मुख्यमंत्री @bhupeshbaghel का अविश्वसनीय, अकल्पनीय आर्थिक प्रबंधन देखिए
— Dr Raman Singh (@drramansingh) July 23, 2020
एक दिन में दो हजार क्विंटल मतलब सिर्फ 4 लाख रुपए का गोबर खरीदा और विज्ञापन व प्रचार-प्रसार में करोड़ों रुपए खर्च कर दिए!
योजना का नाम 'प्रचार-प्रसार न्याय योजना' ज्यादा उचित लग रहा है। pic.twitter.com/AjOHmu27tk
रायपुर। कोरोना पॉजिटिव कोविड 19 नामक विश्वव्यापी महामारी के चलते प्रदेश में हर दिन मरीजों की संख्या में हो रही वृद्धि के कारण छत्तीसगढ़ सहित देश के अधिकांश प्रदेशों में इन दिनों लॉकडाउन के दौरान कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए स्कूल कॉलेज अनिश्चित काल के लिए बंद किये गये हैं। प्रदेश के निजी स्कूलोंं ने बंद स्कूलों में कमाई का नया जरिया निकालते हुए नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों से ऑनलाइन पढ़ाई के नाम पर वसूली का काम शुरू किया है।
जिसके चलते पालकों में बेहद आक्रोश है। ज्ञातव्य है कि गुजरात की तर्ज में छत्तीसगढ़ शासन के स्कूली शिक्षा विभाग में भी बंद स्कूलों में मासिक शुल्क वसूली पर स्कूल प्रबंधनों पर प्रतिबंध लगाते हुए कोरोना काल में शुल्क नहीं लेने का आदेश जारी किया है। बावजूद इसके आए दिन सोशल मीडिया में एवं पालकों से मिली जानकारी के अनुसार स्कूल प्रबंधनों द्वारा अपने स्टाफ के वेतन के नाम पर पालकों से जबरिया वसूली की जा रही है। निजी स्कूलों में अधिकांशत: सीबीएसई बोर्ड दिल्ली केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से रिजन के अनुसार पंजीकृत है।
READ : राजधानी में फिर हुई चाकू-बाजी, सेलून में घूसकर डण्डे व चाकू से मारकर किया दो युवकों को घायल
मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा भी इस संबंध में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के माध्यम से बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों द्वारा ऑनलाइन वसूली पर प्रतिबंध लगाया गया है। रायपुर पैरेंट्स एसोसिएशन की वरिष्ठ सदस्य सुरिंदर कौर चावला एवं छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिस्टोफर पाल ने मुख्यमंंत्री एवं प्रधानमंत्री से कोरोना काल में सीबीएसई अथवा राज्यस्तर पर संचालित निजी स्कूलों द्वारा की जा रही ऑनलाइन पढ़ाई की वसूली के नाम पर उगाही तत्काल रोकने की मांग की है। स्कूल प्रबंधनों द्वारा आदेश की उपेक्षा करने पर दोषी स्कूल प्रबंधनों का पंजीयन तत्काल निरस्त करने की मांग की है।
रायपुर। राज्यसभा सांसद भाजपा नेत्री सरोज पांडेय द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राखी भेजने तथा पत्र लिखने पर कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि राखी भेजे जाने का कांग्रेस पार्टी स्वागत करती है साथ ही यह जानना चाहती है कि सरोज पांडेय ने इसके पूर्व अपने बड़े भाई स्वरूप पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को उनके 15 साल के कार्यकाल में प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी के लिए कितने बार पत्र लिखा है तथा उनके पत्र का डा. रमन सिंह ने क्या जवाब दिया था? यह प्रदेश की जनता भी जानना चाहती है।
पढ़ें : राजधानी में फिर हुई चाकू-बाजी, सेलून में घूसकर डण्डे व चाकू से मारकर किया दो युवकों को घायल
बीजापुर | बस्तर संभाग के अति संवेदनशील नक्सली क्षेत्र के जिले के भैरमगढ़ के ग्राम पिनकोंडा में ग्रामीण महिला सोमनी उरसा 23 वर्ष ने 03 बच्चे को जन्म दिया, यह जिले का पहला मामला बताया जा रहा है। अब तक जिले में एक साथ 03 बच्चे का जन्म इससे पहले कभी भी नही हुआ है।
यह भी पढ़ें : कल देर रात प्रदेश में 31 और मरीज मिलने की हुई पुष्टि
रायपुर | छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य के तीन नगर निगम, एक नगर पालिका सहित 6 नगर पंचायतों में पार्षद के आम निर्वाचन तथा नगर पंचायत मगरलोड के वार्ड क्रमांक 11 में पार्षद के उप चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने आम चुनाव तथा उप चुनाव के मद्देनजर एक जनवरी 2020 की संदर्भ तारीख के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के संबंध में संबंधित जिलों के कलेक्टर सह जिला निर्वाचन अधिकारी को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने की कार्रवाई के लिए दो चरणों में पूरी की जाएगी, जिसके तहत चेकलिस्ट संशोधन पश्चात प्रारूप निर्वाचक नामावली 4 सितम्बर तक मुद्रण हेतु पीडीएफ तैयार कर निर्वाचन कार्यालय उपलब्ध कराना होगा। निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 9 सितम्बर को किया जाएगा। दावा-आपत्तियां 18 सितम्बर तक प्राप्त की जाएगी। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 12 अक्टूबर 2020 को होगा।
पढ़ें यह भी : आज दिनांक 23 जुलाई का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
महासमुंद, छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, हालात को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में लॉकडाउन का आदेश जारी किया गया है। इसी बीच खबर आई है कि महासमुंद जिला प्रशासन ने नगरीय क्षेत्र में 25 से 31 जुलाई 2020 तक टोटल लॉकडाउन का आदेश जारी किया है। इस दौरान आम जरूरत की चीजों को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगी। बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर कलेक्टर ने यह फैसला लिया है।
READ ALSO:-रक्त में इंसुलिन बढ़ाने का काम करता है पपीता, इन लोगों को करना चाहिए नियमित सेवन
रायपुर | इच्छा शक्ति और कुछ करने का जुनून हो तो इंसान कोई भी काम कर सकता है। रायगढ़ जिले के सारंगढ़ विकासखण्ड के गोड़म गांव में संचालित सारिका प्रिटिंग प्रेस इसी की एक बानगी पेश करता है। इसकी खास बात है कि इस प्रिटिंग प्रेस को बिहान से जुड़ी सुरभि स्व-सहायता समूह की महिलाएं संचालित कर रही है। प्रिंटिग प्रेस का काम सामान्यतः पुरूषों के क्षेत्र के रूप में जाना जाता है,लेकिन इस प्रिंटिंग प्रेस में सारा काम महिलाएं सम्हाल रही हैं। यहां डिजाईनिंग से लेकर प्रिटिंग तक का सारा काम महिलाओं द्वारा ही किया जाता है। यहां बिल बुक, पाम्पलेट, आईडी और विजिटिंग कार्ड, प्रोडक्ट स्टीकर, ब्रोशर, इनडोर और आउटडोर एडवरटायजिंग तैयार किये जाते है।
ALSO READ : युवक की गला दबाकर हत्या कर पंप हाउस में लटकाया लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
सारिका प्रिटिंग प्रेस की संचालिका सारिका भारद्वाज बताती है कि वह शादी से पहले पढ़ाई के साथ-साथ प्रिटिंग प्रेस में काम करती थी। वहां से सीखा हुनर और अनुभव अब खुद का व्यवसाय करने के साथ ही अन्य महिलाओं को रोजगार देने में काम आ रहा है। सारिका कम्प्यूटर में विभिन्न डिजाईनिंग सॉफ्टवेयर जैसे कोरलड्रा, पेजमेकर, फोटोशॉप चलाने में माहिर हैं। वह डिजाइनिंग का सारा काम खुद ही संभालती है। उनके पास ऑफसेट प्रिटिंग मशीन भी है, जिसमें छपाई, कटाई व बाइडिंग काम स्वयं व समूह की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर करती है।
पढ़ें : रायपुर के इस इलाके में फिर हुआ कोरोना ब्लास्ट, 16 नए कोरोना मरीज की हुई पहचान
प्रिटिंग प्रेस से वह 5 महिलाओं को नियमित रोजगार भी उपलब्ध करवा रही है। सारे भुगतान और खर्चे निकालने के बाद उन्हें 15 हजार रुपये की शुद्ध आय प्राप्त होती हैं। सारिका भविष्य में अपने प्रिटिंग प्रेस को एक प्रिटिंग फैक्ट्री जैसे बड़े आयाम तक पहुंचाना चाहती है, जिससे अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मुहैय्या करवा सके। उनका मानना है कि वर्तमान समय पहले की अपेक्षा अलग है। महिलाएं पहले से ज्यादा पढ़ी-लिखी हैं और उनके स्वावलंबन के लिये शासन के विभिन्न योजनाओं के साथ अनेक अवसर मौजूद हैं। ऐसे में उन्हें घर के चारदीवारी से बाहर निकलकर खुद में सक्षम बनने के लिए प्रयास करना चाहिए।
रायपुर। केन्द्र द्वारा छत्तीसगढ़ को आधुनिकीकरण मद में कम राशि दिए जाने पर संसदीय सचिव गृह विकास उपाध्याय ने केन्द्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश में पिछले चार सालों से कोई माओवादी घटना नहीं हुई, इसके बाद भी उसे ज्यादा बजट दिया गया। वहीं छत्तीसगढ़ में माओवाद का ज्यादा प्रभाव होने के बाद भी यहां के लिए कम बजट जारी करना सीधे-सीधे राजनीति से प्रेरित है।
यह भी पढ़ें : 8 जेल प्रहरी हुए संक्रमित, कोरोना संक्रमित कैदी के संपर्क में आए थे सभी
नारायणपुर | देश में कोरोना संक्रमितों के बढ़ते ग्राफ से न सिर्फ लोगों की चिंता बढ़ती है, बल्कि आसपास डर का वातावरण भी बनता है। इस माहौल के बीच कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो कोरोना संक्रमितों के बेहद करीब रहकर भी उनसे डरने की बजाए उनका हौसला बढ़ाते हैं। जिला चिकित्सालय नारायणपुर के एम्बुलेंस पायलेट (ड्रायवर) श्री राजेश माने उन कोरोना वारियर्स में शामिल हैं, जिन्होंने पॉजटिव पाए गये हर मरीज के पास सबसे पहले पहुंचकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। ये शख्स नारायणपुर जिले में पाये गये 25-30 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को घर से कोविड केयर सेंटर पहुंचा चुके हैं।
एम्बुलेंस के पायलेट श्री राजेश माने एवं उनके सहकर्मियों ने बताया कि अस्पताल जाते समय कोरोना संक्रमित व्यक्ति अत्यधिक भयभीत रहता है। हम एंबुलेंस में उनसे सकारात्मक चर्चा कर उनके डर को दूर करने का प्रयास करते हैं। कोरोना मरीजों को बताते हैं कि अब तक कोरोना के सभी मरीज स्वस्थ होकर घर लौट आये हैं। उन्होंने बताया कि जब वे एक बार एक व्यक्ति को अस्पताल लेकर आ रहे थे जो मेरे से कम उम्र के व्यक्ति था बहुत डरा हुआ था। मैंने बड़े भाईयों की तरह उसे स्नेह दिया और भरोसा दिलाया कि तुम कुछ ही दिन में स्वस्थ होकर घर लौटोगे। मैने उसे गाने, कहानियां सुनाकर उसका ध्यान बटाया और चुटकुले सुनाकर उसे हंसाया भी।
मिलिए @NarayanpurDist के #एम्बुलेंसपायलट श्री राजेश माने से-
— Priyanka Shukla (@PriyankaJShukla) July 22, 2020
-हर संक्रमित के पास पहुंचकर उन्हें चुटकुले/ गाना सुनाकर,भय दूरकर उनका हौसला बढ़ाते हैं
-अब तक 30 #COVID19 मरीज़ों को अस्पताल पहुँचा चुके हैं-3 मरीज़ों को नदी पारकर पहुँचाया
-जाँच हेतु रात-रात को sample lab पहुँचाते हैं pic.twitter.com/x2ONRHskpG
एहतियात के साथ निभा रहे अपनी जिम्मेदारी
पायलट श्री राजेश ने बताया कि जब हम पहले कोरोना संक्रमित मरीज को लेने उसके घर पहुंचते है, तब हमें भी मन में थोड़ा डर रहता है, लेकिन पूरी एहतियात के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ने लगा तो चुनौती और भी बढ़ गयी हैं। गर्मी में पीपीई किट पहनकर ड्यूटी करने से कभी-कभी चक्कर व डिहाइड्रेशन की समस्या होती है। लेकिन हम यह संकल्प ले चुके हैं, कि इस अप्रत्याशित कोरोना काल में ईश्वर ने हमें सेवा का जो अवसर दिया है उसे जिम्मेदारी व समर्पण के साथ पूरा करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने विडियो संदेश में स्वास्थ्य, पुलिस एवं सफाई कर्मियों द्वारा विषम परिस्थिति में जो सेवाभाव व समर्पण दिखा रहे हैं, उसकी हौसल अफजाई करते हुए तारीफ भी की थी। जिससे श्री राजेश माने और उनके साथी में नये उत्साह का संचार हुआ था।
कोरोना से बचाव हेतु सुरक्षा का रखें ध्यान
पायलट श्री राजेश ने बताया कि जब हम कोरोना संक्रमित मरीज को एम्बुलेंस में लेकर कोविड केयर सेंटर ले जाते हैं, तो इस दौरान उनसे बातचीत भी करते हैं। बातचीत में कोरोना संक्रमित मरीजों बताते है कि कोरोना से बचने के लिए सुरक्षा रखना बहुत जरूरी है। अपने बचाव के लिए मास्क का उपयोग, हाथों को साबुन या सेनेटाइजर से समय-समय पर साफ-करना, सोशल एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए। इसके साथ ही शासन द्वारा कोविड-19 को लेकर जारी की गयी एडवाइजरी का भी पालन अनिवार्य रूप से करना चाहिए। हम लोगों ने इसमें लापरवाही बरती, इसीलिए हम लोग कोरोना से संक्रमित हो गये हैं। श्री माने ने बताया कि मरीज को ले जाने से पहले सुरक्षा के सभी उपाय किये जाते हैं। जिसमें पीपीई पहनना, दस्ताने, मास्क, शू-कवर आदि शामिल होता है। कोविड केयर सेंटर पहुंचने के बाद वहां एम्बुलेंस को पूरी तरह से सेनेटाइज भी किया जाता है। उन्होंने बताया कि स्वयं और मरीजों के पीने के लिए गर्म पानी भी रखते हैं।
घर से भी बनाए रखी दूरी
श्री राजेश ड्यूटी के बाद घर जाते हैं, तो बाहर ही गर्म पानी से कपड़े धोने व नहाने के बाद ही घर में प्रवेश करते हैं। परिवार को संभावित खतरे से बचाने के लिए उनसे पर्याप्त दूरी बनाकर रखते हैं और बाहरी लोगों से दूरी बनाकर रहते हैं। उनसे कम ही मिलते हैं।
रायपुर | रायपुर जिला प्रशासन के आदेशानुसार प्रभावशील लॉकडाउन के नियमो का नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण की जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु कारगर रोकथाम करने रायपुर नगर निगम के सभी 10 जोनो की टीमो ने नगर निगम आयुक्त श्री सौरभ कुमार के निर्देशानुसार जोन स्तर पर जोन के बाजारों में अभियान चलाकर लॉकडाउन नियम तोडकर दुकान खुली रखने पर संबंधित दुकानदारों पर कार्यवाही करते हुए दुकाने तत्काल करवाकर पुलिस प्रशासन की टीम के साथ निगम की टीमों ने ताला लगाकर सीलबंद करने की कार्यवाही की।
यह भी पढ़े : युवती को घर में अकेला पाकर डरा-धमका कर मौसेरा पिता करता रहा दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस की कुनीति, कुशासन और कुप्रबंधन ने आज प्रदेश के एक युवक की हत्या कर दी।
— Dr Raman Singh (@drramansingh) July 22, 2020
आत्मदाह करने वाले प्रदेश के युवक को @bhupeshbaghel सरकार 'मानसिक' बीमार कहकर जख्मों पर नमक छिड़कती रही।
@RahulGandhi बताएं हरदेव सिन्हा की मौत का जिम्मेदार कौन है?
हरदेव को विनम्र श्रद्धांजलि! pic.twitter.com/WpdNByWQiH


















