BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
CG – होटल में डांसर के साथ मिले रइसजादे, हुक्का-दारु की सजी थी महफिल, तभी पहुंच गई पुलिस, फिर जो हुआ…..

CG – होटल में डांसर के साथ मिले रइसजादे, हुक्का-दारु की सजी थी महफिल, तभी पहुंच गई पुलिस, फिर जो हुआ…..

 बिलासपुर। रायपुर रोड स्थित होटल पेट्रेशियन में पांच युवक शराब और हुक्का पीते मिले, साथ ही कोलकाता की दो क्लब डांसर भी मौजूद थी। दरअसल रायपुर रोड स्थित पॉश होटल पैट्रिशियन के कमरे में बिलासपुर के रईसजादो और इवेंट संचालक ने कमरा बुक कर हुक्का पार्टी का आयोजन किया। इसके लिए बकायदा कोलकाता इवेंट संचालक ने दो डांसर गर्ल बुलाकर कमरे में नृत्य संगीत का भी आयोजन था। प्रतिबंध के बावजूद भी हुक्का पिया जा रहा था। साथ ही शराबखोरी भी की जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने होटल पहुंचकर छापामार कार्रवाई की। सिरगिट्टी पुलिस ने बताया कि बिलासपुर- रायपुर रोड स्थित होटल पैट्रिशियन में पुलिस ने छापेमारी की गई। इस दौरान होटल के कमरे में कोलकाता की दो लड़िकयां और पांच युवक मिले। लड़कियां कोलकाता के बार में डांसर है।

यहां इवेंट कंपनी का संचालन करने वाले दीपेश हरिरमानी ने हुक्का पार्टी का आयोजन किया था। उसके साथ नवीन पाल, रोहन हाजरा, अविनाश ठाकुर, अजय मौर्य भी थे। सभी होटल में हुक्का और शराब पी रहे थे। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस टीम ने कमरों की तलाशी ली। जांच के दौरान कमरा नंबर 2008 में संदिग्ध रूप से पांचों युवक और युवतियां नशे की हालत में मिले। यहां शराब के साथ ही हुक्का भी पिया जा रहा था। पूछताछ में जानकारी मिली कि दोनों लड़िकयां कोलकाता के एक क्लब बार में डांसर है। इवेंट कंपनी के दीपेश हरिरमानी ने इन्हें यहां बुलाया था। कमरा तुषार अग्रवाल के नाम पर बुक किया गया था, पर इसमें लोग दूसरे थे. एक लड़के के नाम पर कमरा बुक किया गया पर यहां पांच लड़के और दो लड़िकयां थी। जिस लड़के के नाम पर कमरा बुक किया गया वह लड़का भी कमरे में नहीं था।

होटल प्रबंधन पर लगाया कोटपा एक्ट

पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान और प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन पर रोक नहीं लगाने पर होटल प्रबंधन के खिलाफ कोटपा अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। होटल का रजिस्टर चेक करने पर रजिस्टर में विधिवत एंट्री भी नहीं पाई गई। रजिस्टर में कमरा नंबर 2008 को एक के नाम से बुक कर सात लोग मौजूद थे। होटल नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने नगर निगम और एसडीएम को पत्र लिखकर नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए कहा है। लड़िकयों के संबंध में भी पुलिस ने तस्दीक की। इसके बाद पकड़े गए युवकों के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

12 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 26 लाख के इनामी माओवादी भी शामिल

12 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 26 लाख के इनामी माओवादी भी शामिल

 बीजापुर. तेलंगाना के कोठागुडेम में 26 लाख के इनामी समेत 12 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. इनमें चार महिला नक्सली शामिल हैं. आत्मसमर्पित नक्सलियों में 2 डीवीसीएम, 4 एसीएम, 2 पार्टी सदस्य, 2 मिलिशिय सदस्य, 2 RPC सदस्य शामिल हैं.

सभी नक्सलियों ने तेलंगाना के कोठागुडेम पुलिस मुख्यालय में एसपी रोहित राज के समक्ष सरेंडर किया है. बता दें कि अब तक तेलंगाना में 294 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं.

 

CG - उद्योगपति से 4.80 करोड़ की ठगी, निवेश और प्रॉपर्टी के नाम पर लगाया गया चूना

CG - उद्योगपति से 4.80 करोड़ की ठगी, निवेश और प्रॉपर्टी के नाम पर लगाया गया चूना

 बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर में एक उद्योगपति के साथ 4 करोड़ 80 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने “कल्चर क्लब” में निवेश करने पर मोटा मुनाफा और प्राइम लोकेशन में प्रॉपर्टी देने का झांसा देकर 2023 से 2025 तक किश्तों में यह राशि हड़प ली। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामा वर्ल्ड निवासी एक उद्योगपति एक टूर के सिलसिले में छत्तीसगढ़ से बाहर गए थे। वहां उनकी मुलाकात एक अन्य राज्य के फर्म संचालक से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और फर्म संचालक ने “कल्चर क्लब” में निवेश करने पर बड़ा मुनाफा और साथ ही प्राइम लोकेशन में संपत्ति देने का लालच दिया।

आरोपी की बातों में आकर उद्योगपति ने वर्ष 2023 से 2025 के बीच अलग-अलग किश्तों में कुल 4.80 करोड़ रुपये निवेश कर दिए। जब न तो मुनाफा मिला और न ही प्रॉपर्टी दी गई, तो उद्योगपति को धोखाधड़ी का शक हुआ। बार-बार पूछने पर फर्म संचालक गोलमोल जवाब देने लगा।

आखिरकार ठगी का अहसास होने पर उद्योगपति ने सिरगिट्टी थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात फर्म संचालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 406 (विश्वासभंग) के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

 
छत्तीसगढ़ की पहली मैकेनाइज्ड कार पार्किंग पंडरी कपड़ा मार्केट में शुरू

छत्तीसगढ़ की पहली मैकेनाइज्ड कार पार्किंग पंडरी कपड़ा मार्केट में शुरू

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुरवासियों के लिए खुशखबरी है। शहर के सबसे व्यस्त और चर्चित पंडरी कपड़ा मार्केट में प्रदेश की पहली मैकेनाइज्ड कार पार्किंग का उद्घाटन हो गया है। यह सुविधा शहरी पार्किंग सिस्टम में नया अध्याय जोड़ने जा रही है।

क्या है खासियत?

इस मैकेनाइज्ड पार्किंग सिस्टम में गाड़ी को ड्राइवर सिर्फ एंट्री पॉइंट तक लेकर जाएगा, उसके बाद ऑटोमैटिक सिस्टम के जरिए गाड़ी को उपयुक्त स्लॉट में पहुंचाया जाएगा। इससे पार्किंग में लगने वाले समय की बचत होगी और मार्केट एरिया में यातायात का दबाव भी कम होगा।

कितनी गाड़ियां पार्क होंगी?

जानकारी के मुताबिक, इस अत्याधुनिक सुविधा में एक साथ 120 से अधिक गाड़ियों की पार्किंग क्षमता है। खास बात ये कि इसमें अलग-अलग साइज की कारें भी आसानी से फिट हो जाएंगी।

कब से शुरू?

पंडरी कपड़ा मार्केट की यह मैकेनाइज्ड पार्किंग व्यवस्था 21 जून 2025 से आम लोगों के लिए चालू कर दी जाएगी।

रायपुरवासियों के लिए राहत

अभी तक पंडरी मार्केट में पार्किंग को लेकर लोगों को काफी परेशानियां होती थीं। हर त्योहार और वीकेंड पर भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती थी। लेकिन अब इस हाईटेक पार्किंग सिस्टम से मार्केट के अंदर भीड़भाड़ कम होगी और लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

मौसम अलर्ट: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम

मौसम अलर्ट: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम

 रायपुर. मानसून पूरे छत्तीसगढ़ में एक्टिव हो चुका है. कई जिलों में आज बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, बालोद, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर समेत अन्य जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.

रायपुर में न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री दर्ज किया गया है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की बात कही है. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान पेड़ के नीचे या फिर खुली जगहों में ना रहे. बारिश में अपने घरों में ही रहें.

जशपुर क्षेत्र में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर

उत्तरी छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में अगले 24 घंटे के दौरान भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है. दूसरी ओर जशपुर जिले में लगातार 60 घंटे से बारिश हो रही है. इस दौरान 468.7 मिमी पानी गिर चुका है. लगातार बारिश से ईब, डोड़की, लावा, मैनी और कपरी जैसी नदियां उफान पर हैं. कई जगहों पर रपटे और पुल-पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है, जिससे आवाजाही बाधित हो गई है.

Breaking : कांकेर में चल रही मुठभेड़, दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर

Breaking : कांकेर में चल रही मुठभेड़, दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर

  कांकेर. बस्तर को नक्सलवाद से मुक्त करने लगातार सुरक्षा बलों के जवान ऑपरेशन चला रहे. आज फिर कांकेर जिले के छोटेबेठिया इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है, जिसमें दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलिसेला ने बताया, छोटेबेठिया इलाके में मुठभेड़ चल रही है. पार्टी से संपर्क होने और जवानों के लौटने के बाद कन्फर्म जानकारी मिल पाएगी.

हाल ही में सुकमा से लगे आंध्रप्रदेश के मारडेपल्ली के जंगल में नक्सलियों और ग्रेहाउंड्स फोर्स के बीच मुठभेड़ हुई थी, जहां जवानों ने बड़े नक्सली लीडरों को ढेर किया था. नक्सली कमांडर गाजरला उर्फ़ उदय और गरियाबंद में मारे गए खूंखार नक्सली चलपति की पत्नी वीआरएल चैतन्य उर्फ अरुणा को जवानों ने मार गिराया था.

CG NEWS: जीवन में आई नई उमंग, जब मिला प्रधानमंत्री आवास

CG NEWS: जीवन में आई नई उमंग, जब मिला प्रधानमंत्री आवास

 जांजगीर-चांपा-  प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जब श्रीमती सहोद्रा बाई धनवार को अपने घर की चाबी मिली, तो यह महज चाबी नहीं थी यह उनके आत्मसम्मान और सुरक्षित भविष्य की शुरुआत थी। जांजगीर-चांपा जिले के जनपद पंचायत बम्हनीडीह अंतर्गत ग्राम पंचायत पुछेली खपरीडीह में धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के दौरान जब श्रीमती सहोद्रा बाई धनवार को मंच से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत निर्मित पक्के घर की चाबी सौंपी गई, तो उनके चेहरे की मुस्कान देखते ही बनती थी। उन्होंने मुस्कराते हुए सहजता से कहा, “चाबी तो दे दी आपने, लेकिन ताला नहीं दिया। ”उनकी यह मासूम बात सुनकर पूरा वातावरण मुस्कान और भावनाओं से भर गया। यह क्षण न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे गाँव के लिए गर्व और खुशी का था।

श्रीमती सहोद्रा बाई ग्राम पंचायत खपरीडीह के जीवन में भी प्रधानमंत्री आवास योजना ने खुशियाँ भर दी हैं। पाँच वर्ष पहले उनके पति का निधन हो गया था। उनकी तीन बेटियां और चार बच्चे है। जिनकी शादी हो चुकी है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान के साथ-साथ उज्ज्वला योजना, महतारी वंदन, पेंशन योजना और मनरेगा से 90 दिन की मजदूरी जैसे योजनाओं का लाभ पाकर उनका जीवन सशक्त और आत्मनिर्भर बन गया है।

जनजातीय कलाकृति से सजा सपनों का घर

प्रधानमंत्री आवास योजना से बने उनके नए घर में उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनजातीय कला, वाद्य यंत्र, पारंपरिक नृत्य, और अन्य पारंपरिक लोककला से जुड़ी चित्रकारी को घर की दीवारों पर उकेरकर एक जीवंत संस्कृति का प्रतीक बना दिया है। उनका यह प्रयास न केवल कलात्मक है, बल्कि अब वह अन्य ग्रामीणों के लिए भी प्रेरणा बन चुकी हैं। उनके घर की सजावट पूरे जनपद पंचायत में चर्चा का विषय है और जनजातीय पहचान की झलक को दिखा रहा है। श्रीमती सहोद्रा बाई ने अपने घर के सामने एक पेड़ मां के नाम आम के पौधा लगाया है। वहीं उन्होंने जल सरंक्षण को बढ़ावा देने के लिए अपने घर में सोखता गड्ढा का भी निर्माण किया है। आवास योजना को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

शारदाधाम को मिला पर्यटन स्थल का दर्जा, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने सूची में किया शामिल

शारदाधाम को मिला पर्यटन स्थल का दर्जा, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने सूची में किया शामिल

 जशपुर : छत्तीसगढ़ और झारखंड की अंतर्राज्यीय सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक व प्राकृतिक पर्यटन स्थल शारदाधाम को अब राज्य सरकार ने आधिकारिक रूप से पर्यटन स्थल के रूप में मान्यता दे दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने इसे राज्य के चिन्हित पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल कर लिया है। टूरिज्म बोर्ड ने इसके लिए परिपत्र जारी कर दिया है।

इस निर्णय से शारदाधाम को नई पहचान मिलेगी और इसके प्रचार-प्रसार, साथ ही पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाओं के विकास हेतु बजट भी उपलब्ध कराया जाएगा

श्रद्धा और ज्ञान का केंद्र: शारदाधाम

विद्यादायिनी माँ सरस्वती को समर्पित यह मंदिर न केवल श्रद्धा का केंद्र है, बल्कि जरूरतमंद बच्चों के लिए निशुल्क कोचिंग व छात्रावास की सुविधा भी प्रदान करता है। शारदाधाम समिति के अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि संस्था के अंतर्गत छत्तीसगढ़ और झारखंड के बच्चों को भोजन, निवास और कोचिंग की नि:शुल्क व्यवस्था दी जाती है, जिसका संचालन श्रद्धालुओं के सहयोग से होता है।

प्रकृतिक सौंदर्य से भरपूर स्थल

जशपुर जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर, दुलदुला ब्लॉक में स्थित शारदाधाम चारों ओर घने जंगलों और गिरमा नदी की कलकल ध्वनि से घिरा हुआ है। मां सरस्वती का यह मंदिर श्रमदान से निर्मित है और इसका डिजाइन झारखंड के लचलागढ़ हनुमान मंदिर से प्रेरित है।

जशपुर बन रहा है नया पर्यटन हब

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर जशपुर में पर्यटन विकास की रफ्तार तेज हुई है। मयाली नेचर कैंप के लिए 10 करोड़ रुपए, मधेश्वर महादेव को विश्व का सबसे बड़ा प्राकृतिक शिवलिंग घोषित किया जाना, और कोतेबीराधाम में लक्ष्मण झूला की तर्ज पर पुल निर्माण की घोषणा—ये सब जिले को पर्यटन नक्शे पर लाने की दिशा में अहम कदम हैं।

CG Ration Card : राशनकार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, 30 जून तक करना होगा ये काम, वरना..…

CG Ration Card : राशनकार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, 30 जून तक करना होगा ये काम, वरना..…

 रायपुर। भारत सरकार के “एक राष्ट्र, एक राशनकार्ड ” योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में आधार प्रमाणीकरण आधारित खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से लागू करने हेतु सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) से जुड़े सभी राशनकार्डधारकों के परिवार के सदस्यों का ई-केवायसी (e-KYC) अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाना आवश्यक है।

वर्तमान में छत्तीसगढ़ में 81.56 लाख राशनकार्ड प्रचलन में हैं, जिनमें 2.73 करोड़ सदस्य पंजीकृत हैं। इनमें से 2.35 करोड़ सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण हो चुका है, जबकि लगभग 38 लाख सदस्यों का ई-केवायसी शेष है। भारत सरकार द्वारा 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को ई-केवायसी से छूट प्रदान की गई है।

खाद्य सचिव रीना कंगाले ने जानकारी दी कि राज्य की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीनों के माध्यम से ई-केवायसी की सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही भारत सरकार द्वारा विकसित “मेरा ई-केवायसी” मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से भी हितग्राही अपने स्मार्टफोन से घर बैठे स्वयं ई-केवायसी कर सकते हैं। मेरा ई-केवायसी एप्प के माध्यम से ई-केवायसी करने हेतु एंड्रायड मोबाईल में गूगल प्ले स्टोर से एप्प डाउनलोड कर हितग्राही राज्य का चयन कर अपना आधार नंबर डालकर, आधार ओटीपी के माध्यम से फेस ई-केवायसी कर सकते है।

उन्होंने सभी राशनकार्ड धारकों से अपील की है कि 30 जून 2025 की अंतिम तिथि से पूर्व अपना और परिवार के सभी सदस्यों का ई-केवायसी अनिवार्य रूप से पूर्ण करवा लें, जिससे खाद्यान्न वितरण में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

लंबे समय तक पति मानकर शारीरिक संबंध बनाना दुष्कर्म नहीं – छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

लंबे समय तक पति मानकर शारीरिक संबंध बनाना दुष्कर्म नहीं – छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

 बिलासपुर।  रेप के एक मामले में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने कहा है कि पीड़िता बालिग है और लंबे समय तक युवक को पति मानकर शारीरिक संबंध बनाया गया है, तो इसे दुष्कर्म नहीं माना जा सकता। कोर्ट ने कहा- इससे यह स्पष्ट है कि वह अपनी इच्छा से साथ रह रही थी। हाईकोर्ट ने रायगढ़ के फास्ट ट्रैक कोर्ट के आरोपी के खिलाफ दोष सिद्ध करने के आदेश को रद्द कर दिया है।

बता दें, कि महिला ने रायगढ़ के चक्रधर नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था, कि आरोपी ने साल 2008 में उससे शादी करने का झांसा देकर उसका यौन शोषण करना शुरू किया। महिला पहले बिलासपुर में रहती थी और एक एनजीओ में काम करती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी, उसने पीड़िता से शराबी पति को छोड़ने कहा, और उससे शादी करने का वादा किया। आरोपी ने उसे किराए का मकान दिलवाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस बीच उसके तीन बच्चे भी हुए। फिर साल 2019 में आरोपी यह कहकर रायपुर गया, कि वह एक हफ्ते में लौट आएगा। लेकिन, वो वापस नहीं आया।

जिससे परेशान होकर महिला ने उसके वापस आने के लिए दबाव बनाया। युवक के न मानने पर परेशान होकर महिला ने थाने में रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट किया, और कोर्ट में चालान पेश किया। ट्रॉयल के दौरान फास्ट ट्रैक कोर्ट ने भी आरोपी के खिलाफ आरोप तय कर दिया। इस आदेश को आरोपी युवक ने हाईकोर्ट में चुनौती दी। जिसमें बताया गया कि पीड़िता और वह लंबे समय तक पति-पत्नी की तरह साथ रहे। पीड़िता ने सभी दस्तावेजों जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, गैस कनेक्शन फॉर्म, बैंक स्टेटमेंट और राशन कार्ड में खुद को पत्नी के रूप में दर्ज कराया है। यहां तक कि महिला बाल विकास विभाग के सखी वन स्टॉप सेंटर में भी उसने अपनी शिकायत में आरोपी को अपना पति बताया था।

मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का हवाला देते हुए कहा, कि अगर महिला और पुरुष लंबे समय तक साथ रहे हैं, और महिला ने आरोपी को अपना पति स्वीकार किया है, तो यह मानना मुश्किल है कि उसे धोखे में रखकर यौन संबंध बनाए गए। जिसके बाद हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के तीन जुलाई 2021 के आदेश को निरस्त कर दिया है।

CRIME NEWS : 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, पार्षद का बेटा गिरफ्तार

CRIME NEWS : 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, पार्षद का बेटा गिरफ्तार

 रायगढ़। जिले में बीजेपी की महिला पार्षद के बेटे ने 7 साल की बच्ची से रेप किया है। पड़ोस में रहने वाली बच्ची को आरोपी बहला-फुसलाकर सुनसान मकान पर ले गया, वहां उससे रेप की वारदात को अंजाम दिया। मामला खरसिया चौकी क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक खरसिया नगर पालिका की महिला पार्षद के आरोपी बेटे का नाम तेंदुलकर सहिस (24) है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। बच्ची की हालत फिलहाल ठीक है।

दरअसल, वारदात 18 अप्रैल 2025 शाम की है। 7 साल की मासूम शाम को रोते हुए अपने घर पहुंची। बच्ची डरी-सहमी हुई थी। इससे परिजन चिंतित हुए। उन्होंने बच्ची को शांत कराया, फिर उससे रोने की वजह के बारे में जानकारी ली।

बच्ची ने रोते हुए बताया कि पड़ोस में रहने वाला तेंदुलकर सहिस अपने साथ घर से दूर ले गया था। वह तेंदुलकर को पहले से जानती थी, जिससे उसके साथ चली गई। वहां लेकर जाकर ​​​​​​तेंदुलकर ने गंदा काम किया है। बच्ची की आपबीती सुनकर परिजन सहम उठे।

परिजनों के मुताबिक वह आरोपी के खिलाफ 18 अप्रैल 2025 की शाम ही थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंच जाते, लेकिन समाज में बदनामी की वजह से हम लोग चुप रहे, लेकिन तेंदुलकर की घिनौनी करतूत आंखों के सामने आ जाती थी, जिसके बाद 17 जून मंगलवार को खरसिया पुलिस चौकी में FIR दर्ज कराई।

आरोपी गिरफ्तार

वारदात की जानकारी मिलते ही खरसिया पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। महिला पुलिसकर्मियों ने पीड़िता का बयान लिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी तेंदुलकर सहिस को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है।

जांच में जुटी पुलिस 

मामले में खरसिया SDOP प्रभात पटेल ने बताया कि वारदात अप्रैल महीने की है। मामले की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और 6-CHL, 65 (2)- BNS की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। महिला पुलिसकर्मियों ने पीड़िता का बयान लिया।

उन्होंने बताया कि बयान के बाद बुधवार को पुलिस ने आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी की। तेंदुलकर सहिस को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है। फिलहाल, मामले में आगे की जांच की जा रही है।

CG NEWS: उप मुख्यमंत्री साव ने अपने अनुज के क्षेत्र मे 62 करोड़ के विकास कार्यो का किया भूमिपूजन

CG NEWS: उप मुख्यमंत्री साव ने अपने अनुज के क्षेत्र मे 62 करोड़ के विकास कार्यो का किया भूमिपूजन

 धरसींवा|  ग्राम कठिया मे 62 करोड़ रुपये (जिला-रायपुर के नवागांव-बेलदार सिवनी-सोनभट्टा-कठिया मार्ग लंबाई 12.50 कि.मी. कार्य एवं मोहरेंगा से कठिया (मोहरा) मार्ग निर्माण कार्य लंबाई 12.50 कि.मी. का मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण कार्य ) के विकास कार्यो का भूमिपूजन प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी, राजस्व मंत्री  टंकराम वर्मा जी, विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा  के उपस्थित मे संपन्न हुआ|

इस अवसर पर माननीय उप मुख्यमंत्री  ने संबोधित करते हुए कहा कि आज कठिया ग्रामवासियों के लिय गौरवशाली और ऐतिहासिक पल है। हमारी सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में तेज गति से विकास कार्य किए जा रहे हैं। हर काम साय साय गति से पूर्ण हो रहे हैं ।यह विष्णु का ही सुशासन है कि जनता को लगातार विकास कार्यों की सौगात दी जा रही है। सबका विकास हो रहा है यही तो विष्णु का सुशासन है।

धरसींवा विधानसभा कि जनता को विकास कि चिंता नहीं करनी चाहिए ,यहां कि जनता को मांगने की जरूरत नहीं है। धरसींवा विधानसभा मेरे अनुज(छोटे भाई) का क्षेत्र हैं यहां की आवश्यकताओं को भली-भांति जानता हूँ क्योंकि यहां के विधायक मेरे अनुज ने इस क्षेत्र मे विकास की गंगा बहा रहे हैं और आगे भी यहां के विकास के लिए हरसंभव कार्य करेंगे। साथ ही मैं विधायक जी के मांग पर PWD रेस्ट हाउस खरोरा के उन्नयन के लिए 50 लाख रुपए की घोषणा करता हूँ और कल से नये सड़कों के बनने का कार्य प्रारंभ होगा इसकी भी शुभकामनाएं देता हू|

वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंत्री  टंकराम वर्मा  ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर एक गारंटी को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है। हमारी सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरी है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सुशासन में लोगों की बेहतरी के लिए लगातार योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिससे लोगों का जीवन स्तर तेजी से सुधर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर गरीब के मकान का सपना साकार किया है। साथ ही मंत्री टंक राम वर्मा जी ने विधायक जी के मांग को पूरा करते हुए ग्राम कठिया के लीला चौक में चबूतरा सह शेड निर्माण कार्य के लिए 20.00 लाख रुपये की घोषणा भी किए।

विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि जब मैं विधानसभा चुनाव के दौरान कठिया गांव मे वोट मांगने गया था तो वहां के सड़कों व गांव की जनता के परेशानियों को देख कर संकल्प लिया था की जब तक कठिया मोहरेंगा मार्ग का भूमिपूजन न हो जाए कठिया नही आऊंगा और आज भूमिपूजन करने माननीय उप मुख्यमंत्री  को कठिया लेकर आया हूं और जिस क्षेत्र को बड़े भाइयों का आशीर्वाद मिले उस क्षेत्र में विकास की कमीं नहीं हों सकती मैं माननीय उपमुख्यमंत्री  अरुण साव जी व मंत्री  टंकराम वर्मा जी, सांसद  बृजमोहन अग्रवाल जी का हृदय से आभारी हूँ कि वो अपने छोटे भाई के विधानसभा के लिए इतना सोचते है|

आज के इस कार्यकर्म मे मुख्य अतिथि के रूप में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी, एवं अध्यक्षता मान. मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी व विधायक श्री अनुज शर्मा जी सहित बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या मे भीड़ उपस्थित रहे|

छत्तीसगढ़ में सोलर प्लांट लगाने पर सरकार देगी 30 हजार रुपये की सब्सिडी

छत्तीसगढ़ में सोलर प्लांट लगाने पर सरकार देगी 30 हजार रुपये की सब्सिडी

 रायपुर।  प्रदेश में सोलर रूफटाप संयंत्र लगाने पर उपभोक्ताओं को केंद्र के अलावा राज्य सरकार की ओर से भी सब्सिडी दी जाएगी। राज्य सरकार की ओर से एक किलोवॉट का सोलर संयंत्र लगाने पर 15 हजार रुपये की सब्सिडी मिलेगी, जबकि केंद्र से 30 हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। तीन किलोवाट या उससे अधिक के प्लांट पर राज्य की ओर से 30 हजार तथा केंद्र सरकार की ओर से 78 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। सोलर संयंत्र की क्षमता (एक, दो, तीन किलोवाट और इससे अधिक) के आधार पर यह राशि अलग-अलग होगी।

हाउसिंग सोसाइटी और रेसिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन को भी इसी तरह की सब्सिडी दी जाएगी। प्रदेश में अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने और बिजली उपभोक्ताओं को आर्थिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) के माध्यम से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत घरों की छतों पर सोलर रूफटाप प्लांट की स्थापना में राज्य शासन की ओर से उपभोक्ताओं को वित्तीय सहायता देने का फैसला लिया है

WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में आज सुबह से छाए बादल, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में आज सुबह से छाए बादल, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की जनता को भीषण गर्मी से राहत मिल गई है। प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत आस-पैसा के इलाकों में गुरूवार तड़के बारिश हुई है। सुबह-सुबह हुई बारिश के चलते मौसम में ठंडक बनी हुई है। बारिश के बाद रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में बदल छाए हुए हैं। वहीं मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रायपुर में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में आज दिन भर बदल छाए रहेंगे। इतना ही नहीं रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, बालोद, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर समेत अन्य जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम के अचानक करवट लेने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

मौसम विभाग ने लोगों से की अपील

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए यह भी कहा है कि, तेज हवा और आंधी के साथ बारिश होगी। इतना ही नहीं बारिश के दौरान कई इलाकों में बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि, बारिश के दौरान पेड़ के नीचे या फिर खुली जगहों में ना रहे। बारिश के दौरान लोगों से घटों में रहने की अपील मौसम विभाग ने की है।

 
International Yoga Day : अंतराष्ट्रीय योग दिवस के लिए जिलेवार मुख्य अतिथि की सूची जारी, राज्यपाल राजधानी तो सीएम जशपुर में करेंगे योग

International Yoga Day : अंतराष्ट्रीय योग दिवस के लिए जिलेवार मुख्य अतिथि की सूची जारी, राज्यपाल राजधानी तो सीएम जशपुर में करेंगे योग

 रायपुर। 21 जून को देशभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाना है, वहीं छत्तीसगढ़ जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथियों की सूचि जारी कर दी गई है। सामान्य प्रसाशन विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार राज्यपाल रामेन डेका रायपुर में और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर में योग करेंगे। इसी तरह दोनों डिप्टी सीएम विजय शर्मा कबीरधाम में, डिप्टी सीएम अरुण साव मुंगेली और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू बिलासपुर में मुख्य अतिथि होंगे।

देखिए सूची आपके जिले में कौन होंगे योग दिवस के मुख्य अतिथि

 

CG : राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल; नायब तहसीलदार और 6 तहसीलदारों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

CG : राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल; नायब तहसीलदार और 6 तहसीलदारों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

 महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से शासकीय कार्यों को सुचारु रूप से चलाने के लिए तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का स्थानांतरण किया है। बता दें कि जिला निर्वाचन कार्यालय में पदस्थ तहसीलदार नमिता मास्कोले को पिथौरा का तहसीलदार बनाया गया है। तहसील कार्यालय बसना में पदस्थ तहसीलदार ममता ठाकुर को जिला कार्यालय महासमुंद में संलग्न किया गया है। वहीं बागबाहरा के अतिरिक्त तहसीलदार भवानी शंकर साव को जिला कार्यालय महासमुंद में संलग्न किया गया है। पिथौरा तहसीलदार नितिन ठाकुर को बागबाहरा तहसील कार्यालय भेजा गया है।

इसके साथ ही महासमुंद तहसीलदार कृष्ण कुमार साहू को तहसील कार्यालय बसना भेजा गया है। बागबाहरा तहसीलदार जुगल किशोर पटेल को महासमुंद तहसील कार्यालय भेजा गया है। वही महासमुंद के नायब तहसीलदार मोहित कुमार अमिला को नायब तहसीलदार महासमुंद सहित तुमगांव नायब तहसीलदार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जिले के 6 तहसीलदार एवं एक नायब तहसीलदार का जिले में फेरबदल किया है।  ।

CG TRANSFER :

कौशल्या धाम में बदली जायेगी भगवान राम की प्रतिमा, ग्वालियर से आएगी 51 फीट की भव्य मूर्ति

कौशल्या धाम में बदली जायेगी भगवान राम की प्रतिमा, ग्वालियर से आएगी 51 फीट की भव्य मूर्ति

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित चंदखुरी के कौशल्या धाम में जल्द ही भगवान श्रीराम की नई प्रतिमा स्थापित होने जा रही है। भगवान राम के ननिहाल कहे जाने वाले इस पावन स्थल पर अब 51 फीट ऊंची नई मूर्ति स्थापित की जाएगी, जिसे ग्वालियर के प्रसिद्ध मूर्तिकार दीपक विश्वकर्मा और उनकी टीम ने तैयार किया है। sandstone से बनी यह प्रतिमा तीन हिस्सों में तैयार की गई है, जिसे ट्रेलर के ज़रिए कौशल्या धाम लाया जाएगा और यहीं जोड़कर स्थापित किया जाएगा। अब तक इस पर 72 से 74 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

मूर्तिकार दीपक विश्वकर्मा ने जानकारी दी कि कुछ समय पहले भुगतान में देरी की वजह से काम रुका था, लेकिन अब मूर्ति पूरी तरह तैयार है और एक हफ्ते के भीतर छत्तीसगढ़ पहुंच जाएगी।

गौरतलब है कि चंदखुरी का कौशल्या माता मंदिर देश का इकलौता ऐसा मंदिर है जहां माता कौशल्या की प्रतिमा भगवान राम को गोद में लिए हुए दिखाई देती है। यह मंदिर 10वीं शताब्दी में बना था और इसका प्राकृतिक परिवेश इसे और भी खास बनाता है।

विवादों की बात करें तो साल 2021 में कांग्रेस शासन में 51 फीट ऊंची भगवान राम की प्रतिमा स्थापित की गई थी, जिस पर भाजपा नेताओं ने बनावट और चेहरे की अभिव्यक्ति को लेकर आपत्ति जताई थी। भाजपा सरकार में धर्मस्व मंत्री रहे बृजमोहन अग्रवाल ने नई प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की थी, जो अब मूर्त रूप लेने जा रही है। नई मूर्ति के स्थापित होते ही कौशल्या धाम की आभा और अधिक बढ़ेगी।

CG : आदिम जाति विकास विभाग में तबादला, कई अधिकारी भेजे गए इधर से उधर

CG : आदिम जाति विकास विभाग में तबादला, कई अधिकारी भेजे गए इधर से उधर

 रायपुर।  राज्य सरकार द्वारा आदिम जाति विकास विभाग द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत और क्षेत्र संयोजकों के अस्थायी रूप से नवीन पदस्थापना जारी की गई है। यह आदेश आज यहां मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर से जारी की गई है, यह आदेश तत्काल प्रभाव से हो गया है, जिन अधिकारियों की पदस्थापनाएं की गई है, वह इस प्रकार है: –

 

कांग्रेस अध्यक्ष के काफिले में बड़ा हादसा — 6 गाड़ियां आपस में भिड़ीं, पूर्व विधायक समेत 4 लोग घायल!

कांग्रेस अध्यक्ष के काफिले में बड़ा हादसा — 6 गाड़ियां आपस में भिड़ीं, पूर्व विधायक समेत 4 लोग घायल!

 छत्तीसगढ़। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के काफिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक काफिले में शामिल 6 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस दुर्घटना में पूर्व विधायक समेत 4 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ हादसा?

घटना की जानकारी के अaनुसार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज अपने काफिले के साथ किसी राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक गाड़ी ने ब्रेक लगाया, जिससे पीछे चल रही गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 6 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और अफरा-तफरी मच गई।

कौन-कौन घायल?

हादसे में पूर्व विधायक समेत चार लोग घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर हालात को संभाला और ट्रैफिक को सामान्य कराया।

पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। सभी वाहनों को हटाकर ट्रैफिक चालू करवाया गया और घायलों को तत्काल एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

CG में तबादलों का सिलसिला शुरू, लोक निर्माण विभाग में बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारियों का हुआ तबादला

CG में तबादलों का सिलसिला शुरू, लोक निर्माण विभाग में बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारियों का हुआ तबादला

 रायपुर :- राज्य सरकार द्वारा तबादला नीति को मंजूरी मिलने के बाद विभिन्न विभागों में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में लोक निर्माण विभाग (PWD) ने भी बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, यह प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ेगी और अन्य विभागों में भी जल्द तबादले की अधिसूचनाएं जारी की जाएंगी।

देखिए, लोक निर्माण विभाग में किन-किन अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला हुआ है और उन्हें नई पदस्थापना कहाँ दी गई है…

उच्च न्यायालय के कोर्ट रूम में मोबाइल हुआ प्रतिबंधित, कड़ी कार्रवाई की दी गई चेतावनी, देखें आदेश…

उच्च न्यायालय के कोर्ट रूम में मोबाइल हुआ प्रतिबंधित, कड़ी कार्रवाई की दी गई चेतावनी, देखें आदेश…

 बिलासपुर। कोर्ट रूम यह भी चेतावनी दी है कि निर्देश का पालन ना करने पर कार्रवाई की जाएगी। रजिस्ट्रार जनरल ने अपने आदेश में लिखा है कि पक्षकार व वादीगण, जो अपने मामलों की कार्रवाई के दौरान न्यायालय कक्ष में उपस्थित रहना चाहते हैं, उन्हें सख्त निर्देश दिया जाता है कि वे मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (स्विच-ऑफ मोड में भी) न ले जाएं। साथ ही न्यायालय की कार्रवाई के किसी भी भाग को रिकॉर्ड न करें। रजिस्ट्रार जनरल ने हिदायत दी है कि उपरोक्त निर्देशों का पालन न करने पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट (न्यायालय कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग) नियम, 2022 के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

वकीलों और स्टाफ के लिए भी नियम लागू

रजिस्ट्रार जनरल ने जारी आदेश में याचिकाकर्ताओं के अलावा पक्षकारों को साफ तौर पर मोबाइल व इलेक्ट्रानिक डिवाइस लेकर ना आने की हिदायत दी है। खासकर कोर्ट रूम की कार्रवाई के दौरान मोबाइल स्वीच ऑफ करने के बाद भी लेकर ना आने को कहा गया है। रजिस्ट्रार जनरल ने यही आदेश हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ताओं और उनके क्लर्कों के लिए भी जारी कर दिया है। आदेश में रजिस्ट्रार जनरल ने साफ लिखा है कि सभी अधिवक्ताओं व क्लर्कों से उक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन करने कहा गया है। अधिवक्ताओं व क्लर्कों से निर्देशों के परिपालन में गंभीरता बरतने का अनुरोध किया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 21 जून को करेंगे चरण पादुका योजना का प्रदेशव्यापी शुभारंभ…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 21 जून को करेंगे चरण पादुका योजना का प्रदेशव्यापी शुभारंभ…

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 21 जून को जशपुर जिले के तपकरा में आयोजित वृहद एवं भव्य कार्यक्रम में चरण पादुका वितरण योजना प्रदेशव्यापी शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की महिलाओं को चरण पादुका प्रदान करेंगे। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार का राज्य के तंेदूपत्ता संग्राहकों से किया गया एक और वादा पूरा होगा।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने संकल्प पत्र में चरण पादुका योजना को फिर से शुरू किये जाने का वादा किया था, जिसे पूर्ववर्ती सरकार ने बंद कर दिया था। छत्तीसगढ़ की संवेदनशील सरकार द्वारा पुनः शुरू की जा रही यह योजना राज्य के तंेदूपत्ता संग्राहक परिवारों की गरिमा और सुविधा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस योजना के क्रियान्वयन के लिए सरकार ने 40 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी है। यह योजना सीधे-सीधे राज्य के 12 लाख 40 हजार तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की महिलाओं को लाभ पहुंचाएगी, जिन्हें चरण पादुका का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता हमेशा अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक न्याय और सुविधा पहुंचाना है।तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों का राज्य की अर्थव्यवस्था और वनोपज आधारित आजीविका में अमूल्य योगदान है। चरण पादुका योजना हमारे संकल्प पत्र का वादा था, जिसे हम पूरा करने जा रहे है। यह सिर्फ चरण पादुका का वितरण नहीं, बल्कि  संग्राहक परिवार के स्वाभिमान और सुरक्षा का प्रतीक है।

चरण पादुका वितरण योजना की शुरूआत इस बात का प्रमाण है कि छत्तीसगढ़ सरकार तंेदूपत्ता संग्राहक परिवारों की आवश्यकता, सम्मान और गरिमा का ध्यान रख रही है। इस योजना का उद्देश्य न सिर्फ तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार की महिलाओं को सम्मान देना है, बल्कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में काम करने वाली संग्राहक महिलाओं की सुविधा सुनिश्चित करना भी है।

745 करोड़ रुपये की तेंदूपत्ता खरीदी

छत्तीसगढ़ राज्य में इस साल तेन्दूपत्ता संग्रहण का कार्य बीते अप्रैल के तृतीय सप्ताह से शुरू हुआ था, जो अब सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। राज्य की 902 प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समितियों के माध्यम से 10,631 फड़ों में संग्रहण का कार्य किया गया। हालांकि इस वर्ष असमय वर्षा, तूफान और ओलावृष्टि के कारण फसल प्रभावित हुई, परंतु इसके बावजूद 11.40 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों ने अपनी लगन और मेहनत से 13.54 लाख मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण और फड़ों में विक्रय किया, जिसका कुल क्रय मूल्य 745 करोड़ रूपये है। इस राशि का भुगतान संग्राहकों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) प्रणाली के माध्यम से उनके बैंक खातों में किया जा रहा है। अब तक 300 करोड़ रूपये से अधिक की राशि सीधे संग्राहकों के खाते में अंतरित की जा चुकी है, शेष राशि के भुगतान की प्रक्रिया जारी है।

CG – शिक्षक की शर्मनाक करतूत : परीक्षा दिलाने पहुंची थी छात्रा, पास कराने के बहाने करने लगा ये गन्दी हरकत, फिर जो हुआ...

CG – शिक्षक की शर्मनाक करतूत : परीक्षा दिलाने पहुंची थी छात्रा, पास कराने के बहाने करने लगा ये गन्दी हरकत, फिर जो हुआ...

 बलौदाबाजार-भाटापारा। जिले से गुरु-शिष्य के रिश्ते शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक पहले से ही इस तरह के शर्मनाक घटना के चलते शासकीय सेवा से निलंबित था।

घटना 9 जून की है जब शिक्षक शैलेष वर्मा ने नाबालिक छात्रा को परीक्षा में पास कराने के नाम पर उसके साथ छेड़छाड़ किया था। शुरुआत में तो छात्रा इस घटना से परेशान थी लेकिन बड़ी हिम्मत करके उसने अपने साथ हुई आपबीती परिजनों को बताया, जिसके बाद नाबालिग लड़की की मां ने 16 जून को सुहेला थाने पहुंचकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर नाबालिग से छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

बता दें कि आरोपी शिक्षक शैलेष वर्मा शासकीय शिक्षक है और पूर्व में भी इस शिक्षक पर इसी तरह का आरोप लगा हुआ है, जिसके बाद से वह निलंबित है। वहीं अपने भाई के स्कूल में भी जाकर उसने इस तरह की हरकत को अंजाम दिया है।

घटना के संबंध में एसडीओपी भाटापारा तोमेश साहू ने बताया कि नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई है। आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में दूसरे थाने में भी इसी तरह का मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद वह निलंबित भी है। घटना की जांच की जा रही है।

BREAKING : इंडिगो फ्लाइट का गेट हुआ लॉक, 40 मिनट तक प्लेन में फंसे रहे भूपेश बघेल समेत सैकड़ों यात्री

BREAKING : इंडिगो फ्लाइट का गेट हुआ लॉक, 40 मिनट तक प्लेन में फंसे रहे भूपेश बघेल समेत सैकड़ों यात्री

 रायपुर : रायपुर एयरपोर्ट से सोमवार को बड़ी खबर सामने आई, जहां दिल्ली से रायपुर पहुंची इंडिगो फ्लाइट का गेट तकनीकी खराबी की वजह से लॉक हो गया। करीब 40 मिनट तक यात्री विमान के अंदर फंसे रहे। फ्लाइट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक चातुरी नंद और रायपुर महापौर मीनल चौबे भी मौजूद थे। रायपुर में दोपहर 2.25 बजे लैंड करने वाली इस फ्लाइट में सैकड़ों यात्री सवार थे। एयरपोर्ट स्टाफ ने भारी मशक्कत के बाद गेट खोलकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

 
ब्रेकिंग : साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, शहीद पुलिसकर्मियों के परिवार को मिलेगी नौकरी….

ब्रेकिंग : साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, शहीद पुलिसकर्मियों के परिवार को मिलेगी नौकरी….

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को सिविल लाइन स्थित सीएम हाउस कार्यालय में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में कैबिनेट ने कई अहम फैसले लिए। मंत्रिपरिषद द्वारा शहीद पुलिसकर्मियों के सर्वाेच्च बलिदान को ध्यान में रखते हुए अनुकम्पा नियुक्ति हेतु जारी एकजाई पुनरीक्षित निर्देश-2013 की कंडिका 13 (3) में संशोधन करते हुए निर्णय लिया है कि – नक्सली हिंसा में शहीद पुलिस सेवकों के प्रकरण में उनके परिवार के किसी भी पात्र सदस्य (महिला या पुरूष) को विकल्प के आधार पर पुलिस विभाग के अलावा, किसी अन्य विभाग में, राज्य के किसी भी जिला, संभाग में अनुकम्पा नियुक्ति दी जा सकेगी। पहले अनुकम्पा नियुक्ति यथासंभव उसी विभाग या कार्यालय में देने की व्यवस्था थी, जिसमें दिवंगत शासकीय सेवक निधन के पूर्व कार्यरत था।