BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
यात्रीगण कृपया ध्यान देवें… रायपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, कुछ परिवर्तित मार्ग से तो कुछ चलेंगी देरी से, देखें लिस्ट

यात्रीगण कृपया ध्यान देवें… रायपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, कुछ परिवर्तित मार्ग से तो कुछ चलेंगी देरी से, देखें लिस्ट

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर रेलवे ने 6 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। साथ ही कुछ ट्रेनों के रूट डाइवर्ट भी किए गए हैं। वहीं, कुछ ट्रेनें ऐसी भी है जो देरी से रवाना होगी। दरअसल, रायपुर मंडल के सिलयारी-मांढर सेक्शन में रेलवे ब्रिज नं. 403 पर स्लैब रिप्लेसमेंट व दाधापारा-बिलासपुर सेक्शन के मध्य गर्डर लांचिंग कार्य के लिए ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण ये ट्रेनें प्रभावित रहेगी।

29 जून को रहेंगी रद्द यह ट्रेनें

  • बिलासपुर से रवाना होने वाली ट्रेन 58201 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • रायपुर से रवाना होने वाली ट्रेन 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • रायपुर से रवाना होने वाली ट्रेन 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी।
  • बिलासपुर से रवाना होने वाली ट्रेन 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू रद्द रहेगी।
  • बिलासपुर से रवाना होने वाली ट्रेन 68734 बिलासपुर-गेवरारोडमेमू रद्द रहेगी।
  • गेवरारोड से रवाना होने वाली ट्रेन 68733 गेवरारोड-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी।

देरी से रवाना होंगी ये ट्रेनें

  • 28 जून को ट्रेन 18241दुर्ग-अम्बिकापुर एक्सप्रेस 4 घंटे देरी से रवाना होगी।
  • 28 जून को अहमदाबाद से चलने वाली ट्रेन 12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस 3 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।
  • 28 जून को गाड़ी संख्या 12859 सीएसएमटी-हावड़ा एक्स. 3 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।
  • 28 जून को गाड़ी संख्या 12860 हावड़ा सीएसएमटी एक्स. 3 घंटे देरी से रवाना होगी।
  • 28 जून को गाड़ी संख्या 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस 1 घंटे देरी से रवाना होगी।

 परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें 

  • 28 जून को दुर्ग से चलने वाली ट्रेन 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया गोंदिया-नैनपुर-जबलपुर-कटनी मार्ग होकर छपरा जाएगी।
  • 28 जून को गोंदिया से चलने वाली ट्रेन 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया नैनपुर-जबलपुर-कटनी मार्ग होकर बरौनी जाएगी।
छत्तीसगढ़ की बेटी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, एमपी में तीन दिन तक अस्पताल के बाहर पड़ा रहा शव, परिजनों ने कह दी ये बड़ी बात

छत्तीसगढ़ की बेटी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, एमपी में तीन दिन तक अस्पताल के बाहर पड़ा रहा शव, परिजनों ने कह दी ये बड़ी बात

 कोरबा:मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र में कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। यह वारदात तीन दिन पूर्व हुई थी। घटना मध्य प्रदेश में हुई लेकिन स्थानीय पुलिस पर मामले को गंभीरता से न लेने और लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगे हैं।

परिजनों के अनुसार युवती का शव तीन दिनों से मोरवा के एक अस्पताल के बाहर पड़ा था। स्थानीय डॉक्टरों ने शव का पोस्टमॉर्टम करने से इनकार कर दिया, यह कहते हुए कि शव सड़ चुका है। इसके बाद शव को रीवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया जहां यह सोमवार देर रात पहुंचा। पिता ने सिंगरौली में नौकरी करते थे जिनका हाल ही में निधन हो गया था। उनकी मां वर्तमान में अनुकंपा नियुक्ति पर कार्यरत हैं।

परिजनों ने बताया कि उन्होंने मोरवा थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया है लेकिन पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया। इसके अलावा यह भी आरोप है कि पुलिस युवती के रिश्तेदारों को थाने से भगा रही है जिससे परिवार में आक्रोश और निराशा व्याप्त है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी लेकर लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। इस बीच परिजन का शव लेकर कोरबा पहुंचे और आमगांव चौक पर सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और चक्का जाम कर दिया।

CG Weather Update : राजधानी समेत इन इलाकों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, जानें क्या है आपके इलाके का हाल

CG Weather Update : राजधानी समेत इन इलाकों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, जानें क्या है आपके इलाके का हाल

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी दिखाई पड़ रही है। राजधानी रायपुर समेत अन्य जिलों में मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। सभी जिलों में मौसम अचानक बदल रहा है और बारिश भी हो रही है। रायपुर और आस-पास के इलाकों में दिन भर बादल छाए रहने के बाद शाम को हल्की बारिश हो रही है। मंगलवार को भी रायपुर के कई इलाकों में जमकर बारिश हुई और बारिश होने के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों में अंधड़ चलने और वज्रपात की भी संभावना जताई है।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने उत्तरी छत्तीसगढ़ में आने वाले 6 दिनों तक भारी बारिश होने का अनुमान जताया है और मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट भी जारी किया है। वहीं मौसम विभाग ने ध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने 26 जून से प्रदेशभर में जोरदार बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है। बात करें राजधानी रायपुर की तो मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में आज दिन भर बादल छाए रहेंगे और दोपहर में बारिश भी हो सकती है। रायपुर के पंडरी, मोवा, दलदल सिवनी, मोहबा बाजार, शंकर नगर, तेलीबांधा समेत कई अन्य इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग लोगों को दी सलाह

 इतना ही नहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों में तेज अंधड़ चलने और बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग ने प्रदेश की जनतासे अपील की है कि, मौसम बिगड़ने पर घर या ऑफिस से ना निकले और बारिश के दौरान पेड़ के नीचे न खड़े रहें।

 
BREAKING : स्थानांतरण पर प्रतिबंध में छूट की अवधि बढ़ी, अब 30 जून तक वेबसाइट पर अपलोड होंगे आदेश

BREAKING : स्थानांतरण पर प्रतिबंध में छूट की अवधि बढ़ी, अब 30 जून तक वेबसाइट पर अपलोड होंगे आदेश

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ शासन ने कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए 30 जून तक स्थानांतरण आदेश जिला-विभागीय वेबसाइट पर अपलोड करने की छूट दी है. इसके पहले यह छूट केवल 25 जून तक थी.

इस अवधि में जिला स्तर पर जारी स्थानांतरण आदेश तथा क्रियान्वयन की स्थिति को 30 जून तक संबंधित जिला / विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं. इसके अतिरिक्त स्थानांतरण नीति की शेष शर्तें यथावत रहेगी.

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर सूरजपुर में होंगे पुल और सड़क निर्माण, स्वीकृत हुए लगभग 48.72 करोड़ रुपए

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर सूरजपुर में होंगे पुल और सड़क निर्माण, स्वीकृत हुए लगभग 48.72 करोड़ रुपए

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आधारभूत संरचना के विकास को नया आयाम मिलने जा रहा है। महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े के सतत् प्रयासों से लोक निर्माण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कुल 48 करोड़ 72 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से जिले में महत्वपूर्ण सड़कों और पुलों का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को नई रफ्तार मिलेगी

प्रमुख स्वीकृत कार्यों में एन.एच. 43 से नया कृष्ण मंदिर सिलफिली बनारस रोड तक 5 किलोमीटर लंबे पहुँचमार्ग का निर्माण कार्य, जिसकी लागत 690.68 लाख रूपये है। इसी प्रकार एन.एच. 43 से मायापारा दुर्गाबाड़ी होते हुए रविंद्र नगर (नवापारा) तक 4 किलोमीटर का पहुँच मार्ग 448.95 लाख रूपए की लागत से तैयार किया जाएगा। बीरमताल से उमेशपुर के बीच गोबरी नदी पर पुलिया निर्माण कार्य हेतु 307.19 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई है।

इसी तरह 761 लाख रूपए की लागत से पकनी चेन्द्रा चौड़ीकरण, 593 लाख रूपए की लागत से कुप्पा जमघरपारा से चौकीदार पारा नवा पारा, गिरहूलपारा (6.10 किलोमीटर पुल-पुलिया) सहित निर्माण, 419 लाख रूपए की लागत से हरिपुर से छतरंग पहुंच मार्ग में कागज नाला पर पुलिया निर्माण, 510 लाख रूपए की लागत से सिरसी से कुसमुसी मार्ग पर गोबरी नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण, 741 लाख रूपए की लागत से लांजित से सौहार मार्ग पर महान नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण और सुंदरपुर-शौंकी-नेवटाली-सलका मार्ग (लंबाई 4.10 किमी) पर डब्ल्यू.बी.एम. एवं डामरीकरण कार्य 403 लाख रूपए से निर्मित होने वाली शामिल हैं।

इन कार्यों के स्वीकृत होने पर मंत्री  राजवाड़े ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से सूरजपुर जिले के ग्रामीण अंचलों में आवागमन सुगम होगा और स्थानीय लोगों को यातायात की बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही, व्यापार और कृषि से जुड़ी आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास के हर वादे को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।
इन परियोजनाओं से जुड़े निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किए जाएंगे, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी।

राशन कार्डधारियों के लिए बड़ी राहत! अब 30 जून नहीं, इस तारीख तक बढ़ सकती हैं राशन वितरण की तारीख

राशन कार्डधारियों के लिए बड़ी राहत! अब 30 जून नहीं, इस तारीख तक बढ़ सकती हैं राशन वितरण की तारीख

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के लाखों राशनकार्डधारियों के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने जून से अगस्त 2025 तक के तीन महीने के राशन वितरण की अंतिम तारीख बढ़ाने की सिफारिश की है। अभी तक यह तारीख 30 जून तय थी, जिसे बढ़ाकर 20 जुलाई 2025 तक करने की मांग की गई है।

खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल के निर्देश पर खाद्य विभाग ने केंद्र को पत्र भेजा है। पत्र में बताया गया है कि बायोमैट्रिक ट्रांजेक्शन की भारी संख्या और ई-पॉस मशीनों के अपग्रेडेशन की वजह से राशन वितरण में देरी हो रही है।

प्रदेश में करीब 81 लाख परिवारों को राशन दिया जा रहा है, जिसमें 3.41 करोड़ बायोमैट्रिक ट्रांजेक्शन की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा मई की असमय बारिश ने भी वितरण प्रक्रिया को प्रभावित किया है।

सरकार का कहना है कि अगर समय-सीमा बढ़ा दी जाए, तो सभी पात्र हितग्राहियों तक बिना किसी परेशानी के राशन पहुंचाया जा सकेगा।

BREAKING : स्प्राइट की बोतल में शराब पीते पकड़ाए प्राचार्य, DEO ने किया निलंबित

BREAKING : स्प्राइट की बोतल में शराब पीते पकड़ाए प्राचार्य, DEO ने किया निलंबित

 बालोद : जिला शिक्षा अधिकारी पीसी मरकले ने जिले के डौण्डी विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला चिपरा के प्रधानपाठक सरजूराम ठाकुर को अपने कक्ष में स्प्राईट की बोतल में शराब मिलाकर सेवन करते हुये पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में प्रधानपाठक सरजूराम ठाकुर को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

जिला शिक्षा अधिकारी पीसी मरकले ने बताया कि डौण्डी विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला चिपरा के प्रधानपाठक सरजूराम ठाकुर के द्वारा 24 जून 2025 को अपने कक्ष में स्प्राईट की बोतल में शराब मिलाकर सेवन करते हुये पाए गए। उन्होंने बताया कि उक्त कृत्य से विभाग की छवि धूमिल हुई है।

 विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी डौण्डी द्वारा संबंधित प्रधान पाठक के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने की अनुशंसा की गई है। जिसके अंतर्गत श्री सरजूराम ठाकुर का उक्त कृत्य अनुशासनहीनता एवं छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 के उपनियम (1) (2) (3) के विपरीत गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है। अतः एतद् द्वारा छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-09 (1) (क) के तहत सरजूराम ठाकुर, प्रधान पाठक, शास.प्राथ. शाला चिपरा, वि.खं. डौण्डी. जिला बालोद (छ.ग.) को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में प्रधानपाठक सरजूराम ठाकुर का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी डौण्डी, जिला बालोद (छ.ग.) नियत किया जाता है।

सरपंच और सचिव गिरफ्तार : इस वजह से हुई कार्रवाई, लगे ये गंभीर आरोप, जाने पूरा मामला….!!

सरपंच और सचिव गिरफ्तार : इस वजह से हुई कार्रवाई, लगे ये गंभीर आरोप, जाने पूरा मामला….!!

 दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में ग्राम पंचायत के सचिव और सरपंच का अलग ही कारनामा सामने आया है। दोनों ने सरकारी खजाने में डाका डाल दिया और 18 लाख 42 हजार रुपये का गबन कर लिया। पुलिस ने मामले में शिकायत मिलने के बाद दोनों को गिरफ्तार किया है।

जाने पूरा मामला?

पूरा मामला दंतेवाड़ा के अरनपुर थाना क्षेत्र का है। ग्रामी पंचायत नीलावाया के तत्कालीन सरपंच रमेश कोर्राम एवं सचिव अनोज कुमार मण्डावी के द्वारा वर्ष 2022-2023, 2023-2024, 2024-2025 में ग्राम पंचायत नीलावाया में मूलभूत एवं निर्माण कार्यो में अनियमितता कर डीएमएफ खाते से लगभग 18,42,689.00 रूपये का गबन करने का आरोप लगा था।

शिकायत पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दन्तेवाड़ा द्वारा तीन सदस्यीय जॉच समिति का गठन किया गया। जॉच रिपोर्ट अनुसार तत्कालीन सरपंच एवं सचिव नीलावाया द्वारा गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए थाना अरनपुर में आवेदन पेश किया गया। रिपोर्ट पर थाना अरनपुर में अपराध क्रमॉक-08/2025 धारा-316(2)(4)(5), 318(4), 61(2), 3(5) बीएनएस 2023 के तहत अपराध पंजीबद्व किया गया।

एसपी गौरव राय, अति0 पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), अति0 पुलिस अधीक्षक पूजा कुमार (भा.पु.से.), अति0 पुलिस अधीक्षक आरके बर्मन (रा.पु.से.), कल्पना वर्मा (रा.पु.से.) पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुआकोण्डा के मार्गदर्शन एवं निर्देश विवेचना दौरान 23 जून को तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव अनोज कुमार मण्डावी और पंचायत सरपंच को गिरफ्तार किया गया। दोनों को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

ग्राम पंचायत सचिव अनोज कुमार मण्डावी पिता स्व0 भीमा राम मण्डावी उम्र 27 वर्ष ग्राम गोंगपाल स्कूलपारा थाना कुआकोण्डा एवं 24 जून को तत्कालीन ग्राम पंचायत सरपंच नीलावाया रमेश कोर्राम पिता स्व0 मुका कोर्राम उम्र 50 वर्ष जाति माड़िया निवासी ग्राम नीलावाया पटेलपारा थाना अरनपुर

बस्तर में होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की अगली बैठक: समावेशी विकास की दिशा में ऐतिहासिक पहल…

बस्तर में होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की अगली बैठक: समावेशी विकास की दिशा में ऐतिहासिक पहल…

 रायपुर : मध्य क्षेत्रीय परिषद की वाराणसी में आयोजित 25वीं बैठक के दौरान यह जानकारी दी गई कि अगली बैठक का आयोजन छत्तीसगढ़ के बस्तर में किया जाएगा। यह निर्णय देश के दूरस्थ और चुनौतीपूर्ण अंचलों को राष्ट्रीय नीति-निर्धारण की मुख्यधारा में लाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के रूप में देखा जा रहा है। बस्तर जैसे क्षेत्र में इस स्तर की बैठक का आयोजन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के समावेशी विकास और सुशासन की नीति का सशक्त प्रतीक है।

बैठक के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि अगली परिषद बैठक तक बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में उल्लेखनीय और निर्णायक प्रगति हो चुकी होगी। इस विश्वास के साथ, परिषद ने बस्तर क्षेत्र को शांति, स्थायित्व और विकास के एक मॉडल के रूप में प्रस्तुत करने का लक्ष्य रखा है। यह घोषणा राज्य और केंद्र के बीच बेहतर समन्वय और सामूहिक इच्छाशक्ति का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि बस्तर में इस तरह की उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन न केवल क्षेत्र के लिए गौरव की बात है, बल्कि इससे वहां के विकास को नई ऊर्जा भी प्राप्त होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से बस्तर अब संघर्ष का नहीं, संभावनाओं का प्रतीक बनने की ओर अग्रसर है।

CG : तालाब में डूबने से दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम…

CG : तालाब में डूबने से दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम…

 महासमुंद. तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत से गांव में मातम पसर गया है. दोनों मृत बच्चे चचेरे भाई थे. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. यह घटना खल्लारी थाना क्षेत्र के सोरम सिंघी की है.

जानकारी के मुताबिक 7 वर्षीय दुष्यंत निषाद और 8 वर्षीय द्रोण निषाद स्कूल से आने के बाद 8-10 बच्चों के साथ तालाब में नहाने गए थे, तभी ये हादसा हुआ. दुष्यंत और द्रोण को डूबता देख अन्य बच्चों ने आवाज लगाई, जिसे सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे, तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी.

Crime- सूटकेस कांड के बाद फिर सनसनी: चलती कार से फेंकी गई युवक की लाश, युवती समेत 3 संदिग्ध हिरासत में

Crime- सूटकेस कांड के बाद फिर सनसनी: चलती कार से फेंकी गई युवक की लाश, युवती समेत 3 संदिग्ध हिरासत में

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सूटकेस में मिले किशोर पैकरा हत्याकांड का रहस्य पूरी तरह सुलझा भी नहीं था कि शहर में एक और सनसनीखेज वारदात ने हलचल मचा दी है। इस बार मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है, जहां चलती कार से एक युवक की लाश फेंक दी गई। मृतक की पहचान मंदीप सिंह के रूप में हुई है, जिसकी कलाई पर खुद का नाम “Mandeep.S” गुदा हुआ मिला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और एक युवती समेत तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

चलती कार से फेंकी गई लाश

घटना मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे की है। बाल्मीकि नगर, कबीर नगर रोड के पास एक सफेद क्रेटा कार (CG 04 PY 1388) से अचानक एक युवक की लाश बाहर फेंकी गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत शव को एम्स (AIIMS) रायपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

CCTV से मिली जानकारी, तीनों नशे की हालत में मिले

घटना के बाद पुलिस ने इलाके की CCTV फुटेज खंगाली, जिसमें कार की पहचान की गई। इसके आधार पर पुलिस ने कार मालिक सहित एक युवती और एक अन्य युवक को हिरासत में ले लिया। प्राथमिक पूछताछ में मृतक के साथ साधना अग्रवाल उर्फ भूरी (19 वर्ष), कबीर नगर, संतोष मिश्रा (44 वर्ष), हीरापुर और एक अन्य युवक (नाम उजागर नहीं) कार में मौजूद थे और सभी नशे की हालत में पाए गए हैं। पुलिस ने सभी के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि इन्होंने किस प्रकार का नशा किया था। घटना की सूचना मिलते ही कबीर नगर थाना प्रभारी, फोरेंसिक टीम और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

ओवरडोज से मौत की आशंका, लाश को फेंककर भागे

प्रारंभिक पूछताछ में संदिग्धों ने पुलिस को बताया कि मृतक ड्रग्स नशा करता था, जो भूरी उर्फ साधना एवं संतोष के साथ नशा कर रहा था। बताया जा रहा है कि इंजेक्शन के माध्यम से मृतक मंदीप नस (veins) में नशीला पदार्थ को इंजेक्ट कर रहा था। तभी उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद घबराकर आरोपियों ने उसे चलती कार से बाहर धकेल दिया और मौके से फरार हो गए।

फिलहाल मृतक का शव AIIMS रायपुर में रखा गया है और कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया गया है । मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और ब्लड रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

 

छत्तीसगढ़ के विकास के लिए मध्य क्षेत्रीय परिषद बना सार्थक मंच: मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ के विकास के लिए मध्य क्षेत्रीय परिषद बना सार्थक मंच: मुख्यमंत्री साय

 रायपुर : उत्तरप्रदेश के वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह परिषद केन्द्र और राज्यों के बीच सहयोग और समन्वय का सशक्त मंच बन चुकी है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ सहित मध्य भारत के विभिन्न क्षेत्रों के विकास को नई दिशा मिली है।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में मध्य क्षेत्रीय परिषद ने ठोस योगदान दिया है। छत्तीसगढ़ राज्य की अर्थव्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा, सांस्कृतिक पर्यटन और बुनियादी ढांचे के विकास में परिषद की भूमिका निर्णायक रही है।

नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक बढ़त, बस्तर में विकास का नया युग

मुख्यमंत्री श्री साय ने नक्सल समस्या पर बोलते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की दृढ़ इच्छाशक्ति और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय से छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के विरुद्ध बड़ी सफलता मिली है। बसवराजू और सुधाकर जैसे शीर्ष नक्सली नेताओं के न्यूट्रलाइज होने को उन्होंने नक्सलवाद की रीढ़ टूटने जैसा करार दिया। उन्होंने बताया कि बस्तर के विकास के लिए बोधघाट-महानदी इंद्रावती लिंक जैसी कई हजार करोड़ की परियोजनाओं पर भी हम काम कर रहे हैं। रावघाट-जगदलपुर रेललाइन परियोजना को मिली मंजूरी भी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

विकास और सुशासन की दिशा में ठोस कार्य

मुख्यमंत्री ने परिषद को अवगत कराया कि पिछली बैठक में दिए गए सुझावों पर तेजी से अमल हुआ है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 28 नई बैंक शाखाएं, डॉयल-112 सेवा का विस्तार, 82 हजार से अधिक बच्चों को कुपोषण से बाहर निकालना जैसी उपलब्धियाँ राज्य के विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर पंडुम और बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजनों ने स्थानीय खेल और सांस्कृतिक प्रतिभाओं को मंच दिया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत 87.2 प्रतिशत नागरिकों को कार्ड वितरित किए जा चुके हैं, और 1075 में से 1033 शासकीय अस्पताल इससे जोड़े जा चुके हैं।

ऊर्जा, निवेश और औद्योगिक विकास में राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नई औद्योगिक नीति लागू होने के बाद राज्य को अब तक 5.5 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनमें 3.5 लाख करोड़ पावर सेक्टर से हैं। छत्तीसगढ़ देश में विद्युत उत्पादन में दूसरे स्थान पर है और 2030 तक प्रथम स्थान का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में 23 घंटे 27 मिनट और शहरी क्षेत्रों में 23 घंटे 51 मिनट की औसत विद्युत आपूर्ति राज्य के ऊर्जा प्रबंधन की दक्षता को दर्शाता है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत 6 लाख घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ने का कार्य प्रगति पर है।

सुगम सेवाएँ, सशक्त पंचायतें और नई श्वेत क्रांति

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डेढ़ लाख से अधिक सोलर कृषि पंप किसानों को सिंचाई सुविधा प्रदान कर रहे हैं। एनडीडीबी के साथ हुए एमओयू से राज्य में दुग्ध उत्पादन में नया विस्तार होगा। अटल डिजिटल सुविधा केंद्र पंचायतों में डिजिटल सुशासन के सेतु बन रहे हैं और लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2011 के प्रभावी क्रियान्वयन से सेवाओं की पारदर्शी और समयबद्ध डिलीवरी सुनिश्चित हुई है।

मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी से की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी से की सौजन्य भेंट

रायपुर :मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय खाद्य, उपभोक्ता मामले एवं नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी से सौजन्य भेंट की।

CG - स्प्राइट की बोतल में शराब लाकर जाम छलकाते नजर आए मास्टर साहब!

CG - स्प्राइट की बोतल में शराब लाकर जाम छलकाते नजर आए मास्टर साहब!

 बालोद : छत्तीसगढ़ के नए शिक्षा सत्र की शुरुआत के साथ ही शिक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्राम चिपरा के शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधानपाठक सरजूराम ठाकुर एक बार फिर ड्यूटी के दौरान शराब पीते हुए पकड़े गए हैं। इससे पहले भी वे इसी कारण निलंबित हो चुके हैं।

मंगलवार को कुसुमकसा भाजपा मंडल अध्यक्ष अचानक स्कूल निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान प्रधानपाठक की संदिग्ध गतिविधियों पर संदेह हुआ। जब करीब जाकर देखा गया तो पाया गया कि प्रधानपाठक शराब का सेवन कर रहे हैं, और उन्होंने स्प्राइट की बोतल में शराब छिपाकर रखी थी, ताकि किसी को शक न हो।

भाजपा नेता ने इस पूरे मामले की शिकायत बीईओ (ब्लॉक शिक्षा अधिकारी) से की है। उन्होंने बताया कि सरजूराम ठाकुर पहले भी शराब पीते पकड़े गए थे और इस पर निलंबन की कार्रवाई भी हुई थी। इसके बावजूद उन्हें दोबारा स्कूल में बहाल कर देना शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है।

मांग की गई है कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए प्रधानपाठक पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि स्कूल का माहौल अनुशासित और सुरक्षित बना रहे।

ACCIDENT : ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक को अज्ञात ट्रक ने रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत

ACCIDENT : ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक को अज्ञात ट्रक ने रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत

  मुंगेली : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस आरक्षक की जान चली गई। पथरिया थाना क्षेत्र में ड्यूटी खत्म कर लौट रहे आरक्षक राकेश डहरिया को तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, हाल ही में पथरिया थाने में पदस्थ राकेश डहरिया अपनी ड्यूटी पूरी कर बाइक से मुंगेली लौट रहा था। इसी दौरान कपुआ-पथरगढ़ी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल अज्ञात ट्रक और उसके चालक की तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

CM विष्णुदेव साय ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ को विकास और सुशासन का मॉडल बताया

CM विष्णुदेव साय ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ को विकास और सुशासन का मॉडल बताया

 उत्तरप्रदेश के वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य की प्रगति और केंद्र-राज्य समन्वय की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यह परिषद मध्य भारत के विकास के लिए एक सशक्त मंच बन चुकी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

नक्सलवाद पर निर्णायक बढ़त, बस्तर में नई विकास परियोजनाएं

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की दृढ़ इच्छाशक्ति और राज्यों के समन्वय से छत्तीसगढ़ ने नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। शीर्ष नक्सली नेताओं बसवराजू और सुधाकर के मारे जाने को उन्होंने नक्सलवाद की “रीढ़ टूटने” की संज्ञा दी। उन्होंने बस्तर में बोधघाट-महानदी-इंद्रावती लिंक परियोजना और रावघाट-जगदलपुर रेललाइन जैसे विकास कार्यों का जिक्र किया।

सुशासन और सामाजिक सुधार की दिशा में उपलब्धियां

मुख्यमंत्री ने बताया कि बीते वर्ष की परिषद बैठक में मिले सुझावों पर तेजी से अमल किया गया है।

  • नक्सल क्षेत्र में 28 नई बैंक शाखाएं खुलीं।
  • डॉयल-112 सेवा का विस्तार हुआ।
  • 82 हजार बच्चों को कुपोषण से बाहर निकाला गया।
  • आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 87.2% पात्र नागरिकों को कार्ड जारी किए गए।

ऊर्जा और औद्योगिक क्षेत्र में अग्रणी बना छत्तीसगढ़

राज्य को अब तक 5.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिसमें से 3.5 लाख करोड़ पावर सेक्टर से हैं। छत्तीसगढ़ देश में बिजली उत्पादन में दूसरे स्थान पर है और 2030 तक पहला स्थान हासिल करने का लक्ष्य है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में औसतन 23 घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति की जा रही है।

कृषि, दुग्ध उत्पादन और डिजिटल सेवाओं में क्रांति

  • 1.5 लाख से अधिक सोलर पंप किसानों को दिए गए हैं।
  • एनडीडीबी के साथ एमओयू से दुग्ध उत्पादन में तेजी आएगी।
  • अटल डिजिटल सुविधा केंद्र पंचायतों में डिजिटल सेवाएं सुलभ बना रहे हैं।
  • लोक सेवा गारंटी अधिनियम के क्रियान्वयन से सेवाओं की पारदर्शिता और समयबद्ध डिलीवरी सुनिश्चित हुई है।

छत्तीसगढ़ बना सुशासन का प्रतीक

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत अभियान में पूरी निष्ठा से सहयोगी है। उन्होंने भरोसा जताया कि मध्य क्षेत्रीय परिषद के माध्यम से राज्य और केंद्र सरकार के बीच संवाद और समन्वय का यह मंच छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा।

छत्तीसगढ़ में बदल रही शिक्षा की तस्वीर, इन शहरों को मिलेगी सेंट्रल लाइब्रेरी की सौगात, युवाओं को मिलेगा ज्ञान का नया मंच….

छत्तीसगढ़ में बदल रही शिक्षा की तस्वीर, इन शहरों को मिलेगी सेंट्रल लाइब्रेरी की सौगात, युवाओं को मिलेगा ज्ञान का नया मंच….

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ में नगरीय प्रशासन विभाग ने 18 सेंट्रल लाइब्रेरीज के लिए 114 करोड़ की मंजूरी दी है। जिसके तहत दूरस्थ शहरों में जैसे सुकमा, दंतेवाड़ा, सूरजपुर, बैंकुठपुर, चिरमिरी में लाइब्रेरी खुलेगी। 17 नगरीय निकायों में सेंट्रल लाइब्रेरी-सह-रीडिंग जोन बनेंगे। इससे युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अच्छा माहौल मिलेगा।

नगरीय प्रशासकीय विभाग ने कुल 17 नगरीय निकायों में सेंट्रल लाइब्रेरी-सह-रीडिंग जोन के निर्माण के लिए 114 करोड़ 50 लाख 77 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इनमें कई दूरस्थ अंचलों के शहर शामिल हैं। इससे युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अच्छा माहौल मिलेगा। इसके साथ ही उच्च शिक्षा के लिए अच्छी पुस्तकें भी मिलेंगी।

डिप्टी सीएम साव ने सेंट्रल लाइब्रेरी के लिए दी मंजूरी

नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासकीय विभाग ने मंत्रालय से विभागीय संचालक को सेंट्रल लाइब्रेरीज के लिए राशि की मंजूरी के संबंध में सोमवार को परिपत्र जारी किया है। माना जा रहा है कि 18 नए सेंट्रल लाइब्रेरी-सह-रीडिंग जोन प्रदेश के हर वर्ग के युवाओं के करियर निर्माण में काफी सहायक होंगी।

 ब्रेकिंग : अनुकंपा नियुक्ति को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया पत्र, दिए ये दिशा निर्देश…

ब्रेकिंग : अनुकंपा नियुक्ति को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया पत्र, दिए ये दिशा निर्देश…

 रायपुर। कैबिनेट में हुए अनुकंपा नियुक्ति को लेकर महत्वपूर्ण फैसले के बाद अब सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। दरअसल 18 जून को कैबिनेट की हुई बैठक में अहम निर्णय लेते हुए पुलिसकर्मियों की मृत्यु पर दिवंगत के परिजनों को अन्य विभाग में भी नौकरी देने की बात कही थी।

जानकारी के मुताबिक कैबिनेट में हुए नक्सली हमले में शहीद एडिश्नल एसपी आकाश राव की पत्नी को नियुक्ति देने के लिए ये संशोधन किया था। अब इस संबंध में जीएडी ने कैबिनेट के निर्णय को अधिसूचित कर दिया है।

TRANSFER : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, CSP स्तर पर नई जिम्मेदारियों का बंटवारा, ASP करेंगे निगरानी

TRANSFER : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, CSP स्तर पर नई जिम्मेदारियों का बंटवारा, ASP करेंगे निगरानी

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में बिलासपुर के पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक सर्जरी किया गया है। एसएसपी रजनेश सिंह ने सीएसपी स्तर पर कामकाज में बड़ा फेरबदल किया है।

नए आदेश के तहत सीएसपी निमितेष सिंह को अब सिविल लाइन, सिरगिट्टी, सकरी, तारबाहर और तोरवा थानों का प्रभार सौंपा गया है, जबकि सीएसपी सिद्धार्थ बघेल को सिटी कोतवाली, कोनी, सरकंडा, मोपका चौकी और सीपत थाना का जिम्मा दिया गया है। दोनों अधिकारियों के कार्यों की निगरानी एएसपी राजेंद्र जायसवाल करेंगे, जो इन क्षेत्रों में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सीधी नजर रखेंगे।

PSC की तैयारी कर रही छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में शोक की लहर

PSC की तैयारी कर रही छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में शोक की लहर

 बिलासपुर : न्यायधानी में सीजी पीएससी की तैयारी कर रही छात्रा ने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों को इस घटना के पता चलते ही गहरा सदमा पहुंचा है. पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और मामले की कार्रवाई में जुट गई है। मामला सीपत थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार सीपत नहरपारा निवासी सेवा निवृत बांगो परियोजना लेखापाल बीआर सत्यार्थी की 4 बेटी और एक बेटा है. सबसे छोटी बेटी वीलिना सत्यार्थी पीएससी को तैयरी कर रही थी. सोमवार को बीआर सत्यार्थी का पूरा परिवार घूमने के लिए बिलासपुर आया था, उसी रात वह अपने गांव लौट गए. घर लौटने के बाद वीलिना भी अपने कमरे में चली गई थी. कुछ देर बाद घर वाले खाना खाने के लिए वीलिना कमरे में बुलाने गए, तो वह फांसी पर लटकी मिली.

परिजन उसे फंदे से उतारकर बिलासपुर के सिम्स हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है. सुसाइड नोट नहीं मिलने से मृत्यु के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

’काशी के कोतवाल’ काल भैरव जी के दरबार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की पूजा-अर्चना…

’काशी के कोतवाल’ काल भैरव जी के दरबार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की पूजा-अर्चना…

रायपुर: देवों के अधिदेव भगवान शंकर की पावन नगरी काशी में स्थित ‘काशी के कोतवाल’ श्री काल भैरव जी महाराज के दिव्य मंदिर में आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और देश के कल्याण हेतु प्रार्थना की।

इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने बाबा काल भैरव की विधिवत आराधना की और संपूर्ण राष्ट्र के लिए मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि बाबा भैरवनाथ की कृपा समस्त देशवासियों पर निरंतर बनी रहे, यही मेरी प्रार्थना है। उन्होंने देश के नागरिकों के जीवन में सुरक्षा, समृद्धि और कल्याण के प्रकाश के निरंतर प्रवाह की कामना भी की।

काशी के कोतवाल' श्री काल भैरव जी के दरबार में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ राज्य की शांति, विकास और जनकल्याण की दिशा में अग्रसर यात्रा के लिए बाबा काल भैरव जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ईश्वर की कृपा से प्रदेश और देश में सुशासन और समृद्धि का मार्ग और अधिक सुदृढ़ होगा।

काशी के कोतवाल' श्री काल भैरव जी के दरबार में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने की पूजा-अर्चना

Trunk Murder Case : सुटकेश में मिली लाश की हुई पहचान, दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार…

Trunk Murder Case : सुटकेश में मिली लाश की हुई पहचान, दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार…

 रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में ट्रंक में युवक की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मृतक की पहचान किशोर पैकरा के रूप में हुई है और हत्या के आरोप में दो संदिग्धों, अंकित उपाध्याय और शिवानी उपाध्याय, को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या का कारण पैसे का लेनदेन था। सूत्रों के अनुसार, आरोपी अंकित उपाध्याय, जो पेशे से वकील है, ने किशोर पैकरा की हत्या की। मृतक का शव एक स्टील के ट्रंक में सूटकेस के अंदर सीमेंट डालकर सुनसान इलाके में फेंक दिया गया था। शव चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है।

ट्रंक खरीदने का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

पुलिस ने जांच के दौरान गोलबाजार पेटीलाइन के ट्रंक विक्रेता शब्बीर से पूछताछ की। शब्बीर ने बताया कि एक युवक और युवती ने सुबह-सुबह ट्रंक खरीदा था। उन्होंने संदिग्धों के हुलिए की जानकारी पुलिस को दी, जिसके आधार पर जांच आगे बढ़ी। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्धों को ट्रंक खरीदते और एक फर्जी नंबर प्लेट वाली ऑल्टो कार में ले जाते देखा गया। पुलिस ने इस कार को बरामद कर लिया है, जो हत्या में इस्तेमाल की गई थी।

दिल्ली में हुई गिरफ्तारी

पुलिस को सूचना मिली कि दोनों संदिग्ध, अंकित और शिवानी, घटना के बाद दिल्ली भाग गए थे। रायपुर पुलिस की एक विशेष टीम ने दिल्ली पुलिस के सहयोग से दोनों को हिरासत में लिया है। दोनों इंद्रप्रस्थ में किराए के मकान में रह रहे थे। फिलहाल, पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है, और हत्या के पीछे के पूरे माजरे का खुलासा जल्द होने की उम्मीद है।

7 जुलाई को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं खड़गे, इन मुद्दों पर प्रदेश सरकार को घेरने की बनाएंगे योजना

7 जुलाई को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं खड़गे, इन मुद्दों पर प्रदेश सरकार को घेरने की बनाएंगे योजना

 रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं। कल कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की अध्यक्षता में पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक हुई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित कई पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दौरे को लेकर चर्चा हुई।

सरकार को घेरने को लेकर करेंगे चर्चा
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। शराब घोटाला मामले में ईडी की ओर से सुकमा राजीव भवन को कुर्क करने, खाद, बीज समेत अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस की बड़ी सभा होगी, जिसमें कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, इन सभी मुद्दों पर पार्टी के नेताओं से चर्चा करेंगे।

सामने होगी बड़ी चुनौती
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए खड़गे का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। कल हुए बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के बीच तीखी बहस हुई। ऐसे में खड़गे के सामने चुनौती होगी कि, पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को फिर से एकजुट किया जाए और प्रदेश सरकार को उनकी नीतियों पर घेरा जाए।

काफी लम्बे समय से चल रही PCC चीफ बदलने की अटकलें

राजनीतिक गलियारों में काफी लम्बे समय से यह अटकलें चल रही हैं कि, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अपने प्रदेश अध्यक्ष को बदल सकती है। दरअसल दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार चार चुनाव हार चुकी है। ऐसे में जब भी कांग्रेस आलाकमान का छत्तीसगढ़ दौरा होता है, तब-तब ये अटकलें फिर से तेज हो जाती हैं। हालांकि अभी तक पार्टी की ओर से कोई इशारा नहीं आया हैं।

CG में दिल दहला देने वाली घटना : रेत में दबे हुए तीन शव मिलने से सनसनी,प्रेम संबंधों में हत्या की आशंका

CG में दिल दहला देने वाली घटना : रेत में दबे हुए तीन शव मिलने से सनसनी,प्रेम संबंधों में हत्या की आशंका

 जशपुर :- जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र में साजबहार में हत्या की दर्दनाक तस्वीर सामने आई है।आरोपी ने मां समेत दो बच्चों को नदी के किनारे गाड़ दिया था।जब नशे की हालत में आरोपी ने पुलिस को वाक्या बताया और पुलिस ने खोजबीन शुरु की तो मामले का सच सामने आ गया।

साजबहार के उतियाल नदी में महिला और दो मासूम बच्चों की लाशें मिलने से सनसनी फैल गई है। तीनों शव नदी किनारे अलग-अलग स्थानों पर रेत में दबे हुए बरामद किए गए हैं। मृतकों में बताया जा रहा है कि जिस महिला का शव मिला है वह आरोपी की प्रेमिका बताई जा रही है।इसके साथ ही एक 12 वर्षीय बेटी और एक 4 वर्षीय बेटा का शव पुलिस ने रेत में दबा हुआ बरामद किया है

 दिल दहला देने वाले खुलासे
खबर है कि आरोपी ने बेटी को निर्वस्त्र कर रेत में गाड़ दिया था। महिला का सिर कुचल कर हत्या की गई और शव को कुछ दूर सागौन बाड़ी में दफन कर दिया गया। चार वर्षीय बेटे को भी निर्ममता से मारकर रेत में दबाया गया।

 हत्या की आशंका

पुलिस को प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग और नशे में की गई हत्या की जानकारी मिली है। आरोपी घटना के बाद फरार है और उसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं।

ऐसे सामने आई घटना
नशे की हालत में जब युवक ने पुलिस को सारी बातें बताई और स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।नदी किनारे सर्चिंग और खुदाई की गई, जिसमें तीन शव बरामद हुए।

जांच में जुटी पुलिस
तपकरा थाना पुलिस, क्राइम टीम और फोरेंसिक यूनिट मौके पर मौजूद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सघन तलाशी अभियान जारी।

अगर किसी के पास आरोपी से जुड़ी जानकारी हो, तो तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें।फिलहाल पुलिस पुरी गंभीरता के साथ मामले की जांच में जुटी है।जिले के एसएसपी शशि मोहन सिंह लगातार मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।बहुत जल्द पुलिस हत्या की अनसुलझी गुत्थी को सुलझाने की बात कर रही है।

बदमाशों का आतंक : पुलिस आरक्षक पर दिनदहाड़े धारदार हथियार से किया हमला, मचा हड़कंप……

बदमाशों का आतंक : पुलिस आरक्षक पर दिनदहाड़े धारदार हथियार से किया हमला, मचा हड़कंप……

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में अज्ञात हमलावरों ने बीच बाजार में पुलिस आरक्षक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला बीजापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पदेड़ा के बाजार की है। आरक्षक संतु पोटाम बाजार गया हुआ था। इस दौरान आरक्षक पर अचानक कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने हमला कर दिया। इस हमले में आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद तत्काल पुलिस बल को मौके पर रवाना किया गया।

घायल आरक्षक को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।