BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बड़ी खबर : रायपुर से लगे इस गांव के दो कुओं में मिला बच्चों का शव, मचा हड़कंप

बड़ी खबर : रायपुर से लगे इस गांव के दो कुओं में मिला बच्चों का शव, मचा हड़कंप

 दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दो बच्चों के शव अलग-अलग किसानों की बाड़ी के कुएं में मिले हैं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। दो बच्चों के शव मिलने की पुष्टि अमलेश्वर थाना पुलिस ने की है।

यह घटना पाटन ब्लॉक के खम्हरिया गांव की है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को गांव वालों से सूचना मिली कि दो कुओं से दुर्गंध आ रही है। जिसके बाद अमलेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शवों को कुएं से बाहर निकलवाया। दिल दहला देने वाली बात यह है कि दोनों बच्चों के हाथ-पैर कपड़े से बंधे हुए थे, जिससे प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। दोनों बच्चों के शव करीब चार दिन पुराने बताए जा रहे हैं।

एक बच्चे की उम्र करीब 10 वर्ष और दूसरे की लगभग 12 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल दोनों के शवों की शिनाख्ती नहीं हो पाई है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: अगले 3 घंटे संभलकर रहें, इन 18 जिलों में यलो अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: अगले 3 घंटे संभलकर रहें, इन 18 जिलों में यलो अलर्ट जारी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में अगले तीन घंटे के भीतर जोरदार बारिश के आसार बन गए हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के चार प्रमुख संभागों सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और बस्तर के 18 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। अगर आप रविवार को सैर-सपाटे या किसी खास कार्यक्रम की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले मौसम का हाल जरूर देख लें।

किन जिलों में अलर्ट?

यलो अलर्ट जिन जिलों में जारी हुआ है, उनमें शामिल हैं सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं के बीच बारिश होने की प्रबल संभावना है।

फिर से एक्टिव हो रहा मानसून

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, प्रदेश में अगले तीन दिनों के भीतर मानसून के फिर से सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। दक्षिण-पश्चिम बिहार और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक ऊपरी हवा में चक्रीय परिसंचरण देखा जा रहा है। इसके अलावा, एक द्रोणिका पूर्वोत्तर बांग्लादेश से दक्षिण गुजरात तक तथा दूसरी द्रोणिका मध्य पाकिस्तान से मेघालय तक फैली हुई है। ये दोनों मौसम प्रणालियां प्रदेश में नमी पहुंचा रही हैं, जिससे बारिश के लिए अनुकूल माहौल बन गया है

पिछले 24 घंटे का हाल

बीते 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। खासतौर पर सरगुजा संभाग में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा देखने को मिली। इस दौरान प्रदेश का अधिकतम तापमान माना में 37.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पेण्ड्रारोड में 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर, CM विष्णु देव साय ने किया स्वागत

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर, CM विष्णु देव साय ने किया स्वागत

रायपुर 22 जून 2025/ केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन पर आज स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री  अरुण साव, वन मंत्री  केदार कश्यप, विधायक धर्मलाल कौशिक,  किरण देव, अमर अग्रवाल,  पुरंदर मिश्रा,  अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहेब , मुख्य सचिव  अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक  अरुण देव गौतम, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव  मनोज पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव  पी दयानंद, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  लाल उमेद सिंह उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय ने अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ी शालू डहरिया को वीडियो कॉल पर दी शुभकामनाएं, कहा – “बेटी, तुम आगे बढ़ो… हम सब तुम्हारे साथ हैं”

मुख्यमंत्री साय ने अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ी शालू डहरिया को वीडियो कॉल पर दी शुभकामनाएं, कहा – “बेटी, तुम आगे बढ़ो… हम सब तुम्हारे साथ हैं”

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की बेटी और 12 बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी सॉफ्टबॉल खिलाड़ी शालू डहरिया के चेहरे पर उस वक्त मुस्कान की लहर दौड़ गई, जब स्वयं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने उन्हें वीडियो कॉल कर न सिर्फ शुभकामनाएं दीं, बल्कि उनके सपने को पूरा करने के लिए जरूरी आर्थिक मदद भी प्रदान किया ।

शालू डहरिया का चयन 14 से 20 जुलाई, 2025 को चीन के सिआन में होने वाली एशिया यूथ सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है।छत्तीसगढ़ से इस ओपन टूर्नामेंट के लिए केवल दो महिला खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिनमें शालू डहरिया भी शामिल हैं। लेकिन इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भागीदारी के लिए आवश्यक ₹1.70 लाख की फीस उनके लिए एक बड़ी बाधा बन गई थी

आर्थिक रूप से साधारण परिवार से आने वाली शालू के पिता प्राइवेट सुरक्षा गार्ड हैं और माँ एक छोटे से ब्यूटी पार्लर का संचालन करती हैं। बावजूद इसके शालू ने आठवीं कक्षा से सॉफ्टबॉल खेलना शुरू किया और अब तक एक गोल्ड मेडल सहित 12 बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने शालू डहरिया को वीडियो कॉल कर कहा “बेटी, तुम आगे बढ़ो… हम सब तुम्हारे साथ हैं। छत्तीसगढ़ को तुम पर गर्व है। अच्छा खेलो, मेरी शुभकामनाएं तुम्हारे साथ हैं। देश और प्रदेश का नाम रोशन करो।”

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार बेटियों को केवल प्रोत्साहित नहीं करती, बल्कि ज़रूरत पड़ने पर उनके सपनों को पंख देने के लिए भी हमेशा तत्पर रहती है।

संवेदनशीलता की मिसाल बनी यह पहल

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दिशानिर्देश पर त्वरित अमल करते हुए जांजगीर चांपा कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने शालू को ₹1.70 लाख की सहायता राशि का चेक सौंपा और प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

शालू की माता श्रीमती अल्का डहरिया ने मुख्यमंत्री श्री साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी की संवेदनशील पहल और आर्थिक सहायता से मेरी बेटी को अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने का सुअवसर प्राप्त हो रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय की यह पहल बताती है कि सरकार सिर्फ योजनाओं की घोषणा तक सीमित नहीं, ज़रूरत की घड़ी में हाथ पकड़कर साथ निभाने वाली साथी है। बेटियों के सपनों को साकार करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

जैतू साव मठ में हुआ भरत मिलाप नाटक का मंचन

जैतू साव मठ में हुआ भरत मिलाप नाटक का मंचन

 रायपुर।  रायपुर के पुरानी बस्तीस्थित जैतू साव मठ के गांधी भवन में भरत मिलाप नाटक का मंचन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज तथा अध्यक्ष के रूप में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र रायपुर के विधायक सुनील सोनी सम्मिलित हुए। अतिथियों का स्वागत पुष्पमाला पहनकर आयोजकों के द्वारा किया गया।








इस अवसर पर उपस्थित दर्शकों को अपना आशीर्वचन प्रदान करते हुए महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज ने कहा कि- जब भगवान श्री रामचंद्र जी को तपस्वी के वेश में चौदह बरस का बनवास हुआ तब कहीं जाकर भरत चरित्र इस संसार में प्रकट हुआ।

तापस वेश बिसेष उदासी। चौदह बरस रामु बनवासी।।

आज हम सभी का सौभाग्य है कि भगवान राम और भरत जी के चरित्र का दर्शन भरत मिलाप नाट्य मंचन के द्वारा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने भरत जी के चरित्र का उल्लेख करते हुए कहा कि –

सिर भर जाऊं उचित अस मोरा। सबते सेवक धरमु कठोरा।।

विधायक सोनी जी ने कहा कि – भारत अनेक भाषा, अनेक विद्या, अनेक धर्म, अनेक जातियों का गुलदस्ता है। उसके बावजूद यह अखंड और एक क्यों है? उसके पीछे केवल एक ही कारण है संस्कार, संस्कृति और अध्यात्म। यही हमारे देश की पहचान है। सभी अतिथियों ने नाट्य मंचन देख कर उसकी सराहना की।

इस अवसर पर विशेष रूप से दाऊ महेंद्र अग्रवाल, अजय तिवारी, सुरेश शुक्ला, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, महन्त राजीव नयन शरण जी महाराज, अंबर अग्रवाल, कार्यक्रम के आयोजक राकेश सिंह, प्रकाश ठाकुर, राहुल उपाध्याय, राजेश अग्रवाल, राजकुमार पांडे, किशोर वैभव जायसवाल, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव, हर्ष दुबे सहित अनेक गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे।













 

BREAKING : Amit Shah के छग दौरे के बीच नक्सलियों का खूनी खेल, आत्मसमर्पित माओवादी और ग्रामीण को उतारा मौत के घाट

BREAKING : Amit Shah के छग दौरे के बीच नक्सलियों का खूनी खेल, आत्मसमर्पित माओवादी और ग्रामीण को उतारा मौत के घाट

 बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, नक्सलियों ने कायराना करतूत को अंजाम देते हुए आत्मसमर्पित नक्सली और एक ग्रामीण को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया है. आपके बता दें कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं. इससे पहले ठीक पहले बीजापुर में नक्सलियोंं ने इस वारदात को अंजाम दिया है.  

 

मिली जानकारी के मुताबिक, यमपुर सैंड्रा बोर गांव में नक्सलियों ने बीती रात घटना को अंजाम दिया. पूर्व माओवादी वेको देवा व ग्रामीण समैया को मुखबिरी के शक में मौत के घाट उतार दिया. हालांकि अभी इस मामले की पुष्टि नहीं की गई है.

CG : यात्रियों के लिए खुशखबरी; रथयात्रा पर छग में चलेगी दो स्पेशल ट्रेनें

CG : यात्रियों के लिए खुशखबरी; रथयात्रा पर छग में चलेगी दो स्पेशल ट्रेनें

झारखंड रूट पर रिकॉर्डतोड़ बारिश से प्रभावित हुआ रेल यातायात

रथयात्रा पर यात्रियों को राहत देने गोंदिया-खुर्दारोड स्पेशल ट्रेन की घोषणा

बिलासपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के यात्रियों के लिए दो अहम खबरें सामने आई हैं। एक ओर झारखंड रूट पर हो रही रिकॉर्डतोड़ बारिश की वजह से रैक की उपलब्धता पर असर पड़ा है, जिससे दो महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। वहीं दूसरी ओर रथयात्रा महोत्सव के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने एक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया है

झारखंड रूट पर जारी जबरदस्त बारिश के चलते कई जगहों पर रेल संचालन में बाधा आई है। इससे रैक की उपलब्धता प्रभावित हुई है और इसी कारण 19 जून को चलने वाली टाटानगर-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस रद्द कर दी गई है। इसके अलावा 20 जून को बिलासपुर से टाटानगर जाने वाली एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा करने से पहले ट्रेनों की स्थिति और समय-सारणी की जानकारी अवश्य लें।इधर रथयात्रा पर्व को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने गोंदिया-खुर्दारोड के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।गोंदिया-खुर्दारोड स्पेशल ट्रेन 26 जून से 7 जुलाई 2025 तक कुल 5 फेरों में चलेगी। इस ट्रेन में एसी टू, एसी थ्री, स्लीपर और सामान्य श्रेणी सहित 18 कोच लगाए जाएंगे ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यह स्पेशल ट्रेन गोंदिया से रवाना होकर डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, लखौली, महासमुंद, खरियार रोड, बालांगीर, सम्बलपुर होते हुए खुर्दारोड और भुवनेश्वर तक जाएगी। वापसी यात्रा में भी ट्रेन इन्हीं स्टेशनों पर रुकेगी। रथयात्रा जैसे बड़े पर्व पर यह विशेष ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।

रथयात्रा के लिए यह स्पेशल ट्रेन 26 जून से शुरू होगी, जो 28, 30 जून, 2 और 5 जुलाई को गोंदिया से कटक जाएगी, जबकि वापसी में 28, 29 जून, 1, 3 और 7 जुलाई को लौटेगी. ऐसे में यात्रियों को पूरे 2 हफ्ते तक इस ट्रेन का लाभ मिलेगा।

 

छत्तीसगढ़ में मानसून पड़ा कमजोर: अगले तीन दिनों तक रफ्तार पर लगा ब्रेक, इसके बाद होगी झमाझम बारिश

छत्तीसगढ़ में मानसून पड़ा कमजोर: अगले तीन दिनों तक रफ्तार पर लगा ब्रेक, इसके बाद होगी झमाझम बारिश

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार धीमी होने के कारण अगले तीन दिन के लिए मौसम स्थिर रहेगा। वहीं तीन दिन बाद प्रदेश के अधिकतम जिलों में बारिश का रिकॉर्ड टूटेगा। वहीं आज मौसम विभाग ने सरगुजा और उत्तरी छत्तीसगढ़ के 10 जिलों और दक्षिण के 13 जिलों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके कारण गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

वहीं बीते दो दिनों में कई इलाकों में मानसून एक्टिव हो गया है। जिसके चलते प्रदेश के कई इलाकों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बनी हुई है। वहीं सरगुजा संभाग के एक दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई थी। पिछले 24 घण्टे में कई इलाकों पर मध्यम वर्षा हुई है। जशपुर और बलरामपुर के एक दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई थी।

गर्मी से मिली राहत
वहीं अंबिकापुर में पिछले 24 घंटे से झमाझम बारिश हो रही है। सरगुजा संभाग सहित पूरे छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो चुका है। अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं इसी के साथ अब खेती किसानी के काम में भी जुट गए हैं। बारिश की वजह से तापमान गिरने के कारण गर्मी से भी लोगों को राहत मिली है। शहर के कुछ क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति बन सकता है। इसी को देखते हुए नगर निगम ने नालियों की सफाई कराई है।
NMDC कर्मचारी से डिजिटल अरेस्ट के बहाने 28 लाख की ठगी, साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर रची साजिश…

NMDC कर्मचारी से डिजिटल अरेस्ट के बहाने 28 लाख की ठगी, साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर रची साजिश…

 दंतेवाड़ा: NMDC employee was digitally arrested , दंतेवाड़ा के किरंदुल थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एनएमडीसी कर्मी को डिजिटल अरेस्ट कर 28 लाख रुपये की ठगी की गई। आरोपियों ने ख़ुद को बैंक अधिकारी बताकर पीड़ित के खाते से अवैध लेन देन होने की बात कह कर डराया । आरोपियों के झांसे में आकर पीड़ित ने 28 लाख रुपये उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए ।

ठगी का एहसास होने के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की है । शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुजरात के जामनगर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग कर लोगों को निशाना बना रहा था। पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल, सिम कार्ड और बैंक डिटेल्स जब्त की हैं। मामले की जांच जारी है ।

CG - दहेज में कार नहीं मिली तो लौट गई बारात, दूल्हा समेत 6 पर FIR, दी गई ‘नीला ड्रम’ की धमकी…

CG - दहेज में कार नहीं मिली तो लौट गई बारात, दूल्हा समेत 6 पर FIR, दी गई ‘नीला ड्रम’ की धमकी…

 अंबिकापुर: दहेज में नहीं मिली कार तो लौट गई बारात। जी हाँ दहेज में कार मांगने और नहीं मिलने पर बारात लौट जाने का ये मामला अम्बिकापुर का है। जहां कोतवाली ने दूल्हा समेत आधा दर्जन दहेज लोभियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।

दरअसल कोरिया जिले के चिरमिरी से आई बारात बिना शादी किए ही वापस लौट गई। बारात इसलिए लौटी की पिता गरीब था और शादी के मंडप में दूल्हे पक्ष के दहेज की मांग को पूरा नहीं कर सका। लड़की पक्ष के लोग मिन्नतें करते रह गए, लेकिन लड़का पक्ष के लोग एक ना सुने और दहेज की फरमाइश पूरा नहीं होने पर बिना शादी किए ही लौट गए । जाते जाते धमकी भी दे गए कि ज्यादा जोर करोगे तो नीला ड्रम याद हैं ना?

2 लाख रुपए, सोने का चेन, अंगूठी और फोर व्हीलर गाड़ी की मांग

CG Accident News, मामला बीते 8 मई की रात का है, आठ मई की रात अंबिकापुर की रहने वाली भारती और कोरिया जिले के चिरमिरी के रहने वाले रवि की शादी होने वाली थी। घर वाले सब खुश थे, नमनाकला बारात भी पहुंची, खुशी खुशी वरमाला कार्यक्रम हुआ, जिसके बाद सब खत्म हो गया। अचानक लड़की के पिता से लड़के वाले दहेज में 2 लाख रुपए, सोने का चेन, अंगूठी और फोर व्हीलर गाड़ी की मांग कर दी। बोले मांग नहीं पूरा किए तो शादी कैंसिल हो जायेगी। दूल्हा SECL में सरकारी नौकरी करता है।

दुल्हन के साथ पूरा परिवार सदमे में

पिता मिन्नतें करता रह गया लेकिन दहेज के लोभियों ने एक ना सुनी और दहेज नहीं दे पाने पर बारात लेकर वापस लौट गए। जिसके बाद से दुल्हन के साथ पूरा परिवार सदमे में है। न्याय चाहता है, लड़की पक्ष ने दहेज लोभियों के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत की है। वहीं पुलिस अब पूरे मामले में जांच कर कार्यवाही की बात कह रही है।

केंद्रीय गृहमंत्री का आज छत्तीसगढ़ दौरा, नक्सल मोर्चे पर बनेगी रणनीति…

केंद्रीय गृहमंत्री का आज छत्तीसगढ़ दौरा, नक्सल मोर्चे पर बनेगी रणनीति…

  रायपुर :- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे, जहां वे राज्य की सुरक्षा व्यवस्था, विशेषकर एंटी नक्सल ऑपरेशनों की समीक्षा करेंगे। वे दो दिवसीय दौरे पर राजधानी रायपुर और नारायणपुर जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

आज का कार्यक्रम:

दोपहर 1.30 बजे केंद्रीय गृहमंत्री रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

2 बजे वे नवा रायपुर सेक्टर-2 स्थित NFSU (नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी) एवं CFSL (सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) के अस्थायी परिसर का ई-उद्घाटन करेंगे।

3.45 बजे, शाह छत्तीसगढ़ और सीमावर्ती राज्यों के DGP/ADGP अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें नक्सल विरोधी अभियानों और अन्य सुरक्षा संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

शाम 6.15 बजे, LWE (Left Wing Extremism) पर सुरक्षा समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे अभियानों की समीक्षा होगी।

कल का कार्यक्रम:

सुबह 12 बजे, शाह नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में ग्रामीणों से संवाद करेंगे।

दोपहर 1.15 बजे, वे BSF कैंप में तैनात जवानों से मुलाकात करेंगे।

इस दौरान, एंटी नक्सल ऑपरेशन में सफलता के लिए जवानों को सम्मानित भी किया जाएगा।

इस दौरे को राज्य में सुरक्षा को लेकर केंद्र की प्राथमिकता और प्रतिबद्धता के तौर पर देखा जा रहा है। गृह मंत्री का यह दौरा आगामी रणनीतियों और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय को और मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

योग से ही स्वस्थ, संतुलित और अनुशासित जीवन संभव : अरुण साव

योग से ही स्वस्थ, संतुलित और अनुशासित जीवन संभव : अरुण साव

 रायपुर, 21 जून 2025 : उप मुख्यमंत्री अरुण साव अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज मुंगेली जिला मुख्यालय में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास में शामिल हुए। उन्होंने विधायक पुन्नू लाल मोहले और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ योगाभ्यास किया। मुंगेली के आदर्श कृषि उपज मंडी परिसर में ‘‘योग संगम, हरित योग’’ की थीम पर 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय आयोजन किया गया था। योगाचार्य विवेक केशरवानी और  पुरुषोत्तम जायसवाल ने प्राणायाम सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया।

उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने योगाभ्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ तन और मन के लिए योग बहुत जरूरी है। योग से ही स्वस्थ, संतुलित और अनुशासित जीवन संभव है। लोगों का रुझान योग की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को स्वस्थ और प्रसन्न रहने तथा शारीरिक और मानसिक मजबूती के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।

विधायक  पुन्नू लाल मोहले ने कार्यक्रम में कहा कि योग करने से हमे शांति और आत्मसंतुष्टि मिलती है और हम विभिन्न रोगों एवं विकारों से दूर रहते हैं। उन्होंने योग दिवस पर भव्य कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।

योगाभ्यास के जिला स्तरीय आयोजन में मुंगेली जिला पंचायत के अध्यक्ष  श्रीकांत पाण्डेय, कलेक्टर  कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल, वनमंडलाधिकारी  अभिनव कुमार, अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  प्रभाकर पाण्डेय, मुंगेली नगर पालिका के अध्यक्ष रोहित शुक्ला और उपाध्यक्ष  जयप्रकाश मिश्रा सहित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और छात्र-छात्राओं ने सामूहिक योगाभ्यास किया।

‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत किया गया पौधरोपण

सामूहिक योगाभ्यास के बाद अतिथियों ने कृषि उपज मंडी परिसर में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत पौधारोपण किया। ‘‘जल, वन, जन एक प्राकृतिक प्रबंधन’’ की थीम पर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने बहेरा के पौधे का रोपण कर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण को एक अभिनव पहल बताया और आमजनों को अधिक से अधिक पौधे लगाने को प्रेरित किया। विधायक पुन्नू लाल मोहले ने पीपल और जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय ने बहेरा के पौधे का रोपण कर लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री साय ने कुनकुरी में 250 सीटर नालंदा परिसर का किया भूमिपूजन

मुख्यमंत्री साय ने कुनकुरी में 250 सीटर नालंदा परिसर का किया भूमिपूजन

 रायपुर, 21 जून 2025 : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले में कुनकुरी के सलियाटोली ग्राम में 4.37 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 250 सीटर नालंदा परिसर का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है।

इसके लिए सभी जिला मुख्यालयों में नालंदा परिसरों की स्थापना की जा रही है। जशपुर जिले में दो स्थानों पर नालंदा परिसर का निर्माण किया जा रहा है। नालंदा परिसर अत्याधुनिक पुस्तकालय, शिक्षण संसाधनों और तकनीकी सुविधाओं से सुसज्जित होगा। विद्यार्थियों की निर्बाध पढ़ाई सुनिश्चित करने के लिए यह परिसर 24 घंटे खुला रहेगा।

मुख्यमंत्रीसाय ने कहा कि शासन द्वारा नागरिक सुविधाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ई-ऑफिस के माध्यम से सभी विभागों की सेवाएँ ऑनलाइन की जा रही हैं। राजस्व क्षेत्र में 10 नवीन क्रांतिकारी पहल लागू की गई है, जिससे रजिस्ट्री और नामांतरण जैसी प्रक्रियाएँ अब आमजन के लिए सरल और सुलभ हो गई हैं।

मुख्यमंत्री  साय ने बताया कि छात्रहित को ध्यान में रखते हुए पीएससी जैसी परीक्षाओं में भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ सीबीआई जाँच कराई जा रही है। साथ ही, जशपुर जिले में मेडिकल कॉलेज, कृषि महाविद्यालय, उद्यानिकी, नर्सिंग, नेचुरोपैथी और फिजियोथेरेपी कॉलेज की स्थापना की जाएगी।

नालंदा परिसर: अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त, 24×7 अध्ययन के लिए समर्पित केंद्र

नालंदा परिसर में महानगरों की तर्ज पर सप्ताह के सातों दिन, चौबीसों घंटे अध्ययन की सुविधा उपलब्ध होगी। इसमें इंडोर और आउटडोर स्टडी ज़ोन के साथ-साथ प्राकृतिक वातावरण से जुड़ने के लिए ऑक्सी रीडिंग ज़ोन की व्यवस्था होगी।यह परिसर स्वायत्त मॉडल पर आधारित होगा और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए सौर ऊर्जा से संचालित किया जाएगा।

ईको-फ्रेंडली डिज़ाइन के इस परिसर में विद्युत खपत न्यूनतम होगी और 50 से अधिक देशी पौधों की प्रजातियाँ रोपी जाएँगी। युवाओं के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए परिसर में यूथ टावर, स्पोर्ट्स कोर्ट, कैफेटेरिया, एटीएम और हेल्थ ज़ोन जैसी सुविधाएँ भी विकसित की जाएँगी। संचालन के लिए स्ववित्तपोषित मॉडल को अपनाया जाएगा। लाइब्रेरी में 50,000 से अधिक पुस्तकें, डिजिटल लाइब्रेरी, वाई-फाई ज़ोन और प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें उपलब्ध होंगी। साथ ही, आरएफआईडी आधारित प्रवेश प्रणाली, बायोमेट्रिक आईडी, पुस्तकों की ट्रैकिंग के लिए आरएफआईडी और सॉफ्टवेयर आधारित पुस्तक प्रबंधन प्रणाली की व्यवस्था होगी।

सेन समाज की प्रतिभाओं ने अपनी उपलब्धियों से समाज को किया गौरवान्वित: मुख्यमंत्री साय

सेन समाज की प्रतिभाओं ने अपनी उपलब्धियों से समाज को किया गौरवान्वित: मुख्यमंत्री साय

 रायपुर, 21 जून 2025 : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के कुनकुरी के महुआटोली में आयोजित सर्व नाई सेन समाज के महासम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि नाई समाज को मेहनती और स्वावलंबी समाज के रूप में जाना जाता है। सेन समाज के अनेक लोग आज शिक्षा, व्यापार, प्रशासन और तकनीकी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा के दम पर विशिष्ट उपलब्धियाँ हासिल कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस वर्ष 12वीं कक्षा के प्रदेश टॉपर अखिल सेन इसी समाज से हैं। रायपुर में एआई डेटा सेंटर की स्थापना करने जा रहे इंदौर के उद्यमी भी सेन समाज से हैं। मुख्यमंत्री ने भारत रत्न स्व. श्री कर्पूरी ठाकुर जी का स्मरण करते हुए कहा कि देश की उन्नति में सेन समाज का योगदान उल्लेखनीय रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जन्म से लेकर अंत्येष्टि तक कोई भी संस्कार सेन समाज के योगदान के बिना पूर्ण नहीं होता। समाज के विविध संस्कारों में इस समाज की भूमिका अत्यंत विशिष्ट है।

शिक्षा है समाज की प्रगति की कुंजी: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री साय ने शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए कहा कि शिक्षा केवल रोजगार प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की कुंजी है। जिस समाज में शिक्षा का स्तर ऊंचा होता है, वह समाज उतना ही सशक्त और प्रगतिशील बनता है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता को बेहतर बनाने हेतु निरंतर नीतिगत निर्णय ले रही है। राज्य में अब राष्ट्रीय स्तर की सभी प्रमुख शैक्षणिक संस्थाएँ स्थापित की जा रही हैं। नालंदा परिसर जैसे अत्याधुनिक पुस्तकालयों का निर्माण प्रदेशभर में किया जा रहा है, ताकि छात्र प्रतियोगी युग के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकें।

सेन समाज को सामाजिक भवन विस्तार व बाउंड्रीवाल के लिए ₹20 लाख की सौगात

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कुनकुरी स्थित सेन समाज के सामाजिक भवन के विस्तार हेतु ₹10 लाख और बाउंड्रीवाल निर्माण हेतु ₹10 लाख की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की।

छत्तीसगढ़ केश शिल्पी बोर्ड की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन ने इस अवसर पर कहा कि महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मसम्मान का मजबूत आधार बन रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना ने माताओं-बहनों में एक नया आत्मविश्वास जगाया है और शासन की जनहितैषी योजनाएँ प्रदेश में सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास का आधार बन रही हैं।

मुख्यमंत्री ने सेन समाज की प्रतिभाओं को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर सेन समाज के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान सदस्यों को “संत शिरोमणि सेन सम्मान” से सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, श्री कृष्ण कुमार राय, श्री भरत सिंह, सर्व सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री पुनीत सेन, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अविनाश ठाकुर, श्री राज श्रीवास सहित समाज के पदाधिकारीगण, गणमान्यजन और बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित थे।

अब प्रधानमंत्री आवास योजना में घर बनाने के लिए नहीं देना होगा कोई शुल्क, नहीं करना पड़ेगा ऑनलाइन आवेदन

अब प्रधानमंत्री आवास योजना में घर बनाने के लिए नहीं देना होगा कोई शुल्क, नहीं करना पड़ेगा ऑनलाइन आवेदन

 PM Awas Yojana: छत्तीसगढ़ की गरीब जनता के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत अब घर बनाने के लिए न ऑनलाइन आवेदन की जरूरत होगी और न ही कोई शुल्क देना पड़ेगा।

राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि नगरीय निकाय खुद मोहल्लों में शिविर लगाकर मैनुअल आवेदन लेंगे और मौके पर ही अनुमति देंगे। इस नई व्यवस्था से उन लोगों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा, जो अब तक डिजिटल प्रक्रिया से वंचित रह जाते थे।

पहले मकान बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता था, जिससे गरीबों को कई बार परेशानी होती थी। अब नगरीय निकाय (नगर पंचायत, नगर पालिका) उनके मोहल्लों में शिविर लगाएंगे और वहीं मैनुअल (हाथ से) आवेदन लेकर तुरंत अनुमति देंगे। इसके लिए कोई फीस नहीं ली जाएगी।

बिलकुल मुफ्त में मकान बनाने की अनुमति
जो लोग इस योजना में चुने गए हैं और उनके पास खुद की जमीन है (या स्थायी पट्टा है), वे बिना किसी फीस के मकान बनाने की अनुमति ले सकते हैं। सरकार ने यह भी कहा है कि मकान बनाने की प्रक्रिया में कोई बड़ी परेशानी न हो, इसलिए कई नियमों में ढील दी गई है।-

इन बातों का ध्यान रखना जरूरी होगा
मकान ऐसी जगह बने, जो स्थायी आवास क्षेत्र हो, यानी जहां पहले से लोग बसते हों।

मकान बनाने से कोई रोड, नाली, नाला, या सरकारी ज़मीन प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

गली की चौड़ाई कम से कम 3.50 मीटर होनी चाहिए।

मकान की ऊंचाई भी तय नियमों के अनुसार होनी चाहिए।

अगर पहले से घर में शौचालय बना है, तो उसे तोड़ना नहीं पड़े, इसका ध्यान रखा जाएगा।

बकाया टैक्स की शर्त में छूट
अगर किसी हितग्राही का नगर पालिका में टैक्स या अन्य कोई बकाया है, तो मकान बनाने की अनुमति देने के समय उसे जमा करना जरूरी नहीं होगा। लेकिन आगे चलकर सरकार उसकी वसूली कर सकेगी।

छत्तीसगढ़ सरकार का यह फैसला उन गरीबों के लिए राहत लेकर आया है जो खुद का घर बनाना चाहते हैं। अब उन्हें न ऑनलाइन आवेदन की जरूरत है, न ही कोई फीस देनी होगी। ये सब काम अब सीधे उनके मोहल्लों में लगने वाले शिविरों में किए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की भी संभावना

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की भी संभावना

 रायपुर। पूरे प्रदेश में अब मानसून का असर दिखाई देने लगा है। शुक्रवार को राज्य के 18 जिलों के 70 से अधिक जगहों पर बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश जशपुर जिले में हुई। जहां 11 जगहों पर औसतन लगभग 90 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। आज (शनिवार) को भी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया और सूरजपुर इन तीन जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का यलो अलर्ट है।

इसके अलावा प्रदेश के अन्य 30 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। तापमान की बात करें तो शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दुर्ग का रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव और दुर्ग में रिकाॅर्ड किया गया।

सरगुजा में चार लोग बहे, 1 का शव बरामद

इस बीच शुक्रवार हुई तेज बारिश से सरगुजा के मैनी नदी में अचानक आई बाढ़ में मां-बेटे समेत चार लोग बह गए। इनमें एक महिला का शव मिल गया है। तीन की तलाश जारी है। बता दें कि गुरुवार शाम 5:30 से 06:00 के बीच चारों बाढ़ की चपेट में आ गए थे। सभी ढोड़ागांव के रहने वाले हैं।

सभी पुटू (मशरूम) बीनने गए थे, तभी लौटते वक्त बाढ़ की चपेट में आ गए। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम तलाश में जुटी है। बता दें कि 19 जून को पूरे छत्तीसगढ़ को मानसून ने कवर कर लिया है। पिछले कुछ दिनों से सरगुजा संभाग में लगातार बारिश के बाद से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है।

छत्तीसगढ़ी एक्ट्रेस को लुटेरों ने मारा मुक्का, ट्रेन में की लूटपाट की कोशिश, विरोध करने पर चेहरे पर किया हमला…..

छत्तीसगढ़ी एक्ट्रेस को लुटेरों ने मारा मुक्का, ट्रेन में की लूटपाट की कोशिश, विरोध करने पर चेहरे पर किया हमला…..

 रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री ज्योत्सना ताम्रकार के साथ ट्रेन में लूटपाट की कोशिश की गई। एक्ट्रेस ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उनके चेहरे पर जोरदार मुक्का मार दिया। इस घटना में एक्ट्रेस की आंख के पास चोट लगी है। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है कि 139 में शिकायत करने के बाद भी उन्हें मदद नहीं मिली।

दरअसल, एक्ट्रेस का नाम ज्योत्सना ताम्रकार और दुर्ग की रहने वाली हैं। किसी काम से वे रीवा गई हुई थीं। 19 जून को वापस छत्तीसगढ़ लौट रही थी। इसी दौरान रात 10 बजे रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही कटनी के आउटर पर रूकी तभी ट्रेन की खिड़की के पास एक बदमाश आया और पर्स व मोबाइल छीनने की कोशिश करने लगा। अभिनेत्री ने इसका विरोध किया तो बदमाश ने उनकी आंख पर एक जोरदार मुक्का मार दिया और जब एक्ट्रेस ने शोर-शराबा मचाया तो आरोपी फरार हो गया।

एक्ट्रेस का कहना है कि उनके साथ ही ये घटना नहीं हुई बल्की उस रात एस-1 से एस-5 तके की बोगी में कई लोगों के साथ लूट और चोरिया हुई थी। घटना के बाद उन्होंने 139 पर काॅल किया था, लेकिन आरपीएफ और जीआरपी के द्वारा उन्हें कोई मदद नहीं मिली। पूरी ट्रेन में सुरक्षा के नाम पर कोई भी रेलकर्मी मौजूद नहीं था।

पीड़िता एक्ट्रेस ने रेल मंत्री और पीएम मोदी से सफ़र के दौरान यात्रियों को सुरक्षा दिलाने की मांग की है। साथ ही चोरी और लूट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुलदुला में 3 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुलदुला में 3 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन…

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के दुलदुला में आयोजित कार्यक्रम में दुलदुला विकासखंड के लिए 3 करोड़ 45 हजार रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 22.36 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित ग्रामीण हाट बाजार शेड का लोकार्पण और 2 करोड़ 78 लाख 9 हजार रुपये की लागत के 10 अन्य कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पर्यटन स्थल नगेराटुक्कू के सौंदर्यीकरण और डूमरडीह में कुम्हार समाज के लिए सांस्कृतिक मंडप निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अपने शरीर और मन को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से योग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी है। आज दुनिया के सभी देशों के लोग योग के फायदों के प्रति जागरूक होकर इस प्राचीन भारतीय विद्या को अपना रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत मयूरचुंदी से दुलदुला तक बस सेवा शुरू की जाएगी। साथ ही, दुलदुला में बस स्टैंड निर्माण की स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ‘मोदी की गारंटी’ को तेजी से लागू कर रही है। सरकार के गठन के बाद पहली कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए।

महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण हो रहा है। तेंदूपत्ता संग्रहण की दर को प्रति मानक बोरा 5,500 रुपये निर्धारित किया गया है।अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। आगामी पंचायत दिवस पर इसे सभी ग्राम पंचायतों में शुरू करने की योजना है। रजिस्ट्री प्रक्रिया में 10 नई क्रांतियों के तहत नवाचारों का उपयोग कर पंजीयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल, डिजिटल और नागरिक-केंद्रित बनाया गया है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जनपद अध्यक्ष दुलदुला श्री राजकुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, श्री भरत सिंह, श्री कृष्ण कुमार राय सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

दर्दनाक हादसा : दीवार से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर, कार के उड़े परखच्चे…..

दर्दनाक हादसा : दीवार से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर, कार के उड़े परखच्चे…..

 तखतपुर। तखतपुर थाना क्षेत्र से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है. घटना की सूचना पर 122 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बिलासपुर सिम्स अस्पताल जे गई, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। यह घटना बिलासपुर-मुंगेली राज्य मार्ग पर बिनौरी गांव की है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, काठाकोनी एवं खजुरी नवागांव निवासी पवन रात्रे, सुरेश वासुदेव, विजय राजपूत, मोनू यादव, जयंत वैष्णव बिलासपुर प्लंबर का काम करने गए थे। सभी कार से आज दोपहर बिलासपुर से वापस काठोकोनी आ रहे थे, तभी कार अनियंत्रित होकर ग्राम बिनोरी मोड़ के पास दीवार से जा टकराई, जिससे काठाकोनी निवासी पवन रात्रे एवं खजूरी नवागांव निवासी सुरेश वासुदेव, विजय राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे में मोनू यादव और जयंत वैष्णव गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए डायल 112 की मदद से बिलासपुर सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है। घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही। पुलिस ने मृत व्यक्तियों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

विजय अग्रवाल निर्विरोध बने अग्रवाल सभा के अध्यक्ष, 11 उम्मीदवारों ने वापस लिया नामांकन

विजय अग्रवाल निर्विरोध बने अग्रवाल सभा के अध्यक्ष, 11 उम्मीदवारों ने वापस लिया नामांकन

 रायपुर। अग्रवाल सभा चुनाव में अध्यक्ष पद को लेकर मचे घमासान के बीच एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर हुआ है। नाम वापसी के अंतिम दिन 11 उम्मीदवारों ने अचानक अपने नामांकन वापस ले लिए, जिससे विजय अग्रवाल का निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किये गए। विजय अग्रवाल आगामी तीन वर्षों के लिए अग्रवाल सभा के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं। इसकी जानकारी चुनाव अधिकारी रमेश चंद अग्रवाल ने दी है.

नव निर्वाचित अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने लल्लूराम डॉट कॉम से बातचीत करते हुए बताया कि आज सभी सामाजिक लोगों की बैठक हुई. सभी प्रत्याशियों ने समाजहित में एक जुटता के साथ काम करने की बात कही और अपना नाम वापस लिया है. हम सभी मिलकर संगठन की मजबूती के लिए आगे काम करेंगे. समाज के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा कर उसे आगे बढ़ाने का काम करेंगे.

बता दें कि अग्रवाल सभा में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के अंतिम दिन 12 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था. आज नामांकन पत्र वापसी का अंतिम दिन था, जिसमें सभी 11 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है.

इन 12 उम्मीदवारों ने भरा था नामांकन

जयकिशन जाखोदिया
विजय अग्रवाल
बिसंबर अग्रवाल
कन्हैया अग्रवाल
डॉ. अशोक अग्रवाल
ओमप्रकाश अग्रवाल
अशोक कुमार अग्रवाल
रमेश कुमार अग्रवाल
हरिवल्लभ अग्रवाल
संजय चौधरी
संजय अग्रवाल
अशोक अग्रवाल

ग्रामीण ने सरपंच पर पहले किया टांगी से हमला, फिर खुद के साथ किया ये कांड, जाने क्या है पूरा मामला…!!

ग्रामीण ने सरपंच पर पहले किया टांगी से हमला, फिर खुद के साथ किया ये कांड, जाने क्या है पूरा मामला…!!

 बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरी ग्राम पंचायत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे एक मकान के अतिक्रमण को लेकर सरपंच सरजू ध्रुव (51) ने ग्रामसभा में प्रस्ताव पारित कराया था। इसी बात से नाराज होकर अतिक्रमणकारी श्रीराम ध्रुव (55) ने शनिवार की सुबह जब सरपंच गौठान जाने वाली गली में पहुंचा, तो अचानक कुल्हाड़ी के पिछले हिस्से से उनके सिर पर हमला कर दिया। हमले के बाद खुद आरोपी ने भी जहर खा लिया। घायल सरपंच और आरोपी दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भाटापारा में भर्ती कराया गया है।

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी जमीन के साथ ही अपनी गली में भी कब्जा कर मकान का निर्माण कर रहा था। इसी बात को लेकर उसे पहले रोका गया। जब वो नहीं माना, तो ग्राम पंचायत ने अतिक्रमण हटाने का प्रस्ताव पारित कर तहसील कार्यालय में मामला लगाया, जिसकी एक दिन पहले पेशी हुई थी। सरपंच ने अपने शिकायत में हमले की वजह अतिक्रमण हटाने की रंजिश को बताया।

पीड़ित घायल सरपंच की शिकायत पर भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पीड़ित और आरोपी, दोनों का इलाज स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

TI सस्पेंड : थाना प्रभारी पर बड़ा एक्शन, एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, आदेश जारी…

TI सस्पेंड : थाना प्रभारी पर बड़ा एक्शन, एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, आदेश जारी…

 बेमेतरा। बेमेतरा से बड़ी खबर सामने आई है। प्रभारी चंद्रवंशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।

दरअसल, कोतवाली प्रभारी चंद्रवंशी पर कर्तव्य के विपरीत कार्य और संदिग्ध आचरण के आरोप है। जांच में सही पाए जाने के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में SSP रामकृष्ण साहू ने आदेश भी जारी कर दिया है।

आपको बता दें कि थाना प्रभारी चंद्रवंशी पर पहले भी कई बार ड्यूटी में लापरवाही की है। ​इस दौरान भी उनके उपर आरोप लग चुके हैं। इसके अलावा उनका आचरण भी लगातार संदेह के घेरे में बना हुआ था।

आदेश जारी….

Education News : अगले सत्र से बदल जाएंगी इन कक्षाओं की किताबें, जानिए अब किस पाठ्यक्रम में पढ़ेंगे छात्र…

Education News : अगले सत्र से बदल जाएंगी इन कक्षाओं की किताबें, जानिए अब किस पाठ्यक्रम में पढ़ेंगे छात्र…

 रायपुर। छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में अगले सत्र से चौथी, पांचवी, सातवीं और आठवीं कक्षा की पाठ्यपुस्तकें बदल जाएंगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा इस दिशा में कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। 2025 के अंत तक बदलाव को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। इसके बाद किताबें प्रकाशन के लिए पाठ्यपुस्तक निगम को प्रेषित कर दी जाएंगी।

ये किताबें एनसीईआरटी के आधार पर तैयार की जा रही हैं। अर्थात एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम ही अडॉप्ट किया जा रहा है। इसमें मात्र 10 से 20 प्रतिशत तक का बदलाव छत्तीसगढ़ के परिवेश के आधार पर होगा, जिससे छात्रों को स्थानीय जानकारी मिल सके।

गौरतलब है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 से छत्तीसगढ़ राज्य बोर्ड की पहली, दूसरी, तीसरी और छठवीं कक्षा की किताबों में बदलाव किया गया है। ये किताबें भी एनसीईआरटी की तर्ज पर ही तैयार की गई हैं। स्थानीय जानकारी को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने के लिए एनएसीईआरटी किताबों में कुछ परिवर्तन किए जाने के अलावा शुरुआती कक्षा के छात्रों को मातृभाषा में अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई गई है।

राज्यों के पाठ्यक्रम में बदलाव प्रस्तावित

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत सभी राज्यों के पाठ्यक्रम में बदलाव प्रस्तावित है। छात्रों को मात्र सर्टिफिकेट देने के स्थान पर उन चीजों को शामिल करने का प्रावधान है, जिसका आउटकम मिल सके। व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करने पर भी फोकस किया गया है। एनसीईआरटी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों के आधार पर पहले ही पाठ्यक्रम तैयार कर चुका है। ऐसे में विभिन्न राज्य एनसीईआरटी अर्थात राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के पाठ्यक्रम को कुछ बदलाव के साथ अडॉप्ट कर रहे हैं।

छात्रों के स्कूली पाठ्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे टॉपिक को भी जोड़ने की कवायद चल रही है, ताकि छात्र आधुनिक टेक्नोलॉजी से भी अपडेट रहें। रोबोटिक्स के बारे में भी छात्रों को पढ़ाया जाएगा। हालांकि, कौन सी कक्षा में इन टॉपिक को जोड़ा जाएगा, यह अब तक निर्धारित नहीं किया जा सका है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा इसके लिए विशेष टीम बनाई गई है। यह टीम सिलेबस और बदलावों पर कार्य रही है।

TRANSFER : SP ने 6 थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों का किया तबादला

TRANSFER : SP ने 6 थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों का किया तबादला

 बालोद।  छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है, SP ने 6 थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया है। जिसका आदेश भी जारी कर दिया गया है। 

देखें लिस्ट –

CG : साड़ी के पल्लू से लटका मिला महिला का शव, आत्महत्या या साजिश? फैली सनसनी

CG : साड़ी के पल्लू से लटका मिला महिला का शव, आत्महत्या या साजिश? फैली सनसनी

 गरियाबंद: छुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पाठसिवानी गांव में शुक्रवार को एक महिला का शव गांव से कुछ दूरी पर आम के पेड़ से लटका हुआ संदिग्ध अवस्था में मिला। मृतका की पहचान 50 वर्षीय शारदाबाई विश्वकर्मा के रूप में हुई है, जो गांव में अपने बेटे और बहू के साथ निवास करती थी। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

घटना की सूचना मिलते ही छुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव जिस हालत में पेड़ की टहनी से होकर जमीन पर घिसटता हुआ मिला, वह प्रथम दृष्टया आत्महत्या की ओर इशारा तो करता है, लेकिन जिस प्रकार साड़ी का पल्लू जमीन से सटता हुआ पाया गया है, उससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। परिजनों और गांव वालों में भी इसको लेकर आशंका बनी हुई है कि कहीं यह हत्या का मामला तो नहीं।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या अथवा हत्या के बीच की गुत्थी सुलझाने के लिए पूरी शिद्दत से लगी हुई है गांव के लोग शारदा बाई के घरेलू हालात को लेकर भी पुलिस को बयान दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है।