नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
 छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली से संबंधित प्रपत्र, प्रारूप का वितरण

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली से संबंधित प्रपत्र, प्रारूप का वितरण

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) कोरिया, रायगढ़, रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, राजनांदगांव, कांकेर, सुकमा तथा बीजापुर को पत्र लिखकर उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग से नगर पालिका आम निर्वाचन 2020 के लिए निर्वाचक नामावली से संबंधित प्रपत्र, प्रारूप एवं परिशिष्ठ आदि प्राप्त करने को कहा गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी किसी अधिकृत कर्मचारी को आयोग कार्यालय भेजकर सामग्री प्राप्त कर सकते हैं।
 
युवक की गला दबाकर हत्या कर पंप हाउस में लटकाया लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

युवक की गला दबाकर हत्या कर पंप हाउस में लटकाया लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

रायपुर। पंप हाउस के उपर सिलिंग रस्सी में लटका लाश का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किये जाने की रिपोर्ट आने के बाद के अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मुजगहन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कांदूल निमाही खार में 2 जुलाई को पंप हाउस में एक युवक की रस्सी में लटकी लाश की सूचना पर पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पंचनमा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया था। पंचनामा  में पता चला है कि मृतक केशवराम निषाद 21 वर्ष पिता रिखिराम निषाद निवासी कांदूल मुजगहन का रहने वाला था।
 
 
मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉ.मदन निराला द्वारा मृतक के शरीर पर चोट एवं गला दबाने के रिपोर्ट पेश किये जाने के बाद एक बार फिर से पुलिस द्वारा बारिकी से घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। घटना स्थल पर जांच के दौरान मिले सबूत के आधार पर पुलिस ने अनुमान लगाया है कि मृतक के साथ मारपीट कर किसी ने उसकी हत्या करने के बाद पंप हाउस में रस्सी गले डालकर लटकाकर आत्महत्या का रुप देने की कोशिश किया है। बरहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मर्ग कायम कर मामले को जांच में जुटी हुई है। 
 
 युवती को घर में अकेला पाकर डरा-धमका कर मौसेरा पिता करता रहा दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

युवती को घर में अकेला पाकर डरा-धमका कर मौसेरा पिता करता रहा दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। युवती को घर में अकेला पाकर मौसेरा पिता डरा-धमका कर दुष्कर्म करता था। घटना की जानकारी युवती द्वारा अपने परिजनों को देने पर आरोपी के खिलाफ उरला थाने में धारा 376,506 के तहत बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है।
 
 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता 19 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया के रिस्ते में मौसेरे पिता कमलेश वर्मा बीरगांव उरला निवासी ने घर में  प्रार्थिया को घर में अकेला देखकर डरा-धमका कर उसके साथ 1 जुलाई से 2015 से 20 जुलाई 2020 तक शारीरिक संबंध बनाते रहा। रिपोर्ट के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी है। 
 
 दिल दहला देने वाली घटना: दादी ने 4 माह के मासूम की पटककर कर दी हत्या

दिल दहला देने वाली घटना: दादी ने 4 माह के मासूम की पटककर कर दी हत्या

कोंडागांव। जिले के विश्रामपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ठेंगापारा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सास की बहु के साथ चल रहे विवाद के चलते अपनी 04 महीने की पोती को पटक-पटक कर हत्या कर दिया। जिसकी सूचना पर विश्रामपुरी पुलिस के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
 
 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार के शाम को आरोपी महिला रुक्मणी यादव पति रमेश यादव उम्र 45 वर्ष ने अपनी बहू के साथ चल रहे विवाद के चलते नशे की हालत में अपनी 04 महीने की पोती को पटक-पटक कर उसकी हत्या कर दिया है। जिसके बाद घरवालों के द्वारा बच्ची को मृत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुरी लाया गया जहां पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। तथा विश्रामपुरी थाना में आरोपी महिला के विरूध्द 302 भा.द.वि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
 
 राजधानी से दो नाबालिग हुई लापता, गुम इंसान का मामला दर्ज

राजधानी से दो नाबालिग हुई लापता, गुम इंसान का मामला दर्ज

रायपुर। खम्हारडीह व देवेन्द्रनगर क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों के लापता हो जाने की रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खम्हारडीह थाना क्षेत्र के राजीव गांधी नगर अवन्ती विहार से 17 वर्ष लड़की की लापता हो जाने की रिपोर्ट उसके भाई ने 17 जुलाई को थाने में दर्ज करायी है।
 
 
वहीं देवेन्द्रनगर थाने में पीडि़त 50 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 20 जुलाई को प्रार्थी की लड़की आयु 16 वर्ष बिना बताये घर से कही चली गई है। किसी ने बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 363 के तहत अपराध कायम कर गुम इंसान का मामला दर्ज कर लिया है।
 
 
 टुकड़ों में मिली 9 वर्षीय बालक की लाश, पुलिस कर रही मामले की जाँच

टुकड़ों में मिली 9 वर्षीय बालक की लाश, पुलिस कर रही मामले की जाँच

राजनांदगांव। जिले के गंडई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढाबा के जंगल में एक बच्चे का क्षत-विक्षत शव मिला है। 9 वर्षीय बालक का शव टुकड़ों में मिला है। बच्चे की पहचान हो गई है। परिजनों ने 16 जुलाई को बच्चे की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

9 वर्षीय बालक के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। परिजन लगातार बच्चे को ढ़ूढ़ रहे थे। अब बच्चे का टुकड़ों में शव मिला है। पुलिस इस हैरतअंगेज वारदात की तफ्तीश में जुट गई है।
 
 पीएम रिपोर्ट में हुआ खुलाशा: अधिक शराब पीने से हुई श्रमिक की मौत

पीएम रिपोर्ट में हुआ खुलाशा: अधिक शराब पीने से हुई श्रमिक की मौत

जशपुर। जिले के पत्थलगांव अनुविभाग के सुरंगपानी क्वारेंटाईन सेंटर मे रह रहे प्रवासी श्रमीक की मौत अत्यधिक मात्रा मे शराब से सेवन से हुई थी। इस बात कि पुष्टि उसके पीएम रिपोर्ट से हुई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. पी सुथार ने बताया कि सुरंगपानी क्वारेंटाईन सेंटर मे रखे गये युवक कृष्ण बैगा का पीएम रिपोर्ट आ गया है। अत्यधिक मात्रा मे अल्कोहल का सेवन करने से कृष्णा की मौत हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक कृष्णा का कोरोना टेस्ट किया गया था, रिपोर्ट नेगेटिव आया है। आपको बता दें मंगलवार सुबह क्वारेंटाईन सेंटर सुरंगपानी मे कृष्णा बैगा की मौत हो गई थी। उसके मौत लेकर तरह-तरह की बाते की जा रही थी। पीएम रिपोर्ट आने के बाद कंफर्म हो गया कि उसकी मौत शराब सेवन से हुई थी।
कृष्णा बैगा पिछले तीन सालो से अपने गांव सुरंगपानी मे नहीं रहता था। कृष्णा कभी एमपी तो कभी कर्नाटक मे मजदूरी का काम करता था। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए किसी तरह कृष्णा बंगलूरू से अपने गांव सुरंगपानी 18 जुलाई को पहुंचा था। बताया जा रहा है कृष्णा बंगलुरू से 15 जुलाई को अपने गांव आने के लिये निकला था। गांव पहुंचने के बाद कृष्णा गांव मे किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति को बताये बिना रिश्ते के भैया-भाभी बरत राम के घर एक रात और एक दिन रुका था। इस बीच वह गांव के ही एक व्यक्ति हितेश के साथ बैठकर जमकर शराब का सेवन किया था। जब गांव वालो को इस बात कि जानकारी हुई कि कृष्णा गांव वालो को बिना बताये बरत राम के घर मे रह रहा है, तो गांव वाले इसका विरोध करने लगे। गांव वालो ने इसकी सूचना गांव की सरपंच सुशीला पैंकरा को दिये। जिसके बाद पुलिस कि मदद से कृष्णा बैगा को 19 जुलाई कि रात सुरंगपानी क्वारेंटाईन सेंटर मे रखा गया। चूंकि कृष्णा, बरत राम के घर रूका था इसलिये बरत राम के अलावा उसकी पत्नी और उसके 12 साल के लड़के को भी उसी दिन क्वारेंटाईन किया गया। यही नहीं कृष्णा जिस व्यक्ति के साथ बंगलूरू से लौटने के बाद बैठकर शराब का सेवन किया था उसे भी क्वारेंटाईन किया गया है। जिसका नाम हितेश बताया जा रहा है। वर्तमान मे सुरंगपानी क्वारेंटाईन सेंटर मे मात्र 5 लोग रह रहें हैं।
 
 बड़ी खबर: लॉकडाउन के दौरान रायपुर पुलिस का फ्लैग मार्च, कलेक्टर ने की लोगो से अपील, देखें VIDEO

बड़ी खबर: लॉकडाउन के दौरान रायपुर पुलिस का फ्लैग मार्च, कलेक्टर ने की लोगो से अपील, देखें VIDEO

रायपुर। प्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते प्रकोप के चलते आज से रायपुर समेत कई जिलों में लॉकडाउन लागू किया गया है। राजधानी पुलिस ने कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन के निर्देशन में जयस्तंभ चौक से फ्लैग मार्च निकाली गई। इस दौरान कलेक्टर भारतीदासन, एसएसपी अजय यादव व डीएसपी मणिशंकर चंद्रा पुलिस लाइन सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने लॉकडाउन का शहरवासियों को सख्ती से पालन करने व कोरोना महामारी के नियमों को पालन करने की अपील की है।

 
आपको बता दे की लॉकडाउन के दौरान गली-मौहल्ले में सतत निगरानी रखी जाएगी। शहर में अलग-अलग जगहों पर 40 से अधुक चेकिंग पाईंट बनाकर नाकाबंदी किया है। चेकिंग पाईंट पर आने-जाने वालों से पुछताछ शुरू हो गई है। पुछताछ के दौरान कारण सुनिश्चित होने के बाद ही लोगों को जाने दिया जा रहा है। वहीं ड्रोन कैमरे से लोगों पर नजर रखी जाएगी। पेट्रोलिंग वाहनों से भी पुलिस के जवान शहर पर नजर रखेंगे। 

 एक घर के किचन में छिपे मिले 26 कोबरा सांप, रैप्टाइल केयर एंड रेस्क्युअर सोसाइटी ने किया रेस्क्यू

एक घर के किचन में छिपे मिले 26 कोबरा सांप, रैप्टाइल केयर एंड रेस्क्युअर सोसाइटी ने किया रेस्क्यू

कोरबा। रात का भोजन कर जब एक परिवार बर्तन समेट सोने की तैयारी कर रहा था, तब रसोईघर में सांप के दो बच्चे रेंगते दिखे। डरा-सहमा परिवार घर से बाहर निकल आया और मदद बुलाई। सूचना मिलने पर सर्पमित्र अविनाश यादव मौके पर पहुंचे और कोबरा के दो बच्चों को पकड़ा। जरूरी बात यह थी कि यदि यहां दो बच्चे दिखे हैं, तो बाकी कुनबा कहां है तलाश करने पर वाश बेसिन के नीचे फर्श पर एक सुराख व उसमें से झांकती दो आंखें दिखाई दी। जब टाइल्स तोड़ा गया तो भीतर 25 संपोले अपनी मां के साथ लिपटे बैठे थे। सभी को एक.एक कर बाहर निकाला गया और वन विभाग के सहयोग से आबादी से दूर जंगल में छोड़ दिया गया। 
 
 
आधी रात 12 बजे की यह घटना शहर की खरमोरा बस्ती की है। टावर लाइन के करीब स्थित बंगले में भाइयों व बच्चों समेत दस.12 सदस्यों के परिवार के साथ व्यवसायी सुरजीत सिंह निवास करते हैं। रात के वक्त कमरे में सांप के बच्चों को रेंगता देख उन्होंने सर्पमित्र अविनाश से संपर्क किया। अविनाश ने बताया कि स्पेक्टिकल कोबरा नामक इस प्रजाति को स्थानीय स्तर पर डोमी कहते हैं जो काले या गेहुंए रंग का होता है। खरमोरा में दिखे सर्प गेहुंआ डोमी था। वनमंडल कोरबा के डीएफओ गुरुनाथन एन के दिशा.निर्देश पर वन अमले की मदद से पकड़े गए कोबरा परिवार को रिस्दी.रजगामार मार्ग से लगे जंगल में छोड़ दिया गया। यह सर्प भी काफी जहरीला होता है, जिसके काटने पर करैत की तरह ही शरीर में तेजी से जहर फैलता है। समय रहते सर्प की सूचना मिल गईए यदि उन्हें नजरअंदाज कर परिवार सोने चला गया होता, तो सभी बाहर निकलकर पूरे घर में फैल जाते जो काफी खतरनाक हो सकता था। रैप्टाइल केयर एंड रेस्क्युअर सोसाइटी आरसीआरएस नामक संस्था संचालित कर रहे सर्पमित्र अविनाश के साथ उनकी रेस्क्यू टीम में गौरव, निकेश, प्रमोद, हिमांशु, राहुल, अंजलि, प्रगति, रमा, ज्योति व रेखा शामिल रहे।

सर्पमित्र अविनाश ने बताया कि न्यूरो टॉक्सिन वेनम के जहर से भरपूर स्पैक्टिकल कोबरा था जिसे डोमी या नाजा कहते हैं। नाम के अनुरूप इसका जहर सीधे तंत्रिका तंत्र पर असर करता है और अगर पीडि़त व्यक्ति अधिक डरे व धड़कन तेज हो जाए तो मुश्किल से एक घंटे के भीतर ही उसकी जान जा सकती है। संभवत: यह चूहे का शिकार करने यहां आया होगा या चूहे की गंध पाकर यहीं अपने बच्चों के लिए अनुकूल दशा देखकर अंडे देने रुक गया। कोबरा के साथ उनके अंडों के खोल भी बाहर निकालकर गिने गए।
 
 
इस प्रजाति की मादा उम्र के अनुसार दस से लेकर 30 अंडे दे सकती है। इस प्रजाति के कोबरा के अंडे अप्रैल से जुलाई के बीच ही फूटते हैं। इस प्रक्रिया में 48 से 69 दिन लग जाते हैं और इस दौरान मादा बिना कुछ खाए भूखी.प्यासी अंडों की देखभाल करती एक ही स्थान पर कुंडली मारे बैठी रहती है। यह प्रजाति चूहों के साथ यह दूसरे कोबरा या सर्प को भी आहार बना लेता है। खरमोरा में मिले कोबरा के अंडे आधा से एक घंटे के भीतर ही फूटे होंगे, तभी वे मां के साथ ही दुबके बैठे थे और एक.एक कर बाहर निकल रहे थे। 
 प्रदेश के चार जिलों में आज से लॉकडाउन, सख्ती से पालन कराने के लिए 40 चेकिंग पाईन्ट में तैनात रहेगी पुलिस

प्रदेश के चार जिलों में आज से लॉकडाउन, सख्ती से पालन कराने के लिए 40 चेकिंग पाईन्ट में तैनात रहेगी पुलिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोविड—19 के बढ़ते संक्रमण को मद्देनजर रखते हुए केबिनेट की बैठक में कलेक्टर्स को अपने जिलों में लॉकडाउन लगाने के अधिकार दिए गए थे। संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए रायपुर, बलौदाबाजार, मुंगेली और अंबिकापुर में आज से सात दिनों का लॉकडाउन लागू किया गया है। वही दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, बालोद, दंतेवाड़ा, बीजापुर और बस्तर में कल से सात दिवसीय लॉकडाउन लगेगा। इससे पहले बेमेतरा जिले में 21 जुलाई से 2 अगस्त तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया है।

 
गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान केवल 4 घंटों के लिए लोग  सब्जी, चिकन, मटन, ब्रेड, दूध, फ लों की खरीददारी कर सकेंगे है। ग्वालों को दूध बेचने के लिए सुबह 6 से साढ़े 9 बजे तक और शाम 5 से 6 बजे तक का समय दिया गया है। दोपहर 3 बजे तक पेट्रोलपंप,गैस सप्लाई की छुट दी गई है। एयरपोर्ट,रेलवे स्टेशन जाते समय टिकट दिखाना अनिवार्य होगा। शहर से  बाहर निकलने के लिये ई-पास होना जरुरी है। 

रायपुर कलेक्टर डॉ.एस भारती दासन ने सात दिन के लॉकडाउन को सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए है। बता दे कि बिरगांव नगर—निगम क्षेत्र और रायपुर नगर—निगम क्षेत्र में सुबह 10 बजे के बाद बेवजह निकलने वालों के खिलाफ एफ आईआर दर्ज की जाएगी। पंद्रह सौ पुलिस कर्मियों का पहरा शहर में रहेगा। इस दौरान गली-मोहल्ले में सतत निगरानी रखी जाएगी। शहर में अलग-अलग जगहों पर 40 चेकिंग पाईंट बनाकर नाकाबंदी किया है। चेकिंग पाईंट पर आने-जाने वालों से पुछताछ शुरू हो गई है। पुछताछ के दौरान कारण सुनिश्चित होने के बाद ही लोगों को जाने दिया जा रहा है। वहीं ड्रोन कैमरे से लोगों पर नजर रखी जाएगी। पेट्रोलिंग वाहनों से भी पुलिस के जवान शहर पर नजर रखेंगे। विधानसभा एवं पुलिस मुख्यालय भी आज से एक सप्ताह तक बंद रहेगा। इस दौरान सचिवालय के अधिकारी—कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। घर से बेवजह निकलने वालों पर सीधे 188 के तहत अपराध दर्ज किया जाएगा। जरुरी काम से भी निकलते समय सोशल डिस्टेंसिग और मास्क लगाना अनिवार्य है।
 
 राजधानी के एम्स में कोरोना संक्रमित परिवार का हंगामा,  डॉक्टर और सुरक्षाकर्मियों के साथ की गाली-गलौज और जमकर हंगामा

राजधानी के एम्स में कोरोना संक्रमित परिवार का हंगामा, डॉक्टर और सुरक्षाकर्मियों के साथ की गाली-गलौज और जमकर हंगामा

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक खबर सामने आ रही है जहां कोरोना संक्रमित एक परिवार ने डॉक्टर और सुरक्षाकर्मियों के साथ गाली-गलौज की और जमकर हंगामा मचाया। आपको बता दे की राजधानी रायपुर में एक ही परिवार के लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराने ले जाया गया तो वे डॉक्टर और सुरक्षाकर्मियों के साथ गाली-गलौज करने लगे। इसके अलावा हंगामा मचाया। इतना ही नहीं, बिना मास्क के संक्रमण फैलाने के लिए उतर गए। इस मामले में आमानाका पुलिस ने सभी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। 

 
थाना प्रभारी के मुताबिक तीन दिन पहले एम्स अस्पताल में कोविड पीडि़त लोगों को भर्ती कराने के लिए लाया गया। इस दौरान उनका पंजीयन कराया जा रहा था, तभी कोविड पीडि़त पंजीयन में देरी होने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे और सुरक्षा कर्मियों और डॉक्टरों से गाली-गलौज करने लगे। इस मामले में थाने में शिकायत की गई। पुलिस ने मनोज तिवारी, अनिरूद्ध दुबे, ललिता प्रसाद, दिव्या दुबे, दुष्यंत दुबे, वंशिका दुबे, संगीता तिवारी, सोनम दुबे, अकांक्षा जंघेल, सरिता दुबे के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है। शासकीय कार्य में बाधा समेत गाली-गलौज करने का मामला दर्ज किया गया है।
 लॉकडाउन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान: लॉकडाउन के दौरान परिस्थतियों के अनुसार लिया जाएंगा निर्णय

लॉकडाउन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान: लॉकडाउन के दौरान परिस्थतियों के अनुसार लिया जाएंगा निर्णय

रायपुर। लाकडॉउन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने बयान दिया है कि राजधानी सहित प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुये कम से कम एक सप्ताह का लॉकडाउन होगा। इस दौरान कोरोना सक्रमितों की संख्या पर नजर रखी जाएगी। यदि कोरोना मरीजों की संख्या में कमी नही आयी तो आगामी निर्णय लिया जाएंगा। 22 व 23 जुलाई से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में रायपुर,दुर्ग,राजनांदगांव, कोरबा, बिलासपुर व अंबिकापुर में एक सप्ताह का कड़ा लॉकडाउन का निर्णय जिला कलेक्टरों द्वारा लिया गया है। लॉकडाउन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने बयान दिया है कि कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या व लोगों के द्वारा सोशल डिस्टेंसिग सहित लापरवाही बरतने के चलते कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी को देखते हुये राज्य शासन ने जिला कलेक्टरों को अपने क्षेत्रों में लाकडाउन का निर्णय लेने को कहा था। जिसके बाद कलेक्टरों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सख्ती से लॉकडाउन का पालन करने का निर्देश दिया है। लॉकडाउन के दौरान दूध,अंण्डे एवं सब्जी की दूकाने केवल सुबह 6 से 10 बजे तक खुली रहेंगी। पेट्रोलपंपों डीजल एवं पेट्रोल दोपहर तीन बजे तक विक्रय किया जाएगा। इसके अलावा सभी दुकाने,ऑटों,बसे एवं अन्य परिवहन के साधनों पर पूर्णत: सड़कों पर निकलने पर रोक होगी। राजधानी सहित जिलों में मेन चौक चौराहों पर प्वाईन्ट लगाकर सड़कों पर निकलने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। सुबह 10 बजे के बाद बेवजह घूमने वालों एवं बिना मास्क के निकलने वाले लोगों पर कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार उक्त लॉकडाउन में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ज्ञातव्य है कि सोमवार को रेडक्रास भवन में आयोजित पत्रवार्ता में कलेक्टर रायपुर ने यह स्पष्ट कहा कि इस बार का लॉकडाउन पूर्व के लॉकडाउन से बिल्कुल अलग होगा। लापरवाही बरतने वालों पर दण्डात्मक कार्रवाही की जाएगी। 
 बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में अब एक और जिले  में 23 से 29 तक बंद रहेंगे व्यावसायिक प्रतिष्ठान और बाजार

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में अब एक और जिले में 23 से 29 तक बंद रहेंगे व्यावसायिक प्रतिष्ठान और बाजार

बालोद। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जनमेजय महोबे ने आदेश जारी कर कहा है कि छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर नया रायपुर के परिपत्र के द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए जिला स्तर पर प्रतिबंधात्मक आदेश के माध्यम से कड़ाई की जा सकती है, निर्देशित किया गया है। अत: कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम तथा आमजनों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिला बालोद के समस्त नगरीय क्षेत्रों (नगर पालिका परिषद बालोद, दल्लीराजहरा तथा नगर पंचायत गुरुर, गुण्डरदेही, अर्जुंदा, डौंडीलोहारा, डौंडी, चिखलाकसा क्षेत्र) में 23 जुलाई 2020 की मध्य रात्रि 12.00 बजे से 29 जुलाई 2020 की मध्य रात्रि 12.00 बजे तक व्यावसायिक प्रतिष्ठान तथा बाजार बंद रखने का आदेश पारित किया गया है।

जारी आदेश अनुसार आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले निम्न कार्यालय व प्रतिष्ठान को उपरोक्त प्रतिबंधों से बाहर रखा गया है:- जिले के नगरीय सीमा क्षेत्र के समस्त शासकीय, अद्र्धशासकीय कार्यालयों को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाता है। सभी पदाधिकारी तथा कर्मी अपने घर से शासकीय कार्यों का निष्पादन करेंगे । आवश्यकता पडऩे पर कार्यालय प्रमुख उन्हें कार्यालय बुला सकेंगे। कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक, कोषालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय एवं उनके अधीनस्थ समस्त कार्यालय, अनुविभागीय दण्डाधिकारी, तहसील, थाना चैकी व नगरीय निकाय कार्यालय खुले रहेंगे। उपरोक्त शासकीय कार्यालयों में कार्यालय प्रमुख की अनुमति के बिना आगंतुकों का प्रवेश नहीं होगा। पंजीयन कार्यालय (एप्प-पास के माध्यम से प्राप्त निर्धारित समय सीमा का कड़ाई से पालन करने की शर्त पर) खुले रहेंगे। भारत सरकार के अधीनस्थ सेवा से संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी, कानून व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सेवा से संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं (जिसके अंतर्गत सभी अस्पताल, लाइसेंस प्राप्त पंजीकृत क्लीनिक भी शामिल है), दवा दुकान, चश्मे की दुकान, दवा उत्पादन की इकाई एवं संबंधित परिवहन खाद्य आपूर्ति से संबंधित परिवहन सेवाएं। उचित मूल्य की दुकान (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) एवं छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य विभाग द्वारा जारी आदेश में घोषित आवश्यक सेवाएं।
 
 
खाद्य पदार्थ, किराने का सामान, दूध, ब्रेड, फल एवं सब्जी चिकन, मटन, मछली और अंडा के उत्पादन/विक्रय/वितरण/भंडारण/परिवहन की गतिविधियां। ऐसी संस्थाओं में एक समय पर, एक ही स्थान में पॉच से अधिक ग्राहक एकत्रित नहीं होंगे तथा प्रत्येक तीन घंटों में अपने परिसर की साफ सफाई की जाए, ऐसी व्यवस्था उक्त संस्था प्रबंधक को बनाए रखना होगा। इस कंडिका में लॉकडाउन से प्राप्त छूट विक्रय एवं वितरण के लिए प्रात: 7.00 बजे से अपरान्ह 02.00 बजे तक रहेगी। दुग्ध संयंत्र (मिल्क प्लांट)/डेयरी/दूध गंगा में पशुपालकों से दूध संग्रहण का कार्य रात्रि 8.00 बजे तक किया जा सकेगा। घर पर जाकर दूध बांटने वाले दूध विक्रेता एवं न्यूजपेपर हॉकर प्रात: 6.00 बजे से 9.00 बजे तक लॉकडाउन से मुक्त रहेंगे। होटल एवं रेस्टोरेंट बंद रहेंगे लेकिन घर पहुंच सेवाएॅ दी जा सकेगी। मास्क, सैनिटाईजर, दवाईयां, एटीएम वाहन, एलपीजी गैस सिलेंडर का वाहन एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं/सेवाएॅ, जो इस आदेश में उल्लेखित हो, उनको परिवहन करने वाले वाहन। बिजली, पेयजल आपूर्ति एवं नगरपालिका सेवाए, न्यूनतम उपार्जन मूल्य पर उपार्जन से सम्मिलित एजेंसियों सहित कृषि उत्पादों के उपार्जन में शामिल एजेंसियां इसमें मंडी बोर्ड द्वारा संचालित अथवा राज्य शासन द्वारा अधिसूचित मंडिया भी शामिल है। जेल, अग्निशमन सेवाएॅ, एटीएम, टेलीकॉम /इंटरनेट सेवाएं/आईटी आधारित सेवाएं, पेट्रोल/डीजल पंप एवं एलपीजी /सीएनजी गैस के परिवहन एवं भंडारण की गतिविधियां, पशु चारा, कृषि आदान विक्रय इकाइयां, कृषि मशीनरी विक्रय, इससे संबंधित स्पेयर पाट्र्स एवं मरम्मत की दुकानें (इसकी सप्लाई चैन सहित), पोस्टल सेवाए, सुरक्षा कार्य में लगी सभी एजेंसियां (निजी एजेंसियों सहित), अनवरत उत्पादन प्रक्रिया अपनाने वाले औद्योगिक संस्थान अथवा फैक्ट्री (जिसमें ब्लास्ट फर्नेस, बायलर आदि हो ) सीमेंट, स्टील, शक्कर, उर्वरक एवं खान (माइंस)। ये सभी संस्थान न्यूनतम अनिवार्य आवश्यकता तक ही कर्मचारियों/अधिकारियों का उपयोग करेंगे एवं संक्रमण विस्तार को दृष्टिगत रखते हुए भारत शासन, राज्य शासन, जिला प्रशासन तथा समय-समय पर अन्य शासकीय संस्थानों के द्वारा महामारी से सुरक्षा हेतु दिए जा रहे निर्देशों अक्षरश: पालन अनिवार्य रूप से करेंगे। प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा छत्तीसगढ़ शासन जनसम्पर्क संचालनालय द्वारा जारी पत्र में उल्लेखित सेवाएं। राज्य सरकार द्वारा विशेष आदेश से निर्धारित कोई सेवा। सभी धार्मिक एवं सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थल आम जनता के लिए पूर्णत: बंद रहेंगे। प्रभावित क्षेत्र के सभी नागरिक अपने घर पर रहेंगे। बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति के क्रम में बाहर जाने पर से सामाजिक दूरी के दिशानिर्देशों का अनुपालन करेंगे। किसी भी स्थिति में तीन से अधिक व्यक्तियों (इसमें ड्राइवर और दो यात्री शामिल है) को घर से बाहर जाने से प्रतिबंधित किया जाता है। (आपातकालीन संस्थागत कारण को छोड़कर)। 

जिला बालोद के नगरीय सीमा क्षेत्र में स्थित समस्त शासकीय एवं अशासकीय बैंकों के लिए निम्नानुसार आदेश जारी किए गए हैं:- सभी बैंक अपने संस्थान में न्यूनतम अनिवार्य आवश्यकता तक ही कर्मचारियों/अधिकारियों का उपयोग करेंगे एवं संक्रमण विस्तार को दृष्टिगत रखते हुए शासन द्वारा महामारी से सुरक्षा हेतु भारत शासन, राज्य शासन, जिला प्रशासन तथा समय-समय पर अन्य शासकीय संस्थानों के द्वारा महामारी से सुरक्षा हेतु दिए जा रहे निर्देशों अक्षरश: पालन अनिवार्य रूप से करेंगे। सभी बैंकों के प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों के सामूहिक आवागमन हेतु वाहन व्यवस्था किसी भी स्थिति में उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। सभी बैंक अपने संस्थान में अधिकतम पॉच ग्राहकों को ही प्रवेश देंगे। बैंक द्वारा संचालित एटीएम में पर्याप्त मात्रा में मुद्रा की उपलब्धता बैंक प्रबंधक द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।

 छत्तीसगढ़ शासन की अधिसूचना दिनांक 13 मार्च 2020 के अंतर्गत उल्लेख है कि किसी व्यक्ति/संस्था/संगठन/प्रतिष्ठान द्वारा कोरोना वायरस के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु जारी किसी भी निर्देश का उल्लंघन किया जाता है तो वह भारतीय दंड संहिता 1860 (1860 का 45) की धारा 188 के अंतर्गत दंडनीय अपराध की श्रेणी के अंतर्गत है अत: किसी व्यक्ति/संस्था/संगठन/प्रतिष्ठान द्वारा उपर्युक्त आदेश एवं इसमें दिए गए निर्देशों का उल्लंघन नहीं किया जाएगा। आदेश के उल्लंघन किए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। महामारी रोग अधिनियम 1897 एवं इसके संदर्भ में शासन द्वारा जारी पत्र दिनांक 13 मार्च 2020 के संदर्भ में इस कार्यालय द्वारा पूर्व में जारी समस्त आदेशों को अधिक्रमित करते हुए यह आदेश जारी किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
 रायपुर लॉकडाउन संशोधित आदेश: इनको मिली शाम 5 से 6:30 बजे तक की छूट

रायपुर लॉकडाउन संशोधित आदेश: इनको मिली शाम 5 से 6:30 बजे तक की छूट

रायपुर। राजधानी रायपुर में लॉकडाउन के लिए एक संशोधित आदेश कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रायपुर से जारी हुआ है जिसके तहत अब घर पर जाकर दूध बांटने वालों को प्रातः 6:00 बजे से 9:30 बजे तक एवं शाम 5:00 बजे से 6:30 बजे तक एवं न्यूजपेपर हॉकर को प्रातः 6:00 बजे से 9:30 बजे तक प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे, टेलीकॉम इंटरनेट सेवाएं आधारित सेवाएं भी चलती रहेगी, पेट्रोल डीजल पंप एलपीजी सीएनजी गैस के विक्रय परिवहन एवं भंडारण संबंधी गतिविधियों की अनुमति प्राप्त 6:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक होगी|
 बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस जिले में अब 21 जुलाई से 2 अगस्त तक पूर्ण लॉकडाउन, आवश्यक सेवाओं की दुकानों को ही मिली छूट

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस जिले में अब 21 जुलाई से 2 अगस्त तक पूर्ण लॉकडाउन, आवश्यक सेवाओं की दुकानों को ही मिली छूट

बेमेतरा। कोरोना संकट से निपटने बेमेतरा जिले में 13 दिन का टोटल लॉकडाउन किया गया है। बेमेतरा में लॉकडाउन 21 जुलाई यानि आज से शुरू हो गया है। बेमेतरा जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर 21 जुलाई से 2 अगस्त तक पूर्ण लॉकडाउन घोषित किया है।

आवश्यक सेवाओं की दुकानों को ही मिली छूट-
लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं की दुकानें खुली रहेंगी। कलेक्टर शिवअनंत तायल ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन को तत्काल निर्धारित तिथि से प्रभावी करने के निर्देश दिए हैं। जिले मे अब तक 109 करोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वही 45 कन्टेन्मेट जोन बनाया जा चुका है।

जानकारी के अनुसार जिले मे प्रतिदिन कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। जिले में आज तक 109 पॉजिटिव मरीज की पहचान हो चुकी है। मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है जो चिंता का विषय है। कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग व प्रशासन के गाईड लाईन के अनुसार कोरोना पॉजिटिव केस पाए जाने वाले क्षेत्र में कन्टेमेन्ट जोन बनाया जाना है। जिले के क्वारंटाइन सेन्टरों में अभी भी 389 श्रमिक ठहरे हुए है|

इन प्रयासों के बाद भी जिले मे कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिससे देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा संक्रमण को रोकने के लिए संभावित उपायों को अमल मे लाने के लिए कड़े सामाजिक अलगाव की दिशा में आगे बढ़ते हुए जिले में संपूर्ण लॉकडाउन किया गया है। पूरे जिले मे 21 जुलाई से 2 अगस्त तक की रात्रि 12 बजे तक लॉकडाउन को प्रभावी किया गया है। जिसमें जिले में नगरीय क्षेत्रों में समस्त सार्वजनिक परिवहन सेवा, निजी बस, टेक्सी, आटो रिक्शा, ई-रिक्शा को तत्काल प्रभाव से बंद किया गया है।

लॉकडाउन के दौरान इमरजेंसी मेडिकल सेवा वाले व्यक्तियों को वाहन द्वारा आवागमन की अनुमति होगी। पूरे जिले में आवश्यक वस्तु सेवाओं के आवागमन को छोड़कर जिले की सभी सीमाओं को सील किया गया है। जिसमे अनुमति व अनाधिकृत प्रवेश पर कार्रवाई का प्रावधान किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी शिव अनंत तायल ने एक आदेश जारी कर भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशानुसार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आवश्यक दुकानें प्रतिबंधों के अधीन खोले जाने के आदेश जारी किए गए हैं।

सेलून, पार्लर, तम्बाकू गुटखा, पान की दुकानों, सभी मॉल, सामुदायिक भवन, सामाजिक भवन, वैवाहिक भवन का उपयोग एवं परिचालन प्रतिबंधित होगा। किसी भी धार्मिक संस्था के वर्तमान में खोलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। वैवाहिक समारोह के आयोजन हेतु संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय दण्डाधिकारियों से अनुमति प्राप्त की जा सकती है जिसमें न्यूनतम लोगों के साथ निजी स्थान (स्वयं के घर में) विवाह की अनुमति दी जा सकती है। ध्वनि विस्तारक यत्रों का उपयोग पूर्णत: प्रतिबंधित होगा।

किसी भी तरह का समाजिक भोज आदि भी आयोजित नहीं होगा। जिले में किसी भी स्थान पर दुकान संचालन व अन्य गतिविधियों के दौरान इस बात का ध्यान रखा जावे कि जिले में धारा-144 दण्ड प्रक्रिया संहिता प्रभावशील है। महामारी अधिनियम के तहत हर व्यक्ति को मास्क पहनना अनिवार्य होगा व न्यूनतम 1 मीटर की सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंस) के साथ कार्य करना होगा। बहरहाल मंगलवार से दिशानिर्देश के साथ लॉकडाउन करने का निर्देश जारी कर दिया गया है। कलेक्टर शिव अनंत तायल ने बताया कि जिस तरह से मरीजों की संख्या बढ़ रही है उसे देखते हुए लाकडाउन केा 21 जुलाई से 2 अगस्त तक प्रभावी किया गया है।
 राजधानी में लॉकडाउन से पहले गोल बाजार में खरीददारी के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

राजधानी में लॉकडाउन से पहले गोल बाजार में खरीददारी के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

रायपुर। 22 से 28 जुलाई के मध्य रायपुर एवं बिरगांव पालिका क्षेत्र में एक हफ्ते का कड़ा लाकडाउन लगाया जा रहा है। उक्त अवधि में घर में आवश्यक सामानों की खरीददारी के लिए आज सुबह से ही खरीददारों की भीड़ बाजारों की ओर दौड़ पड़ी। सुबह से ही शहर के मुख्य बाजार मालवीय रोड, गोल बाजार, सदर बाजार, गुढिय़ारी, माल्स आदि में लोगों की आपाधापी के बीच खरीददारी का कार्य जारी रहा। 

ज्ञातव्य है कि तीन अगस्त को भाई बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन रायपुर सहित देश प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाता है। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब कोरोना वायरस महामारी कोविड-19 की स्थिति में संक्रमण से बचाने के लिए प्रदेश शासन को मरीजों की संख्या में नियंत्रण करने के  लिए उक्त निर्णय लेना पड़ा है। बाजारों में उमड़ी भीड़ को देखकर सहज रूप से कहा जा सकता है कि लोग कोरोना वायरस महामारी के दौरान घरों में आवश्यक सामाग्री का एकत्रीकरण कर महफूज रहना चाहते हैं। वहीं व्यापारियों में कल से लग रहे लाकडाउन को लेकर मायूसी का माहौल है। स्वाभाविक रूप से देखा जाए तो तीज त्योहार ही ऐसे होते हैं जिसमें घर में छोटे से लेकर बड़े तक न केवल नये कपड़े पहनते हैं बल्कि नई राखी के साथ ही अनेक आकर्षक उपहार भी भाई बहन रक्षाबंधन के दिन एक दूसरे को आयु के अनुसार देते हैं। 
 बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाएं इतनी बेहतर होंगी कि लोग इलाज कराने यहां आएंगे: भूपेश बघेल

बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाएं इतनी बेहतर होंगी कि लोग इलाज कराने यहां आएंगे: भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने रायपुर निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर स्थित महारानी अस्पताल में 07 करोड़ 27 लाख रूपए की लागत से कराए गए नवीन कार्यो का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर के लोगों का महारानी अस्पताल से भावनात्मक लगाव है। नई सरकार महारानी अस्पताल को इस क्षेत्र के सर्वसुविधा सम्पन्न अस्पताल के रूप में विकसित करने का काम कर रही है। महारानी जिला अस्पताल की सुविधाएं देश के किसी भी जिला अस्पताल से कम  नहीं है। अभी बस्तर के लोगों को इलाज के लिए बाहर जाना पड़ता है। राज्य सरकार यहां अच्छी से अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास कर रही है, जिससे बाहर के लोग भी बस्तर आकर अपना इलाज करा सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए डॉक्टरों की कमी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने महारानी अस्पताल में 01 करोड़ रूपए की लागत से मातृ-शिशु स्वास्थ्य संस्थान कादम्बिनी में कराए गए उन्नयन कार्य और 04 करोड़ 58 लाख रूपए की लागत से महारानी अस्पताल में मातृ-शिशु पैथोलॉजी लैब, ब्लड बैक एवं डायलिसिस के लिए आवश्यक उपकरण का लोकार्पण किया।

इसी तरह उन्होंने महारानी अस्पताल में लगभग 50 लाख रूपए की लागत से नेत्र वार्ड के नवीनीकरण, लगभग 49 लाख रूपए की लागत से अस्पताल के द्वितीय तल परिवर्धन के कार्य और 50 लाख रूपए की लागत से वर्तमान ओपीडी-एमसीएच के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। बघेल ने कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा, स्वास्थ्य और खेलकूद की अधोसंरचना विकसित करने के लिए 244 करोड़ 25 लाख रूपए की लागत के 61 निर्माण कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने इनमें से 22 करोड़ 87 लाख रूपए की लागत के 11 कार्यो का लोकार्पण और 221 करोड़ 38 लाख रूपए की लागत के कार्यो का भूमिपूजन और शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से बस्तर में लघु वनोपजों के वेल्यू एडिशन का अच्छा कार्य किया जा रहा है। बकावण्ड स्थित काजू प्रसंस्करण के फिर से शुरू होने से काजू प्रसंस्करण से जुड़ी महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष के जैसे ही इस साल भी मलेरिया उन्मूलन और उल्टी, दस्त की रोकथाम के लिए बेहतर प्रबंधन की आवश्यकता है। उन्होंने मलेरिया मुक्त अभियान और कुपोषण के खिलाफ अभियान में सफलता के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी। एनआईसी द्वारा बस्तर क्षेत्र में पहली बार डिजिटल प्लेटफार्म पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीणों से चर्चा करायी गई।  

मुख्यमंत्री ने युवोदय के वालिन्टियर्स तथा जिला प्रशासन से कहा कि बस्तर की आबोहवा के अनुकूल फलदार वृक्ष लगाएं, जिससे वहां के रहवासियों को उसका लाभ मिले। इंद्रावती नदी नदीतट वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत् तिरथा ग्राम पंचायत में युवोदय के वॉलिंटियर द्वारा मुख्यमंत्री बघेल के नाम पर 50 हजारवां वृक्षारोपण किया गया। मुख्यमंत्री बघेल ने वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से युवोदय के वालिन्टियर्स से चर्चा की। वृक्षारोपण से बस्तर की जीवन रेखा इंद्रावती नदी की खूबसूरती में चार चांद लगेंगे। उन्होंने कहा कि काजू की भांति महुआ, ईमली सहित अन्य 31 लघु वनोपजों में वेल्यू एडिशन का काम होना चाहिए। उन्होंने इस बात खुशी जताई कि बस्तर के डिलमिली और दरभा क्षेत्र की आबोहवा काफी के लिए अनुकूल है। यहां 20 एकड़ में काफी उत्पादन के लिए किसानों को जोड़ा गया है।

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बस्तर कॉफी, बस्तर काजू, बस्तर हल्दी जैसे प्रसंस्कृत उत्पादों की लॉन्चिंग की। उन्हांेने कहा कि इन उत्पादों की मार्केटिंग के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए और प्राईवेट कम्पनियों से अनुबंध किया जाए। यह भी ध्यान रखा जाए जितनी बाजार मांग हो, उसके अनुरूप उत्पादन हो। मुख्यमंत्री ने आमचो बस्तर अभियान के लोगो (प्रतीक चिन्ह) जारी किया। इस अभियान में वृक्षारोपण और लघु वनोपजों के प्रसंस्करण का काम किया जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव अम्बिकापुर से, मुख्यमंत्री निवास से वन मंत्री मोहम्मद अकबर और उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने लोकार्पण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बस्तर वासियों को अपनी शुभकामनाएं दी। स्कूल शिक्षा मंत्री और बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सूरजपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में जुड़े। जगदलपुर के महारानी अस्पताल कार्यक्रम स्थल पर बस्तर सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, विधायक सर्वश्री चंदन कश्यप और राजमन बेंजाम, क्रेडा के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार और जगदलपुर महापौर शफीरा साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।
 सीएम भूपेश बघेल ने जगदलपुर के महारानी अस्पताल में कराये गए नवीनीकरण कार्यो का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया लोकार्पण

सीएम भूपेश बघेल ने जगदलपुर के महारानी अस्पताल में कराये गए नवीनीकरण कार्यो का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया लोकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने रायपुर निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर स्थित महारानी अस्पताल में 07 करोड़ 27 लाख रूपए की लागत से कराए गए नवीन कार्यो का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर के लोगों का महारानी अस्पताल से भावनात्मक लगाव है। नई सरकार महारानी अस्पताल को इस क्षेत्र के सर्वसुविधा सम्पन्न अस्पताल के रूप में विकसित करने का काम कर रही है। महारानी जिला अस्पताल की सुविधाएं देश के किसी भी जिला अस्पताल से कम  नहीं है। अभी बस्तर के लोगों को इलाज के लिए बाहर जाना पड़ता है। राज्य सरकार यहां अच्छी से अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास कर रही है, जिससे बाहर के लोग भी बस्तर आकर अपना इलाज करा सकेंगे।
छत्तीसगढ़ में आगामी चौबीस घंटों के दौरान अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ में आगामी चौबीस घंटों के दौरान अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी चौबीस घंटों के दौरान अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। वहीं उत्तरी छत्तीसगढ़ में आज और कल वर्षा के क्षेत्र और मात्रा के अधिका होने की संभावना है। 
 
 
मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान के अनुसार इस समय मानूसनी द्रोणिका गंगानगर, दिल्ली, हरदोई, गोरखपुर होते हुए पूर्वी छोर हिमालय की तराई तक स्थित हो गया है। वहीं उत्तर-दक्षिण द्रोणिका उत्तर कनार्टका के अंदरुनी इलाकों से होकर तमिलनाडू तक दक्षिणी अंदरूनी कनार्टका होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। मौसम विभाग की माने तो इस तंत्र के प्रभाव से प्रदेश में आज 21 जुलाई और कल 22 जुलाई को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है। वहीं प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो इस दौरान प्रदेश के उत्तरी भाग में वर्षा की मात्रा अधिक होने की संभावना है। राज्य के शेष इलाकों में मौसम का मिजाजुला असर रहने के आसार हैं। 
 राजधानी के आदर्श नगर-गुढिय़ारी के शिवानंद पारा सहित इन इलाको में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद इलाके को किया गया कंटेनमेंट जोन घोषित

राजधानी के आदर्श नगर-गुढिय़ारी के शिवानंद पारा सहित इन इलाको में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद इलाके को किया गया कंटेनमेंट जोन घोषित

रायपुर। भारत सरकार,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर में नगर पालिक निगम अंतर्गत थाना-गुढिय़ारी के आदर्श नगर में 01 नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।गत्दिवस जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेनमेंट जोन में पश्चिम में बंद रास्ता हैं, उत्तर में दोदे नायक का मकान, तोतो नायक का मकान,और पूर्व में मेन रोड तक की परिसीमाए निर्घारित की गई थी।



शिवानंद पारा में मिला कोरोना पॉजिटिव-
भारत सरकार,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर में नगर पालिक निगम अंतर्गत थाना-गुढिय़ारी के शिवानंद पारा में 01 नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। गत्दिवस जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेनमेंट जोन में पश्चिम में बंदलाल वाधवानी का मकान, उत्तर में रागु साहू का मकान, दक्षिण में प्रितेश चावड़ा का मकान, और पूर्व में खाली मैदान तक की परिसीमाए निर्घारित की गई थी।

ब्रह्मदेई पारा में मिला कोरोना पॉजिटिव-
भारत सरकार,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर में नगर पालिक निगम अंतर्गत थाना-खमतराई के ब्रह्मदेई पारा में 01 नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।गत्रदिवस जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेनमेंट जोन में पश्चिम में मेन रास्ता तथा उत्तर एवं दक्षिण में अवासीय मकान है,रास्ता नहीं हैं। और पूर्व में रास्ता बंद तक की परिसीमाए निर्घारित की गई थी।

उल्लेखनीय है कि नगरपालिका निगम रायपुर एवं बिरगांव में प्रतिदिन कोरोना पॉजिटिव मरीज परये जाने फलस्वरूप उक्त दोनो नगरीय निकाय क्षेत्रो में लगातार बढती संख्या को देखते हुये संक्रमण को रोकने हेतु प्रशासन द्वारा सम्पूर्ण क्षेत्र को कटेनमेंट जोन घेषित किया गया है।

कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल द्वार होगा। जिसमें तैनात पुलिस अधिकारी द्वारा फिजिकल डिस्टेंसिग सुनिश्चित करते हुए मेडिकल इमरजेंसी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी दुकानें, ऑफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त पूर्णत: बंद रहेंगें। प्रभारी अधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी हेतु विधिवत परिवहन अनुमति इंसीडेंट कमांडर द्वारा दी जाएगी। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारण से कन्टेनमेंट जोन या मकान के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। केवल मेडिकल इमरजेंसी की दशा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के द्वारा पास जारी कर इंसीडेंट कमांडर को सूचित करना होगा।आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में संलग्न व्यक्ति फिजिकल डिस्टेंसिग तथा सेनिटाईजेशन सुनिश्चित करते हुये कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश कर सकेंगें। अन्य किसी भी व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन से बाहर निकलना अथवा अन्दर आना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। कन्टेनमेंट जोन में उपरोक्तानुसार लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने हेतु संबंधित थाना प्रभारी उत्तरदायी होगे।कन्टेनमेंट जोन में शासन की गाईडलाईन अनुसार व्यवस्था बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर के द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी।जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार कान्टेक्ट ट्रेसिंग, स्वास्थ्य निगरानी तथा सैम्पल की जांच इत्यादि आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।
बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस IAS अफसर का ईमेल एकाउंट हुआ हैक, पढ़े पूरी खबर

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस IAS अफसर का ईमेल एकाउंट हुआ हैक, पढ़े पूरी खबर

रायपुर। खबर मिल रही है की छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डाॅक्टर कमलप्रीत सिंह का ईमेल एकाउंट हैक कर लिया गया है। उन्होंने इसकी जानकारी खुद ट्विटर पर टैग करते हुए आग्रह किया है कि उनके ईमेल से पैसे मांगने जैसे दूसरी तरह के भेजे गए मेल को नजरअंदाज किया जाए। 

सामान्य प्रशासन और खाद्य विभाग के सचिव डाॅक्टर कमलप्रीत सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडलर के जरिए उस ईमेल को भी साझा किया है, जिसे हैक कर लिया गया है। उनके  kpsdhillon@gmail.com नाम से बनाई गई जीमेल आईडी हैक होना बताया है। 
 

 

 तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की आपस में भिडंत से दो की मौत, तीन घायल

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की आपस में भिडंत से दो की मौत, तीन घायल

रायपुर। तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल आमने-सामने आपस टकरा जाने के चलते दो लोगों की मौत हो गई एवं अन्य दो लोग घायल हो गये। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने 279,337,304ए के तहत अपराध दर्ज कर मर्ग कायम कर लिया है। खरोरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम 6 बजे के आस-पास समोदा नहर के पास पैशन प्रो.क्रमांक सीजी 04 एलसी 3778 एवं डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 एमए 7678 तेज रफ्तार होने के चलते आपस में टकरा गई। इसमें दोनों मोटरसाइकिल में सवार ग्राम कुसमुंद रायपुर यादवराम साहु 30 वर्ष पिता झालाराम साहु एवं ग्राम कोरासी थाना खरोरा निवासी दिलहरण कोसले 30 पिता जोहन कोसले की मौत हो गई व वीरेन्द्र यादव 26 वर्ष एवं देव यादव व एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना पर 112 के माध्यम से घायलों को उपचार के लिये आरंग क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया गया है। 
 रायपुर से सटे इस इलाके में नहर किनारे अधमरी हालत में मिली महिला, एंबुलेंस ने किया महिला को ले जाने से मना

रायपुर से सटे इस इलाके में नहर किनारे अधमरी हालत में मिली महिला, एंबुलेंस ने किया महिला को ले जाने से मना

रायपुर। खरोरा क्षेत्र में नहर किनारे गंभीर हालत पड़ी महिला को देखकर आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना नजदीकी थाने को दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अधमरी हालत में नहर किनारे पड़ी महिला को देखकर आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना एमबुलेंस वाहन को दिया। घटना स्थल पर एमबुलेंस पहुंचने के बाद चालक ने महिला को कोरोना होने के भय से ले जाने से इंकार कर दिया। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला कई घंटों से अधमरी हालत में नहर किनारे पड़ी हुई है किसी ने हत्या के नियत से उसे मारकर यहां छोड़ दिया है। 
 पिकनिक मनाने गये युवक आपस में भिड़े, काउंटर केश दर्ज

पिकनिक मनाने गये युवक आपस में भिड़े, काउंटर केश दर्ज

रायपुर। पिकनिक मनाने गये युवक आपस में किसी बात को लेकर आपस में उलझ गये। पिकनिक से वापस आते ही युवकों ने अपने परिजनों के साथ एक दूसरे के साथ गाली-गलौज करते हुये हाथ मुक्के व डण्डे से मारपीट किया। घटना की रिपोर्ट खरोरा थाने में दर्ज की गई है। पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नहरडीह निवासी देवेन्द्र साहु 28 वर्ष एवं गोपी साहू 21 वर्ष अपने दोस्तों के साथ पिकनिम मनाने धसकुंठ सिरपुर गये हुये थे। पिकनिक के दौरान किसी बात को लेकर दोनों युवकों का आपास में विवाद हो गया। जिसके बाद वापस गांव आते ही दोनों युवकों ने पुन:एक दूसरे के साथ गाली-गलौज करना शुरु कर लाड़ी-डण्डों से मारपीट शुरु कर दिया। जिसके चलते दोनों पक्षों के लोगो को चोटे आई है। घटना की जानकारी मिलते ही युवकों के परिजन भी बीच-बचाव करने पहुंच गये व मारपीट शुरु कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर केश दर्ज कर लिया है। 
मंत्रालय-विभागाध्यक्ष कार्यालय कल से 28 जुलाई तक रहेंगे बंद, सभी अधिकारी-कर्मचारी घर से करेंगे कार्य

मंत्रालय-विभागाध्यक्ष कार्यालय कल से 28 जुलाई तक रहेंगे बंद, सभी अधिकारी-कर्मचारी घर से करेंगे कार्य

रायपुर। मंत्रालय के विभागों के संचालन के संबंध में पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए राज्य शासन द्वारा आज यह निर्णय लिया गया है कि मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों का संचालन 22 जुलाई से 28 जुलाई 2020 तक की अवधि में नहीं किया जाएगा। 


सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन द्वारा इस आशय का आदेश सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव (मंत्रालय) और सभी विभागाध्यक्ष को जारी किया गया है। जिसके तहत यह निर्देश नवा रायपुर, अटलनगर स्थित विभागाध्यक्ष कार्यालयों एवं रायपुर में स्थित विभागाध्यक्ष कार्यालयों पर भी लागू होगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में निर्देशित किया गया है कि मंत्रालय एवं विभागाध्यक्षों के कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी घर से शासकीय कार्य संपादित (वर्क फार्म होम) करेंगे एवं सदैव मोबाईल/टेलीफोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से संपर्क में बने रहेंगे। आवश्यकता होने की स्थिति होने पर उन्हें कार्य पर उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया जाएगा। साथ ही आवश्यक नस्तियों और डाक के लाने-ले जाने एवं संचालन हेतु व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश है। शेष निर्देश यथावत लागू रहेंगे।