नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
मौसम का मिजाज: राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार

मौसम का मिजाज: राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार

रायपुर। राज्य में आने वाले चौबीस घंटों के दौरान अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। 

मौसम विभाग से जारी नियमित रिपोर्ट के अनुसार इस समय मानसूनी द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर है। यह अमृतसर, लुधियाना, मेरठ, बरेली, गोरखपुर, भागलपुर तक विस्तृत है। वहीं इसका पूर्वी किनारा हिमालय की तराई पर स्थित है। इसके अलावा फिलहाल कोई मजबूत सिस्टम इस समय तैयार नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले चौबीस घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पडऩे व आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। वहीं एक-दो स्थानों पर तेज बारिश के साथ वज्रपात की आशंका बनी हुई है। इधर कल राजधानी में हुई झमाझम बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। हालांकि सुबह धूप निकल आने के बाद तापमान में आंशिक वृद्धि हुई, लेकिन इससे अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने के आसार नहीं है।
जंगल में  जुआ खेल रहे 22 जुआरी गिरफ्तार, लाखों रूपये-6 कार व 18 बाईक सहित 21 मोबाईल फोन जप्त

जंगल में जुआ खेल रहे 22 जुआरी गिरफ्तार, लाखों रूपये-6 कार व 18 बाईक सहित 21 मोबाईल फोन जप्त

धमतरी। धमतरी जिले के धाना मगरलोड स्थित ग्राम राठार धरसा जंगल में बड़ी संख्या में जुआरियों के द्वारा जजुआ खेलने की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी करके 22 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। सभी जुआरियों के पास से 1 लाख 85 हजार 2 सौ  रुपये नगद,4 बंडल ताश की 52 पत्ती व 21 मोबाईल फोन सहित 6 कार एवं 18 बाईक जब्त किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर 18 जुलाई की शाम 5 बजकर 20 मिनट पर धमतरी जिले स्थित करेलीबड़ी धमतरी ग्राम राठार धरसा जंगल में जुआ खेलते टीकम चंद निषाद ,पिता उदेराम निषाद ग्राम गाडाडीह धमतरी,देवशरण यादव  पिता  झलक राम यादव,गुडरु पारा शिव चौंक महासमुंद,टुकेश्वर साहू पिता भुवन लाल साहू ग्राम कपालफ ोडी धमतरी ,पारसमणी साहू  पिता दया राम साहू,ग्राम नवागांव  धमतरी,हरिश साहू  


पिता स्व. चरण सिंह,ग्राम सांकरा धमतरी, इरदीश अहमद पिता रफी अहमद ग्राम नगरी धमतरी ,देवेन्द्र ध्रव पिता ईश्वर ध्रुव ग्राम कुरुद धमतरी, दीनदयाल साहू पिता कृष्णा साहू ग्राम भिरई बालोद,देवेश यदु पिता राम नारायण यदु गुडरुपारा महासमुंद, बिल्लू ऊर्फ मृत्युंजय भोई  पिता अजय भोई,सोमवारी बाजार ग्राम नवापारा  गोबरा नवापारा,शिवा निषाद पिता ब्यास निषाद ग्राम लटर्रापारा,गोबरानवापारा,हिमांचल चक्रधारी  पिता तोरण चक्रधारी ग्राम सिवनी अर्जुनी धमतरी,जितेन्द्र चक्रधारी पिता तोरण चक्रधारी ग्राम सिवनी धमतरी, डामन लाल साहू पिता रमाकांत साहू ग्राम कोसागोंदी बालोद, सजन यादव पिता बालमुकुन्द यादव ग्राम खिसोरा, चौंकी करेलीबडी धमतरी,दशरथ ऊर्फ गैंदलाल साहू पिता कामता राम साहू ग्राम गाडाडीह, ठेकला धमतरी ,प्रवीण राजपूत ऊर्फ राज ठाकुर पिता जयकरण ठाकुर शीतला पार गाडाडीह(ठेकला), प्रवीण राजपूत ऊर्फ राज ठाकुर जयकरण ठाकुर उम्र 31 वर्ष शीतला पारा नवापारा नवापारा, राजकुमार निषाद उम्र 31 वर्ष पंजवानी चौंक नवापारा नवापारा , पूरण लाल देवांगन स्व.सुकालू देवांगन उम्र 32 वर्ष सा. गाडाडीह मगरलोड, विवेक मिश्रा पिता स्व. परमहंस मिश्रा उम्र 38 वर्ष सा नवागांव ब्राम्हण पारा नवापारा, गणेश राम पिता सहदेव धोबी उम्र 35 वर्ष सिंधौरी कला कुरुद, प्रमेश मानिकपुरी पिता स्व. लखन लाल उम्र 44 वर्ष  खिसोरा करेली बडी सभी को गिरफ्तार किया गया है। सभी जुआरियों के पास से 04 गड्डी 52 पत्ती तास व नगदी रकम 185200/ जब्त किया गया है। जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कानूनी कार्रवाई कर 10-10 हजार रुपये के जमानतीय मुचलका पर रिहा कर दिया गया है। 
 कोरोना संक्रमण के बढऩे से प्रशासन ने शुरू किया सघन जांच, पुलिस टीम के द्वारा रोजाना निकाला जा रहा फ्लैगमार्च

कोरोना संक्रमण के बढऩे से प्रशासन ने शुरू किया सघन जांच, पुलिस टीम के द्वारा रोजाना निकाला जा रहा फ्लैगमार्च

कोंडागांव। जिले के केशकाल में तेजी से बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव मामलों को ध्यान में रखते हुए जिले भर मे अलर्ट जारी कर दिया गया है, बस्तर का प्रवेश द्वार होने की वजह से पुलिस के द्वारा केशकाल थाना अंतर्गत ग्राम खालेमुरवेंड स्थित स्क्रीनिंग सेंटर के सामने चेकपोस्ट लगाकर आने जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है, जिसमें अन्य राज्य अथवा रेड जोन से आ रहे लोगों को तत्काल स्क्रीनिंग सेंटर भेजा जा रहा है, जहां जांच के पश्चात ही उन्हें आगे जाने की अनुमति दी जा रही है। वहीं अब शहर में भी पुलिस की टीम के द्वारा रोजाना शाम को फ्लैगमार्च निकाल कर दुकानो में भी नियमों का पालन करवाने हेतु सघन चेकिंग अभियान चला रही है।

थाना प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया कि शासन प्रशासन के आदेशानुसार हमारे द्वारा खालेमुरवेंड स्थित स्क्रीनिंग सेंटर के सामने चेकपोस्ट लगाकर 24 घण्टे पुलिस कर्मियों के द्वारा आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। साथ ही बिना अनुमति अथवा ई-पास के आवागमन कर रहे वाहनों को आगे-जाने की अनुमति नही दी जा रही है। तथा जो भी वाहन छत्तीसगढ़ के बाहर अथवा रेड जोन से जिले में प्रवेश कर रहा है उसे सर्वप्रथम स्क्रीनिंग सेंटर में जांच के आदेश दिए जा रहे हैं।
 गाली-गलौच करने से मना करने पर नुकीले औजार से मारकर किया घायल, सिविल लाईन थाने का मामला

गाली-गलौच करने से मना करने पर नुकीले औजार से मारकर किया घायल, सिविल लाईन थाने का मामला

रायपुर। घर के सामने गाली-गलौच करने से मना करने पर नुकीले औजार से मारकर चोट पहुंचाने की रिपोर्ट महिला ने सिविल लाईन थाने में दर्ज करायी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्रिश्चन कालोनी राजातलाब निवासी संध्या सिंह 43 वर्ष पति कविन्द्र सिंह दयाल ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि रविवार की रात्रि करीबन 10 बजे प्रार्थिया अपने दोनों बेटे निकाइल सिंह दयाल व विजेन्द्र सिंह दयाल, परिवार सहित अपने घर के बाहर खड़ी थी तभी दानवीर विश्वकर्मा एवं उसके सााथी घर के सामने आपस में अश्लील गाली गलौज कर रहे थे। जिसपर महिला के देवर व बेटों ने मना किया इस पर गाली-गलौज करते हुये दानवीर विश्वकर्मा ने देवर विजेन्द्र सिंह दयाल के गले व बांह पर नुकीले औजार से मारकर चोट पहुंचाया। 
किसान और मूर्ति बनाने वाले कलाकार के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने कहा- गणेश उत्सव के लिए चार फीट तक की मूर्तियां बेचने की दी गई है अनुमति

किसान और मूर्ति बनाने वाले कलाकार के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने कहा- गणेश उत्सव के लिए चार फीट तक की मूर्तियां बेचने की दी गई है अनुमति

रायपुर | गोधन न्याय योजना के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास आये एक किसान कृष्ण कुमार चक्रधारी ने भगवान गणेश की मूर्ति मुख्यमंत्री को भेंट की। चक्रधारी ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका परिवार गणेश भगवान की मूर्ति भी बनाकर बेचता है। उन्होंने गणेश उत्सव के लिए 36 मूर्तियां बनाई है, कोरोना संक्रमण के कारण मूर्तियां बेचने को लेकर दुविधा की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि गणेश उत्सव के लिए भगवान की मूर्तियां बेचने की अनुमति दी जाए। मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि चार फीट तक की मूर्तियां बेचने की अनुमति दी गई है।

 

लॉकडाउन में कालाबाजारी करने वालों पर रहेगी विशेष नजर, जिला प्रशासन ने नागरिकों के लिए जारी किया टोल-फ्री नंबर

लॉकडाउन में कालाबाजारी करने वालों पर रहेगी विशेष नजर, जिला प्रशासन ने नागरिकों के लिए जारी किया टोल-फ्री नंबर

रायपुर, कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए राजधानी रायपुर में एक बार फिर से लॉकडाउन लगने जा रहा है। इस बीच जिला प्रशासन ने लॉकडाउन की अवधि में दैनिक उपयोग की सामग्री व अन्य सामग्रियों व वस्तुओं की कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी है। 

जिला प्रशासन सूत्रों ने बताया कि कालाबाजारी रोकने तथा लॉकडाउन की अवधि में आम नागरिकों को सभी वस्तुएं सही कीमत में मिल सके, इसके लिए विशेष तैयारी की गई है। अधिकारियों की टीम व कर्मचारी लगातार इस बात की मॉनीटरिंग करते रहेंगे कि जिले में कहीं भी आवश्यक वस्तुओं की बिक्री तय कीमत से अधिक पर न हो सके। पिछले बार लगे लॉकडाउन में यह शिकायत प्रमुखता से सामने आई थी कि जमाखोरों द्वारा लॉकडाउन की अवधि में आवश्यक वस्तुओं की बिक्री तय कीमत से तीन-चार गुना अधिक कीमत पर की गई थी। इस बात को लेकर काफी हो-हंगामा भी मचा था। रायपुर जिले में एक बार फिर से लॉकडाउन की तैयारी चल रही है। इस बार जिला प्रशासन ने कमर कस ली है कि जिले में कहीं भी निर्धारित कीमत से अधिक कीमत पर वस्तुओं का विक्रय न हो सके। इसके लिए बकायदा जिला प्रशासन ने टोल-फ्री नंबर 0771-2882113 जारी कर दिया है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि कहीं भी, किसी भी वस्तु की बिक्री निर्धारित कीमत से अधिक पर की जा रही है तो वे तत्काल इस नंबर पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं, ऐसे शिकायतकर्ताओं की पहचान गुप्त रखी जाएगी और दोषी दुकानदार अथवा व्यक्ति के खिलाफ तत्काल कार्यवाही की जाएगी। 
बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में होटल, बार-रेस्टोरेंट 02 अगस्त तक रहेंगे बंद

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में होटल, बार-रेस्टोरेंट 02 अगस्त तक रहेंगे बंद

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अभी होटल, बार, रेस्टोरेंट 02 अगस्त तक बंद ही रहेगा। इसके लिए आबकारी विभाग ने निर्देश जारी कर दिया है। 

आबकारी विभाग से जारी दिशा-निर्देशानुसार प्रदेश के सभी एफ-एफ, 4-4 क क्लब, तथा रेस्टोंरेंट, बार एवं होटल बार स्थित बार रूम, स्टॉक रूम तथा मदिरा संग्रहण स्थल को आगामी 2 अगस्त तक बंद रखा जाएगा। इसके लिए सभी कलेक्टरों को जारी आदेश में कहा गया है कि जिलों में इसका कड़ाई से पालन कराया जाए। कोरोना संक्रमण के चलते विभाग द्वारा पूर्व में जारी आदेश के तहत रेस्टोरेंट एवं बीयर बार आदि को 19 जुलाई तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया था, इसी आदेश को पुन: बढ़ाते हुए अब बंद की अवधि में वृद्धि कर इसे 02 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। 
बड़ी खबर: बलौदाबाजार जिले में एसबीआई का एटीएम काटकर लाखों रुपए की चोरी, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरा

बड़ी खबर: बलौदाबाजार जिले में एसबीआई का एटीएम काटकर लाखों रुपए की चोरी, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरा

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले के सिमगा इलाके में अज्ञात चोरों ने बीती देर रात में एसबीआई बैंक के एटीएम काटकर लाखों रूपये की चोरी कर ले गये। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह सिमगा के पुराने बस स्टैंड के पास स्थित एसबीआई का एटीएम टूटा हुआ मिला। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि अज्ञात चोरों ने एटीएम को गैस कटर से काटकर उसमें रखे लगभग 5 लाख रुपए चोरी कर ले गये। पुलिस इस मामले में अपराध दर्ज कर आरोपियों का पता लगाने में जुट गयी है। इसके लिए पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। 
छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या 16 सौ पार, अब तक 24 की मौत

छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या 16 सौ पार, अब तक 24 की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के बढऩे के साथ प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 1626 पहुंच गई है, वहीं अब तक प्रदेश में मिले 5425 संक्रमित मरीजों में 3775 लोग स्वस्थ हो चुके है, जबकि मृतकों की संख्या 24 ही है।


छत्तीसगढ़ के कई जिलों में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से लगातार बढ़ रहे है। रविवार को भी प्रदेशभर में 159 नये संक्रमित मरीज मिले है। ये मरीज क्रमश: जिला रायपुर से 50, सरगुजा 26, बस्तर 25, कोरबा 14, दुर्ग 09, बलौदाबाजरा व कांकेर से 07-07, बेमेतरा 06, दंतेवाड़ा व बिलासपुर से 05-05, कोण्डागांव, नारायणपुर, जांजगीर-चांपा से 04-04, राजनांदगांव 03, कोरिया 04, धमतरी से 2 तथा गरियाबंद, मुंगेली, रायगढ़ व बलरामपुर 01-01 मरीज मिले थे। इस तरह प्रदेश में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1626 पहुंच गई है। हालांकि बीते दिन 117 मरीज डिस्चार्ज भी किए गए है। जिसके बाद प्रदेश में अब तक कुल 3775 संक्रमित मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज भी हो चुके है। संक्रमित मरीजों में अब तक 24 लोगों की जानें भी गई है। 
मुख्यमंत्री निवास में धूमधाम से मनाया जा रहा हरेली पर्व

मुख्यमंत्री निवास में धूमधाम से मनाया जा रहा हरेली पर्व

रायपुर | मुख्यमंत्री निवास में आज हरेली पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वयं कृषि उपकरणों की पूजा-अर्चना कर चीला-फरा जैसे छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का भोग लगाया तथा गौमाता की पूजा-अर्चना कर कलेवा खिलाया। 

इसके पश्चात वे सीएम हाउस में ही मॉडल के रूप में बनाए गए गौठान से गोबर खरीदी की। सीएम श्री बघेल ने इस अवसर पर अपने पूरे परिवार के साथ पूजा-अर्चना कर प्रदेश में अच्छी खेती की कामना की। हरेली पर्व के अवसर पर आज सीएम हाउस में छत्तीसगढ़ संस्कृति की छटा बिखरी। पूरे सीएम हाउस को छत्तीसगढ़ी संस्कृति के अनुरूप सजाया गया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राजकीय वनपशु वनभैंसा के चित्र का अनावरण भी किया। हरेली पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री ने गेड़ी चढऩे का भी आनंद लिया और घर के दरवाजों पर नीम की पत्तियां लगाई। इस अवसर पर मंत्रिमंडल के सदस्य रविन्द्र चौबे, अमरजीत भगत, शिव डहरिया आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। 
 
देश की अपनी तरह की पहली गोधन न्याय योजना आज से शुरू, छत्तीसगढ़ सरकार खरीदेगी 2 रुपए किलो की दर से गोबर

देश की अपनी तरह की पहली गोधन न्याय योजना आज से शुरू, छत्तीसगढ़ सरकार खरीदेगी 2 रुपए किलो की दर से गोबर

रायपुर। देश की अपनी तरह की पहली गोधन न्याय योजना की शुरुआत आज से छत्तीसगढ़ में हुई। लोक महापर्व हरेली के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सांकेतिक रूप से गोबर खरीद कर इसे शुरु किया। इस योजना के तहत सरकार पशुपालकों से 2 रुपए किलो की दर से गोबर खरीदेगी और फिर उससे जैविक खाद तैयार किया जाएगा। योजना का उद्देश्य पशुपालन को बढ़ावा देने के साथ-साथ कृषि लागत में कमी और भूमि की उर्वरा शक्ति में बढ़ोतरी है। इस योजना से पर्यावरण में सुधार के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था में भी बड़े बदलाव की उम्मीद है। गोधन न्याय योजना से बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसरों का भी सृजन होगा।


पारंपरिक रूप से हरेली पर्व कृषि और पर्यावरण से जुड़ी हुआ है। इसीलिए गोधन न्याय योजना की शुरुआत के लिए इसी अवसर को चुना गया। उन्होंने रायपुर स्थित अपने निवास में आयोजित एक सांस्कृतिक समारोह में योजना की शुरुआत की। प्रदेश के गांवों में सुराजी गांव योजना पहले ही लागू की जा चुकी है, जिसके तहत पांच हजार से ज्यादा गोठानों की स्वीकृति दी जा चुकी है। इनमें से 2785 गोठान बनकर तैयार हो चुके हैं, शेष का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। गोधन न्याय योजना इन्हीं गोठानों के माध्यम से संचालित होगी। गौठानों को पशुओं के डे केयर सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है। महिला स्व सहायता समूह द्वारा यहां वर्मी कंपोस्ट के निर्माण के साथ अन्य आय मूलक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं । राज्य सरकार चरणबद्ध रूप से गौठानों का विस्तार करते हुए प्रदेश की सभी 11630 ग्राम पंचायतों और सभी 20 हजार गांवों में गौठान निर्माण का लक्ष्य रखा है। निर्माण पूरा होने के बाद वहां भी गोबर की खरीदी की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने निवास पर गोधन तथा कृषि यंत्रों की पूजा-अर्चना कर योजना की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश वासियों को नये साल के पहले त्योहार की बधाई देते हुए कहा कि यह योजना संकट के समय किसानों और पशुपालकों के लिए वरदान साबित होगी। यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था के संजीवनी बनेगी। उन्होंने कहा कि यह एक बहुआयामी योजना है, जिससे हमें बहुत सारे लक्ष्य एक साथ हासिल करेंगे। श्री बघेल ने कहा कि गोधन न्याय योजना से पशुपालकों की आय में वृद्धि तो होगी ही, पशुधन की खुली चराई पर भी रोक लगेगी। जैविक खाद के उपयोग को बढ़ावा मिलने से रासायनिक खाद के उपयोग में कमी आएगी। खरीफ तथा रबी फसल की सुरक्षा सुनिश्चित होने से द्विफसलीय क्षेत्र में होगा। भूमि की उर्वरता में सुधार होगा तथा विष रहित खाद्य पदार्थों की उपलब्धता बढ़ेगी, इससे पोषण का स्तर और सुधरेगा। 

किसानों और पशुपालकों से गोठान समितियों द्वारा दो रुपए प्रति किलो की दर से गोबर की खरीदी की जाएगी, जिससे महिला स्व सहायता समूहों द्वारा वर्मी कंपोस्ट तैयार किया जाएगा। तैयार वर्मी कंपोस्ट को 8 रुपए प्रति किलो की दर से सरकार द्वारा खरीदा जाएगा। खरीदे गए गोबर से अन्य सामग्री भी तैयार की जाएंगी।   

राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए पहले ही लागू की जा चुकी सुराजी गांव योजना के तहत नरवा-गरवा-घुरवा और बाड़ी कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। गोधन न्याय योजना इनमें से गरवा, घुरवा और बाड़ी घटकों से जुड़ी हुई है। किसानों को उनकी उपज का सही दाम दिलाने के लिए हाल ही में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरुआत भी की गई है, जिसके तहत किसानों के खातों मे 5750 करोड़ रुपए आदान सहायता के रूप में सीधे अंतरित किए जा रहे हैं। इनमें से पहली किस्त के 1500 करोड़ रुपए योजना की शुरुआत के ही दिन अंतरित किए जा चुके हैं। दूसरी किस्त की राशि अगस्त माह में जारी की जाएगी।
 
मुख्यमंत्री निवास पर गोधन न्याय योजना के शुभारंभ के अवसर पर कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डा. शिवकुमार डहरिया,  खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह जुनेजा, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक, रायपुर नगर निगम से सभापति प्रमोद दुबे, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सलाहकार द्वय विनोद वर्मा और  प्रदीप शर्मा, मुख्य सचिव आर.पी.मण्डल, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव  सुब्रत साहू, वन विभाग के प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ, कृषि उत्पादन आयुक्त डा.एम.गीता, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी बघेल के साथ हरेली पूजन किया। 
 लॉकडाउन की सूचना मिलते ही बाजार में राखी खरीदने उमड़े लोग

लॉकडाउन की सूचना मिलते ही बाजार में राखी खरीदने उमड़े लोग

रायपुर। विश्वव्यापी कोरोना वायरस कोविड -19 के प्रकरण में वृद्धि के चलते केबिनेट में हुए निर्णय के लिए मुख्यमंत्री ने अब लॉकडाउन का निर्णय संबंधित जिलों के कलेक्टरों पर छोड़ दिया है। रायपुर के कलेक्टर भारती दासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार आगामी टोटल लॉकडाउन 22 जुलाई से 28 जुलाई के मध्य सख्ती के साथ लागू किया जाएगा। उक्त सूचना वायरल होते ही शहर भर में लोग राखी के साथ ही आवश्यक दैनिक उपयोगी सामाग्री खरीदने के लिए सुबह से बाजारों में उमड़ पड़े हैं। ज्ञातव्य है कि भाई-बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन 3 अगस्त को है। राखी व्यापारियों के अनुसार कोरोना वायरस के चलते पहले ही उनका धंधा मंदा था। रही सही कसर लाकडाउन लगते ही पूरी हो जाएगाी। लॉकडाउन के कारण शहर भर में जगह-जगह आज सुबह से ही दुकानों में भीड़ के साथ ही सड़क जाम का नजारा देखने को मिला। लाकडाउन के पहले ही सभी जरूरी सामान खरीदने के लिए घर से निकले हैं वाहनों की आवाजाही के कारण शहर के मुख्य बाजारों यथा मालवीय रोड गोल बाजार, सदर बाजार एवं 11 बजे के बाद खुलने वाले माल्स में ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ देखी गई। 
अधेड़ ने नाबालिग को बनाया अपनी हवस का शिकार, पुलिस ने किया मामला दर्ज

अधेड़ ने नाबालिग को बनाया अपनी हवस का शिकार, पुलिस ने किया मामला दर्ज

कोरबा | छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बालको नगर इलाके में एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा एक नाबालिग लड़की को बहला कर उसके साथ अनाचार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़ता के परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बालको नगर में रहने वाला 55 वर्षीय अधेड़ ने एक नाबालिग को बहला कर उसके साथ मंदिर में गदर्भ विवाह कर लिया और उसके बाद पांच दिनों तक उसके साथ अनाचार करते रहा। इस घटना की जानकारी जब पीडि़ता ने अपने परिजनों को दी तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस न आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है। 
 
 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पाटन से करेंगे गौधन न्याय योजना का शुभारंभ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पाटन से करेंगे गौधन न्याय योजना का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज से राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी गौधन न्याय योजना की शुरूआत पाटन से करेंगे। इस अवसर पर वे करोड़ों रूपए के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। 

छत्तीसगढ़ के पर्वों में हरेली पर्व का विशेष महत्व माना जाता है। संभवत: यही वजह है कि कृषि से जुड़े इस पर्व के अवसर पर आज राज्य सरकार के मुखिया भूपेश बघेल पाटन से गौधन न्याय योजना की शुरूआत करेंगी। अपने निवास में हरेली पूजन के पश्चात वे पाटन के लिए रवाना होंगे। दोपहर करीब 1 बजे वे पाटन पहुंचेंगे और इस योजना का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान प्रदेश के सभी जिलों में गौठानों में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। पाटन में जहां मुख्यमंत्री श्री बघेल स्वयं इस योजना का शुभारंभ करेंगे तो वहीं मंत्रीगण, संसदीय सचिवगण, विधायक व स्थानीय जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। ज्ञात हो कि यह योजना गांव, गरीब, किसान, पशुपालकों की योजना है। गौठानों से निकलने वाली गोबर से वर्मी कम्पोस्ट खाद व अन्य उत्पाद तैयार किया जाएगा। इससे गांववालों को आर्थिक लाभ मिलेगा। राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा तो वहीं इससे कई लोगों को रोजगार भी मिलेगा। 
घटारानी के बाद अब जतमई मंदिर भी आम लोगो के लिये अनिश्चित काल तक बंद

घटारानी के बाद अब जतमई मंदिर भी आम लोगो के लिये अनिश्चित काल तक बंद

गरियाबंद, सावन के माह में भारी भीड़ रविवार को रहतीं थीं पर पिछले मंगलवार को क्षेत्र के प्रसिद्ध जतमई व घटारानी मंदिर पहुंचे रायपुर 18 सैलानियों की शनिवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने की खबर के साथ घटारानी मंदिर समिति ने रविवार से मंदिर में पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। पिकनिक मनाने और झरने का आनंद लेने वाले सैलानी आय पर घटारानी में लगे बेरिकेट देख रास्ते से वापस हो गए घटारानी सेवा समिती ने पहले ही मंदिर बंद कर दिया था वही जतमई मंदिर समिति द्वारा भी आज बैठक आयोजित किया गया। जिसमें सभी सदस्यों ने वर्तमान भीड़ की स्थिति को देखते हुए जतमई मंदिर को भी अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है। हालांकि समितियों द्वारा लिए गए इस निर्णय से यहां आने वाले दर्शनार्थी मायूस जरूर होंगे। लेकिन यह निर्णय वर्तमान में चल रहे वैश्विक महामारी कोरोना के के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लिया गया है। लेकिन यह निर्णय लोगो के हित को देखते हुए लिया गया है। ज्ञात हो कि इलाके के प्रमुख पर्यटन स्थल जतमई व घटारानी धाम में लॉक डाउन हटते ही बेतहासा भीड़ देखने को मिल रहा था। जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया था। कोरोना के प्रकोप से जतमई इलाका भी अछूता नही रहा। क्योंकि पिछले दिनों घूमने आए सैलानियों की शनिवार को 18 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही क्षेत्र में दहशत फैल गया। जिसकी चर्चा क्षेत्र में खूब चल रहा है। समाचार पत्रों में खबर प्रकाशन के बाद रविवार को सड़क पर सन्नाटा पसरा था वही छुरा पुलिस भी भीड़ को हटाने तैयारी में आय थे जतमई मंदिर समिति के बैठक में अध्यक्ष शिवदयाल ध्रुव, संरक्षक सूरज मिश्रा, राघोबा महाडि़क, राजीव दीवान, सचिव नारायण साहू, सह सचिव भोजराम , कोषाध्यक्ष भूपेन्द्र साहू, धीरपाल साहू, रामचरण साहू, रघुराज , सरपंच दुलारी बाई ध्रुव, कार्तिक , गिरधर , बिसहत , भगोली आदि सदस्य उपस्थित थे। 

इस जिले में 23 से 29 जुलाई तक लगेगा लाकडाउन, संयुक्त बैठक कर कलेक्टर ने लिया निर्णय

इस जिले में 23 से 29 जुलाई तक लगेगा लाकडाउन, संयुक्त बैठक कर कलेक्टर ने लिया निर्णय

दुर्ग, कोरोना संक्रमण की स्थिति के मद्देनजर राज्य शासन ने जिला प्रशासन को निर्णय लेने के संबंध में निर्देशित किया था। सभी स्थितियों के मंथन के पश्चात एवं नागरिक समूहों से चर्चा उपरांत 23 जुलाई से 29 जुलाई तक लाकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया। उल्लेखनीय है कि आज कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं व्यापारिक संघों के प्रतिनिधियों से चर्चा की। उन्होंने जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति की विस्तार से जानकारी भी दी। कलेक्टर ने बताया कि फिलहाल जिले में कोरोना से संक्रमित लोगों का आंकड़ा तीन सौ से आगे निकल चुका है। इनमें से 60 लोग ऐसे हैं जिनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तेजी से प्रयास किये जा रहे हैं। हर दिन पांच सौ से अधिक सैंपल लिए जा रहे हैं और इसे शीघ्र ही एक हजार तक बढ़ा दिया जाएगा। व्यापारिक संघों ने तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने इस संबंध में अपना मत रखा। बैठक में महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि नागरिकों के हितों को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सर्वोच्च हित में जो भी निर्णय लिया जाएगा। उसके सख्ती से अनुपालन से कोरोना संक्रमण को रोक पाने की दिशा में अहम कार्य कार्य होगा। बैठक के पश्चात लाकडाउन का निर्णय लिया गया। 

ग्रीन आर्मी चंगोरा भाठा द्वारा मुक्तिधाम में किया गया सघन वृक्षारोपण

ग्रीन आर्मी चंगोरा भाठा द्वारा मुक्तिधाम में किया गया सघन वृक्षारोपण

रायपुर, आज ग्रीन आर्मी चंगोरा भाठा जोन रायपुर द्वारा सघन वृक्षारोपण के अंतर्गत फलदार- छायादार पौधों का रोपण किया गया | इस दौरान सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि पौधों की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है | पौधारोपण मोतीपुर मुक्तिधाम के पास पुष्पक स्टील अलमारी फैक्ट्री एवं अमलेश्वर गौशाला में किया गया, जहां पर 500 फलदार एवं छायादार पौधे रोपित किए गए | इस अवसर पर ग्रीन आर्मी के अध्यक्ष डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर ने कहा की हमें पर्यावरण को संतुलित बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करना चाहिए एवं धरती माता का पेड़ लगाकर श्रृंगार करना चाहिए | कार्यक्रम मे अध्यक्ष डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर, इंचार्ज श्री कृष्ण कुमार वर्मा, सचिव श्री चंद्रकांत देवांगन, यूथ विंग इंचार्ज प्रोफेसर रात्रि लहरी गुरुकुल महिला महाविद्यालय रायपुर, डॉक्टर अल्पना देशपांडे प्रोफेसर डॉ खूबचंद बघेल स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई, श्री सनत देवांगन, श्री नरेंद्र गोस्वामी, ब्राउन वींग इंचार्ज श्री नवनीत चावड़ा, पद्मिनी वर्मा, पुनीता चंद्रा, योग गुरु श्री सुशील कुमार आर्य, श्री एसपी साहू, प्रोफेसर सुनीता चमसूरिया दुर्गा महाविद्यालय रायपुर, समाज सेवक श्री ललित तिरेला, योग गुरु श्री शिव कुमार साहू आदि उपस्थित रहे | उक्त जानकारी श्री चंद्रकांत देवांगन सचिव ग्रीन आर्मी चांगोरा भाठा जोन रायपुर ने दी | 

मैनपाट के टाइगर प्वाइंट पर बड़ा हादसा, 3 युवक खाई में गिरे

मैनपाट के टाइगर प्वाइंट पर बड़ा हादसा, 3 युवक खाई में गिरे

अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ में दुर्गम पहाड़ी वाले इलाके मैनपाट में हादसे की खबर मिल रही है। यहां टाइगर प्वाइंट पर 3 युवक 100 मीटर खाई में गिर गए हैं। इस हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर बचाव दल पहुंची है।
जानकारी के अनुसार हादसा दोपहर की बताई जा रही है। वहीं अभी पता नहीं चल पाया है कि एक साथ 3 युवक खाई में कैसे गिर गए। फिलहाल  युवकों को रेस्क्यू कर बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।
इधर खबर फैलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। बता दें कि अंबिकापुर का मैनपाट इलाका पूरी तहर से पहाड़ों और जंगलों से घिरा हुआ है। लोग अक्सर मनोरम वादियों का लुफ्त उठाने के लिए यहां आते हैं।
 

वक्ता मंच द्वारा आज कुष्ठ आश्रम में वस्त्र वितरण किया गया

वक्ता मंच द्वारा आज कुष्ठ आश्रम में वस्त्र वितरण किया गया

रायपुर, प्रदेश स्तर पर कार्यरत सामाजिक संस्था वक्ता मंच द्वारा जारी सेवा कार्यो के तहत आज कुष्ठ आश्रम पंडरी में जरूरतमंद 100 लोगों को वस्त्र वितरण किया गया।वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने जानकारी दी है कि कार्यक्रम में कुष्ठ बस्ती के निवासी सपरिवार उपस्थित थे।इसके पूर्व भी कई बार मंच द्वारा इस बस्ती में सेवा एवं सहायता कार्यो का संचालन किया जा चुका है।प्रतिष्ठित सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था वक्ता मंच के आज के वितरण कार्यक्रम में संयोजक शुभम साहू,महिला प्रभारी धनेश्वरी नारंग सहित डॉ इंद्रदेव यदु,अरविंद राव,अमन टंडन ,किशन टंडन उपस्थित थे।कार्यक्रम के अंत मे वक्ता मंच के पदाधिकारियों ने कुष्ठ बस्ती के विकास हेतु हर संभव सहयोग प्रदान करने का संकल्प लिया।दूसरी ओर वक्ता मंच द्वारा प्रदेश में लॉक डाउन लगाए जाने की घोषणा का स्वागत किया गया है।मंच के पदाधिकारियों ने कहा है कि इस बार का लॉक डाउन कड़ाई से लेकिन मानवीय संवेदनाओं के साथ लागू किया जाये।प्रदेश की आम जनता के स्वास्थ्य एवं जीवन की रक्षा हेतु आवश्यकता पड़ने पर लॉक डाउन को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।लॉक डाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सही मूल्य पर सुनिश्चित की जाए एवं कालाबाजारी पर रोक लगाई जाये।इसके साथ ही गरीबों व जरूरतमन्दों तक राशन एवं अन्य जरूरी चीजों को शासन द्वारा पहुंचाया जाये।वक्ता मंच लॉक डाउन की अवधि में राहत कार्यो को तेज करेगा एवं जरूरतमन्दों को आवश्यक सामग्री जन सहयोग से निःशुल्क उपलब्ध कराने का कार्य जारी रखेगा। 

गोधन न्याय योजना की शुरूआत के साथ ही 98 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे मुख्यमंत्री

गोधन न्याय योजना की शुरूआत के साथ ही 98 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे मुख्यमंत्री

दुर्ग , पाटन ब्लाक में हरेली तिहार के अवसर पर गोधन न्याय योजना की शुरूआत के साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 98 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे। लगभग 85 करोड़ रुपए के 435 कार्यों के भूमिपूजन के साथ ही 12 करोड़ रुपए के 178 विकास कार्यों का लोकार्पण मुख्यमंत्री के हाथों होगा। इन विकास कार्यों से पाटन ब्लाक के लोगों की अधोसंरचना संबंधी जरूरत तो पूरी होगी ही, अत्याधुनिक सुविधाओं वाले शहर के रूप में भी पाटन पूरी तरह तैयार होगा। इंडोर स्टेडियम, अत्याधुनिक कम्युनिटी हाल, स्वीमिंग पुल के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन होगा। साथ ही मुख्यमंत्री ग्राम सिकोला में पथ वृक्षारोपण का लोकार्पण भी करेंगे। इसमें 44 किलोमीटर सड़को में लगभग इतने ही पेड़ लगाए गए। इस मौके पर जिले के सभी ब्लाकों में 10 ग्राम पंचायत इस तरह 30 ग्राम पंचायतों में गोधन न्याय योजना का शुभारंभ होगा। 31 जुलाई तक सभी 216 गौठानों में यह योजना आरंभ हो जाएगी। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने आज पाटन में प्रस्तावित कार्याक्रमों की तैयारी का निरीक्षण किया तथा इस संबंध में निर्देशित किया। पाटन नगर को सामुदायिक भवन जीर्णोद्धार की सौगात- प्रमुख लोकार्पण कार्यों में पाटन में वार्ड क्रमांक 15 में 34लाख रुपए की लागत से निर्मित डॉ. खूबचंद बघेल सामुदायिक भवन जीर्णोद्धार कार्य के साथ ही इसी वार्ड में 24 लाख रुपए की लागत से निर्मित गौठान, विभिन्न वार्डों में 32 लाख रुपए से डामरीकरण कार्य, नगर के विभिन्न विकास वार्डों में 73 लाख रुपए के विकास कार्य शामिल है। इस प्रकार नगर पंचायत पाटन में विभिन्न विकास कार्यों के लिए एक करोड़ 65 लाख रुपए की राशि से निर्मित संरचनाओं का लोकार्पण किया जाएगा।

4 नलजल आवर्धन योजनाओं का शुभारंभ- कुल एक करोड़ 83 लाख रुपए की राशि से निर्मित 4 नलजल आवर्धन योजनाओं का लोकार्पण भी इस अवसर पर किया जाएगा। यह योजनाएं पतोरा, ढौर, भानसुली और खुड़मुड़ा में आरंभ हो जाएंगी। इनकी शुरूआत से इन चार गांवों के लोगों की पेयजल की समस्या पूरी तरह हल हो जाएगी।

सोलर एनर्जी के कार्य भी होंगे लोकार्पित- पाटन में दो करोड़ रुपए की लागत से निर्मित सोलर पावर प्लांट के माध्यम से स्ट्रीट लाइट स्थापना कार्य का लोकार्पण भी होगा। इसी प्रकार 170 सोलर ड्यूल पंप के माध्यम से पेयजल व्यवस्था के कार्यों का लोकार्पण भी होगा। इसकी लागत 7 करोड़ 41 लाख रुपए है। इस प्रकार 9 करोड़ 41 लाख रुपए की लागत के 178कार्यों का लोकार्पण सोलर एनर्जी से संबंधित कार्यों का होगा।

29 ऐसे कार्य जिनसे गुलजार होगा पाटन- नकटा तालाब का गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का भूमिपूजन भी इस अवसर पर होगा। पांच करोड़ 97 लाख रुपए की लागत से इस तालाब के जीर्णोद्धार का कार्य होगा। तालाब से शहर की खूबसूरती भी बढ़ेगी और गहराई होने से वाटर लेवल भी बढ़ेगा। इसी तरह से 2 करोड़ 95 लाख रुपए की लागत से हनुमान तालाब का गहरीकरण भी होगा। स्पोट्र्स फैसिलिटी बढ़ाने के लिए वार्ड क्रमांक 5 में मल्टी परपस इंडोर स्पोट्र्स हाल का भूमिपूजन होगा। साढ़े चार करोड़ रुपए की लागत से इसी वार्ड में स्वीमिंग पुल निर्माण कार्य भी होगा। 21 लाख 55 हजार रुपए की लागत से प्रेस क्लब के भवन का भूमिपूजन और 20 लाख रुपए की लागत से बनने वाले कृषक सदन का भूमिपूजन भी इस अवसर पर किया जाएगा। इसके साथ ही नगर के विकास एवं बुनियादी संरचनाओं से संबंधित अनेक कार्यों का भूमिपूजन भी मुख्यमंत्री करेंगे। इस प्रकार 40 करोड़ 72 लाख रुपए के 29 अधोसंरचनाओं से संबंधित कार्यों का भूमिपूजन मुख्यमंत्री करेंगे।

जनपद पंचायत संसाधन केंद्र का भी भूमिपूजन- इस मौके पर जनपद पंचायत संसाधन केंद्र का भूमिपूजन भी मुख्यमंत्री करेंगे। इसका निर्माण 1 करोड़ 26 लाख रुपए की राशि से कराया जाएगा। इसके साथ ही झीट, मर्रा और सांतरा में भी धान संग्रहण केंद्र का भूमिपूजन भी होगा।

19 जलआवर्धन योजनाओं का भी भूमिपूजन- मुख्यमंत्री द्वारा पाटन ब्लाक के 19 गांवों में 4 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से 19 योजनाओं का भूमिपूजन किया जाएगा। इनमें से मुड़पार, तर्रीघाट, सिपकोन्हा, केसरा, छाटा, परसाही, उफरा, सोनपुर, बोरेन्दा, गुढिय़ारी, मगरघटा, सिकोला, अचानकपुर, चुनकट्टा, अमलेश्वर, गोडपेण्ड्री, नवागांव, तेलीगुण्डरा और फेकारी में नलजल आवर्धन योजनाओं का भूमिपूजन होगा।

26 करोड़ रुपए की लागत से नहरों के जीर्णोद्धार का कार्य- मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर 6 करोड़ रुपए की लागत में बेलौदी जलाशय तथा नहरों का जीर्णोद्धार कार्य, 4 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से कौही उदवहन सिंचाई योजना का आधुनिकीकरण एवं नहरों की लाइनिंग, 3 करोड़ 31 लाख रुपए की लागत से गुजरा व्यपवर्तन नहर का मरम्मत कार्य शामिल है। इसके साथ ही मगरघटा, कापसी, सांकरा माइनर का जीर्णोद्धार , सेलूद तथा तर्रा के निरीक्षण गृह का जीर्णोद्धार कार्य भी शामिल है।
 

राजधानी में अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार, 17 बॉटल बियर व 18 पाव अंग्रेजी शराब जब्त

राजधानी में अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार, 17 बॉटल बियर व 18 पाव अंग्रेजी शराब जब्त

रायपुर | तेलीबांधा व खमतराई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की सूचना पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार उनके पास से 17 बॉटल बीयर व 18 पाव अंग्रेजी शराब जब्त किया है। पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार तेलीबांधा थाना क्षेत्र के व्हीआईपी रोड लिविंग कैफे में पुलिस ने शनिवार को छापामारकर विपुल कुमार विश्वास 35 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके पास से 17 बॉटल बियर जब्त किया है। इसी तरह खमतराई थाना क्षेत्र बाजार में पुलिस ने घेराबंदी कर विनय बजाज 21 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके पास से 18 पाव अवैध अंग्रेजी शराब जब्त किया है। दोनों मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कानूनी कार्यवाही किया है। 

 

 
राजधानी में फिर हुई चाकूबाजी की घटना, घर के बहार टहल रहे युवक को बेवजह मारा चाकू, मामला दर्ज

राजधानी में फिर हुई चाकूबाजी की घटना, घर के बहार टहल रहे युवक को बेवजह मारा चाकू, मामला दर्ज

रायपुर | खाना खाकर टहल रहे युवक को बेवजह विवाद कर चाकू मारकर घायल कर देने की रिपोर्ट उरला थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार राजेन्द्रनगर उरला निवासी श्रीमती विमला देवी 41 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी का लड़का राकेश पासवान खाना खाकर घर के बाहर टहल रहा था तभी अज्ञात व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी देकर उसके पेट में चाकू मारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 294, 506, 323 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

 

 
दुर्गम ईलाकों में पहुंची मेडिकल टीम : मलेरियामुक्त बस्तर अभियान के संकल्प को कर रहे पूर्ण

दुर्गम ईलाकों में पहुंची मेडिकल टीम : मलेरियामुक्त बस्तर अभियान के संकल्प को कर रहे पूर्ण

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मरेलिया मुक्त बस्तर कार्यक्रम को सफल बनाने स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी कर्मचारी लगातार कार्य कर रहे है। चिकित्सा स्टाॅफ क्षेत्र के दूरस्त और दुर्गम वन क्षेत्रों में जाकर वनवासियों से सतत् सम्पर्क कर उनके खून के सेम्पल लेकर मलेरिया की जांच कर रहे है तथा लोगों को उनकी ही बोली भाषा में उन्हें मलेरिया से बचाव के लिए सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करने, घरों के आप-पास पानी एकत्रित नहीं करने, घरों के आस-पास सफाई रखने तथा मच्छर नही पनपे इसके लिए तरह तरह की समझाईश दी जा रही है।

सुकमा जिले के विगत दिवस 21 सदस्य मेडिकल टीम द्वारा जिले के जगरगुंडा क्षेत्र के घोर दूर्गम व संवेदनशील गांवो तिमापुरम, मोरपल्ली, किस्टाराम, पोलमपाड़, बोड़केल, रावगुड़ा एवं चिंतागुफा के पालामड़गू में घर घर जाकर मलेरिया जांच किया गया एवं पॉजिटिव पाए गए लोगों का दवा खिलाकर उपचार भी किया गया। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं की जांच, हिमोग्लोबिन जांच और घर-घर मच्छरदानी की उपलब्धता सुनिश्चित की गई एवं अन्य मरीजों का इलाज भी किया गया। कलेक्टर श्री चन्दन कुमार के मार्गदर्शन में खंड चिकित्सा अधिकारी कोन्टा, डॉ कपिल देव कश्यप कि अगुवाई में 21 सदस्यीय टीम ने 3 दिनों में लगभग 3000 ग्रामीणों का मलेरिया जांच किया, जिसमें 44 लोग मलेरिया पॉजिटिव पाए गए। पॉजिटिव पाए गए मरीजों का त्वरित उपचार किया गया और दवा भी उपलब्ध कराई गई।

 

गौरतलब है कि बस्तर संभाग में मानसून दस्तक दे चुका है और मानसून के समय मलेरिया फैलने का खतरा बढ़ जाता है। बारिश के कारण जगरगुंडा क्षेत्र के ये गांव टापू में तब्दील हो जाते है जिससे इन गावों तक पहुंचना मुमकिन नहीं होता। इसलिए स्वास्थ्य अमले ने मानसून के जोर पकड़ने के पहले ही इन गावों में जाकर मलेरिया जांच कर उपचार किया। स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया वारियर्स ने कहीं ट्रेक्टर में बैठकर तो कहीं पैदल चलकर मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान के संकल्प को पूर्ण करने में अपना योगदान दिया।


लॉक डाउन की आशंका ने एक बार फिर पान मसाला व्यापारियों के लिए खोल दिए कालाबाजारी का दरवाजा

लॉक डाउन की आशंका ने एक बार फिर पान मसाला व्यापारियों के लिए खोल दिए कालाबाजारी का दरवाजा

कोरबा | शहर में कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन की आशंका ने एक बार फिर कालाबाजारी का दरवाजा खोल दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में शनिवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक का फैसला आने से पहले ही पान मसाला और बीड़ी सिगरेट गुटका के थोक व्यापारियों ने अपनी दुकानों का शटर गिरा दिया। वही ठेलों और छोटी दुकानों में जर्दा गुटखा पान मसाला सिगरेट और बीड़ी के दर में बढ़ोतरी कर दी गई है। छत्तीसगढ़ में अनलॉक दो के दौरान कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में भारी उछाल आया है। दिन.ब.दिन बिगड़ते हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार शाम को अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियो के साथ एकाएक बैठक कर पहले ही लोगों को सशंकित कर दिया था कि हो ना हो कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण प्रदेश में एक बार फिर पूर्ण लाकडाउन घोषित की जा सकती है। मुनाफाखोरी की ताक में बैठे चुनिंदा व्यापारियों के लिए इतना ही काफी था। उन्होंने तत्काल थोक का कारोबार बंद कर दिया। बड़ी दुकानों के बंद होने की खबर शहर में आग की तरह फैल गई और इसके साथ ही छोटे दुकानदार और ठेला गुमटी वालों ने जर्दा गुटखा पान मसाला बीडी सिगरेट और गुड़ाखू आदि के भाव हाथों हाथ बढ़ा दिए। यहां उल्लेख करना होगा कि इससे पहले लागू लॉकडाउन में इन्हीं व्यापारियों ने भारी मुनाफाखोरी की थी। उस समय ?10 का गुड़ाखू एक सौ रुपए तक में बिका था। बीड़ी सिगरेट के दाम में भी 200 से 300 फीसदी तक बढ़ोतरी की गई थी। प्रशासन ने कालाबाजारी पर रोक के लिए कई घोषणाएं की थी लेकिन सच तो यह है कि इन नशे की लत के सामानों की ब्लैक मार्केटिंग तो छोड़िए जीवनोपयोगी अति आवश्यक खाद्य पदार्थों की भी पूरे जिले में बड़े पैमाने पर तीन माह तक लगातार कालाबाजारी और मुनाफाखोरी होती रही। जन चर्चाओं पर यकीन किया जाए तो जिले में कालाबाजारी रोकने के लिए अधिकृत अमला के लिए यह एक सुनहरा अवसर साबित हुआ था। दिखावे के लिए तो छापामार कार्यवाही करना और बाद में लीपापोती कर देना आम बात हो गई थी। लॉक डाउन के दौरान अकेले जर्दा गुड़ाखू पान मसाला और बीड़ी सिगरेट के थोक विक्रेताओं ने लाखों नहीं बल्कि करोड़ों रुपयों का मुनाफा कमाया। कहना ना होगा की अपने इसी अनुभव से सबक लेते हुए मुनाफाखोरी की नियत से अनेक थोक विक्रेताओं ने राज्य सरकार की ओर से कोई भी निर्णय लेने से पहले ही काला बाजारी की पृष्ठभूमि अपनी दुकानें बंद कर तैयार कर ली। यहां उल्लेखनीय है कि समूचे कोरोना काल में जिले में कोविड.19 के गाइडलाइन का लगातार उल्लंघन होता रहा लेकिन जिला प्रशासन अथवा पुलिस विभाग ने कभी कोई कड़ा कदम नहीं उठाया। अनलॉक की प्रक्रिया प्रारंभ होने के साथ ही पूरा शहर अनियंत्रित हो गया है। 90 फ़ीसदी लोग शहर की सड़कों दुकानों और बाजारों में बिना मास्क के घूमते हुए कभी भी देखे जा सकते हैं। अगर जिले में ऐसी ही लचर व्यवस्था बनी रहती है तो यहां कोरोना संक्रमण फैलने से कोई नहीं रोक सकता।

आदिवासी जनजीवन की झलक दिखेगी रायपुर के संग्रहालय में, पढ़ें पूरी खबर

आदिवासी जनजीवन की झलक दिखेगी रायपुर के संग्रहालय में, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर के आदिवासी संग्रहालय में अब आदिवासी समुदाय के कला, संस्कृति एवं जनजीवन से जुड़ी सामग्री की झलक देखने को मिलेगी। 

आदिवासी समाज के प्रमुखों ने रायपुर स्थित आदिवासी संग्रहालय में प्रदर्शन हेतु पुरातात्विक महत्व की वस्तुएं, कला एवं संस्कृति से तथा दैनिक जनजीवन में आदिवासी समुदाय द्वारा उपयोग में लायी जाने वाली वस्तुओं को सहर्ष उपलब्ध कराये जाने की सहमति दी है। आदिवासी संग्रहालय रायपुर में आर्टिफेक्ट संकलन के संबंध में सुकमा जिले के सभी समाज प्रमुखों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न समाजों द्वारा संग्रहालय के लिए समाज के परम्परानुसार सामाजिक, सांस्कृतिक, उपयोगी सामग्रियों को प्रदान करने की सहमति व्यक्त की गई। बैठक का उद्देश्य रायपुर संग्रहालय में राज्य की जनजातियों की संस्कृति को एक पटल पर लाकर जनसामान्य की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण एवं संवर्धन करना, संस्कृति को जनसामान्य से परिचित कराना, अनुसंधानकर्ताओं, शिक्षाविदों और बुद्धिजीवियों के लिए जनजाति सांस्कृतिक केन्द्र के रूप में विकसित करना और अनुसंधान में सहायक होना है। 
बैठक में सहायक अनुसंधान अधिकारी ने समाज प्रमुखों को बताया कि जनजातियों को उनके भौगोलिक क्षेत्र के आधार पर तीन भागों में उत्तरी क्षेत्र, मध्य क्षेत्र, दक्षिण क्षेत्र में निवास करने वाले जनजातियों को विभाजित किया गया है। मुख्य रूप से दक्षिण आदिवासी क्षेत्र में बस्तर संभाग के सात जिलों के हल्बा, गदबा, परजा, दोरला, भतरा, मुरिया, माडिय़ा, गोंड, घुरवा, प्राधान, दण्डामी, माडिय़ा आदि प्रमुख रूप से निवास करते हैं। समाज प्रमुखों ने विचार-विमर्श करते हुए सुकमा जिले में निवासरत जनजातियों की वेशभूषा, आभूषण, घरेलू, उपकरण, कृषि, शिकार उपकरण, धार्मिक आस्था, घोटूल, वाद्य यंत्र, विवाह संस्कार, पारंपरिक तकनीक, छायाचित्र प्रदर्शनी, जनजातीय साहित्य, ऑडियो विजुअल के रूप में सामग्री का संग्रहण किया जाना है। हल्बा समाज के श्री हरिराम कश्यप के द्वारा जन्म से मरण तक और शादी के बारे में अपनी मातृ बोली हल्बी से बोले और संग्रहालय के लिए समाज की ओर से धान कुटने का मूसर, चाटू, तीर, धनुष, झारी, दादर, नागर, जुवाड़ी प्रदाय करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि समाज एवं क्षेत्र में पुरातन समय में उपयोग में लाए गए सामानों के अवशेष के संग्रहण में पूर्ण सहयोग देगा। 
अध्यक्ष भतरा समाज शबरीनगर सुकमा,  लक्ष्मीनाथ मौर्य ने भी समाज के जन्म से लेकर मरण तक शादी-विवाह के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उनके द्वारा धान कुटने का डेकी की और तेल निकालने के टिडी प्रदाय करने की सहमति दी गई। समाज को पूर्व की रीति-रिवाज के बारे में बनाये रखने के लिए अवगत कराने कहा। कोया समाज रामाराम सुकमा के श्री चिंगाराम मण्डावी ने भी जन्म से मरण तक शादी-विवाह की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि शादी के लिए लड़का पक्ष से मामा के घर लड़की ले जाते हैं, यदि मामा की लड़की नहीं मिलने पर दूसरे मामा की लड़की से विवाह रचने का प्रावधान को रखा गया है। शादी तय होने पर शादी के लिए लड़का पक्ष से लांदा, हन्डी सहित समाज के लोग कन्या पक्ष के घर पहुंचकर अपने रीति-रिवाज के साथ ढोल बजाकर नाच-गाना करते हुए लड़की को लड़के के घर लाया जाता है। इस संबंध में सहायक अनुसंधान अधिकारी डॉ. राजेन्द्र सिंह ने  लांदा हण्डी का पूर्ण सेट संग्रहालय हेतु उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। कोया समाज प्रमुख श्री हिरमा राम कश्यप द्वारा विशिष्ट अवसर शादी-विवाह और खुशी के अवसर पर बजाया जाने वाला विशेष वाद्य यंत्र किकिर (सारंगी) एवं टोड़ी को भी संग्रहालय में रखे जाने का सुझाव दिया गया। बैठक में अध्यक्ष हल्बा समाज छिन्दगढ़ आसमन नेगी, संगरक्षक हल्बा समाज हरिराम कश्यप, के.आर. नेगी, अध्यक्ष भतरा समाज लक्ष्मीनाथ मौर्य, कार्यकारिणी अध्यक्ष हल्बा समाज रतन सिंह प्रधानी, कोया समाज प्रमुख श्री चिंगाराम मण्डावी,  हिरमा राम कश्यप, आकांक्षी जिला फैलो कु. सियोना कोरिया, ोकूल दीप गिरीश सहित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, मंडल संयोजक कोन्टा एवं छिंदगढ़ सहित अन्य पदाधिकारी एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।