BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बदमाशों का आतंक : पुलिस आरक्षक पर दिनदहाड़े धारदार हथियार से किया हमला, मचा हड़कंप……

बदमाशों का आतंक : पुलिस आरक्षक पर दिनदहाड़े धारदार हथियार से किया हमला, मचा हड़कंप……

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में अज्ञात हमलावरों ने बीच बाजार में पुलिस आरक्षक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला बीजापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पदेड़ा के बाजार की है। आरक्षक संतु पोटाम बाजार गया हुआ था। इस दौरान आरक्षक पर अचानक कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने हमला कर दिया। इस हमले में आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद तत्काल पुलिस बल को मौके पर रवाना किया गया।

घायल आरक्षक को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

 

Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर मानसून सक्रिय, अगले एक सप्ताह तक बारिश के आसार

Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर मानसून सक्रिय, अगले एक सप्ताह तक बारिश के आसार

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 26 जून से प्रदेशभर में व्यापक बारिश की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ अंधड़ और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है। राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह से मौसम बदला हुआ है। आसमानों में बदल के साथ बारिश दर्ज हो रही है।

पिछले 24 घंटे में बदला मौसम, तापमान में गिरावट

बीते 24 घंटों में राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई, जिससे तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली। माना में अधिकतम तापमान 34.1°C और पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 22.0°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा और बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हैं, जिससे अगले दिनों में बारिश तेज होने के संकेत हैं।मध्य प्रदेश रेसिपी

 रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ में बारिश की बौछारें

राजधानी रायपुर में आज आकाश मेघमय रहेगा और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बिलासपुर और रायगढ़ में भी सोमवार को बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। वहीं बलरामपुर जिले में सबसे अधिक 40 मिमी बारिश दर्ज की गई है। पिछले छह दिनों में राज्य में 22.69 मिमी औसत बारिश हुई है।

 33 जिलों में यलो अलर्ट, बिजली गिरने का खतरा

मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी 33 जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। आगामी दो दिनों तक मानसून की रफ्तार धीमी रह सकती है, लेकिन इसके बाद एक बार फिर तेज़ बारिश होने के आसार हैं।

 

 CG : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला

CG : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला

 रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर विभाग आदेश जारी करते हुए राज्य के 28 वाणिज्यिक कर अधिकारियों का तबादला कर दिया है। यह तबादले विभागीय अनुशासन, प्रशासनिक दक्षता और संचालन को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।

विभाग द्वारा दो अलग-अलग आदेश जारी कर सहायक आयुक्त और संयुक्त आयुक्त स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कुछ अधिकारियों को संयुक्त आयुक्त (राज्य कर) के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि अन्य को राज्य कर अधिकारी (BIU) और ऑडिट शाखा जैसी महत्वपूर्ण इकाइयों में पदस्थ किया गया है। इस प्रशासनिक बदलाव को शासन की सक्रियता और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

 

Breaking : राजधानी में दिल दहला देने वाली वारदात, सूटकेस में मिला युवक का शव

Breaking : राजधानी में दिल दहला देने वाली वारदात, सूटकेस में मिला युवक का शव

 रायपुर। राजधानी में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। युवक की हत्या कर उसके शव को सूटकेस में बंद किया गया, फिर उसमें सीमेंट डालकर पेटी में भरकर इंद्रप्रस्थ के वाटर पार्क  में सुनसान इलाके में फेंक दिया गया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची है। इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। शव की पहचान और वारदात के कारणों की जांच जारी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव लगभग 4 से 5 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। युवक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। घटनास्थल इंद्रप्रस्थ के वाटर पार्क के पास स्थित है, जहां लावारिस हालत में पड़े एक स्टील के ट्रंक के भीतर यह सूटकेस मिला। शव की स्थिति और तरीके से स्पष्ट है कि यह एक पूर्व नियोजित हत्या का मामला है।

आपने अंदर की शक्ति जगाने व कडी मेहनत से सफलता चूमती है कदम : मंत्री टंक राम वर्मा

आपने अंदर की शक्ति जगाने व कडी मेहनत से सफलता चूमती है कदम : मंत्री टंक राम वर्मा

 शिक्षा और संस्कार: उज्ज्वल भविष्य का आधार”

शिक्षा न केवल व्यक्तिगत विकास का माध्यम है, बल्कि एक समृद्ध, सशक्त और संस्कारित समाज की नींव भी है- अनुज

तिल्दा। अंतर्गत ग्राम टोहडा के शास. उच्च. माध्य. विद्यालय में ब्लाक स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम बड़े उत्साह पूर्वज मनाया गया इस आयोजन में छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा व धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा मुख्य रुप से उपस्थित रहे
इस अवसर पर देश के भविष्य, छात्र-छात्राओं को शिक्षा सामग्री, साईकल, वितरित कर शुभकामनाएं दी गईं और बच्चो के साथ वृक्षारोपण भी किये|इस अवसर पर मंत्री टंकराम वर्मा ने बच्चों को नेलसन मंडेला और ओपी चौधरी की जीवनी को साझा किया और बताया कि घर न होने के बावजूद कपड़ा न होने की बावजूद सफल होने की आत्मशक्ति से नेल्सन मंडेला पहले अश्वेत दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति बने,

और रंग भेद की समस्या को दूर किया वही ओपी चौधरी के कडी मेहनत से आईएएस और राष्ट्र सेवा के नौकरी छोड़ मंत्री बनने की बात बताई और कहा कि हमारे प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में शाला प्रवेशोत्सव मना रहे हैं, शाला प्रवेशोत्सव जिंदगी भर की खुशियों का शुभारंभ है एक नन्हा कदम विद्यालय की ओर और एक लंबी यात्रा ज्ञान, संस्कार और उज्ज्वल भविष्य गढ़ने का प्रारंभ होता है। सहभागिता को भी एप्रदेश सरकार के इस प्रयास से उम्मीद की जा रही है कि छत्तीसगढ़ शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करेगा और शिक्षा के माध्यम से सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण को गति मिलेगी।

वही विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा ने कहा कि बड़े भैया मंत्री टांकराम सरकारी स्कूल कालेज से पढ़कर आज स्वयं सरकार बन गए मै भी स्वय सरकारी स्कूल और कॉलेज में पढ़ाई किया हु किसी को देखकर हमसे उत्कृष्ट है यह नहीं सोचना चाहिए महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेटर ने एक बार बताया था कि उनके टिम जब दूसरे टीम से मैच खेलने जा रही थी तो विपक्षी टीम के खिलाड़ियों के टशन और कदकाठी देखकर हार मान गए थे लेकिन जब खेले तो पता चला कि हम बेस्ट है इसलिए आत्मविश्वास के साथ मेहनत करो, वही अनुज शर्मा ने अपनी स्कूली शिक्षा के याद को तरोताजा करते हुए कहा कि हम कोई प्रोग्राम करते थे तो इतनी सुविधा नहीं मिली जितनी अभी आप सभी को स्कूल में मिल रही हैं यह छोटी छोटी आयोजन में भाग लेने से ही कौशल विकास होता हैं और हमारा मनोबल बढ़ता है इसलिए हर आयोजन में पूरे मन से उत्साह से भाग लेते रहो, वहीं आगे कहा कि जब शिक्षा को जनअभियान बनाने की दिशा में राज्य सरकार की नई पहल है.

इसका उद्देश्य शासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता को सुधारना है और शत-प्रतिशत बच्चों का विद्यालयों में नामांकन करना है शिक्षा न केवल व्यक्तिगत विकास का माध्यम है, बल्कि एक समृद्ध, सशक्त और संस्कारित समाज की नींव भी है। हर व्यक्ति को ज्ञान अर्जन की दिशा में बढ़ना चाहिए, क्योंकि यह उसका मौलिक अधिकार है।शाला प्रवेश उत्सव का उद्देश्य भी यही है—हर बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर करना। भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाओं के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है और ठोस प्रयास कर रही है ताकि प्रदेश की शिक्षा के स्तर को और बढ़ाया जा सके। मैं सभी बच्चों को उनके उज्ज्वल कि शुभकामनाएँ देता हूँ आप सभी खूब पढ़ो लिखो और अपने गांव का नाम पूरे प्रदेश में रोशन करो।

इस कार्यक्रम में मंत्री टंकराम वर्मा ,विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल, संदीप यदु, सुरेन्द्र वर्मा,राम पंजवानी,चंद्रकला खुमान वर्मा, विकास सुखवानी,नरसिंह वर्मा, मनोज निषाद, रूपेंद्र वर्मा,एस डी एम आशुतोष देवांगन जनपद सीईओ विवेक गोस्वामी , टेकराम यादव, मनीष शर्मा, भारत वर्मा,सहित शिक्षकगण व अभिभावकगण उपस्थित रहे।

 
छत्तीसगढ़ रेरा का बड़ा फैसला: रजत बिल्डर को 57.97 लाख रुपये आबंटिती को लौटाने का आदेश

छत्तीसगढ़ रेरा का बड़ा फैसला: रजत बिल्डर को 57.97 लाख रुपये आबंटिती को लौटाने का आदेश

 रायपुर : छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (CGRERA) ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए रजत बिल्डर्स को उनके प्रोजेक्ट ‘रजत होम्स कादम्बरी, जिला दुर्ग’ के एक आबंटिती को 57.97 लाख रुपये ब्याज सहित लौटाने का आदेश दिया है। यह फैसला बिल्डर द्वारा फ्लैट का समय पर आधिपत्य न देने और अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने के कारण सुनाया गया है।

वर्ष 2014 में उक्त आबंटिती ने फ्लैट के लिए बिल्डर से अनुबंध किया था। लेकिन एक दशक बीत जाने के बावजूद उन्हें न तो फ्लैट का कब्ज़ा मिला और न ही परियोजना पूरी हुई। छत्तीसगढ़ रेरा की जांच में पाया गया कि प्रमोटर रजत बिल्डर्स ने रेरा अधिनियम 2016 की धारा 11 का उल्लंघन किया है। यह धारा प्रमोटरों के दायित्वों को निर्धारित करती है, जिसमें समय पर निर्माण कार्य पूर्ण करना और खरीदार को स्वामित्व प्रदान करना प्रमुख है। इस उल्लंघन के मद्देनज़र रेरा ने बिल्डर को निर्देश दिया है कि वह 24 लाख रुपये मूलधन और 27.97 लाख रुपये ब्याज सहित कुल 57,97,200 रुपये की राशि आबंटिती को लौटाए।

यह निर्णय न केवल पीड़ित खरीदार को न्याय दिलाता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि छत्तीसगढ़ रेरा घर खरीदारों के हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और प्रमोटरों को रेरा अधिनियम का कड़ाई से पालन करने के लिए बाध्य करता है।

छत्तीसगढ़ को हर्बल स्टेट बनाने के लिए वृक्षारोपण जरूरी - नंद कुमार साहू

छत्तीसगढ़ को हर्बल स्टेट बनाने के लिए वृक्षारोपण जरूरी - नंद कुमार साहू

  रायपुर : - रविवार 22 जून को कौशल्या माता विहार सेक्टर 4 स्थित कमल हाइट्स रेसिडेंशियल कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया जिसमें रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष नन्द कुमार साहू ( नंदे भैया ) बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए , उनके साथ लालपुर के पार्षद विनय प्रताप सिंह ध्रुव और भाजपा मंडल अध्यक्ष, रायपुर ग्रामीण विधानसभा भोला प्रसाद साहू भी कार्यक्रम में शामिल हुए । नंदे भैया ने इस अवसर पर लगभग 5 पेड़ लगाए । उन्होंने ऋषि मुनियों के जमाने से वृक्षारोपण की परंपरा का बखान करते हुए वृक्षों की आयुर्वेदिक चिकित्सा से लेकर , धार्मिक और आर्थिक महत्ता पर प्रकाश डाला। हर्बल स्टेट के रूप में विख्यात छत्तीसगढ़ महतारी के दामन को हरियाली से सजाने के लिए उन्होंने सभी लोगों को 2 पेड़ लगाकर उनकी सेवा करने की अपील की । साथ ही संगठित होकर किए जा रहे प्रयासों के लिए उन्होंने सोसायटी के कार्यों की सराहना करते हुए समय समय पर आने वाले आकस्मिक समस्याओं के समाधान हेतु सोसायटी के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया ।

CG – अकेला पाकर युवती के घर में घुसा दरिंदा, बिन मां- बाप की बेटी से की हैवानियत की हदें पार, इलाके में फैली सनसनी

CG – अकेला पाकर युवती के घर में घुसा दरिंदा, बिन मां- बाप की बेटी से की हैवानियत की हदें पार, इलाके में फैली सनसनी

 डोंगरगढ़। डोंगरगांव पुलिस थाना क्षेत्र से एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां घर में अकेली युवती को देखकर युवक ने रेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहींं शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

युवती ने थाने पहुंचकर दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। युवती ने बताया कि, उसके माता पिता नहीं है। वह अपने भाई के साथ रहती है। 21 जून जब उसका भाई काम पर गया था और वह घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला हेमंत राजपूत जबरन घर में घुसा आया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

वहीं युवती ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी रिश्तेदारों को भी दी और थाने पहुंची। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी हेमंत राजपूत को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो आरोपी ने अपना पूरा जुर्म कबूला। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

CG: फिर लाल हुई सड़क, तेज रफ्तार कार ने ली युवक की जान

CG: फिर लाल हुई सड़क, तेज रफ्तार कार ने ली युवक की जान

 रायगढ़। फिर लाल हुई रायगढ़ की सड़क। कोसमनारा बाबा धाम के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मोपेड सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। कार चालक फरार हो गया। सूचना मिलने पर जूटमिल थाना पुलिस और ट्रैफिक टीम मौके पर पहुंची। शव को जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

 
CG Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, 15 दिन में 2 मौतें, स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता

CG Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, 15 दिन में 2 मौतें, स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता

 राजनांदगांव। शहर में पिछले लगभग 20 दिनों में कोरोना के मामले बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक पखवाड़े के भीतर ही दो लोगों की मौत ने चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल के तहत मृतकों का अंतिम संस्कार कराया गया है। स्वस्थ विभाग द्वारा 27 लोगों की जांच में 6 पॉजिटिव और 2 लोगों की मौत कोरोना के गंभीर स्थिति को दर्शाता है, हलंकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना पॉजिटिव जिन दो व्यक्तियों की मौत हुई है उन्हें पहले से ही अन्य बीमारियों से ग्रसित होना बताया जा रहा है ।

बीते दिनों शहर में कोरोना पॉजिटिव एक बुजुर्ग की मौत होने के बाद अब लखोली क्षेत्र निवासी लगभग 58 वर्षीय एक व्यक्ति की शनिवार की रात कोरोना संक्रमण के बीच मौत हो गई है। चिकित्सकों के अनुसार मृतक को सांस लेने में तकलीफ थी वहीं उसे हार्ड और ब्लड प्रेशर की बीमारी थी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना पॉजिटिव दो मरीजों की मौत होने के बाद पॉजिटिव क्षेत्र में अन्य संदिग्ध अथवा मृतकों के संपर्क में आए लोगों की कोरोना जांच की जा रही है।

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेन्ड्री में कोविड आइसोलेशन वार्ड बना दिया गया है। जहां कोरोना प्रोटोकॉल के तहत मरीजों का उपचार किया जा रहा है। कोरोना संक्रमित मरीज की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत होने के बाद पीपीई किट पहनकर उनके शव का कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया

प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों के सामने आने के दौरान ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया था और लोगों को सतर्कता बरतते हुए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने कहा गया है । वही सर्दी, खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ होने पर कोरोना की जांच करने की सलाह दी गई है। इस मामले में सीएमएचओ डा. नेतराम नवरत्न ने बताया कि दोनों ही मृतक अन्य बीमारियों से पीड़ित थे, संपर्क में आये लोगों की जांच की जा रही है। अभी कोरोना पॉजिटिव 4 एक्टिव मरीज है।

फॉरेंसिक साइंस की मदद से आने वाले समय में भारत दोषसिद्धि की दर में विश्व के अग्रणी देशों में शामिल होगा : अमित शाह

फॉरेंसिक साइंस की मदद से आने वाले समय में भारत दोषसिद्धि की दर में विश्व के अग्रणी देशों में शामिल होगा : अमित शाह

 रायपुर: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) और सेन्ट्रल फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री (CFSL) के रायपुर परिसर का शिलान्यास एवं एनएफएसयू रायपुर के अस्थाई परिसर का ई-उद्घाटन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, केन्द्रीय गृह सचिव और निदेशक, आसूचना ब्यूरो सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि इस सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए तीन नई शुरूआत हो रही हैं। उन्होंने कहा कि आज शुरू हुई तीनों पहल आने वाले दिनों में न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे मध्य भारत के क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम को आधार देने का काम करेंगी।

 अमित शाह ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ आई हब का भी उद्घाटन हुआ है। छत्तीसगढ़ के युवाओं के एमएसएमई उद्योगपति बनने और खुद का स्टार्टअप विकसित करने से प्रदेश में अधिक निवेश के मौके बनेंगे और छत्तीसगढ़ औद्योगिक क्रांति की दिशा में तेज रफ्तार से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि आई हब की शुरूआत के साथ छत्तीसगढ़ के युवाओं को बड़ा प्लेटफॉर्म मिलने जा रहा है।

 शाह ने कहा कि आज यहां 145 करोड़ रूपए की लागत से एनएफएसयू का कैंपस और 123 करोड़ रूपए की लागत से सीएफएसएल बनने जा रहे हैं, जिनकी कुल लागत 268 करोड़ रूपए है। इस प्रकार से फॉरेंसिक साइंस के उच्चतम संस्थान अब नया रायपुर में आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि एनएफएसयू से ग्रेजुएशन का मतलब है नौकरी की पक्की गारंटी और एनएफएसयू शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति में सहयोग देगा।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि यह वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का शताब्दी वर्ष है और छत्तीसगढ़ के निर्माण का पूरा श्रेय श्रद्धेय अटलजी को जाता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ बनने के बाद इसे संवारने का पूरा श्रेय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जाता है। श्री शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपना 25वां स्थापना वर्ष मना रहा है और छत्तीसगढ़ सरकार ने इस वर्ष को अटल निर्माण वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय किया है। श्री शाह ने कहा कि आने वाले दिनों में सबसे आधुनिक और हरित राजधानियों में नया रायपुर भी शामिल होगा।

श्री अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में तीन नए आपराधिक कानूनों पर पूर्ण अमल के लिए राज्य सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि नए आपराधिक कानूनों के पूरी तरह लागू होने के बाद देश के किसी भी कोने में दर्ज FIR में तीन साल में फरियादी और पीड़ित को सुप्रीम कोर्ट तक न्याय मिल सकेगा। गृह मंत्री ने कहा कि तीन नए कानून पूरी तरह से लागू होने के बाद हमारा क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम दुनिया का सबसे आधुनिक सिस्टम बन जाएगा और हम एविडेंस बेस्ड क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम के युग में प्रवेश करेंगे।

श्री शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने तीन नए आपराधिक कानूनों से एक आधुनिक, त्वरित और वैज्ञानिक न्याय प्रणाली बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का विज़न बहुत स्पष्ट है कि 2047 तक विकसित भारत का निर्माण सिर्फ इन्फ्रास्ट्रक्चर, इंडस्ट्री, इनोवेशन और आर्थिक विकास से जुड़ा नहीं है, बल्कि इसमें समय पर न्याय मिलना भी शामिल है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जहां वैज्ञानिक प्रमाण होता है वहीं सटीक परिणाम आता है और फ़ोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) की मदद से आने वाले दिनों में भारत दोषसिद्धि की दर में विश्व के अग्रणी देशों में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार 160 साल पुराने औपनिवेशिक कानूनों को समाप्त कर जो नए आपराधिक कानून लाई है, उनमें सात साल की सज़ा से अधिक वाले सभी अपराधों में फॉरेंसिंक साइंस टीम की विज़िट अनिवार्य की गई है। यह बताता है कि फ़ॉरेंसिक साइंस के क्षेत्र में हमारे देश में कितनी अपार संभावनाएं मौजूद हैं।

श्री अमित शाह ने कहा कि एनएफएसयू की स्थापना के बाद बहुत कम समय में ही 16 परिसर शुरू हो गए हैं, जिनमें 7 स्थापित और 9 स्वीकृत हैं, साथ ही 10 अतिरिक्त परिसर भी प्रस्तावित हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश के 26 बड़े स्थानों पर एनएफएसयू का विस्तार करने जा रही है। इनके पूर्ण रूप से विकसित हो जाने के बाद आने वाले वर्षों में हमें हर साल 32 हज़ार फॉरेंसिक विशेषज्ञ प्राप्त होंगे। गृह मंत्री ने कहा कि एक सर्वे के अनुसार दुनिया का फॉरेंसिक तकनीक का बाज़ार 20 बिलियन डॉलर का है जो 13 प्रतिशत कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट के साथ 2036 तक 55 बिलियन डॉलर का हो जाएगा और इसमें भारत का हिस्सा 9 प्रतिशत रहने की संभावना की गई है।

CG - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर किया नमन…

CG - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर किया नमन…

  रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत के प्रथम उद्योग मंत्री, प्रख्यात शिक्षाविद् और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि (23 जून) के अवसर पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र के प्रति समर्पण और उनके योगदान को याद किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की प्रगति और एकता के लिए अथक प्रयास किए। उन्होंने एक समृद्ध, सशक्त और स्वावलंबी भारत का सपना देखा, जिसे साकार करने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. मुखर्जी द्वारा स्थापित भारतीय जनसंघ ने राष्ट्रवाद, सामाजिक न्याय और सांस्कृतिक एकता के सिद्धांतों को मजबूती प्रदान की। उनकी दूरदर्शी सोच ने भारतीय राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ा और समाज के हर वर्ग को प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के आदर्श और विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनकी देशभक्ति और समाज के प्रति निष्ठा हमें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करती है। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हम एक सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन और उनके सिद्धांत हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। हम उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए एक समृद्ध, एकजुट और विकसित भारत के निर्माण के लिए संकल्पित हैं।

फोन पे बंद होने और ई-केवाईसी का झांसा देकर शख्स से 50 हजार की ठगी

फोन पे बंद होने और ई-केवाईसी का झांसा देकर शख्स से 50 हजार की ठगी

  महासमुंद: जिले के बागबाहरा ब्लॉक बोडीदादर निवासी पवन सिंग ठाकुर साइबर ठगी के शिकार हो गए। ठगो ने बैंक खाता, फोन पे बंद होने और केवायसी कराने का डर दिखाकर ओटीपी लिया और बैंक खाते से 3 बार करके 50 हजार रुपए ठग लिए।

पीड़ित पवन सिंग ने बताया कि नए नंबर से फोन आया और कहा कि एक्सिस बैंक रायपुर के देवेंद्र नगर शाखा का कर्मचारी बताकर कर बैंक खाता बंद होने, फोन पे बंद होने की बात कही और नए केवायसी करने के लिए ओटीपी पूछा, जिसके बाद से ही खाते से 3 बार करके 50 हजार रुपए कट गए। जिसके बाद भी ठग 24 हजार रुपए खाते में डलवाने के बाद खाता चालू होने की बात कह रहा था।

पीड़ित पवन सिंग द्वारा इस साइबर ठगी में बैंक से डेटा लीक होने का आरोप भी लगाया है। पीड़ित पवन सिंग द्वारा इसकी सुचना बागबाहरा थाने में जिसके बाद से ठग का मोबाइल बंद हो गया है हालांकि बागबाहरा पुलिस ने साइबर सेल में इस प्रकरण पर जांच की बात कही है।

Update : छत्तीसगढ़ में अब तक 55 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज, जानिए कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश

Update : छत्तीसगढ़ में अब तक 55 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज, जानिए कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 55.0 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक जशपुर जिले में सर्वाधिक 188.4 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। नारायणपुर जिले में सबसे कम 13.5 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 74.4 मि.मी., सूरजपुर में 86.4 मि.मी., बलरामपुर में 187.7 मि.मी., कोरिया में 127.0 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 55.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर जिले में 38.6 मि.मी. बलौदाबाजार में 41.9 मि.मी., गरियाबंद में 47.5 मि.मी., महासमुंद में 30.4 मि.मी. और धमतरी में 24.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बिलासपुर में 23.1 मि.मी., मुंगेली में 14.8 मि.मी. रायगढ़ में 112.7 मि.मी., सारंगढ़ बिलाईगढ़ में 40.6 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 42.5 मि.मी., सक्ती में 47.6 मि.मी. कोरबा में 63.9 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 49.6 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है। दुर्ग जिले में 42.0 मि.मी., कबीरधाम में 32.9 मि.मी., राजनांदगांव में 25.9 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 21.5 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 42.9 मि.मी., बालोद में 38.7 मि.मी. और बेमेतरा में 14.6 मि.मी. वर्षा रिकार्ड हुई है। बस्तर जिले में 63.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। कोंडागांव में 26.9 मि.मी., कांकेर में 35.8 मि.मी., दंतेवाड़ा में 73.8 मि.मी., सुकमा में 20.8 मि.मी. और बीजापुर में 67.3 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

Politics : दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे सचिन पायलट, अमित शाह पर साधा निशाना

Politics : दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे सचिन पायलट, अमित शाह पर साधा निशाना

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी प्रभारी सचिन दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर है। इसी कड़ी में वे आज रायपुर पहुंचे इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा और कहा कि आज प्रदेश के कांग्रेस संगठन के जो प्रमुख विभाग हैं उन सब की एक बैठक ली जाएगी। अब तक जो हमने काम किए हैं उसकी रिपोर्ट ले रहे हैं। अभी से ही हम अपने संगठन को पुख्ता करना चाहते हैं। बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक जो बदलाव करना है उसी पर विस्तार से चर्चा होगी।

 
आगे उन्होंने विधायकों की बैठकों को लेकर कहा की आज रात को सभी विधायकों से चर्चा की जाएगी। बीजेपी का जो पिछले डेढ़ साल का कार्यकाल रहा वो हम सब देख रहे हैं। छत्तीसगढ़ के जो मुद्दे हैं उन पर चर्चा करेंगे और आने वाले मानसून सत्र में उसे उठाएंगे यहां पर नियंत्रण दिल्ली का ज्यादा है, सारा कुछ ऊपर से मैनेज होता है।
 

प्रदेश प्रभारी ने अमित शाह के नक्सलियों को सोने नहीं देंगे वाले बयान पर कहा कि, कांग्रेस पार्टी शुरू से ही हिंसा के खिलाफ है जो प्रभावी कार्रवाई करनी है वह करनी चाहिए लेकिन पारदर्शी तरीके से यह आंतरिक सुरक्षा का मामला है। इसका राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए इसका जो भी निष्कर्ष निकले उसका लाभ जनता को मिलना चाहिए।

शहीद एएसपी आकाश गिरेपूंजे के परिजनों से मिले अमित शाह, नारायणपुर का दौरा स्थगित

शहीद एएसपी आकाश गिरेपूंजे के परिजनों से मिले अमित शाह, नारायणपुर का दौरा स्थगित

रायपुर। सुकमा में शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरेपूंजे के परिवार से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुलाकात की। वे शहीद ASP की पत्नी, दो बच्चे और आकाश राव के माता पिता समेत ससुराली परिजनों से भी मिले। शाह ने परिजनों को पूरी सरकार के साथ होने का भरोसा दिलाया और परिवार को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।
शाह 15 मिनट से ज्यादा समय से परिजनों के साथ रहे।

इस बीच यह जानकारी मिली है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नारायणपुर दौरा कैंसल कर दिया गया है। अब वे नारायणपुर के फोर्स के कमांडरों से रायपुर में ही मुलाकात करेंगे। उप मुख्यमंत्री गृह विजय शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

 

CG : नवदुर्गा प्लांट की 23 एकड़ जमीन कब्जा मामला उजागर, अब सरकार करेगी कब्जा मुक्त

CG : नवदुर्गा प्लांट की 23 एकड़ जमीन कब्जा मामला उजागर, अब सरकार करेगी कब्जा मुक्त

 रायगढ़ ।  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ ज़िले के तमनार ब्लॉक के सराईपाली में नवदुर्गा फ्यूल पावर लिमिटेड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। राजस्व विभाग की जांच में खुलासा हुआ है कि कंपनी ने ग्राम पंचायत सराईपाली की कोटवारी जमीन पर 20 साल से अवैध कब्जा जमा रखा था। करीब 23 एकड़ सरकारी जमीन पर कंपनी का कब्जा फर्जी तरीके से किया गया था, जिसकी पुष्टि के बाद विभाग ने कंपनी को 15 दिन के भीतर जमीन खाली करने का अल्टीमेटम दिया है।

कैसे हुआ मामला उजागर?

जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों से राजस्व विभाग को इस जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायतें मिल रही थीं। जांच के बाद पता चला कि नवदुर्गा फ्यूल पावर लिमिटेड ने सरकारी कोटवारी भूमि को अपने प्लांट के लिए कब्जा कर लिया था। दस्तावेजों में गड़बड़ी कर जमीन पर अधिकार जताया गया, जो अब उजागर हो गया है।-

सरकारी जमीन कब्जाने की साजिश

जांच में यह भी सामने आया कि फर्जी कागजात और मिलीभगत से इस जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था। 20 साल तक प्लांट इसी जमीन पर संचालित होता रहा, लेकिन अब राजस्व विभाग ने इस साजिश का पर्दाफाश कर दिया है।

अब क्या होगा?

राजस्व विभाग ने कंपनी को 15 दिन का नोटिस जारी कर जमीन को खाली करने के निर्देश दिए हैं। अगर तय समय पर जमीन खाली नहीं की गई, तो प्रशासन खुद कार्रवाई करते हुए जमीन को मुक्त कराएगा और कंपनी पर कानूनी कार्रवाई भी होगी।

ग्रामवासियों में खुशी

इस कार्रवाई की खबर के बाद ग्राम सराईपाली और आसपास के ग्रामीणों में खुशी की लहर है। लोगों ने प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि कई वर्षों से इस जमीन पर कब्जा कर रखा गया था, जिसे अब मुक्त कराने का निर्णय लिया गया है।

गृह मंत्री शाह की नक्सलियों को चेतावनी’हथियार डाल दो, नहीं तो बारिश में भी सोने नहीं देंगे’

गृह मंत्री शाह की नक्सलियों को चेतावनी’हथियार डाल दो, नहीं तो बारिश में भी सोने नहीं देंगे’

 रायपुर - केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज नवा रायपुर स्थित राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) के अस्थायी परिसर तथा आई-हब रायपुर का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया।

इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के लिए क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम को आधुनिक और वैज्ञानिक बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक दिन है। एनएफएसयू के अस्थायी परिसर के साथ-साथ नवा रायपुर में स्थायी परिसर के लिए भूमि पूजन एवं केंद्रीय फॉरेंसिक साइंस लैब की स्थापना की भी शुरुआत की गई है। कुल 268 करोड़ रुपये की लागत से ये संस्थान विकसित किए जा रहे हैं। अस्थायी परिसर में सत्र 2025-26 से बीएससी, एमएससी फॉरेंसिक साइंस, साइबर सिक्योरिटी, मनोविज्ञान, डिजिटल फॉरेंसिक एवं प्रोफेशनल डिप्लोमा कोर्सेस प्रारंभ हो जाएंगे। लगभग 180 छात्र पहले बैच में प्रवेश लेंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री  अमित शाह ने कहा कि इन संस्थानों के निर्माण से न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे मध्य भारत को आधुनिक न्याय प्रणाली और अपराध जांच में सशक्त आधार मिलेगा। नई फॉरेंसिक टेक्नोलॉजी, जैसे डीएनए फिंगरप्रिंटिंग, एलएसडी साइंस, साइबर सिक्योरिटी, बायोटेक्नोलॉजी और डिजिटल फॉरेंसिक अब स्थानीय स्तर पर सुलभ होंगी, जिससे जाँच प्रक्रिया तेज और सटीक होगी। उन्होंने बताया कि अब फॉरेंसिक जांच के लिए राजधानी या दिल्ली की आवश्यकता नहीं होगी, सारी जांच अटल नगर, नवा रायपुर में ही संभव होगी।

आई-हब की स्थापना को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने कहा कि यह प्लेटफॉर्म छत्तीसगढ़ के युवाओं को स्टार्टअप कल्चर से जोड़ने, तकनीकी सहायता देने, फंडिंग मुहैया कराने और मार्केटिंग एवं अनुबंध जैसी प्रोफेशनल सेवाएं देने में सहायक होगा। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे खुद उद्योगपति बनें, स्टार्टअप शुरू करें और राज्य के औद्योगिक विकास में भागीदार बनें। यह आई-हब, गुजरात के मॉडल पर आधारित है, और भविष्य में रायपुर से भी कई वैश्विक स्टार्टअप उभरने की संभावना है।

केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनने के बाद 5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर एमओयू हुए हैं, जिससे रोजगार, राजस्व और औद्योगिक संस्कृति को बल मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और गृह मंत्री श्री विजय शर्मा के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन दोनों ने नक्सल विरोधी अभियान को निर्णायक गति दी है। पहली बार ऐसा हुआ है कि वर्षा ऋतु में भी सुरक्षा बल सक्रिय हैं और नक्सलियों को चैन से रहने नहीं दे रहे। उन्होंने नक्सलियों से आत्मसमर्पण करने और छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में शामिल होने की अपील की।

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि एनएफएसयू का स्थायी परिसर तीन वर्षों में पूर्ण रूप से विकसित होगा, जिससे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए फॉरेंसिक क्षेत्र में करियर की असीम संभावनाएं खुलेंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मोदी सरकार के तहत एनएफएसयू से स्नातक करना रोजगार की गारंटी बनेगा। साथ ही देशभर में लागू हुए नए तीन आपराधिक कानूनों के संदर्भ में श्री शाह ने कहा कि इनका उद्देश्य है – तीन वर्षों के भीतर न्याय सुनिश्चित करना, और विज्ञान आधारित साक्ष्यों पर आधारित आधुनिक आपराधिक न्याय प्रणाली की स्थापना करना। उन्होंने बताया कि अब 7 वर्ष से अधिक की सजा वाले अपराधों में फॉरेंसिक जांच अनिवार्य कर दी गई है। सभी पुलिस थानों को सीसीटीएनएस से जोड़ दिया गया है, जिससे राज्य सरकारें जांच और निगरानी की प्रक्रिया में तकनीकी रूप से दक्ष हो सकेंगी। यह बदलाव न केवल न्यायिक प्रक्रिया को मजबूत करेगा, बल्कि भारत को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सजा सुनिश्चित करने वाले देशों की अग्रिम पंक्ति में ले आएगा।

केंद्रीय गृहमंत्री श्री शाह ने यह भी बताया कि देशभर में एनएफएसयू के 16 परिसरों की स्थापना हो चुकी है और 10 अन्य प्रस्तावित हैं। भारत को आत्मनिर्भर बनाने में फॉरेंसिक टेक्नोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। एक हालिया सर्वेक्षण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 तक फॉरेंसिक टेक्नोलॉजी का वैश्विक बाजार 55 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच जाएगा और उसमें भारत की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह दिन छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक है क्योंकि आज एक साथ तीन महत्वपूर्ण संस्थानों की नींव रखी गई है जो प्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि एनएफएसयू विश्व का पहला और एकमात्र विश्वविद्यालय है जो फॉरेंसिक साइंस, साइबर सुरक्षा, व्यवहार विज्ञान जैसे विषयों के अध्ययन के लिए पूर्णतः समर्पित है। इसका रायपुर परिसर नवा रायपुर को एक उभरते हुए राष्ट्रीय शैक्षणिक केंद्र के रूप में स्थापित करेगा। यह संस्थान न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे मध्य भारत के लिए कानून व्यवस्था, न्यायिक प्रक्रिया और फॉरेंसिक अनुसंधान का सशक्त आधार बनेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने बंजारी, नवा रायपुर में विश्वविद्यालय के लिए 40 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई है और ट्रांजिट कैंपस को समय पर तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस कैंपस में फॉरेंसिक साइंस, डिजिटल फॉरेंसिक, साइकोलॉजी सहित विभिन्न विषयों में स्नातक, स्नातकोत्तर और अल्पकालिक पाठ्यक्रम संचालित होंगे। साइबर क्राइम, सड़क दुर्घटना विश्लेषण, मादक पदार्थों की जांच जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण से राज्य की कानून व्यवस्था को बल मिलेगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में देश में लगभग एक सदी बाद तीन नए आपराधिक कानून लागू किए गए हैं। एनएफएसयू जैसे संस्थान इन कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। छत्तीसगढ़ सरकार इन कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु पुलिस बल एवं जांच एजेंसियों को आवश्यक प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध करा रही है, जिसकी सतत निगरानी भी की जा रही है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने आई-हब छत्तीसगढ़ के शुभारंभ का उल्लेख करते हुए कहा कि यह संस्थान राज्य के युवाओं को स्टार्टअप और नवाचार की दुनिया से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा। इसमें को-वर्किंग स्पेस की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जो नवाचार को प्रोत्साहित करेंगी।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि एनएफएसयू का रायपुर परिसर न केवल प्रशिक्षण बल्कि फॉरेंसिक अनुसंधान और इन्वेस्टिगेशन में भी क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। उन्होंने इस बात को रेखांकित किया कि यह संस्थान न केवल पढ़ाई, शोध, प्रशिक्षण और परामर्श का केंद्र बनेगा बल्कि भारत में ही फॉरेंसिक साइंस से जुड़े उपकरणों के नवाचार और निर्माण में भी अग्रणी भूमिका निभाएगा। यह सपना माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में साकार हो रहा है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने एनएफएसयू के लिए जमीन आवंटित की है और निर्माण कार्य भी शीघ्र आरंभ होने वाला है। उन्होंने कहा कि इस परिसर में सभी अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी, और यह फॉरेंसिक साइंस, डिजिटल फॉरेंसिक, साइकोलॉजी एवं विभिन्न शॉर्ट टर्म कोर्सेस में युवाओं को दक्ष बनाएगा।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार द्वारा लागू किए गए तीन नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम और भारतीय नागरिका सुरक्षा संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन में फॉरेंसिक प्रणाली की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ उन अग्रणी राज्यों में शामिल है जहाँ एनएफएसयू की स्थापना की जा रही है, जबकि उड़ीसा, बिहार, राजस्थान और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में अभी इसकी शुरुआत नहीं हुई है। यह राज्य के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 33 जिलों में मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट स्थापित करने के लिए राज्य सरकार को केंद्र से 24 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है। हर जिले में मोबाइल वाहन, आधुनिक उपकरण और प्रशिक्षित टीम होगी ताकि मौके पर ही घटनाओं की सटीक जांच संभव हो सके।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं श्री अरुण साव, केंद्रीय गृह सचिव श्री गोविंद मोहन, निदेशक आसूचना ब्यूरो श्री तपन कुमार डेका, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, परिसर निदेशक एनएफएसयू गांधीनगर के प्रोफेसर डॉ एसओ जुनारे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

CG – शराब से भरी बोतल में तैरता मिला कीड़ा, बॉटल लौटाने दुकान पहुंचा ग्राहक, फिर जो हुआ…..

CG – शराब से भरी बोतल में तैरता मिला कीड़ा, बॉटल लौटाने दुकान पहुंचा ग्राहक, फिर जो हुआ…..

रायपुर। राजधानी के सरकारी शराब दुकान से खरीदी गई शराब में कीड़ा निकलने से मदिरा प्रेमियों में हड़कंप मच गया है। इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक युवक छेरीखेड़ी शराब दुकान से गोवा ब्रांड की देशी शराब की बोतल खरीदकर ले गया। जब उसने बोतल को ध्यान से देखा तो उसमें कीड़ा तैरता मिला। युवक ने नाराज होकर शराब की बोतल वापस करने की कोशिश की, लेकिन दुकान कर्मियों ने न सिर्फ बोतल बदलने से इनकार कर दिया बल्कि उससे बदसलूकी भी की।

ग्राहक का आरोप है कि शराब की पैकिंग में लापरवाही या मिलावट के चलते बोतल में कीड़ा पहुंचा होगा। बताया जा रहा है कि सरकारी दुकानों में बीआईएस ठेका कंपनी के प्राइवेट कर्मचारी शराब बेच रहे हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में राजधानी में मिलावटी और बिना होलोग्राम वाली शराब का जखीरा भी बरामद किया गया था। अब शराब की बोतल में कीड़ा मिलने की घटना से शराब प्रेमियों में डर और असमंजस की स्थिति बन गई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद लोग शराब दुकानों पर निगरानी बढ़ाने और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

Ration Card : राशनकार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, अगर ये काम नहीं कराया, तो राशन मिलना हो जाएगा बंद.…

Ration Card : राशनकार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, अगर ये काम नहीं कराया, तो राशन मिलना हो जाएगा बंद.…

 रायपुर। भारत सरकार के “एक राष्ट्र, एक राशनकार्ड ” योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में आधार प्रमाणीकरण आधारित खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से लागू करने हेतु सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) से जुड़े सभी राशनकार्डधारकों के परिवार के सदस्यों का ई-केवायसी (e-KYC) अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाना आवश्यक है।

अगर राशन कार्ड का केवाईसी नहीं कराया, तो मुश्किल में पड़ जायेंगे। सरकार इस बार केवाईसी को लेकर काफी सख्त है। लिहाजा 30 जून तक आखिरी मियाद रखी गयी है। अगर आपने अब तक राशन कार्ड का e-KYC नहीं कराया है, तो अब समय बहुत कम बचा है। राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि 30 जून 2025 के बाद बिना e-KYC वाले हितग्राहियों को राशन वितरण नहीं किया जाएगा। इस दिशा में प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है।

जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के निर्देशानुसार “एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड” योजना के तहत अब सभी लाभार्थियों को आधार प्रमाणीकरण (e-KYC) के माध्यम से ही खाद्यान्न दिया जाएगा।

जिले का आंकड़ा

कुल राशन कार्ड: 2,31,284

पंजीकृत सदस्य: 7,90,177

e-KYC पूर्ण: 6,90,933 सदस्य

e-KYC शेष: 99,244 सदस्य

सिर्फ 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को e-KYC से छूट दी गई है।

कैसे कराएं e-KYC?
निकटतम उचित मूल्य दुकान पर जाकर e-PoS मशीन के माध्यम से

भारत सरकार के “मेरा e-KYC” ऐप के जरिए

राज्य का चयन करें

अपना आधार नंबर दर्ज करें

OTP सत्यापन के माध्यम से प्रक्रिया पूर्ण करें

क्यों है जरूरी?
यदि आपने 30 जून 2025 तक e-KYC नहीं कराया, तो

आपका राशन वितरण रोक दिया जाएगा

PDS सिस्टम से नाम हटाया जा सकता है

भविष्य में संबंधित योजनाओं का लाभ मिलने में अड़चन हो सकती है

अमित शाह का ऐलान-छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की तय तारीख- 31 मार्च 2026 तक देश होगा नक्सल मुक्त

अमित शाह का ऐलान-छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की तय तारीख- 31 मार्च 2026 तक देश होगा नक्सल मुक्त

 अमित शाह ने युवाओं से की अपील- हथियार डालिए, सरकार पर भरोसा कीजिए

रायपुर। देश को नक्सलवाद से मुक्त करने का केंद्र सरकार का अभियान और तेज़ हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब बारिश में भी नक्सल विरोधी अभियान पूरी ताकत से जारी रहेगा। छत्तीसगढ़ में सरकार ने विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में तेज़ी से काम किया है और ऑपरेशन को गति दी है। शाह ने कहा कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा।

सरेंडर करने का आखिरी मौका
अमित शाह ने नक्सलियों से अपील करते हुए कहा कि आत्मसमर्पण की सरकार की नीति बेहद आकर्षक है। जो हथियार छोड़ना चाहते हैं, उनके लिए इससे अच्छा अवसर नहीं मिलेगा। सरकार वादे निभाएगी और पुनर्वास में हर संभव मदद देगी।

फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी और स्टार्टअप आईहब की सौगात
नवा रायपुर में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी और सेंट्रल फॉरेंसिक लैब की नींव रखी गई। साथ ही स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए ‘आईहब’ की शुरुआत हुई है, जो युवाओं को तकनीकी और आर्थिक मदद देगा।

अमित शाह ने कहा — “अब समय आ गया है कि छत्तीसगढ़ का युवा खुद उद्योगपति बने और राज्य की औद्योगिक क्रांति में नेतृत्व दे।”

छत्तीसगढ़ की सियासत में भूचाल: पूर्व CM भूपेश बघेल के करीबी केके श्रीवास्तव गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की सियासत में भूचाल: पूर्व CM भूपेश बघेल के करीबी केके श्रीवास्तव गिरफ्तार

 छत्तीसगढ़ । यह कार्रवाई भाजपा के कार्यालय प्रभारी और अधिवक्ता नरेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों से हुआ है। राजनीति और अफसरशाही के सबसे चर्चित ठगी मामलों में से एक में बड़ा अपडेट सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेहद करीबी माने जाने वाले केके श्रीवास्तव को EOW और रायपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने भोपाल से हिरासत में लिया है। वह पिछले 10 महीनों से फरार चल रहा था।

क्या है पूरा मामला?

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में 500 करोड़ रुपये का ठेका दिलाने के नाम पर दिल्ली की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी से 15 करोड़ रुपये ठगने का आरोप केके श्रीवास्तव पर है। इस मामले में उनके बेटे कंचन श्रीवास्तव समेत दोनों के खिलाफ रायपुर के तेलीबांधा थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।
करीब 10 महीने तक फरार रहने के बाद रविवार को श्रीवास्तव को भोपाल के एक होटल से गिरफ्तार किया गया। हाईकोर्ट और जिला अदालत से अग्रिम जमानत याचिकाएं पहले ही खारिज हो चुकी थीं।

ठगी का खेल सिर्फ 15 करोड़ तक नहीं रुका

जांच में सामने आया कि केके श्रीवास्तव के खातों में करीब 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का लेन-देन हुआ है। इन पैसों को फर्जी कंपनियों में ट्रांसफर किया गया। चौंकाने वाली बात ये कि जिन खातों में पैसा ट्रांसफर हुआ, वो ईडब्ल्यूएस मकानों में रहने वालों के नाम पर खोले गए थे।
अब मामले की जांच आयकर विभाग को भी सौंप दी गई है।

सत्ता के तंत्र-मंत्र वाले ‘श्रीवास्तव जी’

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान सियासी गलियारे में केके श्रीवास्तव की पहचान तंत्र-पूजा और ज्योतिषी के रूप में थी। कई बड़े नेता भी बिलासपुर जाकर तंत्र क्रिया कराते थे। अब वही श्रीवास्तव ठगी के इस संगीन मामले में गिरफ्त में आ चुके हैं।

CG : नवा रायपुर में बनेगा एनएफएसयू और एनएफएसएल भवन, अमित शाह ने किया भूमिपूजन

CG : नवा रायपुर में बनेगा एनएफएसयू और एनएफएसएल भवन, अमित शाह ने किया भूमिपूजन

 रायपुर। केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नवा रायपुर के ग्राम बंजारी में राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) और राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला (एनएफएसएल) के भवनों के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। बंजारी में 40 एकड़ के परिसर में दोनों राष्ट्रीय संस्थानों का सर्वसुविधायुक्त आधुनिक भवन बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डा. रमन सिंह भी भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

CG Crime : पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला...!!

CG Crime : पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला...!!

 पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। लंच के खाने को लेकर पति और पत्नी के बीच शुरू हुआ विवाद इतना तूल पकड़ गया कि नाराज पति ने धारदार हथियार से पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही पत्नी की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खाना बनाने को लेकर हुआ था विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, पति और पत्नी के बीच ‘लंच में क्या बनेगा’ को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद गुस्साए पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इस वारदात में पत्नी की मौके पर मौत हो गई। पति और पत्नी के बीच जब विवाद हो रहा था तब उनका बेटा बीच-बचाव करने पहुंचा था, लेकिन गुस्साए पति ने अपने बेटे पर भी हमला कर दिया। इसके बाद बेटा अपनी जान बचाकर घर से भाग गया।

पुलिस ने किया आरोपी गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस की टीम ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

CG – महिला के घर घुसे दो युवक, की ये घटिया हरकत, फिर जो हुआ….आरोपी गिरफ्तार….

CG – महिला के घर घुसे दो युवक, की ये घटिया हरकत, फिर जो हुआ….आरोपी गिरफ्तार….

 जांजगीर-चांपा। जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र में टोनही के शक में महिला से गाली-गलौज करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। यह मामला बनाहिल गांव का है जहां बुधेलाल लहरे और गोविंदा लहरे नामक दो व्यक्तियों ने 28 मई की रात करीब 8 बजे एक महिला के घर में जबरन घुसकर उसे टोनही कहकर अपमानित किया और गालियां दीं।

पीड़ित महिला की शिकायत पर मुलमुला पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 296, 351(2), 118(1), और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।