जांजगीर-चांपा। महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में जांजगीर चांपा से भाजपा सांसद गुहाराम अजगले के रसोईये दिलीप साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पढ़ें : बड़ी खबर: छिपकली के काटने से तीन वर्षीय मासूम की मौत, पढ़े पूरी खबर
महासमुंद। बसना के ग्राम कपसाखुंटा में जहरीले छिपकली के काटने से तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो है। घटना 18 नवंबर की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। थाना प्रभारी एलआर ठाकुर ने बताया कि ग्राम कापसाखुंटा निवासी जान्हवी पिता मोहन दास (3) अपने घर में खेल रही थी।
पढ़ें : बड़ी खबर: कान में हैडफोन लगाकर पटरी पर चलना युवक को पड़ा महंगा, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत
उसी दौरान जहरीले छिपकली ने उसे काट लिया। जब वह बेहोश हुई तो परिजनों ने इलाज के लिए शासकीय अस्पताल लाए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया ।
रायपुर | राजधानी रायपुर से पुलिस विभाग में तबादले से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर मिली है कि राजधानी रायपुर में 5 इंस्पेक्टरों का तबादला किया गया है। जानकारी के अनुसार इस फेरबदल में चार थानों के प्रभारी भी बदले गये हैं। SSP अजय यादव ने आदेश जारी करते हुए इंस्पेक्टर संजीव मिश्रा को रक्षित केंद्र रायपुर से टिकरापारा का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।
पढ़ें : BIG BREAKING : प्रदेश के 12 IAS अफसरों का वेतनमान वृद्धि आदेश हुआ जारी, देखें पूरी सूची
वहीं याकूब मेमन को टिकरापारा थाना प्रभारी से पंडरी का नया थाना प्रभारी बनाया गया है, वहीं गौतमचंद गावडे को पंडरी थाना प्रभारी से सरस्वती नगर का प्रभारी बनाया गया है। जबकि सरस्वती नगर थाना प्रभारी रमेश मरकाम को पुलिस लाइन भेजा गया है। इधर कमला पुसाम रक्षित केंद्र से मुजगहन थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।
रायपुर | 6 तहसीलदारों को राज्य सरकार ने आज आदेश जारी कर डिप्टी कलेक्टर के पद पर प्रमोट किया है। जानकारी के अनुसार सभी तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर में प्रमोशन के साथ-साथ नयी जगह पोस्टिंग भी दी गयी है।
देखें आदेश :-

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को प्रदेश के विकास और प्रदेशवासियों की आर्थिक उन्नति का जरिया बनाने की एक बड़ी जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम की है। खनिज विकास निगम का यह प्रयास होना चाहिए कि प्रदेश में खनिज आधारित वैल्यू एडिशन के अधिक से अधिक उद्योग लगें, जिससे प्रदेश के राजस्व में वृद्धि हो और साथ ही लगने वाले नए उद्योगों में लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलें। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज नवा रायपुर के सेक्टर-24 में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के नए कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
पढ़ें : बड़ी खबर छत्तीसगढ़: बीएसएफ के हेलीकॉप्टर की कराई गई आपात लैंडिंग, जानिए क्या थी वजह
वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, विधायक श्री धनेन्द्र साहू, राज्य खाद्य आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम (सीएमडीसी) के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन ने कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत किया।
पढ़ें : बड़ी खबर: पुलिस आरक्षक के घर दबिश, बड़े पैमाने पर अवैध लकडिय़ां बरामद
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार द्वारा नए उद्योगों की स्थापना के लिए 50 से ज्यादा एम.ओ.यू. किए गए हैं, जिनके माध्यम से प्रदेश में लगभग 45 हजार करोड़ रुपए का पूंजी निवेश होगा। सीएमडीसी के लिए एक बड़ी चुनौती होगी कि वह खनिज आधारित उद्योगों को रॉ-मटेरियल की आपूर्ति लगातार कुशलता के साथ करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी ने हमें बहुत कुछ दिया है। छत्तीसगढ़ खनिज संपदा से परिपूर्ण है। अब हमारी जिम्मेदारी है की इस खनिज संपदा का लाभ प्रदेश के 2 करोड़ 80 लाख लोगों तक पहुंचे।
पढ़ें : बड़ी खबर: शहर के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में देर रात घुसे दो भालू, वीडियो हुआ वायरल
मुख्यमंत्री ने लौह अयस्क की आरीडोंगरी परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि सीएमडीसी यह प्रयास करे कि यहां से निकलने वाले लौह अयस्क से पैलेट बनाने का काम हो, वेल्यु एडिशन से राज्य के राजस्व में वृद्धि हो। मुख्यमंत्री ने सीएमडीसी की नई परियोजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने बैलाडीला के डिपॉजिट 4 और डिपाजिट 13 के कार्य में प्रगति लाने, नए कोल ब्लॉक हासिल करने के लिए प्रयास करने और टिन अयस्क के संग्रहण के नए क्षेत्रों की खोज का काम में तेजी लाने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सरगुजा क्षेत्र में एल्युमीनियम प्लांट के लिए एक एमओयू किया गया है, बहुत ही जल्द इसका कार्य शुरू होगा। श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रचुर मात्रा में कोयला, लौह अयस्क, डोलोमाइट, चूना पत्थर, हीरा, यूरेनियम जैसे खनिज पाए जाते हैं। इस सम्पदा का सदुपयोग प्रदेश के विकास में किया जाना चाहिए।
पढ़ें : BIG BREAKING : नीतीश सरकार के नए शिक्षामंत्री बने डॉ मेवालाल चौधरी ने दिया इस्तीफा, जाने क्या है वजह
श्री बघेल ने कहा कि नई सरकार बनने के बाद डीएमएफ मद से खदान क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयास किए गए। बस्तर क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए गए। पहले बस्तर के विधायक डॉक्टर और मास्टर की मांग करते थे, लेकिन अब ऐसी मांगे आना बंद हो गई है। उन्होंने कहा कि सुकमा जिले में 13 वर्षों से बंद 105 स्कूल पुनः प्रारंभ किए गए, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के माध्यम से 13.87 प्रतिशत बच्चे कुपोषण से बाहर हुए, यह एक रिकॉर्ड है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में हाट बाजार क्लीनिक जैसी योजनाएं प्रारंभ हुई, बस्तर इलाके में डॉक्टरों की नियुक्ति का कार्य किया गया आज जगदलपुर में 22 डॉक्टर हैं जबकि बीजापुर जैसे दूरस्थ जिले में 26 डॉक्टर काम कर रहे हैं। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का यह परिणाम रहा कि पिछले वर्ष 200 प्रतिशत बारिश के बाद भी बस्तर क्षेत्र में डायरिया या उल्टी-दस्त से एक भी मृत्यु का मामला सामने नहीं आया।
पढ़ें : बड़ी खबर: राजधानी के कटोरा तालाब स्थित पोहा पाइंट में इस कारण निगम जोन 4 स्वास्थ्य विभाग ने ठोका जुर्माना और दी चेतावनी
वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को प्रकृति ने जो खनिज सम्पदा दी है। उसे देखते हुए छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम में काम करने की काफी गुंजाईश है। उन्होंने उम्मीद जताई कि खनिज विकास निगम प्रदेश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सीएमडीसी छत्तीसगढ़ के विकास में खनिज संसाधनों का सदुपयोग करने का हरसंभव प्रयास करेगा। सीएमडीसी का यह प्रयास होगा कि खनिज आधारित उद्योगों को कच्चे माल की सुचारू आपूर्ति हो और उद्योगों में लोगों को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर मिले। उन्होंने कहा कि सीएमडीसी गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का सपना साकार करने के लिए राज्य सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य करेगा। खनिज साधन विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी. ने कहा कि खनिजों के उत्पादन में छत्तीसगढ़ देश का अग्रणी राज्य है। कोयला उत्पादन में छत्तीसगढ़ प्रथम स्थान पर है। छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री समीर विश्नोई ने खनिज विकास निगम का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए निगम की परियोजनाओं की जानकारी दी।
कोरबा। वन मंडल कोरबा के अंतर्गत करतला रेंज के रेंजर ने लगातार मिल रही सूचना पर अपने वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त कर एवं उनके निर्देश पर एक पुलिस आरक्षक के घर दबिश दी। करतला थाना में पदस्थ इस आरक्षक के घर से बड़े पैमाने पर अवैध रूप से रखी गई इमारती लकडिय़ों को बरामद कर जप्त किया गया है।
रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी के जन्म दिवस पर महिलाओं के लिए क्लीनिक दाई-दीदी क्लीनिक का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में रायपुर, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के लिए 03 स्पेशल मोबाइल दाई-दीदी क्लीनिक को अपने निवास से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने मोबाइल क्लीनिक के भीतर जाकर उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन भी किया और अपने ब्लड प्रेशर की जांच भी करायी। इस दाई-दीदी स्पेशल क्लीनिक में डॉक्टर सहित सभी चिकित्सकीय स्टाफ महिलाएं होंगी और केवल महिलाओं का ही निःशुल्क इलाज किया जाएगा।
पढ़ें : बड़ी खबर: शहर के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में देर रात घुसे दो भालू, वीडियो हुआ वायरल
इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि दाई-दीदी क्लीनिक देश में अपनी तरह का पहला क्लीनिक है, जो केवल महिलाओं का इलाज करेगा। वर्तमान में इसे रायपुर, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर निगम क्षेत्र में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है और आगे इसका विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि संकोच के कारण महिलाएं अपनी बीमारी को खुलकर नहीं बता पाती हैं। इस कारण उनकी बीमारी का सही उपचार नहीं हो पाता। अब दाई-दीदी क्लीनिक में महिला चिकित्सक और महिला स्टाफ होने से वे निःसंकोच अपना समुचित इलाज करा सकेंगी। इसमें महिलाओं को निःशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी। उन्हें अस्पतालों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से इस क्लीनिक का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की अपील की है।

इस मौके पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, राज्य गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक, महापौर श्री एजाज ढेबर, सभापति श्री प्रमोद दुबे, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़, सचिव नगरीय प्रशासन श्रीमती अलरमेल मंगई डी., रायपुर कलेक्टर श्री भारतीदासन, नगर निगम कमिश्नर रायपुर, डॉक्टर, नर्स सहित उपस्थित थे।
पढ़ें : बड़ी खबर : सीबीआई जांच के लिए संबंधित राज्य से अनुमति लेना होगा अनिवार्य, सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला
गौरतलब है कि दाई-दीदी क्लीनिक में महिलाओं के प्राथमिक उपचार के साथ-साथ महिला चिकित्सक द्वारा स्तन कैंसर की जांच, हितग्राहियों को स्व स्तन जांच का प्रशिक्षण, गर्भवती महिलाओं की नियमित एवं विशेष जांच आदि की अतिरिक्त सुविधा होगी। महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से शहरों में स्थित आंगनबाड़ी के निकट पूर्व निर्धारित दिवसों में यह क्लीनिक स्लम क्षेत्र में लगाया जाएगा। इस क्लीनिक के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं, बच्चों आदि के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न हितग्राहीमूलक परियोजना का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।
जनरल क्लीनिक में महिलाओं के लिए पृथक जांच कक्ष और काउंसलर नहीं होने से महिलाएं परिवार नियोजन के साधन, कॉपर-टी निवेशन, आपातकालीन पिल्स की उपलब्धता, गर्भनिरोधक गोलियां, साप्ताहिक गर्भनिरोधक गोली, गर्भनिरोधक इंजेक्शन, परिवार नियोजन परामर्श, एसटीडी परामर्श में शर्म का अनुभव करती है। इस महिला क्लीनिक में डेडीकेटेड महिला स्टाफ होने से अब इस प्रकार के परामर्श निःसंकोच ले सकेंगी।
रायपुर। राजधानी की पुलिस ने नशीला कोरेक्स सिरप की तस्करी करते आरोपी रमेश शाण्डेय गिरफ्तार किया है।, आरोपी के कब्जे से 12750 रूपये का 85 शीशी कोरेक्स सिरप बरामद की गयी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी घूम घूम कर नशीले सिरप की खरीदी-बिक्री एवं तस्करी करता था। आरोपी रमेश शाण्डेय मूलत: बोरियाकला थाना टिकरापारा का निवासी है। आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
नशीले पदार्थों की बिक्री को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अजय कुमार यादव द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुुश लगाने के निर्देश दिये गये हैं। जिस पर समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर अवैध नशीली दवाईयों के कारोबार की सूचना एकत्रित की जा रही थी। इसी क्रम में 19 नवंबर 2020 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत अन्ना पंजाबी रेस्टोरेन्ट के सामने एक व्यक्ति नशीला पदार्थ कफ सिरप की बिक्री कर रहा है।
पढ़ें : बड़ी खबर: शहर के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में देर रात घुसे दो भालू, वीडियो हुआ वायरल
सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सायबर सेल एवं थाना न्यू राजेन्द्र नगर की एक विशेष टीम का गठन कर आरोपी को तस्दीक कर रंगे हाथ गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए। जिस पर टीम द्वारा मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर आरोपी की पतासाजी व तस्दीकी प्रारंभ की गई तथा आरोपी को चिन्हांकित किया गया। टीम द्वारा अन्ना पंजाबी रेस्टोरेन्ट के सामने एक व्यक्ति को नशीला कफ सिरफ बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम रमेश शाण्डेय होना बताया गया तथा उसके कब्जे से 85 नग कोरेक्स सिरप की बोटल रखा होना पाया गया।
टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी रमेश शाण्डेय ने बताया कि वह बोरियाकला टिकरापारा में एक किराये के मकान में रहता है। जहां वह कोरेक्स सिरप को छिपाकर रखता है, टीम द्वारा रमेश शाण्डेय की निशानदेही पर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे 85 शीशी कोरेक्स सिरप कीमती 12750 रू. एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 291/2020 धारा 21 नारकोटिक्स एक्ट पंजीबद्ध कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। नशा का कारोबार करने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
रायपुर। राजधानी के तीन थानाक्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलते 27 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी 1 लाख 88 हजार 670 रुपयें एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है।
रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त सौरभ कुमार के आदेशानुसार जनशिकायत मिलने पर वस्तुस्थिति की जानकारी लेने नगर निगम जोन 4 के जोन कमिश्नर श्री विनय मिश्रा के नेतृत्व एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री चंद्रशेखर श्रीवास्तव, जोन स्वच्छता निरीक्षक श्री विरेन्द्र चंद्राकर की उपस्थिति में नगर निगम जोन 4 के तहत आने वाले पंडित भगवतीचरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 के कटोरा तालाब मुख्य मार्ग स्थित पोहा पाइंट खाद्य दुकान का प्रत्यक्ष अवलोकन किया गया।
पढ़ें : कोतवाली पुलिस ने नशीली दवाओं और इंजेक्शनों के बड़े ज़ख़ीरे को धर दबोचा, एसपी ने किया खुलासा
रायपुर। सुप्रीम कोर्ट ने अमित जोगी द्वारा दायर याचिका को एससी /एसटी स्टेटस 2013 में संशोधन को चुनौती देते हुए दायर की गई याचिका पर सुनवाई की। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर मामले को वापस लेने और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के समक्ष इस मुद्दे को उठाने की स्वतंत्रता के साथ विभाजन को खारिज कर दिया, जहां एक ही याचिका ऋचा जोगी द्वारा दायर की गई।


जानकारी के अनुसार शासन की ओर से अधिवक्ता राजीव शर्मा ने कोर्ट को बताया कि ऐसी ही एक याचिका अमित जोगी की पत्नी ऋचा जोगी ने हाई कोर्ट में लगाई है। इसके अलावा अमित जिगी कई बार अपनी जाति को लेकर लेकर कोर्ट आते रहते है, जिसके कारण शासन का निर्णय प्रभावित होता है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने अमित जोगी से पूछा कि वे हाई कोर्ट क्यों नहीं जाते। इसके बाद अमित ने अपनी याचिका वापस ले ली। ज्ञातव्य है कि अमित जोगी ने अपनी याचिका में राज्य शासन के जाति छानबीन समिति के नियम में संशोधन को चुनौती दी थी। इसकी सुनवाई तीन जजों की बैंच ने की।
मुझे चुनाव लड़ने से रोकने के लिए को @bhupeshbaghel सरकार ने रातों रात ग़ैर क़ानूनी संशोधन पारित किए थे।उसके विरुद्ध मैं सर्वोच्च न्यायालय इसलिए गया था क्योंकि उच्च न्यायालय अवकाश में था और दो न्यायाधीशों ने मेरे प्रकरण की सुनवाई से खुद को पृथक कर लिया था।अब वैसी स्थिति नहीं है।
— Amit Ajit Jogi (@amitjogi) November 18, 2020
















