BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
छत्तीसगढ़ भाजपा का मंथन: मैनपाट में 7 से 9 जुलाई तक चिंतन शिविर, जेपी नड्डा और अमित शाह रहेंगे शामिल

छत्तीसगढ़ भाजपा का मंथन: मैनपाट में 7 से 9 जुलाई तक चिंतन शिविर, जेपी नड्डा और अमित शाह रहेंगे शामिल

 रायपुर : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूत करने और जनप्रतिनिधियों को पार्टी की मूल विचारधारा से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसी कड़ी में सरगुजा संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में 7 से 9 जुलाई तक भाजपा का तीन दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित किया जाएगा।

शिविर की शुरुआत में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे, जबकि समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाग लेंगे। इस शिविर में छत्तीसगढ़ के सभी भाजपा सांसद, विधायक और मंत्री भाग लेंगे।

पार्टी रीति-नीति और जनसंपर्क पर रहेगा फोकस

शिविर का मुख्य उद्देश्य पार्टी के जनप्रतिनिधियों को भाजपा की रीति-नीति, वैचारिक आधार और कार्य संस्कृति से गहराई से जोड़ना है। प्रशिक्षण में इस बात पर विशेष जोर दिया जाएगा कि जनप्रतिनिधि जनता के प्रति जवाबदेह, नीति-निष्ठ और पार्टी की छवि को मजबूत करने वाले बनें।

प्रशिक्षण सत्रों में शामिल होंगे:

  • भाजपा की संगठनात्मक यात्रा और वैचारिक स्तंभ
  • जनसंवाद की आधुनिक तकनीकें
  • डिजिटल और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग की रणनीतियाँ
  • स्थानीय मुद्दों पर केंद्रित दृष्टिकोण
  • सत्तारूढ़ या विपक्ष में रहते हुए रचनात्मक भूमिका निभाने के तरीके

मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शिविर के तीनों दिन मौजूद रहेंगे और एक प्रमुख सत्र को संबोधित करेंगे। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता को जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है।

इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और विधानसभा अध्यक्ष भी अपने अनुभव साझा करेंगे—यह बताने के लिए कि एक जनप्रिय और प्रभावशाली नेता कैसे बना जाता है

भाजपा इस चिंतन शिविर को आगामी चुनावी रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और विचारधारा के पुनर्स्मरण के तौर पर देख रही है।

 
शराब घोटाले मामले में बड़ा अपडेट: पूर्व IAS अनिल टुटेजा को हाईकोर्ट से झटका, न्यायिक निगरानी की याचिका खारिज

शराब घोटाले मामले में बड़ा अपडेट: पूर्व IAS अनिल टुटेजा को हाईकोर्ट से झटका, न्यायिक निगरानी की याचिका खारिज

 बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में जेल में बंद पूर्व IAS अधिकारी अनिल टुटेजा को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। टुटेजा ने ईडी, एसीबी और पुलिस जांच की न्यायिक निगरानी की मांग को लेकर कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है।

राजनीतिक साजिश का आरोप, पक्षपातपूर्ण जांच की दलील

टुटेजा की ओर से उनके वकील ने कोर्ट में दलील दी कि उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया है, और कोई ठोस सबूत मौजूद नहीं है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रही हैं, इसलिए मामले की न्यायिक निगरानी जरूरी है।

ईडी ने किया विरोध, कई घोटालों में आरोपी होने का दावा

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से पेश हुए उपमहाधिवक्ता डॉ. सौरभ पांडेय ने टुटेजा की याचिका का कड़ा विरोध किया। उन्होंने कोर्ट को बताया कि टुटेजा सिर्फ शराब घोटाले में ही नहीं, बल्कि डीएमएफ और कोयला घोटाले जैसे कई गंभीर मामलों के भी आरोपी हैं।

कोर्ट का स्पष्ट रुख: एजेंसियां अपना काम कर रही हैं

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने कहा कि जांच एजेंसियां स्वतंत्र रूप से अपना कार्य कर रही हैं और इस स्तर पर न्यायिक निगरानी की आवश्यकता नहीं है। इसके साथ ही अनिल टुटेजा की याचिका खारिज कर दी गई।

गौरतलब है कि अनिल टुटेजा इस समय न्यायिक हिरासत में हैं और उनके खिलाफ ईडी की जांच लगातार जारी है। अदालत का यह फैसला जांच को प्रभावित करने की किसी भी कोशिश पर स्पष्ट विराम माना जा रहा है।

माना एयरपोर्ट में ऑटोमेटेड पार्किंग शुरू, फास्ट टैग की तरह कट जाएगा शुल्क

माना एयरपोर्ट में ऑटोमेटेड पार्किंग शुरू, फास्ट टैग की तरह कट जाएगा शुल्क

 रायपुर। राजधानी के माना विमानतल में ऑटोमेटेड पार्किंग शुरू कर दिया गया है। यात्री अपने वाहन से एयरपोर्ट के पार्किंग बैरियर पर पहुंचेंगे, ऑटोमेटेड सिस्टम से पार्किंग  शुल्क की पर्ची निकलेगी और शुल्क फास्ट टैग से कट जाएगा। इससे निकास द्वार पर रुकने की ज़रूरत नहीं होगी। एयरपोर्ट  प्रबंधन ने पार्किंग शुल्क में कोई वृद्धि नहीं की  है।

रायपुर एयरपोर्ट डायरेक्टर ने 27 जून को रात में इस सिस्टम की शुरूआत कर दी है। एयरपोर्ट अफसरों के  अनुसार  पार्किंग एंट्री पर ऑटोमैटेड सिस्टम से पर्ची निकलेगी। इसे सभी वाहन चालक स्वयं ले सकेंगे। एंट्री पर लगे सिस्टम से वाहन का नंबर और एंट्री का समय पर्ची पर स्वतः अंकित होगा। जैसे ही पर्ची लेंगे, पार्किंग एंट्री पर लगा बैरियर खुल जाएगा और यात्री, मित्र  रिश्तेदार को एयरपोर्ट के प्रस्थान या आगमन द्वार से लेने के बाद जब पार्किंग एग्जिट पर पहुंचेंगे, तो फास्टैग से शुल्क कट जाएगा। अब यात्रियों के ड्रॉप और पिकअप के तय समय के अनुसार पैसा कटेगा। पार्किंग के दरों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

पार्किंग ठेका फर्म के कर्मचारियों का दखल नहीं

एयरपोर्ट प्रबंधन ने एक बयान में कहा कि न‌ई व्यवस्था से पूर्व में निर्मित होने वाली सभी विवादास्पद स्थितियां अब पूर्ण रूप से ऑटोमेटेड सिस्टम होने के कारण नहीं होंगी l इससे नई व्यवस्था से सभी यात्रिओं को सुविधा होगी और समय की भी बचत होगी l

शिक्षक नहीं तो स्कूल नहीं, पालकों ने शाला में जड़ा ताला, युक्तियुक्तकरण पर उठाए सवाल

शिक्षक नहीं तो स्कूल नहीं, पालकों ने शाला में जड़ा ताला, युक्तियुक्तकरण पर उठाए सवाल

 धमतरी :  नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही जिले में स्कूलों में शिक्षकों की कमी एक बार फिर बड़ा मुद्दा बन गई है। वनांचल क्षेत्र स्थित नगरी प्रायोगिक शाला (अंग्रेजी माध्यम) में शिक्षकों की भारी कमी से नाराज़ पालकों ने स्कूल गेट पर ताला जड़ दिया। इससे पहले भी जिले के कई स्कूलों में ऐसी ही तालाबंदी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

शिक्षकों की भारी कमी से नाराज़गी, युक्तियुक्तकरण पर सवाल

शाला में 125 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, लेकिन मात्र चार शिक्षक उनकी पढ़ाई का जिम्मा संभाल रहे थे। इनमें से भी दो शिक्षक हाल ही में वापस मूल शाला भेज दिए गए, जिससे अब स्कूल में केवल दो शिक्षक ही शेष रह गए हैं।

शिक्षा विभाग द्वारा युक्तियुक्तकरण के तहत शिक्षकों की पर्याप्त उपलब्धता का दावा किया गया था, मगर जमीनी हकीकत इससे उलट नजर आ रही है।

पालकों का दो टूक: जब तक शिक्षक नहीं, तब तक स्कूल नहीं खुलेगा

नाराज़ पालकों ने साफ कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक स्कूल में पर्याप्त शिक्षक नियुक्त नहीं होते, वे तालाबंदी खत्म नहीं करेंगे।

सूचना मिलने पर शिक्षा विभाग के बीआरसी (ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर) मौके पर पहुंचे और पालकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन पालक अपनी मांगों पर अडिग हैं।

यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर रही है कि क्या शिक्षा विभाग युक्तियुक्तकरण के बाद भी ज़मीनी जरूरतों को पूरा कर पा रहा है? अब देखना होगा कि विभाग इस संकट का समाधान कब और कैसे करता है।

CG ACCIDENT : दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंदा, मौके पर ही मौत

CG ACCIDENT : दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंदा, मौके पर ही मौत

 बिलासपुर। CG ACCIDENT : बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया, जहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचल दिया। यह हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार ट्रेलर चालक की तलाश जारी है।

घटना सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम पंधी स्थित चारपारा मोहल्ले के पास रात करीब 9:15 बजे की है। ग्राम जांजी निवासी 28 वर्षीय हरीश सिंह अपनी 45 वर्षीय मां शकुन सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर बिलासपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार में पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों को सिर में गंभीर चोटें आईं और मां-बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। \

CG ACCIDENT हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को मर्च्यूरी भेजा गया। मौके पर सीएसपी सिद्धार्थ बघेल भी पहुंचे हुए थे और उन्होंने जांच की स्थिति का जायजा भी लिया। फिलहाल पुलिस अज्ञात ट्रेलर और उसके चालक की तलाश कर रही है।

 
CG NEWS: DKS अस्पताल के 2 करोड़ टर्नओवर और 5 करोड़ नेटवर्थ वाले टेंडर पर बवाल, धोबी समाज और लांड्री संगठन ने उठाई आपत्ति

CG NEWS: DKS अस्पताल के 2 करोड़ टर्नओवर और 5 करोड़ नेटवर्थ वाले टेंडर पर बवाल, धोबी समाज और लांड्री संगठन ने उठाई आपत्ति

 

रायपुर।  राजधानी रायपुर स्थित डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में लांड्री सेवा के लिए निकाले गए टेंडर ने विवाद खड़ा कर दिया है। टेंडर में रखी गई 2 करोड़ रुपये के वार्षिक टर्नओवर और 5 करोड़ रुपये की नेटवर्थ की अनिवार्यता को लेकर स्थानीय व्यवसायियों, धोबी समाज और लांड्री कर्मचारी संगठन ने गहरी नाराजगी जताई है।

इन संगठनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने जानबूझकर ऐसी शर्तें रखी हैं, जिससे स्थानीय और मध्यम स्तर के व्यवसायी इस प्रक्रिया से बाहर हो जाएं और लाभ बड़ी फर्मों को मिले। इसी के विरोध में प्रदेश धोबी समाज के महामंत्री हेमंत निर्मलकर ने अस्पताल प्रबंधन को पत्र भेजकर टेंडर निरस्त करने की मांग की है।

 

महामंत्री हेमंत निर्मलकर ने कहा — “सेवा की वास्तविक आवश्यकता की तुलना में यह शर्तें अत्यधिक और असंगत हैं। रायपुर में कार्यालय अनिवार्यता भारतीय प्रतिस्पर्धा नियमों के खिलाफ है। यदि टेंडर वापस नहीं लिया गया तो समाज न्यायालय का दरवाजा खटखटाने को बाध्य होगा।”

इधर, शहर धोबी समाज के अध्यक्ष वरुण निर्मलकर ने भी मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर टेंडर रद्द करने की मांग की है। उनका कहना है कि “यह पूरी साजिश लघु व्यवसायियों और स्व सहायता समूहों को बाहर करने के लिए रची गई है।”

क्या है विवादित शर्तें?

2 करोड़ वार्षिक टर्नओवर

5 करोड़ नेटवर्थ

18 लाख रुपये परफॉर्मेंस गारंटी

15 दिन में उपकरण स्थापना की अनिवार्यता

रायपुर में कार्यालय अनिवार्य

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि प्रबंधन टेंडर निरस्त नहीं करता तो कोर्ट में मामला ले जाया जाएगा।

CG NEWS: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के रंग में रंगी, हजारों श्रद्धालुओं ने खींची रथ की रस्सी

CG NEWS: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के रंग में रंगी, हजारों श्रद्धालुओं ने खींची रथ की रस्सी

 छुईखदान।रियासतकालीन ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर, जमात पारा में आषाढ़ शुक्ल द्वितीया के पावन अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र भैया और माता सुभद्रा की भव्य रथयात्रा परंपरागत उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाली गई। शुक्रवार को आयोजित इस पर्व में हजारों श्रद्धालु जनों ने भाग लिया और “जय जगन्नाथ स्वामी” के जयघोष से सम्पूर्ण नगर को भक्तिमय बना दिया।

रथयात्रा का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती के बाद हुआ। राजपरिवार के सदस्यों के द्वारा भगवान की विधिवत पूजा कर उन्हें रथ पर विराजमान किया गया। सुसज्जित तोरण-पताकाओं से सजे रथ पर विराजमान होकर तीनों भगवान नगर भ्रमण के लिए निकले। रथयात्रा में “भले बिराजें हो उड़ीसा जगन्नाथ पुरी में” जैसे भजनों की गूंज ने भक्तिरस का संचार किया।

 

नगर के बैरागी पारा, राजमहल चौक, बाजार लाइन, ब्राह्मण पारा, महोबिया पारा, जयस्तंभ चौक, मेन मार्केट और कंडरा पारा से होकर रथयात्रा मंदिर परिसर लौटी। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रानी नम्रता देवी वैष्णव और राजा गिरिराज किशोर वैष्णव ने राजमहल चौक पर भगवान की विधिवत पूजा की।

हनुमान जी के प्रतीक निशान को माधव शास्वत दास ने लेकर रथयात्रा में भाग लिया। रथ की रस्सी खींचते हुए श्रद्धालुजन अपने-अपने द्वार पर पुष्प वर्षा, आरती और श्रीफल अर्पित करते नज़र आए। हर आयु वर्ग के श्रद्धालु, विशेषकर महिलाएं और बच्चे, भगवान के स्वागत में आनंदित दिखाई दिए।

 भव्य भंडारा एवं प्रसाद वितरण
 

जय श्री जगन्नाथ सेवा समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें पूड़ी-सब्जी, हलवा सहित महाप्रसाद वितरित किया गया। संजय लल्ला ने बताया कि यह मंदिर स्वतंत्रता पूर्व रियासत काल का है और हर वर्ष परंपरा अनुसार नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों भक्त शामिल होते हैं…………

 

रथयात्रा के अवसर पर ‘गजामूंग’ की परंपरा भी निभाई गई, जिसमें श्रद्धालु एक-दूसरे को प्रसाद खिलाकर ‘मितान’ बनते हैं — यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है।

संपूर्ण नगर हुआ भक्तिमय
शहर भर में रथयात्रा का वातावरण अलौकिक और भावपूर्ण रहा। श्रद्धा, भक्ति, उत्साह और सामूहिक सहभागिता का ऐसा अद्भुत संगम पूरे नगर को धर्ममय कर गया।

  
CG NEWS: जांजगीर-चांपा में 2 करोड़ की ब्राउन शुगर, गांजा और नशीली दवाएं जलाकर नष्ट, भट्ठी में किया गया डिस्पोजल

CG NEWS: जांजगीर-चांपा में 2 करोड़ की ब्राउन शुगर, गांजा और नशीली दवाएं जलाकर नष्ट, भट्ठी में किया गया डिस्पोजल

 जांजगीर-चांपा। विश्व नशा मुक्ति दिवस के मौके पर जांजगीर-चांपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जिले भर में नशे के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत लाखों रुपए की अवैध मादक सामग्रियों को Furnace में जलाकर नष्ट किया गया। इस कार्रवाई को देख लोगों ने भी पुलिस की सराहना की और नशे के खिलाफ मुहिम को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

जांजगीर-चांपा। जिले में 12 जून से 26 जून 2025 तक नशा मुक्ति पखवाड़े के अंतर्गत अलग-अलग जागरूकता और सख्त कार्रवाई अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में विश्व नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर प्रकाश इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, चांपा के PIL कोटाडबरी प्लांट (भट्ठी) में जिले के विभिन्न थाना/चौकी में जप्तशुदा भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थों को जलाकर नष्ट किया गया

ड्रग डिस्पोजल समिति जांजगीर-चांपा की निगरानी में कुल 45 प्रकरणों में जब्त 88.644 किलोग्राम गांजा, 5068 नग नशीली टेबलेट, 38 नग सिरप और 880.63 ग्राम ब्राउन शुगर को Furnace में जलाया गया।

बताया जा रहा है कि इन नशीले पदार्थों की कुल अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपए थी।

अधिकारियों की मौजूदगी:

इस दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ड्रग डिस्पोजल कमेटी के सदस्य और इंडस्ट्रीज प्रबंधन मौजूद रहे। पूरी प्रक्रिया को विधिवत तरीके से सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए संपन्न किया गया।

पुलिस का संदेश:

जिला पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस मुहिम में सहयोग दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

छत्तीसगढ़ में रेल क्रांति : 47 हजार करोड़ रूपए की रेल विकास परियोजनाएं प्रगति पर

छत्तीसगढ़ में रेल क्रांति : 47 हजार करोड़ रूपए की रेल विकास परियोजनाएं प्रगति पर

 वर्ष 2030 तक रेल नेटवर्क हो जाएगा दोगुना

32 अमृत भारत स्टेशन में होंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

नई रेल परियोजनाओं का सर्वे अंतिम चरण में

रेल सुविधाओं के साथ ही पर्यटन, व्यापार, उद्योग और रोजगार की बढेंगी संभावनाएं

रायपुर, 27 जून 2025/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को पूरा करने और छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को बूस्ट करने के लिए नई-नई रेल परियोजनाओं को मंजूरी मिल रही है। वर्ष 1853 से लेकर 2014 तक 161 साल में छत्तीसगढ़ में केवल 1100 रूट किलोमीटर रेल लाइन बिछाई गई थी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में वर्ष 2014 से वर्ष 2030 तक प्रदेश में रेल नेटवर्क दोगुना बढ़कर 2200 रूट किलोमीटर हो जाएगा।

केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 के बजट में छत्तीसगढ़ को 6925 करोड़ रूपए राशि आबंटित की गई है। वर्तमान में केन्द्र सरकार की मदद से छत्तीसगढ़ में 47 हजार करोड़ रूपए की लागत से रेल विकास परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है। राज्य को दो नई वंदे भारत ट्रेन रायपुर-विशाखापटनम और रायपुर-नागपुर की सौगात मिली है। इसके अलावा राज्य सरकार ने मेट्रो ट्रेन के लिए सर्वे कराने का भी निर्णय लिया है। गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ में बिलासपुर में जोनल कार्यालय को मंजूरी दी गई थी।

छत्तीसगढ़ को नई और प्रगतिरत रेल परियोजना के पूर्ण होेने से राज्य में रेल सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के साथ ही यहां पर्यटन, व्यापार, उद्योग के साथ-साथ रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। इन रेल परियोजनाओं से सामाजिक-आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

वर्ल्ड क्लास रेल्वे स्टेशन

छत्तीसगढ़ राज्य के 32 स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। ये स्टेशन आधुनिक यात्री सुविधाओं से युक्त, विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित बनाए जा रहे हैं। हाल में ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अमृत भारत रेल्वे स्टेशन योजना के तहत राज्य के 5 पुनर्विकसित अंबिकापुर, उरकुरा, भिलाई, भानुप्रतापपुर एवं डोंगरढ़ स्टेशनों का लोकार्पण किया गया है।
अमृत भारत रेल्वे स्टेशन योजना में लगभग 1680 करोड़ रूपए की लागत से 32 रेल्वे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है, जिनमें तीन प्रमुख स्टेशनों बिलासपुर (लागत 435 करोड़), रायपुर (लागत-463 करोड़) एवं दुर्ग स्टेशन (लागत-456 करोड़) का व्यापक पुनर्विकास भी शामिल है। अमृत भारत स्टेशन के अंतर्गत भाटापारा, भिलाई पावर हाउस, तिल्दा नेवरा, बिल्हा, बालोद, दल्लीराजहरा, हथबंद, सरोना, मरोदा, मंदिरहसौद, निपानिया, भिलाई नगर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, रायगढ़, बाराद्वार, चाम्पा, नैला, जांजगीर, अकलतरा, कोरबा, उसलापुर, पेंड्रा रोड, बैकुंठपुर रोड, बिलासपुर, महासमुंद, जगदलपुर के स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है।

प्रगतिरत रेल परियोजनाएं

वर्तमान में छत्तीसगढ़ में 47 हजार करोड़ रूपए की लागत से स्वीकृत रेल परियोजनाओं का निर्माण किया जा रहा है। इनमें प्रमुख परियोजनाएं इस प्रकार है- राजनांदगांव-नागपुर तीसरी लाइन लम्बाई 228 किमी, छत्तीसगढ़ में 48 किमी, लागत 3544.25 करोड़, बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी लाइन, लंबाई-206 किमी, छत्तीसगढ़ में 153 किमी, लागत 2135.34 करोड़, खरसिया-धरमजयगढ़ नई रेललाइन, लंबाई-162.5 किमी, लागत 3438.39 करोड़, गौरेला-पेंड्रा रोड-गेवरा रोड परियोजना, लंबाई 156.81 किमी, लागत 4970.11 करोड़, केन्द्री-धमतरी एवं अभनपुर-राजिम आमान परिवर्तन, लंबाई-67.20 किमी, लागत- 544 करोड़, बोरिडांड-अम्बिकापुर दोहरीकरण, लंबाई 80 किमी, लागत-776 करोड़, चिरमिरी-नागपुर न्यू हॉल्ट लाइन, लंबाई-17 किमी, लागत-622.34 करोड़ रूपए शाामिल हैं।

बस्तर अंचल में नई स्वीकृत रेल परियोजनाएं

भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने रावघाट-जगदलपुर नई रेल लाइन (140 किमी) परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस परियोजना पर 3513.11 करोड़ रुपए की लागत आएगी। यह निर्णय बस्तर अंचल के सामाजिक, आर्थिक और औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

रावघाट-जगदलपुर रेललाइन की मंजूरी से बस्तर अंचल में यात्रा, पर्यटन, व्यापार और रोजगार की सम्भावनाएं बढ़ेंगी। यह रेल परियोजना नक्सलवाद के उन्मूलन की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। बस्तर में केके रेल लाईन (कोत्तवलसा से किंरदुल) दोहरीकरण का काम तेजी से चल रहा है। 446 किलोमीटर लम्बाई के रेल लाईन का 170 किलोमीटर हिस्सा छत्तीसगढ़ में है। छत्तीसगढ़ में इस रेल लाईन का 148 किलोमीटर दोहरीकरण कार्य पूर्ण हो चुका है।

सुकमा-दंतेवाड़ा-बीजापुर भी रेल नेटवर्क में

कोठागुडेम (तेलंगाना) से किरंदुल तक प्रस्तावित 160.33 किमी लंबी नई रेललाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे कार्य को केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृति मिलने के बाद सर्वे अब अंतिम चरण में है। इस प्रस्तावित रेललाइन का 138.51 किमी हिस्सा छत्तीसगढ़ के सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर से होकर गुजरेगा, जो अब तक रेल कनेक्टिविटी से वंचित रहे हैं। यह परियोजना न केवल आवागमन को सरल बनाएगी, बल्कि इन जिलों के सामाजिक-आर्थिक विकास में भी क्रांतिकारी बदलाव लाएगी।

नई रेल परियोजनाओं का सर्वे अंतिम चरण में

छत्तीसगढ़ में अम्बिकापुर-बरवाडीह 200 किलोमीटर लागत 9718 करोड़, खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा नई रेल लाइन 278 किलोमीटर लागत 7854 करोड़, रावघाट-जगदलपुर नई रेल लाइन 140 किलोमीटर लागत 3513 करोड़, सरदेगा-भालूमाड़ा नई रेललाइन 37.24 किलोमीटर लागत 1282 करोड़ रूपए और धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा 301 किलोमीटर लागत 16,834 करोड़ रूपए रेल परियोजनाओं का डीपीआर तैयार हो रहा है। धरमजयगढ़-लोहरदगा और अंबिकापुर-बरवाडीह रेल परियोजना के लिए सर्वेक्षण का काम अंतिम चरण में।

छत्तीसगढ़ रेलवे कॉरपोरेशन की परियोजना

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा रेल कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए कटघोरा से डोंगरगढ़ रेल लाईन निर्माण के लिए 300 करोड़ रूपये का बजट प्रावधान किया गया है। इस रेल लाईन के बनने से नागपुर-झारसुगुड़ा रेल मार्ग पर चलने वाली माल-गाड़ियों का लोड कम होगा। छत्तीसगढ़ खनिज विकास निधि सलाहकार समिति द्वारा छत्तीसगढ़ रेलवे कॉरपोरेशन को डोंगरगढ़-कबीरधाम-मुंगेली-कटघोरा रेलमार्ग हेतु भू-अर्जन एवं प्रारंभिक निर्माण कार्य के लिए 300 करोड़ रुपए की राशि दिए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई।

पुरानी बस्ती से धूमधाम से निकला भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा

पुरानी बस्ती से धूमधाम से निकला भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा

 लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी भगवान की एक झलक प्राप्त करने के लिए

रायपुर :- जगन्नाथ मंदिर, टुरी हटरी, पुरानी बस्ती रायपुर से भगवान श्री स्वामी जगन्नाथ जी, सुभद्रा मैया, बलदाऊ जी सहित रथ यात्रा परंपरागत रूप से निकाली गई। भगवान की एक झलक प्राप्त करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह से ही श्री जगन्नाथ मंदिर में भगवान के दर्शन प्राप्त करने के लिए श्रद्धालु भक्तों का तांता लगा हुआ था जो अपराह्न 3:00 बजे तक निरंतर जारी था। अंतत: भारी भीड़ को देखते हुए लोगों से रथ यात्रा में ही भगवान का दर्शन प्राप्त करने का निवेदन किया गया। सुबह 10:00 महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। यहां उनके आते ही होम, हवन, यज्ञ का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। जो लगभग ढाई से तीन घंटे तक चलता रहा। भगवान की आरती संपन्न होने के पश्चात उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ जी के भंडारा में भोजन प्रसाद प्राप्त किया। शाम 3:15 भगवान रथ पर अरुढ़ हुए। शाम 4:00 बजे पूजा अर्चना संपन्न होने के पश्चात रथ यात्रा नगर भ्रमण के लिए रवाना हुआ। लोगों ने सपरिवार भारी संख्या में उपस्थित होकर भगवान का दर्शन- पूजन करके

अपना जीवन धन्य बनाया। राजेश्री महन्त जी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि- *भगवान श्री जगन्नाथ जी संपूर्ण जगत के स्वामी हैं अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए वर्ष में एक बार उनके दरवाजे तक जाते हैं। अषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीया को प्रत्येक वर्ष रथ यात्रा का पावन पर्व बड़े ही श्रद्धा भक्ति पूर्वक मनाया जाता है। इस वर्ष भी यह आयोजन हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हो रहा है*। भगवान जगन्नाथ जी से उन्होंने संपूर्ण विश्व के कल्याण की कामनाएं की।

संत महात्माओं के द्वारा संकीर्तन

जगन्नाथ मंदिर में दूर दराज से आए हुए संत महात्माओं की टोली ने सुबह से ही निरंतर रथ यात्रा निकाले जाने तक भगवान का संकीर्तन किया वे सभी रथ यात्रा में भी शामिल हुए।

रथ यात्रा के अवसर पर जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन करने वालों में दाउ महेंद्र अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, अजय तिवारी, कन्हैया अग्रवाल, विजय पाली, रामकृष्ण पाली, तोय ्निधि वैष्णव, प्रशांत ठेंगड़ी, रमेश यदु, प्रफुल्ल कुमार झा, सालिक सिंह ठाकुर सहित अनेक नाम उल्लेखनीय हैं।
रथ यात्रा को सफल बनाने के लिए श्री जगन्नाथ मंदिर के पुजारी तिलक दास जी,मुख्तियार राम छवि दास जी, राहुल उपाध्याय, रामप्रिय दास जी, हर्ष दुबे, रामलोचन दास जी, प्रवेश नारायण शुक्ला, अजय शुक्ला, अंकुश जी, शशांक जी सहित अनेकों लोगों ने सहभागिता निभाई प्रेस को जानकारी मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव ने प्रदान की।

राजधानी में कल सावन–राखी प्रदर्शनी, प्रदेशभर के 35 से अधिक डिज़ाइनर होंगे शामिल

राजधानी में कल सावन–राखी प्रदर्शनी, प्रदेशभर के 35 से अधिक डिज़ाइनर होंगे शामिल

 रायपुर। राजधानी रायपुर के भांटागांव स्थित वॉलफोर्ट सिटी के क्लब हाउस में कल 28 जून को प्रदेश के विभिन्न जिलों से राखी डिजाइनर एवं लघु उद्योग संचालित कर रही महिलाएं 1 दिवसीय सावन एवं राखी प्रदर्शनी में शामिल होने पहुंच रहे है, उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम आयोजक कांसेप्ट फॉर यू ने बताया कि प्रदर्शनी का उदघाटन माहेश्वरी महिला संगठन की प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी द्वारा किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि प्रदेश के कई जिलों से तकरीबन 35 से अधिक राखी, ज्वेलरी, परफ्यूम, हैंडलूम, कॉस्मेटिक, साड़ी, फुटवियर, होम डेकर, आदि के स्टॉल आ रहे है जहां स्वादिष्ट व्यंजन भी राजधानीवासियो के लिए उपलब्ध रहेगी। प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रातः 11 बजे किया जाएगा जो रात 8 बजे तक संपन्न होगा जिसमें महिला नेत्री, समाजसेवी महिलाए सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

 
छत्तीसगढ़ का यह जिला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में हुआ शामिल

छत्तीसगढ़ का यह जिला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में हुआ शामिल

 रायपुर। एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को जिले में शामिल करते हुए 26 जून को गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में चलाए गए रक्त शक्ति महा अभियान में एक ही दिन में जिले की 13 से 45 वर्ष आयु वर्ग की 51,727 महिलाओं का हीमोग्लोबीन (एचबी) जांच कराने पर जिले का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल हो गया है। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की स्टेट हेड श्रीमती सोनल राजेश शर्मा ने आज एसेम्बली हॉल मल्टीपरपज स्कूल पेण्ड्रा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा करते हुए जिला कलेक्टर को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

 
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में जिले का नाम दर्ज होने पर इस उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला प्रशासन को शुभकामनाएं और बधाई दी है।  उन्होंने कहा कि रक्त की कमी होने से बहुत सारी समस्याएं होती है।  एचबी की वास्तविक जानकारी प्राप्त करने के लिए रक्त शक्ति महा अभियान ने बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है।
 
 जिला कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने कहा कि इस अभियान में जिला स्तर से लेकर मैदानी स्तर के सभी विभागों के अमले की सेवाएं ली गई। इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और मीडिया की भी सराहनीय सहभागिता रही। अभियान में मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्व सहायता समूह की महिलाएं, पंचायत सचिव, पटवारी, कोटवार, ग्रामीण कृषि विकास विस्तार अधिकारियों ने इस उपलब्धि को हासिल करने में महत्वपूर्ण योगदान किया है।
CG Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की अहम बैठक 30 जून को, लिए जा सकते हैं कई बड़े फैसले

CG Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की अहम बैठक 30 जून को, लिए जा सकते हैं कई बड़े फैसले

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की 30 जून को मंत्रालय में अहम कैबिनेट बैठक होने जा रही है। बैठक में नए मुख्य सचिव का परिचय और मौजूदा मुख्य सचिव को विदाई दी जा सकती है, वैसे भी 30 जून मौजूदा मुख्य सचिव का आखिरी कार्यदिवस है। लिहाजा कैबिनेट में उन्हें विदाई भी दी जायेगी। कैबिनेट में कुछ अहम फैसले भी हो सकते हैं। दोपहर 12 बजे से ये बैठक मंत्रालय में होगी।

विष्णुदेव कैबिनेट की बैठक में मौजूदा मानसून को लेकर भी चर्चा होगी। किसानों को खाद बीज की उपलब्धता, डीएपी की कमी जैसे मुद्दों पर भी बैठक में चर्चा होगी। वहीं मानसून सत्र को लेकर भी कैबिनेट में चर्चा की जायेगी।

 कौन हो सकता है नया मुख्य सचिव ?

मुख्य सचिव अमिताभ जैन 30 जून को रिटायर होंगे। 89 बैच के अफसर अमिताभ जैन प्रदेश में अब तक सबसे ज्यादा समय तक रहने वाले सीएस हैं। वो चार साल से अधिक समय तक मुख्य सचिव रहे।  अमिताभ जैन के रिटायर होने के बाद अभी तक नामों पर सस्पेंस बना हुआ है। सीएस के पद के लिए 91 बैच की रेणु पिल्ले, सुब्रत साहू के अलावा 94 बैच के अफसर एसीएस मनोज पिंगुवा, और रिचा शर्मा के नाम चर्चा है। इसके अलावा केन्द्र सरकार में सचिव 93 बैच के अफसर अमित अग्रवाल का नाम भी चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि सीएम विचार मंथन के बाद नए सीएस के नाम पर मुहर लगाएंगे। नए सीएस का 30 तारीख को सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक में परिचय दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अफसरों का तबादला...देखें लिस्ट..!!

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अफसरों का तबादला...देखें लिस्ट..!!

 रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थ पांच सहायक उपनिरीक्षकों (ASI), एक प्रधान आरक्षक और एक निरीक्षक का तबादला किया गया है। यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकता के तहत किए गए हैं।

तबादला सूची इस प्रकार है:
    पोखनलाल निर्मलकर – जिला कबीरधाम से स्थानांतरित होकर डीसीआरबी शाखा, जिला दुर्ग भेजे गए।
    निर्मल सिंह धुर्वे – जिला कबीरधाम से जिला दुर्ग में स्थानांतरित।    गोपाल दत्त डहरिया – जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से स्थानांतरित होकर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही भेजे गए।

 संजीव कुमार मालेकर – धमतरी से स्थानांतरित होकर राजनांदगांव में पदस्थ किए गए।
    चंद्रप्रकाश पाण्डेय – गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से बिलासपुर स्थानांतरित।

 पन्ना लाल यादव – कबीरधाम से जिला दुर्ग स्थानांतरित।

पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि ये सभी तबादले विभागीय कार्यकुशलता और प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए हैं।

पंचतत्व में विलीन हुए पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे, रायपुर में हुआ अंतिम संस्कार, पुत्र अभिषेक ने दी मुखाग्नि

पंचतत्व में विलीन हुए पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे, रायपुर में हुआ अंतिम संस्कार, पुत्र अभिषेक ने दी मुखाग्नि

 रायपुर। छत्तीसगढ़ ने अपने एक महान साहित्यकार और प्रख्यात हास्य कवि को अंतिम विदाई दी। पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का आज शुक्रवार को रायपुर के मारवाड़ी श्मशान घाट में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र अभिषेक दुबे ने उन्हें मुखाग्नि दी।

इस अवसर पर साहित्य, कला और सांस्कृतिक जगत से जुड़े कई गणमान्य व्यक्ति, उनके प्रशंसक और करीबी परिजन मौजूद रहे। उनके निधन से छत्तीसगढ़ सहित पूरे हिंदी साहित्य जगत में शोक की लहर है।

डॉ. दुबे ने हास्य-व्यंग्य को एक नई ऊँचाई दी और अपनी बेबाक लेखनी तथा मंचीय प्रस्तुति के लिए देशभर में लोकप्रिय रहे। भारत सरकार ने उन्हें उनके योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया था।

उनकी रचनाएं आज भी लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का कार्य करती हैं। साहित्य और समाज को उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।

CG - 16 वर्षीय लड़की की बेरहमी से हत्या, खेत में खून से लथपथ मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी

CG - 16 वर्षीय लड़की की बेरहमी से हत्या, खेत में खून से लथपथ मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी

 रायपुर। रायपुर जिले के खरोरा थाना अंतर्गत बेलदारशिवनी गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव की एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह दर्दनाक वारदात उस वक्त उजागर हुई जब 27 जून की सुबह गांव के पास स्थित एक खेत में लड़की का शव खून से लथपथ अवस्था में मिला।

परिजनों के अनुसार, लड़की 26 जून की दोपहर करीब 1 बजे घर से अचानक लापता हो गई थी। परिवार और ग्रामीणों ने उसे पूरे क्षेत्र में तलाशा, लेकिन रातभर उसका कोई सुराग नहीं मिला। अगली सुबह उसका शव मिलने के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल फैल गया।

चाकू और पत्थर से वार कर की गई हत्या, आरोपी फरार

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या चाकू और पत्थर से क्रूरता के साथ की गई है। घटना स्थल से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है। फिलहाल, आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में विशेष टीम लगाकर छानबीन कर रही है।

खरोरा पुलिस ने आसपास के गांवों में सघन पूछताछ शुरू कर दी है और मोबाइल लोकेशन सहित अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

गांव में डर और गुस्सा, पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया

घटना के बाद ग्रामीणों में डर और आक्रोश का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि अपराधी को जल्द ही गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ACCIDENT : NH-53 पर स्पोर्ट्स बाइक ट्रक से टकराई, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

ACCIDENT : NH-53 पर स्पोर्ट्स बाइक ट्रक से टकराई, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

 महासमुंद : जिले के तुमगांव थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-53 पर देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शेरे पंजाब ढाबा के पास उस समय हुआ जब तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक चलती ट्रक के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।

मृतकों की पहचान आरंग के पटेल चौक निवासी अनुराग पटेल (19 वर्ष) और शीतला पारा निवासी युगल निषाद (20 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे के समय दोनों युवक एक ही बाइक (Yamaha R15) पर सवार थे और बताया जा रहा है कि उन्होंने सड़क पर अचानक सामने आई गाय को बचाने की कोशिश की, जिससे संतुलन बिगड़ गया और बाइक ट्रक में जा घुसी।

ढाबा छोड़ने जा रहा था दोस्त, रास्ते में हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, अनुराग पटेल तुमगांव क्षेत्र के एक ढाबे में काम करता था। उसका दोस्त युगल निषाद उसे बाइक से ढाबा छोड़ने निकला था। लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। वहीं मृतकों के परिजनों के साथ पार्षद प्रतिनिधि सूरज सोनकर भी तुमगांव थाना पहुंचे और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

रायपुर में रथयात्रा महोत्सव की भव्य शुरुआत: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्यपाल रमेन डेका ने की पूजा-अर्चना

रायपुर में रथयात्रा महोत्सव की भव्य शुरुआत: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्यपाल रमेन डेका ने की पूजा-अर्चना

 रायपुर : भगवान जगन्नाथ के भक्तों के लिए आज का दिन जा विशेष रहा है ।राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की भव्य रथयात्रा निकाली जा रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्यपाल रमेन डेका मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस धार्मिक आयोजन में मुख्यमंत्री और राज्यपाल के साथ मंत्री टंक राम वर्मा और सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी शामिल हुए। रथयात्रा के दर्शन और भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में एकत्र हुए।

पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परंपरानुसार रथ मार्ग की ‘सोने की झाड़ू’ से सफाई कर रथयात्रा की शुरुआत की, जो भगवान जगन्नाथ के प्रति श्रद्धा और सेवा का प्रतीक माना जाता है। रथयात्रा की भव्यता और भक्तों की आस्था ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

CG : सुकमा-दंतेवाड़ा-बीजापुर में बिछेगी विकास की पटरी, केंद्र ने दी बड़ी मंजूरी

CG : सुकमा-दंतेवाड़ा-बीजापुर में बिछेगी विकास की पटरी, केंद्र ने दी बड़ी मंजूरी

 रायपुर। बस्तर अंचल के सबसे चुनौतीपूर्ण इलाकों में विकास की रफ्तार अब तेज़ हो गई है। सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर जैसे नक्सल प्रभावित ज़िलों को पहली बार रेल कनेक्टिविटी मिलने जा रही है। कोठागुडेम (तेलंगाना) से किरंदुल (छत्तीसगढ़) तक प्रस्तावित 160.33 किमी लंबी नई रेललाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे (FLS) को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल चुकी है और अब यह सर्वे अपने अंतिम चरण में है।

इस प्रस्तावित रेललाइन का 138.51 किमी हिस्सा छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित ज़िलों से गुजरेगा, जो अब तक रेल सुविधा से वंचित रहे हैं। इस प्रोजेक्ट से न केवल इन क्षेत्रों का आवागमन सुगम होगा, बल्कि सामाजिक और आर्थिक विकास में भी क्रांतिकारी बदलाव आएगा।

रेलवे द्वारा इस सर्वे को अत्याधुनिक लिडार तकनीक से किया जा रहा है। गृह मंत्रालय, भारत सरकार इस पूरे प्रोजेक्ट पर विशेष नजर रखे हुए है, क्योंकि यह रेललाइन क्षेत्र की आंतरिक सुरक्षा और विकास — दोनों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।

भारतीय रेल विभाग ने छत्तीसगढ़ सरकार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है, जिनके प्रयासों और निर्देशों से यह रुका हुआ सर्वे कार्य फिर रफ्तार पकड़ सका।

यह रेललाइन भविष्य में बस्तर अंचल के लिए सुरक्षा, समावेशन और समृद्धि की नई पहचान बनेगी और यहां के हजारों लोगों को बेहतर यातायात सुविधा के साथ रोजगार और विकास के अवसर भी देगी।

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की दी बधाई

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की दी बधाई

 रायपुर :- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने इस पावन अवसर पर भगवान जगन्नाथ से सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्रीसाय ने कहा कि महाप्रभु जगन्नाथ के धाम पुरी सहित विभिन्न स्थानों पर रथयात्रा बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली जाती है। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की यह यात्रा भारत की सांस्कृतिक एकता और सौहार्द्र का सशक्त प्रतीक है।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि प्राचीन काल से ही छत्तीसगढ़वासियों की भगवान जगन्नाथ में गहरी आस्था रही है। उत्कल समाज के साथ मिलकर सभी छत्तीसगढ़वासी प्रतिवर्ष भक्ति-भाव के साथ भगवान जगन्नाथ, उनके भ्राता बलभद्र और भगिनी देवी सुभद्रा की रथयात्रा निकालते हैं। यह महापर्व श्रद्धा, भक्ति और आस्था का प्रतीक है, जो हमें एकता, सद्भाव और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास की नई रेखा: अंतिम चरण में रेल सर्वे

नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास की नई रेखा: अंतिम चरण में रेल सर्वे

 रायपुर  : देश के सबसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में से एक – बस्तर अंचल – में विकास की गाड़ी अब तेजी पकड़ रही है। कोठागुडेम (तेलंगाना) से किरंदुल (छत्तीसगढ़) तक प्रस्तावित 160.33 किमी लंबी नई रेललाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे (FLS) कार्य को केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृति मिलने के बाद सर्वे अब अंतिम चरण में है।इस प्रस्तावित रेललाइन का 138.51 किमी हिस्सा छत्तीसगढ़ के सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर जैसे नक्सल प्रभावित जिलों के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरेगा, जो अब तक रेल कनेक्टिविटी से वंचित रहे हैं। यह परियोजना न केवल आवागमन को सरल बनाएगी, बल्कि इन जिलों के सामाजिक-आर्थिक विकास में भी क्रांतिकारी बदलाव लाएगी।

रेलवे द्वारा अत्याधुनिक लिडार तकनीक के माध्यम से सर्वे कार्य किया जा रहा है। यह रेललाइन परियोजना गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विशेष रूप से मॉनिटर की जा रही है, और इसे आंतरिक सुरक्षा के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भारतीय रेल विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया है, जिनके निर्देशों और समन्वय से यह सर्वे कार्य पुनः गति पकड़ सका। यह रेलमार्ग भविष्य में बस्तर अंचल के लिए सुरक्षा, समावेशन और समृद्धि का प्रतीक बनने जा रहा है।

Weather Update : छत्तीसगढ़ में आज फिर बरसेंगे बदरा, अगले 6 दिनों तक जारी रहेगी मानसूनी गतिविधि

Weather Update : छत्तीसगढ़ में आज फिर बरसेंगे बदरा, अगले 6 दिनों तक जारी रहेगी मानसूनी गतिविधि

 रायपुर. छत्त्तीसगढ़ में मानसून फिर से सक्रीय हो गया है. प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वज्रपात और भारी बारिश के आसार हैं. अगले 6 दिनों तक मानसूनी गतिविधि इसी तरह रहने की संभावना है.

पिछले 24 घटों के दौरान छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में भारी वर्षा हुई. प्रदेश के बिलासपुर संभाग में तीव्र वर्षा की गतिविधि हुई. इस दौरान प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.2°C बिलासपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.0°C पेण्ड्रा रोड में दर्ज किया गया.

सिनोप्टिक सिस्टम

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र बन गया है. इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तर उड़ीसा और गंगेटिक पश्चिम बंगाल, झारखंड और छत्तीसगढ़ से होकर जाने की संभावना है. वहीं एक द्रोणिका उत्तर पूर्व अरब सागर से उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित निम्न दाब के क्षेत्र तक 1.5 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. साथ ही एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर स्थित है और यह 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है.

आज प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. वहीं एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने वज्रपात और भारी वर्षा होने की संभावना है. बारिश का मुख्य क्षेत्र मध्य छत्तीसगढ़ रहने की आशंका है.

इन जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने अलगे 3 घंटों के लिए बलरामपुर, जशपुर और सरगुजा में बादल गरजने और बारिश की संभावना जताई है. इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर में अगले तीन घंटों के लिए बादल गरजने और बारिश की संभावना जताई गई है. इन क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

रायपुर में आज का मौसम

राजधानी में आज सुबह से ही बादल छाए छुए हैं. गुरुवार को मौसम विभाग ने आकाश में सामान्यतः बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर मेघगर्जन की संभावना है. इस दौरान तापमान 24 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

जगन्नाथ मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब, निकाली जाएगी रथयात्रा, राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय होंगे शामिल

जगन्नाथ मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब, निकाली जाएगी रथयात्रा, राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय होंगे शामिल

 रायपुर. भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का पावन उत्सव आज राजधानी रायपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा. शहर के अवंती विहार स्थित जगन्नाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. जगन्नाथ मंदिर से आज भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी. पारंपरिक रीति-रिवाज और मंत्रोच्चार के बीच भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा को रथ में विराजित कर नगर भ्रमण कराया जाएगा. इस भव्य आयोजन में इस भव्य आयोजन में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे.

वे रथ यात्रा मार्ग पर “सोने की झाड़ू” लगाकर प्रतीकात्मक रूप से सफाई कर यात्रा का शुभारंभ करेंगे. यह परंपरा सेवा और समर्पण का प्रतीक मानी जाती है.

स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं.

सोने की झाड़ू से रथ मार्ग की सफाई

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में ‘छेरा पहरा’ एक विशेष और पवित्र परंपरा है. रथ यात्रा से पूर्व रथ के मार्ग को स्वर्ण झाड़ू से साफ किया जाता है, जिसे भक्ति और विनम्रता का प्रतीक माना जाता है. सुबह 9:30 से 10:30 बजे के बीच होने वाली इस परंपरा में पुरी के गजपति राजा या उनके प्रतिनिधि झाड़ू लगाकर सुगंधित जल का छिड़काव करते हैं और रथों को प्रणाम करते हैं. इसका उद्देश्य भगवान के मार्ग को शुद्ध और मंगलकारी बनाना होता है.

जगन्नाथ मंदिर और रथ की तस्वीरें

 

PSC में धोखाधड़ी रोकने का सरकार का नया फार्मूला, अब आधार के जरिये केवाईसी होगा अनिवार्य, राजपत्र में अधिसूचना जारी

PSC में धोखाधड़ी रोकने का सरकार का नया फार्मूला, अब आधार के जरिये केवाईसी होगा अनिवार्य, राजपत्र में अधिसूचना जारी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पीएससी परीक्षा में कोई फर्जी व्यक्ति न बैठ जाए, इसके लिए आधार अनिवार्य कर दिया है। आधार के जरिये अब केवाईसी किया जाएगा। याने पीएससी के पास अभ्यर्थियों का पूरा डिटेल रहेगा। परीक्षा का फार्म भरने के बाद पीएससी परीक्षार्थियों का कंप्लीट डेटा तैया कर लेगा। राज्य सरकार ने इसके लिए राजपत्र में अधिसूचना जारी कर दी है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को दी अंतिम श्रद्धांजलि…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को दी अंतिम श्रद्धांजलि…

 रायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे के निवास पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक-संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा, वित्त मंत्री  ओ. पी. चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।