नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
बाबरिया-गोलछा के नाम से चेंबर भवन हॉल का नामकरण किया जाए- राठी

बाबरिया-गोलछा के नाम से चेंबर भवन हॉल का नामकरण किया जाए- राठी

रायपुर | छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष राजकुमार राठी ने चेंबर चुनाव के चलते स्वर्गीय रमेश बावरिया एवं संतोष गोलछा के निधन को चेंबर के लिए बड़ी क्षति बताते हुए कहा कि व्यापारिक हित के कार्य के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले ऐसे योद्धा के नाम से चेंबर भवन के दोनों हॉल को एक-एक योद्धा के नाम से नामकरण करने की मांग अध्यक्ष जितेंद्र बरलोटा से की है।


 श्री राठी ने कहा कि हॉल का नामकरण बावरिया एवं गोलछा के नाम से करने से हमारी आने वाली पीढ़ी भी चेंबर चुनाव के चलते अपने प्राणों की आहुति देने वाले ऐसे योद्धाओं को याद रखेगी ,साथ ही रायपुर शहर की जनता भी अनेक कार्यक्रम का आयोजन चेंबर के हॉल में करती है जिससे उन्हें भी नामकरण के चलते इन व्यापारी भाइयों के बलिदान से प्रेरणा मिलेगी।

चेंबर उपाध्यक्ष श्री राठी ने चेंबर चुनाव पूर्व निर्धारित समय सीमा अनुसार मार्च में ही कराने की मांग की है जिससे चेंबर के माध्यम से व्यापारी हित में होने वाले कार्यों में रुकावट ना आए |
बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में अब RT-PCR पद्धति से कोरोना टेस्ट कराने पर लगेंगे इतने रुपये, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में अब RT-PCR पद्धति से कोरोना टेस्ट कराने पर लगेंगे इतने रुपये, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों के बीच प्रदेश की जनता के लिए राहत भरी खबर आ रही है खबर है कि अब प्रदेशवासियों को आरटी-पीसीआर पद्धति से कोरोना जांच करवाने के लिए 750 रुपए ही खर्च करने पड़ेंगे। 

पढ़ें : BIG BREAKING : फ़िल्मी जगत को लगा एक और झटका, वरिष्ठ अभिनेता रवि पटवर्धन का हुआ निधन, पढ़ें पूरी खबर

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार निजी लैब में जांच के लिए फिर से नए रेट निर्धारित करने वाली है, जबकि अभी आरटी-पीसीआर पद्धति से कोरोना जांच के लिए 16 सौ रुपए देने होते हैं। इस दौरान अगर सैंपल कलेक्ट करवाने के लिए टैक्निशियन को घर बुलाने पर 200 रुपए एक्स्ट्रा देने होंगे।

पढ़ें : BIG BREAKING : जिले के इस पुलिस थाने में हुआ कोरोना विस्फोट, थाना प्रभारी समेत 16 पुलिसकर्मी निकले संक्रमित

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का कहना है कि प्रदेश में लगातार लोगों को सस्ते रेट पर इलाज और जांच के लिए प्रयास किया जा रहा है। सरकारी केंद्र में टेस्टिंग की संख्या बढ़ाई जा रही है, जबकि निजी लैब में भी जांच की कीमतें कम करने की प्रक्रिया की जा रही है। नए रेट जल्द घोषित कर दिए जाएंगे।

BIG BREAKING : जिले के इस पुलिस थाने में हुआ कोरोना विस्फोट, थाना प्रभारी समेत 16 पुलिसकर्मी निकले संक्रमित

BIG BREAKING : जिले के इस पुलिस थाने में हुआ कोरोना विस्फोट, थाना प्रभारी समेत 16 पुलिसकर्मी निकले संक्रमित

पत्थलगांव | रायगढ़ जिले के पत्थलगांव इलाके से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर मिली है कि पत्थलगांव के कापू थाने में कोरोना विस्फोट हुआ है। जानकारी के अनुसार कापू थाना प्रभारी सहित 16 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि स्टॉफ के परिजन भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। 

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री बघेल ने किसानों के पंजीकृत धान के रकबे और गिरदावरी में त्रुटि होने पर तत्काल सुधार के दिए निर्देश

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री बघेल ने किसानों के पंजीकृत धान के रकबे और गिरदावरी में त्रुटि होने पर तत्काल सुधार के दिए निर्देश

रायपुर | मुख्यमंत्री ने समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए किसानों के पंजीकृत धान के रकबे और गिरदावरी में त्रुटि होने पर तत्काल सुधार के दिए गए निर्देश के परिपालन में राजस्व विभाग की सचिव ने सभी जिला कलेक्टरों को विस्तृत निर्देश जारी करते हुए इस संबंध में प्राथमिकता के आधार पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

पढ़ें : किसान आंदोलन पर केंद्रीय मंत्री का आया बड़ा बयान, किसानों को ले कर कह दी ये बड़ी बात


राजस्व सचिव ने कलेक्टरों को जारी निर्देश में कहा है कि किसानों से पंजीयन हेतु प्राप्त आवेदन के संबंध में गिरदावरी की स्थिति ज्ञात कर ली जाए एवं यदि गिरदावरी अपूर्ण या त्रुुटिपूर्ण है तो सुधार कार्य तत्काल कराया जाए। यदि पंजीयन के दौरान धान के वास्तविक रकबे की एंट्री न होकर कम रकबे की एंट्री हो गई है तो रकबे में सुधार तत्काल करें।

पढ़ें : अनियंत्रित कार डिवाइडर से जा टकराई, 3 की हुई मौत, 3 घायल, जाने कहा की है यह खबर 

निर्देशों में कहा गया है कि विक्रय के लिए पंजीकृत धान के रकबे में संशोधन हेतु आवेदन प्राप्त होेने पर समुचित परीक्षण कर तहसीलदार द्वारा भुईयां पोर्टल में अपने लाॅगिन आई.डी. में ही अनुमोदन पश्चात रकबे के संबंध में गिरदावरी संबंधी त्रुटियों को प्राथमिकता के आधार पर सुधार किया जाए तथा इसकी सूचना संबंधित ग्राम की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति को भी दी जाए।

राजधानी रायपुर के इन क्षेत्रों में सड़क हादसे में दो की मौत, मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

राजधानी रायपुर के इन क्षेत्रों में सड़क हादसे में दो की मौत, मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

रायपुर | मोटरसाइकिल सवार व पैदल जा रहे व्यक्ति की कार व अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो जाने की रिपोर्ट तेलीबंाधा व अभनपुर थाने में दर्ज की गई है। 

पढ़ें : खदान और 6 ग्रामीणों की रिहाई को लेकर ओरछा मार्ग में ग्रामीणों द्वारा चक्काजाम जारी

मिली जानकारी के अनुसार बीएसयूपी कालोनी निवासी नेहरु नारायण दुर्गा आयु 41 वर्ष ने तेलीबंाधा थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी का भाई नरेन्द्र दुर्गा 26 वर्ष पिता गुरुवारुराम दुर्गा 05 दिसंबर को विधायक कालेानी मोड तेलीबांधा के पास से पैदल जा रहा था तभी अज्ञात कार चालक ने जोरदार ठोकर मार देने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
 
 
इसी तरह वार्ड क्रमांक  01 अम्बे पेट्रोलपंप के पास अभनपुर निवासी मोहन साहु 26 वर्ष ने अभनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 05 दिसंबर को एनएच 43 सोनी मल्टी अस्पताल के सामने अभनपुर में शनिवार की शाम मोटरसाइकिल से जाते समय ग्राम खुरसी टिकुर डौन्डीलोहारा जिला बालोद निवासी नेमीचंद दर्रो आयु 31 वर्ष पिता लक्ष्मण सिंह दर्रो को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिसके चलते बाईक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर धारा 304 ए का अपराध दर्ज कर लिया है।
खदान और 6 ग्रामीणों की रिहाई को लेकर ओरछा मार्ग में ग्रामीणों द्वारा चक्काजाम जारी

खदान और 6 ग्रामीणों की रिहाई को लेकर ओरछा मार्ग में ग्रामीणों द्वारा चक्काजाम जारी

नारायणपुर | जिले के ग्रामीणों द्वारा जल, जंगल और जमीन को बचाने तथा आमादई खदान को निक्को कंपनी को लीज पर देने का विरोध कर रहें हैं, साथ ही 06 ग्रामीणों को जेल से रिहाई की मांग करते हुए आज चौथे दिन भी ओरछा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम जारी है, ग्रामीणों के अनुसार 17 दिसंबर तक आंदोलन जारी रखने के लिए पूरी तैयारी से पंहुचे ग्रामीण डटे हुए हैं। समाज प्रमुखों के अनुसार आंदोलन में आगे आमादई खदान क्षेत्र में किये जाने की बात कही जा रही है। 

पढ़ें : बिलासपुर की पहचान है राउत नाच महोत्सव-भूपेश बघेल

पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने एक बयान जारी कर कहा है कि नारायणपुर में वनवासियों के द्वारा हजारों की संख्या में किया जा रहा प्रदर्शन राज्य सरकार की नाकामी का सबूत है। श्री कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार आज हर मोर्चे पर फेल हो गई है, इसलिए आज अबूझमाड़ का वनवासी भाई सड़क पर उतरने को मजबूर है। 15 सालों के भाजपा की सरकार के कभी भी ऐसा मौका नही आया कि इतनी बड़ी संख्या में वनवासी भाई प्रदर्शन को मजबूर हुए हों, परन्तु इस समाज के प्रति राज्य सरकार की लगातार उपेक्षा के कारण आज यह विकराल स्थिति निर्मित हुई है। श्री कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार इस मामले में तत्काल संज्ञान ले और हमारे वनवासी भाइयों की उचित मांगों के निराकरण कर उन्हें राहत प्रदान करे।
 
 बिलासपुर की पहचान है राउत नाच महोत्सव-भूपेश बघेल

बिलासपुर की पहचान है राउत नाच महोत्सव-भूपेश बघेल

बिलासपुर |  राउत नाच और काक्षन सोहाई तो पूरे प्रदेश में अलग अलग जगहों में होता है लेकिन बिलासपुर में इसका भव्य आयोजन करते हुए इसे महोत्सव की तरह मनाया जाता है। बिलासपुर का राउत नाच महोत्सव प्रदेश में ही नहीं प्रदेश के बाहर भी अपनी खासियत के लिए जाना जाता है। यह महोत्सव बिलासपुर की पहचान है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर में 43वें राउत नाच महोत्सव का शुभारंभ करते हुए यह बात कही। भूपेश बघेल ने कहा कि बिलासपुर में राउत नाचा उत्सव की शुरूआत छोटे से बाजार के रूप में हुई लेकिन पूर्व मंत्री स्व. बी.आर.यादव एवं कालीचरण यादव के प्रयासों से यह महोत्सव 43वें वर्ष में आ पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण के समय से ही गौ-पालन प्रचलित है। गौ का महत्व धार्मिक पुराणों में भी मिलता है लेकिन वर्तमान समय में देश में गायों की दुर्दशा हो रही है साथ ही चरवाहों की स्थिति भी खराब हो रही है। इनकी दुर्दशा को रोकने के लिए छ.ग.सरकार ने गोठान की व्यवस्था और चरवाहों की व्यवस्था बनाई है। गोठान में चारा, पानी, चरवाहे की व्यवस्था के साथ साथ गोबर खरीदने की शुरूआत भी छत्तीसगढ़ में की गई। आज सरकार 2 रूपये किलो में गोबर खरीद रही है और एक रूपये किलों में चावल गरीबों को दिया जा रहा है। गोठानों में उपलब्ध गोबर को बेचकर आज चरवाहे हजारों रूपए कमा रहे हैं। यह उनके आय का स्त्रोत बन गया है।

गोबर से वर्मी कम्पोस्ट बनाकर महिलाओं को भी रोजगार मिल रहा है। रासायनिक खाद के दुष्प्रभाव को रोकने के लिए वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग से जैविक खेती की ओर बढेंगे और बीमारी से दूर होंगे। इस सोच के साथ छत्तीसगढ़ सरकार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राउत नाच महोत्सव का यह 43वां वर्ष यह सतत् रूप से चलता रहे, इसके लिए हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने महोत्सव में भाग लेेने वाले प्रत्येक नर्तक दल को 5-5 हजार रूपए देने और पशु औषाधालय निर्माण की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लोक निर्माण मंत्री एवं जिले के प्रभारी ताम्रध्वज साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, वेशभूषा, खाना, रीति-रीवाज को आगे बढ़ाने का कार्य छत्तीसगढ़ सरकार कर रही है। छत्तीसगढ़ के पारम्परिक पकवानों की खुशबू देश की राजधानी तक महक रही है। 

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लोक कला, संस्कृति, परम्परा को जीवंत करने का कार्य छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि सिंह, बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, नगर निगम के महापौर रामशरण यादव, भिलाई के महापौर एवं विधायक देवेन्द्र यादव, अटल श्रीवास्तव ने संबोधित किया। इस अवसर पर स्वागत उद्बोधन कृष्ण कुमार यादव ने दिया। आभार प्रदर्शन राउत नाचा महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. कालीचरण यादव ने किया।  
 
पारम्परिक वेशभूषा में राउत नाचा का आनंद लिया मुख्यमंत्री ने
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को यादवों के पारम्परिक वेशभूषा से संवारा गया। बघेल कलगी, पागा, जैकेट, कौड़ी पहनकर लाठी लेकर नृतकों के गोल घेरे में पहुंचे और उनके साथ गड़वा बाजा और मुरली के धुन में दोहा पढ़ते हुए नृत्य का आनंद उठाया। उनके साथ नृत्य में अन्य अतिथि भी शामिल हुए। 
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, विनोद वर्मा, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान सहित जनप्रतिनिधि, नागरिकगण एवं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये हुए राउत नर्तक दल उपस्थित थे।
 
हाथी द्वारा मारे गए मृतक के परिजन को वन मंत्री ने सौंपा 30 लाख रूपए का चेक

हाथी द्वारा मारे गए मृतक के परिजन को वन मंत्री ने सौंपा 30 लाख रूपए का चेक

रायपुर | वन तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में मृतक स्वर्गीय मुकेश पाण्डे के परिजन को एक्सिस बैंक से प्रदत्त राहत राशि 30 लाख रूपए का चेक सौंपा। अकबर ने एक्सिस बैंक के इस कार्य की भरपूर सराहना की।

पढ़ें : महापौर के साथ चेम्बर व गोलबाजार व्यापारी संघ के पदाधिकारियों की बैठक हुई संपन्न, जाने किस विषय पर हुई बैठक

गौरतलब है कि वन मण्डल धरमजयगढ़ में कार्यरत वन कर्मी स्वर्गीय पाण्डे की एक वर्ष पूर्व हाथी के हमले से ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो गई थी। यह राशि एक्सिस बैंक की ओर से मृतक वन कर्मी के परिजन को आर्थिक सहायता के रूप में दिया गया है। स्वर्गीय श्री पाण्डे द्वारा एक्सिस बैंक में सैलरी खाता खोला गया था जिसमें उनकी सैलरी आती थी।

पढ़ें : राजधानी में नहीं रुक रहा है नशे का कारोबार, प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं धारदार बटनदार चाकू के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार 

एक्सिस बैंक द्वारा 2016 में शुरू की गई एक योजना के तहत यह राशि प्रदान की गई है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव वन मनोज पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी, अपर प्रधान मुख्य संरक्षक अरूण पाण्डेय तथा एक्सिस बैंक के देवेन्द्र कुमार साहू, अंशुमान सामंत्रय, प्रतीक ढोडी तथा श्री दीपक, छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के सतीश कुमार मिश्रा आदि उपस्थित थे।

महापौर के साथ चेम्बर व गोलबाजार व्यापारी संघ के पदाधिकारियों की बैठक हुई संपन्न, जाने किस विषय पर हुई बैठक

महापौर के साथ चेम्बर व गोलबाजार व्यापारी संघ के पदाधिकारियों की बैठक हुई संपन्न, जाने किस विषय पर हुई बैठक

रायपुर | छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज की पहल पर गोलबाजार व्यापारी संघ के पदाधिकारियों के साथ आज शाम 4 बजे महापौर एजाज ढेबर के साथ बैठक हुई। बैठक में गोेलबाजार के पदाधिकारी नये बाजार बनाने के संबंध में अपनी समस्याओं एवं भ्रांतियों को दूर करने के संबंध में महापौर के समक्ष अपना पक्ष रखे। उन्होंने कहा कि ले आउट संबंधी परेशानी, बिक्री संबंधित दर अंतिम पंक्ति के अंतिम छोर तक व्यापारियों को लाभ मिले।

पढ़ें : राजधानी में नहीं रुक रहा है नशे का कारोबार, प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं धारदार बटनदार चाकू के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार


महापौर ने चेम्बर पदाधिकारियों व गोलबाजार व्यापारी संघ के पदाधिकारियों को को आश्वस्त किया कि योजना का पूर्ण विवरण शत् प्रतिशत व्यापारियों को दिखाया जायेगा, सलाह मशविरा करने के उपरांत ही योजना का माॅडल विकसित होगा। गोलबाजार राजधानी का गौरव है इसलिये गोलबाजार को एकदम शानदार तरीके से राजधानी के अनुरूप सुसज्जित किया जायेगा। चाहे चूड़ी वाले, दर्जी, मटका, मनिहारी, ताला-चाबी, कपड़ा, मनिहारी, अगरबत्ती के व्यवसायी हों, सबके साथ सबका विकास होगा।

पढ़ें : बेधड़क ऑनलाइन बिक रही है चाकू और छुरियां, घर बैठे हो रही होम डिलीवरीयां

अब गोलबाजार की नई इमारत में नई इबारत लिखी जायेगी। गोलबाजार के व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण करेंगे । कोई भी व्यापारी अपनी समस्याओं से मुझे अवगत करा सकते हैं, आप भ्रामक प्रचार से बचें। नये बाजार के संबंध में आप सभी के सुझावों पर अवश्य ही विचार किया जायेगा। किसी भी व्यापारी को तकलीफ नहीं आने दूंगा। व्यापारियों का पूरा ख्याल रखा जायेगा।
इस अवसर पर महापौर एजाज ढेबर के समक्ष उपस्थित चेम्बर के चेयरमेन योगेश अग्रवाल, महामंत्री लालचंद गुलवानी, उपाध्यक्ष राजेश वासवानी, गोलबाजार व्यापारी महासंघ के समस्त पदाधिकारी-अध्यक्ष दिनेश साहू, जुगनु, संजय गुप्ता, विकास मनिहारी, सलीम खान,सुनील आहूजा, महेन्द आहूजा, प्रताप सचदेव, पोकर होतवानी, मनोज जसवानी, अरूण गुप्ता, अनुराग पांडे, कैलाश माखीजा, निसार भाई आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

राजधानी में नहीं रुक रहा है नशे का कारोबार, प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं धारदार बटनदार चाकू के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार

राजधानी में नहीं रुक रहा है नशे का कारोबार, प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं धारदार बटनदार चाकू के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर | रायपुर शहर में नाबालिग बच्चों व युवा वर्ग के व्यक्तियों के नशीली दवाईयों का सेवन कर नशे के गिरफ्त में आने की सूचनायें प्राप्त होने की शिकायत को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय कुमार यादव द्वारा गंभीरता से लेते हुए रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुुश लगाने के निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने - अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर अवैध नशीली दवाईयों के कारोबार की सूचना एकत्रित की जा रही है।

पढ़ें : भूपेश सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त के भुगतान करने की तिथि का किया ऐलान, जाने कब किया जायेगा भुगतान

इसी क्रम में सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत केन्द्रीय जेल पेट्रोल पंप के पास 03 व्यक्ति मोटर सायकल में सवार होकर प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की बिक्री करने की फिराक में घुम रहे है। जिस पर सायबर सेल की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान में जाकर व्यक्तियों एवं मोटर सायकल को चिन्हांकित कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तिों ने अपना नाम आशीष भूषण, प्रकाश बंजारे एवं नेमू साहू निवासी मोवा पंडरी रायपुर का होना बताये। टीम द्वारा उनकी तलाशी लेने पर स्पास/नाइट्रोसन-10 नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं 01 नग धारदार बटनदार चाकू रखा होना पाया गया।

जिस पर टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से अवैध रूप से अलग - अलग स्ट्रीप में रखें कुल 488 नग स्पास/नाइट्रोसन-10 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट, 01 नग धारदार बटनदार चाकू एवं घटना में प्रयुक्त 02 नग मोटर सायकल जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 231/20 धारा 21ख नारकोटिक्स एक्ट एवं 25 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोग रायपुर शहर में मोटर सायकल से घुम - घुम प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की बिक्री करते है तथा उन्होंने धारदार बटनदार चाकू को शाॅपिंग साईट से आॅन लाईन मंगाया था। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्र्रिम कार्यवाही किया गया। रायपुर पुलिस द्वारा नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों एवं अवैध रूप से धारदार व घातक चाकू की खरीदी-बिक्री करने वालों के साथ ही ऑन लाईन शाॅपिंग साईट जैसे एमेजाॅन, फ्लिपकार्ट सहित अन्य शाॅपिंग साईट से धारदार व घातक चाकू मंगाने वालों पर नजर रखीं जा रहीं है। 

गिरफ्तार आरोपी
01. आशीष भूषण लाल पिता कुलदीप भूषण लाल उम्र 28 साल निवासी वृंदावन गार्डन मोवा पंडरी रायपुर।
02. प्रकाश बंजारे  उर्फ टेटकू बंजारे पिता रामजी बंजारे उम्र 20 साल निवासी गांधी नगर पंडरी रायपुर।
03. नेमू साहू पिता घनश्याम साहू उम्र 27 साल निवासी गांधी नगर पंडरी रायपुर।
भूपेश सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त के भुगतान करने की तिथि का किया ऐलान, जाने कब किया जायेगा भुगतान

भूपेश सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त के भुगतान करने की तिथि का किया ऐलान, जाने कब किया जायेगा भुगतान

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जशुपर जिले के ग्राम गम्हरिया के धान खरीदी केन्द्र में किसानों के साथ चर्चा में कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी और अंतिम किस्त का भुगतान चालू वित्तीय वर्ष में ही माह मार्च में किया जाएगा। उन्होंनेे किसानों को बताया कि वर्तमान खरीफ मौसम में खरीदे जा रहे धान के लिए राजीव किसान न्याय योजना के अंतर्गत अतिरिक्त राशि की पहली किश्त आगामी मई में दी जाएगी।  

पढ़ें : परिजनों को शादी नहीं थी मंजूर, युवती ने गंगरेल बाँध में कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश की, पढ़ें पूरी खबर

श्री बघेल आज अपने जशपुर प्रवास के दूसरे दिन जिले के ग्राम गम्हरिया स्थित धान खरीदी केंद्र पहुंचे। उन्होंने वहां 10 गांवों के 15 किसानों से चर्चा कर धान खरीदी की व्यवस्था और भुगतान की जानकारी ली। किसानों ने धान खरीदी की व्यवस्था को दुरूस्त बताते हुए मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि उनके द्वारा गम्हरिया धान खरीदी केंद्र में दो दिन पहले बेचे गए धान का भुगतान हो गया है। वहां मौजूद ग्राम साईटांगरटोली के किसान श्री खैरूद्दीन ने बताया कि उन्हें दो-तीन दिन पहले चालू खरीफ मौसम के बेचे गए धान के लिए एक लाख 20 हजार रूपए का भुगतान प्राप्त हुआ है। गम्हरिया धान खरीदी केन्द्र के अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष धान खरीदी के शुरुआती चार दिनों में ही वहां 21 किसानों से 974 क्विंटल धान की खरीदी कर ली गई है।

पढ़ें : बड़ी खबर : कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के चलते प्रदेश में लग सकता है दिन का कफ्र्यू, सीएम ने अधिकारीयों को दिए निर्देश


    मुख्यमंत्री श्री बघेल को धान खरीदी केन्द्र गम्हरिया में उपस्थित जशपुर जिले के किनकेला, पुत्रीचौरा, लुईकोना, सारुडीह, पथराटोली, साईटांगरटोली, पोड़ी, गलोंडा, पैकू और टिकैतगंज गांव के किसानों ने बताया कि उन्हें राजीव किसान न्याय योजना के तहत सरकार द्वारा दी गई राशि की तीन किस्तें मिल चुकी हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसकी चौथी और अंतिम किश्त का भुगतान चालू वित्तीय वर्ष में ही मार्च में किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने किसानों को बताया कि वर्तमान खरीफ मौसम में खरीदे जा रहे धान के लिए राजीव किसान न्याय योजना के अंतर्गत अतिरिक्त राशि की पहली किश्त मई में दी जाएगी।  

पढ़ें : शादी समारोह में कोरोना गाइडलाइन का किया उल्लंघन, आयोजक के खिलाफ केस हुआ दर्ज 


    मुख्यमंत्री जशपुर के कृषि उपज मंडी समिति कार्यालय के प्रांगण में स्थित गम्हरिया धान खरीदी केंद्र में किसानों से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने किसानों से खेती-किसानी के साथ ही उनके घर-परिवार के बारे में भी बात की। श्री बघेल ने किसानों के आग्रह पर उनके साथ सामूहिक फोटो भी खिंचवाया। खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव श्री चिंतामणि महराज, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री विनोद वर्मा, विधायक श्री विनय भगत, सरगुजा संभाग की आयुक्त सुश्री जिनेविवा किंडो और जशपुर के कलेक्टर श्री महादेव कावरे भी इस दौरान मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर के विद्यार्थियों को लैपटॉप दे कर किया प्रोत्साहित

मुख्यमंत्री ने संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर के विद्यार्थियों को लैपटॉप दे कर किया प्रोत्साहित

जशपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज जशपुर जिले के ग्राम गम्हरिया के गौठान के निरीक्षण के बाद जशपुर नगर में एनईएस कालेज के समीप स्थित संकल्प शिक्षण संस्थान पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां संस्थान के कक्षा 10 और 12 वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले तथा नीट में सफल 14 विद्यार्थियों को लैपटॉप देकर विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने संस्थान के द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की तारीफ करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में इस संस्थान के माध्यम से गरीब परिवारों और आदिवासी समुदाय के प्रतिभावान बच्चों को आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिलेंगे।

पढ़ें : बड़ी खबर : कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के चलते प्रदेश में लग सकता है दिन का कफ्र्यू, सीएम ने अधिकारीयों को दिए निर्देश

    इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य श्री विनोद कुमार गुप्ता ने संस्थान के प्रारंभ वर्ष 2011 से वर्तमान तक की उपलब्धियों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुनकुरी विधायक श्री यू.डी. मिंज एवं जिला कलेक्टर की विशेष पहल पर इसी शैक्षणिक सत्र से संस्थान का दूसरा केंद्र कुनकुरी में प्रारम्भ किया गया है।

पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के आकाशवाणी चौक स्थित काली मंदिर के शिव मंदिर में दान पेटी चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपी हुए गिरफ्तार

इस दौरान संस्थान की उपलब्धियों पर आधारित वीडियो भी दिखाया गया। उल्लेखनीय है कि जशपुर जिले के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु जिला मुख्यालय जशपुर नगर में जिला प्रशासन की देखरेख में संकल्प शिक्षण संस्थान संचालित किया जा रहा है। जिसमे 10 वीं एवं 12 वीं के बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षकों द्वारा कोचिंग दी जाती है। संस्थान का वित्त पोषण डीएमएफ मद की राशि से होता है।

पढ़ें : BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ पत्रकार सुरक्षा कानून का प्रारूप हुआ तैयार, समिति शीघ्र ही शासन को सौपेंगी पत्रकार सुरक्षा कानून का प्रारूप 
    इस अवसर पर खाद्य एवं संस्कृति मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव एवं सामरी विधायक श्री चिंतामणी महाराज, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री विनोद वर्मा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, जशपुर विधायक श्री विनय भगत भी उपस्थित थे।


BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ पत्रकार सुरक्षा कानून का प्रारूप हुआ तैयार, समिति शीघ्र ही शासन को सौपेंगी पत्रकार सुरक्षा कानून का प्रारूप

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ पत्रकार सुरक्षा कानून का प्रारूप हुआ तैयार, समिति शीघ्र ही शासन को सौपेंगी पत्रकार सुरक्षा कानून का प्रारूप

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए कानून बनाने का कार्य जारी है | इसी कड़ी में प्रदेश के पत्रकारों की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए राज्य शासन द्वारा प्रस्तावित छत्तीसगढ़ पत्रकार सुरक्षा कानून के प्रारूप को आज प्रारूप निर्माण समिति की ऑनलाइन बैठक में चर्चा कर अंतिम रूप दिया गया है। प्रारूप निर्माण समिति शीघ्र ही छत्तीसगढ़ पत्रकार सुरक्षा कानून का प्रारूप राज्य शासन को सौंपेगी।

पढ़ें : बड़ी खबर : कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के चलते प्रदेश में लग सकता है दिन का कफ्र्यू, सीएम ने अधिकारीयों को दिए निर्देश


ऑनलाइन बैठक को सम्बोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अफताब आलम ने प्रारूप समिति एवं उप समिति के सदस्यों को सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रस्तावित छत्तीसगढ़ पत्रकार सुरक्षा कानून देश के अन्य राज्यों के लिए उदाहरण बनेगा।

पढ़ें : शादी समारोह में कोरोना गाइडलाइन का किया उल्लंघन, आयोजक के खिलाफ केस हुआ दर्ज 
समिति को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मीडिया सलाहकार एवं प्रारूप निर्माण समिति के सदस्य श्री रूचिर गर्ग ने कहा कि राज्य शासन प्रदेश में निष्पक्ष एवं स्वतंत्रता पत्रकारिता के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित पत्रकार सुरक्षा कानून इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। समिति की ऑनलाईन बैठक में प्रारूप निर्माण समिति के सदस्य एवं देशबंधु समाचार पत्र समूह के प्रधान सम्पादक ललित सुरजन को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गयी। बैठक में प्रारूप निर्माण समिति एवं उप समिति के सदस्य न्यायमूर्ति अंजना प्रकाश सेवा निवृत्त न्यायाधीश उच्च न्यायालय, वरिष्ठ अधिवक्ता उच्चतम न्यायालय राजू रामचन्द्रन, उच्चतम न्यायालय की अधिवक्ता शोमोना खन्ना,  सुमिता हजारिका, जवाहर राजा, अनुज प्रकाश,  निशांत कुमार, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रूचिर गर्ग, नागपुर के वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश दुबे, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव विधि विधायी एन.के. चन्द्रवंशी, पुलिस महानिदेशक  डी.एम. अवस्थी, आयुक्त जनसम्पर्क  तारण प्रकाश सिन्हा उपस्थित थे।

पढ़ें : परिजनों को शादी नहीं थी मंजूर, युवती ने गंगरेल बाँध में कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश की, पढ़ें पूरी खबर 
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन ने प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लाने के लिए माह मार्च 2019 में उच्चतम न्यायालय के सेवा निवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति  आफताब आलम की अध्यक्षता में वरिष्ठ कानूनविद, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, वरिष्ठ पत्रकारों की एक समिति का गठन किया था। समिति ने अनेक दौर की चर्चा पश्चात् प्रस्तावित पत्रकार सुरक्षा कानून का प्रारूप तैयार कर माह नवम्बर 2019 में प्रदेश के अनेक जिलों में भ्रमण कर सुझाव प्राप्त किए और संशोधित प्रारूप तैयार किया। कोरोना संकट को देखते हुए संशोधित प्रारूप पर माह अक्टूबर 2020 में ऑनलाईन सुझाव प्राप्त कर प्रस्तावित छत्तीसगढ़ पत्रकार सुरक्षा कानून को अंतिम रूप दिया गया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया अब होगी और भी सरल, जाने कैसे

छत्तीसगढ़ प्रदेश में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया अब होगी और भी सरल, जाने कैसे

रायपुर | राज्य शासन ने आम जन के लिए जमीन की रजिस्ट्री की प्रक्रिया को सरल किया है। अब जमीन का पंजीयन कराने वाले लोगों को पटवारी या तहसीलदार के पास चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। भुईंया में अपलोड दस्तावेज ही रजिस्ट्री के लिए मान्य होंगे।

पढ़ें : बड़ी खबर : कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के चलते प्रदेश में लग सकता है दिन का कफ्र्यू, सीएम ने अधिकारीयों को दिए निर्देश  

    इस संबंध में कार्यालय महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टरों को शासन के दिशा-निर्देशों के तहत जमीन के पंजीयन कराने के लिए जिले के पंजीयन कार्यालयों में निर्देशों के पालन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

पढ़ें : परिजनों को शादी नहीं थी मंजूर, युवती ने गंगरेल बाँध में कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश की, पढ़ें पूरी खबर

राज्य शासन द्वारा इस व्यवस्था को लागू करने का कारण यह है कि लोगों को रजिस्ट्री के लिए ऑनलाइन नक्सा खसरा व बी-1 में पटवारी के हस्ताक्षर और सील लगवाना पड़ता था। अब जमीन रजिस्ट्री में पटवारी व तहसीलदार के हस्ताक्षरित खसरा पांचसाला और खसरा बी-1 की जरूरत नहीं होगी। अब डिजीटल खसरा पांचसाला और खसरा बी-1 से ही रजिस्ट्री की जाएगी।

पढ़ें : चलती बाइक में लगी आग, बाइक जलकर हुई खाक, जाने कहा की है यह खबर 


    प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा है कि इस निर्देश के बाद लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके पीछे कारण यह है कि लोगों को रजिस्ट्री के लिए ऑनलाइन नक्सा खसरा व बी-1 में पटवारी के हस्ताक्षर और सील लगवाना पड़ता था। इसके लिए उन्हें बार-बार पटवारी कार्यालय के चक्कर काटना पड़ रहा था। जिससे रजिस्ट्री पेंडिंग हो जाती थी और शासन को भी राजस्व का नुकसान होता था। अब इन सभी समस्याओं से निजात दिलाने के लिए आदेश जारी कर दिया गया है। इससे लोगों को अपनी जमीन की राजिस्ट्री कराने में काफी आसानी होगी।
    महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी प्रकार से कोई संदेह हो अथवा प्रश्नाधीन भूमि भुईया के साईट में उपलब्ध नहीं हो तब ही जमीन की रजिस्ट्री के लिए पटवारी या तहसीलदार द्वारा प्रमाणित राजस्व अभिलेख की मांग की जाए। 

परिजनों को शादी नहीं थी मंजूर, युवती ने गंगरेल बाँध में कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश की, पढ़ें पूरी खबर

परिजनों को शादी नहीं थी मंजूर, युवती ने गंगरेल बाँध में कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश की, पढ़ें पूरी खबर

धमतरी | प्रेमी के साथ शादी नहीं होने पर ग्राम शकरवारा की एक युवती ने गंगरेल बाँध में  कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश की। समय रहते आसपास के लोगों ने उसे बचा लिया। जिसके बाद रुद्री पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शकरवारा की युवती ने एक लड़के के साथ प्रेम विवाह किया था।

पढ़ें : बड़ी खबर : कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के चलते प्रदेश में लग सकता है दिन का कफ्र्यू, सीएम ने अधिकारीयों को दिए निर्देश 

लेकिन उनका दाम्पत्य जीवन  ज्यादा समय तक नहीं चला और दोनों में तलाक हो गया। इस बीच युवती का उनकी बुआ के लड़के के साथ प्रेम संबंध स्थापित हो गया और उसे से शादी करना  चाहती थी लेकिन यह परिवार को मंजूर नही था। शनिवार की सुबह युवती ने अंगारमोती मंदिर के पीछे बांध में खुदकुशी की कोशिश की, जिसे ट्रस्ट वालों ने बचा लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बयान लेने के बाद युवती  को परिवारजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 21 से 30 दिसम्बर तक  : मुख्य सचिव ने की सत्र पूर्व तैयारियों की समीक्षा

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 21 से 30 दिसम्बर तक : मुख्य सचिव ने की सत्र पूर्व तैयारियों की समीक्षा

रायपुर | छत्तीसगढ़ की पंचम विधानसभा के नवम सत्र (शीतकालीन सत्र) का आयोजन 21 से 30 दिसम्बर 2020 तक किया जाएगा। सत्र पूर्व तैयारियों के संबंध में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शासन के समस्त विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार) से चर्चा की। श्री जैन ने सत्र के दौरान विभागों में विधानसभा प्रकोष्ठ का गठन करने और नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिये हैं।

पढ़ें : बेधड़क ऑनलाइन बिक रही है चाकू और छुरियां, घर बैठे हो रही होम डिलीवरीयां

उन्होंने कहा है कि शासकीय विधि विषयक कार्य (विधेयक) निर्धारित सात दिवस पूर्व विधानसभा सचिवालय को उपलब्ध करा दिये जाए और विधेयकों के संबंध में चर्चा हेतु सभी आवश्यक तैयारियां कर लिए जाए। उन्होंने लंबित आश्वासनों के उत्तर सत्र आरंभ होने के पूर्व विधानसभा को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। विधानसभा के पटल पर रखे जाने वाले पत्र-प्रतिवेदन-साहित्य आदि समय-सीमा मे विधानसभा को उपलब्ध कराने कहा गया है।

पढ़ें : लड़कियों की फेक आईडी बनाकर पैसे उगाही करने वाले दो गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण सूचना, याचिकाओं, शून्य काल की सूचनाएं, आश्वासनों, संकल्प, अपूर्ण प्रश्नों के उत्तर, विधानसभा की विभिन्न समितियों के प्रतिवेदनों पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश मुख्य सचिव ने दिये है। उन्होंने कहा है सत्र के दौरान अपरिहार्य कारणों को छोडकर अधिनस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश स्वीकृत न किए जाएं। सत्रावधि में जब तक आवश्यक न हो तब तक प्रदेश के बाहर भ्रमण प्रस्ताव नहीं बनाए जाएं।

पढ़ें : चिल्फी परिक्षेत्र में वन विभाग की टीम को मिला दुर्लभ प्रजाति का उल्लू, पढ़ें पूरी खबर 

सत्र के दौरान विधानसभा की अधिकारी दीर्घा में विभागीय अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश श्री जैन ने दिए है। उन्होंने कहा है जन घोषणा पत्र 2018 पर विभागों द्वारा की गयी कार्यवाही कि अद्यतन जानकारी तैयार किए जाए और आवश्यक होने पर विधानसभा में जानकारी उपलब्ध कराई जाए। लोक महत्व के विषयों पर अविलंब चर्चा की तैयारी के निर्देश भी श्री जैन ने दिए है। बैठक के दौरान संसदीय कार्य सचिव श्री सोनमणी बोरा और सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री डी.डी. सिंह भी उपस्थित थे।

बेधड़क ऑनलाइन बिक रही है चाकू और छुरियां, घर बैठे हो रही होम डिलीवरीयां

बेधड़क ऑनलाइन बिक रही है चाकू और छुरियां, घर बैठे हो रही होम डिलीवरीयां

रायपुर | आधुनिक काल में ऑनलाइन शाॅपिंग का क्रेज बढ़ते जा रहा है | ऑनलाइन शाॅपिंग साइट्स अमेज़न, फ्लिप कार्ट में सभी जरुरत की सामने मिल जा रही है साथ ही अब इन ऑनलाइन शाॅपिंग साइट्स का उपयोग कुछ शरारती तत्व भी कर रहे है | ऑनलाइन शाॅपिंग साइट्स से धारदार हथियार मंगाए जा रहे है |

पढ़ें : चलती बाइक में लगी आग, बाइक जलकर हुई खाक, जाने कहा की है यह खबर 

राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटनाओं के मद्देनजर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय कुमार यादव द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को कार्य योजना तैयार कर अवैध रूप से चाकू लेकर घुमने वालों/बिक्री करने वालों की पतासाजी करने के साथ ही ऑनलाईन शाॅपिंग साईट्स जैसे एमेजाॅन, फ्लिपकार्ट सहित अन्य शाॅपिंग साईट से धारदार व घातक चाकू मंगाने वालों पर नजर रख कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुुश लगाने के निर्देश दिये गये है, जिससे चाकूबाजी की घटनाओं को रोका जा सके।

पढ़ें : लड़कियों की फेक आईडी बनाकर पैसे उगाही करने वाले दो गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

इसी तारतम्य में सायबर सेल की टीम को जानकारी हुई कि भरत नगर झण्डा चैक गुढ़ियारी रायपुर निवासी मोनेस सिन्हा द्वारा एमेजाॅन ऑन लाईन शाॅपिंग साईट से 05 नग चाकू आर्डर कर मंगाया गया है। जिस पर सायबर सेल की टीम द्वारा मोनेस सिन्हा की पतासाजी कर पकड़कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 02 नग धारदार चाकू एवं 01 नग गुप्ती बरामद किया गया। जिस पर आरोपी मोनेस सिन्हा के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 234/20 धारा 25 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पढ़ें : कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन ने ली कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक, जाने बैठक से जुड़ी सारी बातें 

पूछताछ में आरोपी मोनेस सिन्हा ने बताया कि वह एमेजाॅन शाॅपिंग साईट से 04 नग चाकू एवं 01 नग गुप्ती ऑनलाईन मंगाया था साथ ही 01 चाकू को कहीं गुमना एवं 01 चाकू को अपने साथी को देना बताया। टीम द्वारा उसके साथी की भी पतासाजी की जा रही है। आरोपी मोनेस सिन्हा को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। रायपुर पुलिस द्वारा अवैध रूप से धारदार व घातक चाकू की खरीदी-बिक्री करने वालों के साथ ही ऑनलाईन शाॅपिंग साईट जैसे एमेजाॅन, फ्लिपकार्ट सहित अन्य शाॅपिंग साईट से धारदार व घातक चाकू मंगाने वालों पर नजर रखीं जा रहीं है। अवैध रूप से धारदार व घातक चाकू रखकर घुमने वालों एवं खरीदी - बिक्री करने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।  


गिरफ्तार आरोपी - मोनेस सिन्हा पिता नरेन्द्र सिन्हा उम्र 20 वर्ष साकिन भरत नगर झंडा चैक थाना गुढियारी जिला रायपुर।
लड़कियों की फेक आईडी बनाकर पैसे उगाही करने वाले दो गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

लड़कियों की फेक आईडी बनाकर पैसे उगाही करने वाले दो गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

बिलासपुर | खूबसूरत लड़कियों की फोटो लगा फेक आईडी बनाकर फेसबुक इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप के जरिए लोगों से अश्लील वीडियो कॉलिंग कर उनसे पैसे ऐंठने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बिलासपुर पुलिस ने किया है, पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। और उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

पढ़ें : चिल्फी परिक्षेत्र में वन विभाग की टीम को मिला दुर्लभ प्रजाति का उल्लू, पढ़ें पूरी खबर

मामले का खुलासा करते हुए एसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया, कि यह गिरोह स्क्रीन रिकॉर्डर के माध्यम से लोगों के आए कॉल को रिकॉर्ड करते थे, और फिर ब्लैकमेल करते थे। आरोपी युवक लोगों को डराते थे कि यदि उन्हें पैसे नहीं दिए तो वीडियो यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक में पोस्ट कर शेयर कर देंगे।
 
 
गिरोह के सदस्य बड़े शातिर तरीके से काम करते थे, पहले फेसबुक से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते थे। फिर उसे अपना शिकार बनाते थे। गिरोह के पास पुलिस को दर्जनों लड़कियों की फर्जी डेटिंग एप और फेसबुक प्रोफाइल की आईडी और वीडियो चैट मिले हैं बिलासपुर पुलिस ने इन्हें राजस्थान के भरतपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में उमर मोहम्मद पिता हनीफ खान थाना नगर जिला भरतपुर राजस्थान और आसिफ पिता शब्बीर थाना नगर जिला भरतपुर राजस्थान है।

 
एसपी ने बताया, कि पिछले कुछ दिनों से लगातार शिकायत मिल रही थी, कि ऑनलाइन डेटिंग एप और फेसबुक में फर्जी लड़कियों की आईडी बनाकर अज्ञात लोगों द्वारा पैसे ऐंठने का काम किया जा रहा है। आरोपी युवक स्क्रीन रिकॉर्डर के माध्यम से अश्लील वीडियो सेव कर लेते थे, और उसके बाद उसकी रिकॉर्डिंग भेज कर ब्लैकमेल किया करते थे, जो लोग पैसे नहीं भेजते थे, उनकी आपत्तिजनक वीडियो को उनके रिश्तेदार को सोशल मीडिया द्वारा भेजने को धमकी दी जाती थी। गिरोह ने शहर के कई लोगों को अपना शिकार बनाया था। 
चिल्फी परिक्षेत्र में वन विभाग की टीम को मिला दुर्लभ प्रजाति का उल्लू, पढ़ें पूरी खबर

चिल्फी परिक्षेत्र में वन विभाग की टीम को मिला दुर्लभ प्रजाति का उल्लू, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | छत्तीसगढ़ में 5 दिसंबर 2020 को दुर्लभ प्रजाति का उल्लू देखने को मिला। इसका रैस्क्यू 5 दिसंबर की प्रात: पैदल गस्त के दौरान चिल्फी परिक्षेत्र के लोहारा टोला परिसर के कक्ष क्रमांक पी 328 में वन विभाग की टीम ने किया। वन विभाग की टीम को यहां दुर्लभ प्रजाति के दो बार्न उल्लूू मिले। इन दोनों उल्लुओं को कुत्तों ने घेर रखा था।

पढ़ें : कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन ने ली कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक, जाने बैठक से जुड़ी सारी बातें 

वन विभाग की टीम ने इन्हें कुत्तों से बचाते हुए रेस्क्यू किया गया। वन्य प्राणी पशु चिकित्सक डॉ राकेश वर्मा तथा डॉ सोनम मिश्रा के नेतृत्व में रेस्क्यू किए गए बार्न उल्लुओं को प्राथमिक उपचार तथा भोजन व्यवस्था का प्रबंध वन विभाग की टीम द्वारा किया गया है। बार्न उल्लूू दुर्लभ प्रजाति का पक्षी हैं जिनको वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के शेड्यूल 3 में स्थान दिया गया है। बार्न उल्लू की औसत आयु 4 वर्ष होती है। ऐसे भी उदाहरण हैं जिसमें बार्न उल्लूू 15 वर्ष तक जीवित रहे हैं।

पढ़ें : चलती बाइक में लगी आग, बाइक जलकर हुई खाक, जाने कहा की है यह खबर 

कैप्टिव ब्रीडिंग में बार्न उल्लू 20 वर्ष तक जीवित रह जाते हैं। प्राकृतिक अवस्था में जंगलों में 70 प्रतिशत बार्न उल्लू अपने जन्म के प्रथम वर्ष में ही प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते अकाल मृत्यु को प्राप्त हो जाते हैं। राज्य तथा देश के विभिन्न भागों में ग्रामीण अंचल में ऐसी मान्यता है कि बार्न उल्लूू को पवित्र मानते हैं, जिससे घर तथा गांव में तरक्की, खुशहाली तथा उन्नति होती है। बार्न उल्लूू को तथा उनके शरीर के विभिन्न अंगों को तंत्र मंत्र में भी उपयोग किया जाता है। भोरमदेव अभ्यारण के चिल्फी परिक्षेत्र में रेस्क्यू किए गए बार्न उल्लूू प्रजाति के दोनों पक्षियों को बचाने में प्रशिक्षु भारतीय वन सेवा के अधिकारी गणेश यू.आर., परिक्षेत्र सहायक चिल्फी पूर्व देशमुख तथा स्थानीय वनरक्षक का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

चलती बाइक में लगी आग, बाइक जलकर हुई खाक, जाने कहा की है यह खबर

चलती बाइक में लगी आग, बाइक जलकर हुई खाक, जाने कहा की है यह खबर

कांकेर | जिले के ग्राम मोदी माटवाड़ा चौक में चलती बाइक में अचानक आग लग जाने से बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुकरेल बांसपारा धमतरी निवासी सुकदेव मरकाम अपने ससुराल सिंघनपुर केशकाल जा रहा था, इस दौरान चलती बाइक में अचानक आग लग गई। बाईक सवार ने कूदकर जान बचाई लेकिन आग बुझाने के लिए कुछ करते इससे पहले देखते ही देखते बाइक जलकर पूरी तरह से खाक हो गई।
भखारा को तहसील का दर्जा मिलने से राजस्व प्रकरणों का स्थानीय स्तर पर हो रहा निराकरण, पढ़ें पूरी खबर

भखारा को तहसील का दर्जा मिलने से राजस्व प्रकरणों का स्थानीय स्तर पर हो रहा निराकरण, पढ़ें पूरी खबर

धमतरी | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गत दिनों कुरूद विकासखण्ड की उप तहसील को पूर्ण नवीन तहसील का दर्जा प्रदान कर उसका वर्चुअल शुभारम्भ 11 नवंबर 2020 को किया। राज्य सरकार द्वारा स्थानीय लोगों की परेशानियों को देखते हुए सत्ता का विकेन्द्रीकरण किया गया, जिसके तहत भखारा उपतहसील को तहसील के तौर पर उन्नयित किया गया।

पढ़ें :  अवैध निर्माण पर नोटिस देने पहुंचे शासकीय कर्मी से गाली-गलौच, जुर्म दर्ज 

इससे भखारा क्षेत्र के ग्रामीणों को अपने राजस्व प्रकरणों व कार्यों को लेकर कुरूद तक की दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। भखारा को तहसील बनाए जाने क्षेत्र की 52 ग्राम पंचायतों व 73 ग्रामों में स्थित 28 हल्का के ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जाति प्रमाण-पत्र, आय, निवास, जाति सहित विभिन्न दस्तावेजों के लिए ग्रामीणों को 25 से 35 किलोमीटर दूर तहसील मुख्यालय कुरूद जाना नहीं पड़ेगा।

पढ़ें : कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन ने ली कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक, जाने बैठक से जुड़ी सारी बातें 

तहसीलदार भखारा ने बताया कि भखारा को 14 नवंबर 1995 में उपतहसील का दर्जा दिया गया था, उस समय 51 ग्राम, 20 पटवारी हल्का, दो राजस्व निरीक्षक मण्डल हुआ करते थे। अब इसे पूर्ण तहसील का दर्जा प्राप्त होने के उपरांत नवस्थापित तहसील के ग्रामों की संख्या 73 तथा पटवारी हल्का की संख्या 28 तथा राजस्व निरीक्षक मण्डल की संख्या छह हो गई है। इसी तरह उपतहसील भखारा अंतर्गत क्रमश: 58 कोटवार तथा 49 पटेल हुआ करते थे, जबकि तहसील बनने के उपरांत अब कोटवारों की संख्या बढ़कर 81 और पटेलों की संख्या 71 हो गई है।
 
 
उन्होंने बताया कि उपतहसील भखारा में जनसंख्या 81 हजार 151 थी जो अब बढ़कर एक लाख 09 हजार 283 हो गई है। इसके अलावा राजस्व क्षेत्रफल 50 हजार 556 हेक्टेयर था, जो अब 28 हजार 483 हेक्टेयर हो गया है। इसी तरह उपतहसील भखारा में खातेदारों की संख्या 22 हजार 692 थी, जिसकी संख्या अब बढ़कर 30 हजार 713 हो गई है। इस प्रकार भखारा का तहसील के तौर पर अस्तिव में आने से क्षेत्र की जनता के समय, श्रम एवं धन की बचत हुई है, वहीं छोटे-छोटे शासकीय कार्यों के निष्पादन के लिए लम्बा फासला तय करने से निजात भी मिली।
 
अवैध निर्माण पर नोटिस देने पहुंचे शासकीय कर्मी से गाली-गलौच, जुर्म दर्ज

अवैध निर्माण पर नोटिस देने पहुंचे शासकीय कर्मी से गाली-गलौच, जुर्म दर्ज

रायपुर | अवैध निर्माण करने पर नोटिस देने पहुंचे शासकीय कर्मी से गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है।

पढ़ें : कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन ने ली कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक, जाने बैठक से जुड़ी सारी बातें  

घटना माना कैम्प थाना क्षेत्र के ग्राम टेमरी का है। यहां रहने वाला आरोपी मंगलचंद धृतलहरे द्वारा अवैध निर्माण किया गया है, जिसके खिलाफ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने नोटिस जारी किया है।
 
 
इस नोटिस को विभाग में सहायक यांत्रिकी लेखा के पद पर पदस्थ मो. ईकबाल ने मंगलचंद को उसके घर जाकर देना चाहा लेकिन आरोपी ने नोटिस लेने से इंकार करते हुए इस बात पर उसके साथ विवाद कर गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 186, 294, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को जांच में लिया है।
 
विधायक कुलदीप जुनेजा ने किया देवेंद्र नगर में सड़क डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, पढ़ें पूरी खबर

विधायक कुलदीप जुनेजा ने किया देवेंद्र नगर में सड़क डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा ने देवेंद्र नगर के विभिन्न सेक्टरों में लोगों को सुगम सुविधा उपलब्ध कराने लगभग 47.लाख रुपये के लागत से डामरीकरण कार्य का नारियल फोड़ कर शुभारंभ किया। इस दौरान देवेंद्र नगर के नागरिक मनोज अग्रवाल,अभिषेक गांधी,अनूप वर्मा,विजय मालू, मोतीराम डूडवानी, महेश सोमानी, राजेंद्र जैन पालीवाल, संजय सोनी, दलजीत चावला, सेवक यादव, हर्षित जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन ने ली कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक, जाने बैठक से जुड़ी सारी बातें

कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन ने ली कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक, जाने बैठक से जुड़ी सारी बातें

रायपुर | कानून व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में आज पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई। कलेक्टर में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर अपने अपने क्षेत्र में संयुक्त रूप से भ्रमण करने व काम करने की हिदायत दी।

पढ़ें : बड़ी खबर : शहर के अर्चना टॉवर पर नगर निगम ने की कार्रवाई, 21 दुकानों को किया सील, पढ़ें पूरी खबर


कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन ने कहा कि धरना, प्रदर्शन, जुलूस आदि की सूचना होने पर प्रदर्शनकारियों के नेतृत्वकर्ता को बुलाकर मीटिंग रखी जाए। जिससे उनके आगे की योजना की जानकारी पहले से प्राप्त की जा सके और शांतिपूर्ण तरीके से स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके। उन्होंने उन्हें उनके क्षेत्रों में होने वाले प्रत्येक गतिविधियों पर पैनी नजर रखने, अशांति फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई करने, शासन के आदेशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

पढ़ें : राम वन गमन परिपथ में पर्यटन रथ तथा बाइक रैली का आयोजन 14 से 17 दिसम्बर तक, पढ़ें पूरी खबर 


कलेक्टर ने क्षेत्र के मजिस्ट्रेटों और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) को धान खरीदी केंद्रों का लगातार संयुक्त रूप से विजिट करने को कहा। जिससे टोकन, बारदाना और किसानों आदि संबंधी सुविधा का लाभ ग्रामीणजनों को मिले, दलालों और बिचैलियों पर अंकुश रहे और वास्तविक किसान को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।

पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के आकाशवाणी चौक स्थित काली मंदिर के शिव मंदिर में दान पेटी चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपी हुए गिरफ्तार 


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव ने क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अपराधिक घटना की रोकथाम और नियंत्रण के लिए सूचना तंत्र को प्रभावी बनाने के निर्देंश दिए। इस अवसर पर जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), एसडीओपी तथा तहसीलदार उपस्थित थे।

राम वन गमन परिपथ में पर्यटन रथ तथा बाइक रैली का आयोजन 14 से 17 दिसम्बर तक, पढ़ें पूरी खबर

राम वन गमन परिपथ में पर्यटन रथ तथा बाइक रैली का आयोजन 14 से 17 दिसम्बर तक, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य में नई सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्य के ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक धरोहर राम वन गमन परिपथ में 14 दिसम्बर से 17 दिसम्बर तक पर्यटन रथ तथा बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रथ और रैली राज्य के उत्तर स्थित -सीतामढ़ी हरचैका जिला कोरिया तथा दक्षिण में स्थित-रामराम जिला सुकमा दोनों छोर से 14 दिसंबर को प्रारंभ होगी जो विभिन्न गतंव्य स्थलों से होते हुए 17 दिसंबर को चंदखुरी में सामाप्त होगी। यह रैली चिन्हांकित पर्यटन स्थलों से एकत्र की गई मिट्टी तथा प्रतीक चिन्ह को साथ लेकर चंदखुरी में 17 दिसम्बर को दोपहर 1.30 बजे पहुेगी जहां भव्य कार्यक्रम के आयोजन के साथ इस मिट्टी से चंदखुरी में वृक्षारोपण किया जाएगा तथा यात्रा उपरांत प्रतीक चिन्ह को मुख्य अतिथि को सौंपा जाएगा।

पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के आकाशवाणी चौक स्थित काली मंदिर के शिव मंदिर में दान पेटी चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपी हुए गिरफ्तार

राज्य में 14 दिसम्बर को सीतामढ़ी हरचैका जिला कोरिया तथा रामाराम जिला सुकमा के दोनों छोरों से शुरू होने पर्यटन रथ और बाईक रैली में रामायण पुस्तक, प्रतीक चिन्ह लेकर पर्यटन रथ न्यूनतम 30 बाईक के साथ होर्डिंग्स और वाहन साउण्ड सिस्टम सहित रैली निकाली जाएगी। जिसमें भगवान श्रीराम के अध्यात्मिक भजन तथा चैपाईयां चलाई जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय विधायकों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ सीतामढ़ी हरचैका और रामाराम से झण्डा दिखाकर रथयात्रा की रवानगी की जाएगी। प्रतीक चिन्ह (मशाल, रामायण पुस्तक, ध्वज) को संबंधित जिला बाइकिंग समूहों को पूर्ववर्ती जिला बाइकिंग समूह को जिला प्रशासन के नेतृत्व में सौंपा जाएगा। 

पढ़ें : बड़ी खबर : शहर के अर्चना टॉवर पर नगर निगम ने की कार्रवाई, 21 दुकानों को किया सील, पढ़ें पूरी खबर

      प्रत्येक जिला के एक सीमा से दूसरे सीमा तक अलग-अलग बाइक समूह होंगे । इसमें गणमान्य नागरिकों तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा वाहनों को झण्डा दिखाकर रवाना किया जाएगा। रैली केवल दिन के सूर्यास्त तक आयोजित की जाएगी। रैली को उस स्थान से जारी रखा जाएगा जहां रैली पिछले दिन समाप्त हुई थी। पथ का अनुसरण प्रस्तावित राम वन गमन परिपथ सर्किट के नक्शा के अनुसार किया जाएगा। बाइक रैली जहां-जहां पहुंचेगी वहां पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया जाएगा तथा राम पाठ का आयोजन भी किया जाएगा।