन किया गया है। अभनपुर एसडीएम ने अभनपुर एवं गोबरा नवापारा तहसील में पदस्थ तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के मध्य नया कार्यविभाजन आदेश जारी किया है।

देखें आदेश…

ब्रेकिंग : कांग्रेस नेता गिरफ्तार, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई, जाने पूरा मामला…!!

ब्रेकिंग : कांग्रेस नेता गिरफ्तार, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई, जाने पूरा मामला…!!

 रायपुर। यूथ कांग्रेस नेता आशीष शिंदे को गिरफ्तार किया गया है। आशीष शिंदे पर घोटाले के आरोपी को भगाने का संगीन आरोप है। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी और तांत्रिक केके श्रीवास्तव की गिरफ्तारी महीनों तलाश के बाद पुलिस ने की थी। आरोप था कि केके श्रीवास्तव को भगाने में कांग्रेस के ही कुछ नेताओं ने मदद की है। रिमांड के दौरान पूछताछ में केके श्रीवास्तव ने आशीष शिंदे का नाम लिया था।

जिसके बाद अब आशीष शिंदे को गिरफ्तार किया गया है। करोड़ों के घोटाले में केके श्रीवास्तव के बाद ये दूसरी बड़ी गिरफ्तारी है। इससे पहले कल ही केके श्रीवास्तव की रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने कोर्ट में पेश कर न्याययिक रिमांड पर जेल भेजा था। कांग्रेस शासनकाल में काफी धाक रखने वाले कथित तांत्रिक और कारोबारी केके श्रीवास्तव पर करोड़ो की ठगी का आरोप है।

बताया जा रहा है केके श्रीवास्तव ने पूछताछ में 300 करोड़ के ट्रांजेक्शन और प्रॉपर्टी की जानकारी जांच एजेंसी को दी है। पूछताछ में ये भी बताया गया है कि केके को भगाने में आशीष शिंदे ने मदद की थी। जिसके बाद आशीष शिंदे को गिरफ्तार किया गया, आशीष से पुलिस पूछताछ कर रही है

बताया जा रहा है कि शिंदे ने केके को फरार कराने में मदद की थी। इसके अलावा आरोपी केके श्रीवास्तव को अपनी गाड़ी में लगातार घुमा रहा था। कुछ लोगों से टिकट दिलाने के नाम पर इसके द्वारा पैसे भी लिए गए थे। केके ने रिमांड में पूछताछ के दौरान यह स्वीकार किया कि उसने म्यूल बैंक खातों के माध्यम से देशभर से करोड़ों रुपये की ठगी की। उसने यह भी बताया कि वह नकदी में कई बड़े नेताओं को पैसा पहुंचाता था। हालांकि पुलिस को इस मामले में अब तक कोई दस्तावेजी प्रमाण नहीं मिले है।

नैनो डीएपी किसानों के लिए ठोस डीएपी उर्वरक का स्मार्ट विकल्प

नैनो डीएपी किसानों के लिए ठोस डीएपी उर्वरक का स्मार्ट विकल्प

 रायपुर, 08 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को रासायनिक उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। खरीफ 2025 के दौरान डीएपी (डाय-अमोनियम फॉस्फेट) की कमी को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन ने इसके व्यवहारिक विकल्प के रूप में नैनो डीएपी के भंडारण एवं वितरण की विशेष व्यवस्था की है। इसके साथ ही एनपीके और एसएसपी जैसे वैकल्पिक उर्वरकों का भी लक्ष्य से अधिक मात्रा में भंडारण कराया गया है। खेती में ठोस डीएपी उर्वरक की कमी को पूरा करने के लिए किसानों को उसके विकल्प के अनुरूप कृषि वैज्ञानिकों के सुझाव के अनुरूप नैनो डीएपी अथवा एनपीके और सिंगल सुपर फास्फेट खाद की मात्रा का उपयोग करने की सलाह दी जा रही है।

नैनो डीएपी एक आधुनिक, किफायती और प्रभावशाली तरल उर्वरक है, जो पारंपरिक डीएपी की तुलना में कहीं अधिक उपयोगी और पोषक तत्वों से भरपूर है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के वैज्ञानिकों ने नैनो डीएपी का समर्थन करते हुए कहा है कि इसके उपयोग से खेती की लागत में कमी आती है। नैनो डीएपी खेत में पोषण की कमी को प्रभावी ढंग से पूरा करता है और उत्पादन की गुणवत्ता को भी बढ़ाता है। नैनो डीएपी पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित है। एक एकड़ धान की फसल के लिए एक बोरी ठोस डीएपी का उपयोग होता है। जिसकी लागत 1350 रूपए होती हैै, जबकि एक एकड़ में 25 किलो ठोस डीएपी और 500 मिली नैनो डीएपी के मिश्रण का उपयोग किया जाए तो इसकी लागत घटकर 1275 रूपए आती है।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों ने एक एकड़ धान की खेती के लिए नैनो डीएपी की उपयोग की विधि की विस्तार से जानकारी दी है। इसके अनुसार नैनो डीएपी की मात्र साढ़े 600 मिली मात्रा एक एकड़ धान की खेती में लगती है। धान की बुआई से पहले एक एकड़ के लिए 30 किलो बीज को 150 मिली नैनो डीएपी को तीन लीटर पानी में घोलकर उसमें बीज उपचारित कर आधा घंटा छाव में सुखाने के बाद बुआई की जाती है। रोपा के समय 50 लीटर पानी में 250 मिली नैनो डीएपी को मिलाकर उसमें थरहा की जड़ों को आधा घंटा डूबाकर रखने के बाद रोपाई तथा फसल बोआई के तीस दिन बाद 125 लीटर पानी में 250 मिली नैनो डीएपी को घोलकर खड़ी फसल पर इसका छिड़काव करना होता है। इससे फसलों को पोषक तत्व मिल जाते है।

नैनो डीएपी फसलों को भरपूर मात्रा में पोषक तत्व प्रदान करने के लिए बेहतर विकल्प है। यह पारंपरिक डीएपी के मुकाबले लागत कम और प्रभाव अधिक है। पारंपरिक डीएपी की एक बोरी की कीमत लगभग 1350 रूपए होती है, वहीं नैनो डीएपी की एक बोतल से कई एकड़ भूमि को लाभ पहुंचाया जा सकता है। यह स्प्रे के माध्यम से सीधे पौधों पर छिड़का जाता है, जिससे पोषक तत्वों का त्वरित अवशोषण होता है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश के अनुरूप राज्य शासन द्वारा किसानों को डीएपी उर्वरक के विकल्प के रूप में नैनो डीएपी सहित वैकल्पिक उर्वरकों का पर्याप्त भण्डारण समितियों में किया जा रहा है। किसानों को इसके उपयोग के लिए प्रशिक्षण एवं जागरूकता शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं। कृषि विभाग ने किसानों से नैनो डीएपी तथा एनपीके, एसएसपी जैसे वैकल्पिक उर्वरकों का उपयोग करने की अपील की है।

दिल दहला देने वाला मामला : कुएं में मरे मेंढ़क को निकालने उतरे बाप बेटे की मौत, गांव में पसरा मातम

दिल दहला देने वाला मामला : कुएं में मरे मेंढ़क को निकालने उतरे बाप बेटे की मौत, गांव में पसरा मातम

 बिलासपुर। जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है, पिता-पुत्र की मौत हो गई। दोनों कुएं में मरे मेंढ़क को निकालने उतरे थे। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गए। इस हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, पुलिस दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई है।

घटना, बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र का है। बीते सोमवार को उनी गांव में पिता-पुत्र मरे मेंढ़क को निकालने के लिए कुएं में उतरे थे। इसी दौरान समर्सिबल पंप के खुले तार कुएं के पानी की चपेट में आ गये। पिता-पुत्र को इसकी जानकारी नहीं थी। दोनों जैसे ही पानी में उतरे और करंट की चपेट में आ गए। इस हादसे में पिता-पुत्र की कुएं में ही मौत हो गई।

परिजनों को जानकारी मिलते ही चीख-पुकार मच गई। गांव वालों ने इसकी सूचना सीपत पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और समर्सिबल पंप की लाइन बंद करवाकर शव को कुएं से निकाला गया। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

वहीं, इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। पिता-पुत्र की मौत से परिजन सदमे में है। साथ ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर इसकी जांच में जुट गई है।

 
अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, मैनपाट भाजपा प्रशिक्षण शिविर में अब वर्चुअल जुड़ सकते हैं

अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, मैनपाट भाजपा प्रशिक्षण शिविर में अब वर्चुअल जुड़ सकते हैं

 सरगुजा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा आखिरी समय में रद्द कर दिया गया है। वे बुधवार को मैनपाट में आयोजित भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले थे। लेकिन अब वे इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़ सकते हैं।

तैयारियों पर फिरा पानी

शाह के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा से लेकर मंच सज्जा तक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ता कई दिनों से इस आयोजन को लेकर सक्रिय थे, लेकिन दौरा रद्द होने की पुष्टि से कार्यक्रम का स्वरूप बदल गया है।

 शिविर का दूसरा दिन योगाभ्यास से शुरू

तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन मंगलवार को योगाभ्यास से शुरू हुआ। इस सत्र में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, समेत सभी मंत्री, सांसद और विधायक शामिल हुए।

योग प्रशिक्षकों ने फेफड़ों को स्वस्थ रखने और तनाव प्रबंधन के लिए विभिन्न आसन और प्राणायाम कराए। नेताओं ने पूरे समर्पण के साथ योग मुद्राओं का पालन किया।

समापन सत्र में BL संतोष और शिव प्रकाश रहेंगे मौजूद

अब बुधवार को होने वाले समापन सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष और राष्ट्रीय महामंत्री शिव प्रकाश प्रशिक्षण देंगे। वे पार्टी के मूल विचार, रणनीति और प्रधानमंत्री मोदी के पंच प्रण जैसे विषयों पर मार्गदर्शन देंगे।

CG : क्लब के बाहर नशे में धुत युवती ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, दो गुटों में जमकर मारपीट, पुलिस से भी की बहस

CG : क्लब के बाहर नशे में धुत युवती ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, दो गुटों में जमकर मारपीट, पुलिस से भी की बहस

 कोरबा। जिले के वन नाइट क्लब के बाहर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है, जिसमें एक युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पॉम मॉल में संचालित वन नाइट क्लब के बाहर हुई। बताया जा रहा है कि दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई और थार वाहन में भी तोड़फोड़ की गई। नशे में चूर युवती ने हाई वोल्टेड ड्रामा किया और पुलिस से भी बहस की।

बताया जा रहा है कि सीएसईबी चौकी अंतर्गत टीपी नगर में पब में दो गुटों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष बाहर आए और जमकर मारपीट हुई। वाहन में तोड़फोड़ की गई। दोनों ही पक्ष का बीच सड़क पर हाई प्रोफाइल ड्रामा देखने को मिला। जहां सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को समझने का प्रयास कर रही थी। लेकिन दोनों एक दूसरे की बात नहीं मान रहे थे और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से बहस करते नजर आए।
 
युवती शराब के नशे में थी और पीछे बैठे युवक को अपना पति बता रही थी। जहां पुलिस से बहस करते नजर आई। इसका हाई प्रोफाइल ड्रामा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वन नाइट क्लब शराबियों का अड्डा बन चुका है, जहां आए दिन युवक-युवतियां शराब के नशे में निकलते हैं और हंगामे करते हैं।

मारपीट और युवती के ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पब में मारपीट का कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। जिसके शिकायत सीएसईबी चौकी पुलिस से की जा चुकी है।

पुलिस मारपीट करने वाले पक्ष पर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कह रही है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मारपीट करने वालों पर कार्रवाई करने की बात कह रही है। पुलिस को वन नाइट क्लब पर कड़ी निगरानी रखने की आवश्यकता है ताकि नशे की समस्या पर नियंत्रण पाया जा सके।

CG - राज्य में पहली बार हुई गले के नस की दुर्लभ सर्जरी, 70 वर्षीय मरीज को मिली नई जिंदगी

CG - राज्य में पहली बार हुई गले के नस की दुर्लभ सर्जरी, 70 वर्षीय मरीज को मिली नई जिंदगी

 रायपुर। पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रायपुर से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के हार्ट, चेस्ट और वैस्कुलर सर्जरी विभाग में एक दुर्लभ और जोखिमपूर्ण सर्जरी कर 70 वर्षीय मरीज की जान बचाई गई। मरीज के गले की नस कैरोटिड आर्टरी में 95 प्रतिशत ब्लॉकेज था, जिसे कैरोटिड एंडआर्टरेक्टॉमी नामक जटिल सर्जरी से सफलतापूर्वक हटाया गया। यह सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत साहू एवं उनकी टीम द्वारा की गई। डॉ. साहू के अनुसार यह सर्जरी राज्य में इस प्रकार की प्रथम एवं अत्यंत दुर्लभ सर्जरी है।

मरीज को थी लकवे और दृष्टिदोष की शिकायत
बालाघाट निवासी 70 वर्षीय मरीज को पिछले दो वर्षों से बार-बार लकवा, चक्कर, एक आंख से धुंधला दिखना और सुनाई न देने जैसी समस्याएं हो रही थीं। प्रारंभिक जांच के बाद कैरोटिड सीटी एंजियोग्राफी कराई गई, जिसमें पता चला कि मरीज की दाहिनी कैरोटिड आर्टरी में 95% से अधिक रुकावट थी। इससे मस्तिष्क को रक्त की आपूर्ति बाधित हो रही थी।
Chhattisgarh : राज्य में पहली बार हुई गले के नस की दुर्लभ सर्जरी, 70 वर्षीय मरीज को मिली नई जिंदगी

सर्जरी थी बेहद जोखिमभरी
डॉ. के.के. साहू ने परिजनों को स्पष्ट किया कि इस सर्जरी में जान का खतरा हो सकता है, क्योंकि ऑपरेशन के दौरान यदि कोई भी प्लाक का टुकड़ा या हवा का बुलबुला मस्तिष्क में चला जाता तो मरीज ब्रेन डेड हो सकता था। इसके बावजूद मरीज एवं परिजनों ने ऑपरेशन की सहमति दी।
सर्जरी के दौरान कैरोटिड शंट नामक विशेष उपकरण का प्रयोग किया गया ताकि मस्तिष्क में रक्त प्रवाह लगातार बना रहे। ब्लॉकेज हटाने के बाद नस को बोवाइन पेरीकार्डियम पैच से मरम्मत कर पुनः सामान्य किया गया। सर्जरी पूरी तरह सफल रही और मरीज अब स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने की स्थिति में है।
डॉ. साहू के मुताबिक, गले की नस के ब्लॉकेज खोलने की अन्य विधि कैरोटिड आर्टरी स्टेंटिंग है पर सर्जरी जिसको कैरोटिड एंडआर्टरेक्टॉमी कहा जाता है, वह सुरक्षित होता है।

क्या होती है कैरोटिड आर्टरी और क्यों होता है ब्लॉकेज?
कैरोटिड आर्टरी वह मुख्य धमनी होती है जो गले से होते हुए मस्तिष्क तक रक्त पहुंचाती है। इसमें रुकावट का मुख्य कारण होता है — धूम्रपान, तंबाकू सेवन, अनियंत्रित डायबिटीज, उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल का जमा होना।

50% तक ब्लॉकेज होने पर आमतौर पर लक्षण स्पष्ट नहीं होते, परंतु 70-80% से अधिक ब्लॉकेज पर ट्रांजिएंट इस्केमिक अटैक (टीआईए) या छोटे स्ट्रोक जैसे लक्षण सामने आते हैं — जैसे अचानक एक आंख से दिखना बंद होना, मुंह टेढ़ा होना, बोलने में दिक्कत या संतुलन बिगड़ना।

बचाव के उपाय
इस बीमारी को रोका जा सकता है — धूम्रपान और तंबाकू छोड़कर, ब्लड प्रेशर और शुगर नियंत्रित रखकर, और संतुलित आहार व नियमित व्यायाम के माध्यम से। जिन मरीजों को कोरोनरी आर्टरी डिजीज होती है, उनमें 8-10% मामलों में कैरोटिड आर्टरी में भी ब्लॉकेज होता है।

हाईकोर्ट का अहम फैसला: पुजारी मंदिर की संपत्ति के मालिक नहीं, केवल सेवक

हाईकोर्ट का अहम फैसला: पुजारी मंदिर की संपत्ति के मालिक नहीं, केवल सेवक

 बिलासपुर :  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि मंदिर की संपत्ति पर पुजारी का स्वामित्व नहीं होता। कोर्ट ने कहा कि पुजारी केवल देवता की पूजा करने और मंदिर के सीमित प्रबंधन के लिए नियुक्त प्रतिनिधि होता है, न कि संपत्ति का स्वामी।

यह फैसला हाईकोर्ट के जस्टिस बिभु दत्ता गुरु की एकलपीठ ने धमतरी जिले के श्री विंध्यवासिनी मां बिलाईमाता मंदिर के पुजारी परिषद अध्यक्ष मुरली मनोहर शर्मा की याचिका पर सुनाया। शर्मा ने राजस्व मंडल बिलासपुर के 3 अक्टूबर 2015 के आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उनकी पुनरीक्षण याचिका खारिज कर दी गई थी

कहां से शुरू हुआ विवाद?

मुरली मनोहर शर्मा ने तहसीलदार से अनुरोध किया था कि उनका नाम मंदिर ट्रस्ट के रिकॉर्ड में दर्ज किया जाए। तहसीलदार ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया, लेकिन एसडीओ ने उसे रद्द कर दिया। इसके बाद शर्मा ने अपर आयुक्त रायपुर के समक्ष अपील की, जिसे खारिज कर दिया गया। उन्होंने राजस्व मंडल में पुनरीक्षण याचिका दाखिल की, जिसे भी अस्वीकार कर दिया गया। इसके विरुद्ध शर्मा ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

कोर्ट की टिप्पणी

हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि विंध्यवासिनी मंदिर ट्रस्ट समिति 23 जनवरी 1974 से विधिवत पंजीकृत संस्था है और मंदिर की संपत्ति का वैधानिक प्रबंधन उसी के पास है। कोर्ट ने 21 सितंबर 1989 को सिविल जज, वर्ग-2, धमतरी द्वारा पारित फैसले का हवाला देते हुए कहा कि ट्रस्ट समिति किसी व्यक्ति को प्रबंधक नियुक्त कर सकती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह संपत्ति का मालिक बन जाएगा।

न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया कि पुजारी एक **“ग्राही”** (धारक) होता है, जो पूजा-पाठ की जिम्मेदारी निभाता है। यदि वह अपने कर्तव्यों का पालन नहीं करता है, तो यह अधिकार उससे छीना भी जा सकता है।

मंदिरों से जुड़े विवादों के लिए मार्गदर्शक

कोर्ट का यह फैसला उन मामलों के लिए मिसाल बन सकता है, जहां पुजारियों और मंदिर ट्रस्टों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद होता है। अदालत ने कहा कि धार्मिक सेवा का अधिकार और संपत्ति पर स्वामित्व – दोनों अलग-अलग बातें हैं। पुजारी केवल धार्मिक सेवा के लिए नियुक्त होता है, उसे संपत्ति पर कोई स्वामित्व नहीं होता।

भाजपा का पोस्टर अटैक: कांग्रेस की किसान-जवान-संविधान सभा को बताया ढोंग, कहा- “ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं”

भाजपा का पोस्टर अटैक: कांग्रेस की किसान-जवान-संविधान सभा को बताया ढोंग, कहा- “ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं”

 रायपुर : भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर कांग्रेस पर पोस्टर वार के जरिए निशाना साधा है। रायपुर में आयोजित कांग्रेस की किसान, जवान और संविधान सभा को भाजपा ने ढोंग करार देते हुए कटाक्ष किया है कि कांग्रेस अब फिर से जनता को बरगलाने निकली है।भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्टर साझा किया है, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हाथों में तख्तियां लिए नजर आ रहे हैं। एक तख्ती पर लिखा है “किसान, जवान, संविधान” और दूसरी पर “संविधान बचाओ”।

पोस्टर में दो आम लोग आपस में बातचीत करते दिखाए गए हैं। एक कहता है, “देखो, कांग्रेसी फिर ढोंग करने निकले हैं”, तो दूसरा जवाब देता है, “ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं।”

भाजपा ने इस पोस्ट के साथ टिप्पणी की है कि कांग्रेस कभी किसी की हितैषी नहीं रही और अब फिर से किसान, जवान और संविधान के नाम पर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।

प्राचार्य पदोन्नति केस में आज हो सकता है बड़ा फैसला: हाईकोर्ट में फाइनल सुनवाई की संभावना, शाम 4 बजे फिर होगी सुनवाई

प्राचार्य पदोन्नति केस में आज हो सकता है बड़ा फैसला: हाईकोर्ट में फाइनल सुनवाई की संभावना, शाम 4 बजे फिर होगी सुनवाई

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से लंबित प्राचार्य पदोन्नति मामले में आज बड़ा अपडेट सामने आया है। बिलासपुर हाईकोर्ट की सिंगल बेंच में लंबित याचिका WPS 3997/2025 — नारायण प्रकाश तिवारी बनाम छत्तीसगढ़ शासन की सुनवाई आज सुबह न्यायमूर्ति रविंद्र कुमार अग्रवाल की कोर्ट में होनी थी, लेकिन याचिकाकर्ता की अधिवक्ता के स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह 10:40 बजे तक अदालत में उपस्थित नहीं हो सकीं।

इस बीच प्राचार्य पदोन्नति फोरम की ओर से इंटरवीनर याचिका के अधिवक्ता श्री आलोक बख्शी और श्री राहुल झा कोर्ट में उपस्थित हुए और इस केस को दोबारा सुनने के लिए निवेदन किया। न्यायमूर्ति अग्रवाल ने मामले की गंभीरता को समझते हुए इसे आज ही फाइनल डिस्पोजल के लिए दोपहर 4 बजे सूचीबद्ध करने का आदेश दिया है।

गौर करने वाली बात यह है कि यह केस सुनवाई के लिए सूची में 104वें स्थान पर था, लेकिन विशेष प्रयासों के बाद इसे पांचवें नंबर पर मेंशन कराकर सूची में लाया गया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि अब इस मामले के निपटारे की दिशा में निर्णायक पहल हो रही है।

फोरम की ओर से जताई गई उम्मीद:
छत्तीसगढ़ प्राचार्य पदोन्नति फोरम के संयोजक अनिल शुक्ला ने बताया कि यदि आज यह मामला अंतिम रूप से निपट जाता है तो शासन द्वारा प्राचार्य पदस्थापना की प्रक्रिया का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। यह निर्णय सैकड़ों वरिष्ठ व्याख्याताओं के भविष्य को सीधे प्रभावित करेगा, जो वर्षों से प्राचार्य बनने की प्रतीक्षा में हैं।

क्या है मामला?
इस याचिका में प्राचार्य पदोन्नति को लेकर उठे विवाद और नियमों की व्याख्या से जुड़े मुद्दों पर न्यायालय में विचार चल रहा है। लंबे समय से यह मामला लंबित है, जिससे पदोन्नति प्रक्रिया अटकी हुई है।

आज का दिन हो सकता है निर्णायक:

  • सुबह की सुनवाई टली, अब दोपहर 4 बजे फिर से होगी पेशी

  • स्वास्थ्य कारणों से याचिकाकर्ता पक्ष अनुपस्थित

  • इंटरवीनर अधिवक्ताओं की सक्रियता से पुनः सुनवाई तय

  • फाइनल डिस्पोजल की उम्मीद

अब सबकी निगाहें दोपहर 4 बजे की सुनवाई पर टिकी हैं, जहां से छत्तीसगढ़ में प्राचार्य पदोन्नति की राह स्पष्ट हो सकती है। यह फैसला प्रदेश के शैक्षणिक ढांचे को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।