BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
जेल मे सैकड़ो कैदियों ने किया योग, अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन!

जेल मे सैकड़ो कैदियों ने किया योग, अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन!

 रायपुर :- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रायपुर सेंट्रल जेल में एक विशेष ध्यान और योग सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 200 कैदियों और जेल स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी की। यह पहली बार है जब जेल में अंतर्राष्ट्रीय ध्यान दिवस भी मनाया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के वरिष्ठ प्रशिक्षक और योग आयोग के पूर्व सदस्य अजय सिंह ने किया। उन्होंने कैदियों को ध्यान, प्राणायाम और योग की विभिन्न विधियों का प्रशिक्षण दिया। सिंह ने बताया कि इन तकनीकों से मानसिक शांति, भावनात्मक संतुलन, तनाव प्रबंधन और बेहतर नींद जैसे अनेक लाभ मिलते हैं।

जेल अधीक्षक अमित शांडिल्य ने बताया कि “योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाना जरूरी है। जेल प्रशासन आने वाले समय में नियमित योग, प्राणायाम और सुदर्शन क्रिया जैसे शिविरों का आयोजन करेगा।”

कैदियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लेकर सुधारात्मक गतिविधियों में रुचि दिखाई। इस पहल को कैदियों के मानसिक और आत्मिक विकास की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।इस कार्यक्रम ने न सिर्फ जेल के वातावरण को सकारात्मक बनाया, बल्कि कैदियों के पुनर्वास और समाज में वापसी के प्रयासों को भी मजबूती दी है। रायपुर सेंट्रल जेल में योग की यह पहल सुधारात्मक संस्कृति को नया आयाम दे रही है।

दिल दहला देने वाली घटना : रेलवे ट्रैक पर मिली महिला की लाश, पास में था 5 महीने का मासूम, नजारा देख लोगों की आंखें हुई नम….

दिल दहला देने वाली घटना : रेलवे ट्रैक पर मिली महिला की लाश, पास में था 5 महीने का मासूम, नजारा देख लोगों की आंखें हुई नम….

 जांजगीर-चांपा। जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं। यहां रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव मिला है और उस शव के पास से एक पांच महीने का बचा जीवित अवस्था में मिला है। महिला की लाश मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इतना ही नहीं पुलिस की टीम ने बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला अकलतरा के कोटमीसोनार गांव है। यहां गांव से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव मिला। इस दौरान सबसे हैरान करने वाली बात ये थी कि, महिला एके शव के पास एक पांच महीने का बच्चा भी था जो जिंदा था। महिला का शव देखने के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

लाश मिलने की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इतना ही नहीं पुलिस की टीम ने बच्चे को अकलतरा CHC भेजा है। फ़िलहाल पुलिस जांच में जुट गई है कि, महिला कौन है और उसने आत्महत्या क्यों की है।

Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, आरक्षक, महिला आरक्षक सहित 96 पुलिसकर्मियों के हुए ट्रांसफर, देखें आदेश…..

Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, आरक्षक, महिला आरक्षक सहित 96 पुलिसकर्मियों के हुए ट्रांसफर, देखें आदेश…..

 मोहला। पुलिसिंग में कसावट लाने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। जिले के एसपी वायपी सिंह ने आरक्षक, महिला आरक्षक सहित कुल 96 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है।

देखें आदेश…

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन का दिल्ली दौरा स्थगित, सामने आई ये वजह

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन का दिल्ली दौरा स्थगित, सामने आई ये वजह

 रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन (Labor Minister Lakhan Lal Devangan) का 22 एवं 23 जून को नई दिल्ली प्रवास अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गया है।

Yoga Day : योग दिवस पर CM साय ने जशपुर के रणजीता स्टेडियम में किया योगाभ्यास

Yoga Day : योग दिवस पर CM साय ने जशपुर के रणजीता स्टेडियम में किया योगाभ्यास

 जशपुर : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के रणजीता स्टेडियम में योगाभ्यास किया. इस दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा कार्यक्रम में शामिल हुए. 

सीएम साय ने कहा कि योग हमारे देश की प्राचीन परंपरा है और लोग वर्षों से इसका अभ्यास करते आ रहे हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी पहल से 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाने लगा, जिससे योग को वैश्विक पहचान मिली. मुख्यमंत्री साय ने लोगों से अपील की कि वे योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और दिन में कम से कम कुछ समय योग को जरूर दें. योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, क्योंकि योग का अर्थ है जोड़ना. इसे अपने जीवन से जोड़ें. आज योग केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया इसे अपना रही है. वे खुद हर रोज़ 25-30 मिनट योग करते हैं, कपालभाति करने से उनका वजन कम हुआ है. रोग से बचने और स्वस्थ जीवन के लिए योग जरूरी है.

अंतराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. इस दौरान 10 साल की मूकबधिर बालिका वर्षा मिश्रा ने मंच पर किया योग. सीएम साय ने बच्ची को स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विधानसभा सचिवालय में किया गया योग अभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विधानसभा सचिवालय में किया गया योग अभ्यास

 रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ विधान सभा परिसर स्थित सेन्ट्रल हॉल में प्रातः 8.00 बजे से छत्तीसगढ़ विधान सभा के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा ’’सामान्य योग का अभ्यास किया गया। सचिवालय में यह योग अभ्यास छत्तीसगढ़ योग आयोग के योगगुरू सूरज यादव एवं सहयोगियों के द्वारा सम्पन्न हुआ।

 
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग का महत्व प्रतिपादित करते हुए विधान सभा सचिव दिनेश शर्मा ने कहा कि-योग से शारीरिक तथा मानसिक दोनों तरह का व्यायाम होता है। योग ऐसा माध्यम है जिसे नियमित करने से अपने जीवन को सदैव निरोगी एवं स्वस्थ रखा जा सकता है इसलिए हम सब मिलकर आज यह संकल्प लें कि हम प्रतिदिन योग कर अपने जीवन को सदैव निरोगी एवं स्वस्थ बनाये रखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि-योग एक प्राचीन जीवन-पद्धति है । योग प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाकर जीवन में नव-उर्जा का संचार करता है। इसलिए हम सबको आज मिलकर यह संकल्प करना चाहिए कि हम प्रतिदिन योग कर अपने जीवन को निरोगी बनाये रखें।
 
 
भागदौड़ और तनावपूर्ण जिंदगी में खुद को स्वस्थ रखने का सबसे आसान उपाय है योग : राज्यपाल डेका

भागदौड़ और तनावपूर्ण जिंदगी में खुद को स्वस्थ रखने का सबसे आसान उपाय है योग : राज्यपाल डेका

अंतर्राष्ट्रीय योग शिविर में शामिल हुए राज्यपाल

रायपुर : योग हमें केवल शारीरिक रूप से ही नहीं, मानसिक और भावनात्मक रूप से भी मजबूत बनाता है। आजकल की भाग दौड़ और तनावपूर्ण जिंदगी में खुद को स्वस्थ रखने का योग सबसे आसान उपाय है। राज्यपाल रमेन डेका ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर मे आयोजित योग शिविर में उक्त बातें कहीं।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रमेन डेका ने सर्वप्रथम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का वाचन किया। इसके पश्चात् उन्होंने सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया।

डेका ने अपने उद्बोधन में कहा कि योग भारत की बहुत पुरानी और अनमोल परंपरा है। योग हमारी हजारों साल पुरानी जीवनशैली है, जो हमारे शरीर, मन और आत्मा को जोड़ती है। आज करीब 180 देश के निवासी योग कर रहे हैं। इससे बड़ा भारत की संस्कृति का सम्मान और क्या हो सकता है। इस साल योग दिवस की थीम, एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग, का उद्देश्य योग के माध्यम से पूरी दुनिया को स्वस्थ बनाना है।

डेका ने कहा कि यह अनेक अध्ययनों में साबित हो चुका है कि अगर हम 20-30 मिनट योग करते हैं, तो हमारे अन्दर एकाग्रता, आत्मविश्वास, और मन की शांति बढ़ेगी। परीक्षा का तनाव हो या कैरियर की चिंता, योग इन सबका हल है। आज कई बीमारियाँ हमारी जीवनशैली के कारण बढ़ रही हैं, जैसे डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, मोटापा, हृदय रोग और मानसिक तनाव आदि, नियमित योग से इन बीमारियों में लाभ होता है। एनसीसी, एनएसएस, खेल और अन्य गतिविधियों से जुड़े युवा, योग को अपनी नियमित दिनचर्या में शामिल करें। इससे आपकी ऊर्जा, सही दिशा में लगेगी और आप एक जिम्मेदार नागरिक बन पाएंगे।

डेेका ने कहा कि वे छत्तीसगढ़ के हर जिले में गए हैं और अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि योग को जन जीवन का हिस्सा बनाने के लिए लोगों को जागरूक करें। स्कूलों, कॉलेजों और पंचायत भवनों में भी नियमित योग सत्र हो। जहां बुजुर्ग, महिलाएं, युवा बच्चे सभी योगाभ्यास में शामिल हों। योग दिवस पर हम सब संकल्प लें कि रोज़ थोड़ी देर योग करेंगे, अपने परिवार और आस-पड़ोस के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे, और स्वस्थ, खुशहाल छत्तीसगढ़ और भारत के निर्माण में भाग लेंगे।

इस अवसर पर डेका ने विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

योगाभ्यास कार्यक्रम में विधायकगण, सर्वश्री पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, सुनील सोनी, मुख्य सचिव अभिताभ जैन, एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण, राज्यपाल के मुख्य सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं, छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Yoga Day : राजभवन में आयोजित हुआ योग शिविर

Yoga Day : राजभवन में आयोजित हुआ योग शिविर

 रायपुर। अंतर्राराष्ट्रीय योग दिवस केे अवसर पर आज राजभवन के दरबार हॉल में सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। योगाभ्यास में राज्यपाल के विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय, उप सचिव हिना अनिमेष नेताम सहित राजभवन के अधिकारी, कर्मचारी शामिल हुए। योग प्रशिक्षक अशोक साहू, भोजराज साहू, सुषमा उइके की टीम ने योगाभ्यास कराया। राजभवन की ओर से योग प्रशिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ : 5वीं-8वीं के रिजल्ट में भारी गड़बड़ी, बिना परीक्षा के बच्चों को किया पास

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ : 5वीं-8वीं के रिजल्ट में भारी गड़बड़ी, बिना परीक्षा के बच्चों को किया पास

 जांजगीर-चांपा : पामगढ़ विकासखंड के स्कूलों में 5वीं और 8वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। कई छात्रों की मार्कशीट में नाम, पिता का नाम और अंकों की गलतियां पाई गईं। कुछ छात्रों को परीक्षा दिए बिना ही पास कर दिया गया, जबकि परीक्षा में शामिल होने वाले कई छात्र फेल घोषित कर दिए गए। इस लापरवाही के चलते बच्चों का अगली कक्षा में प्रवेश अटक गया है।

अभिभावकों में आक्रोश, विधायक ने की जांच की मांग

पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश ने शिक्षा विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग ने बिना पूरी तैयारी के शाला प्रवेश उत्सव मनाया और बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया। उन्होंने परीक्षा परिणाम की गड़बड़ियों पर नाराजगी जताते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

रिजल्ट से पहले ही मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

शासकीय महामाया स्कूल सहित कई स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव आयोजित किया गया, जिसे विधायक ने मात्र औपचारिकता बताया। उनका कहना है कि जब रिजल्ट में इतनी बड़ी गड़बड़ी है, तब उत्सव का कोई औचित्य नहीं रह जाता।

क्या बोले जिम्मेदार अधिकारी?

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एम.एल. कौशिक ने बताया कि 12 साल बाद केंद्र सरकार के निर्देश पर 5वीं और 8वीं की परीक्षा अनिवार्य की गई थी, जिसे जल्दबाजी में आयोजित किया गया। उन्होंने माना कि परिणाम में त्रुटियां हुई हैं और सुधार की प्रक्रिया जारी है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी को सूचित कर दिया गया है।

अब क्या करेगा शिक्षा विभाग?

इस मामले ने शिक्षा विभाग की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी नजर इस पर टिकी है कि छत्तीसगढ़ सरकार और शिक्षा विभाग इस गंभीर चूक पर क्या कार्रवाई करते हैं। फिलहाल छात्र और अभिभावक न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले शिक्षक पर गिरी गाज, DEO ने किया निलंबित

प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले शिक्षक पर गिरी गाज, DEO ने किया निलंबित

 बालोद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक और अश्लील पोस्ट करने वाले शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई है।

मामला बालोद जिले के शासकीय प्राथमिक शाला बासीन का है, जहां पदस्थ सहायक शिक्षक भोजराम सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी

पोस्ट वायरल होते ही भाजपा नेताओं में आक्रोश फैल गया। उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर संबंधित शिक्षक पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक भोजराम सिन्हा को निलंबित कर दिया।

विश्व की अगुवाई भारत करेगा, और भारत दुनिया का सबसे विकसित देश होगा – बृजमोहन अग्रवाल

विश्व की अगुवाई भारत करेगा, और भारत दुनिया का सबसे विकसित देश होगा – बृजमोहन अग्रवाल

 केन्द्र सरकार की योजनाएं और नीतियां समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है – बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी संकल्प से सिध्दी अभियान के तहत पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर केन्द्र की मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों जनता तक पहुंचाने के लिए आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में एक आवश्यक बैठक आहूत की गई। इस दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि संकल्प से सिध्दि अभियान के माध्यम से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता प्रदेशभर में जाकर केंद्र की मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाएंगे। साथ ही, कांग्रेस शासन के दौरान हुई विफलताओं की भी जानकारी घर-घर दी जाएगी। केन्द्र सरकार की योजनाएं और नीतियां समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में व्यापक पैमाने पर 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा। योग दिवस पूरे प्रदेश में हर मंडल में मनाने का लक्ष्य रखा है और अधिक से अधिक लोग योग का लाभ ले और अपनी नियमित दिनचर्या में योग को शामिल करें। इसके साथ 23 जून को भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का बलिदान दिवस है। डॉ. श्यामाप्रसाद जी के सपने को साकार करने का काम नरेंद्र मोदी जी ने किया है कश्मीर से धारा 370 को समाप्त किया। 23 जून को सभी जिलों में मतदान केदो में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का बलिदान दिवस मनाया जाएगा। आज से 50 साल पहले पूरे देश में कांग्रेस ने अघोषित आपातकाल लगाया था इमरजेंसी लगा कर देश को जेल बना दिया गया था और नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया था। प्रेस के ऊपर सेंसरशिप लागू कर दी गई थी। कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या कर दी गई थी।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अब गांव-गांव, गली गली, शहर, प्रदेश और देश को विकसित करना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करना है। 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए हम सब लोग मिलकर काम करेंगे। पूरे विश्व की अगुवाई भारत करेगा, और भारत दुनिया का सबसे विकसित देश होगा। उन्होंने कहा कि आज से 11 साल पहले देश की इकोनॉमी 11वें नंबर पर थी और अब चौथे नंबर पर पहुंच गया है जल्द ही आने वाले समय में विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति के रूप में भारत होगा।

कार्यक्रम के बाद सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आने वाले समय में हमारी सनातन संस्कृति, हमारा संस्कार, पुरातन वैभव, योग, वैदिक शिक्षा को आने वाले समय में स्कूल शिक्षा में लागू किया जाएगा जो आधुनिक भारत और नए भारत के निर्माण में बहुत बड़ा योगदान होगा। उन्होंने कहा कि जो लोग अवैधानिक तरीके से धर्मांतरण करते हैं या करवाते हैं वे सब सचेत हो जाए अवैधानिक तरीके से अगर धर्मांतरण करवाया जाएगा उन्हें कानूनी तरीके से सबक सिखाया जाएगा और प्रदेश में धर्मांतरण रोकने के लिए कठोर से कठोर कानून बनाया जाएगा।

इस दौरान कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, पूर्व सांसद चंद्रशेखर साहू, विधायक गुरू खुशवंत साहेब, इंद्रकुमार साहू, अशोक बजाज, जिलाध्यक्ष श्याम नारंग, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, संजय ढीढी, अशोक सिन्हा, नवीन अग्रवाल, छोटेलाल सोनकर, कार्यक्रम संयोजक संतोष शुक्ला, दीपक बैस, शिवशंकर वर्मा, परदेसी साहू, अरविंद ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की दी बधाई

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की दी बधाई

 रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि योग को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बनाए रखने का उत्तम साधन माना गया है। यह भारत की प्राचीन परंपरा है। हमारे ऋषि-मुनियों ने इसके महत्व को बहुत पहले से ही जान लिया था। अब पूरा विश्व योग का महत्व समझ रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि योग मूल रूप से शरीर, मन और आत्मा को शुद्ध करने की एक प्रक्रिया है। योग स्वस्थ, तनावमुक्त और अनुशासित जीवन जीने की एक शैली है। उन्होंने कहा कि सभी लोग निरोगी और स्वस्थ जीवन के लिए योग करें। श्री साय ने कहा है कि शारीरिक ऊर्जा, स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकास पर योग का काफी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है। उन्होंने लोगों से योग को जन-जन तक पहुंचाने और इसे जीवन शैली का हिस्सा बनाने की अपील की है।

 
हर बीमारी के इलाज के लिए योग में कोई न कोई उपयोगी आसन: CM

हर बीमारी के इलाज के लिए योग में कोई न कोई उपयोगी आसन: CM

 रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर प्रवास के दौरान कुनकुरी रेस्ट हाउस में आमजनों से चर्चा करते हुए कहा कि योग मानवता को भारत की अमूल्य देन है. योग हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने कहा कि हर बीमारी के इलाज के लिए योग में कोई न कोई उपयोगी आसन अवश्य है. यदि हम नियमित रूप से योग करें तो बीमारियों से बच सकते हैं और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग को हमें अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए. योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि यह शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन प्रदान करने वाली एक सम्पूर्ण जीवनशैली है. उन्होंने कहा कि यदि हम प्रतिदिन थोड़ा समय योग को दें, तो दीर्घकालीन स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि हम सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं, जिन्होंने योग को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा दिलाई. प्रधानमंत्री के प्रयासों से आज पूरी दुनिया योग की महत्ता को समझ रही है. संयुक्त राष्ट्र संघ में प्रधानमंत्री द्वारा योग दिवस का प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाने के बाद 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया गया.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज सुबह शहरभर में लगेंगे शिविर

रायपुर. 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार सुबह राजधानी रायपुर के कई उद्यानों, संस्थानों समेत कई स्थानों पर योगाभ्यास शिविर लगाए जाएंगे. जिनमें योग गुरुओं के मार्गदर्शन में योग शिक्षक-प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों, युवाओं, महिलाओं समेत वयस्क और बुजुर्गों को अनुलोम-विलोम, प्राणायाम सहित योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया जाएगा.

चेंबर भवन में योग शिविर- छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ

चेंबर भवन में शनिवार को प्रातः 7 से 8 बजे के मध्य योग शिविर संचालित किया जाएगा. मुख्य अतिथि रूप में यातायात विभाग एवं अध्यक्ष- रोड सेफ्टी छत्तीसगढ़ के असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल संजय शर्मा शामिल होंगे. शिविर में योग एवं फिटनेस विशेषज्ञ डॉ. सुनील शुक्ला व योग प्रशिक्षक श्रीमती हेमलता निर्मलकर योग की जानकारी तथा फायदों से अवगत कराएंगे.

बापू की कुटिया में योग शिविर

छत्तीसगढ़ पंजाबी सनातन सभा रायपुर की ओर से शनिवार को सुबह 7 से 8 बजे तक बापू की कुटिया, गांधी उद्यान, भगत सिंह चौक में योग शिविर संचालित किया जाएगा.

कृषि महाविद्यालय परिसर में योग जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण

विभाग रायपुर द्वारा शनिवार सुबह 6.30 बजे से कृषि महाविद्यालय परिसर जोरा रायपुर के कृषि मंडपम सभाकक्ष में योगाभ्यास कराया जाएगा. जिसके मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका होंगे.

जिम हो या रनिंग, कोई नहीं टिकता योग के सामने

आमतौर पर हम योग को एक हल्की-फुल्की एक्सरसाइज या पुराने जमाने की चीज मान लेते हैं. पर छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी की रिसर्च टीम ने अपने सालों के गहन अध्ययन के बाद जो रिपोर्ट जारी की है, वह योग की ताकत को पूरी तरह नए और वैज्ञानिक नजरिए से दिखाती है. टीम का दावा है ‘योग सिर्फ शरीर को -नहीं, आपकी इम्यूनिटी, दिमाग, सांसें, दिल और मन… सबको एक साथ ठीक करता है.’ रिसर्च के अनुसार योग के अभ्यास से शरीर में लैक्टिक एसिड जमा नहीं होता, जिससे थकान नहीं होती, बल्कि ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव होता है.

छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी की रिपोर्ट में बताया है कि योग न केवल शारीरिक मजबूती देता है, बल्कि इम्युनिटी बढ़ाने, तनाव घटाने और लंबी उम्र सुनिश्चित करने में भी कारगर है. यह किसी भी जिम एक्सरसाइज से कहीं ज्यादा असरदार है. रिपोर्ट के अनुसार योग केवल शारीरिक कसरत नहीं है, बल्कि यह संपूर्ण जीवनशैली है जो शरीर, दिमाग और आत्मा – तीनों को साधती है. इसका असर जिम या दौड़ से कहीं गहरा और स्थायी है. आधुनिक मेडिकल साइंस के कई सिद्धांतों की कसौटी पर भी योग पूरी तरह खरा उतरता है. रिसर्च टीम की रिपोर्ट में ‘सूर्य नमस्कार’ को सबसे श्रेष्ठ आसन बताया गया है क्योंकि इसमें शरीर के लगभग सभी प्रमुख अंगों और मांसपेशियों का व्यायाम होता है.

BREAKING : ACB विभाग की बड़ी कार्रवाई, विद्युत यांत्रिकी डिपार्टमेंट के कार्यपालन अभियंता को रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा

BREAKING : ACB विभाग की बड़ी कार्रवाई, विद्युत यांत्रिकी डिपार्टमेंट के कार्यपालन अभियंता को रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा

 जगदलपुर। लोक निर्माण विभाग (PWD) के विद्युत यांत्रिकी डिपार्टमेंट के कार्यपालन अभियंता अजय कुमार टेंभुरे को 2 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए ACB ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने ठेकेदार से निविदा के पहले काम दिलाने के एवज में एडवांस की डिमांड की थी, वहीं साकेत कॉलोनी स्थित कार्यपालन अभियंता के सरकारी क्वार्टर में टीम ने दबिश दी, इस दौरान अभियंता अजय कुमार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया। अभी ACB उनसे पूछताछ कर रही है, जिससे विभाग में हलचल मच गई है।

शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं, जीवन निर्माण का माध्यम बने: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं, जीवन निर्माण का माध्यम बने: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

 रायपुर : आज के युग में आवश्यक है कि बच्चों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखते हुए जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए तैयार किया जाए। उक्त विचार रायपुर के सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल ने JR दानी उत्कृष्ट शासकीय बालिका विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2025 के अवसर पर व्यक्त किए।

इस कार्यक्रम में श्री अग्रवाल ने नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर की। उन्होंने सभी छात्राओं एवं शिक्षकों से भी कम से कम एक पौधा लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा, दोनों का समन्वय ही भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव है।

अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने कहा कि, शिक्षा ही परिवर्तन का आधार है और यह परिवर्तन आज से शुरू होता है। हमें बच्चों की सोच, सृजनशीलता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना होगा। शिक्षा को सिर्फ परीक्षा पास करने का माध्यम नहीं, बल्कि संपूर्ण जीवन निर्माण का मार्ग बनाना होगा।”

उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि अब उन्हें रिजल्ट-ओरिएंटेड होना पड़ेगा, क्योंकि उनके कंधों पर सिर्फ बच्चों का नहीं, समाज के भविष्य को आकार देने का दायित्व भी है।

इस अवसर पर सांसद श्री अग्रवाल ने छात्राओं को नवीन गणवेश और पाठ्यपुस्तकें वितरित कीं। कक्षा 9वीं की छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल प्रदान की। उपस्थित सभी लोगों को “नव भारत साक्षरता कार्यक्रम (उल्लास)” की शपथ दिलाई, जिसके तहत वे दूसरों को साक्षर बनाने के लिए प्रेरित होंगे।

इस अवसर पर विधायक श्री इंद्र कुमार साहू, महापौर मीनल चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, पार्षद मुरली शर्मा, शाला विकास समिति अध्यक्ष रंजना महावर, कलेक्टरश्री गौरव सिंह , एसएसपी लाल उमेद सिंह, निगम कमिश्नर श्री विश्वदीप, जिला पंचायत CEO विश्वरंजन , डीईओ विजय खंडेलवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, विभागीय अधिकारी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

बृजमोहन अग्रवाल ने अंत में सभी से अपील की कि वे इस शिक्षा पर्व को केवल एक आयोजन न समझें, बल्कि इसे एक जन आंदोलन बनाएं, जो साक्षरता से समृद्धि की ओर देश को अग्रसर करे।

TRANSFER : पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 31 पुलिसकर्मियों का तबादला,आदेश जारी

TRANSFER : पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 31 पुलिसकर्मियों का तबादला,आदेश जारी

 जांजगीर-चांपा : जिले में पुलिस विभाग ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा निर्णय लेते हुए 31 अधिकारियों व कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी कर दिया है। सोमवार देर रात पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार पांडेय ने यह आदेश जारी किया। लंबे समय से एक ही जगह जमे पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है।

इस आदेश में थाना प्रभारी से लेकर आरक्षक स्तर तक के पुलिसकर्मियों को नई जगह भेजा गया है। आदेश के मुताबिक, कई पुलिसकर्मी जो थाना या चौकी में पदस्थ थे, उन्हें अब जेल या यातायात शाखा में भेजा गया है, वहीं कुछ को थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:

सज्जन कुमार कोसले को थाना सारागांव

प्र.आर. राजेश कुमार कोसले को थाना पामगढ़

प्र.आर. 312 लक्ष्मण सिंह कंवर को चौकी चपौरा

आर. 995 सुरेश कुमार कुर्रे को थाना अकलतरा

आर. 317 विकास शर्मा को पु.स.केन्द्र रायगढ़

आर. 954 ओमप्रकाश छत्तरिया को थाना मुड़पार

इसके अलावा यातायात शाखा में कार्यरत चालकों को भी जेल शाखा और अन्य थानों में पदस्थ किया गया है।

कुल 31 पुलिसकर्मियों का नाम इस तबादला सूची में शामिल है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह प्रशासनिक व्यवस्था के तहत नियमित स्थानांतरण है, ताकि थानों में नई ऊर्जा और कार्यकुशलता के साथ पुलिस व्यवस्था और मजबूत की जा सके।

बौद्धिक संपदा अधिकार एवं शोध विषय पर 6 दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ

बौद्धिक संपदा अधिकार एवं शोध विषय पर 6 दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ

बौद्धिक संपदा एवम शोध सम्बन्ध प्रत्यक्ष प्रो. शुक्ला

रायपुर : महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय एवं विवेकानंद महाविद्यालय रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में बौद्धिक संपदा अधिकार एवं शोध विषय पर 6 दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ इस अवसर पर डॉ सच्चिदानंद शुक्ला कुलपति पंडित रविशंकर शुक्लविश्वविद्यालय रायपुर प्रो संजय कुमार विभाग अध्यक्ष सूचना एवं तकनीकी विभाग पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर एवं डॉ देवाशीष मुखर्जी प्राचार्य महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय डॉक्टर मनोज मिश्रा प्राचार्य विवेकानंद महाविद्यालय आदि विशेषज्ञों की उपस्थिति रही वही कार्यशाला में दोनों महाविद्यालय के शैक्षणिक स्टाफ और रिसर्च स्कॉलर शामिल हुए आयोजन में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सच्चिदानंद शुक्ला ने कहा की पूरी दुनिया में भारतीय मेघा की पहचान कर उपयोग किया जा रहा है लेकिन देश के अंदर छुपी हुई प्रतिभाओं का उपयोग सही और व्यवस्थित क्रम में नहीं हो पा रहा है विश्व के अन्य देश भारतीय प्रतिभाओं का सामाजिक आर्थिक सामरिक सभी स्तर पर टैलेंट का पहचान कर संरक्षण देकर उपयोग कर रहे हैं लेकिन पिछले एक दशक के अंदर भारत के अंदर भी आईपीआर की पहचान को व्यवस्थित क्रम देने की शुरुआत हुई है और एक प्लेटफार्म तैयार किया जा रहा है ताकि ऐसी प्रतिभाओं को भारतीय मंच में भी प्रोत्साहन दिया जा सके उन्होंने कहा कि रविशंकर विश्वविद्यालय कैंपस में पढ़ने वाले विद्यार्थी एक स्टैंडर्ड का रिसर्च पेपर तैयार कर रहे हैं ऐसे विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय प्रबंधन पहचान दिलाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है उनका कहना था कि अपनी पहचान बढ़ाने के लिए स्वयं कदम बढ़ाना चाहिए डॉक्टर शुक्ला ने कहा की बीज डाले बिना पेड़ की कल्पना नहीं की जा सकती इसलिए बीज डालें और सुंदर कल्पना के साथ वृक्ष उपयोगिता प्राप्त करें उन्होंने कहा कि रवि शंकर विश्वविद्यालय एक अंब्रेला है जो सभी शाखों को पुष्पित पल्लवित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है उन्होंने अपील की की शोध के क्षेत्र में जिन महाविद्यालय में भी काम हो रहे हैं उन कामों को विद्यार्थियों से जोड़ा जाए और बताया जाए वहीं आईटी एक्सपर्ट संजय कुमार ने बौद्धिक संपदा अधिकार एवं शोध विषय पर विस्तार से जानकारी रखी उन्होंने बताया कि इस अधिकार के अंतर्गत किस किन देशों में क्या-क्या कानूनी पक्ष है कैसे व्यक्तिगत प्रयास के द्वारा तैयार कार्य को पेटेंट कराया जा सकता है उसके लिए क्या प्रावधान होते हैं कहां पर अपील करनी होती है क्या नियम होते हैं कैसे संचालित किया जा सकता है आदि बातें रखी उन्होंने आईपीआर से जुड़े चर्चित प्रकरणों का हवाला देखकर यह समझाने का प्रयास किया की आईपीआर कितना महत्वपूर्ण है इसी कड़ी में डॉक्टर संजय कुमार ने की केस स्टडी रसगुल्ला वार पश्चिम बंगाल विरुद्ध उड़ीसा नमूना पेश किया और समझाया कि किस तरह से यह आईपीआर महत्वपूर्ण है उनके द्वारा दार्जिलिंग वर्सेस होंडा का भी प्रकरण पेश किया गया डॉक्टर संजय कुमार ने कहा कि बौद्धिक संपदा की चोरी रोकने के लिए यह कानूनी अधिकार तैयार किया जा रहे हैं ताकि शोधकर्ताओं के कामों को एक बेहतर प्लेटफार्म में सुरक्षा प्रदान की जा सके उन्होंने बताया कि शोध प्रबंध सार्वजनिक होने पर पेटेंट नहीं कराया जा सकता साथ में कहा कि संसाधन है पर शिक्षा नहीं तो विकास संभव नहीं हो पाएगा की ठीक इसी तरह से शिक्षा है पर संसाधन नहीं तो विकास नहीं हो पाएगा महत्व है कि दोनों ही चीज एक साथ उपलब्ध हो कार्यक्रम में महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी ने विषय पर विस्तारित बातचीत राखी उन्होंने बताया कि आज का कार्यशाला का विषय कितना प्रासंगिक है और क्यों इसकी उपयोगिता है और किसी एक तरह से व्यवस्थित क्रम में उसे आगे बढ़ाया जा सकता है वहीं आयोजन में विवेकानंद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मनोज मिश्रा ने बातचीत रखी और विषय को बेहद उपयोगी बताया और उपस्थित वक्ताओं के वक्तव्य को भी काफी महत्वपूर्ण कहा बता दे कि यह कार्यशाला 6 दिनों तक निरंतर विषय पर आयोजित है जिसमें आने वाले दिनों में कई विशेषज्ञ जुड़ेंगे और विस्तार से आईपीआर पर बातचीत रखेंगे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों पर एक कार्यशाला चल रही है आयोजन में कार्यशाला का संचालन प्रोफेसर डॉक्टर श्रुति तिवारी ने किया और आभार प्रदर्शन डॉक्टर मेघा सिंह ने दिया कार्यशाला में दोनों महाविद्यालय के प्राध्यापकगण व शोधार्थी सम्मलित हुए

 

छत्तीसगढ़ में कोरोना का फिर बढ़ा खतरा: रायपुर में एक दिन में 10 नए मरीज, प्रदेश में अब तक 150 केस

छत्तीसगढ़ में कोरोना का फिर बढ़ा खतरा: रायपुर में एक दिन में 10 नए मरीज, प्रदेश में अब तक 150 केस

 रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमण फिर से तेजी से फैलने लगा है। गुरुवार को एक ही दिन में 10 नए कोविड मरीज मिले हैं। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। बीते तीन दिनों में कुल 34 नए मामले सामने आए हैं—मंगलवार को 14, बुधवार को 8 और गुरुवार को 11 मरीज मिले।

अब तक प्रदेश के 10 जिलों में कोविड फैल चुका है, जिनमें सबसे ज्यादा 76 मरीज रायपुर से और 37 मरीज बिलासपुर से सामने आए हैं। शेष 37 मरीज अन्य 8 जिलों से हैं। इसका मतलब है कि 75% से अधिक कोविड केस केवल रायपुर और बिलासपुर से हैं।

अब तक की स्थिति:

  • कुल मरीज: 150
  • एक्टिव केस: 55
  • रिकवर हुए मरीज: 94
  • होम आइसोलेशन में: 43
  • हॉस्पिटल में भर्ती: 11

राज्य में अब तक 2,000 से ज्यादा कोविड टेस्ट किए जा चुके हैं। पहला मामला 24 मई को रायपुर में सामने आया था। महज 23 दिनों में संक्रमितों की संख्या 100 के पार पहुंच गई, यानी औसतन हर दिन 6 मरीज मिल रहे हैं।

डेली कोविड आंकड़े और विश्लेषण:

  • डेली ग्रोथ रेट: 23.1%
  • रिकवरी रेट: 56.41%
  • रिकवरी में बढ़त: +33%

हालांकि, एक मरीज की मौत के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सभी जिला अस्पतालों और हेल्थ सेंटरों में टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल स्टाफ की ट्रेनिंग शुरू कर दी गई है।

अगले 10 दिन का अनुमान:

यदि यही ट्रेंड जारी रहा, तो अगले 10 दिनों में कोविड मरीजों की संख्या 208 से अधिक हो सकती है। यानी संभावित रूप से 58 नए केस और 36 मरीजों के ठीक होने की उम्मीद है।

राज्य सरकार ने लोगों से मास्क पहनने, भीड़ से बचने और टेस्टिंग-वैक्सीनेशन में सहयोग करने की अपील की है।

कल पूरी दुनिया, मोदी जी के नेतृत्व में योग फॉर वन अर्थ,वन हेल्थ, की थीम पर योग दिवस मनाएगी : ओपी चौधरी

कल पूरी दुनिया, मोदी जी के नेतृत्व में योग फॉर वन अर्थ,वन हेल्थ, की थीम पर योग दिवस मनाएगी : ओपी चौधरी

 मोदी जी के प्रयासों से योग आधारित अर्थव्यवस्था 20 हजार करोड़ की:ओपी चौधरी

योग पर मोदी जी की पहल एक वैश्विक आंदोलन बनी:ओपी चौधरी

भाजपा जिला से लेकर मंडल स्तर तक पूरे जोश के साथ मनाएगी योग दिवस:संजय श्रीवास्तव

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा है कि कल शनिवार 21 जून 2025 को पूरी दुनिया "योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ" की थीम के साथ 11वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने जा रही है। गत दस वर्षों में भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को दुनिया में अपना उचित स्थान मिला है। श्री चौधरी ने कहा कि भारत सरकार के प्रयासों का ही परिणाम है कि भारत की योग आधारित अर्थव्यवस्था कुल 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक की हो चुकी है और 1 लाख से अधिक प्रमाणित योग शिक्षक दुनिया के 190 देशों में योग सीखने-सिखाने का कार्य कर रहे हैं।

प्रदेश के वित्त मंत्री श्री चौधरी ने शुक्रवार को यहाँ एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आहूत पत्रकार वार्ता में बताया कि राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय (एनएसएसओ) के हाल ही में हुए सर्वेक्षण में पाया गया कि देश के 2.5 करोड़ घरों में, जो कि देश की आबादी का लगभग 8% है, कम-से-कम एक सदस्य नियमित योग करता है। यह योग के भारतीय जीवन शैली से जुड़ाव को दिखाता है और यह स्थापित करता है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार आम भारतीय के जीवन की प्राथमिकताओं पर चल रही है। श्री चौधरी ने कहा कि आज के इस कठिन दौर में, जहाँ बीमारियों और जनसंख्या दोनों ही तेज़ी से बढ़ रही हैं, योग एक ऐसा माध्यम है जिससे हम सभी एक स्वस्थ, संतुलित और खुशहाल जीवन जी सकते हैं। योग केवल शरीर की क्रियाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आत्मा, मन और चेतना को जोड़ने वाली एक जीवनशैली है। भारत, जो योग की भूमि है, ने सदियों से इसे संरक्षित और प्रचारित भी किया है। यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर है और आज विश्वभर में इसके वैज्ञानिक लाभों को स्वीकार किया जा रहा है। श्री चौधरी ने कहा कि भारत जैसा कोई दूसरा देश शायद ही हो, जिसका इतना व्यापक, समृद्ध और जीवंत सांस्कृतिक इतिहास रहा हो। जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में यह प्रस्ताव रखा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाए, तब बहुत-से लोग जो पहले योग का मज़ाक उड़ाया करते थे, उन्हें यह कल्पना भी नहीं रही होगी कि यह पहल एक दिन वैश्विक आंदोलन का रूप ले लेगी। इस ऐतिहासिक क्षण में 177 देशों ने एक स्वर में इस प्रस्ताव का समर्थन किया। यह भारत की सांस्कृतिक विरासत की जीत थी। श्री मोदी ने न केवल भारत में, बल्कि पूरे विश्व में भारतीय मूल्यों और परंपराओं के प्रति एक नई जागरुकता उत्पन्न की है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के पंच-प्रण का संदेश यही है कि हम विकास के साथ अपनी विरासत को आत्मसात करें, उसे सहेजें।

प्रदेश के वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को 21 जून को मनाने के पीछे एक गहरा और वैज्ञानिक कारण भी है। 21 जून वर्ष का सबसे लंबा दिन और सबसे छोटी रात होती है। इसी दिन दक्षिणायन की शुरुआत होती है। भारतीय शास्त्रों और आयुर्वेद में यह माना गया है कि दक्षिणायन के प्रारंभ से वातावरण में अशुद्धता बढ़ने लगती है और हमारी रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। ऐसे समय में तन और मन को संतुलित बनाए रखने, शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और आत्मिक शांति प्राप्त करने के लिए योग एक अत्यंत प्रभावी साधन है। श्री चौधरी ने कहा कि योग हमारी 15 हजार साल पुरानी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है। आदियोगी शिव को योग का प्रथम ज्ञानदाता माना जाता है, जिन्होंने सप्तर्षियों को योग की गूढ़ विधाओं का उपदेश दिया। बाद में महर्षि पतंजलि ने योग को एक वैज्ञानिक दृष्टिकोण से व्यवस्थित किया और उसे आस्था, अंधविश्वास और भ्रम से निकालकर एक प्रमाणित जीवनशैली के रूप में दुनिया के समक्ष प्रस्तुत किया। योग केवल शारीरिक क्रियाओं का नाम नहीं है, बल्कि मन की स्थिरता, भावनाओं का संतुलन, और आत्मा की शुद्धता की साधना है। श्री चौधरी ने कहा कि "युव्रा" और "योग" जितने उच्चारण में मिलते-जुलते हैं, उतनी ही गहराई से एक-दूसरे से जुड़े भी हैं। आज योग से विमुख होते जा रहे युवाओं को पुन: योग से जोड़ा जडा रहा है। युवा योग अपनाएँ। योग कोई कठिन साधना नहीं, बल्कि मन को एकाग्र करने, तन को स्थिर करने, और आत्मा को शांत करने का एक सरल, वैज्ञानिक और प्रभावी तरीका है।

प्रदेश के वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रयासों से 21 जून के दिन को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने के प्रस्ताव को 11 दिसंबर 2014 को यूनाइटेड नेशन्स की जनरल असेंबली ने सर्वसम्मति से पारित किया था। इस प्रस्ताव को विश्व के 175 देशों का समर्थन मिला था। यह समर्थन यूनाइटेड नेशन की जनरल असेंबली के इतिहास में किसी भी प्रस्ताव को मिले समर्थन से अधिक था। अब तक विश्व में योग दिवस पर हुए वैश्विक आयोजनों की चर्चा करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि 21 जून 2015 को पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर न्यूयॉर्क, पेरिस, बीजिंग, बैंकॉक जैसे शहरों में भव्य आयोजन किया गया। प्रथम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस "योग फॉर पीस एंड हारमनी" की थीम पर आधारित था। इस दिन दिल्ली के एक योग कार्यक्रम में 35,985 लोगों ने एक साथ योग कर विश्व रिकॉर्ड बनाया, इन लोगों में 84 देशों के नागरिक शामिल थे। इस वर्ष 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को खास बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा 10 तरह के खास आयोजन किये जा रहे हैं। इस वर्ष योग संगम का आयोजन कर 10 हजार स्थानों पर एक साथ योग प्रदर्शन कर विश्व रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। योग वंदन के तहत प्रतिष्ठित स्थलों पर योग सत्र आयोजित करने के लिए 10 देशों के साथ वैश्विक साझेदारी की गई है। दीर्घकालिक सामुदायिक जुड़ाव के लिए 1 हजार योग पार्कों का विकास किया जाएगा। दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों और हाशिए पर रहे समूहों के लिए विशेष योग कार्यक्रम रखे जाएंगे। इसी प्रकार प्रसिद्ध योग विशेषज्ञों और स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों की भागीदारी वाला एक वर्चुअल वैश्विक योग शिखर सम्मेलन होगा। योग को वृक्षारोपण और सफाई अभियान के साथ मजबूती से जोड़ने वाली एक पहल शुरू की जा रही है। 10 स्थानों पर एक सप्ताह तक चलने वाले योग महाकुंभ उत्सव का समापन प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में एक केंद्रीय समारोह में होगा। समग्र स्वास्थ्य के लिए आधुनिक स्वास्थ्य सेवा के साथ योग को एकीकृत करने वाली 100-दिवसीय पहल संयोगम का आयोजन किया जा रहा है।

अस्त , व्यस्त जटिल जीवनशैली में योग बेहद जरूरी:संजय श्रीवास्तव

भाजपा प्रदेश महामंत्री व राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज की अस्त-व्यस्त और जटिल जीवनशैली में योग हमारे लिए बेहद जरूरी हो चला है। प्रधानमंत्री श्री मोदी हमारी पारम्परिक विरासतों को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने का कार्य कर रहे हैं और इसी कड़ी में उन्होंने योग को अंतरराष्ट्रीय स्वीकार्यता दिलाते हुए 21 जून को योग दिवस घोषित करवाया। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा योग दिवस के आयोजन के लिए समर्पित है और व्यापक पैमाने पर इस आयोजन में अपनी सहभागिता कर रही है। इस दृष्टि से छत्तीसगढ़ में भी विभिन्न स्तरों पर जागरुकता सत्र, कार्यशालाओं, गोष्ठियों, योग प्रशिक्षण के कार्यक्रम लगातार चल रहे हैं। इससे प्रदेशभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि इस वर्ष योग दिवस की थीम "योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ" रखी गई है, जो व्यक्ति, समाज और पर्यावरण की आपसी जुड़ाव और संतुलन को दर्शाती है। प्रदेश भाजपा के तत्वावधान में योग दिवस का बड़े पैमाने पर आयोजन किया जाएगा। पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश के सभी तीर्थ, पर्यटन व ऐतिहासिक स्थलों पर योग दिवस के कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। योग दिवस को व्यापक रूप से आयोजित करने का अलग-अलग विभागों के माध्यम से संगठनों के माध्यम से व्यापक स्तर पर योग दिवस के आयोजन में हम सबकी सहभागिता रहेगी।

पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, मीडिया पैनलिस्ट सुनील चौधरी और भाजपा रायपुर (शहर) जिला महामंत्री सत्यम दुवा भी उपस्थित थे।

मार्च 2026 तक नक्सलवाद का जड़ से होगा खत्म : मुख्यमंत्री साय

मार्च 2026 तक नक्सलवाद का जड़ से होगा खत्म : मुख्यमंत्री साय

 शांति और विकास राह पर बढ़ रहा है बस्तर, शासन की योजनाओं से बदली गांवों की तस्वीर

पहली बार राजधानी पहुंचे बीजापुर के सुदूर गांवों के युवा, मुख्यमंत्री से आत्मीय मुलाकात कर रखी अपनी बात

रायपुर :  इच्छाशक्ति, संवेदना और समावेशी नीति से हमने बस्तर में बदलाव की नई शुरुआत की है। बस्तर के युवाओं का आत्मबल ही हमारी प्रेरणा है और हम सब मिलकर नया बस्तर गढ़ेंगे। आप सभी ने पहली बार राजधानी रायपुर को देखा है, आप सभी का यहां स्वागत है और आपकी यह यात्रा सुखद और चिरस्मरणीय हो। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज अपने निवास में प्रदेश के सुदूर और नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के नियद नेल्ला नार ग्राम पंचायतों के 96 युवक-युवतियों के दल से आत्मीय संवाद कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार 'नियद नेल्ला नार' जैसी योजनाओं के माध्यम से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास की नई राह खोल रही है। उन्होंने कहा कि आप छत्तीसगढ़ के भविष्य हैं और आप सभी की भागीदारी से ही हम बस्तर क्षेत्र और प्रदेश को आगे लेकर जायेंगे। श्री साय ने कहा कि 'नियद नेल्ला नार’ योजना से जुड़कर जहां गांवों की तस्वीर बदल रही है, वहीं युवाओं को भी आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवन मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि हमारी सरकार आपके क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित करने में जुटी हुई है और केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह ने ठान लिया है कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करना है। उन्होंने कहा कि माओवादी आपके क्षेत्र में विकास नहीं चाहते, लेकिन विकास के रास्ते आने वाली सभी बाधाओं को हम दूर करेंगे। बस्तर का मनोबल हमें नक्सलवाद जैसी कुरीतियों को जड़ से समाप्त करने की ऊर्जा दे रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर आपके क्षेत्र में घने जंगल, मनमोहक झरने और ऊँचे पहाड़ हैं। वहां भूमि उपजाऊ है और अच्छी खेती होती है। हमारी सरकार खेती को समृद्ध बनाने के लिए पानी की सुविधा आप तक पहुंचाने का काम कर रही है। श्री साय ने कहा कि आप सभी खेती को बढ़ावा दें और जो विद्यार्थी हैं, वे मन लगाकर अच्छी शिक्षा प्राप्त करें। प्रदेश के विकास में आपका सहयोग हमारे लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने ‘बस्तर ओलंपिक’ और ‘बस्तर पंडुम’ जैसे आयोजनों का उल्लेख करते हुए कहा यह बस्तर की आत्मा की अभिव्यक्ति हैं। इन आयोजनों में हजारों युवाओं, महिलाओं और बच्चों की भागीदारी ने दुनिया को यह संदेश दिया है कि बस्तर अब नए युग की ओर अग्रसर है। बस्तर की कला, संस्कृति और धरोहर को संजोने का कार्य हम सब मिलकर आगे भी करते रहेंगे। आज बस्तर वासियों ने यह दिखा दिया है कि वे हिंसा नहीं, शांति और विकास चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर की धरती वीरता, धैर्य और स्वाभिमान की प्रतीक रही है और अब हम सब मिलकर इसे विकास और समृद्धि के रास्ते पर आगे लेकर जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं, कौशल प्रशिक्षण, खेल और शिक्षा के माध्यम से सरकार हर युवा को एक नया अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है।
श्री साय ने युवाओं से आह्वान किया कि वे मुख्यधारा से जुड़कर समाज में बदलाव के वाहक बनें और मजबूत, सुरक्षित व समृद्ध बस्तर के निर्माण में सहभागी बनें।

मुख्यमंत्री से युवाओं ने साझा किए अपने विचार, कहा – “बस्तर को बदलने का बनेंगे माध्यम

बीजापुर जिले के सुदूर गांवों से राजधानी पहुंचे युवाओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से खुलकर संवाद किया। युवाओं ने न सिर्फ अपने अनुभव साझा किए, बल्कि अपने सपनों और संकल्पों की भी बात की। उन्होंने कहा कि हम शिक्षा, खेल, हुनर और सेवा के रास्ते पर चलकर अपने जीवन को बेहतर बनाना चाहते हैं। बस्तर को बदलना है, और हम इस बदलाव के सहभागी बनना चाहते हैं। युवाओं ने बताया कि 'नियद नेल्ला नार' योजना ने उन्हें नई पहचान और दिशा दी है।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम के साथ ही वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

CG – 2 महीने की गर्भवती नवविवाहिता ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, मचा हड़कंप…..

CG – 2 महीने की गर्भवती नवविवाहिता ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, मचा हड़कंप…..

 भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई से सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस की टीम के साथ फोरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना जामुल थाना क्षेत्र की है। यहां एक नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली। युवती का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। इस घटना की जानकारी सामने आते ही पुरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं नवविवाहिता की आत्महत्या की खबर मिलते ही पुलिस की टीम और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंच गई है और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि, युवती दो महीने की गर्भवती थी। युवती ने ये खौफनाक कदम क्यों उठाया है ये जांच के बाद सामने आएगा।

Special Train: रायपुरवासियों के लिए खुशखबरी: पुरी रथ यात्रा पर रायपुर से चलेगी विशेष ट्रेन

Special Train: रायपुरवासियों के लिए खुशखबरी: पुरी रथ यात्रा पर रायपुर से चलेगी विशेष ट्रेन

 रायपुर। Puri Rath Yatra Special Train: पुरी। भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा 2025 के दौरान भक्तों को पुरी तक पहुंचाने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है।

SECR की ओर से गोंदिया (महाराष्ट्र) से कटक (ओड़िशा) और वापसी के लिए Train on Demand (TOD) स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन 08893/08894 नंबर से चलाई जाएगी और कुल 10 बार यात्रा करेगी, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए आसानी हो सके।

कब-कब चलेगी ट्रेन, यहां देखें शेड्यूल

रेलवे ने इस ट्रेन को कुछ विशेष तारीखों पर चलाने का फैसला लिया है ताकि रथयात्रा के समय ज्यादा से ज्यादा लोगों को फायदा मिल सके।

कटक से गोंदिया (08894 ट्रेन)

26 जून 2025
28 जून 2025
30 जून 2025
2 जुलाई 2025
5 जुलाई 2025

गोंदिया से कटक (08893 ट्रेन)

28 जून 2025
29 जून 2025
1 जुलाई 2025
3 जुलाई 2025
7 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ के इन शहरों से गुजरेगी ट्रेन

See also पूर्व मंत्री कवासी लखमा की जमानत याचिका खारिज, EOW कर सकती है गिरफ्तारी
गोंदिया से कटक के लिए रवाना होने वाली ट्रेन दोपहर 1:30 बजे चलेगी। यह ट्रेन डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, लखौली और महासमुंद जैसे प्रमुख स्टेशनों से होते हुए कटक पहुंचेगी।

वहीं वापसी में कटक से गोंदिया के लिए चलने वाली ट्रेन भुवनेश्वर, संबलपुर और टिटलागढ़ जैसे स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इससे न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि ओडिशा और महाराष्ट्र के यात्रियों को भी इस सेवा का लाभ मिलेगा।

CG – होटल में डांसर के साथ मिले रइसजादे, हुक्का-दारु की सजी थी महफिल, तभी पहुंच गई पुलिस, फिर जो हुआ…..

CG – होटल में डांसर के साथ मिले रइसजादे, हुक्का-दारु की सजी थी महफिल, तभी पहुंच गई पुलिस, फिर जो हुआ…..

 बिलासपुर। रायपुर रोड स्थित होटल पेट्रेशियन में पांच युवक शराब और हुक्का पीते मिले, साथ ही कोलकाता की दो क्लब डांसर भी मौजूद थी। दरअसल रायपुर रोड स्थित पॉश होटल पैट्रिशियन के कमरे में बिलासपुर के रईसजादो और इवेंट संचालक ने कमरा बुक कर हुक्का पार्टी का आयोजन किया। इसके लिए बकायदा कोलकाता इवेंट संचालक ने दो डांसर गर्ल बुलाकर कमरे में नृत्य संगीत का भी आयोजन था। प्रतिबंध के बावजूद भी हुक्का पिया जा रहा था। साथ ही शराबखोरी भी की जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने होटल पहुंचकर छापामार कार्रवाई की। सिरगिट्टी पुलिस ने बताया कि बिलासपुर- रायपुर रोड स्थित होटल पैट्रिशियन में पुलिस ने छापेमारी की गई। इस दौरान होटल के कमरे में कोलकाता की दो लड़िकयां और पांच युवक मिले। लड़कियां कोलकाता के बार में डांसर है।

यहां इवेंट कंपनी का संचालन करने वाले दीपेश हरिरमानी ने हुक्का पार्टी का आयोजन किया था। उसके साथ नवीन पाल, रोहन हाजरा, अविनाश ठाकुर, अजय मौर्य भी थे। सभी होटल में हुक्का और शराब पी रहे थे। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस टीम ने कमरों की तलाशी ली। जांच के दौरान कमरा नंबर 2008 में संदिग्ध रूप से पांचों युवक और युवतियां नशे की हालत में मिले। यहां शराब के साथ ही हुक्का भी पिया जा रहा था। पूछताछ में जानकारी मिली कि दोनों लड़िकयां कोलकाता के एक क्लब बार में डांसर है। इवेंट कंपनी के दीपेश हरिरमानी ने इन्हें यहां बुलाया था। कमरा तुषार अग्रवाल के नाम पर बुक किया गया था, पर इसमें लोग दूसरे थे. एक लड़के के नाम पर कमरा बुक किया गया पर यहां पांच लड़के और दो लड़िकयां थी। जिस लड़के के नाम पर कमरा बुक किया गया वह लड़का भी कमरे में नहीं था।

होटल प्रबंधन पर लगाया कोटपा एक्ट

पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान और प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन पर रोक नहीं लगाने पर होटल प्रबंधन के खिलाफ कोटपा अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। होटल का रजिस्टर चेक करने पर रजिस्टर में विधिवत एंट्री भी नहीं पाई गई। रजिस्टर में कमरा नंबर 2008 को एक के नाम से बुक कर सात लोग मौजूद थे। होटल नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने नगर निगम और एसडीएम को पत्र लिखकर नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए कहा है। लड़िकयों के संबंध में भी पुलिस ने तस्दीक की। इसके बाद पकड़े गए युवकों के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

12 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 26 लाख के इनामी माओवादी भी शामिल

12 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 26 लाख के इनामी माओवादी भी शामिल

 बीजापुर. तेलंगाना के कोठागुडेम में 26 लाख के इनामी समेत 12 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. इनमें चार महिला नक्सली शामिल हैं. आत्मसमर्पित नक्सलियों में 2 डीवीसीएम, 4 एसीएम, 2 पार्टी सदस्य, 2 मिलिशिय सदस्य, 2 RPC सदस्य शामिल हैं.

सभी नक्सलियों ने तेलंगाना के कोठागुडेम पुलिस मुख्यालय में एसपी रोहित राज के समक्ष सरेंडर किया है. बता दें कि अब तक तेलंगाना में 294 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं.

 

CG - उद्योगपति से 4.80 करोड़ की ठगी, निवेश और प्रॉपर्टी के नाम पर लगाया गया चूना

CG - उद्योगपति से 4.80 करोड़ की ठगी, निवेश और प्रॉपर्टी के नाम पर लगाया गया चूना

 बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर में एक उद्योगपति के साथ 4 करोड़ 80 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने “कल्चर क्लब” में निवेश करने पर मोटा मुनाफा और प्राइम लोकेशन में प्रॉपर्टी देने का झांसा देकर 2023 से 2025 तक किश्तों में यह राशि हड़प ली। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामा वर्ल्ड निवासी एक उद्योगपति एक टूर के सिलसिले में छत्तीसगढ़ से बाहर गए थे। वहां उनकी मुलाकात एक अन्य राज्य के फर्म संचालक से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और फर्म संचालक ने “कल्चर क्लब” में निवेश करने पर बड़ा मुनाफा और साथ ही प्राइम लोकेशन में संपत्ति देने का लालच दिया।

आरोपी की बातों में आकर उद्योगपति ने वर्ष 2023 से 2025 के बीच अलग-अलग किश्तों में कुल 4.80 करोड़ रुपये निवेश कर दिए। जब न तो मुनाफा मिला और न ही प्रॉपर्टी दी गई, तो उद्योगपति को धोखाधड़ी का शक हुआ। बार-बार पूछने पर फर्म संचालक गोलमोल जवाब देने लगा।

आखिरकार ठगी का अहसास होने पर उद्योगपति ने सिरगिट्टी थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात फर्म संचालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 406 (विश्वासभंग) के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।