रायपुर। लंका कूच से पहले जिस तरह रामेश्वरम् में भगवान श्रीराम ने शिवलिंग स्थापित कर पूजा-अर्चना की थी, उसी तरह उत्तर से दक्षिण भारत में प्रवेश से पहले उन्होंने छत्तीसगढ़ के रामपाल नाम की जगह में भी शिवलिंग स्थापित कर आराधना की थी। रामपाल बस्तर जिले में स्थित है, जहां प्रभु राम द्वारा स्थापित शिवलिंग आज भी विद्यमान है। दक्षिण प्रवेश से पूर्व प्रभु राम ने रामपाल के बाद सुकमा जिले के रामाराम में भूदेवी की आराधना की थी। छत्तीसगढ़ शासन ने अब दोनों स्थानों को भी अपने नये पर्यटन सर्किट में शामिल कर उनके सौंदर्यीकरण और विकास की योजना तैयार कर ली है।
बिलासपुर, तखतपुर के जूनापारा चौकी अंतर्गत लॉकडाउन में शादी होने के बाद नव विवाहिता को दहेज नहीं लाने के लिए पति और सास ने प्रताड़ित किया। तंग आकर महिला ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने आरोपी पति और सास के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
जूनापारा चौकी प्रभारी एसआई प्रताप सिंह भारत के अनुसार कबीरधाम जिले के ग्राम कांपाडह निवासी बबली पिता अशोक पांडेय (21) का विवाह ग्राम रामपुर निवासी रमेश त्रिपाठी से 19 मई 2020 को हुआ था। शादी के बाद से बबली को पति रमेश और सास रानी बाई दहेज नहीं लाने की बात पर प्रताड़ित करते थे। इसकी जानकारी बबली मोबाइल से परिजनों को देती आ रही थी।
शनिवार सुबह रमेश सामान खरीदने जूनापारा चला गया। करीब 8 बजे बबली ने पिता अशोक को मोबाइल पर कॉल कर ससुराल से मायके ले जाने की बात कही। नहीं ले जाने पर उसने दोबारा उसे नहीं देख पाने की बात कही। पिता ने उसे रविवार को आकर ले जाने का आश्वासन दिया था। बबली अपने कमरे में गई और फांसी लगा ली।
करीब साढ़े 8 बजे रमेश घर पहुंचा। दरवाजा अंदर से बंद होने पर उसने बबली को आवाज लगाई। अंदर से जवाब नहीं मिलने पर उसने दरवाजा तोड़ा। अंदर फांसी पर बबली फंदे पर लटक रही थी। फंदा काटकर रमेश अपने मित्र के साथ बाइक से बबली को लोरमी स्थित निजी अस्पताल लेकर गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया।
पुलिस से बबली के पिता अशोक पांडेय व मां शकुंतला बाई ने रमेश और रानी बाई की प्रताड़ना से तंग आकर बबली के खुदकुशी करने का आवेदन देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस मां-बेटे के खिलाफ धारा 304(बी), 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
दंतेवाड़ा, जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरौली और पीरनार के मध्य जवानों को नुकसान पहुंचाकर बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए नक्सलियों द्वारा लगाये गये एक 10 किलो का आईईडी और दो-तीन किलो के प्रेशर आईईडी बम बरामद किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह ग्रामीण सूचना तंत्र से मिली जानकारी पर किरंदुल पुलिस एवं डीआरजी की टीम मौके के लिए रवाना की गई थी जिनके द्वारा एक 10 किलो का आईईडी और दो-तीन किलो के प्रेशर आईईडी बरामद करने के बाद सावधानी पूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया है। दंतेवाड़ा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव पल्लव ने इसकी पुष्टि किया है।
रायपुर, रायपुर पश्चिम के विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने राम मंदिर निर्माण को लेकर आशंका जाहिर करते हुए सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के उदार हिंदुत्व की ओर बढ़ते कदम से भाजपा व उसके अनुवांशिक संगठन चिंतित थे और वो नहीं चाहते थे कि राजीव ज्यादा समय तक राजनीति में रहें और ठीक चुनाव के वक्त 1991 में उनकी हत्या होना इस बात का प्रमाण है। विकास ने आज ऐसा बयान दे कर हिन्दुत्व के मुद्दे को राजीव गांधी के इर्द गिर्द केंद्रित कर दिया है।
विधायक विकास उपाध्याय अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर मुखर हो कर सामने आए हैं। उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए कांग्रेस व गांधी परिवार की अहम भूमिका को प्रचारित करने जहाँ कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और पूरे शहर को होर्डिंग से पाट दिया है। वहीं भाजपा व उसके अनुवांशिक संगठनों पर अप्रत्यक्ष रूप से आशंका जाहिर करते हुए आज ये आरोप लगा कर सनसनी फैला दी है कि इंदिरा गाँधी कि हत्या के बाद राजीव गांधी जब प्रधानमंत्री बने तो उनके राम राज्य की अवधारणा ने इनको बेचैन कर दिया था और ये लोग नहीं चाहते थे कि राजीव गाँधी लम्बे समय तक राजनीति में बने रहें और 1991 में उनकी हत्या होना इस बात को प्रमाणित करता है।
विकास उपाध्याय ने कहा अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में वर्तमान प्रधानमंत्री मोदी का तो कम से कम कभी कोई भूमिका नहीं रही इतना जरूर है मोदी ने राम के नाम पर देश की जनता को गुमराह जरूर किया और इस मुद्दे को समय के साथ राजनैतिक रंग देते रहे। इसके ठीक उलट कांग्रेस देश में हमेशा धर्म निरपेक्षता का परिचय दीया है। राम मंदिर के लिए राजीव गांधी ने पहली आधारशिला रखी इसके बावजूद कांग्रेस इसका कभी राजनैतिक फायदा नहीं उठाया और आज जिस तरह से भाजपा राम मंदिर निर्माण को लेकर अपनी एकाधिकार दिखा रही है यह स्वच्छ राजनीति की परंपरा नहीं है। राम मंदिर देश के सभी हिंदुओं के आस्था का प्रतीक है और उस आस्था में सभी को विश्वास है। विकास उपाध्याय ने बताया वे अपने विधानसभा में 25000 दिया का वितरण करा रहे हैं। क्षेत्र की जनता इसका दीप प्रज्वलित कर भगवान राम के निर्मित मंदिर का स्वागत करेगी।
रायपुर, शहर के मौदहापारा इलाके में पत्रकार के ऊपर हुए जानलेवा हमले के मामले में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को फोन पर चर्चा कर तत्काल कार्यवाही का निर्देश दिया है।
सूत्रों ने बताया कि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से फोन पर चर्चा करते हुए सारी जानकारी ली है। गृहमंत्री श्री साहू ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मामले में तत्काल जांच कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। श्री साहू ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकार चौथे स्तंभ के रूप में प्रतिष्ठित हैं। कोरोना महामारी के इस संकटकाल में भी पत्रकार साथी जान जोखिम में डालकर लोगों तक सही सूचनाएं पहुंचाने में हमारी सहायता कर रहे हैं। राज्य में अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार है और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर हम सजग है।
जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मौके पर जाकर घटना स्थल का मुआयना किया |
राजनांदगांव | रक्षाबंधन के त्योहार में युवा कांग्रेस डी. ब्लॉक अध्यक्ष गुरभेज सिंह माखीजा ने मजदुर परिवारों को मिठाई राखी और मास्क वितरण कर मनाया रक्षाबंधन का त्योहार |
पढ़ें : सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामला : जबरदस्ती क्वारंटीन किए गए बिहार के आईपीएस विनय तिवारी
इसके पहले भी निरंतर गुरभेज द्वारा मास्क और राशन वितरण किया गया है | हमारा देश कोविड 19 संक्रमित रोग के कारण संकट की स्तिथि से गुजर रहा है | गुरभेज ने लोगो से निवेदन किया की शासन-प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करे और लोगो को मास्क वितरण कर मास्क पहनने के लिए जागरूक किया |
रायपुर| एनएसयूआई के जिला कार्य. अध्यक्ष विनोद कश्यप ने रायपुर कलेक्टर एवं विधायक विकाश उपाध्याय को ज्ञापन सौंपकर कर कोरोना संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम को देखते हुए गणेश उत्सव के सम्बंध में ज़ारी आदेश के कंडिका क्रमांक 3 और 12 को संशोधित करने की माँग की है।
रायपुर | शहर में चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। चोरों को अब दिन एवं रात का कोई भय नहीं रह गया है। पुरानी बस्ती थाने से मिली जानकारी के अनुसार शासकीय प्राथमिक शाला खोखो पारा का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने आलमारी में रखे बर्तन खेल सामग्री एवं अन्य कुल 12 हजार की चोरी की।
READ : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल निकले कोरोना संक्रमित, फेसबुक में पोस्ट कर दी जानकारी
उक्त मामले की रिपोर्ट रविन्द्र कुमार मरकाम आयु 44 वर्ष पिता स्व. बंशीलाल मरकाम ने पुरानी बस्ती थाने में दर्ज कराई है। प्रार्थी के रिपोर्ट के आधार पर पुरानीबस्ती थाने ने अज्ञात चोर के खिलाफ आईपीसी की धारा 457 एवं 380 के तहत मामला कायम किया है।
महासमुंद | बसना थाना क्षेत्र ग्राम केरामुण्डा में शराब पीने के लिए रूपये नहीं देने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 506, 323 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुदारीबाहरा निवासी कपूरचंद कैवर्त पिता अभिराम कैवर्त शनिवार को अपने काम से ग्राम केरामुण्डा गया था।
पढ़ें : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल निकले कोरोना संक्रमित, फेसबुक में पोस्ट कर दी जानकारी
शाम 6 बजे ग्राम केरामुण्डा के दुर्गा चौक के पास पहुंचा था कि ग्राम केरामुण्डा निवासी तिहारू पिता शंखा बिंझवार वहां आया और शराब पीने के लिए रूपये मांगा। जब प्रार्थी ने रूपये नहीं है कहां तो वो आक्रोशित हो गया और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ में रखे बियर बाटल को सिर व बांये आंख के ऊपर फोड़ दिया। जिससे प्रार्थी घायल हो गया।
रायपुर। राजधानी रायपुर के लालपुर स्थित कोविड-19 सेंटर में भर्ती कोरोना संक्रमित युवाओं को महिला स्व-समूह की महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित पर्यावरण के अनुकूल राखियां भेंट की जा रही है। आपको बता दे कि प्रदेश में बढ़ते कोरोना के बीच एक बार फिर से लॉकडाउन लगा दिया गया हैं और वही आज भाई-बहेनो का त्योहार राखी है।
कोरोना और लॉकडाउन के चलते ये भी फीका सा हो गया है। कई बहने अपने भाइयों से नही मिल पाई, पिछले साल के मुताबिक इस साल राखियों की बिक्री भी कम हुई है। इसी बीच कोरोना से संक्रमित युवा जो कि कोविड-19 सेंटर में भर्ती है उन्हें महिला स्व-समूह द्वारा हस्तनिर्मित पर्यावरण के अनुकूल राखियां भेंट कर बहन की भूमिका निभाती नजर आ रही है।

रायपुर | भाई-बहन के पवित्र प्रेम प्रतीक का पर्व रक्षाबंधन इस वर्ष सूना-सूना लग रहा है। कहीं भी आने-जाने की मनाही होने के कारण लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं। हालांकि जिला प्रशासन ने कल देर शाम एक आदेश जारी कर राखी दुकान व मिठाई दुकान सुबह 6 बजे से 10 बजे तक खुलने की अनुमति दी थी, लेकिन यह अनुमति काफी विलंब से जारी की गई, लिहाजा अधिकांश लोगों को इसकी जानकारी आज सुबह ही लग पाई।
पढ़ें : सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, हादसे में 3 मासूम गम्भीर रूप आए घायल
सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, हादसे में 3 मासूम गम्भीर रूप आए घायल, पढ़ें पूरी खबर
रायपुर, छत्तीसगढ़ में न केवल प्रभु राम की माता कौशल्या का जन्म हुआ, रामायण के माध्यम से रामकथा को दुनिया के सामने लाने वाले महर्षि बाल्मिकी ने भी इसी भूमि पर आश्रम का निर्माण कर साधना की। प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार ने कौशल्या के जन्म-स्थल चंदखुरी की तरह तुरतुरिया के बाल्मिकी आश्रम को भी पर्यटन-तीर्थ के रूप में विकसित करने के लिए कार्य की रूप-रेखा तैयार कर ली है। इसी तरह रामकथा से संबंधित एक और महत्वपूर्ण स्थल शिवरीनारायण के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। शिवरीनारायण वही स्थान है जहां माता शबरी ने प्रभु राम को जूठे बेर खिलाए थे।
बलौदाबाजार जिले के तुरतुरिया में बाल्मिकी आश्रम तथा उसके आसपास का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। यह प्राकृतिक दृश्यों से भरा एक मनोरम स्थान है, जो पहाडिय़ों से घिरा हुआ है। यह बारनवापारा अभयारण्य से लगा हुआ है। यहां बालमदेही नदी और नारायणपुर के निकट बहने वाली महानदी पर वाटर फ्रंट डेवलपमेंट किया जाएगा। इन स्थानों पर कॉटेज भी बनाए जाएंगे। तुरतुरिया के ही निकट स्थित एक हजार साल पुराने शिव मंदिर को भी पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। भगवान राम ने अपने वनवासकाल के दौरान कुछ समय तुरतुरिया के जंगल में भी बिताए थे। ऐसी भी मान्यता है कि लव-कुश का जन्म इसी आश्रम में हुआ था। तुरतुरिया को ईको टुरिज्म स्पाट के रूप में विकसित करने की योजना है।
तुरतुरिया की ही तरह शिवरीनारायण भी एक सुंदर जगह है। जांजगीर-चांपा जिले में महानदी, जोंक और शिवनाथ नदियों के संगम पर स्थित धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का यह स्थान रामकथा से संबंधित होने के साथ-साथ भगवान जगन्नाथ से भी संबंधित है। मान्यताओं के अनुसार यह शहर चारों युगों में विद्यमान रहा, और अलग-अलग नामों से जाना गया। यहीं से भगवान जगन्नाथ का विग्रह ओडिशा के पुरी स्थित मंदिर में ले जाकर स्थापित किया गया। हर साल माघ पूर्णिमा को भगवान जगन्नाथ शिवरीनारायण में विराजते हैं। इस स्थान को गुप्त-तीर्थ तथा छत्तीसगढ़ के जगन्नाथ-पुरी के नाम से भी जाना जाता है। छत्तीसगढ़ शासन ने शिवरीनारायण के भी सौंदर्यीकरण और विकास की कार्ययोजना तैयार की है। यहां भी पर्यटन सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
रायपुर जिले के चंदखुरी की तरह तुरतुरिया और शिवरीनारायण भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी राम वन गमन पथ परियोजना में शामिल हैं। 137.45 करोड़ रुपए की इस परियोजना के पहले चरण में 9 स्थानों को विकास और सौंदर्यीकरण के लिए चिन्हिंत किया गया है। प्रदेश में कुल 75 ऐसे स्थानों की पहचान की गई है, जहां अपने वनवास के दौरान भगवान राम या तो ठहरे थे, अथवा जहां से वे गुजरे थे। दिसंबर माह में चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण एवं विस्तार के कार्य के शिलान्यास के साथ ही राम वन गमन पथ में स्थित सभी 9 चिन्हिंत स्थानों के भी सौंदर्यीकरण एवं विस्तार के कार्य की शुरुआत की जा चुकी है।
रायपुर, कोरोना संक्रमण के बिना लक्षण और हल्के लक्षण वाले मरीजों के इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर्स में लगभग 25 हजार बिस्तरों के इंतजाम किए जा रहे हैं। वर्तमान में प्रदेश के 157 कोविड केयर सेंटर्स में 18 हजार 598 बिस्तरों की व्यवस्था है। राज्य शासन ने सभी कलेक्टरों को अपने जिले के लिए निर्धारित लक्ष्य अनुसार आइसोलेशन सेंटर्स (कोविड केयर सेंटर) में बिस्तरों की त्वरित व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के 29 विशेषीकृत कोविड-19 अस्पतालों में 3384 मरीजों के इलाज की व्यवस्था है।
बालोद जिले के कोविड केयर सेंटर्स में 1055, बलौदाबाजार-भाटापारा, बेमेतरा और कांकेर में 550-550, बलरामपुर-रामानुजगंज में 500, बस्तर में 1250, बीजापुर में 80, बिलासपुर में 687, दंतेवाड़ा में 582, धमतरी में 475, दुर्ग में 1574, गरियाबंद में 235, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और जांजगीर-चांपा में 200-200, जशपुर में 535, कबीरधाम में 460, कोंडागांव में 181, कोरबा में 650, महासमुंद में 240, मुंगेली में 434, नारायणपुर में 100, रायगढ़ में 1000, रायपुर में 4350, राजनांदगांव में 310, सुकमा में 825, सूरजपुर में 250 और सरगुजा जिले में 730 बिस्तर उपलब्ध हैं। धमतरी जिले में 16, रायपुर, जशपुर और सरगुजा में 11-11 तथा बालोद, बिलासपुर और कोरिया में दस-दस कोविड केयर्स संचालित हैं।
रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण की जयंती 3 अगस्त पर उन्हें नमन किया है । श्री बघेल ने उनकी कृतियों को याद करते हुए कहा कि राष्ट्रीय और सामाजिक चेतना से ओतप्रोत खड़ी बोली की उनकी रचनाओं ने बड़े वर्ग पर प्रभाव डाला।
READ : कॉलेज छात्रा को देह व्यापर करने महिला ने किया मजबूर, शिकायत के बाद महिला चढ़ी पुलिस के हत्थे
स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनकी रचनाओं के प्रभाव को देखते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने उन्हें राष्ट्रकवि की उपाधि दी थी। गुप्त जी को उनके कालजयी साहित्य के लिए पद्भभूषण सहित कई पुरस्कारों से नवाजा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुप्त जी की रचनाएं भारतीय सहित्य की अमूल्य धरोहर हैं जो पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगीं ।
अंबिकापुर | छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर के अनुसार अंबिकापुर के गांधीनगर पुलिस थाने में कॉलेज छात्रा को देह व्यापार करने के लिए मजबूर कर रही एक मह एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया गया है, जो एक कॉलेज छात्रा को देह व्यापार करने के लिए मजबूर कर रही थी। यह शहर इसलिए भी ज्यादा संवेदनशील है, क्योंकि यह तीन राज्यों के संपर्क में है और इन सभी राज्यों में देह व्यापार धड़ल्ले से संचालित किया जाता है।
पढ़ें : 65 वर्ष के बुजुर्ग ने किया 5 बच्चियों के साथ बलात्कार, पढ़ें पूरी खबर
रायपुर | छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत आज अपराह्न विधानसभा परिसर पहुँचे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने विधानसभा परिसर में सदन का निरीक्षण किया और सदन की आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया।
READ : महापौर देवेन्द्र यादव भी आये कोरोना की चपेट में, ट्विट कर दी जानकारी
जगदलपुर | जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के संजय मार्केट में स्थित विवेकानंद स्कूल के सामने रविवार के अलसुबह एक कपड़े की दुकान में आग लग गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस, डायल 112 की टीम, अग्निशमन और एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
READ : रक्षाबंधन पर शहर में सोमवार को खुलेंगी राखी और मिठाई की दुकाने, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
रायपुर | एक व्यवसायी से हजारों रुपये की ऑनलाईन ठगी की रिपोर्ट खम्हारडीह थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अवंती विहार सेक्टर 1 खम्हारडीह निवासी हेमन्द्र शर्मा 37 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी का स्वयं का बालाजी मोटर्स के नाम से व्यवसाय है पूणे से रायपुर कोरियर आने वाला था इस संबंध में 31 जुलाई को डीटीडीसी कोरियर के वेबसाइड पर देखने पर दर्शाया गया था कि कोरियर रायपुर पहुंच चुका है।
READ : 65 वर्ष के बुजुर्ग ने किया 5 बच्चियों के साथ बलात्कार, पढ़ें पूरी खबर
वेबसाइड पर दिये नंबर पर कॉल करने पर किसी ने रिसीव नही किया व कुछ देर बाद किसी ने 73057 70577 कॉल करके कहा कि आपने जो कॉल किया था किसी तकनीकी परेशानी की वजह से रिसीव नही हो पाया। आप का कोरियर आ गया है। लॉकडाउन के चलते डिलवरी कैसे होगा पार्सल अर्जेन्ट है कहकर एक लिंक भेजा व 5 रुपये जमा करने को कहा। प्रार्थी ने अपने मोबाईल से स्टेट बैंक के खाते से 5 रुपये का ऑनलाईन भुगतान कर दिया। उसके बाद दूसरे दिन पार्सल मिलने की बात कहकर 5 बार में आरोंपी 98 हजार 4 सौ 34 रुपये खांता से ट्रांजेक्शन कर लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के मोबाईल नंबर के आधार पर पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर किया है।
दंतेवाड़ा | जिला में रक्षाबंधन पर्व के ठीक पहले भैरमगढ़ एरिया कमेटी की पश्चिम बस्तर डिवीजन के नक्सलियों की प्लाटून नम्बर 13 का सक्रिय 08 लाख का ईनामी नक्सली डिप्टी कमांडर मल्ला तामो ने दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव एवं सीआरपीएफ डीआईजी के सामने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौट आया है।
पढ़ें : रक्षाबंधन पर शहर में सोमवार को खुलेंगी राखी और मिठाई की दुकाने, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
रायपुर | कोरोना महामारी कोविड-19 महामारी के चलते उपभोक्ताओं को इन दिनों लाकडाउन की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। देश में दूसरे नंबर पर स्थित भारत गैस कंपनी द्वारा डिजिटल तकनीकी के जरिए 48 घंटे के अंदर उपभोक्ताओं को भारत गैस सिलेंडर की रिफिल उपलब्ध करायी जाएगी। उक्त जानकारी लक्ष्मी गैस एजेंसी बैरन बाजार स्थित कार्यालय में पत्रकारवार्ता में कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर संतोष कुमार महतो ने दी।
READ : रक्षाबंधन पर शहर में सोमवार को खुलेंगी राखी और मिठाई की दुकाने, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
दुर्ग | रक्षाबंधन को देखते हुए जिला कलेक्टर ने सोमवार को राखी व मिठाई की दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक सोमवार को सुबह 6 से 10 बजे तक शहर में राखी की दुकानें, स्टॉल व मिठाई दुकानें खोली जा सकेंगी। इस दौरान दुकानों में लॉकडाउन के नियमों का पालन अनिवार्य होगा। शेष दुकानों पर पाबंदी रहेगी।
READ : 65 वर्ष के बुजुर्ग ने किया 5 बच्चियों के साथ बलात्कार, पढ़ें पूरी खबर
महासमुंद | गांजा तस्करों द्वारा गांजा तस्करी कर लगातार ओडिशा राज्य से छत्तीसगढ़ के रास्ते गांजा तस्करी के मामले को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 26 लाख रुपये के गांजा जब्त किया है। इस कार्रवाई में एक महिला भी शामिल है।
READ : 65 वर्ष के बुजुर्ग ने किया 5 बच्चियों के साथ बलात्कार, पढ़ें पूरी खबर
आरोपियों में सुलताना माजिद शेख पिता बालू खान उम्र 32 वर्ष निवासी सोसायटी अल्कापुरी रोड क्र्य कालेज नालासोपारा इस्ट मुंबई जिला पालघर महाराष्ट्र, शोयब अहमद मलीक पिता तुफेल अहमद मलीक उम्र 35 वर्ष साकिन महबुब आलम चाल रूम नंबर 09 मुंबई नं. 29 थाना वकोला जिला मुंबई 29, अब्दुल रसीद अली पिता आशिक अली उम्र 56 वर्ष साकिन सांई सागर बिल्डींग न्यू मिल रोड ग्रेटर मुंबई सुबरबन थाना कुरला जिला मुंबई है। इन आरोपियों से, 12 प्लास्टिक की बोरी में भरी 104 पैकेट खाकी रंग के प्लास्टिक में लपेटा प्रत्येक पैकेट में जुमला 05 क्विंटल 20 किलो, एक आयचर ट्रक एवं मोबाइल तथा नगदी रकम बरामद की गई है।
पढ़ें : Friendship day : इस बार कोरोना काल में भी दोस्ती का रिश्ता होगा ख़ास

























