नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
विभाग की बड़ी लापरवाही: ऐतिहासिक पुरावशेषों का 15 सालों से नहीं हुआ भौतिक सत्यापन, क्या ऐसे सम्हालेंगे अपने धरोहरों को..

विभाग की बड़ी लापरवाही: ऐतिहासिक पुरावशेषों का 15 सालों से नहीं हुआ भौतिक सत्यापन, क्या ऐसे सम्हालेंगे अपने धरोहरों को..

रायपुर, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के महंत घासीदास संग्रहालय में रखे पुरावशेषों के संरक्षण को लेकर विभाग की लापरवाही सामने आई है। सन 2006 से अब तक संग्रहालय में संग्रहित ऐतिहासिक महत्व की मूर्तियों एवं सोने-चांदी के सिक्के, औजार व अन्य पुरावशेषों का भौतिक सत्यापन नहीं किया गया है। इससे संग्रहालय में रखे एतिहासिक पुरावशेष किस हालात में हैं, इसकी विभागीय अधिकारी कोई सुध नहीं ले रहे। ऐसे में संग्रहालय में हजारों साल पुराने इतिहास को जीवित रखे उन पुरावशेषों के खोने, क्षतिग्रस्त व नष्ट होने का डर सता रहा है। अगर ऐसा हुआ, तो वर्तमान व आने वाली हमारी पीढ़ी इतिहास के उस प्रमाण से जुड़ी सभ्यता व संस्कृति को जानने से वंचित रह जाएगी।
गौरतलब है कि सरकारें भू-गर्भ से निकली पुरातात्विक महत्व की धरोहरों को संजोने व संग्रहालयों में संग्रहित करने लाखों करोड़ों रुपए खर्च करती है, लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही व भ्रष्टनीति के कारण वह हजारों साल पुरानी संस्कृति, सभ्यता के दर्शन कराने वाली व एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक विद्यमान रहने वाले बहुमूल्य पुरावशेष या तो नष्ट हो जाते हैं या बाजार में नीलाम हो जाते हैं। इन्हीं अनियमितताओें से पुरावशेषों को बचाने शासन ने संग्रहालय में रखे पुरावशेषों का निश्चित समय पर भौतिक सत्यापन करने की व्यवस्था बनाई है, ताकि यह पता चल सके कि वह पुरावशेष सुरक्षित हैं या नहीं हैं, लेकिन संस्कृति विभाग द्वारा संग्रहालय में रखे पुरावशेषों का भौतिक सत्यापन समय पर नहीं किया जा रहा।

हर साल तैयार करनी है रिपोर्ट विभाग के पुरातत्विविदों का कहना है कि संग्रहालय में संग्रहित पुरावशेष का प्रति वर्ष भौतिक सत्यापन करना अनिवार्य है, लेकिन महंत घासीदास संग्रहालय के पुरावशेष का लंबे समय से भौतिक सत्यापन नहीं होने के कारण विभाग को भी संग्रहालय में रखे ऐतिहासिक व बहुमूल्य पुरावशेषों की सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। वहीं विभाग के अन्य अधिकारियों व पुरातत्विविदों ने यह आरोप लगाया है कि 2006 में पुरावशेष विभाग के प्रभार से मुक्त हुए एक विभागीय अधिकारी की मनमानी के कारण भौतिक सत्यापन का कार्य अटका हुआ है।


 देश की पहली महिला स्पेशल क्लीनिक छत्तीसगढ़ में: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

देश की पहली महिला स्पेशल क्लीनिक छत्तीसगढ़ में: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 नवम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर महिलाओं के लिए स्पेशल क्लीनिक दाई-दीदी क्लीनिक का शुभारंभ करेंगे। महिलाओं के लिए शुरू की जाने वाली यह स्पेशल महिला मेडिकल मोबाइल क्लीनिक देश में अपनी तरह की पहली अनूठी क्लीनिक होगी। क्लीनिक की गाडिय़ों में केवल महिला मरीजों को ही नि:शुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी। दाई-दीदी क्लीनिक गाडिय़ों में केवल महिला स्टाफ तथा महिला डॉक्टर, महिला लैब टेक्नीशियन एवं महिला एएनएम ही कार्यरत रहेंगे। इस क्लीनिक के शुरू होने से महिला श्रमिकों एवं स्लम क्षेत्रों में निवासरत महिलाओं एवं बच्चियों को अपने घर के निकट ही महिला डॉक्टरों के माध्यम से इलाज की सुविधा मिलेगी।

इस क्लीनिक का संचालन मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत किया जाएगा। वर्तमान में प्रदेश के तीन बड़े नगर पालिक निगम रायपुर, भिलाई एवं बिलासपुर में महिलाओं के लिए एक-एक दाई-दीदी क्लीनिक शुरू की जा रही है। इस क्लीनिक में महिलाओं के प्राथमिक उपचार के साथ-साथ महिला चिकित्सक द्वारा स्तन कैंसर की जांच, हितग्राहियों को स्व स्तन जांच का प्रशिक्षण, गर्भवती महिलाओं की नियमित एवं विशेष जांच आदि की अतिरिक्त सुविधा होगी। महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से शहरों में स्थित आंगनबाड़ी के निकट पूर्व निर्धारित दिवसों में यह क्लीनिक स्लम क्षेत्र में लगाया जाएगा। इस क्लीनिक के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं, बच्चों आदि के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न हितग्राहीमूलक परियोजना का लाभ भी प्रदान किया जाएगा। 

गौरतलब है कि जनरल क्लीनिक में महिलाओं के लिए पृथक जांच कक्ष और काउंसलर नहीं होने से महिलाएं परिवार नियोजन के साधन, कॉपर-टी निवेशन, आपातकालीन पिल्स की उपलब्धता, गर्भनिरोधक गोलियां, साप्ताहिक गर्भनिरोधक गोली, गर्भनिरोधक इंजेक्शन, परिवार नियोजन परामर्श, एसटीडी परामर्श में शर्म का अनुभव करती है। इस महिला क्लीनिक में डेडीकेटेड महिला स्टाफ होने से अब इस प्रकार के परामर्श नि:संकोच ले सकेंगी।
 शहर का एक ऐसा थाना जहां के सभी स्टाफ पेट्रोलिंग वाहन में डयूटी करने आतुर, थानेदार ने निकाला ऐसा फार्मुला की सभी रहे खुश

शहर का एक ऐसा थाना जहां के सभी स्टाफ पेट्रोलिंग वाहन में डयूटी करने आतुर, थानेदार ने निकाला ऐसा फार्मुला की सभी रहे खुश

भिलाई। दुर्ग जिले में कभी क्राईम ब्रांच व सिविल टीम में चलने वाले जवानों और अफसरों का इस जिले में अपराधियों से लेकर रसूखदारों के बीच में, अपनी गहरी पैठ बनाने वाले ये पुलिस वाले इन दिनों थानों की पेट्रोलिंग गाड़ी में चढने के लिए अजब गजब का जुगाड़ लगा रहे है। कोई सीएम हाउस तो कोई एचएम हाउस तो कोई विधायक और तो और पीएचक्यू के बड़े अफसरों तक पेट्रोलिंग वाहन में चलने के लिए अच्छी खासी एप्रोच लगाने में लगे हुए है। 

यहां ये बताना लाजिमी होगा कि पूरे प्रदेश में क्राईम ब्रांच को भंग करने का कार्य डीजीपी डीएम अवस्थी ने कर दिया था। उसके बाद दुर्ग जिलें में लंबे समय तक सीएसपी के सब डिवीजन थाना क्षेत्रों में सिविल टीम का गठन किया था। जो कि कई बड़े मामले हत्या, लूट, डकैती, ठगी, साईबर क्राईम सहित अन्य प्रकार केमामलों को पकडने का कार्य करती थी। लेकिन क्राईम बांच व सिविल टीम पर भी कहीं न कहीं आरोप प्रत्यारेाप, सेटिंगबाजी की गाहे बगाहे लगते रहे। उस प्रथा को भी पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने खत्म कर दिया। सिविल टीम के लोग वर्दी में जिन जिन थानों में पदस्थ हैं, वहां पर ही अपनी डयूटी कर रही है, अति महत्वपूर्ण मामलों में ही सिविल ड्रेस में होनहार व अपराधियों और जनता के बीच जिनकी पकड़ होती है। वैसे चुस्त दुरूस्त पुलिस वालों से बडे मामले के अपराधियों को पकडने के लिए बकायदा कुछ दिनों के लिए शहर व प्रदेश के बाहर भेजे जाने का कार्य वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर ही, आज के समय में हो रहा है। चूंकि दुर्ग जिला तीन मंत्रियों का जिला है, जिसमें स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, केबिनेट मंत्री गुरू रूद्र कुमार है। इसमें सबसे व्ही व्हीआईपी थाना आज के समय में भिलाई तीन और दूसरा थाना जामुल है। जो प्रदेश के लोकस्वास्थ्य मंत्री गुरू रूद्र कुमार का क्षेत्र है और यहां पर स्वयं विधायक व महापौर देवेन्द्र यादव और उनके भाई धर्मेन्द्र यादव का भी निवास है। वहीं एक बड़ा क्षेत्र इंडस्ट्रियल बेल्ट है इंडस्ट्रियल ऐरिया है इसके कारण जामुल थाना के सिपाही पेट्रोलिंग गाड़ी में ड्यूटी करने को लेकर अत्यधिक आतुर है। इस स्थिति को देखते हुए यहां के थाना प्रभारी विशाल सोन ने एक तरकीब निकालते हुए सबको संतुष्ट करने वाला फार्मुला निकाल लिया है। 

अब थाना प्रभारी सोन का कहना कि अब मेरे थाना क्षेत्र का हर अफसर और सभी अन्य कर्मचारी पेट्रोलिंग गाड़ी में बारी बारी से डयूटी करेंगे। ताकि हर अफसर और कर्मचारी को चोर उचक्के, इस क्षेत्र में घटना स्थलों की जानकारी होगी। ताकि कोई घटना होने पर तुरंत पुलिस पार्टी समय पर घटना स्थल पर पहुंच कर पीडि़तों को न्याय व सहायता दे पाए। 
 राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में सप्ताह के अंदर फिर से हो जाएगी ठंड की शुरूआत, हल्के बादलों के चलते ठंड गायब

राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में सप्ताह के अंदर फिर से हो जाएगी ठंड की शुरूआत, हल्के बादलों के चलते ठंड गायब

रायपुर। राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में एक सप्ताह के अंदर फिर से ठंड की शुरूआत हो जाएगी। हालांकि अभी वर्तमान में ठंड काफी कम है, लेकिन अब मौसम के मिजाज में धीरे-धीरे परिवर्तन शुरू हो गया है। 

मौसम विभाग के नियमित रिपोर्ट की माने तो प्रदेश में इस समय दक्षिण-पूर्व दिशा से नमीयुक्त और गरम हवा दोनों आ रही है। इसके चलते प्रदेश में कहीं-कहीं पर हल्के बादल भी छा सकता है। वहीं हल्की बदली होने के कारण तापमान में आंशिक वृद्धि भी दर्ज की जा रही है। लेकिन अब यह स्थिति बदल रही है। आने वाले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। प्रदेश के कुछ स्थाानों पर हल्के बादल छाए रहने तथा प्रदेश के बस्तर संभाग में एक-दो स्थानों पर हल्के गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। इसके अलावा 21 नवंबर से उत्तर भारत में ठंड फिर से जोड़ पकड़ेगा। उत्तर भारत में तापमान में गिरावट शुरू होते ही इसका असर प्रदेश के मौसम पर भी पड़ेगा और संभावना है कि 22 नवंबर से प्रदेश में फिर से ठंड की शुरूआत हो जाएगी। इस समय मौसम में फिलहाल ज्यादा बदलाव के आसार नहीं है। 
नगर निगम के 7 पार्षद रायपुर जिला योजना समिति में सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

नगर निगम के 7 पार्षद रायपुर जिला योजना समिति में सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

रायपुर। आज रायपुर जिला योजना समिति के सदस्यों का निर्वाचित पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जीई रोड स्थित शहीद स्मारक भवन में संपन्न हुआ। इस निर्वाचन में नगर निगम रायपुर के पार्षद अनवर हुसैन, शीतल कुलदीप बोगा, अमित दास, विरेन्द्र देवांगन, गोपेष साहू, धनेश राजा बंजारे, प्रकाश जगत को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

निर्विरोध निर्वाचन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए निर्वाचित हुए पार्षदों को राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, रायपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे, एमआईसी सदस्य सतनाम सिंह पनाग, नागभूषण राव, समीर अख्तर, कुमार मेनन, जितेन्द्र अग्रवाल, सुन्दर जोगी, ज्ञानेश शर्मा, जोन अध्यक्ष बंटी होरा, मन्नू विजेता यादव सहित नगर निगम रायपुर के पार्षदों ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।
बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के संबंध में अधिसूचना हुआ जारी, इस तारीख से शुरू होगा सत्र

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के संबंध में अधिसूचना हुआ जारी, इस तारीख से शुरू होगा सत्र

रायपुर | छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की अधिसूचना जारी हो गई है | विधानसभा का शीतकालीन सत्र 21 दिसम्बर से 30 दिसंबर तक चलेगा | आदेशानुसार इस सत्र में वित्तीय एवं शासकीय कार्य संपादित किया जाना संभावित है |

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की बागडोर अब रेणु जोगी के हाथों में, पढ़ें पूरी खबर

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की बागडोर अब रेणु जोगी के हाथों में, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | मरवाही चुनाव में मिली शिकस्त के जोगी परिवार ने संघर्ष से अपनी नई पहचान बनाने का निर्णय लिया है। अब रेणु जोगी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गई है। प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने 18 नवंबर को पार्टी की विशेष बैठक बुलाई जिसमें महत्वपूर्ण फैसले लिये गए। अमित जोगी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) और जोगी परिवार के अस्तित्व को खत्म करने की खुली चुनौती दे रहे हैं। उन्हें लगता है कि हमें मरवाही उपचुनाव में लड़ने से रोकने से उन्होंने हमें हरा दिया है। जिस दिन उन्होंने छल से हमें चुनाव से बाहर किया, उसी दिन उनकी हार हो चुकी थी। इसका जवाब उन्हें पहले न्याय की अदालत और फिर जनता की अदालत में मिलेगा।

कोर कमेटी द्वारा लिए गए 7 खास निर्णय

1. स्वर्गीय अजीत जोगी के छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया सपने को यथार्थ में बदलने का संकल्प डॉक्टर रेणु जोगी को स्वर्गीय अजीत जोगी के स्थान पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का रखा प्रस्ताव, धरमजीत ने किया समर्थन

2. अब पार्टी में जयचंदों और मीर जाफरों जैसे सत्ता-लोभियों की कोई जगह नहीं- वे न घर के रहे न घाट के

3. 9 दिसंबर शहीद वीर नारायण जयंती से पार्टी का वृहद् मोबाइल पर आधारित सदस्यता अभियान चालू होगा

4. अगले 90 दिनों में 1,11,111 सक्रिय वालंटियर का पूर्णकालिक काडर बनाने का लक्ष्य पुराने मोर्चा संगठनों की जगह अजीत जोगी किसान, अजीत जोगी महिला, अजीत जोगी युवा, अजीत जोगी छात्र और अजीत जोगी श्रमिक लेंगे

5. संगठन और छात्र संघ, बिरगांव, जामुल, भिलाई, रिसाली और चरौदा नगरी चुनावों में जात-पात और धर्म से ऊपर उठके केवल छत्तीसगढ़ प्रथम विचारधारा के लिए संघर्ष करने वालों को अवसर देंगे और सत्ता का घमंड खत्म करेंगे

6. 4 चरणों में पूरे प्रदेश में पदयात्रा के माध्यम से जनता से आशीर्वाद मांगने जाएँगे। मेरा फोकस 31 विधानसभाओं में होगा जहां हमें 2018 में 40000 वोट मिले थे।

7.अजीत जोगी फाउंडेशन गैर-सरकारी संस्थाओं के माध्यम से शिक्षा और स्वास्थ में छत्तीसगढ़ के सबसे जरूरतमंदों की मदद करेगा

 

राजधानी रायपुर को मिलने वाली है एक और बड़ी सौगात, कल करेंगे सीएम बघेल भूमिपूजन, जाने क्या है पूरी खबर

राजधानी रायपुर को मिलने वाली है एक और बड़ी सौगात, कल करेंगे सीएम बघेल भूमिपूजन, जाने क्या है पूरी खबर

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 19 नवम्बर को अपने निवास कार्यालय से वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजधानी रायपुर में टेनिस स्पोर्ट अकादमी निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के सांस्कृतिक भवन से लगी 4 एकड़ भूमि में टेनिस स्पोर्ट अकादमी का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण के लिए राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 17 करोड़ 75 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुए कार्यादेश जारी कर दिया गया है। अकादमी के निर्माण के लिए 15 माह का समय निर्धारित किया गया है।

पढ़ें : रायपुर का मुकुल देशभर के कई डांसर्स को पीछे छोड़ पहुंचा इंडियाज बेस्ट डांसर खिताब के करीब


    टेनिस स्पोर्ट अकादमी के अंतर्गत एडमिन बिल्डिंग, हॉस्टल बिल्डिंग और टेनिस कोर्ट का निर्माण किया जाएगा। एडमिन बिल्डिंग के भू-तल में वेटिंग रूम, रिसेेप्शन, दो चेंजिंग रूम, दो हॉल, पार्किंग एरिया एवं प्रथम तल में जिम, डायनिंग एरिया, वेटिंग एरिया तथा द्वितीय तल में व्ही.आई.पी. लॉज और 3500 क्षमता के पावेलियन का निर्माण किया जाएगा। हॉस्टल बिल्डिंग के भू-तल में रिसेप्शन एवं वेटिंग रूम, अधीक्षक रूम, कार्यालय, व्ही.आई.पी. रूम और पार्किंग, प्रथम तल में कैरम रूम, टेबल टेनिस रूम, किचन, डायनिंग। द्वितीय तल में 17 रूम, हाऊस किपिंग एवं तृतीय तल में 17 रूम हाऊस किपिंग का निर्माण किया जाएगा साथ ही एक इंटरनेशनल टैनिश कोर्ट (सिंथेटिक कोर्ट) और 5 प्रेकटिस कोर्ट (सिंथेटिक कोर्ट) का निर्माण किया जाएगा।

रायपुर का मुकुल देशभर के कई डांसर्स को पीछे छोड़ पहुंचा इंडियाज बेस्ट डांसर खिताब के करीब

रायपुर का मुकुल देशभर के कई डांसर्स को पीछे छोड़ पहुंचा इंडियाज बेस्ट डांसर खिताब के करीब

रायपुर। राजधानी के डांसिंग टैलेंट मुकुल इन दिनों इंडियन टेलिविजन के फेमस डांस शो पर छाए हुए है। रायपुर के छोटी सी बस्ती माना में रहने वाले 21 साल के मुकुल इंडियाज बेस्ट डांसर के फिनाले में पहुंच चुके हैं। देशभर से पहुंचे कई डांसर्स को पीछे छोड़ मुकुल अब खिताब के बेहद करीब हैं। अपनी मेहनत और डांस के जुनुन से मुकुल ने शो के फाइनल में अपनी जगह बना ली है।
 
 
मुकुल ने शो के शुरुआत से ही अपने डांस टैलेंट के दम पर शो के जजेस टेरेंस लुइस, गीता कपूर और मलाइका अरोरा को खूब इंप्रेस किया। यही नहीं अलग अलग डांस फॉर्म के जरिए शहर के इस टैलेंट ने दिल जीतने वाली परफार्मेंस देकर लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। यही नहीं हर वीकेंड पर शो में पहुंचने वाले सेलेब्रिटीज से भी मुकुल ने अपनी धमाकेदार परफार्मेंस से जमकर तारीफें बटोरी।
 
 
महज 10 साल की उम्र से डांस कर रहे मुकुल अपने पिता को दिए हुए वादे को शो जीतकर पूरा करना चाहते हैं। दरअसल शो के दौरान रायपुर में रहने वाले मुकुल गाइन के पिता की हाल ही में कैंसर से मौत हो गई थी औऱ पिता की मौत पर भी वो यहां नहीं आ पाए थे। इंडियाज बेस्ट डांसर शो का विनर जजेस के मार्क्स औऱ देश की जनता के वोटों के आधार पर किया जाएगा। फिनाले 21 और 22 नवंबर को होगा। जिसके लिए कल रात 12 बजे तक वोटिंग लाइन्स ओपन है।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की दूरदृष्टि और पक्के इरादों ने भारत को दी एक नई दिशा: भूपेश बघेल

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की दूरदृष्टि और पक्के इरादों ने भारत को दी एक नई दिशा: भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती 19 नवम्बर पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने श्रीमती गांधी के देश के प्रति योगदान को याद करते हुए कहा है कि श्रीमती इंदिरा गांधी ने आजीवन गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए प्रयास किया और देश की एकता और अखण्डता की रक्षा के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। उन्होंने देश की तरक्की के लिए अनेक कड़े फैसले लिए। उन्हें आयरन लेडी के नाम से भी जाना जाता है। 
 

बघेल ने कहा है कि श्रीमती गांधी ने दूरदृष्टि और पक्के इरादे के साथ देश को नई दिशा प्रदान की। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में देश का कुशलतापूर्वक नेतृत्व करते हुए अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भारत को प्रतिष्ठापूर्ण स्थान दिलाया। उनके हरित क्रांति कार्यक्रम की सफलता ने देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया। श्री बघेल ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी बचपन से देश के स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रहीं।
 
 
उन्होंने बाल चरखा संघ की स्थापना की और असहयोग आंदोलन के दौरान बच्चों की वानर सेना बनायी। प्रधानमंत्री के रुप में उन्होंने बैंकों के राष्ट्रीयकरण, राजाओं के प्रीवीपर्स की समाप्ति जैसे कठोर निर्णय लिए। बांग्लादेश का उदय, भारत का परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनना उनकी प्रमुख उपलब्धियां थीं। उनके कार्यकाल में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की स्थापना हुई और प्रथम उपग्रह आर्यभट्ट अंतरिक्ष में छोड़ा गया।
पुरानी रंजिश के चलते राजधानी में दो लोगों में हुई मारपीट व चाकू-बाजी, मामला दर्ज

पुरानी रंजिश के चलते राजधानी में दो लोगों में हुई मारपीट व चाकू-बाजी, मामला दर्ज

रायपुर। पुरानी रंजिश को लेकर दो लोगों के बीच मारपीट व चाकू-बाजी की घटना होने की रिपोर्ट सिविल लाईन थाने में दर्ज की गई है। 
 
 
मिली जानकारी के अनुसार गांधीनगर पंडरी निवासी संदीप जाल 21 वर्ष पिता नानू जाल ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि पुरानी रंजिश के चलते मंगलवार को प्रार्थी के भाई शुभम ताण्डी को आशीष विभार 20 वर्ष पिता मुरली विभार ने गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का व चाकू माकर जांघ में चोट पहुंचाया।
 
 
इसी तरह गांधीनगर पण्डरी निवासी उदय ताण्डी 35 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी के भाई देवराज ताण्डी को मंगलवार को पुरानी रंजिश को लेकर अनील सोना 25 वर्ष पिता काशीराम सोना ने गाली-गलौचकर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एवं पेट में धारदार औजार से मारकर घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ काउंटर केश दर्ज कर लिया है। 
 बड़ी खबर: राजधानी के सिटी सेंटर मॉल में लगी भीषण आग, लाखो का सामान जल कर खाक

बड़ी खबर: राजधानी के सिटी सेंटर मॉल में लगी भीषण आग, लाखो का सामान जल कर खाक

रायपुर। राजधानी के पंडरी स्थित सिटी सेंटर मॉल में बड़ा हादसा टल गया। मॉल में कपड़े के शोरूम में अचानक आग लग गई, जिससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना के बाद मैनेजमेंट ने आनन-फानन में मॉल खाली कराया। हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने समय पर आग पर काबू पा लिया। वहीं खतरे को देखते हुए दमकल की एक गाड़ी बुलाई गई थी। लेकिन उसकी जरूरत नहीं पड़ी। जानकारी के मुताबिक, स्पायकर के शोरूम में आग थी। ये पूरा मामला देवेंद्र नगर थाना इलाके का है। फिलहाल देवेंद्र नगर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंच आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
 बड़ी खबर रायपुर: प्रतिबंधित टेबलेट व नशीला कफ सिरप के साथ तीन पकड़ाए

बड़ी खबर रायपुर: प्रतिबंधित टेबलेट व नशीला कफ सिरप के साथ तीन पकड़ाए

रायपुर। नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस की कार्यवाई लगातार जारी है| इसी कड़ी में रायपुर पुलिस ने कफ सीरप एवं नशीला टेबलेट के साथ पुलिस ने तिन युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से टेबलेट व कफ सीरप के साथ बाईक जब्त की है। 
 

 

मिली जानकारी के अनुसार सरस्वतीनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नशीला कफ सिरप व प्रतिबंधित टेबलेट लेकर जाने की सूचना पर कुकुरबेड़ा सरस्वतीनगर में मुखबिर के द्वारा बताये गए हुलिये के अनुसार देख मैस्ट्रों स्कूटी क्रमांक सीजी 04 एचपी 8033 गाड़ी से जा रहे दो युवकों को रोककर तलाशी लेने पर तिन युवकों के पास से 13 नग कफ सीरफ वन रैक्स एवं प्रतिबंधित टेबलेट 4 पत्ता कुल 40 नग स्ट्रीप टेबलेट पाए जाने पर स्कूटी व नशीला कफ सीपर व टेबलेट जब्त कर लिया है।
 
 
पकड़े गए युवकों के नाम पुछने पर उन्होंने अपना नाम सोहेल अली आयु 23 वर्ष पिता समीर हुसैन एवं मोहसीन अली 18 वर्ष पिता जावेद अली संजय चौधरी पीटा महेश उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज किया है। 
 बड़ी खबर रायपुर: एक बार फिर एक्शन में आई आयकर विभाग की टीम, दो सीए के लॉकरों को खंगालने दिल्ली से रायपुर पहुंची 3 अधिकारियों की स्पेशल टीम

बड़ी खबर रायपुर: एक बार फिर एक्शन में आई आयकर विभाग की टीम, दो सीए के लॉकरों को खंगालने दिल्ली से रायपुर पहुंची 3 अधिकारियों की स्पेशल टीम

रायपुर। फरवरी माह में आयकर विभाग ने राजधानी रायपुर समेत कई शहरों में संयुक्त रूप से छापेमारी की थी, जिसमे कई बड़े अधिकारीयों व रसूखदारों के निवास व कार्यलयों में विभाग की टीम ने दबिश दी थी। इस दौरान कई करोड़ के कर चोरी के मामले सामने आए थे। करीब 100 से अधिक स्थानों पर छापेमार कार्रवाई की गई थी। 
 

27 फरवरी की बड़ी छापामार कार्रवाई के बाद मार्च माह में लॉकडाउन घोषित हो गया था। करीब 6 माह के लॉकडाउन के बाद अब आयकर विभाग फिर से इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गया है। छापेमारी के 9 माह बाद अब इस मामले में दो सीए संजय संचेती व कमलेश जैन के बैंक लॉकरों की जांच होने जा रही है। दिल्ली से 3 अधिकारियों की विशेष टीम की उपस्थिति में दोनों सीए के लॉकरों की जांच होगी। आज टीम संजय संचेती के बैंक ऑफ़ इंडिया व स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (मुख्य शाखा, जयस्तंभ चौक) स्थित लॉकरों की जांच कर रही है। कल कमलेश जैन के लॉकरों की जांच होगी। 
 
 बड़ी खबर: राजधानी में देर रात जुआ खेलते दर्जनों जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों से लाखों रुपये के साथ ताश की पत्ती जब्त

बड़ी खबर: राजधानी में देर रात जुआ खेलते दर्जनों जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों से लाखों रुपये के साथ ताश की पत्ती जब्त

रायपुर। राजधानी रायपुर के सरस्वतीनगर पुलिस ने कोटा हेमन्त ज्वेलर्स के पास 17 नवंबर को रात 11.15 बजे जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने जुआ खेल रहे जुआरियों को घेराबंदी कर पकड़ा है। पकड़े गए जुआरी अशोक नत्थानी आयु 63 वर्ष एवं अन्य 14 जुआरी के पास से नगदी 1 लाख 74हजार 220 रुपयें एएवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है। 

 

जोगी कांग्रेस के नेता अब खुलकर बोल रहे अमित जोगी के खिलाफ, पढ़ें पूरी खबर

जोगी कांग्रेस के नेता अब खुलकर बोल रहे अमित जोगी के खिलाफ, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | मरवाही में मिली करारी हार के बाद अब जोगी कांग्रेस में बवाल उठना शुरू हो गया है। आलम यह है कि अब जोगी कांग्रेस के नेता आपस में ही भिडऩे लगे हैं। 

पढ़ें : भीषण सड़क हादसा : दो ट्रकों में हुई जोरदार टक्कर, 11 लोगों की हुई मौत, 19 लोग घायल, जाने कहा की है यह खबर

अमित जोगी के देवव्रत सिंह और प्रमोद शर्मा को लेकर दिये बयान के तुरंत बाद बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा बेहद तल्ख तेवर के साथ मीडिया के सामने बयान दिया है कि अमित जोगी भस्मासुर हैं जो पार्टी को पूरी तरह से खाक में मिला देंगे। प्रमोद शर्मा ने कहा कि अमित जोगी वाथरूम में बैठकर मनगढंत फैसले लेते हैं, जिसे कोई नहीं मानता है। वो अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं।प्रमोद शर्मा ने तो यहां तक कह दिया कि अगर पार्टी की कमान उन्हें दी गयी तो सबसे पहले अमित जोगी और धर्मजीत सिंह को पार्टी से बाहर निकाल देंगे।
 
 
उन्होंने जेसीसीजे के अस्तित्व को ही चैलेंज कर दिया और कहा कि ये पार्टी अब बची ही नहीं है,सिर्फ कागजों में चल रही है।अमित जोगी पर पैसे लेकर बीजेपी को समर्थन देने का गंभीर आरोप लगाते हुए प्रमोद शर्मा ने कहा कि अमित जोगी आफर की तलाश में बैठे है कि उन्हें कांग्रेस और बीजेपी कोई भी बुला ले, जो भी उन्हें बुलायेगा और वो पार्टी का बिलय कर देंगे। विधायक प्रमोद शर्मा ने धर्मजीत सिंह को भी आड़े हाथों लिया। प्रमोद शर्मा ने कहा कि धर्मजीत सिंह खुद बोल रहे हैं कि चुनाव के छह महीने पहले वो बीजेपी में चले जायेंगे और बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। प्रमोद शर्मा ने यहां तक कह दिया कि अमित जोगी की और कोई पहचान नहीं है, सिवा कि वो अजीत जोगी के बेटे हैं।
 
 बड़ी खबर: एसपी ने जारी किया 18 पुलिस जवानों का तबादला, देखे आदेश

बड़ी खबर: एसपी ने जारी किया 18 पुलिस जवानों का तबादला, देखे आदेश

महासमुंद। महासमुंद एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने जिले के एक एसआई, दो एएसआई, 10 प्रधान आरक्षक, एक महिला प्रधान आरक्षक, और 04 आरक्षकों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है। एसपी ने इस सम्बंद में आदेश जारी कर दिए हैं। 
बड़ी खबर: राजधानी के गुढ़ियारी इलाके में जुआ खेलते 14 जुआरियों के साथ नकदी जब्त

बड़ी खबर: राजधानी के गुढ़ियारी इलाके में जुआ खेलते 14 जुआरियों के साथ नकदी जब्त

रायपुर। रायपुर पुलिस ने मंगलवार देर रात गुढ़ियारी इलाके से 14 जुआरियों को धर दबोचा है। पुलिस ने मौके से 1 लाख 19 हजार 220 रुपए नकद भी जब्त किया है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है। मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।
 

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि मुर्राभट्टी इलाके के एक बाड़ी में बीते कुछ दिनों से जुआरियों का जमवाड़ा लगा रहता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार राम दबिश देकर बाड़ी से 14 जुआरियों को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।
बीएसएफ का पूर्व कमांडेंट पशु तस्करी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई ने पश्चिम बंगाल से लिया हिरासत में

बीएसएफ का पूर्व कमांडेंट पशु तस्करी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई ने पश्चिम बंगाल से लिया हिरासत में

रायपुर। सीबीआई ने 36 बीएसएफ बटालियन के पूर्व कमांडेंट सतीश कुमार को पशु तस्करी मामले में गिरफ्तार किया। बताया गया कि सतीश कुमार को पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। 
 

बता दें कि सतीश कुमार पूर्व में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तैनात थे। वहीं, इनामुल हक, अनारुल शेख और मोहम्मद गोलम मुस्तफा के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
 

मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई ने कुमार को पूछताछ के लिए बुलाया था। कई घंटे की पूछताछ के बाद अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार करने का फैसला किया। बताया गया कि उन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा।
 
 दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री बघेल ने कहा केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात सकारात्मक, राज्य के हितों में होगा निर्णय

दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री बघेल ने कहा केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात सकारात्मक, राज्य के हितों में होगा निर्णय

रायपुर। दिल्ली दौरे से वापस लौटेने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि उनकी मुलाकात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से हुई है। मुलाकात के दौरान हमने राज्य की समस्याओं और मांगों को रखा है, भूपेश बघेल ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि राज्य के हितों को लेकर निर्णय होगा।
 

दिल्ली दौरे से वापस लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के प्रस्तावों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय अलग बैठक आयोजित करेगा। हम इस संबंध में 2 दिनों के भीतर ही दस्तावेज केंद्र सरकार को भेज देंगे। धान से इथेनॉल को लेकर भी कुछ समस्याएं थी जो केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा है। छत्तीसगढ़ के नेशनल हाइवे में अटके हुए काम को प्रारंभ करने की केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से मांग की है।
 

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से भी मुलाकात हुई है, संगठन के विषयों पर उनसे भी चर्चा हुई है, इसके साथ ही पंजीयन की तारीख आगे बढाने को लेकर उन्होंने कहा कि हमने पहले ही पंजीयन की तारीख 18 दिन बढ़ा दी थी जो पर्याप्त है।
 

कपिल सिब्बल के राष्ट्रीय नेतृत्व पर सवाल उठाने पर कहा सीएम ने कहा कि राहुल गांधी राष्ट्रीय स्तर के नेता ,केरल से लेकर कश्मीर तक उनकी पहचान है, लोग जानते पहचानते हैं वह लोगों को समझते हैं, वे हिंदुस्तान को जानते समझते हैं ये काफी कठिन काम है।
छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा शिक्षक को भारी, शिक्षक के खिलाफ हुआ अपराध दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा शिक्षक को भारी, शिक्षक के खिलाफ हुआ अपराध दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

रायगढ। अक्सर लड़कियां गंदी हरकतों या फिर अश्लील मैसेजे भेजने वाले अपने नजदीकी रिश्तेदार शिक्षक के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर संकोचित रहती हैं या फिर कार्यवाही कराने के लिये हिम्मत नहीं जुटा पातीं। परन्तु आईटीआई लैलूंगा की छात्राओं ने हिम्मत दिखाकर थाना लैलूंगा में शासकीय आईटीआई में कार्यरत कंप्यूटर शिक्षक नरसिंह मालाकार द्वारा लड़कियों को मोबाइल पर व्हाटसअप मैसेज के जरिये गंदे व अश्लील मैसेज भेजे जाने की लिखित शिकायत की गई है। 
 

थाना प्रभारी लैलूंगा ने बताया कि छात्राओं ने 05 नवंबर को थाना आकर कंप्यूटर शिक्षक नरसिंह मालाकार के विरूद्ध कार्यवाही के लिए आवेदन दिया गया था, उसके बाद छात्राओं ने वापस एक आवेदन और दिया कि उन्हें थाने में कार्यवाही नहीं करानी शिक्षक पर विभागीय करावेंगी।


अंतत: छात्राओं से पूछताछ पश्चात थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक अमित सिंह ने 17 नवम्बर को आरोपी नरसिंह मालाकार के विरूद्ध गैर जमानती धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। 

 

BIG BREAKING : नक्सलियों की मंसूबों पर फिरा पानी, पुलिस ने बरामद किये 4 आईईडी बम, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : नक्सलियों की मंसूबों पर फिरा पानी, पुलिस ने बरामद किये 4 आईईडी बम, पढ़ें पूरी खबर

दंतेवाड़ा | कोंडासावली-जगरगुंडा मार्ग में 5-5 किलो का 4 आईईडी बम बरामद किया गया है।  बता दे कि जिला पुलिस बल, सीआरपीएफ और डीआरजी के जवान नवीन कमारगुडा पुलिस कैम्प निर्माण कार्य को सुरक्षा देने व गश्त पर निकले थे। उसी दौरान कोंडासावली-जगरगुंडा मार्ग में 5-5 किलो के 4 बम बरामद किया गया। नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से बम प्लांट किया था। सभी बम को सुरक्षित निष्क्रिय कर लिया गया हैं।

पढ़ें : भीषण सड़क हादसा : दो ट्रकों में हुई जोरदार टक्कर, 11 लोगों की हुई मौत, 19 लोग घायल, जाने कहा की है यह खबर

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इडस्ट्रीज का चुनाव हुआ स्थगित, अब इस तारीख के बीच चुनाव होगा संपन्न

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इडस्ट्रीज का चुनाव हुआ स्थगित, अब इस तारीख के बीच चुनाव होगा संपन्न

रायपुर | छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इडस्ट्रीज के चुनाव फिलहाल स्थगित कर दिए गए है। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव 15 जनवरी से 15 मार्च 2021 के बीच में होंगे। इस संबंध में चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव अधिकारी शिवराज भंसाली ने जानकारी दी है।

पढ़ें : BIG BREAKING : एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत मामले में हुआ बड़ा खुलासा, जाने कौन निकला कातिल

भंसाली ने इस संबंध में सभी पैनल और प्रत्याशियों की एक बैठक बुलाई थी। जिसमें कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए चुनाव को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इस मामले में सभी की सर्वसम्मति के बाद यह फैसला लिया गया है। चुनाव अधिकारी भंसाली ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वजह से सभी पैनल और प्रत्याशियों की एक अहम बैठक बुलाकर चर्चा की गई, जिसमें सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया है। इस बैठक में व्यापारी एकता पैनल के प्रत्याशी योगेश अग्रवाल, जय व्यापार पैनल के अमर परवानी, यूएन अग्रवाल समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद थे।

पढ़ें : आज दिनांक 18 नवम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन 


गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स में इस बार के चुनाव जिलों से होंगे। पूर्व में चुनाव की तैयारी के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक सभी कारोबारियों के साथ रखी गई थी। जिसमें चुनाव में होने वीले मतदान के लिए कारोबारियों को अब रायपुर में आकर वोट डालने की जरुरत नहीं है।

BIG BREAKING : एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत मामले में हुआ बड़ा खुलासा, जाने कौन निकला कातिल

BIG BREAKING : एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत मामले में हुआ बड़ा खुलासा, जाने कौन निकला कातिल

राजिम | राजधानी से सटे केंद्री गांव में पांच लोगों की मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है | खबर मिली है कि मृतक कमलेश साहू ने मां, पत्नी और दोनों बच्चों की गला घोंटकर हत्या की थी। शार्ट पीएम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है, अभनपुर थाना प्रभारी गुलाब सिंह ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी रायपुर से सटे इस इलाके में एक ही परिवार के 5 लोगों की मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप

आपको बता दें कि केंद्री गाँव में पांच लोगों की मौत मामले को गृह मंत्री ताम्रधवज साहू ने संज्ञान में लिया है। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने मामले की गंभीरता से जांच के आदेश दिए हैं। आज सुबह FSL की टीम भी मौके पर पहुंची थी। जानकारी के अनुसार तहसीलदार और परिजनों की मौजूदगी में सामानों को जब्त किया गया था, मृतकों के नाम- कमलेश साहू 35 साल, प्रमिला साहू 30 साल, ललिता साहू 60 साल, नरेंद्र कुमार साहू 8 साल, कीर्ति साहू 10 साल है।

पढ़ें : एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले में गृह मंत्री ने दिए जांच के निर्देश

बता दें केंद्री गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है। पति की लाश फांसी पर लटकते पाई गई। वहीं पत्नी, मां और दो बच्चों की लाश पलंग पर मिली है। बताया जा रहा है बच्चों के मुंह से झाग निकलता दिखा है। वहीं मृतक पति से बरामद सुसाइड नोट में बीमारी का जिक्र किया गया है। मृतक के घर से लगातार पानी बहता देख जब पड़ोसियों ने घर में दाखिल होकर खिड़की खोली तो कमलेश फांसी पर लटकता मिला। वहीं पत्नी, मां और दो बच्चे बिस्तर पर पड़े दिखे। लोगों ने तत्काल डायल 112 में इसकी सूचना दी। इस घटना की खबर से गाँव में हड़कंप मच गया | 

 

स्रोत:- IBC24 NEWS

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में छठ पर्व को ले कर कलेक्टर ने किया आवश्यक दिशा-निर्देश जारी, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में छठ पर्व को ले कर कलेक्टर ने किया आवश्यक दिशा-निर्देश जारी, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा कंटेनमेंट जोन के बाहर के क्षेत्र में धार्मिक एवं अन्य कार्यक्रम आयोजन हेतु मानक संचालन प्रकिया (एस.ओ.पी.) जारी किया गया है। इस संबंध में आज कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी,रायपुर डॉ.एस.भारतीदासन ने नोवल कोरोना वायरस संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए छठ पूजा हेतु निर्देश जारी किये हैं।

पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी को दहलाने की शाजिश हुई नाकाम, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर 

जारी निर्देशों के अनुसार छठ पूजा स्थलों पर केवल पूजा करने वाले व्यक्ति ही शामिल होगे। अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने देने की जिम्मेदारी आयोजन समितियो की होगी। छठ पूजा स्थलों पर प्रत्येक व्यक्ति के लिए मास्क/सोशल एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग के मापदण्डों का पालन तथा समय-समय पर सेनेटाइजर का उपयोग करना अनिवार्य होगा।
 
 
छठ पूजा में किसी प्रकार के जुलूस/सभा/रैली/सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा सकेगा। छठ पूजा स्थलों में पान, गुटखा, इत्यादि खाकर अन्यथा थूकना प्रतिबंधित रहेगा। राज्य शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार छठ पूजा में प्रात: 06.00 बजे से प्रात: 08.00 बजे तक ही हरित (ग्रीन) पटाखे फोडऩे की अनुमति रहेगी।
 
 
छठ पूजा स्थलों में किसी प्रकार के बाजार, मेला, दूकान इत्यादि लगाने की अनुमति नहीं होगी। छठ पूजा स्थलों में ध्वनि विस्तारक यत्रों के उपयोग की अनुमति नही होगी। छठ पूजा स्थलों में छोटे बच्चों एवं बुजुर्ग/ वृध्द को जाने की अनुमति नही होगी।
 
 
नदी, तालाब के गहरे पानी में जा कर पूजा करने की अनुमति नहीं होगी। आयोजक/आयोजनकर्ता कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समय समय पर कोरोना महामारी से सुरक्षा हेतु दिये जा रहे निर्देशों का कड़ाई से पालन अनिवार्य रूप से करेगें। इसके अलावा भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आदेश दिनांक 04 जून 2020 के अंतर्गत जारी एस.ओ.पी. का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा। निर्देशों का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 सहपठित एपिडेमिक डिसीज एक्ट 1897 यथासंशोधित 2020 एवं भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 188 के अंतर्गत विधि अनुकूल कड़ी कार्यवाही की जावेगी।