BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बैज बोले- आरक्षण खत्म करने सरकार निजीकरण कर रही

बैज बोले- आरक्षण खत्म करने सरकार निजीकरण कर रही

 बस्तर दौरे से लौटने के बाद जिले के राजीव भवन में बैज ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि भाजपा दलितों का आरक्षण समाप्त करने की दिशा में काम कर रही है।

बैज के मुताबिक, सरकार सीधे तौर पर आरक्षण समाप्त नहीं कर पा रही है। इसलिए निजीकरण को हथियार बना लिया है। इससे निजी क्षेत्र में आरक्षण रोस्टर खत्म हो रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में केवल सरकारी क्षेत्र में ही दलितों को आरक्षण मिल रहा है।

राहुल गांधी ने पहले ही आगाह किया था – बैज

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि वे पहले से इस मुद्दे पर आगाह कर रहे थे। लेकिन लोगों ने उनकी बातों को अनदेखा किया। अब वही बातें सच साबित हो रही हैं।

दो व्यक्ति सरकार चला रहे – बैज

छत्तीसगढ़ की वर्तमान स्थिति पर टिप्पणी करते हुए बैज ने कहा कि प्रदेश में अभी तक कोई मुख्यमंत्री नहीं है। सारा नियंत्रण केंद्रीय नेतृत्व के पास है। दो व्यक्ति रिमोट से सरकार चला रहे हैं।

मंत्री मुख्यमंत्री की बात नहीं मानते। सभी मंत्री खुद को मुख्यमंत्री समझने लगे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का विकास पूरी तरह रुक गया है। सड़कों समेत हर क्षेत्र में समस्याएं दिख रही हैं।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 5 जुलाई को पेश होगी चार्जशीट, पहली बार 29 से अधिक अधिकारी आरोपी

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 5 जुलाई को पेश होगी चार्जशीट, पहली बार 29 से अधिक अधिकारी आरोपी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में 2161 करोड़ रुपये के बहुचर्चित शराब घोटाले में बड़ा खुलासा हुआ है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने पहली बार 29 से अधिक आबकारी अधिकारियों को आरोपी बनाया है। इन अधिकारियों पर सिंडिकेट के साथ मिलकर करोड़ों की अवैध शराब बिक्री और कमीशन वसूली का आरोप है।

EOW की जांच में सामने आया कि इन अधिकारियों को हर शराब की पेटी पर ₹150 का कमीशन मिलता था, जिसे जमीन, मकान और व्यवसाय में लगाया गया। जांच पूरी होने के बाद 5 जुलाई को विशेष अदालत (ACB-EOW) में पांचवीं चार्जशीट पेश की जाएगी। आरोपियों को कोर्ट में सुबह 11 बजे उपस्थित होने के लिए नोटिस भेजा गया है। कई अधिकारी नोटिस मिलने के बाद से फरार हैं या मोबाइल बंद कर चुके हैं। जांच में जनार्दन कौरव को सिंडिकेट का मुख्य समन्वयक बताया गया है, जो विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी का करीबी था। वह ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर अवैध शराब की सप्लाई तक सबकुछ संभालता था।

घोटाला 2019 से 2023 तक चला और 60 लाख पेटियों की अवैध बिक्री से 2174.60 करोड़ रुपये की कमाई हुई। इसमें से 319 करोड़ रुपये अधिकारियों द्वारा सप्लायरों से वसूले गए। चार्जशीट में विकास गोस्वामी, नीतू नोतानी, दिनकर वासनिक, रविश तिवारी सहित कई नाम शामिल हैं। 16 अधिकारी वर्तमान में सेवा में हैं, जबकि 12 रिटायर हो चुके हैं। EOW का कहना है कि गिरफ्तारी कोर्ट के आदेश पर ही होगी, पेश न होने पर वारंट जारी किए जाएंगे।

अग्रसेन महाविद्यालय का 23 वां स्थापना दिवस संपन्न

अग्रसेन महाविद्यालय का 23 वां स्थापना दिवस संपन्न

रायपुर :- छोटी आंखों के ख्वाब बड़े किसी महाविद्यालय के दो दशकों से अधिक की यात्रा बताती है कि किस शिद्दत से महाविद्यालय की नींव रखी गई है ये बातें कहीं पं रविशंकर शुक्ल विश्व विद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ एस के पाण्डे ने अवसर था पुरानी बस्ती स्थित अग्रसेन महाविद्यालय में स्थापना दिवस समारोह का । इस अवसर पर ग्रीष्म कालीन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के निदेशक डॉ. वी. के. अग्रवाल ने कहा कॉलेज छोटे जगह पर खोला तब सबने संशय किया था पर हमारे ख्वाब बड़े थे हमारे शिक्षकों के प्रयास से अच्छे परिणाम आज हमारे महाविद्यालय की पहचान है।  कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अग्रवाल समाज के केंद्रीय ईकाई के अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने कहा कि जिन्होंने इस कॉलेज का बीज रोपण किया वो और जिन्होंने माली की तरह इसे पल्लवित किया दोनों बधाई के पात्र हैं। स्वागत भाषण देते हुए अग्रसेन शिक्षण समिति के कोषाध्यक्ष अजय दानी ने कहा कि बीकॉम के चार छात्रों से शुरू हुई यात्रा आज पंद्रह विषयों के साथ सात सौ से अधिक छात्रों तक पहुंच गई है।
प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अमित अग्रवाल ने आभार देते हुए कहा कि ग्रीष्मकालीन प्रतियोगिता के विजेताओ को बधाई साथ ही उन्होंने महाविद्यालय के संस्थापक सदस्यों को याद करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
प्राचार्य डॉ. यूलेंद्र राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि कौशल विकास के प्रशिक्षकों और विद्यार्थीयों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय में वर्ष भर एन एस एस के छात्र अपनी सेवाएं महाविद्यालय के विभिन्न आयोजन में देते हैं उन छात्रों को और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम संचालन प्रबंध विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ शोभा अग्रवाल ने किया।
कार्यक्रम प्रभारी अभिनव अग्रवाल, छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज  से डॉ मधुलिका अग्रवाल, प्राचार्य शासकीय नवीन महाविद्यालय गुढ़ियारी, सुनील अग्रवाल,  अनुपम अग्रवाल, शशिर अग्रवाल, नीरज अग्रवाल समेत महाविद्यालय के प्राध्यापक और छात्र  उपस्थित रहे।]

 
निगम ने किया 93 कर्मचारियों का ट्रांसफर, टैक्स वसूली पर पड़ेगा असर!

निगम ने किया 93 कर्मचारियों का ट्रांसफर, टैक्स वसूली पर पड़ेगा असर!

 रायपुर. नगर निगम के टैक्स वसूली विभाग में 10 सहायक राजस्व अधिकारियों का तबादला करने के बाद 2 जुलाई को निगम आयुक्त विश्वदीप द्वारा जारी आदेश में इसी विभाग के पूरे 93 अधिकारी-कर्मचारियों को इधर उधर कर दिया गया है. इस प्रकार निगम में यह पहला अवसर है जब टैक्स वसूली के लिए वार्डो की भौगोलिक स्थिति के जानकार पूरे अमले का तबादला कर दिया गया है. इस आदेश को लेकर निगम भी बुधवार को दिनभर चर्चा होती रही. इन सबके बीच नगर निगम में इस साल का राजस्व वसूली टारगेट 400 करोड़ से अधिक कर दिया गया है.

इसमें निगम को सबसे अधिक टैक्स वसूली की गुंजाइश ओपन प्लाट में ही दिखाई दे रही है. ऐसे में जोन कमिश्नरी स्तर पर पूरे सिस्टम की अदला-बदली के कारण टैक्स वसूली प्रभावित होने की संभावना अधिक जताई जा रही है. क्योंकि जिनका नये जोन कमिश्नरी में तबादला हुआ उन्हें जोन अंतर्गत समस्त सात वार्डों की स्थिति को जानने और समझने में ही लगभग 6 महीने का समय निकल जाएगा. अभी टैक्स के साथ ऑनलाइन यूजर चॉर्ज बढ़ाने-घटाने की कवायद के चलते निगम की प्रॉपर्टी टैक्स वसूली मई-जून महीने में प्रभावित हुई थी. बुधवार को हुए तबादले में जोन-6 में कार्यरत सहायक ग्रेड-02 वर्ग के भारतेश नेताम को मुख्यालय भेजा गया है.

जोन-8 कमिश्नरी में दो राजस्व निरीक्षकः पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के महत्वपूर्ण जोन-8 कमिश्नरी में जोन-6 से कैलाश मरकाम और जोन-10 से राजेश मिश्रा को भेजा गया है. इसके बदले जोन-1 के नरेंद्र सोनी को जोन-10 में भेजा गया और जोन-5 के सुनील ध्रुव को जोन-6 में भेजा गया है.

जोन-2 में सर्वाधिक 11 लोगों का तबादला नये तबादला आदेश में सबसे अधिक जोन-2 कमिश्नरी के 11 राजस्व अमले को आयुक्त ने इधर-उधर कर दिया है.

Weather Alert: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले 3 घंटों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट…

Weather Alert: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले 3 घंटों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और लगातार कई जिलों में बारिश हो रही है. राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में आज सुबह से हल्की बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए प्रदेश के कई इलाकों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है.

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, सरगुजा, में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में गरज-चमक और 30-40 KMPH की स्पीड से तेज हवा के साथ मध्यम बारिश की संभावना है.

वहीं बीजापर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागाव, काकर, धमतरी, बालोद, राजनांदगाव, गरियाबंद, रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, मुंगेली, सूरजपर, बलरामपुर, में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग ने बताया कि अगले सप्ताह तक पूरे प्रदेश में सक्रिय मानसून की स्थिति बनी रहने की संभावना है. उत्तरी छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक भारी वर्षा जारी रह सकती है.

बीते दिन प्रदेश में ऐसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय रहा. बिलासपुर और बस्तर संभाग के कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई. अंबिकापुर में 11 मिमी, रायगढ़ में 9 मिमी और नारायणपुर में 8 मिमी बारिश दर्ज की गई.

प्रदेश का तापमान:

  • अधिकतम तापमान: सबसे ज्यादा 30.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया.
  • न्यूनतम तापमान: सबसे कम 21.2 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रहा.

कहां कितनी बारिश हुई

बीते दिन प्रदेश के कई जिलों में 1 मिमी से लेकर 11 मिमी तक वर्षा रिकॉर्ड की गई. कुछ प्रमुख शहरों में तापमान और वर्षा के दर्ज आंकड़े इस प्रकार हैं:

स्टेशन अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C) सुबह वर्षा (मिमी) शाम वर्षा (मिमी)
माना एयरपोर्ट 27.8 25.0 0.0 8.4
बिलासपुर 30.4 25.0 27.8 6.6
पेंड्रा रोड 29.7 21.2 23.6 27.8
अंबिकापुर 30.6 23.3 16.2 22.8
जगदलपुर 23.8 22.2 70.3 1.6
दुर्ग 28.2 21.6 0.1 1.2
राजनांदगांव 21.5 4.0

मौसमी तंत्र सक्रिय

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून द्रोणिका बांग्लादेश, त्रिपुरा, मिजोरम होते हुए दक्षिण-पूर्व की ओर बढ़ रही है. पश्चिमी तट पर अपतटीय ट्रफ रेखा सक्रिय है. छत्तीसगढ़ के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. राजस्थान से उत्तर प्रदेश होते हुए बंगाल की खाड़ी तक ट्रफ लाइन मौजूद है.

आगामी पूर्वानुमान

  • 4 जुलाई तक: प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश. कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा की संभावना.
  • कल के लिए चेतावनी: उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.
  • अगले 2 दिनों के बाद: अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी.

रायपुर का मौसम पूर्वानुमान

3 जुलाई को रायपुर में आसमान सामान्यत: मेघमय रहेगा. गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं.

  • अधिकतम तापमान: 28 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 24 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि तेज हवा और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोग सुरक्षित स्थानों पर रहें और सतर्कता बरतें.

स्टेशन रोड के इंदिरा मार्केट में लगी भीषण आग, शहर में तीन दिन में दूसरी बड़ी आगजनी की घटना

स्टेशन रोड के इंदिरा मार्केट में लगी भीषण आग, शहर में तीन दिन में दूसरी बड़ी आगजनी की घटना

 दुर्ग: शहर के व्यस्त स्टेशन रोड स्थित इंदिरा मार्केट में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। आग मार्केट में स्थित खत्री इलेक्ट्रॉनिक दुकान और गोदाम में लगी, जो तेजी से फैलते हुए दो मंजिल तक पहुंच गई।

दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और लगातार बारिश के चलते फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में सहायता मिली। फायर टीम ने बताया है कि स्थिति अब नियंत्रण में है, और आग पर काबू पाने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है।

लाखों का सामान खाक, शॉर्ट सर्किट की आशंका

घटना सुबह 11:30 बजे के आसपास की है। आग में दुकान में रखा लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया। फिलहाल नुकसान का आंकलन जारी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली के वायर और अन्य ज्वलनशील सामग्री दुकान में मौजूद थीं, जिससे आग तेजी से फैली। आग लगने की प्राथमिक वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

तीन दिन में दूसरी बड़ी आग की घटना

इसी इलाके में तीन दिन पहले एक चमड़े की दुकान में भीषण आग लगी थी। लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं पर नेताओं ने प्रशासन और बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं।

पूर्व कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने कहा कि प्रशासन को अब सतर्क होना चाहिए और तकनीकी खामियों की जांच करनी चाहिए। वहीं, बीजेपी विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि कई दुकानों में प्लास्टिक और पीओपी पाइप जैसे ज्वलनशील सामान रखे जाते हैं, जिससे आग तेजी से फैलती है।

फिलहाल राहत की बात यह है कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आग के कारणों को लेकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में 2813 व्याख्याताओं के लिए प्राचार्य पदोन्नति का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने हटाई सभी बाधाएं…

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में 2813 व्याख्याताओं के लिए प्राचार्य पदोन्नति का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने हटाई सभी बाधाएं…

 रायपुर। हाईकोर्ट द्वारा प्राचार्य पदोन्नति के विरूद्ध लगी समस्त याचिकाओं को खारिज करने के साथ ही अब प्राचार्य बनने की राह से बाधा हट गई है। 2813 व्याख्याता वर्षों के इंतजार के बाद प्राचार्य बनेंगे। स्टे हटने के बाद व्याख्याता एवं शिक्षक संगठनों ने खुशी जताई है।

शिक्षा विभाग ने 30 अप्रैल को प्राचार्य पदोन्नति की सूची जारी की थी। जिसे हाई कोर्ट ने 1 मई को स्थगित किया था। हाई कोर्ट में 9 जून से 17 जून तक लगातार सुनवाई हुई। जिसमें याचिकाकर्ताओं ने अपने अपने विषय में तथ्यों के साथ पक्ष रखा था। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था। कोर्ट ने समस्त याचिकाओं को खारिज कर दिया। इसी के साथ अब पदोन्नति की राह से बाधा दूर हो गई है। छत्तीसगढ़ प्राचार्य पदोन्नति फोरम के अनिल शुक्ला एवं राकेश शर्मा ने बताया कि न्यायालयीन फैसले के उपरांत स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 30 अप्रैल 2025 को व्याख्याता एवं प्रधान पाठक माध्यमिक विद्यालय से प्राचार्य पदोन्नति के 2813 प्राचार्य की पदस्थापना आदेश शीघ्र जारी हो जाएंगे। स्कूल शिक्षा विभाग में प्राचार्य के कुल स्वीकृत पदों की संख्या 4690 है।

जिसमें वर्तमान में 1430 प्राचार्य कार्यरत हैं। पदोन्नति के कुल 3224 पद विगत कई वर्षों से रिक्त है। स्कूल शिक्षा में वर्ष 2016 एवं आदिम जाति कल्याण विभाग जो कि अब स्कूल शिक्षा विभाग के अधीन है उसमें वर्ष 2013 में अंतिम बार पदोन्नति हुई थी।

स्कूल के गर्ल्स टाॅयलेट में मिला मोबाइल : टॉयलेट में मोबाइल छिपाकर हेड मास्टर बनाता था वीडियो, जब शिक्षिकाओं की अचानक पड़ी नजर, फिर जो हुआ..…

स्कूल के गर्ल्स टाॅयलेट में मिला मोबाइल : टॉयलेट में मोबाइल छिपाकर हेड मास्टर बनाता था वीडियो, जब शिक्षिकाओं की अचानक पड़ी नजर, फिर जो हुआ..…

 रायपुर। स्कूल के महिला वॉशरूम में मोबाइल छिपाकर वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। राजधानी रायपुर से लगे तिल्दा नेवारा थाना क्षेत्र में एक स्कूल के लेडीज टॉयलेट में चालू हालत में एक मोबाइल मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में पता चला है कि मोबाइल स्कूल में पदस्थ प्रधान पाठक भूपेंद्र कुमार साहू का है। पुलिस आरोपी हेड मास्टर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।

जानिए पूरा मामला

घटना तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र का है। ग्राम बिलाड़ी में मीडिल स्कूल है। स्कूल में प्रधान पाठक के पद पर भूपेंद्र कुमार साहू पदस्थ है, वह संकुल समन्वयक भी है। महिला शिक्षिकाओं की शिकायत के मुताबिक 1 जुलाई को स्कूल के लेडीज टॉयलेट के अंदर एक मोबाइल रिकाॅर्डिंग हालत में स्कूूल की शिक्षिका को मिला। टाॅयलेट के अंदर मोबाइल मिलने की सूचना के बाद पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया। शिक्षिकाओं ने मामले को गंभीरता से लिया और इसकी शिकायत तिल्दा नेवरा थाने में दर्ज कराई।

इधर, घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस स्कूल पहुंची और जांच में जुट गई। इस दौरान पता चला कि मोबाइल स्कूूल के प्रधान पाठक भूपेंद्र साहू का है। पुलिस ने तत्काल भूपेंद्र साहू को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने मोबाइल खुद के होने की बात कबूल कर ली है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसी ने ही वीडियो बनाने के लिए मोबाइल को टाॅयलेट में छुपाया था। यह शर्मनाक काम आरोपी पिछले दो माह से अंजाम दे रहा था। पुलिस ने शिक्षक के मोबाइल, लेपटाॅप को जब्त कर लिया है। साथ ही वीडियो के संबंध में उससे पूछताछ भी की जा रही है।

आरोपी के खिलाफ थाने में आईटी एक्ट 66 डी, 77, 238 के तहत अपराध दर्ज कर आरेापी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।

CG – ये बाप नहीं हैवान है : कलयुगी पिता ने लूटी बेटियों की इज्जत, अब कोर्ट ने सुनाई ये कठोर सजा

CG – ये बाप नहीं हैवान है : कलयुगी पिता ने लूटी बेटियों की इज्जत, अब कोर्ट ने सुनाई ये कठोर सजा

 जगदलपुर। रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटियों के साथ अश्लील हरकतें की है। डेढ़ साल तक चले मुकदमे के बाद POCSO एक्ट के तहत आरोपी पिता को सश्रम कारावास और आर्थिक दंड की सजा सुनाई गई है।

यह पूरा मामला जगदलपुर का है, जहां एक मां ने अपने ही बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि आरोपी अपनी 12 और 14 साल की बेटियों के साथ अश्लील हरकतें करता था और उन्हें जान से मारने की धमकी भी देता था।

दरअसल आरोपी पिता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज करायी थी, कि आरोपी शख्स अपनी बेटियों के साथ लगातार गंदी हरकतें कर रहा हैं। बेटियों की दादी (आरोपी की मां) ने साहस दिखाते हुए थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। मामला POCSO एक्ट और IPC की गंभीर धाराओं में भीदर्ज किया गया।

कोर्ट से मिला न्याय

मामले की सुनवाई डेढ़ साल तक चली और आखिरकार फास्ट ट्रैक कोर्ट (FTC) की विशेष न्यायाधीश संगीता नवीन ने आरोपी को सश्रम कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। न्यायालय ने माना कि सभी आरोप प्रमाणित हुए हैं और यह अपराध समाज और परिवार दोनों के लिए अत्यंत घातक है।

CG- बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, हैरान कर देगी वारदात की वजह..!

CG- बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, हैरान कर देगी वारदात की वजह..!

 रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां धान व जमीन बंटवारे की बात पर छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। उसके पेट में बसुला से वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे ईलाज के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बैस्कीमुड़ा का रहने वाला अर्जुन पैंकरा 37 साल घर में धान व जमीन का बंटवारा मांग रहा था। तभी उसके छोटे भाई अरविंद पैंकरा के साथ उसका विवाद हो गया। जिससे अरविंद पैंकरा ने लकड़ी छिलने वाले बसुला से उसके पेट पर वार कर दिया। इससे अर्जुन पैंकरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद अर्जुन के परिजन उसे गंभीर हालत में ईलाज के लिए अशर्फी देवी अस्पताल लाए। जहां डाॅक्टर नहीं होने से वे मानव भवन लाॅज में ठहर गए।

इसके बाद फिर से उसे अस्पताल ले गए। जहां डाॅक्टर उपस्थित नहीं होने से निजी अस्पताल ले गए। अर्जुन के चोट को देखकर डाॅक्टर ने गहरा जख्म होने से ईलाज नहीं होने की बात कही, तो वे अर्जुन को लेकर वापस बैस्कीमुड़ा ला रहे थे कि रास्ते में अर्जुन की मौत हो गई।

CG : सांसद बृजमोहन अग्रवाल को केंद्र में मिली नई जिम्मेदारी, इस समिति के बने सदस्य…..

CG : सांसद बृजमोहन अग्रवाल को केंद्र में मिली नई जिम्मेदारी, इस समिति के बने सदस्य…..

 रायपुर। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की हिन्दी सलाहकार समिति में सदस्य के रूप में नई जिम्मेदारी प्रदान की गई है। नई जिम्मेदारी मिलने के पश्चात सांसद अग्रवाल ने कहा कि, हिन्दी हमारी राष्ट्रभाषा नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा है। हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार, संवर्धन और राजकीय कार्यों में अधिकाधिक उपयोग को लेकर मैं प्रतिबद्ध हूं। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभाग की हिन्दी सलाहकार समिति में सदस्य के रूप में जुड़ना मेरे लिए गौरव का विषय है।

उन्होंने आगे कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, गृहमंत्री अमित शाह एवं संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे यह दायित्व सौंपा।

उल्लेखनीय है कि हिन्दी सलाहकार समिति का कार्य मंत्रालय की योजनाओं, कार्यक्रमों और दस्तावेजों में राजभाषा हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग को सुनिश्चित करना तथा भाषा से संबंधित सुझाव देना होता है।

छह जुलाई से शुरू होगी दुर्ग-पटना स्पेशल ट्रेन, बाबा धाम जाने में मिलेगी सहूलियत

छह जुलाई से शुरू होगी दुर्ग-पटना स्पेशल ट्रेन, बाबा धाम जाने में मिलेगी सहूलियत

 रायपुर। भारतीय रेलवे ने बाबा धाम दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ा ऐलान किया है, जहां दुर्ग से पटना के बीच एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। 21 कोच की इस ट्रेन में 1008 बर्थ उपलब्ध है और यह छह जुलाई से पटरी पर दौड़ेगी। इस ट्रेन के परिचालन से एक लाभ यह भी होगा कि इस रेल मार्ग पर चलने वाली नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव भी कम होगा। साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 08795 नंबर के साथ दुर्ग से प्रत्येक रविवार यानी 06, 13, 20 एवं 27 जुलाई को रवाना होगी। इसी तरह विपरीत दिशा 08796 नंबर के साथ पटना से प्रत्येक सोमवार को छूटेगी। इस ट्रेन की सुविधा 07, 14, 21 व 28 जुलाई को मिलेगी।

*  ट्रेन की समय-सारिणी एक नजर में *

दुर्ग- पटना स्पेशल ट्रेन दुर्ग से 13.15 बजे रवाना होकर रायपुर 14.00 बजे, भाटापारा 14.55 बजे और बिलासपुर 15.55 पहुंचकर 16.05 बजे रवाना होगी। इसके बाद चांपा 16.55 बजे, रायगढ़ 18.35 बजे, झारसुगड़ा 20.30 बजे, राउरकेला 22.15 बजे, हटिया 01. 15 बजे, रांची 01.35 बजे, मुरी जंक्शन 02.48 बजे, बोकारो स्टील सिटी 04.00 बजे, छपरा 04.53 बजे, कतरासगढ़ 05.30 बजे, धनबाद 07.05 बजे, चित्तरंजन 08.41 बजे, मधुपुर जंक्शन 09.40 बजे, जसीडीह जंक्शन 10.38 बजे, झाझा 12.00 बजे, किऊल जंक्शन 12.50 बजे, मोकामा 13.22 बजे, बाढ़ 13.43 बजे, बख्तियारपुर 14.00 बजे, फतवा 14.22 बजे, पटना साहेब 14.40 बजे, राजेंद्र नगर टर्मिनल 15.00 बजे व पटना रेलवे स्टेशन में 15.30 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन पटना से 17.5 बजे रवाना होगी। 

म्युल अकाउंट से करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

म्युल अकाउंट से करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

 कोंडागांव। म्युल अकाउंट से देश- विदेशों से करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले पांच आरोपियों को फरसगांव पुलिस ने प्रयागराज एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस पहले भी इसी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वही जांच में तीन स्तर का खुलासा हुआ है, दुर्ग-भिलाई के पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है, उक्त आरोपियों पर विवेचना कार्यवाही जारी है।

CM विष्णुदेव साय ने वित्त विभाग की बैठक ली

CM विष्णुदेव साय ने वित्त विभाग की बैठक ली

 रायपुर: CM विष्णुदेव साय ने वित्त विभाग की बैठक ली। सरकारी कर्मचारियों को शेयर व म्युचुअल फंड में निवेश की रहेगी अनुमति, इंट्राडे ट्रेडिंग पर रोक सामान्य प्रशासन विभाग ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 में संशोधन अधिसूचित किया है, जिसके तहत भारत सरकार के प्रावधानों की तर्ज पर अब राज्य के शासकीय सेवकों को शेयर (Shares), प्रतिभूतियों (Securities), डिबेंचर्स (Debentures) और म्युचुअल फंड्स (Mutual Funds) में निवेश की अनुमति दी गई है। यह संशोधन नियम 19 में नया उप-खण्ड जोड़ते हुए लागू किया गया है, जिसका उद्देश्य वित्तीय लेनदेन में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। हालांकि, अधिसूचना में यह स्पष्ट प्रावधान किया गया है कि इंट्रा-डे ट्रेडिंग, बीटीएसटी (BTST), फ्यूचर एंड ऑप्शंस (F&O) तथा क्रिप्टोकरेंसी जैसे प्रकृति के निवेश गतिविधियों पर रोक लागू रहेगी।

CG News : कवासी की हत्या" नक्सलियों ने खेला खूनी खेल

CG News : कवासी की हत्या" नक्सलियों ने खेला खूनी खेल

  बीजापुर : बीजापुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में ग्रामीण की हत्या की है। इस वारदात के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। वहीं वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला उसूर थाने के पेरमपल्ली गांव की है। यहां नक्सलियों ने कवासी हूंगा नाम के ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया। नक्सली देर रात गांव पहुंचे और कवासी हूंगा को घर से बाहर निकालकर धारदार हथियार से उस पर वार किया। इस हमले में ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में ग्रामीण को मौत के घाट उतारा है। इस वारदात की जानकारी उसूर पुलिस को दी गई और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

जंगल में प्रेशर आईईडी की चपेट में आया ग्रामीण, हालत गंभीर

जंगल में प्रेशर आईईडी की चपेट में आया ग्रामीण, हालत गंभीर

 बीजापुर। CG NEWS : जिले में नक्सलियों की कायराना करतूत एक बार फिर सामने आई है। जंगल क्षेत्र में लगाए  प्रेशर आईईडी  की चपेट में आने से एक ग्रामीण बुरी तरह घायल हो गया है। यह घटना बीते दिन शाम की है, जब ग्राम पेगड़ापल्ली निवासी एक युवक जंगल में वन उपज (फुटु) एकत्र करने गया हुआ

घटना मद्देड़ थाना के सिराकोंटा और दम्पाया के मध्य जंगल क्षेत्र की है, जहां पहले से नक्सलियों द्वारा लगाए गए विस्फोटक की चपेट में आने से ग्रामीण युवक विशाल गोटे पिता पेंटैया उम्र 32 निवासी ग्राम मोटलागुड़ा, थाना मद्देड़,गंभीर रूप से घायल हो गया।
 
प्रेशर आईईडी विस्फोट के कारण विशाल के पैर और चेहरे पर गहरी चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मद्देड़ लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बीजापुर और फिर मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर किया गया है। इधर आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे जंगल क्षेत्रों में अत्यंत सतर्कता बरतें। किसी भी संदिग्ध वस्तु, गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या सुरक्षा कैम्प को दें, ताकि इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके और निर्दोष नागरिकों की जान बचाई जा सके। 
महंत कॉलेज में मनाया गया सी. ए. दिवस

महंत कॉलेज में मनाया गया सी. ए. दिवस

रायपुर : - स्थानीय गाँधी चौक स्थित महंत लक्ष्मीनारायण दास कॉलेज के वाणिज्य एवं प्रबंध विभाग द्वारा आज सी. ए. दिवस का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाविद्यालय के पूर्व छात्र सी. ए. अनूप श्रीवास्तव उपस्थित रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय मे प्राचार्य डॉ. देवाशीष मुखर्जी ने की । प्राचार्य डॉ. मुखर्जी ने अपने उद्बोधन में आज के दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 01 जुलाई 1949 को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की स्थापना हुई थी । तभी से आज के दिन सी ए दिवस मनाया जा रहा है । इसके साथ ही उन्होंने सी. ए. के कार्य एवं जिम्मेदारियों के विषय में जानकारी दी । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनूप श्रीवास्तव ने अपने सी. ए. कॅरियर की शुरुवात के संबंध में जानकारी दी । इसके साथ उन्होंने महाविद्यालय में अपने बिताए पल को भी याद करते हुए बताया कि कैसे उन्हें अपने प्रोफेसरों से अकाउंट की बारीकियों को सीखने मिला । कार्यक्रम में वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग द्वारा मुख्य अतिथि सी. ए. अनूप श्रीवास्तव का मोमेंटों के साथ सम्मान कर शुभकामनाएँ दी गई । इसके साथ उन्होंने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को सहयोग प्रदान करने का संकल्प किया । कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, शोधार्थी उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर ललित मोहन वर्मा एवं आभार प्रदर्शन प्रोफेसर प्रीतम कुमार दास ने किया ।
भारत का नया ग्रोथ इंजन बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

भारत का नया ग्रोथ इंजन बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

 

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग-2 के शुभारम्भ अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ अब केवल कोर सेक्टर तक सीमित नहीं, बल्कि सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फार्मा, डिफेंस, एयरोस्पेस और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे अत्याधुनिक उद्योगों का राष्ट्रीय केंद्र बनने के लिए तैयार है।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने निवेशकों का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति रोजगार और आर्थिक समृद्धि पर केंद्रित है। हम अपने राज्य को नक्सल प्रभावित अतीत से बाहर निकालकर देश का सबसे गतिशील औद्योगिक और तकनीकी हब बना रहे हैं। यह प्रदेश अब निवेश का सबसे आकर्षक गंतव्य बन चुका है।

 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि एक दिन पूर्व ही आयोजित केबिनेट की बैठक में हमने छत्तीसगढ़ राज्य लॉजिस्टिक पॉलिसी-2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया है। यह नीति छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय लॉजिस्टिक हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भौगोलिक स्थिति देश की कनेक्टिविटी का केंद्र बिंदु है।

 

यह नीति लॉजिस्टिक सेक्टर और ई-कॉमर्स में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय निवेश को आकर्षित करेगी, निर्यात अधोसंरचना को मजबूत करेगी और सस्ती भंडारण सुविधाओं का विस्तार करेगी। लॉजिस्टिक नीति से राज्य में ड्राई पोर्ट, इनलैंड कंटेनर डिपो की स्थापना को प्रोत्साहन मिलेगा, उद्योग, व्यापार और किसानों को आधुनिक, सस्ती भंडारण और वितरण सुविधा प्राप्त होगी, लॉजिस्टिक लागत में कमी के माध्यम से व्यापार और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जन विश्वास विधेयक से व्यवसाय और नागरिक जीवन में अनावश्यक जटिलताएं दूर होंगी। कुछ कानूनों के प्रावधानों का गैर-अपराधीकरण करने से व्यवसायियों को बेवजह न्यायालयीन प्रकरणों में फंसने से राहत मिलेगी और न्यायिक खर्च में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि इस विधेयक के माध्यम से व्यापार व जीवनयापन में सहजता सुनिश्चित की जाएगी। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में सुधार होगा।

 

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ सरकार का प्रयास है कि निवेशकों, उद्योगपतियों और नागरिकों के लिए ऐसा परिवेश बने जिसमें न्यूनतम बाधाएं हों और विकास के हर क्षेत्र में अधिकतम संभावनाएं खुलें। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षों में 350 से अधिक संरचनात्मक सुधार लागू किए गए हैं, जिनसे ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और स्पीड ऑफ डूइंग बिजनेस में अभूतपूर्व सुधार हुआ।

प्रदेश में निवेश का वातावरण इतना सशक्त हुआ कि सिर्फ छह महीनों में साढ़े पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जो छत्तीसगढ़ के औद्योगिक इतिहास में रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु में आयोजित इंवेस्टर्स समिट से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों ने भारी उत्साह दिखाया। दिल्ली समिट में 15,184 करोड़ रूपए, मुंबई में 6,000 करोड़ रूपए और बेंगलुरु में ऊर्जा क्षेत्र में वृहद निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए।

CG – LOVE SEX और धोका : फेसबुक पर की दोस्ती, शादी का झांसा देकर लगातार करता रहा दुष्कर्म, फिर जो हुआ….

CG – LOVE SEX और धोका : फेसबुक पर की दोस्ती, शादी का झांसा देकर लगातार करता रहा दुष्कर्म, फिर जो हुआ….

 रायगढ़। फेसबुक के माध्यम से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर युवती से लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी युवती के साथ वर्ष 2022 से किराये के मकान में रह रहा था और अब शादी से इंकार कर रहा था।

महिला थाना से मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय युवती ने 30 जून को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी जान-पहचान वर्ष 2021 में दयाराम सिदार (29 वर्ष), निवासी साल्हेओना, थाना बरमकेला, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ से फेसबुक के माध्यम से हुई थी। कुछ माह बाद दोनों रायगढ़ में किराये के मकान में साथ रहने लगे।

प्रार्थिया के अनुसार, 9 अप्रैल 2022 की रात दयाराम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी आरोपी वर्ष 2022 से रायगढ़ के अलग-अलग किराये के मकानों में करीब 4 वर्षों तक लगातार विवाह का भरोसा दिलाते हुए उसके साथ शारीरिक शोषण करता रहा।

युवती का आरोप है कि दयाराम सिदार लगातार उसे बहलाता-फुसलाता रहा और भावनात्मक रूप से कमजोर बनाकर झूठा वादा करता रहा कि वह जल्द ही शादी करेगा। लेकिन जब युवती ने बार-बार विवाह की बात उठाई तो आरोपी बहानेबाजी करने लगा, पहले अच्छी नौकरी करने की बात कहता रहा और फिर साफ इंकार कर दिया।

युवती की शिकायत पर महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर द्वारा आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 16/2025 धारा 69 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद तत्काल पुलिस टीम ने आरोपी के घर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी दयाराम सिदार ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे एवं हमराह स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज लेंगे अहम विभागीय बैठकें, युवा संसद कार्यक्रम में भी होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज लेंगे अहम विभागीय बैठकें, युवा संसद कार्यक्रम में भी होंगे शामिल

 रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में दिनभर व्यस्त कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे से मंत्रालय में वित्त, वाणिज्य कर, पंजीयन, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की बैक टू बैक बैठकों में शामिल होकर विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे।

इसके बाद दोपहर 2 बजे वे आवास एवं पर्यावरण विभाग की बैठक लेंगे। बैठक समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री अग्रसेन धाम का दौरा करेंगे।

शाम 4.30 बजे मुख्यमंत्री मॉक पार्लियामेंट युवा संसद कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

छत्तीसगढ़ के यात्रियों को राहत: दुर्ग-पटना के बीच 6 जुलाई से चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, 27 स्टेशनों पर होगा ठहराव

छत्तीसगढ़ के यात्रियों को राहत: दुर्ग-पटना के बीच 6 जुलाई से चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, 27 स्टेशनों पर होगा ठहराव

  रायपुर :- छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने मानसून सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दुर्ग और पटना के बीच 6 जुलाई से साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 1008 बर्थ और 21 कोचों के साथ चलाई जाएगी, जिसमें 2 एसी थ्री, 13 स्लीपर, 4 जनरल और 2 एलआरडी कोच शामिल हैं।

 ट्रेन का संचालन और समय

* गाड़ी संख्या 08795: दुर्ग से पटना के लिए

* चलने की तारीखें: 6, 13, 20 और 27 जुलाई

* समय: दोपहर 1.15 बजे दुर्ग से प्रस्थान

* गाड़ी संख्या 08796: पटना से दुर्ग के लिए

* चलने की तारीखें: 7, 14, 21 और 28 जुलाई

* समय: शाम 5.15 बजे पटना से प्रस्थान

कुल 27 प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव

इस स्पेशल ट्रेन को दुर्ग और पटना के बीच यात्रा के दौरान 27 स्टेशनों पर रोका जाएगा। इनमें शामिल हैं:

रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, कतरासगढ़, धनबाद, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, फतवा, पटना साहेब, राजेंद्र नगर टर्मिनल और पटना।

बिलासपुर आगमन का समय

* दुर्ग से रवाना होने के 2.40 घंटे बाद यह ट्रेन शाम 3.55 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।

* वहीं, पटना से चलकर आने वाली ट्रेन 23 घंटे 10 मिनट की यात्रा के बाद शाम 7 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी बदलाव या अतिरिक्त जानकारी के लिए रेलवे के आधिकारिक पूछताछ केंद्र या वेबसाइट से संपर्क करें।

 
#CGBusinessEasy एक्स पर देशभर में छाया, छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक पहल को जबरदस्त सराहना

#CGBusinessEasy एक्स पर देशभर में छाया, छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक पहल को जबरदस्त सराहना

 रायपुर। छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग-2 ने सोशल मीडिया पर अभूतपूर्व लोकप्रियता हासिल की।राजधानी रायपुर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान #CGBusinessEasy हैशटैग ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर पूरे दिन भारत में शीर्ष ट्रेंड्स में अपनी प्रमुख जगह बनाए रखी। यह ट्रेंड इस बात का प्रमाण है कि छत्तीसगढ़ में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की नई पहल ने देशभर के उद्योग जगत और नागरिकों का ध्यान आकर्षित किया है।

सोशल मीडिया पर 6000 से अधिक पोस्ट किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में उद्योगपतियों, निवेशकों और नीति-विशेषज्ञों ने वन क्लिक सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 और ऑनलाइन भूमि आबंटन एवं प्रबंधन प्रणाली की सराहना की। यूजर्स ने इन पहलों को छत्तीसगढ़ को भारत का अगला निवेश और औद्योगिक हब बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम बताया।

अनेक एक्स यूजर्स ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की नेतृत्व क्षमता को सराहते हुए लिखा कि छत्तीसगढ़ ने जो पारदर्शी और डिजिटल व्यवस्था लागू की है, वह अन्य राज्यों के लिए रोल मॉडल बन सकती है। कुछ पोस्ट्स में इस बात पर जोर दिया गया कि प्रदेश में रिकॉर्ड समय में निवेश स्वीकृति, भूमि आवंटन और सब्सिडी वितरण जैसे कार्य अब एक क्लिक में पूरे होंगे, जिससे निवेशकों का विश्वास बढ़ा है।

ट्रेंड में भाग लेने वालों ने छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति को प्रगतिशील और दूरदर्शी बताया। कई यूजर्स ने यह भी लिखा कि राज्य सरकार की लॉजिस्टिक नीति, जन विश्वास विधेयक और बस्तर व सरगुजा जैसे क्षेत्रों के विकास संबंधी घोषणाओं ने छत्तीसगढ़ को पूरे देश में चर्चा का विषय बना दिया। यह ट्रेंड छत्तीसगढ़ के प्रति बढ़ती निवेशक रुचि और सकारात्मक भावना का प्रमाण है। सोशल मीडिया पर हुए जबरदस्त रिस्पॉन्स से स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ अब तेजी से निवेशकों की पहली पसंद बनने की ओर अग्रसर है।

दो साल के बेटे को लेकर मायके से ससुराल लौट रही महिला उफनते नाले में बही, दोनों की मौत, गांव में पसरा मातम

दो साल के बेटे को लेकर मायके से ससुराल लौट रही महिला उफनते नाले में बही, दोनों की मौत, गांव में पसरा मातम

 बलरामपुर।  छत्तीसगढ़ के बलरामपुर ज़िले में एक हृदयविदारक हादसे में मायके से ससुराल लौट रही महिला और उसके दो वर्षीय बेटे की उफनते नाले में बहने से मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के साही टोंगरी गांव की है, जहां मां-बेटे की असामयिक मृत्यु से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आमगांव की रहने वाली रजनी कोरवा (पति किशुन कोरवा) कुछ दिन पहले अपने मायके गई हुई थी। वह सोमवार को अपने 2 वर्षीय बेटे के साथ ससुराल लौट रही थी। रास्ते में साही टोंगरी क्षेत्र में एक उफनते नाले को पार करने का प्रयास करते समय दोनों तेज बहाव में बह गए।

पुलिस ने किया रेस्क्यू

घटना की सूचना मिलते ही शंकरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद मां और बेटे के शवों को नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया और परिजनों को सूचना दी गई।

गांव में पसरा मातम

रजनी और उसके बेटे की असामयिक मौत से परिजनों और ग्रामीणों में गहरा शोक है। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि मानसून के दौरान ऐसे खतरनाक रास्तों पर सुरक्षा के क्या इंतज़ाम हैं।

 
छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिली रफ्तार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लॉन्च किया ‘ONE CLICK सिंगल विंडो सिस्टम 2.0’

छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिली रफ्तार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लॉन्च किया ‘ONE CLICK सिंगल विंडो सिस्टम 2.0’

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को राज्य में निवेश और उद्योग स्थापना की प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने के उद्देश्य से ‘ONE CLICK सिंगल विंडो सिस्टम 2.0’ का शुभारंभ किया। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म की मदद से अब निवेशकों और उद्योगपतियों को सभी जरूरी स्वीकृतियां और क्लियरेंस एक ही क्लिक में मिल सकेंगी।

6 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 1 लाख करोड़ के नए इन्वेस्टमेंट की घोषणा

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 1 लाख करोड़ रुपये के नए निवेश की घोषणा की और प्रमुख निवेशकों को इनवेस्टमेंट लेटर भी सौंपे। उन्होंने बताया कि अब तक राज्य को कुल 6 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं, जो छत्तीसगढ़ की औद्योगिक संभावनाओं और बेहतर नीतियों को दर्शाता है।

छत्तीसगढ़ बना निवेशकों की पहली पसंद

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीति ने भूमि आवंटन और अन्य अनुमतियों को पारदर्शी और सुगम बना दिया है। इससे राज्य को एक विकसित और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य अब सिर्फ स्टील और ऊर्जा ही नहीं, बल्कि टेक्सटाइल, फार्मा और सेमीकंडक्टर जैसे आधुनिक क्षेत्रों में भी निवेश का प्रमुख केंद्र बन रहा है।

बस्तर से नक्सलवाद का अंत निकट, जल्द शुरू होगा इंटरनेशनल कार्गो टर्मिनल

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर और अन्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हालात तेजी से सुधर रहे हैं। नक्सलवाद अब समाप्ति की ओर है और शांति की स्थापना के साथ राज्य अंतरराष्ट्रीय व्यापार की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। जल्द ही छत्तीसगढ़ में इंटरनेशनल कार्गो टर्मिनल की शुरुआत की जाएगी, जिससे वैश्विक स्तर पर व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ रेरा का बड़ा कदम: बिना पंजीकरण वाले 136 प्रोजेक्ट्स पर कसा शिकंजा

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ रेरा का बड़ा कदम: बिना पंजीकरण वाले 136 प्रोजेक्ट्स पर कसा शिकंजा

 रायपुर : छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण ने राज्य में रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक कड़ा कदम उठाया है। प्राधिकरण ने ऐसे 106 प्रोजेक्ट्स की पहचान की है जो टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग से स्वीकृत होने के बावजूद अब तक रेरा अधिनियम के तहत पंजीकृत नहीं हुए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन प्रोजेक्ट्स का निर्माण अथवा विक्रय कार्य बिना वैधानिक रेरा पंजीकरण के किया जा रहा था, जो कि न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि उपभोक्ताओं के हितों के लिए भी अत्यंत नुकसानदेह है।

प्राधिकरण ने इन सभी प्रोजेक्ट्स के प्रमोटरों को नोटिस जारी करते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही यह स्पष्ट किया गया है कि रेरा अधिनियम, 2016 का पालन सुनिश्चित करना प्रत्येक प्रमोटर की जिम्मेदारी है। प्राधिकरण ने जानकारी दी है कि पिछले सात वर्षों में 136 प्रोजेक्ट्स के विरुद्ध स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्यवाही की गई है, जिनमें प्रमोटरों द्वारा बिना पंजीकरण कार्य संचालित किया गया था।

रेरा अधिनियम के अनुसार, बिना पंजीकरण प्रोजेक्ट संचालित करने पर पंजीकरण शुल्क का 400 प्रतिशत तक अतिरिक्त शुल्क और परियोजना लागत का 10 प्रतिशत तक जुर्माना लगाया जा सकता है। रेरा अधिनियम की यही विशेषता है कि वह न केवल उपभोक्ताओं को सुरक्षित निवेश का वातावरण देता है, बल्कि रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता और समयबद्धता भी सुनिश्चित करता है।

सीजी रेरा ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की संपत्ति जैसे फ्लैट, प्लॉट, विला या व्यावसायिक इकाई खरीदने से पहले यह अवश्य जांच लें कि संबंधित परियोजना रेरा में पंजीकृत है या नहीं। इसके लिए पोर्टल पर जाकर परियोजना की पंजीकरण स्थिति की जांच की जा सकती है। वहीं, प्रमोटरों को भी सलाह दी गई है कि वे अपनी परियोजनाओं को विधिवत रजिस्ट्रेशन कराएं ताकि किसी प्रकार की शास्ति या कानूनी कार्यवाही से बचा जा सके।
प्राधिकरण का उद्देश्य स्पष्ट है कि वह उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना चाहता है और अनियमित एवं अराजक प्रोजेक्ट्स पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना चाहता है। घर खरीदने से पहले रेरा पंजीयन की पुष्टि अवश्य करें, इसी संदेश के साथ सीजी रेरा ने जिम्मेदार नागरिकों और ईमानदार डेवलपर्स से सहयोग की अपील की है।